रायपुर, आज महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय में शौर्य 1971 कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 1971 में पाकिस्तान के साथ हुई युद्ध में सम्मिलित हुए सैनिक जो छत्तीसगढ़ से संबंधित है उनका सम्मान किया गया उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ज्ञानेश शर्मा जी अध्यक्ष योग आयोग छत्तीसगढ़ एवं श्री प्रमोद दुबे जी सभापति नगर निगम रायपुर प्रमुख रूप से सम्मिलित हुए.
छत्तीसगढ़ वन विभाग ने 291 फॉरेस्ट गार्ड पदों के लिए निकाली है। इस पद में चयनित होने की पहली ज़रूत बारहवीं पास होना रखी गयी है। उम्मीदवार 31 दिसंबर तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में पांच वर्ष तक की छूट दी गई है। उम्र की गणना 1 जनवरी 2022 से होगी।
उम्मीदवार का चयन शारीरिक दक्षता परीक्षण, लिखित परीक्षा में प्रदर्शन के अनुसार किया जायेगा। वेतनमान 19,500 - 62,000 निर्धारित किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार निःशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उम्मीदवारों की ऊंचाई - - -
ऊंचाई (पुरुष): 152 सेमी , ऊंचाई (महिला): 145 सेमी अन्य के लिए ऊंचाई (पुरुष): 163 सेमी , ऊंचाई (महिला): 150 सेमी
उम्मीदवारों की छाती सामान्य (सभी के लिए):
पुरुष: 79 सेमी (न्यूनतम) , महिला: 74 सेमी (न्यूनतम)
भारतीय स्टेट बैंक ने 1226 सर्कल आधारित अधिकारी पदों के लिए रोजगार समाचार प्रकाशित किया है। उम्मीदवार 29 दिसंबर तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा की बात करें तो यह 21 - 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
उम्मीदवार पोस्ट के अनुसार भी आयु में छूट एवं अन्य जानकारियों के लिए प्रकाशित नोटिफिकेशन देख सकते हैं। इसमें चयनित होने के लिए उम्मीदवार को पहले ऑनलाइन लिखित परीक्षा, स्क्रीनिंग और साक्षात्कार से गुजरना होगा।
वेतनमन 36,000 - 63,840 रहेगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार इस https://sbi.co.in/web/careers/current-openings वेबसाइट से ले सकते हैं।
कोरबा : जिले के युवाओं को रोजगार प्रदान करने कोरबा जिले के शासकीय कॉलेज दीपका में 13 दिसंबर 2021 को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले के माध्यम से जिले के युवाओं को अपना भविष्य संवारने का सुनहरा मौका मिलेगा। रोजगार मेले में कुल 101 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिले के 10वीं, 12वीं पास तथा स्नातक युवाओं को रोजगार के अवसर दिए जाएंगे। रोजगार के लिए युवाओं की भर्ती इंटरव्यू-प्लेसमेंट के माध्यम से की जाएगी। रोजगार मेले में कुल 12 कंपनियां शामिल हो रही हैं।
इसमें सामर्थ सिद्धी वेल्थ कंसल्टेंसी में 15 पदों, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस में 20 पदों, जिफ्सा एजुकेशन एण्ड टेकनिकल प्राइ. लि. में 28 पदों, बजाज एलाइंस लाइफ इंश्योरेंस में 05 पदों, सपना प्रिंटर्स दीपका में 05 पदों में भर्ती की जाएगी। इसी प्रकार राम फॉर्चुन सॉल्युशन्स में 02 रिक्त पदो, आईसीआईसीआई बैंक दीपका में 07 पदों, हीरो एजेंसी दीपका में 05 पदों, एम.एम.एफ.एस.सी. कोरबा में 01 पद, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक कोरबा में 02 पदों, तिरूपति बजाज कोरबा में 03 पदों, आदित्य बिरला सनलाइफ इंश्योरेंस कंपनी कोरबा में 01 रिक्त पद के लिए रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। जिले के इच्छुक बेरोजगार युवा 13 दिसंबर 2021 को सुबह 11 बजे शासकीय कॉलेज दीपका में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं।
भारत की सबसे बड़ी सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) ने विभिन्न ट्रेड में कुल 300 पदों के लिए भर्ती निकाली है । उम्मीदवार 10-27 दिसंबर के बीच आवेदन कर सकते हैं।
इन पदों के लिए आवेदन आमंत्रित है - ट्रेड अप्रेंटिस और टेक्निशियन अप्रेंटिस की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। कंपनी ने 9 दिसंबर 2021 को जारी विज्ञापन के अनुसार फिटर, इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, मशीनिस्ट, एकाउंटेंट, डाटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ) और रिटेल सेल्स ट्रेड के साथ-साथ इलेक्ट्रिकल, इंट्रूमेंटेशन, सिविल, इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स में टेक्निशियन अप्रेंटिस के कुल 300 पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
योग्यता की बात करे तो ----
ट्रेड अप्रेंटिस (फिटर, इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, मशीनिस्ट) किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक परीक्षा पास और सम्बन्धित ट्रेड में दो वर्षीय आईटीआई कोर्स जरूरी है।
ट्रेड अप्रेंटिस (डीईओ) – किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12 की परीक्षा पास और डाटा एंट्री ऑपरेटर का स्किल सर्टिफिकेट प्राप्त होना चाहिए।
ट्रेड अप्रेंटिस (रिलेट सेल्स) – किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12 की परीक्षा पास होना चाहिए।
टेक्निशियन अप्रेंटिस (इलेक्ट्रिकल, इंट्रूमेंटेशन, सिविल, इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स) – किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ सम्बन्धित विषय में 3 साल का डिप्लोमा।
ऐसे करें आवेदन-----
इंडियन ऑयल ट्रेड एवं टेक्निशियन अप्रेंटिस भर्ती 2021 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, iocl.com पर अप्रेंटिसशिप सेक्शन में दिए गए लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से आवेदन कर सकते हैं
रायपुर, अग्रसेन महाविद्यालय पुरानी बस्ती र्में आयोजित दो-दिवसीय सेमीनार आज सम्पन्न हो गया. वाणिज्य और प्रबंध विभाग द्वारा “भारतीय अर्थव्यवस्था पर क्रिप्टोकरेंसी का प्रभाव“- विषय पर आयोजित इस सेमिनार के दूसरे और अंतिम दिन के अतिथि वक्ता के रूप में चार्टर्ड एकाउन्टेन्ट पुष्कर जैन और निवेशक प्रतीक अग्रवाल ने क्रिप्टोकरेंसी के भविष्य पर अपने विचार व्यक्त किये. वक्ताओं ने इसे जोखिम और लाभ का मिला-जुला रूप बताया. इसलिए इसे भारत सरकार द्वारा नियम के दायरे में लाना बेहद जरुरी है.

कार्यक्रम के आरंभ में वक्ता पुष्कर जैन ने कहा कि क्रिप्टोकरेंसी आज के बाजार का नया आयाम है. इसके तहत कम्प्यूटर में निर्मित ब्लॉक-चेन के जरिये निवेश होता है और खरीदी बिक्री के आधार पर इसका मूल्य बढ़ता और घटता है. उन्होंने कहा कि क्रिप्टोकरेंसी शेयर बाजार की तरह निवेशकों के लिए एक नया मंच है, जिसमें ज्यादा जोखिम होने के कारण तेजी से लाभ अर्जित किया जा सकता है. वहीँ गिरावट की स्थिति में हानि भी बड़ी हो सकती है.
सेमिनार के दूसरे वक्ता निवेशक प्रतीक अग्रवाल ने कहा कि क्रिप्टोकरेंसी एक डिजिटल कैश प्रणाली है, जो कम्प्यूटर के एल्गोरिदम पर बनाई गई है. यह सिर्फ डिजिट के रूप में ऑनलाइन रहती है. इस पर किसी भी देश या सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है. जैसे आम तौर पर लोग अपना अतिरिक्त धन सोना, जीवन बीमा पालिसी, म्युचुअल फंड, शेयर या जमीन में निवेश करते हैं. वैसे ही लोग अब जोखिम के बावजूद तेजी से धन लाभ अर्जित करने के लिए क्रिप्टोकरेंसी के रूप में बिटकोइन या इथिरियम जैसी डिजिटल मुद्रा में निवेश कर रहे हैं.
महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ वी.के. अग्रवाल ने इस सेमिनार में आमंत्रित वक्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि वक्ताओं ने क्रिप्टोकरेंसी पर बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी दी. आभार प्रकट करते हुए प्राचार्य डॉ युलेंद्र कुमार राजपूत ने कहा कि वाणिज्य के छात्रों के लिए आज के समय में क्रिप्टोकरेंसी को जानना बेहद जरुरी है. इस लिहाज से यह आयोजन बहुत फायदेमंद रहा. वाणिज्य संकाय के विभागाध्यक्ष प्रो. अमित अग्रवाल ने भी वक्ताओं द्वारा दी गई जानकारी को सभी के लिए सारगर्भित और सम-सामयिक बताया. प्रबंध संकाय की विभागाध्यक्ष डॉ शोभा अग्रवाल ने प्रारंभ में विषय की प्रस्तावना रखी. वहीँ प्राध्यापक प्रो. अभिषेक अग्रवाल ने अंत में सभी वक्ताओं के विचारों का सारांश प्रस्तुत किया. कार्यक्रम का संचालन प्राध्यापिका प्रो. रिदवाना हसन ने किया सेमिनार के अंत में आमंत्रित वक्ताओं ने प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया. कार्यक्रम में समस्त प्राध्यापक और विद्यार्थी सक्रिय रूप से शामिल हुए.
भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) अहमदाबाद ने बुधवार को सुबह 10 बजे सामान्य प्रवेश परीक्षा (कैट) की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आईआईएम की वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर उत्तर कुंजी देख सकते हैं। बता दे कि कैट परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर को किया गया था।
बताया गया कि कैट 2021 के लिए उम्मीदवार प्रतिक्रिया टैब और आपत्ति प्रबंधन टैब 8 को सुबह 10 बजे से 11 को शाम 5 बजे तक सक्रिय रहेगा। इस अवधि के दौरान उम्मीदवार कैट 2021 की उत्तर कुंजी और उनकी व्यक्तिगत प्रतिक्रियाओं को देख सकेंगे। उत्तर कुंजी में प्रवेश परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों के सही उत्तर का उल्लेख होगा। उम्मीदवार उत्तर कुंजी का उपयोग करके अपने अंकों की गणना कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि चूंकि यह कैट उत्तर कुंजी 2021 केवल अनंतिम प्रकृति की है, इसलिए अंतिम कुंजी बाद में जारी की जाएगी। कैट परिणाम 2021 अंतिम कुंजी के आधार पर और उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई आपत्तियों को शामिल करने के बाद तैयार किया जाएगा
इस साल लगभग 1.92 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। कुल उपस्थिति 83 फीसदी रही। परीक्षा के लिए कुल 2.30 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था।
धमतरी । एकीकृत बाल विकास परियोजना मगरलोड के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आगामी 20 दिसम्बर तक आवेदन आमंत्रित किए हैं। परियोजना अधिकारी ने बताया कि उसी गांव की स्थायी निवासी ऐसी आवेदिका, जिसकी आयु 18 से 44 वर्ष तक और बारहवीं पास हो, कार्यकर्ता पद के लिए पात्र होंगी। अत्यंत पिछड़ी जनजाति जैसे कमार, अबूझमाडिय़ा, बैगा, पहाड़ी कोरवा, बिरहोर के उम्मीदवारों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास निर्धारित है। इसी तरह आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए आठवीं पास आवेदिका आवेदन कर सकतीं हैं।
बताया गया है कि आवेदन पत्र का नमूना संबंधित ग्राम पंचायत, आंगनबाड़ी केन्द्र सहित परियोजना कार्यालय मगरलोड से प्राप्त कर सीधे अथवा पंजीकृत डाक से परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना, मगरलोड में भेजा जा सकता है। साफ तौर पर कहा गया है कि नियत तिथि के बाद मिले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। गौरतलब है कि आंगनबाड़ी केन्द्र कोरगांव, परेवाडीह, बेन्द्राचुवा में कार्यकर्ता, मुरूमडीह में कार्यकर्ता और सहायिका तथा आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 01 राजपुर, चन्द्रसूर, मोतिमपुर, मड़ेली और बोरसी के केन्द्र क्रमांक 02 में सहायिका के रिक्त पद पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए गए हैं।
रायपुर । अग्रसेन महाविद्यालय पुरानी बस्ती में दो दिवसीय सेमीनार शुरू हुआ। वाणिज्य और प्रबंध विभाग ने “भारतीय अर्थव्यवस्था पर क्रिप्टोकरेंसी का प्रभाव“- विषय पर आयोजित इस सेमिनार में छत्तीसगढ़ महाविद्यालय में वाणिज्य विषय के प्राध्यापक डॉ तपेशचन्द्र गुप्ता और चार्टर्ड एकाउंटेन्ट डॉ आर.के अग्रवाल ने क्रिप्टोकरेंसी के अलग-अलग प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की।छात्रों को संबोधन में डॉ तपेशचन्द्र गुप्ता ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था कृषि और गांव पर आधारित है, इसलिए यहाँ डिजिटल करेंसी का बहुत अधिक उपयोग नहीं है। यह निवेश करने वालों के लिए एक विकल्प हो सकता है, लेकिन सामान्य लोगों के लिए फायदेमंद नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत सरकार, रिजर्व बैंक की मदद से खुद का एक नया सरकारी डिजिटल करेंसी लाने के लिए विधेयक बना चुकी है। इसलिए भी भारत में क्रिप्टोकरेंसी को अनुमति मिलने की सम्भावना नहीं है।

सेमिनार के दूसरे वक्ता डॉ आर.के. अग्रवाल ने कहा कि क्रिप्टो करेंसी के आने से रोजगार का एक और क्षेत्र उपलब्ध हो जायेगा। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को इसके संचालन के लिए कुछ नियम बनाने होंगे, ताकि आम लोगों की मेहनत की कमाई को बाजार के जोखिम में डूबने से बचाया जा सके। महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ वी.के. अग्रवाल ने इस वेबिनार को सफल आयोजन बताते हुए कहा कि के समय में क्रिप्टो करेंसी पर लोगों को पर्याप्त जानकारी देने की जरुरत है। प्राचार्य डॉ युलेंद्र कुमार राजपूत ने कहा कि इसमें बैंक खाते की तरह नॉमिनी (उत्तराधिकारी) का प्रावधान भी होना चाहिए । कार्यक्रम के प्रारंभ में वाणिज्य संकाय के विभागाध्यक्ष प्रो. अमित अग्रवाल ने विषय की रुपरेखा प्रस्तुत की ।सेमिनार का संचालन वाणिज्य विभाग की प्राध्यापिका डॉ नुपूर अग्रवाल ने किया । प्रबंध संकाय की विभागाध्यक्ष डॉ शोभा अग्रवाल ने कार्यक्रम का संयोजन किया । सेमिनार में प्रतिभागियों ने सवाल भी किये, जिनका आमंत्रित वक्ताओं ने विस्तार से जवाब दिया। कार्यक्रम में समस्त प्राध्यापकों और विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी रही।
सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओ के लिए अच्छी खबर है, स्टाफ नर्स और एएनएम पास कर सरकारी नौकरी तलाश कर रहें अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है. मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी,कोरबा, छत्तीसगढ़ ने स्टाफ नर्स, एएनएम सहित विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली है. इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी. अभ्यर्थी इन पदों के लिए 16 दिसंबर 2021 तक आवेदन कर सकते हैं. कुल 157 रिक्त पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे गए हैं.
रिक्त पदों की संख्या
नर्सिंग ऑफिसर के 60 पद, स्टाफ नर्स के 12 पद, एएनएम के 21 पद, जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्टें ट के 8 पद, वार्ड सहायक के 1,क्लीनर के 1 पद, फील्ड सर्वेयर के 1 पद, हाउसकीपिंग के 8 सहित कुल 157 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी.
शैक्षणिक योग्यता
नर्सिंग ऑफिसर और स्टाफ नर्स के पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएससी नर्सिंग की डिग्री होनी चाहिए. साथ ही अभ्यर्थी का पंजीकरण राज्य नर्सिंक काउंसिल में होना चाहिए. वहीं फील्ड सर्वेयर पद के लिए अभ्यर्थी साइंस स्ट्रीम से 12वीं पास होना चाहिए. वार्ड सहायक,क्लीनर और हाउसकीपिंग पद के लिए अभ्यर्थी का किसी भी बोर्ड से 8वीं पास होना अनिवार्य हैं.
आयु सीमा
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए. वहीं एससी व एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी गई है. अभ्यर्थी इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को देख सकते हैं.
आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग के लिए 400 रुपए और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 300 रुपए आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है. वहीं एससी व एसटी वर्ग के अभ्यर्थियो को 200 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा.
चयन प्रक्रिया
इन विभिन्न पदों पर अभ्यर्थियो का चयन लिखित परीक्षा/ कौशल परीक्षा/ शारीरिक दक्षता परीक्षा के जरिए किया जाएगा.
ऐसे करें आवेदन
अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट korba.gov.in पर नोटिफिकेशन के साथ जारी आवेदन पत्र को डाउनलोड करें और उसे पूरा भरकर नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर निर्धारित तिथि से पहले स्पीड पोस्ट कर दें.
इन तिथियों का रखें ध्यान
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि – 2 दिसंबर 2021
आवेदन की अंतिम तिथि – 16 दिसंबर 2021
रायपुर। अग्रसेन महाविद्यालय, पुरानी बस्ती में योग विभाग ने “महिला उत्पीडन से बचाव” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया. महाविद्यालय के आंतरिक शिकायत निवारण प्रकोष्ठ और महिला उत्पीडन निषेध समिति (कैश) के सहयोग से आयोजित इस संगोष्ठी में हाल ही व्यवहार न्यायाधीश के पद पर चयनित अधिवक्ता मोनिता साहू तथा वरिष्ठ अधिवक्ता स्मिता पाण्डेय और अधिवक्ता शव श्याम साहू ने अपने विचार व्यक्त किये.। अपने संबोधन में अधिवक्ता मोनिता साहू ने महिलाओं के अधिकार के विषय में अहम जानकारी दी, उन्होंने बताया कि महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों और उत्पीडन को रोकने के लिए स्वयं महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए जागरूक बनाने की जरुरत है. अब तो नए कानून के तहत किसी महिला को लगातार घूरना भी अपराध की श्रेणी में आ गया है. उन्होंने कहा कि आजादी के इतने वर्षों बाद भी देश में महिलाओं के साथ होने वाले अपराध पर लोगों में जागरूकता की कमी देखने को मिलती है। इस स्थिति को बदलना बेहद जरुरी है अधिवक्ता स्मिता पाण्डेय ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को एक समान अधिकार हैं। इसे समझते हुए महिलाओं को कानून की मदद लेने के लिए खुद को आगे लाना होगा. अधिवक्ता शिवश्याम यादव ने कहा कि परिवार का वातावरण, सामान्य जरूरतों की पूर्ति, और व्यक्तिगत सम्मान की रक्षा के जरिये भी महिलाओं के साथ अपराध में कमी लाई जा सकती है । इस अवसर पर महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ. वी.के. अग्रवाल ने कहा कि महिलाओं के साथ होने वाले अपराध को रोकने में परिवार के संस्कार सबसे प्रमुख कारक हो सकते हैं. साथ ही परिवार के सभी सदस्यों के बीच नियमित संवाद भी जरुरी है. प्राचार्य डॉ. युलेंद्र कुमार राजपूत ने कहा कि महिलाओं के उत्पीडन को रोकने की दिशा में समय समाज के हार घटक को ध्यान देना आवश्यक है, वरना स्थिति हमारे लिए घातक हो सकती है. महाविद्यालय के एडमिनिस्ट्रेटर प्रो. अमित अग्रवाल ने सभी वक्ताओं के विचार को सारगर्भित बताते हुए इस आयोजन को उद्देश्यपूर्ण बताया. कार्यक्रम में अंत में योग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ मंजू सिंह ठाकुर ने सभी वक्ताओं के विचारों के सारांश प्रस्तुत किया. कार्यक्रम का संयोजन कैश समिति की प्रभारी प्राध्यापिका डॉ नुपूर अग्रवाल ने किया. इसमें महाविद्यालय के विभिन्न संकायों के प्राध्यापकों और विद्यार्थियों ने पूरी सक्रियता से अपनी भागीदारी दी ।
रायपुर । अग्रसेन महाविद्यालय पुरानी बस्ती रायपुर र्में वाणिज्य और प्रबंध विभाग ने 7 दिसंबर से 8 दिसंबर तक दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया जायेगा । “भारतीय अर्थव्यवस्था पर क्रिप्टोकरेंसी का प्रभाव“ – विषय पर आयोजित होने वाले इस सेमिनार के पहले दिन विशेषज्ञ वक्ता के रूप में प्राध्यापक डॉ तपेशचन्द्र गुप्ता और चार्टर्ड एकाउन्टेन्ट डॉ आर.के. अग्रवाल शामिल होंगे. वहीँ सेमिनार के दूसरे और अंतिम दिन के वक्ता चार्टर्ड एकाउन्टेन्ट पुष्कर जैन और निवेशक प्रतीक अग्रवाल होंगे ।
जांजगीर-चांपा : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने छत्तीसगढ़ वन सेवा संयुक्त परीक्षा 2020 का आयोजन 5 दिसंबर को दो पालियों में होगा। पहली पाली पूर्वान्ह 10 बजे से 12:30 बजे तक और दूसरी पाली अपरान्ह 2 बजे से सायं 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए 5 परीक्षा केन्द्रों में 1,228 परीक्षार्थियों की बैठक व्यवस्था की गई है। इस परीक्षा के लिए संयुक्त कलेक्टर जी.एल. जगत को नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जगत ने गत दिवस परिवहन अधिकारी उड़न दस्तादल और केन्द्राध्यक्षों की बैठक लेकर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के निर्देशों से अवगत कराया। जाज्वल्यदेव नवीन कन्या महाविद्यालय में 300 परीक्षार्थियों की बैठक व्यवस्था की गई है। इसी प्रकार शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला में 350, कृषि महाविद्यालय में 400, डाइट में 400 और स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल में 378 परीक्षार्थियों की बैठक व्यवस्था की गई है।
कोण्डागांव : रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र ने एक विज्ञप्ति जारी की है। उसके अनुसार 9 को प्रातः 10.30 से शाम 3 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय लाईवलीहुड कॉलेज डोंगरीपारा में रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा। इस रोजगार मेले में 844 पदों पर बेरोजगार युवाओं की भर्ती की जायेगी। जिसमें फायर सेफ्टी एण्ड डिजास्टर मैनेजमेंट इंस्टिट्यूट फायर मैन के 20, सेक्यूरिटी गार्ड के 100, ड्राईवर के 10 पद के लिए आ रहा है। फ्यूजन माईक्रोफाईनेंस फील्ड ऑफिसर के 15, फिल्ड ऑफिसर के 10, आटा कम्यूटर एजुकेशन के लिए आ रहा है। प्रा. लि. जगदलपुर कम्यूटर टीचर के 2, काउन्सलर के 2, पद के लिए। प्रथम एजुकेशन फउण्डेशन धमतरी हॉस्पिटालिटी के 50, इलेट्रिकल के 50, ब्यूटी पार्लर के 50 पद के लिए। स्वतंत्र मायक्रोफायनेंस फील्ड ऑफीसर के 10 पद के लिए। मां दंतेश्वरी टैक्टर्स कोण्डागांव सेल्स एक्सक्यूटिव के 5 पद के लिए। मौली जॉब कंस्लटेंसी राजनांदगांव सिक्योरिटी गॉर्ड, सेल्स एक्सक्यूटिव, कम्प्यूटर ऑपरेटर, बैंक सेल्स ऑफीसर, सुपरवाईजर, नर्सिंग स्टाफ, ड्रायवर इलेक्ट्रीशियन एवं अन्य (मेल/फीमेल) के 520 पदों पर भर्तियां की जाएंगे। इस मेले में 8 वी उत्तीर्ण से लेकर स्नातकों के लिए भी रोजागार के अवसर दिये गये हैं। रोजगार मेले में रोजगार प्राप्ति के लिए इच्छुक बेरोजगार युवक एवं युवतियां उक्त तिथि पर रोजगार मेले में उपस्थित होकर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं ।
रायपुर : जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र रायपुर द्वारा स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में नियोजन और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए अगामी 6 दिसम्बर सोमवार को रोजगार कार्यालय, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर, रायपुर में कुल 534 पदों की पूर्ति के लिए रोजगार मेला का आयोजन होगा।
उप संचालक रोजगार ने बताया कि इस रोजगार मेला में निजी क्षेत्र से ब्लूचिप जॉब्स प्रा.लिमि. रायपुर, टॉप कैरियर सर्विसेस, अलर्ट एसजीएस. प्रा.लिमि., हकदर्शक इंप्रुवमेंट सॉल्युशन्स प्रा.लिमि. एवं जिप्पी हॉयर-रायपुर द्वारा सेल्स एक्सीक्यूटीव (पेटीएम), टेलीकॉलर, एच.आर (महिला), मार्केटिंग मैनेजर (प्रिटिंग कंपनी), सेल्स मैनेजर (ई-कामर्स कंपनी). ड्रायवर, कुक, हॉटल हेल्पर, वेटर, ट्रक डॉयवर, सिक्युरिटी गार्ड, एकाउटेंट, टैलीकॉलर, कम्प्यूटर ऑपरेटर, असिस्टेंट सुपरवाईजर, एजेन्ट केयर गिवर, डिलिवरी सर्विस आदि के पदों पर न्यूनतम 8वीं से स्नात्तकोत्तर, एम.बी.ए., पी.जी.डी.सी.ए. वैद्य ड्रायविंग लायसेंसधारी एवं इंटीरियर डिजायनिंग में उत्तीर्ण योग्य अनुभवी आवेदकों की भर्ती की जाएगी।
इन पदों के लिए वेतनमान 8 हजार से 30 हजार रूपये की मासिक दर पर की होगी। अत: उक्त पदों पर भर्ती हेतु योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि पर अपने बॉयोडाटा के साथ सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक अपनी उपस्थिति दे सकते हैं। इस दौरान आवेदक को सोशल डिस्टेंटिंग का पालन करते हुए रोजगार मेला में सम्मिलित होना होगा।
रायपुर। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के इंस्टीट्यूशनल इनोवेशन सेल (आईआईसी 3.0) के वार्षिक परफॉरमेंस रिपोर्ट में आईटीएम यूनिवर्सिटी रायपुर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चार (4) स्टार रेटिंग के साथ शीर्षस्थ स्थान प्राप्त किया है. सेंट्रल रीजन के आईआईटी भिलाई , आईआईटी गांधीनगर, एनआईटी रायपुर सहित कई स्टेट यूनिवर्सिटीज से बेहतर रेटिंग लेकर आईटीएम यूनिवर्सिटी रायपुर ने यह गौरव हासिल किया है. उच्चतर शिक्षण संस्थानों में इनोवेशन, आईपीआर और आंत्रप्रेन्योरशिप के लिए शिक्षा मंत्रालय ने इंस्टीट्यूशनल इनोवेशन सेल स्थापित किया है। शिक्षा मंत्रालय की इनोवेशन सेल (MIC)और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) द्वारा पूरे देश में नवाचार और उद्यमिता की दिशा में आईआईसी संस्थानों की वार्षिक उपलब्धियों का विश्लेषण करते हुए परफॉरमेंस की रेटिंग बुधवार को घोषित की गई। इस वर्चुअल कार्यक्रम में एआईसीटीई के चेयरमैन प्रो. अनिल डी. सहस्रबुद्धे, यूजीसी सेक्रेटरी प्रो. रजनीश जैन सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
आईटीएम यूनिवर्सिटी के वाइस-चांसलर प्रो. डॉ. विकास सिंह ने शिक्षा मंत्रालय की शीर्षस्थ रेटिंग मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुआ कहाकि आईटीएम यूनिवर्सिटी ने शिक्षा मंत्रालय के इनोवेशन सेल और सेल्फड्रिवन गतिविधियों का सुव्यवस्थित ढंग से संचालित कर यह उपलब्धि हासिल की है. आईआईटी खडगपुर और सीआईआई के साथ एमओयू करके यहाँ स्टूडेंट्स की क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल बढ़ाने के लिए लगातार ट्रेनिंग कार्यक्रम किये जाते रहे हैं।
आईटीएम यूनिवर्सिटी के आईआईसी ने अपने स्टूडेंट्स को उद्यमिता और स्टार्टअप की ओर प्रेरित करने के लिए विविध नियमित गतिविधियों के साथ-साथ 22 से 24 जून 2021 तक राष्ट्रीय स्तर की खिलौना निर्माण प्रतियोगिता टॉयकैथॉन-2021 का आयोजन किया था। आईटीएम विश्वविद्यालय के आईआईसी ने जुलाई 2021 के महीने में प्रमाणित इनोवेशन एम्बेसडर प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए नौ प्राध्यापकों को नामित किया था। सभी प्राध्यापकों ने इसमें सफलतापूर्वक प्रशिक्षण लेकर प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया।
रायपुर, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बोर्ड परीक्षाओं को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। शिक्षा मंडल ने 10वीं-12वीं की परीक्षा मार्च के पहले हफ्ते में आयोजित करने का निर्णय लिया है। कोरोना वायरस के चलते पढ़ाई इस साल भी प्रभावित हुई है। यही वजह है कि मंडल ने सिलेबस में 30% की कटौती की है।
वहीं मंडल ने प्रायोगिक परीक्षा के लिए भी समय सीमा निर्धारित कर दी है। प्रायोगिक परीक्षा 10 से 31 जनवरी तक आयोजित होगीं। बता दें कि माध्यमिक शिक्षा मंडल ने अभी परीक्षा को लेकर विस्तृत समय साऱिणी जारी नहीं की है। बताया जा रहा है कि जल्द ही समय सारिणी घोषित कर दी जाएगी।
रायपुर | उच्च शिक्षा एवं रोज़गार के अवसर विषय में एक व्याख्यान का आयोजन आज शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय में किया गया. यह कार्यक्रम विशेष रोज़गार कार्यालय रायपुर के द्वारा आयोजित किया गया जिसमें प्रमुख वक्ता के रूप में डॉक्टर शशिकला अतुलकर उप संचालक विशेष रोज़गार कार्यालय उपस्थित थी.
रायपुर | शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय में मौजूदा सत्र में प्रवेशित छात्रों के लिए आयोजित इंडक्शन प्रोग्राम का आज शानदार समापन हुआ | इस कार्यक्रम के अंतिम दिवस पर भारतीय आज़ादी के अमृत महोत्सव वर्ष को मनाने के लिए भारतीय परिधानों की विविधताओं को दर्शाते हुए अनेकता में एकरूपता को समर्पित ‘ भारतीय परिधान प्रतियोगिता ’ का आयोजन किया गया जिसके तहत छात्रों को भारतीय पारंपरिक वेशभूषा पहन कर आना था और उन्हें उनकी विशेषताओं को व्यक्त भी करना था | इसके साथ ही छात्रों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने साथी प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया| कार्यक्रम की शुरुवात डॉ. आर. एस. परिहार, प्राचार्य, शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय, के उद्बोधन से हुआ, उन्होंने नए छात्रों का स्वागत करते हुए कहा कि, पढाई, खेल, मानसिक और शारीरिक गतिविधियों का संतुलन और नैतिक, सामाजिक ज़िम्मेदारियों का अहसास, यही एक सफल व्यक्ति के निर्माण की आधारशिलाएँ हैं, अतः आप सभी किताबी ज्ञान के साथ ही व्यवहारिक ज्ञान के संचय में जुट जाएँ | यह संस्था आपके बहुमुखी विकास के लिए समर्पित है, यहाँ आप सभी को शैक्षणिक और अन्य गतिविधियों के माध्यम से भविष्य के लिए तैयार किया जायेगा | डॉ. विकास कुमार जैन, कार्यक्रम समन्वयक एवं विभागाध्यक्ष, बेसिक साइंस ने अपने वक्तव्य में, सभी छात्र- छात्राओं का पुनः स्वागत करते हुए उन्हें आगामी शैक्षणिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी | उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन समिति का इस सफलतम आयोजन के लिए प्रशंसा कर उन्हें बधाई प्रेषित की | सांस्कृतिक कार्यक्रम में नृत्य, गायन, वादन, समूह गायन और नृत्य, मिमिक्री, स्टैंड-अप कॉमेडी इत्यादि गतिविधियों से सजाया गया इस कार्यक्रम का अंतिम दिन, जिसमें प्रतिभागियों का उत्साह, उमंग और प्रस्तुतियों ने दर्शक दीर्घा को अनवरत तालियों से अभिन्दन करने के लिए मजबूर कर दिया | एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों का आनंद संस्था के सभी लोगन ने उठाया | कार्यक्रम का अंत सुश्री शशिबाला किंडो, सहा. प्रा. रसायन-शास्त्र विभाग द्वारा धन्यवाद ज्ञापन से हुआ, उन्होंने संस्था के प्राचार्य महोदय, कार्यक्रम के समन्वयक, आयोजन समिति, इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया, वालंटियर छात्रों आदि को धन्यवाद ज्ञापित किया और कक्षाओं के शुरु होने की घोषणा करने के साथ समय-सारणी भी साझा की | कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी डॉ. अनिल मांझी और आशीष ठाकुर, सहा. प्रा. अंग्रेज़ी विभाग, ने संयुक्त रूप से मीडिया को कार्यक्रम के आयोजन के सफल समापन की जानकारी उपलब्ध कराई | कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. रचना रस्तोगी, सहा. प्रा. रसायन विभाग, एवं श्री प्रशांत साहू, सहा. प्रा. रसायन विभाग अहम् ने अहम् भूमिका निभाई | विदित हो कि, यह सात दिवसीय इंडक्शन प्रोग्राम नए छात्रों के लिए आयोजित की गई थी, जिसमें योगा, विषय-विशेषज्ञों का व्याख्यान, सांस्कतिक गतिविधियाँ आदि शामिल हैं |
देश की सेवा करने का चाह रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है, भारतीय वायुसेना में ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी और गैर-तकनीकी) शाखाओं में फ्लाइंग ब्रांच और परमानेंट कमीशन (पीसी) और शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) के तहत ऑफिसर के पदों के लिए कल से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो रही है. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे IAF की आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन 1 दिसंबर से शुरू होगा.
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि- 01 दिसंबर 2021
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि- 30 दिसंबर 2021
रिक्ति विवरण
कुल पदों की संख्या- 317
योग्यता मानदंड
फ्लाइंग ब्रांच- उम्मीदवारों को न्यूनतम 50% अंक के साथ गणित और फिजिक्स विषय के साथ 12वीं पास होना चाहिए. साथ ही किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 60% अंकों के साथ BE/B Tech की डिग्री होनी चाहिए.
ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी) ब्रांच- उम्मीदवारों को न्यूनतम 50% अंक के साथ गणित और फिजिक्स विषय के साथ 12वीं पास होना चाहिए. साथ ही किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 60% अंकों के साथ नोटिफिकेशन में दिए गए विषयों के साथ BE/B Tech की डिग्री होनी चाहिए.
ग्राउंड ड्यूटी (गैर-तकनीकी) ब्रांच- एडमिनिस्ट्रेशन- उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 50% अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएट होना चाहिए.
लॉजिस्टिक्स- उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी विषय में 60% अंकों के साथ ग्रेजुएट होना चाहिए.
आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर रु. 250 / – (एनसीसी विशेष प्रविष्टि और मौसम विज्ञान के लिए कोई शुल्क नहीं) का भुगतान करना होगा. कोई नकद या चेक या डिमांड ड्राफ्ट (डीडी) स्वीकार नहीं किया जाएगा.
चयन प्रक्रिया
लिखित परीक्षा
ऑफिसर्स इंटेलिजेंस रेटिंग टेस्ट और पिक्चर परसेप्शन एंड डिस्कशन टेस्ट, साइकोलॉजिकल टेस्ट
ग्रुप डिस्कशन / इंटरव्यू
वेतन
फ्लाइंग ऑफिसर- रु. 56100 – 177500 वेतन स्तर – 10













