BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
BIG BREAKING : कोर्ट ने सुनाई बस ड्राईवर को 190 वर्ष कैद की सजा, ड्राईवर की वजह से 22 यात्री जले थे जिन्दा, फैसले से लोग हुए हैरान

BIG BREAKING : कोर्ट ने सुनाई बस ड्राईवर को 190 वर्ष कैद की सजा, ड्राईवर की वजह से 22 यात्री जले थे जिन्दा, फैसले से लोग हुए हैरान

पन्ना | मध्यप्रदेश के पन्ना में 6 साल पहले हुए बस हादसे 22 यात्री जिंदा जल गए थे. कोर्ट ने बस ड्राइवर को दोषी पाया है. अपर सत्र न्यायाधीश आरपी सोनकर ने बस के ड्राइवर शमसुद्दीन (47 वर्ष) को 190 साल की कैद की सजा सुनाई है. ड्राइवर को हर काउंट पर 10-10 साल की अलग-अलग सजा सुनाई गई है. साथ ही कोर्ट ने बस मालिक ज्ञानेंद्र पांडेय को भी दोषी पाया है. उसे भी कोर्ट ने 10 साल कारावास की सजा सुनाई है. ड्राइवर शमसुद्दीन को IPC की धारा 304 के भाग-2 के तहत दोषी पाया गया है. लंबी सुनावाई के बाद अब फैसला आया है. ड्राइवर और बस मालिक दोनों सतना जिले के रहने वाले हैं.

यह बस हादसा 4 मई 2015 को मंडला में नेशनल हाइवे पर पांडव फॉल के पास हुआ था. अनूप ट्रैवल्स की बस MP 19P 0533, बीस फीट नीचे गिरकर पलट गई थी. 32 सीटों वाली बस छतरपुर से करीब 12 बजकर 40 मिनट पर रवाना हुई थी. एक घंटे के बाद बस पन्ना जिले में पांडव फॉल के पास एक पुल पर पहुंची, जहां ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया. इसके बाद बस करीब आठ फीट नीचे खाई में गिर गई. खाई में गिरने के बाद उसमें आग लग गई और 22 यात्री जिंदा जल गए थे.

इतनी लंबी चली सुनवाई
गौरतलब है कि बस मालिक ज्ञानेंद्र पांडेय और ड्राइवर शमसुद्दीन उर्फ जगदम्बे के खिलाफ IPC की धारा 279, 304ए, 338, 304/2 और 287 तथा मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 182, 183, 184 और 191 के तहत पुलिस ने अपराध दर्ज किया था. 6 साल चली लंबी सुनवाई के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है.

 

नशे में धुत थाना प्रभारी और एएसआई ने बाजार में किया हंगामा, लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

नशे में धुत थाना प्रभारी और एएसआई ने बाजार में किया हंगामा, लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

झाबुआ , झाबुआ में पुलिसकर्मियों ने नशे में जमकर हंगामा किया। शनिवार शाम 7 बजे के आसपास थाना प्रभारी अनिल बामनिया और एएसआई अजीत सिंह ने खूब हंगामा किया। दोनों नशे में थे और बाजार में लोगों को बेवजह पीट रहे थे। उन्होंने पहले तो लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इससे गुस्से में आए लोगों ने भी टीआई की पिटाई कर दी। बाद में दोनों को सस्पेंड कर दिया गया है।
मामला जिले के रायपुरिया का है। बामनिया ने कुछ बाइकसवारों को बेवजह थप्पड़ जड़ दिए। लोगों ने गुस्से में टीआई के साथ ही एएसआई को भी पिटा। पुलिस वाले किसी तरह टीआई को लेकर थाने पहुंचे तो वहां भी लोग आ गए। उनका आरोप था कि पुलिसकर्मियों ने शराब पी रखी है और नशे में लोगों पर अपना रौब झाड़ रहे हैं। लोगों ने थाना घेर रखा था। भीड़ नारेबाजी करने लगी और स्क्क को बुलाने की मांग पर अड़ गई। एएसपी एएस वास्कले और पेटलावद एसडीओपी सोनू डाबर रात को ही थाने पहुंचे। लोगों ने उन्हें बताया कि टीआई कुछ पुलिस वालों के साथ बाजार में थे। बस स्टैंड और फुटपाथ पर सब्जी की दुकान लगाने वालों से मारपीट करने लगे। सामान बिखर गया। एसपी आशुतोष गुप्ता ने बामनिया और अजीतसिंह को सस्पेंड कर दिया।
वहीं झाबुआ जैसा ही मामला छतरपुर में भी सामने आया। पुलिस आरक्षक गणेश अहिरवार ने छत्रसाल चौराहे पर शराबखोरी के बाद खूब हंगामा किया। उसने दुकानदारों से अभद्रता की। शराब के नशे में आरक्षक ने सड़क किनारे ठेले और दुकान लगाने वालों को हड़काया। कई लोग तो ठेला छोड़कर भाग खड़े हुए। शराबी आरक्षक पुलिस लाइन में पदस्थ है, जिसका नाम गणेश अहिरवार है। पूर्व में भी वह शराब और नशे की हालत में सस्पेंड हो चुका है। मंदिर के पुजारी उमेश ने बताया कि मंदिर की पूजा करने जा रहा थे तभी उसने टोका और गाली-गलौज करने लगा और गर्दन पकड़ ली। नशे में उसने आसपास के दुकानदारों को भी परेशान किया और अंडे के ठेले के नीचे लेट गया जिसे तमाशबीन लोग देखते रहे। स्थानीय लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को कॉल किया टैब कहीं जाकर सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचे और उसे उठाकर घर भेज दिया।

 

कु्त्तों के झुंड ने बच्ची को नौंच डाला, मानव अधिकार आयोग ने नगर निगम-स्वास्थ्य विभाग से मांगा जवाब

कु्त्तों के झुंड ने बच्ची को नौंच डाला, मानव अधिकार आयोग ने नगर निगम-स्वास्थ्य विभाग से मांगा जवाब

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बागसेवनियां के अंजलि विहार फेस-2 में तीन साल की मासूम बच्ची पर पांच आवारा कुत्तों की तरफ से किए गए हमले पर मध्य प्रदेश मानव अधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है. कुत्तों ने बच्ची को बुरी तरह नोंचने दिया था. ये घटना बीते शनिवार की शाम की है.
बच्ची के पिता उपरोक्त कवर्ड कैम्पस के एक निर्माणाधीन मकान में मजदूरी करते हैं. बच्ची पास ही खेल रही थी. तभी आवारा कुत्तों के एक झुंड ने बच्ची पर अचानक हमला कर उसे बुरी तरह नोंच डाला. बच्ची को सिर, कान और हाथ में गहरे जख्म हुए हैं और शरीर में कई जगह चोट भी लगी है.
फिलहाल बच्ची का अस्पताल में इलाज जारी है. इस गंभीर मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने नगर निगम आयुक्त भोपाल और जिला प्रशासन भोपाल के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से अगले सात दिन में इस घटना पर जवाब मांगा है. आयोग की ओर से नगर निगम और आयुक्त भोपाल को इन बिन्दुओं पर विस्तृत जानकारी देने को कहा गया है-
• एनीमल बर्थ कन्ट्रोल (डाग्स) नियम 2001 के तहत की गई कार्यवाही की जानकारी.
• वर्ष 2021 में कितने आवारा कुत्तों को स्टरलाईज्ड किया गया? इसकी वार्डवार जानकारी दें.
• कितने रैबिड आवारा कुत्तों को शहर की सडकों से बाहर किया गया? इसकी भी वार्डवार जानकारी दें.
• एनीमल बर्थ कन्ट्रोल (डाग्स) नियम के तहत मानिटरिंग कमिटी की मासिक बैठकों की कॉपी.
• आवारा कुत्तों के काटने की घटनाओं का वार्डवार विवरण और प्रत्येक घटना पर निगम द्वारा की गई कार्यवाही की जानकारी.
• वर्तमान घटना में पीडित बच्ची के पिता को दी गई क्षतिपूर्ति राशि की.
• वर्तमान घटना में पीडित बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट की कापी.

 

मुख्यमंत्री का बड़ा एलान: 500 स्क्वायर फीट वाले घरों पर नहीं लगेगा प्रॉपर्टी टैक्स

मुख्यमंत्री का बड़ा एलान: 500 स्क्वायर फीट वाले घरों पर नहीं लगेगा प्रॉपर्टी टैक्स

मुंबई में बीएमसी चुनाव के मद्देनजर मुंबई वासियों को महाराष्ट्र सरकार ने नए साल के मौके पर एक बड़ा तोहफा दिया है. मुंबई में 500 स्क्वायर फीट वाले घरों का अब प्रॉपर्टी टैक्स नहीं लगेगा. शनिवार को महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने नए साल के मौके पर यह एलान किया.

Read Also:- कोरोना अपडेट 1 जनवरी : साल के पहले दिन प्रदेश में रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़ जिले में हुआ कोरोना विस्फोट, मिले 250 से अधिक मरीज, देखें जिलेवार आंकड़े
राजनीति के जानकारों की मानें तो महाराष्ट्र सरकार की तरफ से लिया गया यह फैसला मुंबई में होने वाले बीएमसी चुनाव को देखते हुए लिया गया है और इससे चुनाव के वक्त शिवसेना को भारी फायदा भी मिल सकता है.
साल 2017 में जब बीएमसी के चुनाव हुए थे तो शिवसेना ने लोगों से यह वादा किया था कि अगर फिर से वह चुनाव जीते तो 500 स्क्वायर फुट वाले घरों का प्रॉपर्टी टैक्स माफ किया जाएगा. उसके बाद से ये सवाल उठाए जा रहे थे कि शिवसेना ने अपना वादा पूरा नहीं किया है, लेकिन आज जब इसका एलान किया गया तो शिवसेना की तरफ से कहा गया कि शिवसेना जो वादा करती है, वह पूरा करती है.
फिलहाल 500 स्क्वायर फीट वाले घरों का अगर प्रॉपर्टी टैक्स माफ किया जाता है तो इससे मुंबई के करीब 16 लाख परिवारों को फायदा होगा. शायद यही वजह है कि शिवसेना ने साल 2017 में जो वादा किया था अब फिर उसे ठीक चुनाव के पहले पूरा करने की बात कर रही है ताकि बीएमसी चुनाव के वक्त शिवसेना को इसका फिर फायदा मिल सके.
लेकिन सवाल यह है कि मौजूदा वक्त में महाराष्ट्र सरकार में एनसीपी और कांग्रेस भी शामिल हैं तो क्या इसका फायदा बीएमसी चुनाव में इन दोनों पार्टियों को भी होगा यह सोचने वाली बात है.

 

नए साल के मौके पर थाने के सामने चल रहा था सेक्स रैकेट, क्राइम ब्रांच ने किया चार महिलाओं को गिरफ्तार

नए साल के मौके पर थाने के सामने चल रहा था सेक्स रैकेट, क्राइम ब्रांच ने किया चार महिलाओं को गिरफ्तार

नए साल के मौके पर ग्वालियर पुलिस ने सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। अश्लीलता का यह खेल पड़ाव थाने से लगे एक गेस्ट हाउस में चल रहा था। पुलिस ने यहां से चार युवतियों और एक पुरुष को पकड़ा गया है। पुलिस ने गेस्ट हाउस के कमरों से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। साथ ही महिलाओं की बुकिंग करने वाले मैनेजर को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पकड़े गए लोगों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है ताकि इस रैकेट के और रैकेट से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटा सके। वहीं गेस्ट हाउस मालिक की भी तलाश जारी है।

Read Also:- कोरोना अपडेट 1 जनवरी : साल के पहले दिन प्रदेश में रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़ जिले में हुआ कोरोना विस्फोट, मिले 250 से अधिक मरीज, देखें जिलेवार आंकड़े


थाने के सामने चल रहा था खेल
क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि थाने से चंद कदमों की दूरी पर बने गेस्ट हाउस में देह व्यापार का खेल चल रहा है। इस सूचना पर क्राइम ब्रांच ने सादा कपड़ों में एक पुलिसकर्मी को गेस्ट हाउस भेजा। यहां लड़की की मांग करने पर मैनेजर ने उसे कई लड़कियों की फोटो दिखाई गईं। इनका रेट 1000 रुपए से लेकर 5000 रुपए तक बताया गया। मामला फिक्स होते ही पुलिसकर्मी ने अधिकारियों को इशारा कर दिया और छापा मार दिया गया। पुलिस की दबिश देख मालिक भाग निकला। पता चला है कि गेस्ट हाउस मालिक देह व्यापार से हुई कमाई का आधा हिस्सा खुद रखता था बाकी लड़कियों और उनके दलालों को दे देता था।

Read Also:- खुशखबरी.. खुशखबरी.. खुशखबरी : नए साल में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने गैस सिलेंडर के कीमतों में की 102.50 रुपए की कटौती


मैनेजर के भी गिरफ्तार होने की सूचना
क्राइम ब्रांच ने मौके से 4 लड़कियों और 1 पुरुष को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया शख्स गेस्ट हाउस का मैनेजर रवि धाकड़ बताया जा रहा है। फिलहाल क्राइम ब्रांच रवि से पूछताछ कर रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। साथ ही इस बात का भी पता किया जा रहा है कि इस रैकेट में पकड़ी गई युवतियों और महिलाओं को किस तरह इस काले कारोबार में लाया गया था। इस मामले को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश दंडोतिया का कहना है कि नववर्ष को लेकर यह अश्लीलता का खेल चल रहा था।


 

बड़ी खबर : दो एएसआई को रिश्वत लेते किया गया गिरफ्तार

बड़ी खबर : दो एएसआई को रिश्वत लेते किया गया गिरफ्तार

सतना/शिवपुरी : हादसे के बाद जब्त दोपहिया वाहन को छोडऩे के नाम पर तीन हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़े गए थाना बदेरा के एएसआई चंद्रमणि त्रिपाठी निवासी रीवा को चार साल की सजा सुनाई गई है।

उधर, पांच हजार की घूस लेने वाले शिवपुरी के पिछोर थाने में रहे पूर्व एएसआई कप्तान सिंह राणा को पांच साल की सजा सुनाई गई है।  

शर्मनाक घटना : लड़की से गैंगरेप करने वाले दो आरोपी को किया गया गिरफ्तार

शर्मनाक घटना : लड़की से गैंगरेप करने वाले दो आरोपी को किया गया गिरफ्तार

महू : जिले के महू में 14 वर्षीय मूक-बधिर लड़की के साथ कथित रूप से गैंगरेप करने के आरोप में 60 वर्षीय एक व्यक्ति सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। किशनगंज पुलिस थाना निरीक्षक अरुण सोलंकी ने बताया कि मामले की जानकारी मंगलवार को तब पता चली जब एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने इस लड़की को अस्वस्थ्य देख उसकी जांच कराई। लड़की ने सांकेतिक भाषा में रेप की जानकारी दी।  

गजब की खबर : भारत में नए साल के दिन 33 हजार से अधिक कंडोम का हुआ ऑनलाइन आर्डर, Zomato के संस्थापक ने ट्विट कर किया बड़ा खुलासा

गजब की खबर : भारत में नए साल के दिन 33 हजार से अधिक कंडोम का हुआ ऑनलाइन आर्डर, Zomato के संस्थापक ने ट्विट कर किया बड़ा खुलासा

नई दिल्ली | कोरोना महामारी के बीच पूरी दुनिया नए साल का जश्न मना रही है। नए साल की पूर्व संध्या पर भारतीयों ने भी अपने तरीके से नए साल 2022 का स्वागत किया। हालांकि इस दौरान ऑनलाइन डिलीवरी प्लेटफॉर्म को स्नैक्स, ड्रिंक और यहां तक ​​कि कंडोम के लिए बड़े पैमाने पर ऑर्डर मिले। इसको लेकर Zomato के संस्थापक ने बड़े दिलचस्प आंकड़े साझा किए हैं।

एक ग्राहक ने एक बार में ऑर्डर किए 80 कंडोम
Zomato के संस्थापक दीपिंदर गोयल ने एक ट्वीट में कहा कि पहले ग्रोफर्स के नाम से जानी जाने वाली ऑनलाइन ग्रॉसरी डिलीवरी फर्म ब्लिंकिट (Blinkit) पर 31 दिसंबर की रात को 33,440 कंडोम के ऑर्डर दिए गए। गोयल ने खुलासा किया कि एक ग्राहक ने तो एक बार में 80 कंडोम ऑर्डर किए। बता दें कि Zomato ऑनलाइन डिलीवरी प्लेटफॉर्म Blinkit में एक बड़ी निवेशक है।

स्नैक्स की भी हुई जमकर खरीददारी
Zomato के संस्थापक ने कहा कि भारत में ग्राहकों ने नए साल की पूर्व संध्या पर ब्लिंकिट पर 1.3 लाख लीटर सोडा, 43,000 कैन एयरेटेड ड्रिंक, 7,000 पैकेट नाचोस, 4,884 जार डिप्स, 6,712 टब आइस क्रीम और 28,240 पैक इंस्टेंट पॉपकॉर्न का ऑर्डर दिया। किराना डिलीवरी प्लेटफॉर्म ब्लिंकिट पर 11,943 आइस पैक का भी ऑर्डर दिया गया। गोयल ने कहा, "उम्मीद है कि कोई घायल नहीं हुआ होगा, और यह (बर्फ) केवल ड्रिंक के लिए होगी।"

10,000 सेल्फ-टेस्ट किट भी डिलीवर किए
गोयल ने कहा कि केवल नए साल की पूर्व संध्या पर प्राप्त ऑर्डर की संख्या इतनी ज्यादा थी जिसे ब्लिंकिट आमतौर पर दो सप्ताह में भेज पाती। उन्होंने कहा कि ब्लिंकिट ने कोविड-19 के लिए 10,000 सेल्फ-टेस्ट किट भी डिलीवर किए। उन्होंने लिखा, "सभी लोग पार्टी सुरक्षित तरीके से करें।" भारत और दुनिया भर में नए साल का जश्न कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट की छाया में हुआ। कई लोगों ने इस अवसर को घर के अंदर मनाने का फैसला किया।

Zomato और Swiggy की भी बल्ले-बल्ले
फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म Zomato और Swiggy को भी नए साल की पूर्व संध्या पर रिकॉर्ड संख्या में ऑर्डर मिले। 31 दिसंबर की शाम 7.13 बजे तक Zomato को प्रति मिनट 7,100 ऑर्डर मिल रहे थे। स्विगी को प्रति मिनट 9,000 से अधिक ऑर्डर मिले। पिछले नए साल की पूर्व संध्या पर, जोमैटो को प्रति मिनट 4,000 ऑर्डर मिले थे, जबकि स्विगी को 5,000 ऑर्डर मिले थे।

सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

 बीकापुर-अयोध्या : हैदरगंज थाना क्षेत्र के रामपुर अहिरौली गांव में सड़क हादसे के दौरान नाबालिग दो सगे भाइयों की मौत हो गई। निर्माणाधीन प्रधानमंत्री सड़क पर गिट्टी ढुलाई कर रहे ट्रैक्टर की चपेट में आने से दोनों भाइयों की मौत हो गई। दोनों भाइयों की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। इधर, मौका पाकर चालक घटनास्थल से फरार हो गया। हैदरगंज थाना क्षेत्र की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया है।

अहिरौली गांव में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क का निर्माण हो रहा है। इस दौरान सड़क से गुजर रहे बाइक सवार दो सगे भाई सचिन कुमार (19) व रवि कुमार (17) पुत्र स्व. रामचंद्र मिश्रा निवासी ग्राम मऊ बिछिया थाना हैदरगंज वहां से गुजर रहे थे। तभी ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और बाइक सवार उसकी चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रवासियों का जमावड़ा लग गया और इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी गई। उधर, घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष हैदरगंज राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

पहाड़ दरकने से 20-25 लोग दबे, 3 मजदूरों के शव निकाले

पहाड़ दरकने से 20-25 लोग दबे, 3 मजदूरों के शव निकाले

भिवानी : हरियाणा के भिवानी जिले के तोशाम एरिया में शनिवार सुबह 8:30 बजे खनन के दौरान पहाड़ दरक गया, जिसमें 20 से 25 लोग दब गए। फिलहाल तीन मजदूरों के शव निकाले गए हैं। पहाड़ दरकने से गिरे सैकड़ों टन वजनी पत्थरों के नीचे कई पोकलेन मशीनें, ट्रक और अन्य वाहन भी दब गए। वहीं पहाड़ का जो हिस्सा गिरा है उसमें तीन बड़े पत्थर हैं, जिन्हें हटाने में दिक्कत आ रही है। पुलिस और प्रशासन ने मीडिया के घटनास्थल पर जाने पर पाबंदी लगा दी है।

NGT की रोक के कारण तोशाम के डाडम एरिया में खनन कार्य पर रोक थी। शुक्रवार को ही यहां रोक हटने के बाद खनन कार्य शुरू हुआ था। शनिवार सुबह 8:30 बजे खनन के दौरान पूरा पहाड़ दर गया और उसके नीचे करीब 20 से ज्यादा लोग नीचे दब गए। साथ ही मौके पर मौजूद ढुलाई के लिए खड़े वाहन और खनन के लिए इस्तेमाल की जा रही मशीनें भी दब गईं।

सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू करवाया। तीन लोगों के शव मलबे के नीचे से निकाले जा चुके हैं। पहाड़ दरकने से गिरे मलबे में कई हजार टन के तीन बड़े-बड़े पत्थर हैं। इन पत्थरों को हटाने के लिए प्रशासन की टीम के पास बड़ी मशीनें नहीं हैं। जो यहां मशीनें उपलब्ध भी हैं उनकी क्षमता इतनी नहीं है कि इन पत्थरों को हटाना तो दूर हिला भी सकें। यदि इन्हें ब्लास्ट कर तोड़ा जाता है तो फिर नीचे दबा व्यक्ति यदि जिंदा भी होगा तो उसके बचने की गुंजाइश भी खत्म हो जाएगी। प्रशासनिक टीम के पास अभी इस समस्या से निपटने का कोई उपाय नहीं है।
 

1001 शंख के नाद से गूंज उठा बाबा काशी विश्वनाथ धाम

1001 शंख के नाद से गूंज उठा बाबा काशी विश्वनाथ धाम

वाराणसी: देवाधिदेव की नगरी काशी आधुनिकता के साथ कदमताल करती नजर आती है तो परंपराओं की निभाती है। शहर बनारस का यह अंदाज नए साल पर श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में भी नजर आया। भोर से ही दर्शन-पूजन की कतार तो दोपहर के साथ एक साथ 1001 शंख के नाद से पूरा परिसर गूंज उठा। इसमें काशी के साथ ही समस्त उत्तर प्रदेश और अरुणाचल, मणिपुर, त्रिपुरा तक के बटुक व विद्वानों ने शंख ध्वनि की।

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम का नव्य-भव्य स्वरूप का लोकार्पण के अवसर पर माहपर्यंत श्रीकाशी विश्वनाथ धाम यात्रा के तहत विविध आयोजन किए जा रहे हैं। इसमें इसकी प्रयागराज के उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) की ओर से विश्व रिकार्ड के उद्देश्य से 1001 शंखनाद का आयोजन किया जा रहा है। इसमें पश्चिम मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र भी सहभागी है। शंखनाद के इस अनूठे सामूहिक आयोजन में प्रतिभागियों को 1000 रुपये और प्रशस्ति पत्र दिए जा रहे हैं। इसके लिए शंखवादकों से आनलाइन आवेदन मंगाए गए थे।
 

BIG BREAKING : आयकर विभाग ने एक और इत्र कारोबारी के निवास पर मारा छापा, नोट गिनने की मशीन लेकर पहुंचे अधिकारी

BIG BREAKING : आयकर विभाग ने एक और इत्र कारोबारी के निवास पर मारा छापा, नोट गिनने की मशीन लेकर पहुंचे अधिकारी

कन्नौज | पीयूष जैन के घर से करोड़ों के कैश मिलने के बाद आयकर विभाग की टीम को कन्नौज में ही एक अन्य इत्र कारोबारी के घर से खजाना मिल सकता है | कन्नौज में इत्र कारोबारी मोहम्मद याकूब मलिक के घर पर आयकर विभाग की टीम छापेमारी कर रही है और फिलहाल 4 सदस्य के साथ टीम कैश गिनने की मशीन लेकर मलिक मियां के आवास पर पहुंची है | यहां बताना जरूरी है कि मलिक मियां का देहांत तीन साल पहले हो गया है और अब उनका सारा कारोबार बेटा मोहम्मद याकूब मलिक संभालते हैं |

इधर, आयकर विभाग की टीम ने 2 गाड़ियों से मोहम्मद याकूब मलिक के भाई मोहसिन के घर लखनऊ भी पहुंची थी | इत्र व्यापारी मोहमद याकूब मलिक के भाई मोहसिन के घर पर पहुंची इनकम टैक्स की टीम को देख आस-पास हड़कंप मच गया | इनकम टैक्स की टीमों ने इत्र कारोबारी मोहम्मद याकूब मलिक के छोटे भाई मोहम्मद मोहसिन मलिक के घर पर छापेमारी की | मोहसिन मलिक लखनऊ के हजरतगंज प्राग नारायण रोड पर रहते हैं |

कन्नौज में आयकर विभाग की टीम को कैश गिनने की मशीन मोहम्मद याकूब के घर पर ले जाते हुए देखा गया है | माना जा रहा है कि याकूब के घर से आयकर विभाग ने पैसों की बरामदगी की है | फिलहाल नोटों की गिनती पूरी होने के बाद ही पता चल पाएगा कि आखिर याकूब के घर से आयकर विभाग को कितना खजाना हाथ लगता है | फिलहाल, याकूब के घर नोट गिनने की अभी एक ही मशीन गई है | एचडीएफसी बैंक से मलिक मियां के आवास पर नोट गिनने की मशीन पहुंचाई गई है | अब देखने वाली बात होगी कि मोहम्मद याकूब के घर से आयकर विभाग को क्या-क्या मिलता है |

बता दें कि याकूब मलिक के छोटे भाई हैं मोहम्मद मोहसिन | मलिक इत्र का मुख्य कारोबार मोहम्मद मलिक के दोनों बेटे देखते हैं | बड़ा बेटा मुंबई में कारोबार देखता है और छोटा बेटा फैजान कन्नौज में इत्र के कारोबार की देखभाल करता है | फैजान के ससुराली भी कानपुर में इत्र के कारोबार से जुड़े बताए जा रहे हैं |

इधर, समाजवादी पार्टी के एमएलसी और इत्र कारोबारी पुष्पराज जैन उर्फ पंपी जैन के कन्नौज स्थित घर से लेकर अलग-अलग ठिकानों पर कल से ही आयकर विभाग की छापेमारी जारी है | इत्र कारोबारी पीयूष जैन पर शिकंजा कसने के बाद अब आयकर विभाग की टीम ने पुष्पराज जैन पर एक्शन लिया है | आईटी विभाग की यह छापेमारी कन्नौज, कानपुर, नोएडा, हाथरस से लेकर मुंबई तक जारी है |

 भीषण सड़क हादसा : ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार भाईयों की हुई मौत

भीषण सड़क हादसा : ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार भाईयों की हुई मौत

बीकापुर-अयोध्या : हैदरगंज थाना क्षेत्र के रामपुर अहिरौली गांव में सड़क हादसे के दौरान नाबालिग दो सगे भाइयों की मौत हो गई। निर्माणाधीन प्रधानमंत्री सड़क पर गिट्टी ढुलाई कर रहे ट्रैक्टर की चपेट में आने से दोनों भाइयों की मौत हो गई। दोनों भाइयों की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। इधर, मौका पाकर चालक घटनास्थल से फरार हो गया। हैदरगंज थाना क्षेत्र की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया है।


अहिरौली गांव में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क का निर्माण हो रहा है। इस दौरान सड़क से गुजर रहे बाइक सवार दो सगे भाई सचिन कुमार (19) व रवि कुमार (17) पुत्र स्व. रामचंद्र मिश्रा निवासी ग्राम मऊ बिछिया थाना हैदरगंज वहां से गुजर रहे थे। तभी ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और बाइक सवार उसकी चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रवासियों का जमावड़ा लग गया और इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी गई। उधर, घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष हैदरगंज राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
 

बड़ी खबर : 45 दिनों तक बंधक बनाकर रखे 13 मजदूर सकुशल लौटे घर

बड़ी खबर : 45 दिनों तक बंधक बनाकर रखे 13 मजदूर सकुशल लौटे घर

कवर्धा : महाराष्ट्र के सोलापुर में 45 दिनों तक ठेकेदार ने मजदूरों को बंधक बनाकर रखा था। बंधक बनाए गए 13 मजदूर सकुशल अपने घर लौटे है। मामले की जांच में महाराष्ट्र पुलिस जुटी हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, एक ठेकेदार ने गांव में रहने वाले कुछ लोगो को काम दिलाने के बहाने अपने साथ महाराष्ट्र ले गया था। ठेकेदार ने मजदूरों को मिर्ची तोड़ाई का झांसा देकर अपने साथ ले गया। वो भी इसके जाल में फंस गये। लेकिन वहा उनसे भारी लोडिंग का काम कराया जाता था न खाना देते न मेहताना। करीब 13 मजदूरों बंधक बनाकर रखा था।

सभी कुकदूर थाना के पंडरीपानी निवासी हैं। सभी बैगा मजदूर है। मजदूरों ने इस बात की शिकायत पुलिस से की जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने पुलिस की एक टीम को तुंरत भेजा। जिसके बाद पुलिस ने मौके में पहुंचकर सभी को बंधक मजदूरो सकुशल उनके घर पहुंचाया। अब महाराष्ट्र पुलिस इस मामले की जांच करेगी। 

CG NEWS : पत्नी के रहते  हुये पति ने रचाई दूसरी शादी, जानिये क्या है पूरा मामला...

CG NEWS : पत्नी के रहते हुये पति ने रचाई दूसरी शादी, जानिये क्या है पूरा मामला...

काशीपुर : विवाहिता ने पति पर दूसरी शादी करने और तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मीपुर पट्टी निवासी रुकइया पुत्री रहमान ने पुलिस को तहरीर दी। कहा बीती 18 अगस्त 2020 को उसका निकाह लक्ष्मीपुर पट्टी निवासी इमरान पुत्र उस्मान के साथ हुआ था। निकाह के कुछ समय बाद ही दहेज को लेकर उसका पति झगड़ा करने लगा।

इसके चलते वह अपने घर आ गई। आरोप है उसके पति ने 22 दिसंबर 2021 को दूसरा निकाह कर लिया है। जो कानूनी रूप से अपराध है। आरोप लगाया बीती 24 दिसंबर 2021 को उसका पति घर आया और उसको तीन बार तलाक तलाक कहकर चला गया। इस दौरान उसके परिजन भी वहां मौजूद थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ तीन तलाक का केस दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपी की तलाश कर रही है। 

अज्ञात कारणों के चलते युवक ने लगाई फांसी, पढ़िये पूरी खबर...

अज्ञात कारणों के चलते युवक ने लगाई फांसी, पढ़िये पूरी खबर...

उरई : थाना कैलिया ग्राम बेड़ा में बीती रात्रि अज्ञात कारणों के चलते एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीबन लीला को समाप्त कर लिया है। जैसे ही उक्त घटना की सूचना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंच गई और आत्म हत्या के कारणों में जुट गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बेड़ा निबासी जुगराज पुत्र ग्याप्रसाद कुशबाहा उम्र करीब 27 बर्ष ने दिनांक 30 दिसम्बर 2021 को अज्ञात कारणों के चलते अपने खेत पर खड़े नीम के पेड़ में फांसी का फंदा बनाते हुए उसमें झूल गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। जब ग्रामबासी वहां से गुजरे और उन्होंने यह मंजर देखा तो उनके होश उड़ गए और आनन फानन में मृतक के परिवारीजन एवं पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर परिवारीजन व पुलिस मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों के सहयोग से मृतक युवक के शव को नीचे उतरवाया और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

 बाइक बैरियर के एंगल से टकराई युवक की मौके पर हुई मौत, पढ़िये पूरी खबर...

बाइक बैरियर के एंगल से टकराई युवक की मौके पर हुई मौत, पढ़िये पूरी खबर...

मऊ : मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा के पुरानी रेलवे क्रॉसिंग के पास सड़क पर लगे बैरियर के एंगल से टकराकर 36 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना बृहस्पतिवार की रात 10 बजे हुई जब मृतक बाइक से अपने घर जा रहे थे। जानकारी के अनुसार रानीपुर थाना क्षेत्र के शमशाबाद गांव निवासी अजीत प्रताप सिंह 36 वर्ष पुत्र शशि प्रकाश सिंह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे निर्माण की कार्यदाई संस्था में ठेकेदार थे।

वह बृहस्पतिवार की रात निर्माण के लिए बने प्लांट से अपना हिसाब किताब कर बाइक से घर जा रहे थे। मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा के शहीद चैराहा से मात्र 50 मीटर दक्षिण पुरानी रेलवे क्रॉसिंग पर रेल विभाग द्वारा लोहे का एंगल लगाकर रास्ता बंद कर दिया गया है। चिरैयाकोट की तरफ से आ रहे अजीत की बाइक वहां सड़क में एक बड़े गड्ढा में उछलकर अनियंत्रित हो गई और सीधे लोहे के एंगल से टकरा गई। दुर्घटना में अजीत को सिर में गंभीर चोटे आई।

मौके पर मौजूद लोगों की सूचना पर पुलिस पहले सीएचसी ले गई लेकिन बाद में उन्हें आजमगढ़ स्थित एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। वहां पहुंचने तक युवक की मौत हो चुकी थी। अजीत प्रताप सिंह का परिवार जनपद मुख्यालय पर रहता है और वह प्रतिदिन ठेके के कार्य से जमुई गॉव स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेस प्लांट पर आते थे। किसे पता था कि नया साल इस परिवार के लिए मुसीबतों का पहाड़ लेकर आएगा। अजीत प्रताप सिंह तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। छोटे भाई अखंड प्रताप सिंह भाजपा के के नेता है। क्षेत्र में इस परिवार का काफी रुतबा है। अजीत की मौत से परिवार पर विपत्तियों का पहाड़ टूट गया है। मृतक के अभी दो अबोध बच्चे है। परिवार के लोगों का रो कर बुरा हाल है। 

नए साल पर रेलवे यात्रियों को बड़ा तोहफा,1 जनवरी से मिलेगी ये नई सुविधा...

नए साल पर रेलवे यात्रियों को बड़ा तोहफा,1 जनवरी से मिलेगी ये नई सुविधा...

नई दिल्ली : रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। यात्रियों को नए साल पर रेलवे बड़ी राहत देने जा रहा है। रेलवे के नए नियम के मुताबिक, 1 जनवरी से आप बिना रिजर्वेशन के भी ट्रेनों में सफर कर सकेंगे। रेलवे ने 1 जनवरी 2021 से 20 जनरल डिब्बों में अनारक्षित टिकट पर सफर करने की इजाजत देने का फैसला किया है। यानी 1 जनवरी 2022 से आप अनारक्षित टिकट पर सफर कर सकेंगे। राष्ट्रीय ट्रांसपोर्टर ने हाल ही में घोषणा की कि वह अगले महीने से अनारक्षित टिकटों के माध्यम से यात्रियों के लिए सामान्य डिब्बों में यात्रा फिर से शुरू करेगा। भारतीय रेलवे 1 जनवरी, 2022 से 20 ट्रेनों में सामान्य टिकट की सुविधा फिर से शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है।


इन ट्रेनों में बिना रिजर्वेशन कर सकेंगे सफर

इससे पहले रेलवे ने राजस्थान के विभिन्न शहरों से चलने वाली 13 ट्रेनों के लिए सामान्य टिकट की सुविधा शुरू करने की घोषणा की थी। उत्तर रेलवे ने जींद, रोहतक, सोनीपत, कुरुक्षेत्र, मेरठ सिटी, खुर्जा, अलीगढ़, बरेली, नजीबाबाद, कोटद्वार, मुरादाबाद और संभल हातिम सराय के बीच कई अनारक्षित विशेष ट्रेनों की भी घोषणा की थी।
 

लड़की ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर रची साजिश प्रोफेसर का रेता गला, पढ़िये पूरी खबर...

लड़की ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर रची साजिश प्रोफेसर का रेता गला, पढ़िये पूरी खबर...

नई दिल्ली : चेन्नई की पुलिस ने शहर की एक 26 वर्षीय पीएचडी छात्रा और उसके प्रेमी को एक प्रोफेसर की छुरा घोंपकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। लड़की ने आरोप लगाए कि शादी करने के लिए प्रोफेसर उसे परेशान कर रहा था। पुलिस ने कहा कि आरोपी कपल जे देसाप्रिया और एस अरुण पांडियन (27) ने पीडि़त के सेंथिल (43) का गला काट दिया और उसपर कई बार चाकू से हमला किया। अपराध गुरुवार दोपहर करीब 1.30 बजे केलमबक्कम में देसाप्रिया के कॉलेज के पास हुआ। केलमबक्कम पुलिस थाने के एक पुलिस अधिकारी ने कहा, चश्मदीदों ने दकपल को पकड़ लिया और हमें तुरंत सूचित किया। उन्होंने कहा, प्रारंभिक जांच समाप्त हो गई है। हम आज उन्हें रिमांड पर लेने के लिए मजिस्ट्रेट के पास ले जा रहे हैं।


दोनों के खिलाफ धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
मृतक सेंथिल चेन्नई से सटे चेंगलपट्टू जिले के अंतर्गत आने वाले कट्टनकुलथुर के एक प्रमुख कॉलेज में भौतिकी विभाग के शिक्षक में कार्यरत थे। उसकी शादी भी हो चुकी थी।
पुलिस ने बताया कि प्रोफेसर और देसप्रिया एक-दूसरे को स्नातक के दिनों से जानते थे। सेंथिल अपनी पत्नी को छोडऩे का वादा करके उससे शादी करने के लिए उसका पीछा करता रहा। आरोपी देसप्रिया ओल्ड महाबलीपुरम रोड स्थित कलावक्कम के एक निजी कॉलेज में फिजिक्स की डॉक्टरेट की छात्रा है। अन्य आरोपी पांडियन कट्टनकुलथुर के एक विश्वविद्यालय में रिसर्च स्कॉलर हैं।
 

बड़ी खबर : गन्ने के खेत में अज्ञात महिला का शव मिलने से लोंगो में मचा हडकंप

बड़ी खबर : गन्ने के खेत में अज्ञात महिला का शव मिलने से लोंगो में मचा हडकंप

संभल : उत्तर प्रदेश के संभल जिले में गन्ने के खेत में एक अज्ञात महिला का नग्न शरीर मिला हैं, जिसपर कई चोटों के निशान हैं। पुलिस ने कहा कि शव को एक बोरे में रखा गया था और महिला की हत्या संभवत: कहीं और की गई, फिर उसे मूसापुर गांव में खेत में फेंक दिया गया।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ताकि पता लगाया जा सके कि उसका यौन शोषण हुआ या नहीं।


अतिरिक्त एसपी, आलोक कुमार जायसवाल ने कहा, शरीर पर कई चोटों के निशान थे। ऐसा लगता है कि उसकी मौत सिर में चोट लगने से हुई है। महिला को एक अलग जगह पर मार दिया गया और फिर आरोपी ने उसके शरीर को यहां फेंक दिया। हमने प्राथमिकी दर्ज की है। हत्या के लिए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके अलावा, उसकी पहचान स्थापित करने की कोशिश जारी है।