BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालन के लिए आवेदन 9 जुलाई तक

शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालन के लिए आवेदन 9 जुलाई तक

जगदलपुर । ग्राम पंचायत खंडसरा, बनियागांव, नारायणपाल, मुण्डागांव, सिवनी, महुपाल बरई, पखनाकोंगेरा व पाथरी में उचित मूल्य की दुकान के आबंटन के लिए 9 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ग्राम पंचायत में शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालन करने के लिए इच्छुक, ग्राम पंचायत, स्व-सहायता समूह, वन विकास समिति, अन्य सहकारी समिति अपना आवेदन पंजीयन प्रमाण पत्र के साथ कार्यालयीन समय पर बस्तर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के कार्यालय में 9 जुलाई तक प्रस्तुत किया जा सकता है। 

पिछले सत्र में अनुत्तीर्ण छात्रों के लिए प्रायोगिक परीक्षा आयोजित करेगा छग राज्य ओपन स्कूल

पिछले सत्र में अनुत्तीर्ण छात्रों के लिए प्रायोगिक परीक्षा आयोजित करेगा छग राज्य ओपन स्कूल

रायपुर: छग राज्य ओपन स्कूल के सचिव प्रोफेसर व्ही. के. गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी की परीक्षा में सम्मिलित ऐसे छात्र जिन्होंने उन विषयों का चयन किया है जिसमें प्रायोगिक परीक्षायें होती है उनकी प्रायोगिक परीक्षाएं आयोजित नहीं की जाएगी। उनके सैद्धांतिक परीक्षा में पूर्णांक 75 अंक में प्राप्त अंकों को अनुपातिक रूप से पूर्णाक 100 अंकों के आधार पर प्राप्तांक प्रदान किये जायेंगे।

उन्होंने बताया कि परीक्षा वर्ष 2020 के पूर्व की परीक्षाओं में केवल प्रायोगिक परीक्षा में अनुत्तीर्ण छात्रों का परीक्षाफल प्रायोगिक परीक्षा आयोजित नहीं होने के कारण घोषित नहीं किया जा सका है। ऐसे परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं संबंधित अध्ययन केन्द्रों में 11 से 15 जुलाई के मध्य आयोजित की जायेगी।

स्वामी आत्मानंद शा. उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नवापारा में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित

स्वामी आत्मानंद शा. उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नवापारा में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित

सूरजपुर। स्वमी आत्मानंद शा. उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नवापारा सूरजपुर में रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु निम्न कक्षाओं पहली में 3, दूसरी में 16, तीसरी में 12, चैथी में 14, पांचवीं में 12, छटवीं में 14, सातवीं में 17,आठवीं में 22, नवमीं में ,12, ग्यारहवीं (जीव विज्ञान) 13, गणित में 19, वाणिज्य में 40 रिक्त सीटे हैं, आवेदन प्राप्त करने की तिथि 03- 07-2021 से 10-07- 2021 तक प्रात: 11 बजे से 04 बजे तक ,पात्रता सूची प्रकाशन 12- 07- 2021 दावा आपत्ति की तिथि 13- 07- 2021 दोपहर 2 बजे तक , लाटरी द्वारा चयन प्रक्रिया 14-07-2021, चयन सूची 15- 07- 2021 ,प्रवेश की तिथि 15- 07-2021 से 20- 07-2021,प्रतीक्षा सूची से प्रवेश 21- 07-2021, प्रवेश हेतु आयु सीमा 31.05 2021 की स्थिति में 5 वर्ष 6 माह से 6 वर्ष 6 माह के बीच होनी चाहिए। कक्षा 11 वी में चयन कक्षा 10वीं के प्राप्तांक अंक के मैरिट के आधार पर होगा। आवश्यक दस्तावेज, जन्म प्रमाण पत्र (कक्षा 1 ली हेतु)आय प्रमाण पत्र,जाति प्रमाण पत्र,निवास प्रमाण पत्र,आधार कार्ड,राशन कार्ड (ठच्स् वर्ग हेतु),बैंक पासबुक,ब्लड ग्रुप,पिछली कक्षा की अंकसूची,फोटो (03 प्रति)1 ली कक्षा को छोड़कर अन्य कक्षा में प्रवेश हेतु चयन हो जाने पर ज्.ब्. अनिवार्य रूप से जमा करना होगा। आवेदन पत्र शा.क. हाई स्कूल नवापारा सूरजपुर से कार्यालयिन समय मे प्राप्त किया जायेगा।अधिक जानकारी के लिए स्वमी आत्मानंद शा. उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नवापारा सूरजपुर स्कूल से सम्पर्क कर सकते है।

 

स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 15 जुलाई तक

स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 15 जुलाई तक

महासमुंद: मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत 14 प्रकार के विभिन्न 75 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार संविदा पदों पर भर्ती के लिए वांछित योग्यताधारी अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र, स्वप्रमाणित दस्तावेजों के साथ 15 जुलाई शाम 5:30 बजे तक कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला चिकित्सालय परिसर खरोरा, महासमुंद जिला महासमुंद (छ.ग.), पिन 493445 के पते पर कार्यालयीन समय में रजिस्टर्ड डाक, स्पीड पोस्ट या स्वयं उपस्थित होकर जमा कर सकते हैं। इस संबंध में विस्तृत विज्ञापन, सामान्य शर्ते, दिशा-निर्देश, आवेदन का प्रारूप एवं आवेदन शुल्क का विवरण महासमुन्द जिले की वेबसाईट www.mahasamund.gov.in में एवं कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी महासमुंद के सूचना पटल पर देखी जा सकती है।

सरकारी नौकरी: ITBP के इन पदो के लिए भर्ती, 10वी पास भी कर सकते है आवेदन

सरकारी नौकरी: ITBP के इन पदो के लिए भर्ती, 10वी पास भी कर सकते है आवेदन

रायपुर: डिफेंस में करियर बनाने का सपना देखने वाले युवाओ के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर आया है। दरअसल ITBP ने अलग-अलग पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की योग्यता कम से कम 10वीं पास होनी चाहिए। रिक्त पदों पर आवेदन के लिए आवेदकों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा, जिसकी अंतिम तिथि 2 सितंबर 2021 तय की गई है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 5 जुलाई से शुरू होगी।


इन पदों पर होगी भर्ती
1) कुश्ती
2) कबड्डी
3) कराटे
4) तीरंदाजी
5) वुशु
6) ताइक्वांडो
7) जूडो पुरुष
8) जिम्नास्टिक
9) खेल शूटिंग
10) स्की
11) बॉक्सिंग
12) आइस हॉकी

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका के पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका के पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ शासन महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर का पत्र क्रमांक एफ10-03 2014 मबावि 50 अटल नगर, दिनांक 25.10.2019 के तहत ज्ञापन (नवीन नियुक्ति निर्देश) स्थगित करते हुए पूर्व में जारी नियुक्ति निर्देश के फलस्वरूप बाल विकास परियोजना प्रतापपुर में स्वीकृत रिक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका के पदों पर नियुक्ति हेतु आवेदन दिनांक 05.07.2021 से 19.07.2021 तक बाल विकास परियोजना कार्यालय प्रतापपुर जिला. सूरजपुर (छ0ग0) में कार्यालयीन समय जमा किया जा सकता है।

शासकीय दूधाधारी बजरंग महिला महाविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग द्वारा आज वैल्यू ऐडेड कोर्स कोपिंग स्कील्स एंड सक्सेस ओवर स्ट्रेस विषय पर हुआ पाठ्यक्रम प्रारंभ

शासकीय दूधाधारी बजरंग महिला महाविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग द्वारा आज वैल्यू ऐडेड कोर्स कोपिंग स्कील्स एंड सक्सेस ओवर स्ट्रेस विषय पर हुआ पाठ्यक्रम प्रारंभ

रायपुर, शासकीय दूधाधारी बजरंग महिला महाविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग द्वारा आज वैल्यू ऐडेड कोर्स कोपिंग स्कील्स एंड सक्सेस ओवर स्ट्रेस विषय पर 30 घंटे का पाठ्यक्रम प्रारंभ हुआ ।यह पाठ्यक्रम शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय देवेंद्र नगर के मनोविज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वाधान से आयोजित किया जा रहा है।01/07 से 13/7/2021 तक यह पाठ्यक्रम 19 से 22 वर्ष के छात्र छात्राओं के लिए आयोजित है। कुल 13 दिन चलने वाले इस पाठ्यक्रम में तनाव प्रबंधन के विभिन्न विधियों को बताया जाएगा। प्रत्येक दिवस 2 घंटे का लेक्चर आयोजित है जिसमें क्विज, परीक्षण और फीडबैक इत्यादि भी सम्मिलित है ।आज प्रथम दिवस पाठ्यक्रम का उद्घाटन समारोह रखा गया 1:00 बजे से जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में शासकीय जे.योगानंदम छत्तीसगढ़ महाविद्यालय एवं शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर अमिताभ बैनर्जी मुख्य अतिथि के रूप में विशेषकर उपस्थित रहे उनका कहना था कि छात्र अपने जीवन में सफलता तनाव प्रबंधन के कौशल को विकसित करके प्राप्त कर सकता है। जीवन के लक्ष्यों की प्राप्ति निर्भर करती है कि तनाव को आप किस तरह से प्रबंधित करते हैं ।इस हेतु उन्होंने प्रतिभागियों के आह्वान किया।


कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ श्रद्धा गिरोलकर उपस्थित रही उन्होंने आशीर्वचन में इस पाठ्यक्रम की सफलता की कामना की और छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन किया और कहा कि दैनिक जीवन में तनाव प्रबंधन कौशलों का होना आवश्यक है।
कार्यक्रम का संयोजन और संकल्पना डॉ उषा किरण अग्रवाल ने की है। उन्होंने इस 13 दिवसीय पाठ्यक्रम के अंतर्गत बताए जाने वाले चैप्टर का निर्धारण किया है।
पूरे पाठ्यक्रम को दो यूनिट एवं चार मॉड्यूल्स में विभाजित किया गया है। प्रत्येक यूनिट तनाव से संबंधित विभिन्न पहलुओं को दर्शाती है और उससे संबंधित तनाव प्रबंधन विधियों के बारे में छात्रों को अवगत कराएगी प्रथम यूनिट तनाव को समझते हुए उसकर विभिन्न स्रोतों को जानना है। तनाव के प्रति जो हमारी एक मानसिक तैयारी होती है उसे समझना है।
तनाव के प्रति जो प्रति बलक विकसित किया जाता है उसका प्रभाव तनाव प्रबंधन में अत्यधिक होता है इस पर भी चर्चा होनी है । तनाव प्रबंधन में प्रमुख भूमिका आपकी खुश रहने की प्रवृत्ति, आपका मनोवैज्ञानिक स्वास्थ्य और कृतज्ञता प्रमुख भूमिका निभाती है तथा रिलैक्सेशन स्ट्रेटजी का प्रभाव सकारात्मक रूप से तनाव प्रबंधन पर होता है । प्रत्येक इकाई 12 घंटे का होगा।अंतिम 6 घंटे में तनाव पर पड़ने वाले कुछ प्रमुख चर्चित विधियों की चर्चा की जानी है जिसमें स्पा, योगा ,मेडिटेशन एवं स्टोरी टेलिंग अर्थात कहानी वाचन किस तरह से हमारे तनाव को कम कर सकती है और एक कौशल विकसित कर सकती है तनाव के प्रति इसकी चर्चा की जानी है इस प्रकार कोऑर्डिनेटर मैडम ने वैल्यू ऐडेड कोर्स की रूपरेखा से प्रतिभागियों को परिचय कराया । स्वागत भाषण डॉक्टर ऋचा शर्मा मैडम ने प्रस्तुत की।
आज के विशेषज्ञ इस पाठ्यक्रम के सह संयोजक डॉ अंजना पुरोहित मैडम रही जिन्होंने एक प्रारंभिक उनमुखीकरण क्विज का आयोजन किया जिसमें छात्रों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और उसके पश्चात एक पाठ्यक्रम की रूपरेखा से प्रतिभागियों को अवगत कराया। पाठ्यक्रम से संबंधित तकनीकी जानकारी भी प्रतिभागियों को प्रेषित की गई ।धन्यवाद ज्ञापन डॉ मिनी अलेक्स मैडम ने किया और कार्यक्रम का संचालन डॉ गौतमी भतपहरी ने किया और तकनीकी संचालन डॉ नीतू हरमुख एवं डॉ भूपेंद्र सेन ने संभाला ।
इस प्रकार आज का सत्र समाप्त हुआ ।आज का क्विज लिंक और फीडबैक लिंक प्रतिभागियों के समूह में ईमेल और व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेषित की गयी
 

सरकारी नौकरी 2021: इन पदो के लिए नौकरी का मौका, 8वी 10वी 12वी पास युवा कर सकते है आवेदन

सरकारी नौकरी 2021: इन पदो के लिए नौकरी का मौका, 8वी 10वी 12वी पास युवा कर सकते है आवेदन

रायपुर: सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओ के लिए अच्छी खबर है, सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर आया है। दरअसल कोल इंडिया की संस्थान एसईसीएल ने अलग-अलग 400 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। एसईसीएल की ओर से जारी इस भर्ती में 8वीं/ 10वीं/ 12वीं पास युवा आवेदन कर सकते हैं, जिसकी अंतिम तिथि 7 जुलाई 2021 तय की गई है।


रिक्त पदों का विवरण
डम्पर ऑपरेटर: 296
डोजर ऑपरेटर: 60
पे लोडर ऑपरेटर: 26
फावड़ा प्रचालक: 23
भूतल खनिक/ निरंतर खनिक ऑपरेटर (TR): 23

 

 

RESULT: NDA और नेवल एकेडमी भर्ती के रिज़ल्ट घोषित, यहाँ देखे परिणाम

RESULT: NDA और नेवल एकेडमी भर्ती के रिज़ल्ट घोषित, यहाँ देखे परिणाम

नई दिल्ली: नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) और नेवल एकेडमी भर्ती लिखित परीक्षा (I) 2021 के परिणाम को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने घोषित कर दिए है, यह परीक्षा 18 अप्रैल को हुई थी. एसएसबी इंटरव्यू के लिए शॉर्ट लिस्ट किए गए अभ्यर्थी अपने नाम यूपीएससी की वेबसाइट https://www.upsc.gov.in/ पर जाकर चेक कर सकते हैं. नोटिफिकेशन के अनुसार, मार्कशीट फाइनल रिजल्ट घोषित होने के 15 दिन बाद वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी. एनडीए-1 भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 दिसंबर 2020 को शुरू हुई थी. इसके लिए आवेदन 19 जनवरी 2019 तक लिए गए थे|


सबसे पहले यूपीएससी की वेबसाइट https://www.upsc.gov.in/ पर जाएं
- अब वेबसाइट के होम पेज पर रिक्रूटमेंट सेक्शन में जाएं
- अब यहां Written Result: National Defence Academy and Naval Academy Examination (I), 2021 पर क्लिक करें.
- अब डॉक्यूमेंट के लिंक पर जाएं.
-क्लिक करते ही एक पीडीएफ फाइल खुलेगा.
-इस पीडीएफ में अपने रोल नंबर की मदद से रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
-डायरेक्ट लिंक से रिजल्ट चेक करने के लिए यहां क्लिक करें.


दो सप्ताह के भीतर करना है एसएसबी इंटरव्यू के लिए रजिस्टर

एनडीए- 1 को लेकर जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, लिखित परीक्षा का रिजल्ट घोषित होने के दो सप्ताह के भीतर अभ्यर्थियों को भारतीय सेना की वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर एसएसबी इंटरव्यू के लिए रजिस्ट्रेशन करना है. इसके बाद अभ्यर्थियों को सेलेक्शन सेंटर और इंटरव्यू की तिथि अलॉट की जाएगी. एसएसबी इंटरव्यू के बारे में जानकारी ईमेल आईडी पर दी जाएगी. यदि किसी अभ्यर्थी ने सेना की वेबसाइट पर पहले से रजिस्ट्रेशन किया है तो उसे दोबारा रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं है|

सरकारी नौकरी: पुलिस के इन पदो के लिए निकली है भर्ति, यहाँ जानिए कैसे करे आवेदन

सरकारी नौकरी: पुलिस के इन पदो के लिए निकली है भर्ति, यहाँ जानिए कैसे करे आवेदन

नई दिल्ली: पुलिस मे भर्ती होने की इक्छा रखने वाले युवाओ के लिए सुनहरा अवसर है, उत्तर प्रदेश पुलिस ने असिस्टेंट सब- इंस्पेक्टर (क्लर्क/ अकाउंट) और सब- इंस्पेक्टर (Confidential) के 1329 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं, इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 जुलाई है. आइए जानते हैं इन पदों से जुड़ी जानकारी|


योग्यता

जिन उम्मीदवारों ने किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री और डिप्लोमा लिया हो, वह इन पदों पर आवेदन करने के योग्य हैं. यहां जानें- विस्तार से जानें.


SI – Confidential
- मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए.
- हिंदी टाइपिंग 25 WPM और अंग्रेजी टाइपिंग 30 WPM
- स्टेनोग्राफर हिंदी : 80 शब्द प्रति मिनट
- 0 लेवल सर्टिफिकेट होना चाहिए.


ASI -Clerk
- मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए.
- हिंदी टाइपिंग 25 WPM और अंग्रेजी टाइपिंग 30 WPM
- 0 लेवल सर्टिफिकेट होना चाहिए.


ASI – Account
- मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से B.COM कोर्स किया होगा.
- हिंदी टाइपिंग 15 WPM होनी चाहिए.
- 0 लेवल सर्टिफिकेट होना चाहिए.


क्या है 0 लेवल सर्टिफिकेट
ओ लेवल कंप्यूटर कोर्स NIELIT द्वारा आयोजित किया जाने वाला एक डिप्लोमा कोर्स है. यह ओ लेवल कंप्यूटर कोर्स में एडमिशन वर्ष में दो बार लिया जाता है, जिसका आयोजन जुलाई तथा जनवरी में किया जाता है|
कोई भी शिक्षार्थी जो 10+2 की योग्यता रखता है या फिर I.T.I. (इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट) का सर्टिफिकेट रखता हो इस कोर्स में प्रवेश ले सकता है|


इस कोर्स को करने के बाद अभ्यर्थी A लेवल कोर्स करने के लिए पत्र हो जाता है। A लेवल कोर्स कंप्यूटर अनुप्रयोगों में एडवांस डिप्लोमा के बराबर समझा जाता है|


आवेदन फीस
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 400 रुपये फीस का भुगतान करना होगा. उम्मीदवार डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या बैंक चालान के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं|

कैसै करें आवेदन
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. बता दें, आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 जुलाई 2021 है.
कैसे होगा सिलेक्शन
चयन ऑनलाइन परीक्षा, दस्तावेज़ीकरण और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और कौशल परीक्षण पर आधारित होगा|

 BIG BREAKING: रायपुर में अब कोचिंग सेंटर्स को मिली खोलने की अनुमति, इन नियमों का उल्लंघन करने पर 30 दिन हो जायेगा सील

BIG BREAKING: रायपुर में अब कोचिंग सेंटर्स को मिली खोलने की अनुमति, इन नियमों का उल्लंघन करने पर 30 दिन हो जायेगा सील

रायपुर। रायपुर कलेक्टर ने कोचिंग सेंटर्स को खोलने की अनुमति दे दी है। आदेशानुसार 50 प्रतिशत छात्रों के साथ कोचिंग सेंटर संचालित होगा. रात 8 बजे तक कोचिंग सेंटर खुल सकेंगे। सभी कोचिंग सेंटर में फिजिकल डिस्टनसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा। साथ ही मास्क लगाना भी जरूरी किया गया है। नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर कोचिंग सेंटर को 30 दिनों के लिए सील किया जाएगा। इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
इस तारीख से शुरू हों सकते है रविवि में प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु आवेदन

इस तारीख से शुरू हों सकते है रविवि में प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु आवेदन

रायपुर, पं. रविशंकर शुक्ल विवि द्वारा 12वीं के परिणाम आने के साथ ही आवेदन लेना शुरू कर दिया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा मंडल अथवा सीबीएसई दोनों में से किसी भी बोर्ड के नतीजे जारी होते ही आवेदन पोर्टल विश्वविद्यालय द्वारा खोलने की तैयारी है। हालांकि आवेदन तब तक जारी रहेंगे, जब तक सीबीएसई, माशिम सहित आईसीएसई बोर्ड के भी परिणाम नहीं आ जाते। सभी बोर्ड के परिणाम आने और छात्रों द्वारा आवेदन किए जाने के बाद भी चयन सूची जारी की जाएगी।

गौरतलब है कि सीबीएसई द्वारा 31 जुलाई को नतीजे जारी किए जाने की तैयारी है। वहीं माशिम 30 जुलाई के पहले परिणाम घोषित कर देगा। जुलाई अंत अथवा अगस्त के प्रथम सप्ताह में रविवि आवेदन मंगाना शुरू कर देगा। हालांकि छात्रों को प्रवेश उच्च शिक्षा द्वारा तय गाइडलाइन के आधार पर ही दिया जाएगा। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा अब तक प्रवेश मार्गदर्शिका इस सत्र के लिए जारी नहीं की गई है।

 

अग्रसेन महाविद्यालय में कोविड टीकाकरण को मिल रहा अच्छा प्रतिसाद

अग्रसेन महाविद्यालय में कोविड टीकाकरण को मिल रहा अच्छा प्रतिसाद

रायपुर, रायपुर नगर निगम द्वारा राजधानी में कोविड टीकाकरण के लक्ष्य को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए इन दिनों शिक्षण संस्थाओं में भी टीकाकरण केंद्र बनाए जा रहे हैं. इसी कड़ी में अग्रसेन महाविद्यालय में भी टीकाकरण केंद्र बनाकर आसपास के वार्ड निवासियों को

कोविड के टीके लगाए जा रहे हैं. इस कार्य में स्थानीय पार्षद एवं MIC सदस्य श्री जितेन्द्र अग्रवाल ने विशेष भूमिका निभाई और वार्ड के नागरिकों से निःशुल्क वैक्सीन लगवाने की अपील की.

वार्ड पार्षद श्री अग्रवाल ने बताया कि अग्रसेन महाविद्यालय के टीकाकरण केंद्र में आज युवाओं और बड़ी उम्र के लोगों ने समान रूप से उत्साह दिखाते हुए इस अभियान का लाभ उठाया और कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाई. उन्होंने बताया कि कल भी इस केंद्र में पंजीयन के आधार पर सुबह से शाम तक टीके लगाए जायेंगे. इसलिए वार्ड के बचे हुये नागरिक अधिक से अधिक संख्या में इस अभियान का लाभ उठायें.

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने बीते 21 जून से देश के सभी नागरिकों को मुफ्त वैक्सीन लगाने की घोषणा की थी. इसके पश्चात पूरे प्रदेश में टीकाकरण अभियान को तेज कर दिया गया है. अग्रसेन महाविद्यालय में भी पार्षद जितेन्द्र अग्रवाल के प्रयासों से अब तक बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने कोविड से बचाव के लिए टीके लगवाये जा चुके हैं.

इस अभियान को सार्थक पहल बताते हुए महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ वी के अग्रवाल ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए अभी टीका लगवाना ही एकमात्र उपाय है. इसलिए सभी नागरिकों को टीका अवश्य लगवाना चाहिए. प्राचार्य डॉक्टर युलेंद्र कुमार राजपूत ने कहा कि महाविद्यालय के दायित्वों में अब केवल अध्यापन कार्य ही शामिल नहीं है. बल्कि संस्थान को सामाजिक जिम्मेदारियों के लिए भी सक्रिय प्रयास करना है. इसी वजह से अग्रसेन महाविद्यालय ने अपने परिसर में टीकाकरण बनवाने की पहल की है. महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी अमित अग्रवाल ने इस प्रयास के लिए वार्ड पार्षद को विशेष रूप से धन्यवाद दिया. इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के स्टाफ ने भी सहयोग किया.
 

विभागीय परीक्षा दिनांक 23 से 28 अगस्त तक

विभागीय परीक्षा दिनांक 23 से 28 अगस्त तक

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन, गृह-सी विभाग द्वारा संचालित विभागीय परीक्षा परीक्षा दिनांक 23 अगस्त 2021 से 28 अगस्त 2021 तक रायपुर में आयोजित होगी। इस परीक्षा हेतु शासकीय छत्तीसगढ़ महाविद्यालय, बैरन बाजार, रायपुर के कक्ष क्रमांक- 56 को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। रायपुर संभाग के संभाग आयुक्त ए के टोप्पो ने संभाग अंतर्गत समस्त जिला रायपुर, महासमुंद,धमतरी , बलोदा बाजार और गरियाबंद जिला के जिला कलेक्टरों को पत्र जारी कर आग्रह किया है कि जिले के अधीनस्थ समस्त विभागों से उक्त परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र के संबंध में सूचित की जाए।

 

दुर्गा महाविद्यालय के रासेयो द्वारा अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर किया गया कार्यक्रम

दुर्गा महाविद्यालय के रासेयो द्वारा अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर किया गया कार्यक्रम

रायपुर, राष्ट्रीय सेवा योजना दुर्गा महाविद्यालय द्वारा 26 जून को अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अधिकारी सुनीता चंसोरिया ने बताया कि नशे की लत में फस कर लोग जिंदगी दांव पर लगा रहे हैं शराब सिगरेट तंबाकू चरस गांजा से शहर के युवा इसके सेवन के एडिक्ट होते जा रहे हैं पब एवं हुक्का बार कल्चर के कारण नशे की जाल में फस रहे हैं युवाओं को नशे से बचाने के लिए नशे के खिलाफ काम करना होगा जिसमें आम जनता में जागरूकता अभियान व नशा मुक्ति केंद्रों में भेजना होगा विद्यार्थियों द्वारा स्लोगन एवं वीडियो के माध्यम से सोशल मीडिया पर प्रचार प्रसार किया गया। 

D.B. गर्ल्स कॉलेज में परामर्श कौशल विकास पर दो दिवसीय कार्यशाला हुआ आयोजित

D.B. गर्ल्स कॉलेज में परामर्श कौशल विकास पर दो दिवसीय कार्यशाला हुआ आयोजित

रायपुर, PGDPGC के छात्रों के लिए आयोजित दो दिवसीय मूल्य वर्धित कार्यशाला के लिए डॉ संजय भारद्वाज (जिला अस्पताल, रायपुर में परामर्श मनोवैज्ञानिक और मनोवैज्ञानिक परामर्शदाता) को विषय विशेषज्ञ के रूप में आमंत्रित किया गया था | जहां उन्होंने केस निदान की प्रक्रिया और इसके विभिन्न उद्देश्यों पर छात्रों को सम्बोधित किया था।
डॉ. श्रद्धा गिरोलकर (प्राचार्य, डी.बी. गर्ल्स कॉलेज) ने उद्घाटन भाषण देते हुए कहा, “महामारी के दौरान, स्कूलों के बंद होने, बेरोजगारी और लॉकडाउन के कारण काउंसलिंग का महत्व अनिवार्य हो गया है।”
डॉ. उषा किरण अग्रवाल (H.O.D. मनोविज्ञान, D.B. गर्ल्स कॉलेज) ने कहा कि यह आवश्यक नहीं है कि परामर्श प्राप्त करने वाला व्यक्ति असामान्य हो और प्रत्येक मनुष्य को एक ऐसे गुरु की आवश्यकता होती है जो उसे जीवन के हर चरण में प्रेरित और मार्गदर्शन कर सके।
डॉ. ऋचा शर्मा (प्रोफेसर, मनोविज्ञान विभाग, डी.बी. गर्ल्स कॉलेज) ने छात्रों को आशीर्वाद के कुछ शब्द दिए और यह भी कहा कि मजबूत दिमाग वाले लोग महामारी के दौरान Strong रहे हैं।
केस स्टडी के साथ MOOD DISORDER जैसे Depression से लेकर Schizophrenia, Psychosis Disorder तक के मुद्दों पर चर्चा की गई।


किसी मामले का निदान महत्वपूर्ण है और समस्या के उपचार के लिए समस्या की पहचान करना पहली आवश्यकता है। - डॉ. संजय भारद्वाज
डॉ . अवंतिका कौशल (प्रतिष्ठित प्रोफेसर), "हम मनोविज्ञान के अध्ययन से भी कौशल और योग्यता हासिल कर सकते हैं, विकास और परोपकार हमारे करियर में महत्वपूर्ण है।"
डॉ. प्रीति चांडक (काउंसलर, जिला अस्पताल, नारायणपुर) उन्होने भी अपने अनुभव के द्वारा बच्चों की जिज्ञासा शांत की|
PGDPGC के छात्रों के लिए आयोजित दो दिवसीय मूल्य वर्धित कार्यशाला के दूसरे दिन डॉ अम्बा सेठी मैडम (काउंसलर) को विषय विशेषज्ञ के रूप में आमंत्रित किया गया था | जहां उन्होंने Motivational Enhancement Therapy की प्रक्रिया और इसके विभिन्न उद्देश्यों पर, इनके Principles, steps छात्रों को सम्बोधित किया था। इसी साथ ही उन्होन काउंसलर की अलग अलग विशेषता के बारे में भी बताया
डॉ. उषा किरण अग्रवाल (H.O.D. मनोविज्ञान, D.B. गर्ल्स कॉलेज) ने कहा कि उन्होंने अम्बा मैडम के प्रेजेंटेशन की तारिफ की उनका अभिवादन किया| उन्होंने open परीक्षा के बारे में चर्चा किया और उन कहा की आज कल की परीक्षा आसन हो गई| जिसमे उन्होंने अपने भतीजे का उदाहरण दिया जो कानून की पढाई कर रहे हैं|
डॉ संजय भारद्वाज (जिला अस्पताल, रायपुर में परामर्श मनोवैज्ञानिक और मनोवैज्ञानिक परामर्शदाता) उन्होंने केस निदान की प्रक्रिया और इसके विभिन्न उद्देश्यों पर छात्रों को सम्बोधित किया था। केस मैनेजमेंट के अलग अलग स्टेप्स और बिहेवियर में कैसे परिवर्तन करे??, Relaxation Techniques, sunlight exposure, Yoga, Breathing Techniques इस बारे में चर्चा की|
डॉ. ऋचा शर्मा (प्रोफेसर, मनोविज्ञान विभाग, डी.बी. गर्ल्स कॉलेज) ने छात्राओं को क्वेश्चन पूछने के लिए मोटीवेट किया| और अपने काउन्सलिंग के एक्सपीरियंस भी शेयर किये |इसके अलावा उन्होने Organizing Committee को धन्यवाद दिया।
डॉ अंजना पुरोहित ने अम्बा मैडम के प्रेजेंटेशन की सराहना की.. उन्होंने बताया कि यह हमारे डेली लाइफ में भी बहुत मददगार होगी।
Dr. Mini Alex and Dr. Gautami Bhatpahari (Organizing Secretary) ने परामर्श कौशल विकास पर दो दिवसीय कार्यशाला के पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की.
Dr. Mini Alex ने सभी Teachers का अभिवादन किया और Resource Person को धन्यवाद दिया। और कहाँ कि भविष्य में इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन होते रहना चाहिए।
डॉ. गौतमी भतपहरी ने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए डॉ. श्रद्धा गिरोलकर प्राचार्य , डॉ. उषा किरण अग्रवाल विभागाध्यक्ष एवं डॉ. रिचा शर्मा का आभार व्यक्त किया।
इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया एवं भविष्य में इस तरह के कार्यक्रम को और आयोजित करने का आग्रह व्यक्त किया ।
 

सरकारी नौकरी: इन पदो के लिए नौकरी का मौका , जानिए यहां

सरकारी नौकरी: इन पदो के लिए नौकरी का मौका , जानिए यहां

रायपुर: सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है, धमतरी जिले में शिक्षक सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। रिक्त पदों पर भर्ती संविदा के नियमों में आधार पर किया जाएगा। रिक्त पदों पर आवेदन के लिए आवेदकों को ऑफलाइन आवेदन करना होगा, जिसकी अंतिम तिथि 10.07.2021 शाम 05:00 बजे तक निर्धारित की गई है।

रिक्त पदों का विवरण
शालाओं में अंग्रेजी माध्यम
• व्याख्याता
• प्रधानपाठक
• पूर्व माध्यमिक शाला शिक्षक
• प्रधानपाठक प्राथमिक शाला
• सहायक शिक्षक
• सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला
• ग्रंथपाल

• कम्प्युटर शिक्षक
• व्यायाम शिक्षक
• सहायक ग्रेड-02
• सहायक ग्रेड-03
 

ग्रेसियस शिक्षा महाविद्यालय में हुआ वेबिनार का आयोजन, डॉ. निशा जोशी ने कहा योग दिव्यता का करता है सृजन

ग्रेसियस शिक्षा महाविद्यालय में हुआ वेबिनार का आयोजन, डॉ. निशा जोशी ने कहा योग दिव्यता का करता है सृजन

रायपुर, छत्तीसगढ़ के पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय से मान्यता प्राप्त ग्रेसियस शिक्षा महाविद्यालय के अंतर्गत गुणता आश्वासन प्रकोष्ठ (आइक्यूएसी )एवं भूतपूर्व छात्र संगठन (एलुमनी एसोसिएशन) के तत्वात्वाधान मे (अन्वय) द्वारा राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन आभासी रुप में किया गया था। जिसका विषय "कोरोना काल में मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन में योग की भूमिका " था।
ग्रेसियस शिक्षा महाविद्यालय के संचालक डॉ आशुतोष शुक्ला, प्राचार्य डॉ.रिया तिवारी, गुणता आश्वासन प्रकोष्ठ की संयोजक डॉ.मुक्ता कौशिक ,भूतपूर्व छात्र संगठन की अध्यक्ष श्रद्धा जॉनसन, उपाध्यक्ष सुधीर शुक्ला, सचिव कुमारी तमेश्वरी साहू, कोषाध्यक्ष राजू पटेल थे।

वेबीनार में मुख्य वक्ता योगाचार्य डॉ. निशा जोशी , इंदौर ने उन्होंने कहा कि योग दिव्यता का सृजन करता है।कर्मयोग बहुत जरूरी है। हमें आत्मनिर्भरता की जरूरत है । साथ ही समायोजन होना भी आवश्यक है योग का मतलब है स्वयं में खो जाना योग की प्रत्येक क्रिया व्यक्ति के अंदर सौंदर्य को बढ़ाती है ।
योग रूपांतरण करता है। आनंदित कर देता है ,जो हमें स्वयं को ध्यान की ओर ले जाता है। मानसिक स्वास्थ्य प्रदान करता है। धैर्य प्रदान करता है ।आचरण में सुधार करता है।साथ ही योग आत्मिक बल प्रदान करता है। कोरोना काल में स्वाध्याय बहुत ही आवश्यक है । मस्तिष्क में ध्यान आवश्यक है, साथ ही नियंत्रण भी आवश्यक है।हमें अपने उद्देश्य पर ध्यान रखना, स्वाध्याय करना, समाज के लाभ के हित में काम करना, मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखना ,साथ ही सकारात्मक सोच रखना बहुत ही आवश्यक है ।योग से हमे आनंद की प्राप्ति होती है, साहस पैदा होता है ,आत्मविश्वास बढ़ता है ।तुम अपने को सहज बना कर रखो मैं हूं ना यह शब्द सकारात्मक सोच देता है ।योग करें, प्राणायाम करें और अपने अपनी ऊर्जा को कहें मैं सुरक्षित हूं ।साथ ही अपने स्वास्थ्य के लिए भोजन पर भी ध्यान देना खाद्य सामग्री में अखरोट बादाम का प्रयोग करें ।प्रतिदिन दस,ग्यारह गिलास पानी पिए। कोरोना कॉल मे स्वयं का साहस एक ढाल है। इसलिए जीवन में हमेशा मुस्कुराते रहिये।मुस्कुराहट के साथ जीवन मे प्रेम के साथ रहे, क्योंकि मानसिक स्वास्थ्य के लिये हमेशा सकारात्मक सोच ही होनी चाहिए।

ग्रेसियस शिक्षा महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ रिया तिवारी ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला और भूतपूर्व छात्र संगठन के सभी सदस्यों को बधाई दी।
कार्यक्रम का प्रारंभ कुमारी एकता सिंह के सरस्वती वंदना से हुई।स्वागत उद्बोधन एवं अतिथि परिचय भूतपूर्व छात्र संगठन के अध्यक्ष श्रद्धा जानसन ने दिया।
अंर्तगत गुणता आश्वासन प्रकोष्ठ डॉ मुक्ता कौशिक संयोजक एवं भूतपूर्व छात्र संगठन अध्यक्ष श्रद्धा जानसन की उपस्थिति में यह वेबीनार सम्पन्न हुआ।
इस आभासी पटल पर 500 प्रतिभागी ने सहभाग लिया ।पटल पर डीएड ,बीएड ,एम.एड.के 2009 से 2020 तक के भूतपूर्व छात्र भूतपूर्व छात्र संगठन के सदस्य, ग्रेसियस महाविद्यालय के विभागाध्यक्ष श्री शत्रुघ्न भोई एवं सभी अध्यापक गण, श्रीमती ललिता शर्मा ,श्रीमती साधना शर्मा ,डोमार यादव ,श्रीमती प्रतिभा वर्मा, श्रीमती रेणुका शर्मा,सनत कुमार देवांगन ,कुमारी पुष्पा यादव, डॉ.
डिंपल रेड्डी, डॉ कल्पना सिंह सहित आभासी पटल पर महाराष्ट्र पुणे से प्राचार्य डॉ. शहाबुद्दीन नियाज मोहम्मद शेख ,राजू पटेल समीक साहू ,मुकेश कश्यप ,सूरज सिन्हा , सहित भूतपूर्व छात्र संगठन.के सभी सदस्य उपस्थित थे।
वेबीनार का संचालन कुमारी कविता साहू ने किया तथा आभार सचिव कुमारी तमेश्वरी साहू ने व्यक्त किया।
 

सरकारी नौकरी: इन पदो के लिए नौकरी का मौका , 12वी पास भी कर सकते है आवेदन

सरकारी नौकरी: इन पदो के लिए नौकरी का मौका , 12वी पास भी कर सकते है आवेदन

रायपुर: सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर आया है। बस्तर जिले में सहायक ग्रेड 3 और विकास सहायक के पद पर भर्ती निकली है। रिक्त पदों पर भर्ती के लिए जिला प्रशासन ने नोटिफिकेशन जारी किया है। रिक्त पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक पास तय की गई है। रिक्त पदों पर आवेदन के लिए आवेदकों को ऑफलाइन आवेदन करना होगा, जिसकी अंतिम तिथि 7 जुलाई तय की गई है।

रिक्त पदों का विवरण

 

पदनाम: सहायक ग्रेड 3
शैक्षणिक योग्यता: 12वीं पास
सैलरी: 14200

पदनाम: विकास सहायक
शैक्षणिक योग्यता: स्नातक पास
सैलरी: 75000

BREAKING : 12 वीं के नतीजों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्य बोर्ड को दिया यह आदेश

BREAKING : 12 वीं के नतीजों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्य बोर्ड को दिया यह आदेश

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को हुई सुनवाई के दौरान कहा कि देश के सभी राज्य बोर्डों के लिए समान मूल्यांकन के लिए एक समान योजना नहीं हो सकती है। इसके साथ ही कोर्ट ने सभी राज्य शिक्षा बोर्ड को 10 दिन के अंदर 12वीं क्लास की मूल्यांकन नीति बताने का आदेश दिया है और कहा कि 31 जुलाई तक नतीजे घोषित हो जाने चाहिए।


जस्टिस एएम खानविलकर और दिनेश माहेश्वरी की पीठ ने कहा कि हर बोर्ड स्वायत्त और अलग है। ऐसे में कोर्ट एक समान मूल्यांकन स्कीम तय करने का आदेश नहीं दे सकता। 12वीं कक्षा की परीक्षा रद्द करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने ऐसा आदेश पारित करने से इनकार कर दिया।


सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने आंध्र प्रदेश सरकार को चेताते हुए पूछा कि वो सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए हरेक परीक्षा कक्ष में 15 से 20 छात्रों को बिठाने के इंतजाम कैसे करेंगे। कोर्ट ने आंध्र सरकार के हलफनामे के हवाले से कहा कि आपके यहां कुल परीक्षार्थियों के लिए कम से कम 34 हजार 600 कमरों की जरूरत होगी, कैसे मैनेज करेंगे?


बता दें कि सीबीएसई, सीआईएससीई, यूपी बोर्ड, एमपी बोर्ड, राजस्थान बोर्ड, पंजाब बोर्ड, हरियाणा बोर्ड, महाराष्ट्र बोर्ड, गुजरात बोर्ड समेत देश के अधिकांश बोर्डों ने अपनी 12वीं की परीक्षाएं कोरोना के चलते रद्द कर दी हैं। लेकिन आंध्र प्रदेश राज्य बोर्ड ने अभी तक 12वीं की परीक्षाएं रद्द नहीं की हैं।