BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
BIG BREAKING : एक ही परिवार के 11 लोगों ने राष्ट्रपति से मांगी इच्छा मृत्यु, जितेंद्र अग्रवाल और विजय काकवानी के दबंगई के चलते उठाया ऐसा कदम

BIG BREAKING : एक ही परिवार के 11 लोगों ने राष्ट्रपति से मांगी इच्छा मृत्यु, जितेंद्र अग्रवाल और विजय काकवानी के दबंगई के चलते उठाया ऐसा कदम

ग्वालियर | मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक ही परिवार के 11 सदस्यों ने इच्छा मृत्यु की मांग की है। परिवार ने इस संबंध में राष्ट्रपति को संबोधित पत्र भी लिखा है। मामला ग्वालियर के जिले के घाटीगांव तहसील के वीराबली गांव का है। परिवार का कहना है कि दबंगों ने उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं और जीना मुहाल कर रखा है।

जमीन पर कर रहे हैं प्लॉटिंग
परिवार का आरोप है कि जितेंद्र अग्रवाल और विजय काकवानी नाम के दबंगों ने उन्हें परेशान कर रखा है। यह लोग परिवार की 1.2 बीघा जमीन पर जबरन कब्जा करना चाह रहे हैं। पीड़ित परिवार के मुखिया साबिर खान का कहना है कि सर्वे क्रमांक 1584 यह जमीन उनके नाम है। लेकिन दबंग लोग हमारी पुश्तैनी जमीन पर कब्जा करके कॉलोनी का निर्माण करने जा रहे हैं। यह लोग इस पर प्लॉट काटकर दूसरे लोगों को बेचने की कोशिश में लगे हैं। कई बार इन लोगों को समझाने की कोशिश की गई। लेकिन वह उल्टे जान से मारने की धमकी देते हैं। परिवार के मुताबिक विवादित जमीन के सीमांकन बटांकन के लिए तहसीलदार के यहां दो महीने पहले आवेदन लगाया जा चुका है। फिर भी तहसीलदार कार्यालय द्वारा कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है। परिवार ने राजस्व विभाग पर भी मिलीभगत का आरोप लगाया है।

जमीन ही है जीने-खाने का सहारा
इस परिवार का कहना है कि उनके जीवन यापन के लिए सिर्फ यही जमीन है। यदि जमीन चली जाती है तो परिवार के सभी सदस्यों को आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड़ेगा। साथ ही इस परिवार ने कॉलोनाइजर जितेंद्र अग्रवाल से अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है। राष्ट्रपति के नाम लिखे गए उनके आवेदन को कलेक्टर कार्यालय और एसपी कार्यालय में दिया गया है। इस मामले को लेकर एसपी अमित सांघी ने कहा है कि अभी इसकी जांच की जा रही है। जमीन किससे नाम है इसको लेकर राजस्व विभाग अधिकारियों को पत्र लिख रहे हैं।

मैं मां बनना चाहती हूं, पति को परोल दे दीजिए, पत्नी की गुहार पर कोर्ट ने पैरोल पर किया रिहा

मैं मां बनना चाहती हूं, पति को परोल दे दीजिए, पत्नी की गुहार पर कोर्ट ने पैरोल पर किया रिहा

जोधपुर : सेंट्रल जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे एक कैदी की पत्नी ने राजस्थान हाई कोर्ट में गर्भधारण करने को लेकर याचिका दायर की थी। कैदी की पत्नी ने हाई कोर्ट से अपने पति को 15 दिन की पैरोल पर रिहा करने की मांग करते हुए याचिका दायर की। इस बीच हाई कोर्ट ने महिला की याचिका को स्वीकार कर जेल में बंद कैदी को सशर्त पैरोल पर रिहा करने का आदेश जारी कर दिया।

हालांकि आरोपी करीब 11 महीने पहले ही 20 दिन की पैरोल से लौटा था। दरअसल, भीलवाड़ा जिले के रबारियों की ढाणी का रहने वाला नंदलाल 6 फरवरी 2019 से अजमेर जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा है। सजा मिलने से कुछ समय पहले ही उसकी शादी हुई थी। लेकिन अपराध के मामले के चलते उसे जेल हो गई। उसके बाद पहली बार उसे पिछले साल मई में 20 दिन की पैरोल दी गई। इस बीच कोरोना और अन्य कारणों के चलते करीब दो साल तक पत्नी और परिवार से नंदलाल की मुलाकात संभव नहीं हो सकी।

इस बीच नंदलाल की पत्नी कुछ दिन पहले जेल अफसरों के पास वकील के साथ पहुंची और कहा- वह मां बनना चाहती है, अगर पति को कुछ दिन की पैरोल पर छोड़ दें तो उसका यह अधिकार पूरा हो सकता है। जेल अफसरों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। जब जेल अफसरों की ओर से कोई जवाब नहीं आया तो वो कलेक्टर के पास पहुंची और अपना प्रार्थना पत्र दिया। कलेक्टर ने भी इसे गंभीरता से नहीं लिया। जब पत्नी का सब्र जवाब दे गया तो वह सीधे हाईकोर्ट जा पहुंची और जज के सामने अपना पक्ष रखा। पत्नी ने कहा-पति से अपराध हुआ है, लेकिन उनकी मंशा नहीं थी। जेल और पुलिस के तमाम नियमों का वे सख्ती से पालन कर रहे हैं। प्रोफेशनल अपराधी वे नहीं हैं।

कोर्ट ने कहा कि पैरोल में इस तरह की कंडीशन के लिए स्पष्ट प्रावधान नहीं, लेकिन हाईकोर्ट में जज संदीप मेहता व फरजंद अली की खंडपीठ ने इस मामले को सुना और कहा- पैरोल में संतान उत्पत्ति के लिए वैसे तो कोई साफ नियम नहीं हैं। लेकिन वंश के संरक्षण के उद्देश्य से संतान होने को धार्मिक दर्शन भारतीय संस्कृति और विभिन्न न्यायिक घोषणाओं के माध्यम से मान्यता दी। जजों ने ऋग्वेद व वैदिक भजनों का उदाहरण दिया और संतान उत्पत्ति को मौलिक अधिकार भी बताया। कोर्ट ने पक्ष सुनने के बाद कहा- दंपती को अपनी शादी के बाद से आज तक कोई समस्या नहीं है। हिंदु दर्शन के अनुसार गर्भधारण करना 16 संस्कारों में सबसे ऊपर है, इस कारण अनुमति दी जा सकती है।
 

 निर्दयी मां, नवजात को जिंदा जमीन में गाड़ा...

निर्दयी मां, नवजात को जिंदा जमीन में गाड़ा...

दमोह : हटा में एक निर्दयी मां ने नवजात को जन्म देने के बाद जमीन में गाड़ दिया। जब उसके रोने की आवाज आई तो गांव की महिला व ग्रामीणों ने उसे वहां से निकाला और तुरंत डायल 100 से सिविल अस्पताल पहुंचाया। शरीर पर घाव होने और रक्त बह जाने के कारण मासूम को जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।

स्नेह थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत विजवार के ग्राम जरौंदा में इस निर्दयी मां ने अपने नवजात बच्चे को जन्म के तुरंत बाद ही खेत में गड्डा खोदकर मिट्टी से ढंक दिया था। गांव की एक अन्य महिला नन्नीबाई उसी खेत से गुजर रही थी तो उसे नवजात के रोने की आवज सुनाई दी। उसने गड्डे की मिट्टी हटाई तो उसमें नवजात शिशु नजर आया तथा ग्रामीणों की मदद से उसने उस नवजात को तुरंत डायल 100 की मदद से अस्पताल पहुंचाया लेकिन उस बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई।

एक लड़के के लिए 6 सहेलियों ने खाया जहर, तीन की मौत

एक लड़के के लिए 6 सहेलियों ने खाया जहर, तीन की मौत

औरंगाबाद : बिहार के औरंगाबाद जिले के कासमा इलाके से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक साथ 6 लड़कियों ने जहर खा लिया। इस घटना में अभी तक 3 लड़कियों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। वहीं 3 की हालत अस्पताल में बेहद गंभीर बताई जा रही है। मामला सामने आने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

शुरूआती जांच में मामला प्रेम-प्रसंग का बताया जा रहा है। दरअसल, जहर खाने वाली लड़कियों में से किसी एक का अपने भाई के साले के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। लेकिन उसने शादी करने से इंकार कर दिया। ऐसे में लड़की ने जहर खा कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

इस घटना का पता चलते ही बाकी सहेलियों ने भी एक-एक कर के जहर खा लिया। गांव वालों ने बताया कि सभी लड़कियों में बेहद पक्की दोस्ती थी। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुँच चुकी है और आगे की जांच कर रही है।

राजधानी के 2 स्थानों पर लगी भीषण आग, 6 दमकलकर्मियों समेत कुल 11 लोग झुलसे

राजधानी के 2 स्थानों पर लगी भीषण आग, 6 दमकलकर्मियों समेत कुल 11 लोग झुलसे

नई दिल्ली : दिल्ली-एनसीआर समेत समूचा उत्तर भारत भीषण गर्मी की चपेट में है। इस बीच गर्मी के दौरान आग लगने की घटनाएं भी सामने आने लगी है। देश की राजधानी दिल्ली में भीषण आग की दो घटनाएं सामने आई हैं। पहली आग की घटना आनंद पर्वत इंडस्ट्रियल एरिया है, जबकि दूसरा आग का हादसा आजाद मार्केट का है। पहली घटना के मुताबिक, शनिवार सुबह करोल बाग के करीब आनंद पर्वत इंडस्ट्रियल एरिया में एक फैक्टरी में भीषण आग लग गई। वहीं आग बुझाने के प्रयास में 6 दमकर्मी भी झुलस गए हैं।

दिल्ली की बड़ी मार्केट में शुमार आजाद मार्केट में कुछ दुकानों में आग लगने की खबर है। बताया जा रहा है कि पहले एक दुकान में आग लगी, फिर कुछ देर बाद इस फैक्टरी की आग ने आसपास की कई दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया है। वहीं, सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल की 20 से अधिक गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई हैं। दिल्ली दमकल सेवा के मुताबिक, आजाद मार्केट अग्निशमन की कार्रवाई के दौरान सिलेंडर फटने से पांच लोग मामूली रूप से घायल हो गए। सभी घायल सुरक्षित और स्थिर स्थिति में हैं। आग लगने वाली जगह पर ढही इमारत का मलबा हटाने के लिए आपदा प्रबंधन टीमों को बुलाया गया है।

यहां पर बता दें कि इससे पहले नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आग लगने की घटना हुई थी। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 व 5 की छत पर बृहस्पतिवार की देर रात अचानक से आग लग गई थी। यह आग बृहस्पतिवार रात 8.15 बजे लगी। इसकी सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए। इसके बाद नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अफरा तफरी भी मच गई। स्टेशन कर्मियों की मदद से आग पर 20 मिनट में ही काबू पा लिया गया।

विश्वस्तरीय नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 व 5 के छत पर अचानक से आग लग गई। जानकारी के अनुसार आग बृहस्पतिवार रात 8.15 बजे लगी। इसकी सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए। हालांकि रेलवे कर्मियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए अग्निशमन यंत्र का इस्तेमाल कर आग पर काबू पाया।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, पहली नजर में शार्ट सर्किट की वजह से प्लेटफार्म के सीलिंग में आग लगी थी। आग लगने के बाद इसी बुझा दिया गया। आग पर रात 8.35 बजे पूर्ण रूप से काबू पा लिया गया।
 

 खेत में थ्रेसर पलटने से एक व्यक्ति की दबकर हुई घटनास्थल पर मौत परिवार में मचा कोहराम...

खेत में थ्रेसर पलटने से एक व्यक्ति की दबकर हुई घटनास्थल पर मौत परिवार में मचा कोहराम...

बबेरु/बांदा : जनपद के बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत तिलौसा गांव पर थ्रेसर पलट जाने से चपेट पर आने से लगभग 30 वर्षीय व्यक्ति की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। जैसे ही परिजनों को जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। वहीं परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


घटना बबेरू तहसील क्षेत्र के कमासिन थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलौसा गांव का है। जहां की रहने वाले राम भजन पुत्र रामचरण उम्र लगभग 30 वर्ष यह थ्रेसर से फसल की कटाई करवा रहा था। तभी ट्रेसर को एक खेत से दूसरे खेत ले जाते समय थ्रेसर पलट जाने से दबकर राम भजन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। खबर सुनकर परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज बांदा भेज दिया है।

वहीं परिजनों के द्वारा गंभीर आरोप लगाते हुए बताया गया कि थ्रेसर को दूसरे खेत में ले जाते समय ड्राइवर की लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ है। क्योंकि हमारा भाई बोल रहा था, कि हमें नीचे उतार दो कहीं पलटना जाए लेकिन ड्राइवर नीचे नहीं उतारा और थ्रेसर पलट जाने से दबकर भाई की मौत हुई है।वही पुलिस का कहना है कि इस घटना को देखते हुए जांच पड़ताल की जा रही है। और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी
 

 मां के हत्यारोपी कलयुगी पुत्र को पुलिस न किया गिरफ्तार...

मां के हत्यारोपी कलयुगी पुत्र को पुलिस न किया गिरफ्तार...

महोबा : मां के हत्यारोपी को पुलिस ने गिरफतार कर जेल भेजा है। पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह के निर्देशन पर जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध पुलिस टीम द्वारा चलाये जा रहे गिरफ्तारी अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक आरके गौतम व क्षेत्राधिकारी चरखारी तेजबहादुर सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष श्रीनगर दिनेश तिवारी द्वारा गठित टीम के वरिष्ठ उपनिरीक्षक शिवस्वरूप सिंह के नेतृत्व में टीम ने धारा 304 के वांछित आरोपी चन्द्रशेखर उर्फ सिक्कू पुत्र चन्द्रवली अनुरागी निवासी ग्राम बसौरा थाना श्रीनगर को सूरा चैकी चैराहे से गिरफ्तार किया गया।

आरोपी के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही कर उसे जेल भेजा गया है। बता दें कि आरोपी ने अपनी मां की हत्या की थी और वह वांछित चल रहा था। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक शिवस्वरूप सिंह, का. महेश चन्द आदि शामिल रहे। 

ससुराल में आए युवक का शव गेहूं के खेत में मिला, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल...

ससुराल में आए युवक का शव गेहूं के खेत में मिला, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल...

(अतरौलिया) आजमगढ़ : मोहम्मदपुर छितौनी स्थित सिवान में स्थित गेहूं के खेत में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई, वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी । जानकारी के अनुसार बलिराम पुत्र स्वर्गीय राम दरस उम्र लगभग (45) निवासी महारमपुर, थाना राजेसुलतानपुर, अंबेडकर नगर निवासी जो अपनी ससुराल मोहम्मदपुर में आया हुआ था।

कल गुरुवार को कमाने के सिलसिले में ससुराल से लखनऊ के लिए निकला था, की शुक्रवार को सुबह लगभग 10:00 बजे गांव के सिवान में गेहूं के खेत में उसका शव गेहू काटने गए ससुराल वालों ने देखा, और रोने बिलखने लगे। मृतक बलिराम की शादी लगभग 20 वर्ष पूर्व मोहम्मद पुर निवासी राम लवट यादव की बड़ी पुत्री मधुरा से हुई थी, जिससे दो बेटियां सोनम, सोनी तथा 1 पुत्र शिवा भी है। शादी के कुछ वर्ष बाद ही पत्नी मधुरा का देहांत हो गया है, बच्चों की परवरिश के लिए ससुराल वालों ने मधुरा से छोटी बहन पूजा से दूसरी शादी करवा दी थी, जिससे एक लड़का आकाश तथा एक लड़की पायल भी है।

मृतक बलिराम अक्सर ससुराल में ही रहता था, जिसकी सास बीमार थी तो कई दिनों से आया हुआ था। कल गुरुवार को अपनी ससुराल से यह कह कर निकला कि लखनऊ कमाने जा रहे हैं। सुबह लगभग 10:00 के करीब ससुराल के लोग अपने गेहूं के खेत में गेहूं काटने गए तो देखा कि दामाद की लाश उसी गेहूं के खेत में पड़ी है जहाँ बगल ही उसका बैग भी पड़ा था। परिजनों द्वारा इसकी सूचना ग्राम प्रधान तथा स्थानीय थाने को दी गई । सूचना पर थानाध्यक्ष रमेश कुमार, उप निरीक्षक रविंद्र प्रताप यादव समेत अन्य पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंच गए, तथा मृतक के परिजनों के आने पर मृतक के ससुर राम लवट यादव की तहरीर पर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि मृतक के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं है। मौत का कारण स्पस्ट नहीं है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चलेगा। 

रूस का खूनी खेल जारी : पूर्वी यूक्रेन में रेलवे स्टेशन पर दो रॉकेट दागे, कम से कम 30 की मौत; 100 से ज्यादा घायल

रूस का खूनी खेल जारी : पूर्वी यूक्रेन में रेलवे स्टेशन पर दो रॉकेट दागे, कम से कम 30 की मौत; 100 से ज्यादा घायल

कीव : रूस की सेना ने शुक्रवार को यूक्रेन के क्रामाटोरस्क में एक रेलवे स्टेशन पर इस्कंदर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया, जिसमें कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई, जबकि सौ से अधिक लोग घायल हो गए। उक्रेइंस्का प्रावडा ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि डोनेट्स्क क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन के प्रमुख पावलो क्यारिलेंको ने कहा, रूसी फासीवादियों ने इस्कंदर क्लस्टर हथियारों के साथ क्रामाटोरस्क में रेलवे स्टेशन पर हमला किया है।

घटनास्थल पर काम कर रहे पुलिस और बचाव दलों ने कम से कम 30 मृतकों और घायलों की सूचना दी है। क्यारिलेंको ने कहा कि मिसाइल हमले के समय हजारों लोग ट्रेन स्टेशन पर थे, क्योंकि डोनबास के निवासियों को यूक्रेन के सुरक्षित क्षेत्रों में ले जाने के लिए निकाला जा रहा था। उन्होंने जोर देकर कहा कि रूसी सेना बहुत अच्छी तरह से जानती थी कि वे कहां टारगेट कर रहे हैं और वे क्या चाहते हैं: वे दहशत और भय के बीज बोना चाहते थे, वे अधिक से अधिक नागरिकों को बंधक बनाना चाहते थे।

इससे पहले,क्यारिलेंको ने बताया कि गुरुवार को वुहलेदर से बस द्वारा निकासी रूस की ओर से जारी गोलाबारी के बीच की गई थी और स्लोवियास्क के पास एक क्रूज मिसाइल हमले ने अस्थायी रूप से तीन निकासी ट्रेनों के प्रस्थान को अवरुद्ध कर दिया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि आधी रात के आसपास आवाजाही बहाल कर दी गई। 

बेरहम बाप ने अपने ही इकलौते बेटे को जलाया जिंदा, जानिये क्या है पूरा मामला...

बेरहम बाप ने अपने ही इकलौते बेटे को जलाया जिंदा, जानिये क्या है पूरा मामला...

जयपुर/नागौर : दर्दनाक घटना सामने आ रही है जहाँ एक बाप ने अपने बेटे को इसलिए आग लगा दी क्योंकि बिजनेस में नुकसान होने लगा। डेढ़ करोड़ का हिसाब मांगा तो बेटा दे नहीं पाया। इस पर गुस्साए बाप ने बेटे पर पहले थिनर उड़ेला फिर आग लगा दी। इस घटना में बुरी तरह झुलसे बेटे की गुरुवार को मौत हो गई।


मामला बेंगलुरु का सात दिन पहले का है। लेकिन, यह परिवार राजस्थान का रहने वाला है। बेंगलुरु पुलिस के अनुसार पिता सुरेंद्र जैन (55) ने अपने 25 साल के बेटे अर्पित को जला कर मार दिया।

 


दरअसल, सुरेंद्र का कंस्ट्रक्शन और फैब्रिक का काम है। वह बेंगलुरु शहर (नॉर्थ) के चामराजपेट क्षेत्र के आजाद इलाके में रहते हैं। अर्पित ही पिता का बिजनेस संभालता है। सुरेंद्र को बिजनेस में डेढ़ करोड़ का हिसाब नहीं मिल रहा था। इस पर अर्पित से इस बारे में पूछा तो वह सही जवाब नहीं दे पाया। इस बात को लेकर 1 अप्रैल को दोनों में बहस हो गई।


इससे पहले भी जलाया था

बेटे से नाराज सुरेंद्र ने उस पर थिनर उड़ेल दिया। इस पर वह घबरा कर गोदाम से बाहर आ गया। पीछे आ रहे पिता ने आते ही पहले एक माचिस जलाकर उसकी ओर फेंकी, लेकिन वह बच गया। आरोपी पिता ने दूसरी बार माचिस लगा जैसे ही उस पर फेंकी कपड़ों ने तुरंत आग पकड़ ली। इस हादसे के बाद अर्पित का सात दिन तक इलाज चला। इसके बाद गुरुवार को विक्टोरिया हॉस्पिटल में उसने दम तोड़ दिया।
 

दुष्कर्म के मामले में गई रेलवे की नौकरी, तो करने लगा लूट...

दुष्कर्म के मामले में गई रेलवे की नौकरी, तो करने लगा लूट...

जबलपुर : ट्रेनों में जहरखुरानी की वारदात करने वाला बदमाश रेलवे का पूर्व कर्मचारी निकला। 23 साल तक नौरकी के बाद रेप केस में जेल जाने पर सात साल पहले उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। जेल से आने के बाद वह जबलपुर में रहकर ट्रेन में वारदातें करने लगा। छह दिन पहले आरोपी अवनीश गुप्ता ने नींद की दवा मिली फू्रटी पिलाकर महिला यात्री को बेहाश कर दिया था।

फिर उसका मंगलसूत्र, एटीएम कार्ड, मोबाइल और चार्जर ले भागा था। आरोपी अवनीश गुप्ता (59) मुरादाबाद (यूपी) का रहने वाला है। जीआरपी टीआई सुनील नेमा ने बताया कि छह दिन पहले सोमनाथ एक्सप्रेस ट्रेन (11463) में यात्रा करने वाली महिला को बेहोश कर लूटपाट की शिकायत दर्ज हुई थी। जहरखुरानी का आरोपी काफी शातिर है। 

बड़ी खबर : भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और खजुराहो एयरपोर्ट पर खुलेंगी शराब दुकानें...

बड़ी खबर : भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और खजुराहो एयरपोर्ट पर खुलेंगी शराब दुकानें...

भोपाल : प्रदेश के एयरपोर्ट पर इसी महीने वाइन शॉप खुल जाएंगी और अंग्रेजी शराब की बिक्री शुरु हो जाएगी। शराब की दुकानें भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और खजुराहो एयरपोर्ट पर खोली जाएंगी। एयरपोर्ट पर शराब दुकानें खोलने के लिए प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। दरअसल, नई आबकारी नीति में पहली बार प्रदेश के एयरपोर्ट पर अंग्रेजी शराब दुकान खोलने का प्रावधान किया गया है।

सरकार ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) को अवगत कराया दिया है। वाणिज्यिक कर विभाग के अधिकारियों का कहना है कि एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया एयरपोर्ट पर शराब दुकान के लिए स्थान आवंटित करने जल्द टेंडर जारी करेगा। उच्चतम बोली लगाने वाली जिस भी ठेकेदार को टेंडर मिल जाएगा, एएआई उसकी जानकारी वाणिज्यिक कर विभाग को देगा। वह ठेकेदार विभाग को शराब बिक्री क अनुमति देने के लिए ओवदन देगा।

विभाग की ओर से संबंधित ठेकेदार को शराब की सप्लाई के साथ ही बिक्री की अनुमति दे दी जाएगी। संभवत: अप्रैल के आखिर तक शराब दुकान खोलने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। विभाग के सूत्रों का कहना है कि एयरपोर्ट पर शराब बिक्री बाजार दर पर ही की जाएगी। इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विदेश जाने वाले यात्रियों को चेक इन करने के बाद ड्यूटी फ्री शराब उपलब्ध कराई जाती है। चूंकि मप्र के एयरपोर्ट से विदेश के लिए सीधी फ्लाइट नहीं दी जाती, इसलिए यहां ड्यूटी फ्री शराब उपलब्ध नहीं होगी। नई आबकारी नीति में भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में चुनिंदा सुपर बाजारों में लाइसेंस लकर वाहन की बिक्री का प्रावधान किया गया है। विभाग के सूत्रों का कहना है कि अब तक किसी भी सुपर बाजार ने वाहन की बिक्री के लिए लायसेंस लेने आवेदन नहीं दिया है।  

मानव तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने 17 महिलाओं को बचाया, सात आरोपी गिरफ्तार

मानव तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने 17 महिलाओं को बचाया, सात आरोपी गिरफ्तार

बेंगलुरु : कर्नाटक पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में 7 लोगों को गिरफ्तार कर मानव तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया है। सिटी क्राइम ब्रांच (सीसीबी) के अधिकारियों ने 17 महिलाओं को बचाया है, जिन्हें दुबई ले जाने के लिए तैयार किया गया था। पुलिस ने 95 महिलाओं को दुबई भेजे जाने की जानकारी इक_ा की है और 17 पासपोर्ट जब्त किए हैं।

ये आरोपी शख्स युवक-युवतियों को लाखों रुपये प्रति माह की मोटी कमाई का लालच देकर जालसाजी करते थे। वे इवेंट मैनेजमेंट कंपनियों में काम करने वाली लड़कियों को भी लुभाते थे। आरोपियों ने 50,000 रुपये एडवांस रुपये के तौर पर मुहैया कराए और उन्हें दुबई का वीजा दिलाने में मदद की और वहां भेज दिया। गिरोह ने कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और पंजाब राज्यों की महिलाओं को भी निशाना बनाया है।

आरोपी के दुबई में डांस बार के मालिकों से संबंध थे। एक बार जब लड़कियां दुबई में उतरीं तो उन्हें डांस बार में परफॉर्म करने के लिए मजबूर किया गया। इसके बाद में डांस बार मालिकों ने उन्हें ग्राहकों को आकर्षित करने और उनका मनोरंजन करने के लिए मजबूर किया। अगर लड़कियां ऐसा करने से मना करती हैं तो उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताडि़त किया जाता है। पीडि़तों से तत्काल एडवांस रुपये लौटाने को कहा गया। लेकिन लड़कियों के पास रुपये नहीं होने के कारण उन्हें नौकरी जारी रखने के लिए मजबूर किया जाता था।

गिरोह में फंसने वाले पीडि़तों में से एक ने बेंगलुरु के हेनूर पुलिस स्टेशन से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद में मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे आगे की जांच के लिए सीसीबी को सौंप दिया गया। पुलिस ने 3 आरोपियों को कर्नाटक से और 4 को तमिलनाडु से गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान कोप्पल के एक जूनियर कलाकार बसवराजू शंकरप्पा कलासाद (43), मैसूर की एक डांसर आदर्श उर्फ आदि (28), तमिलनाडु के सलेम के राजेंद्र नचिमुट्ट (32), चेन्नई के एक कलाकार एजेंट मरियप्पन (44), बेंगलुरु से चंदू (20), पांडिचेरी से टी अशोक (29) और तमिलनाडु के तिरुवल्लूर से एस राजीव गांधी (35) के रूप में हुई है। आगे की जांच जारी है।

 

आसाराम बापू के आश्रम में कार से लड़की का मिला शव , पुलिस ने सील किया आश्रम

आसाराम बापू के आश्रम में कार से लड़की का मिला शव , पुलिस ने सील किया आश्रम

गोंडा : यूपी के गोंडा स्थित आसाराम बापू के आश्रम में खड़ी एक कार से लड़की का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। शव की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह लड़की अपने घर से 4 दिन पहले गायब हो गई थी, जिसका शव आसाराम बापू के आश्रम में कई दिनों से खड़ी कार से मिला है। कार के अंदर से दुर्गंध आने पर आश्रम के कर्मचारी ने गाड़ी खोलकर देखा तो उसके अंदर से शव बरामद मिला, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने कार के अलावा पूरे आश्रम को सील कर दिया है और जांच में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में हत्या कर शव को छिपाए जाने का मामला लग रहा है। घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के बिमौर गांव में स्थित आसाराम बापू के आश्रम की है, जहां यह कार बीते कई दिनों से खड़ी थी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम आश्रम और गाड़ी की जांच कर रही है।

 

प्लेटफॉर्म पर महिला ने दिया बच्चे को जन्म, सीआईएसएफ कांस्टेबल ने की मदद

प्लेटफॉर्म पर महिला ने दिया बच्चे को जन्म, सीआईएसएफ कांस्टेबल ने की मदद

नई दिल्ली : दिल्ली मेट्रो स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर एक गर्भवती महिला ने बच्चे को जन्म दिया। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की एक महिला कांस्टेबल ने नई दिल्ली के आनंद विहार मेट्रो स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर एक गर्भवती महिला को उसके बच्चे को जन्म देने में मदद की।

सीआईएसएफ ने कहा कि मेट्रो स्टेशन के प्लेटफार्म तीन पर मेट्रो का इंतजार करते समय महिला यात्री को प्रसव पीड़ा हुई। इसमें कहा गया कि शिफ्ट प्रभारी के निर्देश पर सीआईएसएफ की कांस्टेबल अनामिका कुमारी तुरंत मौके पर पहुंचीं।

एक बयान में कहा गया है कि अन्य महिला यात्रियों की मदद से उन्होंने प्रसव पीड़ा में महिला को प्लेटफॉर्म पर ही बच्चे को जन्म देने में मदद की। इसके बाद महिला और उसके नवजात को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया।

बयान में कहा गया है कि मां बनी महिला और उनके पति ने महत्वपूर्ण समय के दौरान त्वरित प्रतिक्रिया और आवश्यक सहायता के लिए सीआईएसएफ कर्मियों को धन्यवाद दिया।

आर्थिक और राजनीतिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका की मदद को आगे आया भारत, भेजी आवश्यक ईंधन की खेप

आर्थिक और राजनीतिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका की मदद को आगे आया भारत, भेजी आवश्यक ईंधन की खेप

नई दिल्ली : श्रीलंका में बढ़ते आर्थिक और राजनीतिक संकट के बीच भारत ने उसे पेट्रोल और डीजल की खेप उपलब्ध कराई है।
श्रीलंका में भारतीय दूतावास ने ट्वीट करके यह जानकारी दी । उसने कहा, पिछले 24 घंटों में श्रीलंका को 36,000 मीट्रिक टन पेट्रोल और 40,000 मीट्रिक टन डीजल की एक-एक खेप पहुंचाई गई है। इसके साथ ही भारतीय सहायता के तहत विभिन्न प्रकार की ईंधन की कुल आपूर्ति अबतक 270,000 मीट्रिक टन से अधिक हो गई है।


विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट करके कहा, हमारा मानना है ,पड़ोस पहले। इससे पहले भारत द्वारा आपूर्ति किए गए डीजल और पेट्रोल को ले जाने वाले जहाज कल श्रीलंकाई बंदरगाहों पर लंगर डाला। गौरतलब है कि श्रीलंका में ईंधन और खाद्य पदार्थों की कमी और लंबे समय तक बिजली कटौती के कारण बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।
 

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकवादी और सुरक्षाबलों के बीच 15 घंटे में हुई दूसरी मुठभेड़

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकवादी और सुरक्षाबलों के बीच 15 घंटे में हुई दूसरी मुठभेड़

श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के जिला शोपियां के लारी इलाके में बीती रात सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। यह पिछले 15 घंटे में हुई दूसरी मुठभेड़ है। सुरक्षा बलों के अधिकारियों ने बीती रात को कहा, इलाके में आतंकवादियों की उपस्थिति के बारे में मिली एक खुफिया सूचना के आधार पर घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया गया था।

सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने जैसे ही संदग्धि इलाके की घेराबंदी की, तभी छिपे हुए आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिस पर जवाबी कार्रवाई की गई। पुलिस ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि पुलिस और सुरक्षा बलों के जवान फिलहाल काम पर लगे हुए हैं।

इसी दिन दक्षिण कश्मीर में अवंतीपोरा उप-जिले के त्राल इलाके में मुठभेड़ के दौरान दो आतंकवादियों को मार गिराया गया है। इन मारे गए आतंकवादियों की पहचान अंसार गजवत-उल-हिंद (एजीयूएच) के सफत मुजफ्फर सोफी उर्फ मुआविया और लश्कर-ए-तैयबा के उमर तेली उर्फ तल्हा के रूप में हुई है।

पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने ट्वीट कर कहा, त्राल क्षेत्र में अपनी सरगरमियां बढ़ाने से पहले दोनों आतंकी श्रीनगर शहर में कई आतंकवादी घटनाओं में शामिल रहे थे, जिसमें खानमोह श्रीनगर में सरपंच (समीर अहमद) की हाल में हुई हत्या का मामला भी शामिल है। 

बड़ी खबर : देश में लगातार दूसरे दिन बढ़ी सीएनजी की कीमत...

बड़ी खबर : देश में लगातार दूसरे दिन बढ़ी सीएनजी की कीमत...

मुंबई : देश में लगातार तेल और गैस कंपनियां अपने उत्पाद के दाम बढ़ा रहीं हैं। इसी क्रम में गुरूवार को पेट्रोल-डीजल के बाद अब सीएनजी का भाव बढ़ रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित कई शहरों में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन कंपनियों ने सीएनजी के दाम में इजाफा किया है।

दिल्ली में इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) के मुताबिक सीएनजी की कीमत में 7 अप्रैल को 2.50 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई है। अब दिल्ली में सीएनजी 69.11 रुपए प्रति किलो की कीमत पर बिक रही है।

गौरतलब है कि बुधवार को भी दिल्ली में सीएनजी 2.5 महंगा हो गया था। इस लिहाज से बीते दो दिनों में ही सीएनजी की कीमत करीब 5 रुपए बढ़ गई है।
 

परीक्षा देने जा रहे तीन छात्र डिवाइडर से जा टकराए, एक की मौत दो घायल...

परीक्षा देने जा रहे तीन छात्र डिवाइडर से जा टकराए, एक की मौत दो घायल...

सुलतानपुर : हाईस्कूल का पेपर देने जा रहे तीन छात्र सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए। हादसे में एक छात्र की मौत भी हो गई। वहीं दो छात्र गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है। जानकारी के मुताबिक, अखंडनगर थाना क्षेत्र के ताजुद्दीनपुर निवासी आदर्श (17) पुत्र ओमप्रकाश तिवारी गांव के ही रमेश पुत्र प्रवेश व हरथुआ निवासी रितेश पुत्र रंजीत एक ही बाइक से बुधवार की सुबह हाईस्कूल के अंग्रेजी विषय की परीक्षा देने दोस्तपुर थाना क्षेत्र के कामतागंज स्थित श्री रामदेव सिंह इंटर कॉलेज जा रहे थे।

सुबह करीब 7:00 बजे वह दोस्तपुर-अखंडनगर मार्ग पर लोकनाथपुर पीएचसी के पास पहुंचे थे कि उनकी बाइक मोड पर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे तीनों अनियंत्रित होकर दूर जा गिरे। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस के साथ ही एंबुलेंस सेवा 108 पर दी। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने घायल छात्रों को सीएचसी पहुंचाया। अखंडनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने आदर्श को मृत घोषित कर दिया। वहीं दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल रमेश और रीतेश को प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बताया जाता है कि तीनों छात्र अखंडनगर थाना क्षेत्र के राहुल बाजार से एक साथ परीक्षा केंद्र के लिए निकले थे। घटना के बाद से मृतक छात्र के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। थानाध्यक्ष अखंडनगर कृष्ण मोहन ने बताया कि परिजनों से तहरीर प्राप्त कर मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।  

समय पर दवाइयां उपलब्ध कराने के लिए श्रीलंका ने दिया भारत को धन्यवाद....

समय पर दवाइयां उपलब्ध कराने के लिए श्रीलंका ने दिया भारत को धन्यवाद....

कोलंबो : श्रीलंका भारी इकॉनमिक संकट का सामना कर रहा है। आर्थिक संकट के बीच आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसके साथ ही श्रीलंका दवाओं की आपूर्ति की कमी का भी सामना कर रहा है। लोग आर्थिक संकट के विरोध में सरकार के खिलाफ सड़क पर उतर आए हैं। इस बीच श्रीलंका के नेशन आई हॉस्पिटल के डायरेक्टर ने भारत को दवाएं उपलब्ध कराने के लिए धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा है कि भारत द्वारा समय पर मदद ने स्वास्थ्य सुविधाओं के कामकाज को सुनिश्चित किया है।

श्रीलंका में दवाओं की किल्लत
नेशनल आई हॉस्पिटल कोलंबो के डायरेक्टर डॉक्टर दममिका ने कहा है कि हमारी अधिकांश दवाएं भारतीय क्रेडिट लाइन के तहत भारत से आ रही हैं और निकट भविष्य में और अधिक आपूर्ति हमारे पास आएगी। यह हमारे लिए एक बड़ी मदद है। मैं समर्थन के लिए भारत को धन्यवाद देता हूं। हमारे पास इस महीने के लिए हमारे अस्पताल में मेडिकल स्टॉक है और हमें स्वास्थ्य मंत्रालय से आपूर्ति मिल रही है, जबकि कुछ अस्पताल दवाओं की कमी का सामना कर रहे हैं।


श्रीलंका की करेंसी में भारी गिरावट

श्रीलंका मौजूदा वक्त में विदेशी मुद्रा की कमी का सामना कर रहा है जिसके कारण देश में खाने की चीज, फ्यूल, बिजली और गैस की कमी हो गई है। श्रीलंका ने आर्थिक मदद के लिए भारत और चीन के साथ ही आईएमएफ से भी मदद मांगी है। पिछले 8 मार्च से श्रीलंका की करेंसी में भारी गिरावट आई है। कोविड महामारी से पहले से ही श्रीलंका की इकॉनमी ढीली पड़ रही थी। कोरोना वायरस महामारी के बाद इकॉनमी को भयंकर नुकसान पहुंचा है।