BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
सरकारी नौकरी 2021:  8वीं,10वी और 12वीं पास के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर, स्नातक पास को भी मौका, जानिए डिटेल में

सरकारी नौकरी 2021: 8वीं,10वी और 12वीं पास के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर, स्नातक पास को भी मौका, जानिए डिटेल में

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओ के लिए अच्छी खबर है, मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी, रायपुर, छत्तीसगढ़ ने नर्सिंग ऑफिसर और लैब तकनीशियन सहित विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं. इन पदों के लिए आवेदन ही प्रक्रिया जारी है. अभ्यर्थी 14 दिसंबर 2021 तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. कुल 183 रिक्त पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे गए हैं. अभ्यर्थी का इस बात का ध्यान रखें कि उन्हें इन पदों के लिए रजिस्टर्ड डाक के जरिए ही आवेदन करना होगा.


रिक्त पदों की संख्या
नर्सिंग ऑफिसर के 33, स्टाफ नर्स के 3, आया बाई के 10, लैब तकनीशियन के 12, एएनएम के 21, क्लीनर के 3, सेनेटरी अटेंडेंट के 1, ब्लॉक डाटा मैनेजर – 2 सहित कुल 183 रिक्त पदों पर भर्तियां का जाएगी.


शैक्षणिक योग्यता
नर्सिंग ऑफिसर और स्टाफ नर्स के पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएससी नर्सिंग की डिग्री होनी चाहिए. क्लीनर पद के लिए अभ्यर्थी का 8वीं पास और सेनेटरी अटेंडेंट के लिए अभ्यर्थी का 12वीं पास होना अनिवार्य हैं. वहीं ब्लॉक डाटा मैनेजर पद के लिए अभ्यर्थी के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए.


आयु सीमा
इन विभिन्न पदों (CMHO Raipur) पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 18 वर्ष से 70 वर्ष के बीच होनी चाहिए. वहीं चिकित्सकीय पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 64 वर्ष निर्धारित की गई है. अभ्यर्थियों के आयु की गणना 1 जनवरी 2021 से की जाएगी.


चयन प्रक्रिया
इन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षा और इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा. अभ्यर्थी इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट raipur.gov.in पर जारी नोटिफिकेशन को देख सकते हैं.
इन महत्वपूर्ण तिथियों का रखें ध्यान
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि – 24 नवंबर 2021
आवेदन की अंतिम तिथि – 14 दिसंबर 2021


ऐसे करें आवेदन
1.सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट raipur.gov.in पर जाएं.
2.होम पर दिए गए NOTICES सेक्शन में जाएं और Recruitment के लिंक पर क्लिक करें.
3.अब Regarding revised advertisement of recruitment of district level contractual post sanctioned in district ROP 2021-22 under National Health Mission के लिंक पर क्लिक करें.
4.नोटिफिकेशन के साथ जारी आवेदन फॉर्म को डाउनलोड कर भरें.
5.भरे गए आवेदन फॉर्म कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी, रायपुर के पते पर स्पीड पोस्ट करें.
6.आवेदन फॉर्म 14 दिसंबर शाम 5.30 बजे तक ही स्वीकार किए जाएंगे

बड़ी खबर: पीएससी के मॉडल आंसर जारी, यहां चेक करें...........

बड़ी खबर: पीएससी के मॉडल आंसर जारी, यहां चेक करें...........

रायपुर: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ परीक्षा-2021 का मॉडल उत्तर जारी कर दिया है। आयोग द्वारा 26 नवम्बर 2021 को पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ परीक्षा का आयोजन किया गया था। मॉडल उत्तर आयोग की वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर देखा जा सकता है।

जिन अभ्यर्थियों को परीक्षा में पूछे गये प्रश्नों अथवा आयोग द्वारा जारी उत्तर-उत्तरों को लेकर कोई आपत्ति हो तो वे निर्धारित प्रारूप में ऑनलाइन दावा आपत्ति आयोग की वेबसाइट के माध्यम से कर सकते हैं। ऑनलाइन आपत्ति 27 नवम्बर दोपहर 12 बजे से 3 दिसम्बर 2021 रात 12 बजे तक दर्ज की जा सकती हैै। ऑनलाइन आपत्ति के संबंध में प्रपत्र और प्रमाण प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 9 दिसम्बर 2021 शाम 5 बजे तक है। आपत्ति दर्ज करने के संबंध में दिशा निर्देश छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

BREAKING NEWS: केंद्रों तक पहुंचने से पहले ही लीक हुआ पेपर, परीक्षा निरस्त............

BREAKING NEWS: केंद्रों तक पहुंचने से पहले ही लीक हुआ पेपर, परीक्षा निरस्त............

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आज, यानी 28 नंवबर को आयोजित हो रही उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का पेपर केंद्रों तक पहुंचने से पहले ही लीक हो गया। इसकी वजह से परीक्षा रद्द कर दी गई है। राज्य सरकार ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा निरस्त कर दी है। बेसिक शिक्षा विभाग के निदेशक सर्वेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि प्रश्न पत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद परीक्षा निरस्त करने निर्णय किया गया है। प्रश्नपत्र वॉट्सएप पर लीक हो गया।

पेपर लीक होने के बाद एसटीएफ ने प्रदेश भर में छापेमारी की है, प्रयागराज, मेरठ और गाजियाबाद से कई लोग हिरासत में लिए गए हैं। परीक्षा की तिथि का अब बाद में एलान होगा। बेसिक शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव दीपक कुमार ने बताया कि प्रयागराज में प्रश्न पत्र लीक होने की एफआईआर दर्ज कराई गई है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच एसटीएफ को सौंपी गई है।

एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि पेपर लीक करने वाले 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनसे पूछताछ चल रही है, जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि लखनऊ से चार, मेरठ से तीन, गोरखपुर-वाराणसी से दो, कौशांबी से एक और प्रयागराज से 13 अभियुक्त गिरफ्तार किए हैं। पुलिस ने अब तक 23 आरोपी गिरफ्तार किए हैं।

परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने से पहले ही पेपर लीक हो गए
उन्होंने कहा कि अन्य माफियाओं की तरह नकल माफियाओं की भी कमर तोड़ी जाएगी। जो भी इसमें शामिल है उसे बख्शा नहीं जाएगा। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने कहा कि परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने से पहले ही पेपर लीक हो गए। छात्रों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए यूपीएसआरटीसी ने व्यवस्था की है। अभ्यर्थी परीक्षा का प्रवेश पत्र दिखाकर रोडवेज की बसों से फ्री में अपने घरों को जा सकेंगे।

यूपी सरकार एक महीने के भीतर दोबारा यूपीटीईटी की परीक्षा आयोजित कराएगी। लॉ एंड ऑर्डर, एडीजी, प्रशांत कुमार ने कहा कि अभ्यर्थियों को कोई फीस नहीं देनी होगी।

2554 केंद्रों पर आज दो पाली में होनी थी परीक्षा
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 (यूपीटीईटी) आज सूबे के सभी जिलों में 2554 केंद्रों पर आयोजित होनी थी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से 12:30 के बीच संपन्न होनी थी। पहली पाली में प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 1291628 अभ्यर्थी थे। दूसरी पाली में उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा दोपहर ढाई से पांच बजे के बीच संपन्न होनी थी। इसमें कुल 873553 अभ्यर्थी थे। पहली पाली के लिए 2554 और दूसरी पाली की परीक्षा के लिए 1747 केंद्र बनाए गए थे।

यूपीटीईटी की परीक्षा के पेपर लीक होने की सूचना मिली है इसलिए दोनों पालियों की परीक्षा तत्काल प्रभाव से निरस्त की जा रही है। फिर एक महीने के भीतर अभ्यर्थियों से बिना कोई शुल्क लिए परीक्षा कराई जाएगी।


बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने कहा- एफआईआर कराने के निर्देश दिए गए हैं और यूपी एसटीएफ को जांच सौंपी जा रही है ताकि दोषियों को चिन्हित करके उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके।

सरकारी नौकरी 2021: इन विभिन्न विभागों पर निकली है बम्पर भर्तियां, जानिए डिटेल में

सरकारी नौकरी 2021: इन विभिन्न विभागों पर निकली है बम्पर भर्तियां, जानिए डिटेल में

सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओ के लिए सुनहरा अवसर है, उम्मीदवारों के लिए कई जगह भर्तियां निकली हुई हैं. जिनके लिए वे आसानी से घर बैठे अप्लाई कर सकते हैं, और अपना सरकारी नौकरी पाने का सपना पूरा कर सकते हैं. वर्तमान में डाक विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं बैंकों में भर्तियां निकली हैं. जिनसे संबंधित सभी जानकारियां नीचे साझा की जा रही हैं. उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के माध्यम से पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं.


डाक विभाग भर्ती
डाक विभाग ने पश्चिम बंगाल पोस्टल सर्कल में पोस्टल असिस्टेंट, सॉर्टिंग असिस्टेंट और पोस्टमैन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए हैं. जिनके लिए इच्छुक उम्मीदवार 24 दिसंबर या उससे पहले ऑफलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं.


असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती
चिकित्सा शिक्षा निदेशालय, आंध्र प्रदेश ने अधिसूचना जारी कर असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए हैं. उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि वह पदों के लिए 9 दिसंबर 2021 शाम 5 बजे तक अप्लाई कर सकते हैं.


बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती
बैंक ऑफ बड़ौदा ने अधिसूचना जारी कर सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर एवं ई वेल्थ रिलेशनशिप मैनेजर पदों पर भर्ती के लिए अनुभवी वेल्थ मैनेजमेंट प्रोफेशनल्स से आवेदन मंगाए हैं. उम्मीदवार 19 नवंबर से 9 दिसंबर 2021 तक बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं.

JOB 2021: ग्रेजुएट के लिए नौकरी का मौका, प्लेसमेंट कैंप इस तारीख को

JOB 2021: ग्रेजुएट के लिए नौकरी का मौका, प्लेसमेंट कैंप इस तारीख को

नौकरी की तलाश कर रहे युवाओ के लिए अच्छी खबर है, निजी क्षेत्र में अच्छी नौकरी की तलाश में बैठे लोगों के लिए जिला रोजगार कार्यालय सुनहरा मौका लेकर आया है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग में 27 नवंबर को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया है। इसमें सेल्स मैनेजर, सेल्स एग्जीक्यूटिव और ऑपरेशन एग्जीक्यूटिव की जॉब के लिए पात्र उम्मीदवार का चयन किया जाएगा।


जिला रोजगार कार्यालय दुर्ग से मिली जानकारी के मुताबिक मीनल कॉर्पोरेट प्राइवेट लिमिटेड स्मृति नगर भिलाई में सेल्स मैनेजर, सेल्स एग्जीक्यूटिव और ऑपरेशन एग्जीक्यूटिव के पद के पात्र उम्मीदवार का चयन किया जाना है। इसके लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र मालवीय नगर चौक दुर्ग में सुबह से शाम 4 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित होगा। यहां कंपनी के अधिकारी उम्मीदवार का इंटरव्यू लेंगे। इससे जुड़ी हुई अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के सूचना बोर्ड या विभागीय वेबसाइट से ली जा सकती है।


ग्रेजुएट उम्मीदवार हो सकते हैं शामिल
इस प्लेसमेंट कैंप में ग्रेजुएट उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। बिजनेस डेवलपमेंट एग्जीक्यूटिव के लिए शैक्षणिक अर्हता एमबीए मार्केटिंग निर्धारित की गई है। इसके लिए नियुक्ति स्थल भिलाई रहेगा। जिन उम्मीदवार के पास इस कार्य का अनुभव होगा उन्हें वरीयता दी जाएगी। कंपनी ने इन पदों के लिए अच्छी सैलरी देने का भी वादा किया है।


इन डॉक्यूमेंट को लाना होगा साथ
प्लेसमेंट कैंप में शामिल होने वाले उम्मीदवार को अपने साथ सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र की मूल व जेरोक्स कॉपी लाना होगा। इसके साथ उन्हें निवास, जाति, जिला रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बायोडाटा और पासपोर्ट साइज फोटो भी लाना होगा। उम्मीदवार को नियत तिथि और समय पर उपस्थित होना अनिवार्य है।


कोविड नियमों का पालन करना जरूरी
कोरोना के तीसरे चरण के संक्रमण को देखते हुए प्लेसमेंट कैंप में कोविड नियमों का पालन सख्ती के साथ किया जाएगा। अभ्यर्थी अपने साथ मास्क और सैनिटाइजर लेकर पहुंचे। जिन अभ्यर्थियों को पहली या दोनो डोज का वैक्सीनेशन हो गया हो वह अपने साथ कोविड वैक्सीनेशन का सर्टिफिकेट भी साथ लेकर आएं।

 

शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय रायपुर में सात दिवसीय इंडक्शन प्रोग्राम का शुभारंभ

शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय रायपुर में सात दिवसीय इंडक्शन प्रोग्राम का शुभारंभ

शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय रायपुर, जो कि तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी रहा है, वहाँ दिनाँक 24/11/2021 से नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए सात दिवसीय इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के तैलचित्र पर पुष्पांजलि देकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर मुख्य अतिथि श्री जी. आर. साहू, सीनियर प्रो., सिविल विभाग, डॉ. विकास कुमार जैन, विभागाध्यक्ष, और समन्यवक, इंडक्शन प्रोग्राम, डॉ. शैलेशधर दीवान, एसो. प्रो. गणित विभाग, डॉ. अवनीश कुमार उपाध्याय, एसो. प्रो., भौतिकी विभाग, आदि के द्वारा किया गया। तदुपरांत, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री जी. आर. साहू, सीनियर प्रो., सिविल विभाग ने अपने उद्बोधन में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं का स्वागत करते हुए उन्हें, महाविद्यालय के नियमों, परीक्षा संबंधित उपयोगी जानकारी आदि देने के साथ उनको नैतिक और सामाजिक जीवन और ज़िम्मेदारी के लिए अपने आपको तैयार करने के निर्देश भी दिए।


 

 

तत्पश्चात, कार्यक्रम के द्वितीय चरण में महाविद्यालय में संचालित सभी विभागों द्वारा अपने-अपने विभागों की जानकारी देते हुए अब तक की सारी उपलब्धियों को साझा कर नवागन्तुकों का हौसला बढ़ाया । कार्यक्रम के तृतीय चरण में, इस सात दिवसीय प्रोग्राम हेतु तय किये आगामी कार्यक्रमों से छात्रों को अवगत कराया गया | विदित हो कि, सभी नवप्रवेषित छात्रों के बहुमुखी और चहुमुखी विकास का पावन उद्देश्य लिए हुए आयोजित इस कार्यक्रम में वैल्यू एजुकेशन, पर्सनालिटी डेवलपमेंट, योगा, कम्युनिकेशन स्किल्स, स्ट्रेस मैनेजमेंट, ह्यूमन वैल्यूज जैसे अत्यावश्यक विषयों पर विषय-विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान देकर चेतना और ज्ञान चक्षु खोलने का मार्ग प्रशस्त किये जाने का संकल्प लिए जायेगा | कार्यक्रम के समन्वयक और बेसिक साइंस विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. विकास कुमार जैन ने अपने वक्तव्य में छात्रों का अभिन्दन करते हुए कहा कि, लगन, धैर्य, आत्मविश्वास और निरंतरता, ये चार अच्छे दोस्त बना लें आप, सफलता के पर्वत पर शीर्ष में होंगे | उन्होंने आगे कहा कि, कोर्स के दौरान और भविष्य में भी हम आपको अपने क्षेत्र में अनुपम और अच्छे से बेहतर व्यक्तित्व बनाने के लिए हमेशा उपलब्ध और प्रयत्नशील रहेंगे | 

BREAKING NEWS: व्यापम की साइट ठप, अभ्यर्थी परेशान

BREAKING NEWS: व्यापम की साइट ठप, अभ्यर्थी परेशान

रायपुर: पिछले 6 दिनों से व्यापन की साइट ठप है, जिसके चलते अभ्यर्थी परेशान हो रहे हैं। ज्ञातव्य है कि संपरीक्षक के लिए फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 23 नवंबर थी, सर्वर में आ रही समस्या के चलते इसे 25 नवंबर कर दिया गया था। पर वेब साइट जस की तस है। बल्कि बुधवार को तो साइट ओपन तक नहीं हो रही। अभ्यर्थी पढ़ाई लिखाई छोड़ कर 6 दिनों से यही कर रहे। हेल्प लाइन नम्बर में 1 बंद है दूसरा कोई रिसीव नहीं कर रहा। 2 दिन बढ़ाया गया समय लगता है ऐसे ही निकल जाएगा।

विभिन्न पदों के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा अब 26 को.......

विभिन्न पदों के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा अब 26 को.......

कोण्डागांव: कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के तृतीय श्रेणी के रिक्त फार्मास्टि ग्रेड-2, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (पुरूष एवं महिला), डेªसर ग्रेड- 1 के पद पर चयन किये जाने के लिए 19 दिसंबर समय पूर्वान्ह् 11:45 से दोपहर 02:00 बजे तक लिखित परीक्षा का आयोजन नियत किया गया था।
जिसे विशेष कनिष्ठ चयन बोर्ड ने आयोजित स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के रिक्त तृतीय श्रेणी के विभिन्न पदों के लिए लिखित परीक्षा के तिथि में परिवर्तन करते हुए 26 दिसंबर समय पूर्वान्ह् 11:45 से दोपहर 02:00 बजे तक नियत किया है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड की वेबसाईट www.jssbbastar.cgstate.gov.in एवं जिले की वेबसाईट www.kondagaon.gov.in पर अवलोकन कर सकते हैं।
 

शासकीय दूधाधारी बजरंग महिला महाविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा आज फाइनेंशियल एजुकेशन विषय पर वेबीनार का हुआ आयोजन

शासकीय दूधाधारी बजरंग महिला महाविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा आज फाइनेंशियल एजुकेशन विषय पर वेबीनार का हुआ आयोजन

रायपुर, शासकीय दूधाधारी बजरंग महिला महाविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग के डॉ प्रीति कंसारा, डॉ अनीता दीक्षित एवं डॉ दिनेश कुमार मस्ता द्वारा आज फाइनेंशियल एजुकेशन विषय पर ऑनलाइन वेबीनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के महत्व को दर्शाते हुए प्राचार्य डॉ श्रद्धा गिरोलकर ने कहा कि आज के समय में वित्तीय आयोजन हम सभी की आवश्यकता है। महाविद्यालय की आईक्यूएसई प्रभारी डॉ उषा किरण अग्रवाल ने विषय के संबंध में कहा कि हम सभी को रिटायरमेंट के पश्चात एक निश्चित इनकम प्राप्ति हेतु आज से ही वित्तीय नियोजन करना चाहिए।


कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में श्री रघुनंदन पटनायक जी ने विभिन्न निवेश क्षेत्रों के संदर्भ में विस्तार से जानकारी प्रदान की तथा बताया कि सभी निवेश क्षेत्रों मे किस प्रकार हम अपनी बचत को आबंटित कर एक अच्छा एवं सुरक्षित भविष्य प्लान कर सकते हैं।
कार्यक्रम में महाविद्यालय एवं अन्य महाविद्यालयों के 50 से अधिक प्राध्यापकों ने हिस्सा लिया एवं इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम से लाभान्वित हुए।
कार्यक्रम का संचालन अर्थशास्त्र विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ दिनेश कुमार मस्ता के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के अंत में अर्थशास्त्र की विभागाध्यक्ष डॉ प्रीति कंसारा के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।
 

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ व्यापम ने इन परीक्षाओ की फार्म भरने और परीक्षा की तिथि बढाई आगे, देखे आदेश

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ व्यापम ने इन परीक्षाओ की फार्म भरने और परीक्षा की तिथि बढाई आगे, देखे आदेश

रायपुर, छत्तीसगढ़ व्यापम ने ज्येष्ठ संपरीक्षक, सहायक संपरीक्षक भर्ती परीक्षा एवं सहायक परियोजना क्षेत्रपाल भर्ती परीक्षा की फार्म भरने और परीक्षा की तिथि आगे बढा दी है ऐसा एक अन्य परीक्षा भी उसी दिन होना बताया जा रहा है .
देखे आदेश:-
 

रायपुर के शास.दू. ब. महिला महाविद्यालय में हुआ छात्राओं का इंडक्शन प्रोग्राम

रायपुर के शास.दू. ब. महिला महाविद्यालय में हुआ छात्राओं का इंडक्शन प्रोग्राम

रायपुर, शास.दू. ब. महिला महाविद्यालय में प्रारंभ हुआ छात्राओं का इंडक्शन प्रोग्राम । आज तीसरे दिन विज्ञान की छात्राओं को महाविद्यालय परिवार, प्राध्यापकों ,गतिविधियों तथा उपलब्धियों से अवगत कराया गया । प्राचार्य डॉ श्रद्धा गिरोलकर ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे महाविद्यालय में कई सुविधाएं हैं ,कई विषयों में विशेषज्ञ प्राध्यापक हैं इन सबसे आप ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं । उन्होंने कहा कि कोरोना ने हमें दूर कर दिया था पर अब हमें फिर से साथ मिलकर आगे बढ़ना है और आपका सर्वांगीण विकास ही हमारा लक्ष्य है ।


Iqac प्रभारी डॉ उषाकिरण अग्रवाल ने अपने वक्तव्य में कहा कि 2018 ugc गाइड लाइन के आधार पर ये इंडक्शन आयोजित किया गया है , उन्होने उसके सभी प्रमुख बिंदु बताए जैसे की छात्राएं संस्था की संस्कृति व नियमावली को जाने ,सामाजिक व्यवहार सीखें ,सामंजस्य, मित्रता व जुड़ाव को अनुभूत करें ,मानव संवेदनाओं का ध्यान रखें और अपनी शक्तियों और कमजोरियों को पहचानें ।

विज्ञान संकाय के कार्यक्रम संयोजक डॉ अजीत हुंडैत ने छात्राओं को विज्ञान संकाय में पढ़ाए जाने वाले विषयों की विस्तृत जानकारी दी । डॉ जे एन वर्मा , डॉ शीला श्रीधर , डॉ मनीषा मिश्रा , डॉ एम एल वर्मा, डॉ रश्मि सेनगुप्ता, डॉ विनीता साहू, डॉ सविता मिश्रा तथा डॉ जया तिवारी सहित सभी विभागाध्यक्षों ने ppt के माध्यम से अपने विभागों और गतिविधियों का प्रस्तुतिकरण दिया । स्वशासी प्रकोष्ठ का परिचय प्रभारी डॉ अभया जोगलेकर ने दिया । महिला प्रकोष्ठ की जानकारी डॉ नंदा गुरूवारा ने दी । आईक्यूयूएसी सदस्यडॉ गौतमी भतपहरी , डॉ नीतू हरमुख व डॉ भूपेंद्र सेन उपस्थित रहे । महाविद्यालय के सभी प्राध्यापको व अन्य सदस्यों को बच्चों ने जाना ।पूरा हॉल खचाखच छात्राओं से भरा था और तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज रहा था ।


छात्राओं ने फीडबैक देते हुए कहा कि वे बहुत खुश और गौरवान्वित हैं कि उन्हें यहां प्रवेश मिला , यहां के प्राध्यापको के मार्गदर्शन और अन्य सुविधाओं के प्रति छात्राओं ने अपनी प्रसन्नता जाहिर की ।
 

सरकारी नौकरी 2021: 10वीं पास के लिए नौकरी का मौका, बिना परीक्षा के मिलेगी नौकरी, बस करना होगा ये काम........

सरकारी नौकरी 2021: 10वीं पास के लिए नौकरी का मौका, बिना परीक्षा के मिलेगी नौकरी, बस करना होगा ये काम........

नई दिल्ली: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओ के लिए अच्छी खबर है, सेंट्रल कोलफील्ड लिमिटेड ( CCL) ने इलेक्ट्रीशियन, फिटर, सीओपीए सहित अपरेंटिस के विभिन्न रिक्त पदों पर भर्तियां निकाली हैं. इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है. अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट centralcoalfields.in के जरिए इन पदों के लिए 5 दिसंबर 2021 तक आवेदन कर सकते हैं.


रिक्त पदों की संख्या
इलेक्ट्रीशियन – 190 पद
फिटर – 150 पद
वाहन मैकेनिक मरम्मत और रखरखाव – 50 पद
कोपा – 20 पद
मशीनिस्ट – 10 पद
टर्नर – 10 पद
इलेक्ट्रॉनिक्स यांत्रिकी -10 पद
प्लंबर – 7 पद
फोटोग्राफर – 3 पद
फूलवाला और लैंडस्केपर – 5 पद
बुक बाइंडर – 2 पद
बढ़ई – 2 पद
डेंटल लेबोरेटरी टेक्निशियन – 2 पद
खाद्य उत्पादन – 1 पद
फर्नीचर और कैबिनेट निर्माता – 2 पद
माली – 10 पद
बागवानी सहायक – 5 पद
ओल्ड एज केयर टेकर – 2 पद
पेंटर– 2 पद
रिसेप्शनिस्ट/होटल क्लर्क/फ्रंट ऑफिस असिस्टेंट – 2 पद
स्टीवर्ड – 6 पद
दर्जी – 2 पद
सचिवीय सहायक – 5 पद
सरदार – 10 पद
लेखाकार / लेखा कार्यकारी – 30 पद


शैक्षणिक योग्यता
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य हैं. साथ ही अभ्यर्थी के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई की भी डिग्री होनी चाहिए. अधिक शैक्षणिक योग्यता संबंधी जानकारी के लिए अभ्यर्थी जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं.


आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 18 वर्ष से 30 वर्ष से के बीच होनी चाहिए. वहीं ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम उम्र सीमा में 3 वर्ष और एससी व एसटी वर्ग को 5 वर्ष की छूट दी गई है.


चयन प्रक्रिया
अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक योग्यता के आधार पर मेरिट के जरिए किया जाएगा.


इन तिथियों का रखें ध्यान
आवेदन शुरू होने की तिथि – 20 नवंबर 2021
आवेदन की अंतिम तिथि – 5 दिसंबर 2021

10 वी और 12 वी के छात्रो के लिए छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी किए निर्देश, जानिये क्या है निर्देश...

10 वी और 12 वी के छात्रो के लिए छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी किए निर्देश, जानिये क्या है निर्देश...

रायपुर :  छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10 वी और 12वी के छात्रो के लिए जारी किए निर्देश है। मंडल के निर्देश के बाद अब संयुक्त कार्यालय बिलासपुर ने सभी प्राचार्यो को दिशा  – निर्देश जारी कर दिए है।

हायर सेकेंडरी व हाईस्कूल परीक्षा के लिए चेकलिस्ट व परीक्षा फॉर्म 23 नवंबर से वितरित होगा। मंडल की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि परीक्षा फार्म एवं चेक लिस्ट का सही तरह से मिलान कर कक्षा 10वीं के परीक्षा फार्म के साथ 8वीं, 9वीं एवं 10वीं फेल तथा 12वीं के परीक्षा फार्म के लिए 10वीं, 11वीं और 12वीं फेल हो तो मार्कशीट की सत्यापित सर्टिफिकेट को 15 दिसंबर तक जमा कराये जा सकेंगे।

 



लेट फीस के साथ 27 दिसंबर तक होंगे जमा

सम्बंधित छात्र बिलासपुर के लिए संभागीय कार्यालय बिलासपुर, जांजगीर के लिए शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खोखराभाटा, जांगरी, कोरबा के लिए शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय साडा, कोरबा, मुंगेली के लिए शासकीय बीआर साव उच्चतर माध्यमिक स्कूल मुंगेली, रायगढ़ से फॉर्म व चेक लिस्ट प्राप्त कर सकेंगे।
 

पंडित सुंदर लाल शर्मा ओपन यूनिवर्सिटी के यूजी, पीजी, डिप्लोमा  कोर्स में ऑनलाइन आवेदन प्रवेश शुरू...

पंडित सुंदर लाल शर्मा ओपन यूनिवर्सिटी के यूजी, पीजी, डिप्लोमा कोर्स में ऑनलाइन आवेदन प्रवेश शुरू...

कोरबा: प्रदेश के एकमात्र पंडित सुंदर लाल शर्मा शासकीय ओपन यूनिवर्सिटी में विभिन्न कोर्सों में प्रवेश के आवेदन प्रक्रिया शुरू । विश्वविद्यालय के विभिन्न कोर्सों में प्रवेश के लिए 30 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए विद्यार्थी विश्वविद्यालय के वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट पीएसएसओयू डॉट एसी डॉट इन काआवेदन करना होगा । शैक्षणिक सत्र जुलाई 2021 से जून 2022 के विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है ।

मुक्त विश्वविद्यालय में बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए, एमएससी, पीजीडीसीए, डीसीए, पीजीडीवायएस, बी.लिब., साइबर लॉ, एवं लेबर लॉ जैसे कोर्सों में विद्यार्थी प्रवेश ले सकते हैं।पं. सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय के समन्वय सहायक ने बताया कि विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रमों में प्रवेश केवल ऑनलाइन पद्धति से होगा। पाठ्यक्रम शुल्क का भुगतान भी ऑनलाइन ही स्वीकार किया जाएगा। सभी कोर्सों के बारे में विस्तृत जानकारी एवं दिशा-निर्देश भी इस वेबसाइट के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है। विद्यार्थी क्षेत्रीय अध्ययन केन्द्र से संपर्क करके भी पाठ्यक्रमों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय अध्ययन केन्द्र शासकीय ईव्हीपीजी कॉलेज कोरबा, शासकीय  

JOB 2021: बैंक के इन पदों पर निकली भर्तियां, जानिए डिटेल में

JOB 2021: बैंक के इन पदों पर निकली भर्तियां, जानिए डिटेल में

नौकरी की तलाश कर रहे युवाओ के लिए अच्छी खबर है बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ काम करने का सुनहरा मौका है. बैंक ऑफ बड़ौदा ने 15 पदों पर भर्तियां निकाली हैं. बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार ये भर्तियां आईटी स्पेशलिस्ट ऑफिसर (IT Specialist Officer) पदों पर की जानी है. इच्छुक उम्मीदवार बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया 16 नवंबर से शुरू हो गई जो कि 6 दिसंबर तक चलने वाली है. इसलिए अंतिम तारीख से पहले आवेदन पत्र जमा कर दें.


आवेदन करने की प्रक्रिया
बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank Jobs 2021) की ओर से निकाले गए आईटी स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों (IT Specialist Officers) के लिए जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं. वो इस लिंक पर जाएं https://www.bankofbaroda.in/. इस लिंक पर जाकर सबसे नीचे CAREER लिखा हुआ दिखेगा. इसपर क्लिक कर दें.


CAREER के लिंक को खोलने के बाद आपको Current Opportunities लिखा हुआ दिखेगा. इसपर क्लिक करते ही एक नया पेज खुल जाएगा. इस पेज पर आपको Recruitment of IT Specialist Officers in Bank of Baroda (IT-ACoE) लिखा हुआ दिखेगा. इस पर क्लिक करें और अपना पंजीकरण कर लें. पंजीकरण करने के बाद लॉगिन कर फॉर्म भर दें. याद रखें की इन पदों के लिए केवल ऑनलाइन के माध्यम से ही आवेदन किया जा सकता है.


कितना है आवेदन शुल्क
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/विकलांग व्यक्ति (पीडब्ल्यूडी) के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये हैं. जबकि जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए ये राशि 600 रुपये की है. जो आवेदन पत्र बिना शुल्क के जमा होंगे उन्हें रिजेक्ट कर दिया जाएगा.


महत्वपूर्ण तिथियां -
ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की शुरुआत: 16 नवंबर 2021
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख: 6 दिसंबर 2021


आवेदन पत्र प्रिंट करने की अंतिम तारीख - 21, दिसंबर 2021
ऑनलाइन शुल्क भुगतान करने की आखिरी तारीख- 6, दिसंबर, 2021

छत्तीसगढ़ में पूरी तरह अनलॉक होंगे स्कूल, इस तारीख को होगा फैसला

छत्तीसगढ़ में पूरी तरह अनलॉक होंगे स्कूल, इस तारीख को होगा फैसला

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर सामने आयी है, स्कूल अब पूरी तरह अनलॉक होंगे। कोरोना संक्रमण की समीक्षा के बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी विद्यार्थियों को एक साथ स्कूल बुलाने का प्रस्ताव तैयार किया है। इसे सरकार को भेजा जा चुका है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में 22 नवंबर को प्रस्तावित राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में इसका अंतिम फैसला होगा। अभी तक 50 % स्टूडेंट को बुलाया जा रहा था।


कोरोना संकट के समय से बंद स्कूल इस साल 2 अगस्त से खोल दिए गए थे। इनमें प्राइमरी कक्षाओं के अलावा 8वीं, 10वीं और 12वीं की कक्षाएं ही संचालित हुईं। करीब एक महीने बाद स्कूल की सभी कक्षाएं विद्यार्थियों के लिए खोल दी गईं। शर्त यह थी कि स्कूल खोलने से पहले पालकों और स्थानीय निकाय प्रतिनिधियों से सहमति लेनी होगी। कक्षाओं में एक दिन में कुल दर्ज संख्या के 50% यानी आधे बच्चों को ही बुलाया जाता है। अब स्कूल शिक्षा विभाग सभी को एक साथ बुलाने की तैयारी में है। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने बताया, कोरोना के केस कम है इसलिए पूरे 100% की उपस्थिति में स्कूल खुलेंगे इस पर विचार किया जा रहा है। 22 नवंबर को कैबिनेट की बैठक है इस बारे में चर्चा होगी। उसके बाद उस पर फैसला लिया जाएगा। स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा, कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए स्कूल खोले जाएंगे।


स्कूलों में संकट अभी भी बरकरार
स्कूलों में कोरोना का संकट अभी भी बना हुआ है। बुधवार को ही बिरगांव के एक निजी स्कूल की छात्रा कोरोना संक्रमित पाई गई है। प्रबंधन ने स्कूल बंद कर दिया है। छात्रा के संपर्क में आए परिजनों, स्कूल स्टाफ, सहपाठियों के नमूने लिए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग वहां कैंप लगाकर जांच करने वाला है। इससे पहले भी महासमुंद और बलौदा बाजार के स्कूलों में कई बच्चे संक्रमित मिल चुके हैं।


स्वास्थ्य मंत्री बोले, आगे तो बढ़ना ही है
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा, जीवन के पथ पर आगे तो बढ़ना ही है। लेकिन सावधानी रखनी होगी। बच्चों का टीकाकरण नहीं हुआ है। जो स्टाफ आएंगा उनका 100 % टीकाकरण तो होना चाहिए। हर स्कूल प्रबंधन को यह सुनिश्चित करना चाहिए।

 

अग्रसेन महाविद्यालय की सामान्य ज्ञान परीक्षा में योग विभाग की छात्रा पायल यादव रहीं विजेता ‌

अग्रसेन महाविद्यालय की सामान्य ज्ञान परीक्षा में योग विभाग की छात्रा पायल यादव रहीं विजेता ‌

रायपुर, अग्रसेन महाविद्यालय में पत्रकारिता विभाग द्वारा आयोजित सामान्य ज्ञान परीक्षा में पायल यादव (योग संकाय) विजेता रहीं. वहीँ रोहन सोनकर और रोशन सोनकर (दोनों पीजीडीसीए) दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे. इस प्रतियोगिता में सभी संकायों के विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में भाग लेते हुए अभूतपूर्व उत्साह दिखाया. प्रतियोगिता के विजेताओं को महाविद्यालय की ओर से प्रमाण पत्र दिए जायेंगे.

यह परीक्षा विद्यार्थियों के सामान्य ज्ञान को परखने के लिए आयोजित की गई थी. परीक्षा के प्रति छात्रों में उत्साह इतना अधिक रहा कि कुछ दिनों से सभी छात्र लगातार पुस्तकालय में जाकर तैयारी कर रहे थे और महाविद्यालय में अपनी नियमित कक्षाओं के बाद जहाँ और जितना समय मिला, उसमें वे विभिन्न प्रकार की सामान्य ज्ञान सम्बन्धी किताबों का विशेष रूप से अध्ययन कर रहे थे. इस परीक्षा में प्रतिभागियों को किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तरह वस्तुनिष्ठ प्रशों के उत्तर में सही विकल्प पर निशान लगाने के लिए ओ.एम.आर. शीट दी गई थी. इसके साथ ही पचास प्रश्नों का प्रश्नपत्र भी अलग से दिया गया. इसमें छत्तीसगढ़ के इतिहास, भूगोल, कृषि, संविधान, उद्योग, लोक-कला, संस्कृति, परम्परा, तीज त्यौहार सहित सभी विषयों पर केन्द्रित प्रश्न पूछे गए थे. इस आयोजन को उद्देश्यपूर्ण बताते हुए महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ वी.के. अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान समय में सभी प्रकार की नौकरियों के लिए प्रतियोगी परीक्षाएं ली जाती हैं. इस तरह से आयोजन से छात्रों का आत्मविश्वास ढाने में निश्चित ही मदद मिलेगी. महाविद्यालय के एडमिनिस्ट्रेटर प्रो. अमित अग्रवाल ने इस आयोजन को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए एक पूर्वाभ्यास बताया. इस परीक्षा का संयोजन पत्रकारिता संकाय के प्राध्यापक प्रो. राहुल तिवारी ने किया. कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी संकायों के प्राध्यापकों ने पूरी सक्रियता के साथ अपनी भागीदारी सुनिश्चित की.
 

सरकारी नौकरी 2021: इन विभिन्न विभागों में निकली बम्पर भर्तियां, जानिए डिटेल में

सरकारी नौकरी 2021: इन विभिन्न विभागों में निकली बम्पर भर्तियां, जानिए डिटेल में

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओ के लिए अच्छा मौका है, वर्तमान में कई सरकारी विभागों में भर्तियां जारी हैं. जिनके लिए इक्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं. नीचे HPSEB, OPSC और MP हाई कोर्ट द्वारा की जा रही भर्तियों की जानकारी दी जा रही है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अप्लाई करने से पहले एक बार भर्ती की सूचना जरुर चेक कर लें.


बिजली विभाग भर्ती
हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड ने अधिसूचना जारी कर ड्राइवर के 50 पदों पर भर्ती निकाली है. जिनके लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए गए हैं . उम्मीदवार 25 नवंबर या उससे पहले तक पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं . उपरोक्त पदों के लिए 10वीं पास न्यूनतम शैक्षिक योग्यता निर्धारित की गई है.

शिक्षक भर्ती
उड़ीसा लोक सेवा आयोग (OPSC) ने अधिसूचना जारी कर पोस्ट ग्रेजुएट टीचर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए हैं . अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास विभाग के तहत कलिंग मॉडल आवासीय विद्यालयों और बीजू पटनायक आदर्श विद्यालय में शिक्षक पदों के लिए आवेदन मंगाए गए हैं. कुल 85 शिक्षक पदों पर भर्ती की जाएगी. जिसके लिए उम्मीदवार 16 दिसंबर तक अप्लाई कर सकते हैं.

एमपी हाई कोर्ट भर्ती
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने अधिसूचना जारी कर स्टेनोग्राफर और असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए हैं. जिनके लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 23 दिसंबर 2021 तक ऑनलाइन मोड के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं . भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से स्टेनोग्राफर ग्रेड 2 के 108, स्टेनोग्राफर ग्रेड 3 के 205, स्टेनोग्राफर ग्रेड 3 (कोर्ट मैनेजर स्टाफ) के 11 ,असिस्टेंट ग्रेड 3 के 910 और असिस्टेंट ग्रेड 3 अंग्रेजी के 21 पद भरे जाएंगे.

 

सरकारी नौकरी: आयकर विभाग में 10वीं 12वी पास के लिए नौकरी का मौका, आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक

सरकारी नौकरी: आयकर विभाग में 10वीं 12वी पास के लिए नौकरी का मौका, आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक

सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओ के लिए अच्छी खबर है, आयकर विभाग ने अधिसूचना जारी कर विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए मेधावी खिलाड़ियों से आवेदन मंगाए हैं. यह भर्तियां विभाग के दिल्ली क्षेत्र में स्टेनोग्राफर, मल्टीटास्किंग और टैक्स असिस्टेंट पदों के लिए है. पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को जल्द से जल्द अप्लाई कर लेना चाहिए क्योंकि आवेदन की अंतिम तिथि 15 नवंबर 2021 है.


हालांकि उत्तर पूर्वी राज्य, लक्षद्वीप, जम्मू और कश्मीर, अंडमान निकोबार द्वीप समूह एवं केरल में रहने वाले उम्मीदवारों के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट 30 नवंबर 2021 निर्धारित की गई है. भर्ती की वैकेंसी डिटेल एवं पात्रता मानदंड समेत सभी जानकारी नीचे दी जा रही हैं.


वैकेंसी डिटेल
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 21 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी. जिनमें स्टेनोग्राफर के 5, मल्टीटास्किंग स्टाफ के 5 और टैक्स असिस्टेंट के 11 पद शामिल हैं.

शैक्षिक योग्यता
टैक्स असिस्टेंट- इन पदों पर अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों के पास अनिवार्य डिग्री के साथ 8000 की डिप्रेशन प्रति घंटे की डाटा एंट्री स्पीड होनी चाहिए.

स्टेनोग्राफर- 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास करने वाले कैंडीडेट्स इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

ल्टी टास्किंग स्टाफ- 10वीं कक्षा या समकक्ष पास करने वाले उम्मीदवार इन पदों के लिए अप्लाई करने के पात्र हैं.


आयु सीमा
उपरोक्त पदों के लिए आयु सीमा 18 से 27 वर्ष निर्धारित की गई है. हालांकि इसमें ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष एवं एससी/एसटी वर्ग के उमीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी.

ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवारों को पदों के लिए अप्लाई करने के लिए निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र भरकर, उपायुक्त, आयकर विभाग, तीसरी मंजिल, कमरा नंबर 378 ए, केंद्रीय राजस्व भवन, आई.पी. एस्टेट, नई दिल्ली – 110002 के पते पर भेजना होगा.