BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
सर्विस राइफल से अचानक चली गोली, जवान घायल...

सर्विस राइफल से अचानक चली गोली, जवान घायल...

कुलगाम : दक्षिण कश्मीर के बेहीबाग कुलगाम में सेना की 34 आरआर का एक जवान विष्णु बुधवार की सुबह अपनी ही राइफल से अचानक निकली गोली के लगने से जख्मी हो गया।

बताया जा रहा है कि वह अपनी सर्विस राइफल साफ कर रहा था कि अचानक उसके हाथ से राइफल का ट्रिगर दब गया था। उसे सेना के 92 बेस अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल कराया गया है। 

सीआरपीएफ शिविर पर पेट्रोल बम से हमला. देखे विडियो

सीआरपीएफ शिविर पर पेट्रोल बम से हमला. देखे विडियो

श्रीनगर : उत्तरी कश्मीर के सोपोर में सीआरपीएफ के शिविर पर पेट्रोल बम हमला हुआ। हमला एक बुर्कापोश महिला ने अंजाम दिया। इससे यह साबित हो गया है कि कश्मीर में आतंकी गतिविधियों में अब महिलाएं एक बार फिर सक्रिय होने लगी हैं। आइजी कश्मीर विजय कुमार ने इस हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि भले महिला आतंकी ने बुर्का पहन रखा था परंतु सोपोर की रहने वाली इस महिला आतंकी की पहचान कर ली गई है और बहुत जल्द वह पुलिस हिरासत में होगी।

जानकारी के अनुसार, गत मंगलवार शाम करीब सवा सात बजे सोपोर में सीआरपीएफ के एक शिविर पर पेट्रोल बम से हमला हुआ। पेट्रोल बम शिविर के बाहरी गेट के पास गिरा और एक जोरदार धमाके के साथ फट गया। इसके साथ वहां आग लग गई। प्रवेश द्वार पर खड़े सीआरपीएफ कर्मियों ने तुरंत आग पर काबू पाया। इस दौरान हमलावर महिला मौके से फरार होने में कामयाब रही।

कुछ देर बाद इस हमले का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें दिखाया गया है एक बुर्काधारी महिला अचानक सीआरपीएफ शीविर के मुख्य द्वार से कुछ ही दूरी पर सड़क पर रुकती है। वह अपने थैले में से कुछ निकालती है, इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, वह उसे आग लगाती है और तुरंत सीआरपीएफ शिविर की तरफ उछालती है। एक धमाका होता है और आग की लपटें नजर आती हैं। इसके साथ ही वह महिला वहां से भाग जाती है।

पहले तो पुलिस ने इस हमले की पुष्टि नहीं की परंतु इंटरनेट मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद आज बुधवार सुबह आइजी कश्मीर विजय कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पेट्रोल बम फेंकने वाली बुर्कापोश महिला की पहचान कर ली गई है और बहुत जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 

पिता के बाद बेटे ने भी लगा ली फांसी, जानिये क्या थी वजह...

पिता के बाद बेटे ने भी लगा ली फांसी, जानिये क्या थी वजह...

मथुरा : छह महीने पहले पिता ने फांसी लगाकार आत्महत्या कर ली थी। इससे परेशान चल रहे बेटे ने भी फांसी लगा ली। मृतक के भाई ने पुलिस को बताया कि उसका भाई अंकुर वर्मा पिता की मौत के बाद से ही परेशान चल रहा था। मृतक अंकुर एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। थाना छाता कोतवाली के अंतर्गत गोरखधाम कॉलोनी में गत रात्रि अंकुर वर्मा पुत्र अवधेश वर्मा उम्र करीब 22 वर्ष ने छत के पंखे में दुपट्टे से फंदा बांधकर फांसी लगा ली। स्थानीय लोगों के मुताबिक अंकुर वर्मा जैन कोर्ट कंपनी में चंदौरी में काम करता था।

वह इटोवा थाना राजकोट जनपद सीतापुर का रहने वाला था। फिलहाल गोरखधाम कॉलोनी अक्रूर इंटर कॉलेज के पीछे छाता में रह रहा था। जिसने रात्रि में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। वही मृतक के भाई अमन वर्मा ने पुलिस को बताया कि सुबह पांच महीने पहले उसके पिता ने भी फांसी लगाई थी। उसी के चलते उसका भाई अंकुर वर्मा परेशान था। नशीले पदार्थ का भी सेवन कर लिया करता था। वह भी छाता में ही काम करता है सुबह उसकी बहन ने उसे फोन किया तो मृतक अंकुर वर्मा का फोन नहीं उठा, तभी उसकी बहन ने अमन के पास फोन किया तो उसने अपनी पत्नी को उसके कमरे पर भेजा जैसे ही दरवाजा खोला तो पता चला कि उसका भाई अंकुर वर्मा कमरे में लगे छत के पंखे से दुपट्टा बांधकर फांसी के फंदे पर लटका हुआ है। इस घटना की सूचना उन्होंने स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर एवं पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

CRIME NEWS : रुपये लेनदेन के विवाद में हुए मारपीट में युवक की हुई मौत....

CRIME NEWS : रुपये लेनदेन के विवाद में हुए मारपीट में युवक की हुई मौत....

गोण्डा : करनैलगंज नगर के मोहल्ला नई बाजार में रुपये के लेनदेन के विवाद में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। रुपये के लेनदेन को लेकर रविवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसका इलाज लखनऊ मेडिकल कालेज में चल रहा था। सोमवार की रात्रि में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। करनैलगंज कस्बा पुलिस चौकी के मोहल्ला नई बाजार में रविवार को दो पक्षों में 12 सौ रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया।

इस मामूली विवाद में दो पक्षों में जमकर पथराव व लाठी डंडे चले। घटना में सोनू 35 वर्ष पुत्र ताज मोहम्मद उर्फ नंगू को गम्भीर चोट आई। ताज मोहम्मद उर्फ नंगू ने बताया कि उसके पुत्र पर जानलेवा हमला हुआ। उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। जहाँ उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। नगर चौकी प्रभारी दिवाकर मिश्र ने बताया कि पीडि़त पक्ष की तहरीर के आधार पर एनसीआर दर्ज की गई थी। बाद में मारपीट में घायल सोनू की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर 4 लोगों के विरू़द्ध गम्भीर धारा 308 का मुकदमा दर्ज किया गया है। मौत के बाद हत्या की धारा तरमीम की जाएगी। एहतियातन मौके पर पुलिस बल तैनात है व शांति व्यवस्था कायम है। 

शर्मनाक घटना : चार वर्षीय बालिका के साथ नाबालिग ने किया दुराचार...

शर्मनाक घटना : चार वर्षीय बालिका के साथ नाबालिग ने किया दुराचार...

गोण्डा : मंगलवार को कटरा बाजार पुलिस ने चार वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है।मामला कटरा बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव का है जहाँ पर सोमवार शाम को एक नाबालिक युवक ने गांव की ही चार वर्षीय मासूम को अपनी हवस का शिकार बना डाला उसके बाद आरोपी फरार हो गया।मामले को पुलिस अधीक्षक ने संज्ञान में लेते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की थी। कटरा बाजार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


पुलिस क्षेत्राधिकारी मुन्ना उपाध्याय ने बताया कि कटरा बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव से बच्ची के साथ दुष्कर्म की सूचना मिली मामले को संज्ञान में लेकर त्वरित कार्यवाही की गई लिखित सूचना पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
 

 देवर के साथ मिलकर महिला ने रची थी अपहरण की साजिश...

देवर के साथ मिलकर महिला ने रची थी अपहरण की साजिश...

बांदा : पिछली चार फरवरी को परिवार सहित हुए महिला के अपहरण की फर्जी घटना का खुलाशा हो गया है। पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन के कुशल निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र तथा क्षेत्राधिकारी नगर राकेश कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में एसओजी व थाना कोतवाली नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा आज थाना जसपुरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भाथा के गीता देवी पत्नी दिनेश कुशवाहा उम्र करीब 35 वर्ष तथा उसकी पुत्री खुशबू उम्र 16 वर्ष एवं लड़के शिवा 14 वर्ष, कृष्णा 12 वर्ष और राजा बाबू 09 वर्ष के अपहरण की घटना की साजिश का खुलासा किया गया ।


जानकारी के अनुसार बीती 4 फरवरी को बस स्टैण्ड बांदा से कुछ लोगों द्वारा अपहरण कर लेने के बारे में उक्त गीता के देवर कमलेश कुशवाहा पुत्र बच्ची कुशवाहा द्वारा सूचना दी गई थी। जिसकी जांच प्रभारी निरीक्षक कोतवाली व स्वाट टीम के निर्देशन में उप निरीक्षक अनिल कुमार सिंह चैकी प्रभारी मर्दन नाका द्वारा की गई। तो मोबाइल काल डिटेल तथा सर्विलांस से यह ज्ञात हुआ कि उक्त सभी पांचों 05 फरवरी को ही लुधियाना पंजाब पहुंच गए थे और इनके द्वारा साजिश के तहत अपना अपना मोबाइल बंद करके उसी मोबाइल सेट में दूसरा सिम लगा लिया गया था। ताकि गीता देवी की पुत्री खुशबू उम्र 15 वर्ष के संदर्भ में थाना जसपुरा पर पंजीकृत मुकदमा पक्सो एक्ट के मुकदमे में विपक्षी गांव के ही कमतू कुशवाहा व उसी मुकदमे में जेल में निरुद्ध मोहन कुशवाहा के परिजनों से भारी-भरकम राशि की वसूली की जा सके। उल्लेखनीय है कि उक्त अभियोग के संदर्भ में सुलह समझौते के नाम पर उपरोक्त कमलेश कुशवाहा व उसके बहनोई पुत्तन कुशवाहा निवासी मूसेपुर थाना ललौली फतेहपुर द्वारा पूर्व में भी 500000 की वसूली की बात किए जाने का तथ्य प्रकाश में आया है।

उपरोक्त गीता देवी व उनकी पुत्री खुशबू एवं पुत्रों शिवा कृष्णा तथा राजा बाबू को लुधियाना पंजाब से उप निरीक्षक अनिल कुमार सिंह की टीम द्वारा जाकर बरामद कर लिया गया। मामले की जांच से गीता देवी व बच्चों का अनुपम सिंह पुत्र सुरेश सिंह निवासी हथगांव थाना हथगांव फतेहपुर के साथ 04 फरवरी 2022 को ही रेलवे स्टेशन बांदा से ही ट्रेन पकड़ कर लुधियाना जाने की बात प्रकाश में आई है। प्रकरण में झूठी सूचना देने के आरोप में तथा उपरोक्त मुकदमे में पैसा वसूली की बाबत उपरोक्त गीता व कमलेश कुशवाह एवं कमलेश कुशवाहा के जीजा पुत्तन कुशवाहा के विरुद्ध थाना जसपुरा थाने में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
 

पेड़ से लटका मिला लक्सर से लापता युवक का शव, लोगों में मचा हडकंप...

पेड़ से लटका मिला लक्सर से लापता युवक का शव, लोगों में मचा हडकंप...

रुड़की : लक्सर गांव का युवक घर से लापता हो गया। दो दिन तक तलाश के बावजूद पता नहीं चलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इसके एक घंटे बाद ही युवक का शव पीपली गांव के पास बाग में पेड़ से लटका मिला। पुलिस मामले को आत्महत्या मानकर शव का पोस्टमार्टम करा रही है। लक्सर गांव निवासी अख्तर का बेटा साजिद (26) के मोबाइल पर रविवार शाम को किसी ने कॉल की थी।

कॉल रिसीव करने के बाद साजिद फोन पर बात कर पैदल ही घर से बाहर निकल गया था। काफी देर बाद भी वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। मंगलवार सुबह तक भी युवक का पता नहीं चलने पर परिजन कोतवाली पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जैसे ही युवक की गुमशुदगी दर्ज करने की प्रक्रिश शुरू की, पीपली गांव के किसी व्यक्ति ने पुलिस को फोन किया और गांव की आबादी के पास के बाग में पेड़ से युवक का शव लटका होने की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस साजिद के परिजनों को लेकर मौके पर पहुंची तो शव साजिद का निकला।

कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह बिष्ट का कहना है कि शव पेड़ पर जमीन से काफी ऊपर लटका हुआ था। इसे देखते हुए मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का नजर आ रहा है। बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 

12वीं के छात्र ने फांसी लगा की आत्महत्या...

12वीं के छात्र ने फांसी लगा की आत्महत्या...

पौड़ी : पौड़ी मुख्यालय से सटे एक गांव में 12वीं के छात्र ने गले में फंदा डालकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। यह छात्र बोर्ड परीक्षा का पहला पेपर देने के बाद सोमवार को घर लौटा था। बताया जा रहा है कि देर शाम छात्र ने घर के पास ही एक पेड़ पर फंदा लगाया और उससे लटक गया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर गए लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्र के आत्महत्या करने की सही वजह का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने पंचायातनामा भर पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।


पौड़ी थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष महेश रावत ने बताया कि शहर के दंदल गांव निवासी पारस रावत (19) पुत्र मदन सिंह रावत सोमवार देर शाम घर से दो खेत ऊपर पेड़ पर लटका मिला। छात्र शहर में ही एक इंटर कालेज में कक्षा 12 वीं का छात्र था और सोमवार को पेपर देने के बाद देर शाम को उसने गांव के ही पास खेत में एक पेड़ पर दुपट?्टे के सहारे लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इसके बाद परिजनों ने पारस को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया कि शव का पंचनामा भर पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस के मुताबिक इस मामले में अभी तक किसी तरह की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलती है तो मामले में जांच की जाएगी।
-
 

बड़ी खबर : तालाब में डूबने से हुई युवक की मौत...

बड़ी खबर : तालाब में डूबने से हुई युवक की मौत...

जौनपुर : शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के छिड़वा भादी गांव में मंगलवार दोपहर तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। \

क्षेत्र के छिडवा भादी गांव निवासी टिलठू (35) पुत्र शेर अली भादी गांव स्थित पूर्व सांसद उमाकांत यादव के आवास के समीप तालाब के पास गया हुआ था। लोगों की मानें तो युवक नशे की हालत में था। जिसके चलते पैर फिसलने के कारण वह तालाब में गिर गया। जिसके चलते युवक की मौत हो गई। कुछ लोगों ने तालाब में शव को देख इसकी सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। मृतक नाई का कार्य करता था जो दो बच्चों का पिता है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों को सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। 

दर्दनाक सड़क हादसा : डंफर की टक्कर से मां, उनके बेटे व बेटी की हुई थी मौत...

दर्दनाक सड़क हादसा : डंफर की टक्कर से मां, उनके बेटे व बेटी की हुई थी मौत...

महोबा : तेज रफतार में आ रहे डंफर ने ई-रिक्शा चालक को जोरदार टक्कर मार दी और इस टक्कर में 80 साल की महिला, उसकी बेटी व बेटा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। इस घटना के बाद अब मृतकों के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात डंफर चालक के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया है। वहीं एक साथ तीन मौतों से परिवार के लोगों में कोहराम मचा हुआ है।

 

 

गौरतलब हो कि सोमवार की दोपहर शहर के डाकबंगला मैदान के पास पीडब्लूडी चैराहा के निकट अनियंत्रित रफतार में आ रहे डंफर ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी थी और इसमें दो महिलाओं सहित तीन लोग उसके पहियों के नीचे दब गए और इस वीभत्स हादसे में महोबा शहर के मिल्कीपुरा मुहाल निवासी 80 साल की हसीना बानो, उसकी पुत्री 45 साल की रजिया और उसके पुत्र 60 साल के सिद्दीक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी।

इस घटना की जानकारी होने पर मौके पर सीओ रामप्रवेश राय सहित एसएएचओ व पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और क्रेन की सहायता से डंफर के नीचे दबे तीनों शवों को निकलवाया गया था। मंगलवार को अब्दुल अलीम निवासी मिल्कीपुरा की तहरीर पर डंफर चालक के खिलाफ धारा 279, 337, 338, 304-ए आईपीसी व 177 एमवी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गौरतलब हो कि वहीं एक साथ तीन मौतों से परिवार के लोगों में कोहराम मचा हुआ है। 

बड़ा हादसा : वाहन खाई में गिरा, 10 लोगों की हुई मौत

बड़ा हादसा : वाहन खाई में गिरा, 10 लोगों की हुई मौत

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के उत्तर पश्चिम खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के अपर डीर जिले में एक यात्री वाहन के गहरी खाई में गिरने से 10 लोग की मौत और अन्य 16 घायल हो गए।


रिपोर्ट में बताया गया हे कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब पर्वतीय इलाके में वाहन चालक ने तीव्र मोड में वहान से नियंत्रण खो दिया और गहरी खाई में गिर गया। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चार की गंभीर हालत है।
खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मुख्यमंत्री मोहम्मद खान ने दुर्घटना पर दुख जताया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
 

3 महीने तक करता रहा दिव्यांग लड़की के साथ दुष्कर्म , आरोपी गिरफ्तार

3 महीने तक करता रहा दिव्यांग लड़की के साथ दुष्कर्म , आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली : लुधियाना पंजाब के लुधियाना में गुरुद्वारे का पुजारी दिव्यांग लड़की से बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार हुआ है। माछीवाड़ा के नूरपुर गांव में गुरुद्वारे के 65 वर्षीय पुजारी पर मानसिक रूप से विकलांग 15 वर्षीय लड़की का रेप करने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पिछले तीन महीने से बच्ची का रेप कर रहा था और गर्भधारण से बचने के लिए उसे गर्भनिरोधक देता था। आरोपी पुजारी का नाम सोहन सिंह उर्फ सोहनी है, जो कि पीडि़ता का पड़ोसी है।

मामला 26 मार्च को तब सामने आया, जब पीडि़ता की मौसी ने लड़की को गोलियां खाते हुए देखा था। जब उन्होंने पूछताछ की, तो लड़की ने बताया कि सोहन सिंह उर्फ सोहनी ने उसे स्वास्थ्य में सुधार के लिए ये गोलियां दी हैं। लड़की ने यह भी खुलासा किया कि सोहन सिंह ने उसके लिए एक मोबाइल फोन खरीदा था।

बलात्कार से पहले गोलियां खाता था आरोपी
लड़की ने आगे कहा कि आरोपी उसके साथ बलात्कार करने से पहले कुछ गोलियां खाता था। माछीवाड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक प्रकाश मसीह ने कहा कि पुलिस ने शिकायत मिलने के तुरंत बाद प्राथमिकी दर्ज की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से इस मामले में पूछताछ की जा रही है।

 

डीटीसी बस में लगी आग, यात्रियों ने भागकर बचाई जान

डीटीसी बस में लगी आग, यात्रियों ने भागकर बचाई जान

नई दिल्ली : दक्षिणी दिल्ली में सोमवार रात 10.30 बजे सड़क पर डीटीसी की एक बस में आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना एम्स के गेट नंबर छह के पास हुई। दमकल विभाग की दो गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

दमकल विभाग के मुताबिक, हादसे में किसी प्रकार के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। सभी यात्री समय रहते बस से बाहर निकल गए थे। 

हिंदू युवती का आरोप: पहले तीन तलाक और अब हलाला के लिए कर रहे परेशान

हिंदू युवती का आरोप: पहले तीन तलाक और अब हलाला के लिए कर रहे परेशान

पहले इस हिंदू युवती को उसके पति ने तीन तलाक दिया और फिर उसे अब हलाला के लिए भी परेशान किया जा रहा है। मामला मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले का है। इस सनसनीखेज मामले के उजागर होने के बाद से यहां हड़कंप मच गया है। पीड़िता ने इस मामले में अब थाने में केस दर्ज करवाया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 8 साल पहले युवती की शादी फारुख नाम के एक शख्स से हुई थी। दोनों ने प्रेम विवाह किया था। युवती का कहना है कि शादी के बाद से उसके पति और सास-ससुर धर्म बदलने के लिए उसपर दबाव बनाते थे। पीड़िता का कहना है कि उससे दहेज की मांग भी की जाती थी।
पीड़िता के मुताबिक बीते 24 मार्च को उनके पति ने उन्हें तीन बार तलाक, तलाक, तलाक बोलकर बेघर कर दिया। घर से बेघर हो चुकी युवती का कहना है कि अब उसे हलाला के लिए मजबूर किया जा रहा है। इसी बात से परेशान होकर युवती ने करेली पुलिस थाने में अपनी शिकायत दर्ज करवाई है।
पुलिस ने धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम, मुस्लिम महिला अधिनियम और दहेज उत्पीड़न समेत कई मामले दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने अब तक मामले के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य अभी फरार हैं।
 

हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: एक कॉलगर्ल सहित 3 गिरफ्तार

हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: एक कॉलगर्ल सहित 3 गिरफ्तार

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पुलिस स्टेशन के अधिकारियों की एक टीम ने दिल्ली में एक हाई प्रोफाइल वेश्यावृत्ति रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए एक लड़की सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि 21 मार्च को एक मुखबिर के माध्यम से आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस को आईजीआई एयरपोर्ट पर एरोसिटी क्षेत्र के आसपास वेश्यावृत्ति रैकेट चलाए जाने की जानकारी मिली थी। इसके बाद इलाके में छापेमारी करने के लिए पुलिस की स्पेशल टीम गठित की गई।
पुलिस टीम एयरोसिटी इलाके में पहुंची और रैकेट में शामिल एक महिला को होटल छोड़ने आए नवीन नाम के आरोपी दलाल को रंगे हाथ पकड़ लिया। पुलिस ने महिला को होटल के अंदर और नवीन को होटल के बाहर से पकड़ा।
पुलिस ने कहा कि आरोपी नवीन से मुखबिर के जरिए संपर्क किया गया था। आरोपी को पकड़ने के लिए होटल हॉलिडे इन में एक कमरा भी बुक किया गया था।
नवीन उस महिला को होटल में पहले से इंतजार कर रहे नकली ग्राहक के पास छोड़ने आया था। उसने उसे होटल के बरामदे में छोड़ दिया और तय राशि एडवांस में ले ली। इसके बाद युवती होटल पहुंची और नकली ग्राहक से एडवांस पैसे ले लिए। नकली ग्राहक के इशारे पर छापेमारी टीम होटल के कमरे में दाखिल हुई और महिला पुलिस की मदद से लड़की को पकड़ लिया गया। इस बीच लड़की को छोड़ने आए नवीन को होटल के बाहर से गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की अनैतिक तस्करी और रोकथाम अधिनियम (आईटीपी) की धारा 4, 5 के तहत आईजीआई पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है।
पुलिस ने खुलासा किया कि आरोपी ग्राहकों से संपर्क करने के लिए वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते थे, जहां वे ग्राहकों को लड़कियों की तस्वीरें भेजते थे और टोकन मनी प्राप्त करने के बाद दलाल लड़की को बताए गए स्थान पर छोड़ देता था।
जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि दलाल नवीन सह आरोपी रियाश सिद्दीकी के साथ गुड़गांव के सेक्टर-45 में लीज पर लिए गए एक होटल से सेक्स रैकेट चला रहा था। दोनों अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर दिल्ली और एनसीआर में देह व्यापार का संगठित रैकेट चला रहे थे। मामले की आगे की जांच जारी है, अन्य दलालों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
 

 OYO के सीईओ रितेश अग्रवाल ने किया खुलासा, कही यहाँ बाते...

OYO के सीईओ रितेश अग्रवाल ने किया खुलासा, कही यहाँ बाते...

नई दिल्ली : टॉप 10 कंपनियों में जगह बना चुकी OYO कंपनी है। इस चैनल की शुरुआत कर OYO के सीईओ रितेश अग्रवाल युवाओं के लिए एक आइडल पर्सन के तौर पर उभरे हैं। एक टीवी शो के दौरान उन्होंने रितेश अग्रवाल ने मशहूर उपान्यासकार चेतन भगत को बताया कि ऐसे कौन से लोग हैं जो सबसे ज्यादा OYO रूम की बुकिंग करते हैं।

दरअसल, रितेश अग्रवाल ने एक नामी मीडिया संस्थान के कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान चेतन भगत ने रितेश अग्रवाल से पूछा कि ओयो रूम का इस्तेमाल सबसे ज्यादा क्यों किया जाता है? रितेश अग्रवाल ने इसके जवाब में कहा कि कोरोना महामारी के बाद हमने पिछले 4 हफ्ते में देखा है कि बहुत सारे लोगों ने मंदिर की ओर रुख किया है। मंदिर या घूमने जाने वाले ही ज्यादातर लोग ओयो रूम बुक करते हैं।

रितेश अग्रवाल ने आगे बताया कि इस देश में कुछ साल पहले अपनी पत्नी के साथ ट्रैवल करने वाले लोगों के साथ समस्या आती थी। कुछ होटल में मैरिज सर्टिफिकेट दिखाने के बाद ही उन्हें रूम दिया जाता था। अपनी कंपनी की बात करते हुए रितेश ने कहा कि अब ऐसा हो गया है कि लोग बिना जज किए आपको रूम दे देते हैं। इसकी वजह से लोगों को बहुत सारी सहूलियत मिल रही है।

उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि मैंने सुना था कि पहाड़गंज में सूटकेस और आप के कपड़ों का स्टाइल देखकर रूम का किराया बताया जाता था। अब समय बदला है। अब इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपने कैसा कपड़ा पहना हुआ है। अगर आप कमरे का किराया भर सकते हैं तो आप कमरा ले लीजिए।

उनके द्वारा रितेश अग्रवाल ने इस बात का भी जवाब दिया कि उन्होंने पहले कंपनी बनाई थी या फिर गर्लफ्रेंड। उन्होंने बताया कि 2018 तक ओयो केवल भारत में था लेकिन 2020 में कोरोना आया तो हमने इसे चुनौती के तौर पर लेते हुए अपने काम को आगे बढ़ाया। इसके साथ ही उन्होंने यह भी जानकारी दी कि 40% ग्राहक ऐसे हैं जो केवल कामकाज के लिए किसी दूसरे शहर में आते हैं और रात का आराम ओयो रूम में करके अगले दिन चले जाते हैं।
 

दो पक्षों में हुई मारपीट के दौरान एक अधेड़ की मौत, दो घायल....

दो पक्षों में हुई मारपीट के दौरान एक अधेड़ की मौत, दो घायल....

प्रयागराज : जनपद के हण्डिया थाना क्षेत्र के शाहपुर डांडी गांव में पेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में सोमवार दोपहर हुई मारपीट के दौरान एक अधेड़ की मौत हो गई। वारदात में घायल दो लोगों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।


पुलिस अधीक्षक गंगापार अभिषेक कुमार अग्रवाल ने बताया कि हण्डिया के शाहपुर डांडी गांव निवासी संकठा प्रसाद और नेब्बू लाल के परिवार से सोमवार दोपहर पेड़ काटने को लेकर शुरू हुए विवाद के दौरान लाठी, डण्डे एवं अन्य धारदार हथियार लेकर भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्ष के लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भर्ती कराया। जहां संकठा प्रसाद की मौत हो गई। जबकि मृतक के परिवार के दो लोगों का उपचार जारी है। वारदात में शामिल तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मृतक के परिवार से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
 

पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार की मौत..

पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार की मौत..

प्रतापगढ़ : महेशगंज थाना क्षेत्र के नैदी रायगढ़ निवासी संतराम यादव (40 )पुत्र रामप्यारे यादव राजगीर का काम करता था।सोमवार को सुबह करीब 10 बजे साइकिल से काम करने के लिए महेशगंज बाजार जा रहा था।जैसे ही वह क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के आगे पहुंचा था कि तभी सड़क किनारे खड़ी एक मालवाहक वाहन पर बैठे ड्राइवर ने अपना गेट खोला तो वह उसकी चपेट में आकर सड़क किनारे पलट गया।

तब तक सामने से आ रहे एक बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।जिससे जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग उसे महेशगंज सीएचसी ले गए जहां से उसे कुंडा सीएचसी रेफर कर दिया गया।कुंडा सीएचसी में हालत गंभीर देख उसे एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया गया।जब परिजन उसे प्रयागराज ले जा रहे थे तभी रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।बाद में परिजन शव लेकर महेशगंज थाना आए तो पुलिस ने पंचनामा कर शव पीएम के लिए भेज दिया।मृतक संतराम के तीन बेटियां और एक बेटा है।जिनकी मृत्यु से पूरा परिवार सदमे में है। 

केवाईसी को लेकर किसान परेशान....

केवाईसी को लेकर किसान परेशान....

उरई : किसानों के लिए प्रधानमंत्री द्वारा संचालित की गयी किसान सम्मान निधि योजना को बहाल रखने के सरकार द्वारा ईकेवाईसी कराने के आदेश जारी किये थें मगर साइड अधिक बिजी होने के कारण अधिकतर किसान अपनी केबाईसी कराने के लिए परेशान है। दिन-दिनभर वह जनसुविधा केन्द्र पर बैठे रहते है लेकिन साइड न खुलने से उन्हे मायूस घर लौटना पड रहा है परेशान किसानों ने ईकेबाईसी तिथि बढवाने की मांग की।


बताते चले केन्द्र में भाजपा सरकार बनने के प्रधानमंत्री मोदी ने गरीब छोटे किसानों की सहायता हेतु किसान सम्मान निधि योजना का शुभारम्भ किया है। जिससे जनपद के सैकडों किसानों को सम्मान निधि दी जा रही है। लगभग सभी किसानों को दस किस्ते प्राप्त हो चुकी है लेकिन इस बार किसान सम्मान निधि पाने वाले किसानों को सरकार ने ईकेवाईसी करना अनिवार्य कर दिया है। जिसको लेकर सभी किसान केवाईसी केन्द्रों पर बैठे रहते है। शाम होते ही उन्हे मायूस घर लौटना पडता है। लगभग इस तरह किसानों को एक सप्ताह बीत गया है। जनसुविधा केन्द्र पर बैठे ग्राम जखौली, पिण्डारी, केलरा, हरदुआ के अलावा अन्य गांव के किसानों ने कहा कि केवाईसी को लेकर काफी परेशानी हो रही है अगर केवाईसी कराने की तिथि को और नहीं बढाया गया तो कई पात्र किसानों को सम्मान निधि योजना से वंचित हो सकते है। किसानों ने केवाईसी तिथि को बढाने की मांग की है।
 

पहले की शादी फिर धर्म परिवर्तन के लिए बनाया दबाव, फिर हुआ यहाँ...

पहले की शादी फिर धर्म परिवर्तन के लिए बनाया दबाव, फिर हुआ यहाँ...

नीमच : नीमच में पहले युवती को झांसे में लेकर शादी रचाई। फिर उस पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया गया। जिस पर युवती की शिकायत पर पुलिस ने युवक और उसके परिजनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जबकि युवक को आज न्यायालय में पेश किया गया।शहर के महू रोड स्थित उदयविहार कॉलोनी क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि पूर्व में उसकी शादी झांसी में हुई थी, लेकिन पति से अनबन होने के कारण वह अपनी मां के पास नीमच आ गई थी।

मां की मृत्यु के बाद वह रोजगार की तलाश कर रही थी इसी दौरान उसकी मुलाकात शहर के ढपाली मोहल्ला निवासी युवक फरदीन पिता नासिर अली से हुई, इसके बाद दोनों के बीच मेलजोल बढ़ा और दोनों ने शादी करने का निर्णय लिया, लेकिन दोनों अल्पसंख्यक समुदाय के होने के बाद अलग-अलग धर्म को मानने वाले थे पर दोनों ने साथ रहने का वादा किया और निम्बाहेड़ा जाकर पति-पत्नी की तरह रहने लगे।यह खबर फरदीन के परिवार को लगी तो फरदीन की मां नाजनीन ने दोनों को नीमच बुलाया और दोनों का निकाह करा दिया। निकाह के दौरान महिला ने स्पष्ट किया था कि वह शादी जरूर कर रही है, लेकिन अपना धर्म नहीं बदलेगी।

मगर शादी के बाद फरदीन और उसके परिवार के सदस्य धर्म परिवर्तन के दबाव बनाने लगे, युवती ने जब इनकार किया तो उसके साथ मारपीट की गई उसके विचार परिवर्तन का प्रयास किया गया।युवती के इंकार पर प्रताडऩा बढऩे लगी। जिसपर युवती ने महिला पुलिस थाने पर शिकायत की है। युवती की शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने जिले में पहली बड़ी कार्रवाई करते हुए जबरन धर्म परिवर्तन कराने वाले फरदीन पिता नासिर अली, नाजऩीन पिता नासिर अली व अफऱोज़ पति यूसुफ निवासी ढपाली मोहल्ला नीमच के खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता के तहत धर्मपरिवर्तन अधिनियम 2021 की धाराओं में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उक्त मामले में सीएसपी राकेश मोहन शुक्ला ने बताया कि शादी करने के बाद युवती पर धर्मपरिवर्तन के लिए जबरन दबाव बनाया जा रहा था, मामले में युवती की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।वही महिला थाना प्रभारी अनुराधा गिरवाल ने एक आरोपी को शुष्मा त्रिपाठी की न्यायालय में पेश किया जहां से आरोपी का रिमांड मांगा गया।