नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
बड़ी खबर : लैब टेक्‍नीशियन ने कोरोना टेस्ट के बहाने महिला के प्राइवेट पार्ट से लिया Swab, कोर्ट ने आरोपी को  सुनाई ये सजा....

बड़ी खबर : लैब टेक्‍नीशियन ने कोरोना टेस्ट के बहाने महिला के प्राइवेट पार्ट से लिया Swab, कोर्ट ने आरोपी को सुनाई ये सजा....

मुंबई | कोरोना टेस्‍ट के बहाने एक महिला के प्राइवेट पार्ट से Swab लेने वाले लैब टेक्‍नीशियन को अमरावती की सत्र अदालत ने 10 साल की कैद और 10,000 रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई है. इस संबंध में मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अमरावती की ट्रॉमा केयर यूनिट में यह घटना 20 जुलाई 2020 में हुई थी. इस संबंध में पीड़ित महिला ने पुलिस में शिकायत की थी और उसके बाद मामला कोर्ट में चला, जहां यह फैसला सुनाया गया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार घटना की जानकारी सामने आते ही राजनीतिक पार्टियां और समाजसेवा से जुड़े संगठनों ने आरोपी को सख्‍त सजा देने की मांग की थी. दरअसल यह घटना, कोरोना लहर के दौरान उस समय की है जब टेस्‍ट को बड़े पैमाने पर किया जा रहा था. स्‍थानीय मॉल में भी टेस्‍ट कराया गया था, जहां लैब टेक्‍नीशियन आरोपी अल्‍केश देशमुख ने पीड़ित महिला को गुमराह करते हुए उसे बताया था कि महिला कोरोना पॉजिटिव है और उसकी अगली जांच लैब में होगी. आरोपी ने उसे लैब में आने को कहा था. जब महिला लैब पहुंची तो इसी टेक्‍नीशियन ने उससे कहा कि इसके लिए प्राइवेट पार्ट से Swab लेना पड़ेगा, और उसके बाद आरोपी ने Swab लिया.

टेक्‍नीशियन की हरकत भाई को बताई और पुलिस में की शिकायत
पीड़ित महिला ने अपने भाई को बताया कि वह कोरोना पॉजिटिव हो गई है और उसकी दूसरी जांच लैब में की गई है. इस पर भाई ने अस्‍पताल में जाकर पूछताछ की, जब अस्‍पताल ने बताया कि ऐसे जांच नहीं होती है. तब महिला ने अपने भाई के साथ जाकर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. बडनेरा थाने में मामला दर्ज होने के बाद लोगों की जानकारी में आया और इस पर हंगामा मच गया. लोगों ने आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की थी. यह मामला अमरावती सेशंस कोर्ट में चला और करीब डेढ़ साल बाद आरोपी देशमुख को सजा मिल सकी.

गर्लफ्रेंड के साथ होटल के कमरे में रंगरलिया मनाने के लिए शख्स ने किया पत्नी के आधार कार्ड का इस्तेमाल, ऐसे खुली इनकी पोल.....

गर्लफ्रेंड के साथ होटल के कमरे में रंगरलिया मनाने के लिए शख्स ने किया पत्नी के आधार कार्ड का इस्तेमाल, ऐसे खुली इनकी पोल.....

महाराष्ट्र | सोशल मीडिया में अक्सर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स के मामले सामने आते रहते हैं. ऐसा ही एक मामला शनिवार को महाराष्ट्र के पुणे सामने आया. यहां एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड से होटल में मिलने का ऐसा तरीका अपनाया कि अब शख्स और प्रेमिका के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू हो गई है. शख्स पत्नी से बचकर गर्लफ्रेंड से मिलने पुणे के होटल पहुंचा था और यहां उसने अपनी प्रेमिका को होटल में एंट्री दिलाने के लिए अपनी पत्नी के आधार कार्ड का इस्तेमाल किया. मामले के उजागर होने के बाद 41 वर्षीय शख्स और उसकी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है.

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि दोनों के खिलाफ मंगलवार को हिंजेवाड़ी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया था. पुलिस के अनुसार जिस शख्स पर आरोप लगा है वह गुजरात का रहने वाला है और वह पेशे से एक बिजनेसमैन है. उसकी पत्नी कंपनी में डायरेक्टर है.

पुलिस के अनुसार शख्स के खिलाफ उसकी पत्नी ने ही शिकायत दर्ज कराई है. शिकायतकर्ता के अनुसार महिला ने पति की कार में एक जीपीएस डिवाइस लगा रखा था जिसके बाद पता चला की उसका पति उसे धोखा दे रहा है और उसने उसकी शिकायत पुलिस से कर दी.

अधिकारी ने कहा कि महिला ने पति की एसयूवी कार में जीपीएस ट्रैकर लगाया था. पिछले साल जब नवंबर महीने में शख्स पत्नी से काम के सिलसिले में बेंगलुरू जाने की बात कही थी लेकिन जब महिला ने ट्रैकर से चेक किया तो कार पुणे में मिली थी. इसके बाद महिला ने होटल से संपर्क किया तो कर्मचारियों ने बताया कि शख्स ने अपनी पत्नी के साथ चेक इन किया था.

मामले के खुलासे के बाद जब सीसीटीवी फुटेज चेक किया गया तो पता चला कि आरोपी शख्स ने आधार कार्ड के माध्यम से किसी दूसरी महिला के साथ होटल में एंट्री की थी. पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी और उसकी प्रेमिका के खिलाफ आईपीसी की धारा 419 के तहत धोखा धड़ी का मामला दर्ज किया गया है.

संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

सोनभद्र : स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन रोड वार्ड नं 02 में गुरुवार की रात्रि एक युवक का शव फंदे से लटकता मिलने की सूचना से हड़कंप मच गई।परिजनों को जैसे ही फंदे पर लटकने की सूचना मिली तो कोहराम मच गया। आस पास के रहवासियों ने बताया कि बीती रात्रि करीब 3 बजे शोर गुल की आवाज सुनकर लोग इकत्र होकर जब देखने गए तो अवाक हो गए।


घटना की सूचना 112 के जरिए पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुचीं कोतवाली पुलिस ने फंदे से लटके युवक रविन्द्र दुबे उम्र करीब 38 वर्ष पुत्र स्वर्गीय शिव प्रसाद दुबे कस्बा निवासी वार्ड नं 2 का शव उतरवाकर पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम हेतु भेजकर घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है।
 

नौकरी दिलाने के नाम पर की ठगी..

नौकरी दिलाने के नाम पर की ठगी..

रुड़की : नौकरी दिलाने के नाम पर एक बेरोजगार युवक से ठगी का मामला सामने आया है। पीडि़त ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। राकेश कुमार पुत्र दाताराम निवासी गांव निजामपुर कोतवाली मंगलौर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि नारसन खुर्द के रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा उसे एक संस्थान में नौकरी दिलाने के नाम पर उससे 80 हजार रुपये की ठगी कर ली। जब उसे पता चला कि उसके साथ ठगी हुई है

तो उसने आरोपी से अपने रुपये वापस मांगे। पहले तो आरोपी उसे इधर-उधर की बात कह कर टालता रहा। बाद में जब उस पर ज्यादा दबाव डाला तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी तथा पैसे देने से इंकार कर दिया। इंस्पेक्टर अमर चंद शर्मा का कहना है कि पीडि़त द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर नामजद किए गए आरोपी कृष्णकांत निवासी ग्राम नारसन खुर्द के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले की विवेचना नारसन चौकी प्रभारी बृजपाल सिंह कर रहे हैं। 

बारात जाने से पहले प्रेमिका को लेकर फरार हुआ दूल्हा

बारात जाने से पहले प्रेमिका को लेकर फरार हुआ दूल्हा

रुड़की : बारात जाने से एक दिन पहले ही युवक प्रेमिका को लेकर फरार हो गया। युवती के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गाधारोणा निवासी युवक का रिश्ता झबरेड़ा क्षेत्र के गांव निवासी युवती के साथ हुआ था। पांच फरवरी को युवक की बारात जानी थी। बताया गया है कि युवक का अपने गांव में ही अपनी ही जाति की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

बताया गया है कि बारात जाने से एक दिन पहले शुक्रवार तड़के ही युवक प्रेमिका युवती को लेकर फरार हो गया। युवती के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बताया गया है कि मामले की जानकारी मिलने पर झबरेड़ा क्षेत्र निवासी युवती के परिजन भी गाधारोणा में पहुंच कर बिरादरी के लोगों के साथ वार्ता कर रहे हैं। चौकी प्रभारी लोकपाल परमार का कहना है कि मामले की छानबीन के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 

भीषण सड़क हादसा : बस ने बाइक को रौदा, दो युवकों की मौके पर हुई मौत...

भीषण सड़क हादसा : बस ने बाइक को रौदा, दो युवकों की मौके पर हुई मौत...

जौनपुर : चंदवक थाना क्षेत्र के बजरंग नगर बाजार में शुक्रवार को दोपहर बस की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने रास्ता जाम कर आवागमन बाधित कर दिया। लोगों ने मार्ग जाम करते हुए आक्रोश जताया और बेलगाम रफ्तार भरती बसों को लेकर कार्रवाई की मांग की है। चंदवक थाना क्षेत्र के मूर्खा गांव निवासी 35 वर्षीय शिव कुमार राम व सेनापुर गांव निवासी 45 वर्षीय सर्वजीत राम बजरंग नगर बाजार से बाइक से घर जा रहे थे।

बाजार के उत्तरी छोर पर गांव की तरफ घूमते समय वाराणसी से आजमगढ़ जा रही प्राइवेट बस ने पीछे से रौंद दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया। हादसे की खबर लगते ही दोनों के घर में कोहराम मच गया। रोते- बिलखते स्वजन दुर्घटनास्थल पर आ गए और विरोध प्रदर्शन करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझा कर जाम को खत्म करने का प्रयास किया तो रास्ता जाम किए लोग मौके पर उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग करने लगे। 

दर्दनाक सड़क हादसा :  हादसे में घायल युवक की हुई मौत...

दर्दनाक सड़क हादसा : हादसे में घायल युवक की हुई मौत...

महोबा : कानपुर-सागर हाईवे पर छानी मोड़ के पास दो ट्रकों की भिड़ंत के दौरान चपेट में आए आटो पर सवार घायल एक और युवक की बीती रात ग्वालियर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। अब हादसे में मृतकों की संख्या पांच पहुंच गई है। मृतकों में दो लोग रिश्ते में साले-बहनोई थे। जिला अस्पताल पहुंचे मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा रहा। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा है।

जानकारी के अनुसार हाईवे पर छानी मोड़ के के पास बीते बुधवार को दो ट्रक आपस में टकरा गए थे। इस दौरान ओवरटेक का प्रयास कर रहा आटो भी ट्रकों की चपेट में आ गया था। हादसे में आटो पर सवार हरद्वार छतरपुर मध्यप्रदेश फूल सिंह व रामसेवक, मौदहा निवासी सलाउद्दीन व हमीरपुर के मदारपुर निवासी राजू के पांच वर्षीय पुत्र राज निवासी मदारपुर हमीरपुर की मौत हो गई थी।

नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इनमें से पांच की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया था। बुधवार की रात इलाज के लिए ग्वालियर ले जाते समय मुरैना मध्यप्रदेश निवासी घायल जीतेंद्र सिंह (40) की मौत हो गई। इससे मृतकों की संख्या पांच पहुंच गई है जबकि घायल हरिशंकर, राजू, समा व आलिया की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। हादसे में मारे गए फूल सिंह व रामसेवक आपस में साले-बहनोई थे। फूल सिंह के भाई गुमान सिंह ने बताया कि रामसेवक बहनोई फूल सिंह के साथ एक तेरहवीं संस्कार में शामिल होने के लिए जिला हमीरपुर के मझगवां गए थे। साथ में भतीजा शनि भी गया था।

तीनों लोग बुधवार की दोपहर आटो से वापस लौट रहे थे। हादसे में साले-बहनोई की मौत हो गई। दोनों किसानी करते थे। फूल सिंह की पत्नी शशि व पांच पुत्र रामविशाल, राजकुमार, अनिल, ओमवीर और राजा का रो-रोकर बुरा हाल रहा। वहीं रामसेवक की मौत से पत्नी कुसुम व तीन पुत्र जसवंत, कल्लू और भूप सिंह में कोहराम मचा रहा। पुलिस ने पोस्टमार्टम के मृतकों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए। 

नकली बम रखने वाले तीन आरोपित प्रयागराज से गिरफ्तार , आरोपितों से पूछताछ जारी

नकली बम रखने वाले तीन आरोपित प्रयागराज से गिरफ्तार , आरोपितों से पूछताछ जारी

रीवा : रीवा पुलिस ने नकली बम रखने वाले तीन आरोपितों को गत दिवस उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के मेजा थाना की कोहडारे घाट चौकी के पास से गिरफ्तार कर लिया। दो आरोपित प्रयागराज व एक मेरठ जिले का रहने वाला है। आरोपितों से रीवा पुलिस की कई टीमें, मप्र की एटीएस, एसटीएफ, उप्र एटीएस ओर एसटीएफ व प्रयागराज की क्राइम ब्रांच भी पूछताछ कर रही है।

रीवा के पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने बताया कि आरोपितों ने अब तक कुल 14 घटनाओं को उत्तर प्रदेश में और रीवा में पांच को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। बता दें कि रीवा में आरोपितों ने नकली बम के साथ पर्चा चस्पा कर लिखा था कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ही इसे रोक सकते हैं, नहीं तो प्रयागराज में बस ओर ट्रक जलेंगे। 

 दर्दनाक हादसा : महाराष्ट्र के पुणे में बड़ा हादसा , निर्माणाधीन इमारत ढहने से 7 मजदूरों की मौत

दर्दनाक हादसा : महाराष्ट्र के पुणे में बड़ा हादसा , निर्माणाधीन इमारत ढहने से 7 मजदूरों की मौत

पुणे : महाराष्ट्र के पुणे में गुरुवार देर रात यरवदा शास्त्री नगर इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत ढह गई। इस हादसे में 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 3 मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दमकल विभाग की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर मजदूरों को बाहर निकाला।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए अग्निशमन दल और पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। उन्होंने कहा कि घटना इमारत के बेसमेंट में हुई। पुलिस उपायुक्त (जोन-5) रोहीदास पवार ने बताया कि कम से सात लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गये। उन्होंने कहा कि घटना उस वक्त हुई जब मजदूर वहां काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ काम करने वाले गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए थे। संभव है कि ढेर के नीचे कुछ मजदूर फंस गए हों। ढेर को हटाने का काम रात को ही शुरू कर दिया गया था। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे में एक निर्माणाधीन इमारत में दुर्घटना में मारे गए लोगों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। 

दर्दनाक हादसा : ट्रक और कार की टक्कर में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, जाचं में जुटी पुलिस

दर्दनाक हादसा : ट्रक और कार की टक्कर में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, जाचं में जुटी पुलिस

पानीपत : पानीपत में जीटी रोड स्थित पुलिस लाइन के पास शुक्रवार सुबह 5 बजे दर्दनाक हादसा हो गया। ओवरटेक कर रहे ट्रक ने इको कार को टक्कर मार दी। हादसे में इको गाड़ी में सवार यूपी से कैथल जा रहे एक परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई और 3 लोग घायल हो गए। मृतकों में 2 सगे भाई , एक बच्चा और चाचा शामिल है। सेक्टर 29 थाना की पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की।

यूपी के बुलंदशहर निवासी दयानंद ने बताया कि वह हाल में सिलापुर, नोएडा में रह रहा है। उन्होंने बताया कि बेटी बिमला की कैथल में शादी हुई थी। गुरुवार रात करीब 11 बजे उन्हें उसकी मौत की सूचना मिली। वह रात 2 बजे किराये की इको गाड़ी में सवार होकर अपने बेटे रमेश (28), नवाब (40), राकेश, ममता, नीलम, प्रियांशु (6) और वंशिका के साथ कैथल के लिए रवाना हो गए। जब वह सुबह पांच बजे जीटी रोड पानीपत में पुलिस लाइन के पास पहुंचे तो पीछे से ओवरटेक कर रहे ट्रक चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि करीब 40 मीटर तक आरोपी इक्को को घसीटता ले गया। टक्कर लगते ही गाड़ी में चीख पुकार मच गई।

दयानंद ने बताया कि हादसे में उनके बड़े बेटे नवाब (40) और रमेश (28), भाई राकेश (35) और छह वर्षीय मासूम प्रियांशु की मौत हो गई। वहीं हादसे में ड्राइवर और उसके पास बैठी ममता (35), नीलम (32) और वंशिका (1) बाल बाल बच गईं। प्रियांशु नीलम का इकलौता बेटा था।
वहीं परिजनों ने आरोप लगाया कि टक्कर मारने के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। आरोपी चालक नशे में धुत्त था। ट्रक के पास शराब की बोतल पड़ी मिली।  

ओवैसी पर गोली फायरिंग हमले का CCTV वीडियो, धक्का मारने से गिरा हमलावर हुआ गिरफ्तार

ओवैसी पर गोली फायरिंग हमले का CCTV वीडियो, धक्का मारने से गिरा हमलावर हुआ गिरफ्तार

मेरठ, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में गुरुवार को AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी पर हुई फायरिंग का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है. वीडियो में दो लोग नजर आ रहे हैं. वे ओवैसी के काफिले पर गोली चला रहे हैं. काफिले की गाड़ी ने एक हमलावर को धक्का देकर नीचे गिरा दिया. पुलिस ने एक हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है. दूसरे की तलाश जारी है. ओवैसी ने हमलावरों को नाथूराम गोडसे की नाजायज औलाद करार दिया है.
यूपी में चुनाव प्रचार कर रहे असदुद्दीन ओवैसी गुरुवार को मेरठ से दिल्ली की ओर निकले. तभी डासना टोल प्लाजा के पास उनकी गाड़ी पर गोलीबारी की गई. इस घटना के सीसीटीवी फुटेज में दो हमलावर दिख रहे हैं. ओवैसी के काफिले की एक गाड़ी के धक्के और उसके टायर से पांव में आई गहरी चोट से गोली चला रहा एक हमलावर वीडियो में गिरता और फिर लंगड़ाते हुए भागता दिख रहा है. माना जा रहा है कि पांव में चोट के कारण ये हमलावर भाग नहीं सका जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरे हमलावर की तलाश चल रही है. उसे पकड़ने के लिए पांच टीमें गठित की गई हैं. मेरठ आईजी खुद इस मामले की निगरानी कर रहे हैं.


हमले के तुरंत बाद असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट किया. उन्होंने बताया कि उनकी गाड़ी पर 4 राउंड फायर किए गए. हमालवर हथियार वहीं छोड़कर भाग गए. हमले के बाद उनकी गाड़ी पंक्चर हो गई, फिर वे दूसरी कार से निकल गए. पुलिस मामले की जांच कर रही है. हालांकि गोलीबारी में किसी को चोट नहीं पहुंची.
एक इंटरव्यू में ओवैसी ने कहा कि आखिर ये कौन लोग हैं, जो नफरत पैदा करके हमला कर रहे हैं. ये नाथूराम गोडसे की नाजायज औलाद हैं. ये भाईचारे और कानून व्यवस्था के खिलाफ हैं. ओवैसी ने कहा कि इस तरह के बूझदिल हमले से वे डरने वाले हैं. ये चुनाव आयोग और योगी एवं मोदी सरकार के लिए चैलेंज है कि नफरत फैलाने वालों को एक्सपोज करें. ये पूरी तरह प्लान किया हुआ हमला है. हमलावरों को पता था कि टोल गेट पर गाड़ी स्लो होगी और फिर उन्होंने करीब से गोलियां चलाईं. ओवैसी ने कहा कि शुक्रवार को वे हमले को लेकर लोकसभा स्पीकर से मुलाकात करेंगे.
 

देश में Corona काबू में! 11 राज्यों में खोले गए स्कूल, जानिए केंद्र की क्या हैं नई गाइडलाइंस

देश में Corona काबू में! 11 राज्यों में खोले गए स्कूल, जानिए केंद्र की क्या हैं नई गाइडलाइंस

देशभर में कोरोना के मामलों में कमी के चलते एक बार फिर राज्यों में जिंदगी फिर से पटरी पर लौटने लगी है. शिक्षा मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए कहा कि 11 राज्यों में स्कूल पूरी तरह खुले हैं और 9 राज्यों में बंद. इस बीच केंद्र न इसको लेकर नए और संशोधित दिशा-निर्देश और COVID प्रोटोकॉल जारी की हैं. इनका पालन स्कूल, कॉलेज के फिर से खोलने के दौरान किया जाना है.
विस्तृत चर्चा के बाद केंद्र ने स्कूलों के लिए ये दिशा-निर्देश दिए हैं. दिशा-निर्देशों में स्कूलों को फिर से खोलने और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सीखने की व्यवस्था को डेवलप करने पर जोर दिया गया है. केंद्र ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सलाह देते हुए कहा कि इन COVID SOP और दिशा-निर्देशों को पालन करने के साथ ही स्वयं के दिशा-निर्देश तैयार करें, जो इन नियमों के अनुकूल हों.
स्कूलों के लिए गाइडलाइंस
• स्कूल में उचित सफाई और स्वच्छता सुविधाओं को सुनिश्चित करना और निगरानी.
• छात्रों के बीच कम से कम 6 फीट की दूरी बनाए रखना.
• स्टाफ रूम, ऑफिस एरिया, असेंबली हॉल और अन्य कॉमन एरिया में हर समय सोशल डिस्टेंसिंग का पालन.
• स्कूलों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी स्कूल कार्यक्रम न करें जहां सोशल डिस्टेंसिंग संभव न हो.
• सभी छात्रों और कर्मचारियों को फेस कवर/मास्क पहनकर स्कूल आना चाहिए और इसे पूरे दिन पहनना चाहिए.
• मिड-डे मील के वितरण के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग को बनाए रखा जाना चाहिए, क्योंकि छात्रों को अपना मास्क उतारना होगा
वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि देश में कोरोना के मामलों में कमी आई है और एक्टिव केस भी कम हुए हैं. इसके साथ ही पॉजिटिविटी रेट भी घटा है. पिछले 14 दिनों में केस में लगातार कमी आई है. जिसके चलते एक्टिव केस कम हुए हैं. डेली पॉजिटिविटी रेट 21 जनवरी को 17.94% दर्ज किया गया था वो घटकर 10.99% हो गया है.

 

बड़ी खबर: असदुद्दीन ओवैसी की गाड़ी पर की गई 4 राउंड फ़ायरिंग, मेरठ से लौटते वक्त हुई घटना

बड़ी खबर: असदुद्दीन ओवैसी की गाड़ी पर की गई 4 राउंड फ़ायरिंग, मेरठ से लौटते वक्त हुई घटना

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने दावा किया है कि मेरठ से लौटते वक्त उनकी गाड़ी पर फ़ायरिंग की गई. उन्होंने गाड़ी पर लगी गोलियों के निशान को साझा करते हुए कहा, ''कुछ देर पहले छिजारसी टोल गेट पर मेरी गाड़ी पर गोलियां चलाई गयी. 4 राउंड फ़ायर हुए.'' असदुद्दीन ओवैसी ने आगे कहा कि हमलावर 3 से 4 लोग शामिल थे, सब के सब भाग गए और हथियार वहीं छोड़ गए. मेरी गाड़ी पंक्चर हो गयी, लेकिन मैं दूसरी गाड़ी में बैठ कर वहां से निकल गया. हम सब महफ़ूज़ हैं. अलहमदु’लिलाह.
कार पर गोलीबारी की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस का जत्था पहुंचा है. आईजी मेरठ के मुताबिक, टोल प्लाजा पर ओवैसी समर्थकों के साथ कहासुनी की जानकारी हुई है लेकिन फ़िलहाल गोली चलने की कोई बात सामने नहीं आयी है. जो दावा किया जा रहा है उसको लेकर हम सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रहे हैं. जांच के बाद ही दावों पर सच्चाई का पता लगेगा.
 

शादी के बाद परिजन दे रहे है जान से मारने की धमकी प्रेमी जोड़े ने लगाई सुरक्षा की गुहार, पढ़िये पूरी खबर...

शादी के बाद परिजन दे रहे है जान से मारने की धमकी प्रेमी जोड़े ने लगाई सुरक्षा की गुहार, पढ़िये पूरी खबर...

धौलपुर : राजस्थान के धौलपुर जिले की एक प्रेमी जोड़े की खबर सामने आ रही है जहाँ उनके परिजनों की तरफ से दोनों को लगातार जान से मारने की धमकी आ रही है। इससे परेशान होकर प्रेमी जोड़े ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सुरक्षा गुहार लगाई है। इससे पहले प्रेमी जोड़े ने उच्च न्यायालय में जान माल की सुरक्षा के लिए याचिका भी दायर की थी। आरोप है कि कोर्ट के आदेश के बाद भी राजस्थान पुलिस दोनों को सुरक्षा नहीं दे रही है।


मिली जानकारी के अनुसार 19 साल की लड़की यूपी के फतेहाबाद तहसील के अंडोआ गांव की रहने वाली है। पीड़िता का कहना है कि उसके माता-पिता 45 साल के शख्स के साथ उसकी शादी जबरन कराना चाहते थे। जिसकी वजह से उसे प्रेमी के साथ धौलपुर भागकर आना पड़ा। फिर दोनों ने गुजरात के सूरत शहर में जाकर हिंदू रीति रिवाज से शादी की। लकड़ी के परिजनों ने फतेहाबाद थाना में उसके पति के भारत सिंह के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज करा दिया है।


लड़की के माता-पिता और भाई द्वारा लगातार जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। इन सब से परेशान होकर प्रेमी युगल ने राजस्थान हाईकोर्ट याचिका का दायर कर जानमाल के बचाव की गुहार लगाई थी। दायर पिटिशन पर राजस्थान हाईकोर्ट ने जयपुर पुलिस डीजीपी एवं एसपी धौलपुर एवं संबंधित थाना प्रभारी को सुरक्षा देने के दिशा निर्देश दिए गए हैं। पीड़ितों का आरोप है कि दोनों को अब तक किसी तरह की सुरक्षा नहीं मिली है इसलिए उन्होंने पीएम मोदी से मदद मांगी है।
 

बड़ी खबर : कार में मिली अवैध शराब विस्फोटक बरामद

बड़ी खबर : कार में मिली अवैध शराब विस्फोटक बरामद

गुना : कैंट थाना पुलिस ने अशोकनगर रोड से एक कार जब्त की है, जिसमें अंग्रेजी शराब की अवैध छह पेटियां बरामद हुई हैं। एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिसमें एक पिस्टल व पांच राउंड बरामद हुए।

हालांकि, दो आरोपित भाग निकले, लेकिन पुलिस ने पकड़े गए एक व्यक्ति से पूछताछ की, तो उसके घर से एक शराब की पेटी के आलवा घातक विस्फोटक बरामद किया है। 

पत्नी की गर्दन तलवार से काट कर उसका सिर लेकर घूमने वाले पति को कोर्ट ने दी आजीवन कैद की सजा...

पत्नी की गर्दन तलवार से काट कर उसका सिर लेकर घूमने वाले पति को कोर्ट ने दी आजीवन कैद की सजा...

उज्जैन : चरित्र शंका में पत्नी की गर्दन तलवार से काट कर उसका सिर लेकर घूमने वाले पति को कोर्ट ने आजीवन कैद की सजा सुनाई है। 31 जनवरी 2017 को ग्राम धुरेरी निवासी गोपाल ने पुलिस को शिकायत की थी कि वह साइकल से अपनी दुकान जा रहा था।

रास्ते में उनके गांव में रहने वाला 24 वर्षीय नारायणसिंह पत्नी का कटा सिर लेकर गांव में घूम रहा था। गोपाल ने जब नारायण से पूछा कि यह क्या है तो उसने बताया कि यह उसकी पत्नी का सिर है, उसने पत्नी की तलवार से गर्दन काटकर हत्या कर दी है, कटा धड़ खेत में पड़ा हुआ है। 

शर्मनाक घटना : युवती का शोषण, गर्भवती हुई तो शादी से किया इन्कार

शर्मनाक घटना : युवती का शोषण, गर्भवती हुई तो शादी से किया इन्कार

भोपाल : अरेरा हिल्स इलाके में युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपित ने पीडि़ता से शादी करने का झांसा दिया और बाद में उसके गर्भवती होने पर शादी करने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने शिकायत पर आरोपित पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक 19 वर्षीय युवती की दोस्ती घर के पास रहने वाले भूपेंद्र से थी। बाद में दोनों के बीच नजदीकी बढ़ी तो भूपेंद्र ने युवती को शादी का भरोसा दिलया और उसका शारीरिक शोषण करने लगा।

कुछ महीने पहले युवती गर्भवती हुई तो भूपेंद्र ने उससे दूरी बना ली। जब युवती के साथ दुष्कर्म किया और युवती जब गर्भवती हुई तो उसने शादी का कहा तो भूपेंद्र ने शादी करने से इनकार कर दिया, जिसके बाद युवती ने भूपेंद्र के खिलाफ पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। 

शर्मनाक घटना : माँ को नौकरी से निकालने की धमकी देकर नाबालिग से दुष्कर्म करते रहे

शर्मनाक घटना : माँ को नौकरी से निकालने की धमकी देकर नाबालिग से दुष्कर्म करते रहे

इंदौर : शहर में 16 साल की नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है। रेप करने वाले एक आरेापी आईडीए इंजीनियर हैं। जबकि दूसरा स्टील कंपनी का सीईओ है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

नाबालिग रिपोर्ट लिखाने पहुंची तो अनिल सिंघल भी थाने पहुंचा और ब्लैकमेल करने का दावा किया। नाबालिग ने पुलिस को दोनों के साथ खींचे गए फोटो दिखा दिये। तब पुलिस ने दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया। लसूडिय़ा टीआई इंद्रमणि के मुताबिक स्टील कंपनी में कार्यरत अनिल सिंघल निवासी इंद्रपुरी कालोनी और आईडीए में सिविल इंजीनियर दिनेश गोयल निवासी ग्रीन कालोनी के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का केस दर्ज किया है। अनिल सिंघल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जबकि इंदौर का दिनेश गोयल अभी फरार है।

माँ ने लसूडिय़ा थाना पहुंचकर गत दिवस दोनों के खिलाफ केस दर्ज करवाया। तब अनिल सिंघल भी थाने पहुंचा और कहा कि नाबालिग लड़की ब्लैकमेल कर रही है। तब नाबालिग ने दोनों के साथ फोटो भी पुलिस को दिखाए। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरेापियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। नाबालिग ने पुलिस को बताया कि सिंघल एक निजी कंपनी में अहम पद पर है।

वह परित्यक्ता है और बेटी के साथ रहती है। उसकी माँ को नौकरी से निकाल देने की धमकी भी देता था। साथ ही दुष्कर्म की जानकारी बताने पर जान से मारने की धमकी भी देता था।

नाबालिग ने पुलिस को बताया कि उसकी माँ निजी कंपनी में कार्यरत है। दोनों आरोपी परिचित हैं और उनका घर आना-जाना था। वर्ष 2018 में पहली बार आरोपी अनिल सिंघल ने घर में ही दुष्कर्म किया था। उसे धमकी दी थी कि किसी को कुछ बतायवा तो माँ को नौकरी से निकाल देगा और अपहरण कर उसे मार देंगे। इसके बाद माँ की गैर मौजूदगी में वह कई बार घर आया और गलत काम किया। नाबालिग ने पुलिस को दिये अपने बयान में बताया कि वर्ष 2021 में अनिल ने अपने साथ आईडीए इंजीनियर दिनेश गोयल को भी गलत काम करने लगा दिया था। इसके बाद वह घबराई किशोरी ने माँ को इस बारे में बताया। 

BIG NEWS : कोरोना के खिलाफ लड़ाई में भारत को मिला एक और हथियार

BIG NEWS : कोरोना के खिलाफ लड़ाई में भारत को मिला एक और हथियार

नई दिल्ली : कोरोना के खिलाफ लड़ाई में भारत को एक और हथियार मिल गया है। स्वदेशी कंपनी जायडस कैडिला ने अपनी कोरोना वैक्सीन जायकोव-डी की सप्लाई शुरू कर दी है। ये वैक्सीन 12 साल और उससे ऊपर के लोगों को दी जाएगी। हालांकि भारत में अभी इसे 18 साल से ऊपर के लोगों को लगाई जाएगी। इस वैक्सीन की खास बात ये है कि इसमें सुई का इस्तेमाल नहीं होगा। यानी ये वैक्सीन निडिल फ्री वैक्सीन है। इसे बिना सुई के ही दिया जाएगा। इसके अलावा ये वैक्सीन तीन डोज वाली है, जो इसे बाकी वैक्सीन से अलग बनाती है।


जायडस कैडिला की वैक्सीन जायकोव-डी को केंद्र सरकार ने पिछले साल अगस्त में ही मंजूरी दे दी थी। हालांकि, अब तक इस वैक्सीन का इस्तेमाल नहीं हो पाया था। अभी तक दुनियाभर में जितनी वैक्सीन लगाई जा रही है, वो या तो सिंगल डोज हैं या डबल डोज, लेकिन जायकोव-डी पहली वैक्सीन है जिसकी तीन डोज लगाई जाएगी। इसमें सुई का इस्तेमाल नहीं होगा। इसे जेट इंजेक्टर से लगाया जाएगा। इससे वैक्सीन को हाई प्रेशर से लोगों की स्किन में इंजेक्ट किया जाएगा। इस डिवाइस का आविष्कार 1960 में हुआ था. डब्ल्यूएचओ ने 2013 में इसके इस्तेमाल की अनुमति दी थी।


जायकोव-डी दुनिया की पहली डीएनए बेस्ड वैक्सीन है. अभी तक जितनी भी वैक्सीन हैं, वो एमआरएनए का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन ये प्लाज्मिड-डीएनए का इस्तेमाल करती है। बाकी वैक्सीन की तुलना में इसका रखरखाव ज्यादा आसान है। इसे 2 से 8 डिग्री सेल्सियस पर लंबे समय तक स्टोर किया जा सकता है। इतना ही नहीं, 25 डिग्री सेल्सियस तापमान में भी इसे 4 महीने तक रखा जा सकता है। इस वैक्सीन के तीन डोज 28-28 दिन के अंतर से लगाए जाएंगे। पहली डोज के बाद दूसरी डोज 28 दिन बाद और तीसरी डोज 56 दिन बाद लगाई जाएगी।
 

बड़ी खबर : चार बच्चों की अधेड़ माँ ने जवान प्रेमी को मार डाला, जानिये क्या है पूरा मामला...

बड़ी खबर : चार बच्चों की अधेड़ माँ ने जवान प्रेमी को मार डाला, जानिये क्या है पूरा मामला...

इंदौर : त्रिकोण प्रेम में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। 55 साल की महिला ने 23 साल छोटे प्रेमी की हत्या कर दी। आरोपी महिला चार बच्चों की माँ है। पुलिस ने महिला और उसके लिवइन पार्टनर को गिरफ्तार कर लिया है।

युवक और महिला में लिवइन पार्टनर को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद महिला ने ईंट प्रेमी के सिर में मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। एसीपी राजीव त्रिपाठी के मुताबिक केदार नगर में गत रात एक युवक का शव मिला था। जिसकी पहचान दीपक (32) उर्फ भरत पुत्र खांडेराव मार्डिक के रूप में हुई थी। सिर पर चोट के निशान मिलने के बाद हत्या को लेकर जांच शुरु हुई। टीआई संजय शुक्ला को पता चला था कि दीपक 26 जनवरी से लापता है।

वह डेढ़ महीने पहले ही बाणगंगा की एक बिस्किट फैक्ट्री में काम पर लगा था। परिवार और दोस्तों से पूछताछ में मंगला नाम की महिला की जानकारी सामने आई। पुलिस ने जब मंगला की जानकारी जुटाई तो हव घर पर नहीं मिली। पुलिस ने उसे रिश्तेदारों की मदद से पकड़ लिया। पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि मंगला के चार बच्चे हैं। उसके पति की मौत हो चुकी है। इसके बाद वह गणेश नाम के युवक के साथ लिवइन में रहने लगी। दोनों मजदूरी करते थे। कुछ समय से वह दीपक के संपर्क में आ गई थी।