नई दिल्ली: पोर्न स्टार्स की जिंदगी आसान नहीं रहती है। ये बात हम यूं ही नहीं कर रहे हैं, बल्कि एक पोर्न स्टार पोर्न इंटस्ट्री को अलविदा कहने के बाद अपना अनुभव साझा किया है। बता दें कि ये वही एक्ट्रेस है जिसने एक दिन में 300 लोगों के साथ सेक्स कर रिकॉर्ड बनाया था।
भिंड। मध्यप्रदेश के भिंड जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। नेशनल हाइवे 92 पर यात्री बस की डम्फर से टक्कर के बाद 7 यात्रियों की घटनास्थल पर मौत हो गईं जबकि 12 से अधिक घायल है।
जानकारी के अनुसार हादसा गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के डॉग बिरखडी के पास की है। लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार यात्री बस ग्वालियर से बरेली जा रही थी। डॉग बिरखडी के पास डंफर और यात्री बस की आमने सामने भिड़ंत हो गई। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
इटावा. उत्तर प्रदेश के इटावा से दर्दनाक खबर सामने आ रही है, जिले के जसवंतनगर इलाके में गुरुवार को मालगाड़ी की चपेट में आकर भाई-बहन की मौत हो गई. यह हादसा डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर यानी डीएफसी पर आगरा से कानपुर की तरफ जा रही मालगाड़ी से हुआ. इटावा के एसएसपी डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह ने गुरुवार को यह जानकारी दी.
एसएसपी सिंह ने बताया कि यह हादसा सुबह 6:30 बजे तब हुआ जब भाई-बहन रेल पटरी क्रॉस कर रहे थे. इन दोनों की पहचान सिसहाट गांव के रहनेवाले सज्जन कुमार के बेटे नीतेश (15) और अंजू (17) के रूप में हुई. ये दोनों अपने खेत पर धान की फसल की कटाई करने जा रहे थे. ट्रैक पार करते समय ट्रेन आ गई और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया.
नीतेश को मौत खींच लाई दोबारा रेलवे ट्रैक पर
पुलिस के मुताबिक, सज्जन कुमार की डेढ़ बीघा खेती है. उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है. उनकी पांच संतानें थीं, जिनमें से अब घर पर बेटा ऋषि ( 20) और बेटियां शिवानी (18) और रूबी (10) बचे हैं. हादसे के बारे में बताया जा रहा है कि नीतेश ने मालगाड़ी को देख लिया था. मालगाड़ी की स्पीड ज्यादा थी और उसकी बहन ट्रैक पर चल रही थी. वह उसे धक्का देकर दूर हटाने की कोशिश करना चाहता था, लेकिन इस दौरान वह भी मालगाड़ी की चपेट में आ गया और मौके पर ही दोनों की मौत हो गई. हादसे के वक्त अंजू की बड़ी बहन शिवानी भी साथ थी. उसने रेलवे ट्रैक पार कर लिया था. नीतेश ने भी रेलवे ट्रैक पार कर लिया था. लेकिन तब तक उसकी निगाह टूंडला की तरफ से तेज रफ्तार आ रही मालगाड़ी पर पड़ गई और इस वक्त अंजू रेलवे ट्रैक पर ही थी. उसने अंजू को आवाज लगाई, लेकिन ट्रेन की आवाज में अंजू तक नीतेश की आवाज नहीं पहुंची. तब वह उसे बचाने दौड़ा.
शिवानी ने लिया है धान कटाई का ठेका
भाई बहन की मौत की खबर जैसे ही गांव के लोगों ने सुनी तो गांव में मातम पसर गया. पिता सज्जन लाल बीमारी के चलते मेहनत का काम नहीं कर सकते हैं. हालांकि उनकी बेटियां अंजू, शिवानी और बेटा नीतेश मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे. बड़ा बेटा ऋषि राजकोट में रहकर हलवाई गिरी करता है. बच्चों की मेहनत मजदूरी से घर का चूल्हा जलता था. बताया गया है कि सज्जन की बेटी शिवानी ने धान की फसल की कटाई का ठेका अन्य किसानों से लिया था. गुरुवार सुबह को वे तीनों लोग काम करने घर से निकले थे. ग्रामीणों ने बताया कि अंजू बीएससी फर्स्ट इयर की छात्रा थी, जबकि नीतेश 9वीं में पढ़ता था. बड़ी बहन शिवानी ने हाईस्कूल पास करने के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी.
दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है, पुलिस के नॉर्थ-वेस्ट जिले की साइबर सेल ने महिला समेत दो ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार किया जो विदेशी नागरिको के फेसबुक पर फेक प्रोफाइल बनाकर ठगी करते थे. फेसबुक पर विदेशी नागरिकों के फेक प्रोफाइल बना कर उपहार भेजकर पार्सल की सिक्यूरिटी क्लीयरेंस के बहाने हजारों रुपए का चूना लगाते थे. पुलिस ने इन आरोपियों की पहचान परवेज आलम व काजल कुमारी के रूप में हुई है. आरोपी फेसबुक पर लंदन निवासी महिलाओं की फर्जी आईडी बनाकर मासूम लोगों को ठगते थे.
पुलिस से प्राप्तक जानकारी के मुताबिक वह खुद को लंदन का नागरिक बताते थे और उपहार की सिक्युरिटी क्लीयरेंस के बहाने उन्होंने इसी महीने वजीरपुर निवासी सुमित से 30 हजार रुपए ठगे थे. सुमित ने शिकायत में बताया था कि वह फेसबुक के माध्यम से लंदन निवासी महिला के संपर्क में आए थे.
इसके बाद दोनों ने नंबरों का आदान-प्रदान किया था. चार सितंबर को सोफिया ने उसे लंदन से उपहार भेजा था. छह सितंबर को उन्हें मुंबई हवाई अड्डे से एक महिला काजल का फोन आया, जिसने उन्हें पार्सल की क्लीयरेंस के लिए कस्टम ड्यूटी के तौर पर 30 हजार रुपए का भुगतान करने को कहा था. सुमित ने महिला के अकाउंट में 30 हजार रुपए तो जमा करा दिए, लेकिन उन्हें उपहार नहीं मिला.
नॉर्थ वेस्टं जिला पुलिस डीसीपी ऊषा रंगनानी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल व अशोक विहार थाना पुलिस के पुलिस कर्मियों की एक टीम बनाई गई. टीम को जांच के दौरान पता लगा कि जिस खाते में सुमित ने पैसे भेजे थे, वह काजल कुमारी के नाम पर थे. इसके बाद पुलिस ने वह खाता फ्रिज करवा दिया. जब वह उस खाते को दोबारा शुरू करवाने आई तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.
पूछताछ के दौरान महिला आरोपी ने बताया कि बीते दिनों वह परवेज आलम से मिली थी. परवेज ने उससे तीन बैंकों में खाते खुलवाए व उसे कमीशन दिया. इसके बाद उसकी निशानदेही पर परवेज को भी गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ में आरोपी परवेज ने बताया कि उसने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर कई बैंकों में खाते खुलवाए थे व उन्हें फेसबुक पर उनसे दोस्ती कर उनसे ठगी करते थे. फिलहाल, दोनों को जेल भेज दिया और आगे की जांच शुरू कर दी है.
इंग्लैंड के डार्लिंगटन से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है एक शादीशुदा शख्स ने शराब के नशे में अपनी प्रेमिका से संबंध बनाते हुए इस कदर उसका गला दबा दिया कि महिला की मौत हो गई. इस मामले में उसे पहले चार साल आठ महीने की सजा सुनाई गई थी जिसे अब अटॉर्नी जनरल के हस्तक्षेप के बाद बढ़ाई जा सकती है. दरअसल 32 साल के सैम पायबस को प्रेमिका सोफी मॉस की हत्या के मामले में चार साल और आठ महीने (पांच साल से कम) की सजा सुनाई गई थी जिसके बाद उसे जेल में डाल दिया गया था. पायबस के हाथों मारी गई 33 साल की महिला दो बच्चों की मां थी
अटॉर्नी जनरल ने गोषी को कम सजा मिलने पर इसे 'अनुचित रूप से उदार' होने वाले फैसले के रूप में संदर्भित किया जिसके बाद अब सजा को बढ़ाने की चर्चा हो रही है. टेसाइड क्राउन कोर्ट ने बताया था कि पाइबस ने फरवरी महीने में डार्लिंगटन में अपने फ्लैट में 24 बोतल बियर पीने के बाद सेक्स के दौरान दस सेकंड या कई मिनटों तक प्रेमिका के गले पर दबाव डालता रहा जिससे उसकी मौत हो गई. अटॉर्नी जनरल कार्यालय के एक प्रवक्ता ने कहा, 'मैं पुष्टि कर सकता हूं कि अटॉर्नी जनरल ने सैम पायबस की सजा को अदालत में फिर से अपील के लिए भेज दिया है
क्योंकि वह सहमत हैं कि यह अनुचित रूप से उदार फैसला है. हालांकि 'अब यह अदालत को तय करना है कि सजा बढ़ाई जाए या नहीं.' जस्टिस पॉल वॉटसन क्यूसी ने पायबस को चार साल और आठ महीने की सजा सुनाई थी. अदालत में केस की सुनवाई के दौरान बताया गया था कि पायबस बाद में जाग गया और उसने मॉस को नग्न और बेजान पाया लेकिन इमरजेंसी नंबर 999 डायल नहीं किया, पुलिस स्टेशन जाने से पहले 15 मिनट तक अपनी कार में इंतजार करता रहा. शव के पोस्टमॉर्टम जांच में पता चला कि दोषी ने काफी देर तक महिला की गर्दन पर इतना दबाव डाला कि उसकी मौत हो गई. हालांकि मृतक महिला के शरीर पर किसी अन्य चोट या हिंसा का कोई सबूत नहीं था.
बुलंदशहर. उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, हाई स्कूल की एक छात्रा की लाश झाड़ियों के किनारे जमा पानी में मिली है. हत्या किए जाने का यह मामला बुलंदशहर के थाना खुर्जा देहात क्षेत्र का है. बताया जा रहा है कि यहां के एनएच 91 पर जिस छात्रा की लाश मिली है, वह ट्यूशन के लिए घर से निकली थी. इस वारदात के सामने आने के बाद से इलाके में सनसनी का माहौल है. कानून व्यवस्था को लेकर लोग सवाल कर रहे हैं.
हत्या की इस वारदात की सूचना मिलने के बाद मौके पर एसएसपी समेत पुलिस के आला अधिकारी पुलिस बल के साथ पहुंचे. अधिकारियों ने मौका मुआयना किया. वहां के आसपास के लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है. इस हत्याकांड की कड़ियों को जोड़ने की कोशिश में जुटी टीम के साथ फोरेंसिक और डॉग स्क्वॉयड भी मौके पर थी. फोरेंसिक टीम और डॉग स्कवॉयड ने मौके पर सबूत इकट्ठे किए.
टूटे कंगन और जूते की फोरेंसिक जांच
जांच के दौरान nh-91 के किनारे छात्रा के टूटे कंगन मिले हैं. छात्रा के जूते भी सड़क किनारे से बरामद हुए हैं. फॉरेंसिक टीम ने दोनों चीजें कब्जे में लेकर उन्हें जांच के लिए लैब में भेज में दिया है. हालांकि अब देखना होगा कि आखिर एनएच 91 पर हाई स्कूल की छात्रा की हत्या करनेवाले मुजरिम कब तक पुलिस गिरफ्त में होंगे. आखिर लगातार जनपद में बढ़ रहे अपराध को लेकर बुलंदशहर पुलिस पूरी तरीके से अपराध रोकने में विफल साबित हो रही है. नेशनल हाईवे पर हुई हाई स्कूल की छात्रा की हत्या के मामले में पुलिस कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है.
भोपाल। एमपी की राजधानी भोपाल में एक महिला पुलिस अधिकारी के साथ गलत हरकत करने के कारण उनके ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि ड्राइवर ने महिला पुलिस अधिकारी का बाथरूम में नहाने समय वीडियो बनाया है। ड्राइवर ने पहले से वहां मोबाइल रख दिया था। एफआईआर दर्ज होने के बाद ड्राइवर फरार हो गया है।
चंडीगढ़: हरियाणा में पलवल के मुण्डकटी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक ही परिवार के 5 लोग संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए। डीएसपी ने बताया, मौके पर पता चला कि घर के मालिक नरेश ने फांसी लगा ली है। प्रथम दृष्टया लगता है कि उसने अपनी पत्नी 2 बेटियों और 1 बेटे को जहर दिया है।
डीएसपी के मुताबिक या मुंह दबाकर उनकी हत्या की गई है और उसके बाद उसने खुद को फांसी लगा ली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा कि 4 की मौत कैसे हुई। एफएसएल टीम आई थी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं
जयपुर: राजस्थान के नागौर जिले के लांडनू थाना क्षेत्र में एक अधेड दंपत्ति ने अलग-अलग पेड़ों से लटकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। दोनों की आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मृतक का बेटा भारतीय सेना में कार्यरत है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, आज लांडनू इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब दो पेड़ों को एक अधेड़ दंपत्ति का शव लटकते हुए दिखा। आनन-फानन में लोगों ने पुलिस को मामले की सूचवा दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों शवों को पेड़ से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थानाधिकारी ने कहा कि दोनों मृतकों की पहचान सुरजाराम (45) और उसकी पत्नी तीजू देवी (42) के रूप में हुई है। बताया कि बीती रात दोनों के शव अपने खेत में दो अलग-अलग पेड़ों से लटकते मिले। हालांकि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है लेकिन पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
उधर, इस घटनाक्रम के बाद से इलाके में दहशत है। पुलिस को दोनों की आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है। सुरजाराम का एक बेटा भारतीय सेना में कार्यरत है और फिलहाल जैसलमेर में तैनात है। सुरजाराम की बेटी भी विवाहिता है। घटना के वक्त सुरजाराम की बहू अपने माता-पिता के घर पर थी। थानाधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गए हैं।
जयपुर: राजस्थान में एक क्रूर पिता ने अपनी 6 महीने की मासूम बेटी को फर्श पर पटक दिया, जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि शख्स अपनी पत्नी से नाराज था और उसके चलते ही उसने बेटी को पटक दिया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। बारां जिले के अतरू पुलिस स्टेशन का यह मामला है, जहां बीती शाम ने शख्स को घटना को अंजाम दिया। एसएचओ रामकिशन गोदारा ने बताया कि पति और पत्नी के बीच सोमवार को झगड़ा हुआ था। पत्नी को डर था कि उसका पति मंगलवार को लौटकर फिर उस पर हमला बोल सकता है। इस डर के चलते वह अपने मायके चली गई थी। मंगलवार की शाम को वह लौटी थी ताकि बच्चों को भी अपने साथ ले जा सके।
इस दौरान उसका एक बार फिर पति से झगड़ा शुरू हो गया क्योंकि वह बच्चों को साथ नहीं भेजना चाहता था। गोदारा ने कहा कि इसी दौरान शख्स ने पत्नी के हाथ से बच्ची को छीन लिया और उसे फर्श पर पटक दिया। बच्ची के सिर पर चोट लगी थी और तुरंत ही उसकी मौत हो गई। मां ने पुलिस को बताया कि बच्ची को बुखार था, इसलिए वह उसे लेने आई थी। महिला की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।
आजमगढ़: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले से हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है, रेशमी नगरी मुबारकपुर के बलुआ मोहल्ले में आज उस समय हड़कम मच गया, जब डायरिया की चपेट में आने से लगभग 80 लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए. जिन्हें आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुबारकपुर में भर्ती कराया गया, जहां 40 से अधिक लोगों की हालत बेकाबू हो गई. जिन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया. सूचना के बाद डीएम-एसपी मौके पर पहुंचे. डीएम ने जिला अस्पताल समेत कई निजी अस्पतालों को अलर्ट पर कर दिया है.
मुबारकपुर कस्बे के बलुआ मोहल्ले में पिछले कुछ दिनों से डायरिया के मरीज मिल रहे थे. मंगलवार देर रात अचानक से डायरिया पीड़ितों की संख्या में इजाफा हो गया. फिलहाल कस्बे का बलुआ मुहल्ला ही डायरिया से प्रभावित है, लेकिन इसकी चपेट में आसपास के मोहल्लों के आने से भी इंकार नहीं किया जा सकता है. उल्टी, दस्त के पीड़ित लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं.
सीएचसी मुबारकपुर के सभी बेड वर्तमान में डायरिया के मरीजों से भर गए है. वहीं काफी संख्या में डायरिया प्रभावित कस्बे के प्राइवेट अस्पतालों में भी अपना इलाज करा रहे हैं. कुछ मरीजों को राजकीय मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में भी रेफर किया गया है. सूचना के बाद डीएम-एसपी के साथ सीएमओ जिले के दर्जनों डॉक्टरों के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डेरा डाल दिए हैं.
जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि वर्तमान में सीएचसी पर लगभग 60 डायरिया के मरीज भर्ती है, जिनका इलाज किया जा रहा है. वहीं टीम बलुआ मुहल्ले में भी लगा दी गई है. घर-घर पीड़ितों की खोज करने के साथ ही उन्हें दवा आदि उपलब्ध कराया जा रहा है. पानी की गड़बड़ी से डायरिया फैलने का अंदेशा है, जिसके चलते प्रशासन को भी मौके पर बुला कर पानी की जांच को कह दिया गया है.







