BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
ग्रामीण क्षेत्र के आंगनबाड़ी केन्द्र व शहरी क्षेत्र खुलेंगे इस तारीख से

ग्रामीण क्षेत्र के आंगनबाड़ी केन्द्र व शहरी क्षेत्र खुलेंगे इस तारीख से

धमतरी। जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में स्थित आंगनबाड़ी केन्द्रों में फिर से रौनक लौटेगी, जहां पर पूरक पोषण आहार का वितरण तथा स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस का आयोजन किया जाएगा। राज्य शासन के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर पी.एस. एल्मा के मार्गदर्शन में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग एमडी नायक ने जिले के सभी एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय के अधिकारियों को पत्र जारी कर निर्देशित किया है कि सोमवार 26 जुलाई से ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित आंगनबाड़ी केन्द्रों तथा आगामी एक अगस्त से शहरी क्षेत्रों में स्थित आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन कोविड-19 से संबंधित दिशानिर्देशों व नियमों का पालन करते हुए किया जाए। उन्होंने शासन से प्राप्त निर्देशों के हवाले से बताया कि आंगनबाड़ी केन्द्र जहां कोई भी कोविड का प्रकरण न हो, ऐसे केन्द्रों को खोला जाएगा। 60 वर्ष से अधिक आयु की कार्यकर्ता/सहायिका को आगामी आदेश तक पृथक रखा जाए, इसके लिए समीपस्थ केन्द्र से वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। आंगनबाड़ी केन्द्रों को खोलने के पहले पूरे भवन का सैनिटाइजेशन पंचायत/नगरीय निकाय के सहयोग से कराने के लिए भी निर्देशित किया गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि एक समय से अधिकतम 20 हितग्राहियों को ही केन्द्र में प्रवेश दिए जाने का निर्देश है तथा रेडी टू ईट फूड बनाने वाले समूहों के सदस्यों का स्वास्थ्य परीक्षण कराने कहा गया है। इसके अलावा आंगनबाड़ी केन्द्रों में हाथ धुलाई के उपरांत हितग्राहियों को प्रवेश देने, केन्द्र में साबुन की पर्याप्त व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए हैं। इसी प्रकार बच्चों व गर्भवती/शिशुवती जो केन्द्र में आते हैं उन्हें प्रवेश पूर्व प्रारम्भिक स्वास्थ्य जांच आवश्यक तौर पर कराने या बुखार, खांसी, मांसपेशियों में दर्द, सिरदर्द, गले में खराश, डायरिया, गंध या स्वाद का नहीं आना जैसे लक्षण होने पर केन्द्र में प्रवेश नहीं दिए जाने का निर्देश है। गर्म भोजन केवल तीन से छह वर्ष के सामान्य व मध्यम कुपोषित बच्चों तथा गर्भवती महिलाओं को ही केन्द्र में दिया जाएगा संकटग्रस्त श्रेणी की गर्भवती अथवा गंभीर कुपोषित बच्चों को घर-पहुंच सेवा के माध्यम से गर्म भोजन दिया जाएगा। इसके अलावा तीन से छह वर्ष के बच्चों को नाश्ते के सचिन पर 1250 ग्राम रेडी टू ईट फूड, टी.एच.आर. के माध्यम से प्रथम मंगलवार को उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए हैं। जिला कार्यक्रम अधिकार से जारी दिशानिर्देशों का समुचित पालन करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित आंगनबाड़ी केन्द्रों को 26 जुलाई तथा शहरी क्षेत्र के केन्द्रों को एक अगस्त से प्रारम्भ करने के निर्देश परियोजना अधिकारियों को दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि कोविड-19 के संक्रमण एवं प्रसार को दृष्टिगत करते हुए राज्य शासन द 22 मार्च से आंगनबाड़ी केन्द्रों के संचालन को बंद कर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से हितग्राहियों को सूखा राशन घर पहुंच सेवा के साथ प्रदाय किया जा रहा था। अतः कुपोषण को प्रभावी ढंग से रोकने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा पूरक पोषण आहार अंतर्गत दोपहर का गर्म भोजन का वितरण तथा स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस का आयोजन करने के निर्देश दिए गए हैं, जिसके परिपालन में ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में स्थित आंगनबाड़ी केन्द्रों को क्रमशः 26 जुलाई व एक अगस्त से संचालित किए जाएंगे। 

आईसीएसई बोर्ड : 10वीं बोर्ड में यश्मीत को मिले 90 फीसदी अंक

आईसीएसई बोर्ड : 10वीं बोर्ड में यश्मीत को मिले 90 फीसदी अंक

रायपुर । आईसीएसई बोर्ड ने अपने दसवीं की नतीजे जारी कर दिए हैं। राजधानी के राजकुमार कॉलेज में दसवीं की कॉमर्स स्ट्रीम में अध्ययनरत यश्मीत सिंह होरा ने इस परीक्षा में 90.80 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। स्कूल के स्टाफ सहित परिजनों और शुभचिंतकों ने यश्मीत को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। 

बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 12वीं बोर्ड के नतीजे किये घोषित, यहाँ से देखे अपना रिजल्ट

बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 12वीं बोर्ड के नतीजे किये घोषित, यहाँ से देखे अपना रिजल्ट

रायपुर | कोरोना वायरस कोविड 19 महामारी के बीच स्कूल बंद होने के कारण राज्य शासन द्वारा वर्ष 2020-21 में आयोजित 12 वीं बोर्ड की परीक्षा ओपन बुक पैटर्न से करायी गई थी। आज स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम एवं रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय ने दोपहर 12 बजे संयुक्त रूप से छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित 12 वीं के नतीजे वर्चुअल घोषित किये। बोर्ड द्वारा जारी परीक्षा परिणाम के अनुसार उक्त परीक्षा में प्रदेश से 2 लाख 89 हजार 023 विद्यार्थी पंजीकृत हुए जिनमें 2लाख 86 हजार 850 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। सम्मिलितत विद्यार्थियों में से 2402 छात्रों के परिणाम अपात्र होने के कारण निरस्त किये गये हैं। तथा 341 छात्रों के परिणाम बाद में घोषित किये जाएंगे। कुल 2,84,107 विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम आज घोषित किये गये। जिनमें से 1,30, 561 छात्र एवं 1,53,546 छात्राएं है। उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की कुल संख्या 2,76,817 है। जो घोषित परीक्षा परिणाम का 97.43 प्रतिशत  है, इसमें से उत्तीर्ण बालिकाओं का प्रतिशत 98.06 प्रतिशत एवं बालकों का प्रतिशत 96.69 प्रतिशत है।  घोषित परीक्षा परिणाम में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 2,71,155 (95.44 ) प्रतिशत है।  द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 5,570 (1.96) है।  तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 79 (0.3 प्रतिशत) है। 13 परीक्षार्थियों को पास की श्रेणी में उत्तीर्ण घोषित किया गया है जबकि 2035 परीक्षार्थियों को पूरक की पात्रता दी गई है। इसके अलावा 5,255 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण हुए है। इनमें 3,204 बालक एवं 2051 बालिकाएं है।  ज्ञातव्य है कि प्रदेश के इतिहास में पहली बार इतना शानदार रिजल्ट 12वीं का घोषित किया गया है। ऑनलाइन परीक्षा के आयोजन से जहां विद्यार्थी कोरोना वायरस के संक्रमण से बचे है वहीं सफलतापूर्वक आया अच्छा परिणाम घोषित होने से विद्यार्थियों में हर्ष की लहर है। 

 

रिजल्ट देखें के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
BREAKING : छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे आज इतने बजे जारी होंगे

BREAKING : छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे आज इतने बजे जारी होंगे

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल 12वीं बोर्ड के नतीजे 25 जुलाई को घोषित किये जाएंगे। माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव वीके गोयल ने बताया स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम दोपहर 12 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये परिणाम घोषित करेंगे।  इस बोर्ड परिक्षा में दो लाख 89 छात्रों के नतीजे www.cgbse.nic.in पर जारी किया जाएगा

12वीं उत्तीर्ण छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, यहाँ जानिए डिटेल मे

12वीं उत्तीर्ण छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, यहाँ जानिए डिटेल मे

दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ शासन, पर्यटन विभाग के अधीन स्टेट इंस्टीट्यूट आफ हॉटल मैनेजमेंट केटरिंग टेक्नोलॉजी व एप्लाईड न्यूट्रीशन, रायपुर में होटल मैनेजमेंट के क्षेत्र में डिग्री व डिप्लोमा कोर्स में शैक्षणिक सत्र-2021-22 में प्रवेश प्रदाय किया जा रहा है। डिग्री व डिप्लोमा कोर्स के लिए शिक्षण और हॉस्टल नि:शुल्क प्रदाय किया जाएगा। जिसमें BSc Hospitality & Hotel Administration, Diploma in Food Production, Diploma in Food & Beverage Service, Diploma in House Keeping Operaton में 12वीं उत्तीर्ण व जिले में सीटों की संख्या प्रत्येक कोर्स में 5-5 रखा गया है।

उक्त डिग्री/डिप्लोमा कोर्स में चयन हेतु जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज परिसर में 27 जुलाई 2021 को समय सुबह 11 बजे काउंसलिंग आयोजित किया जा रहा है। जिसमें अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यथिर्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। जिले के इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी शैक्षणिक, जाति, निवास, ए.पी.एल./बी.पी.एल., आधार और आय प्रमाण-पत्र के साथ उपस्थित होवें। अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नं.-9406334109, 7489922116 से संपर्क कर सकते है।

BIG BREAKING : पं. रविवि ने जारी की सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि, जाने कब से कब तक भर सकते है फॉर्म, देखें आदेश

BIG BREAKING : पं. रविवि ने जारी की सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि, जाने कब से कब तक भर सकते है फॉर्म, देखें आदेश

रायपुर। विश्वविद्यालय अध्ययनशालाओं एवं संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित सेमेस्टर पाठ्यक्रमों (मई-जून 2021) में अध्ययनरत परीक्षार्थी के लिए ऑनलाइन पध्दति से विश्वविद्यालय के अधिकृत वेबसाइट www.prsuuniv.in द्वारा परीक्षा आवेदन पत्र एवं शुल्क जमा करने की तिथि निम्नानुसार निर्धारित की जाती है।  देखें आदेश-

जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा की परीक्षा तिथि घोषित

जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा की परीक्षा तिथि घोषित

सूरजपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के अधीन संचालित सह-शिक्षा, आवासीय एवं सी.बी.एस.ई. पाठ्यक्रम का विद्यालय है। जहाँ छात्र व छात्राओं को अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा उच्च गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा प्रदान की जाती है। यहाँ छात्र छात्राओं को शिक्षा, आवास, भोजन, गणवेश, एवं पाठ्य सामग्री निःशुल्क प्रदान किया जाता है। जवाहर नवोदय विद्यालय बसदेई, जिला - सूरजपुर में सत्र 2021-22 के लिए कक्षा 6 वीं में प्रवेश के लिए 80 सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा पुनर्निधारित तिथि 11 अगस्त दिन बुधवार को सुनिश्चित की गई है। यह परीक्षा सूरजपुर जिले के 39 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होगी जिसके लिये सूरजपुर जिले के 8457 छात्र छात्राओं ने आनलाइन आवेदन किया है। इस प्रवेश परीक्षा से संबंधित प्रवेश पत्र https://navodaya-gov-in/nvs/en/admission-JNVST/JNVST-class/ ;k www-navodaya-gov-in बेबसाइट से आनलाइन डाउनलोड किया जा सकता है। सभी उम्मीदवारों द्वारा प्रवेश पत्र में दिए गए कोविड प्रोटोकोल संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा। 

BREAKING : छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे इस दिन किये जाएंगे घोषित

BREAKING : छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे इस दिन किये जाएंगे घोषित

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल 12वीं बोर्ड के नतीजे 25 जुलाई को घोषित किये जाएंगे। माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव वीके गोयल ने बताया स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम दोपहर 12 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये परिणाम घोषित करेंगे।

इस तारीख को आयोजित होगी पीईटी, पीपीएचटी, पीपीटी, एवं प्री -एमसीए प्रवेश परीक्षा  2021, पढ़े खबर विस्तार से

इस तारीख को आयोजित होगी पीईटी, पीपीएचटी, पीपीटी, एवं प्री -एमसीए प्रवेश परीक्षा 2021, पढ़े खबर विस्तार से

छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल द्वारा प्रतिवर्ष विभिन्न व्यवसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु परीक्षाओं का आयोजन किया जाता है. इसी क्रम में व्यापम द्वारा पीईटी, पीपीएच्टी, पीपीटी, एवं प्री -एमसीए प्रवेश परीक्षा  2021 का आयोजन भी जल्द ही किया जाएगा. परीक्षा की संभावित तिथि व्यापम द्वारा 8 एवं 15 सितम्बर दिन बुधवार को तय की गई है. उपरोक्त प्रवेश परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने की विधि, प्रवेश नियम, पाठ्यक्रम आदि का अवलोकन व्यापम की वेबसाइट पर किया जा सकता है. 

 

इस विश्वविद्यालय ने प्रवेश में ट्रांसजेंडरों के लिए आयु सीमा हटाई

इस विश्वविद्यालय ने प्रवेश में ट्रांसजेंडरों के लिए आयु सीमा हटाई

केरल राज्य के अधिकारियों ने राज्य के ट्रांसजेंडर कॉलेज के छात्रों के लिए ऊपरी आयु सीमा को हटा दिया है, जो राज्य के विश्वविद्यालयों और इसके संबद्ध स्कूलों में उपलब्ध कई शैक्षिक कार्यक्रमों में प्रवेश की मांग कर रहे हैं। राज्य में विभिन्न स्नातकोत्तर और स्नातक शैक्षिक कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने के लिए ट्रांसजेंडर छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए ऊपरी आयु सीमा को हटाने का निर्णय लिया गया है। वर्ष 2018 में राज्य के अधिकारियों ने राज्य में विश्वविद्यालयों और संबद्ध स्कूलों द्वारा चलाए जा रहे सभी कार्यक्रमों में केवल ट्रांसपर्सन के लिए आरक्षित दो सीटों को मंजूरी दी थी।यह फैसला केरल की ट्रांसजेंडर आबादी को सशक्त बनाने के लिए लिया गया था।केरल के अधिकारियों ने राज्य के विश्वविद्यालयों को निर्देश दिया था कि वे ट्रांसजेंडर छात्रों के सामने आने वाले मतभेदों से निपटने के लिए ट्रांसजेंडर कवरेज करें। केरल भारत का पहला राज्य था जिसने वर्ष 2015 में ट्रांसजेंडर कवरेज की घोषणा की थी। विश्वविद्यालयों में ऊपरी आयु सीमा अलग-अलग कार्यक्रम के रूप में भिन्न होती है और इससे अतिरिक्त ट्रांसजेंडर छात्रों के प्रवेश में बाधा उत्पन्न होती है। राज्य के विश्वविद्यालयों ने सरकार से ट्रांसजेंडर छात्रों के लिए ऊपरी आयु सीमा को हटाने या इसमें ढील देने का अनुरोध किया था और राज्य के अधिकारियों ने यह सब ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया। 

सरकारी नौकरी: स्वास्थ विभाग के इन पदो के लिए नौकरी का मौका, यहाँ से करे आवेदन

सरकारी नौकरी: स्वास्थ विभाग के इन पदो के लिए नौकरी का मौका, यहाँ से करे आवेदन

सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओ के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर आया है, पश्चिम बंगाल स्वास्थ विभाग में विभिन्न पदों पर भर्तियां निकली हैं. विभाग ने अधिसूचना जारी कर लैब तकनीशियन, डीईओ और अन्य पदों के लिए आवेदन मंगाए हैं. सभी पद मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग, कलिम्पोंग के लिए हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 06 अगस्त 2021 को आयोजित होने वाले वॉक-इन-इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं. अधिसूचना से सम्बंधित अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार पश्चिम बंगाल स्वास्थ विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://www.wbhealth.gov.in/ पर विजिट कर सकते हैं.


अधिसूचना के अनुसार मॉलिक्यूलर बायोलोजिस्ट के 02 , लैब तकनीशियन के 04 और डाटा एंट्री ऑपरेटर के 04 पदों के लिए आवेदन मंगाए गए हैं. आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 06 अगस्त 2021 है. 06 अगस्त को ही वॉक-इन-इंटरव्यू भी आयोजित किए जाएंगें.

Sarkari Naukari: आवश्यक शैक्षणिक योग्यता

मॉलिक्यूलर बायोलॉजिस्ट – मॉलिक्यूलर बायोलॉजी/ वायरोलॉजी/ बायोकेमिस्ट्री/ माइक्रोबायोलॉजी/ बायोटेक्नोलॉजी/ बायोमेडिकल लैब साइंस एंड मैनेजमेंट/ लाइफ साइंस में मास्टर डिग्री.

लैब टेक्निशियन- हायरसेकण्ड्री साइंस के साथ बैचलर इन मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी/ मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा.

डाटा एंट्री ऑपरेटर- किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक और कंप्यूटर एप्लीकेशन में कम से कम 1 साल का डिप्लोमा/सर्टिफिकेट कोर्स अनिवार्य है. साथ में एमएस वर्ड, एमएस एक्सेल, एमएस पावर प्वाइंट, एमएस एक्सेस और इंटरनेट की जानकारी भी होनी चाहिए. इसके आलावा उम्मीदवार की न्यूनतम टाइपिंग स्पीड 30 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए।

डॉ. आलोक होंगे केंद्रीय विवि के नए कुलपति

डॉ. आलोक होंगे केंद्रीय विवि के नए कुलपति

बिलासपुर। डॉ आलोक कुमार चक्रवाल बिलासपुर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के नये कुलपति होंगे। भारत सरकार के अंडर सिकरेट्री नवीन कुमार ने इस बाबत आदेश जारी कर दिया है। डॉ आलोक अभी सौराष्ट्र यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर के पद पर पदस्थ थे। इससे पहले गुरू घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी की कुलपति अंजिला गुप्ता पिछले एक साल से एक्सटेंशन पर चल रही थी। अंजिला गुप्ता का कार्यकाल एक साल पहले ही खत्म हो चुका था।


डॉ आलोक कुमार चक्रवाल सौराष्ट्र यूनिवर्सिटी में कामर्स एंड बिजनेस एडमिस्ट्रेशन विभाग में प्रोफेसर हैं। 52 साल के डॉ चक्रवाल का शिक्षण के क्षेत्र में 30 साल का अनुभव हैं। उन्होंने रिसर्च के क्षेत्र में भी करीब तीन दशक तक काम किया है।

सरकारी नौकरी 2021: इन पदो के लिए नौकरी का मौका, 8वी 10वी 12वी पास युवा कर सकते है आवेदन

सरकारी नौकरी 2021: इन पदो के लिए नौकरी का मौका, 8वी 10वी 12वी पास युवा कर सकते है आवेदन

नई दिल्ली: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओ के लिए अच्छा मौका आया है, मझगांव डाक लिमिटेड में 10वीं के बाद आईटीआई करने वाले युवाओं के लिए नौकरी का मौका है. मझगांव डाक लिमिटेड ने ट्रेड अप्रेंटिस के 425 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है. इसके लिए 14 से 21 वर्ष तक के युवा आवेदन कर सकते हैं. ट्रेड अप्रेंटिस भर्ती 2021 के लिए आवेदन मझगांव डाक लिमिटेड की वेबसाइट mazagondock.in पर जाकर 10 अगस्त तक किया जा सकता है. मझगांव डाक लिमिटेड में ट्रेड अप्रेंटिस पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन तीन स्टेप में होगा. सबसे पहले ऑनलाइन एग्जाम होगा. इसके बाद अभ्यर्थियों का मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंटेशन की प्रक्रिया होगी।


महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन प्रारंभ- 22 जुलाई 2021
आवेदन की अंतिम तिथि- 10 जुलाई 2021
योग्य और अयोग्य अभ्यर्थियों की लिस्ट जारी होगी- 16 अगस्त 2021
एडमिट कार्ड जारी होने की संभावित तिथि- 23 अगस्त 2021
परीक्षा की संभावित तिथि- अगस्त के चौथे सप्ताह में

मझगांव डाक लिमिटेड में वैकेंसी का विवरण

ग्रुप ए (10वीं पास)

ड्रॉफ्ट्समैन (मैकेनिक)- 20 पद
इलेक्ट्रिशियन- 34 पद
फिटर- 62 पद
पाइप फिटर- 72 पद
स्ट्रक्चरल फिटर- 63 पद

ग्रुप बी (आईटीआई पास)

फिटर स्ट्रक्चरल (एक्स आईटीआई फिटर)- 20 पद
इलेक्ट्रिशियन- 15 पद
पाइप फिटर- 15 पद
वेल्डर- 15 पद
कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट- 15 पद
कार्पेंटर- 21 पद

ग्रुप सी (आठवीं पास)

वेल्डर गैस और इलेक्ट्रिक-26 पद
रिगर- 47 पद

शैक्षिक योग्यता

ग्रुप ए (ड्रॉफ्ट्समैन, इलेक्ट्रिशियन, फिटर, स्ट्रक्चरल)- जनरल साइंस और मैथमेटिक्स के साथ न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं पास होना चाहिए. फिटर पद के लिए किसी भी विषय के साथ 10वीं पास होना चाहिए न्यूनतम 50% अंकों के साथ.

ग्रुप बी (फिटर, इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, वेल्डर, कंप्यूटर ऑपरेटर, कारपेंटर)- न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं पास होने के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई.
ग्रुप सी- ग्रुप सी पदों के लिए अभ्यर्थियों का न्यूनतम 50% अंकों के साथ आठवीं पास होना चाहिए.

आयु सीमा

ग्रुप ए- 15 से 19 वर्ष
ग्रुप बी- 16 से 21 वर्ष
ग्रुप सी- 14 से 18 वर्ष

 बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ में आजीवन वैध रहेगा टीईटी प्रमाण पत्र...

बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ में आजीवन वैध रहेगा टीईटी प्रमाण पत्र...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शिक्षक पात्रता परीक्षा के परिणाम को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा आदेश जारी किया है। राज्य सरकार ने शिक्षक पात्रता परीक्षा के नीटों को आजीवन वैध कर दिया है। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से स्कूल शिक्षा विभाग की अवर सचिव सरोज उइके ने इस सम्बन्ध में आदेश जारी कर दिए हैं। 
इस तारीख को होने जा रही है आईआईएमसी की प्रवेश परीक्षा

इस तारीख को होने जा रही है आईआईएमसी की प्रवेश परीक्षा

नई दिल्ली। भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) में आठ पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 जुलाई, 2021 से शुरू हो गई है। शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए आयोजित इस प्रकिया में आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 9 अगस्त, 2021 है। प्रवेश परीक्षा 29 अगस्त को आयोजित की जाएगी। परीक्षा परिणाम 10 सितंबर को घोषित किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन पत्र वेबसाइट www.iimc.nta.ac.in पर उपलब्ध है।

इन पाठ्यक्रमों के लिए कर सकते हैं आवदेन

प्रवेश प्रभारी प्रो. राजेश कुमार के अनुसार आईआईएमसी के 6 परिसरों में संचालित होने वाले 8 पाठ्यक्रमों की 476 सीटों के लिए इस वर्ष प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। ये परिसर नई दिल्ली, ढेंकनाल, आइजोल, अमरावती, कोट्टायम और जम्मू में हैं। आईआईएमसी हिंदी पत्रकारिता, अंग्रेजी पत्रकारिता, विज्ञापन एवं जनसंपर्क, रेडियो एवं टेलीविजन, ओड़िया, मराठी, मलयालम और उर्दू पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रम संचालित करता है।

एनटीए करेगा प्रवेश परीक्षा का आयोजन

प्रो. कुमार ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण इस वर्ष भी प्रवेश परीक्षा का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा किया जाएगा। देश के 25 शहरों में बनाए गए विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारी, महत्वपूर्ण दिशा निर्देश एवं एडमिशन प्रोस्पेक्टस आईआईएमसी की वेबसाइट www.iimc.gov.in पर भी उपलब्ध हैं।

29 अगस्त को होगी प्रवेश परीक्षा

इस वर्ष 29 अगस्त 2021, रविवार को दो अलग-अलग सत्रों में प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्रात: 10 बजे से 12 बजे तक हिंदी पत्रकारिता, अंग्रेजी पत्रकारिता, विज्ञापन एवं जनसंपर्क तथा रेडियो एवं टेलीविजन पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा होगी। क्षेत्रीय भाषा पत्रकारिता पाठ्यक्रम के तहत दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक ओड़िया, मराठी, मलयालम और उर्दू पत्रकारिता के पाठ्यक्रम के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्रत्येक परीक्षा दो घंटे की होगी, जिसमें सामान्य ज्ञान और मीडिया एवं संचार के क्षेत्र से जुड़े 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। क्षेत्रीय भाषा पत्रकारिता पाठ्यक्रम में पूछे जाने वाले प्रश्न क्षेत्रीय भाषा में होंगे एवं अन्य पाठ्यक्रमों के प्रश्न अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में होंगे।

एक से अधिक कोर्स के लिए कर सकते हैं आवेदन

विद्यार्थी एक से अधिक पाठ्यक्रमों के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें एक ही आवेदन पत्र भरना होगा, लेकिन उन्हें आवेदन पत्र में क्रमानुसार अपनी पाठ्यक्रम वरीयता का उल्लेख करना होगा और प्रत्येक पाठ्यक्रम के लिए अलग शुल्क का भुगतान करना होगा। प्रो. कुमार ने कहा कि इसलिए सभी विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले वे प्रोस्पेक्टस को ध्यान से पढ़ें।

कौन कर सकता है आवेदन

जिन विद्यार्थियों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री है, वे आईआईएमसी में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। जो छात्र अपनी स्नातक की डिग्री के अंतिम वर्ष या सेमेस्टर परीक्षा में शामिल हुए हैं या हो रहे हैं, वे भी आवेदन करने के पात्र हैं। चयन होने पर ऐसे विद्यार्थियों को 30 सितंबर 2021 तक अपनी प्रोविजनल मार्कशीट या सर्टिफिकेट की मूल प्रति जमा करानी होगी। इन विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम पूरा होने पर केवल तभी डिप्लोमा प्रदान किया जाएगा, जब आईआईएमसी के कार्यालय में सत्यापन के लिए वे मूल डिग्री प्रमाण पत्र प्रस्तुत करेंगे।

ये होगी आयु सीमा

सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों का जन्म 1 अगस्त 1996 को या उसके बाद (1 अगस्त, 2021 को अधिकतम 25 वर्ष) होना चाहिए। ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए जन्म तिथि 1 अगस्त 1993 या उसके बाद (1 अगस्त 2021 को अधिकतम 28 वर्ष) की होनी चाहिए। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए जन्म तिथि 1 अगस्त 1991 या उसके बाद (1 अगस्त, 2021 को अधिकतम 30 वर्ष) की होनी चाहिए।

ऑनलाइन करना होगा आवेदन शुल्क का भुगतान

सामान्य वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 1,000 रुपये और ओबीसी/एससी/एसटी/दिव्यांग/ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 750 रुपये है। अगर विद्यार्थी दो पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन कर रहा है, तो उसे दोनों पाठ्यक्रमों के लिए अलग-अलग भुगतान करना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन पेमेंट गेटवे के माध्यम से किया जाएगा।

10 सितंबर को जारी होगा परीक्षा परिणाम

प्रवेश परीक्षा का परिणाम 10 सितंबर को आईआईएमसी की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। इस वर्ष सत्र सितंबर के अंतिम हफ्ते से शुरू होगा।

जानकारी के लिए ऐसे करें संपर्क

किसी भी प्रकार की समस्या होने पर विद्यार्थी अकादमिक विभाग, भारतीय जन संचार संस्थान, अरुणा आसफ अली मार्ग, नई दिल्ली-110067 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा दूरभाष नंबर 011-26742920, 26742940, 26742960 (एक्सटेंशन 233) पर भी संपर्क किया जा सकता है। मोबाइल नंबर 9818005590 के माध्यम से भी आवेदनकर्ता जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अगर विद्यार्थी व्हाट्सएप के द्वारा जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो मोबाइल नंबर 9871182276 पर संदेश भेज सकते हैं। इसके अलावा iimc@nta.ac.in पर ईमेल के द्वारा भी संपर्क किया जा सकता है। 

अग्रसेन महाविद्यालय में प्रवेश लेने पर नए-पुराने सभी छात्रों को इस वर्ष के शिक्षण शुल्क में 25% की छूट

अग्रसेन महाविद्यालय में प्रवेश लेने पर नए-पुराने सभी छात्रों को इस वर्ष के शिक्षण शुल्क में 25% की छूट

रायपुर. अग्रसेन महाविद्यालय पुरानी बस्ती में इस वर्ष प्रवेश लेने वाले सभी छात्रों को शिक्षण शुल्क में 25 प्रतिशत की छूट देने का निर्णय लिया गया है. यह छूट सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले प्रथम वर्ष के नए विद्यार्थियों के साथ ही वर्तमान में अग्रसेन महाविद्यालय में पढ़ रहे सभी छात्रों को भी अगले वर्ष में प्रवेश लेने पर भी दी जाएगी.

 

इस सम्बन्ध में महाविद्यालय की प्रबंध समिति की बैठक में निर्णय का औपचारिक रूप से अनुमोदन किया गया. इसकी जानकारी देते हुए प्राचार्य डा. युलेंद्र कुमार राजपूत ने बताया कि कोरोना संकट के कारण प्रायः सभी लोगों को आर्थिक कठिनाइयों से गुजरना पड़ रहा है. साथ ही अग्रसेन महाविद्यालय के लक्षित युवाओं में अधिकांश निम्न मध्यम वर्गीय समुदाय से सम्बंधित होते हैं, इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए प्रबंध समिति ने इस वर्ष शिक्षण शुल्क में 25 प्रतिशत छूट देने का निर्णय लिया है. उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में सभी पाठ्यक्रमों का कुल शुल्क भी अन्य महाविद्यालयो के अपेक्षाकृत रूप से कम है. इसके साथ-साथ शिक्षण शुल्क में 25 प्रतिशत छूट देने का लाभ मिलने से सभी छात्रों को काफी हद तक आर्थिक सहायता मिल सकेगी. प्राचार्य ने यह भी बताया कि अग्रसेन महाविद्यालय में आने वाले छात्रों को अन्य प्रकार से भी कोई आर्थिक समस्या होने पर उसका भी समाधान करने और सहयोग करने का प्रयास किया जाता है.

प्राचार्य डॉ राजपूत ने बताया कि अग्रसेन महाविद्यालय में कामर्स, पत्रकारिता, कम्यूटर, प्रबंधन समाज कार्य और योग विभाग में स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम संचालित किये जाते हैं. 

व्यापम इस तारीख से लेगा प्री - बीएड और प्री - डीएलएड परीक्षा, देखें आवेदन फार्म  भरने की तिथि

व्यापम इस तारीख से लेगा प्री - बीएड और प्री - डीएलएड परीक्षा, देखें आवेदन फार्म भरने की तिथि

छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल द्वारा प्रतिवर्ष विभिन्न व्यवसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु परीक्षाओं का आयोजन किया जाता है. इसी क्रम में व्यापम द्वारा प्री बीएड एवं डीएलएड परीक्षा 2021 का आयोजन भी जल्द ही किया जाएगा. परीक्षा की संभावित तिथि व्यापम द्वारा 29 अगस्त दिन रविवार को तय की गई है. उपरोक्त प्रवेश परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने की विधि, प्रवेश नियम, पाठ्यक्रम आदि का अवलोकन व्यापम की वेबसाइट पर किया जा सकता है.

 

 

 विद्यार्थी ध्यान दें : माशिमं ने जारी किया 10वीं बोर्ड के लिए असाइनमेंट

विद्यार्थी ध्यान दें : माशिमं ने जारी किया 10वीं बोर्ड के लिए असाइनमेंट

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं बोर्ड के लिए असाइनमेंट जारी कर दिया है। बोर्ड ने हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, गणित और संस्कृत विषय के लिए असाइनमेंट जारी किया है।

माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव वी के गोयल ने कहा कि परीक्षा नहीं होने की स्थिति पर असाइनमेंट के आधार पर ही परिणाम जारी किया जाएगा। दोनों ही स्थिति के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल तैयारी कर रही है। छात्रों को प्रति विषय प्रतिमाह के हिसाब से 6 असाइनमेंट करना होगा। अगस्त से जनवरी तक असाइनमेंट करना होगा। पाठ्यक्रम 30 प्रतिशत कोर्स कटौती के बाद तैयार किया गया है। 
 BREAKING : 26 जुलाई से खुलेंगे स्कूल, सरकार ने जारी किए आदेश

BREAKING : 26 जुलाई से खुलेंगे स्कूल, सरकार ने जारी किए आदेश

नई दिल्ली।  देशभर में कोरोना के मामलों में कमी आने के बाद जीवन सामान्य हो रहा है। इसी क्रम में स्कूलों को खोलने की तैयारियां तेज हो गई हैं। मध्य प्रदेश में 26 जुलाई से स्कूलों में 11वीं व 12वीं की कक्षाएं एवं छात्रावास खोले जाएंगे। कक्षा 9वीं एवं 10वीं की कक्षाएं 5 अगस्त से प्रारंभ की जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी स्कूल 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ प्रारंभ होंगे। जुलाई महीने में सप्ताह में 2 दिन तथा अगस्त माह में विद्यार्थी सप्ताह में 4 दिन विद्यालय आ सकेंगे। स्कूल खोलने के संबंध में क्राइसिस मैनेजमेंट समूह स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार निर्णय ले सकेंगे। स्कूलों और छात्रावास में कोविड-19 अनुकूल व्यवहार अपनाने के लिए पृथक से एसओपी जारी की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कक्षा 12वीं के लिए कोचिंग सेंटर 5 अगस्त से 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुल सकेंगे। क्राइसिस मैनेजमेंट समूह और स्थानीय प्रशासन द्वारा सतत मॉनिटरिंग की जाएगी। सभी कोचिंग सेंटर को कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करना आवश्यक होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के महाविद्यालयों में एक सितंबर से नवीन शिक्षा सत्र आरंभ होगा। वर्तमान में ओपन बुक पद्धति से परीक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप महाविद्यालयों में 50 प्रतिशत क्षमता के साथ ऑफलाइन कक्षाओं का संचालन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि स्कूलों एवं महाविद्यालयों के सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों का अभियान चलाकर शत-प्रतिशत टीकाकरण कराया जाए। इसी के साथ अधिक से अधिक विद्यार्थियों का टीकाकरण कराया जाए।
 
इसी तरह ओडिशा में कोरोना से राहत को ध्यान में रखते हुए स्कूल फिर से खोलने का फैसला लिया गया है। ओडिशा सरकार ने बताया कि ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में खराब नेटवर्क के कारण ऑनलाइन कक्षाओं के दौरान छात्रों को होने वाली असुविधा को देखते हुए 26 जुलाई से दसवीं और बारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए स्कूल फिर से खोले जाएंगे। ओडिशा के स्कूल और जन शिक्षा के प्रमुख सचिव सत्यब्रत साहू ने कहा, हम ऑनलाइन शिक्षण के माध्यम से कुल छात्रों में से केवल 40 प्रतिशत तक ही पहुंच पाए हैं, जबकि अन्य 60 प्रतिशत अभी भी पीछे रह गए हैं। कोविड-19 प्रतिबंधों के कारण, राज्य में स्कूली छात्रों को कक्षा शिक्षण के 150 दिनों का नुकसान हुआ है।
अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के लिए स्वीकृत शैक्षिक, गैर शैक्षिक पदों में संविदा नियुक्ति आवेदन 30 जुलाई तक

अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के लिए स्वीकृत शैक्षिक, गैर शैक्षिक पदों में संविदा नियुक्ति आवेदन 30 जुलाई तक

बालोद । स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय डौण्डी, डौण्डीलोहारा, अर्जुन्दा, गुरूर व बालोद के लिए स्वीकृत शैक्षिक, गैर शैक्षिक पदों में संविदा नियुक्ति (निश्चित मासिक वेतन) की जाएगी।
जिला शिक्षा अधिकारी व सचिव उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन समिति बालोद ने बताया कि पृथक-पृथक विद्यालयों के लिए व्याख्याता के 29 पद, शिक्षक (अंग्रेजी माध्यम) के 13 पद, शिक्षक (हिन्दी माध्यम) के 08 पद, सहायक शिक्षक के 13 पद, ग्रंथपाल के एक पद, कम्प्यूटर शिक्षक के 02 पद, सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला(अंग्रेजी माध्यम) के 05 पद, लेखापाल/सहायक ग्रेड-02 के 03 पद, सहायक ग्रेड-03 के 02 पद, भृत्य के 12 पद व चौकीदार के 04 पद अर्थात कुल 92 पदों की पूर्ति संविदा से की जाएगी। उन्होंने बताया कि विस्तृत जानकारी, आवेदन पत्र का प्रारूप नियम व शर्ते जिले की वेबसाईट बालोद डॉट जीओवी डॉट इन तथा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय व संबंधित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के सूचना पटल पर देखा जा सकता है।
उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी शर्तों व अहर्ता के साथ निर्धारित प्रारूप में आवेदन 30 जुलाई शाम 05 बजे तक रजिस्टर्ड डाक/स्पीड पोस्ट के माध्यम से कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी बालोद में प्रेषित कर सकते हैं।