BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
बड़ी लापरवाही: ओमिक्रोन की दहशत के बीच अफ्रीकी देशों से मुंबई पहुंचे 1,000 यात्री, सिर्फ 100 की हुई टेस्टिंग

बड़ी लापरवाही: ओमिक्रोन की दहशत के बीच अफ्रीकी देशों से मुंबई पहुंचे 1,000 यात्री, सिर्फ 100 की हुई टेस्टिंग

मुंबई: दुनिया भर में कोरोना के नए ओमिक्रॉन वैरिएंट की दहशत के बीच मुंबई का एक आंकड़ा डराने वाला है। शहर में बीते 15 दिनों में अफ्रीकी देशों से 1,000 लोग आए हैं। द. अफ्रीका में ही ओमिक्रॉन वैरिएंट का पहला मामला पाया गया है और उसके बाद कई अन्य अफ्रीकी देशों में इसका विस्तार हुआ है। ऐसे में मुंबई में करीब 1,000 यात्रियों का अफ्रीकी देशों से आना चिंताओं को बढ़ाने वाला है। बीएमसी के अतिरिक्त कमिश्नर सुरेश काकानी ने कहा कि कुल 466 लोगों की लिस्ट अब तक मिली है, जिनमें से 100 का टेस्ट किया गया है। सोमवार को ही विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा था कि ओमिक्रॉन वैरिएंट का रिस्क काफी ज्यादा है और इसे लेकर सावधान रहने की जरूरत है।


विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि यह वैरिएंट रूप बदलने में माहिर है और इससे दुनिया भर में बड़ा संकट पैदा हो सकता है। संयुक्त राष्ट्र की हेल्थ एजेंसी ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका में कुछ दिन पहले ही इस वैरिएंट का पहला मामला देखने को मिला था और अभी इस बारे में कुछ जानकारी जुटाई जा रही है। बीएमसी के अतिरिक्त कमिश्नर काकानी ने कहा कि एयरपोर्ट अथॉरिटी ने हमें बीते 15 दिनों में अफ्रीकी देशों से 1,000 यात्रियों के आने की जानकारी दी है। लेकिन अब तक सिर्फ 466 लोगों की ही लिस्ट हमें दी गई है। उन्होंने कहा कि इन 466 में से 100 लोग मुंबई में हैं। हमने उनके सैंपल ले लिए हैं। उनकी रिपोर्ट जल्दी ही आ जाएगी। इससे यह क्लियर हो जाएगा कि वे कोरोना से संक्रमित हैं या नहीं।


बीएमसी आयुक्त बोले- पॉजिटिव लोगों की होगी जीनोम सीच्सिंग
उन्होंने कहा कि यदि इन लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आती है तो कोई दिक्तत नहीं है। लेकिन जिन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आएगी, उनकी जीनोम सीच्सिंग कराई जाएगी। बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी इस वैरिएंट की पहचान के लिए जीनोम सीच्ेंसिंग जरूरी बताया है। उन्होंने कहा कि भले ही संक्रमित यात्रियों में लक्षण नजर आएं या फिर नहीं, उन्हें सरकारी कोरोना केंद्रों में भेजा जाएगा। फिलहाल बीएमसी ने मुंबई के सभी 5 कोविड अस्पतालों और अन्य सुविधाओं को तैयार रखा है ताकि किसी भी स्थिति से निपटा जा सके।


संसद में बोले हेल्थ मिनिस्टर- 14 देशों में मिले ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामले
इस बीच हेल्थ मिनिस्टर मनसुख मांडविया ने संसद में कहा कि अब तक दुनिया भर के 14 देशों में ओमिक्रॉन वैरिएंट के केस पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि इससे बचाव के लिए मंथन चल रहा है। फिलहाल एयरपोर्ट्स पर स्कैनिंग के लिए नए नियम लागू किए गए हैं। यही नहीं इंटरनेशनल ट्रैवलर्स के लिए गाइडलाइंस भी जारी की गई है।

दक्षिण अफ्रीका से चंडीगढ़ लौटा शख्स: पत्नी और नौकर हुए कोरोना संक्रमित, मचा हड़कंप

दक्षिण अफ्रीका से चंडीगढ़ लौटा शख्स: पत्नी और नौकर हुए कोरोना संक्रमित, मचा हड़कंप

चंडीगढ़: दक्षिण अफ्रीका से चंडीगढ़ लौटे एक व्यक्ति, उसकी पत्नी और नौकर कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। ओमिक्रॉम की आशंका के मद्देनजर वेरिएंट पता करने के लिए तीनों के सैंपल जीनोम अनुक्रमण के लिए दिल्ली स्थित एनसीडीसी भेज दिए गए हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहा जा सकेगा। फिलहाल तीनों को अलग-अलग चरंटाइन किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ सेक्टर 36 निवासी 38 साल एक शख्स 21 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका से चंडीगढ़ आया था। एयरपोर्ट पर हुई आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट निगेटिव आने पर उसे एहतियातन घर पर ही एकांतवास पर रखा गया था। 29 नवंबर को दोबारा की गई आरटीपीसीआर जांच की रिपोर्ट में वह, उसकी पत्नी और नौकर संक्रमित पाए गए हैं।


ओमिक्रॉन की आशंका जताते हुए तीनों संक्रमितों को सेक्टर 32 में डॉक्टरों की देखरेख में भर्ती कर लिया गया है। निदेशक स्वास्थ्य डॉ. सुमन सिंह के अनुसार तीनों मरीज की स्थिति ठीक है। मरीजों के सैंपल जिनोम अनुक्रमण के लिए दिल्ली स्थित एनसीडीसी भेजे गए हैं।


अफ्रीका और यूरोप समेत दुनिया भर के कई देशों में कोरोना वायरस के खतरनाक ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर सरकार सतर्क हो गई है। केंद्र सरकार ने रविवार को विदेश से आने वाले लोगों के लिए नई गाइडलाइंस जारी कर दी है। इसके तहत भारत आने वाले यात्रियों को पिछले 14 दिनों की अपनी ट्रैवल हिस्ट्री के बारे में बताना होगा। इसके अलावा अपनी निगेटिव आरटीपीसीआर रिपोर्ट भी एयर सुविधा पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। तभी वे भारत की यात्रा कर पाएंगे।

लापरवाही की हद: दोनों बच्चे कोरोना पॉजिटिव, फिर भी पकड़ ली अमेरिका की फ्लाइट

लापरवाही की हद: दोनों बच्चे कोरोना पॉजिटिव, फिर भी पकड़ ली अमेरिका की फ्लाइट

राजस्थान में तेजी से बढ़ते कोरोना के बीच एक बेहद लापरवाही वाला मामला सामने आया है। इस मामले ने अधिकारियों को भी चिंता में डाल दिया है। यहां दो छोटे बच्चों के कोरोना संक्रमित होने के बावजूद परिवार उन्हें लेकर अमेरिका चला गया। अधिकारियों के मुताबिक इस परिवार ने इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से अमेरिका के लिए उड़ान भरी।
परिवार से मिलने आए थे
जयपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नरोत्तम शर्मा ने बताया कि यह परिवार मूल रूप से जयपुर का रहने वाला है। 15 दिन पहले यह लोग अपनी फैमिली से मिलने भारत आए थे। इस दौरान इन लोगों ने जम्मू-कश्मीर के वैष्णों देवी मंदिर में दर्शन किया। इसके बाद राजस्थान के बीकानेर की सैर की। अमेरिका वापस जाने से पहले इन्होंने जयपुर के एक प्राइवेट लैब से आरटी-पीसीआर टेस्ट कराया था। रिपोर्ट आई तो पता चला कि इनके दोनों बच्चे कोरोना संक्रमित हैं। डॉ. शर्मा ने बताया कि खुद को क्वॉरंटीन करने के बाद इन चारों ने रविवार को भोर में दो बजे नई दिल्ली से अमेरिकी की फ्लाइट पकड़ ली। उन्होंने कहाकि यह न सिर्फ गैर-जिम्मेदारी का मामला है बल्कि इन्होंने अन्य यात्रियों की जिंदगी भी खतरे में डाल दी है।
दिल्ली से बनवा लिया सर्टिफिकेट
डॉ. शर्मा ने बताया कि इस परिवार के रिश्तेदार बानीपार्क इलाके में रहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि परिवार को पता था कि बच्चों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बावजूद उन्होंने दिल्ली में एक बालरोग विशेषज्ञ से बच्चों के लिए सर्टिफिकेट भी बनवाया कि बच्चों को कोरोना के लक्षण नहीं हैं। मामले की जानकारी तब हुई जब रविवार शाम मेडिकल टीम उनके बानीपार्क निवास पर कांटैक्ट ट्रैसिंग के लिए पहुंची। इस दौरान उनके रिश्तेदारों ने बताया कि यह परिवार रात में ही अमेरिका के लिए रवाना हो गया। सीएमओ ऑफिस को इनकी रिपोर्ट रविवार दोपहर को मिली थी। जबकि परिवार को इस बारे में पहले ही पता था।

 

दोस्त के साथ मिलकर अपनी ही पत्नी का कराया रेप, पति और दोस्त हुए गिरफ्तार

दोस्त के साथ मिलकर अपनी ही पत्नी का कराया रेप, पति और दोस्त हुए गिरफ्तार

मुंबई, मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन की सीमा में एक व्यक्ति द्वारा अपनी ही पत्नी का सामूहिक बलात्कार करवाने का हैरत अंगेज मामला सामने आया है. पुलिस ने पीड़ित महिला के बयान के आधार पर पति और उसके दोस्त के खिलाफ आईपीसी की धारा 376(2),376D,506(2) और 34 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

जन्मदिन मनाने के बहाने पत्नी को ले गया दोस्त के घर
अंबोली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी पति शुक्रवार को अपनी पत्नी को अपने एक दोस्त के घर जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के नाम पर लेकर गया था. दोस्त के घर जाने के बाद आरोपी पति ने अपनी पत्नी को पीने के लिए ड्रिंक्स दिए. ड्रिंक पीने के बाद पत्नी बेहोश हो गई थी तभी पति ने अपने दोस्तों के साथ उसके साथ दुष्कर्म किया. कुछ घंटों बाद जब उसे होश आया तो उसने देखा उसके शरीर पर वस्त्र नहीं थे. पत्नी के पूछने पर पति और उसके दोस्त ने उसको धमकाते हुए कहा कि अगर तूने किसी को बोला तो तुझे जान से मार दूंगा.
वहां से घर जाने के बाद पत्नी ने इसको लेकर अपनी पति से खूब झगड़ा किया और अपने परिवार वालों को बताया. मामले की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता के घर वाले अगले दिन शनिवार को लड़की को लेकर नजदीकी अंबोली पुलिस स्टेशन पहुंचे और आरोपी पति और उसके दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज कराया. मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने तुरंत पीड़िता के पति और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट में पेश किया जहा कोर्ट ने आरोपियों को 3 दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया.

 

बेरहमी की हद पार: बेटे को डॉगी ने काटा तो झोलाछाप डॉक्टर ने की ऐसी क्रूरता जिसे सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे.........

बेरहमी की हद पार: बेटे को डॉगी ने काटा तो झोलाछाप डॉक्टर ने की ऐसी क्रूरता जिसे सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे.........

ग्वालियर. मध्यप्रदेश के ग्वालियर से एक शर्मनाक खबर सामने आयी है, एक झोला छाप डॉक्टर की क्रूरता का मामला सामने आया है. उसने एक स्ट्रीट डॉग को टुकड़े टुकड़े कर डाला. वजह ये थी कि उस कुत्ते ने इस झोला छाप डॉक्टर के बेटे को काट लिया था. एनिमल्स लवर्स ने डॉक्टर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. लेकिन अभी तक पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं करायी गयी है.

ग्वालियर में एक झोला छाप डॉक्टर ने स्ट्रीट डॉगी को पहले तो बेरहमी से पीटा, फिर छुरी से उसके पैर और गला रेता. उससे भी मन नहीं भरा तो उसने डॉगी के टुकड़े टुकड़े कर दिये. रोंगटे खड़े कर देने वाली इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है.


एनिमल लवर्स में गुस्सा
घटना डबरा देहात थाना के सिमरिया गांव की है. स्ट्रीट डॉग ने झोला छाप डॉक्टर राकेश बंगाली के बेटे को काट लिया था. इसका बदला लेने के लिए झोलाछाप ने डॉगी को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया. वीडियो सामने आने के बाद एनिमल लवर्स थाने पहुंच गए. हालांकि अभी तक किसी ने रिपोर्ट दर्ज नहीं करायी है. डॉक्टर के सनकी मिजाज से गांव वाले भी दहशत में हैं.

बेटे को काटने का बदला
जिले के सिमरिया गांव में झोला छाप डॉक्टर राकेश बंगाली अपना दवाखाना चलाता है. करीब 10-12 दिन पहले झोलाछाप डॉक्टर के बेटे को इस आवारा कुत्ते ने काट लिया था. हालांकि डॉक्टर के बेटे को ज्यादा जख्म नही हुए थे. इंजेक्शन लगाने के बाद तबियत पूरी तरह ठीक थी. लेकिन इस घटना से डॉक्टर राकेश बंगाली इतना नाराज़ हुआ कि उस दिन के बाद वो स्ट्रीट डॉगी को तलाशने लगा. 2 दिन बाद ये डॉगी के गांव के सरकारी स्कूल के पीछे बैठा हुआ मिल गया. डॉक्टर ने डॉगी को पकड़कर उसकी गर्दन पर पैर रखकर पीटना शुरू कर दिया. पीटने के बाद डॉक्टर ने छुरी से उसका पैर और गला काट दिया फिर टुकड़े टुकड़े कर घर चला गया.

एनिमल लवर्स ने मोर्चा खोला
घटना के दौरान पास में ही मौजूद गांव के एक युवक ने वीडियो बना लिया था. अब ये वीडियो इन लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो सामने आने के बाद ग्वालियर के एनिमल लवर्स डबरा थाना पहुंचे और मामले की शिकायत की. पुलिस ने वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है.

लेडी टीचर पहले स्टूडेंट्स को न्यूड फोटो भेजती थी, फिर करती थी ये घिनौना काम...........

लेडी टीचर पहले स्टूडेंट्स को न्यूड फोटो भेजती थी, फिर करती थी ये घिनौना काम...........

नई दिल्ली. अमेरिका के मिसौरी से एक शर्मनाक खबर सामने आयी है, एक ओर जहां टीचर को भगवान का दर्जा दिया जाता है, वहीं एक लेडी टीचर की घिनौनी हरकत का मामला सामने आया है. महिला की करतूत उस वक्त सामने आई, जब उसने एक स्टूडेंट को न्यूड फोटो (Nude Photos) भेजकर कार में बुलाया और उसके साथ संबंध बनाए. लेडी टीचर इसी तरह अन्य स्टूडेंट को भी अपना शिकार बनती थी.


नौकरी से धोना पड़ा हाथ
अंग्रेजी अखबार के अनुसार, ये घटना अमेरिका के मिसौरी की है. यहां के एक स्कूल में पढ़ाने वाली लेडी टीचर अपने ही स्टूडेंट्स के साथ गलत हरकत करती थी. मामले के सामने आने के बाद पूरे स्कूल में हड़कंप मच गया. लेडी टीचर की हरकत की कहानी सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गई. स्कूल ने भी उसे नौकरी से निकाल दिया.


ऐसे हुआ मामले का खुलासा
रिपोर्ट के मुताबिक, लेडी टीचर ने अपने एक स्टूडेंट को अपनी न्यूड फोटो भेजकर कार में बुलाया और उसके साथ संबंध बनाए. इसी दौरान उस स्टूडेंट के माता-पिता को शक हुआ तो उन्होंने बच्चे से पूछताछ की. बच्चे के माता-पिता पुलिस के पास पहुंच गए और मामले की जांच शुरू हुई. जांच अधिकारियों की पूछताछ में बच्चे ने स्वीकार किया कि उसने टीचर के कहने पर और दबाव में उनके साथ संबंध बनाया है.


बच्चे के मोबाइल पर भेजे थे न्यूड फोटो
इसके बाद पुलिस ने बच्चे के मोबाइल में टीचर के मैसेज देखे. मैसेज में टीचर ने अपनी न्यूड फोटो भेजी थी और साथ में कुछ अश्लील बातें भी लिखी हुई थीं. स्टूडेंट ने पुलिस को बताया कि टीचर ने उसके साथ एक नदी के किनारे कार में संबंध बनाया था. इस दौरान टीचर शराब पी रही थी और उसे भी दिया, लेकिन उसने शराब पीने से मना कर दिया था.


20 साल जेल की मिली सजा
जानकारी के अनुसार ये मामला तीन साल पुराना है. लेकिन इस मामले में कोर्ट ने अब फैसला दिया है. आरोपी टीचर को अपने तीन छात्रों के साथ संबंध बनाने का दोषी ठहराया गया और उसे 20 साल के लिए जेल भेज दिया गया है. ये खबर एक बार फिर से चर्चा में बनी हुई है.

 

सेना के जवान ने पत्नी संग फांसी लगा की आत्महत्या, इलाके में फैली सनसनी

सेना के जवान ने पत्नी संग फांसी लगा की आत्महत्या, इलाके में फैली सनसनी

धर्मशाला/जबलपुर. हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा से सनसनीखेज खबर सामने आयी है, जिले से ताल्लुक रखने वाले एक सेना के जवान ने मध्य प्रदेश स्थित जबलपुर में अपनी पत्नी के साथ फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. कांगड़ा निवासी यह जवान जबलपुर में ही जैक रायफल में पदस्थ था. घटना की जानकारी सुबह उस समय मिली जब सिपाही पंकज सिंह ड्यूटी पर नहीं पहुंचा, जब ड्यूटी पर ना आने का कारण जानने पंकज के साथी उसके घर पहुंचे तो उन्हें पंकज और उनकी पत्नी सुनीता द्वारा आत्महत्या करने की जानकारी मिली.

इस घटना के बाद आर्मी ऑफिसर्स और पुलिस भी उनके सरकारी क्वार्टर पर पहुंची जहां उनके शव फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए. बताया जा रहा है कि पंकज और सुनीता की एक साल पहले ही शादी हुई थी और दोनों कुछ महीनों पहले यहां आकर रहने लगे थे.


बहरहाल पुलिस ने पंकज और सुनीता के परिजनों को घटना की जानकारी देकर जबलपुर बुलवाया है, और उनके बयान होने के बाद आत्महत्या के कारणों का खुलासा होने की उम्मीद है. इस घटना से पूरे जेएंडके राइफल्स में हड़कंप मचा हुआ है.


कैंट पुलिस ने बताया कि जैक रायफल में पदस्थ रायफलमैन पंकज सिंह अपनी पत्नी सुनीता सिंह के साथ फैमिली क्वार्टर में रह रहे थे. 25 नवंबर 2020 में उनका विवाह हुआ था. विवाह के पश्चात पंकज अकेले ड्यूटी पर आ गए थे. करीब 6 महीने बाद वो अपनी पत्नी सुनीता को भी जबलपुर ले गए थे. शनिवार रात को किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ था. जिसके बाद दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

तीनों विवादित कृषि कानून निरस्त, लोकसभा में पेश विधेयक बिना चर्चा के पारित

तीनों विवादित कृषि कानून निरस्त, लोकसभा में पेश विधेयक बिना चर्चा के पारित

नई दिल्ली: तीनों विवादित कृषि कानूनों को निरस्त करने के लिए लोकसभा में पेश विधेयक पटल पर रखे जाने के कुछ ही मिनटों के भीतर पारित हो गया। संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन सोमवार को लोकसभा ने विपक्ष के हंगामे के बीच तीन विवादास्पद कृषि कानूनों को निरस्त करने संबंधी कृषि विधि निरसन विधेयक 2021 को बिना चर्चा के ही मंजूरी प्रदान कर दी। एक बार के स्थगन के बाद दोपहर बारह बजे निचले सदन की कार्यवाही शुरू होने पर अध्यक्ष ओम बिरला ने सभा पटल पर आवश्यक कागजात रखवाये । इसके बाद कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने संबंधी कृषि विधि निरसन विधेयक 2021 पेश किया । इसके फौरन बाद कांग्रेस सहित विपक्षी दलों ने विधेयक पर चर्चा कराने की मांग शुरू कर दी । हालांकि अध्यक्ष ने कहा कि सदन में व्यवस्था नहीं है।


कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि आज सदन में नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है । इस विधेयक को चर्चा एवं पारित होने के लिये रखे जाने की बात कही गई लेकिन इस पर सरकार चर्चा क्यों नहीं करना चाहती है। कई अन्य विपक्षी सदस्यों को भी कुछ कहते देखा गया लेकिन शोर शराबे में उनकी बात नहीं सुनी जा सकी । लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि सदन में व्यवस्था नहीं है और इस हालात में चर्चा कैसे करायी जा सकती है। आप (विपक्षी सदस्य) व्यवस्था बनाये तब चर्चा करायी जा सकती है। इसके बाद सदन ने शोर शराबे में भी ही बिना चर्चा के कृषि विधि निरसन विधेयक 2021 को मंजूरी दे दी ।


उल्लेखनीय है कि पिछले साल सितंबर महीने में केंद्र सरकार विपक्षी दलों के भारी विरोध के बीच कृषक उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सरलीकरण) कानून, कृषि (सशक्तिकरण और संरक्षण) कीमत आश्वासन और कृषि सेवा करार कानून और आवश्यक वस्तु संशोधन कानून, 2020 लाई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 नवंबर को राष्ट्र के नाम संबोधन में कृषि कानूनों को वापस लेने के फैसले की घोषणा की थी।


उधर संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन सोमवार को राज्यसभा की बैठक पूर्व केंद्रीय मंत्री और मौजूदा सदस्य ऑस्कर फर्नाडीज के सम्मान में एक घंटे के लिए स्थगित कर दी गयी। उनका सितंबर महीने में निधन हो गया था। उच्च सदन की बैठक सुबह शुरू होने पर सभापति एम वेंकैया नायडू ने मौजूदा सदस्य ऑस्कर फर्नाडीज तथा पांच पूर्व सदस्यों के पिछले दिनों निधन होने का जिक्र किया। सभापति ने पूर्व सदस्यों के. बी. शनप्पा, जानेमाने पत्रकार चंदन मित्रा, हरि ओम नलवा, मोनिका दास और अवनी राय के निधन होने का भी जिक्र किया। सदस्यों ने दिवंगत लोगों के सम्मान में कुछ क्षणों का मौन रखा और बैठक 11 बज कर 20 मिनट पर एक घंटे के लिए स्थगित कर दी गयी।

जहर खाने वाले परिवार के सभी पांच सदस्यों की मौत

जहर खाने वाले परिवार के सभी पांच सदस्यों की मौत

भोपाल: भोपाल के पिपलानी इलाके में कथित तौर पर जहर खाने वाले परिवार के सभी पांच सदस्यों की मौत हो गई है। पिछले तीन दिनों में इलाज के दौरान सभी ने दम तोड़ दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।


पुलिस अधिकारी ने बताया कि कर्ज से परेशान संजीव जोशी (47), उसकी मां नंदिनी (67), पत्नी अर्चना (45), बेटियां ग्रिशमा (21) और पूर्वी (16) ने बृहस्पतिवार रात कथित तौर पर 'कोल्ड ड्रिंक' में जहर डालकर पी लिया था। पेशे से मिस्त्री (मैकेनिक) जोशी और उसके परिवार ने अपने रिश्तेदारों को व्हाट्सऐप पर घटना की जानकारी भी दी थी। जोशी ने जहर का प्रभाव जांचने के लिए पहले अपने कुत्ते को जहर दिया था, जिससे कुत्ता मर गया था।


पिपलानी थाना प्रभारी अजय नायर ने कहा, ''नंदिनी और पूर्वी की शुक्रवार, ग्रिशमा की शनिवार सुबह, संजीव जोशी की शनिवार देर रात और अर्चना जोशी की सोमवार सुबह इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। 


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह भदौरिया ने शुक्रवार को कहा था कि जोशी ने सात से आठ लोगों से कर्ज लिया था।


नायर ने बताया कि पुलिस ने चार महिलाओं के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

सेल्फी लेने के चक्कर में नदी में गिरी आईआईटी की छात्रा, मौत

सेल्फी लेने के चक्कर में नदी में गिरी आईआईटी की छात्रा, मौत

कानपुर: उत्तरप्रदेश के कानपुर के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर (आईआईटी-के) की एक स्नातक छात्रा की सेल्फी लेने के दौरान कानपुर के गंगा बैराज में गंगा नदी में फिसलकर गिरने से मौत हो गई। मृतका सेजल जैन आईआईटी-कानपुर में अर्थ साइंस विभाग में बीएस द्वितीय वर्ष की छात्रा थी।

आईआईटी-के के प्रवक्ता गिरीश पंत ने एक बयान में कहा, शुरूआती जांच के दौरान यह हमारे संज्ञान में लाया गया कि सेजल जैन सात अन्य छात्रों के साथ गंगा बैराज में गई थी। सेजल जैन पुल की सुरक्षा रेलिंग को पार कर बैराज गेट के रैंप पर पहुंच गई थी। सेल्फी लेते समय सेजल गलती से फिसल गई और गंगा में गिर गई।


उन्होंने कहा कि नवाबगंज थाने से संपर्क किया गया और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस की तलाशी टीम सैजल की तलाशी के लिए नदी में गई, जहां उसे अचेत अवस्था में पाया गया। सेजल को हैलेट अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

टेस्ट में अपने दोस्त को आंसर बताया तो टीचर ने छात्र की करदी पिटाई, तोड़ दिया हाथ

टेस्ट में अपने दोस्त को आंसर बताया तो टीचर ने छात्र की करदी पिटाई, तोड़ दिया हाथ

जयपुर: गुरु-शिष्य का रिश्ता पवित्र होता है, लेकिन आजकल के गुरु ही शिष्यों को पीटने में लगे हैं. रेनवाल कस्बे में एक निजी स्कूल के टीचर ने 8वीं कक्षा के स्टूडेंट को इस कदर पीटा कि उसका हाथ ही तोड़ दिया. स्कूल निदेशक ने परिजनों से माफी मांगी है.

प्री-टेस्ट में बच्चे ने अपने साथी छात्र को आंसर बता दिया था. बस इसी बात पर टीचर ने आपा खो गया और बच्चे को लात-घूसों से जमकर मारा. इससे बच्चे का हाथ फ्रैक्चर हो गया.


यह पूरा मामला गुरुकुल एकेडमी सीनियर सेकंडरी स्कूल का हैं. दरअसल, क्लास में प्री-टेस्ट लिया जा रहा था, जहां 8वीं कक्षा के स्टूडेंट जयंत पाराशर की टीचर गजेंद्र सिंह ने लात-घूसों ऐसी पिटाई की. जयंत से साथी छात्र ने किसी सवाल का आंसर पूछा और जयंत ने उसे आंसर बता दिया. बस इसी बात पर टीचर गजेंद्र सिंह को गुस्सा आया और जयंत को लात-घूसों से जमकर पीटा.


अस्पताल में दिखाया तो पता चला कि फ्रैक्चर है
इसके बाद जयंत दोपहर करीब 3 बजे उदास हालत में घर पहुंचा. शाम करीब 4 बजे पिता के घर आने पर जयंत ने पूरी घटना बताई और रोने लगा. जयंत ने बताया कि पिटाई के बाद से उसके हाथ में बहुत दर्द हो रहा है. सूजन भी आ रही है. इसके बाद परिजन जयंत को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां जांच में पता चला कि उसका हाथ फ्रैक्चर है.


टीचर के खिलाफ रिपोर्ट, स्कूल निदेशक ने माफी मांगी
अस्पताल आकर परिजनों ने स्कूल निदेशक योगेश जोशी को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी. स्कूल निदेशक अस्पताल पहुंचे और जयंत के परिजनों से माफी मांगते हुए बताया कि आरोपी टीचर गजेंद्र सिंह को स्कूल से बर्खास्त कर दिया गया है. इधर, पीड़ित छात्र के पिता किशोर पाराशर ने रविवार को पुलिस थाने में आरोपी टीचर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई. साथ ही आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की.

 

फिजिकल पनिशमेंट देने के कारण टीचर टर्मिनेट
घटना को लेकर स्कूल निदेशक योगेश जोशी ने कहा कि सभी टीचर के लिए लिखित में आदेश निकाला हुआ है कि किसी भी बच्चे को फिजिकल पनिशमेंट नहीं देना है. जिस टीचर ने बच्चे के साथ में मारपीट की है, उस टीचर को स्कूल से तुरंत टर्मिनेट किया गया है. मैं बच्चों के पेरेंट्स से मिला हूं. बच्चे का जो भी मेडिकल खर्चा होगा, वह स्कूल वहन करेगी और परिजनों से माफी मांगी गई है.

 

कोरोना विस्फोट : टीका लगवा चुके 62 बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव

कोरोना विस्फोट : टीका लगवा चुके 62 बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव

भिवंडी: दुनिया में जहां कोरोना के नए वैरिएंट `ओमिक्रॉन` के सामने आने के बाद से लोगों में दहशत है वहीं महाराष्ट्र के भिवंडी में कोरोना विस्फोट की खबर से हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार भिवंडी के वृद्धाश्रम में कोरोना टीका लगवा चुके 62 बुजुर्ग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इन बुजुर्गों के अलावा वृद्धाश्रम के पांच कर्मचारी और दो उनके परिवार के लोग भी चपेट में आए हैं। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद सभी बुजुर्ग एवं कर्मचारियों को ठाणे जिला के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

वृद्धाश्रम के एक कर्मचारी की बेटी को बुखार आया था
जानकारी के अनुसार वृद्धाश्रम के एक कर्मचारी की बेटी को बुखार आया था इसके बाद उस कर्मचारी की तबीयत भी थोड़ी खराब लग रही थी। जब जांच की गई तो दोनों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद से ही पूरे आश्रम में कोरोना फैल गया। वहीं संक्रमण की सूचना मिलते ही प्रशासन ने वृद्धाश्रम और उसके आस पास के इलाके को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है।

ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर भारत सरकार ने जारी किए दिशानिर्देश
कोरोना के ओमिक्रॉन स्वरूप से जंग के लिए भारत सरकार ने चौकसी बढ़ा दी है। विदेश से आने वाले यात्रियों को एक दिसंबर से यात्रा शुरू करने के पहले एयर सुविधा पोर्टल पर निगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट अपलोड करनी होगी। पिछले 14 दिन का यात्रा विवरण भी बताना होगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार देर शाम ये दिशा-निर्देश जारी किए।


अब खतरे वाले देशों से आने वालों की भारत आते ही कोरोना जांच होगी। रिपोर्ट आने तक उन्हें एयरपोर्ट पर ही रोका जाएगा। रिपोर्ट निगेटिव आती है तो उन्हें सात दिन घर पर या जहां भी ठहरे हों, वहां क्वारंटीन रहना होगा। आठवें दिन दोबारा जांच होगी। इसमें भी रिपोर्ट निगेटिव आई तो अगले सात दिन खुद पर निगरानी रखनी होगी।

साउथ अफ्रीका से लौटा शख्स निकला कोरोना संक्रमित, मचा हड़कंप

साउथ अफ्रीका से लौटा शख्स निकला कोरोना संक्रमित, मचा हड़कंप

मुंबई: साउथ अफ्रीका से महाराष्ट्र लौटा एक शख्स कोरोना संक्रमित पाया गया है। रिपोर्ट सामने आते ही स्वास्थ्य विभाग से लेकर प्रशासन तक में हड़कंप मच गया है। हालांकि, संक्रमित व्यक्ति में अभी तक ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन उसे आइसोलेशन में भेज दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, साउथ अफ्रीका से लौटा शख्स ठाणे जिले के डोम्बिली का रहने वाला है। कल्याण-डोम्बिली म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के अधिकारियों ने बताया कि व्यक्ति की जांच रिपोर्ट में उसमें कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। हालांकि, अभी तक ओमिक्रॉन वैरिएंट की की पुष्टि नहीं हो पाई है। स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रतिभा के मुताबिक, व्यक्ति 24 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका से लौटा था। इसके बाद से वह किसी के संपर्क में नहीं आया है। इसके बावजूद उसे आइसोलेशन में भेज दिया गया है।

10 देशों में फैल चुका है नया वैरिएंट
कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन अभी तक बोत्सवाना, दक्षिण अफ्रीका, बेल्जियम, इस्राइल, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन समेत दुनिया के दस देशों में फैल चुका है। इसके बाद कई देशों ने अपनी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध लगाने शुरू कर दिए हैं। वहीं इस्राइल ने तो अपनी सीमाओं को पूरी तरह से बंद कर दिया है।

डेल्टा से भी ज्यादा है संक्रामक
वैज्ञानिक ओमिक्रान को कोरोना के सभी वैरिएंट में सबसे ज्यादा खतरनाक और संक्रामक मान रहे हैं। अभी तक इसमें 32 म्यूटेशन देखे गए हैं। ऐसे में वैज्ञानिकों का मानना है कि यह बहुत ही संक्रामक है। वैक्सीन का इस नए वैरिएंट पर क्या प्रभाव हे इस पर अध्ययन चल रहा है।

ओमिक्रोन वेरिएंट : स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की नई गाइडलाइंस, भारत आने वाले यात्रियों को अब करना होगा ये

ओमिक्रोन वेरिएंट : स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की नई गाइडलाइंस, भारत आने वाले यात्रियों को अब करना होगा ये

कोरोना वायरस के ओमिक्रोन वेरिएंट के खतरे के मद्देनज़र केंद्रीय स्वास्थय मंत्रालय ने विदेश से भारत आने वाले यात्रियों के लिए नई गाइडलाइंस जारी की हैं.

Read Also:- कोरोना अपडेट 28 नवम्बर: प्रदेश में आज कम टेस्ट के बावजूद ज्यादा मिले मरीज, दुर्ग और रायपुर में मिले सर्वाधिक मरीज, देखें जिलेवार आंकड़े


कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रॉन को भारत में घुसने से रोकने के लिए केंद्र सरकार ने अहम फैसला किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को विदेशों से आने वाले यात्रियों के लिए नई गाइडलाइंस जारी की, जिसे 1 दिसंबर से लागू किया जाएगा। इसके तहत सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को 14 दिन के यात्रा इतिहास और निगेटिव RT-PCR टेस्ट रिपोर्ट एयर सुविधा पोर्ट पर अपलोड करनी होगी।
 

कोर्ट के गलत फैसले की वजह से इस शख्स ने जेल में गुजारे 43 साल, अब हो रही पैसों की बारिश

कोर्ट के गलत फैसले की वजह से इस शख्स ने जेल में गुजारे 43 साल, अब हो रही पैसों की बारिश

अमेरिका के कंसास सिटी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, तिहरे हत्याकांड में दोषी ठहराए गए और 43 साल जेल में बिताने वाले एक शख्स के लिए 14.5 लाख से ज्यादा डॉलर यानी करीब 11 करोड़ रुपये जुटाए गए हैं. दरअसल व्यक्ति को गलत तरीके से दोषी ठहराया गया था और हाल ही में जज ने उसकी सजा को पलट दिया. इसके बाद लोगों ने चंदा इकट्ठा करने के लिए अभियान चलाया.


चंदा इकट्ठा करने के लिए चला अभियान
केविन स्ट्रिकलैंड की रिहाई के लिए ‘मिडवेस्ट इनोसेंस प्रोजेक्ट’ ने अभियान चलाया और चंदा इकट्ठा करने के लिए गोफंडमी की स्थापना की ताकि मिसौरी से मुआवजा नहीं मिलने की स्थिति में उन्हें सम्मानपूर्वक जीवन व्यतीत करने में मदद मिल सके. राज्य गलत फैसले की वजह से कारावास की सजा भुगतने वाले केवल उन्हीं लोगों को भुगतान की अनुमति देता है जिन्हें डीएनए साक्ष्य के माध्यम से दोषमुक्त किया गया हो, इसलिए 62 वर्षीय स्ट्रिकलैंड इसके योग्य नहीं होंगे.


1978 का है केस
मिसौरी की अपीलीय अदालत के जज ने मंगलवार को उनकी रिहाई का आदेश दिया था, जिसमें पाया गया कि स्ट्रिकलैंड को दोषी ठहराने के लिए इस्तेमाल किए गए सबूतों को नकार दिया गया. स्ट्रिकलैंड की मदद के लिए शनिवार शाम तक 14.5 लाख अमेरिकी डॉलर से ज्यादा का चंदा जुट गया. स्ट्रिकलैंड ने हमेशा कहा कि वह घर पर टीवी देख रहे थे और उनका 1978 में हुई उन हत्याओं से कोई लेना-देना नहीं था. घटना के वक्त वह 18 साल के थे. जेल से छूटने पर उन्होंने कहा कि वह ‘ईश्वर के शुक्रगुजार हैं.’

सौतेले बाप ने नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म, आरोपी पिता फरार

सौतेले बाप ने नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म, आरोपी पिता फरार

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में एक नाबालिग लड़की के साथ उसके सौतेले पिता ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। एक अधिकारी ने रविवार को यहां यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि शनिवार (27 नवंबर) को देहरादून निवासी नाबालिग लड़की के साथ जघन्य अपराध की शिकायत मालवीय नगर थाने में प्राप्त हुई थी।


शिकायत के मुताबिक, पीड़िता जून-अगस्त 2021 से चिराग दिल्ली इलाके में अपने किराए के घर में छुट्टियां मनाने आई थी, जहां उसकी मां और सौतेले पिता रह रहे थे।


अधिकारी ने कहा, यह आरोप लगाया गया था कि पीड़ित बच्ची को चिराग दिल्ली में रहने के दौरान उसके सौतेले पिता ने उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया।


इसे सत्यापित करने के बाद, पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।


अधिकारी ने कहा, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।
हाल ही में, एक कार्यक्रम के दौरान, दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने कहा था कि राष्ट्रीय राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। आयुक्त अस्थाना ने तब कहा था, कुल मिलाकर दृष्टिकोण यह है कि यदि कोई महिला संकट में है, यदि कोई बच्चा संकट में है, तो उन पर उचित ध्यान दिया जाएगा।


लेकिन आंकड़े क्या कहते हैं?
पिछले साल के आंकड़ों की तुलना में राष्ट्रीय राजधानी में महिलाओं के खिलाफ अपराध में लगातार वृद्धि हुई है।


दिल्ली पुलिस द्वारा संकलित आंकड़ों के अनुसार, शहर में चालू वर्ष में 31 अक्टूबर तक 1725 महिलाओं के साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया गया है। 2020 में इसी अवधि में 1429 महिलाओं को जघन्य अपराध का सामना करना पड़ा था। पिछले साल के आंकड़ों से तुलना करें तो इसमें 20 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।


2020 में, महिलाओं के खिलाफ अपराधों की कुल संख्या 7,948 थी जो इस साल बढ़कर 11,527 हो गई है। कुल मिलाकर, राष्ट्रीय राजधानी में महिलाओं के खिलाफ अपराध में केवल (पिछले) 10 महीनों में 45 प्रतिशत की भारी वृद्धि हुई है।

प्रॉपर्टी के लालच में बड़े भाई ने छोटे भाई की निर्मम हत्या की, घरवाले भी गुनाह में शामिल

प्रॉपर्टी के लालच में बड़े भाई ने छोटे भाई की निर्मम हत्या की, घरवाले भी गुनाह में शामिल

गिरिडीह. झारखंड के गिरिडीह जिले से सम्पत्ति के लालच में हत्या का मामला सामने आया है. यहां जमीन विवाद में बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की लाठी-डंडे से पीट-पीट कर और कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी. घटना धनवार थाना क्षेत्र के नायकडीह गांव की शनिवार देर शाम की है. बताया जा रहा है कि बड़ा भाई जयदेव यादव और भतीजों ने 35 वर्षीय दिव्यांग पिंटू यादव की पीट-पीटकर हत्या कर दी. इस दौरान आरोपियों ने बीच-बचाव करने आए मंझले भाई दिनेश यादव और उसकी पत्नी बसंती देवी पर भी धावा बोल दिया और उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया. मृतक पिंटू यादव चार भाइयों में सबसे छोटा था.

मिली जानकारी के मुताबिक बड़ा भाई जयदेव यादव, भतीजा बबलू यादव और अंकित यादव के साथ पिंटू का संपत्ति को लेकर विवाद हुआ था. इसमें वो सभी पिंटू पर टूट पड़े. पहले घर के अंदर उस पर हमला किया गया. जब वो चीखते-चिल्लाते हुए बाहर भागा तो यहां भी उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई. इस हमले में पिंटू की मौके पर ही मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है. इसके अलावा, उस वक्त वहां मौजूद कुछ लोगों ने भी अपने मोबाइल में इस घटना का वीडियो बनाया है.


सूचना मिलने पर धनवार थाना प्रभारी अश्वनी कुमार, एसआई राहुल चौबे दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. इंस्पेक्टर नवीन कुमार ने बताया कि पिंटू कुमार की हत्या उनके भाइयों और अन्य परिजनों के द्वारा लाठी-डंडे से पीट-पीटकर कर दी गई है. पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

दर्दनाक हादसा: पिता का हाथ हिलाकर अभिवादन करने के दौरान दूसरी मंजिल से गिरा डेढ़ साल का मासूम

दर्दनाक हादसा: पिता का हाथ हिलाकर अभिवादन करने के दौरान दूसरी मंजिल से गिरा डेढ़ साल का मासूम

भोपाल: मध्यप्रदेश के भोपाल से एक दर्दनाक खबर सामने आयी है, जहाँ रोज की तरह पापा काम पर जाने के लिए घर से निकलकर सड़क पर पहुंचे थे। रोजाना की तरह पत्नी और दोनों बच्चे पिता को हाथ हिलाकर बाय कहने दूसरी मंजिल की बालकनी में पहुंचे थे। डेढ़ वर्ष का बच्चा रैलिंग पर चढ़कर पिता का हाथ हिलाकर अभिवादन कर रहा था, तभी उसका संतुलन बिगड़ा और वह करीब बीस फीट नीचे जमीन पर आ गिरा। इससे उसके शरीर में गंभीर चोटें आई और उसने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


स्टेशन बजरिया थाना पुलिस के मुताबिक मूलत: शुजालपुर निवासी राजेंद्र विश्वकर्मा, दुर्गा नगर सेमरा में एक अपार्टमेंट की दूसरी मंजिल पर फ्लैट में परिवार के साथ किराए से रहते हैं। परिवार में पत्नी सरिता के अलावा चार वर्ष का बालक वैभव और डेढ़ वर्ष का विहान भी था। राजेंद्र एक निजी फर्म में फर्नीचर का काम करते हैं। शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे वह ड्यूटी पर जाने के लिए तैयार होकर सड़क पर पहुंचे। रोजाना की तरह पत्नी, दोनों बच्चों को साथ लेकर पति को बाय करने के लिए बालकनी में पहुंची। इस दौरान विहान रैलिंग पर चढ़कर पिता को बाय कर रहा था। पिता उसे देख रहे थे, तभी संतुलन बिगड़ने से विहान सड़क पर गिर पड़ा। उसे तुरंत पास के एक अस्पताल में ले जाया गया। वहां चेक करने के बाद डाक्टर ने विहान को मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने बच्चे का शव स्वजनों के सुपुर्द कर दिया। वे लोग उसे लेकर शुजालपुर रवाना हो गए।

गैस के गुब्बारों में विस्फोट होने से 4 बच्चे हुए घायल

गैस के गुब्बारों में विस्फोट होने से 4 बच्चे हुए घायल

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में गैस के गुब्बारों में विस्फोट होने से 4 स्कूली बच्चे झुलस गए हैं। बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हुई। केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति यहां मुख्य अतिथि बनकर आई थीं, उन्होंने खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन करने के लिए गैस से भरे गुब्बारे छोड़े और एक बच्चे ने गुब्बारे की एक स्ट्रिंग पकड़कर उन्हें नीचे करने की कोशिश की।


जैसे ही बच्चे गुब्बारों के लिए चिल्लाने लगे, गुब्बारे में विस्फोट हो गया और बच्चे घायल हो गए।
घायल बच्चों की पहचान महेंद्र, अभिषेक, विवेक और नवनीत के रूप में हुई है, जो उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र हैं।
हैरानी की बात यह है कि कार्यक्रम स्थल पर किसी भी प्रकार की चिकित्सा सहायता की कोई व्यवस्था नहीं थी।
ट्रामा सेंटर में तैनात डॉक्टर नितिन ने बताया कि गैस के गुब्बारों में विस्फोट होने से 4 बच्चे झुलस गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी बच्चे भिठौरा प्रखंड के रहने वाले हैं।

अजीबोगरीब मामला: टूट गई पहली सेक्स डॉल तो ले आया दूसरी, फिर उसके साथ.............

अजीबोगरीब मामला: टूट गई पहली सेक्स डॉल तो ले आया दूसरी, फिर उसके साथ.............

कजाकिस्तान से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आयी है, अकसर शादी के बाद कपल हनीमून ट्रिप पर जाते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि कोई व्यक्ति सेक्स डॉल के साथ हनीमून पर गया हो. शायद नहीं. लेकिन कजाकिस्तान से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां एक बॉडी बिल्डर अपनी दूसरी सेक्स डॉल लोला के साथ 1 हफ्ते के लिए हनीमून पर चला गया. बॉडी बिल्डर के पास इससे पहले मार्गोट नाम की सेक्स डॉल थी, जो टूट गई और फिर उसने दूसरी सेक्स डॉल खरीद ली और उसके साथ हनीमून पर चला गया.


रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉडीबिल्डर यूरी तोलोचको ने अपनी नई सेक्स डॉल लोला के साथ बुल्गारिया में एक हफ्ते तक मनाया. इतना ही नहीं उसने अपने फॉलोअर्स के लिए सोशल मीडिया पर हनीमून की कुछ तस्वीरें भी शेयर की. 36 साल के यूरी तोलोचको ने अपनी पहली सेक्स डॉल से शादी रचाई थी. लेकिन वह कुछ दिन बाद ही टूट गई.


यूरी ने बताया कि महामारी के चलते वह अपनी सेक्स डॉल के साथ हनीमून पर नहीं जा पाए थे और लेकिन जब उन्हें काम के लिए बुल्गारिया जाने का मौका मिला तो वह अपने साथ लोला को भी ले गया. यह यात्रा उनके लिए रोमांटिक थी. 1 हफ्ते तक वह सोफिया में रहे, जहां उनकी बहुत से लोगों से मुलाकात हुई और उन्होंने अपना काम भी कर लिया.


यूरी ने बताया कि हम जब एक बार रोमांटिक डिनर कर रहे थे तो वेटर मेरी पत्नी को देखकर हैरान रह गया. लेकिन फिर वह उसे अच्छा लगने लगा. हमारे आसपास के लोगों ने हमारे साथ तस्वीरें भी खींची. यूरी ने बताया कि वह जहां भी गए, लोगों ने उत्सुकता के साथ उनका स्वागत किया. कुछ लोगों ने तो लोला को छूने की भी इच्छा जताई, क्योंकि उन्होंने सेक्स डॉल को पहले कभी नहीं देखा था.