BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
चीन के शंघाई शहर में कोरोना से हाहाकार, खाने के लिए तरस रही 2.5 करोड़ की आबादी...

चीन के शंघाई शहर में कोरोना से हाहाकार, खाने के लिए तरस रही 2.5 करोड़ की आबादी...

शंघाई : भारत में कोरोना महामारी से हालात सुधरने लगे हैं लेकिन पड़ोसी देश चीन में कोरोना का हाहाकार अभी तक थमा नहीं है। स्वास्थ्य सुविधाओं का डंका बजाने वाला चीन इस वक्त कोरोना की नई लहर से जूझ रहा है। चीन के सर्वाधिक आबादी वाले शहरों में एक शंघाई शहर में कोरोना से हालात बेकाबू हो रहे हैं। प्रशासन ने कोरोना लॉकडाउन घोषित किया है, जिसके बाद दो करोड़ 60 की आबादी घरों में कैद हो गई। शहर के सभी सुपर मार्केट भी बंद कर दिए गए हैं। जरूरी सामानों पर पाबंदी लगा दी गई है। जिसके बाद लोग खाने-पीने के लिए तरस रहे हैं। चीन के वित्तीय केंद्र शंघाई के लोग खाने-पीने के सामान के लिए संघर्ष करते दिखाई दिए। कोरोना लॉकडाउन के चलते दो करोड़ 60 लाख की आबादी अपने घरों में कैद हो गई है। कोरोना जांच के लिए शहर के सभी सुपर मार्केट्स को बंद कर दिया गया है और जरूरी सामानों पर पाबंदी लगा दी गई है।


शंघाई शहर में हालांकि यह पहली बार नहीं है जब बढ़ते कोरोना केसों के कारण शहर पर पाबंदी लगाई गई हो लेकिन पिछले कुछ दिनों में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। प्रशासन ने सख्त निर्देश दिए हैं कि जब तक शहर भर से सभी नमूने नहीं लिए जाते, पाबंदियों को हटाने पर विचार नहीं किया जाएगा।


बच्चों की कस्टडी घरवालों को मिली

हाल ही के दिनों में शंघाई शहर में कोरोना संक्रमित बच्चे को मां-बाप से अलग क्वारंटाइन सेंटरों में रखा जा रहा था, यहां तक कि उस सेंटर की जानकारी भी मां-बाप को नहीं दी जा रही थी। लेकिन अभी प्रशासन ने इस मामले में थोड़ी ढील देते हुए बच्चों को मां-बाप के साथ रहने की परमिशन दे दी है।


गौरतलब है कि शंघाई शहर में 5 अप्रेल को 16,766 नए कोरोना केस सामने आए थे। इससे पहले 4 अप्रैल को 13086 कोरोना के केस सामने आए थे।
 

बेटे ने कर दी पिता की हत्या , यह था पूरा मामला....

बेटे ने कर दी पिता की हत्या , यह था पूरा मामला....

गुना : बार-बार पढ़ाई के लिए कहने पर बेटे ने पिता की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति को फंसाने का नाटक किया। गुना एसपी राजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि दो अप्रैल की रात कस्बा जामनेर में घर पर सो रहे व्यक्ति का शव मिला। बेटे ने संदेही वीरेंद्र अहिरवार व उसके एक अन्य साथी पर अपराध दर्ज कराया। पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया।

रिपोर्ट में मृतक के बेटे ने बताया कि वह मम्मी और बहनों के साथ एक कमरे में और पापा सामने वाले कमरे में अकेले सो रहे थे। चिल्लाने की आवाज सुनकर जागा तो पापा खून से लथपथ पड़े थे। सीढिय़ों पर एक व्यक्ति जाता दिखा। पीछा कर पकड़ा तो उसके हाथ में कुल्हाड़ी थी।

उसने मुझे धक्का दे दिया और छत के पिलर पर लगी रस्सी के सहारे से नीचे उतर गया। नीचे पड़ोसी वीरेन्द्र की आवाज सुनाई दी। सख्ती से पूछने पर बेटे ने बताया कि उसके पिता पढ़ाई नहीं करने पर डांटा करते थे इसलिये उसे पिता को मौत के घाट उतार दिया।

जम्मू कश्मीर में सेना ने दो आतंकवादियों को किया ढेर....

जम्मू कश्मीर में सेना ने दो आतंकवादियों को किया ढेर....

जम्मू कश्मीर : सेना के जवानों ने सर्चिंग आपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़ में जम्मू कश्मीर में दो आतंकवादियों को मार गिराया है। जम्मू कश्मीर के आई जी विजय कुमार ने बताया कि सार गज़वत-उल-हिंद का आतंकवादी सफत मुजफ्फर सोफी उर्फ मुआविया और लश्कर का आतंकवादी उमर तेली उर्फ तल्हा त्राल में मारा गया। दोनों आतंकवादी श्रीनगर में हाल ही में हुई कई आतंकी घटनाओं में शामिल थे। ये सरपंच समीर अहमद की हत्या में भी शामिल थे। 

युवती को व्हाट्सएप पर भेज दिए मोर्फ किए अश्लील फोटो

युवती को व्हाट्सएप पर भेज दिए मोर्फ किए अश्लील फोटो

देहरादून : युवती को व्हाट्सएप पर उसके मोर्फ किए अश्लील फोटो भेज दिए। इसके बाद आरोपी ने अपने कहे अनुसार बात मानने दबाव बनाया। परेशान पीडि़ता ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में तहररी दी। तहरीर प्रेमनगर थाने पहुंची तो पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थानाध्यक्ष कुलदीप पंत ने बताया कि प्रकरण को लेकर थाना क्षेत्र निवासी युवती ने तहरीर दी।

आरोप है कि बीते दिनों उसके मोबाइल पर अंजान नंबर से कई मैसज आए। उनमें मिली फोटो पीडि़ता ने डाउनलोड की। फोटो देखते ही पीडि़ता हैरान रह गई। उसमें उसकी चेहरा लगी अश्लील फोटो थी। आरोप है कि इसके बाद फोटो भेजने वाले ने मैसेज किया कि जैसा वह कहे करती जाए। नहीं तो परिणाम बुरा। परेशान पीडि़ता ने परिजनों को बताया तो पुलिस को तहरीर दी। तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ साइबर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 

बड़ा हादसा : खाई में गिरा ट्रक,  चालक सहित तीन की हुई मौत...

बड़ा हादसा : खाई में गिरा ट्रक, चालक सहित तीन की हुई मौत...

नई टिहरी : देवप्रयाग के निकट पौड़ी मार्ग पर देर रात एक ट्रक गहरी खाई में गंगा किनारे जा गिरा। दुर्घटना में चालक सहित तीन युवकों की मौत हो गयी। एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शवों को खाई से निकालकर पीएम के लिए पौड़ी अस्पताल भेजा। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार रात देवप्रयाग से आधा किमी आगे पौड़ी मार्ग पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी मीटर खाई में गंगा किनारे जा गिरा।

घटना की सूचना पर थाना प्रभारी बाह बाजार सुनील पंवार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। गहरा अंधेरा व तेज ढलान होने के चलते थाना प्रभारी ने श्रीनगर से एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीम को मौके पर बुलाया। कड़ी मशक्कत के बाद तीन बजे तड़के खाई से चालक का शव निकाला जा सका।

मंगलवार दोपहर तक चले रेस्क्यू में अन्य दो शवों को खाई से निकाल कर गंगा में राफ्ट के जरिये सौड़ गांव तक लाया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतकों की पहचान चालक सचिन थपलियाल (22) पुत्र बिंदल ग्राम पलोटा सबदरखाल पौड़ी, शुभम कोटियाल (22) पुत्र सागर कोटियाल निवासी मंदिर मोहल्ला, देवप्रयाग शामिल हैं। एक मृतक की पहचान नही हो पायी है। पुलिस टीम ने शवों का पंचनामा कर पीएम के लिए पौड़ी अस्पताल भेज दिया। बताया जा रहा है कि ट्रक शिवपुरी से सौड़ गांव जा रहा था। 

चौकीदार की संदिग्ध मौत, जाच में जुटी पुलिस...

चौकीदार की संदिग्ध मौत, जाच में जुटी पुलिस...

चमोली : बोर्ड परीक्षा केंद्र जीआईसी चोपता में रात की चौकीदारी पर तैनात परिचारक मनवर सिंह मेहरा (59) की अज्ञात कारणों से मौत हो गई। परिचारक की मौत की जानकारी प्रधानाचार्य मदनलाल आर्य, शिक्षक हरीश चंद्र सिलोडी, पुष्पा देवी, कार्यालय सहायक रामेश्वर मनोडी को मंगलवार सुबह स्कूल पहुंचने पर मिली। मामले की जानकारी प्रशासन को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तहसीलदार हरीश चंद्र पांडे ने बताया कि संभवत: मौत हृदय गति रुकने से हुई होगी। परिचारण की मौत से परिजनों और विद्यालय स्टॉफ में शोक की लहर है। 

बड़ा हादसा : बाइक की टक्कर से दो छात्र घायल...

बड़ा हादसा : बाइक की टक्कर से दो छात्र घायल...

गोण्डा : नगर कोतवाली क्षेत्र में दो बाइको की टक्कर में दो छात्र घायल हो गए। इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।नगरकोतवाली क्षेत्र के नई सिरिया गांव के निवासी 15 वर्षीय दीपू चौधरी पुत्र राजमन चौधरी 16 वर्षीय मुकेश दुबे पुत्र रमाकांत दुबे दोनो बाइक से हाई स्कूल की परीक्षा देकर लौट रहे थे। दीपू चौधरी अपने मौसी के यहाँ जाने के लिए बडग़ांव की तरफ जा रहा था।

ओवरब्रिज पुल को पार करते समय सामने से आ रही दूसरी बाइक से जबरदस्त टक्कर हो गई। जिस में दोनो घायल हो गए। इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

भीषण सड़क हादसा : बाइक और ई रिक्शे में टक्कर, दो की हुई मौत...

भीषण सड़क हादसा : बाइक और ई रिक्शे में टक्कर, दो की हुई मौत...

गोण्डा : लखनऊ हाइवे पर सोमवार देर शाम एससीपीएम पुलिस चौकी के पास बाइक और ई रिक्शा की टक्कर में दो की मौत। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना परसपुर क्षेत्र के त्योरासी गांव निवासी चंदन सिंह पुत्र आयुष प्रताप सिंह और नगर कोतवाली क्षेत्र के माधवपुर चकत्ता निवासी सोहन लाल पुत्र बंशी की बाइक और रिक्शे की टक्कर में मौत हो गई। 

परीक्षा कल से ,बीएड के छात्रों का फंसा प्रवेश पत्र..

परीक्षा कल से ,बीएड के छात्रों का फंसा प्रवेश पत्र..

जौनपुर : पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के बीएड प्रथम सेमेस्टर के छात्रों का संकट बढ़ गया है।सात अप्रैल से परीक्षा है और माइग्रेशन ना जमा करने का पेंच फंसाकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने हजारों छात्रों का प्रवेश पत्र रोक दिया है।जिससे छात्रों का संकट बढ़ गया है।विवि परीक्षा विभाग के अंतिम समय में लिए गए निर्णय से छात्र व अभिभावक दोनों परेशान हैं। विभिन्न विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालय से स्नातक करने के बाद छात्रों ने यूपी बीएड 2021-23 में दाखिला लिया।

जिन छात्रों ने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से सम्बद्ध गाजीपुर,मऊ, आजमगढ़, जौनपुर व हंडिया प्रयागराज के महाविद्यालय में बीएड प्रथम सेमेस्टर में दाखिला लिया है। उनकी परीक्षा सात अप्रैल से शुरू हो रही है। जिनके प्रवेश पत्र विश्वविद्यालय प्रशासन ने जारी कर दिया है।हजारों की संख्या में बीएड सत्र 2021-23 प्रथम सेमेस्टर के छात्रों का प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं हो रहा है। जिसके लिए छात्र महाविद्यालय व विश्वविद्यालय का चक्कर काट रहे हैं।

महाविद्यालय व विश्वविद्यालय द्वारा कहा जा रहा है कि जिन छात्रों ने दूसरे विश्वविद्यालय से स्नातक किया है और अपना माइग्रेशन पूर्वांचल विश्वविद्यालय के लिए जमा नहीं किया है उनके प्रवेश पत्र जारी नहीं किए जाएंगे।सात अप्रैल से बीएड प्रथम सेमेस्टर छात्रों की परीक्षा शुरू हो रही है ऐसे में छात्रों का प्रवेश पत्र जारी ना होने से दिक्कत खड़ी हो गई है। जिन छात्रों को माइग्रेशन नहीं मिला था वह अपने- अपने विश्वविद्यालय में विभिन्न प्रक्रियाओं को पूरा करते हुए माइग्रेशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी किया है। लेकिन लगभग सभी जगह हो रही परीक्षा के चलते प्रक्रिया बाधित है।

जिसके चलते पूर्वांचल विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालय से बीएड करने वाले छात्र परेशान हैं। महाविद्यालय संचालकों का कहना है कि माइग्रेशन लेते समय माइग्रेशन देना पड़ता था। लेकिन पूर्वांचल विश्वविद्यालय अक्सर परीक्षा के अंतिम समय में नए-नए नियम थोपकर व पेंच फंसाकर महाविद्यालय व छात्रों दोनों को परेशान कर रहा है।परीक्षा बिल्कुल नजदीक है और माइग्रेशन के लिए प्रवेश पत्र रोक दिया गया है। 

दर्दनाक हादसा : मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्राली पलटी, 4 लोगों की मौत

दर्दनाक हादसा : मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्राली पलटी, 4 लोगों की मौत

मैनपुरी : उत्तर प्रदेश में मैनपुरी जिले के औंछा थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्राली पलटने से चार श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गयी जबकि 24 से अधिक घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि बीती देर रात यह हादसा उस समय हुआ जब फिरोजाबाद के जसराना क्षेत्र के खडीत मिलावटी गांव निवासी श्रद्धालु शीतला देवी माता मन्दिर मैनपुरी से नैजा चढाकर वापस लौट रहे थे कि ग्राम नगला हार के पास मैनपुरी औछा रोड पर ट्रैक्टर ट्राली पलट गई।
इस हादसे में मालती देवी (35),पुत्री गरिमा (10),रागिनी (16) और गीतादेवी (65) की मौत हो गयी जबकिअलका,रीना,सुंदरवती,लक्ष्मी,मीरा,कमलेश,चरण सिंह,छोटेलाल,ओमवती,सुषमा,जय देवी.केशवती,गुड्डी,संध्या,प्रिया, नीलेश,रिया समेत अन्य घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

बस पलटने से 3 यात्रियों की मौत, कई घायल...

बस पलटने से 3 यात्रियों की मौत, कई घायल...

लखनऊ : यूपी के अयोध्या में बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां नेशनल हाईवे 27 पर ओवरटेक करते वक्त प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बस में सवार करीब 30 यात्री जख्मी हुए हैं।

बस दिल्ली से बांसी और सिद्धार्थ नगर जा रही थी। हादसे में घायल यात्रियों को अयोध्या के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने बयान जारी कर कहा है कि घायलों की हरसंभव मदद करने की कोशिश की जा रही है।
 

मंदिर के पीछे शव मिलने से मचा हड़कंप...

मंदिर के पीछे शव मिलने से मचा हड़कंप...

बांदा : बेंदा की काली देवी मंदिर के पीछे यमुना नदी के किनारे झाडिय़ों में एक 38 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा था, खेतों की कटाई कर रही महिलाओं ने देख सोर मचाया आवाज सुन अन्य किसान भी एकत्र हो गए। किसानों ने पूर्व प्रधान विवेक कुमार सिंह को सूचना दी। उनकी सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अर्जुन सिंह, बेंदा घाट चैकी इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह मौके पर पहुँच गए।

शव की पहचान पता कर काली देवी मंदिर में लगे माइक से एनाउंस करवाया गया। काली देवी मंदिर दर्शन करने आये कोर्रा कनक गांव के रोहित व बृजलाल भी पहुँच गए, और शव देख बताया कि यह शव उनके गांव कोर्रा कनक, थाना ललौली फतेहपुर का बाबर उर्फ बउरा 38 पुत्र स्व. प्रतिपाल सिंह है। वह अविवाहित था। मृतक के घर सूचना दी गई। सूचना पर मृतक के भाई दिनेश पहुँच गए।

भाई दिनेश ने बताया कि 38 वर्षीय अविवाहित बाबर उर्फ बउरा चार भाइयों में सबसे छोटा था। जन्म से बउरा था, हम सभी के साथ खेती में हाँथ बटाता था। वह मन्दिरों में पूजा पाठ भी करवाता था। वह रविवार को साइकिल से जौहरपुर मौसिया प्रभु दयाल सिंह के यहाँ जाने की बात कह कर चला आया था। पुलिस ने भाई की सूचना पर शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

मृतक के भाई दिनेश सिंह ने हत्या की आंशका जाहिर की है। माँ पुष्पतिया का रोरोकर बुरा हाल है।तो वही इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह के मुताबिक बाबर की मौत हत्या होने की बात सामने आ रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामला दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी।
-
 

गोमती में बहता मिला युवक का शव , लोगों में मचा हडकंप...

गोमती में बहता मिला युवक का शव , लोगों में मचा हडकंप...

जौनपुर : शहर कोतवाली थाना अंतर्गत सिपाह मोहल्ला स्थित चकप्यार अली में गोमती नदी में सोवमार को पूर्वान्ह 20 वर्षीय युवक का शव पानी में बहते दिखाई दिया जो नदी में बन रहे फ्लाईओवर की बांस बल्ली में अटका हुआ था ।

स्थानीय लोगों की नजर शव पर पड़ते ही उक्त स्थान पर भारी भीड़ जमा लग गई, सूचना पर पहुँची पुलिस द्वारा लोगों की मदद से नाव सेे शव को नदी से बाहर निकाल कर उसकी पहचान कराने का प्रसास किया गया। लोगों ने बताया कि शव को देखने से यह प्रतीत हो रहा था कि शव कई दिन का हैं, उक्त शव की शिनाख्त न होने पर पुलिस द्वारा शव को जिला अस्पताल के शव गृह में रखाया गया ताकि उसकी शिनाख्त हो सकें । 

जंगली जानवर के हमले से नाबालिग की मौत

जंगली जानवर के हमले से नाबालिग की मौत

सीधी : संजय टाइगर रिजर्व के कोर एरिया जंगल में मवेशी चराने गए नाबालिग की वन्य प्राणी के हमले से मौत हो गई है। पूरा मामला दोपहर 2 बजे कंचनपुर के बाघधरा मार्ग नदी के पास की बताई जा रही है। घटना की जानकारी लगते ही महावीर पांडे रेंजर वस्तुआ रेंज अपनी टीम के साथ पहुंच गए।

बता दें कि विनोद कुशवाहा पुत्र हर प्रसाद कुशवाहा 15 वर्ष निवासी कंचनपुर मवेशी चराने के लिए कंचनपुर बाघधरा मार्ग नदी के पास गया हुआ था। इसी दौरान किसी जंगली जानवर ने गर्दन में हमला कर दिया। जिससे मौके पर ही मौत हो गई। अन्य ग्रामीण भी जंगल के आसपास मवेशी चरा रहे थे इसकी सूचना संजय टाइगर रिजर्व विभाग के अमले को दिया गया। सूचना मिलते ही रेंजर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। शव का पंचनामा तैयार किया गया। स्वजनों को तत्काल पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध कराई गई है। तो वही प्रकरण तैयार कर तीन दिवस के भीतर मिलने वाली अन्य सहायता राशि दे दी जाएगी।

बाघ या तेंदुए ने किया हमला
बता दें कि इस पूरे घटनाक्रम को देखने में अंदाजा लगाया जा रहा है कि नाबालिग पर जिस प्रकार से गर्दन पर हमला किया गया है। इससे स्पष्ट होता है कि बाघ या फिर तेंदुआ ने हमला किया है। दरअसल जिस एरिया में यह घटना हुई है वह एरिया बाघ है या फिर तेंदुआ के लिए जाना जाता है। नदी का किनारा होने के कारण बड़े जानवर इन दिनों अपना ठिकाना आसपास के जंगलों में बनाए हुए हैं।

इनका कहना है
कंचनपुर के आरएफ 209 की यह घटना है। जहां किसी बड़े मांसाहारी जानवर के द्वारा बालक पर हमला किया गया है,जिससे उसकी मौत हुई है घटना स्थल पर रेत होने के कारण जांच नही हो पाई है कल जांच उपरांत ही पता चल सकेगा कि किस जंगली जानवर एक के द्वारा हमला किया गया है।
 

बड़ी खबर : श्रीलंका में 36 घंटे का कर्फ्यू हटा..

बड़ी खबर : श्रीलंका में 36 घंटे का कर्फ्यू हटा..

कोलंबो : श्रीलंका में राजनीतिक अशांति के मद्देनजर लगाया गया 36 घंटे का कर्फ्यू सोमवार को हटा लिया गया है और सार्वजनिक परिवहन सामान्य सेवाएं बहाल कर दी गई हैं। सरकार द्वारा लगाए गए कर्फ्यू को हटाए जाने के बाद ट्रेनों, श्रीलंका परिवहन बोर्ड (एसएलटीबी) और निजी बसों सहित सभी सार्वजनिक परिवहन ने सुबह 6 बजे से अपनी सेवाएं फिर से शुरू कर दीं।


रेलवे के उप महाप्रबंधक गामिनी सेनेविरत्ने ने कहा कि सभी कार्यालय, ट्रेनें हमेशा की तरह पटरी पर आ गई, लेकिन लंबी दूरी की ट्रेनें एक घंटे की देरी से चल रही हैं।
जबकि एसएलटीबी ने कहा कि उनकी बसें निर्धारित समय के अनुसार चल रही हैं, निजी बस मालिकों ने कहा कि मौजूदा केवल 15 प्रतिशत ने ही सेवाएं फिर से शुरू की हैं।


विकास द्वीप राष्ट्र में एक राजनीतिक उथल-पुथल के मद्देनजर आया है।

आर्थिक संकट के खिलाफ सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बाद श्रीलंकाई मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे को छोड़कर, रविवार रात को सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया।


राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे और प्रधानमंत्री सोमवार सुबह बैठक करेंगे और सरकार के भविष्य के बारे में फैसला करेंगे।
हालांकि, राज्य के मंत्रियों के इस्तीफे पर फैसलों को अंतिम रूप दिया जाना बाकी है।
बढ़ते जन विरोध के बीच कई सत्तारूढ़ गठबंधन दलों ने कैबिनेट को भंग करने और विपक्ष सहित सभी दलों की सहमति से एक अंतरिम सरकार बनाने पर जोर दिया था।


डॉलर की कमी, मुख्य रूप से विदेशी उधारी के कारण, श्रीलंका के बड़े पैमाने पर आर्थिक पतन का कारण बना है।
देश को मुख्य रूप से ईंधन, बिजली, एलपीजी और भोजन जैसी आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए पड़ोसी देशों से वित्तीय सहायता मांगने के लिए मजबूर होना पड़ा।


महीनों से लोग ईधन और एलपीजी के लिए कतार में खड़े हो रहे हैं, वहीं 13 घंटे बिजली कटौती भी झेल रहे हैं।
 

यौन उत्पीडऩ का विरोध करना पड़ा महंगा, देवर ने महिला व बच्चे के साथ की ये हरकत...

यौन उत्पीडऩ का विरोध करना पड़ा महंगा, देवर ने महिला व बच्चे के साथ की ये हरकत...

चेन्नई : तमिलनाडु के डिंडीगुल जिले के नाथम गांव के पास शनिवार 2 मार्च को एक महिला और उसके डेढ़ साल के बच्चे को उसके देवर ने जिंदा जला दिया। पीडि़तों की पहचान 22 वर्षीय अंजली और उसके बच्चे मलारविझी के रूप में हुई है। उसकी शादी दिहाड़ी मजदूर शिवकुमार से हुई थी, और वे एक संयुक्त परिवार के रूप में एक साथ रहते थे। शिवकुमार के भाई करुप्पैया (30) ने कथित तौर पर अंजली के साथ दुर्व्यवहार किया था और उसे प्रताडि़त भी करता था।

शनिवार को जब अंजली भेड़-बकरियों के पास गई थी तभी करुप्पैया ने उसका पीछा किया और उसका यौन शोषण करने का प्रयास किया। उस समय शिवकुमार काम पर चला गया था। जब अंजली, जो अपने बच्चे के साथ थी, मदद के लिए चिल्लाई, तो कररूपैया ने उन दोनों को काट डाला।
इसके बाद उसने दोनों घायलों को आग के हवाले कर दिया।

घटना की जानकारी होने पर स्थानीय लोगों ने करुप्पैया की पिटाई कर दी। इसके बाद उसे डिंडीगुल के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।पीडि़ता के पति शिवकुमार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने करुप्पैया के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 और 201 के तहत मामला दर्ज किया।

 

शादी के तीसरे दिन ही भागी दुल्हन, जाने क्या है पूरा मामला

शादी के तीसरे दिन ही भागी दुल्हन, जाने क्या है पूरा मामला

उज्जैन : उज्जैन के कार्तिक चौक में रहने वाले तिवारी परिवार के घर आई दुल्हन शादी के तीन दिन बाद ही घर से लाखों रुपए के जेवरात लेकर भाग गई। सुबह परिवार वालों को जब दुल्हन और जेवरात घर से गोय दिखे तो महाकाल थानेे में रिपोर्ट लिखवाई। बताया जा रहा है कि लुटेरी दुल्हन महाराष्ट्र से गैंग संचालित कर लोगों की शादी के नाम पर चूना लगोन का काम करती है। लुटेरी दुल्हन फिलहाल फरार है, जबकि उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उज्जैन कार्तिक चौक में रहने वाले सचिन तिवारी (40) की शादी 19 मार्च को शहर के चिंतामन मंदिर में महाराष्ट्र की रहने वाली निकिता से हुई थी। सामान्य तरह से हुई शादी में लड़की के परिवार से छह-सात लोग शरीक होने पहुंचे थे। शादी के तीसरे दिन 23 मार्च की देर रात पति, सास, ससुर और देवर को घर में सोता हुआ छोड़कर लुटेरी दुल्हन घर में रखे 50 हजार रुपये के जेवर सहित चार सोने की चूड़ी, मंगल सूत्र, बिछुड़ी लूट कर भाग गई। परिवार वालों को सुबह उठने पर लूट का पता चला जिसके बाद जिन लोगों ने लड़की दिखाने से लेकर शादी कराने तक का काम कराया था, उन सभी को फोन लगाने की कोशिश की लेकिन सभी का फोन बंद आया जिसके बाद महकाल थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।

महाकाल थाना टीआई बृजेंद्र गौतम ने बताया क तनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। सभी पर फर्जी शादी और जेवरात लूटने का आरोप है। दुल्हन जिस दिन से घर में आई थी उसी दिन से परिवार में सभी को रोजाना रात को दूध पीने और उसके गुण समणने लगी थी, दो दिन से लगातार वो परिवार सभी सदस्य को सोते समय दूध पीने के लिए दूध दे रही थी। 27 मार्च की रात को भी सोने से पहले सभी को दूध दिया जिसके कुछ देर बाद सभी बेहोशी की हालत में सो गए और सुबह जब उठे तो घर से बहु सहित सारा सामान गायब मिला। सचिन ने बताया कि घर से सामान गायब होने के बाद फोन लगाए गए, जो बंद मिले।

इसके बाद जिस गाड़ी से वो आए थे उस गाड़ी का नंबर ट्रेस कर उसके ड्रायवर का नंबर निकाला। ड्रायवर लगातार कहता रहा कि मैं सिर्फ ड्राइवर हूं मेरा उन लोगों से कोई लेना-देना नहीं है। इसके बाद सचिन ने अपने दोस्त से ड्राइवर को फोन लगवाया और कहा कि आप किसी लड़की से शादी करवा सकते हो क्या। जिसके बाद ड्राइवर झांसे में आ गया और उसने ओंकारेश्वर में मिलने की बात कही। जिसके बाद तीन लोग पकड़ दिए गए।
 

अज्ञात हमलावरों ने बरसाई गोलियां : 6 की मौत, 9 घायल

अज्ञात हमलावरों ने बरसाई गोलियां : 6 की मौत, 9 घायल

नई दिल्ली : अमेरिका के कैलिफोर्निया में स्थित सेक्रामेंटो में रविवार की सुबह हुई गोलीबारी में छह लोगों की मौत हो गई और कम से कम नौ लोग घायल हुए हैं। सेक्रामेंटो पुलिस ने एक ट्वीट में बताया कि पुलिस को गोलीबारी की चपेट में आने वाले 15 लोग मिले हैं इनमें से छह की जान चली गई है। पुलिस के अनुसार यह घटना यहां की 10वीं और जे स्ट्रीट इलाके में हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गोल्डन 1 सेंटर के पास 2 बजे पीटी के आसपास हुई एक शूटिंग में छह लोग मारे गए और 10 घायल हो गए, जहां सैक्रामेंटो किंग्स बास्केटबॉल टीम खेलती है और संगीत कार्यक्रम होता है। पुलिस अभी भी संदिग्धों की तलाश कर रही है, जिसमें कोई हिरासत में नहीं है।
 

BIG BREAKING : पुलिस ने रेव पार्टी का किया भंडाफोड़, बिग बॉस विनर सिंगर राहुल और कई सेलेब्रिटी समेत 142 लोग गिरफ्तार

BIG BREAKING : पुलिस ने रेव पार्टी का किया भंडाफोड़, बिग बॉस विनर सिंगर राहुल और कई सेलेब्रिटी समेत 142 लोग गिरफ्तार

हैदराबाद | हैदराबाद में एक रेव पार्टी का भंडाफोड़ हुआ और लगभग 142 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इसमें कई वीआईपी और ऐक्टर, राजनेताओं के बच्चे भी शामिल हैं। बंजारा हिल्स इलाके के एक फाइव स्टार होटल में हैदराबाद पुलिस की टास्क फोर्स टीम ने एक पब में नशे की पार्टी का भंडाफोड़ किया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां से पुलिस ने कोकीन और वीड जैसी प्रतिबंधित नशे की सामग्री बरामद की है। मेगास्टार चिरंजीवी की भतीजी और ऐक्टर नागा बाबू की बेटी निहारिका कोनिडेला को भी यहां से हिरासत में लिया गया है। हालांकि नागाबाबू ने एक वीडियो जारी करके कहा है कि उनकी बेटा का नशे से कोई लेना देना नहीं है। पहले पुलिस इस बारे में जानकारी नहीं दे रही थी लेकिन एक वीडियो वायरल होने के बाद निहारिका के भी हिरासत में लिए जाने की बात बतानी पड़ी।

बिग बॉस तेलुगु रियलिटी शो के तीसरे सीजन के विनर सिंगर राहुल सिपलिगुंज भी हिरासत में लिए जाने वाले लोगों में शामिल हैं। खास बात यहा है कि हैदराबाद पुलिस ने जो 12 फरवरी को नशे के खिलाफ गाना लॉन्च किया था उसे राहुल सिपलिगुंज ने ही गाया था।

इन लोगों में आंध्र प्रदेश के बड़े पुलिस अधिकारी की बेटी भी शामिल थी। इसके अलावा तेलुगुदेसम पार्टी के सांसद का बेटा भी रेव पार्टी में पहुंचा था। तेलंगाना के कांग्रेस नेता अंजन कुमार यादव ने कहा कि कि उनका बेटा पब में एक बर्थडे पार्टी में शामिल होने गया था। उन्होंने कहा कि उनके बेटे को गलत तरीके से फंसाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शहर में सारे पब ही बंद करवा देना चाहिए।

बंजारा हिल्स के एसएचओ शिवा चंद्र को इस लापरवाही के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। उनकी जगह टास्क फोर्स से के नागेश्वर राव को तैनात किया गया है। बता दें कि कुछ दिनों से पुलिस ने नशे के खिलाफ अपना अभियान तेज किया है। हाल ही में ड्रग ओवरडोज की वजह से इंजिनियरिंग के एक स्टूडेंट की मौत हो गई थी।

बड़ी खबर : राजधानी के इस लॉज में दिनदहाड़े हुई नाबालिग युवक की हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

बड़ी खबर : राजधानी के इस लॉज में दिनदहाड़े हुई नाबालिग युवक की हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

पटना | बिहार की राजधानी पटना में अपराधी बेखौफ हैं. यहां के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के रामकृष्ण कॉलोनी स्थित मां सरस्वती निवास नामक लॉज में घुस कर अज्ञात अपराधियों के द्वारा नाबालिग छात्र की चाकुओं से गोदकर हत्या से सनसनी फैल गई है. वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारों ने शव को जलाने का भी प्रयास किया. मृतक के परिजनों के द्वारा सूचना देने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर पूरे मामले की जांच की. एफएसएल की टीम ने भी मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की तफ्तीश की. पुलिस ने मृतक के कमरे से चाकू और खून से सना कपड़ा बरामद किया है.

मृतक की पहचान समस्तीपुर जिला के सिमराहा खानपुर निवासी सुनील कुमार राय के 17 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है. बताया जाता है कि राहुल पिछले एक वर्ष से यहां रह कर आईआईटी-जेईई प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था. किस कारण से उसकी निर्मम हत्या की गई, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है. राहुल के परिजनों ने भी उसकी हत्या के कारणों को बताने में असमर्थता जाहिर की है.

घटना के संबंध में पूछे जाने पर मृतक के चचेरे भाई लव कुमार और उसके मामा सुजीत कुमार ने बताया कि राहुल का अपने गांव के ही रहने वाले रूम पार्टनर आर्यन के साथ विवाद चल रहा था. इस विवाद के चलते उसने आर्यन से रूम खाली करने को कहा था. उन्होंने बताया कि बीते 31 मार्च को आर्यन कमरा खाली कर चला गया था, और उसके तीन दिन बाद राहुल की लॉज में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. राहुल के परिजनों ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की है.

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. बहादुरपुर थाना अध्यक्ष रिजवान अहमद खान ने हत्या की पुष्टि करते हुए जल्द ही पूरे मामले का उद्भेदन (खुलासा) कर लिए जाने का भरोसा दिया है. उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है जिनसे कड़ी पूछताछ चल रही है.