बिहार। सांप का नाम सुनते ही या फिर सांप को देखते ही शरीर में सिहरन पैदा हो जाती है। लोग डर से अपना रास्ता बदल लेते है। लेकिन बिहार में ठीक इससे उल्ट एक घटना सामने आया है। यहां एक युवक को जहरीले सांप ने दो बार काट लिया। ऐसे में सांप से डरने के बजाये युवक ने उल्टे सांप को तीन बार काट लिया। इस घटना के बाद आनन फानन में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि इस पूरे घटनाक्रम में जहां सांप मर गया, वहीं युवक की जान बच गयी है।
नईदिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने 24 राज्यों के प्रभारी व सह प्रभारियों की सूची जारी की है। लिस्ट में छत्तीसगढ़ के प्रभारी नितिन नबीन बने रहेंगे।


Hemant Soren Oath Ceremony:- झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन ने तीसरी बार सीएम पद की शपथ ले ली है. राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने राजभवन में हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. चंपई सोरेने ने कल बुधवार को सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था.
बता दें कि जमीन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में उन्हें हाई कोर्ट ने हेमंत सोरेन (Hemant Soren) को जमानत दे थी. उसके बाद बुधवार को इंडिया गठबंधन की बैठक में चंपई सोरेन की जगह हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री बनाने पर सहमति बनी. इसके बाद हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया. वहीं राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने हेमंत सोरेन को राज्य में सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया.
सूरजपुर। रामानुजनगर ब्लॉक के सुरता गांव के छतापारा प्राइमरी स्कूल के शराबी हेडमास्टर को जिला शिक्षा अधिकारी ने सस्पेंड कर दिया है। डीईओ ने इस मामले को संज्ञान में लेकर कार्रवाई की।
ग्रामीणों ने हेडमास्टर की शिकायत बीईओ से की थी। शिकायत की जांच करने स्कूल पहुंचे बीईओ पंडित भारद्वाज को बच्चों ने बताया था कि हेडमास्टर समयलाल शराब के नशे में आते हैं और गाली गलौज, मारपीट करते हैं। जब मन करता है हाजरी लगाकर चले जाते हैं। जिस पर डीईओ ने हेडमास्टर को निलंबित किया है।
झारखंड :- के सीएम चंपई सोरेन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. पूर्व सीएम हेमंत सोरेन राजभवन के लिए निकले हैं. हेमंत सोरेन तीसरी बार सीएम पद की शपथ लेंगे. गठबंधन के नेताओं और विधायकों ने मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के आवास पर एक बैठक के दौरान सर्वसम्मति से हेमंत सोरेन को जेएमएम विधायक दल का नेता चुना था. सोरेन मुख्यमंत्री के रूप में एक बार फिर शपथ लेंगे. हेमंत सोरेन झारखंड के 13वें मुख्यमंत्री होंगे.झारखंड 15 नवंबर 2000 को बिहार से अलग हुआ था और अलग राज्य बना था. सीएम आवास में हुई बैठक में कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर और प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के अलावा हेमंत सोरेन के भाई बसंत और पत्नी कल्पना भी मौजूद थीं. हेमंत सोरेन को कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद लगभग पांच महीने बाद 28 जून को जेल से रिहा किया गया था. उन्होंने 31 जनवरी को अपनी गिरफ्तारी से पहले मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था.
आईपीओ में निवेश करने वालों के लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। स्टील के वायर बनाने वाली बंसल वायर इंडस्ट्रीज से लेकर नमिता थापर की Emcure Pharma समेत अन्य कंपनी अपना आईपीओ आज लॉन्च करने वाली हैं।
Bansal Wire Industries IPO
3 जुलाई 2024 को खुलेगा और 5 जुलाई 2024 को बंद होगा। इश्यू प्राइस ₹243 से ₹256 के बीच है। लॉट साइज 58 शेयरों का है और इश्यू साइज ₹745 करोड़ है। सब्सक्रिप्शन का विवरण अभी उपलब्ध नहीं है।
GMP से संकेत-
चित्तौड़गढ़.कॉम के मुताबिक, 3 जुलाई 2024 को सुबह 06:03 बजे तक, बंसल वायर IPO का GMP ₹66 है। ₹256 के प्राइस बैंड के साथ, बंसल वायर IPO का अनुमानित लिस्टिंग मूल्य ₹322 है (कैप प्राइस + आज का GMP)। प्रति शेयर अपेक्षित लाभ/हानि का प्रतिशत 25.78% है।
2- Emcure Pharma IPO
नमिता थापर की कंपनी के लिए 3 जुलाई 2024 को खुलेगा और 5 जुलाई 2024 को बंद होगा। इश्यू प्राइस ₹960 से ₹1008 के बीच है। लॉट साइज 14 शेयरों का है और इश्यू साइज ₹1,952.03 करोड़ है। सब्सक्रिप्शन का विवरण अभी उपलब्ध नहीं है। एमक्योर फार्मा (Emcure Pharma) का यह IPO 1,952.03 करोड़ रुपये का है।
GMP से संकेत
ग्रे मार्केट में एमक्योर फार्मा का आईपीओ 299 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है, जबकि इसका अपर प्राइस बैंड 1008 रुपये प्रति शेयर है।
3- Ambey Laboratories IPO
एंबे लैबोरेटरीज का IPO 3 जुलाई 2024 को खुलेगा और 5 जुलाई 2024 को बंद होगा। इसका प्राइस बैंड ₹65 से ₹68 के बीच है। लॉट साइज 2000 शेयरों का है और इश्यू साइज ₹44.68 करोड़ है। सब्सक्रिप्शन का विवरण अभी उपलब्ध नहीं है।
GMP से संकेत-
एंबे लैबोरेटरीज एक SME IPO है। आज सुबह 06 बजे के करीब इसका GMP ₹27 है। ₹68 के प्राइस बैंड के साथ, एंबे लैबोरेटरीज SME IPO का अनुमानित लिस्टिंग मूल्य ₹95 है (कैप प्राइस + आज का GMP)। प्रति शेयर अनुमानित लाभ/हानि का प्रतिशत 39.71% है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में तेजी नजर आ रही है। इसका असर देश में पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से आज (3 जुलाई) के लिए जारी की गई पेट्रोल डीजल पर नहीं हुआ है।राष्ट्रीय स्तर पर दाम स्थिर बने हुए हैं, वहीं कुछ राज्यों में मामूली बदलाव दिख रहा है।दूसरी तरफ ब्रेंट क्रूड का भाव 86.64 डॉलर (7,234 रुपये) और WTI क्रूड के दाम 83.16 डॉलर (6,944 रुपये) प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहे हैं।
रिलायंस जियो के प्लान आज (3 जुलाई) से महंगे हो रहे हैं और अब ग्राहकों को रिचार्ज करने के लिए पहले से 12% से 25% तक ज्यादा खर्च करना होगा. कंपनी ने प्लान के नए रेट का ऐलान पिछले हफ्ते किया था, और आज से इसे लागू किया गया है.
155 रुपये वाले प्लान की कीमत बढ़ने के बाद 189 रुपये की हो गई है. इस प्लान में कुल 2जीबी डेटा दिया जाता है. जियो के 209 रुपये वाले प्लान की कीमत बढ़ने के बाद 249 रुपये हो गई है. इस प्लान में हर दिन 1जीबी डेटा मिलता है.239 रुपये वाले प्लान की कीमत बढ़ने के बाद 299 रुपये हो गई है. 299 रुपये वाले प्लान की कीमत 349 रुपये कर दी गई है. 349 रुपये वाले प्लान की कीमत बढ़ने के बाद 399 रुपये कर दी गई है. वहीं 399 रुपये वाले प्लान की कीमत को बढ़ा कर 449 रुपये कर दिया गया है. इन सभी प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है

2 महीने वाले प्लान की नई कीमत…
479 रुपये वाले प्लान की कीमत बढ़ने के बाद 579 रुपये हो गई है. इसमें डेली 1.5जीबी डेटा मिलता है. 533 रुपये वाले प्लान की कीमत 629 रुपये कर दी गई है. इसमें डेली 2जीबी डेटा दिया जाता है.जियो के 84 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान की लिस्ट में पहले 395 रुपये का प्लान. इसकी कीमत अब 479 रुपये हो गई है. इसमें कुल 6जीबी डेटा मिलता है.666 रुपये वाले प्लान की कीमत बढ़ने के बाद 799 रुपये हो गई है. 719 रुपये वाले प्लान की कीमत 859 रुपये कर दी गई है. लिस्ट में आखिर प्लान 999 रुपये वाले प्लान की कीमत बढ़ने के बाद 1199 रुपये हो गई है
राजस्थान :- राजस्थान के करौली में भीषण सड़क हादसा हुआ है. जिसमें 9 लोगों की मौत की खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि यहां तेज रफ्तार ट्रक और बोलेरो कार की जोरदार टक्कर हुई है. हादसा इतनी भीषण थी की इसमें 9 लोगों की मौत हो गई है. जबकि कई लोगों की घायल होने की सूचना है.
हादसे के बाद पुलिस को सूचना मिलने के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया. वहीं मृतकों का शव और घायलों को करौली अस्पताल पहुंचाया गया है. पुलिस ने इस हादसे के बारे में बताया है कि अनियंत्रित बोलेरो कार की टक्कर ट्रक से हुई है.
Sim Card Rule Change: कभी भी सिम कार्ड चोरी या ख़राब होने पर आपको नया सिम कार्ड तुरंत मिल जाता था. पर अब ऐसा नहीं होगा, क्योंकि आज 1 जुलाई से नए नियम बदल गए हैं. अब सिम कार्ड को आसानी से पोर्ट नहीं किया जा सकेगा. अब आपका सिमकार्ड चोरी हो जाने पर या खराब हो जाने पर आपको थोड़े दिन wait करना होगा. इससे पहले सिमकार्ड चोरी हो जाने पर या खराब हो जानेपर आप दूकान से तुरंत ही सिमकार्ड लिया करते थे. लेकिन अब उसका लॉकिंग पीरियड बढ़ाया गया है. अब नए यूजर्स को नए सिमकार्ड के लिए सात दिनों दिनों तक wait करना होगा. इसके बाद ही नया सिमकार्ड मिलेगा. अब सोच रहे होंगे ऐसा क्यों हुआ. देखिए फ्रॉड और धोखाधड़ी रोकने के लिए ये डिसीजन लिया गया है. कई मामलों में देखा गया है की एक बार सिमकार्ड चोरी होने के बाद वो नंबर दुसरे सिमकार्ड पर एक्टिवेट किया जाता हैं . इसके बाद और कई क्राइम होते है. इसलिए ऑनलाइन स्कैम की घटना को रोकने के लिए ये फैसला लिया गया है. एक और अहम् जानकारी एक नंबर को किसी दूसरे सीम कार्ड में एक्टिवेट किया जाता था. अब वो भी बंद हो गया हैं.
क्यों लिया गया निर्णय
ये निर्णय ट्राई ने लिया है. फ्रॉड और धोखाधड़ी रोकने के लिए ये निर्णय लिया गया है. कई मामलों में देखा गया है की एक बार सिमकार्ड चोरी होने के बाद वो नंबर दुसरे सिमकार्ड पर एक्टिवेट किया गया. इसके बाद और कई घटनाएं घटित हुई है. अब ऑनलाइन स्कैम की घटना को रोकने के लिए ये निर्णय लिया गया है. इस बारे में नोटिफिकेशन ट्राई ने मार्च में जारी किया था.
सिम कार्ड स्वैपिंग
सिमकार्ड स्वैपिंग यानीएक ही नंबर किसी भी दुसरे सिमकार्ड में एक्टिवेट करना होता है. अभी सिमकार्ड स्वैपिंग काफी तेजी से बढ़ रहा है. एक ही सिमकार्ड पर सेम नंबर लेने के मामले बढे है. इसपर रोक लगाई जा सके, इसलिए सिमकार्ड स्वैपिंग की मुद्दत को बढाया गया है.
नई दिल्ली : जुलाई 2024 के शुरुआत के साथ ही देश में कई नियमों में बदलाव होने वाले हैं 1 जुलाई से कई बदले हुए नियम लागू होने जा रहे हैं। इसके साथ ही जुलाई महीने के बीच में भी कुछ नियमों में बदलाव होंगे। ऐसे में आम आदमी की जेब पर सीधा असर पड़ने वाला है। नए नियम क्रेडिट कार्ड, मोबाइल सिम, कानून, रिचार्ज और बैंक से जुड़े हैं।
सिम कार्ड पोर्ट नियम
1 जुलाई से सिम कार्ड संबंधित नियम में भी बदलाव होने वाला है। TRAI ने सुरक्षा के लिहाज से नियम में बदलाव का फैसला किया है। इसके तहत मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (MNP) नियम में बदलाव किया जा रहा है। इसमें सिम कार्ड चोरी या डैमेज होने पर ग्राहक को नए सिम के लिए अब थोड़ा इंतजार करना होगा। पहले स्टोर से नया सिम कार्ड मिल जाता था, लेकिन अब इसका लॉकिंग पीरियड बढ़ा दिया गया है। अब 7 दिन के बाद ही नया सिम मिल पाएगा।
महंगे हो जाएंगे Jio, Airtel, Vodafone के रिजार्ज
जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आईडिया तीनों कंपनियों ने अपने रिचार्ज प्लान महंगे कर दिए हैं। इसमें से Jio और Airtel के रिचार्ज प्लान की नई कीमतें 3 जुलाई और वोडाफोन-आईडिया की नई दरें 4 जुलाई से लागू होंगी। ऐसे में अगर आप इन तारीखों से पहले रिचार्ज करते हैं तो 600 रुपए तक बचा सकते हैं।
क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट में बदलाव
1 जुलाई से क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट (Credit Card Bill Payments) से जुड़े नियम में बड़ा बदलाव होनेवाला है। इसके बाद कुछ प्लेटफॉर्म के जरिए बिल पेमेंट में दिक्कत आ सकती है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के नए रेग्युलेशन के अनुसार, 1 जुलाई से सभी क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट भारत बिल पेमेंट सिस्टम (BBPS) के जरिए किए जाने चाहिए। अब 1 जुलाई से BBPS के जरिए बिलिंग करनी होगी।
Paytm बैंक का इनएक्टिव वॉलेट होगा बंद
पेटीएम पेमेंट बैंक(Paytm Payment Bank) के इनएक्टिव वॉलेट 20 जुलाई 2024 से बंद कर दिये जाएंगे। बता दें कि इसमें पिछले एक साल या उससे ज्यादा समय से कोई लेनदेन नहीं हुआ है और जिनमें जीरो बैलेंस है उन वॉलेट को बंद कर दिया जाएगा। सभी प्रभावित यूजर्स को 30 दिन पहले जानकारी दे दी जाएगी।
दिल्ली : तीन आपराधिक क़ानून- भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य संहिता एक जुलाई यानी सोमवार से देश में हो लागू हो गए हैं.
इस विधेयक को दोनों सदनों से पास करते समय सिर्फ़ पाँच घंटे की बहस की गई थी और ये वो समय था जब संसद से विपक्ष के 140 से अधिक सांसद निलंबित कर दिए गए थे.
उस समय विपक्ष और क़ानून के जानकारों ने कहा था कि जो क़ानून देश की न्याय व्यवस्था को बदल कर रख देगा, उस पर संसद में मुकम्मल बहस होनी चाहिए थी.
आज से ये नए क़ानून देश में लागू हो गए हैं जबकि कई ग़ैर-बीजेपी शासित राज्यों ने इस क़ानून का विरोध किया है. रविवार को केंद्र सरकार के अधिकारियों ने कहा कि राज्य सरकारें भारतीय सुरक्षा संहिता में अपनी ओर से संशोधन करने को स्वतंत्र हैं.
सोमवार से भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम, भारतीय दंड संहिता 1860, दंड प्रक्रिया संहिता,1973 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 1872 की जगह ले चुके हैं.
नए भारतीय न्याय संहिता में नए अपराधों को शामिल गया है. जैसे- शादी का वादा कर धोखा देने के मामले में 10 साल तक की जेल. नस्ल, जाति- समुदाय, लिंग के आधार पर मॉब लिंचिंग के मामले में आजीवन कारावास की सज़ा, छिनैती के लिए तीन साल तक की जेल.
यूएपीए जैसे आतंकवाद-रोधी क़ानूनों को भी इसमें शामिल किया गया है.
एक जुलाई की रात 12 बजे से देश भर के 650 से ज़्यादा ज़िला न्यायालयों और 16,000 पुलिस थानों को ये नई व्यवस्था अपनानी है. अब से संज्ञेय अपराधों को सीआरपीसी की धारा 154 के बजाय बीएनएसएस की धारा 173 के तहत दर्ज किया जाएगा.
नई दिल्ली। वैसे तो आजकल अधिकतर बैंकिंग काम ऑनलाइन ही हो जाते हैं। बैंक की मोबाइल ऐप पर सर्विसेज उपलब्ध रहती हैं। लेकिन फिर भी लोन लेने जैसे कई काम हैं, जिनके लिए बैंक ब्रांच जाना पड़ जाता है। लेकिन आप बैंक ब्रांच जाएं और वह बंद हो तो? आपका काम रुक जाएगा और वक्त भी बर्बाद होगा। इससे बचने के लिए आपको पहले से पता होना चाहिए कि आपका बैंक कब-कब बंद रहने वाला है। महीने के हर रविवार और दूसरे तथा चौथे शनिवार को बैंकों का अवकाश होता है। जुलाई 2024 की बात करें, तो इसमें कुल 12 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। आइए जानते हैं कि जुलाई में किन-किन तारीखों पर बैंक बंद रहेंगे।
- 3 जुलाई 2024 : Beh Dienkhlam के चलते शिलांग जोन में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
- 6 जुलाई 2024 : MHIP Day के चलते आइजॉल जोन में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
- 7 जुलाई 2024 : रविवार के चलते देशभर में बैंकों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
- 8 जुलाई 2024 : Kang (Rathajatra) के चलते इंफाल जोन में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
- 9 जुलाई 2024 : Drukpa Tshe-zi के चलते गंगटोक जोन में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
- 13 जुलाई 2024 : दूसरे शनिवार के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
- 14 जुलाई 2024 : रविवार के चलते बैंकों का देशभर में साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
- 16 जुलाई 2024 : Harela के चलते देहरादून जोन में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
- 17 जुलाई 2024 : मुहर्रम के चलते करीब-करीब पूरे देश में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
- 21 जुलाई 2024 : रविवार के चलते बैंकों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
- 27 जुलाई 2024 : चौथे शनिवार के चलते बैंकों की छुट्टी रहेगी।
- 28 जुलाई 2024 : रविवार के चलते बैंकों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
नई दिल्ली: जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने आज भारतीय सेना के नए प्रमुख का पदभार संभाल लिया। वे भारतीय सेना के 30वें सेनाध्यक्ष हैं। वे पहले भारतीय सेना के उप प्रमुख थे और उत्तरी सेना की कमान भी संभाल चुके हैं।निवर्तमान सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे को सेवानिवृत्त होने पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। भारतीय सैन्य इतिहास में पहली बार दो सहपाठी, लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी और एडमिरल दिनेश त्रिपाठी भारतीय सेना और नौसेना के सेवा प्रमुख होंगे। दोनों स्कूल के समय के दोस्त हैं, उन्होंने 1970 के दशक की शुरुआत में मध्य प्रदेश के रीवा सैनिक स्कूल में एक साथ पढ़ाई की थी।
मुलताई : पंडित प्रदीप मिश्रा ने राधारानी के विवादित बयान पर शनिवार को बरसाने में माफी मांगी ही थी कि रविवार को फिर से एक नया विवाद शुरू हो गया। ताप्ती नदी से जुड़े एक बयान को लेकर अब उनका विरोध हो रहा है। मुलताई स्थित ताप्ती मंदिर के पुजारी सौरभ जोशी ने कहा है कि पंडित प्रदीप मिश्रा माफी मांगे।
भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सुशासन के अंतर्गत देश में अनेक कार्य किए जा रहे हैं। इस नाते परिवहन क्षेत्र में मध्यप्रदेश में कुछ बदलाव किए गए हैं। चेक पोस्ट संबंधी नई व्यवस्था शीघ्र लागू की जा रही है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि एक जुलाई से परिवहन चेक पोस्ट जो अन्य प्रांतों की सीमा पर वाहनों के आवागमन के संबंध में भूमिका अदा करती हैं वहां संबंधित जिला प्रशासन के साथ तालमेल कर वर्तमान में हो रही अव्यवस्थाओं को दूर करने और पारदर्शी व्यवस्था लागू करने क कदम उठाया गया है।मध्यप्रदेश सुशासन के लिए जाना जाता है। परिवहन व्यवस्था के संबंध में शिकायतें प्राप्त होने पर राज्य शासन द्वारा सख्त कार्यवाही की जाएगी। नई व्यवस्था से भारी वाहनों के संचालकों को किस प्रकार की असुविधा नहीं होगी। शिकायतों को दूर कर साफ सुथरे ढंग से परिवहन विभाग के मूल कार्य को बेहतर ढंग से संचालित करने के प्रबंध किए गए हैं।


वीडियो कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री जी के निर्देश
• प्रदेश के 26 जिलों में विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं, ऐसे जिले चयनित किए गए हैं जो सीमावर्ती हैं।
• अन्य राज्यों से लगे जिलों में मोबाइल उड़न दस्ते कार्य करेंगे। कुल 45 चेक पॉइंट रहेंगे।
देश के प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी संभालने के बाद आज यानी 30 जून को पीएम मोदी मन की बात(mann ki baat ) करेंगे, कार्यक्रम सुबह 11 बजे प्रसारित किया जाएगा. मन की बात कार्यक्रम दो रूप में खास है, पहली, लोकसभा चुनाव जीतने और तीसरी बार देश की कमान संभालने के बाद पीएम मोदी (PM MODI )पहली बार मन की बात करेंगे.
भारत (INDIA)ने शनिवार को 17 साल बाद एक बार फिर इतिहास रचा और वर्ल्ड कप अपने नाम किया, भारत की इस भव्य जीत के बाद आज पीएम मोदी मन की बात सामने रखेंगे.कार्यक्रम में पीएम सरकार के एजेंडे पर बात कर सकते हैं. इस कार्यक्रम को बीजेपी के नेता अलग-अलग जगहों पर सुनेंगे. पीएम मोदी की मन की बात की पार्टी ने सूचना जारी की और बताया कि सुबह 11 बजे पीएम मोदी “मन की बात” कार्यक्रम शुरू किया जाएगा. बीजेपी पार्टी ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा मन की बात कार्यक्रम को बूथ कार्यकर्ताओं के साथ सुनेंगे.
कौन कहां सुनेगा मन की बात
पार्टी की तरफ से जारी की गई लिस्ट के मुताबिक, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, वीरेंद्र सचदेवा और बांसुरी स्वराज कर्नाटक संघ सभागार में मन की बात सुनेंगे. वहीं पूर्व राज्यसभा सांसद दुष्यंत कुमार गौतम ग्रेटर कैलाश में, राधा मोहन दास अग्रवाल कोटला के आर्य समाज मंदिर में मन की बात सुनेंगी, राधा मोहन सिंह बीके दत्त कालोनी में, पवन राणा दीनदयाल उपाध्याय मार्ग में मौजूद मालवीय भवन में मन की बात सुनेंगे.
नई दिल्ली। दिल्ली शराब घोटाले में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सीबीआई ने कोर्ट से केजरीवाल को न्यायिक हिरासत में भेजने की अपील की थी। सीबीआई ने अपने आवेदन में कहा था कि केजरीवाल पूछताछ के दौरान जानबूझ टालमटोल कर रहे थे, लेकिन वर्तमान स्थिति में हिरासत में लेकर आगे पूछताछ की आवश्यकता नहीं है।
नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पेशी के लिए राउज एवेन्यू कोर्ट लाया गया। सुनीता केजरीवाल भी कोर्ट पहुंची। सुनवाई के बाद राउज एवेन्यू की स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने केजरीवाल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ भेजा। दिल्ली शराब नीति मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 26 जून को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने उन्हें तीन दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया था। केजरीवाल की सीबीआई रिमांड आज खत्म हो रही थी। इससे पहले केजरीवाल को 21 मार्च को कथित शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने गिरफ्तार किया था।
26 जून को सीबीआई ने कोर्ट से केजरीवाल को पांच दिनों तक के लिए रिमांड पर देने की मांग की थी। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद सीएम केजरीवाल को तीन दिनों के लिए सीबीआई की रिमांड पर भेजने का आदेश दिया था। वहीं, इससे पहले शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्डिंग मामले में केजरीवाल को 20 जून को ट्रायल कोर्ट ने जमानत दी थी। जिसके बाद ईडी ने निचली अदालत के इस फैसले को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी। हाई कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के फैसले पर अंतरिम रोक लगा दी थी।
लोग कोरोना से मर रहे थे, ये घोटाले की साजिश रच रहे थे : सीबीआई
सीबीआई ने कोर्ट में कहा कि दिल्ली में जब कोरोना महामारी अपनी चरम पर थी और लोग मर रहे थे, तब साउध लॉबी के सदस्य शराब नीति तैयार करने के लिए दिल्ली आए थे। उन्हें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर ही बुलाया गया था।
राउज एवेन्यू कोर्ट के विशेष जज अमिताभ रावत की अदालत में केजरीवाल की रिमांड की मांग पर सुनवाई के दौरान सीबीआई के वकील ने कहा कि दिल्ली में मौतें हो रही थीं। उन्होंने एक रिपोर्ट तैयार की और अभिषेक बोइनपल्ली को दी। विजय नायर के माध्यम से रिपोर्ट मनीष सिसोदिया के पास भेजी गई। इस पर चर्चा के लिए कोई बैठक नहीं बुलाई गई।
बरसाना। उत्तरप्रदेश के बरसाना स्थित राधा रानी के मंदिर में शुक्रवार को कथा वाचक प्रदीप मिश्रा पहुंचे और दिए गए विवादित बयान को लेकर माफी मांग ली। बताया जाता है कि साधु-संतों के भारी विरोध के बाद बरसाना पहुंचे कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने राधा रानी के सामने पहले सिर झुकाया फिर दंडवत होकर नाक रगड़ी। कथावाचक ने राधा रानी से माफी मांगते हुए कहा, उन्होंने जो कुछ भी कहा है उसके लिए राधा रानी उन्हें माफ करें। राधा रानी के भक्त उन्हें माफ करें। साथ ही प्रदीप मिश्रा ने यह भी कहा कि वह अपनी हर कथा में यह कहेंगे कि उन्होंने राधा रानी के बारे में गलत शब्द कहे, जिसके लिए राधा रानी उन्हें माफ करें। इस दौरान मंदिर और परिसर में भारी संख्या में पुलिस फोर्स भी तैनात रही।







.png)


.jpeg)












.png)
