BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
राष्ट्रपति कोविंद भारत के मित्र देश में ,  रमना काली मंदिर का 17 को करेंगे उद्धघाटन  ...

राष्ट्रपति कोविंद भारत के मित्र देश में , रमना काली मंदिर का 17 को करेंगे उद्धघाटन ...

नई दिल्ली : राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद गुरुवार को ढाका में मुक्तिन संग्राम सेनानियों- मुक्ति जोद्धाओं से मिलेंगे। बांग्लादेश की तीन दिन की यात्रा संपन्न करने से पहले कोविंद ढाका में रमना काली मंदिर का उद्घाटन भी करेंगे । 1971 के मुक्ति संग्राम के दौरान पाकिस्ताानी सेना ने इसे नष्ट् कर दिया था।

कोविंद बंगलादेश के लोगों के अलावा वहां रह रहे भारतीय समुदाय से भी मिलेंगे। कल शाम आमंत्रित अतिथि के रूप में बंगलादेश की संसद को संबोधित करते हुए कोविंद ने कहा कि भारत ने हमेशा बंगलादेश के साथ मित्रता को सर्वोच्चि प्राथमिकता दी है।

कोविंद ने बंगलादेश की आजादी के स्व्र्ण जयंती समारोहों और बंगबंधु शेख मुजीबुर्रहमान के जन्मैशती समारोह में भाग लिया। दोनों देशों के बीच 50 वर्ष की मित्रता का उल्लेख करते हुए कोविंद ने कहा कि यह मैत्री असाधारण चुनौतियों के दौर में शुरू हुई थी और इस संबंध को और प्रगाढ़ करने का समय आ गया है।

राष्ट्रीपति कोविंद बांग्लादेश के 50वें विजय दिवस समारोह में भाग लेने के लिए वहां के राष्ट्रपति के नियंत्रण पर ढाका गये हैं। उन्होंने बांग्लादेश की स्वमतंत्रता के लिए भारतीय सैनिकों और मुक्ति वाहि‍नी के जवानों के बलिदान का स्मरण किया। 

 

भीषण सड़क हादसा : टे्रक्टर की ट्रॉली पलटी दो दर्जन लोग हुवे घायल, पढ़िये पूरी खबर.....

भीषण सड़क हादसा : टे्रक्टर की ट्रॉली पलटी दो दर्जन लोग हुवे घायल, पढ़िये पूरी खबर.....

सीहोर : जिले में एक टैक्टर-ट्रॉली के पलटने से उसमें सवार दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। इनमें से तीन की हालत गंभीर है। पुलिस के अनुसार, नसरुल्लागंज थाना क्षेत्र में देवास जिले के अमेली गनौरा गांव की महिलाएं ट्रैक्टर ट्रॉली से देव दर्शन के लिए जा रही थीं तभी नसरु ल्लागंज के बोरखेड़ा के समीप वाहन पलट गया। इस घटना में दो दर्जन से अधिक महिलाएं घायल हो गई।  

दर्दनाक सड़क हादसा : कार हादसे में तीन भाइयों समेत 4 की हुई की मौत...

दर्दनाक सड़क हादसा : कार हादसे में तीन भाइयों समेत 4 की हुई की मौत...

चंदौली : उत्तर प्रदेश में चंदौली जिले के बबुरी क्षेत्र में एक कार के अनियंत्रित होकर नहर में गिरने से उसमे सवार चार युवकों की मृत्यु हो गई जिनमें तीन सगे भाई थे ।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार , पुलिस गश्ती दल को बीती देर रात भुड़कुड़ा गांव के पास सड़क किनारे नहर में एक कार डूबी दिखाई दी। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए कार का शीशा और गेट तोड़कर युवकों को निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


उन्होने बताया कि मृतकों की पहचान मिर्जापुर जिले के जमालपुर क्षेत्र में शेरवा गांव निवासी सुक्खू यादव, बलिराम प्रजापति, गंगा सागर और विद्यापति प्रजापति के तौर पर की गयी है।


अपर पुलिस अधीक्षक चिरंजीवी मुखर्जी ने बताया कि मिर्जापुर जिला निवासी चारों युवक कार से चंदौली की ओर आ रहे थे कि थाना क्षेत्र के भुड़कुड़ा गांव के पास उनकी कार असंतुलित होकर नहर में गिर गई। पानी में डूबने से चारों की मृत्यु हो गई।
मृतक के परिजनो के अनुसार बुधवार को इंद्रदेव के तीन पुत्र गंगासागर, विद्यासागर, बलराम अपने साथी सुक्खू यादव पुत्र जयमूरत यादव के साथ भाभी को छोडऩे के लिए रेवसा गांव कार से गए थे। भाभी को उनके मायके छोड़कर सभी रात 11 बजे कार से वापस लौट रहे थे। भुड़कुड़ा गांव के पास कार अनियंत्रित होकर पानी में चली गई।
 

बिल जमा नहीं करने पर निजी अस्पताल ने नहीं सौंपा शव ..

बिल जमा नहीं करने पर निजी अस्पताल ने नहीं सौंपा शव ..

जबलपुर : धनी की कुटिया न्यू रामनगर आधारताल निवासी महिला दुर्गेश चौहान (50) को सांस लेने में परेशानी के बाद महाकौशल अस्पताल में 11 दिसम्बर को भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उनके इलाज का बिल 47 हजार रुपये बकाया था। जब मृतका दुर्गेश की बेटी सीता और गीता ने शव मांगा, तो अस्पताल प्रबंधन ने बिल जमा करने के लिए कहा।

यह बात नोडल अधिकारी डॉ. दुबे और डॉ. हजारी को मिली, जिसके बाद वह अस्पताल पहुंचे और बच्चोंकी आर्थिक स्थिति के बारे में जानकारी लेकर अस्पताल प्रबंधन को बिल में छूट देने के लिए कहा। मृतका के पड़ोसी आरक्षक मोहम्मद खान ने कलेक्टर को केयर बाय कलेक्टर वाट्सएप नंबर पर मैसेज भेज दिया। कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने मामले में सीएमएचओ डॉ. रत्नेश कुरारिया को मैसेज भेज कर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने 47 हजार रुपए बिल में से 37 हजार रुपए कम कर लिए और दस हजार रुपए आरक्षक मोहम्मद खान ने अस्पताल में जमा करा दिए। बताया जा रहा है कि मृतका दुर्गेश चौहान के परिवार में उसकी दो बेटियां ही हैं, महिला मजदूरी करके अपनी बेटियों का जीवन-यापन कर रही थी।  

बड़ी खबर : राजस्व निरीक्षक को रिश्वत लेते रंगे हाथो किया गया गिरफ्तार....

बड़ी खबर : राजस्व निरीक्षक को रिश्वत लेते रंगे हाथो किया गया गिरफ्तार....

कटनी : कटनी में लोकायुक्त पुलिस टीम ने एक राजस्व निरीक्षक को छह हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार लोकायुक्त पुलिस टीम ने नगर निगम कटनी में पदस्थ राजस्व निरीक्षक राकेश श्रीवास्तव को छ: हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा। आरोपी ने भट्टा मोहल्ला निवासी सुरेश वंशकार से उनके माता-पिता के निधन के बाद दर्ज संपत्तिका बेटे के नाम हस्तांतरण करने के लिए छ: हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी।  

केमिकल के बिना फसल अच्छी नहीं होगी ये एक भ्रम है , प्राकृतिक खेती हमारा प्राचीन ज्ञान  : पीएम मोदी

केमिकल के बिना फसल अच्छी नहीं होगी ये एक भ्रम है , प्राकृतिक खेती हमारा प्राचीन ज्ञान : पीएम मोदी

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरूवार को कृषि और खाद्य प्रसंस्करण पर राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन के दौरान किसानों को संबोधित किया। गुजरात के आनंद में उन्होंने समापन सत्र के दौरान वीडियो कांफ्रेंस के जरिए पीएम ने किसानों से अपने मन की बात की है। उन्होंने इस शिखर सम्मेलन में प्राकृतिक खेती पर ध्यान केंद्रित किया और किसानों को प्राकृतिक खेती के तरीके अपनाने के लाभों के बारे में बताया 

प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा, खेती-किसानी के लिए आज का दिवस बहुत ही महत्वपूर्ण है। मैंने देशभर के किसान भाइयों से आग्रह किया था कि प्राकृतिक खेती के राष्ट्रीय सम्मेलन से जरूर जुड़ें। आज करीब-करीब 8 करोड़ किसान देश के हर कोने से टेक्नोलॉजी के माध्यम से हमारे साथ जुड़े हुए हैं।`

पीएम मोदी ने कहा कि खेती के साथ पशुपालन, मधुमक्खी पालन, मत्स्य पालन और सौर ऊर्जा, बायो फ्यूल जैसे आय के अनेक वैकल्पिक साधनों से किसानों को निरंतर जोड़ा जा रहा है। गांवों में भंडारण, कोल्ड चैन और फूड प्रोसेसिंग को बल देने के लिए लाखों करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। बीज से लेकर बाज़ार तक, किसान की आय को बढ़ाने के लिए एक के बाद एक अनेक कदम उठाए गए हैं। मिट्टी की जांच से लेकर सैकड़ों नए बीज तक हमारी सरकार ने काम किया है।

पीएम मोदी ने ये भी कहा, `किसान सम्मान निधि से लेकर लागत का डेढ़ गुणा एमएसपी करने तक और सिंचाई के सशक्त नेटवर्क से लेकर किसान रेल तक हमारी सरकार ने किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए अनेक कदम उठाए हैं।`

केमिकल और फर्टिलाइज़र के विकल्प पर भी कार्य करना ज़रुरी : मोदी 

नेचुरल फार्मिंग का जिक्र करके हुए पीएम मोदी ने कहा कि ये सही है कि केमिकल और फर्टिलाइज़र ने हरित क्रांति में अहम रोल निभाया है, लेकिन ये भी उतना ही सच है कि हमें इसके विकल्पों पर भी साथ ही साथ काम करते रहना होगा। बीज से लेकर मिट्टी तक सबका इलाज आप प्राकृतिक तरीके से कर सकते हैं। प्राकृतिक खेती खेती में न तो खाद पर खर्च करना है और ना ही कीटनाशक पर, इसमें सिंचाई की आवश्यकता भी कम होती है और बाढ़-सूखे से निपटने में ये सक्षम होती है।

प्राकृतक खेती आपकी आवश्कताओं को पूरा करने में सक्षम 

पीएम मोदी ने कहा, `चाहे कम सिंचाई वाली जमीन हो या फिर अधिक पानी वाली भूमि, प्राकृतिक खेती से किसान साल में कई फसलें ले सकता है। यही नहीं, जो गेहूं, धान, दाल की खेती में जो भी खेत से कचरा निकलता है, जो पराली निकलती है, इसमें उसका भी सदउपयोग किया जाता है। यानि, कम लागत ज्यादा मुनाफा. कृषि से जुड़े हमारे प्राचीन ज्ञान को हमें न सिर्फ फिर से सीखने की जरूरत है, बल्कि उसे आधुनिक समय के हिसाब में तराशने की भी जरूरत है।

इस दिशा में हमें नए सिरे से शोध करने होंगे, प्राचीन ज्ञान को आधुनिक वैज्ञानिक फ्रेम में डालना होगा। नया सीखने के साथ हमें उन गलतियों को भुलाना भी पड़ेगा जो खेती के तौर-तरीकों में आ गई है। जानकार ये बताते हैं कि खेत में आग लगाने से धरती अपनी उपजाऊ क्षमता खोती जाती है।

`पीएम मोदी ने कहा कि एक भ्रम ये भी पैदा हो गया है कि बिना केमिकल के फसल अच्छी नहीं होगी। जबकि सच्चाई इसके बिलकुल उलट है। पहले केमिकल नहीं होते थे, लेकिन फसल अच्छी होती थी। मानवता के विकास का, इतिहास इसका साक्षी है।

प्राकृतिक खेती को जनांदोलन बनाने आगे आयें 

पीएम ने इस मंच के जरिए देश की राज्य सरकारों से भी नेचुरल फार्मिंग से जुड़ने की अपील की है। अपने संबोधन में पीएम ने कहा कि आज वो देश के हर राज्य से, हर राज्य सरकार से ये आग्रह करते हैं कि वो सभी प्राकृतिक खेती को जन आंदोलन बनाने के लिए आगे आएं। इस अमृत महोत्सव में हर पंचायत का कम से कम एक गांव जरूर प्राकृतिक खेती से जुड़े।

पीएम मोदी के मुताबिक नेचुरल फार्मिंग से देश के देश के 80 प्रतिशत किसानों को सर्वाधिक फायदा होगा, जिनका काफी खर्च, केमिकल फर्टिलाइजर पर होता है। अगर वो प्राकृतिक खेती की तरफ मुड़ेंगे तो उनकी आर्थिक स्थिति और फसल दोनों बेहतर होगी।

इस शिखर सम्मेलन में आईसीएआर के केंद्रीय संस्थानों और राज्यों में कृषि विज्ञान केंद्रों और एटीएमए (कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध एजेंसी) नेटवर्क के माध्यम से 5 हजार से अधिक किसान उपस्थित रहे।
 

कैमिकल फैक्ट्री में हुआ भीषण विस्फोट , 4 की मृतु और 15 घायल , पढ़े पूरी खबर

कैमिकल फैक्ट्री में हुआ भीषण विस्फोट , 4 की मृतु और 15 घायल , पढ़े पूरी खबर

 गुजरात के पंचमहल से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। जहां एक कैमिकल फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया। फैक्ट्री में धमाके के बाद आग लग गई। इस घटना में 4 लोगों की मौत की खबर सामने आई है, वहीं 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक अभी तक आग पर काबू नहीं पाया गया है।

पंचमहल की एसपी लीना पाटिल ने कहा कि विस्फोट घोघंबा तालुका के रंजीतनगर गांव के पास स्थित गुजरात फ्लोरोकेमिकल्स लिमिटेड (जीएफएल) की केमिकल फैक्ट्री में सुबह करीब 10 बजे हुआ। मौके पर रेस्क्यू टीम पहुंच चुकी हैं और बचाव कार्य चल रहा है।

मौके पर पहुंचे अधिकारी ने बताया कि विस्फोट के बाद फैक्ट्री में आग लग गई। आग में घायल हुए 15 से ज्यादा लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में ले जाया गया। उनमें से कुछ को गंभीर चोटें आई हैं। पाटिल ने कहा कि इस केमिकल प्लांट में फंसे लोगों की तलाश की जा रही है।

बता दें, फ्लोरोकेमिकल्स लिमिटेड पिछले 30 साल से फ्लोरीन केमिकल फील्ड में काम कर रही है। कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, आधुनिक दुनिया की भौतिक आवश्यकताओं को पूरा करने वाले फ्लोरोपॉलीमर, फ्लोरोस्पेशलिटीज, रेफ्रिजरेंट्स में इस्तेमाल होने वाले केमिकल को फैक्ट्री में बनाया जाता है।
 

सुरक्षाबलों ने किया दो आतंकियों का सफाया, अभियान जारी

सुरक्षाबलों ने किया दो आतंकियों का सफाया, अभियान जारी

कुलगाम : दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के रेडवानी वाला इलाके में बुधवर देर रात से चल रही मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने अब तक दो आतंकियों का सफाया कर दिया है। उनकी पहचान की जा रही है। अभी जवान मोर्च पर हैं। अभियान जारी है।

इससे पहले बुधवार सुबह दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों ने आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के मोस्ट वांटेड दहशतगर्द फिरोज अहमद डार को मार गिराया। ए प्लस कैटगरी का यह आतंकी इलाके में 2017 से सक्रिय था और कई आतंकी वारदातों में शामिल था। मारे गए आतंकी के पास से एक एके राइफ ल, 3 मैगजीन और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है।

पुलिस ने बताया कि जिले के उजरामपथरी गांव में आतंकी की मौजूदगी की सूचना पर मंगलवार की देर रात इलाके की घेराबंदी कर सुरक्षा बलों की ओर से तलाशी अभियान चलाया गया।

आतंकी ने फायरिंग कर भागने की कोशिश की घेरा सख्त होने पर एक मकान में छिपे आतंकी ने फायरिंग कर भागने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षा बलों ने इसे नाकाम कर दिया। एसओपी का पालन करते हुए आतंकी को कई बार आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया लेकिन वह जवानों पर फायरिंग करता रहा। जवाबी कार्रवाई से शुरू हुई मुठभेड़ में उसे मार गिराने में सफलता मिली।
 

11 राज्यों में पहुंचा ओमिक्रॉन , जाने अब तक कुल कितने संक्रमित हुए ....

11 राज्यों में पहुंचा ओमिक्रॉन , जाने अब तक कुल कितने संक्रमित हुए ....

नई दिल्ली : देश में कोरोना का खतरनाक स्वरूप ओमिक्रॉन अब 11 राज्यों में फैल चुका है। बुधवार को ओमिक्रॉन स्वरूप के केरल में चार, महाराष्ट्र में चार, तेलंगाना में दो और पश्चिम बंगाल व तमिलनाडु में एक-एक नए मरीजों के साथ एक दिन में कुल 12 मरीजों की पुष्टि हुई। इसके साथ ही देश में कुल संक्रमितों की संख्या 73 हो गई है।

ओमिक्रॉन स्वरूप ने बुधवार को पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में भी दस्तक दे दी। बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में सात वर्षीय एक बच्चा ओमिक्रॉन से संक्रमित पाया गया। वह हाल ही में अबू धाबी से लौटा था। वहीं, तमिलनाडु में 47 वर्षीय व्यक्ति नाइजीरिया से अपने परिवार के छह लोगों के साथ आया है। उधर, तेलंगाना में भी बुधवार को दो विदेशी नागरिकों में ओमिक्रॉन का संक्रमण पाया गया।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निदेशक डॉ. जी श्रीनिवास राव ने कहा, बिना जोखिम वाले देशों से दो संक्रमित 23 वर्षीय पुरुष सोमालिया और 24 वर्षीय महिला केन्या से आई है। इसके साथ ही महाराष्ट्र में 32, राजस्थान में 17, दिल्ली में 6, कर्नाटक में 3, गुजरात में 4, केरल में 5, तेलंगाना में 2 और पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़ व तमिलनाडु में एक-एक संक्रमित हैं। 

नए वैरिएंट के कारण टीकाकरण में असमानता की स्थिति का खतरा 

कोरोना का ओमिक्रॉन वैरिएंट दुनिया के लिए नई समस्या बनकर तैयार हो रहा है। दुनिया की सबसे बड़ी अंतरराष्ट्रीय वैक्सीन मैत्री संस्था गावी ने कहा है कि ओमिक्रॉन स्वरूप असमानता की स्थिति पैदा कर सकता है। वायरस के नए स्वरूप से दुनिया के संपन्न देश फिर से टीकों का भंडारण कर रहे हैं और दान प्रक्रिया को रोक रहे हैं , जिससे विकासशील देशों में स्थिति विकट हो सकती है।

गावी के चीफ एक्जक्यूटिव डॉ. सेठ बर्कले ने कहा ओमिक्रॉन स्वरूप की दस्तक के बाद गावी को संपन्न देशों से होने वाले टीकों की आपूर्ति की व्यवस्था लड़खड़ा गई। ओमिक्रॉन की दस्तक के बाद कुछ देश दहशत में हैं। ऐसे में आर्थिक रूप से कमजोर देशों में टीकाकरण की व्यवस्था का बेपटरी होना तय है।

टीका दान करने से कतरा रहे देश...

डॉ. बर्कले ने कहा कि हम देख रहे हैं कि दानकर्ता अब टीका तेजी से दान देने में कतरा रहे हैं। संभव है कि वे अनिश्चितता के दौर के देखकर टीके की आपूर्ति करने से कतरा रहे हैं। सबसे बड़ी मुश्किल तब होगी जब वायरस के इस स्वरूप से बचने के लिए नए टीके की जरूरत होगी।
 

बेरहम माँ : मां ने अपनी ही दो बेटियों को 50 हजार रुपये में रखा गिरवी, जानिये क्या थी वजह...

बेरहम माँ : मां ने अपनी ही दो बेटियों को 50 हजार रुपये में रखा गिरवी, जानिये क्या थी वजह...

गोरखपुर : घटना बिहार के नरकटियागंज क्षेत्र से सामने आ रही है जहाँ एक बेटी की शादी की खातिर रुपयों की जरूरत पर मां ने ही अपनी दो बेटियों को गांव के मुखिया के यहां 50 हजार रुपये में गिरवी रख दिया। पीड़ित बेटियों ने मंगलवार को यह सनसनीखेज आरोप गोरखपुर में पुलिस के सामने लगाए। दोनों लड़कियां गांव के मुखिया के यहां बंधुआ रही दो अन्य लड़कियों के साथ किसी तरह भागकर अपनी मौसी के यहां सोमवार को गोरखपुर पहुंची थीं। लड़कियां परिजनों के साथ घर नहीं जाना चाह रही थीं, लेकिन बाल कल्याण समिति के समझाने के बाद देर शाम परिजनों के साथ चलीं गईं।


जानकारी के मुताबिक, बिहार के नरकटियागंज निवासी बीरा महतो की चार बेटियां हैं। वीरा महतो की कुछ साल पहले मृत्यु हो गई। बड़ी बेटी की शादी के लिए रुपयों की जरूरत पड़ी तो वीरा की पत्नी ने अपनी दो बेटियों को मुखिया के घर पर गिरवी रख दिया। इसके एवज में मुखिया से 50 हजार रुपये ले लिया। दोनों बेटियां तीन साल से मुखिया के घर काम कर रहीं थीं। इसी मुखिया के घर पश्चिम चंपारण के बेलवा बहुहरी निवासी मोती की दो बेटियां भी काम करती थीं। सोमवार को मौका पाकर चारों लड़कियां मुखिया के घर से भाग निकलीं और नरकटियागंज से ट्रेन पकड़कर सोमवार रात नौ बजे गोरखपुर आ गईं।

वीरा की दो बेटियों की मौसी गोरखपुर के बिछिया में किराए के मकान में रहती हैं। इन लड़कियों ने रेलवे स्टेशन से ही मौसी को फोन किया और आने की जानकारी दी। देर रात पैदल ही बिछिया के लिए निकल पड़ीं। आरोप है कि रास्ते में कुछ अराजकतत्व मिल गए और लड़कियों से छेड़छाड़ करने लगे। लड़कियों ने शोर मचाकर कुछ लोगों को बुलाया तो अराजकतत्व भाग निकले। किसी तरह सब मौसी के घर पहुंच गईं।

इसी बीच मंगलवार दोपहर लड़कियों के परिजन भी गोरखपुर आ गए। सब लड़कियों को बिहार ले जाने के प्रयास में जुट गए, लेकिन लड़कियां तैयार नहीं हुईं। लिहाजा, मामला कौवाबाग पुलिस चौकी पहुंच गया। पुलिस चौकी पहुंचकर लड़कियों ने आपबीती सुनाई और परिजनों के साथ बिहार जाने से इनकार कर दिया। उनका आरोप था कि परिजनों ने रुपयों के खातिर गिरवी रख दिया था। जिस मुखिया के घर पर बंधक बनाकर रखा गया था, वहां मारपीट की जाती थी। उधर, देर शाम शाहपुर पुलिस ने लड़कियों को महिला थाने भेज दिया। वहां से लड़कियों को एएचटीयू (एंटी ह्युमन ट्रैफिकिंग यूनिट) भेजा गया। एएचटीयू ने बाल कल्याण समिति (न्यायालय) के सामने लड़कियों को पेश किया। कमेटी की अध्यक्ष वंदना सिंह ने मामले को सुनने के बाद लड़कियों को समझा बुझाकर देर शाम परिजनों के साथ घर भेज दिया।
 

उज्जैन के महाकाल मंदिर में हिंदू आईडी पर मुस्लिम युवक ने की एंट्री हुआ गिरफ्तार

उज्जैन के महाकाल मंदिर में हिंदू आईडी पर मुस्लिम युवक ने की एंट्री हुआ गिरफ्तार

उज्जैन के ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में हिंदू शख्स अभिषेक की आईडी पर मुस्लिम युवक के घुसने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार युवक की पहचान कर्नाटक के मोहम्मद यूनुस मुल्ला के रूप में हुई है और वह अपनी दोस्त खुशबू यादव के साथ उज्जैन आया था। महाकाल पुलिस ने उसे आईपीसी की धारा 420 के तहत गिरफ्तार किया है।

मोहम्मद यूनुस वह एक हिंदू युवती के साथ मंदिर में प्रवेश कर रहा था और दोनों को मंदिर समिति के कर्मचारियों ने पुलिस को सौंप दिया। इस मामले को अखाड़ा परिषद के पूर्व महामंत्री अवधेशपुरी महाराज ने गंभीर बताया है और उससे जुड़े सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

बताया जाता है कि महाकाल मंदिर में भस्म आरती के लिए लखनऊ की खुशूब यादव के साथ अभिषेक दुबे नाम के युवक का रजिस्ट्रेशन था। अभिषेक दुबे की आईडी भी तैयार की गई थी। यह लोग सुबह जब भस्म आरती के लिए महाकाल मंदिर के गेट क्रमांक छह से बायोमेट्रिक्स जांच के लिए पहुंचे तो वहां अभिषेक दुबे की आधार कार्ड की आईडी से खुशबू यादव के साथ पहुंचे युवक का मिलान किया गया। शक्ल का मिलान नहीं होने पर उन्हें वहीं रोक लिया।

जांच पड़ताल के दौरान युवक के पास दूसरी आईडी भी मिली
खुशबू यादव के साथ भस्म आरती में पहुंचे युवक का चेहरा अभिषेक दुबे वाली आईडी से नहीं मिलने पर जब जांच पड़ताल की गई तो उसके पास दूसरा आधार कार्ड भी मिला। दूसरी आईडी के फोटो से उसका चेहरा मिलने पर पता चला कि उसका नाम मोहम्मद यूनुस मुल्ला है। वह केरल का रहने वाला पाया गया। इसके बाद खुशबू और फर्जी आईडी वाले युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया।

अवधेशपुरी ने की कठोर कार्रवाई की मांग
मोहम्मद यूनुस मुल्ला के अभिषेक दुबे के नाम से महाकाल मंदिर में प्रवेश की कोशिश को स्वस्तिकपीठाधीश्वर और उज्जैन अखाड़ा परिषद के पूर्व महामंत्री डॉ. अवधेशपुरी महाराज ने इस घटना से मंदिर की सुरक्षा को खतरा बताया है। उन्होंने फर्जी आईडी से प्परवेशकी कोशिश को मंदिर प्रबंध समिति की सुरक्षा व्यवस्था में खामी कहा है। यह भी कहा गया कि जब मुस्लिमों के मक्का मदीना में हिंदुओं के प्रवेश पर सख्त पाबंदी है तो मंदिर में मुस्लिमों के प्रवेश को भी रोका जाना चाहिए।

 

गलत इंजेक्शन से मासूम की मौत....

गलत इंजेक्शन से मासूम की मौत....

सागर : बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में मासूम की मौत पर उसके स्वजनों ने गत दिवस इलाज में लापरवाही के आरोप लगाकर हंगामा किया। गुस्साए स्वजनों ने आरोप लगाया कि मोबाइल पर खेल रही मासूम को वार्ड ब्वाय ने गलत इंजेक्शन दे दिया जिससे उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन ने सफाई में कहा कि बच्ची की मौत चाकलेट गले में फंस जाने से हुई है। चंद्रभान की तीन वर्षीय पुत्री अनामिका को परिजन बीएमसी में रूटीन चेकपअ के लिए लाए थे, जहां उपचार के दौरान लगाये इंजेक्शन के बाद ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  

शादी के बीच रास्ते से दुल्हन का किया गया अपहरण....

शादी के बीच रास्ते से दुल्हन का किया गया अपहरण....

सतना : सतना के अहिरगांव गांव के कुशवाह परिवार मेंं शादी का जश्न मनाया जा रहा था। दुल्हन सजी थी और खुशी-खुशी फेरे हुए। गत दिवस सुबह माता-पिता ने दुल्हन को विदा किया लेकिन बीच रास्ते में अगले ही पल कुछ ऐसा वाकया हुआ कि बराती सकते में आ गए। एकयुवक बाइक से आया और बीच रास्ते में कार रुकवाकर दुल्हन को कार से बाहर निकाला और अपहरण कर ले गया। बराती और दूल्हा देखते ही रह गए और उनके आंखों के सामने से दुल्हन को कोई ले गया। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है जहां यह वारदात हुई। इसकी शिकायत दुल्हन के स्वजन ने की है। पुलिस अपहरणकर्ता और दुल्हन की तलाश कर रही है।

आरोपित युवक अशोक यादव लड़की के गांव का ही है। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग है, वह नहीं चाहता था कि लड़की की शादी कहीं ओर हो, इसलिए उसने लड़की का अपहरण किया है। युवती के स्वजनों ने शिकायत और कुछ फोन नम्बर पुलिस को दिए हैं। सिविल लाइन थाना प्रभारी अर्चना द्विवेदी ने बताया कि यह अपहरण हैं या युवती खुद अपनी मर्जी से भागी, यह दोनों के मिलने के बाद ही पता चलेगा। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे अपहरण मान रही है। जिले के पतरौंधा गांव से कुशवाहा परिवार के यहां बारात आई थी। सभी रस्में हो चुकी थी और सुबह दूसरे दिन विदाई हुई थी। रास्ते में दुल्हन का अपहरण हो गया। 

बड़ी खबर : पटवारी को रिश्वत लेते किया गया गिरफ्तार, जानिये क्या है पूरा मामला...

बड़ी खबर : पटवारी को रिश्वत लेते किया गया गिरफ्तार, जानिये क्या है पूरा मामला...

रीवा : रीवा लोकायुक्त एसपी गोपाल सिंह धाकड़ की टीम ने नईगढ़ी पटवारी को चार हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रेप किया है। शाहपुर हल्का के पटवारी ललित शर्मा को रिश्वत के रुपए के साथ पकड़ा गया। शिकायतकर्ता शाहपुर निवासी राम कैलाश साकेत अपनी जमीन का सीमांकन कराने आवेदन दिया था। जिस पर शाहपुर पटवारी ललित शर्मा रुपयों की मांग कर रहा है। जबकि, वह पहले एक हजार और फिर 500 रुपयों दे चुका है।  

सोशल मीडिया में मालदार बिखारी का वीडियो वायरल , पढ़े पूरी खबर , यहां देखे वीडियो

सोशल मीडिया में मालदार बिखारी का वीडियो वायरल , पढ़े पूरी खबर , यहां देखे वीडियो

उज्जैन : जिले के नागदा जंक्शन में एक मालदार भिखारी का वीडियो वायरल हो रहा है। मानसिक रूप से विक्षिप्त भिखारी ने गुस्से में आकर जब अपने कपड़ों को फेंका तो उसमें से नोटों की बारिश होने लगी । यह देखकर वहां मौजूद लोग अचंभित रह गए। इसका वीडियो बनाकर मालदार भिखारी के केप्शन के साथ इसे वायरल कर दिया गया है।

उज्जैन जिले के नागदा जंक्शन में एक मालदार भिखारी का वीडियो वायरल हो रहा है। मानसिक रूप से विक्षिप्त भिखारी ने गुस्से में आकर जब अपने कपड़ों को फेंका तो उसमें से नोटों की बारिश हो गई जिसे देखकर लोग हैरान हो गए।

 #Ujjain pic.twitter.com/4VGXXXK44K  

जानकारी के अनुसार नागदा जंक्शन के प्लेटफार्म पर एक विक्षिप्त का जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह दो दिन पुराना हैॆ। इसमें एक भिखारी जैसा व्यक्ति गमछा फटकारते दिखाई दे रहा है और प्लेटफार्म पर नोट के आकार के कागज बिखरे दिखाई दे रहे हैं। इन्हें वायरल वीडियो में नोट बताया जा रहा है और ये नोट उपरोक्त विक्षिप्त भिखारी के बताए जा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति बुरहानपुर का है। इस व्यक्ति को कुछ लोग परेशान कर रहे थे तो उसने गुस्से में अपने कपड़े फेंक दिए थे। इसमें कई कागजात थे और यह नोट भी थे। इसकी जानकारी लगने पर नागदा रेलवे स्टेशन पर तैनात जीआरपी चौकी के पुलिसकर्मियों ने एकत्रित कर उस भिखारी को दे दिए। इसके बाद उसे बुरहानपुर के लिए भेज दिया।
 

फेसबुक में अचानक Live शुरू हो गया पति पत्नी का बेडरूम रोमांस, दोस्तों ने फ़ोन कर कपल को बताई ये बात

फेसबुक में अचानक Live शुरू हो गया पति पत्नी का बेडरूम रोमांस, दोस्तों ने फ़ोन कर कपल को बताई ये बात

नई दिल्ली | सोशल मीडिया जितनी अच्छी चीज है इससे उतना ही अलर्ट रहने की जरूरत है। कई बार लोगों की अनचाही चीजें भी सोशल मीडिया के जरिए तमाम अन्य लोगों के पास पहुंच जाती हैं। अमेरिका की एक महिला के साथ ऐसा ही हुआ और जब वह अपने पति के साथ बेडरूम में थी तो एक गलती के चलते उसका मोबाइल सोशल मीडिया में लाइव हो गया। इसका एहसास तब हुआ जब उसके एक दोस्त ने फोन करके उसे बताया।

दरअसल, यह घटना अमेरिका की एक महिला के साथ हुई है। 'न्यूयॉर्क पोस्ट' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने अपने सोशल मीडिया स्पेस पर इस घटना के बारे में खुद बताया है। उसने कहा कि जब वह अपने पति के साथ बेडरूम में रोमांस कर रही थी तो उसने इस पल को कैमरे में रिकॉर्ड करना चाहा। इसके लिए उसने पास में ही पड़ा मोबाइल उठाया और इसे ऑन किया, लेकिन यहीं उससे चूक हो गई।

वह पति के साथ अपने निजी पल को रिकॉर्ड करना चाह रही थी लेकिन ना मालूम कैसे अचानक से फेसबुक लाइव शुरू हो गया। इसके बावजूद भी महिला को पता नहीं चल पाया कि सोशल मीडिया पर यह सब लाइव हो चल है। यह वीडियो कुछ देर तक चलता रहा। महिला के पति को भी नहीं पता चल पाया क्योंकि मोबाइल महिला के हाथ में था और उसी ने वीडियो ऑन करके रख दिया था।

रिपोर्ट के मुताबिक, महिला के इस लाइव को कई लोगों ने देखा, जिसमें महिला के पिता भी शामिल थे करीब 46 लोगों ने इस लाइव को देख लिया। इस दौरान महिला के एक दोस्त ने जब उसे फोन मिलाया तो वह हक्का-बक्का रह गई। हालांकि उसने वीडियो को तत्काल हटाया लेकिन तब तक काफी लोग देख चुके थे। फिलहाल महिला ने बताया कि यह सब उसकी गलती से हुआ है।

 

गजब की खबर : होटल में महिला वेटर से खुश हो कर एक शख्स ने दिए 3 लाख रुपये टिप, जाने वेटर की किस बात से था खुश

गजब की खबर : होटल में महिला वेटर से खुश हो कर एक शख्स ने दिए 3 लाख रुपये टिप, जाने वेटर की किस बात से था खुश

नई दिल्ली | अमेरिका के एक होटल में एक शख्स अपने परिवार के साथ खाना खाने आया। इस दौरान होटल की एक महिला वेटर ने उन सबका खूब अच्छे से स्वागत किया और खाना खिलाया। इस दौरान पूरा परिवार उससे खुश नजर आया और पता करने पर बताया कि वह एक स्टूडेंट है और होटल में पार्ट टाइम जॉब करती है। इसके बाद उस शख्स ने महिला वेटर को तीन लाख रुपये से ज्यादा की टिप दे दी। लेकिन इसके बाद कुछ ऐसा हुआ कि महिला को होटल वालों ने निकाल दिया।

दरअसल, यह घटना अमेरिका के अरकांसस स्टेट की है। फॉक्स न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यहां के एक शहर में रेयान नाम की महिला एक होटल में पार्ट टाइम जॉब करती है। इसी महिला को एक दिन एक शख्स और उसके परिवार ने मिलकर करीब तीन लाख की टिप दी। यह सब तब हुआ जब वे सब महिला वेटर की सर्विस से काफी खुश होकर उन्होंने उसकी तारीफ भी कर दी।

महिला वेटर को मिली टिप के बारे में जब होटल के मैनेजर को पता चला तो उन्होंने उस पैसों को बाकी वेट्रेस के साथ शेयर करने के लिए कहा। मैनेजर ने इससे पहले कभी भी किसी से टिप शेयर करने को नहीं कहा था। वह मैनेजर की इस बात पर हैरान रह गई और उसने कहा कि उसे इन पैसों की जरूरत है और दूसरी बात यह है कि यह टिप उसे खुद मिली है। इतना होने के बाद भी मैनेजर अपनी बात पर अड़ा रहा और उससे पैसे शेयर करने को कहा।

इसके बाद महिला ने तत्काल यह बात उस शख्स से बता दी जिसने उसे टिप दी थी लेकिन यही बात मैनेजर को अच्छी नहीं लगी और उसे अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा। रिपोर्ट के मुताबिक का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। टिप देने वाले शख्स को पूरे मामले का पता चला तो उसने उसकी मदद के एक ऑनलाइन अभियान शुरू किया जिसके माध्यम से वह पैसे इकठ्ठा कर सकती है।

 

 हिंदू एकता पर चिंतन करने , 3 दिवसीय हिंदू एकता महाकुंभ शुरू , पढ़े पूरी खबर

हिंदू एकता पर चिंतन करने , 3 दिवसीय हिंदू एकता महाकुंभ शुरू , पढ़े पूरी खबर

चित्रकूट : चित्रकूट में 3 दिवसीय हिंदू एकता महाकुंभ की शुरुआत हो चुकी है। इस महाकुंभ में हिस्सा लेने के लिए कई बड़ी हस्तियां पहुंच चुकी हैं। आरएसएस चीफ मोहन भागवत भी चित्रकूट पहुंच चुके हैं। इस महाकुंभ का आयोजन तुलसीपीठाधीश्वर रामभद्राचार्य कर रहे हैं। इस कार्यक्रम के आयोजन का प्रकट उद्देश्य तो हिंदू एकता पर चिंतन करना बताया गया है।

हालांकि, जानकारों का मानना है कि चुनाव से पहले इस आयोजन का मकसद भाजपा के होम टर्फ यानी हिंदुत्व की भावना को राजनीति के केंद्र में लाना है। 2017 चुनावों में भाजपा प्रचंड बहुमत में 312 सीट ही जीत पाई थी। 13 सीटें उसके सहयोगी दलों के खाते में गई थी। भाजपा 91 सीटों पर हार गई थी। भाजपा के रणनीतिकारों का मानना है कि इसमें से 30 फीसदी सीटें मुस्लिम बाहुल्य हैं, जहां हिंदुत्व का फार्मूला नहीं चला था।

ऐसे में हिंदू एकता महाकुंभ के जरिए उन सीटों पर भी फोकस करना है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। योगी आदित्यनाथ को इस कार्यक्रम में बतौर मुख्यमंत्री नहीं, बल्कि नाथ संप्रदाय के प्रतिनिधि के तौर पर शामिल किया जाएगा। इस कार्यक्रम में  रवि शंकर, चिदानंद मुनि, रामानुजाचार्य, कैलाशानंद गिरी जी महाराज जैसी बड़ी शख्सियत शामिल होंगे। हिंदू एकता महाकुंभ कार्यक्रम के लिए तीन बड़े-बड़े पंडाल लगाए गए हैं।

मंच पर मोहन भागवत समेत 60 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है, जबकि मंच के सामने 2 लाख कुर्सियां लगाई गई हैं। हालांकि, आयोजकों का दावा है कि कार्यक्रम में 5 लाख लोग जुटेंगे। सभी बाहर से आए संत, महंत और अन्य मेहमानों के रुकने की व्यवस्था तुलसी पीठ, आरोग्य धाम, मन्दाकिनी रिसोर्ट और यूपी टूरिज्म के बंगले में कई गई है।

 

 

 

बड़ी खबर : राजधानी के इस क्षेत्र में एक युवक को फुटपाथ पर मिला 1 करोड़ रुपयों से भरा बैग, जाँच में जुटी पुलिस और आईटी विभाग

बड़ी खबर : राजधानी के इस क्षेत्र में एक युवक को फुटपाथ पर मिला 1 करोड़ रुपयों से भरा बैग, जाँच में जुटी पुलिस और आईटी विभाग

कोलकाता | पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक शख्स को एक करोड़ रुपये की बेहिसाब नकदी के साथ गिरफ्तार किया गया. एसटीएफ ने आरोपी शख्स को शहर के पार्क स्ट्रीट इलाके से पकड़ा है. वह फुटपाथ पर एक करोड़ कैश के साथ रंगे हाथ एसटीएफ के हत्थे चढ़ा है.

एसटीएफ का कहना है, "पूछताछ के दौरान, उसके पास नकदी को लेकर कोई उचित स्पष्टीकरण नहीं था. आईटी विभाग को सूचित किया गया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है."

रिपोर्ट के मुताबिक, कोलकाता में एसटीएफ ने शहर के पार्क स्ट्रीट इलाके के फुटपाथ से 27 वर्षीय व्यक्ति को एक करोड़ रुपये की नकदी के साथ गिरफ्तार किया है. उसका नाम प्रीतम पाल बताया जा रहा है. घटना कल (सोमवार) की है.

एसटीएफ ने इनपुट के आधार पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया. पार्क स्ट्रीट के फुटपाथ के सामने प्रीतम पाल को रोका गया था. तलाशी के दौरान उसके पास से एक करोड़ नकद बरामद हुए, जिसमें कुछ नोट 500 रुपये के थे जबकि बाकी के नोट 2000 रुपये के थे. इतनी बड़ी तादाद में कैश मिलने के बाद एसटीएफ के लोग भी हैरान रह गए.

जांच में जुटी पुलिस
पूछताछ के दौरान आरोपी शख्स इतने पैसे कहां से आए, किसके हैं आदि सवालों का जवाब नहीं दे सका, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. आगे की कार्रवाई के लिए उसे पार्क स्ट्रीट थाने ले जाया गया, जहां मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. साथ ही आईटी विभाग को भी जानकारी दी गई है.

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कैसे एक शख्स करोड़ों रुपये कैश के साथ मौजूद है. फिलहाल जांच के बाद ही ये साफ हो पाएगा कि शख्स के पास इतनी बड़ी तादाद में ये कैश कहां से आया.

सोन चिरैया को बचाने भूमिगत बिजली लाइनों पर दिए आदेश में संशोधन की मांग

सोन चिरैया को बचाने भूमिगत बिजली लाइनों पर दिए आदेश में संशोधन की मांग

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को एक याचिका दायर कर गुजरात और राजस्थान सरकारों को लुप्तप्राय सोन चिरैया (ग्रेट इंडियन बस्टर्ड) को बचाने में मदद करने के लिए ओवरहेड बिजली के तारों को बिछाने के अपने 19 अप्रैल के आदेश में संशोधन की मांग की गई।
सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता द्वारा इसका उल्लेख किए जाने के बाद सीजेआई एन वी रमना और जस्टिस सूर्यकांत और हेमा कोहली की पीठ ने याचिका पर सुनवाई के लिए सहमति व्यक्त की।

याचिका में दावा किया गया है कि इस आदेश का भारत में बिजली क्षेत्र और जीवाश्म ईंधन से दूर ऊर्जा संक्रमण के लिए व्यापक प्रतिकूल प्रभाव है। इस याचिका में अदालत से आग्रह किया है कि उच्च वोल्टेज और अतिरिक्त उच्च वोल्टेज लाइनों, यानी 66 केवी और उससे ऊपर की बिजली लाइनों को प्राथमिकता वाले जीआईबी आवास में बर्ड डायवर्टर जैसे उपयुक्त शमन उपायों की स्थापना के साथ ओवरहेड पावर लाइनों के रूप में रखने की अनुमति दी जाए।

उच्च वोल्टेज बिजली लाइनों को भूमिगत करना तकनीकी रूप से संभव नहीं है। इतने बड़े क्षेत्र में मध्यम-निम्न वोल्टेज लाइनों को भूमिगत करने से क्षेत्र से उत्पादित आरई (नवीकरणीय ऊर्जा) की उच्च लागत आएगी, जो बदले में आरई के कारण को बुरी तरह से नुकसान पहुंचाएगी। इतने बड़े क्षेत्र में अंडरग्राउंडिंग का प्रयास वैश्विक स्तर पर कहीं भी नहीं किया गया है, ऐसा दावा किया गया है।

याचिका में प्राथमिकता वाले जीआईबी आवासों से गुजरने वाले मध्यम वोल्टेज तक, यानी 33 केवी वोल्टेज स्तर तक की सभी बिजली पारेषण लाइनों को भूमिगत करने का निर्देश देने की मांग की गई है

उपयुक्त बर्ड डायवर्टर की स्थापना के साथ प्राथमिकता वाले क्षेत्र के बाहर भविष्य में ओवरहेड ट्रांसमिशन लाइनों को बिछाने की अनुमति दें, इसने अदालत से आग्रह किया। शीर्ष अदालत ने 19 अप्रैल को दोनों राज्यों को एक साल की अवधि के भीतर ओवरहेड बिजली के तारों को जहां भी संभव हो, भूमिगत बिजली लाइनों में बदलने के लिए कहा था।

तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश एस ए बोबडे की अध्यक्षता वाली पीठ ने हाई-वोल्टेज भूमिगत बिजली लाइन बिछाने की व्यवहार्यता का आकलन करने के लिए तीन सदस्यीय समिति का भी गठन किया। शीर्ष अदालत ने कहा कि ऐसे सभी मामलों में जहां ओवरहेड केबल को अंडरग्राउंड पावरलाइन में बदलना संभव हो, इसे एक साल की अवधि के भीतर पूरा किया जाएगा।