नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
कोरोना का कहर: 43 लोगों का कोरोना रिपोर्ट पॉजिटव आने से स्वास्थ विभाग में मचा हड़कंप...

कोरोना का कहर: 43 लोगों का कोरोना रिपोर्ट पॉजिटव आने से स्वास्थ विभाग में मचा हड़कंप...

बांदा : जिल में कोरोना कहा कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा हैं तीसरी लहर में लगातार पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। बुधवार को आई जांच रिपोर्ट में 43 पॉजिटिव मरीज पाये गये हैं।


जानकारी देते हुए डा0 अनिल कुमार श्रीवास्तव मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बांदा द्वारा बताया गया कि जनपद में कोविड वैक्सीनेशन में 18 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के लक्ष्य 1276205 के सापेक्ष प्रथम डोज 1292579 वैक्सीननेशन हो चुका है जो लक्ष्य के सापेक्ष 101.28 प्रतिशत है तथा द्वितीय डोज 985307 वैक्सीनेशन हुआ है जो लक्ष्य के सापेक्ष 77.21 प्रतिशत है । इसी प्रकार 15 से 18 आयु वर्ग के बच्चों के कोविड वैक्सीनेशन का लक्ष्य 126203 है जिसमें अभी तक प्रथम डोज वैक्सीनेशन 114197 हुआ है जो लक्ष्य के सापेक्ष 90.49 प्रतिशत है तथा द्वितीय डोज 110 वैक्सीनेशन हुआ है जो लक्ष्य के सापेक्ष 0.09 प्रतिशत है। 4054 हेल्थ केयर वर्कर, 5641 फ्रंट लाइन वर्कर एवं 60 वर्ष से अधिक आयु के 4477 नागरिकों को सतर्कता डोज दी जा चुकी है ।

जनपद में कोविड 19 की आज 2562 जांच की गयी है। अब तक कुल 1355303 जांचे की जा चुकी हैं। जनपद में आज 43 नये पाजिटिव केस आये हैं। जनपद में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 295 है । 81 मरीज आज डिस्चार्ज हुये हैं । तीसरी लहर में अब तक कुल 884 मरीज पाजिटिव आये हैं जिसमें से 587 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं तथा अब तक केवल 02 मृत्यु हुयी है ।
 

कोरोना का बाप भी आ जाएगा तो भी बच्चों की पढाई नहीं रूकेगी: योगी

कोरोना का बाप भी आ जाएगा तो भी बच्चों की पढाई नहीं रूकेगी: योगी

मथुरा : भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि दंगाईयों ने संपत्ति को नुकसान पहुंचाया तो नोटिस पहुंचता है उनकी सात पीढी भरेंगी। बेटियों पर गलत नजर डालने वालों का दुर्योधन और दुष्यासन जैसा हाल होगा। एक तरह हाइवे और सडक बन रही है तो दूसरी तरफ माफिया के लिए बुल्डोजर भी खडा रहता है। अब तो हमारी सरकार ने तय किया है यूपी के हर नौजवान को स्मार्ट बनाएंगे। एक करोड नौजवानों को टैबलेट और स्मार्ट फोन दे रहे हैं। बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ छाता क्षेत्र के गांव तरौली में प्रभावी मतदाताओं से संवाद कर रहे थे।

इस दौरान उन्हों ने अपनी सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को गिनाया तो दूसरी ओर विपक्षी दलों पर भी जमकर बरसे। मुख्यमंत्री ये सपा सरकार की लाल टोपी से लेकर मेताव तक का अपने संबोधन में जिक्र किया। कोरोना काल का जिक्र करते हुए उन्होंने कहाकि जो लोग वैक्सीन का विरोध कर रहे हैं वह लोग जीवन को संकट में डाल रहे थे। जब सत्ता में थे कोसीकला का दंगा कराते थे। सपा के समय में सबसे पहला दंगा कोसीकला का हुआ था। दंगों में निर्दोष मारे भी गए। व्यापारियों के प्रतिष्ठान जालाए भी गए, न्याय की गुहार लगाई तो झूंठे मुकदमों में जेल में बंद कर दिया। मुजफ्फर नगर का दंगा, कोसी का दंगा, राम भक्तों की निर्मम हत्या कराना यही तो यह लोग जीवन भर करते रहे हैं। पिछली सरकारें नौकरी निकालती थीं, सैफई घराना हडप लेता था, नौकरी के नाम पर चाचा भतीजा वसूली के लिए निकल पडते थे। नौकरी के नाम पर ये लोग ठगी करते थे, पैसे की वसूली होती थी। आज तो हर गांव का कोई न कोई नौजवान जरूर भर्ती हुआ है। 1.5 लाख शिक्षक, 1.5 हजार पुलिस में भर्ती हुईं। पांच लाख सरकारी नौकरी दी हैं।

पैगांव के प्रधान की हत्या का जिक्र करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जैसे ही चुनाव प्रारम्भ हुए चुनाव के दौरान दूसरे दलों को लगा कि सरकार सीधे कार्रवाही नहीं कर पाएगी। मेवाती गुण्डों को बुला कर हत्या कराई जा रही है। प्रधान के हत्यारे मेवात से आए थे, ये मेवाती फिर से आकर यहां उपद्रव कर रहे हैं। दस मार्च के बाद इनका उपचार होगा इनकी पूरी गर्मी शांत कर दी जाएगी। यह जो गर्मी दिखा रहे हैं तात्कालिक है कहते हैं जब किसी चींटी पर पंख लगने लगते हैं समझलो इनकी मौत का समय आ गया है। रामवीर सिंह को अपनी श्रद्धांजलि देता हूं, रामवीर सिंह के हत्यारों को सख्त सजा मिलेगी। कोई किसी निर्दोष को छेडेगा तो हम उसे छोडते भी नहीं हैं।


इस तरह रहा योगी आदित्यनाथ का पूरा कार्यक्रम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बुधवार को मथुरा में व्यस्त कार्यक्रम रहा इस दौरान उन्होंने तीन स्थानों पर अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में सभाओं को संबोधित किया। सबसे पहले छाता क्षेत्र के गांव तरौली में भाजपा प्रत्याशी चैधरी लक्ष्मीनरायण के समर्थन में सभा की। गोवर्धन क्षेत्र बांचे लाला जी का बाडा गोवर्धन में भाजपा प्रत्याशी ठा.मेघश्याम के लिए वोट मांगे। यहां उडकर मथुरा में वेटनरी कॉलेज स्थित हैलीपेड पर उनका हैली काप्टर उतारा और सेठ बी.एन पौद्दार इंटर कालेज मैदान पर भाजपा प्रत्याशी श्रीकांत शर्मा के समर्थन में सभा को सम्बोधित किया। इसके बाद मुख्यमंत्री का आगरा के लिए प्रस्थान कर गए।
 

भीषण सड़क हादसा : ट्रक और टेंपो में भीषण टक्कर , मासूम सहित चार लोगों की हुई मौत, मृतक हुए लोगों के परिजनों में मचा चीख पुकार

भीषण सड़क हादसा : ट्रक और टेंपो में भीषण टक्कर , मासूम सहित चार लोगों की हुई मौत, मृतक हुए लोगों के परिजनों में मचा चीख पुकार

महोबा : बुंधवार को एक बार फिर सड़क खून से लाल हो गई और सड़क हादसे में मासूम सहित चार लोग काल के गाल में समां गए। ट्रक और टेंपो में भीषण टक्कर होने के कारण लोगों की जान गई और कई लोग इस सड़क हादसे में घायल हुए। कबरई व महोबा पुलिस के साथ ही सीओ सिटी भी मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया तो वहीं मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हमीरपुर जनपद के अंतर्गत आने वाले मौदहा से सवारियां को बैठाकर आटो महोबा आ रहा था और अभी यह कबरई थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बरबई गांव के पास पहुंचा था कि ट्रक की टक्कर से टेंपो हाईवे किनारे पलट गया और यह भीषण हादसा हो गया।

इस दर्दनाक घटना का मंजर देखकर मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंच गए और कबरई पुलिस के साथ ही महोबा पुलिस ळभी मौके पर पहुंच गई। सीओ सिटी रामप्रवेश राय भी मौके पर पहुचे। इस दर्दनाक घटना में मप्र के मुरैना निवासी 45 वर्षीय जीतेंद्र सिंह उनका पुत्र 6 वर्षीय आर्यन और पुत्री 8 वर्षीय मोना, मदारपुर मौदाहा जनपद हमीरपुर निवासी 30 वर्षीय राजू उनकी पत्नी 22 वर्षीय संगीता, पुत्र 5 वर्षीय राज, पुत्री 2 वर्षीय राधिका, पाटनपुर मौदहा निवासी 42 वर्षीय हरिशंकर, मौदहा निवासी 35 वर्षीय शमा पत्नी सलाउद्दीन उसकी पुत्री 3 वर्षीय आलिया, सिजहरी निवासी 28 वर्षीय मुन्ना, हरद्वार लवकुशनगर जिला छतरपुर निवासी 24 वर्षीय शनी, 55 वर्षीय रामसेवक घायल हो गए। इन्हें महोबा जिला अस्पताल लेकर आया गया।

जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने राज को परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया और रामसेवक को झांसी रेफर किया गया था। लेकिन जिला अस्पताल में उपचार दौरान उसकी मौत हो गई। घटनास्थल पर हरद्वार निवासी 55 वर्षीय फूलसिंह और एक अज्ञात की मौत हुई है। इस घटना के बाद से सभी के दिल दहल उठे और इस दिल दहला देने वाली घटना से मृतकों के परिवार के लोगों में कोहराम मचा हुआ है। 

 शर्मनाक घटना : वृद्धा से दुष्कर्म का प्रयास

शर्मनाक घटना : वृद्धा से दुष्कर्म का प्रयास

चित्रकूट : मानिकपुर के एक मोहल्ले में शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। बीती रात घर में घुसकर बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास हुआ है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


बुधवार को पीडि़त महिला की बहू ने बताया कि मंगलवार की रात घर में मोहल्ले के निवासी लाल ने उसकी 80 साल की बुजुर्ग सास के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। उसने पहले बहू के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। बहू के किसी तरह से छुडाकर बाहर भागने के बाद आरोपी ने सास के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।


सूचना पर डायल 112 के पहुंचने पर युवक फरार हो गया। सवेरे पीडि़त बुजुर्ग महिला बहू को लेकर मानिकपुर थाने पहुंची। तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
 

दर्दनाक सड़क हादसा : डंफर की चपेट में आने से युवक की मौके पर हुई मौत...

दर्दनाक सड़क हादसा : डंफर की चपेट में आने से युवक की मौके पर हुई मौत...

गाजीपुर : थाना क्षेत्र के मेदिनीपुर पानी टंकी के पास डंफर की चपेट में आने से साइकल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। मेदिनीपुर गांव के पानी टंकी के सामने सड़क किनारे एक बालक साइकल लेकर खड़ा था। इसी दौरान पुलिया निर्माण कार्य में लगा डंफर सामान लेकर जा रहा था।

सड़क किनारे खड़ा युवक डंफर की जद में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक डंफर छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना के आस पास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है।  

CG NEWS : ट्रान्सफर में आग लगने से मची अफरा-तफरी..

CG NEWS : ट्रान्सफर में आग लगने से मची अफरा-तफरी..

ललितपुर : नगर में कचहरी परिसर के मुख्य गेट पर लगे ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग आग से मची अफरातफरी यह पूरे जनपद की राजनीति का केंद्र है। जनपद के राजनेता चुनावी मैदान में संघर्ष करने के लिए अपना नामांकन भरने के लिए जा रहे थे। उसी मुख्य गेट पर आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी। जहां नगर की पुलिस की ड्यूटी लगी हुई और पुलिस के आला अधिकारी भी उस वक्त खड़े हुए थे।

तत्काल आनन-फानन में बिजली विभाग के कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू किया फायर ब्रिगेड को फोन किया। तत्काल मौके पर पहुंची फायर ने आपको कुछ आया तब जाकर आवागमन चालू हुआ, और जनता को राहत पहुंची फिलहाल बिजली विभाग के अवर अभियंता की सक्रियता से बड़ी घटना टल गई। 

Jammu and kashmir : आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ ,  एक आतंकवादी ढेर

Jammu and kashmir : आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ , एक आतंकवादी ढेर

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षाबलों ने जिले में नौपोरा इलाके के नदीगाम गांव की घेराबंदी की और वहां तलाश अभियान चलाया।

उन्होंने बताया कि तलाश अभियान के दौरान मुठभेड़ शुरू हो गयी जिसमें एक आतंकवादी मारा गया। प्रवक्ता ने बताया कि विस्तृत जानकारी मिलना अभी बाकी है।  

रक्षा मंत्रालय ने किया  बड़ा फैसला , वायुसेना में महिला लड़ाकू पायलटों को शामिल करने की प्रायोगिक योजना को स्थायी बनाने का निर्णय

रक्षा मंत्रालय ने किया बड़ा फैसला , वायुसेना में महिला लड़ाकू पायलटों को शामिल करने की प्रायोगिक योजना को स्थायी बनाने का निर्णय

नई दिल्ली : रक्षा मंत्रालय ने भारतीय वायुसेना में महिला लड़ाकू पायलटों को शामिल करने की प्रायोगिक योजना को स्थायी योजना में बदलने का फैसला किया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यह फैसला भारत की नारी शक्ति की क्षमता और महिला सशक्तिकरण के प्रति प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

उन्होंने ट्विटर पर कहा कि रक्षा मंत्रालय (एमओडी) ने भारतीय वायु सेना में महिला लड़ाकू पायलटों को शामिल करने के लिए प्रायोगिक योजना को एक स्थायी योजना में बदलने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि यह भारत की 'नारी शक्ति' की क्षमता और हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महिला सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

सुप्रीम कोर्ट द्वारा तीनों सेनाओं में भर्ती के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) में महिलाओं के प्रवेश का मार्ग प्रशस्त करने के कुछ महीने बाद यह फैसला आया है। भारतीय वायुसेना की फ्लाइंग ऑफिसर अवनी चतुर्वेदी ने 2018 में अकेले लड़ाकू विमान उड़ाकर पहली भारतीय महिला बनने का गौरव हासिल किया था। उन्होंने अपनी पहली एकल उड़ान में मिग-21 बाइसन उड़ाया था।

नौसेना ने 2020 में डोर्नियर समुद्री विमान मिशन पर महिला पायलटों के अपने पहले समूह को तैनात करने की घोषणा की थी। सेना ने 2019 में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए महिलाओं को सैन्य पुलिस में शामिल करने की प्रक्रिया शुरू की थी।

PM MODI : प्रधानमंत्री मोदी ने बजट पर की भाजपा कार्यकर्ताओं से चर्चा, गिनाई खूबियां

PM MODI : प्रधानमंत्री मोदी ने बजट पर की भाजपा कार्यकर्ताओं से चर्चा, गिनाई खूबियां

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बजट पर भाजपा कार्यकर्ताओं से बात की। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री ने अच्छा बजट पेश किया। उन्होंने कहा कि बजट में बहुत बारिकियां होती है। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने कहा कि इस बजट की हर कोई तारीफ कर रहा है यह देश को आधुनिक बनाने वाला बजट है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस समय 100 साल में आई सबसे बड़ी वैश्विक महामारी से देश लड़ रहा है। कोरोना का ये कालखंड दुनिया के लिए अनेक चुनौतियां लेकर आया है। दुनिया उस चौराहे पर आकर खड़ी हो गई है, जहां टर्निंग प्वाइंट निश्चित है। आगे जो दुनिया जो हम देखने वाले हैं, वो वैसी नहीं होगी, जैसी कोरोना से पहले थी।

कल निर्मला जी ने बहुत ही खूबसूरती से, बहुत ही अच्छे ढंग से बजट के कुछ पहलुओं को हमारे सामने रखा है। बजट स्पीच में पूरा बजट संभव नहीं होता है क्योंकि बजट में बहुत बड़ा दस्तावेज होता है, बारीकियां होती हैं और सदन में ये सब बोलना संभव भी नहीं होता है। उन्होंने कहा कि पिछले 7-8 साल में अर्थव्यवस्था को बढ़ाने के लिए कई प्रयास किए गए। जो जीडीपी 7-8 साल पहले 1.10 लाख करोड़ थी अब करीब 2.3 लाख करोड़ रुपए हो गई। बजट में गरीब, मध्यम वर्ग और युवाओं की मूलभूत आवश्यकताओं का ध्यान रखा गया। वर्ष 2013-14 में भारत का एक्सपोर्ट 2 लाख 85 हजार करोड़ रुपए होता था। आज भारत का एक्सपोर्ट 4 लाख 70 हजार करोड़ रुपए का आसपास पहुंचा है।

भारत जैसे देश में कोई क्षेत्र पिछड़ा रहे, कोई इलाका पीछे रह जाए, ये ठीक नहीं है इसलिए हमने आकांक्षी जिला अभियान शुरु किया था। इन जिलों में गरीब की शिक्षा, स्वास्थ्य के लिए, बिजली पानी के लिए, जो काम हुए, उसकी प्रशंसा संयुक्त राष्ट्र ने भी की है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा के लिए हमारी सेनाएं, हमारे जवान दिन-रात जुटे रहते हैं, जान की बाजी भी लगा देते हैं। लेकिन सीमा पर जो जवान तैनात हैं, उनके लिए सीमावर्ती गांव भी किले का काम करते हैं। इसलिए उन सीमावर्ती गांवों की देशभक्ति का जज्बा भी अद्भुत होता है। आज समय की मांग है कि भारत की कृषि भी आधुनिक बने, नए तौर-तरीके अपनाएं। किसानों पर बोझ कम हो। देश की कृषि को टेक्नॉलॉजी आधारित और कैमिकल फ्री बनाने के लिए बड़े कदम इस बजट में उठाए गए हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार के प्रयासों से आज देश में करीब-करीब 9 करोड़ ग्रामीण घरों में नल से जल पहुंचने लगा है। उन्होंने बताया कि इसमें से करीब-करीब 5 करोड़ से ज्यादा पानी के कनेक्शन, जल जीवन मिशन के तहत पिछले 2 वर्ष में दिए गए हैं। बजट में घोषणा की गई है कि इस साल करीब 4 करोड़ ग्रामीण घरों को पानी का कनेक्शन दिया जाएगा।

पानी पर अपनी चर्चा को आगे बढ़ाते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यूपी और मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड की तस्वीर बदलने वाली है। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से केन-बेतवा को लिंक करने के लिए जो हज़ारों करोड़ रुपए का प्रावधान किया है, उससे यूपी और एमपी के बुंदेलखंड क्षेत्र की तस्वीर भी बदलने वाली है।अब बुंदेलखंड के खेतों में और हरियाली आएगी, घरों में पीने का पानी आएगा, खेतों में पानी आएगा। 

राज्य से नाईट कर्फ्यू हटा, रेस्टोरेंट और सिनेमाघर भी खुले, ये है नई गाइडलाइन

राज्य से नाईट कर्फ्यू हटा, रेस्टोरेंट और सिनेमाघर भी खुले, ये है नई गाइडलाइन

मुंबई में रात्रिकालीन कर्फ्यू हटा दिया गया है. सरकार ने रात का कर्फ्यू हटाने का फैसला लिया गया है. इसके साथ ही कई और ऐसे आदेश दिए गए हैं, जिससे लोग राहत महसूस करेंगे. मुंबई में रेस्टोरेंट और सिनेमा घर भी खोलने की अनुमति दे दी गई है. रेस्टोरेंट और सिनेमाघर 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोले जा सकते हैं.
म्युनिसिपल कारपोरेशन ऑफ़ ग्रेटर मुंबई ने नई गाइडलाइन को लेकर आदेश जारी कर दिया गया है. इस आदेश के अनुसार, रात का कर्फ्यू हटा दिया गया है. ये नियम आज से ही लागू होगा. पहले रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू लगा था. जबकि 50 प्रतिशत क्षमता के साथ सिनेमा घरों को भी संचालित किये जाने की अनुमति दे दी गई है. रेस्टोरेंट भी इसी तरह संचालित किये जा सकते हैं.
स्थानीय पर्यटन स्थल और बाज़ार अपने सामान्य निर्धारित समय पर खुलेंगे. और अपने समय पर बंद होंगे. म्यूज़ियम और थीम पार्क 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे. स्विमिंग पूल, वाटर पार्क भी 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे. इसके साथ ही हॉल और पंडाल में आयोजित होने वाले कार्यक्रम ही 50 प्रतिशत क्षमता के साथ किये जा सकते हैं.
शादी विवाह कार्यक्रमों में बैंकेट हॉल में 200 लोग शामिल हो सकते हैं. खुले में क्षमता के 25 प्रतिशत लोग शामिल हो सकते हैं. साप्ताहिक बाज़ार अपने समय से खुलेंगे.

 

ऑफिस में आशिकी पड़ी मंहगी, कपड़े फटे, दौड़ा-दौड़ाकर हुई पिटाई, जानें पूरा मामला

ऑफिस में आशिकी पड़ी मंहगी, कपड़े फटे, दौड़ा-दौड़ाकर हुई पिटाई, जानें पूरा मामला

लखनऊ, कई बार प्यार इतना सिर चढ़ जाता है कि लोग किस जगह पर हैं यहह भी भूल जाते हैं. ऐसा ही एक मामला राजधानी लखनऊ में देखने को मिला. जहां एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके ऑफिस पहुंचा. मिलने तक तो ठीक था, लेकिन मौका पाकर जब दोनों ऑफिस में ही अश्लील हरकतें करने लगे तो वहां मौजूद कर्मचारियों ने विरोध करना शुरू कर दिया. इस पर युवक ने उन्हें धमकाया तो ऑफिस वालों ने उसे मिलकर पीटना शुरू कर दिया. जब वह वहां से भागा तो कर्मचारियों ने उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटा. आखिरकार मामला पुलिस तक पहुंचा और गिरफ्तारियां हुईं. आइए आपको पूरा मामला बताते हैं…
दरअसल लखनऊ में टेढ़ी पुलिया के पास रहीम फल का ठेला लगाता है. वहां से कुछ दूरी पर ही उसकी प्रेमिका का ऑफिस है. ऐसे में वह अपनी प्रेमिका से मिलने वहां पहुंचा. इस दौरान जब दोनों को आसपास कोई नजर नहीं आया तो वे अश्लील हरकत करने लगा. इसी दौरान कार्यालय में काम करने वाली दो लड़कियां वहां आ गईं. ऐसी हरकत देख उन्होंने विरोध किया तो रहीम ने धमकाना शुरू कर दिया. इस दौरान कार्यालय के और लोग भी आ गए और बात बिगड़ने लगी. इसके बाद कर्मचारियों ने उसे पीटना शुरू कर दिया. साथ ही संस्था की संचालिका आर्या शुक्ला भी वहां पहुंची और उन्होंने भी रहीम की पिटाई शुरू कर दी. इतने सारे लोगों को देख रहीम वहां से भागने लगा. इस पर कर्मचारियों ने उसके कपड़े फाड़े और सड़क पर ही उसे दौड़ा-दौड़ाकर मारने लगे.
हद से बढ़ने लगी थी पिटाई
ऑफिस कर्मचारियों का गुस्सा इतना बढ़ गया था कि वे रहीम को काफी बेरहमी से पिटने लगे थे. इससे राहगीरों ने समझाने की कोशिश की और मामले को पुलिस के पास ले जाने की बात कही. लेकिन कर्मचारियों ने बात नहीं मानी और पीटना जारी रखा. इस पर किसी ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया. वीडियो वायरल होने के बाद एडीसीपी प्राची सिंह ने विकास नगर इंस्पेक्टर को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया. पुलिस ने आरोपी चार महिलाओं समेत पांच लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया है. इन सभी के खिलाफ शांतिभंग को लेकर कार्रवाई की जा रही है.

 

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की हुई मौत...

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की हुई मौत...

हरदोई : अरवल थाना क्षेत्र के गडरपुरवा गांव निवासी विवाहिता की कानपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई । परिजन उसका शव गांव ले आए।जहां पर मायके पक्ष की तहरीर पर शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


अरवल थाना क्षेत्र के गडऱपुरा गांव निवासी विवाहिता महिला मीना 38 वर्ष पत्नी राजेश अपने पति के साथ कानपुर में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है।वही वह किराए के मकान में रहती थी।जहां रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई है। विवाहिता के पिता डीएल बघेल की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मृतका की शादी 2000 में हुई थी।उसके एक पुत्री है। एसओ अरवल राजपाल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
 

छत से गिरने से अधेड़ की हुई मौत, पढ़िये पूरी खबर...

छत से गिरने से अधेड़ की हुई मौत, पढ़िये पूरी खबर...

जौनपुर : षाहगंज कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत नोनहट्टा मोहल्ले में एक अधेड़ की बीती रात घर की छत से नीचे गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी होने पर परिजनों ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय लाये। जहां पर चिकित्सकों ने उक्त घायल को मृत घोषित कर दिया। नोनहट्टा मोहल्ला निवासी 45 वर्षीय संतोष यादव पुत्र संझई सोमवार की देर रात घर के ऊपर दूसरी मंजिल पर लघुशंका करने के लिए गए थे।अन्धेरा होने के चलते नींद में दिशा भ्रम होने के कारण अनियंत्रित होकर बारजे से सीधे नीचे गिर गये।

अगल बगल के लोगों ने आनन फानन में इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय लाये। जहां पर चिकित्सकों ने संतोष को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के दो बच्चे हैं। 

बड़ी खबर : हमले में दो राष्ट्रीय पक्षियों की हुई मौत...

बड़ी खबर : हमले में दो राष्ट्रीय पक्षियों की हुई मौत...

जौनपुर : भयंकर ठंड में पेट की भूख राष्ट्रीय पक्षी मोर के लिए जान पर भारी पड़ रही है। भोजन की तलाश में सिवान से लेकर बस्तियों तक जाने पर मोर आवारा कुत्तों का शिकार बन रहे हैं।

सरपतहां थाना क्षेत्र के कटघर गांव में एक सप्ताह के भीतर कुत्तों के हमले में दो मोर की जान जा चुकी है। उक्त गांव स्थित राजा साहब के बंधे के पास दोपहर कुत्तों के झुंड ने चारा चुग रहे मोर पर हमलाकर मार डाला। एक सप्ताह पूर्व भी सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने उसी स्थान के पास एक अन्य मोर को मारकर कुत्तों को नोंचते देखा था। ग्रामीणों ने मृत मोर को गड्ढा खोदकर दफन कर दिया। 

बड़ी खबर : पूर्व IPS के घर इनकम टैक्स की रेड, 3 करोड़ रुपये  हुये बरामद....

बड़ी खबर : पूर्व IPS के घर इनकम टैक्स की रेड, 3 करोड़ रुपये हुये बरामद....

नोएडा : यूपी के नोएडा सेक्टर 50 से बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ एक पूर्व आईपीएस अधिकारी के परिसरों में तलाशी अभियान चलाने वाले आयकर विभाग ने कई सौ करोड़ की बेहिसाब नकदी बरामद की है. पूर्व आईपीएस के घर इनकम टैक्स की रेड में अब तक 3 करोड़ रुपये मिले हैं. इनकम टैक्स के सर्वे में देर रात 1 बजे तीन लॉकर खोले गए. लॉकर से करीब 3 करोड़ रुपये की नकदी मिली.


यह लॉकर जिनके हैं आयकर विभाग को उनकी तलाश है. नोटों की गिनती के लिए मशीन लगाई गई है. रात करीब 3:00 बजे से ही नोटों की गिनती जारी रही. ये बेनामी संपत्ति तीन संदिग्ध लोगों की है. इनकम टैक्स की टीम संदिग्ध लोगों के बेनामी संपत्तियों को तलाशने में जुटी है.


सेक्टर 50 में आयकर विभाग ने मानसम कंपनी के दफ्तर में सर्वे किया. मकान नंबर ए 6 के बेसमेंट में करीब 650 से ज्यादा लॉकर को किराए पर दिया गया था. इस कंपनी के मालिक पूर्व आईपीएस हैं जोकि यूपी कैडर और 1983 बैच के डीजी रैंक के अधिकारी हैं.


बताया जा रहा है कि पूर्व आईपीएस अधिकारी की पत्नी के नाम पर निजी तौर पर प्राइवेट लॉकर किराए पर देने का काम किया जाता है. यह उनका पुश्तैनी काम है. इन्हीं में से किसी लॉकर में अघोषित 20 लाख की नकदी होने की जानकारी आयकर विभाग को मिली थी.

इसके बाद टीम ने इनके लॉकर की जांच के लिए छापेमारी की. बताया जा रहा है कि आईपीएस अधिकारी और उनका परिवार जांच में सहयोग कर रहे हैं.
 

BIG NEWS :  प्राइवेट पार्ट में छिपाकर ला रहा था , यहाँ बहुमूल्य वस्तु..

BIG NEWS : प्राइवेट पार्ट में छिपाकर ला रहा था , यहाँ बहुमूल्य वस्तु..

जयपुर : घटना जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का जहाँ एक बार फिर से सोने की तस्करी का मामला सामने आया है। इस बार यात्री आधा किलो से ज्यादा सोना अपने प्राइवेट पार्ट में छिपाकर लाया था।


लेकिन वह कस्टम अधिकारियों की नजरों से बच नहीं पाया। अधिकारियों ने शक के आधार पर जब उसकी तलाशी ली तो सच सामने आ गया। यात्री के पास आधा किलो से ज्यादा सोना पाया गया है। कस्टम अधिकारी यात्री से पूछताछ करने में जुटे हैं। यह सोना दुबई से जयपुर लाया गया था।

जानकारी के अनुसार सोना लाते पकड़ा गया यात्री दुबई से जयपुर आया था। वह स्पाइस जेट की फ्लाइस संख्या एसजी 713 से आया था। उसने सोने को लिक्विड कर दो कैप्सूल में डालकर उसे अपने रेक्टम में छिपा रखा था। जयपुर एयरपोर्ट पर तैनात कस्टम अधिकारियों को उस पर शक हुआ तो उसकी गहनता से तलाशी ली गई। उसने सोना कैप्सूल में लिक्विड बनाकर भर रखा था। कस्टम अधिकारियों ने गहन जांच-पड़ताल के बाद यह सोना निकाल लिया।


25 लाख रुपये से ज्यादा का है का यह वस्तु
यात्री से बरामद किये गये सोने का जब वजन किया गया तो वह 513 ग्राम निकला. कस्टम अधिकारी आरोप यात्री से पूछताछ कर रहे हैं. कस्टम अधिकारियों ने दोनों कैप्सूल के लिक्विड सोने को निकालकर उसमें मिला केमिकल अलग कर दिया है। सोना 99.50 फीसदी शुद्धता का है. इसका बाजार मूल्य 25,37,865 रुपये है। कस्टम अधिकारियों ने सीमा शुल्क अधिनियम 1962 के प्रावधानों के तहत सोने को जब्त कर लिया है। कस्टम अधिकारी आगे की जांच में जुटे हुये हैं।


पहले भी कई बार पकड़ा जा चुका है सोना तस्कर

उल्लेखनीय है कि जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के जरिये सोने की तस्करी बड़े जोरों पर है. यह कोई पहला मौका नहीं है जब किसी यात्री से तस्करी का सोना पकड़ा गया है. जयपुर एयरपोर्ट पर बीते दो-तीन साल में बड़े पैमाने पर तस्करी का सोना पकड़ा जा चुका है. तस्कर हर बार कस्टम अधिकारियों को चकमा देने के लिये नये-नये तरीके अपनाते हैं, लेकिन वे अपने मंसूबों में सफल नहीं हो पाते हैं।
 

हर घर नल से जल योजना के लिए 60 हजार करोड़ रुपए आवंटित, 3.8 करोड़ घरों को किया जाएगा कवर

हर घर नल से जल योजना के लिए 60 हजार करोड़ रुपए आवंटित, 3.8 करोड़ घरों को किया जाएगा कवर

नई दिल्ली : केन्द्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में केन्द्रीय बजट 2022-23 पेश करते हुए कहा कि हर घर नल से जल योजना के तहत 2022-23 में 3.8 करोड़ घरों को कवर करने के लिए 60 हजार करोड़ रुपये आवंटित किए गए। वित्त मंत्री ने कहा कि 2014 से सरकार का ध्यान नागरिकों, विशेषकर गरीबों और वंचितों के सशक्तिकरण पर रहा है।

इसके लिए कई उपाय किए गए, जिसमें घर, बिजली, रसोई गैस, जल प्रदान करने वाले कार्यक्रम शामिल हैं। इसके बारे में और विवरण प्रदान करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि वर्तमान में 'हर घर, नल से जल के अंतर्गत 8.7 करोड़ घरों को कवर किया गया है, जिनमें 5.5 करोड़ घरों को पिछले दो सालों में नल जल प्रदान किया गया है।

प्रधानमंत्री आवास योजना
निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2022-23 में प्रधानमंत्री आवास योजना के चिह्नित पात्र लाभार्थियों, ग्रामीण और शहरी दोनों के लिए 80 लाख घर बनाने के लिए 48 हजार करोड़ रुपये के आवंटन की भी घोषणा की। केन्द्र सरकार शहरी क्षेत्रों में मध्यम वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए सस्ते मकानों को बढ़ावा देने हेतु सभी प्रकार की भूमि एवं निर्माण संबंधित मंजूरियों में लगने वाले समय को कम करने के लिए राज्य सरकारों के साथ मिलकर काम करेगी। सरकार मध्यस्थता में आने वाले खर्च को कम करने के साथ पूंजी बढ़ाने के लिए वित्तीय क्षेत्र के नियामकों के साथ काम करेगी।

बाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम
वित्त मंत्री ने नए वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत उत्तरी सीमा पर स्थित गांवों को कवर किया जाएगा। श्रीमती निर्मला सीतारमण ने कहा 'सीमावर्ती गांव, जहां की जनसंख्या बहुत ही छिटपुट है, उनकी कनेक्टिविटी और बुनियादी सुविधाएं भी बहुत ही सीमित हैं, विकास के लाभ से वंचित रह गए हैं। उत्तरी सीमा के ऐसे ही गांव को इस नए वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के अंतर्गत लाया जाएगा। यहां के क्रियाकलापों में गांव की बुनियादी सुविधाओं, आवास, पर्यटन केन्द्रों के निर्माण, सड़क संपर्क, विकेंद्रित नवीकरणीय ऊर्जा की व्यवस्था है, दूरदर्शन और शिक्षण चैनलों के लिए 'डाइरेक्ट टू होम एक्सेस की व्यवस्था और आजीविका सृजन के लिए सहायता जैसे कार्य आएंगे। इन क्रियाकलापों के लिए अतिरिक्त धन उपलब्ध कराया जाएगा। वर्तमान योजनाओं को एक में मिला दिया जाएगा। हम उनके परिणामों की विवेचना करेंगे और उनकी लगातार निगरानी करेंगे।

आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम
केन्द्रीय वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में कहा कि 2022-23 में आकांक्षी जिला कार्यक्रम में उन प्रखंडों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा, जिन्होंने महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उचित प्रगति नहीं की है। निर्मला सीतारमण ने कहा, देश के अत्यन्त दुर्गम और पिछड़े जिलों में रहने वाले नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने का हमारा जो स्वप्न था वह आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम बहुत कम समय में ही साकार हो गया है। इन 112 जिलों के 95 प्रतिशत में स्वास्थ्य, पोषण, वित्तीय स्थिति और आधारभूत अवसंरचना जैसे प्रमुख क्षेत्रों में काफी प्रगति देखने में आयी है। वे राज्यों के औसत मूल्य को भी पार कर गए हैं। हांलाकि इन जिलों के कुछ प्रखंडों पर अभी भी पिछड़े हुए हैं। 2022-23 में, इस कार्यक्रम के अंतर्गत इन्हीं जिलों के ऐसे ही प्रखंडों पर ध्यान दिया जाएगा।

Budget 2022-23 : वित मंत्री का ऐलान , आने वाले 3 वर्ष में 400 वंदेभारत ट्रेनें चलेंगी , नेशनल हाईवे की लंबाई भी बढ़ाई जाएगी

Budget 2022-23 : वित मंत्री का ऐलान , आने वाले 3 वर्ष में 400 वंदेभारत ट्रेनें चलेंगी , नेशनल हाईवे की लंबाई भी बढ़ाई जाएगी

नई दिल्ली : केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने आज देश का आम बजट पेश किया। इस बजट में कहा गया कि इस बजट से अगले 25 सालों की बुनियाद रखी जाएगी। दावा है कि इस बजट में सभी के लिए कुछ ना कुछ रखा गया है। इसी बीच निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया है कि अगले 3 सालों में 400 नई वंदेभारत ट्रेनें तैयार की जाएंगी।

दरअसल, अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा है कि अगले तीन सालों में 400 नई वंदेभारत ट्रेनें तैयार की जाएंगी। इसके साथ अगले तीन सालों में 100 पीएम गति शक्ति कार्गो टर्मिनल तैयार किए जाएंगे। साथ ही 8 नई रोपवे का निर्माण होगा। वंदे भारत ट्रेनें देश की पहली स्वदेशी तकनीक से निर्मित होने वाली सेमी हाई स्पीड ट्रेनें हैं।

इसके साथ ही वित्त मंत्री ने बताया कि 2022-23 के बीच नेशनल हाईवे की लंबाई को 25,000 किमी तक बढ़ाया जाएगा। पहाड़ी क्षेत्रों के पर्वतमाला रोड को पीपीपी मोड्स पर लाया जाएगा। वंदे भारत ट्रेन कई आधुनिक सुविधाओं से लैस है।

इस ट्रेन में ऑन बोर्ड वाई-फाई, जीपीएस आधारित यात्री इन्फॉर्मेशन सिस्टम, खूबसूरत आंतरिक सजावट, वैक्यूम शौचालय, एलइडी लाइट, हर सीट के नीचे चार्जिंग प्वाइंट, हर सीट के नीचे रीडिंग लाइट, इंटेलिजेंट एयर कंडीशनिंग सिस्टम, दिव्यांगों के लिए व्हील चेयर के उपयोग से ट्रेन में चढऩे की सुविधा, उनके लिए अलग से शौचालय, सीसीटीवी, फायर फाइटिंग सिस्टम, स्वचालित स्लाइडिंग दरवाजा जैसी सुविधाएं हैं। 

Budget 2022-23 : वित्त मंत्री निर्मला सितारमण ने पेश किया देश का आम बजट, ये चीजें हुईं सस्ती

Budget 2022-23 : वित्त मंत्री निर्मला सितारमण ने पेश किया देश का आम बजट, ये चीजें हुईं सस्ती

नई दिल्ली : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज लोकसभा में देश का आम बजट 2022-23 पेश किया। जो कि 39.45 लाख करोड़ का आम बजट है। हालांकी इस आम बजट से मध्यम वर्ग को निराशा ही हुई है क्योंकि बजट में टैक्स स्लैब में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। अपने बजट भाषण में सीतारमण ने आयकर स्लैब पर कोई बात नहीं की जिसका सीधा मतलब यह है कि इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके अलावा क्रिप्टोकरंसी से होने वाली इनकम पर 30 फीसदी टैक्स लगा दिया गया है।

वहीं कॉरपोरेट टैक्स 18 से घटाकर 15 फीसदी कर दिया गया है। सीतारमण ने बजट में 16 लाख नौकरियां देने का भी वादा किया है। वित्त मंत्री के बजट पेश करने के बाद लोकसभा कल तक के लिये स्थगित कर दी गयी है। 2022-23 से डिजिटल रुपया लांच करने की भी घोषणा की गयी। वित्त मंत्री ने कहा कहा कि आगामी वित्त वर्ष में भारत की आर्थिक वृद्धि 9.2 प्रतिशत रहने का अनुमान है। वित्त मंत्री सीतारमण का भी यह चौथा बजट है

वित्त मंत्री ने कहा कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया अपना डिजिटल करंसी लॉन्च करेगा. सरकार ने कहा कि रिजर्व बैंक अपना डिजिटल रूपी लॉन्च करेगा. ऐसी खबर पहले से थी कि सरकार क्रिप्टोकरंसी पर कोई सधा हुआ रुख अपनाएगी. हालांकि बजट से पूर्व आर्थिक सर्वेक्षण में क्रिप्टोकरंसी पर कुछ नहीं कहा गया, लेकिन बाद में प्रधान आर्थिक सलाहकार संजीव सान्याल ने कहा कि सरकार क्रिप्टोकरंसी पर नपा-तुला और सधा हुआ रुख अपनाएगी

इससे साफ हो गया कि सरकार बिटकॉइन जैसी वर्चुअल करंसी पर प्रतिबंध नहीं लगाएगी, लेकिन क्या उसे वैध किया जाएगा, इस पर अभी असमंजस बना हुआ है. वित्त मंत्री ने बजट में साफ कर दिया कि रिजर्व बैंक अपना डिजिटल करंसी लेकर आएगा जिसे डिजिटल रुपी कहा जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यह भी कहा कि नागरिकों की सुविधा बढ़ाने के लिए 2022-23 में ई-पासपोर्ट जारी किया जाएगा

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में यह भी कहा कि आपातकालीन क्रेडिट लाइन गारंटी योजना (ईसीएलजीएस) को मार्च 2023 तक बढ़ाया जाएगा. गारंटी कवर को 50,000 करोड़ रुपये से बढ़ाकर कुल 5 लाख करोड़ रुपये किया जाएगा। यह बजट कोरोना महामारी के दौर में पेश हुआ है. इसलिए, इसका महत्व बढ़ जाता है. बजट के बाद सभी लोगों के दिमाग में सवाल है कि इससे क्या सस्ता और महंगा होगा. बजट के बाद खेती का सामान सस्ता होगा. इसके अलावा बजट में कट और पॉलिश्ड डायमंड पर कस्टम ड्यूटी में कटौती की गई है. यानी ये भी सस्ते हो जाएंगे. वहीं, छाते खरीदना महंगा हो जाएगा. छातों पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाने का ऐलान किया गया है.

ये चीजें हुईं सस्ती
जूते-चप्पल, ज्वैलरी, इलेक्ट्रिक सामान, विदेशी मशीनें, कृषि उपकरण, मोबाइल चार्जर, मोबाइल, कपड़े,चमड़े का सामान।

यह हुईं महंगी
छाता, शराब, कॉटन, खाद्य तेल, एलईडी लाइट
मोबाइल फोन चार्जर के ट्रांसफार्मर और कैमरा लेंस पर इंपोर्ट ड्यूटी घटा दी गई है. घरेलू मोबाइल फोन चार्जर होंगे सस्ते. देश में असेंबल होने वाले मोबाइल भी सस्ते हो सकते हैं. घरेलू स्तर पर मोबाइल उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा.


इसके अलावा वित्त मंत्री सीतारमण ने कुछ कैमिकल्स पर कस्टम ड्यूटी घटाने का भी प्रस्ताव किया है. इनमें मिथेनॉल भी शामिल है. उन्होंने कहा कि ऐसा घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए किया गया है. वित्त मंत्री ने यह भी ऐलान किया है कि स्टील स्क्रैप पर कस्टम ड्यूटी की छूट को एक और साल के लिए बढ़ाया जा रहा है
। सीतारमण ने कहा कि 400 नए जनरेशन वाली वंदे भारत ट्रेनें बेहतर क्षमता के साथ अगले तीन सालों में लाई जाएंगी। 

उन्होंने कहा कि 100 पीएम गति शक्ति कार्गो टर्मिनल अगले तीन सालों में विकसित किए जाएंगे. और मेट्रो सिस्टम को विकसित करने के लिए इनोवेटिव तरीकों को लागू किया जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम को एक उत्कृष्ट प्रतिक्रिया मिली है, जिसमें अगले पांच सालों के दौरान 60 लाख नए रोजगार और 30 लाख करोड़ के अतिरिक्त उत्पादन की क्षमता रखी गई है. 

सुपरमार्केट और किराना दुकानों पर शराब की बिक्री, सरकार के आदेश से भड़के सांसद

सुपरमार्केट और किराना दुकानों पर शराब की बिक्री, सरकार के आदेश से भड़के सांसद

औरंगाबाद। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के सांसद इम्तियाज जलील ने सोमवार को सुपरमार्केट और किराना दुकानों पर शराब की बिक्री की अनुमति देने के लिए महाराष्ट्र सरकार की आलोचना की और कहा कि अगर औरंगाबाद जिले में ऐसी दुकानें खोलने की अनुमति दी गई तो उनमें तोड़फोड़ की जाएगी।
जलील ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए शराब बिक्री के फैसले के पीछे तर्क पर सवाल उठाया और कहा कि अगर राज्य सरकार वास्तव में किसानों के बारे में चिंतित है तो भांग की खेती के लिए अनुमति दी जानी चाहिए।
जलील ने कहा, ‘‘शराब के बजाय सरकार दूध की दुकानों का समर्थन कर सकती थी और लोगों को इसे पीने के लिए प्रोत्साहित कर सकती थी ताकि किसानों को लाभ हो। लेकिन इस सरकार को केवल पैसे की चिंता है। दुकानों में शराब की बिक्री की अनुमति देने का यह निर्णय हमारी संस्कृति को बर्बाद कर देगा।’’
सांसद एआईएमआईएम की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख भी हैं। जलील ने कहा कि वह औरंगाबाद में ऐसे ‘‘वाइन बार’’ को चलने नहीं देंगे।