BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
जिले में पकड़ाया 40 लाख का गांजा, 2 संदिग्ध तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर ...

जिले में पकड़ाया 40 लाख का गांजा, 2 संदिग्ध तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर ...

रामगढ़ : झारखंड के रामगढ़ जिले में सोमवार को एक वाहन जांच अभियान के दौरान 390 किलोग्राम से अधिक गांजा जब्त किया गया और दो संदिग्ध मादक पदार्थों के तस्करों को गिरफ्तार किया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

घटना जिले के कुजू थाना क्षेत्र के अंतर्गत रांची-पटना एनएच-33 पर हुई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब्त गांजे की कीमत करीब 40 लाख रुपये आंकी गई है।

रामगढ़ के एसपी प्रभात कुमार ने कहा कि एक गुप्त सूचना पर कारवाई करते हुए, पुलिस टीम ने आंध्र प्रदेश पंजीकरण संख्या वाले एक ट्रक को रोका, उसमें से नशीला पदार्थ बरामद किया। वाहन में सवार दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। ट्रक आंध्र प्रदेश से पटना जा रहा था। 

 शीतकालीन सत्र - इन संस्थाओं में भी लागू हो ओबीसी के लिए आरक्षण : कांग्रेस

शीतकालीन सत्र - इन संस्थाओं में भी लागू हो ओबीसी के लिए आरक्षण : कांग्रेस

भोपाल : मध्य प्रदेश में पंचायत चुनावों में ओबीसी की सियासत में दोनों ही प्रमुख पार्टियां हमलावर रुख में नजर आ रही है। सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता की याचिका पर ओबीसी आरक्षण पर रोक लगा दी है।

इस मुद्दे पर कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने स्थगन प्रस्ताव पेश कर चर्चा की मांग की । विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता कमलनाथ के चर्चा के प्रस्ताव को विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने स्वीकार कर लिया।

यहां भी लागू हो ओबीसी के लिए आरक्षण ....

 

कांग्रेस ने सदन में मांग की है कि मध्य प्रदेश विधानसभा में प्रस्ताव पारित किया जाए। सुप्रीम कोर्ट, संघ लोक सेवा आयोग जैसी संस्थाओं में भी ओबीसी के लिए आरक्षण लागू होना चाहिए।

मध्य प्रदेश सरकार ये प्रस्ताव विधानसभा में पारित कर केंद्र सरकार को भेजें। इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा को लेकर सहमति जताई थी।

 देश में ला नीना की वजह से भीषण ठंड, इन राज्यों में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी, जाने विस्तार से ....

देश में ला नीना की वजह से भीषण ठंड, इन राज्यों में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी, जाने विस्तार से ....

नई दिल्ली : उत्तर भारत में पिछले एक हफ्ते में तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है, इसके चलते शीतलहर का प्रकोप जारी है। राजधानी दिल्ली के साथ-साथ राजस्थान, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और जम्मू-कश्मीर में तो अगले कुछ दिन भीषण शीतलहर चलने का अनुमान लगाया गया है। इसी सिलसिले में मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए अलर्ट भी जारी किया था। आईएमडी की यह भविष्यवाणी काफी हद तक सही होती दिखाई दे रही है, क्योंकि पूरे उत्तर भारत में पिछले तीन दिन से न्यूनतम तापमान लगातार नीचे जा रहा है।

अगर दिल्ली के ही तापमान की बात कर ली जाए, तो जहां शनिवार को जहां न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस था, तो वहीं रविवार को यह 4.6 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार सुबह दिल्ली ने सीजन की अपनी सबसे ठंडी सुबह देखी, जब न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। ऐसे में आम लोग इस बात को लेकर चिंता में हैं कि आखिर इस ठंड का प्रकोप कब तक चलेगा और दिसंबर के मध्य में सर्दी अचानक इतना क्यों बढ़ गई?

क्या है उत्तर भारत में अचानक ठंड बढ़ने का कारण?

विशेषज्ञों की मानें तो भारत में इस साल भीषण ठंड के पीछे एक वजह `ला नीना` का प्रभाव है। अमेरिकन जियोसाइंस इंस्टिट्यूट के मुताबिक, अल नीनो और ला नीना शब्द का संदर्भ प्रशांत महासागर की समुद्री सतह के तापमान में समय-समय पर होने वाले बदलावों से है। इसका प्रभाव दुनिया भर में मौसम पर पड़ता है। सीधे शब्दों में समझा जाए, तो अल नीनो की वजह से तापमान गर्म होता है और ला नीना के कारण ठंडा। दोनों आमतौर पर 9-12 महीने तक रहते हैं, लेकिन असाधारण मामलों में कई वर्षों तक रह सकते हैं।

भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर क्षेत्र के सतह पर निम्न हवा का दबाव होने पर ये स्थिति पैदा होती है। इसकी उत्पत्ति के अलग-अलग कारण माने जाते हैं, लेकिन सबसे प्रचलित कारण ये है कि यह तब पैदा होता है, जब ट्रेड विंड यानी पूर्व से बहने वाली हवा काफी तेज गति से बहती हैं। इससे समुद्री सतह का तापमान काफी कम हो जाता है।

इसका सीधा असर दुनियाभर के तापमान पर होता है और तापमान औसत से अधिक ठंडा हो जाता है। ला नीना से आमतौर पर उत्तर-पश्चिम में मौसम ठंडा और दक्षिण-पूर्व में मौसम गर्म होता है। भारत में इस दौरान भयंकर ठंड पड़ती है और बारिश भी अच्छी होती है।
भारत पर कैसे पड़ रहा असर?

ला नीना की वजह से ही पूर्व में स्थित रूस के साइबेरिया और दक्षिण चीन की ठंडी हवाएं भारतीय उपमहाद्वीप की तरफ आती हैं। इन हवाओं का असर ऐसा होता है कि कई बार दक्षिण भारत के राज्यों में भी तापमान सामान्य से कुछ नीचे चला जाता है। सर्दी के मौसम में उत्तर में ला नीना की वजह भारत के उत्तरी क्षेत्र से लेकर अफगानिस्तान, ईरान और हिंदू-कुश की बर्फीली पहाड़ियों तक ला नीना भयंकर ठंड पैदा करती हैं।

वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस बार ला नीना की वजह से भयानक ठंड की स्थिति दिसंबर से लेकर फरवरी तक चलेगी। माना जा रहा है कि इस दौरान ला नीना का प्रभाव और मजबूत हो जाएगा। हालांकि, भारत में ठंड की तीव्रता सिर्फ ला नीना के प्रभाव पर ही निर्भर नहीं है, बल्कि पश्चिमी विक्षोभ जैसे कुछ अन्य कारण भी सर्दी के मौसम में अहम भूमिका निभाते हैं।

BIG NEWS : वरिष्ठ अकाली नेता के खिलाफ ड्रग्स रैकेट माममले में दर्ज हुआ केस , जाने पूरा मामला ....

BIG NEWS : वरिष्ठ अकाली नेता के खिलाफ ड्रग्स रैकेट माममले में दर्ज हुआ केस , जाने पूरा मामला ....

मोहाली : पंजाब की राजनीति में सोमवार आधी रात हड़कंप मच गया। ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन ने थाना मोहाली में वरिष्ठ अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है। केस फेज 4 के स्टेट ब्रांच में दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई हजार करोड़ के ड्रग्स रैकेट मामले में की गई है। मजीठिया पर मामला 25, 27ए व 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया गया है।

नशा तस्करी के मामले में लगातार कांग्रेस की तरफ से बिक्रम सिंह मजीठिया का नाम लिया जा रहा था। पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिद्धू का तो दावा था कि स्पेशल टास्क फोर्स की रिपोर्ट में बिक्रम मजीठिया का नाम है। वे लगातार मजीठिया पर कारवाई की बात कह रहे थे। इसी के चलते कुछ दिन पहले पंजाब में इकबालप्रीत सहोता को हटाकर सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय को डीजीपी पद पर नियुक्त किया गया था।

नए डीजीपी इससे पहले भी बादल परिवार के वित्तीय लेनदेन की जांच कर चुके हैं। आधी रात को डीजीपी को बदलने से पंजाब के हजारों करोड़ रुपये के ड्रग मामले में गतिविधियां काफी तेज हो गई थी। माना जा रहा था कि यह कदम ड्रग केस में कारवाई के लिए उठाया गया है। इससे पहले पंजाब में नवजोत सिद्धू लगातार डीजीपी बदलने की मांग कर रहे थे। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी सहोता को लेकर अड़े हुए थे। इस बीच अचानक ब्यूरो आफ इंवेस्टिगेशन के डायरेक्टर एसके अस्थाना का पत्र लीक होने से सरकार पर दबाव बढ़ गया था।

सरकार के साथ ही सूबे के सियासी गलियारों में यह चर्चा होने लगी थी कि अस्थाना के डीजीपी को लिखे पत्र का कुछ हिस्सा लीक होना सीधे तौर पर कांग्रेस को कमजोर कर शिअद को सियासी फायदा पहुंचाना है। अब सरकार पर सिद्धू भी दबाव बना रहे हैं कि ड्रग मामले में सरकार को जल्द ही गिरफ्तारियां शुरू करनी चाहिए।

पंजाब के हजारों करोड़ रुपये के ड्रग कारोबार मामले में सुनवाई के दौरान पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट भी पंजाब सरकार को खरी-खरी सुना चुका है। हाईकोर्ट ने कहा था कि सरकार के पास ड्रग्स कारोबार से संबंधित रिपोर्ट मौजूद है, इस पर हाईकोर्ट ने कोई रोक नहीं लगाई थी, इसके बावजूद अब तक सरकार ने कार्रवाई क्यों नहीं की।

पंजाब सरकार की तरफ से सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ एडवोकेट दुष्यंत दावे और पंजाब के एडवोकेट जनरल डीएस पटवालिया हाल में हाईकोर्ट में पेश हुए थे। उन्होंने दलील दी थी कि इस मामले की सुनवाई मेंसरकार को स्पष्ट कर दिया गया है कि रिपोर्ट पर कार्रवाई पर रोक नहीं है। अब सरकार जल्द कार्रवाई कर सकती है।

जानें क्या है मामला...

पंजाब के पूर्व डीजीपी जेल शशिकांत ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के तत्कालीन चीफ जस्टिस संजय किशन कौल के नाम पत्र भेजकर बताया था कि पंजाब के 70 प्रतिशत युवा ड्रग्स के आदी हैं। कुछ राजनेताओं एवं पुलिस अधिकारियों की शह के कारण ही पुलिस बड़े ड्रग्स माफिया को नहीं पकड़ पा रही है। शशिकांत ने पंजाब सरकार को उन नेताओं एवं पुलिस अधिकारियों की सूची दी थी जो इस कारोबार में शामिल हैं। सरकार द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने पर शशिकांत ने चीफ जस्टिस को पत्र लिख इस पर कार्रवाई की मांग की थी।
 

मातृशक्ति के महाकुंभ में भाग लेंगे पीएम मोदी, स्वयं सहायता समूह को देंगे आर्थिक मदद  , जाने विस्तार से ...

मातृशक्ति के महाकुंभ में भाग लेंगे पीएम मोदी, स्वयं सहायता समूह को देंगे आर्थिक मदद , जाने विस्तार से ...

प्रयागराज : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को संगमनगरी में मातृशक्ति के महाकुंभ में भाग लेंगे। परेड मैदान पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में वह स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की महिलाओं सेे संवाद करेंगे। इस दौरान एसएचजी के बैंक खातों में एक हजार करोड़ रुपये भी डालेेंगे, इससे 16 लाख महिलाओं को मदद मिलेगी। इसके अलावा पीएम आत्मनिर्भर हो रहीं महिलाओं को सम्मानित भी करेंगे। इस कार्यक्रम में ढाई लाख से अधिक महिलाएं शामिल होंगी।

प्रधानमंत्री मोदी का विशेष विमान करीब पौने एक बजे बम्हरौली पर उतरेगा। वहां से वह हेलिकॉप्टर से परेड मैदान पहुंचेंगे। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, सांसद हेमा मालिनी समेत कई महिला सांसद एवं मंत्री भी मौजूद रहेंगे। करीब दो घंटे तक चलने वाले कार्यक्रम के दौरान पीएम प्रदेश में बनने वाले 202 टेक होम राशन प्लांट का शिलान्यास करेंगे।

इनके अलावा एक लाख स्वयं सहायता समूहों के खातों में एक हजार करोड़ रुपये ट्रांसफर करेेंगे। इनके अलावा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की एक लाख एक हजार लाभार्थियों के खाते में भी 20 करोड़ से अधिक रुपये ट्रांसफर करेंगे। प्रधानमंत्री का संगम पूजन का कार्यक्रम भी संभावित है। इसके लिए तैयारी की गई है। बम्हरौली एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री का विमान करीब पौने तीन बजे रवाना होगा।

महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कार्यक्रम

नई दिल्ली में प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से सोमवार को बताया गया कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए विशेष रूप से जमीनी स्तर पर, उन्हें आवश्यक कौशल, संसाधन और प्रोत्साहन प्रदान करने के प्रधानमंत्री मोदी की परिकल्पना के तहत इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

पीएमओ के मुताबिक, दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत धनराशि का हस्तांतरण किया जाएगा। इसमें 80 हजार एसएचजी को सामुदायिक निवेश फंड के तहत 1.10 लाख रुपये प्रति समूह और 60 हजार एसएचजी को 15000 रुपये प्रति समूह की दर से राशि दी जाएगी।

20 हजार सखियों को पहले वेतन के रूप में मिलेंगे चार हजार

पीएमओ के मुताबिक इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री सखी योजना को बढ़ावा देने के लिए 20 हजार सखियों के खातों में पहले वेतन (स्टाइपेंड) के तौर पर चार-चार हजार रुपये भी डालेंगे। ये सखी घर-घर जाकर जमीनी स्तर पर वित्तीय सेवाएं देती हैं।
 

नाईट कर्फ्यू ब्रेकिंग : प्रदेश के इन 8 शहरों में 31 दिसंबर तक लगा नाईट कर्फ्यू, राज्य सरकार ने किया ऐलान

नाईट कर्फ्यू ब्रेकिंग : प्रदेश के इन 8 शहरों में 31 दिसंबर तक लगा नाईट कर्फ्यू, राज्य सरकार ने किया ऐलान

नई दिल्ली | गुजरात ने ओमीक्रोन के बढ़ते मामलों के बीच सोमवार को राज्य के 8 प्रमुख शहरों में 31 दिसंबर तक नाइट कर्फ्यू फिर से लगा दिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अहमदाबाद, राजकोट, सूरत, वडोदरा, जामनगर, भावनगर, गांधीनगर और जूनागढ़ में साल के अंत तक यानी 31 दिसंबर 2021 की रात तक नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। नाइट कर्फ्यू की टाइमिंग रात 1 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगी।

आधी रात तक खुलेंगे रेस्तरां
बता दें कि गुजरात सरकार ने 1 नवंबर से इन शहरों में नाइट कर्फ्यू लगाया था। दिवाली और छठ पूजा के बीच और कोरोना के मामलों की संख्या में गिरावट के कारण कर्फ्यू के घंटों में दो घंटे की कमी की गई थी। इसके बाद सरकार ने फिर 1 दिसंबर से 10 दिसंबर तक 10 और दिनों के लिए कर्फ्यू बढ़ा दिया। मौजूदा नाइट कर्फ्यू की पाबंदियों को लेकर बात करें तो इस दौरान, रेस्तरां आधी रात तक 75% लोगों के साथ खुले रह सकते हैं। सरकार ने आधी रात तक होम डिलीवरी और टेक-अवे सेवाओं की भी अनुमति दी है।

गुजरात में बढ़े ओमीक्रोन के मामले
सरकार ने नागरिकों से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि कोविड -19 के प्रसार को रोकने के लिए कोविड-19 निवारक उपायों का सख्ती से पालन किया जाए क्योंकि राज्य में ओमीक्रोन के मामले बढ़ रहे हैं। गुजरात में रविवार को कोरोनावायरस के ओमीक्रोन वेरिएंट के चार नए मामले पाए गए, जिससे राज्य में ओमीक्रोन वेरिएंट से संक्रमित लोगों की संख्या 11 हो गई है।

रविवार को जो लोग ओमीक्रोन पॉजिटिव पाए गए उन्होंने हाल फिलहाल में विदेश यात्रा की थी। इनमें एक एक 45 वर्षीय एनआरआई और एक किशोर लड़का शामिल है जो यूके से आया था, इसके अलावा सूरत की एक महिला भी ओमीक्रोन पॉजिटिव पाई गई है जो हाल ही में दुबई गई थी और एक तंजानिया का नागरिक नए वेरिएंट का शिकार पाया गया है।

पूरे देश की बात करें तो सोमवार तक ओमीक्रोन वेरिएंट के कम से कम 170 मामलों सामने आए हैं। केरल, कर्नाटक, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में सोमवार को नए मामले सामने आए। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने संसद को बताया कि सरकार विशेषज्ञों के साथ रोजाना स्थिति पर नजर रखे हुए है। उन्होंने कहा, “अगर वायरस फैलता है तो सरकार ने स्थिति से निपटने के लिए कदम उठाए हैं।

14 वर्षीय किशोर का शव मिलने से लोंगो में मचा हड़कंप

14 वर्षीय किशोर का शव मिलने से लोंगो में मचा हड़कंप

लखनऊ : चिनहट थाना क्षेत्र में एक लापता 14 वर्षीय किशोर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि थाने पर दिनेश बाजपेई पुत्र स्वर्गीय भागीरथ वाजपेई निवासी कंचनपुर मटियारी ने सूचना दी कि उनका बेटा प्रशांत बाजपेई और कृष्णा 14 दिसंबर को गायब हो गया था जिसकी गुमशुदगी थाने पर दर्ज कराई गई थी।

आज उसका शव इंदिरा नहर में मिला है। इस सूचना पर उप निरीक्षक मोहम्मद आरिफ मौके पर पहुंचे उन्होंने बताया कि मृतक प्रशांत अपने कुछ दोस्तों के साथ चिनहट थाना क्षेत्र में स्थित इंदिरा नहर में नहाने के लिए गया था जिसकी नहाते समय डूबने से मृत्यु हो गई। उसका शव आज मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक कक्षा छह का छात्र था मृतक के पिता प्राइवेट नौकरी करते हैं। बच्चे की मौत से उसके घर में कोहराम मचा हुआ है। 

सड़क दुर्घटना में महिला मजदूर की हुई मौत, पढ़िये पूरी खबर.....

सड़क दुर्घटना में महिला मजदूर की हुई मौत, पढ़िये पूरी खबर.....

रुड़की : लंढौरा मंगलौर मार्ग पर एक तेज रफ्तार बाइक ने महिला मजदूर को टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। अस्पताल ले जाते हुए महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। चालक बाइक को मौके पर छोड़ फरार हो गया। लंढौरा मंगलौर मार्ग पर एक प्लास्टिक के गोदाम में मजदूरी करने वाली महिला भोजन अवकाश के लिए अपने घर जा रही थी। जैसे ही वह गोदाम से बाहर निकली तभी तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक बाइक को मौके पर छोड़ मौके से फरार हो गया। घायल को एक स्थानीय चिकित्सालय में पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे गंभीर अवस्था में देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। रुड़की ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर शहर चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने घटना की जानकारी जुटाई। शव को कब्जे में लेकर पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने बताया कि महिला की शिनाख्त शम्मो 50 पत्नी असगर अली निवासी पीर वाली गली मोहल्ला पठानपुरा मंगलौर के रूप में हुई है। 

शर्मनाक घटना : भाभी प्रेमी के साथ बना रही थी संबंध, देवर ने रंगेहाथ पकड़ा

शर्मनाक घटना : भाभी प्रेमी के साथ बना रही थी संबंध, देवर ने रंगेहाथ पकड़ा

घटना उत्तर प्रदेश के संभल जिले से सामने आ रही है जहाँ रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर कलयूगी भाभी ने अवैध संबंध के बीच आड़े आ रहे देवर की हत्या कर दी।

आरोपी महिला के मुताबिक कुछ दिन पहले वह अपने प्रेमी के साथ अवैध संबंध बना रही थी। तभी उसका सगा देवर मौके पर पहुंच गया और दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इसके बाद महिला ने अपने आशिक के साथ मिलकर दुपट्टे से गला घोंटकर देवर की हत्या कर दी। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिला और उसके आशिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
आरोपी महिला के मुताबिक कुछ दिन पहले वह अपने प्रेमी के साथ अवैध संबंध बना रही थी। तभी उसका सगा देवर मौके पर पहुंच गया और दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इसके बाद महिला ने अपने आशिक के साथ मिलकर दुपट्टे से गला घोंटकर देवर की हत्या कर दी। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिला और उसके आशिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

SP ने किया खुलासा
मामला संभल जिले के बनिया ठेर थाना क्षेत्र के जनेटा गांव का है। संभल जिले के एसपी चक्रेश मिश्राने बताया कि 15 दिसंबर को थाना क्षेत्र के जनेटा गांव के जंगल में सरसो के खेत के एक युवक का शव बरामद हुआ था। जिसकी शिनाख्त जनेटा गांव के मुस्तफा के तौर पर हुई थी। मृतक मुस्तफा के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने युवक की हत्या के मामले का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इस अंधे कत्ल के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच और और सर्विलांस की टीमों को लगाया गया था।


एसपी चक्रेश मिश्रा ने आगे बताया कि पुलिस की तफ्तीश में मृतक युवक मुस्तफा की भाभी मुस्कान का गांव के ही एक युवक से अवैध संबंध होने की जानकारी सामने आई थी। जिसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर मृतक की भाभी मुस्कान और उसके प्रेमी सैफ अली से कड़ाई से पूंछतांछ की तो पूरा मामला खुल गया। मुस्कान ने अपने सगे देवर मुस्तफा की हत्या का जुर्म कबूल कर लिया जिसके बाद पुलिस ने मुस्कान और उसके आशिक सैफ अली को गिरफ्तार कर लिया।


सगे देवर की हत्या के आरोप में गिरफ्तार आरोपी महिला मुस्कान ने पुलिस को बताया कि उसके अपने प्रेमी सैफ अली से अवैध संबंध थे। 14 दिसंबर को घर में अपने प्रेमी के साथ अवैध संबंध बनाए जाने के दौरान मुस्तफा ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया था, रंगे हाथ पकड़े जाने के बाद मुस्तफा ने उसे जमकर खरी खोटी सुनाई थी।


इसी दौरान बदनामी के डर से उसने अपने प्रेमी की मदद से मुस्तफा का गला अपने दुपट्टे से घोंट दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मुस्तफा की हत्या को अंजाम देने के बाद अपने प्रेमी की मदद से मुस्तफा का शव रात के अंधेरे में जंगल में सरसो के खेत में फेंक दिया। फिलहाल पुलिस युवक की हत्या की आरोपी महिला और उसके प्रेमी को जेल भेजे जाने के कानूनी कार्रवाई कर रही है।

 

बड़ी खबर : पाकिस्तानी नाव से 77 किलो हेरोइन के साथ 6 तस्करों को किया गया गिरफ्तार..

बड़ी खबर : पाकिस्तानी नाव से 77 किलो हेरोइन के साथ 6 तस्करों को किया गया गिरफ्तार..

अहमदाबाद : पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। छह चालक दल के सदस्यों के साथ एक पाकिस्तानी मछली पकडऩे वाली नाव और लगभग 400 करोड़ रुपये की 77 किलोग्राम हेरोइन ले जा रही थी, जिसे गुजरात तट से भारतीय जल क्षेत्र में पकड़ा गया था। अधिकारियों ने आज इस बात की जानकारी दी है।


उन्होंने बताया है कि भारतीय तटरक्षक बल और गुजरात आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) के संयुक्त अभियान में बीती रात को मादक पदार्थ जब्त किया गया।


गुजरात के रक्षा पीआरओ ने एक ट्वीट में कहा कि तटरक्षक बल ने राज्य एटीएस के साथ एक संयुक्त अभियान मंत पाकिस्तानी मछली पकडऩे वाली नाव अल हुसैनी को भारतीय जल क्षेत्र में छह चालक दल के सदस्यों के साथ पकड़ लिया। उन्होंने ट्वीट में कहा, लगभग 400 करोड़ रुपये की 77 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई।


नाव को आगे की जांच के लिए गुजरात के कच्छ जिले के जखाऊ तट पर लाया गया था।
इस साल अप्रैल में, तटरक्षक बल और एटीएस ने इसी तरह का ऑपरेशन किया था और कच्छ में जखाउ तट के पास भारतीय जल क्षेत्र से आठ पाकिस्तानी नागरिकों के साथ लगभग 150 करोड़ रुपये की 30 किलोग्राम हेरोइन ले जा रही एक नाव को पकड़ा था। पिछले महीने, एटीएस ने गुजरात के मोरबी जिले में एक निर्माणाधीन घर से लगभग 600 करोड़ रुपये की हेरोइन ड्रग की खेप जब्त की थी। एटीएस ने कहा था कि यह खेप पाकिस्तानी ड्रग डीलरों ने अरब सागर के रास्ते अपने भारतीय समकक्षों को भेजी थी।


इस साल सितंबर में, कच्छ के मुंद्रा बंदरगाह पर हेरोइन की सबसे बड़ी खेप बरामद की गई थी। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने दो कंटेनरों से लगभग 3,000 किलोग्राम दवा जब्त की थी। इसके बारे में माना जाता है कि यह हेरोइन अफगानिस्तान से आया है। इसकी कीमत करीब 21,000 करोड़ रुपये है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी थी।
 

अपनी मां की कोख या फिर कब्र में ही सुरक्षित रहती है लड़की :  सुसाइड नोट

अपनी मां की कोख या फिर कब्र में ही सुरक्षित रहती है लड़की : सुसाइड नोट

एक लड़की के साथ दुराचार करने वाले , उसे छेड़ने वाले , प्रताडित करने वाले बड़ा अच्छा महसूस करते हैं लेकिन उनकी इन हरकतों से उस लड़की ,महिला पर क्या असर पड़ता है इसके उन्हें और समाज को कोई अंदाज़ा नही रहता । चेन्नई से ऐसा ही एक मामला सामने आया है 

सैक्सुअल हैरेसमेंट और शोषण से तंग आकर एक 11वीं की एक छात्रा ने सुसाइड कर लिया। उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिससे पूरी आपबीती लिखी है। इस मामले में पॉक्सो एक्ट के तरह 21 साल के एक कॉलेज स्टूडेंट को अरेस्ट किया गया है। सुसाइड नोट में छात्रा ने लिखा है कि एक लड़की सिर्फ अपनी मां की कोख या फिर कब्र में ही सुरक्षित रहती है।

 

सुसाइड नोट में रिश्तेदारों और टीचर्स का जिक्र

छात्रा ने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि स्कूल सुरक्षित नहीं हैं। टीचर्स पर भी भरोसा नहीं किया जा सकता। मानसिक रूप से परेशान होने की वजह से मैं न पढ़ पा रही हूं और न ही सो पा रही हूं। हर मां-बाप को अपने बच्चों और लड़कों को सिखाना चाहिए कि लड़कियों का सम्मान करें। सुसाइड नोट के आखिर में छात्रा ने अपने रिश्तेदारों और टीचर का जिक्र करते हुए लिखा- और यौन उत्पीड़न बंद करो। जस्टिस फॉर मी।

आरोपी स्टूडेंट ने गुनाह कबूला

मामले में अरेस्ट कॉलेज स्टूडेंट ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस को दिए बयान में आरोपी ने बताया कि उसने छात्रा के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। वह पिछले दो हफ्ते से उसे परेशान कर रहा था। लगातार अश्लील और गंदे मैसेज भेजता था। आरोपी ने यह भी बताया कि 8 महीने पहले तक उन दोनों की बीच बहुत अच्छी दोस्ती थी।

तीन साल पहले हुई थी पहचान

पुलिस की जांच में पता चला है कि छात्रा और आरोपी लड़का दोनों एक ही स्कूल में थे। यहीं तीन साल पहले उनकी दोस्ती हुई थी। बाद में छात्रा गर्ल्स स्कूल चली गई, लेकिन इसके बाद दोनों इंस्टाग्राम पर दोस्त बन गए थे। सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं और लोगों ने भी तो छात्रा को प्रताड़ित नहीं किया था। 

प्रेमी संग भागी शादीशुदा महिला, कुछ महीनों बाद फिर लौटी पति के पास और करने लगी ऐसी ज़िद....

प्रेमी संग भागी शादीशुदा महिला, कुछ महीनों बाद फिर लौटी पति के पास और करने लगी ऐसी ज़िद....

गोरखपुर | उत्‍तर प्रदेश के गोरखपुर में एक शादीशुदा महिला अचानक एक दिन अपने पति को छोड़कर प्रेमीे के साथ चली गई। कुछ महीने प्रेमी के साथ रहने के बाद अब वह लौट आई है और पति के साथ रहने की जिद पर अड़ी है। यहीं नहीं, उसने प्रेमी के खिलाफ नशे में रखकर प्रताड़ित करने और धमकी देने की तहरीर भी पुलिस को दी है। हालांकि उसने यह तहरीर 28 नवंबर को दी दी थी जिस पर पुुुलिस ने आज तक कोई कार्रवाई नहीं की। उधर, महिला का एक रिश्तेदार सोशल मीडिया में तहरीर की कॉपी पोस्‍ट कर इस मामले में कार्रवाई के लिए गोरखपुर पुलिस से लगातार गुहार लगा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, पिपराइच इलाके के एक गांव की शादीशुदा महिला बीते 5 अगस्त 2021 को पति को छोड़ गांव के ही रहने वाले अपने प्रेमी के साथ भाग गई। कई महीने उसके साथ रहने के बाद अब महिला लौट आई है। वह अपने पति के साथ रहना चाहती है। उसका आरोप है कि प्रेमी ने उसे कुछ खिलाकर पिलाकर उसके दिमाग को भ्रमित कर दिया और साथ लेता गया। वह उसे अपने घर पर अक्सर नशे की हालत में रखता था और प्रताड़ित करता था।

म​हिला की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक अब उसका दिमाग ठीक हो गया है और वह पति के साथ ही रहना चाहती है। महिला प्रेमी को छोड़कर अपने पति के पास आ गई है, लेकिन प्रेमी उसे धमकी दे रहा है। लिहाजा, पुलिस को दी तहरीर में महिला ने कहा है कि वह हर हाल में अब पति के साथ ही रहेेगी। उसने प्रेमी पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है।

पुलिस बोली-मामला जानकारी में नहीं
हैरान करने वाली बात यह है कि महिला और उसका रिश्‍तेदार जहां इस मामले में प्रेमी के खिलाफ तहरीर दिए जाने की बात कह रहे हैं वहीं पुलिस इस मामले की जानकारी होने से ही इंकार कर रही है। पिपराइच के थाना प्रभारी मधुप मिश्रा ने कहा कि फिलहाल मामला संज्ञान में नहीं है। यदि इस तरह की शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी।

 

LOCKDOWN BREAKING : 14 जनवरी तक देश में फिर लगा राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन, प्रधानमंत्री ने की लॉकडाउन की घोषणा

LOCKDOWN BREAKING : 14 जनवरी तक देश में फिर लगा राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन, प्रधानमंत्री ने की लॉकडाउन की घोषणा

नई दिल्ली | कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन ने दुनिया के कई देशों की चिंता बढ़ा दी है. ब्रिटेन सरकार कोरोना वायरस के नये स्वरूप ओमीक्रोन के प्रसार की गति को थामने के लिए क्रिसमस के बाद दो सप्ताह के लॉकडाउन की योजना बना रही है. मीडिया में शनिवार को प्रकाशित रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी है. तो वहीं नीदरलैंड की सरकार ने राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की घोषणा कर दी है और क्रिसमस लॉकडाउन के तहत 14 जनवरी तक सख्त दिशानिर्देश के तहत स्कूल-कॉलेज-रेस्टोरेंट सबको बंद करने का ऐलान किया है.

पीएम ने किया सख्त लॉकडाउन का ऐलान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नीदरलैंड के पीएम मार्क रूट ने देश में राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की है. वहीं द टाइम्स के अनुसार, ब्रिटेन में भी लॉकडाउन लगाने की तैयारी चल रही है. सख्त नियम तैयार किए जा रहे हैं, जिसमें कामकाज के अपवाद को छोड़कर बंद कमरे के अंदर बैठक करने पर प्रतिबंध और पब और रेस्तरां को आउटडोर सर्विस तक सीमित करने की योजना शामिल है

 

शर्मनाक घटना : देवर ने किया भाभी से दुष्कर्म

शर्मनाक घटना : देवर ने किया भाभी से दुष्कर्म

रुड़की : देवर ने भाई की गैरमौजूदगी में भाभी के साथ दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी दी। कोर्ट के आदेश पर नामजद आरोपी के खिलाफ पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। लंढौरा क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर कहा कि उसका विवाह करीब 6 वर्ष पूर्व लंढौरा क्षेत्र के ही एक युवक के साथ हुआ था। उसका आरोप है कि उसका देवर शादी के समय से ही उस पर बुरी नियत रखता था। मौका मिलने पर वह उसके साथ अश्लील हरकतें करता था। जिसकी वह कई बार अपने पति तथा अन्य परिजनों से शिकायत कर चुकी थी। लेकिन परिजन उसे समझा-बुझाकर शांत कर देते थे। कुछ दिनों के लिए आरोपी चाल चलन ठीक कर लेता था। लेकिन उसके बाद फिर से वही हरकतें शुरू कर देता था।

पीडि़ता का कहना है कि उसका पति मजदूर है। 18 नवंबर की सुबह करीब 3 बजे उसका पति मजदूरी के लिए गया। पति की गैरमौजूदगी में देवर ने दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। जब उसका पति काम से लौटा तो उसने पूरी घटना अपने पति तथा अन्य ससुराल वालों को बताई। पुलिस में शिकायत करने की बात कही। इस पर उसके ससुराल वालों ने उसे एक कमरे में बंद कर दिया। पीडि़ता का कहना है कि किसी प्रकार वह कमरे से निकली तथा अपने परिजनों के पास पहुंची। पुलिस के मुकदमा दर्ज नहीं करने पर कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। इंस्पेक्टर अमर चंद शर्मा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर नामजद आरोपी नाजिम के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है 

बड़ी खबर : पुलिस कस्टडी से फरार को मुठभेड़ में पैर में गोली मारी.....

बड़ी खबर : पुलिस कस्टडी से फरार को मुठभेड़ में पैर में गोली मारी.....

जौनपुर : चोरी की साजिश रचते समय गिरफ्तार पेशी के लिए अदालत ले जाते वक्त अभिरक्षा से हथकड़ी सहित जीप से कूदकर फरार चोरी का आरोपित रविवार की सुबह मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे 14 घंटे के भीतर दोबारा गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी भागने में सफल हो गया। मुठभेड़ स्थल से बाइक, तमंचा, कारतूस व खोखा बरामद हुआ है। उसका बीएचयू ट्रामा सेंटर में उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार शनिवार की भोर में चंदवक थाना पुलिस ने लोहराखोर बाजार के पास से चोरी की साजिश रचते समय सचिन यादव निवासी मझिली व अजीत उर्फ गोरख कुमार निवासी बजरंग नगर अइलिया को गिरफ्तार किया था। मुकदमा दर्ज कर चालान करने के बाद पुलिस दोनों को अदालत में पेश करने के लिए सरकारी जीप से लेकर जा रही थी। जफराबाद रेलवे स्टेशन के समीप स्थित क्रासिग का फाटक बंद होने के कारण पुलिस कर्मियों ने जीप रोक दी। लघुशंका करने के बहाने उतरे दोनों आरोपित हथकड़ी समेत भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर सचिन को तो दबोच लिया, कितु अजीत फरार हो गया।

पुलिस महकमे में खलबली मच गई। रविवार की सुबह थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह सहयोगियों के साथ गश्त को निकले थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि फरार आरोपित अपने साथी संग बाइक से हरिहरपुर से देवलासपुर की तरफ जा रहा है। पुलिस टीम ने अंडरपास के पास घेराबंदी कर ली। छावनी नाला पर पुलिस से घिरता देख अजीत ने गोली चला दी। पुलिस ने जवाबी फायरिग की। पैर में गोली लगने से अजीत साथी सहित बाइक लेकर गिर पड़ा। अजीत को पुलिस ने दबोच लिया जबकि उसका साथी भाग गया। अजीत को पुलिस सीएचसी डोभी ले गई। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बीएचयू रेफर कर दिया। 

BIG NEWS : विनाशकारी तूफान से 75 लोगों की मौत, लाखो लोग हुए बेघर...

BIG NEWS : विनाशकारी तूफान से 75 लोगों की मौत, लाखो लोग हुए बेघर...

मनीला : फिलीपींस में आए विनाशकारी 'रायÓ तूफान से कम से कम 75 लोगों की मौत हो गई है। फिलीपींस के दक्षिण और मध्य प्रांत में आये 195 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आए विनाशकारी तूफान से प्रभावित करीब तीन लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है।
क्षेत्र के हवाई सर्वेक्षण में व्यापाक स्तर पर क्षति देखी गई है। इसके अलावा कई क्षेत्र से संचार संपर्क कट गया है। देश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बोहोल के गवर्नर आर्थर याप ने आज बताया कि वह तूफान के बाद क्षेत्र के 48 मेयरों में से आधे से भी कम के साथ संपर्क स्थापित हो पाया हैं। प्रभावित इलाकों में तलाश और बचाव कार्यों में मदद के लिए हजारों सैनिकों, तटरक्षक बल और दमकल कर्मियों को लगाया गया है।

बड़ी खबर : कर्ज में डूबे किसान ने पत्नी की हत्या करने के बाद खुद भी कर लिया आत्महत्या

बड़ी खबर : कर्ज में डूबे किसान ने पत्नी की हत्या करने के बाद खुद भी कर लिया आत्महत्या

इटावा : उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में 33 वर्षीय एक किसान ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी (एसएचओ) सुधीर कुमार ने बताया कि किसान रजनीश कुमार दुबे ने शनिवार को जसवंतनगर थाना क्षेत्र के नगला नरिया गांव में अपनी 25 वर्षीय पत्नी कंचन की पहले घर में हत्या कर दी और फिर खुद भी जहरीला पदार्थ खा लिया।
वह बैंक का कर्ज चुकाने के लिए संघर्ष कर रहा था। दुबे को सेफई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।


एसएचओ ने कहा कि ग्रामीणों के अनुसार, दुबे ने एक बैंक से कर्ज लिया था और उसे चुकाने के लिए अपनी जमीन का एक हिस्सा भी बेच दिया था।
ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि कर्ज को लेकर किसान काफी तनाव में था।
 

मुख्यमंत्री दिवंगत पत्रकारों के जीवन से जुडी इस पुस्तक का 20 को करेंगे विमोचन ...

मुख्यमंत्री दिवंगत पत्रकारों के जीवन से जुडी इस पुस्तक का 20 को करेंगे विमोचन ...

भोपाल : मप्र में कोरोना के दौरान लगभग 100 से अधिक पत्रकार दिवंगत हो गए । सभी दिवंगत पत्रकारों के जीवन और उनके योगदान पर आधारित एक पुस्तक " बिछड़े कई बारी-बारी " लिखी गई है । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 20 दिसम्बर कि दोपहर 12 बजे मप्र विधानसभा के मानसरोवर सभागृह में इसका विमोचन करेंगे।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता स्पीकर गिरीश गौतम करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ और संसदीय कार्यमंत्री नरोत्तम मिश्रा मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के सूत्रधार रवीन्द्र जैन ने बताया कि पुस्तक का संपादन प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार देव श्रीमाली ने किया है।

इस पुस्तक में प्रदेशभर के दिवंगत पत्रकारों का पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान और उनके जीवन के बारे में विस्तार से जानकारी देने की कोशिश की गई है। कोरोना काल में दिवंगत हुए पत्रकारों को यह पुस्तक सच्ची श्रद्धांजलि भी है। कार्यक्रम में दिवंगत पत्रकारों के परिजनों को भी आमंत्रित किया गया है।

 हमारे फोन सुने जा रहे हैं , सीएम खुद उसकी रिकॉर्डिंग सुनते हैं  : अखिलेश

हमारे फोन सुने जा रहे हैं , सीएम खुद उसकी रिकॉर्डिंग सुनते हैं : अखिलेश

समाजवादी पार्टी से जुड़े फाइनेंसरो के आवास पर शनिवार को आयकर विभाग ने छापेमारी की करवाई की। इसे लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में पलटवार किया है।

उन्होंने कहा कि इनकम टैक्स विभाग का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्हें डर लग रहा है कि कहीं यूपी में सपा की सरकार न बन जाए, इसलिए वे इनका इस्तेमाल कर रहे हैं। अखिलेश ने कहा कि हमारे फोन टेप हो रहे हैं। हमारे फोन सुने जा रहे हैं। सीएम खुद उसकी रिकॉर्डिंग सुनते हैं। जब-जब चुनाव होते हैं, भाजपा फोन रिकॉर्ड करती है। समाजवादी पार्टी के नेताओं के फोन टेप किए जा रहे हैं।

अखिलेश ने ये भी कहा कि अगर समाजवादी सरकार बनी तो 3 महीने के अंदर जातीय जनगणना कराएंगे। सरकार बदलते ही अधिकारी भी बदलेंगे। जो इधर बुलडोजर चला रहे हैं, उधर भी बुलडोजर चलाएंगे। ये कहते हैं कि 24 घंटे काम कर रहे हैं। जो सोते नहीं, वे क्या काम करेंगे। अखिलेश के साथ प्रेस कान्फ्रेंस में मऊ के राजीव राय भी मौजूद थे।

राजीव राय बोले- मुझसे पूछा जिनसे आपकी बात हुई वो कौन हैं

प्रेस कान्फ्रेंस में मौजूद सपा प्रवक्ता राजीव राय ने कहा कि इनकम टैक्स अधिकारियों ने मुझसे पूछा कि अनिल कुमार पांडेय कौन है, जिनसे आप बात कर रहे थे। वे मेरे फिजियोथेरेपिस्ट हैं। सवाल ये है कि उन्हें कैसे पता कि मैं उनसे बात करता हूं। इससे साफ है कि वे हमारे फोन सुनते हैं। मेरा गुनाह ये था कि मैंने कोरोना काल में छात्रों की मदद की। अधिकारी मुझसे पूछते रहे कि आप इतने पैसे कहां से लाते हो।

छापे मारकर बता दिया कि उनकी सरकार जाने वाली है

अखिलेश ने कहा भाजपा को पूरा भरोसा है कि वे सरकार में नहीं लौट रहे हैं। छापे मारकर ये बता दिया कि यूपी में अनुपयोगी सरकार हटने वाली है। लखीमपुर जैसी घटना, हाथरस की बेटी के साथ क्रूरता, युवाओं के साथ छल, पेपर लीक ये सब अनुपयोगी सरकार की देन है। गोरखपुर में व्यापारी की हत्या हो गई। ये सरकार खाद नहीं दे पा रही है। खाद की बोरियों से 5 किलो खाद चोरी हो रही है। कोरोना के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि बीमारी से ज्यादा जरूरी है कि यूपी की अनुपयोगी सरकार को हटाना। ये भी कहा कि सच लिखने वाले पत्रकार सरकार के रडार पर हैं। सच दिखाने वालों पर छापे पड़ रहे हैं।

योगी सरकार बचेगी नहीं, बर्बाद कर दिया यूपी को

भाजपा भी कांग्रेस के रास्ते पर जा रही है। वहीं, रास्ते अपना रही है, जो कांग्रेस अपनाती थी। जिस तरह का माहौल यूपी में है, योगी सरकार बचेगी नहीं। जनता ने मन बना लिया है। इनसे ज्यादा अनुपयोगी कोई नहीं हो सकता। इन्होंने यूपी को बर्बाद कर दिया। गृह राज्य मंत्री टेनी पर जो आरोप लगे हैं क्या ये केंद्र सरकार को नहीं पता। उन पर ऊंगली उठ रही है, उनका नाम जांच में सामने आ गया है तो उन्हें क्यों बचाया जा रहा है।

मेरे जाने के बाद सीएम हाउस को गंगाजल से धोया था

अखिलेश ने कहा कि इनकी मानसिकता इसी बात से समझी जा सकती है कि मेरे जाने के बाद सीएम हाउस को गंगाजल से धोया गया था। मुलायम सिंह यादव सीएम से मिलने गए थे। हमने उनको मना किया। लेकिन वह गए। उन्होंने आग्रह किया था जब तक रहने का जुगाड़ न हो जाए उनको रहने दिया जाए। लेकिन उनके निकलते ही इन्होंने साइन कर आदेश जारी कर दिया।

 

बड़ी खबर : राजधानी के हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग ने की 20 करोड़ की ड्रग्स जब्त

बड़ी खबर : राजधानी के हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग ने की 20 करोड़ की ड्रग्स जब्त

जयपुर |  राजस्थान में जयपुर हवाई अड्डे पर रविवार सुबह कस्टम विभाग को बड़ी कामयाबी मिली है। कस्टम विभाग ने करीब 20 करोड़ रुपए का ड्रग्स जब्त किया है। बताया जा रहा है कि महिला यूएई से लौटी है। वह अपने बैग में ड्रग्स छुपाकर ला रही थी। महिला जब एयरपोर्ट पर उतरी तो वह घबराई हुई लग रही थी।

कस्टम विभाग और पुलिस को महिला पर शक हुआ। दोनों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए महिला की तलाशी ली, जिसमें ड्रग्स बरामद हुआ। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ड्रग्स दो किलो के आसपास है। शुरुआती जांच में इसे हेरोइन होने का अंदाजा है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 20 करोड़ आंकी जा रही है । कस्टम विभाग ड्रग्स की जांच में जुटा है।