नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
होटल में चल रहा था गोरख धंधा, पुलिस ने दबिश देकर कई नामी व्यापारियों समेत 19 लोगों को दबोचा

होटल में चल रहा था गोरख धंधा, पुलिस ने दबिश देकर कई नामी व्यापारियों समेत 19 लोगों को दबोचा

हजारीबाग, झारखंड के हजारीबाग जिले में पुलिस ने शनिवार को एक बड़े होटल पर छापेमारी कर कई नामी व्यापारियों समेत 19 लोगों को जुआ खेलते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया और मौके से 2.88 लाख रुपये नकद बरामद किया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे ने बताया कि एक सूचना के आधार पर कोर्रा थाने की पुलिस को छापेमारी का निर्देश दिया गया था और इस दौरान 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने बताया कि कई दिनों से इस तरह के गोरख धंधे की खबरें मिल रही थीं, जिसके आधार पर शनिवार को छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान होटल का मालिक और बड़ा कोयला व्यवसायी अशोक कुमार सिंह भी पकड़े गए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
 

पति की चेतावनी के बावजूद पत्नी करती थी देर रात किसी शख्स को फोन, फिर पति ने किया ये काम

पति की चेतावनी के बावजूद पत्नी करती थी देर रात किसी शख्स को फोन, फिर पति ने किया ये काम

तिरुवनंतपुरम, केरल उच्च न्यायालय ने अपने एक फैसले में एक दंपति के तलाक को मंजूरी देते हुए कहा कि पत्नी अगर पति की बार-बार चेतावनी को नजरअंदाज करते हुए किसी अन्य शख्स से देर रात गुप्त रूप से फोन पर बात करती है, तो ये वैवाहिक क्रूरता है. इस मामले में पति ने एक पारिवारिक अदालत के फैसले को चुनौती देते हुए उच्च न्यायालय में अपील की थी. जिसने पहले व्यभिचार और क्रूरता (adultery and cruelty) के आधार पर तलाक की अनुमति देने की पति की अपील को खारिज कर दिया था.
लाइव लॉ के मुताबिक उच्च न्यायालय ने अपने फैसले में कहा कि पत्नी और किसी तीसरे शख्स के बीच फोन कॉल के सबूत पत्नी पर व्यभिचार का आरोप लगाने के लिए पर्याप्त नहीं हैं. साथ ही अदालत ने ये भी कहा कि दोनों के बीच चल रही वैवाहिक कलह को देखते हुए पत्नी को अपने व्यवहार में अधिक सतर्क रहना चाहिए था. वे दोनों पहले भी तीन बार अलग हो चुके हैं और काफी सलाहों के बाद फिर से साथ रहने को तैयार हुए थे.
इस दंपति की एक संतान है और उनके बीच कलह की शुरुआत 2012 में हुई थी. तब पत्नी ने पति और उसके परिवार के सदस्यों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी. जबकि इससे पहले भी पति को शक होता रहा था कि उसकी पत्नी का शादी से पहले ऑफिस के किसी अन्य पुरुष से संबंध था, जो विवाह के बाद भी जारी रहा. हालांकि हाईकोर्ट ने पत्नी पर व्यभिचार के आरोप को खारिज कर दिया और कहा कि पति ने कभी भी कार्यस्थल के अलावा किसी अन्य स्थान पर पत्नी को किसी दूसरे व्यक्ति के साथ नहीं देखा और इसलिए सबूत अपर्याप्त हैं.
पति ने अपने बयान में कहा कि एक मौके पर उसने पत्नी और दूसरे शख्स के बीच अंतरंग बातचीत को सुना था. पूछताछ करने पर पत्नी ने उससे कहा कि दूसरे शख्स का उसके ऊपर उससे ज्यादा अधिकार है. पति के अनुसार उसकी चेतावनी के बावजूद उसकी पत्नी ने दूसरे शख्स को फोन करना जारी रखा. न्यायमूर्ति कौसर एडप्पागथ ने अपने फैसले में कहा कि ये भी ध्यान देने योग्य है कि गवाही के दौरान पत्नी ने बयान दिया था कि वह दूसरे शख्स को केवल कभी-कभार ही फोन करती थी. जबकि दस्तावेजी सबूतों से साबित हुआ कि पति की चेतावनी की अनदेखी करते हुए पत्नी लगातार देर रात में किसी अन्य व्यक्ति के साथ बार-बार फोन पर बात करती थी. ये एक वैवाहिक क्रूरता है.

 

पंजाब-यूपी में जारी है मतदान : पीएम मोदी-सीएम योगी समेत अन्य दिग्गजों ने की यह अपील…

पंजाब-यूपी में जारी है मतदान : पीएम मोदी-सीएम योगी समेत अन्य दिग्गजों ने की यह अपील…

नई दिल्ली, किसी भी लोकतांत्रिक देश में सबसे अधिक महत्वपूर्ण भूमिका जनता निभाती है। क्योंकि लोकतंत्र जनता का, जनता के द्वारा, जनता के लिए होता है। लोकतांत्रिक देश में मतदान जनता का सबसे अहम और ताकतवर अधिकार होता है, जहां जनता यह तय करती है कि देश की सत्ता किसके हाथों में जाएगी। निर्धारित समय पर सभी मतदाता अपने मतों के आधार पर किसी एक पार्टी व नेताओं को जीत दिलाते हैं, जिसमें ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी जरुरी हो जाती है। विधानसभा चुनाव 2022 के तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश की 59 और पंजाब की सभी 117 सीटों पर मतदान हो रहा है। दोनों राज्यों में हो रहे मतदान लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य नेताओं ने मतदाताओं से वोट डालने की अपील की है।

ये भी पढ़े:-रायपुर के VIP रोड स्थित आलिशान बंगले पर चला एनआरडीए-राजस्व विभाग की टीम का बुलडोज़र, जाने क्या है मामला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया आह्वान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा, ‘पंजाब चुनाव और यूपी चुनाव के तीसरे चरण का मतदान आज हो रहा है। मैं आज मतदान करने वाले सभी लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने का आह्वान करता हूं, विशेषकर युवाओं और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से।’

गृह मंत्री अमित शाह ने की अपील
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘मैं उत्तर प्रदेश के तीसरे चरण के मतदाताओं से अपील करता हूँ कि प्रदेश को परिवारवाद, जातिवाद और तुष्टीकरण से मुक्त रखकर विकास को गति देने वाली सरकार को चुनने के लिए आपका एक-एक वोट अत्यंत महत्वपूर्ण है।’

ये भी पढ़े:-कोरोना अपडेट 19 फरवरी : छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ़्तार हुई धीमी मिले इतने मरीज, हुई 00 की मौत, देखे जिलेवार आकड़े..

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा…
सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीसरे चरण की वोटिंग से पहले प्रदेश वासियों से वोटिंग की अपील की और कहा कि ‘भयमुक्त, दंगामुक्त, अपराधमुक्त प्रदेश के लिए, राष्ट्रवाद की विजय के लिए, ‘आत्मनिर्भर एवं नए उत्तर प्रदेश’ के निर्माण के लिए और जन-जन के उत्थान के लिए, आप सभी मतदान अवश्य करें.. पहले मतदान, फिर जलपान।’

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया मतदाताओं से अनुरोध
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ‘आज उत्तर प्रदेश और पंजाब में मतदान करने वाले मतदाताओं से अनुरोध है कि वे बड़ी संख्या में निकल कर मतदान करें। लोकतंत्र में मतदान का अधिकार सबसे बड़ा अधिकार है। आप अपने अधिकारों का अवश्य प्रयोग करें।

ये भी पढ़े:-छत्तीसगढ़ विधानसभा के इस सत्र में होगी सवालों की बौछार, बजट सत्र हो सकता है हंगामेदार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने किया आग्रह
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा, ‘उत्तर प्रदेश में तृतीय चरण के साथ ही आज पंजाब की सभी सीटों पर मतदान होना है। सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि लोकतंत्र के महापर्व के इस महत्वपूर्ण अवसर पर प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि और विकास के लिए वोट अवश्य डालें। प्रदेश की प्रगति में अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित करें।’

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘पंजाब के भविष्य के लिए वोट डालने ज़रूर जाएं। ऐसा भविष्य, जिसमें अच्छे स्कूल हों, आपके बच्चों को अच्छा रोज़गार मिले, अच्छे सरकारी अस्पताल हों जिनमें आपका मुफ़्त इलाज हो, नशा ख़त्म हो, सभी पंजाबी सुरक्षित महसूस करें, देश की सुरक्षा सर्वोपरि हो। ये सब होगा, जब आप वोट डालने जाएंगे।’ 

नाबालिग साली संग रेप करता था जीजा, गर्भवती होने पर कराया अबॉर्शन, अश्लील वीडियो भी किया वायरल

नाबालिग साली संग रेप करता था जीजा, गर्भवती होने पर कराया अबॉर्शन, अश्लील वीडियो भी किया वायरल

नोएडा सेक्टर-39 थाना क्षेत्र निवासी किशोरी के साथ उसके जीजा ने दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। इस बीच किशोरी गर्भवती हो गई तो आरोपी ने उसका गर्भपात करा दिया। आरोप है कि उसने पीड़िता की अश्लील वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। पुलिस ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में रहने वाली महिला ने थाने में शिकायत दी है। महिला ने आरोप लगाया कि उसके दामाद जितेंद्र ने उसकी 16 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया। उसने काफी समय तक पीड़िता को शिकार बनाया। आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली जिसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता रहा। इस बीच किशोरी गर्भवती हो गई। आरोपी ने किशोरी का गर्भपात करा दिया।
इसके बाद आरोपी ने किशोरी की अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

 

दर्दनाक सड़क हादसा : तेज़ रफ़्तार पिकअप ने बालक को मारी टक्कर, बालक की  हुई मौत..

दर्दनाक सड़क हादसा : तेज़ रफ़्तार पिकअप ने बालक को मारी टक्कर, बालक की हुई मौत..

घोसी, मऊ : घोसी कोतवाली अंतर्गत घोसी-मझवारा मार्ग पर दादनपुर चट्टी के पश्चिम एक विकअप ने 12 वर्षीय किशन पुत्र प्रेमचंद निवासी खानपुर खुर्द को टक्कर मार दिया। बालक ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। बता दे कि दादनपुर गाँव मे बारात आयी थी किशन अपने मित्रो के साथ पैदल निमंत्रण में जा रहा था वह अभी नहर पुलिया पार कर चन्द कदम आगे बढ़ा था कि एक वाहन को ओवर टेक तेज़ रफ़्तार पिकअप ने किशन को सामने से धक्का मार दिया। धक्का लगते ही किशन सड़क पर सर के बल गिर गया। दुर्घटना के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। हालांकि चट्टी पर उपस्थित एक व्यक्ति वाहन का नंबर नोट कर लिया। गम्भीर रूप से घायल किशन को उसके मित्र चट्टी पर ले आये मौके पर पहुंचे ग्रामीण उस्मान गनी ने किशन के परिवार वालो को सूचना दी दुर्घटना स्थल के अमीप मौजूद डायल 112 पुलिस ने घोसी कोतवाली को सूचित किया। जुटी भीड़ जबतक बालक अस्पताल ले जाने व्यवस्था कर रहे थे कि उसी दौरान बालक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के पिता प्रेमचंद की तहरीर पर वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया।


परिवारजनों में कोहराम
किशन के जन्म लेने के कुछ ही माह बाद उसी मां कही और चली गयी, किशन एवं एक भाई एवं दो बहनों का लालन पालन पिता प्रेम चन्द ने किया। सबसे छोटी सन्तान होने के चलते वह सबका प्रिय था। उसकी मृत्यु से परिवारजनों में कोहराम मच गया।
 

दरबा तोड़कर एक दर्जन मुर्गे की चोरी, पढ़िये पूरी खबर...

दरबा तोड़कर एक दर्जन मुर्गे की चोरी, पढ़िये पूरी खबर...

रतनपुरा, मऊ : हलधरपुर थाना क्षेत्र के सेहबरपुर ग्राम पंचायत में अवस्थित एक मुर्गी फार्म का दरबा तोड़ कर के चोर एक दर्जन मुर्गे उठा ले गए। पीडि़त मुर्गा पालक द्वारा लिखित तहरीर रतनपुरा आउटपोस्ट पुलिस चैकी को दी गई है। पुलिस इस प्रकरण की जांच पड़ताल कर रही है। बताया जाता है कि सेहबरपुर ग्राम पंचायत निवासी अब्दुल कलाम पुत्र स्वर्गीय घुरा अपने नलकूप पर मुर्गी फार्म हाउस खोल रखा है।

बीती रात चोरों ने फार्म हाउस का दरबा तोड़कर के अंदर रखें 11 मुर्गों को उठा ले गए। प्रात: काल जब मुर्गे का दाना पानी लेकर के अब्दुल कलाम अपने नलकूप स्थित फार्म हाउस पर पहुंचे तो दरबे का ताला टूटा देख कर के उनके होश उड़ गए। उन्होंने रखवाली करने वाले से पूछताछ की परंतु वह भी स्थिति स्पष्ट नहीं कर सका। जिससे क्षुब्ध होकर के उन्होंने पुलिस चैकी पर तहरीर दी है। 

शादी में  बवाल, 6 घायल, तीन वाहन क्षतिग्रस्त, जानिये क्या है पूरा मामला...

शादी में बवाल, 6 घायल, तीन वाहन क्षतिग्रस्त, जानिये क्या है पूरा मामला...

जौनपुर : शादी में डीजे पर डांस के दौरान घराती को धक्का लग जाने को लेकर तारगहना गांव में शुक्रवार की देर शाम बवाल हो गया। द्वारचार पर घरातियों ने बरातियों फूल बरसाने के बजाय उनपर लाठियां बरसा दी। वाहनों में तोडफ़ोड़ की गई। मारपीट में लगभग आधा दर्जन बराती घायल हो गए। गंभीर रूप से एक घायलों का निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस के हस्तक्षेप से शादी हुई।

खेतासराय थाना क्षेत्र के तारगहना गांव में अम्बेडकरनगर जिले के शाहपुर गांव से एक घर में बारात आई थी। बताते हैं कि द्वारचार के दौरान बराती डीजे की धुन पर नाच रहे थे। इस दौरान किसी घराती को धक्का लग गया। इस पर उठे विवाद के बाद घरातियों ने बरातियों की पिटाई करना शुरू कर दिया। बारातियों में भगदड़ मच गई। बरातियों के तीन वाहनों का शीशा तोड़ दिया गया। पिटाई से आधा दर्जन बराती घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक बराती का उपचार कराया गया। मारपीट के दौरान दूल्हा समेत बराती भाग लिए। अधिकतर बराती बिना खाना खाए चले गए। दूल्हा और उसका परिवार गांव के बाहर सड़क पर जाकर रुक गया। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश राय ने बताया कि दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराने के बाद शादी करा दी गई।

चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार, पढ़िये पूरी खबर....

चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार, पढ़िये पूरी खबर....

मथुरा : थाना बलदेव पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक थाना बलदेव नरेन्द्र यादव ने बताया कि थाना बलदेव पर धारा 379 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया था। घटना का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों से 10 हजार रुपये, एक आधार कार्ड व तीन फोटो के साथ गिरफ्तार किया गया है।

वादी की बहन के पर्स चोरी हुआ था जिसमें 15 ग्राम सोने की चैन व एक आधार कार्ड व फोटो व 250 थे। चैन बेचने से मिले 15 हजार रुपये इन लोगों को मिले थे जिसमें से पांच हजार रूपये इन लोगों ने खर्च कर लिए थे जबकि 10 हजार रुपये बरामद कर लिए गए हैं। 

सड़क दुर्घटना में साले की मौत जीजा  गंभीर रूप से घायल...

सड़क दुर्घटना में साले की मौत जीजा गंभीर रूप से घायल...

रुड़की : देर रात टायर कंपनी में ड्यूटी कर लौट रहे जीजा साले की बाइक को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में घायल 22 साल के साले की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि जीजा की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने ट्रक और चालक को पकड़ लिया। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। खानपुर के भारुवाला गांव निवासी सचिन शर्मा पुत्र कमलेश शर्मा लक्सर की एक टायर कंपनी में कर्मचारी है। सचिन का साला धर्मपाल (22) पुत्र तोताराम निवासी ग्राम सरसवाड़ थाना नरेंद्र नगर इसी कंपनी में काम करता था।

वह लक्सर में किराये के कमरे में रहता था। शुक्रवार रात नौ बजे ड्यूटी पूरी होने पर सचिन अपने साले धर्मपाल को बाइक पर बिठाकर नगर में उसके कमरे तक छोडऩे जा रहा था। पुरकाजी हरिद्वार हाईवे पर शेखपुरी गांव के पास पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक और चालक को कब्जे में लेने के साथ ही घायलों को लक्सर के एक अस्पताल में भिजवाया। अस्पताल में सचिन को भर्ती कर लिया गया, जबकि धर्मपाल को गंभीर बताकर हरिद्वार रेफर कर दिया गया। परिजन धर्मपाल को लेकर हरिद्वार पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना पर पहुंची लक्सर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा रही है। बताया गया है कि मृतक धर्मपाल माता पिता का इकलौता बेटा था। उसकी सात बहनें हैं। करीब दस महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। कोतवाल यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि घायल सचिन का अभी इलाज चल रहा है। पीडि़त पक्ष से घटना की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलेगी तो मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

हाई स्कूल के प्रिंसिपल को 18 साल की जेल...

हाई स्कूल के प्रिंसिपल को 18 साल की जेल...

बीजिंग : चीन ने शिनजियांग में हाई स्कूल के एक उइगर प्रिंसिपल को 18 साल की जेल की सजा सुनाई है। प्रिंसिपल पर दो उइगर स्कॉलर्स को प्रेजेंटेशन देने के लिए आमंत्रित करने का आरोप है। शेरेप हेयट ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का किया, जिसमें उन्होंने जाने-माने उइगर बुद्धिजीवियों यलकुन रोजी और अब्दुकादिर जलालिदीन को लेक्चर देने के लिए बुलाया था।


चीनी अधिकारियों ने 2017 में शिनजियांग में री-एजुकेशन कैंप्स के एक विशाल नेटवर्क में उइगर और अन्य तुर्क-भाषी मुसलमानों को हिरासत में लेना शुरू किया, यह कार्रवाई धार्मिक अतिवाद और आतंकवाद को रोकने के लिए के नाम पर हुई। लेक्चर के लिए बुलाए गए दोनों बुद्धिजीवी उसी समय से जेल में बंद थे। माना जाता है कि लगभग 1.8 मिलियन लोगों को शिविरों में रखा गया था।


शेरेप के पूर्व छात्र ने बताया पूरा मामला
हुसैनन शेरेप का पूर्व छात्र है, जो अब निर्वासन में रहता है। उसने कहा कि शेरेप को लगभग चार साल पहले कोरला में चीनी अधिकारियों ने हिरासत में लिया, लेकिन उसकी सजा का पता नहीं चला। हुसैनन ने कहा, मुझे एक चीनी मित्र के माध्यम से उनकी 18 साल की सजा के बारे में पता चला। मैं इस खबर से बहुत दुखी था, लेकिन मुझे बिल्कुल भी आश्चर्य नहीं हुआ, क्योंकि उन्हें गायब हुए तीन या चार साल हो गए हैं। वह एक एलिट बुद्धिजीवी थे।


चीनी अधिकारियों ने शिनजियांग में टीचर्स को किया टारगेट
तुर्की स्थित एक स्वतंत्र उइघुर शोधकर्ता अब्दुरेशिद नियाज ने 2021 रिपोर्ट में तैयार की थी। उन्होंने बताया, चीनी अधिकारियों ने शिनजियांग में शिक्षकों और बुद्धिजीवियों को टारगेट किया है, क्योंकि वे उइगर समाज के दिमाग माने जाते हैं। साथ ही वो उइगर संस्कृति और पहचान को बनाए रखने के लिए काम कर रहे हैं।


शेरेप के परिवार के बारे में जानकारी नहीं
कोरला में एक चीनी पुलिस अधिकारी ने कहा कि वह शेरेप की गिरफ्तारी और हिरासत के बारे में जानते हैं। साथ ही उस अधिकारी को भी जानते हैं, जो इस मामले में शामिल था। उन्होंने यह भी साफ किया कि शेरेप 18 साल की सजा काट रहे थे, हालांकि वह नहीं जानते कि पूर्व प्रिंसिपल के परिवार के सदस्य कहां हैं और उनके साथ क्या हुआ।
 

 बर्थडे पर नया मोबाइल नहीं खरीदा, लड़की ने लगा दी फांसी

बर्थडे पर नया मोबाइल नहीं खरीदा, लड़की ने लगा दी फांसी

जयपुर : राजस्थान के जयपुर में 18 साल की एक लड़की की आत्महत्या का मामला सामने आया है। राजधानी के सोडाला इलाके में शुक्रवार को लड़की ने इसलिए फांसी लगा ली, क्योंकि उसके जन्मदिन पर पबजी खेलने के लिए नया मोबाइल फोन नहीं दिया गया। जयपुर के पुलिस अधीक्षक गुप्ता ने कहा कि 12वीं कक्षा की एक 18 वर्षीय छात्रा ने 13 फरवरी को अपना जन्मदिन मनाया।

इस अवसर पर, उसने अपने माता-पिता से पबजी खेलने के लिए एक मोबाइल फोन की मांग की। उसके पिता ने उसे बारहवीं की परीक्षा समाप्त होने के बाद नया फोन खरीदने की बात कही।

गुप्ता ने बताया कि ऐसा माना जाता है कि बच्ची यह जानकर दुखी हुई जिसके बाद उसने आत्महत्या करने का विकल्प चुना। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

मेट्रो स्टेशन की रेलिंग से कूदकर युवती ने की आत्महत्या
कुछ दिनों पहले जयपुर में रामनगर मेट्रो स्टेशन की रेलिंग से कूदकर 30 साल की युवती ने आत्महत्या कर ली थी। पुलिस के अनुसार, मध्य प्रदेश की रहने वाली भारती नामक युवती बीती रात मेट्रो स्टेशन की रेलिंग से नीचे कूद गई। उसे गंभीर अवस्था में एसएमएस अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

दर्दनाक हादसा : ट्रक और कार की टक्कर,  एक युवक की मौत

दर्दनाक हादसा : ट्रक और कार की टक्कर, एक युवक की मौत

छपरा : बिहार में सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र में सुबह ट्रक और कार के बीच हुयी टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी तथा दो अन्य घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के जुनेदपुर गांव निवासी आर्केस्ट्रा ग्रुप का संचालक अशरफ अली (35) कार से अपने दो अन्य साथियों के साथ सारण जिले के गौरा ओपी क्षेत्र से रुपए की वसूली कर वापस अपने घर वापस लौट रहा था।

इसी दौरान केंद्रीय विद्यालय के समीप राजकीय राजमार्ग संख्या 90 पर एक अनियंत्रित ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। इस घटना में अशरफ अली की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। सूत्रों ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया गया है।

घायलों की प्राथमिक चिकित्सा नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में करने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया गया है। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस इस मामले में अज्ञात ट्रक चालक के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

 

देश के जाने माने पत्रकार निधन, राष्ट्रपति कोविंद और पीएम मोदी ने जताया शोक

देश के जाने माने पत्रकार निधन, राष्ट्रपति कोविंद और पीएम मोदी ने जताया शोक

नई दिल्ली : वरिष्ठ पत्रकार और इंडियन एक्सप्रेस के राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख रवीश तिवारी का निधन हो गया है। उनके निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शोक व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ''नियति ने रवीश तिवारी को बहुत जल्दी ही हमसे छीन लिया।

मीडिया जगत में उनके निधन से एक शानदार करियर और प्रतिभा का अंत हो गया। मुझे उनकी रिपोर्ट पढऩे में आनंद आता था और मैं समय-समय पर उनसे बात भी करता था। वह गहरी समझ रखने वाले और विनम्र स्वभाव के व्यक्ति थे। उनके परिजनों और दोस्तों के प्रति मेरी संवेदनाएं।

वहीं राष्ट्रपति ने ट्वीट कर कहा, रवीश तिवारी के लिए पत्रकारिता एक जुनून था। उन्होंने इसे आकर्षक व्यवसायों पर चुना। उनके पास रिपोर्टिंग और तीक्ष्ण कमेंट्री के लिए एक गहरी आदत थी। उनका अचानक और चौंकाने वाला निधन मीडिया में एक अलग आवाज को दबा दिया। उनके परिवार, दोस्तों और सहकर्मियों के प्रति मेरी संवेदनाएं।

वरिष्ठ पत्रकार विकास भदौरिया ने तिवारी के निधन की खबर ट्विटर पर साझा की। उन्होंने ट्वीट किया, गंभीर पत्रकार, महान इंसान और मेरे प्रिय मित्र रवीश तिवारी का कल (शुक्रवार) रात निधन हो गया। अंतिम संस्कार सेक्टर-20, गुडग़ांव में आज दोपहर 3.30 बजे किया जाएगा।

 

नहीं थम रहा हिजाब विवाद, स्कूल ने 58 छात्राओं को कर दिया निलंबित, 10 के खिलाफ एफआईआर

नहीं थम रहा हिजाब विवाद, स्कूल ने 58 छात्राओं को कर दिया निलंबित, 10 के खिलाफ एफआईआर

बेंगलुरु : कर्नाटक में हिजाब को लेकर जारी विवादों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। शिवमोग्गा जिले में हिजाब पर प्रतिबंध के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के बाद कर्नाटक के एक स्कूल के 58 छात्राओं को निलंबित कर दिया गया है। छात्राओं की मांग थी कि कक्षा के अंदर हिजाब पहनने की अनुमति दी जाए। उन्होंने कहा, हिजाब हमारा अधिकार है, हम मर जाएंगे लेकिन हिजाब नहीं छोड़ेंगे।

जब तक निलंबन वापस नहीं लिया जाता, छात्राओं को स्कूल परिसर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं है। इस बीच, अन्य प्रदर्शनकारियों पर भी निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पिछले तीन दिनों से पुलिस व तहसीलदार छात्रों को नियमों की जानकारी दे रहे हैं।

इस बीच खबर मिली है कि पुलिस ने तुमकुर में धारा 144 के तहत लगाए गए प्रतिबंधों का उल्लंघन करने के आरोप में 10 लड़कियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि छात्राएं तुमकुर में गर्ल्स एम्प्रेस गवर्नमेंट पीयू कॉलेज के बाहर हिजाब प्रतिबंध का विरोध कर रहीं थीं। उनपर सीआरपीसी की धारा 144 के तहत जारी निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने का आरोप है। पुलिस ने बताया कि लड़कियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 143, 145, 188 और 149 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

तुमकुरु में एक निजी प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज में एक गेस्ट लेक्चरर ने कथित तौर पर हिजाब नहीं पहनने या कोई धार्मिक प्रतीक प्रदर्शित नहीं करने देने के लिए कहने के बाद इस्तीफा दे दिया।

हालांकि कॉलेज प्रबंधन ने इस आरोप का खंडन करते हुए कहा कि ऐसा कोई मामला नहीं है। पिछले तीन वर्षों से अंग्रेजी पढ़ाने वाली चांदिनी ने कहा कि प्रिंसिपल ने उन्हें बुलाया और कहा कि उन्हें आदेश मिला है कि कोई भी हिजाब पहनकर क्लास नहीं करेगा।
कर्नाटक सरकार ने उच्च न्यायालय को बताया कि हिजाब इस्लाम की एक आवश्यक धार्मिक प्रथा नहीं है और इसके उपयोग को रोकना भारतीय संविधान के अनुच्छेद 25 का उल्लंघन नहीं है।

एडवोकेट नवदगी ने कहा, मेरा पहला निवेदन यह है कि आदेश शिक्षा अधिनियम के अनुरूप है। दूसरा यह कि हिजाब पहनना इस्लाम के आवश्यक धार्मिक प्रथा के अंतर्गत नहीं आता है। इस्लाम।

कर्नाटक में शैक्षणिक संस्थान, विशेष रूप से स्कूल और कॉलेजों में हिजाब को लेकर तनावपूर्ण स्थिति देखी जा सकती है। यहा विवाद उडुपी के एक सरकारी कॉलेज से शुरू हुआ था। मुस्लिम लड़कियों ने जोर देकर कहा कि उन्हें हिजाब पहनने की अनुमति दी जानी चाहिए क्योंकि यह उनका धार्मिक अधिकार था।

 

हवस की प्यासी 29 वर्षीय युवती ने की नाबालिग लड़के का यौन शोषण, ऐसे हुई इस बात का खुलासा.........

हवस की प्यासी 29 वर्षीय युवती ने की नाबालिग लड़के का यौन शोषण, ऐसे हुई इस बात का खुलासा.........

नई दिल्ली | महाराष्‍ट्र के अकोला में एक महिला को एक नाबालिग लड़के के यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने पास्‍को एक्‍ट के तहत कार्रवाई की है. पुलिस ने बताया कि 29 साल की यह महिला अपने पति से अलग रहती है और वह अपने साथ अपनी बहन की बेटी को रखती थी. पुलिस युवती से पूछताछ कर रही है.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी महिला एक दाल मिल में काम करती थी, जहां एक दिन नाबालिग लड़का मिला और वे एक दूसरे के करीब आ गए. नाबालिग की उम्र मात्र 17 साल की है. इस बीच महिला और नाबालिग के बीच जब प्रेम प्रसंग बढ़ा तो आरोपी महिला उसे लेकर शहर से बाहर चली गई. यहां उसके साथ रहने वाली उसकी बहन की बेटी ने जब अपनी मौसी को घर में नहीं पाया तो वह रोते हुए पड़ोसियों के पास गई और मामला पुलिस तक पहुंच गया.

ऐसे में जब मौसी का पता नहीं चला तो लोगों ने पाया कि वह नाबालिग लड़का भी अपने घर पर नहीं है. ऐसे में एमआईडीसी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई. पुलिस की छानबीन शुरू होते ही 9 फरवरी को नाबालिग लड़का अपने घर लौट आया और उसने पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी.

पुलिस ने जानकारी के आधार पर आरोपी महिला को तलाश किया और उसे गिरफ्तार कर लिया है. लड़के के परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था. थाने के इंस्‍पेक्‍टर श्रीरंगम ने बताया कि आरोपी महिला के बयान लिए जा रहे हैं, इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा.

नहर में तैरता मिला शिक्षक का शव, जाच में जुटी पुलिस...

नहर में तैरता मिला शिक्षक का शव, जाच में जुटी पुलिस...

मऊ : घोसी कोतवाली क्षेत्र के खत्रीपार नहर में शुक्रवार को एक व्यक्ति की लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। शव की शिनाख्त पेशे से शिक्षक राजेश कुमार राय पुत्र अशोक कुमार राय निवासी कटघरा महलू थाना मधुबन जनपद मऊ के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मधुबन थाना क्षेत्र के कटघरा महलू गांव निवासी राजेश कुमार राय(45 वर्ष) पुत्र अशोक कुमार राय नित्य की भांति गुरुवार कि सुबह टहलने के लिए मधुबन दोहरीघाट मुख्य मार्ग पर निकले थे। जब देर तक घर नहीं लौटे तो परिजनों द्वारा मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की गई तो मोबाइल बंद मिला।

मोबाइल बंद होने पर परिजन उनकी खोजबीन में निकल पड़े। परिजनों ने खोजते हुए दोहरीघाट मुख्य मार्ग पर बनकटा गांव के समीप पहुंचे तो शिक्षक की छड़ी व जूता पढ़ा हुआ मिला। परिजनों द्वारा अनहोनी की आशंका व्यक्त करते हुए मधुबन पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस अभी जांच पड़ताल में जुटी ही थी तभी शुक्रवार की दोपहर घोसी के खत्रीपार नहर में राजेश कुमार राय का शव पाया गया। मौके पर पहुंची एसओजी टीम व फारेंसिक लैब की टीम भी अपने अपने तरीके से जांच में जुट गई है। मृतक राजेश के सर पर चोट के निशान पाए गए। घर से लगभग बीस किमी दूर लाश मिलने से लगता है कि किसी ने रंजिश में राजेश की हत्या की है। परिजन भी हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। अब तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इसका सही खुलासा हो सकता है लेकिन दिन दहाड़े शिक्षक का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। 

भीषण सड़क हादसा : दो सगे भाइयों को स्विफ्ट कार ने रौंदा, मौत

भीषण सड़क हादसा : दो सगे भाइयों को स्विफ्ट कार ने रौंदा, मौत

चित्रकूट : बहन की ससुराल से घर लौट रहे बाइक सवार युवकों को तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने रौंद दिया। दोनों की मौके पर मौत होने पर पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को मर्चरी भेजा है।


ये हादसा बुधवार को देर शाम मऊ थाना क्षेत्र के छिवलहा गांव में हुआ। बताया गया कि बरगढ थाना क्षेत्र के पतेरी गांव के चन्द्रभान (20), मुन्नीलाल (28) पुत्रगण रामसजीवन दोनों अपनी बहन ममता की ससुराल चंदई गये थे। दोनों देर शाम बाइक से घर लौट रहे थे। छिवलहा गांव के पास स्विफ्ट डिजायर कार ओवरटेक करते समय दोनों को रौंदकर भाग गई।


राहगीरों ने देखा तो दोनों को पुलिस सहायता से मऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने दोनों की हालत नाजुक देख प्रयागराज रेफर कर दिया। प्रयागराज ले जाते समय दोनों की रास्ते में मृत्यु होने पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को मर्चरी भेजा है। दोनों भाइयों की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। मृतक के बडे भाई घनश्याम वर्मा ने थाने में तहरीर देकर वाहन चालक व मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मृतक मुन्नीलाल की पत्नी आरती का रो-रोकर हाल बेहाल है।
 

नहर में युवक का शव मिलने से लोगों में मचा हडकंप....

नहर में युवक का शव मिलने से लोगों में मचा हडकंप....

गाजीपुर : थाना क्षेत्र के बुजुर्गा भोवापुर बेसों नदी में शुक्रवार की सुबह संदिग्ध अवस्था में एक युवक का शव नदी में मिलने सनसनी फैल गई। युवक के दाहिने पैर में लोहे का सिक्कड़ बंधा हुआ था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुट गई। शुक्रवार की सुबह गेहूं के खेत में पानी देने के लिए नदी किनारे पम्पसेट लेकर कुछ किसान पहुंचे। इसी बीच उन्होंने नदी में एक युवक का उतराया हुआ शव देखा। यह खबर पूरे इलाके में फैल गई और कुछ ही देर में सैकड़ों ग्रामीण वहां पहुंच गए।

लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। नंदगंज पुलिस के साथ ही क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा गौरव कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया। इसी बीच नंदगंज थाना क्षेत्र के शिकारपुर गांव निवासी कृष्ण मुरारी राम वहां पहुंचे और शव की पहचान अपने पुत्र शशिकांत भारती के रूप में की। पुलिस की पूछताछ में उन्होंने बताया कि मेरा पुत्र मानसिक रुप से विक्षिप्त था। इसको लेकर परिवार के लोग बुजुर्गा पहेतिया मार्ग पर नदी किनारे सैय्यद बाबा की मजार पर झाड़-फूंक कराने के लिए लाए थे।

सोमवार की शाम वह नदी किनारे शौच करने के लिए गया था। जब देर तक नहीं लौटा तो उसकी हम लोग खोजबीन करने लगे, लेकिन कही पता न चलने पर घर चले गए। आज हमें सूचना मिली कि नदी किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिला है। इस पर वह अपने पुत्र मुकेश के साथ यहां पहुंचा तो देखा कि यह शव मेरे विक्षिप्त पुत्र शशिकांत का है। इस संबंध में थानाध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

दर्दनाक सड़क हादसा : ट्रक की चपेट में आने से युवक की  हुई मौत

दर्दनाक सड़क हादसा : ट्रक की चपेट में आने से युवक की हुई मौत

गाजीपुर : सैदपुर थाना क्षेत्र के वाराणसी-गाजीपुर हाईवे पर नसीरपुर गांव के पास शुक्रवार को ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बडि़हारी गांव निवासी आशीष उर्फ बहादुर यादव पुत्र दीनानाथ यादव हाईवे पर नसीरपुर गांव के पास पेट्रोल पंप से सुबह डीजल लेने जा रहा था। तभी पेट्रोल पंप के पास एक मोड़ के दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार सीएनजी गैस ट्रक की चपेट में आ जाने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक पेट्रोल पंप पर ट्रक खड़ी कर मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हाथ में लाठी डंडे लेकर घटनास्थल पर जाम लगा दिया और प्रदर्शन करने लगे। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष तेज बहादुर सिंह व उप जिला अधिकारी ओमप्रकाश गुप्ता ने ग्रामीणों को शांत कराया और मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। थानाध्यक्ष तेज बहादुर सिंह ने बताया कि घटना स्थल के पास स्थित पेट्रोल पंप से घटना में शामिल ट्रक बरामद कर लिया गया है। साथ ही मृतक के पिता दीनानाथ यादव की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ गायब, पढ़िये पूरी खबर...

संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ गायब, पढ़िये पूरी खबर...

रुड़की : गांव बेहड़ेकी सैदाबाद निवासी एक अधेड़ एक सप्ताह पूर्व परिजनों को बिना बताए संदिग्ध परिस्थितियों में घर से गायब हो गए। लापता के पुत्र ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। इकबालपुर चौकी क्षेत्र के गांव बेहड़ेकी सैदाबाद निवासी मुनेश कुमार ने बताया कि पिता महावीर सिंह (50) एक सप्ताह पूर्व घर से परिजनों को बिना बताए कहीं चले गए थे।

परिजनों ने रिश्तेदारी और जान पहचान के सभी स्थानों पर पता किया, लेकिन पिताजी का आज तक कहीं भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल का कहना है कि महावीर सिंह की तलाश कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।