BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
100 करोड़ की धोखाधड़ी मामला,इस कंपनी के एमडी को मुंबई से किया गिरफ्तार

100 करोड़ की धोखाधड़ी मामला,इस कंपनी के एमडी को मुंबई से किया गिरफ्तार

दिल्ली, दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने एक कंपनी के प्रबंध निदेशक को 2018 में धोखाधड़ी, जालसाजी और करीब 100 करोड़ रुपये की आपराधिक हेराफेरी से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आरोपी रामचंद करुणाकरण ने धन की हेराफेरी में अहम भूमिका निभाई थी। वह आईएल एंड एफएस (IL&FS) रेल लिमिटेड के निदेशकों में से एक थे और आईएल एंड एफएस (IL&FS) ट्रांसपोर्टेशन नेटवर्क लिमिटेड के प्रबंध निदेशक थे।
पुलिस ने कहा कि करुणाकरण को 20 जुलाई को मुंबई में गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश किया गया था और मामले में आगे की जांच के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था।

पुलिस के अनुसार, 2018 में एंसो इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड (Enso Infrastructures (P) Ltd) के डायरेक्टर आशीष बेगवानी की शिकायत पर एक मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि अगस्त 2010 में IL&FS ट्रांसपोर्टेशन नेटवर्क्स लिमिटेड के डायरेक्टरों ने निवेश के लिए उनसे संपर्क किया था। उनके वादों से आकर्षित होकर उनकी कंपनी ने IL&FS रेल लिमिटेड में 170 करोड़ रुपये का निवेश किया ताकि IL&FS रेल लिमिटेड, गुड़गांव रैपिड मेट्रो परियोजना के लिए एक विशेष प्रयोजन वाहन (एसपीवी) में 15 प्रतिशत हिस्सेदारी ले सकें। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (आर्थिक अपराध शाखा) आर.के. सिंह ने कहा कि समय के साथ, शिकायतकर्ता ने देखा कि कंपनी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही है और धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा, "यह आरोप लगाया गया है कि 21.88 करोड़ रुपये के फर्जी कॉन्ट्रैक्ट सिल्वरप्वॉइंट इंफ्राटेक लिमिटेड नाम की एक फर्म को जारी किए गए थे, लेकिन इस कंपनी द्वारा कोई काम नहीं किया गया था। सिल्वरप्वॉइंट इंफ्राटेक लिमिटेड द्वारा जारी किए गए चालान जाली और मनगढ़ंत थे। IL&FS रेल लिमिटेड ने अपने खर्च को बढ़ाने और अपने बहीखातों में कम लाभ दिखाने के लिए ऐसा किया है।" अधिकारी ने कहा कि शिकायतकर्ता द्वारा यह आरोप लगाया गया है कि कथित कंपनी IL&FS रेल लिमिटेड के डायरेक्टरों और कंपनी के अन्य अधिकारियों ने जानबूझकर कंपनी के फंड के लगभग 70 करोड़ रुपये ले लिए, जिससे उनकी फर्म को नुकसान हुआ।

सिंह ने कहा कि जांच के दौरान यह पाया गया कि आरोपियों ने बिना कोई काम किए कई कंपनियों को भुगतान किया था। वे पूछताछ की गई कंपनियों को दिए गए कॉन्ट्रैक्ट के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।

सिंह ने कहा कि यह भी पाया गया कि कोई एस्टीमेट नहीं लिया गया था, किसी भी ठेकेदार का नाम और पता नहीं दिया गया था या रिकॉर्ड में रखा गया था। रकम विभिन्न शेल कंपनियों के कई स्तरों के माध्यम से भेजी गई थी।

हाई वोल्टेज ड्रामा : बॉस से पड़ी डांट लड़की स्टेशन से कूदकर जान देने की कोशिश करने लगी

हाई वोल्टेज ड्रामा : बॉस से पड़ी डांट लड़की स्टेशन से कूदकर जान देने की कोशिश करने लगी

फरीदाबाद,  सेक्टर-28 मेट्रो स्टेशन पर शनिवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक लड़की स्टेशन से कूदकर जान देने की कोशिश कर रही थी। हालांकि, काफी देर तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद एक पुलिस कर्मी ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए उसे सुरक्षित बचा लिया। जानकारी के अनुसार, फरीदाबाद सेक्टर-28 स्थित मेट्रो स्टेशन पर शनिवार शाम छह बजे एक युवती आत्महत्या करने के इरादे से मेट्रो स्टेशन के छज्जे पर जाकर बैठ गई थी। इसका पता चलते ही सीआईएसएफ और मेट्रो थाना पुलिस ने युवती को काफी मशक्कत के बाद सुरक्षित बचा लिया। पुलिस की मानें तो कथित तौर पर युवती अपनी कंपनी के अधिकारियों की वजह से कुछ तनाव में थी। पुलिस के मुताबिक, दिल्ली नांगलोई की रहने वाली 23 वर्षीय युवती फरीदाबाद की एक कंपनी में नौकरी करती है। कंपनी में काम के दौरान शनिवार को उसके बॉस ने किसी बात पर उसे डांट दिया था। इससे वह तनाव में आ गई थी। इसके बाद वह घर जाने के लिए सेक्टर-28 मेट्रो स्टेशन पर आ गई। मगर, यहां आत्महत्या के इरादे से अचानक स्टेशन के छज्जे पर चढ़ गई थी। जब पुलिस और मेट्रो स्टाफ को जब इस घटना की जानकारी मिली तो मेट्रो स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, युवती के मेट्रो स्टेशन के छज्जे पर बैठे होने का वीडियो वायरल हो गया।
इस घटना के बाद फरीदाबाद पुलिस ने एक वीडियो ट्वीट कर कहा, ''ऐसा फिल्मों में भी नहीं होता। जान देने पर आमादा लड़की को जान हथेली पर रखकर बचाया। जांबाज पुलिस कर्मी को बधाई।''

इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल, 2021 जाने अब ग्राहकों को क्या होगा लाभ

इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल, 2021 जाने अब ग्राहकों को क्या होगा लाभ

नई दिल्ली । संसद का मानसून सत्र चल रहा है। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार मोदी सरकार अगले कुछ दिनों में इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल, 2021 को कैबिनेट में मंजूरी के लिए रखा सकती है। इस नए संशोधित कानून के अनुसार उपभोक्ता बिजली का कनेक्शन ठीक उसी तरह बदल पाएंगे, जिस तरह से वे मोबाइल कनेक्शन को पोर्ट कराते हैं। सरकार का कहना है कि इससे बिजली उभोक्ताओं को बेहतर सुविधा मिलेगी। इसके अलावा उपभोक्ताओं को बिजली कंपनियों के बीच होने वाली प्रतिस्पर्धा का भी फायदा मिल सकेगा।
सरकार इस विधेयक को संसद के मानसून सत्र में लाना चाहती है
एक सरकारी सूत्र के अनुसार इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल, 2021 को अगले कुछ दिन में केंद्रीय मंत्रिमंडल के सामने विचार और मंजूरी के लिए रखा जा सकता है। सरकार इस विधेयक को संसद के मानसून सत्र में लाना चाहती है। आपको बता दें कि फिलहाल चल रहे संसद के मानसून सत्र में जिन नए 17 विधेयकों को पेश होना है, उनमें इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल भी शामिल है। मानूसन सत्र 13 अगस्त, 2021 को समाप्त होगा।
वितरण कारोबार से लाइसेंसिंग समाप्त होगी
12 जुलाई, 2021 को जारी लोकसभा के बुलेटिन के अनुसार नए संशोधित बिजली कानून के लागू होने से वितरण कारोबार से लाइसेंसिंग समाप्त होगी और इसमें प्रतिस्पर्धा आएगी। इसके अलावा इस कानून के तहत बिजली अपीलीय न्यायाधिकरण (एप्टेल) को मजबूत करने और नवीकरणीय खरीद प्रतिबद्धता (आरपीओ) को पूरा नहीं करने पर जुर्माने का प्रावधान भी होगा।
 

राज्य के मुख्यमंत्री रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं, पढ़े पूरी खबर

राज्य के मुख्यमंत्री रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं, पढ़े पूरी खबर

नईदिल्ली। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। हाल ही में उन्होंने एलान किया था कि 25 जुलाई को अपनी सरकार के दो साल पूरा होने पर वह पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश का पालन करेंगे। इस बीच उनके उत्तराधिकारी के तौर पर केंद्रीय कोयला, खनन व संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी और प्रदेश सरकार में खनन मंत्री व उद्योगपति एमआर निरानी का नाम आगे चल रहा है। हालांकि जोशी ने कहा कि उनसे इस बारे में अभी तक शीर्ष नेतृत्व ने कोई बात नहीं की है जबकि निरानी का कहना है कि पार्टी जो भी आदेश देगी, वह उसका पालन करेंगे।
2004 से लगातार धारवाड़ से सांसद 58 वर्षीय जोशी ने कहा कि येदियुरप्पा के उत्तराधिकारी बनने के बारे में उनसे किसी ने बात नहीं की है। यह केवल मीडिया ही है जो इस बार चर्चा कर रही है। ऐसे में इस पर कोई प्रतिक्रिया देने की जरूरत नहीं है। सीएम बनाए जाने पर उन्होंने कहा कि वह कभी भी अगर, मगर या काल्पनिक सवालों के जवाब नहीं देते हैं और ऐसे सवालों के जवाब देना भी नहीं चाहते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि वह इससे भी अनजान हैं कि किसी ने येदियुरप्पा को अपने पद से इस्तीफा देने को भी कहा है।
साथ ही उन्होंने कहा कि सीएम पद के बारे में कोई भी फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह व पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में शीर्ष नेतृत्व लेगा। उन्होंने येदियुरप्पा को हटाए जाने पर लिंगायत समुदाय के संतों की धमकी पर भी कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। वह जुलाई 2012 से जनवरी 2016 तक कर्नाटक प्रदेश इकाई के अध्यक्ष भी चुके हैं।
सीएम पद के लिए लॉबिंग नहीं, पार्टी का आदेश मानेंगे : निरानी
तीन बार से विधायक और एमआरएन समूह के मालिक निरानी ने सीएम पद के लिए लॉबिंग करने से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के आम कार्यकर्ता है और पार्टी के निर्देशों का पालन करना उनका कर्तव्य है। साथ ही कहा कि भाजपा एक अनुशासित पार्टी है और दूसरे दलों की तरह यहां पदों के लिए लॉबिंग काम नहीं आती है। उन्होंने कहा कि अभी येदियुरप्पा को हटाने के लिए कोई निर्देश नहीं है। वह अभी हमारे नेता हैं और हम सभी उनके साथ हैं। पार्टी का शीर्ष नेतृत्व सीएम पद के लिए फैसला लेगा और हम सब इसका पालन करेंगे।
कुछ दिनों पहले ही उन्होंने दिल्ली का दौरा किया था और अपनी इस यात्रा को उन्होंने सफल करार दिया था। उन्होंने कहा कि जिंदगी में किसी भी पद के लिए लॉबिंग नहीं की। पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी, उसे निभाऊंगा। उन्होंने कहा कि न केवल वह बल्कि पार्टी के सभी 120 विधायक मुख्यमंत्री बनने की योग्यता रखते हैं। वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन करने से उनके सीएम बनाए जाने की अटकलें तेज हो गई हैं।
00 मुख्यमंत्री बनने से लेकर अब तक की राह आसान नहीं रही
कर्नाटक के सीएम येदियुरप्पा के लिए मुख्यमंत्री बनने से लेकर अब तक की राह आसान नहीं रही। हालांकि भाजपा की तरफ से कर्नाटक के अगले सीएम के लिए अभी आधिकारिक तौर पर कुछ भी पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन खुद मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने अब यह स्पष्ट कर दिया था कि राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में उनके दिन गिने-चुने हैं।
कर्नाटक के सीएम येदियुरप्पा ने कहा कि जब से मैंने मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला, तब तक मुझे प्राकृतिक आपदाओं जैसी कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा था, जिनका सामना राज्य ने पहले कभी नहीं किया था और कोरोना महामारी, जिसने जीवन को तबाह कर दिया था। अब एक बार फिर बाढ़ जैसी आपदा कर्नाटक के सामने है।
भाजपा हाईकमान की तरफ से कोई आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है येदियुरप्पा का 26 जुलाई को मुख्यमंत्री के रूप में उनका आखिरी दिन हो सकता है। सीएम येदियुरप्पा ने कहा कि मुझे संतोष है कि इन सब चुनौतियों के बावजूद मैं लोगों के जीवन स्तर और उनकी वित्तीय स्थिति में सुधार के लिए कदम उठा सका हूं। मैं चुनौती का सामना करने में लोगों के समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं।
कर्नाटक की राजनीति में येदियुरप्पा काफी बड़ा नाम हैं। येदियुरप्पा का लंबा राजनीतिक जीवन शिकारीपुरा में पुरसभा अध्यक्ष के रूप में शुरू हुआ। पहली बार 1983 में शिकारीपुरा से विधान सभा के लिए चुने गए और वहां से आठ बार जीते। कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में यह उनका चौथा कार्यकाल है।
इस बीच उन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे। सरकार गिराने में भी उनका नाम आया। यह कार्यकाल विवादों में घिर गया था क्योंकि कई भाजपा नेताओं ने येदियुरप्पा के खिलाफ खुले विद्रोह की घोषणा की थी।
येदियुरप्पा ने कहा है कि सीएम की कुर्सी छोड़ने के बाद वह पार्टी के लिए काम करेंगे। साथ ही कहा, पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह और नड्डा का मेरे प्रति विशेष प्रेम और विश्वास है। आप जानते हैं कि 75 वर्ष की आयु पार करने वालों को कोई पद नहीं दिया गया है।
 

दर्दनाक घटना: सड़क हादसे मे एक ही परिवार के 5 सदस्यो की मौत, इलाके मे मचा कोहराम

दर्दनाक घटना: सड़क हादसे मे एक ही परिवार के 5 सदस्यो की मौत, इलाके मे मचा कोहराम

रामपुर: आज उत्तर प्रदेश के रामपुर में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है. घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना के बाद कोहराम मचा हुआ है. सिटी मजिस्ट्रेट रामजी मिश्र ने बताया कि अभी किसी मृतकों की पहचान नहीं हुई है, जल्द ही पहचान हो जाएगी।


घटना सिविल लाइंस थाना इलाके के अजीतपुर बाईपास पर हुई, आज सुबह एक इको कार नंबर UP16 CV 6720 में छह लोग सवार होकर बरेली से मुरादाबाद की ओर जा रहे थे. इस दौरान अजीतपुर बाईपास पर मुरादाबाद की ओर से आ रहे एक डीसीएम ने कार में टक्कर मार दी. हादसे के बाद घटना स्थल पर चीख पुकार मच गई. हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इको कार के परखच्चे उड़ गए।


जबकि एक घायल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. वहीं एक अन्य घायल महिला का इलाज किया जा रहा है. सिटी मजिस्ट्रेट रामजी मिश्र ने बताया कि पांच लोगों की मौत हुई हैं, जिनमें चार पुरुष एक महिला है, एक महिला एडमिट है जो गम्भीर स्थिति में है, सम्भवता अभी न्यू मैरिड हुई है. उन्होंने बताया कि शासन को रिपोर्ट भेजी जा रही है।

रेलवे की 200 पन्ने वाली समय-सारणी अब गुजरे जमाने की बात होगी,  जानिए अब क्या होगा

रेलवे की 200 पन्ने वाली समय-सारणी अब गुजरे जमाने की बात होगी, जानिए अब क्या होगा

नई दिल्ली | रेलवे की 200 पन्ने वाली समय-सारणी अब गुजरे जमाने की बात होगी। इसकी जगह डिजिटल एट ए ग्लांस लेने जा रहा है। ट्रेनों के परिचालन में जो भी संशोधन होंगे उसे डिजिटल एट ए ग्लांस पर अपडेट कर दिया जाएगा। रेलवे ने इसका जिम्मा आईआरसीटीसी को सौंपा है। पूरे देश के ट्रेनों की जानकारी देने वाला रेल टाइम टेबल की उपयोगिता खत्म होने के साथ ही खर्चीला होने की वजह से रेलवे ने इसे न प्रकाशित करने का निर्णय लिया है। यात्रियों को ट्रेनों को लेकर कोई असुविधा न हो इसके लिए आईआरसीटीसी को ट्रेन एट ए ग्लांस में सभी ट्रेनों को शामिल करने को कहा गया है। डिजिटल समय सारिणी में सबकुछ वैसा ही रहेगा जैसा टाइम टेबल में रहता है। डिजिटल रूप में ट्रेनों को समझने में थोड़ी आसानी जरूर होगी। रेलवे के अस्तित्व में आने के समय से ही छपता आ रहा है टाइम टेबल
टाइम टेबल में छपने का इतिहास 10 या 20 साल नहीं बल्कि 150 साल पुराना है। रेलवे के अस्तित्व में आने के समय से ही समय सारिणी छपती आ रही है। शुरुआत में महज 18 पेज से लेकर 200 पेज का तक के टाइम टेबल का सफर बड़ा ही सुहाना रहा है। टाइम टेबल यात्रियों में कितना लोकप्रिय था इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ये छोटे से छोटे स्टेशनों पर भी मिलता था।

महज 30 रुपये कीमत

टाइम टेबल खरीदने में यात्रियों की कोई असुविधा न हो इसके लिए रेलवे इसे लागत से भी कम कीमत पर यात्रियों को उपलब्ध कराता था। यह पुस्तक हर स्टेशन के एएच व्हीलर शॉप पर महज 30 रुपये में मिल जाती थी। एई रेलवे में हर साल 50 हजार से अधिक प्रतियों की थी बिक्री पुस्तक की लोकप्रियता का अंदाजा ऐसे भी लगा सकते हैं कि एई रेलवे के तीनों मण्डलों में इसकी 50 हजार से ज्यादा प्रतियां बिक जाती थीं।

ट्रेनों के साथ ही किराए और दूरी की भी जानकारी

समय-सारणी में सिर्फ अपने क्षेत्रों के ट्रेनों की जानकारी ही नहीं होती है। इसमें दूसरे क्षेत्रीय रेलों के ट्रेनों के साथ ही राजधानी, शताब्दी जैसे ट्रेनों की जानकारी और किराया तक अंकित रहता है। उसमें बिना टिकट पकड़े जाने पर जुर्माने की राषि भी अंकित रहती है। किसी समस्या में किस नम्बर पर फोन करें, इसकी भी जानकारी उससे मिल जाती है।

शव को ठिकाने लगाने की कोशिश में लगा सिक्योरिटी गार्डजूस गिरफ्तार, जाने क्या है मामला

शव को ठिकाने लगाने की कोशिश में लगा सिक्योरिटी गार्डजूस गिरफ्तार, जाने क्या है मामला

नई दिल्ली | दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के महिपालपुर इलाके में कथित तौर पर एक व्यक्ति की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने शनिवार को 41 वर्षीय एक सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी सिक्योरिटी गार्ड सुरमेश को पुलिस ने उस समय गिरफ्तार किया जब वह शव को ठिकाने लगाने की कोशिश में लगा था। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। शनिवार तड़के चार बजे पीसीआर इकाई के हेड कॉन्स्टेबल विनोद कुमार ने सुरमेश को देखा, जो कि महिपालपुर में ही रहता है और वहां सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करता है। वह एक शव को रिक्शे से ले जा रहा था तभी पुलिसकर्मी ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि सुरमेश के अनुसार, पार्किंग को लेकर बहस के बाद उसने नशे की हालत में गुरुवार रात उस व्यक्ति की हत्या कर दी थी। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) इंगित प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी ने पीड़ित को पहले मुक्के से मारा और उसके जमीन पर गिरने के बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और शव को एक कमरे में छुपा दिया था। पुलिस ने बताया कि मृतक के बाएं हाथ पर टैटू का निशान है और उसके जेब से आईजीआई हवाईअड्डे के पार्किंग की पर्ची मिली है। पुलिस फिलहाल मृतक की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है। पुलिस इसके लिए आरोपी गार्ड और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

प्रेम संबंध के शक में पत्नी के प्रेमी के नाक-कान काटे, जानें पूरा मामला

प्रेम संबंध के शक में पत्नी के प्रेमी के नाक-कान काटे, जानें पूरा मामला

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी से कथित तौर पर प्रेम संबंध रखने को लेकर उसके प्रेमी के नाक और कान काट दिए। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यह घटना गुरुवार को लाहौर से 375 किमी दूर मुजफ्फरगढ़ गांव में हुई। पुलिस के मुताबिक, अब्दुल कयूम को संदेह था कि उसके गांव के रहने वाले मुहम्मद अकरम के उसकी पत्नी के साथ प्रेम संबंध हैं। गुरुवार को कयूम ने अपने अन्य साथियों के साथ अकरम को घर जाते समय बीच रास्ते में रोक लिया। वे उसे एक सुनसान स्थान पर ले गए, जहां उन्होंने चाकू से उसके नाक और कान काट दिए।
इस घटना के बाद अकरम गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया। यहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि कयूम को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, अन्य आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

 सीबीआई की बड़ी कार्रवाई : फर्जी बंदूक लाइसेंस मामले में जुड़े 22 ठिकानों पर की छापेमारी

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई : फर्जी बंदूक लाइसेंस मामले में जुड़े 22 ठिकानों पर की छापेमारी

ज्म्मू। आज जम्मू-कश्मीर में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई ने फर्जी बंदूक लाइसेंस मामले में जुड़े 22 ठिकानों पर छापेमारी की। इसमें से 12 ठिकाने केवल कश्मीर घाटी के हैं। यह जांच सीबीआई चंडीगढ़ शाखा द्वारा की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि श्रीनगर में एक अधिकारी के सरकारी आवास पर भी छापेमारी हुई है।

सीबीआई ने जम्मू-कश्मीर में 22 स्थानों पर व्यापक छापे मारे, जिसमें कश्मीर में 12 स्थान और जम्मू क्षेत्र में 10 स्थान शामिल हैं। अधिकारी ने कहा कि यह छापेमारी 2018 में सीबीआई को सौंपे गए फर्जी बंदूक लाइसेंस मामले के सिलसिले में की गई।

इस मामले की जांच पहले राजस्थान के आतंकवाद निरोधी दस्ते ने की थी। वहीं गैर-जम्मू-कश्मीर निवासियों को दिए गए फर्जी बंदूक लाइसेंस के बारे में चौंकाने वाले खुलासे के बाद इसे सीबीआई को सौंप दिया गया था। एटीएस ने पाया था कि जाली दस्तावेजों पर उधमपुर, डोडा, रामबन और कुपवाड़ा जिलों में गैर-जम्मू-कश्मीर निवासियों को 40,000 फर्जी बंदूक लाइसेंस जारी किए गए थे। प्रारंभिक जांच से पता चला था कि एक आईएएस अधिकारी ने गैर-जम्मू-कश्मीर निवासियों को बड़ी संख्या में फर्जी बंदूक लाइसेंस जारी किए थे, जब वह उपायुक्त (डीसी) के रूप में एक जिले में तैनात थे।
बारिश का कहर : दो दिन में 129 लोगों की मौत, अब भी कई लोग मलबे में दबे

बारिश का कहर : दो दिन में 129 लोगों की मौत, अब भी कई लोग मलबे में दबे

मुंबई। महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से हो रही मूसलधार बारिश ने कहर मचा दिया है। भारी बारिश राज्य के लोगों पर मुसीबत बनकर टूटी है। इसके चलते पिछले दो दिनों में 129 लोगों को जान गंवानी पड़ी है। पिछले 24 घंटों में रायगढ़, रत्नागिरी और सतारा में हुई इन घटनाओं में कई लोग अब भी मलबे में दबे हैं। बाढ़ग्रस्त इलाकों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ के अलावा नौसेना ने भी मोर्चा संभाल रखा है।

बारिश से प्रभावित पुणे में पिछले दो दिनों में 84,452 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में एनडीआरएफ की टीम युद्धस्तर पर राहत व बचाव कार्य में जुटी हुई है। कोल्हापुर में एनडीआरएफ की टीम ने लोगों को खाना वितरित किया।

महाराष्ट्र के समुद्रतटीय कोंकण, रायगढ़ और पश्चिम महाराष्ट्र में पिछले तीन दिनों से मूसलधार बारिश हो रही है। इसी क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध पर्यटनस्थल महाबलेश्वर में पिछले तीन दिनों में 1500 मिमी. बारिश रिकार्ड की गई है। भारी बारिश के कारण रत्नागिरी जिले के चिपलूण शहर बड़ा हिस्सा गुरुवार को जलमग्न था। शुक्रवार को चिपलूण में जलस्तर कम होने के बाद वहां हुए नुकसान की भयावहता दिखाई दी। कई इलाकों में पहाड़ों पर भूस्खलन होने से सौ से अधिक लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। भूस्खलन के अलावा कई लोग बाढ़ के तेज बहाव में बह गए।

रायगढ़ के तलाई गांव में भूस्खलन में गांव के तीस घर दबे
तटीय जिले रायगढ़ में भूस्खलन से गांव दबने से अब तक 36 की मौत हुई। वहीं मुंबई में एक मकान गिरने से चार लोगों की मौत हुई व सात घायल हुए। इसके अलावा सतारा व रायगढ़ में अलग-अलग घटनाओं में 28 लोंगों की जान गई। महाबलेश्वर, नवाजा, रत्नागिरी, कोल्हापुर में भारी बारिश ने बाढ़ का रूप ले लिया और सैकड़ाें गांवों से संपर्क टूट गया।

रायगढ़ की महाड तहसील के तलाई गांव में बृहस्पतिवार रात आए भूस्खलन में गांव के तीस घर दब गए। रास्तों में पानी भरा होने के कारण राहत टीमें कुछ देर से पहुंचीं। बचाव कार्य में जुटी पुलिस ने शुक्रवार तक मलबे के नीचे से 36 शव निकाले हैं। मलबे और लोगों के दबे होने की आशंका है।

वहीं पूर्वी मुंबई के गेवांडी के शिवाजी नगर इलाके में सुबह 5 बजे एक मकान गिर गया। सात दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच और दबे 15 लोगों को निकाला है जिनमें 11 की हालत खराब थी और उन्हें दो अलग अलग अस्पताल पहुंचाया गया

घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल में डॉक्टरों ने नेहा परवेज शेख, मोकार जबीर शेख और फरीन शेख को मृत घोषित कर दिया जबकि शमशाद शेख नाम की महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके अलावा कुछ लोगों को सायन के लोकमान्य तिलक अस्पताल में भी भर्ती कराया गया है।

वहीं सातारा की पाटण तहसील में पहाड़ी की तराई में बसे आंबेघर में आधीरात को हुए भूस्खलन से बच्चों समेत 12 लोगों की मौत हो गई, 15 लोग घायल हैं। मीरागांव में एक मकान के मलबे में दबे 8 लोगों की मौत हुई।

उधर, चिपलून के कोविड अस्पताल में पानी घुसने से वेंटिलेटर पर उपचाराधीन आठ मरीजों ने दम तोड़ दिया। एनडीआरएफ, नौसेना व वायुसेना की टीमें राहत कार्य में जुटी हैं और सीएम उद्धव ठाकरे लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

मोदी-शाह ने की उद्धव से बात हर संभव मदद का दिया भरोसा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से बात कर स्थिति का जायजा लिया और केंद्र से हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। राहत कार्य में जुटी राज्य व एनडीआरएफ के साथ नौसेना ने भी मोर्चा संभाल लिया है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी डिप्टी सीएम अजित पवार से बात कर स्थिति का जायजा लिया और सेना के हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।

रायगढ़ भूस्खलन में मरने वालों के परिवार को दो लाख देगा केंद्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रायगढ़ में भूस्खलन के हादसे पर दुख जताया और मरने वालों की आत्मा की शांति को लेकर प्रार्थना की। उन्होंने मुश्किल के इन क्षणों में पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से मृतकों के परिवारों को दो दो लाख रुपये देने की घोषणा की। घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएं। महाराष्ट्र के मंत्री एकनाथ शिंदे ने जिले में अत्यधिक बारिश के कारण भूस्खलन के बाद रायगढ़ के तिलये गांव का दौरा किया।

 

Video Viral : हनुमान चालीसा पढ़ती रही लड़की, बिना बेहोश किए डॉक्टर्स ने कर दी ब्रेन की सफल सर्जरी

Video Viral : हनुमान चालीसा पढ़ती रही लड़की, बिना बेहोश किए डॉक्टर्स ने कर दी ब्रेन की सफल सर्जरी

नई दिल्ली। एम्‍स की न्‍यूरो एनेस्‍थेटिक टीम के डॉक्‍टर्स ने मरीज को बेहोश किए बिना ही ब्रेन सर्जरी की। ब्रेन सर्जरी कराने वाली लड़की ऑपरेशन के दौरान होश में रही। यही नहीं, इस दौरान वह हनुमान चालीसा भी पढ़ती रही। न्यूरो सर्जरी डिपार्टमेंट में यह सफल ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन थिएटर में मौजूद मेडिकल स्टाफ में से किसी ने इस ऑपरेशन का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया जो अब वायरल हो रहा है|एनेस्‍थीसिया मेडिकल साइंस की एक ब्रांच है। इसके जरिये ऑपरेशन के वक्‍त मरीज को अचेतन अवस्‍था में रखा जाता है। इसके चलते बिना दर्द के मरीज की सर्जरी हो पाती है। एनेस्‍थीसिया देने से पहले डॉक्‍टर मरीज की कई तरह की जांच करते हैं। इसे प्री-एनेस्थेटिक चेक-अप कहा जाता है। इस चेक-अप में ही डॉक्‍टर पता लगा लेते हैं कि किसी मरीज को कितनी मात्रा में एनेस्‍थीसिया देने की जरूरत है।
एक अलग तरह की शादी का मामला आया सामने, 10 साल तक लिवइन में रहने के बाद...

एक अलग तरह की शादी का मामला आया सामने, 10 साल तक लिवइन में रहने के बाद...

यूपी के उन्नाव में एक अलग तरह की शादी का मामला सामने आया है। यहां एक महिला का अपने पति से कुछ साल पहले तलाक हो गया था। इसके बाद महिला का एक युवक से प्रेम-प्रसंग हो गया। महिला की पति से एक बेटी थी। महिला बेटी के साथ प्रेमी संग रहने लगी। करीब 10 साल तक लिवइन में रहने के दौरान महिला ने दो और बेटियों को जन्म दिया। महिला जहां भी जाती थी, उसका प्रेमी भी संग में जाता था। बिना शादी के साथ रह रहे महिला और उसके प्रेमी को समाज के तानों का भी सामना करना पड़ा। दोनों समाज के तानों से तंग आ चुके थे। फिर क्या था दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। दोनों ने नाते रिश्तेदार व समाज के तानों से ऊबकर बुधवार को गांव में ग्राम प्रधान की मौजूदगी में शादी रचा ली। शादी में उसकी दो बेटियों के साथ ही परिवार के अन्य लोग भी शामिल हुए। पढ़ाई की वजह से नाना के घर रहे रही बड़ी बेटी नहीं पहुंच सकी। वैदिक रीति रिवाज के अनुसार नव दम्पति ने शादी की रस्म अदा की है। आसीवन थाना क्षेत्र के कादिलपुर गांव के रहने वाले राम औतार कश्यप की चौतीस वर्षीय बेटी सुमन की शादी आठ मई 2004 को हुई थी। पति के उत्पीड़न के चलते कोर्ट से दोनों के संबंध विच्छेद हो गया था। सुमन एक बेटी सोनाली के साथ मायके में रहने लगी। उसके बाद सुमन अपनी बेटी के संग फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के गौरीमऊ गांव के रहने वाले पैंतीस वर्षीय सुनील कश्यप के साथ दस साल से रह रही थी। दोनों से जन्मी वैष्णवी (5) व वैशाली (4) दो बेटियों के साथ सुनाली (15) भी संग रहने लगी थी। सुनील ने बताया कि सोनाली अपनी नानी के यहां पढ़ रही है। दम्पति के मुताबिक वह दोनों दस साल से एक साथ रह रहे हैं। दो माह पहले भतीजी की शादी थी। नाते रिश्तेदारों और समाज के तानों से ऊबे दम्पति भय की वजह से भतीजी की शादी में शामिल नहीं हो सके। भतीजी की शादी में शामिल न होने का दिल में मलाल रहने पर दम्पत्ति ने बुधवार शाम शादी की रस्म अदा की है। शादी में नाते रिश्तेदार के अलावा ग्राम प्रधान और गांव के अन्य लोग भी शामिल होकर नवदम्पति को वैवाहिक जीवन की मंगलकामना के लिए आशीर्वाद भी दिया।

जिले में अलग-अलग घटनाओं में तीन नाबालिग लड़कियों के साथ बालात्कार, एक गिरफ्तार, दो फरार

जिले में अलग-अलग घटनाओं में तीन नाबालिग लड़कियों के साथ बालात्कार, एक गिरफ्तार, दो फरार

गौतमबुद्ध नगर जिले में अलग-अलग घटनाओं में तीन नाबालिग लड़कियों के साथ कथित तौर पर बालात्कार किए जाने के मामले सामने आए हैं। दुष्कर्म के एक आरोप की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो आरोपी अभी फरार हैं। तीन नाबालिगों से बलात्कार की इन घटनाओं ने गौतमबुद्ध नगर जिले में कानून-व्यवस्था पर सवाल खडे़ कर दिए हैं। अपर पुलिस उपायुक्त (कानून-व्यवस्था) श्रद्धा नरेंद्र पांडे ने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र के भीमा कॉलोनी में रहने वाली छह वर्षीय बच्ची गुरुवार रात अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी उसके पड़ोस में रहने वाले मैनुद्दीन ने उसे अपने कमरे में बुलाया और उसके साथ बलात्कार किया। बच्ची के परिजनों ने मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया। आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि थाना दादरी क्षेत्र के गौतमपुरी मोहल्ले में एक सौतेले पिता ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ बलात्कार किया। बच्ची की मां ने उसके सौतेले पिता सूरज के खिलाफ दादरी थाने में मामला दर्ज कराया। मामले की जांच जारी है और आरोपी अभी फरार है। उन्होंने ने बताया कि बलात्कार का एक और मामला दादरी थाना क्षेत्र में सामने आया, जहां कटैहरा रोड पर रहने वाली एक नाबालिग लड़की को आरोपी सनोज यादव ने कथित तौर पर बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया और फिर उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने शुक्रवार को युवती के मिलने के बाद उसे मेडिकल जांच के लिए भेजा, जिसकी रिपोर्ट में उसके साथ बलात्कार किए जाने की बात सामने आई। आरोपी की तलाश जारी है।

अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर डालने वाला गिरफ्तार

वहीं, नोएडा में आईटी कंपनी चलाने वाले एक व्यक्ति की पत्नी की अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर डालने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। फेस- 3 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विवेक त्रिवेदी ने बताया कि सेक्टर-63 में एक आईटी कंपनी चलाने वाले व्यक्ति ने बताया कि विनय बिहारी नाम के एक व्यक्ति ने उनकी पत्नी की अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी विनय बिहारी को गिरफ्तार कर लिया और उसे अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा। मामले की जांच जारी है।

जयुपर की तर्ज पर गुलाबी मॉडल मार्केट बनेगा यहाँ के सदर बाजार में, ये होंगे बदलाव

जयुपर की तर्ज पर गुलाबी मॉडल मार्केट बनेगा यहाँ के सदर बाजार में, ये होंगे बदलाव

पुरानी दिल्ली के सदर बाजार की मार्केट को जयपुर की तर्ज पर गुलाबी मॉडल मार्केट बनाया जाएगा। मार्केट के अंदर की दुकानों में एक सामान बोर्ड होंगे और दुकानों के शटर भी एक ही रंग के होंगे। साथ ही दुकानों के बाहर अब डस्टबिन रखे होंगे और पूरा मार्केट प्लास्टिक फ्री होगा। सदर बाजार को मॉडल मार्केट बनाए जाने की शुरुआत आयरन तथा हार्डवेयर मार्केट तेलीवाड़ा से की जाएगी। इस योजना को साकार करने में मार्केट एसोसिएशन और विभिन्न एजेंसियों की भी मदद ली जाएगी। यह जानकारी देते हुए उत्तरी निगम के पूर्व महापौर जयप्रकाश ने बताया कि मार्केट में प्रतिदिन दो बार सफाई की व्यवस्था रहेगी। इसके साथ ही सदर बाजार की प्रत्येक मार्केट के प्रवेश द्वार पर उत्तरी निगम द्वारा एक नोटिस बोर्ड लगाया जाएगा, जिस पर संबंधित अधिकारियों के नाम तथा टेलीफोन नंबर लिखे होंगे। मार्केट में सभी दुकानों के सामने एक उचित दूरी पर कूड़ेदान लगाए जाएंगे ताकि मार्केट में सफाई बनी रहे। उन्होंने कहा कि सदर बाजार को जयपुर की तर्ज पर गुलाबी मॉडल मार्केट बनाया जाएगा।

इन प्वॉइंट्स पर बनेगी मॉडल मार्केट


- मार्केट के सभी साइन बोर्ड एक साइज के बनेंगे
- मार्केट के शटर पर होगा एक ही रंग
- सिंगल यूज प्लास्टिक का नहीं होगा इस्तेमाल
- मार्केट के उचित दूरी पर लगेंगे डस्टबिन
- मार्केट एसोसिएशन के सपोर्ट से रखे जाएंगे सुरक्षा कर्मी
- नई जगह को चिन्हित कर बनेंगे पुलिस बूथ
- मार्केट में सभी सरकारी अधिकारियों के संपर्क सूत्र के बोर्ड लगाए जाएंगे

 

लोकसभा में जनसंख्या नियंत्रण पर आज इतने विधेयक पेश किये गये

लोकसभा में जनसंख्या नियंत्रण पर आज इतने विधेयक पेश किये गये

लोकसभा में शुक्रवार को जदयू का एक सदस्य और भाजपा के तीन सदस्यों ने जनसंख्या नियंत्रण पर निजी सदस्य विधेयक सदन में पेश किये। चार में से रवि किशन उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से बीजेपी सांसद हैं। उत्तर प्रदेश हाल ही में ख़बरों में रहा है क्योंकि यह राज्य के लिए जनसंख्या नियंत्रण विधेयक का मसौदा तैयार करने की प्रक्रिया में है। बिहार के सुशील कुमार सिंह ने एक विधेयक पेश किया है जिसमें राष्ट्रीय जनसंख्या योजना प्राधिकरण और जिला जनसंख्या योजना समिति स्थापित करने का प्रयास किया गया है। जनसंख्या को नियंत्रण में रखने के लिए परिवार नियोजन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इसे राष्ट्रीय और जिला स्तर पर स्थापित किया जाएगा। जद (यू) के डॉ. आलोक कुमार सुमन, जो बिहार से भी हैं, एक विधेयक पेश कर रहे हैं जो लंबे समय में राष्ट्र की प्रगति को प्रभावित करने वाली अधिक जनसंख्या के निहितार्थ पर ध्यान आकर्षित करता है। इस विधेयक में दो बच्चों तक के छोटे परिवार के मानदंडों को बढ़ावा देने की आवश्यकता का उल्लेख है। हाल ही में, जनसंख्या नियंत्रण विधेयक ख़बरों में रहा है, क्योंकि इस विधेयक को पारित करने और बनाने के संबंध में विभिन्न दलों के दृष्टिकोण समान नहीं हैं। 

महाराष्ट्र के रत्नागिरी में भारतीय वायु सेना का बाढ़ राहत अभियान जारी

महाराष्ट्र के रत्नागिरी में भारतीय वायु सेना का बाढ़ राहत अभियान जारी

भारतीय वायु सेना (आईएएफ) को 22 जुलाई, 2021 को दोपहर करीब डेढ़ बजे (1:30 बजे), महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के चिपलून और खेड़ कस्बों में बाढ़ राहत कार्यों की जरूरत का एक संदेश मिला। जब मौसम ने अनुमति दी, तब एमआई-17 IV हेलीकॉप्टर ने मुंबई से रत्नागिरी के लिए दोपहर तीन बजकर 40 मिनट (3:40 बजे) पर उड़ान भरी और शाम पांच बजे रत्नागिरी में उतरा। खराब मौसम की वजह से शाम को और अभियानों का संचालन नहीं किया जा सका। रत्नागिरी में तैनात एक हेलीकॉप्टर और मुंबई से रवाना किए गए एक दूसरे हेलीकॉप्टर के साथ आज अभियानों का संचालन फिर से शुरू हो गया है। भारतीय वायु सेना ने लगभग एक टन भार के साथ 10 कर्मियों की राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की एक टीम भी रत्नागिरी के लिए रवाना कर दी है। आज, रत्नागिरी से एक हेलीकॉप्टर ने सुबह 11 बजकर 35 हवाई उड़ान भरी, टोही की और रत्नागिरी में वापस उतरने से पहले दो लोगों को बचाया। भारतीय वायु सेना बाढ़ राहत कार्यों के लिए दो एमआई-17V5 और दो एमआई-17 भी तैनात कर रही है। एक अन्य हेलीकॉप्टर किसी भी आकस्मिक जरूरत के लिए पुणे में खड़ा है।

डीआरडीओ ने आकाश-एनजी का सफल परीक्षण किया

डीआरडीओ ने आकाश-एनजी का सफल परीक्षण किया

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने दिनांक 23 जुलाई, 2021 को सुबह 11:45 बजे ओडिशा के तट पर एकीकृत परीक्षण रेंजचांदीपुर से नई पीढ़ी की आकाश (आकाश-एनजी) मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया गया। यह परीक्षण एक उच्च गति वाले मानवरहित हवाई लक्ष्य के विरुद्ध किया गया था जिसे मिसाइल द्वारा सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट कर लिया गया। उड़ान परीक्षण से स्वदेशी मल्टी-फंक्शन रडार और कमांडकंट्रोल एंड कम्युनिकेशन सिस्टम के साथ मिसाइल से युक्त संपूर्ण हथियार प्रणाली के कामकाज को मान्यता मिली है। इस हथियार प्रणाली का खराब मौसमी हालात में परीक्षण किया गया था जिसने इस हथियार प्रणाली की हर मौसम में काम करने की क्षमता को सिद्ध कर दिया। आईटीआरचांदीपुर द्वारा तैनात अनेक राडारटेलीमेट्री और इलेक्ट्रो ऑप्टिकल ट्रैकिंग सिस्टम द्वारा हासिल किए गए डेटा के माध्यम से इस हथियार प्रणाली के प्रदर्शन को मान्य किया गया। भारतीय वायु सेना के अधिकारियों की एक टीम ने यह परीक्षण देखा। रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने तीन दिनों के अंतराल में आकाश-एनजी के दूसरे सफल उड़ान परीक्षण पर डीआरडीओभारतीय वायु सेना और उद्योग जगत को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इस अत्याधुनिक मिसाइल प्रणाली का विकास भारतीय वायु सेना की वायु रक्षा क्षमताओं में अभूतपूर्व वृद्धि करने वाला साबित होगा। रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव और डीआरडीओ के अध्यक्ष डॉ जी सतीश रेड्डी ने आकाश एनजी के सफल परीक्षण के लिए टीमों को बधाई दी जो उच्च स्तरीय गति से आने वाले एवं फुर्तीले हवाई खतरों को रोकने में सक्षम है। 

 सोते वक्त पत्नी ने काट दिया पति का प्राइवेट पार्ट, प्रेमी संग मिलकर आरोपी महिला ने रची खौफनाक साजिश

सोते वक्त पत्नी ने काट दिया पति का प्राइवेट पार्ट, प्रेमी संग मिलकर आरोपी महिला ने रची खौफनाक साजिश

मैसूर: कर्नाटक के मैसूर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. दरअसल यहां एक महिला ने कथित रूप से अपने पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई. मामले का खुलासा होने के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.

प्रेमी के साथ मिलकर रची खौफनाक साजिश
द टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति का प्राइवेट पार्ट (Private Part) काटने की साजिश रची. आरोपी महिला की पहचान उमा के तौर पर की गई है. पीड़ित एचटी वेंकटराजू की पोस्टमार्टम रिपोर्ट (Postmortem Report) में पता चला है कि प्राइवेट पार्ट काटे जाने की वजह से उसकी मौत हुई.

आरोपी महिला से पूछताछ जारी
बता दें कि पीड़ित वेंकटराजू ग्रुप डी का कर्मचारी था. वह एक वेयरहाउस कॉर्पोरेशन में काम करता था. पुलिस (Police) ने आरोपी उमा को गिरफ्तार कर लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है.

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि उमा की उम्र उसके पति से 20 साल कम है. उनके दो बच्चे हैं. 10 साल पहले दोनों की शादी हुई थी. लेकिन उमा अपनी शादी से खुश नहीं थी. उमा को अविनाश से प्यार था, जो मायके में उसके घर के पास रहता था. अविनाश से प्यार के चक्कर में उमा पिछले चार साल से अपने पति के घर नहीं गई थी.

वारदात वाले दिन क्या हुआ था?
इस बीच 9 अक्टूबर, 2020 को उमा अपने ससुराल गई और पति को कॉफी में नशीली दवा मिलाकर दे दी. इसके बाद उमा ने धारदार हथियार से कथित रूप से अपने पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया. पति की मौत के बाद उमा ने खबर फैला दी कि नींद में गिरने की वजह से उनकी मौत हो गई, लेकिन 9 महीने बाद पुलिस ने केस सॉल्व कर लिया और उमा को गिरफ्तार किया.
ACID ATTACK: पति ने अपनी ही पत्नी के ऊपर फेका एसिड, पीड़ित से मिलीं महिला आयोग की प्रमुख

ACID ATTACK: पति ने अपनी ही पत्नी के ऊपर फेका एसिड, पीड़ित से मिलीं महिला आयोग की प्रमुख

नई दिल्ली़: मध्यप्रदेश के ग्वालियर से एक निंदनीय मामला सामने आया है, जिसे सुन कर आपका दिल झक-झोर हो जाएगा। पति द्वारा पत्नी को तेजाब पिलाने की घटना के बाद अब हरियाणा में भी तेजाब से हमले (Acid Attack) का मामला सामने आया है. फरीदाबाद में एक महिला पर उसके पति ने तेजाब फेंक दिया. जिससे उसका चेहरा करीब 35 फीसदी झुलस गया, महिला को गंभीर हालत में दिल्लीर लाया गया है।

पीड़‍त से मिलने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दिल्लीे महिला आयोग (DCW) की अध्यक्ष स्वाीति मालीवाल (Swati Maliwal) पहुंची. स्वा‍ति ने पीड़ित से मुलाकात कर मामले की जानकारी ली. जिसमें उसने बताया कि फरीदाबाद के हरकेश नगर में रहने वाली इस महिला पर उसके पति ने ही बेरहमी दिखाते हुए तेज़ाब (Acid) फेंक दिया था।


जब महिला को पड़ोसी ने इस हालत में देखा तो उसने दिल्ली महिला आयोग (Delhi Commission for Women) को सूचित किया और उसे इलाज के लिए दिल्ली लेकर आया वहीं मामले की जानकारी मिलते ही दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल उससे मिलने अस्पताल पहुंची. अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि महिला का चेहरा 35% झुलस गया है और वो अभी बातचीत करने की हालत में नहीं है।

घटना की जानकारी लगने पर महिला का बेटा भी अस्पताल पहुंचा और उसने बताया कि पहले भी उसके पिता ने उसकी मां को बहुत बुरी तरह से मारा पीटा था जिसके बाद भी उन्हें सफदरजंग अस्पताल लाना पड़ा था. दिल्ली महिला आयोग की टीम ने हरियाणा पुलिस (Haryana Police) को इस बात की जानकारी दी है और हरियाणा पुलिस ने अपनी एक टीम अस्पताल भेजी है. दिल्ली महिला आयोग ने फ़रीदाबाद पुलिस से मामले में जल्द FIR दर्ज करवाने के लिए कहा है।

इस मामले पर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने कहा, ‘एक के बाद एक हर तीसरे दिन हम एक लड़की को एसिड का शिकार (Acid Victims) बनते देख रहे हैं. इस महिला के मुंह पर उसके पति ने तेज़ाब फेंका जिससे उसका चेहरा 35% तक झुलस गया. मैं उससे अस्पताल में मिली और उसकी हालत देखकर दिल सहम गया. इस देश में किसी को क़ानून का डर नही है.’

 सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : शहर के बस स्टैंड के पास स्पा सेंटर में चल रहा था देह व्यापार, दो महिलाओं सहित 9 गिरफ्तार

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : शहर के बस स्टैंड के पास स्पा सेंटर में चल रहा था देह व्यापार, दो महिलाओं सहित 9 गिरफ्तार

हिसार: हरियाणा के हिसार जिले में हांसी पुलिस ने देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है. पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी की हांसी बस स्टैंड के पास अमर मार्किट स्थित स्पा सेंटर में देह व्यापार चल रहा है. सुचना के बाद पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से फर्जी ग्राहक बनाकर स्पा सेंटर भेजा, जिसके बाद पुलिस ने स्पा सेंटर पर छापेमारी कर 6 व्यक्तियों, स्पा सेंटर के मैनेजर और दो अन्य राज्यों की महिलाओं सहित 9 को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, जिसके बाद आगामी कार्यवाही की जाएगी.

क्या कहती है पुलिस
एसएचओ विकास कुमार ने बताया कि पुलिस को देह व्यापार की सूचना मिली थी, जिसके बाद स्पा सेंटर पर छापेमारी करते हुए 7 पुरुषों और 2 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार की गई दोनों महिलाए दिल्ली की है. आरोपियों में एक मैनेजर, 6 ग्राहक और दो युवतियों सहित 9 को मौके से गिरफ्तार किया गया है. स्पा सेंटर का मालिक फरार है. पुलिस ने रेड पार्टी तैयार कर बोगस ग्राहक भेजकर छापेमारी की है.

सोनीपथ में हुआ था भंड़ाफोड
हरियाणा के सोनीपथ में भी मुरथल के ढाबों में सेक्स रैकेट का भंड़ाफोड़ हो चुका है. वहां से सीएम फ्लाइंग स्कवायड ने ढाबों पर छापेमारी की थी. बाद में मामले में कार्रवाई ना करने पर स्थानीय थान के एसएचओ को सस्पेंड भी किया गया था.