BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
मधुमक्खियों के हमले से एक व्यक्ति हुई मौत , अनेक लोग गभीर रूप से हुये घायल

मधुमक्खियों के हमले से एक व्यक्ति हुई मौत , अनेक लोग गभीर रूप से हुये घायल

जौनपुर : जिले के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कबीरुद्दीनपुर गांव में मधुमक्खियों के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। इतना ही नहीं इन मक्खियों ने तीन युवकों समेत कई मवेशियों को गंभीर रूप से घायल कर दिया ।

इस घटना से गांव में दहशत का माहौल कायम हो गया है । बताते है कि मंगलवार को दोपहर में उक्त गांव के निवासी 70 वर्षीय द्वारिका प्रसाद यादव घर के बाहर धूप ले रहे थे उसी समय मधुमक्खियों का झुंड उन पर हमला बोल दिया , वे जान बचाने के लिए भागने लगे और शोर मचाया तो बचाव के लिए आये चंदन यादव , शुभम तथा बृद्ध राजेश यादव उर्फ भुलई मौके पर पहुंचे तो मधुमक्खियों ने उन पर भी हमला कर दिया बुरी तरह से काटने से जख्मी द्वारिका की मौके पर ही मौत गई तथा तीनो युवक समेत कई मवेशी जख्मी हो गई । 

कलेक्टर एवं उनकी बेटी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव..

कलेक्टर एवं उनकी बेटी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव..

दतिया : जिले में कोरोना की तीसरी लहर ने दस्तक देने के साथ ही कोरोना मरीजों के निकलने का सिलसिला जारी हो गया है। जिले में अभी एक्टिव केस की संख्या 13 हो गई है। जिसमे जिला कलेक्टर संजय कुमार, उनकी बेटी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भी कोरोना की चपेट में आ गए है।


बीती शाम जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार पांच नए कोरोना मरीजों की संख्या सामने आई है। जिसके तहत कोरोना की तीसरी लहर ने अपनी रफ्तार बड़ा कर लोगो को अब डराना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि दतिया जिले के कलेक्टर संजय कुमार भी कोरोना संक्रमित पाए गए है।

वही उन्हीं के साथ उनकी बेटी भी कोरोना पॉजिटिव निकली है तथा इसके अतिरिक्त कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में दतिया जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य का नाम भी शामिल हो गया है। वह भी कोरोना संक्रमित निकले हैं। एडिशनल एसपी कमल मौर्य की कोरोना पॉजिटिव होने की खबर बता दे तो वह भी दिल्ली से लौट कर आए है, जिसकी वजह से उन्होंने जब जिला चिकित्सालय में तबीयत बिगडऩे पर जांच कराई तो उनकी जांच कोरोना पॉजिटिव आई है। वही कलेक्टर संजय कुमार की बेटी भी अभी दिल्ली से लौटी थी, जिसने दतिया में स्वास्थ्य खराब होने पर जांच कराई थी तो वह कोरोना संक्रमित निकली थी। जिसके अनुसार कलेक्टर संजय कुमार एवं बेटी सहित कुल 6 लोग कोरोना संक्रमित है। स्वास्थ विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अब दतिया जिले में कुल कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। जिससे यह कहा जा रहा है

कि अब तीसरी लहर को देखते हुए सावधानी बेहद जरूरी हो गई है और सरकारी दिशानिर्देशों का पालन करना यानी कि सोशल डिस्टेंस और मुंह पर माक्स लगाना जरूरी हो गया है। नहीं तो कोई भी शख्स संक्रमण की चपेट में आकर कोरोना की चपेट आ सकता है। उल्लेखनीय है कि दतिया जिले में सबसे पहले सेवढा से दिल्ली लौटने वाली महिला कोविड-19 पॉजिटिव निकली थी। जिसने सबसे पहले तीसरी लहर के रूप में अपनी दस्तक दी थी। तब से ही जिला स्वास्थ्य विभाग कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए सावधानी बरतने के साथ ही अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। दतिया में 13 कोविड मरीज निकलने का सिलसिला होने के साथ ही मरीजों का इलाज शुरू कर दिया गया है।


इनका कहना है
इस सम्बंध में जब कोरोना नोडल अधिकारी डॉ हेमंत मंडेलिया से चर्चा की गई तो उन्होंने इस बात की पुष्टि की है कलेक्टर संजय कुमार एवं उनकी बेटी सहित कोरोना पॉजिटिव आये है। वही दिल्ली से लौटने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मोर्य भी कोरोना पॉजिटिव बने हुए है।
 

विश्वविद्यालय में हिंसक झड़प में 18 छात्राएँ हुए घायल

विश्वविद्यालय में हिंसक झड़प में 18 छात्राएँ हुए घायल

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के अंतरराष्ट्रीय इस्लामिक विश्वविद्यालय इस्लामाबाद (आईआईयूआई) में इस्लामी जमीयत-ए-तालाब तथा पश्तून परिषद के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प में कम से कम 18 छात्र घायल हुए हैं।


विश्वविद्यालय में दोनों समूहों के छात्रों ने अलग-अलग प्रदर्शन किया। पश्तून परिषद के सदस्यों ने आरोप लगाया कि आईजेटी से संबंधित छात्रों ने उनकी रैली पर हमला किया।


आईजेटी के छात्रों ने दावा किया कि विश्वविद्यालय में दो साल पहले हुई उनके एक सहयोगी की हत्या का आरोपी अभी में खुलेआम सड़कों पर घूम रहा है। बाद में विश्वविद्यालय ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा, छात्र संगठनों के बीच संघर्ष की दुखद घटना है। प्रशासन इस घटना की निंदा करता है और इस पर सख्त संज्ञान लिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन के साथ काम करेगा। विश्वविद्यालय ने कहा कि इस घटना की जांच के लिए अनुशासन समिति गठित की जाएगी।
 

OMG: महिला के एक नहीं बल्कि दो हैं प्राइवेट पार्ट, कहानी जानकर रह जाएंगे हैरान

OMG: महिला के एक नहीं बल्कि दो हैं प्राइवेट पार्ट, कहानी जानकर रह जाएंगे हैरान

लखनऊ, अक्सर देखा जाता है कि कुछ लोग जन्म के साथ ही ज़्यादा अंगों के साथ इस दुनिया में आते हैं. अभी तक आपने सामान्य से ज्यादा उंगलियां और दो सिर वाले लोग तो जरूर देखे होंगे लेकिन इस बार काफी रेयर मामला सामने आया है जिसमें एक महिला के एक नहीं बल्कि दो प्राइवेट पार्ट (योनी) हैं. सिर्फ इतना ही नहीं महिला के शरीर में दो गर्भाशय भी हैं. यह महिला यूट्यूब की मशहूर ब्लॉगर कसान्ड्रा बैकसन हैं. खास बात यह कि कसान्ड्रा बैकसन ने खुद सामने आकर हिम्मत दिखाकर पूरी दुनिया को इस बारे में जानकारी दी है वरना अक्सर देखा जाता है कि सामान्य से अलग लोग अक्सर खुद के बारे में बताने से डरते व झिझकते हैं.
यूट्यूब पर ही एक विडियो के जरिए महिला ने अपने बारे में जानकारी दी है. बैकसन ने अपने फैंस से कहा कि उन्होंने कई साल तक सोंच विचार करने के बाद लोगों को ये बताने की हिम्मत जुटाई कि वो दूसरी लड़कियों की तरह नहीं हैं. उसके शरीर में एक नहीं दो दो प्राइवेट पार्ट हैं. उनकी इस वीडियो पर लोगों के मन में कई तरह के सवाल भी उत्पन्न हुए और उनका कमेंट सेक्शन सवालों से भर गया. किसी ने उनसे सेक्स लाइफ से जुड़े सवाल किए तो किसी ने पीरियड्स को लेकर सवाल पूछे. खास बात यह है कि महिला ने कुछ लोगों की शंकाएं दूर करते हुए सवालों के जवाब भी दिए.
यू ट्यूबर महिला से उनके पीरियड्स को लेकर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि कि उनके पीरियड सामान्य होते हैं. इसकी वजह है कि उनके पास दो फैलोपियन ट्यूब का होना है. जो एक दूसरे से जुड़े हुए हैं जिससे महीने में एक बार ही पीरियड्स होते हैं. इतना ही नहीं यू ट्यूब सेंसेशन बैकसन ने एक चार्ट के जरिए बताया कि किस तरह से उसके शरीर में 2 प्राइवेट पार्ट हैं. वैज्ञानिकों का कहना है कि यह रेयर ऑफ रेयरेस्ट मामला है. वहीं अभी तक केवल दो महिलाओं ने ही इस सच्चाई को स्वीकार करने की हिम्मत दिखाई है.
 

बड़ी खबर : 8 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल, पढ़िये पूरी खबर...

बड़ी खबर : 8 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल, पढ़िये पूरी खबर...

गाजीपुर : जिलाधिकारी एमपी सिंह ने वर्तमान समय में शीत लहर तथा तापमान में अत्यधिक गिरावट को दृष्टिगत रखते हुए राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 में उल्लेखित प्राविधानों के अंतर्गत 4 से 8 जनवरी तक जिले के समस्त राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, स्ववित्त पोषित हाई स्कूल, इण्टर कालेज यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड, आईसीएसई बोर्ड, संस्कृत शिक्षा परिषद के विद्यालय कक्षा 06 से 12 तक एवं माध्यमिक विद्यालय में संचालित संबद्ध प्राईमरी बन्द रहेंगे। 10 जनवरी से पूर्व की भाति निर्धारित अवधि में विद्यालय संचालित किए जाएंगे।  

  रेलवे ट्रैक पर वृद्ध महिला का शव मिलने से , जाचं में जुडी पुलिस

रेलवे ट्रैक पर वृद्ध महिला का शव मिलने से , जाचं में जुडी पुलिस

प्रयागराज : नवाबगंज थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में स्थित रेलवे क्रासिंग के समीप सोमवार सुबह वृद्ध महिला का शव रेलवे ट्रैक पर पाया गया। यह खबर मिलते ही उसके परिवार के लोग खोजते हुए पहुंचे और उसकी पहचान किया। पुलिस के मुताबिक मामला आत्महत्या का लग रहा है। उसकी मौत का सहीं कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।


फाफामऊ थाना क्षेत्र के शिवपुर महरूडीह गांव निवासी तेरसी देवी 73वर्ष पत्नी श्यामलाल के तीन पुत्र और तीन बेटिया है। रविवार की रात कतिपय कारणों से क्षुब्ध होकर घर से किस समय निकली किसी को इसकी भनक नहीं लग सकी। सोमवार सुबह जब परिवार के लोग उठे तो वह घर में नहीं मिली। जिसके बाद परिवार के लोग उसकी खोजबीन करने लगे। इसी बीच किसी ने बताया कि रामपुर रेलवे क्रासिंग के समीप सोमवार सुबह एक महिला का शव पाया गया। यह जानकारी होते ही परिवार के लोग वहाँ पहुंचे और उसका शव देखा तो पहचान किया। पुलिस के मुताबिक घर से घटनास्थल की दूरी लगभग तीन किलो मीटर से अधिक है। पुलिस ने शव का पंचनामा करके विधिक कार्रवाई की।
 

दर्दनाक सड़क हादसा :  छात्र समेत दो की गई जान, एक गंभीर रूप से हुआ घायल

दर्दनाक सड़क हादसा : छात्र समेत दो की गई जान, एक गंभीर रूप से हुआ घायल

प्रयागराज : जनपद में रविवार की रात अलग-अलग स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटना में छात्र समेत दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में घायल एक युवक को उपचार के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पहली घटना बारा थाना क्षेत्र की है।


कौंधियारा थाना क्षेत्र के जारी गढ़ैया गांव निवासी कमलेश कुमार 17 वर्ष पुत्र मनसूरत दो भाइयों में छोटा था। उसके एक बहन है। वह कक्षा ग्यारहवीं का छात्र था। बताया जा रहा है कि अपने दोस्त के साथ रविवार रात मोटर साइकिल से कहीं गया था। घर वापस लौटते समय रास्ते में बारा थाना क्षेत्र के गौहनिया तिराहे के समीप उसकी मोटर साइकिल में किसी ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर से कमलेश और उसका साथी घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को उपचार के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय ले गई।

जहाँ पहुंचते ही चिकित्सकों ने कमलेश को मृत घोषित कर दिया और उसके साथी का उपचार शुरू कर दिया। उधर खबर मिलते ही मृतक कमलेश कुमार की मां सीमा देवी समेत परिवार के लोग बदहवास हालत में मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सोमवार सुबह मुकदमा दर्ज करके विधिक कार्रवाई की।


दूसरी घटना नगर कोतवाली क्षेत्र की है। कोतवाली के साउथ मलाका सब्जी मण्डी के समीप रविवार रात ट्रक की टक्कर लगने से आशिफ उर्फ नन्हें 34वर्ष पुत्र अब्दुल नजीर निवासी डी ब्लाक करेली की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। जब वह रात में घर नहीं पहुंचा तो परिवार के लोग उसे खोजते हुए साउथ मलाका ट्राली की खटाल पर पहुंचे तो उन्हें जानकारी हुई कि एक युवक की रात में मौत हो गई।

परिवार के लोग सोमवार सुबह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और उसकी पहचान किया। पुलिस ने शव का पंचनामा करके विधिक कार्रवाई की। उक्त जानकारी देते हुए परिवार के सदस्यों ने बताया कि वह तीन भाइयों में दूसरे नम्बर का था। उसके दो बहनें है। परिवार की माली हालत ठीक न होने की वजह से खर्च के लिए ट्राली चलाता था।
 

देवरानी जेठानी में जमकर हुई मारपीट में देवरानी गम्भीर रूप से हुई घायल, जानिये क्या है पूरा मामला...

देवरानी जेठानी में जमकर हुई मारपीट में देवरानी गम्भीर रूप से हुई घायल, जानिये क्या है पूरा मामला...

जौनपुर : केराकत कोतवाली क्षेत्र के तरियारी गॉव में सोमवार की सुबह देवरानी जेठानी में जमकर हुई मारपीट में देवरानी गम्भीर रूप से घायल हो गयी!पीडि़त ने बताया कि हमारी जेठानी सोना से कहा सुनी हो रही थी कि जेठानी ने इट पत्थर चला कर मारने लगी!मेरे सर में चोट लग गयी मारपीट की सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस जांच में जुट गए। 

ट्रक का टायर फटने से चालक की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

ट्रक का टायर फटने से चालक की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

महोबा : सड़क हादसे में एक और जिंदगी काल के गाल में समां गई। हमीरपुर जिले के मौदहा से ट्रक लेकर पत्थरमंडी कबरई गिट्टी लेने आए चालक की ट्रक में चढ़ते समय टायर फटने से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

इस घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मौदहा तहसील के फत्तेपुर गांव निवासी जहीर (52) ट्रक लेकर गिट्टी लादने कबरई आया था। रात करीब नौ बजे महोबा रोड स्थित नई मंडी के क्रशर प्लांट में गिट्टी लादने पहुंचा। गिट्टी लोड कराने के पहले क्रशर स्थित धर्मकांटे पर ट्रक का वजन कराया।

जैसे ही चालक ट्रक के अगले टायर पर पैर रखकर चढऩे लगा, तभी टायर फट गया, जिससे चालक उछलकर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। क्रशर में मौजूद कर्मचारियों ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है। इस घटना के बाद से मृतक के परिजनों में चीख पुकार मचा हुआ है। 

दर्दनाक सड़क घटना : बस दुर्घटना में हुई 5 लोंगो की मौत

दर्दनाक सड़क घटना : बस दुर्घटना में हुई 5 लोंगो की मौत

मास्को : रूस के रियाजान क्षेत्र में एक बस के रेलवे पुल से टकरा जाने से 5 लोगों की मौत हो गई।
गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इस हादसे में 21 लोग घायल हो गए हैं, जिसमें दो बच्चे भी शामिल हैं। यह दुर्घटना होने से पहले चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया था, जिसमें 49 यात्री सवार थे।
 

बाइक सवार को डंपर ने मारी टक्कर, दो मासूमों की मौत

बाइक सवार को डंपर ने मारी टक्कर, दो मासूमों की मौत

इंदौर: इंदौर में परिवार के साथ ओंकारेश्वरी से दर्शन करके बाइक से लौट रहे पति-पत्नी और दो बच्चों को ग्राम अकोलिया के पास डम्पर ने टक्कर मार दी। इसमें एक साल और पांच साल के दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। चालक डम्पर लेकर फरार हो गया।

पीथमपुर में रहने वाले 38 वर्षीय राहुल ने बताया कि शनिवार सुबह पत्नी रेखा, बेटे एक वर्षीय कनय और पांच साल के सक्षम को लेकर नए साल पर ओंकारेश्वर दर्शन करने गए थे। लौटते समय डम्पर ने टक्कर मार दी। राहगीरों ने सभी को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन रास्ते में सक्षम की मौत हो गई। राहुल मूलत: सीहोर जिले का रहने वाला है।
 

कार्यक्रम के दौरान सिलेंडर फटा, पांच लोग घायल

कार्यक्रम के दौरान सिलेंडर फटा, पांच लोग घायल

उज्जैन : खाक चौक पर नगर निगम द्वारा आयोजित सैर-सपाटा कार्यक्रम के दौरान रविवार सुबह गुब्बारे में गैस भरने वले सिलेंडर के अचानक फट जाने से पांच लोग घायल हो गए। इनमें एक बालक की हालत गंभीर होने से उसे इंदौर रेफर किया गया है।

धमाके के कारण पास में स्थित निर्मोही अखाड़े के अंदर खड़ी दो कारों के कांच टूट गए, अखाड़े की बाउंड्रीवाल भी क्षतिग्रस्त हो गई। धमाका इतना तेज था कि उसकी आवाज करीब पांच किमी दूर तक सुनी गई।

पुलिस, बम डिस्पोजल स्क्वाड ओर एसएफएल अधिकारी डॉ. प्रीति गायकवाड़ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गुब्बारे बेचने वाले के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि चौराहे पर निर्मोही अखाड़े के बाहर जुगल गैस से भरे गुब्बारे बेच रहा था। जुगल के पास तीन सिलेंडर थे।
 

 नौ साल बाद झूठ पकड़ाया, दो सिपाही गिरफ्तार

नौ साल बाद झूठ पकड़ाया, दो सिपाही गिरफ्तार

इंदौर : व्यापमं-2011 घोटाले की जांच कर रही स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) दो सिपाहियों से पूछताछ कर रही है। सिपाहियों ने साल्वर की मदद से परीक्षा पास की और पुलिस में भर्ती हो गए। नौ साल तक नौकरी कर चुके आरोपित पुलिसवाले विभिन्न थानों, अफसरेां के बंगलों-कार्यालयों और खुफिया शाखाओं में पदस्थ रह चुके हैं।

एसटीएफ एडीजी विपिन माहेश्वरी महीनों से लंबित शिकातयों की जाच कर रहे थे इस दोरान व्यापमं मामले में आवेदनों की पड़ताल की तो पता चला कि सिपाही फर्जी रूप से नौकरी कर रहे हैं। शिकायत के साथ सिपाहियों के फोटो, प्रवेश पत्र, पहचान पत्र और अंगुलियों के निशान भी पुलिस को मिले थे।

एसटीएफ ने अनावेदक जितेन्द्र टांक और राहुल शर्मा से पूछताछ की तो एफएसएल से अंगुलियों के निशान की जांच करवाने भेजे गए। जांच में झूठ पकड़ा गया और दोनों के विरुद्ध केस दर्ज करना पड़ा।
 

जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी प्रिया कोरोना से संक्रमित

जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी प्रिया कोरोना से संक्रमित

मुंबई : अभिनेता जॉन अब्राहम ने सोमवार को बताया कि वह और उनकी पत्नी प्रिया रुंचाल कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। दोनों में संक्रमण के हल्के लक्षण हैं। अभिनेता (49) ने सोशल मीडिया मंच 'इंस्टाग्रामÓ पर उनके संक्रमित होने की जानकारी दी और बताया कि वे दोनों पृथक-वास में हैं।

अब्राहम ने कहा, '' मैं तीन दिन पहले किसी व्यक्ति से मिला था और बाद में मुझे पता चला कि वह संक्रमित है। फिर प्रिया और मैं भी संक्रमित पाए गए। हम घर ही पर पृथक-वास में रह रहे हैं, किसी के सम्पर्क में नहीं हैं। हम दोनों ने टीके लगवा रखे हैं और हमें संक्रमण के मामूली लक्षण ही हैं। कृपया स्वस्थ रहें। मास्क पहनें।

मृणाल ठाकुर, नोरा फतेही, फिल्म निर्माता राहुल रवैल, निर्माता रिया कपूर और उनके पति एवं फिल्म निर्माता करण बुलानी जैसे कई बॉलीवुड सितारे हाल ही में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए।

 

अब इस राज्य में लगा मिनी लॉकडाउन, सिनेमा हॉल-मल्टीप्लेक्स 12 जनवरी तक के लिए बंद

अब इस राज्य में लगा मिनी लॉकडाउन, सिनेमा हॉल-मल्टीप्लेक्स 12 जनवरी तक के लिए बंद

देश में कोरोना के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे हैं. खासतौर पर दिल्ली-मुंबई जैसे बड़े शहरों में कोरोना के चलते हालात खराब हो चले हैं. कोरोना के संक्रमण में तेजी के चलते दिल्ली में पहले ही सिनेमाघरों पर ताले जड़ गए हैं. जिससे फिल्म मेकर्स, डिस्ट्रिब्यूटर्स और थियेटर मालिकों की चिंता बढ़ गई है. इस बीच बॉलीवुड के लिए एक और बुरी खबर सामने आई है. कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए हरियाणा में भी सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स बंद करने का फैसला लिया गया है.
हरियाणा में कोविड-19 मामलों में वृद्धि के बीच, अधिकारियों ने शनिवार को एक आधिकारिक आदेश जारी करते हुए, गुरुग्राम और फरीदाबाद सहित पांच जिलों में सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स और खेल परिसरों को बंद करने का आदेश जारी किया है. जिसके अनुसार 2 जनवरी से 12 जनवरी तक सिनेमा हॉल बंद रहेंगे.
गुरुग्राम और फरीदाबाद के अलावा अन्य तीन जिले जहां प्रतिबंध लागू होंगे, वे हैं अंबाला, पंचकुला और सोनीपत। यह उस दिन आता है जब राज्य में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक रात का कर्फ्यू लागू हो गया था. हरियाणा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है कि गुरुग्राम, फरीदाबाद, अंबाला, पंचकुला और सोनीपत में 2 जनवरी से 12 जनवरी तक सभी सिनेमा हॉल, थिएटर, मल्टीप्लेक्स बंद रहेंगे.
बता दें, हरियाणा में शनिवार को 552 नए कोविड मामले दर्ज किए. स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, इन मामलों में अकेले गुरुग्राम जिले में 298 मामले हैं. गुरुग्राम, जो राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अंतर्गत आता है, पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से कोरोनोवायरस के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है.
 

BIG BREAKING : राजधानी के इस सरकारी अस्पताल के लिफ्ट में 4 दिन तक फसी रही 60 वर्षीय महिला, किसी को नहीं लगी इसकी भनक

BIG BREAKING : राजधानी के इस सरकारी अस्पताल के लिफ्ट में 4 दिन तक फसी रही 60 वर्षीय महिला, किसी को नहीं लगी इसकी भनक

कोलकाता | पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के एक सरकारी अस्पताल नीलरतन अस्पताल की लिफ्ट में एक महिला चार दिनों तक अटकी रहीं और किसी को भनक तक नहीं लगी. लिफ्ट में फंसे रहने दौरान महिला काफी चिल्लाई, लेकिन किसी ने उसकी आवाज नहीं सुनी. महिला ने तो अपने बचने की उम्मीद भी छोड़ दी थी. हालांकि इस घटना के बारे में अस्पताल प्रशासन को कोई भी जानकारी नहीं है. चार दिनों तक लिफ्ट में बंद रहने के समय में महिला के पास 300 मिलीलीटर पानी की बोतल ही एकमात्र सहारा था.

बीते सोमवार को 60 वर्षीय आनोयारा बीबी एनआरएस अस्पताल के ओपीडी में डॉक्टर को दिखाने के लिए आई थीं और उन्हें चौथी मंजिल पर जाना था. पांव में दर्द की वजह से उन्होंने लिफ्ट का इस्तेमाल करने की सोची. वहां पर एक बड़ी लिफ्ट थी और एक छोटी. महिला छोटी लिफ्ट पर चढ़ गई, लेकिन दूसरी मंजिल के पास ही लिफ्ट बंद हो गई और वह सोमवार से शुक्रवार यानी लगातार चार दिनों तक लिफ्ट में कैद होकर रह गईं या यूं कहें कि इन चार दिनों वे जीवन-मृत्यु की जंग लड़ती रहीं.

थोड़ा-थोड़ा पानी और चूड़ा खाकर काट रही थी समय
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बादुड़िया के चंडीपुर गांव की वासिंदा आनोयारा बीबी ने बताया कि लिफ्ट में फंसने के बाद वह बहुत चिल्लाईं, लेकिन किसी ने भी उनकी आवाज नहीं सुनी. महिला ने कहा, “मेरे पास एक पानी की बोतल और एक चूड़ा का पैकेट था. हर रोज थोड़ा-थोड़ा चूड़ा खाकर पानी पीती थी और सोचती थी कि कब कोई आकर दरवाजा खोलेगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं.”

ऐसे लिफ्ट से निकली महिला
चार दिनों कर जब महिला घर नहीं पहुंची, तो परिवार वाले उसकी तलाश में निकले. वे अस्पताल पहुंचे, लेकिन वह नहीं मिली. फिर शुक्रवार को उसके एक परिचित अस्पताल पहुंचे, जहां उन्हें लिफ्ट से आ रही महिला की आवाज सुनाई दी. फिर क्या था, इसके तुरंत बाद दूसरे लोगों को बुलाया गया और महिला को वहां से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. हालांकि चार दिनों तक इतने अंधकार में रहने की वजह से महिला काफी डरी हुई थी. दूसरी ओर, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि उसे इस घटना के बारे में मालूम नहीं है.

BIG BREAKING : 8 जनवरी तक बंद हुए राजधानी के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल, प्रशासन ने जारी किया आदेश, देखें आदेश

BIG BREAKING : 8 जनवरी तक बंद हुए राजधानी के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल, प्रशासन ने जारी किया आदेश, देखें आदेश

पटना | समूचा बिहार इन दिनों ठंड और शीतलहर की चपेट में है. राजधानी पटना में कंपकपाती ठंड और शीतलहर को देखते हुए यहां के आठवीं कक्षा तक के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को आठ जनवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है. रविवार को पटना के जिलाधिकारी (डीएम) ने चन्द्रशेखर सिंह ने ऐसे सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है. हालांकि आठवीं क्लास के ऊपर के छात्र स्कूल आ सकेंगे. सीनियर स्टूडेंट्स के स्कूल आने पर कोई रोक नहीं होगी.

आठ जनवरी के बाद भी अगर मौसम ठंडा रहता है तो स्कूल आगे भी बंद किए जा सकते हैं. तापमान में बढ़ोतरी होने पर दोबारा स्कूल खोले जाएंगे. डीएम चन्द्रशेखर सिंह द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि ठंड बढ़ गई है, तापमान में कमी आने से सुबह स्कूल जाने वाले छात्र और छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है. इसे देखते हुए सोमवार तीन जनवरी से पटना के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को बंद किया जा रहा है. डीएम के द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी और थाना अध्यक्षों को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है.

शनिवार आठ जनवरी तक आठवीं कक्षा तक के सरकारी और निजी स्कूलों को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं. नौ जनवरी को रविवार है. यदि मौसम में सुधार होता है तो 10 जनवरी से आठवीं क्लास तक के स्कूलों को फिर से खोला जाएगा.

BIG BREAKING : नए साल के जश्न के बाद राजधानी में आज मिले 3200 नए कोरोना मरीज, प्रशासन के फूले हाथ-पांव

BIG BREAKING : नए साल के जश्न के बाद राजधानी में आज मिले 3200 नए कोरोना मरीज, प्रशासन के फूले हाथ-पांव

नई दिल्ली | दिल्ली में कोरोना के मामलों में वृद्धि का दौर लगातार जारी है। रविवार को दिल्ली में कोरोना के करीब 3200 नए मरीज मिलने के बाद यहां संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर 14.54 लाख के पार पहुंच गया है। इसके साथ ही पॉजिटिविटी दर भी बढ़कर 4.42 फीसदी पर पहुंच गई है। वहीं, अगर एक्टिव केसों पर नजर डालें तो यह भी बढ़कर 8400 के करीब पहुंच गए हैं।

दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, बीते 24 घंटे में जहां कोरोना के 3194 नए मरीज मिले हैं, आज संक्रमण से एक मरीज की मौत भी हो गई। शनिवार को दिल्ली 2,716 नए कोविड केस सामने आए थे। दिल्ली में आज 1156 लोग कोरोना मुक्त होकर अपने घरों को भी लौट गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि दिल्ली में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 14,54,121 हो गई है।

BIG BREAKING : राज्य सरकार ने दिल्ली और मुंबई की उड़ानों को किया कम, अब सप्ताह में सिर्फ इन दो दिन होगी उड़ाने, आंशिक लॉकडाउन के बाद लिया गया फैसला

BIG BREAKING : राज्य सरकार ने दिल्ली और मुंबई की उड़ानों को किया कम, अब सप्ताह में सिर्फ इन दो दिन होगी उड़ाने, आंशिक लॉकडाउन के बाद लिया गया फैसला

कोलकाता | बंगाल सरकार ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्यभर में पाबंदियां कड़ी कर दी है। राज्य सरकार ने रविवार को कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित दिल्ली और मुंबई के लिए हवाई उड़ानों को सीमित कर दिया है। बंगाल सरकार ने कहा है कि इन शहरों के लिए राज्य से सप्ताह में दो दिन ही सोमवार और शुक्रवार को फ्लाइट ऑपरेट की जाएगी।

बंगाल सरकार ने कहा कि दिल्ली और मुंबई से कोलकाता और राज्य के किसी और एयरपोर्ट से उड़ाने संचालित करने वाली सभी एयरलाइनों को नई गाइडलाइंस के बारे में सूचित कर दिया गया है। यह गाइडलाइंस 5 जनवरी से अमल में आ जाएगी। पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव एचके द्विवेदी ने कहा पश्चिम बंगाल पांच जनवरी से दिल्ली और मुंबई से सप्ताह में केवल दो बार उड़ानें संचालित करेगा, जो सोमवार और शुक्रवार को होगी।

यूके से बंगाल के लिए फ्लाइट सेवा भी निलंबित
बता दें कि पश्चिम बंगाल सरकार ने गुरुवार को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय को पत्र लिखकर कोलकाता और लंदन के बीच सीधी उड़ानों को अस्थायी रूप से निलंबित करने का फैसला लिया था। राज्य सरकार की हाई लेवल मीटिंग के बाद यह निर्णय लिया गया था। इस मीटिंग में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी शामिल हुईं थी। इस बैठक में कोरोना वायरस के बढ़ते मामले और उसके नए वैरिएंट ओमिक्रॉन पर चर्चा हुई थी। लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट से कोलकाता के लिए आखिरी उड़ान रविवार यानी 2 जनवरी को लैंड करेगी उसके बाद से सेवा निलंबित रहेगी।

राज्य के सभी स्कूल-कॉलेज बंद
रविवार को बंगाल सरकार ने और भी कई और प्रतिबंधों का ऐलान किया है। सरकार ने राज्य में कल से सभी स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, स्पा, सैलून, ब्यूटी पार्लर, चिड़ियाघर और मनोरंजन पार्क बंद करने का फैसला किया है। वहीं, सभी सरकारी और निजी कार्यालय 50 फीसदी क्षमता के साथ संचालित होंगे, सभी प्रशासनिक बैठकें वर्चुअल माध्यम से आयोजित की जाएंगी।

लॉक डाउन ब्रेकिंग : राज्य सरकार ने आगामी आदेश तक स्कूल, कॉलेज, स्पा, सैलून, ब्यूटी पार्लर, चिड़ियाघर बंद रखने के दिए निर्देश, मुख्य सचिव ने की घोषणा

लॉक डाउन ब्रेकिंग : राज्य सरकार ने आगामी आदेश तक स्कूल, कॉलेज, स्पा, सैलून, ब्यूटी पार्लर, चिड़ियाघर बंद रखने के दिए निर्देश, मुख्य सचिव ने की घोषणा

कोलकाता | देश में ओमिक्रॉन वेरिएंट के साथ-साथ कोरोना के नए मामलों ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है. रोजाना दर्ज किये जाने वाले नए केस भी भारी बढ़ोतरी हो रही है. कोरोना और ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे को देखते हुए कई राज्यों में पाबंदियों का ऐलान किया गया है. इसी कड़ी में पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने भी राज्य में कोविड के बढ़ते मामले को देखते हुए लॉकडाउन जैसे प्रतिबंधों का ऐलान किया. बंगाल सरकार की तरफ से जारी आदेश के अनुसार, राज्य में सोमवार से सभी स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, स्पा, सैलून, ब्यूटी पार्लर, चिड़ियाघर और मनोरंजन पार्क बंद रहेंगे. पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव एच.के. द्विवेदी ने यह घोषणा की है |

इसके साथ-साथ सभी सरकारी और निजी ऑफिस 50% क्षमता के साथ संचालित करने के आदेश दिये गए हैं और सभी प्रशासनिक बैठकें वर्चुअल मोड के माध्यम से आयोजित की जाएंगी. बंगाल सरकार की तरफ से जारी गाइडलाइंस के अनुसार, सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक सिर्फ जरूरी सेवाओं की ही इजाजत होगी. इसके साथ-साथ लोकल ट्रेन सोमवार से 50 प्रतिशत क्षमता के साथ शाम सात बजे तक चलेंगी.