BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
करंट लगने से दो किसानों की हुई मौत...

करंट लगने से दो किसानों की हुई मौत...

पीलीभीत : उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में दो किसानों की उस समय मौत हो गई जब वे कथित तौर पर एक नहर का गेट खोलने के लिए लोहे की रोड का इस्तेमाल कर रहे थे। दोनों एक उच्च वोल्टेज वाले बिजली लाइन की चपेट में आ गए। पुलिस ने कहा कि लालोर गुजरांपुर गांव में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

थाना प्रभारी त्यागी के अनुसार, ये घटना उस समय हुई जब 55 वर्षीय राजेंद्र प्रसाद और 50 वर्षीय रामेश्वर दयाल सिंचाई के लिए अपने खेत में नहर का पानी लाने के लिए 20 फीट लंबी लोहे की रोड के साथ नहर का इनलेट चैनल खोल रहे थे।

एसएचओ ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

बीसलपुर सर्कल के अनुविभागीय दंडाधिकारी ऋषिकांत राजवंशी ने कहा कि परिवार के सदस्यों को मुआवजा देने के लिए मामला राज्य बिजली विभाग को भेजा गया है। इसी बीच संबंधित लेखपाल को मुख्यमंत्री किसान दुर्घटना कल्याण योजना के तहत मुआवजा दिलाने की कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया गया है।
 
पाकिस्तान के 6 और भारत के 10 यूट्यूब चैनलों पर लगा बैन, जानिये इसके पीछे की वजह.....

पाकिस्तान के 6 और भारत के 10 यूट्यूब चैनलों पर लगा बैन, जानिये इसके पीछे की वजह.....

नई दिल्ली : देश में प्रोपेगेंडा फैलाने वाले 6 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों को भारत के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के आदेश पर ब्लॉक कर दिया गया है। इसके साथ ही भारत से चलने वाले 10 अन्य यूट्यूब चैनलों पर भी यह कार्रवाई की गई है। इन सभी चैनलों की कुल मिलाकर 68 करोड़ के करीब व्यूअरशिप थी। सरकार का मानना है कि इन चैनलों का इस्तेमाल सोशल मीडिया पर फेक न्यूज फैलाने के लिए किया जा रहा था। इसके अलावा देश की आंतरिक सुरक्षा के लिहाज से भी इन चैनलों पर सही बात नहीं कही जा रही थी। भारत के विदेश मामलों, सांप्रदायिक सद्भाव और सामाजिक व्यवस्था को लेकर भी गलत टिप्पणियां इन चैनलों पर की जा रही थीं।

मंत्रालय की ओर से जारी किए गए बयान के मुताबिक इन चैनलों में से किसी ने भी आईटी रूल्स, 2021 के तहत केंद्र सरकार को अपने प्रसारण के बारे में जानकारी नहीं दी थी। मंत्रालय ने कहा, भारत से चलने वााले कुछ यूट्यूब चैनलों में एक समुदाय विशेष को आतंकवादी कहकर संबोधित किया जा रहा था। इससे अलग-अलग समुदायों के बीच वैमनस्यता पैदा होने का खतरा था। ऐसी सामग्री समाज में उपद्रव और दुर्भावना की स्थिति पैदा कर सकती थी। इसके अलावा व्यवस्था के भी बिगडऩे का खतरा था। मंत्रालय ने कहा कि ऐसी तमाम चीजों को ध्यान में रखते हुए ही इन चैनलों को ब्लॉक करने का फैसला लिया गया।

यही नहीं सरकार का कहना था कि भारत से ही चलने वाले कई चैनल ऐसे भी थे, जिनमें बिना किसी वेरिफिकेशन के ही समाचारों का प्रसारण हो रहा था। गलत वीडियोज दिखाए जा रहे थे, जिससे समाज के अलग-अलग वर्गों में भय की स्थिति पैदा हो जाए। बयान में कहा गया, फेक न्यूज के कुछ उदाहरण हैं कि कई बार गलत जानकारी दी गई कि सरकार पूरे भारत में कोरोना के चलते लॉकडाउन लगाने पर विचार कर रही है। इसके चलते माइग्रेट लेबर्स में डर की स्थिति पैदा हुई। इसके अलावा कुछ धर्मों को लेकर भी गलत जानकारी दी गई और उनके अनुयायियों को खतरा होने की बातें कही गईं। देश की व्यवस्था के भंग होने का खतरा इनके चलते था।

मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान स्थित चैनलों से भारत के खिलाफ सुनियोजित ढंग से गलत सूचनाओं का प्रसारण किया जा रहा था। भारतीय सेना, जम्मू कश्मीर, भारत के विदेश मंत्राल, यूक्रेन की स्थिति जैसे मसलों पर गलत जानकारी का प्रसारण लगातार किया जा रहा था। मिनिस्ट्री ने कहा कि इन चैनलों का कॉन्टेंट पूरी तरह से गलत पाया गया था। इसके अलावा राष्ट्रीय सुरक्षा, संप्रभुता और देश की अखंडता के लिहाज से भी यह सही नहीं था।
 
भीषण सड़क हादसा : ट्रक और मिनीवैन की आमने-सामने हुई टक्कर चार की मौत, आठ घायल...

भीषण सड़क हादसा : ट्रक और मिनीवैन की आमने-सामने हुई टक्कर चार की मौत, आठ घायल...

तिरुपति : आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले में एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि आठ अन्य घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब तड़के एक ट्रक और एक मिनीवैन की आमने-सामने की टक्कर हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर एक पुलिस की टीम पहुंची और आसपास के लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। इसके बाद घायलों को अस्पताल में पहुंचाया गया है।

दरअसल, यह घटना तिरुपति की है। अधिकारियों ने बताया कि एक मिनीवैन में सवार 12 लोगों की एक पार्टी तुरपू कानुपुरू गांव में मुथयालम्मा मंदिर में दर्शन के बाद अपने पैतृक गांव लौट रही थी। ठीक इसी दौरान श्रीकालहस्ती में अर्धनारीश्वर तीर्थ के पास पहुंचने के दौरान मिनीवैन को विपरीत दिशा से यात्रा कर रहे एक तेज ट्रक ने टक्कर मार दी।

चश्मदीदों ने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य की मौत तिरुपति के एसवीआर सरकारी जनरल अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। चार बच्चों सहित आठ अतिरिक्त यात्रियों को तिरुपति के अस्पताल ले जाने से पहले श्रीकालाहस्ती क्षेत्र अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस ने दुर्घटना के कारण राजमार्ग यातायात बाधा को हटा दिया। फिलहाल पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जांच शुरू की है। मृतकों की पहचान अर्जुनैया (45), उनकी पत्नी नरसम्मा (40), मारेम्मा (43) और धरणी (10) के रूप में हुई है। चालक श्रीनिवास (30), कविता (28), धनुष (13), गोपी (29), आनंद (30), मोक्षिता (3) और दिल्ली रानी (19) सहित घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
 
पत्नी और बच्चों को जहर देकर पति ने लगाई फांसी, जाँच में जुटी पुलिस...

पत्नी और बच्चों को जहर देकर पति ने लगाई फांसी, जाँच में जुटी पुलिस...

रायसेन : मध्यप्रदेश के रायसेन में मंगलवार सुबह बड़ी घटना सामने आयी है, यहां एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई है, दो की जहर खाने से और एक की फांसी लगाने से मौत हुई है। पति-पत्नी और 1 बेटे समेत 3 की मौत हो गई है जबकि एक बेटे को गंभीर हालत में भोपाल रेफर किया गया है।

फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना की जानकारी होने के बाद बाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची है और घटना के पीछ के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
 
बड़ी खबर : झुग्गियों में लगी आग, कई किलोमीटर दूर तक दिखे धुएं के काले गुबार...

बड़ी खबर : झुग्गियों में लगी आग, कई किलोमीटर दूर तक दिखे धुएं के काले गुबार...

नई दिल्ली : गुरुग्राम के मानेसर सेक्टर-6 में बड़ा हादसा हो गया है। यहां तीन से पांच किलोमीटर के इलाके में पड़े स्क्रैप में सोमवार शाम से आग लगी है। उधर, देर रात तेज आंधी चलने के बाद आग ने आसपास के दर्जनों झुग्गियों को भी चपेट में ले लिया। फिलहाल, घटनास्थल पर मौजूद दर्जनभर दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं।

बताया जा रहा है कि दमकल की गाड़ियां देर शाम से ही आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई हैं। जानकारी के मुताबिक, मानेसर सेक्टर-6 के ककरौला गांव के गंदे नाले के पास की झुग्गियों में कुछ घरों में शाम को खाना बन रहा था। इसी दौरान तेज आंधी चलने की वजह से चिंगारी से स्क्रैप में आग लग गई।

धीरे-धीरे आग ने भयंकर रूप ले लिया। तेज हवा चलने की वजह से कई झुग्गियों में भी आग लग गई। आग की सूचना के बाद दमकल विभाग के दर्जनों फायर टेंडर मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की जद्दोजहद में जुट गईं।

बताया जा रहा है कि जिन झुग्गियों में आग लगी है, वहां समय रहते सामानों को नहीं निकाला जा सका। झुग्गियों के अंदर रखे गए गैस के सिलेंडर भी आग की चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि रात में रह-रहकर झुग्गियों में रखे गैस सिलेंडर ब्लास्ट होते रहे। फिलहाल, किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौजूद है. उनका कहना है कि आग के काबू होने के बाद ही नुकसान का आकलन किया जा सकेगा।
 
कोरोना अपडेट : चौथे दिन भी मिले 2 हजार से ज्यादा नए मामले...

कोरोना अपडेट : चौथे दिन भी मिले 2 हजार से ज्यादा नए मामले...

नई दिल्ली : देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में दो हजार से अधिक केस सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने पिछले 24 घंटों के आंकड़े जारी कर दिए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,483 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 1,970 लोग डिस्चार्ज हुए हैं।

दरअसल, देश में लगातार चौथे दिन दो हजार से अधिक केस मिले हैं। इससे पहले 22 अप्रैल को 2,527 केस, 23 अप्रैल को 2,593 और 24 अप्रैल को 2,541 नए मामले सामने आए थे। आज देश में 2,483 नए केस मिले हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में आज 1,970 लोग डिस्चार्ज हुए हैं।

कुल मामले: 4,30,62,569 सक्रिय मामले: 15,636 कुल रिकवरी: 4,25,23,311 कुल मौतें: 5,23,622 कुल वैक्सीनेशन: 1,87,95,76,423
राजधानी दिल्ली में मिले इतने केस बता दें कि दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 1,011 नए COVID-19 के मामले सामने आए हैं। वहीं, 817 रिकवरी और संक्रमित लोगों में से 1 की मौत दर्ज की गई है। साथ ही राजधानी दिल्ली में सक्रिय मामलों का आंकड़ा 4,168 है।
महाराष्ट्र में धीमी पड़ी कोरोना की रफ्तार साथ ही महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 84 नए कोविड मामले और 71 रिकवरी दर्ज़ की गई है। इस दौरान संक्रमित लोगों में से किसी की मृत्यु नहीं हुई। सक्रिय मामले 929 हैं।

मिजोरम में मिले 102 नए केस मिजोरम में COVID-19 के 102 नए मामले सामने आए हैं। जबकि पिछले 24 घंटे में किसी की भी मृत्यु नहीं हुई है।

ICMR ने दी कोरोना टेस्ट के बारे में जानकारी भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 4,49,197 सैंपल टेस्ट किए गए। देश में कल तक कुल 83,54,69,014 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को बताया था कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 192.74 करोड़ से ज्यादा डोज उपलब्ध कराई गई है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी वैक्सीन की 19.93 करोड़ से ज्यादा डोज उपलब्ध है।
 
अतिक्रमण के नाम पर मंदिर ढहाने वाले अधिकारियों पर गिरी गाज, तीन निलंबित...

अतिक्रमण के नाम पर मंदिर ढहाने वाले अधिकारियों पर गिरी गाज, तीन निलंबित...

जयपुर : राजस्थान स्थित अलवर के राजगढ़ में 300 साल पुराने शिव मंदिर को ढहाने के बाद भाजपा के निशाने पर आई राजस्थान सरकार ने सख्त रुख अख्तियार किया है। गहलोत सरकार ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए राजगढ़ के उपखंड अधिकारी केशव मीणा को निलंबित कर दिया है। वहीं नगरपालिका ईओ बनवारीलाल मीणा और राजगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष सतीश दुहरिया को भी निलंबित किया गया है।

दरअसल, राजगढ़ में अतिक्रमण हटाने के नाम पर मंदिर पर ही बुलडोजर चला दिया गया था, जिसके बाद से भाजपा गहलोत सरकार पर हमलावर है। भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल मौके पर पहुंचकर अपनी जांच रिपोर्ट भी प्रदेशअध्यक्ष को सौंप चुका है। इसके बाद से राजस्थान प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है।

अतिक्रमण बताकर तोड़ा गया था मंदिर राजगढ़ में यह कार्रवाई 17 अप्रैल को की गई। दरअसल, मास्टर प्लान में कस्बे के गोल सर्किल से मेला का चौराहा के मध्य मार्ग में बाधा बने दुकानों और मकानों को ध्वस्त करने के लिए बुलडोजर चलाया गया। मंदिर को भी अतिक्रमण बताकर प्रशासन की टीम बुलडोजर के साथ पहुंची और उन्होंने मंदिर के गुंबज को तोड़ दिया।

इसके बाद शिवलिंग को कटर की मदद से काटा गया। इस दौरान हनुमान जी सहित अन्य देवी-देवताओं की मूर्ति तोड़ी गई है। यहां तीन मंदिरों को तोड़ा गया है। इससे करीब 300 साल पुराने शिव मंदिर की मूर्तियां खंडित हुई हैं। मंदिर तोड़े जाने की वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

निर्माणधीन इमारत गिरने से दो मजदूरों की मौत, सीएम केजरीवाल ने जताया शोक...

निर्माणधीन इमारत गिरने से दो मजदूरों की मौत, सीएम केजरीवाल ने जताया शोक...

नई दिल्ली : दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में सोमवार दिन में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक निर्माणाधीन इमारत जमींदोज हो गई। एनडीआरएफ अधिकारी गोवर्धन बैरवा ने बताया कि मलबे से दो शव को बरामद किया गया है। चार से पांच मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। एनडीआरएफ की 25 टीमें राहत बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

दो मजदूरों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है। मलबे में फंसे मजदूरों को निकालने का काम अब भी जारी है। मलबे में फंसे मजदूरों का पता लगाने के लिए एनडीआरएफ ने प्रशिक्षित श्वान को लाया है। बिल्डिंग के धराशायी होने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की छह गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और राहत व बचाव कार्य जारी है। मौके पर जमा मलबे को हटाने और फंसे लोगों को निकालने के लिए जेसीबी की भी मदद ली जा रही है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह हादसा बेहद दुखद है। जिला प्रशासन राहत और बचाव के काम में जुटा है। मैं खुद घटना से संबंधित हर जानकारी ले रहा हूं।
 
वैन में ट्रक ने मारी टक्कर, चार की मौत, आठ घायल

वैन में ट्रक ने मारी टक्कर, चार की मौत, आठ घायल

तिरुपति :  आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले में एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि आठ अन्य घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब तड़के एक ट्रक और एक मिनीवैन की आमने-सामने की टक्कर हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर एक पुलिस की टीम पहुंची और आसपास के लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। इसके बाद घायलों को अस्पताल में पहुंचाया गया है।

दरअसल, यह घटना तिरुपति की है। अधिकारियों ने बताया कि एक मिनीवैन में सवार 12 लोगों की एक पार्टी तुरपू कानुपुरू गांव में मुथयालम्मा मंदिर में दर्शन के बाद अपने पैतृक गांव लौट रही थी। ठीक इसी दौरान श्रीकालहस्ती में अर्धनारीश्वर तीर्थ के पास पहुंचने के दौरान मिनीवैन को विपरीत दिशा से यात्रा कर रहे एक तेज ट्रक ने टक्कर मार दी।

चश्मदीदों ने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य की मौत तिरुपति के एसवीआर सरकारी जनरल अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। चार बच्चों सहित आठ अतिरिक्त यात्रियों को तिरुपति के अस्पताल ले जाने से पहले श्रीकालाहस्ती क्षेत्र अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस ने दुर्घटना के कारण राजमार्ग यातायात बाधा को हटा दिया। फिलहाल पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जांच शुरू की है। मृतकों की पहचान अर्जुनैया (45), उनकी पत्नी नरसम्मा (40), मारेम्मा (43) और धरणी (10) के रूप में हुई है। चालक श्रीनिवास (30), कविता (28), धनुष (13), गोपी (29), आनंद (30), मोक्षिता (3) और दिल्ली रानी (19) सहित घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पाकिस्तान के 6 और भारत के 10 यूट्यूब चैनलों पर लगा बैन

पाकिस्तान के 6 और भारत के 10 यूट्यूब चैनलों पर लगा बैन

नई दिल्ली : देश में प्रोपेगेंडा फैलाने वाले 6 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों को भारत के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के आदेश पर ब्लॉक कर दिया गया है। इसके साथ ही भारत से चलने वाले 10 अन्य यूट्यूब चैनलों पर भी यह कार्रवाई की गई है। इन सभी चैनलों की कुल मिलाकर 68 करोड़ के करीब व्यूअरशिप थी। सरकार का मानना है कि इन चैनलों का इस्तेमाल सोशल मीडिया पर फेक न्यूज फैलाने के लिए किया जा रहा था। इसके अलावा देश की आंतरिक सुरक्षा के लिहाज से भी इन चैनलों पर सही बात नहीं कही जा रही थी। भारत के विदेश मामलों, सांप्रदायिक सद्भाव और सामाजिक व्यवस्था को लेकर भी गलत टिप्पणियां इन चैनलों पर की जा रही थीं।

मंत्रालय की ओर से जारी किए गए बयान के मुताबिक इन चैनलों में से किसी ने भी आईटी रूल्स, 2021 के तहत केंद्र सरकार को अपने प्रसारण के बारे में जानकारी नहीं दी थी। मंत्रालय ने कहा, भारत से चलने वााले कुछ यूट्यूब चैनलों में एक समुदाय विशेष को आतंकवादी कहकर संबोधित किया जा रहा था। इससे अलग-अलग समुदायों के बीच वैमनस्यता पैदा होने का खतरा था। ऐसी सामग्री समाज में उपद्रव और दुर्भावना की स्थिति पैदा कर सकती थी। इसके अलावा व्यवस्था के भी बिगडऩे का खतरा था। मंत्रालय ने कहा कि ऐसी तमाम चीजों को ध्यान में रखते हुए ही इन चैनलों को ब्लॉक करने का फैसला लिया गया।

यही नहीं सरकार का कहना था कि भारत से ही चलने वाले कई चैनल ऐसे भी थे, जिनमें बिना किसी वेरिफिकेशन के ही समाचारों का प्रसारण हो रहा था। गलत वीडियोज दिखाए जा रहे थे, जिससे समाज के अलग-अलग वर्गों में भय की स्थिति पैदा हो जाए। बयान में कहा गया, फेक न्यूज के कुछ उदाहरण हैं कि कई बार गलत जानकारी दी गई कि सरकार पूरे भारत में कोरोना के चलते लॉकडाउन लगाने पर विचार कर रही है। इसके चलते माइग्रेट लेबर्स में डर की स्थिति पैदा हुई। इसके अलावा कुछ धर्मों को लेकर भी गलत जानकारी दी गई और उनके अनुयायियों को खतरा होने की बातें कही गईं। देश की व्यवस्था के भंग होने का खतरा इनके चलते था।

मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान स्थित चैनलों से भारत के खिलाफ सुनियोजित ढंग से गलत सूचनाओं का प्रसारण किया जा रहा था। भारतीय सेना, जम्मू कश्मीर, भारत के विदेश मंत्राल, यूक्रेन की स्थिति जैसे मसलों पर गलत जानकारी का प्रसारण लगातार किया जा रहा था। मिनिस्ट्री ने कहा कि इन चैनलों का कॉन्टेंट पूरी तरह से गलत पाया गया था। इसके अलावा राष्ट्रीय सुरक्षा, संप्रभुता और देश की अखंडता के लिहाज से भी यह सही नहीं था।

नौ बेटियों के बाद हुआ था बेटे का जन्म, उसकी भी मौत.....

नौ बेटियों के बाद हुआ था बेटे का जन्म, उसकी भी मौत.....

रहटगांव : खामगांव रोड पर स्थित बटकी जिला बैतूल के रहने वाले वासुदेव यादव के दो साल के बालक की घर पर ही पानी की टंकी में उूबने से मौत हो गई। मजदूरी और हम्माली करने वाले वासुदेव यादव रहटगांव में रह रहे हैं।

विवाह के बाद उनके यहां पहली लड़की हुई और लगातार नौ बच्चियां होने के बाद एक बच्चे कपिल यादव ने जन्म लिया। जिसको उन्होंने बड़े लाड़ प्यार से पाला था। बालक की घर में बनी पानी की टंकी (हौद) में डूबने से मौत हो गई। 

हंसखली सामूहिक दुष्कर्म, हत्या के मामले में तीन लोगो सीबीआई ने किया गिरफ्तार.....

हंसखली सामूहिक दुष्कर्म, हत्या के मामले में तीन लोगो सीबीआई ने किया गिरफ्तार.....

नई दिल्ली : केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने कहा कि उसने पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के हंसखाली में 14 वर्षीय लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। सीबीआई के एक अधिकारी ने कहा, जांच के दौरान कथित तौर पर आरोपियों की भूमिका का पता चला है और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी को सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने 12 अप्रैल को सच्चाई सामने लाने के लिए मामले की सीबीआई जांच का आदेश दिया था। इससे पहले स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही थी। सीबीआई ने जांच अपने हाथ में लेने के बाद एक नया मामला दर्ज किया और मामले की जांच के लिए कुलीन अधिकारियों की एक टीम का गठन किया।

अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखने वाली 14 वर्षीय पीडि़ता ने 4 अप्रैल को पेट के निचले हिस्से में तेज दर्द होने की सूचना दी। 5 अप्रैल को उसकी मौत हो गई। मौत का कारण अत्यधिक रक्तस्राव बताया जा रहा है। विडंबना यह रही कि बिना पोस्टमार्टम और डेथ सर्टिफिकेट के ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

10 अप्रैल को इस संबंध में हंसखाली थाने में पीडि़ता के परिजनों द्वारा राजकीय चाइल्ड लाइन के सहयोग से प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। आरोपी और उसके परिवार की धमकियों के चलते शुरू में परिजन सामने नहीं आ रहे थे। परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि वह आरोपी के घर जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने गई थी, जहां उसे नशीला पदार्थ पिलाया गया था। नशे में धुत होने के बाद आरोपी और उसके साथियों ने उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया।
 
भाभी के प्यार में पागल शख्स ने अपने ही भाई  के लिए रची साजिश, उठाया यह कदम....

भाभी के प्यार में पागल शख्स ने अपने ही भाई के लिए रची साजिश, उठाया यह कदम....

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक व्यक्ति ने भाई की हत्या कर दी। युवक कथित तौर पर अपनी भाभी से प्यार करता था। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस ने आरोपी भूपेंद्र साहू को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मृतक की पहचान मोहित साहू के रूप में हुई है, जो अपने भाई और पत्नी के साथ लखनऊ के चिनहट इलाके में किराए के फ्लैट में रहता था।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, पूर्व, कासिम आबिदी ने कहा, भूपेंद्र को अपने भाई की पत्नी से प्यार हो गया। मोहित की पत्नी ने अपने पति से भूपेंद्र के बारे में शिकायत की थी। इस पर भाइयों के बीच बहस हुई थी। इस पर भूपेंद्र ने मोहित का गला काट दिया।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि मोहित की पत्नी घर की छत पर सो रही थी जब भूपेंद्र ने मोहित की हत्या कर दी।पुलिस ने भूपेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है और बाद में उसने अपना अपराध कबूल कर लिया है।आरोपी ने दावा किया कि मोहित की पत्नी ने उसके और उसके भाई के बीच दरार पैदा कर दी थी।

गर्भवती पत्नी की हत्या कर फांसी पर झूला पति, सामने आई हैरान करने वाली यह बाते...

गर्भवती पत्नी की हत्या कर फांसी पर झूला पति, सामने आई हैरान करने वाली यह बाते...

मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ में लिसाड़ीगेट थानांतर्गत समर गार्डन के हरि मस्जिद वाली गली में एक परचून व्यापारी ने अपनी गर्भवती पत्नी की गला घोंट कर हत्या करने के बाद खुद फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने बताया कि पत्नी के किसी व्यक्ति से बात करने को लेकर पति और पत्नी के विवाद चल रहा था। बंद मकान में लाशें मिलने की खबर लगते ही पुलिस मौके पर गई तो देखा कमरे में खून ही खून पड़ा हुआ था और पति फांसी पर झूल रहा था।

दरअसल, शहर के थाना लिसाड़ी गेट इलाके में रहने वाला शावेज (30) किराना दुकानदार था। डेढ़ साल पहले ही मेरठ की शाहपीर गेट की ही रहने वाली शीबा (25) से शावेज की शादी हुई थी। पुलिस का कहना है कि शुक्रवार सुबह से ही शावेज की किराना दुकान बंद थी। ग्राहकों और पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया तो कोई नहीं नजर आया। कई फोन भी किए, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। उसके बाद पड़ोसी छत के रास्ते से घर में घुसे तो देखा महिला का शव कमरे में पड़ा हुआ था और शावेज़ का शव फांसी पर लटका हुआ था।

एसएसपी प्रभाकर चौधरी को पड़ोसियों ने बताया कि मृतक सावेज आएदिन अपनी पत्नी को शक के आधार पर मारपीट करता था। कई बार उनके बीच समझौता हुआ, लेकिन पति बाज नहीं आता था। आज उसने पत्नी की हत्या करने के बाद फांसी लगा ली। उधर, इस मामले में लड़की के परिजनों का आरोप है कि लड़का पक्ष शादी के बाद से ही दहेज की मांग करता था। दोनों में विवाद होता रहा था। 3 महीने पहले भी लड़के वालों को समझाया गया था, फिर उनका विवाद रुका नहीं।
 
प्लेटफॉर्म पर चढ़ गई लोकल ट्रेन, मची अफरा-तफरी...

प्लेटफॉर्म पर चढ़ गई लोकल ट्रेन, मची अफरा-तफरी...

चेन्नई : चेन्नई के बीच स्टेशन पर रविवार को एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बचा है। लोकल ट्रेन का एक डिब्बा प्लेटफॉर्म पर चढ़ गया, जैसे ही ट्रेन का डब्बा प्लेटफॉर्म पर चढ़ा तो वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, राहत की बात ये रही कि इस घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ है।

दरअसल, ये घटना तब हुई जब खाली इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट (ईएमयू) को यार्ड से प्लेटफॉर्म पर ले जाया जा रहा था। दक्षिण रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी एस गुगणेशन ने बताया कि शेड लाइन से प्लेटफॉर्म 1 पर एक खाली ईएमयू रेक को लेकर जाते समय रेक प्लेटफॉर्म के बफर एंड को तोड़ते हुए आगे निकल गया और प्लेटफॉर्म 1 को क्षतिग्रस्त कर दिया।

उन्होंने बताया कि हादसे के समय रेक पूरी तरह से खाली था और उसमें कोई यात्री सवार नहीं था। प्लेटफॉर्म पर भी मौजूद किसी यात्री को कोई चोट नहीं आई है। वहीं, शंटर भी हादसे के वक्त रेक से कूद गया और उसे भी चोट नहीं आई है।

वहीं, गुगणेशन ने कहा कि हादसे के पीछे की वजह जानने के लिए उचित स्तर पर जांच की जाएगी। बताया जा रहा है कि करीब 9 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद EMU को हादसे वाली जगह से हटाया जा सका। फिलहाल, बीच थाना पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ आईपीसी की धारा 279 और रेलवे एक्ट की धारा 151, 154 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
 
झाडिय़ों में मिली महिला की लाश, लोगो में मचा हडकंप...

झाडिय़ों में मिली महिला की लाश, लोगो में मचा हडकंप...

जशपुर : झारखण्ड की सीमा से लगे लोदाम चौकी क्षेत्र के गिरला गांव के खैरवार बस्ती के झाडिय़ों में महिला की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को जांच में लिया है।

मृतिका की शिनाख्ती रमनी बाई 40 वर्ष के रूप में की है। महिला अपनी मायके से ससुराल खरसोता के लिए निकली थी, लेकिन न तो वह खरसोता पहुंची और ना ही पिलखी आई। घटना की सूचना मिलते ही लोदाम पुलिस की टीम मौके पर पहुँच गयी है। मौके का निरीक्षण करने एसपी विजय अग्रवाल भी घटनास्थल पर पहुँचे। वहीं पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
 
किसान का शव लटका मिला,  साथ में  नौकर का शव भी हुआ बरामद.....

किसान का शव लटका मिला, साथ में नौकर का शव भी हुआ बरामद.....

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के सोना अर्जुनपुर गांव में एक 42 वर्षीय किसान का शव पेड़ से लटका मिला। वहीं उसके 35 वर्षीय नौकर का क्षत-विक्षत शव पास में एक बोरे में भरा हुआ मिला। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट का इंतजार है। नौकर का शव कथित तौर पर सड़ चुका है।

सहारनपुर के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सूरज राय ने रविवार को कहा कि प्रथम ²ष्टया ऐसा लगता है कि प्रमोद राणा के रूप में पहचाने जाने वाले किसान की आत्महत्या से मौत हो गई थी, जबकि उसके नौकर की हत्या कर दी गई थी। यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि राणा ने अपने नौकर की हत्या की थी या नहीं। प्रवीण 19 अप्रैल से लापता था। उसके रिश्तेदारों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। फोरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है, साथ ही मृतक की कॉल डिटेल की भी जांच हो रही है।

पीडि़त परिवार ने बताया कि राणा शुक्रवार की शाम फसल में पानी देने के बहाने घर से निकला था लेकिन वह वापस नहीं लौटा। एक दिन बाद उसका शव कथित तौर पर आम के पेड़ से लटका मिला। राणा के परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटियां हैं। उनके बड़े भाई की पत्नी और उनकी 20 वर्षीय बेटी भी उसी घर में रहती है। पुलिस ने कहा कि वे मामले में संभावित प्रेम कोण की भी जांच कर रहे हैं।
 
प्रेमी जोड़े ने समाप्त की अपनी जीवन लीला, जानिये क्या है वजह .......

प्रेमी जोड़े ने समाप्त की अपनी जीवन लीला, जानिये क्या है वजह .......

लखीमपुर खीरी : उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में 20 साल की उम्र में एक अविवाहित जोड़ा कथित तौर पर एक पेड़ से लटका मिला। यह जानकारी पुलिस ने रविवार को दी। दोनों ने स्कूल छोड़ दिया था और दोनों विभिन्न जातियों के थे। दोनों के परिजन पिछले दो साल से उनके रिश्ते के खिलाफ थे।

दोनों आरती और कन्हैया बीती शाम को अपने घर से निकले और शनिवार शाम को कथित तौर पर लटके मिले। पुलिस ने उनके शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

सूत्रों ने कहा कि आरती की शादी किसी अन्य व्यक्ति के साथ तय हो गई थी और इसी वजह से उन्होंने यह कदम उठाया।

लखीमपुर खीरी के एसएचओ सियाराम वर्मा ने कहा, यह आत्महत्या का मामला लग रहा है क्योंकि फोरेंसिक विशेषज्ञों को गड़बड़ी का कोई और सबूत नहीं मिला है। शव परीक्षण रिपोर्ट मौत के कारण का पता लगाएगी। अभी तक किसी भी परिवार की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
दोनों एक ही रस्सी से आम के पेड़ से लटके मिले।

भीषण सड़क दुर्घटना में हुई सात लोगो की मौत.....

भीषण सड़क दुर्घटना में हुई सात लोगो की मौत.....

बीड : महाराष्ट्र में लातूर-अम्बाजोगई राजमार्ग पर नंदगांव फाटा के पास एक वैन और ट्रक की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए।

पुलिस ने कहा कि लातूर जिले के साईं और अरवी गांवों के पीडि़त राडी में एक धार्मिक समारोह से घर लौट रहे थे। तभी विपरीत दिशा से एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनके वाहन को टक्कर मार दी, जिससे सभी सातों की मौके पर ही मौत हो गई, घायलों में तीन की हालत गंभीर है।

मृतकों में से छह की पहचान निर्मला सोमवंशी (38), स्वाति बोडके (35), शकुंतला सोमवंशी (38), सोजरबाई कदम (37), चित्रा शिंदे (35) और खांडू रोहिले (35, चालक) के रूप में हुई है।

कोरोना अपडेट : 24 घंटों में 2500 से ज्यादा नए मामले, तेजी से बढ़ रहे सक्रिय मरीज.....

कोरोना अपडेट : 24 घंटों में 2500 से ज्यादा नए मामले, तेजी से बढ़ रहे सक्रिय मरीज.....

नई दिल्ली : देश में कोरोना एक बार फिर से पैर पसारने लगा है। संक्रमण की रफ्तार ने लोगों के साथ-साथ सरकार की भी चिंता बढ़ा दी है। बढ़ते संकट को देखते हुए पीएम मोदी 27 अप्रैल को राज्य के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करने जा रहे हैं। वहीं, इस बीच आज स्वास्थ्य मंत्रालय ने जो कोरोना के आंकड़े पेश किए हैं वह चिंताजनक है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रविवार के आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 2593 मामले सामने आए हैं जो कि कल की तुलना में 66 अधिक है। इस दौरान 44 लोगों की मौत भी हुई। हालांकि, 1755 लोग डिस्चार्ज भी हुए। देश में सक्रिय मरीज की संख्या भी बढ़कर 15,873 हो गई जो कि चिंता का विषय है। महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक कुल 5,22,193 लोगों की मौत हुई है। वहीं इस दौरान कुल 4,25,19,479 लोग स्वस्थ भी हुए।

दिल्ली में कोरोना एक बार फिर से डराने लगा है। पिछले कई दिनों से मामलों में बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है। राष्ट्रीय राजधानी में बीते 24 घंटों में कोरोना के 1094 मामले सामने आए हैं और इस दौरान दो लोगों की मौत भी हुई। संक्रमण दर अभी भी चार फीसदी से ऊपर बना हुआ है। दिल्ली में वर्तमान में संक्रमण दर 4.82 फीसदी है।
वहीं महाराष्ट्र में बीते 24 घंटों में कोरोना के 194 मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यह 25 मार्च के बाद सबसे अधिक मामले हैं। बता दें कि 25 मार्च को महाराष्ट्र में 272 मामले सामने आए थे।