BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
CG JOB VACANCY : सहायक ग्रेड तीन और डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए निकली भर्ती, जानें कैसे करे आवेदन

CG JOB VACANCY : सहायक ग्रेड तीन और डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए निकली भर्ती, जानें कैसे करे आवेदन

रायपुर। विभिन्न विभागों में सहायक ग्रेड तीन और डाटा एंट्री आपरेटर के 77 पदों के लिए भर्तियां निकाली गयी है। जिसके लिए व्यापम संयुक्त भर्ती परीक्षा का आयोजन करेगा। इन पदों के लिए 2 दिसम्बर तक आप व्यापम की साइड पर जाकर आवेदन कर सकते है। वहीं परीक्षा का आयोजन 19 दिसंबर को किया जाएगा।
इन विभागों में इतने पदों पर निकली भर्तिया :
• सामान्य प्रशासन विभाग के अन्तर्गत सहायक ग्रेड -3 के 63 पद।
• छतीसगढ़ मिनरल डेवलपमेंट कसर्पोरेशन में निम्न श्रेणी लिपिक के 2 पद।
• राज्य न्यायालयिक प्रयोगशाला में सहायक ग्रेड-3 के 3 पद।
• ईओडब्ल्यू में डाटा एंट्री आपरेटर के 5 पद।
• एंटी करप्शन ब्यूरो में डाटा एंट्री आपरेटर का 1 पद।
• राज्य न्यायालयीन प्रयोगशाला में डाटा एंट्री आपरेटर के 2 पद।
• छतीसगढ़ राज्य संपरीक्षा रायपुर में डाटा एंट्री आपरेटर के एक पद।

 

सरकारी नौकरी 2021: 5वीं,10वीं और 12वीं पास के लिए नौकरी का मौका, जानिए डिटेल में

सरकारी नौकरी 2021: 5वीं,10वीं और 12वीं पास के लिए नौकरी का मौका, जानिए डिटेल में

नई दिल्ली: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओ के लिए सुनहरा अवसर आया है, कलेक्टर कार्यालय, जिला दक्षिण बस्तर, दंतेवाड़ा,छत्तीसगढ़ ने तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों पर भर्तियों के लिए (CG government jobs) नोटिफिकेशन जारी किया है. इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 1 नवंबर 2021 से जारी है. अभ्यर्थी आधिकारिक www.jssbbastar.cgstate.gov.in के जरिए इन पदों के लिए आवेदन (CG government jobs 2021) कर सकते हैं. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों के लिए पंजीकृत डाक एवं स्पीड पोस्ट से भेजे जाने वाले आवेदन मान्य नहीं किए जाएंगे. अभ्यर्थियों को इन पदों के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन ही करना होगा.

अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक https://cdn.s3waas.gov.in पर क्लिक कर नोटिफिकेशन देख सकते हैं.

रिक्त पदों की संख्या
असिस्टेंट ग्रेड (III) – 19 पद
चपरासी – 119 पद

शैक्षणिक योग्यता
असिस्टेंट ग्रेड (III) के पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य हैं. साथ ही अभ्यर्थी को हिंदी टाइपिंग भी आती हो. वहीं चपरासी पद के लिए अधिकतम शैक्षणिक योग्यता 5वीं पास निर्धारित की गई है.


आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए. वहीं आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट भी दी गई है.


आवेदन फीस
सामान्य वर्ग के लिए 350 रुपए, ओबीसी वर्ग के लिए 250 रुपए और एससी व एसटी वर्ग के लिए 200 रुपए आवेदन फीस निर्धारित की गई है.


चयन प्रक्रिया
असिस्टेंट ग्रेड (III) के पदों पर अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के जरिए किया जाएगा. इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को देख सकते हैं.

इन तिथियों का रखें ध्यान
आवेदन शुरू होने की तिथि – 1 नवंबर 2021
आवेदन की अंतिम तिथि – 23 नवंबर 2021
आधिकारिक वेबसाइट – jssbbastar.cgstate.gov.in

 

अब छग कैबिनेट की आगामी बैठक में होगा स्कूल खोलने का फैसला...

अब छग कैबिनेट की आगामी बैठक में होगा स्कूल खोलने का फैसला...

रायपुर, प्रदेश में कोरोना काल से बंद स्कूलों को फिर से खोलने की चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि सरकारी स्कूल खुले हुए हैं। लेकिन, बच्चों की कक्षाएं अभी भी बंद है। ज्ञातव्य है कि कोरोना काल से ही निजी व सरकारी स्कूल बंद हैं, कक्षाएं ऑनलाइन चल रही हैं। हालांकि सरकार ने अभिभावकों की अनुमति से बच्चों को स्कूल भेजने की अनुमति प्रदान की है, लेकिन कक्षाएं ऑनलाइन मोड पर ही चल रही हैं।
स्कूल शिक्षा विभाग का कहना है कि स्कूल खोलने का फैसला विभाग नहीं मंत्रिपरिषद की बैठक में होगा। हो सकता है कि आगामी जो भी कैबिनेट की बैठक आहूत हो, उसमें इस पर विचार किया जाए।
 

CBSE का 10वीं और 12वीं की परीक्षा को लेकर बड़ा फैसला, जाने कैसे होगी परीक्षाएं

CBSE का 10वीं और 12वीं की परीक्षा को लेकर बड़ा फैसला, जाने कैसे होगी परीक्षाएं

नई दिल्ली, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं क्लास की परीक्षाओं को लेकर नई गाइडलाइन्स जारी की हैं. सीबीएसई ने शुक्रवार को नोटिफिकेशन जारी कर कहा कि 10 में कुल 75 और क्लास 12 में 114 विषय ऑफर करता. हालांकि इन परीक्षाओं को पूरा कराने में 45-50 दिनों का समय लगेगा. इसलिए बोर्ड ने स्टूडेंट्स की पढ़ाई के समय का नुकसान रोकने के लिए बड़ा फैसला लिया है.
शुरुआती डेट जारी सीबीएसई भारत और विदेशों में सभी संबद्ध स्कूलों में डेट शीट तय करके परीक्षा आयोजित करेगा. इस बार 10वीं क्लास की परीक्षाएं 17 नवंबर से और 12वीं क्लास की परीक्षाएं 16 नवंबर से (CBSE Class 10 And 12 Term-1 Exam) आयोजित कराई जाएंगी कितने विषयों की होगी परीक्षा? केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) क्लास 10 में कुल 75 विषय और क्लास 12 में 114 विषय ऑफर करता है.
बोर्ड का मानना है कि इतने ज्यादा विषयों के एग्जाम को कराने में 45 से 50 दिन का समय लगता है. इसलिए स्टूडेंट्स की पढ़ाई के समय का नुकसान रोकने के लिए बोर्ड कई विषयों की परीक्षा ग्रुप वाइज लेगा. सिर्फ प्रमुख विषयों की परीक्षा नियमित रूप से ली जाएगी.
हिन्दी कोर्स बी, साइंस, सोशल साइंस, कंप्यूटर एप्लीकेशन्स, इंग्लिश लैंग्वेज एंड लिटरेचर, मैथ्स बेसिक. क्लास 12 के मुख्य विषय – हिन्दी इलेक्टिव, हिस्ट्री, पॉलिटिकल साइंस, ज्योग्रफी, इकोनॉमिक्स, साइकोलॉजी, सोशियोलॉजी, मैथ्स, फीजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, फिजिकल एजुकेशन, बिजनेस स्टडीज, अकाउंटेंसी, होम साइंस, इनफॉर्मेटिक्स प्रैक्टिस (न्यू), कंप्यूटर साइंस (न्यू), इंग्लिश कोर, हिन्दी कोर.
CBSE फॉर्मेट में हुए बदलाव
इस बार CBSE की परीक्षाएं 2 बार में कराई जाएंगी. इन परीक्षाओं का पहला टर्म नवंबर- दिसंबर 2021 में होना है तो वहीं दूसरा टर्म मार्च- अप्रैल 2022 में होना है. दोनों टर्म की परीक्षाओं में 50-50 % सिलेबस से प्रश्न पूछे जाएंगे. लेकिन रिजल्ट दोनों परीक्षाओं के अंकों को मिलाकर जारी किया जाएगा.
कुछ इस तरह होंगी परीक्षाएं
इस बार टर्म-1 की परीक्षा 90 मिनट की आयोजित की जाएगी जोकि MCQ आधारित होगी. छात्रों को अपने जवाब को OMR सीट पर भरना होगा. वहीं, टर्म-2 की परीक्षा 2 घंटे की होगी. इसमें डिस्ि्रीट प्िएंगव सवाल होंगे. टर्म 2 का प्रश्न पत्र अलग फॉर्मेट में होगा. हालांकि टर्म-2 में कुछ शॉर्ट और लॉन्गू दोनों तरह के सवाल हो सकते हैं. के दौरान अगर देश में कोरोना की स्थिति बिगड़ी तो इस तरीके में बदलाव किया जा सकता है.

 

एस सी, एस टी-ओ.बी.सी वर्ग के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन 30 तक

एस सी, एस टी-ओ.बी.सी वर्ग के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन 30 तक

रायपुर, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत विद्यार्थियों के पंजीयन एवं संस्थाओं के प्रस्ताव, स्वीकृति लॉक करने के लिए विभाग द्वारा लंबित विद्यार्थियों के लिए वर्ष 2021-22 के लिए तिथि निर्धारित की दी गई है। इसके अनुसार विद्यार्थी द्वारा ऑनलाईन आवेदन के लिए (नवीन एवं नवीनीकरण) के लिए अंतिम तिथि 30 नवबंर तक है। इसी तरह ड्रॉफ्ट प्रपोजल लॉक करने की अंतिम तिथि 10 दिसंबर, सेंक्श्न ऑडर लॉक करने के लिए 20 दिसंबर तथा डिसबर्स (शासकीय/अशासकीय) के लिए 25 दिसंबर निर्धारित की गई है।
आदिवासी विभाग के सहायक आयुक्त ने रायपुर जिला अंतर्गत संचालित शासकीय, अशासकीय महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग कालेज, मेडिकल कालेज, आई.टी.आई, पॉलिटेक्निक आदि के संस्था प्रमुख, छात्रवृत्ति प्रभारी एवं उनमें अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों जिन्हें विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति वितरण की पात्रता है, को सूचित किया है कि सत्र 2021-22 के लिए ऑनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12वीं से उच्चतर) के आवेदन स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही http://postmatric-scholarship.cg.inc.in वेबसाइट पर ऑनलाइन किया जाना है। उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथियों के पश्चात् शिक्षा सत्र 2021-22 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन स्वीकृत नहीं किये जायंेगे एवं ड्रॉफ्ट प्रपोजल लॉकए सेंक्श्न ऑडर लॉक अथवा डिसबर्स करने का अवसर भी प्रदान नही किया जायेगा। इन तिथि तक कार्यवाही पूर्ण नहीं करने पर यदि संबंधित संस्थाओं के विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते है, तो इसके लिए संस्था प्रमुख स्वतः जिम्मेदार होगे।
 

सरकारी नौकरी 2021: रेलवे के 1660 से अधिक पदों पर निकली भर्तियां, 10वीं और 12वीं पास कर सकते है आवेदन

सरकारी नौकरी 2021: रेलवे के 1660 से अधिक पदों पर निकली भर्तियां, 10वीं और 12वीं पास कर सकते है आवेदन

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओ के लिए अच्छा अवसर है, रेलवे रिक्रूटमेंट सेल, उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज ने अपरेंटिस के पदों पर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इन पदों के लिए आज यानी 2 नवंबर 2021 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट www.rrcpryj.org के जरिए 1 दिसंबर 2021 तक आवेदन कर सकते हैं. कुल 1664 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी.


जारी अधिसूचना के अनुसार यह भर्तियां प्रयागराज डिवीजन, झांसी डिवीजन, आगरा डिवीजन और झांसी वर्कशाप के लिए निकाली गई हैं. अभ्यर्थी नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ने के बाद ही इन पदों के लिए आवेदन करें. नियमानुसार किया गया आवेदन की मान्य होगा. अन्यथा रद्द भी किया जा सकता है.


किस डिवीजन में कितने रिक्त पद
प्रयागराज डिवीजन – 703
झांसी डिवीजन – 480
वर्कशॉप झांसी – 185
आगरा (एजीसी) डिवीजन – 296

शैक्षणिक योग्यता
ट्रेड वेल्डर, कारपेंटर और वायरमैन पद के लिए अभ्यर्थी का 8वीं पास होना अनिवार्य है. साथ ही अभ्यर्थी के पास नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट भी होना चाहिए. अन्य पदों के लिए अभ्यर्थी का 10वीं और 12वीं पास होना अनिवार्य हैं.साथ ही अभ्यर्थी के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई की भी डिग्री होनी चाहिए.


आयु सीमा
इन विभिन्न पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 15 वर्ष से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए. वहीं अधिकतम उम्र की सीमा में ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 3 वर्ष और एससी व एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 5 वर्ष की छूट दी गई है. अभ्यर्थियों के आयु की गणन 1/12/2021 से की जाएगी.


चयन प्रक्रिया
इन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक योग्यता के आधार पर तैयार की गई मेरिट लिस्ट के अनुसार किया जाएगा. अभ्यर्थियों के चयन के लिए लिखित परीक्षा और इंटरव्यू नहीं होगा.

महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन शुरू होने की तिथि- 2 नवंबर 2021
आवेदन की अंतिम तिथि – 1 दिसंबर 2021
आधिकारिक वेबसाइट- www.rrcpryj.org

सरकारी नौकरी: नौसेना में जाने का सुनहरा अवसर, अंतिम तिथि नजदीक

सरकारी नौकरी: नौसेना में जाने का सुनहरा अवसर, अंतिम तिथि नजदीक

सरकारी नौकरी की चाह रखने युवाओ के लिए अच्छा अवसर आया है, भारतीय नौसना में सेलर (MR) के पदों पर आवेदन की अंतिम मौका कल है. इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 29 अक्टूबर 2021 से शुरू हुई है और आवेदन की अंतिम तिथि में एक दिन का समय और बचा है. ऐसे में अभी तक जिन अभ्यर्थियों ने इन पदों के लिए आवेदन नहीं किया है. वह आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in से जरिए 2 नवंबर 2021 तक आवेदन कर सकते हैं.


सेलर पद के लिए नौसेना की यह भर्ती मैट्रिक रिक्रूट के लिए अप्रैल 2022 से शुरू होने वाले कोर्स के लिए है. इसके लिए नौसेना ने पहले ही नोटिफिकेशन जारी कर दिया था. अभ्यर्थी भारतीय नौसेना की वेबसाइट पर उपलब्ध आवेदन फॉर्म को डाउनलोड कर आवेदन कर सकते हैं. पूर्व में जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार इंडियन नेवी में कुल 300 पदों पर मैट्रिक भर्ती (MR) होनी हैं.


शैक्षणिक योग्यता
इन पदों के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास अविवाहित पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती से संबंधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जारी नोटिफिकेशन को देख सकते हैं

आयु सीमा और वेतन
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की जन्म तिथि 1 अप्रैल 2002 से 31 मार्च 2005 के बीच होना चाहिए. चयनित अभ्यर्थियों को प्रारंभिक प्रशिक्षण अवधि के दौरान प्रति माह 14,600 रुपये का स्टाइपेंड मिलेगा.प्रशिक्षण पूरा होने के बाद अभ्यर्थियों को रक्षा विभाग मैट्रिक्स लेवल 3 वेतन के आधार पर 21,700 से 69,100 रुपये के बीच वेतन मिलेगा मिलेगा.


चयन प्रक्रिया
नौसेना में सेलर पद पर योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा. लिखित परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे. इसमें साइंस, मैथ और सामान्य ज्ञान के प्रश्न होंगे. पेपर हिंदी और अंग्रेजी दोनो में होंगे. पेपर का लेवल कक्षा 10वीं स्तर का होगा. नौसेना के नोटिस के अनुसार, लिखित परीक्षा के दिन ही फिजिकल टेस्ट भी होगा.


इसमें उम्मीदवारों को 7 मिनट में 1.6 किमी की दौड़, 20 उठक बैठक और 10 पुश-अप करने होंगे. खास बात यह है कि इन पदों पर आवेदन करने वाले किसी भी कैटेगरी के अभ्यर्थी को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा. नोटिफिकेशन के मुताबिक सभी के लिए आवेदन निशुल्क हैं.

ऐसे करें आवेदन
-सबसे पहले अभ्यर्थी भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाएं.
-लॉगिन टैब पर जाएं और अपनी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें.
-अब, पंजीकृत ईमेल आईडी का उपयोग करके लॉग इन करें और ‘वर्तमान अवसर’ सेक्शन पर जाएं.
-संबंधित विज्ञापन के सामने अप्लाई टैब पर क्लिक करें.
-आवेदन पत्र को ध्यान से भरें और सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें.

सरकारी नौकरी 2021: स्पोर्ट्स कोटे के तहत निकली भर्तियां, 10वीं, 12वीं पास कर सकते है आवेदन

सरकारी नौकरी 2021: स्पोर्ट्स कोटे के तहत निकली भर्तियां, 10वीं, 12वीं पास कर सकते है आवेदन

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओ के लिए अच्छी खबर है, भारतीय डाक ने आंध्र प्रदेश पोस्टल सर्किल के लिए सॉर्टिंग असिस्टेंट, पोस्टल असिस्टेंट, मल्टी टास्किंग स्टाफ और पोस्टमैन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए हैं. यह सभी भर्ती स्पोर्ट्स कोटे के तहत निकाली गई है. पदों के लिए एक इच्छुक और योग्य उम्मीदवार dopsportsrecruitment.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं. बता दें कि भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 27 नवंबर 2021 है. भर्ती के लिए जारी अधिसूचना के अनुसार इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 75 रिक्त पद भरे जाएंगे.


जिनमें सॉर्टिंग असिस्टेंट और पोस्टल असिस्टेंट पदों पर चयनित उम्मीदवारों को  25500 से लेकर 81000 रूपए तक का वेतन प्रति माह दिया जाएगा. वही पोस्टमैन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को  21700 से लेकर 69100 रूपए तक का वेतन प्रतिमाह दिया जाएगा. इसके अलावा मल्टी टास्किंग स्टाफ पदों के लिए वेतन  18000 से लेकर  56900 तक निर्धारित है.


आयु सीमा
पोस्टमैन और पोस्टल असिस्टेंट पदों के लिए आयु सीमा 18 से 27 वर्ष रखी गई है. वहीं मल्टी टास्किंग स्टाफ पदों के लिए 18 से 25 वर्ष के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.


आवेदन शुल्क
पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ₹200 आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे. हालांकि महिलाओं, एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को इसमें छूट दी गई है.

राज्योत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री ने दिया बड़ा तोहफा: सूबेदार/एसआई/ प्लाटून कमांडर भर्ती में इन अभ्यर्थियों को मिली छूट...

राज्योत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री ने दिया बड़ा तोहफा: सूबेदार/एसआई/ प्लाटून कमांडर भर्ती में इन अभ्यर्थियों को मिली छूट...

रायपुर: मुख्यमंत्री बघेल ने राज्योत्सव के अवसर पर सूबेदार/एसआई/ प्लाटून कमांडर भर्ती के लिए अनूसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को बड़ा तोहफा दिया है। राज्य शासन द्वारा अनुसूचित जनजातियों के अभ्यर्थियों के हित में निर्णय लेते हुए ऊंचाई एवं सीना माप में छूट प्रदान की गई है।

उपरोक्त के साथ ही सभी अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 नवंबर तक बढ़ाई गई है।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ पुलिस के सूबेदार/उपनिरीक्षक/ प्लाटून कमांडर के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी कर आवेदन आमंत्रित किये गए थे। उक्त विज्ञापन में आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर निर्धारित थी।

राज्य शासन द्वारा अनुसूचित जनजाति के पुरुष उम्मीदवारों के लिए ऊंचाई एवं सीना माप में छूट दी गयी है। अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए शारीरिक अहर्ता में न्यूनतम ऊंचाई 163 सेमी. एवं न्यूनतम सीना माप अहर्ता में छूट देते हुए सीना बिना फुलाये 78 सेमी. एवं फुलाने पर 83 सेमी. किया गया है।शेष अहर्ताएं पूर्व में जारी विज्ञापन अनुसार होंगी। अब सभी वर्ग के उम्मीदवार 11 नवंबर (सायंकाल 05:30 बजे तक) तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

अग्रसेन महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर हुआ व्याख्यान

अग्रसेन महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर हुआ व्याख्यान

रायपुर, पुरानी बस्ती स्थित अग्रसेन महाविद्यालय में आज 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्म जयंती के अवसर पर एक व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय के प्राध्यापक समेत महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे. इस कार्यक्रम का संचालन प्रबंध विभाग की विभागाध्यक्ष डॉक्टर शोभा अग्रवाल ने किया, स्वागत भाषण महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी प्रोफेसर अमित अग्रवाल ने किया.
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पत्रकारिता विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर विभास झा रहे, इन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल की जीवनी पर प्रकाश डाला और कहा पटेल जी के कारण ही जो भारत का निर्माण हुआ है वह आज आपके सामने हैं, अगर पटेल जी नहीं होते तो शायद भारत का यह स्वरूप नहीं रहता, साथ ही उन्होंने उनकी ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के बारे में भी प्रकाश डाला. महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ व्हीके अग्रवाल जी ने सरदार वल्लभभाई पटेल के देश के प्रति योगदान को नमन किया, आभार प्रदर्शन अग्रसेन महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम प्रभारी प्रोफेसर दीपिका अवधिया ने किया.
इस अवसर पर निबंध और स्लोगन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया.
 

अग्रसेन महाविद्यालय में सामान्य ज्ञान परीक्षा में विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह ‌

अग्रसेन महाविद्यालय में सामान्य ज्ञान परीक्षा में विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह ‌

रायपुर, अग्रसेन महाविद्यालय में पत्रकारिता विभाग ने सामान्य ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया। इसमें सभी संकायों के विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में भाग लेते हुए अभूतपूर्व उत्साह दिखाया। यह परीक्षा विद्यार्थियों के सामान्य ज्ञान को परखने के लिए आयोजित की गई थी। परीक्षा के प्रति छात्रों में उत्साह इतना अधिक रहा कि कुछ दिनों से सभी छात्र लगातार पुस्तकालय में जाकर तैयारी कर रहे थे और महाविद्यालायामें अपनी नियमित कक्षाओं के बाद जहाँ और जितना समय मिला, उसमें वे विभिन्न प्रकार की सामान्य ज्ञान सम्बन्धी किताबों का विशेष रूप से अध्ययन कर रहे थे।
इस परीक्षा में प्रतिभागियों को किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तरह वस्तुनिष्ठ प्रशों के उत्तर में सही विकल्प पर निशान लगाने के लिए ओ.एम.आर. शीट दी गई थी. इसके साथ ही पचास प्रश्नों का प्रश्नपत्र भी अलग से दिया गया। इसमें छत्तीसगढ़ के इतिहास, भूगोल, कृषि, संविधान, उद्योग, लोक-कला, संस्कृति, परम्परा, तीज त्यौहार सहित सभी विषयों पर केन्द्रित प्रश्न पूछे गए थे. प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रमाण पत्र दिए जायेंगे।
इस आयोजन को उद्देश्य पूर्ण बताते हुए महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ वी.के. अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान समय में सभी प्रकार की नौकरियों के लिए प्रतियोगी परीक्षाएं ली जाती हैं। इस तरह से आयोजन से छात्रों का आत्मविश्वास ढाने में निश्चित ही मदद मिलेगी। महाविद्यालय के एडमिनिस्ट्रेटर प्रो. अमित अग्रवाल ने इस आयोजन को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए एक पूर्वाभ्यास बताया। इस परीक्षा का संयोजन पत्रकारिता संकाय के प्राध्यापक प्रो. राहुल तिवारी ने किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी संकायों के प्राध्यापकों ने पूरी सक्रियता के साथ अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।
 

खुशियों की दिवाली: अग्रसेन महाविद्यालय ने निर्धन परिवारों के बच्चों को बाटे फटाखे

खुशियों की दिवाली: अग्रसेन महाविद्यालय ने निर्धन परिवारों के बच्चों को बाटे फटाखे

रायपुर, अग्रसेन महाविद्यालय पुरानी बस्ती ने रायपुर के पुरानी बस्ती क्षेत्र में बंधवापारा और कुशालपुर सहित आसपास की बस्तियों में निर्धन परिवार के बच्चों को फटाके और मास्क वितरित किए गए। अग्रसेन महाविद्यालय के समाज कार्य विभाग और एनएसएस शाखा द्वारा संस्था की विस्तार सम्बन्धी गतिविधि के रूप में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
महाविद्यालय परिवार के विभिन्न सदस्यों और प्राध्यापकों द्वारा जब अलग-अलग बस्तियों में जाकर गरीब परिवार के बच्चों को पटाखे वितरित किए गए, तो उनके चेहरे पर उत्साह सहज ही देखा जा सकता था। कार्यक्रम का उद्देश्य यह था कि महाविद्यालय के आसपास की बस्तियों में रहने वाले निर्धन परिवार के बच्चों की दीवाली खुशियों के साथ संपन्न हो सके। इस मौके पर महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ व्हीके अग्रवाल ने कहा कि अग्रसेन विद्यालय का हमेशा से ही यह प्रयास रहा है कि संस्था के आसपास के समुदाय के लोग खुश रहें, संपन्न रहें और जागरूक रहें। महाविद्यालय के तकनीकी सलाहकार अनुराग अग्रवाल ने भी इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए स्वयं विभिन्न घरों में जाकर निर्धन बच्चों को पटाखे वितरित किये। महाविद्यालय के एडमिनिस्ट्रेटर प्रो. अमित अग्रवाल ने कहा कि अग्रसेन महाविद्यालय ने हमेशा ही अध्ययन और अध्यापन के साथ-साथ सामाजिक और समुदाय कल्याण की गतिविधियों को बढ़ावा दिया है। इन दोनों ही कार्यक्रम में महाविद्यालय के विभिन्न प्राध्यापकों ने भी अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई।
 

छग पीएससी 2020 के परिणाम घोषित, देखें किसने टॉप किया...

छग पीएससी 2020 के परिणाम घोषित, देखें किसने टॉप किया...

रायपुर, छत्तीसगढ़ पीएससी 2020 के फाइनल रिजल्ट जारी हो गए हैं। जिनमें कुल 174 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। आस्था बोरकर ने टॉप किया है। टॉप 10 में चार महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। वहीं आकाश शुक्ला दूसरे स्थान पर हैं और शिल्पा देवांगन तीसरे नंबर पर हैं। इसी तरह चौथे नंबर पर निशा कोशले, पांचवे नंबर पर आशुतोष कुमार देवांगन, छठवें नंबर पर नितिन तिवारी, सातवें नंबर पर अमित श्रीवास्तव, आठवें नंबर पर पीयूष तिवारी, 9 वें नंबर पर विकास कुमार चौधरी और दसवें नंबर पर आकाश गुप्ता हैं।  

यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे upsc.gov.in पर घोषित, यहां देखें डायरेक्ट लिंक

यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे upsc.gov.in पर घोषित, यहां देखें डायरेक्ट लिंक

UPSC IAS prelims result 2021: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सर्विसेज प्रारंभिक परीक्षा 2021 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी अपना रिजल्ट आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर चेक कर सकते हैं। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा (प्रारंभिक) का आयोजन 10 अक्टूबर 2021 को किया गया था। अभ्यर्थी यहां दिए जा रहे डायरेक्ट लिंक पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं-
इसे क्लिक करके देखे अपना रिजल्ट
यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थी सिविल सर्विसेज (मुख्य) परीक्षा के लिए योग्य माने जाएंगे। प्रारंभिक परीक्षा परिणाम में शॉर्टलिस्टेड अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए नया ऑनलाइन आवेदन फॉर्म (Detailed Application Form) भरना होगा।
यूपीएससी मुख्य परीक्षा 2021 का आयोजन 7 जनवरी 2022 से 16 जनवरी 2022 तक किया जाना प्रस्तावित है।
यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा दो चरणों में आयोजित होती है जिसमें कुल 11 पेपर होते हैं। पहले चरण में प्रारंभिक परीक्षा होती है जिसमें 2 पेपर होते हैं, ये कि बहुविकल्पीय होते हैं। वहीं दूसरे चरण में मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार होता है। मुख्य परीक्षा एक व्यापक लिखित परीक्षा होती है जिसमें 9 पेपर होते हैं। मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले चुनिंदा अभ्यर्थियों को व्यक्तित्व परीक्षण/साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है।

 

सरकारी नौकरी 2021: बैंक में निकली हैं क्लर्क और पीओ की नौकरियां, जानें डिटेल में

सरकारी नौकरी 2021: बैंक में निकली हैं क्लर्क और पीओ की नौकरियां, जानें डिटेल में

सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओ के लिए अच्छा अवसर है, जम्मू और कश्मीर बैंक ने प्रोबेशनरी ऑफिसर और बैंकिंग एसोसिएट के पद पर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू है. अभ्यर्थी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट jkbank.com के जरिए इन पदों के लिए 17 नवंबर 2021 तक आवेदन कर सकते हैं.

कुल 45 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी. अभ्यर्थी इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए बैंक की ओर से जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को देख सकते हैं.


रिक्त पदों की संख्या
क्लर्क- 25 पद
पीओ – 20 पद

शैक्षणिक योग्यता
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए.


आयु सीमा
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 20 वर्ष से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए. वहीं अधिकतम उम्र की सीमा में ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 3 वर्ष और एससी व एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 5 वर्ष की छूट दी गई है. अभ्यर्थियों के आयु की गणना 1 अप्रैल 2021 से की जाएगी.


चयन प्रक्रिया
पीओ के पदों (Bank Po Bharti 2021 ) पर अभ्यर्थियों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा. वहीं क्लर्क के पदों (Bank Clerk Bharti 2021) पर अभ्यर्थियों का लिखित परीक्षा के आधार पर तैयार की गई मेरिट लिस्ट के जरिए किया जाएगा.

इन महत्वपूर्ण तिथियों का रखें ध्यान
आवेदन शुरू होने की तिथि – 28 अक्टूबर 2021
आवेदन की अंतिम तिथि – 17 नवंबर 2021
आधिकारिक वेबसाइट – jkbank.com

महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय में आज प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय में आज प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

रायपुर, गांधी चैक स्थित महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय में आज प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें गत् वर्ष ( कोरोना काल ) के दौरान सेमी वर्चुअल कार्यक्रमों में विभिन्न प्रतियोगिताओं में सम्मिलित प्रतिभागियों एवं प्राविण्य सूची में स्थान बनाने वाले छात्र/छात्राओं को सम्मान कुल सचिव पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, के करकमलों से किया गया। उक्त कार्यक्रम में छात्र संघ पदाधिकारियों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. गिरिश कांत पाण्डेय जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि महाविद्यालय की पढ़ाई जीवन भर काम आती है स्कूल में टीचर पढ़ाता है। लेकिन कालेज में छात्र छात्राओं को पढ़ना पड़ता है। दिगर महाविद्यालय के अन्य गतिविधियों से भी छात्र/छात्राएं बहुत कुछ सीख कर अपने सर्वार्गीण विकास कर सकते है। उन्होंने छात्र छात्रों को बेझिझक होकर होकर महाविद्यालय के समस्त गतिविधियों में सम्मिलित होने का आव्हान किया। जिसमें छात्र छात्राओं का सर्वार्गीण विकास हो सके।
कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री अजय तिवारी जी ने बच्चों को आर्शीवाद देते हुए कहा कि अपनी पूरी क्षमता से पढ़ाई कर अन्य गतिविधियों में सम्मिलित होने को कहा। प्राचार्य डा देवाशीष मुखर्जी ने महाविद्यालय संबंधी प्रतिवेदन देते हुए कहा कि यह महाविद्यालय छत्तीसगढ़ का गौरव बन चुका है। अतः समस्त छात्र/छात्राओं को एक लक्ष्य बनाकर पढ़ाई करना चाहिए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष श्री आर. के. गुप्ता सचिव श्री अनिल तिवारी जी क्रीड़ाधिकारी विजय शर्मा सहित सभी प्राध्यापकगण सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम का सफल संचालन प्रो. जया चन्द्रा प्रो. चांदनी गुप्ता ने किया।  

रोजगार मेला : जिले के इस स्कूल में  31 अक्टूबर को आयोजित होगा जॉब प्लेसमेंट मेगा कैम्प, पढ़ें पूरी खबर

रोजगार मेला : जिले के इस स्कूल में 31 अक्टूबर को आयोजित होगा जॉब प्लेसमेंट मेगा कैम्प, पढ़ें पूरी खबर

राजनांदगांवछत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जिला पंचायत राजनांदगांव की ओर से 31 अक्टूबर 2021 सुबह 10.30 बजे से ठाकुर प्यारे लाल सिंह हॉयर सेकेण्डरी स्कूल राजनांदगांव में जॉब प्लेसमेंट मेगा कैम्प का आयोजन किया जाएगा। जॉब प्लेसमेंट मेगा कैम्प में प्रदेश के उत्कृष्ट कंपनी व एम्प्लॉयर की ओर से बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। कैम्प में आठवीं से स्नातकोत्तर योग्यताधारी अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। मेगा कैम्प में मार्कशीट, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र की फोटो कापी व 4 फोटो लाना अनिवार्य हैं। साथ ही कैम्प में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना (डीडीयूजीकेवॉय) अंतर्गत विभिन्न ट्रेड्स में नि:शुल्क प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए पंजीयन कराएं।

सरकारी नौकरी: वित्त विभाग में विभिन्न पदों पर भर्ती, जानिए डिटेल में

सरकारी नौकरी: वित्त विभाग में विभिन्न पदों पर भर्ती, जानिए डिटेल में

रायपुर: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओ के लिए अच्छा अवसर आया है। वित्त विभाग के तहत संचालनालय स्टेट ऑडिट ने 65 पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती तृतीय श्रेणी के सीनियर ऑडिटर और असिस्टेंट ऑडिटर पदों के लिए है। आपको ये जानकार बेहद खुशी होगी कि भर्ती में छत्तीसगढ़ के मूल युवाओं को ही प्राथमिकता दी जाएगी।


जानकारी के अनुसार आवेदन की अंतिम तिथि 22 नवम्बर तय की है। वहीं 12 दिसम्बर को परीक्षा की संभावित तारीख तय है।

इन पदों पर निकली भर्ती
सीनियर ऑडिटर (ज्येष्ठ संपरीक्षक) के कुल 11 और असिस्टेंट ऑडिटर (सहायक संपरीक्षक) के 54 पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए इच्छुक उम्मीदवार को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन की प्रक्रिया 5 नवम्बर से शुरू होगी।


आपको बता दें कि आवेदन में गलतियां सुधारने का मौका 25 नवम्बर तक मिलेगा। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की वेबसाइट से 2 दिसंबर को परीक्षा का प्रवेश पत्र डाउनलोड किया जा सकेगा। इन पदों के लिए परीक्षा की संभावित तारीख अभी 12 दिसम्बर तय की गई है।

योग्यता
द्वितीय श्रेणी में कला, विज्ञान और वाणिज्य विषय में स्नातक अथवा इन संकायों के किसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएट होना जरूरी है। विधि स्नातक (LLB) भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।


इसके लिए लिखित परीक्षा में 200 अंकों का एक प्रश्नपत्र होगा। इसमें सामान्य अध्ययन और गणित के 100 अंक होंगे। वहीं 100 अंकों का हिंदी का प्रश्नपत्र होगा। यह वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे। माइनस मार्किंग होगी।

सरकारी नौकरी 2021: पुलिस के इन पदों पर बंपर भर्तियां, अंतिम तिथि नजदीक

सरकारी नौकरी 2021: पुलिस के इन पदों पर बंपर भर्तियां, अंतिम तिथि नजदीक

सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओ के लिए अच्छी खबर है, छत्तीसगढ़ पुलिस ने बंपर भर्ती निकाली है। अगर आप ग्रेजुएट हैं और पुलिस में करियर बनाने की चाहत रखते हैं, तो आपके लिए सब इंस्पेक्टर बनने का सुनहरा अवसर है। छत्तीसगढ़ पुलिस ने सब इंस्पेक्टर, प्लाटून कमांडर, सूबेदार सहित अन्य पदों के लिए 975 पोस्ट के लिए आवेदन मांगा है। आवेदन की प्रक्रिया 1 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है, जो उम्मीदवार अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वह छत्तीसगढ़ पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट- cgpolice.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के साथ-साथ फिजिकल और मेडिकल टेस्ट भी पास करना होगा।


31 अक्टूबर तक कर सकते हैं आवेदन
छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती डिपार्टमेंट की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों को 31 अक्टूबर 2021 तक का समय दिया गया है। परीक्षा के लिए तारीखों की घोषणा अभी नहीं हुई है।


इतने पदों पर की जानी है भर्तियां
छत्तीसगढ़ पुलिस के मुताबिक, कुल 975 पदों में से सब इंस्पेक्टर के 577, प्लाटून कमांडर के 247, सूबेदार के 58, सब इंस्पेक्टर (स्पेशल ब्रांच) के 69, सब इंस्पेक्टर (फिंगरप्रिंट) के 6, सब इंस्पेक्टर (क्वेश्चन डॉक्यूमेंट) के 3, सब इंस्पेक्टर (कंप्यूटर) के 6 और सब इंस्पेक्टर (रेडियो) के 9 पद शामिल हैं।


ग्रेजुएट कर सकते हैं आवेदन
सब इंस्पेक्टर कंप्यूटर के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास कंप्यूटर एप्लीकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा सब इंस्पेक्टर रेडियो के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड में 3 साल का इंजीनियरिंग का डिप्लोमा होना चाहिए। इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 34 साल होनी चाहिए।


आवेदन शुल्क
आवेदन करने के लिए जनरल और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 400 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी और एसटी कैटेगरी के लिए 200 रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है। आवेदन शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से जमा किया जा सकता है।


जान लें आवेदन का तरीका
अगर आप इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं, तो आपको छत्तीसगढ़ पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट https://cgpolice.gov.in पर जाना होगा। यहां आप नोटिस बोर्ड में जाकर रिक्रूटमेंट रूल्स फॉर सब इंपेक्टर में जाएंगे। यहीं पर आपको आवेदन फॉर्म भरने का लिंक मिल जाएगा। नोटिफिकेशन से पीडीएफ वर्जन में फार्म डाउनलोड करके उसमें दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करके आवेदन फॉर्म की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

 

सरकारी नौकरी छत्तीसगढ़ : इन विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु 23 नवम्बर तक आवेदन आमंत्रित, यहाँ से करें अपना आवेदन

सरकारी नौकरी छत्तीसगढ़ : इन विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु 23 नवम्बर तक आवेदन आमंत्रित, यहाँ से करें अपना आवेदन

जगदलपुरराजस्व, कोषालय, भू-अभिलेख और समाज कल्याण विभाग के तहत सहायक ग्रेड-3 के 16 और राजस्व विभाग के भृत्य पद के 22 पदों पर भर्ती के लिए 23 नवम्बर तक आनलाईन आवेदन मंगाए गए हैं। विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड बस्तर की बेवसाईट www.jssbbastar.cgstate.gov.in के माध्यम से आवेदन 1 नवम्बर से से 23 नवंबर तक प्रस्तुत की जा सकती है। सहायक ग्रेड-3 के लिए परीक्षा का आयोजन 2 जनवरी को सुबह 11.45 बजे से परीक्षा आयोजित की जाएगी। आनलाईन आवेदन भरने की विधि, भर्ती नियम, विभाग से जारी विज्ञापन, पाठ्यक्रम, परीक्षा शुल्क जमा करने की विधि विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड बस्तर की और बस्तर जिले की अधिकृत वेबसाईट www.bastar.gov.in पर उपलब्ध है।