BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
GST News: GST के दायरे में आएगा पेट्रोल और डीजल ! वित्त मंत्री ने दिया बड़ा संकेत…

GST News: GST के दायरे में आएगा पेट्रोल और डीजल ! वित्त मंत्री ने दिया बड़ा संकेत…

 नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 53वीं जीएसटी (GST) परिषद की बैठक में कहा कि केंद्र सरकार पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में लाना चाहती है, लेकिन इसका निर्णय राज्यों को करना है. न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, बैठक के बाद मीडिया ब्रीफिंग में सीतारमण ने कहा, “यह राज्यों पर निर्भर है कि वे मिलकर फैसला करें और पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में लाएं. केंद्र सरकार की मंशा साफ है, हम चाहते हैं कि पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में लाया जाए.”

राज्य एक साथ आकर तय करें रेट’

उन्होंने कहा, “पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पेट्रोल और डीजल को जीएसटी कानून में शामिल करने का प्रावधान पहले ही कर दिया है. अब बस राज्यों को एक साथ आकर दर तय करने के लिए चर्चा करनी है.” पेट्रोल और डीजल पर अभी तक जीएसटी के तहत टैक्स नहीं लगाया गया है. पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें हर राज्य में अलग-अलग होती है.

 GST परिषद की बैठक बोलीं वित्त मंत्री

 GST परिषद की बैठक पर केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा, “आज 53वीं जीएसटी परिषद की बैठक में करदाताओं को राहत देने के लिए कई निर्णय लिए गए हैं. इससे व्यापारियों, एमएसएमई (MSME) और करदाताओं को लाभ होगा. जीएसटी परिषद ने GST अधिनियम की धारा 73 के तहत जारी किए गए डिमांड नोटिसों पर ब्याज और जुर्माना माफ करने की सिफारिश की है, जिसमें धोखाधड़ी या गलत बयानी से जुड़े मामले शामिल नहीं हैं.”

पेपर लीक मामले में जारी विवाद के बीच शिक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला, अब CBI करेगी मामले की जांच

पेपर लीक मामले में जारी विवाद के बीच शिक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला, अब CBI करेगी मामले की जांच

 नई दिल्ली :- NEET (UG) पेपर लीक मामले में जारी विवाद के बीच शिक्षा मंत्रालय ने बड़ा फैसला किया है। मंत्रालय ने NEET (UG) परीक्षा 2024 में कथित अनियमितताओं का मामला व्यापक जांच के लिए CBI को सौंप दिया है। इससे पहले UGC-NET एग्जाम की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी।

 
पेपर लीक मामले में सरकार का बड़ा एक्शन, हटाए गए NTA के महानिदेशक...प्रदीप सिंह होंगे नए DG

पेपर लीक मामले में सरकार का बड़ा एक्शन, हटाए गए NTA के महानिदेशक...प्रदीप सिंह होंगे नए DG

BREAKING NEWS : NEET पेपर लीक और UGC-NET की परीक्षाओं के पेपर लीक मामले को लेकर NTA पर लगातार सवाल खड़े हो रहे थे, अब सरकार ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के महानिदेशक (DG) सुबोध कुमार को पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह रिटायर्ड IAS प्रदीप सिंह खरोला NTA के महानिदेशक होंगे। प्रदीप सिंह खरोला कर्नाटक कैडर के IAS रहे हैं. हाल के NEET पेपर लीक और UGC-NET की परीक्षाओं के पेपर लीक मामले को लेकर NTA पर लगातार सवाल खड़े हो रहे थे. अब सरकार ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई की है. पेपर लीक को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर सवाल खड़े कर रहा था, साथ ही देशभर में छात्रों द्वारा प्रदर्शन किए जा रहे हैं.

NTA का गठन इसलिए किया गया था, ताकि प्रवेश परीक्षाओं को दोषमुक्त किया जा सके, लेकिन NTA का मॉडल बार-बार फेल हो रहा है. 21 जून (शुक्रवार) की रात CSIR-UGC-NET की परीक्षा को स्थगित कर दिया गया. ये परीक्षा 25 से 27 जून के बीच होनी थी. परीक्षा आगे बढ़ाने की वजह संसाधनों की कमी बताई गई है.

उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, बिहार, झारखंड, ओडिशा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, असम, अरुणाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर… ये देश के वो 15 राज्य हैं जहां पिछले 5 साल में 41 भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक हुए. सभी बड़े राज्यों के करोड़ों छात्र इससे पीड़ित हैं. NEET की परीक्षा में गड़बड़ी के बाद हो रहे इस विरोध ने तो बस इस आक्रोश को आवाज दी है.

क्या आप भी बोर्ड एग्जाम में अच्छे नंबर लाना चाहते हैं ? तो अपनाएं ये टिप्स, बन जाएंगे टॉपर

क्या आप भी बोर्ड एग्जाम में अच्छे नंबर लाना चाहते हैं ? तो अपनाएं ये टिप्स, बन जाएंगे टॉपर

22 जून 2024 10th and 12th board exam :- बोर्ड परीक्षाएं छात्रों के जीवन में एक इम्पोर्टेन्ट पार्ट होता हैं। 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए तैयारी जोरों पर है। हर छात्र चाहता है कि वह अच्छे नंबर लाए और अपने सपनों को साकार करे। यहां हम आपको कुछ ऐसे टिप्स दे रहे हैं जो आपकी परीक्षा की तैयारी को बेहतर बना सकते हैं और आपको अच्छे नंबर लाने में मदद कर सकते हैं।

1. समय सारणी बनाएं और उसका पालन करें
एक प्रभावी समय सारणी बनाएं जो आपके सभी विषयों को कवर करे। समय का प्रबंधन करना परीक्षा की तैयारी में सबसे महत्वपूर्ण कदम है। एक बार समय सारणी बन जाने के बाद, उसका कड़ाई से पालन करें।

2. नियमित रूप से पढ़ाई करें
नियमित अध्ययन से विषयों की बेहतर समझ विकसित होती है। हर दिन थोड़ी-थोड़ी पढ़ाई करें, इससे आप परीक्षा के समय तनाव मुक्त रहेंगे।

3. महत्वपूर्ण विषयों और टॉपिक्स पर ध्यान दें
परीक्षा के सिलेबस के अनुसार महत्वपूर्ण विषयों और टॉपिक्स को पहले कवर करें। पिछले सालों के प्रश्न पत्र देखें और समझें कि किस प्रकार के प्रश्न अधिक आते हैं।

4.नोट्स बनाएं और रिविजन करें
पढ़ाई करते समय महत्वपूर्ण बिंदुओं के नोट्स बनाएं। परीक्षा के समय यह नोट्स आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होंगे। नियमित रिविजन से जानकारी याद रखने में आसानी होगी।

5. मॉक टेस्ट और प्रैक्टिस पेपर हल करें

मॉक टेस्ट और प्रैक्टिस पेपर हल करने से परीक्षा का अनुभव मिलता है और समय प्रबंधन में भी मदद मिलती है। इससे आप अपनी कमजोरियों को पहचान सकते हैं और उन पर काम कर सकते हैं।

6. स्वास्थ्य का ध्यान रखें
पढ़ाई के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। संतुलित आहार लें, पर्याप्त नींद लें और नियमित व्यायाम करें। मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए जरूरी है।

7. सकारात्मक सोच रखें
खुद पर विश्वास रखें और सकारात्मक सोच रखें। तनाव से बचने के लिए योग और ध्यान करें। परीक्षा के समय खुद को शांत और केंद्रित रखें।

8. शंकाओं का समाधान करें

यदि किसी विषय में कोई शंका हो तो उसे तुरंत अपने शिक्षक या दोस्तों से समाधान करें।

देश में आधी रात लागू हुआ एंटी पेपर लीक कानून, पकड़े गए तो इतने साल की सजा का प्रावधान

देश में आधी रात लागू हुआ एंटी पेपर लीक कानून, पकड़े गए तो इतने साल की सजा का प्रावधान

 नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने शुक्रवार आधी रात को लोक परीक्षा कानून, 2024 की अधिसूचना (नोटिफिकेशन) जारी किया। इस कानून को देश में 21 जून से लागू कर दिया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य देश में पेपर लीक को रोकना है। अब पेपर लीक करने वाले दोषियों को तीन साल की सजा का प्रावधान किया गया है।बता दें कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एक दिन पहले ही कहा था कि पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने के लिए कानून जल्द ही लागू किया जाएगा। इसके अगले ही दिन यह अधिसूचना जारी कर दी गई। यह कानून देशभर में आयोजित होने वाली सभी सरकारी और लोक परीक्षाओं पर लागू होगा।

कार्मिक विभाग ने देश में इस कानून को 21 जून से लागू करने की घोषणा की है। सभी सरकारी विभागों और एजेंसियों को इस कानून के प्रावधानों के बारे में सूचित कर दिया गया है। परीक्षा संचालन करने वाली संस्थाओं को भी इसके तहत जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।

जानें क्या है इस नए कानून में सजा के प्रावधान

1.लोक परीक्षा कानून, 2024 के तहत पेपर लीक के दोषी पाए जाने वाले दोषियों पर भारी जुर्माना भी लगाया जा सकता है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
2.इस कानून के तहत, पेपर लीक करने या उत्तर पुस्तिकाओं से छेड़छाड़ करने वालों को कम से कम तीन साल की जेल और ₹10 लाख तक का जुर्माना हो सकता है। सजा पांच साल तक भी बढ़ाई जा सकती है।
3.इस कानून में सर्विस प्रोवाडर को भी दायरे में लाया गया है। कानून के मुताबिक कोई सर्विस प्रोवाइडर जिसे पेपर लीक या नकल के बारे में जानकारी है, लेकिन वह इसकी रिपोर्ट नहीं करता, उस पर 1 करोड़ रुपए तक तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।
4’अगर जांच के दौरान यह साबित हो जाता है कि किसी वरिष्ठ अधिकारी ने अपराध की इजाजत दी या उसमें शामिल था, तो उसे कम से कम तीन साल की जेल और ₹1 करोड़ का जुर्माना हो सकता है। सजा 10 साल तक बढ़ाई जा सकती है।

पुरी में देवस्नान पूर्णिमा आज,’सोने के कुएं’ के जल से स्‍नान करेंगे प्रभु जगन्‍नाथ, फिर 15 दिन रहेंगे बीमार

पुरी में देवस्नान पूर्णिमा आज,’सोने के कुएं’ के जल से स्‍नान करेंगे प्रभु जगन्‍नाथ, फिर 15 दिन रहेंगे बीमार

 हिंदू धर्म में जगन्नाथ रथ यात्रा  बहुत विशेष मानी जाती है। यह त्योहार भगवान कृष्ण के साथ-साथ भाई बलभद्र और उनकी छोटी बहन सुभद्रा की पूजा के लिए समर्पित है। यह दिव्य उत्सव पूर्णिमा से शुरू होता है। इस उत्सव के दौरान मुख्य रूप से तीन रथ आकर्षण के केंद्र होते हैं। सदियों पुरानी यह परंपरा सभी भक्तों के लिए खास है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस रथ को खींचने से भगवान जगन्नाथ अपने भक्तों को अपार सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं और उनकी सभी बाधाओं का नाश करते हैं। ऐसा भी कहा जाता है कि इसमें शामिल होने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।

सालभर आईना रखकर प्रभु की छवि को स्नान कराने की परंपरा
सालभर भगवान को गर्भगृह में ही स्नान कराते हैं, लेकिन प्रक्रिया अलग है। इसमें मूर्ति के सामने बड़े आईने रखते हैं, फिर आईनों पर दिख रही भगवान की छवि पर धीरे-धीरे जल डाला जाता है। लेकिन, देवस्नान पूर्णिमा के लिए मंदिर प्रांगण में मंच तैयार होता है।तीन बड़ी चौकियों पर भगवानों को विराजित करते हैं। भगवान पर कई तरह के सूती वस्त्र लपेटते हैं, ताकि उनकी काष्ठ काया पानी से बची रहे। फिर महाप्रभु को 35, बलभद्र जी को 33, सुभद्राजी को 22 मटकी जल से नहलाते हैं। शेष 18 मटकी सुदर्शन जी पर चढ़ाई जाती हैं।

जगन्नाथ रथ यात्रा की शुभ तिथि और मुहूर्त क्या है?

जगन्नाथ रथ यात्रा 07 जुलाई को सुबह 08 बजकर 05 मिनट से से लेकर सुबह 09 बजकर 27 मिनट तक निकाली जाएगी। उसके बाद दोपहर 12 बजकर 15 मिनट से लेकर 01 बजकर 37 मिनट तक निकाली जाएगी। उसके बाद फिर शाम 04 बजकर 39 मिनट से लेकर 06 बजकर 01 मिनट तक निकाली जाएगी।

जगन्नाथ रथ यात्रा की शुरुआत भगवान कृष्ण के समय से मानी जाती है

पौराणिक कथा के अनुसार जगन्नाथ रथ यात्रा की शुरुआत भगवान कृष्ण के समय से मानी जाती है। कहा जाता है कि भगवान कृष्ण ने अपनी बहन सुभद्रा और बलराम जी को रथ पर बिठाकर रथ यात्रा निकाली थी। तभी से यह परंपरा चली आ रही है। वहीं रथ यात्रा का उल्लेख 12वीं शताब्दी के साहित्य में मिलता है। 15वीं शताब्दी में, राजा कपिल देव ने जगन्नाथ मंदिर का निर्माण करवाया और रथ यात्रा को और भी भव्य बनाया। 18वीं शताब्दी में, रथ यात्रा को अंग्रेजों ने भी संरक्षण दिया। आज, जगन्नाथ रथ यात्रा भारत के सबसे लोकप्रिय त्योहारों में से एक है। यह हर साल लाखों लोगों को आकर्षित करता है।

  • बलराम जी का रथ (तालध्वज) – यह रथ सबसे पहले निकलता है। इसका रंग लाल और हरा होता है।
  • देवी सुभद्रा का रथ (दर्पदलन या पद्म रथ) – यह रथ बीच में निकलता है। इसका रंग काला या नीला और लाल होता है।
  • भगवान जगन्नाथ का रथ (नंदीघोष या गरुड़ध्वज) – यह रथ सबसे पीछे निकलता है। इसका रंग लाल और पीला होता है।
 
BREAKING : जेल में ही रहेंगे सीएम केजरीवाल, HC ने जमानत पर फैसला सुरक्षित रखा

BREAKING : जेल में ही रहेंगे सीएम केजरीवाल, HC ने जमानत पर फैसला सुरक्षित रखा

 दिल्ली :- शराब घोटाला मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) की मुश्किलें कम नहीं हो रही है। केजरीवाल को अभी जेल में ही रहना होगा। दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत के सुनवाई के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है।बता दें कि बीते दिन गुरुवार को राउज एवेन्यू कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को जमानत दे दी थी। लेकिन, शुक्रवार को ईडी ने केजरीवाल की जमानत के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दी जिसकी सुनवाई के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रखा है।

सात विधायकों की बढ़ी मुश्किलें, दगा करने वाले को बीजेपी भी नहीं दे रही भाव, पढ़िए राजनीतिक खबरें

सात विधायकों की बढ़ी मुश्किलें, दगा करने वाले को बीजेपी भी नहीं दे रही भाव, पढ़िए राजनीतिक खबरें

  नई दिल्ली: सात विधायकों की मुश्किलें बढ़ने वाली है। वहीं दगा करने वाले को बीजेपी भी भाव नहीं दे रही है। समाजवादी पार्टी का कहना है कि पार्टी इन सभी विधायकों के खिलाफ विधानसभा स्पीकर्स के समक्ष शिकायत दर्ज कराएगी और उनकी सदस्यता रद्द कराई जाएगी।

सपा का कहना है कि इन विधायकों की स्थिति खराब है क्योंकि ये फायदे के लिए बीजेपी में गए थे लेकिन बीजेपी ने वो फायदा नहीं हुआ, और लोकसभा चुनाव के बाद बदले समीकरणों के बीच अब बीजेपी द्वारा भी इन विधायकों को महत्व नहीं दिया जा रहा है।

सात विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग

फरवरी में हुए राज्यसभा चुनावों के दौरान बीजेपी ने समाजवादी पार्टी के 7 विधायकों से क्रॉस वोटिंग करवाकर अपने सभी प्रत्याशी जितवा दिए थे। क्रॉस वोटिंग पर तो किसी भी तरह की कोई कार्रवाई का प्रावधान नहीं होता है और न ही कोई व्हिप जारी होता है।

इसके चलते उन एमएलएस के खिलाफ सपा ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। बीजेपी के साथ आए इन सपा विधायकों को अब काम पूरा हो जाने के बाद बीजेपी भी भाव नहीं दे रही है, वहीं अखिलेश यादव इन विधायकों की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं।

बता दें कि अगर अभी इन विधायकों की सदस्यता जाती है तो फिर उन्हें बड़ा नुकसान हो सकता है, क्योंकि अभी राज्य में विधानसभा चुनाव हुए महज दो साल ही हुए हैं और तीन साल का कार्यकाल बाकी है।

खास बात यह है कि इनमें से किसी भी विधायक को बीजेपी ने लोकसभा के लिए टिकट नहीं दिया था। अब अगर सदस्यता जाती है, तो फिर वे किसी भी सदन के सदस्य नहीं रहेंगे। संकट यह भी होगा कि अगर बीजेपी से इन लोगों को उपचुनाव में टिकट नहीं मिला तो इनके राजनीतिक भविष्य पर भी खतरा हो सकता है।

गौरतलब है कि सपा के बागी विधायक मनोज पांडेय पार्टी के चीफ व्हिप थे, और वह रायबरेली की ऊंचाहार सीट से विधानसभा के सदस्य हैं। रायबरेली सीट पर बीजेपी को कांग्रेस नेता राहुल गांधी से करारी हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा पूजा पाल से लेकर लेकर राकेश पांडेय, विनोद चतुवेर्दी, आशुतोष वर्मा, और अभय सिंह भी लोकसभा की अपनी क्षेत्रीय सीटों पर बीजेपी को कुछ फायदा नहीं पहुंचा पाए थे। चुनाव नतीजों के बाद से बीजेपी इन विधायकों से दूरी बनाए हुए हैं, जबकि इनके खिलाफ अब सपा बड़ा एक्शन ले सकती है।

अखिलेश भी दे चुके हैं झटका

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने पहले ही इन विधायकों को लेकर कहा था कि धोखा देने वालों को किसी भी कीमत में माफी नहीं दी जाएगी। सपा का कहना है कि गलतियों का माफी हो सकती है लेकिन षडयंत्र करने की कोई माफी नहीं हो सकती है। ऐसे में सपा अपने इन बागी विधायकों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने में फिलहाल तो कोई कोताही बरतने के संकेत नहीं दे रही है।

विपक्षी दलों से नेताओं का बीजेपी में आना

बता दें कि लोकसभा चुनावों में यूपी से बीजेपी का प्रदर्शन काफी खराब रहा है, पार्टी राज्य में महज 33 सीटें ही जीत सकी है। बीजेपी की इस स्थिति का कारण विपक्षी दलों से नेताओं का बीजेपी में आना भी माना जा रहा है, जिसके चलते यह भी दावा किया जा रहा है कि जमीनी स्तर पर कार्यकर्ता नाराज होकर अपने घरों में भी बैठ गए। ऐसे में पार्टी फिलहाल नुकसान की समीक्षा कर रही है और फिलहाल उसने इन बागी विधायकों से दूरी बना रखी है।

दिल्ली शराब घोटाला मामले में दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत, राउज एवेन्यू कोर्ट से मिली जमानत

दिल्ली शराब घोटाला मामले में दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत, राउज एवेन्यू कोर्ट से मिली जमानत

 दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत मिली है। उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट से मनी लॉन्ड्रिंग केस में जमानत मिल गई। कोर्ट ने एक लाख रुपये के मुचलके पर जमानत मंजूर की है। इससे पहले बुधवार को सुनवाई के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शराब नीति में अरविंद केजरीवाल की ओर से 100 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगे जाने का दावा किया था। सुनवाई के दौरान केजरीवाल वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये पेश हुए थे।

इस आधार पर जमानत का ईडी ने किया था विरोध
केजरीवाल की जमानत याचिका का विरोध करते हुए जांच एजेंसी ने यह भी स्पष्ट किया कि रिश्वत के आरोप केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की तरफ से लगाए गए थे। ईडी ने अदालत को बताया कि केजरीवाल ने आप पार्टी के लिए साउथ ग्रुप से रिश्वत की मांग की। अगर आम आदमी पार्टी (आप) को मामले में आरोपी बनाया गया है तो पार्टी के प्रभारी व्यक्ति को दोषी ठहराया जाएगा। ईडी ने अदालत को बताया कि जब इस मामले में पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को आरोपी बनाया गया था, तो उस वक्त आम आदमी पार्टी को आरोपी के रूप में नामित नहीं किया गया था।

20 हजार करोड़ के बैंक लोन हेराफेरी मामले में ED की इन शहरों में ताबड़तोड़ छापेमारी….

20 हजार करोड़ के बैंक लोन हेराफेरी मामले में ED की इन शहरों में ताबड़तोड़ छापेमारी….

 दिल्ली:- प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को एक कंपनी और उसके प्रमोटर के खिलाफ धनशोधन मामले की जांच के सिलसिले में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र -दिल्ली, मुंबई और नागपुर में करीब 35 परिसरों में छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए कहा कि कंपनी और उसके प्रमोटर के खिलाफ 20,000 करोड़ रुपये से अधिक के बैंक लोन की हेराफेरी करने का आरोप है। भाषा की खबर के मुताबिक, सूत्रों ने बताया कि एमटेक समूह और इसके निदेशकों- अरविंद धाम, गौतम मल्होत्रा और अन्य के खिलाफ छापेमारी की जा रही है। इतनी बड़ी राशि के स्कैम मामले में ईडी काफी सक्रिय हो गई है। उम्मीद की जा रही है, जल्द ही ईडी को इसमें बड़ी सफलता मिलेगी।

खबर के मुताबिक, दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, मुंबई और नागपुर में गुरुवार सुबह से करीब 35 व्यावसायिक और आवासीय परिसरों पर छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा एमटेक सूमह की एसीआईएल लिमिटेड कंपनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के बाद ईडी इस मामले में धनशोधन की जांच कर रही है। सीबीआई की प्राथमिकी में कई सूचीबद्ध कंपनियों पर 20,000 करोड़ रुपये से अधिक के बैंक ऋण की धोखाधड़ी करने का आरोप है।

सूत्रों ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने भी इस मामले की प्रवर्तन निदेशालय से जांच की बात कही है। सूत्रों ने कहा कि ईडी के अनुसार इस धोखाधड़ी से सरकारी खजाने को लगभग 10,000-15,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। ईडी का मानना है कि बैंक से ली गई कर्ज राशि को रियल एस्टेट, विदेशी निवेश और नए उद्यमों में लगाया गया। सूत्रों ने बताया कि अधिक लोन हासिल करने के लिए समूह की कंपनियों में फर्जी बिक्री, पूंजीगत संपत्ति, देनदारी और लाभ दिखाया गया ताकि इसे गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों (एनपीए) का तमगा न मिले।

Big News : पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, 4 कुख्यात नक्सली गिरफ्तार

Big News : पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, 4 कुख्यात नक्सली गिरफ्तार

 गया। बिहार के गया में पूर्व नक्सली की हत्या मामले में चार माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है. अलग-अलग स्थान से यह गिरफ्तारी की गई. ये गया और औरंगाबाद की सीमा क्षेत्र में काफी सक्रिय थे. कहा जा रहा है कि पूर्व नक्सली हीरा यादव उर्फ जितेंद्र यादव की हत्या, पुलिस मुखबिरी और नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के द्वारा प्रतिबंधित की गई जमीन खरीद बिक्री को लेकर की गई.

बता दें कि, कोच थाना क्षेत्र में बीते 14 जून को नक्सलियों ने कमल बीघा गांव में दालान में सो रहे हीरा यादव उर्फ जितेंद्र यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी. नक्सलियों ने हीरा यादव को दो गोली मारी थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी. घटना करने के बाद नक्सली भाकपा माओवादी संगठन के संबंध में नारे लगाते हुए भाग निकले थे. अब इस मामले में गया पुलिस की विशेष टीम ने चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. इस मामले में चार नक्सलियों को दबोचा गया है. गया एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि मामले में विशेष टीम का गठन किया गया था. इसके बाद घटना में संलिप्तों को चिन्हित करने का काम शुरू किया गया. इस क्रम में सामने आया कि कुछ नक्सली गया-औरंगाबाद की सीमा पर सक्रिय हैं. सूचना के बाद गुरारू थाना अंतर्गत डबूर गांव में छापामारी की गई, जहां से दो नक्सलियों को दबोचा गया.

 

गिरफ्तार नक्सलियों में अमरजीत यादव उर्फ जितेंद्र यादव और अलखदेव यादव शामिल हैं. एसएसपी ने बताया कि अपराधियों के पास से चार मोबाइल की बरामदगी की गई है. इन्होंने हीरा यादव की हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकारी है. बताया है कि पूर्व में उक्त व्यक्ति के द्वारा पुलिस को सूचना देकर उन्हें पकड़वाया गया था. इस मामले को लेकर और नक्सलियों की प्रतिबंधित जमीन की खरीद बिक्री को लेकर इसकी हत्या की गई. गिरफ्तार दोनों अपराधियों की निशानदेही पर संजय यादव और सुखेंद्र यादव को गिरफ्तार किया गया है. वहीं अन्य की तलाश जारी है. गिरफ्तार नक्सली काफी सक्रिय थे.

”कमल बीघा गांव में हीरा यादव की हत्या की घटना हुई थी. इस मामले में चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है. चारों नक्सली गया-औरंगाबाद की सीमा पर सक्रिय थे. यह पिछले कई दिनों से एक्टिव थे. विभिन्न स्थानों पर धमकी वाला पत्र भी चिपकाया था. इनकी गिरफ्तारी गया पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि है.

कांग्रेस को तगड़ा झटका...किरण चौधरी ने बेटी श्रुति संग पार्टी से दिया इस्तीफा, BJP में हो सकती हैं शामिल

कांग्रेस को तगड़ा झटका...किरण चौधरी ने बेटी श्रुति संग पार्टी से दिया इस्तीफा, BJP में हो सकती हैं शामिल

 हरियाणा :- में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है. हरियाणा कांग्रेस की वरिष्ठ नेता किरण चौधरी और उनकी बेटी एवं पूर्व सांसद श्रुति चौधरी ने आज मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया. दोनों नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए इस्तीफे देने की जानकारी दी. इसके साथ ही किरण चौधरी और श्रुति चौधरी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भी अपना त्यागपत्र भेज दिया है. वही यह भी माना जा रहा है कि दोनों ही बुधवार को भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम सकती हैं.

सोशल मीडिया पर दी जानकारी

किरण चौधरी वर्तमान में हरियाणा की तोशाम सीट से विधायक हैं. वहीं श्रुति चौधरी हरियाणा कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष थीं. किरण चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपना त्यागपत्र शेयर करते हुए लिखा, ”मैंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है. हरियाणा के जनक चौ. बंसीलाल जी के संस्कारों व विचारधारा को हरियाणा में प्रसारित करना और क्षेत्र एवं प्रदेश का ईमानदारी से विकास करना मेरी हमेशा प्राथमिकता रहेगी.”

किरण चौधरी ने त्यागपत्र में लिखा, “मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से अपना त्यागपत्र देती हूं. मैं पिछले 4 दशकों से कांग्रेस पार्टी की एक निष्ठावान और दृढ़ सदस्य रही हूं और इन वर्षों में मैंने अपना जीवन पार्टी और उन लोगों के लिए समर्पित कर दिया है, जिसका मैं प्रतिनिधित्व करती आई हूं. हरियाणा में, मैं आधुनिक हरियाणा के निर्माता स्वर्गीय चौ. बंसीलाल और अपने दिवंगत पति चौ. सुरेन्द्र सिंह की समृद्ध विरासत का भी प्रतिनिधित्व करती हूं. हालांकि, यह सबसे दुर्भाग्यपूर्ण है कि हरियाणा में कांग्रेस पार्टी को व्यक्तिगत जागीर के रूप में चलाया जा रहा है, जिसमें मेरी जैसी ईमानदार आवाजों के लिए कोई जगह नहीं है, जिन्हें बहुत ही सुनियोजित और व्यवस्थित तरीके से दबाया और अपमानित किया गया है.”

वहीं उन्होंने आगे लिखा कि शुरू से ही मेरा लक्ष्य और उद्देश्य अपने राज्य और अपने देश के लोगों की सेवा करना रहा है. मैं अब ऐसी बाधाओं के कारण ऐसा करने में असमर्थ हूं.” वहीं उनकी बेटी और पूर्व सांसद श्रुति चौधरी ने अपना इस्तीफा साझा करते हुए लिखा, ”मैंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है. चौधरी बंसी लाल और चौधरी सुरेंद्र सिंह जी की विचारधारा पर चल क्षेत्र एवं प्रदेश का विकास करना मेरी हमेशा प्राथमिकता रहेगी.” श्रुति चौधरी ने लिखा, “मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्राथमिक सदस्य के रूप में और हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष के पद से भी अपना त्यागपत्र देती हूं. मैं ऐसे लोगों की लंबी परंपरा से आती हूं, जिन्हें निःस्वार्थ भाव से देश की सेवा करने का सौभाग्य मिला है. मैंने भी निःस्वार्थ सेवा की उस महान विरासत को पूरी ईमानदारी और निष्ठा से कायम रखने का प्रयास किया है.”

राहुल गांधी का इस्तीफा स्पीकर ने किया स्वीकार, अब इस सीट से रहेंगे सांसद

राहुल गांधी का इस्तीफा स्पीकर ने किया स्वीकार, अब इस सीट से रहेंगे सांसद

 Rahul Gandhi Resign: वायनाड सीट छोड़ने का फैसला करने के बाद मंगलावर सुबह राहुल गांधी ने लोकसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। जिसे अब स्वीकार कर लिया गया है। लोकसभा सचिवालय ने मंगलवार की देर शाम यह जानकारी सार्वजनिक तौर पर साझा की है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने केरल की वायनाड लोकसभा सीट से इस्तीफा दे दिया है और उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट अपने पास रखी है । लोकसभा सचिवालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। लोकसभा बुलेटिन में कहा गया है कि उनका इस्तीफा 18 जून से स्वीकार कर लिया गया है।बुलेटिन में कहा गया है, ‘‘केरल और उत्तर प्रदेश के क्रमशः वायनाड और रायबरेली संसदीय क्षेत्रों से लोकसभा के निर्वाचित सदस्य राहुल गांधी ने केरल के वायनाड संसदीय क्षेत्र से इस्तीफा दे दिया है और उनका त्यागपत्र अध्यक्ष द्वारा स्वीकार कर लिया गया है जो 18 जून से प्रभावी माना जाएगा।”

 

Post Office Act 2023: डाकघर अधिनियम 2023 हुआ लागू, जानें क्या कुछ बदला

Post Office Act 2023: डाकघर अधिनियम 2023 हुआ लागू, जानें क्या कुछ बदला

 दिल्ली :-  भारत में नया डाक कानून मंगलवार से लागू हो गया है। भारत सरकार ने डाकघर अधिनियम, 2023 के प्रावधानों को प्रभावी करने के लिए अधिसूचना जारी कर दी है।इस अधिनियम का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक नागरिक केंद्रित सेवाओं, बैंकिंग सेवाओं और सरकारी योजनाओं के लाभ प्रदान करने के लिए एक सरल विधायी ढांचा तैयार करना है, जिससे जीवनयापन में आसानी हो। अधिनियम व्यापार करने में आसानी और जीवन को आसान बनाने के लिए पत्रों के संग्रह, प्रोसेसिंग और वितरण के विशेष विशेषाधिकार जैसे प्रावधानों को समाप्त करता है। अधिकतम शासन और न्यूनतम सरकार की भावना को बढ़ावा देने के लिए अधिनियम में कोई दंडनीय प्रावधान नहीं किए गए हैं। यह वस्तुओं, पहचानकर्ताओं और पोस्टकोड के उपयोग के बारे में निर्धारित मानकों के लिए प्रारूप उपलब्ध करता है। इस अधिनियम ने भारतीय डाकघर अधिनियम, 1898 का स्थान लिया है।

जानें डाकघर अधिनियम 2023 के प्रावधान

मंत्रालय के मुताबिक, डाकघर अधिनियम 2023 वस्तुओं, पहचानकर्ताओं और पोस्टकोड के उपयोग के बारे में निर्धारित मानकों के लिए प्रारूप उपलब्ध करता है. ये अधिनियम व्यापार करने में आसानी और जीवन को आसान बनाने के लिए पत्रों के संग्रह, प्रोसेसिंग और वितरण के विशेष विशेषाधिकार जैसे प्रावधानों को समाप्त करता है. अधिनियम में कोई दंडनीय प्रावधान नहीं किए गए हैं. बता दें, डाकघर विधेयक, 2023 को पिछले साल 10 अगस्त को राज्यसभा में पेश किया गया था और 4 दिसंबर 2023 को राज्यसभा ने इसे पारित किया था. इसके बाद विधेयक पर लोकसभा द्वारा 13 दिसंबर 2023 और 18 दिसंबर 2023 को विचार किया गया. इसके बाद इसे पारित किया गया.

BREAKING : राज्य में विभिन्न पदों पर कार्यरत 28 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, आदेश जारी

BREAKING : राज्य में विभिन्न पदों पर कार्यरत 28 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, आदेश जारी

  TRANSFER BREAKING : तेलंगाना सरकार ने राज्य में विभिन्न पदों पर कार्यरत 28 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। यह आदेश तेलंगाना सरकार की मुख्य सचिव शांति कुमारी ने जारी किया है।

 

आज पीएम मोदी जारी करेंगे 17वीं किस्त, जानें क्या आपको मिलेंगे पैसे या नहीं, कृषि सखियों को भी किया जाएगा सम्मानित

आज पीएम मोदी जारी करेंगे 17वीं किस्त, जानें क्या आपको मिलेंगे पैसे या नहीं, कृषि सखियों को भी किया जाएगा सम्मानित

 दिल्ली :-   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जून को 9.26 करोड़ लाभार्थी किसानों के लिए 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की पीएम-किसान योजना की 17वीं किस्त जारी करेंगे. तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले पीएम-किसान योजना की 17वीं किस्त जारी करने से जुड़ी फाइल पर ही हस्ताक्षर किए थे. पीमए किसान योजना की शुरुआत साल 2019 में हुई थी.पीएम किसान योजना में रजिस्‍ट्रेशन कराया है तो आपको भी 17वीं किस्‍त का पैसा मिलना चाहिए. आपको 17वीं किस्‍त का पैसा मिलेगा या नहीं, यह आप ऑनलाइन जान सकते हैं. पीएम किसान की वेबसाइट पर मौजूद बेनिफिशियरी लिस्‍ट (PM Kisan beneficiary List) देखकर यह पता चल जाएगा कि आपके खाते में पैसे आएंगे या नहीं. कई बार कुछ दिक्‍कतों के चलते पीएम किसान कि किस्‍त के पैसे खाते में नहीं आते. रजिस्‍ट्रेशन कराते वक्‍त कोई जानकारी भरने में गलती होने, पता या बैंक अकाउंट गलत दर्ज होने, एनपीसीआई में आधार सीडिंग नहीं होने आदि के कारण किस्‍त अटक सकती है.

किसानों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर
पीएम किसान योजना संबंधी किसी भी तरह की समस्या पर किसान ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क कर सकते हैं. पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 के जरिए कॉन्टेक्ट कर सकते हैं.

साल में तीन बार मिलते हैं पैसे
मालूम हो कि सरकार की ओर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana Installment) के तहत हर साल पहली किस्त अप्रैल से जुलाई, दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच ट्रांसफर की जाती है.

ऐसे चेक करें लाभार्थियों की लिस्‍ट
किसान, पात्रों की लिस्‍ट (PM Kisan Beneficiary List) में अपना नाम ऑनलाइन जांच सकते हैं. इसके लिए उन्‍हें कहीं जाने की जरूरत नहीं है. आइये, लाभार्थी सूची जांचने की प्रक्रिया जानते हैं..

पीएम किसान सम्मान निधि जारी होने की तारीख घोषित...कब और कितने लोगों को मिलेगी धनराशि...यहां जानें

पीएम किसान सम्मान निधि जारी होने की तारीख घोषित...कब और कितने लोगों को मिलेगी धनराशि...यहां जानें

 नई दिल्‍ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जून को 9.26 करोड़ लाभार्थी किसानों के लिए 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की पीएम-किसान योजना की 17वीं किस्त जारी करेंगे. तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले पीएम-किसान योजना की 17वीं किस्त जारी करने से जुड़ी फाइल पर ही हस्ताक्षर किए थे. पीमए किसान योजना की शुरुआत साल 2019 में हुई थी. 16 किस्‍तों में केंद्र सरकार अब तक इस योजना के तहत किसानों को 3.04 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित कर चुकी है.

आपने भी पीएम किसान योजना में रजिस्‍ट्रेशन कराया है तो आपको भी 17वीं किस्‍त का पैसा मिलना चाहिए. आपको 17वीं किस्‍त का पैसा मिलेगा या नहीं, यह आप ऑनलाइन जान सकते हैं. पीएम किसान की वेबसाइट पर मौजूद बेनिफिशियरी लिस्‍ट (PM Kisan beneficiary List) देखकर यह पता चल जाएगा कि आपके खाते में पैसे आएंगे या नहीं. कई बार कुछ दिक्‍कतों के चलते पीएम किसान कि किस्‍त के पैसे खाते में नहीं आते. रजिस्‍ट्रेशन कराते वक्‍त कोई जानकारी भरने में गलती होने, पता या बैंक अकाउंट गलत दर्ज होने, एनपीसीआई में आधार सीडिंग नहीं होने आदि के कारण किस्‍त अटक सकती है.

साल में तीन बार मिलते हैं पैसे
मालूम हो कि सरकार की ओर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana Installment) के तहत हर साल पहली किस्त अप्रैल से जुलाई, दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच ट्रांसफर की जाती है.

किसानों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर
पीएम किसान योजना संबंधी किसी भी तरह की समस्या पर किसान ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क कर सकते हैं. पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 के जरिए कॉन्टेक्ट कर सकते हैं.

ऐसे चेक करें लाभार्थियों की लिस्‍ट
किसान, पात्रों की लिस्‍ट (PM Kisan Beneficiary List) में अपना नाम ऑनलाइन जांच सकते हैं. इसके लिए उन्‍हें कहीं जाने की जरूरत नहीं है. आइये, लाभार्थी सूची जांचने की प्रक्रिया जानते हैं..

Breaking : चार राज्यों के चुनाव के लिए भाजपा ने नियुक्त किये प्रदेश चुनाव प्रभारी

Breaking : चार राज्यों के चुनाव के लिए भाजपा ने नियुक्त किये प्रदेश चुनाव प्रभारी

 नई दिल्ली : भाजपा ने महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड और जम्मू-कश्मीर में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं सह-प्रभारियों के नामों का ऐलान कर दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को महाराष्ट्र, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हरियाणा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को झारखंड और केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी को जम्मू-कश्मीर का प्रदेश चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है।

वहीं, प्रदेश चुनाव सह-प्रभारियों की नियुक्ति की बात करें तो, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को महाराष्ट्र, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को झारखंड और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब को हरियाणा का प्रदेश चुनाव सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। इनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू की गई है।

 
भीषण रेल हादसा -मालगाड़ी ने सवारी ट्रेन को पीछे से मारी टक्कर -5 की मौत 30 घायल...डिब्बे हवा में लटके

भीषण रेल हादसा -मालगाड़ी ने सवारी ट्रेन को पीछे से मारी टक्कर -5 की मौत 30 घायल...डिब्बे हवा में लटके

 पश्चिम बंगाल :-  दार्जिलिंग में एक मालगाड़ी ने कंचनजंगा एक्सप्रेस  को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। भीषण हादसे में कंचनजंगा एक्सप्रेस के 3 डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। जिसमे लोको पायलट समेत अब तक 5  लोगों के शव बरामद हुए हैं, जबकि 30  लोग घायल हैं।

बताया जा रहा है कि कंचनजंगा एक्सप्रेस अगरतला से पश्चिम बंगाल के सियालदह जा रही थी। एक्सप्रेस ट्रेन सिलीगुड़ी के रंगापानी स्टेशन के पास  रेड सिग्नल की वजह से रुकी हुई थी। इसी दौरान पीछे से आ रही मालगाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी। आशंका जताई जा रही है कि मालगाड़ी के पायलट ने सिग्नल को अनदेखा किया, जिसकी वजह से दुर्घटना हुई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि मालगाड़ी के इंजन पर एक्सप्रेस ट्रेन का एक डिब्बा हवा में लटक रहा है। अन्य दो डिब्बे बेपटरी हो गए। रेस्क्यू ऑपरेशन में NDRF और SDRF समेत रेलवे और बंगाल के अधिकारी भी लगे हुए हैं।

रेलवे के PRO ने कहा- जिस ट्रैक पर हादसा हुआ है, उसे रात तक चालू कर दिया जाएगा। डाउन कंचनजंगा एक्सप्रेस भी रात में चलेगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव दार्जिलिंग के लिए रवाना हो गए हैं।

रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए
रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं, जिन पर लोग स्थिति के बारे में जानकारी ले सकते हैं। ये नंबर हैं 033-23508794 और 033-23833326 (सियालदह) और 03612731621, 03612731622 और 03612731623 गुवाहाटी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री मोदी ने हादसे पर दुख जताया है।

जामा मस्जिद में लोगों ने अदा की नमाज, आज के दिन कुर्बानी का बहुत बड़ा महत्व…

जामा मस्जिद में लोगों ने अदा की नमाज, आज के दिन कुर्बानी का बहुत बड़ा महत्व…

 नई दिल्ली: लोगों ने जामा मस्जिद में ईद उल-अजहा के मौके पर नमाज अदा की। इस्लाम धर्म में ईद उल अजहा दूसरा सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है. ईद उल अजहा के दिन बकरे की कुर्बानी दी जाती है. ईद उल अजहा को बकरीद, बकरा ईद अथवा ईद उल बकरा के नाम से भी जाना जाता है. इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक, इस बार बकरा ईद 17 जून यानी आज मनाई जाएगी.

इस्लामिक कैलेंडर में 12 महीने होते हैं और इसका धुल्ल हिज इसका अंतिम महीना होता है. इस महीने की दसवीं तारीख को ईद उल अजहा या बकरीद का त्योहार मनाया जाता है, जो कि रमजान का महीना खत्म होने के 70 दिन बाद आता है.

बकरा ईद को वैश्विक स्तर बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है. इस्लाम में कुर्बानी का बहुत बड़ा महत्व बताया गया है. कुरान के अनुसार कहा जाता है कि एक बार अल्लाह ने हजरत इब्राहिम की परीक्षा लेनी चाही.

उन्होंने हजरत इब्राहिम को हुक्म दिया कि वह अपनी सबसे प्यारी चीज को उन्हें कुर्बान कर दें. हजरत इब्राहिम को उनके बेटे हजरत ईस्माइल सबसे ज्यादा प्यारे थे. अल्लाह के हुक्म के बाद हजरत इब्राहिम ने ये बात अपने बेटे हजरत ईस्माइल को बताई.

बता दें, हजरत इब्राहिम को 80 साल की उम्र में औलाद नसीब हुई थी. जिसके बाद उनके लिए अपने बेटे की कुर्बानी देना बेहद मुश्किल काम था. लेकिन हजरत इब्राहिम ने अल्लाह के हुक्म और बेटे की मुहब्बत में से अल्लाह के हुक्म को चुनते हुए बेटे की कुर्बानी देने का फैसला किया.

हजरत इब्राहिम ने अल्लाह का नाम लेते हुए अपने बेटे के गले पर छुरी चला दी. लेकिन जब उन्होंने अपनी आंख खोली तो देखा कि उनका बेटा बगल में जिंदा खड़ा है और उसकी जगह बकरे जैसी शक्ल का जानवर कटा हुआ लेटा हुआ है. जिसके बाद अल्लाह की राह में कुर्बानी देने की शुरुआत हुई.

दुनिया भर में मुस्लिम लोग इस दिन को बहुत श्रद्धा के साथ मनाते हैं. इस दिन सबसे पहले सुबह नहाकर करके अल्लाह को नमाज अदा करें. उसके बाद साफ और पारंपरिक कपड़े पहनें.

फिर परिवार के बड़े लोग नमाज अदा करने के लिए मस्जिद जाएं और कुर्बानी की सभी रस्में अदा करने के बाद अल्लाह के प्रति अपना आभार व्यक्त करें. फिर अपने प्रियजनों और रिश्तेदारों को शुभकामनाएं दें. उसके बाद जरूरतमंदों को भोजन और नए कपड़े दें. बुजुर्ग लोग अपने छोटों को ईदी दें, जो इस त्योहार की सबसे महत्वपूर्ण रस्मों में से एक मानी जाती है.