नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
बड़ी खबर : लखनऊ के लुलु मॉल के बाहर फिर बवाल, 15 लोग हिरासत में, पहुंचे थे हनुमान चालीसा का पाठ करने

बड़ी खबर : लखनऊ के लुलु मॉल के बाहर फिर बवाल, 15 लोग हिरासत में, पहुंचे थे हनुमान चालीसा का पाठ करने

 उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लुलु मॉल के बाहर एक बार फिर हिंदू महासभा के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। प्रदर्शनकारियों के हाथों में भगवा झंडे थे। इस दौरान प्रदर्शनकारी जय श्री राम का नारा भी लगा रहे थे। विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। इसके बाद पुलिस ने करीब 15 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।

Mexico News: मैक्सिको में नौसेना का हेलीकॉप्टर क्रैश...हादसे में 14 लोगों की मौत

Mexico News: मैक्सिको में नौसेना का हेलीकॉप्टर क्रैश...हादसे में 14 लोगों की मौत

 Mexico News: शनिवार सुबह मैक्सिको के सिनालोआ में बड़ा हादसा हुआ है। मैक्सिको सेना का एक हेलीकॉप्टर ब्लैक हॉक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस सैन्य हेलीकॉप्टर में 15 लोग सवार थे, जिसमें से 14 लोगों की मौत की खबर है। वहीं इस दुर्घटना में 1 व्यक्ति घयल बताया जा रहा है। हालांकि दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं लगा है। बचावकर्मियों ने घायल को तुरंत नजदीकी अस्पताल भेज दिया जहां उसका इलाज जारी है। 

मीडिया में आई जानकारी के अनुसार, मेक्सिकन नौसेना का हेलीकॉप्टर ब्लैक हॉक सिनालोआ के लॉस मोचिस में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। स्थानीय मीडिया ने नौसेना के हवाले से कहा कि हादसे के कारणों की की जांच की जा रही है।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, ये हादसा मेक्सिकन ड्रग माफिक राफेल कारो क्विनतेरो की गिरफ्तारी के बाद हुआ है। राफेल कारो क्विनतेरो FBI के 10 सबसे वांछित अपराधियों में से एक है। हालांकि नौसेना ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि हेलीकॉप्टर दुर्घटना और क्विनतेरो की गिरफ्तारी के बीच कोई कनेक्शन है। नौसेना के अधिकारियों ने दुर्घटना के जांच के आदेश दिए हैं।

पिछले महीने इटली में भी हुआ था हादसा 

वहीं पिछले महीने इटली में भी एक विमान हादसा हुआ था, जिसमें सवार सभी 7 लोगों की मौत हो गई थी। हेलीकॉप्टर ने  इटली के लुक्का शहर से ट्रेविसो शहर के लिए उड़ान भरी थी। लेकिन मोडेना क्षेत्र के पास उसका रडार से संपर्क टूट गया था। इसके बाद से ही उसे खोजने का अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान एक पर्वतारोही की मदद से हेलीकॉप्टर के मलबे को खोज निकाला गया है। इसमें सवार सभी 7 लोगों के शवों को भी बरामद कर लिया गया है।

बताया गया था कि लुक्का शहर से उड़ान भरने के बाद ही हेलीकॉप्टर खराब मौसम के कारण लापता हो गया था। एयर ट्रैफिक कंट्रोल टावर से भी उसका संपर्क टूट गया था। इसके बाद से ही उसे खोजने की कोशिश की जा रही थी। मॉडेना शहर के अफसरों ने बताया था कि बचाव दल एक पर्वतारोही की ओर से बताए गए दुर्घटनास्थल पर पहुंचे तो उन्हें हेलीकॉप्टर का मलबा मिला। यहां से बचाव दल को पहले पांच शव बरामद हुए थे। इसके बाद दो और शव मिले थे।

पीएम मोदी आज करेंगे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

पीएम मोदी आज करेंगे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

 लखनऊ / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज के कार्यक्रम के लिए व्यापक प्रबंध। वह जालौन जिले की उरई तहसील के कैथेरी गांव में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे।

रिकॉर्ड समय में बनकर तैयार

जालौन के गांव कैथेरी में पीएम मोदी एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण करने आएंगे. ये एक्सप्रेसवे पीएम मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट माना जाता है. बड़ी बात ये है कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का शिलान्यास पीएम मोदी ने 20 फरवरी 2020 को किया था. तब इसके निर्माण का लक्ष्य 36 महीने का था. कोरोना महामारी के बावजूद ये एक्सप्रेसवे मात्र 28 महीने में बनकर तैयार है. एक खासियत ये भी है कि इस एक्सप्रेसवे परियोजना में अनुमानित लागत से 12.72 फीसदी कम ख़र्च हुआ है. यानी कम समय और कम ख़र्च में ये एक्सप्रेसवे बनाया गया है. इससे यूपीडा को लगभग 1132 करोड़ रुपये का फ़ायदा भी हुआ है.
प्रधानमंत्री ने 29 फरवरी, 2020 को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का शिलान्यास किया था। इस एक्सप्रेसवे का काम 28 महीने के भीतर पूरा कर लिया गया है और अब इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री द्वारा किया जाएगा।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार केन्द्र सरकार देश भर में कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसकी एक प्रमुख विशेषता सड़क के बुनियादी ढांचे में सुधार लाने की दिशा में काम करना है। इसी कड़ी में एक महत्वपूर्ण प्रयास के रूप में प्रधानमंत्री द्वारा 29 फरवरी, 2020 को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया था। इस एक्सप्रेसवे का काम 28 महीने के भीतर पूरा किया गया है और अब इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री द्वारा किया जाएगा।

बयान के मुताबिक कुल 296 किलोमीटर लंबे इस चार लेन वाले एक्सप्रेसवे का निर्माण उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीईआईडीए) के तत्वावधान में लगभग 14,850 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है और आगे चलकर इसे छह लेन तक भी विस्तारित किया जा सकता है।

यह एक्सप्रेसवे चित्रकूट जिले में भरतकूप के पास गोंडा गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग-35 से लेकर इटावा जिले के कुदरैल गांव तक फैला हुआ है, जहां यह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के साथ मिल जाता है। यह एक्सप्रेसवे सात जिलों यानी चित्रकूट, बांदा, महोबा, हमीरपुर, जालौन, औरैया और इटावा से होकर गुजरता है।

एक्सप्रेस वे के जरिए आयुर्वेद को बढ़ावा

वैसे सरकार की एक्सप्रेसवे के जरिए आयुर्वेद को बढ़ावा देने की भी तैयारी है. एक्सप्रेसवे के बीच में बने डिवाइडर में आयुर्वेद के मेडिसिनल पौधे लगाए जाएंगे, जिसका रखरखाव self help group की महिलाएं करेंगी. इससे ना केवल रोजगार बढ़ेगा बल्कि आयुर्वेद को भी बढ़ावा मिलेगा. इसके अलावा डिवाइडर पर ही हरे रंग के रिफ्लेक्टर लगे हैं जिससे दूसरी तरफ चल रहे वाहनों से आती हुई लाइट आंखो में ना पड़े.

आज तक ने जालौन के रहने वालों से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि एक्सप्रेसवे आने से बुंदेलखंड मुख्य धारा से जुड़ जायेगा और सर्विस रोड की जरिए गांव वालों को भी दिक्कत नही होगी.

24 घंटे पुलिस पेट्रोलिंग और एम्बुलेंस सुविधा

क़रीब 300 किलोमीटर लम्बे इस एक्सप्रेसवे पर लोगों की सहूलियत के लिए 4 जन सुविधा केंद्र बनाए गए हैं. इसके अलावा 4 पेट्रोल पंप भी बनाये जाएंगे. एक्सप्रेसवे पर जानवर न आने पाएं, इसके लिए दोनों तरफ कंटीली तारों वाला बाड़ लगाया गया है. इसके बावजूद अगर जानवर कभी सड़क पर आ गए तो कैटल कैचर वेहिकल की व्यवस्था की गई है जो जनवरों को पकड़ने का काम करेंगी. इसके अलावा 24 घंटे पुलिस पेट्रोलिंग और एम्बुलेंस सुविधा भी दी जाएगी. एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ 7 लाख पेड़ पौधे भी लगाए जाएंगे.

यहां ये जानना भी जरूरी है कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर प्रवेश और निकासी के लिए कुल 13 जगहों पर इंटरचेंज की सुविधा दी गई है. एक्सप्रेस-वे निर्माण के तहत 4 रेलवे ओवर ब्रिज, 14 छोटे पुल, 6 टोल प्लाजा, 7 रैंप प्लाजा, 19 फ्लाई ओवर औऱ 224 अंडरपास का निर्माण हुआ है.

माना जा रहा है कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे इस इलाके की कनेक्टिविटी में सुधार के साथ-साथ आर्थिक विकास को भी बढ़ावा देगा, क्योंकि इससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के ढेरों अवसर सृजित होंगे। बांदा और जालौन जिलों में इस एक्सप्रेसवे के समीप औद्योगिक कॉरिडोर बनाने का काम पहले ही शुरू हो चुका है।

जालौन के पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर सुरक्षाकर्मियों द्वारा जिला मुख्यालय उरई के सभी होटल एवं रेस्टोरेंट पर सघन जांच पड़ताल अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि लोकार्पण स्थल पर होने वाली जनसभा में सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को पहुंचने की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है । इसके लिए ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान से लेकर अन्य उच्च अधिकारी भी तैयारी में लगे हैं।

उनका कहना था कि लाभार्थियों को जनसभा स्थल पहुंचने में दिक्कत ना हो इस को ध्यान में रखकर पूरे जनपद की नगर पालिका एवं नगर पंचायत मुख्यालय पर भी रोडवेज की बसें उपलब्ध करवाई गई है। इसके अलावा ग्रामीण अंचल से लाभार्थियों को सभा स्थल पर ले जाने के लिए विकासखंड स्थल एवं ग्राम स्तर पर भी बसें पहुंचाई जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि लोकार्पण में प्रधानमंत्री के स्वागत में बुंदेलखंड के बुंदेली कलाकारों को लगातार अपनी कला का प्रदर्शन करने का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।

जारी हुई अधिसूचना , विधायक अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता रद्द

जारी हुई अधिसूचना , विधायक अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता रद्द

 बिहार। बाहुबली नेता और मोकामा विधायक अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता रद्द कर दी गई है। बिहार विधानसभा ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। इससे पहले अनंत सिंह को पिछले महीने पटना की एमपी एमएलए कोर्ट ने आर्म्स एक्ट में दोषी करार देते हुए 10 साल की जेल की सजा सुनाई थी। 2019 में उनके पैतृक आवास से पुलिस ने एके 47, हैंड ग्रेनेड समेत कई हथियार और कारतूस बरामद किए थे।

बता दें, अनंत सिंह अभी पटना की बेऊर जेल में बंद हैं। एमपी-एमएलए कोर्ट की विशेष अदालत ने गुरुवार को एक और आर्म्स एक्ट के मामले में अनंत सिंह को दोषी करार दिया। कोर्ट ने इस आपराधिक मामले में सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए 21 जुलाई को अगली तारीख तय की है। आर्म्स एक्ट का यह मामला साल 2015 का है। 2015 में अनंत सिंह के पटना स्थित सरकारी आवास से छापेमारी में इंसास राइफल की 6 मैगजीन और एक बुलेट प्रूफ जैकेट बरामद हुआ था। इस मामले में उनके खिलाफ 9 गवाह पेश किए। इस केस में सजा पर बहस 21 जुलाई को होगी।

अब रायपुर से बाबा बैजनाथ धाम के लिए भी उड़ान शुरू...कोलकाता होते हुए पहुंचेगा विमान

अब रायपुर से बाबा बैजनाथ धाम के लिए भी उड़ान शुरू...कोलकाता होते हुए पहुंचेगा विमान

 रायपुर। अब राजधानी सहित प्रदेश भर के हवाई यात्री बैजनाथ धाम की यात्रा हवाई सफर से कर सकते है। इंडिगो एयरलाइंस द्वारा यह नई उड़ान शुरू की गई है,जो व्हाया कोलकाता होते हुए बैजनाथ धाम पहुंचेगी। इंडिगो एयरलाइंस की यह फ्लाइट सुबह 9.35 बजे रायपुर से उड़ान भरेगी।

इसके बाद कोलकाता में दो घंटे रुकने के बाद शाम सवा चार बजे बैजनाथ धाम लैंड करेगी। बैजनाथ धाम देश के प्रमुख 12 ज्योर्तिलिंगों में से एक है। ट्रैवल्स एजेंसी के संचालक कीर्ति व्यास ने बताया कि यह विमान सेवा 12 जुलाई से शुरू हो गई है। बैजनाथ धाम के लिए उड़ान शुरू होते ही यात्रियों को काफी फायदा होगा।जयपुर उड़ान के लिए मांग उठी

 

विमानन अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही रायपुर से जयपुर के लिए भी उड़ान शुरू हो सकती है। ट्रैवल्स कंपनियों ने रायपुर से जयपुर के लिए भी उड़ान शुरू करने की मांग की है। इसके साथ ही रायपुर से वाराणसी उड़ान भी शुरू करने की मांग की जा रही है।

हवाई यात्रियों की संख्या भी बढ़ी

 

कोरोना का भय खत्म होते ही अब रायपुर से आने जाने वाले हवाई यात्रियों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। बीते तीन महीनों में रायपुर विमानतल से साढ़े पांच लाख से ज्यादा हवाई यात्रियों की आवाजाही हुई है।

बिलासपुर में बालक के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने के आरोपित को 20 साल सजा

बिलासपुर में बालक के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने के आरोपित को 20 साल सजा

 बिलासपुर। आठ वर्षीय बच्चे के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने के आरोपित को जिला एवं सत्र न्यायालय ने 20 साल की सजा सुनाई है। फैसले के बाद आरोपित को जेल भेज दिया गया है। न्यायालय ने पीड़ित बच्चे को प्रतिकर योजना के तहत क्षतिपूर्ति प्रदान करने का आदेश दिया है। कोटा थाना क्षेत्र में रहने वाला आठ वर्षीय बालक 13 दिसंबर 2020 की शाम शाम 6.30 बजे अपने साथियों के साथ खेलते-खेलते तालाब के पास पहुंच गया था

वहां कोटा के मौहारखर निवासी त्रिभुवन गंधर्व (33) मछली का जाल लेकर आने की बात कहकर बच्चे को अपने साथ ले गया। नहर किनारे स्थित एक खंडहर मकान में बच्चे के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने लगा। मासूम ने विरोध किया तो गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। इस दौरान एक युवक पालतू कुत्ते को घुमाते हुए वहां पहुंच गया। उसने त्रिभुवन को बच्चे के साथ गलत काम करते हुए देख लिया। इसके बाद त्रिभुवन पकड़ाने के डर से भाग गया। पीड़ित बालक रोते हुए अपने घर गए।

स्वजन को घटना के बारे में जानकारी दी। स्वजन ने कोटा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़ित बच्चे की मेडिकल जांच कराई। रिपोर्ट में बच्चे के साथ गलत काम करने की पुष्टि हुई। इसके बाद आरोपित के खिलाफ यौन शोषण के तहत अपराध दर्ज किया। पुलिस की टीम आरोपित को पकड़ने के लिए खोजबीन शुरू कर दी। घटना के दूसरे दिन आरोपित त्रिभुवन को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। घटना के बाद से कोर्ट में मामले की सुनवाई चल रही थी। शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय ने मामले की सुनवाई करते हुए आरोपित त्रिभुवन को बीस साल की सजा सुनाई है।

घर बैठे ली गई थी ऑनलाइन परीक्षा, फिर भी 1021 परीक्षार्थी फैल, नहीं करा सकेंगे पुर्नमूल्यांकन

घर बैठे ली गई थी ऑनलाइन परीक्षा, फिर भी 1021 परीक्षार्थी फैल, नहीं करा सकेंगे पुर्नमूल्यांकन

 रायपुर। PRSU Result 2022 : पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय (Pandit Ravi Shankar Shukla University) ने कल कुछ कक्षाओ के परीक्षा परिणाम (Test result) जारी किए हैं। ऑनलाइन माध्यम से घर बैठे ली गई परीक्षा में भी 1021 परीक्षार्थी फैल हो गए हैं। ऑनलाइन परीक्षा होने के चलते छात्र पुर्नमूल्यांकन के आवेदन के भी पात्र नहीं होंगे।

 

इस वर्ष रविशंकर यूनिवर्सिटी ने ऑनलाइन माध्यम से वार्षिक परीक्षा आयोजित की थी। हालांकि पहले प्रदेश के सभी कालेजो व यूनिवर्सिटी में ऑफलाइन मोड़ में परीक्षा होने वाले थे,पर मुख्यमंत्री से छात्रों ने बढ़ते कोरोना का हवाला दे ऑनलाइन परीक्षा लेने की मांग की थी। छात्रों की मांग पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) ने कालेज छात्रों के ऑनलाइन परीक्षा लेने की घोषणा की थी। जिसके बाद प्रदेश के सभी यूनिवर्सिटी व कालेजो में ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की गई थी। ऑनलाइन होने वाली परीक्षा में छात्र ऑनलाइन प्रश्न प्राप्त कर घर बैठे प्रश्नो को उत्तरपुस्तिका में हल करते थे। जिसके बाद उन्हें उसी दिन ही यूनिवर्सिटी या कालेजो में उत्तरपुस्तिकाएं जमा करनी पड़ती थी। घर बैठे होने वाली परीक्षा में छात्र किताबो का भी भरपूर उपयोग करते थे व किताबे खोल कर परीक्षा देते थे। उसके बाद भी 1021 छात्र कल घोषित नतीजों में फैल हो गए हैं।

 

रविशंकर यूनिवर्सिटी ने कल बीएससी फर्स्ट ईयर,सेकेंड ईयर व एमए इंग्लिश फाइनल ईयर के नतीजे जारी किए हैं। बीएससी फर्स्ट ईयर के लिए 13614 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। 12413 छात्र पास हुए है। जबकि 775 विद्यार्थी फेल हुए। 426 को पूरक की पात्रता मिली। वहीं 266 के नतीजे रोके गए है। बीएससी सेकेंड ईयर की परीक्षा में 9722 छात्र शामिल हुए। इनमें 9225 छात्र पास हुए तो 244 फेल हुए। 252 को पूरक की पात्रता मिली। 1 छात्र का रिजल्ट रोका गया है। एमए इंग्लिश फाइनल ईयर मे परीक्षा में 2284 छात्र शामिल हुए, जिनमें 2279 पास हुए वहीं 2 छात्र फेल हुए है और 3 छात्रों के नतीजों को रोक गया है। कुल मिला कर घर बैठे ऑनलाइन आयोजित परीक्षा में भी 1021 छात्र फैल हो गए हैं। जिन्हें अब पुनर्मूल्यांकन की भी पात्रता नही होगी।

तेरी मृत्यु निश्चित है, जैसे कन्हैया लाल का हाल हुआ था, वैसा ही तेरे साथ होगा… मंदिर के पुजारी को मिली धमकी

तेरी मृत्यु निश्चित है, जैसे कन्हैया लाल का हाल हुआ था, वैसा ही तेरे साथ होगा… मंदिर के पुजारी को मिली धमकी

 राजस्थान। उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या कांड के बाद इसी तरह का एक और मामला सामने आया है। महारानी श्री जया कॉलेज परिसर के अंदर स्थित हनुमानजी मंदिर के पुजारी को जान से मारने की धमकी भरी चिट्ठी मंदिर परिसर में मिली है।

चिट्ठी में लिखा गया है कि तेरे लिए 10 दिन का टाइम है नहीं तो तेरी मृत्यु निश्चित है, जैसे उदयपुर में कन्हैया लाल का हाल हुआ था, वैसा ही तेरे साथ होगा, हम तेरा नाम नहीं जानते हैं लेकिन तेरा चेहरा देख लिया है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की जांच में जुट गई है।

धमकी भरी चिट्ठी में लिखा है- ‘पंडित या तो तू मंदिर छोड़ दे नहीं तो तेरा सिर काट देंगे, तेरे घर वालों को तेरा सिर नहीं मिलेगा, तू समझता है कि तेरे हिमायती हैं, वे कुछ नहीं कर पाएंगे, तेरा मरना निश्चित है, तेरे बाप, तेरी पत्नी जब धड़ के पास बैठकर रोएंगे।’ चिट्ठी में आगे लिखा, ‘रात में नहीं मारेंगे ना सुबह मारेंगे, तुझे दिन में मंदिर में या रास्ते में मारेंगे। अगर जीना चाहता है तो मंदिर छोड़ दे। तेरे लिए 10 दिन का टाइम है नहीं तो तेरी मृत्यु निश्चित है। जैसे उदयपुर में कन्हैया लाल का हुआ है वैसा ही तेरे साथ होगा। हम तेरा नाम नहीं जानते हैं लेकिन तेरा चेहरा देख लिया है…. प्रेषक कामा पहाड़ी।’

मामला शहर में मथुरा गेट थाना इलाके में स्थित महारानी श्री जया कॉलेज परिसर में स्थित श्री हनुमान जी मंदिर का है। इस मंदिर में डॉ. ताराचंद शर्मा पुजारी के पद पर तैनात हैं। ताराचंद शर्मा को कॉलेज प्रशासन ने विगत अप्रैल 2022 में पुजारी के पद पर तैनात किया था। इस मंदिर में पहले अन्य व्यक्ति पुजारी था, जिसे कॉलेज प्रशासन ने हटा दिया था। पुलिस अब मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई है।

IT Raids: कांग्रेस नेता संजय शर्मा के 44 ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी

IT Raids: कांग्रेस नेता संजय शर्मा के 44 ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी

 IT Raid At Congress MLA Sanjay Sharma's Premises: बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए तेंदुखेड़ा (Tendukheda ) के विधायक (MLA) संजय शर्मा (Sanjay Sharma) घर, ऑफिस और गोदामों में गुरुवार को आयकर विभाग  (Income Tax Department) छापेमारी ( Raid) चल रही है. विधायक के ठिकानों पर छापेमारी की ये कार्रवाई सुबह से ही चालू है. इस दौरान आयकर विभाग ने विधायक के नरसिंहपुर (Narsinghpur), कटनी (Katni), जबलपुर (Jabalpur) और  तेंदूखेड़ा के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है. कुल मिलाकर आयकर विभाग ने विधायक के तीन राज्यों में फैले 44 ठिकानों पर छापेमारी की है. 

आयकर चोरी पर हुई कार्रवाई

आयकर विभाग को कांग्रेस के एमएलए संजय शर्मा  के खिलाफ आयकर चोरी की शिकायत मिली थी. इसी शिकायत पर विधायकों के ठिकानों पर छापेमारी को अंजाम दिया गया. सूत्रों के मुताबिक छापेमारी के दौरान आयकर चोरी से जुड़े कई दस्तावेज भी आईटी विभाग की टीम के हाथ लगे हैं. अनुमान लगा जा रहा है कि इनसे करोड़ों रुपए की टैक्स चोरी का पता चल सकता है. आईटी डिपार्टमेंट ने सुबह 6 बजे से ही विधायक के घर, दफ्तर और गोदामों में छापेमारी शुरू कर दी थी. विधायक के नरसिंहपुर, कटनी, तेंदूखेड़ा के ठिकानों पर आयकर विभाग की टीमों का जोरदार सर्च अभियान चलता रहा. यहां टीम सभी दस्तावेजों की जांच कर रही है. विधायक के तेंदूखेड़ा वाले घर में  4 से 5 वाहनों में आयकर विभाग की टीम सुबह ही पहुंच गई थी. इसके साथ ही विधायक के मुंबई वाले ठिकाने सहित नरसिंहपुर (Narsinghpur), कटनी (Katni), जबलपुर (Jabalpur) में अभी छापेमारी जारी है. संजय शर्मा का बंगला जबलपुर की हवाबाग कॉलोनी में है. यहां टीम को ताला लगा मिला है. छापेमारी टीम में जबलपुर, इंदौर और ग्वालियर आयकर विभाग के अधिकारी और कर्मचारी हैं. 

विधायक का है शराब और रेत का कारोबार

साल 2018 में बीजेपी (BJP) छोड़ कांग्रेस (Congress) में शामिल हुए संजय शर्मा का कारोबार तेंदूखेड़ा, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी में फैला है. यह कारोबार  शराब और रेत का है. गौरतलब है कि अभी थोड़े दिन पहले ही एमएलए को जबलपुर में रेत खदानों का ठेका मिला है. इस इलाके में संजय शर्मा दबदबा है. वो यहां के मशहूर विधायक हैं. इस एमएलए के ठिकानों पर छापेमारी से कांग्रेस पार्टी में अफरातफरी मच गई है. 

संसद में इस्तेमाल नहीं किए जा सकेंगे जुमलाजीवी, तानाशाह और भ्रष्ट समेत कई शब्द, प्रतिबंध लगा

संसद में इस्तेमाल नहीं किए जा सकेंगे जुमलाजीवी, तानाशाह और भ्रष्ट समेत कई शब्द, प्रतिबंध लगा

 नई दिल्ली / लोकसभा सचिवालय ने ऐसे शब्दों की नई सूची जारी की है जिनका संसद में इस्तेमाल करना असंसदीय माना जाएगा और इन्हें सदन की कार्यवाही की रिकॉर्डिंग से हटा दिया जाएगा। इन शब्दों में भ्रष्ट, नौटंकी और शर्मिंदा जैसे कई ऐसे शब्द शामिल हैं जिनका प्रयोग बेहद आम है और सरकार पर निशाना साधने के लिए विपक्षी सांसद अक्सर इनका इस्तेमाल करते हैं। इसी कारण विपक्ष के कई सांसदों ने नए नियमों के लिए सरकार पर हमला बोला है।

असंसदीय शब्द 2021 सूची में जिन शब्दों पर प्रतिबंध लगाया गया है, उनमें जुमलाजीवी, बाल बुद्धी, कोविड स्प्रेडर, स्नूपगेट (जासूसी कांड), शकुनी, जयचंद, लॉलीपॉप, चांडाल चौकड़ी, गुल खिलाए और पिट्ठू आदि शामिल हैं। इसके अलावा बहरी सरकार, दोहरा चरित्र, दलाल, दादागिरी, दंगा, तानाशाह, तानाशाही, विनाश पुरुष, खालिस्तानी और खून की खेती आदि शब्दों पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। शर्मिंदा, भ्रष्ट, निकम्मा, नौटंकी, ढिंढोरा पीटना, धोखा देना और अक्षम जैसे आम बोलचाल के शब्दों के उपयोग पर भी प्रतिबंध रहेगा।

सोनिया गांधी की ईडी में पेशी के दिन देशभर में आंदोलन करेगी कांग्रेस

सोनिया गांधी की ईडी में पेशी के दिन देशभर में आंदोलन करेगी कांग्रेस

 बहुचर्चित नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया( sonia gandhi) गांधी को ईडी ( ED)द्वारा समन भेजने के खिलाफ पार्टी केंद्र सरकार के खिलाफ देशभर में आंदोलन करेगी।बता दे ईडी( ED)ने राहुल गांधी( rahul gandhi ( से जून में पांच दिनों तक पूछताछ की थी। उस वक्त भी कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने ईडी ( ED)और भाजपा नीत केंद्र सरकार के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन किया था। कांग्रेस ने आज यानी गुरुवार( thrusday) को फिर पार्टी की बड़ी बैठक बुलाई है। बैठक में पार्टी के सारे महासचिव, राज्यों के प्रभारी व पीसीसी प्रमुख ‘भारत जोड़ो यात्रा’ व कांग्रेस के( congress) अन्य संगठनात्मक कार्यक्रमों पर विचार करेंगे।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी( rahul gandhi), खड़गे से पूछताछ

नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी ने इससे पहले वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी, खड़गे और पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल( pawan bansal से पूछताछ कर चुका है।

ED ने कांग्रेस अध्यक्ष को 21 जुलाई को तलब

बुधवार को पार्टी की बैठक में यह फैसला किया गया। ईडी ने कांग्रेस अध्यक्ष को 21 जुलाई को तलब किया है, इसी दिन पार्टी देशभर में आंदोलन करेगी।

हथियारों के जखीरे के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार, एयरपोर्ट पर 2 ट्रॉली बैग में भरे 45 बंदूकें बरामद

हथियारों के जखीरे के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार, एयरपोर्ट पर 2 ट्रॉली बैग में भरे 45 बंदूकें बरामद

 नई दिल्ली। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर वियतनाम से आए हथियारों के जखीरे के साथ तस्कर पति-पत्नी को कस्टम अधिकारियों ने गिरफ्तार किया है। इस जोड़े के पास मौजूद दो ट्रॉली बैग से 22 लाख रुपये से ज्यादा कीमत की 45 बंदूकें जब्त की गई हैं।

बता दें कि आरोपी भारतीय जोड़ा एयरपोर्ट पर उतरा था। इस जोड़े के पास ट्रॉली बैग था। जिसमें हथियार भरे हुए थे। दोनों एयरपोर्ट से बाहर निकले की फिराक में थे। इसी दौरान सुरक्षाकर्मियों की नजर दोनों पर पड़ी और इनकी गतिविधि संदिग्ध लगी। शक होने पर सुरक्षाकर्मियों ने ट्रॉली बैग की जांच की। बैग खुला तो अधिकारी भी सन्न रह गए। बरामद किए गए सभी 45 पिस्टल नए बताए जा रहे हैं। इस बरामदगी के बाद पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ये दोनों तस्कर इन हथियारों को किसके पास पहुंचाने वाले थे। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 18 साल से अधिक उम्र के लोग 75 दिनों तक मुफ्त लगवा सकेंगे प्रीकॉशन डोज

मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 18 साल से अधिक उम्र के लोग 75 दिनों तक मुफ्त लगवा सकेंगे प्रीकॉशन डोज

 Corona Vaccination In India: देश में 18 से 59 साल के आयु वर्ग के लोग सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर कोविड टीके की ऐहतियाती या तीसरी खुराक लगवा सकेंगे. 75 दिन के एक विशेष अभियान के तहत ऐसा किया जाएगा जिसकी शुरुआत 15 जुलाई से हो सकती है. मोदी कैबिनेट ने इसको लेकर आज बड़ा फैसला लिया है.

अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक कोविड ऐहतियाती खुराकों के प्रति जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के मौके पर ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत अभियान चलाया जाएगा. एक ने बताया कि अभी तक 18 से 59 साल की 77 करोड़ पात्र आबादी में से एक प्रतिशत से भी कम को ऐहतियाती खुराक दी गयी है. हालांकि 60 साल से अधिक उम्र के लगभग 16 करोड़ लोगों और स्वास्थ्य कर्मियों और अग्रिम मोर्चे के कर्मियों में से करीब 26 प्रतिशत लोग बूस्टर खुराक ले चुके हैं.

बूस्टर खुराक लेने से बढ़ती है प्रतिरोधक क्षमता

अधिकारी ने कहा कि भारत की अधिकांश आबादी ने नौ महीने पहले अपनी दूसरी खुराक लगवा ली थी. आईसीएमआर और अन्य अंतरराष्ट्रीय अनुसंधान संस्थानों में किए गए अध्ययनों से पता चला है कि टीके की दो शुरुआती खुराक लेने के बाद करीब छह महीने में एंटीबॉडी का स्तर कम होने लगता है और बूस्टर खुराक लेने से प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है.

इस आयुवर्ग के लोगों को दी जाएगी कोविड की एहितयाती खुराक
उन्होंने कहा कि इसलिए सरकार 75 दिन के लिए एक विशेष अभियान चलाने की योजना बना रही है जिसमें 18 साल से 59 साल आयुवर्ग के लोगों को 15 जुलाई से सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर ऐहतियाती खुराक मुफ्त दी जाएगी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पिछले हफ्ते सभी के लिए कोविड टीके की दूसरी और ऐहतियाती खुराक के बीच अंतराल को नौ महीने से घटाकर छह महीने कर दिया था. टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी परामर्श समूह की सिफारिश पर ऐसा किया गया था.

आज की रात होगा सुपर मून का दीदार, इस समय होगी चंद्रमा और पृथ्वी के बीच सबसे कम दूरी

आज की रात होगा सुपर मून का दीदार, इस समय होगी चंद्रमा और पृथ्वी के बीच सबसे कम दूरी

 खगोल प्रेमियों के लिए 13 जुलाई का रात खास होने वाली है. बुधवार को आप सुपर मून का दीदार कर सकेंगे. आसमान में दिखने वाला चंद्रमा बुधवार को बड़ा और ज्यादा चमकीला दिखाई देगा. इस खगोलीय घटना को सुपर मून (Supermoon ) कहा जाता है इस घटना के दौरान चंद्रमा (moon) अपनी कक्षा में निकटतम बिंदु पर होता है और इसी कारण चंद्रमा और पृथ्वी की बीच की दूरी सबसे कम होती है. इसे पेरिगी कहा जाता है. इस दौरान चंद्रमा 14 प्रतिशत बड़ा और 30 प्रतिशत तक ज्यादा चमकीला नजर आएगा।

इस समय दिखेगा सबसे बड़ा चंद्रमा 

चंद्रमा 12 बजकर 7 मिनट पर अपने चरम सीमा पर दिखाई देगा। वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला (Veer Bahadur Singh Nakshatrashala) के खगोलविद अमर पाल सिंह (Astronomer Amar Pal Singh) ने बताया कि इसे साधारण आंखों से भी देखा जा सकता है। अगर आप खगोल विज्ञान में रुचि रखते हैं वो विशेष जानकारी हेतु आप नक्षत्र शाला में विशिष्ट टेलीस्कोप्स के माध्यम से भी इस सुपर मून को देख सकते हैं।

क्या होता है सुपर मून

खगोलविद् ने बताया कि सुपर मून शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम सन 1979 में रिचर्ड नौल्ले (Richard Noule) द्वारा किया गया था। सुपर मून के दौरान चंद्रमा सामान्य दिनों के मुकाबले बड़ा और ज्यादा चमकीला दिखाई देता है। ये पृथ्वी के चक्कर लगाने के दौरान अपने निकटतम बिंदु पर आने के कारण ऐसा होता है। चंद्रमा का अपने इस निकटतम बिंदु पर आने को ही पेरीगी कहा जाता है। इस दौरान पृथ्वी से चंद्रमा की दूरी 357,264 किलोमीटर होगी। जबकि सामान्य दिनों में यह दूरी 384,366 किलोमीटर रहती है और चंद्रमा का अपनी कक्षा में दुरुस्त बिंदु पर होने के कारण पृथ्वी और चंद्रमा के बीच की दूरी 4,05,500 किलोमीटर होती है। इसे एपोजी कहा जाता है।

इन नामों से भी जाना जाता है सुपर मून

सुपर मून को अन्य नामों से भी जाना जाता है। जैसे डियर मून, थंडर मून, हे मून, बर्ट मून, सेलमोन मून, रॉक्सवेरी मून, कैल्मिंग मून इत्यादि नामों से भी जाना जाता है।

हो सकती हैं उच्च ज्वार भाटे की घटनाएं

खगोलविद ने बताया कि एक साल में तीन या अधिकतम चार सुपर मून हो सकते हैं। इस बार सुपर मून का दीदार नही कर पाए तब अगली बार ऐसा सुपर मून 3 जुलाई सन 2023 में दिखाई देगा। इस प्रकार की सुपर मून की घटनाओं में चंद्रमा का पृथ्वी के इतने नजदीक आने के कारण उच्च ज्वार भाटे की घटनाओं का होना संभव हो सकता है।

कांग्रेस ने बुलाई विपक्षी दलों की बैठक, केंद्र सरकार को घेरने बनाएंगे रणनीति

कांग्रेस ने बुलाई विपक्षी दलों की बैठक, केंद्र सरकार को घेरने बनाएंगे रणनीति

 नई दिल्लीः संसद के मानसून सत्र में केंद्र सरकार को घेरने के लिए विपक्षी दलों ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में कांग्रेस ने विपक्षी दलों की बैठक बुलाई है। इस बैठक के लिए शिवसेना को भी न्यौता भेजा गया है। इस बैठक से पहले शुक्रवार को कांग्रेस संसदीय रणनीति समिति समूह की बैठक भी होगी।

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने सभी विपक्षी दलों को पत्र लिखकर 17 जुलाई को बैठक में आने का न्यौता दिया है। इस बैठक से पहले 14 जुलाई को कांग्रेस संसदीय रणनीति समिति समूह की बैठक होने वाली है, जिसकी अध्यक्षता सोनिया गांधी करेंगी।

बता दें कि संसद का मानसून सत्र 18 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा। इस मानसून सत्र के दौरान राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव भी होना है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से मुलाकात की

 नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से मुलाकात की। श्री कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है। श्री कोविंद पिछले महीने उत्तर प्रदेश में अपने पैतृक गांव परोंख गये थे। उन्होंने चार सौ वर्ग गज का मकान और ढाई बीघा ज़मीन सहित अपनी सारी पैतृक सम्पत्ति दान की है।

परोंख गांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर भवन में स्मार्ट पुस्तकालय का उद्घाटन किया था और सामुदायिक केंद्र का भी दौरा किया था। इस भवन के लिए राष्ट्रपति कोविंद ने भूमि दान की है। सामुदायिक केंद्र में महिलाओं को स्वाबलम्बी बनाने के लिए सिलाई, बुनाई, कढ़ाई सहित विभिन्न पाठ्यक्रम चलाए जाएंगे।

भारत में गरीबी पर मुद्रास्फीति का बहुत कम असर होगा : निर्मला सीतारामन

भारत में गरीबी पर मुद्रास्फीति का बहुत कम असर होगा : निर्मला सीतारामन

 नई दिल्ली। वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा है कि हाल ही में संयुक्‍त राष्‍ट्र विकास कार्यक्रम- यू.एन.डी.पी. की रिपोर्ट से पता चलता है कि भारत में गरीबी पर मुद्रास्फीति का बहुत कम असर होगा। वित्‍त मंत्री ने ट्विटर पर यू.एन.डी.पी. रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि चिन्‍हित आबादी के खातों में नकद राशि हस्‍तांतरित करने से मूल्‍य वृद्धि से निपटने में मदद मिली है।

उन्‍होंने कहा कि रिपोर्ट- विकासशील देशों में जीवन यापन का संकट यह दर्शाती है कि भारत में कोई भी व्‍यक्ति एक दशमलव नौ डॉलर प्रति दिन के गरीबी रेखा के पैमाने से नीचे नहीं जाएगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि खाद्य पदार्थों और ईंधन  की कीमतों में बढोत्‍तरी से पूरे विश्‍व में लगभग सात करोड़ 10 लाख लोग गरीब हो जाएंगे। रिपोर्ट के अनुसार लक्षित और समयबद्ध तरीके से नकद हस्‍तांतरण से इसके असर से प्रभावी ढंग से निपटा जा सकता है।

फिर विदेश के लिए रवाना हुए राहुल गांधी...17 जुलाई को लौटेंगे वापस

फिर विदेश के लिए रवाना हुए राहुल गांधी...17 जुलाई को लौटेंगे वापस

 नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड के लोकसभा सांसद राहुल गांधी आज एक बार फिर से विदेश यात्रा के लिए रवाना हो गए। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस नेता ने आज सुबह उड़ान भरी और वह रविवार 17 जुलाई तक भारत लौट आएंगे। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि राहुल निजी दौरे पर गए हैं या आधिकारिक दौरे पर। गंतव्य भी ज्ञात नहीं है कि आखिर वे किस देश के दौरे पर जा रहे हैं।
राहुल गांधी 17 जुलाई यानी संसद सत्र से पहले लौट जाएंगे। बता दें कि संसद का मानसून सत्र 18 जुलाई से शुरू होगा और सत्र की समाप्ति 6 अगस्त को होगी। वहीं राष्ट्रपति चुनाव 18 जुलाई और उपराष्ट्रपति चुनाव 6 अगस्त को होगा। इसके अलावा सोनिया गांधी से 21 जुलाई को ईडी भी पूछताछ कर सकती है।

ईडी ने कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी को 21 जुलाई को पूछताछ के लिए समन भेजा

ईडी ने कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी को 21 जुलाई को पूछताछ के लिए समन भेजा

 नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ने कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी को नेशनल हेराल्‍ड मामले में 21 जुलाई को पेश होने को कहा है।  गांधी ने इससे पहले निदेशालय को पत्र लिखकर कोविड से प्रभावित होने का हवाला देकर हाजिर होने की तारीख स्‍थगित करने का अनुरोध किया था। श्रीमती गांधी ने पत्र में लिखा था कि डॉक्‍टरों ने उन्‍हें आराम करने की सलाह दी है, इसलिए वे 23 जून को निदेशालय के सामने पेश नहीं हो सकती। उनके अनुराध को स्‍वीकार करते हुए प्रवर्तन निदेशालय ने उनसे कहा था कि जुलाई के अंतिम सप्‍ताह में अपना बयान दर्ज करवाएं।  गांधी के पुत्र और कांग्रेस के पूर्व प्रमुख राहुल गांधी से पांच दिनों में 54 घंटे तक इस मामले में पूछताछ की गई।

आयकर विभाग वर्ष 2016 से नेशनल हेराल्‍ड मामले की जांच कर रहा है और उसने अपने आरोप पत्र में कांग्रेस प्रायोजित यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड कम्‍पनी में वित्‍तीय अनियमितताओं का आरोप लगाया था।  इस कम्‍पनी के पास नेशनल हेराल्‍ड अख़बार का स्‍वामित्‍व है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी कम्‍पनी के स्‍थापकों में शामिल हैं और कम्‍पनी के अधिकतर शेयर इन्‍हीं दोनों के पास हैं। कम्‍पनी में सोनिया गांधी और राहुल गांधी की 38-38 प्रतिशत की हिस्‍सेदारी है। वर्ष 2013 में सुब्रमण्‍यम स्‍वामी की एक शिकायत पर आयकर विभाग ने यंग इंडियन के खिलाफ जांच शुरू की थी, जिसका संज्ञान लेते हुए प्रवर्तन निदेशालय ने नया मामला दर्ज किया था।

डायट के प्रवक्ता सुरेन्द्र सिंह की बेवफाई से तंग आकर दरोगा रश्मि यादव ने की थी आत्महत्या..ऐसे हुआ मामले का खुलासा

डायट के प्रवक्ता सुरेन्द्र सिंह की बेवफाई से तंग आकर दरोगा रश्मि यादव ने की थी आत्महत्या..ऐसे हुआ मामले का खुलासा

 अमेठी। यूपी के अमेठी में महिला दरोगा रश्मि यादव ने डायट के प्रवक्ता सुरेन्द्र सिंह की बेवफाई से तंग आकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में दरोगा रश्मि यादव के पिता मुन्ना लाल यादव की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर प्रवक्ता सुरेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें 21 अप्रैल 2022 को अमेठी जिले में दरोगा रश्मि यादव ने वर्दी में ही अपने शासकीय आवास में फांसी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। रश्मि के पिता मुन्ना लाल के मुताबिक, दरोगा बनने से पहले रश्मि का बहराइच में डायट के प्रवक्ता से जान पहचान हो गई थी। बाद में प्रवक्ता सुरेंद्र रश्मि को परेशान करने लगा। इसके चलते रश्मि का पति से तलाक हो गया था। इसके बाद भी सुरेंद्र ने पीछा नहीं छोड़ा। तंग आकर रश्मि ने सुसाइड कर लिया।

ऐसे हुआ मामले का खुलासा

एसआई रश्मि यादव के पिता मुन्ना लाल यादव के मुताबिक, दाह संस्कार कर घर लौटने के बाद उन्होंने बेटी की मोबाइल रिकॉर्डिंग चेक की तो वे हैरान रह गए। रिकॉर्डिंग सुनकर उन्हें यकीन हो गया कि सुरेंद्र सिंह के परेशान करने के कारण रश्मि ने आत्महत्या की है।

उन्होंने बताया कि रश्मि पहले बहराइच में प्राइमरी स्कूल की शिक्षिका थी। वहां उसकी पहचान डायट के प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह से हो गई थी। सुरेंद्र अलीगढ़ का रहने वाला है। उनके संबंधों की वजह से रश्मि का उसके पति राजेश से तलाक हो गया था। सुरेंद्र सिंह आए दिन रश्मि को फोन कर तरह-तरह के लांछन लगाता रहता था। साथ ही अपमान जनक बातें भी कहता था। रश्मि इसको नजर अंदाज करती रही। लेकिन जब पानी सिर से ऊपर चला गया तो उसने सुसाइड कर लिया। पिता ने बताया कि अपमान जनक शब्दों से आहत होकर रश्मि ने कमरे में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया था। सुसाइड से पहले रश्मि ने अपने कमरे में रखे शीशे पर उन शब्दों को लिखा था, जिससे वह परेशान थी।

2017 बैच की उपनिरीक्षक थीं रश्मि यादव 

एसआई रश्मि यादव 2017 बैच की उपनिरीक्षक थीं। वह मूलत: लखनऊ की रहने वाली थीं। 21 अप्रैल की दोपहर सीओ तिलोई के साथ मीटिंग की। मीटिंग के बाद रश्मि ने थाने के मुंशी से कहा कि 4 बजे एडिशनल एसपी के साथ मीटिंग है। वह कमरे पर जा रही हैं। मीटिंग के लिए उनको बुला लेना। इसके बाद फोन पर बात करते हुए निकल गईं। मुंशी करीब साढ़े तीन बजे रश्मि को बुलाने गया, तो कमरे का दरवाजा नहीं खुला। फोन करने पर भी कोई जवाब नहीं मिला। उसने मामले की सूचना प्रभारी निरीक्षक व अन्य स्टाफ को दी। मौके पर पहुंची पुलिस कमरे का दरवाजा तोड़ अंदर गई, तो महिला दरोगा का शव दुपट्टा के सहारे लटकता मिला था। 

2018 में अमेठी में हुई थी तैनाती

2017 बैच की दरोगा रश्मि यादव 2018 में जिले में तैनात हुई थीं। वह गौरीगंज कोतवाली में लगभग दो साल तक रहीं। कस्बे की इंचार्ज रहने के साथ ही मिशन शक्ति अभियान शुरू होने के बाद उन्होंने महिला हेल्प डेस्क प्रभारी की जिम्मेदारी निभाई थी। कोरोना काल के दौरान लॉकडाउन के नियमों का पालन कराने को लेकर वह चर्चा में आई थीं। मार्च 2021 से वह मोहनगंज कोतवाली परिसर में स्थापित रिपोर्टिंग महिला पुलिस चौकी प्रभारी के रूप में महिलाओं की शिकायतें व समस्यायें सुना करती थीं।

अखिलेश यादव ने खड़ा किया था सवाल

दरोगा रश्मि यादव की आत्महत्या के मामले में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी सवाल खड़ा किया था। उन्होंने मामले में अगड़ा बनाम पिछड़ा का मुद्दा बनाते हुए ऊंची जाति के अफसरों पर पिछड़ी जाति के महिला दरोगा का उत्पीडऩ करने का मामला उछाला था।