BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
एक बीजेपी और एक एसडीपीआई के नेता की 12 घंटे के भीतर  हुई हत्या , धारा 144 लागू , जाने विस्तार से ....

एक बीजेपी और एक एसडीपीआई के नेता की 12 घंटे के भीतर हुई हत्या , धारा 144 लागू , जाने विस्तार से ....

अलझुप्पा : केरल के अलझुप्पा में 12 घंटे के भीतर दो नेताओं की हत्या के बाद से इलाके में दशहत है। जानकारी के मुताबिक यहां सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो राज्य स्तरीय नेता को मौत के घाट उतार दिया गया है। हत्या के बाद से तनाव का माहौल है जिसके चलते इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है।

बताया जा रहा है कि रविवार सुबह भाजपा के ओबीसी मोर्चा के राज्य सचिव रंजीत श्रीनिवासन की हत्या उनके घर के सामने ही कर दी गई, जिसके बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने कहा कि भाजपा नेता सुबह की सैर के लिए निकले थे, तभी हमलावरों की आठ सदस्यीय टीम ने उन पर हमला किया और उन्हें चाकू मार दिया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

एसडीपीआई के राज्य सचिव शान केएस (38) की शनिवार की रात अज्ञात गिरोह ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी। एसडीपीआई नेता पर उस समय हमला किया गया, जब वह अपने स्कूटर पर मन्नाचेरी में घर लौट रहे थे। पुलिस ने कहा कि एक कार में आए हमलावरों ने पहले उसके दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी और नीचे गिरने पर उनपर कई बार चाकू से हमला कर दिया गया। पीड़ित को कई फ्रैक्चर और सिर में चोटें आईं और बाद में एर्नाकुलम के एक निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं।

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने की निंदा

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने अलाप्पुझा में दो राजनीतिक हत्याओं की निंदा की और कहा कि सरकार किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं देगी। ऐसे अपराधियों से सख्ती से निपटा जाएगा।
पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया की राजनीतिक शाखा, 
एसडीपीआई ने हमले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की संलिप्तता का आरोप लगाया, लेकिन आरएसएस के जिला नेताओं ने किसी भी भूमिका से इनकार किया है 

 

जन विश्वास यात्रा 19 से आरम्भ हो रही , 403 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी , जाने इसके विषय में ....

जन विश्वास यात्रा 19 से आरम्भ हो रही , 403 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी , जाने इसके विषय में ....

लखनऊ : यूपी में भाजपा की जन विश्वास यात्रा की शुरुआत रविवार को एक साथ अंबेडकरनगर, मथुरा, बिजनौर, झांसी, बलिया और गाजीपुर से होगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अंबेडकरनगर से इस यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। उनके साथ पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर भी मौजूद रहेंगे। मथुरा से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यात्रा को रवाना करेंगे।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को यहां पार्टी मुख्यालय में बताया कि अंबडेकरनगर से शुरू होने वाली यात्रा अयोध्या, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, बाराबंकी होते हुए लखनऊ के काकोरी में समाप्त होगी। मथुरा से यात्रा अलीगढ़, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, कासगंज, बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत होते हुए बरेली में समाप्त होगी।
बिजनौर के विदुर कुटी से यात्रा का शुभारंभ केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान करेंगे। यह मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, हापुड़, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल से होते हुए रामपुर में समाप्त होगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति झांसी से यात्रा को रवाना करेंगी
। 

यह ललितपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, हमीरपुर, जालौन, औरैया, इटावा, फर्रुखाबाद, कानपुर देहात होते हुए कानपुर में समाप्त होगी। एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बलिया से यात्रा का शुभारंभ करेंगे जो मऊ, आजमगढ़, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर होते हुए बस्ती तक जाएगी। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी गाजीपुर से यात्रा का शुभारंभ करेंगी। मौके पर श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य व कानून मंत्री ब्रजेश पाठक उपस्थित रहेंगे। यात्रा चंदौली, सोनभद्र, मिर्र्जापुर, प्रयागराज, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, भदोही, वाराणसी, जौनपुर, सुल्तानपुर होते हुए अमेठी में समाप्त होगी।

सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे

स्वतंत्रदेव ने कहा कि 2017 के चुनावों से भाजपा ने पूर्ववर्ती सरकार की खामियों को उजागर करने के लिए यात्रा निकाली थी। इस बार अपनी सरकार की उपलब्धियां बताने के लिए यात्रा निकाल रहे हैं। उन्होंने बताया कि ये सभी यात्राएं 403 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेंगी।
 

BIG BREAKING : गोल्डन टेंपल में एक युवक ने की गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की कोशिश, भीड़ ने की पीट-पीटकर युवक की हत्या, देखें विडियो

BIG BREAKING : गोल्डन टेंपल में एक युवक ने की गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की कोशिश, भीड़ ने की पीट-पीटकर युवक की हत्या, देखें विडियो

अमृतसर | सिख धर्म के अति पवित्र स्थान दरबार साहिब (गोल्डन टेंपल) में शनिवार शाम दीवान के समय एक व्यक्ति ने गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की कोशिश की। इसके बाद भीड़ ने उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना वहां लगे सीसीटीवी में दर्ज हुई है, जिसका वीडियो सामने आया है।

वीडियो देख कर पता लगता है कि आरोपी ने शाम के दीवान के दौरान उस समय यह हरकत की, जब सच्चखंड दरबार साहिब के अंदर आराधना साहिब का पाठ किया जा रहा था। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि आरोपी ने सच्चखंड के अंदर माथा टेकने वाले स्थान पर लगे जंगले को पार करके वहां लगे तलवार को उठा लिया और गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की कोशिश की। इस दौरान वहां मौजूद सेवकों ने उसे पकड़ लिया। सेवक दोषी व्यक्ति को पकड़ कर पुलिस के हवाले करने के लिए ले जा रहे थे तभी लोगों की भीड़ ने उस पर हमला कर दरबार साहिब परिसर में ही उसकी हत्या कर दी।

इसके बाद भीड़ ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। घटना में आरोपी युवक की मौत हो गई है। अमृतसर के डीसीपी परमिंदर सिंह भंडाल ने कहा, ''आज 24-25 साल के एक युवक ने (गोल्डन टेंपल) में उस स्थान पर घुस गया, जहां पवित्र ग्रंथ (गुरु ग्रंथ साहिब) को रखा गया है। उसने तलवार से इसकी बेअदबी की कोशिश की। संगत लोगों ने उसे बाहर निकाला। विवाद के दौरान उसकी मौत हो गई।''

बड़ी खबर : 19 वर्षीय युवती ने बॉयफ्रेंड के साथ शादी करने के लिए रची अपने ही गैंगरेप की कहानी, ऐसे हुआ खुलासा

बड़ी खबर : 19 वर्षीय युवती ने बॉयफ्रेंड के साथ शादी करने के लिए रची अपने ही गैंगरेप की कहानी, ऐसे हुआ खुलासा

नागपुर | महाराष्ट्र के नागपुर में 19 वर्षीय लड़की ने प्रेमी से शादी करने की कवायद में गैंगरेप की फर्जी शिकायत पुलिस मे दर्ज करायी. इस वजह से नागपुर पुलिस ने मामले की तफ्तीश के लिए अपने कर्मियों की फौज लगा दी. अधिकारियों ने बताया कि नागपुर पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों समेत 1,000 से अधिक सुरक्षा कर्मियों ने मामले की जांच की. युवती ने सुबह करीब 11 बजे कलमणा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करायी थी.

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शहर भर के 250 से अधिक सीसीटीवी फुटेज को खंगालने के बाद जांचकर्ता इस नतीजे पर पहुंचे कि महिला ने गैंगरेप की कहानी गढ़ी है. बाद में महिला ने पुलिस को बताया कि उसने अपने प्रेमी से शादी करने के लिए ऐसा किया. अधिकारी ने यह नहीं बताया कि युवती की असल योजनाएं क्या थी.

इससे पहले महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि चिखाली इलाके के समीप एक सुनसान जगह पर दो लोगों ने उससे गैंगरेप किया. उसने दावा किया कि जब वह सुबह रामदासपेठ इलाके में अपनी संगीत सीखने की कक्षा में भाग लेने के लिए जा रही थी तो ये दोनों लोग सफेद रंग की वैन में आए और उससे बूटीबोरी का रास्ता पूछा.

अधिकारी ने युवती की शिकायत के हवाले से बताया कि इसके बाद दोनों लोगों ने उसे जबरन वैन में खींच लिया और एक कपड़े से उसका मुंह ढक दिया. अपहरणकर्ता उसे एक सुनसान जगह पर ले गए तथा उससे कथित तौर पर दुष्कर्म किया.

मामले की गंभीरता को भांपते हुए शहर की पुलिस ने तत्काल इसकी जांच शुरू कर दी. कलमणा पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया. पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सुनील फुलारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मामले की जांच के लिए सीताबर्डी पुलिस थाने पहुंचे.

अधिकारी ने बताया कि कुमार ने सीसीटीवी फुटेज, शहर में वैन गाड़ियों की जांच करने और महिला के दोस्तों से पूछताछ करने के लिए 1,000 से अधिक पुलिस कर्मियों के 40 विशेष दल गठित किए जबकि युवती को चिकित्सा जांच के लिए मायो अस्पताल भेजा.

उन्होंने बताया कि छह घंटों से अधिक समय की कड़ी मशक्कत और 50 से अधिक लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस इस नतीजे पर पहुंची कि महिला ने सामूहिक दुष्कर्म की कहानी गढ़ी है.

अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से यह पता चला कि महिला सुबह नौ बजकर 50 मिनट पर वैराइटी चौक पर एक बस से उतरी, सुबह 10 बजे वह झांसी रानी चौक की तरफ पैदल चली, उसने 10 बजकर 15 मिनट पर आनंद टॉकीज चौक से ऑटो रिक्शा लिया और सुबह 10 बजकर 25 मिनट पर मायो अस्पताल पर उतर गई.

इसके बाद उसने एक और ऑटो रिक्शा लिया तथा 10 बजकर 54 मिनट पर चिखाली चौक पर उतर गई. उन्होंने बताया कि एक पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरा में महिला को 11 बजकर चार मिनट पर कलमणा पुलिस थाने की ओर पैदल चलते हुए देखा गया.

उन्होंने बताया कि ये जानकारियां मिलने के बाद पुलिस ने महिला ने पूछताछ की और उससे पूछा कि क्या उसने यह कहानी गढ़ी है. महिला ने पुलिस को बताया कि उसने अपने प्रेमी से शादी करने के लिए ऐसा किया.

 

दर्दनाक सड़क हादसा : बस पलटी, आधा दर्जन यात्री घायल....

दर्दनाक सड़क हादसा : बस पलटी, आधा दर्जन यात्री घायल....

जौनपुर : गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गजना गांव के पास सवारियों से भरी प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर जौनपुर-केराकत मार्ग पर पलट गई। हादसे में चालक सहित 10 यात्री घायल हो गए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है। बस में कुल 19 यात्री सवार थे। शनिवार को एक प्राइवेट बस केराकत से सवारी लेकर जौनपुर के लिए जा रही थी। सुबह करीब 11 बजे बस गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गजना गांव के पास पहुंची थी कि चालक का नियंत्रण बिगड़ गया। इससे अनियंत्रित बस जौनपुर-केराकत मार्ग पर पलट गई। बस को पलटता देख सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। लोग राहत बचाव के लिए दौड़े।

किसी तरह सभी को बाहर निकाला गया। घटना में लगभग आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। मौंके पर पहुंचे थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर संतोष कुमार पाठक ने दो एंबुलेंस से सभी घायलों को जिला अस्पताल उपचार हेतु भिजवाया। घटना में आशा देवी उम्र 62 निवासी केराकत, सुनीता 26 निवासी डेहरी केराकत ,सभाजीत 55 निवासी पेसारा केराकत, नितिन 24 केराकत, खुशनुमा बेगम 28 निवासी मुर्की केराकत, नाजमीन बानो मुर्की केराकत, रसीदा निवासी केराकत का उपचार जिला अस्पताल में किया गया। जबकि बाकी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। 

  शर्मनाक घटना : शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ करता रहा बलात्कार...

शर्मनाक घटना : शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ करता रहा बलात्कार...

रतलाम : दीनदयाल नगर पुलिस थाना क्षेत्र में एक नाबालिग युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ करीब दो माह तक बलात्कार किए जाने की घटना सामने आई है। आरोपी ने बाद में युवती को जान से मारने की धमकी भी दी। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक व उसके दो साथियों के खिलाफ बलात्कार और धमकी देने के साथ साथ पाक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।


पुलिस सूत्रों के अनुसार कुरैशी मण्डी निवासी एक सत्रह वर्षीय युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि पिछली जुलाई के महीने में उसकी दोस्ती नयापुरा निवासी आदिल पिता अकबर शाह नामक युवक से हुई थी। आदिल ने उससे शादी करने का वादा किया था। जुलाई के महीने की शुरुआत में आदिल ने पीडि़ता को वेदव्यास कालोनी के कम्पाउण्ड में बुलाया और उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाए।

आदिल युवती को लगातार शादी करने का झांसा देता रहा और उसने जुलाई से अगस्त तक कई बार उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाए। बाद में सितम्बर महीने से आरोपी आदिल ने युवती से बातचीत बन्द कर दी और उसका मोबाइल नम्बर भी ब्लाक कर दिया। जब युवती ने उससे मिलकर बात करना चाही तो आदिल ने उससे शादी करने से साफ इंकार कर दिया और युवती को धमकी दी कि यदि उसने ये बात किसी को बताई, तो उसे जान से खत्म कर देगा। आदिल के दो दोस्तों अहमद नि. वेदव्यास कालोनी और अल्तू नि. मदीना कालोनी ने भी युवती को जान से मारने की धमकी दी।


धमकी से डरी हुई युवती ने कई दिनों बाद अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी और गुरुवार को वह पुलिस के पास पहुंची। दीनदयाल नगर पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी आदिल ï उसके दो दोस्तों के खिलाफ बलात्कार, जान से मारने की धमकी देने और पाक्सो एक्ट के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों को तलाश कर रही है।
 

BIG NEWS : काम रुकवाने के बाद पहुँचे अधिकारी, तहसीलदार ने दिए निर्देश

BIG NEWS : काम रुकवाने के बाद पहुँचे अधिकारी, तहसीलदार ने दिए निर्देश

पिपलिया स्टेशन : नगर में रेलवे फाटक पर बन रहे ओवरब्रिज के दौरान दोनों ओर सर्विस रोड़ व नाली निर्माण को लेकर डाक बंगले के सामने निर्माणकर्मियों व रहवासियों के बीच विवाद के बाद कार्य को रोकने पर बुधवार को तहसीलदार व सेतु निगम के अधिकारियों ने पुलिस चौकी पहुँच कार्य रोकने वाले रहवासियों को बुलाया।

बाद में तहसीलदार वन्दना हरित ने अनुबन्ध के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए। जानकारी के अनुसार ओवरब्रिज निर्माण के डाक बंगले के सामने कुछ दुकानदारों ने पुराना नाला तोडऩे व सड़क खुदाई का कार्य रुकवा दिया था। दुकानदारों का कहना था पांच मीटर का रोड़ व एक मीटर का नाला बनाया जाए। जबकि अनुबन्ध में छह मीटर का रोड़ व एक मीटर का नाला बनाया जाना है। कार्य को रोकने की सूचना पर बुधवार को तहसीलदार वन्दना हरित, सेतु निगम के एसडीओ राकेश गुप्ता, इंजीनियर कृष्णा गुप्ता, चोकी प्रभारी कपिल सोराष्ट्रीय, सीएमओ गरिमा पाटीदार, पटवारी दिग्विजयसिंह चुण्डावत आदि ने रहवासियों को समझाइश दी व नियमानुसार कार्य को करने की कहा। तहसीलदार वन्दना हरित ने कहा निर्माण कार्य अनुबन्ध अनुसार होगा, अगर कोई कार्य रुकवाता है तो पुलिस की मदद ली जाए। 

फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या, पढ़िये पूरी खबर.....

फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या, पढ़िये पूरी खबर.....

पिपलिया स्टेशन : गांव बूढ़ा में बुधवार दोपहर एक युवक ने स्वयं के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, कारण पता नही चला। जानकारी के अनुसार तेलियाकूप के पास निवासरत नेपालसिंह (29) पिता भुवानसिंह सिसोदिया प्रात: 11.30 बजे घर में उपर बने कमरे में खाना खाने गया। काफी देर तक नीचे नही आने पर परिजन उपर गए तो फन्दे पर लटका मिला। सूचना पर चोकी पुलिस पहुँची, शव को नीचे उतरवाकर शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया। धारा 174 में मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नही हो पाया। बताया गया मृतक ड्रायवरी व खेती करता था, उसके एक बेटा है। 

बड़ी खबर : शराब के साथ महिला को किया गया गिरफ्तार....

बड़ी खबर : शराब के साथ महिला को किया गया गिरफ्तार....

पिपलिया स्टेशन : पांच लिटर कच्ची शराब के साथ पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया। नाहरगढ़ पुलिस ने बिल्लौद निवासी रीनबाई (35) पति दिनेश भाटी को पकड़ा, इसके कब्जे से प्लास्टिक केन से पांच लिटर हाथ भट्टी कच्ची शराब जब्त हुई। पुलिस ने आबकारी एक्ट में मामला दर्ज किया। 

हबिल सिंधु ने 19 वर्ष जेल में काटे , अब कोर्ट ने निर्दोष करार देकर किया रिहा . जाने पूरा मामला

हबिल सिंधु ने 19 वर्ष जेल में काटे , अब कोर्ट ने निर्दोष करार देकर किया रिहा . जाने पूरा मामला

भुनेश्वर : ओडिशा के मयूरभंज जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां जिला कोर्ट ने 19 साल से जेल में बंद एक शख्स को हत्या के मामले में बरी कर दिया। कोर्ट ने 3 हत्या के मामले में शख्स को निर्दोष करार दिया, जिसके बाद जेल की सजा काट रहें हबिल सिंधु नाम के शख्स को सम्मान से रिहा करने का आदेश दिया गया।

जानकारी के अनुसार, साल 2003 में पुलिस ने मयूरभंज जिले के जसीपुरा थाना इलाके के बलरामपुर गांव के निवासी हबिल सिंधु को काला जादू कर 3 लोगों की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया था। तब उसे ड्रिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई थी, लेकिन सिंधु ने कोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए हाई कोर्ट का सहारा लिया था, जिसके बाद हाई कोर्ट ने मामले की गंभीरता के मद्देनजर सरकारी वकील (एमिकस क्यूरी) द्वारा दोबारा जांच का निर्देश दिया,

जिसके बाद सरकारी वकील ने सिंधु के खिलाफ दायर किया गया मुकदमे के 32 पन्ने की दस्तावेजों को दोबारा जांचा । जब सिंधु को उम्रकैद की सजा सुनाई गई, तब उसकी उम्र करीब 40 साल थी। 19 साल बाद हाई कोर्ट के सामने सिंधु के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिलने पर उसे बेगुनाह करार दिया गया। बेगुनाह साबित होने के बाद सिंधु काफी खुश है।
 

बड़ा हादसा : ऑटो पर गिरा कंटेनर , 4 सवार की मौके पर हुई मृतु , देखे तस्वीर

बड़ा हादसा : ऑटो पर गिरा कंटेनर , 4 सवार की मौके पर हुई मृतु , देखे तस्वीर

दिल्ली में शनिवार की सुबह 6:30 बजे एक दिल देहला देने वाला हादसे हुआ आईटीओ के पास रिंग रोड पर एक कंटेनर ऑटो पर गिर गया। ऑटो में 4 लोग सवार थे । चारों की मौके पर ही मृतु हो गई। 

हादसे के बाद कंटेनर का ड्राइवर फरार हो गया। मारे गए चारों लोगों की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। अब पुलिस कंटेनर से मिले कागजात के आधार पर उसके मालिक तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। 

 

 केंद्र ने अब तक प्रदान किए 144 करोड़ से अधिक टीके , जाने विस्तार से ..

केंद्र ने अब तक प्रदान किए 144 करोड़ से अधिक टीके , जाने विस्तार से ..

नई दिल्ली : केंद्र सरकार देशभर में कोविड-19 टीकाकरण का दायरा विस्तृत करने और लोगों को टीके लगाने की गति को तेज करने के लिये प्रतिबद्ध है। कोविड-19 के टीके को सभी के लिए उपलब्ध कराने के लिए नया चरण 21 जून से शुरू किया गया था।

टीकाकरण अभियान की रफ्तार को अधिक से अधिक टीके की उपलब्धता के जरिये बढ़ाया गया है। केंद्र ने अब तक (18 दिसंबर तक) 144 करोड़ से अधिक (1,44,00,62,975) टीकों की आपूर्ति राज्यों और केंद्र शासित राज्यों को की है।

वहीं राज्यों/केंद्र शासित राज्यों के पास अभी 17.21 करोड़ से अधिक (17,21,19,646) टीके उपयोग के लिए उपलब्ध हैं।
 

उत्तर भारत में  सर्दी का कहर जारी ,  पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी , मैदानी में शीतलहर ...

उत्तर भारत में सर्दी का कहर जारी , पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी , मैदानी में शीतलहर ...

नई दिल्ली : दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में इन दिनों सर्दी का कहर जारी है। एक ओर जहां पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी व बारिश जारी है, वहीं मैदानी क्षेत्रों में भी कोहरे और शीतलहर शुरू हो गई है। उत्तर भारत के कई शहरों में शनिवार को तापमान में रिकॉर्ड कमी दर्ज की गई है। शनिवार सुबह मैदानी क्षेत्रों में चूरू का तापमान सबसे कम रहा जो माइनस में पहुंच गया वहीं अमृतसर में 0.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

दिल्ली में शनिवार की सुबह इस सीजन की सबसे ठंडी सुबह के रूप में दर्ज की गई है। राजधानी का न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री दर्ज किया गया जो इस सीजन का सबसे कम तापमान है। इससे पहले बीते रविवार को न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।


उत्तर भारत के विभिन्न शहरों में आज सुबह 8.30 बजे मापा गया तापमान निम्न है-
दिल्ली :6.0 , चूरू: -1.1, अमृतसर: 0.7 , गंगानगर: 1.1 , नारनौल: 3.0 , हिसार: 4.0

हाड़ कंपकंपाने वाली सर्दी की शुरुआत हो गई है। शुक्रवार को नारनौल हरियाणा में सबसे ठंडा रहा। क्षेत्र का न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इस प्रकार न्यूनतम तापमान में वीरवार के मुकाबले 3.2 डिग्री तथा अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। मौसम विभाग के अनुसार 3-4 दिनों में तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में शीत लहर की चेतावनी

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रहने वाले तैयार हो जाएं, जल्द ही शीत लहर चलने के आसार मौसम विभाग ने जताए हैं। हल्का कोहरा भी राज्य के कुछ इलाकों में सुबह के समय बने रहने के आसार हैं। प्रदेश के कई इलाकों में पारे में लगातार उतार चढ़ाव बना हुआ है। अलीगढ़, मेरठ, बरेली, फतेहगढ़, वाराणसी, इटावा में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम दर्ज हुआ। फतेहगढ़ 5.2 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा, जबकि मेरठ में तापमान 5.8 रहा, जो सामान्य से 2.1 डिग्री कम रहा।
मौसम विभाग का कहना है कि दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री से कम रहने पर ही ठंड का अहसास होता है। उस लिहाज से ज्यादातर इलाकों में दिन का पारा 18 डिग्री से लेकर 24.5 डिग्री तक रहा। चुर्क, वाराणसी, प्रयागराज, बस्ती, शाहजहांपुर में तापमान 25 से 28 डिग्री के बीच रहा।

मनाली, भरमौर में सीजन की पहली बर्फबारी, शिमला में शीतलहर

हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होते ही शुक्रवार को मनाली शहर और भरमौर मुख्यालय में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। राजधानी शिमला पूरी तरह से शीतलहर की चपेट में आ गया है। शुक्रवार तड़के संजौली और नारकंडा में बर्फ के फाहे गिरे। पर्यटन स्थल कुफरी फिर सफेद हो गया। डलहौजी के लक्कड़ मंडी, डायनकुंड, कोठी और रोहतांग भी बर्फ से लकदक हो गए हैं। मैदानी जिलों में धुंध पड़ने से वाहनों की आवाजाही सुबह और शाम के समय प्रभावित हो रही है। न्यूनतम तापमान गिरने से सड़कों पर पानी जमने लगा है। शुक्रवार को केलांग में अधिकतम तापमान भी माइनस में पहुंच गया है। शुक्रवार को केलांग में अधिकतम तापमान माइनस 4.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शनिवार को मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। 21 दिसंबर तक प्रदेश के सभी क्षेत्रों में धूप खिली रहने का पूर्वानुमान है।

कोहरे के बीच चार डिग्री जम्मू का पारा, कंपकंपा देने वाली ठंड

जम्मू-कश्मीर में शरीर कंपकंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। शुक्रवार को कोहरे के साथ जम्मू जिले में ही न्यूनतम पारा 4.0 डिग्री पहुंच गया। इससे एयरपोर्ट पर सुबह पहुंचने वाली छह उड़ानें निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं। प्रदेश के लगभग सभी जिलों में पारा सामान्य से छह डिग्री नीचे गिर गया है। पर्वतीय क्षेत्रों के साथ मैदानी इलाकों में सर्द हवाओं से जनजीवन प्रभावित है। लेह और कारगिल में दिन और रात का तापमान शून्य से नीचे चल रहा है। बारिश न होने से सेहत भी गड़बड़ा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी दिनों में प्रदेश में मौसम साफ रहेगा, लेकिन सर्दी से राहत मिलने वाली
 

आयकर विभाग ने राजनीतिक दल के फाइनेंसर के आवासों में की छापेमारी ..

आयकर विभाग ने राजनीतिक दल के फाइनेंसर के आवासों में की छापेमारी ..

लखनऊ : आयकर विभाग की टीम ने शनिवार तड़के यूपी के लखनऊ, मैनपुरी, आगरा में एक विशेष राजनीतिक दल के फाइनेंसर के आवासों पर छापामारी की है। जिसमें आगरा के मनोज यादव लखनऊ में गजेंद्र सिंह समेत करीब एक दर्जन लोगों के घरों की छानबीन चल रही है।
लखनऊ में यह आयकर विभाग का छापा अंबेडकर पार्क के पास स्थित गजेंद्र सिंह के आवास पर पड़ा है। गजेंद्र सिंह पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ओएसडी रहे हैं।  

प्रधानमंत्री करेंगे गंगा एक्सप्रेस वे का शिलान्यास , विकास की रफ्तार होगी तेज , पढ़े पूरी खबर

प्रधानमंत्री करेंगे गंगा एक्सप्रेस वे का शिलान्यास , विकास की रफ्तार होगी तेज , पढ़े पूरी खबर

शाहजहांपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी में शाहजहांपुर के रोजा रेलवे ग्राउंड में शनिवार को गंगा एक्सप्रेस वे का शिलान्यास करेंगे। 12 जिलों को जोड़ने वाला यह एक्सप्रेस-वे आसान ट्रांसपोर्टेशन के साथ ही रोजगार सृजन का माध्यम बनेगा। एक्सप्रेस-वे के किनारे औद्योगिक कलस्टर बनाए जाने के साथ ही शाहजहांपुर में प्रस्तावित हवाई पट्टी सेना के लिए सहायक साबित होगी। यह एक्सप्रेस-वे शाहजहांपुर के विकास की रफ्तार तेज करेगा। इस दौरन उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रदेश के कई कैबिनेट मंत्री भी सभास्थल पर मौजूद रहेंगे . प्रधानमंत्री लगभग एक लाख लोगों की जनसभा को संबोधित भी करेंगे। प्रशासन की ओर से सभी तैयारी कर ली गई हैं।

शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से संबंधित तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) के अधिकारियों ने सुरक्षा संबंधी सारी तैयारी परखीं। फ्लीट रिहर्सल किया गया। वहीं पुलिस अधिकारियों ने फोर्स को ब्रीफ किया। हर प्वाइंट पर पुलिसकर्मियों की तैनाती के बारे में बताया। प्रधानमंत्री के आने से लेकर जाने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ नियंत्रित करने के संबंध में अंतिम तैयारी को अंजाम दिया गया।

इस दौरान लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात परिवर्तित किया जाएगा। सीतापुर और बरेली की ओर से आने वाले वाहनों को दूसरे रास्तों से निकाला जाएगा। नेशनल हाईवे पर सिर्फ रैली में शामिल होने वाले वाहन ही चलेंगे।

गंगा एक्सप्रेस-वे से जुड़े मुख्य तथ्य

 

594 किलोमीटर लंबा यह सबसे बड़ा एक्सप्रेस-वे होगा। यह मेरठ के बिजौली गांव से शुरू होकर हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज में जूड़ापुर दांदू में नेशनल हाईवे-19 में मिलेगा। एक्सप्रेस-वे बनने के बाद लखनऊ से मेरठ की दूरी महज पांच घंटे की रह जाएगी। गंगा एक्सप्रेस पर वाहनों की गति करीब 120 किमी प्रति घंटा होगी। गंगा नदी पर लगभग 960 मीटर और रामगंगा नदी पर लगभग 720 मीटर लंबाई के दीर्घ पुल बनेंगे। परियोजना की कुल लागत 36, 230 करोड़ रुपये आंकी गई है। एक्सप्रेस-वे के लिए किसानों से जमीन का अधिग्रहण लगभग 95 प्रतिशत पूरा हो चुका है।

सेना को मिलेगी सहायता

जलालाबाद के गांव बढोडार, चमरपुर कलां, पीरू सहित पांच गांवों में 960 मीटर की हवाई पट्टी बनाई जाएगी। इससे नेपाल और चीन तक एयरफोर्स की पहुंच आसान रहेगी। एयरफोर्स के लिए बरेली के बाद शाहजहांपुर नया बेस साबित होगा।
एक्सप्रेस-वे पर मिलेंगी ये सुविधाएं
डिजाइन में एक्सप्रेसवे के किनारे दी जाने वाली सुविधाओं को भी दिखाया गया है। इसमें कार, बस के लिए पार्किंग, पेट्रोल पंप, इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन, सर्विस स्टेशन, फूड आउटलेट, ढाबा, पानी पीने के बूथ, शौचालय ब्लॉक को शामिल किया गया। इस सुविधाओं को देने के लिए 250 मीटर लंबा और 200 मीटर चौड़ा स्थान लिया जाएगा।

मिलेगा रोजगार, बनेंगे औद्योगिक क्लस्टर

एक्सप्रेस-वे के दोनों ओर औद्योगिक कॉरिडोर बनेंगे। एक्सप्रेसवे के नजदीक उद्योग लगेंगे। इससे 25 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। हाईवे किनारे शिक्षण संस्थाएं, कृषि आधारित उद्योग लगेंगे। कोल्ड स्टोरेज, हैंडलूम उद्योग, खाद्य प्रसंस्करण इकाइयां, मंडी तथा दुग्ध आधारित उद्योगों आदि की स्थापना में सहायक होगा।

रूट डायवर्जन

मुरादाबाद, रामपुर, नैनीताल की ओर से लखनऊ की ओर जाने वाले वाहन बरेली बाईपास विलयधाम चौराहा से नवाबगंज, पीलीभीत, पूरनपुर, खुटार, लखीमपुर खीरी होते हुए जा सकेंगे।
बरेली की ओर से सीतापुर, हरदोई, कन्नौज, कानपुर जाने वाले वाहन लखीमपुर खीरी से मोहम्मदी, बर्बर, औरंगाबाद, मैगलगंज होते हुए जाएंगे।
शहर से शाहजहांपुर की तरफ जाने वाले वाहन इन्वर्टिस तिराहा से बड़ा बाईपास होकर बीसलपुर चौराहा, नवदिया झादा से भुता, बीसलपुर, पीलीभीत, पूरनपुर, खुटार, लखीमपुर खीरी होते हुए जा सकेंगे।
बदायूं की ओर से आने वाले वाहन बुखारा मोड़ से फरीदपुर बाईपास, बीसलपुर, पीलीभीत, पूरनपुर, खुटार, लखीमपुर खीरी होते हुए जा सकेंगे।

दर्दनाक सड़क हादसा : कार पेड़ से टकराई, तीन लोग हुए घायल

दर्दनाक सड़क हादसा : कार पेड़ से टकराई, तीन लोग हुए घायल

जौनपुर : केराकत तहसील क्षेत्र के नयनपुर गांँव निवासी कांग्रेस पार्टी के नेता की कार उस दौरान दुर्घटना ग्रस्त हुई जब वह नगर में आयोजित एक मीटिंग से वापस लौट रहे थे कि उसी दौरान आजमगढ़ वाराणसी मार्ग पर गोनौली गांव के पास असंतुलित होकर पेड़ से जा टकराई, जिससे चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चालक व कांग्रेसी नेता की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया,। उक्त ग्राम निवासी कांग्रेस नेता भगवानदीन 28 वर्षीय नगर में आयोजित एक पार्टी मीटिंग में भाग लेने कार से गए थे जो वापस लौटते समय शाम करीब सात बजे आजमगढ वाराणसी मार्ग पर गोनौली गांव के पास कार असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे उसमें बैठे भगवानदीन,आनंद कुमार गुप्ता 22 वर्षीय व चालक धनन्जय कुमार 23 वर्षीय गंभीर रूप से घायल हो गए, कांग्रेस नेता की कार दुर्घटना में ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना 108 एम्बुलेंस को लगाया गया लेकिन फोन न उठाने के कारण उक्त लोगों की गंभीर स्थिति देखते हुए ऑटो से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी भेजा गया जिन्हें डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख भगवानदीन व चालक धनन्जय को ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। 

प्रेम प्रसंग में सड़क पर भिड़े दो पक्ष, जमकर हुई मारपीट, जानिये क्या है पूरा मामला ..

प्रेम प्रसंग में सड़क पर भिड़े दो पक्ष, जमकर हुई मारपीट, जानिये क्या है पूरा मामला ..

झांसी : शहर के आशिक चौराहा क्षेत्र में उस वक्त हड़कम्प मच गया जब दो पक्षों में बीच सड़क पर मारपीट शुरू हो गयी। महिलाओं की भी पिटाई की गई। मामला प्रेम विवाह के विरोध का बताया गया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार अशोक कुशवाहा का परिवार कोतवाली क्षेत्र के झारखडिय़ा मुहल्ले में रहता है। उनके घर के सामने पंचवटी निवासी विनय सेन कपड़ों की दुकान खोले है। विनय और अशोक कुशवाहा की पुत्री अंजली का आपस में प्रेम हो गया। लगभग 15 दिन पूर्व जब अशोक व उनकी पत्नी घर पर नहीं थे तभी अंजली घर से सामान आदि लेकर चली गयी। इसकी सूचना अशोक ने पुलिस को दी थी। बाद में उन्हें पता चला कि पुत्री अंजली ने विनय से शादी कर ली है। शुक्रवार लगभग 12 बजे दोपहर अंजली अपने पति के साथ आ रही थी, तभी अंजली की माँ व परिवार वालों ने उन्हें आशिक चौराहे के पास देखकर रोका, तो विवाद होने लगा। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी। सूचना पर पहुँची पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी

 

VIDEO : अजीबोगरीब हरकत फ्लाइट में मास्क की जगह शख्स ने पहनी अंडरवियर, देखे विडियो...

VIDEO : अजीबोगरीब हरकत फ्लाइट में मास्क की जगह शख्स ने पहनी अंडरवियर, देखे विडियो...

दुनिया में कोरोना का कहर अभी भी जारी है. दुनिया के अनेक देशों में ओमीक्रॉन वेरिएंट ने दस्तक दे दी है. ऐसे में लोगों को पहली की तरह मास्क पहनने, दूरी बनाए रखने और साफ-सफाई बरतने की काफी जरूरत है. कई लोग फेस मास्क पहनने को गंभीरता से नहीं लेते. कुछ तो गलत तरह से मास्क पहन लेते हैं जबकि कुछ मास्क पहनते ही नहीं. मगर इन दिनों एक शख्स की खूब चर्चा है. वो इसलिए कि उसने मास्क तो पहना मगर वो आम मास्क्स की तरह नहीं था. दरअसल, शख्स ने महिलाओं की अंडरवियर को फेस मास्क की तरह पहनकर फ्लाइट में ट्रैवेल करने का प्लान बना लिया.


अमेरिका के फ्लॉरिडा में एडम जीन नाम के एक शख्स अपनी अजीबोगरीब हरकत के कारण काफी चर्चा में हैं. केप कोरल के एडम हाल ही में फ्लोरिडा के फोर्ट लौडरडेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से वॉशिंग्टन डीसी जा रहे थे. अमेरिका में ओमीक्रॉन वेरिएंट के चलते फ्लाइट में मास्क अनिवार्य है. इसलिए वो इसका विरोध कर रहे थे. विरोध करने का उन्होंने अलग ही तरीका ढूंढ निकाला.


एडम ने लाल रंग की महिलाओं की अंडरवियर को फेस मास्क की तरह पहन लिया. जैसे ही उन्हें फ्लाइट कर्मियों ने देखा, वैसे ही वो उनकी अंडरवियर हटाने के लिए चले आए. मगर एडम ने जब मना किया तो उन्हें धक्के मारकर फ्लाइट से उतार दिया गया. जब एडम ने पूछा कि उन्हें फ्लाइट से क्यों उतारा जा रहा है तो कर्मी ने कहा कि एडम ने मास्क के नियमों का ठीक ढंग से पालन नहीं किया है.


एडम पर एयरलाइन कंपनी ने लगाया बैन
एडम ने कहा कि वो पहले भी कुछ फ्लाइट्स में अपना विरोध दर्शाने के लिए ऐसा कर चुके हैं. हालांकि वो अपने गनतव्य तक हर बार पहुंचे हैं मगर इस बार उनकी ये हरकत एयरलाइन कर्मियों के गले नहीं उतरी. यही नहीं, यूनाइटेड एयरलाइन्स ने उन्हें बाद में एक मेल भी किया जिसमें ये बताया गया था कि उन्हें उस एयरलाइन में यात्रा करने से हमेशा के लिए बैन कर दिया गया है. एयरलाइन द्वारा जारी किए गए बयान में भी यही कहा गया है कि मास्क के नियमों का पालन ना करने पर यात्री को फ्लाइट से उतारा गया है.


 

बड़ी खबर :  इमारत में लगी आग , 27 लोगों की हुई मौत, पढ़िये पूरी खबर...

बड़ी खबर : इमारत में लगी आग , 27 लोगों की हुई मौत, पढ़िये पूरी खबर...

टोक्यो : जापान के ओसाका प्रान्त में एक इमारत में आग लगने से 27 लोगों की मौत हो गयी। दमकल विभाग को स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 1020 बजे आग लगने की सूचना मिली। विभाग के अनुसार जेआर ओसाका स्टेशन के पास स्थित इमारत की चौथी मंजिल पर आग लग गई और करीब 1045 तक उसे बुझा दिया गया था। उन्होंने बताया कि आग से 20 वर्ग मीटर का क्षेत्र जल गया है। 

प्रधानमंत्री मोदी को इस देश ने अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित करने की घोषणा की , जाने विस्तार से ...

प्रधानमंत्री मोदी को इस देश ने अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित करने की घोषणा की , जाने विस्तार से ...

थिम्फू/नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। उन्हें जल्द ही एक और अंतरराष्ट्रीय सम्मान से नवाजा जाएगा। दरअसल, भूटान सरकार ने पीएम मोदी को भूटान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान Ngadag pel gi khorlo से सम्मानित करने की घोषणा की है। 

जानकारी देते हुए भूटान पीएम कार्यालय ने लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बिना किसी शर्त के दोस्ती, भूटान के लिए उनके समर्थन और विशेष तौर पर कोरोना महामारी के दौरान की गई मदद के लिए भूटान उन्हें अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित करने का फैसला किया है। आगे लिखा गया है कि भूटान का हर नागरिक उन्हें इसके लिए बधाई देता है।

इस उपलब्धि पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पीएम मोदी को बधाई भी दी है।