नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
 बड़ी खबर: केंद्रीय गृहराज्य मंत्री के बेटे आशीष के खिलाफ एफआईआर दर्ज, आशीष मिश्र की गाड़ी से कुचलकर 4 किसानों की हो गई मौत

बड़ी खबर: केंद्रीय गृहराज्य मंत्री के बेटे आशीष के खिलाफ एफआईआर दर्ज, आशीष मिश्र की गाड़ी से कुचलकर 4 किसानों की हो गई मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में रविवार को हुई हिंसा के बाद केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष मिश्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है। आशीष मिश्र के खिलाफ हत्या और गैर इरादतन हत्या की धारा में मामला दर्ज किया गया है।

मामले में आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद आशीष मिश्र मोनू और 15-20 अज्ञात के खिलाफ दफा 147, 148, 149, 302, 130 बी, 304 ए के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

कृषि कानूनों और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी की टिप्पणी का विरोध कर रहे किसानों और मंत्री के बेटे के बीच रविवार को हिंसक टकराव हो गया। तिकुनिया कस्बे में हुए बवाल के दौरान मंत्री के बेटे आशीष मिश्र की गाड़ी से कुचलकर चार किसानों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। जानबूझकर गाड़ी चढ़ाने का आरोप लगाते हुए गुस्साए किसानों ने मंत्री के बेटे की गाड़ियों में तोड़फोड़ करते हुए आग लगा दी।

मंत्री के बेटे ने खेतों में भागकर जान बचाई, लेकिन इस दौरान हुई पिटाई से चालक सहित चार अन्य की भी मौत हो गई। दस से ज्यादा घायल किसानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किसान तेजिंदर सिंह विर्क की हालत गंभीर बताई जा रही है। किसानों का कहना है कि उन्होंने मंत्री के बेटे के काफिले को रोका तो नारे लगाते हुए उन पर गाड़ी चढ़ा दी गई।

इंटर कॉलेज में रखा है किसानों का शव
बवाल के बाद भाकियू नेता राकेश टिकैत के दिल्ली से कूच करने की सूचना के बाद किसानों ने कस्बे के इंटर कॉलेज में मृत किसानों के शव रखकर धरना शुरू कर दिया। देर रात तक आसपास के जिलों से भी हजारों की संख्या में किसान धरनास्थल पर पहुंच गए। शासन ने लखनऊ से पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर भेज दिए। किसान नेताओं ने कहा कि मंत्री के बेटे की गिरफ्तारी होने तक वे वहीं डटे रहेंगे। एसपी विजय ढुल ने घटना को हादसा बताते हुए आठ लोगों के मारे जाने की पुष्टि की।

देश शाम जिले में बंद की गईं इंटरनेट सेवाएं
देर शाम जिले में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं। केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी का कहना है कि हंगामे के दौरान चालक को पत्थर लगने से गाड़ी अनियंत्रित होकर किसानों पर चढ़ने से हादसा हुआ। उनके बेटे आशीष मिश्र का कहना है कि वह खुद गाड़ी में नहीं थे। उनके कार्यकर्ता तीन वाहनों से उपमुख्यमंत्री के स्वागत के लिए जा रहे थे।

दरअसल, कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान पिछले एक सप्ताह से केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी का भी विरोध कर रहे हैं। उनका आरोप है कि केंद्रीय मंत्री ने आंदोलन को लेकर गलत टिप्पणी की थी। इसी वजह से किसान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के कार्यक्रम का विरोध करने के लिए खीरी के पास के ही कस्बे तिकुनिया में हेलीपैड के पास इकट्ठे हुए थे।

विरोध की आशंका को देखते हुए उपमुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से न आकर सड़क मार्ग से खीरी पहुंचे। उन्होंने दोपहर करीब 12 बजे विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। इसके बाद उन्हें केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी के गांव बनवीरपुर में एक दंगल का उद्घाटन करने जाना था। रास्ते में तिकुनिया में ही लखीमपुर और आसपास के जिलों के किसान विरोध करने के लिए भारी संख्या इकट्ठा हो गए।

बयान से शुरु हुआ विवादः केंद्रीय मंत्री ने कहा था, सुधर जाओ वरना सुधार देंगे
केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र को 26 सितंबर को लखीमपुर जाते समय किसानों ने काले झंडे दिखाए थे। मिश्र इससे खफा हो गए। उन्होंने जनसभा में कहा- अगर हम कार से उतर जाते तो उन्हें भागने का रास्ता नहीं मिलता। कृषि कानून के खिलाफ केवल 10-15 लोग शोर मचा रहे हैं। सुधर जाओ, वरना हम सुधार देंगे दो मिनट लगेंगे। किसान एक सप्ताह से टिप्पणी का विरोध कर रहे हैं।

किसानों ने दी मंत्री के बेटे के खिलाफ तहरीर
चार मृत किसानों के शव रखकर किसान तिकुनिया के अग्रसेन इंटर कॉलेज के मैदान में किसान देर रात तक डटे रहे। आईजी लक्ष्मी सिंह ने पोस्टमार्टम के लिए शव मांगे तो किसानों ने केंद्रीय मंत्री के बेटे आशीष के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। बहराइच जिले के मृत किसान के परिजन ने आशीष मिश्र और 15 से 20 अज्ञात के खिलाफ तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि असलहों से लैस लोगों ने उनके ऊपर तेज रफ्तार कार चढ़ा दी। 
 
 फंदे से लटका मिला मां-बेटी का शव, लव मैरिज के बाद दूसरी बीवी बनकर रह रही थी संगीता

फंदे से लटका मिला मां-बेटी का शव, लव मैरिज के बाद दूसरी बीवी बनकर रह रही थी संगीता

रांची। झारखंड के पलामू जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र के राजबंधा गांव में एक 40 वर्षीया महिला (महाराष्ट्र) और उसकी नाबालिग बेटी की फंदे पर लटकी लाश बरामद की गई है. महिला वर्ष 2016 से राजबंधा के जितेंद्र पासवान के घर उसकी दूसरी पत्नी बन कर रह रही थी. महिला और किशोरी की लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. वर्ष 2016 में महाराष्ट्र के नागपुर में लव मैरिज करने के बाद जितेंद्र पासवान संगीता और उसकी बेटी अंजली को लेकर अपने घर राजबंधा आ गया था. महिला उसके बाद से अपनी 12 वर्षीय पुत्री अंजली के साथ रह रही थी. जितेंद्र की पहली शादी 6-7 वर्ष पहले हुई थी.  2016 में महाराष्ट्र के नागपुर में लव मैरिज करने के बाद जितेंद्र पासवान संगीता औऱ उसकी बेटी अंजली को लेकर अपने घर राजबंधा आ गया था. महिला उसके बाद से अपनी 12 वर्षीय पुत्री अंजली के साथ रह रही थी. जितेंद्र की पहली शादी 6-7 वर्ष पहले हुई थी. उससे एक लकड़ा व एक लड़की है. जितेंद्र के साथ उसकी पहली पत्नी भी साथ में रहती है. इधर, कुछ दिन पहले जितेंद्र पासवान नागपुर से आकर अपने घर पर रह रहा था. शुरुआती जांच में पुलिस मामले को आत्महत्या मानकर चल रही है. महिला की पहचान राजबन्द निवासी जितेंद्र पासवान की दूसरी पत्नी संगीता देवी (40 वर्ष) और उसकी 12 वर्षीय पुत्री अंजली कुमारी के रूप में हुई है. संगीता महाराष्ट्र के नागपुर की रहने वाली थी. जानकारी के अनुसार जितेंद्र पासवान ने संगीता देवी से वर्ष 2016 में प्रेम विवाह किया था. जितेंद्र पासवान महाराष्ट्र के नागपुर में माप तौल (कांटा) का मैकेनिक है. नागपुर में रहते हुए उसे संगीता देवी से प्रेम हो गया था. जितेंद्र ने अपनी पहली पत्नी के रहते हुए उससे दूसरी शादी की थी. संगीता और उसकी बेटी अंजलि जिस कमरे में रहती थी. उसका दरवाजा रविवार को अंदर से बंद पाया गया. बाद में जितेंद्र पासवान ने अन्य लोगों के साथ मिलकर दरवाजा तोड़ा और अंदर गया तो देखा कि दोनों मां-बेटी की लाश फंदे पर लटकी हुई मिली. इसके बाद सनसनी फैल गई. आसपास के कई लोग मौके पर पहुंच गए. सूचना पर हैदरनगर थाना पुलिस भी आ गई. गांव वालों के अनुसार जितेंद्र पासवान के परिवार का आसपास के लोगों के साथ कम मेलजोल था. इस कारण घर के अंदर किसी तरह की कोई संदिग्ध गतिविधि की जानकारी स्थानीय लोगों को नहीं थी.  हैदरनगर के थाना प्रभारी शिव शंकर उरांव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हुसैनाबाद अनुमंडल अस्पताल भेजा गया है. कारण स्पष्ट नहीं हुआ है. उन्होंने बताया कि परिजनों का बयान लिया जा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और परिजनों का बयान लेने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पायेगी.
BIG BREAKING : नगर पालिका चेयरमैन के भतीजे पर चली दिनदहाड़े 5 राउंड गोली, इलाके में मची अफरा-तफरी

BIG BREAKING : नगर पालिका चेयरमैन के भतीजे पर चली दिनदहाड़े 5 राउंड गोली, इलाके में मची अफरा-तफरी

नोएडा | उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक बड़ी खबर सामने आई है | कहा जा रहा है कि दादरी नगर पालिका की चेयरमैन गीता पंडित के भतीजे पर फायरिंग हुई है| बदमाशों ने 5 राउंड गोलियां चलाई हैं| इससे आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है| वहीं, पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया है| वहीं, सूचना के बाद स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है | पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है|

जानकारी के मुताबिक, फायरिंग की यह घटना दिनदहाड़े हुई है| लेकिन गनीमत रही कि युवक की जान बच गई, क्योंकि गोली चलते ही युवक अपनी जान बचाने के लिए घर के अंदर घुस गया था| वहीं, गोली चलते हुई घटना भी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है| जबिक, पुलिस जांच में पता चला है कि परिवार के एक सदस्य ने गोली चलाई है| वहीं, मामले को लेकर लीपापोती करने में दादरी चेयरमैन गीता पंडित का परिवार लग गया है|

 

बड़ा हादसा: पिकअप और ट्रक की भिडंत में तीन श्रमिकों की मौत, आधा दर्जन से अधिक श्रमिक घायल

बड़ा हादसा: पिकअप और ट्रक की भिडंत में तीन श्रमिकों की मौत, आधा दर्जन से अधिक श्रमिक घायल

धार: मध्यप्रदेश के धार जिले के अमझेरा थाना क्षेत्र में मनावर मार्ग पर आज सुबह एक ट्रक और पिकअप की भिडंत में तीन श्रमिकों की मौत हो गई और आधा दर्जन से अधिक श्रमिक घायल हो गए।


पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के अमझेरा में मनावर मार्ग पर शीतला माता मंदिर के पास श्रमिकों को ले जा रहा पिकअप वाहन एक ट्रक से टकरा गया, जिससे जिले के धनवानी थाना क्षेत्र के बेतिया निवासी श्रवण भिलाला (23), और कमल भिलाला ((35) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि मोतीलाल (45) की मौत अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हो गई। इस हादसे में बेतिया के निवासी हरसिंह, बाबूलाल, राघो और अमरसिंह तथा बंदरिया निवासी लल्लू गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और सभी घायलों को उपचार के लिए अमझेरा के सामुदायिक स्वास्थ केद्र ले जाया गया।


पिकअप वाहन श्रमिकों को लेकर मनावर से आ रहा था। इसी दौरान वह सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घायल हुए आधा दर्जन से अधिक श्रमिकों को प्राथिमिक उपचार के लिए अमझेरा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहाँ चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया और गंभीर रूप से घायल 5 श्रमिकों को बेहतर उपचार के लिए धार भेज दिया है। शेष का उपचार अमझेरा के अस्पताल में जारी है।

BIG BREAKING: विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानो को बेकाबू कार ने कुचला, किसानों ने भाजपा नेता पर गाड़ी से कुचलने का आरोप लगाया

BIG BREAKING: विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानो को बेकाबू कार ने कुचला, किसानों ने भाजपा नेता पर गाड़ी से कुचलने का आरोप लगाया

उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी से दर्दनाक हादसा सामने आया है, तिकुनियां में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद के केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के गांव बनवीर पहुंचने की ख़बर पर रविवार को हजारों किसानों ने महाराजा अग्रसेन खेल मैदान में बने उस हेलिपैड स्थल पर कब्जा जमा लिया. यह किसान मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन करने जा रहे थे. हादसे के बाद हंगामा शुरू हो गया है. मौके पर तीन गाड़ियों में आग लगा दी गई है. इस दौरान काले झंडे दिखाकर विरोध करने वाले किसानों की गाड़ियों को रौंद दिया गया.


बताया जा रहा है कि लखीमपुर खीरी में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के गांव के दौरे को देखते हुए डिप्टी सीएम को रिसीव करने आ रहे भाजपा नेता के बेटे आशीष मिश्रा के खिलाफ विरोध करने के दौरान किसानों की भिड़ंत हो गई. घटना के बाद मौके पर मौजूद दर्जनों किसानों ने किसानों को कुचलने वाली दोनों गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया. किसानों ने भाजपा नेता पर गाड़ी से कुचलने का आरोप लगाया है. सूत्रों के मुताबिक घटना में करीब डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल हैं.

जबकि तीन लोगों के मौत की खबर है. लेकिन जिला प्रशासन ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. वहीं कार्यक्रम स्थल पर जा रहे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का काफिला वापस हो गया है. बवाल की सूचना पर डीएम व एसपी समेत भारी फोर्स मौके पर मौजूद है. इस बारे में अभी तक कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है फिलहाल तिकुनिया में भारी संख्या में पुलिस बल के साथ अधिकारी कैंप मौजूद है. लखनऊ से कमिश्नर एवं आईजी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं.

इस राज्य में आये भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई तीव्रता

इस राज्य में आये भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई तीव्रता

Earthquake: झारखंड के सिंहभूम जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.1 मापी गई. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक रविवार दोपहर 2 बजकर 22 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए.  

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रेलवे ने रद्द कर दी हैं ये 38 ट्रेनें, कई ट्रेनों का बदला गया रूट.. पूरी सूची देखिए

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रेलवे ने रद्द कर दी हैं ये 38 ट्रेनें, कई ट्रेनों का बदला गया रूट.. पूरी सूची देखिए

भारतीय रेलवे ने पूर्व मध्य रेल के अंतर्गत चलने वाली 19 जोड़ी यानी 38 ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया है। पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ राजेश कुमार ने इस संबंध में जानकारी दी है। नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते तकरीबन एक दर्जन ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग यानी डायवर्ट रूट से चलाने का फैसला किया है।
-गाड़ी संख्या 02550 आनंद विहार टर्मिनस-कामाख्या स्पेशल ट्रेन का परिचालन 5 और 6 अक्टूबर को रद्द रहेगा.
-गाड़ी संख्या 02549 कामाख्या-आनंद विहार टर्मिनस स्पेशल ट्रेन का परिचालन 6 और 7 अक्टूबर को रद्द रहेगा.
-गाड़ी संख्या 05956 दिल्ली-कामाख्या स्पेशल ट्रेन का परिचालन 4 और 5 अक्टूबर को रद्द किया गया है.
-गाड़ी संख्या 05955 कामाख्या-दिल्ली स्पेशल ट्रेन का परिचालन दिनांक 6 और 7 अक्टूबर को रद्द रहेगा.
-गाड़ी संख्या 04075 नाहरलगुन-आनंद विहार टर्मिनस स्पेशल ट्रेन का परिचालन 5 अक्टूबर को रद्द रहेगा.
-गाड़ी संख्या 04076 आनंद विहार टर्मिनस-नाहरलगुन स्पेशल ट्रेन का परिचालन 3 अक्टूबर को रद्द रहेगा.
-गाड़ी संख्या 05622 आनंद विहार टर्मिनस-कामाख्या स्पेशल ट्रेन का परिचालन 8 अक्टूबर को रद्द रहेगा.
-गाड़ी संख्या 05620 कामाख्या-गया स्पेशल ट्रेन का परिचालन 4 अक्टूबर को रद्द रहेगा.
-गाड़ी संख्या 05619 गया-कामाख्या स्पेशल ट्रेन का परिचालन 5 अक्टूबर को रद्द रहेगा.
-गाड़ी संख्या 05621 कामाख्या-आनंद विहार टर्मिनस स्पेशल ट्रेन का परिचालन 7 अक्टूबर को रद्द रहेगा.
-गाड़ी संख्या 05626 अगलतल्ला-देवघर स्पेशल ट्रेन का परिचालन 9 अक्टूबर को रद्द रहेगा.
-गाड़ी संख्या 05625 देवघर-अगलतल्ला स्पेशल ट्रेन का परिचालन 4 अक्टूबर को रद्द रहेगा.
-गाड़ी संख्या 05667 गांधीधाम-कामाख्या स्पेशल ट्रेन का परिचालन 3 अक्टूबर को रद्द रहेगा.
-गाड़ी संख्या 05668 कामाख्या-गांधीधाम स्पेशल ट्रेन का परिचालन 6 अक्टूबर को रद्द रहेगा.
-गाड़ी संख्या 05631 बाड़मेर-गुवाहाटी स्पेशल ट्रेन का परिचालन 3 अक्टूबर को रद्द रहेगा.
-गाड़ी संख्या 05632 गुवाहाटी-बारमेर स्पेशल ट्रेन का परिचालन 7 अक्टूबर को रद्द रहेगा.
-गाड़ी संख्या 05910 लालगढ़-डिबूगढ़ स्पेशल ट्रेन का परिचालन 4 अक्टूबर को रद्द रहेगा.
-गाड़ी संख्या 05909 डिबूगढ़-लालगढ़ स्पेशल ट्रेन का परिचालन 6 अक्टूबर को रद्द रहेगा.
-गाड़ी संख्या 09709 उदयपुर सिटी-कामाख्या स्पेशल ट्रेन का परिचालन 4 अक्टूबर को रद्द रहेगा.
-गाड़ी संख्या 09710 कामाख्या-उदयपुर सिटी स्पेशल ट्रेन का परिचालन 7 अक्टूबर को रद्द रहेगा.
-गाड़ी संख्या 05662 कामाख्या-रांची स्पेशल ट्रेन का परिचालन 5 अक्टूबर को रद्द रहेगा.
-गाड़ी संख्या 05661 रांची-कामाख्या स्पेशल ट्रेन का परिचालन 6 अक्टूबर को रद्द रहेगा.
-गाड़ी संख्या 05623 भगत की कोठी-कामाख्या स्पेशल ट्रेन का परिचालन 5 अक्टूबर को रद्द रहेगा.
-गाड़ी संख्या 05624 कामाख्या-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन का परिचालन 8 अक्टूबर को रद्द रहेगा.
– गाड़ी संख्या 05633 बीकानेर-गुवाहाटी स्पेशल ट्रेन का परिचालन 6 अक्टूबर को रद्द रहेगा.
-गाड़ी संख्या 05634 गुवाहाटी-बीकानेर स्पेशल ट्रेन का परिचालन 9 अक्टूबर को रद्द रहेगा.
-गाड़ी संख्या 05653 गुवाहाटी-जम्मूतवी स्पेशल ट्रेन का परिचालन 6 अक्टूबर को रद्द रहेगा.
-गाड़ी संख्या 05654 जम्मूतवी-गुवाहाटी स्पेशल ट्रेन का परिचालन 8 अक्टूबर को रद्द रहेगा.
-गाड़ी संख्या 05646 कामाख्या-लोक मान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल ट्रेन का परिचालन 6 अक्टूबर को रद्द रहेगा.
-गाड़ी संख्या 05645 लोक मान्य तिलक टर्मिनस-कामाख्या स्पेशल ट्रेन का परिचालन 9 अक्टूबर को रद्द रहेगा.
-गाड़ी संख्या 01666 अगरतल्ला-हबीबगंज स्पेशल ट्रेन का परिचालन 3 अक्टूबर को रद्द रहेगा.
– गाड़ी संख्या 01665 हबीबगंज-अगरतल्ला स्पेशल ट्रेन का परिचालन 7 अक्टूबर को रद्द रहेगा.
-गाड़ी संख्या 04037 सिलचर-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन का परिचालन 4 अक्टूबर को रद्द रहेगा.
-गाड़ी संख्या 04038 नई दिल्ली-सिलचर स्पेशल ट्रेन का परिचालन 7 अक्टूबर को रद्द रहेगा.
-गाड़ी संख्या 02501 अगरतल्ला-आनंद विहार टर्मिनस स्पेशल ट्रेन का परिचालन 4 अक्टूबर को रद्द रहेगा.
-गाड़ी संख्या 02502 आनंद विहार टर्मिनस-अगरतल्ला स्पेशल ट्रेन का परिचालन 6 अक्टूबर को रद्द रहेगा.
-गाड़ी संख्या 04031 गुवाहाटी-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन का परिचालन 6 अक्टूबर को रद्द रहेगा.
-गाड़ी संख्या 04032 नई दिल्ली-गुवाहाटी स्पेशल ट्रेन का परिचालन 3 अक्टूबर को रद्द रहेगा.
इन ट्रेनों का मार्ग बदला गया है….
नई दिल्ली से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 02424 नई दिल्ली-डिबूगढ़ स्पेशल ट्रेन 6 अक्टूबर तक परिवर्तित मार्ग वाया रानीनगर जलपाईगुड़ी जं.-माथाभंगा-न्यू कूच बिहार के रास्ते चलेगी.
गाड़ी संख्या 02504 नई दिल्ली-डिबूगढ़ स्पेशल ट्रेन 6 अक्टूबर तक परिवर्तित मार्ग वाया रानीनगर जलपाईगुड़ी जं.-माथाभंगा-न्यू कूच बिहार के रास्ते चलाई जाएगी.
नई दिल्ली से 03 अक्टूबर, 2021 को प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 02506 नई दिल्ली-डिबूगढ़ स्पेशल ट्रेन परिवर्तित मार्ग वाया रानीनगर जलपाईगुड़ी जं.-माथाभंगा-न्यू कूच बिहार के रास्ते चलेगी.
आनंद विहार टर्मिनल से प्रस्थान करने वाली 02550 आनंद विहार टर्मिनल-कामाख्या स्पेशल ट्रेन परिवर्तित मार्ग वाया रानीनगर जलपाईगुड़ी जं.-माथाभंगा-न्यू कूच बिहार के रास्ते चलेगी.
लालगढ से 05 अक्टूबर, 2021 को प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 05910 लालगढ़-डिबूगढ़ स्पेशल ट्रेन परिवर्तित मार्ग वाया रानीनगर जलपाईगुड़ी जं.-माथाभंगा-न्यू कूच बिहार के रास्ते चलेगी.
डिबूगढ़ से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 02423 डिबूगढ़-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन 6 अक्टूबर तक परिवर्तित मार्ग वाया न्यू कूच बिहार-माथाभंगा रानीनगर जलपाईगुड़ी जंक्शन के रास्ते चलेगी.
डिबूगढ़ से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 02503 डिबूगढ़-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन 06 अक्टूबर तक परिवर्तित मार्ग वाया न्यू कूच बिहार-माथाभंगा रानीनगर जलपाईगुड़ी के रास्ते चलेगी.
डिबूगढ़ से प्रस्थान करने वाली 02505 डिबूगढ़-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन परिवर्तित मार्ग वाया न्यू कूच बिहार-माथाभंगा रानीनगर जलपाईगुड़ी जं. के रास्ते चलाई जाएगी.
कामाख्या से 03 अक्टूबर, 2021 को प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 05655 कामाख्या-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा स्पेशल परिवर्तित मार्ग वाया समत्तुला रोड-अलीपुर द्वार -सिलीगुड़ी के रास्ते चलेगी.

 

BIG BREAKING : श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की बिगड़ी तबियत, डॉक्टर कर रहे जाँच

BIG BREAKING : श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की बिगड़ी तबियत, डॉक्टर कर रहे जाँच

अयोध्याअयोध्या श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत ख़राब हो गई है। जिला अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने महंत नृत्य गोपाल दास का मेडिकल चेकअप किया है। सोमवार सुबह लखनऊ मेंदांता के प्रमुख डॉक्टरों का पैनल महंत नृत्य गोपाल दास का मेडिकल चेकअप करेगा।

डॉक्टरों की राय के बाद महंत दास को मेदांता में शिफ्ट किया जा सकता है। महंत को खांसी व अत्यधिक यूरिन डिस्चार्ज की शिकायत के बाद डॉक्टरों को सूचित किया गया। महंत नृत्य गोपाल दास के ऑक्सीजन लेवल में भी उतार चढ़ाव हो रहा है। लखनऊ मेदांता के डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर भी अपनी टीम के साथ अयोध्या पहुंचेंगे।

BIG BREAKING : छोटे भाई के साथ हवस की इच्छा पूरी न कर पाने पर चचेरे भाई ने की 14 वर्षीय छोटे भाई की हत्या, चाऊमीन खिलाने के बहाने से दिखाता था सेक्स फिल्म

BIG BREAKING : छोटे भाई के साथ हवस की इच्छा पूरी न कर पाने पर चचेरे भाई ने की 14 वर्षीय छोटे भाई की हत्या, चाऊमीन खिलाने के बहाने से दिखाता था सेक्स फिल्म

मथुरा | उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में दो दिन पहले एक प्रतिष्ठित विद्यालय में पढ़ने वाली नौंवी कक्षा की 14 वर्षीय छात्र की हत्या उसके चचेरे भाई ने दुष्कर्म में असफल रहने पर की थी. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर घटना से संबंधित कई साक्ष्य भी एकत्र कर लिए हैं.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया, 29 सितम्बर को थाना रिफाइनरी क्षेत्र से 14 वर्षीय बच्चे का शव बरामद किया गया था. उन्होंने बताया कि उसके हत्यारे मनोज 21 को आज सीसीटीवी फुटेज से प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया है

उन्होंने बताया, उसने अपने अपराध कुबूल किया है तथा पुलिस ने उसकी निशानदेही पर मरने वाले बच्चे का मोबाइल फोन, हत्या में प्रयुक्त पत्थर तथा चाऊमीन एवं पेटीज के खाली दोने, पॉलीथिन व सॉंस का खाली रैपर भी बरामद किया गया है, जो अभियुक्त ने उसे फुसलाने के लिए अपने पैसों से दिलवाए थे.

अधिकारी ने अनुसार मनोज ने स्वीकार कि उसने अपनी हवस मिटाने के लिए अपने से छोटे बालक को उसकी पसंदीदा चाऊमीन व पेटीज़ आदि खिलाकर उससे दोस्ती कर ली और अस्पताल के खण्डहरों में ले जाता था . बुधवार को उसने बच्चे को सौ रुपए देकर चाऊमिन एवं पेटीज़ लेकर अस्पताल के पास मिलने को बोला.

उन्होंने बताया कि वहां पहुंचने पर उसने चाऊमीन व पेटीज़ बच्चे को खिलायी और उसे अश्लील वीडियो दिखाने के बाद दुष्कर्म करने के लिए तैयार करना चाहा तो बालक ने आनाकानी की, इस पर उसे गुस्सा आ गया और उसने वहीं पड़ा एक पत्थर उठाकर उसके सिर पर दे मारा.

अधिकारी ने बताया कि लड़का जब मर गया तो उसका मोबाइल फोन उठाकर ले आया और अस्पताल के पास खाली जगह में मिट्टी के नीचे दबा दिया. इसके बाद जब शाम को गांव में बालक के गायब होने की खबर फैली तब वह देर रात तक सभी के साथ मिलकर बालक को खोजने में मदद करने का नाटक करता रहा.

उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में मनोज को बच्चे के साथ देखा गया और उसे पकड़ कर पूछताछ की गई तो उसने पहले तो आनाकानी की लेकिन बाद में टूट गया और पूरी घटना क्रमवार उसने पुलिस को बतायी. पुलिस ने उसके बयान के अनुसार मोबाइल, पत्थर व रैपर आदि बरामद कर उसे जेल भेज दिया है.

BIG BREAKING : प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे की कार में जिन्दा जलने से हुई मौत, जाँच में जुटी पुलिस

BIG BREAKING : प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे की कार में जिन्दा जलने से हुई मौत, जाँच में जुटी पुलिस

शिलांग | मेघालय के री-भोई जिले में शनिवार को एक कार में आग लग जाने पर उसमें सवार राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ई. के. मावलोंग के बेटे की झुलस कर मौत हो गई | पुलिस ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इंफाल स्थित केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय से संबद्ध एक कॉलेज में सहायक प्रोफेसर फर्डिनेंड बंशान लिंगदोह, कांग्रेस के मौजूदा विधायक जॉर्ज लिंगदोह के भाई थे |

पुलिस ने बताया कि फर्डिनेंड का शव उमरान में उनकी कार के अंदर झुलसा हुआ मिला था | उनके परिवार के सदस्‍यों ने भी इस हादसे की पुष्टि की है | उनकी कार शिलांग-गुवाहाटी राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क किनारे मिली |

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जब दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, तब तक आग पूरी तरह से कार पूरी तरह से जल चुकी थी | उन्होंने कहा कि हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है |

 

BIG BREAKING : बॉलीवुड के इस मशहूर एक्टर के बेटे को क्रूज ड्रग्स पार्टी में ड्रग्स लेते हुए NCB ने किया गिरफ्तार, देखें विडियो

BIG BREAKING : बॉलीवुड के इस मशहूर एक्टर के बेटे को क्रूज ड्रग्स पार्टी में ड्रग्स लेते हुए NCB ने किया गिरफ्तार, देखें विडियो

मुंबई | मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने हिरासत में ले लिया है। शनिवार रात मुंबई में एक क्रूज पर एनसीबी की टीम ने छापेमारी की। आर्यन खान सहित 10 अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है।

हिरासत में लिए गए लोगों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और उनके ब्लड सैंपल भी लिए जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आर्यन खान सहित 10 अन्य लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। इसमें अभिनेता अरबाज सेठ मर्चेंट का नाम भी सामने आया है।

3 लड़कियों से भी पूछताछ
क्रूज पार्टी में शामिल होने 3 लड़कियां दिल्ली से आई थीं। तीनों को मुंबई के एनसीबी ऑफिस लाया गया जहां उनसे पूछताछ हुई।

बीती रात एनसीबी ने की कार्रवाई
शनिवार को मुंबई के समुद्री में क्रूज पर चल रही एक ड्रग्स पार्टी में एनसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त किए और 10 लोगों को हिरासत में लिया है। खबरों के मुताबिक, यह जहाज मुंबई से गोवा जा रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिरासत में लिए गए लोगों में से दो हरियाणा और दिल्ली के ड्रग तस्कर हैं। इतना ही नहीं, इस पार्टी में एंट्री के लिए हर शख्स ने 80 हजार रुपये से ज्यादा की फीस चुकाई थी।

सात घंटे तक चली एनसीबी की रेड
एक पुख्ता टिप मिलने के बाद मुंबई जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े और अन्य एनसीबी अधिकारी जहाज में आम यात्रियों की तरह सवार हुए। मुंबई से रवाना होकर जहाज जैसे ही समुद्र के बीचोंबीच पहुंचा, तभी रेव पार्टी शुरू हुई। इसके बाद एनसीबी के अधिकारी एक्शन में आ गए और सात घंटे तक छापेमारी जारी रही। माना जा रहा है कि इस रेव पार्टी के पीछ दिल्ली की किसी कंपनी का हाथ था।

अब चाचा चौधरी बताएंगे गंगा को साफ रखने के उपाय और फायदे

अब चाचा चौधरी बताएंगे गंगा को साफ रखने के उपाय और फायदे

Namami Gange News: गंगा नदी को साफ़ रखने की मुहिम में जुटी मोदी सरकार लगातार लोगों में जागरूकता फ़ैलाने की भी कोशिश कर रही है. इसी सिलसिले में अब मशहूर कार्टून चरित्र चाचा चौधरी को नमामि गंगे प्रोजेक्ट का शुभंकर बनाने का फ़ैसला किया गया है.
नेशनल मिशन फ़ॉर क्लीन गंगा ( NMCG ) ने चाचा चौधरी कार्टून चरित्र की शुरुआत करने वाले डायमंड बुक्स के साथ एक क़रार किया है. क़रार के तहत डायमंड टुन्स चाचा चौधरी से जुड़े कॉमिक्स, ई कॉमिक्स और एनिमेशन वीडियो बनाएगा जिसका इस्तेमाल गंगा की सफ़ाई के प्रति युवाओं और बच्चों में जागरूकता फ़ैलाने के लिए किया जाएगा. NMCG को इनके इस्तेमाल से बच्चों में व्यवहारिक परिवर्तन आने की उम्मीद है. NMCG के महानिदेशक राजीव रंजन मिश्रा ने कहा गंगा की सफ़ाई अभियान के लिए सरकार हमेशा से समाज के बच्चों और युवाओं की भागीदारी की पक्षधर रही है.
क़रार के मुताबिक़ शुरुआत में कॉमिक्स और एनिमेशन वीडियो हिंदी, इंग्लिश और बंगाली भाषाओं में निकाली जाएंगी. दरअसल गंगा जिन राज्यों से बहकर समुद्र में मिलती है उन राज्यों में मुख्यतौर पर यही तीनों भाषाएं बोली जाती हैं. इस प्रोजेक्ट के लिए 2.26 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है. कार्टून चरित्र चाचा चौधरी अपने दोस्त साबू के साथ पूरे देश में काफ़ी लोकप्रिय हैं. बच्चों में ख़ासकर उनकी लोकप्रियता सालों से काफ़ी ज़्यादा रही है.

 

बड़ी खबर : निकले थे पड़ोसी के दाह-संस्कार में शामिल होने, लौटते समय दो लोग खुद हो गए भगवान को प्यारे

बड़ी खबर : निकले थे पड़ोसी के दाह-संस्कार में शामिल होने, लौटते समय दो लोग खुद हो गए भगवान को प्यारे

रुड़की झरिया थाना क्षेत्र के बस्ताकोला श्मशान घाट में गुरुवार की देर रात भारी बारिश के दौरान शव जलाने आए दो लोग गांधी रोड धनसार निवासी 58 वर्षीय विशेश्वर दास और सिद्धार्थ शरण सान्याल 55 वर्षीय मारुति के साथ पास के तालाब में डूब गए। दोनों की मौत हो गई। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को शुक्रवार की सुबह में हुई। लोगों ने इसकी जानकारी झरिया थाना पुलिस को दी।

बताते हैं कि धनसार निवासी 60 वर्षीय पपन कुमार की मौत हृदय गति रुक जाने से हो गई थी। इसके बाद मोहल्ले के लोग गुरुवार की रात शव को जलाने के लिए भारी बारिश के बीच बस्ताकोला श्मशान घाट पहुंचे थे। शव को जलाने के बाद कई लोग निकल गए। इसी बीच बैंक मोड़ स्थित एमके इलेक्ट्रॉनिक्स के मालिक विशेश्वर दास स्कूटी से आया था। भारी बारिश के कारण वह अपनी स्कूटी गौशाला परिसर में ही लगा दिया। वीडियो मिक्सिंग का काम करने वाले सिद्धार्थ शरण उसे अपने मारुति वाहन में बैठा कर लौटने लगा। इसी बीच गौशाला के पास लबालब भरे तालाब में मारुति वाहन घुस गया। दोनों तालाब में डूब गए।
जानकारी झरिया थाना पुलिस को दी। सुबह में दोनों के स्वजन भी पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद आठ बजे शव को निकाला गया। मृतक के स्वजन गौशाला पहुंचकर रो-रोकर बेहाल हुए। पूरे क्षेत्र में मातम छा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेजा।
 
24 बोतल बियर पी कर युवक-युवती कर रहे थे सेक्स, युवती की सेक्स के दौरान अचानक हुई मौत, और फिर हुआ कुछ ऐसा......

24 बोतल बियर पी कर युवक-युवती कर रहे थे सेक्स, युवती की सेक्स के दौरान अचानक हुई मौत, और फिर हुआ कुछ ऐसा......

लंदन | इंग्लैंड के डार्लिंगटन से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जानकारी मिली है कि यहां बॉयफ्रेंड से सेक्स करने के दौरान गर्लफ्रेंड की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि युवती का बॉयफ्रेंड शराब के नशे में धुत्त था और नशे में चुर शख्स ने सेक्स करने के दौरान गर्लफ्रेंड का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। 

मिली जानकारी के अनुसार डार्लिंगटन के रहने वाले 32 वर्षीय सैम पायबस ने जांचकर्ताओं को बताया कि वह बहुत नशे में था और जो कुछ हुआ था उसके बारे में उसे कुछ भी अच्छे से याद नहीं था। उसने बताया कि वह 24 बोतल बियर पीया था। लेकिन जब वह अगली सुबह उठा तो उसने सोफी को नग्न पाया और वो कोई जवाब नहीं दे रही थी। रिपोर्ट के अनुसार, पाइबस ने मदद के लिए इमरजेंसी नंबर 999 पर कॉल नहीं किया और डार्लिंगटन पुलिस स्टेशन में आत्मसमर्पण करने से पहले 15 मिनट तक अपनी कार में बैठकर सोचता रहा था कि आगे क्या करना है।

हालांकि पोस्टमॉर्टम में पुष्टि हुई कि सोफी मॉस की मौत गला घोंटने से हुई है। पैथोलॉजिस्ट ने बताया कि मौत बहुत लंबे समय तक या जबरदस्ती गला घोंटने से हुई, हालांकि सोफी की बॉडी पर किसी अन्य तरह की हिंसा या चोट के निशान नहीं थे।

 

BIG BREAKING : पिता के तस्वीर पर माल्यार्पण करते हुए पूर्व विधायक की हुई मौत, सियासी गलियारों में फैली शोक की लहर

BIG BREAKING : पिता के तस्वीर पर माल्यार्पण करते हुए पूर्व विधायक की हुई मौत, सियासी गलियारों में फैली शोक की लहर

कोयंबटूर | द्रमुक के पूर्व विधायक वीरापांडी ए राजा का शनिवार को उनके 59वें जन्मदिन पर सलेम में दिल का दौरा पड़ने से उस समय निधन हो गया जब वह अपने दिवंगत पिता एवं पूर्व मंत्री वीरापांडी ए अरूमुगम की तस्वीर पर माल्यार्पण कर रहे थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं।

पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि राजा अपने पिता की तस्वीर पर माल्यार्पण करते समय अचेत हो गए जिन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

राजा 2006 में वीरापांडी से तमिलनाडु विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए थे और वह तब सलेम जिले में पार्टी की चुनाव समिति के सचिव थे। वह 1982 में द्रमुक से जुड़े थे और तब से पार्टी में विभिन्न पदों पर रहे।

द्रमुक सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता एम के स्टालिन एवं उनके मंत्रिमंडल सहयोगियों ने पूर्व विधायक को श्रद्धांजलि दी। स्टालिन ने उनके परिवार से मिलकर सात्वंना दी।

 घर में हुई लड़ाई तो सरकारी टीचर ने प्राथमिक विद्यालय को ही बना लिया आशियाना, इस करतूत का Video वायरल

घर में हुई लड़ाई तो सरकारी टीचर ने प्राथमिक विद्यालय को ही बना लिया आशियाना, इस करतूत का Video वायरल

हरदोई. उत्तर प्रदेश के हरदोई (Hardoi) जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक बेसिक शिक्षा विभाग (Basic Education Department) के अध्यापक ने घर में हुई लड़ाई के बाद स्कूल को ही अपना आशियाना बना लिया. टीचर ने प्राइमरी स्कूल (Primary School) के कमरे में अपना बेड और जरूरी सामन भी रख लिया. यही नहीं शिक्षक पर स्कूल के कमरे में शराब पीने का भी आरोप है. शिक्षक की इस करतूत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद बीएसए ने शिक्षक को निलंबित कर दिया है. मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपी है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दिख रहा है कि प्राथमिक विद्यालय के कमरे के अंदर एक डबल बेड पड़ा हुआ है. उस पर एक शख्स बैठा हुआ है. कमरे में कुछ और भी सामान मेज पर रखा हुआ है. कमरे में टीवी भी लगा है. मेज-कुर्सी भी पड़ी है. एक बार तो आपको देखकर सब आम जैसा लगेगा लेकिन यहां मामला कुछ ख़ास है. दरअसल यह माधौगंज ब्लॉक के माहिमपुर प्राथमिक विद्यालय का कमरा है, जिसमे तैनात प्रधानाध्यापक सुधीर कुमार ने विद्यालय भवन को ही आशियाना बना डाला है.

विद्यालय भवन के एक कमरे में बेड टीवी समेत अनेक सामान मौजूद है. स्कूल प्रांगण में शराब की खाली बोतलें भी बिखरी हुई हैं. इस अध्यापक पर स्कूल में रहते हुए शराब पीने का भी आरोप है. इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बीएसए ने तुरंत खंड शिक्षा अधिकारी को मौके पर भेजा तो पता चला कि घर में हुए झगड़े के बाद अध्यापक सुधीर कुमार ने स्कूल को अपना आशियाना बना रखा है. आनन-फानन में स्कूल के प्रांगण को खाली करवा के आरोपी प्राध्यापक को निलंबित किया गया है.
 ट्रिपल मर्डर से मचा हड़कंप: दुकान में रस्सी से बंधा मिला पति-पत्नी और बेटे का शव

ट्रिपल मर्डर से मचा हड़कंप: दुकान में रस्सी से बंधा मिला पति-पत्नी और बेटे का शव

कानपुर. उत्तर प्रदेश के कानपुर (Kanpur) के फजलगंज में शनिवार सुबह बस डिपो के पास एक दुकान में तीन लोगों की हत्या (Murder) कर दी गई. तीनों के शव एक रस्सी में बंधे पाए गए हैं. इनमें एक युवक, महिला और बच्चे के शव हैं. मृतकों की पहचान प्रेम कुमार उसकी पत्नी गीता देवी और बच्चा नैतिक के रूप में हुई. पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. वारदात के बारे में सुराग लगाने के लिए मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है. एक साथ दो हत्‍याओं ने पुलिस के लिए बड़ी चुनौती पेश की है. मौके पर जिले के सभी वरिष्‍ठ पुलिस अधिकारी पहुंचकर घटनास्‍थल का जायजा ले रहे हैं.

इससे पहले शुक्रवार को कानपुर के बर्रा दो सब्जी मंडी में बदमाशों ने सरेशाम समाजवादी युवजन सभा कानपुर देहात के जिला उपाध्यक्ष हर्ष यादव की गोली मारकर हत्या कर दी. ताबड़तोड़ फायरिंग से सब्जी मंडी में दहशत फैल गई. इस बीच, आरोपी सपा का झंडा लगी सफारी कार से फरार हो गया. घटना में आरोपी शिवेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

बताया जा रहा है कि आरोपी सपा का जिला सचिव ग्रामीण है. कानपुर जिले में एक के बाद आपराधिक वारदातों से पुलिस की कार्यप्रणाली पर लगातार सवाल उठ रहे हैं. पिछले 24 घंटे में मर्डर की दूसरी बड़ी वारदात हुई है. ट्रिपल मर्डर की खबर ने उसे झकझोर कर रख दिया है.
आंगन में नहा रही युवती का वीडियो बना रहा था युवक, मना करने पर मच गया बवाल

आंगन में नहा रही युवती का वीडियो बना रहा था युवक, मना करने पर मच गया बवाल

वैशाली, यहां की पुलिस ने मारपीट और लूटपाट के मामले को लकेर सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दरअसल एक महिला अपने घर की आंगन में नहा रही थी, इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला एक युवक महिला का वीडियो बनाने लगा। लेकिन जब महिला ने विरोध जताया तो युवक और पड़ोसियों के बीच जमकर मारपीट हुई।
मामला देसरी थाने के नयागांव पूर्वी का है, जहां रहने वाले राजीव कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि कि गुरुवार को भाभी घर के आंगन में स्नान कर रही थीं। इसी बीच जब उन्होंने ऊपर देखा तो रत्नेश कुमार नाम का युवक मोबाइल के जरिए वीडियो बना रहा था। वीडियो बनाता देख राजीव कुमार की भाभी ने शोर मचाना शुरू किया। शोर सुनकर घर वाले आंगन में आ गए।
राजीव का कहना है कि जब उसने रत्नेश कुमार को वीडियो बनाने से मना किया तो वो बहस करने लगा। देखते ही देखते बात बढ़ गई। राजीव के आरोप के मुताबिक बहस होने के बाद रत्नेश कुमार, अमृता कुमारी, सुनील कुमार, सुमन और अन्य चार लोगों ने हमारे परिवार के साथ मारपीट की। राजीव का आरोप है कि ईंट और बोतल फेंकने से मेरे घर के सदस्य जख्मी हो गए। मेरा सिर फट गया। घर में रखे बक्से से जेवरात ले लिया गया, जिसकी कीमत 60 हजार रुपए है।
 

सनसनीखेज खबर: लड़की को बहला-फुसलाकर पति के साथ दुष्कर्म करवाने वाली महिला गिरफ्तार

सनसनीखेज खबर: लड़की को बहला-फुसलाकर पति के साथ दुष्कर्म करवाने वाली महिला गिरफ्तार

लखनऊ: यूपी के लखनऊ में एक महिला ने 19 वर्षीय लड़की को घर में फुसला कर लाने, बंधक बनाने और पति को उसके साथ दुष्कर्म करने की अनुमति देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। लड़की को पीटा भी गया और उसकी जीभ काट दी गई ताकि वह घटना का खुलासा न कर सके। पुलिस रिपोर्ट्स के मुताबिक, 40 वर्षीय आरोपी महिला पहले लड़की को गाजीपुर थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर स्थित अपने घर में फुसला कर ले गई, जहां उसने उसे बांध दिया जिसके बाद उसके 45 वर्षीय पति ने सात दिनों में कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया।


अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी), उत्तर, प्राची सिंह ने कहा, दंपति ने यह सोचकर लड़की की जीभ काट दी कि वह बोल न सकें और किसी को अपनी पीड़ा के बारे में नहीं बता सके। किसी तरह, लड़की दोनों पति-पत्नी के चंगुल से भाग निकली। जब उसके घाव भरने लगे, तो उसने अपने परिवार को इशारों से अपनी पीड़ा के बारे में बताया और मामला दर्ज किया गया। दूसरे इलाके की एक 19 वर्षीय लड़की रास्ता भटक गई और आरोपी आरती से मिली थी, जो उसे 21 सितंबर को अपने घर ले गई थी।


गाजीपुर के थाना प्रभारी अनिल सिंह ने कहा कि लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया। उसे बुरी तरह पीटा और प्रताडि़त किया और अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए गए और उसकी जीभ भी काट दी गई। लड़की के पिता ने पुलिस को सूचना दी और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी महिला आरती को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका पति जीतू सोनी फरार है। पुलिस ने आरती और जीतू के खिलाफ दुष्कर्म, गंभीर चोट, गलत तरीके से बंधक बनाने, शादी के लिए मजबूर करने के लिए महिला के अपहरण और आईपीसी की अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि वे महिला को रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ करेंगे कि उसने लड़की के साथ इतनी क्रूरता क्यों की? एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि पीडि़ता और आरोपी दोनों समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से हैं।

गंदगी में खेल से बच्चे के दिमाग में घुसा कीड़ा, अंदर से खा कर खोंखली कर दी पूरी खोपड़ी, बच्चे की मौत

गंदगी में खेल से बच्चे के दिमाग में घुसा कीड़ा, अंदर से खा कर खोंखली कर दी पूरी खोपड़ी, बच्चे की मौत

मां बाप अपने बच्चों से बहुत प्यार करते है इसलिए वे उनकी सेहत को लेकर काफी सतर्क रहते हैं. वो बिलकुल नहीं चाहते कि उनके बच्चे को कभी कोई नुकसान पहुंचे. खासकर उसकी सेहत को लेकर मां-बाप काफी सतर्क रहते हैं. लेकिन कई बार अनजाने में ऐसी घटनाएं हो जाती है, जिससे मां-बाप की आंखों के सामने ही बच्चे की मौत हो जाती है और वो कुछ नहीं कर पाते. ऐसा ही एक मामला अमेरिका के टेक्सास से सामने आया. यहां रहने वाले एक बच्चे की मौत दिमाग में घुसे कीड़े की वजह से हो गई. इस कीड़े ने बच्चे के दिमाग को अंदर से खाकर पूरा खोंखला कर दिया था. कीड़े के घुसने के 6 दिन के अंदर ही उसकी मौत हो गई.

इस घटना ने लोगों को हैरान कर दिया. कीड़े के दिमाग में घुसने की वजह से उसकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बच्चे के दिमाग में ब्रेन ईटिंग अमीबा घुस गया था. बताया जा रहा है कि अमीबा बच्चे के नाक या मुंह के जरिये उसकी बॉडी के अंदर घुस गया था. वहां से अमीबा उसके दिमाग में चला गया और अंदर से खोपड़ी को खोखला कर दिया.

6 दिन में ली जान
घटना टेक्सास के अर्लिंगटन से सामने आई. अधिकारियों के मुताबिक़, उन्हें 5 सितंबर को खबर मिली थी कि अस्पातल में एक बच्चे को अजीब से सिम्प्टम के बाद एडमिट किया गया है. ये बच्चा अमीबिक मेनिंगोएन्सेफलाइटिस से ग्रस्त था. उसके संक्रमण की जानकारी अधिकारियों को दे दी गई थी. अस्पताल में एडमिट होने के 6 दिन के अंदर अमीबा ने उसका दिमाग खा लिया. लड़के की हालत इतनी खराब हो गई कि उसकी मौत हो गई.


गंदगी में खेलना पड़ा महंगा
जानकारी एक मुताबिक़, बच्चा पार्क में बने झरने जिसे स्प्लैश पैड भी कहते हैं, में खेल रहा था. कई बच्चे उसका इस्तेमाल करते थे. उसकी साफ सफाई अच्छे से नहीं हुई जिसके कारण उसकी सतह पर कीटाणु जिसमें ये अमीबा शामिल है चिपक गया होगा. खेलने के दौरान अमीबा उसके दिमाग में घुस गया और बच्चे की खोपड़ी को अंदर से खोखला कर दिया. घटना के बाद टेक्सास के सभी पार्क, जहां इस तरह के झरने हैं, उन्हें बंद कर दिया गया है