BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
 BREAKING : छत्तीसगढ़ में ये कक्षाएं 2 अगस्त से नहीं होगी शुरू

BREAKING : छत्तीसगढ़ में ये कक्षाएं 2 अगस्त से नहीं होगी शुरू

रायपुर। राज्य शासन के आदेशानुसार स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत सभी शासकीय और निजी स्कूलों में 10वीं और 12वीं की कक्षाएं सोमवार 2 अगस्त से संचालित होना प्रारंभ हो जाएगा। इसी प्रकार कक्षा 6वीं, 7वीं, 9वीं और 11वीं को छोड़कर शेष सभी कक्षाएं अर्थात् कक्षा पहली से लेकर 5वीं और 8वीं की कक्षाएं भी 2 अगस्त से संचालित होंगी। यह सभी कक्षाएं उन जिलों में प्रारंभ की जा रही है, जहां कोरोना पॉजिटिविटी दर पिछले 7 दिनों में एक प्रतिशत तक हो।

राज्य शासन के निर्णय अनुसार सभी प्रायमरी स्कूलों में कक्षा पहली से लेकर 5वीं तक तथा मीडिल स्कूल में कक्षा 8वीं के संचालन के पूर्व ग्रामीण क्षेत्रों के लिए संबंधित ग्राम पंचायत और स्कूल की पालन समिति की अनुशंसा आवश्यक होगी। शहरी क्षेत्रों के लिए संबंधित वार्ड पार्षद और स्कूल की पालन समितियों की अनुशंसा जरूरी है। हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी स्कूलों में 10वीं और 12वीं की कक्षाएं संचालित करने के लिए ग्राम पंचायत या नगरीय निकाय के प्रतिनिधियों सहित पालन समिति की अनुशंसा की आवश्यकता नहीं होगी।

स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव और आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय डॉ. कमलप्रीत सिंह ने बताया कि राज्य शासन के निर्णय अनुसार वर्तमान में 6वीं, 7वीं, 9वीं और 11वीं की ऑफलाईन कक्षाएं प्रारंभ नहीं की जा रही हैं। भविष्य में इन कक्षाओं को संचालित करने का निर्णय राज्य शासन द्वारा जिलों में कोरोना पॉजिटिविटी दर में निरंतर संभावित गिरावट और उसके प्रसार के सम्यक आंकलन पश्चात् यथा समय लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य में इन ऑफलाईन (प्रत्यक्ष रूप से संचालित) कक्षाओं के अलावा सभी स्तर की ऑनलाईन कक्षाएं पूर्व की भांति संचालित होती रहेंगी।
 शासकीय दू.ब.महिला स्नात. स्वशासी महाविद्यालय रायपुर में ONLINE WORLD EMBROIDERY DAY का आयोजन

शासकीय दू.ब.महिला स्नात. स्वशासी महाविद्यालय रायपुर में ONLINE WORLD EMBROIDERY DAY का आयोजन

रायपुर| आज दिनांक 30.07.2021 को स्ववित्तीय पाठ्यक्रम फैशन डिजाइनिंग,गृहविज्ञान विभाग के द्वारा Online WORLD EMBROIDERY DAY मनाया गया, जिसमें छात्राओं ने तो भाग लिया ही पर उनके साथ साथ उनकी माताओं ने भी अपने समय में बनाई हुई Embroidery  का प्रदर्शन किया। हर महिला ने अपनी सहभागिता निभाई, इनमें मुख्य रूप से 50-60 वर्षीय गृहिणी से लेकर नौकरी करने वाली महिलाओं ने भी अपनी बनाई embroidery को इस online World Embroidery day पर प्रदर्शित किया। 

इसमें मुख्य रूप से 59 वर्षीय श्रीमती रागिनी ताम्रकार जो एक गृहिणी है, डॉ भावना शर्मा प्राध्यापक,डॉ प्रकाश कौर सलूजा प्राध्यापक है, अंजली जैन एवं सावित्री रानी जो महिला पॉलिटेक्निक,रायपुर में लेक्चरर है। इनके अलावा भिलाई महिला महाविद्यालय, मिनिमाता पॉलिटेक्निक, राजनांदगांव, होम साइंस कॉलेज, जबलपुर से छात्राओं एवं हर उम्र के प्रतिभागियों ने अपनी Embroidery की एंट्री कराई।जिस में अभी तक कुल 57 registration हो गए हैं और यह online celebration आज दिन भर के लिए आयोजित है।
 
आज दोपहर जारी होंगे सीबीएसई 12वीं के परिणाम, यहां चेक करें अपना रिजल्ट

आज दोपहर जारी होंगे सीबीएसई 12वीं के परिणाम, यहां चेक करें अपना रिजल्ट

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज यानी कि शुक्रवार दोपहर 2 बजे बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। विद्यार्थी सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in और उमंग एप के जरिए 12वीं का रिजल्ट देख सकेंगे। इसके अलावा, छात्र एसएमएस के जरिए भी बारहवीं का रिजल्ट मंगा सकेंगे। आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने 31 जुलाई तक 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी करने के निर्देश दिए थे। पिछले साल की तरह ही इस साल भी बोर्ड बारहवीं कक्षा का रिजल्ट पहले जारी कर रहा है। इसके बाद अब बोर्ड किसी भी वक्त दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है।

इन वेबसाइट्स और एप पर देख सकेंगे सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट-
cbseresults.nic.in, results.gov.in, cbse.gov.in, cbse.nic.in, digilocker.gov.in, DigiLocker app, UMANG app, IVRS, SMS

उमंग एप और एसएमएस के जरिए ऐसे चेक कर पाएंगे रिजल्ट
विद्यार्थियों को सबसे पहले अपना उमंग एप डाउनलोड करना होगा। छात्र गूगल प्ले स्टोर से उमंग एप डाउनलोड करें। इसके बाद वहां उपलब्ध ऑप्शन में सीबीएसई सिलेक्ट करें और उसके बाद अपना लॉग इन विवरण दर्ज करें। जैसे ही आप अपनी डिटेल डालेंगे आपका रिजल्ट खुल जाएगा। इसी तरह, विद्यार्थी एसएमएस के जरिए भी अपना 12वीं का रिजल्ट मंगा सकेंगे। इसके लिए विद्यार्थियों को CBSE10 < ROLLNUMBER > < ADMITCARDID > दर्ज करके 7738299899 नंबर पर सेंड करना होगा। इस तरह उनको अपना रिजल्ट पता चल जाएगा।

आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऐसे चेक करें 12वीं का रिजल्ट
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in है।
-यहां होम पेज पर आपको 12वीं के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा।
-इसके बाद आपका 12वीं का रिजल्ट खुल जाएगा जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।

NABARD में असिस्टेंट मैनेजर के 153 पदों पर भर्ती निकली

NABARD में असिस्टेंट मैनेजर के 153 पदों पर भर्ती निकली

नेशनल बैंक ऑफ एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट ने असिस्टेंट मैनेजर के 153 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त है। इच्छुक उम्मीदवार नाबार्ड की आधारिक वेबसाइट nabard.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। नोटिफिकेशन के मुताबिक भर्ती के लिए प्रीलिम्स एग्जाम का आयोजन अगस्त के अंतिम सप्ताह या सितंबर के प्रथम सप्ताह में होगा। मेन एग्जाम की डेट के बारे में बाद में बताया जाएगा।

योग्यता
ऊपर दिए गए पदों से संबंधित विषयों में कम से कम 60 फीसदी अंकों के साथ ग्रेजुएशन। ( एससी, एसटी व दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 55 फीसदी मार्क्स)

आयु सीमा
21 से 30 वर्ष। आयु की गणना 1 जुलाई 2021 से होगी।

चयन
प्रीलिम्स एग्जाम, मेन एग्जाम और इंटरव्यू।
प्रीलिम्स एग्जाम पास करने वाले उम्मीदवारों को मेन एग्जाम के लिए बुलाया जाएगा। मुख्य परीक्षा में उम्मीदवारों को 1:25 के अनुपात से और इंटरव्यू के लिए 1:3 के अनुपात से बुलाया जाएगा।


आवेदन फीस
सामान्य, ओबीसी व ईडब्ल्यूएस - 800 रुपये
एससी, एसटी और दिव्यांग - 150 रुपये

 

 संविदा भर्ती के लिए चयन सूची जारी

संविदा भर्ती के लिए चयन सूची जारी

अम्बिकापुर । संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं अम्बिकापुर की ओर से प्रशीतक मैकेनिक के रिक्त दो पदों की संविदा भर्ती के लिए दस्तावेज परीक्षण उपरांत दावा-आपत्ति निराकण उपरांत संशोधित पात्र व अपात्र सूची, सामान्य अंतिम मेरिट सूची, अंतिम चयन सूची व प्रतीक्षा सूची जारी कर दिया गया है। संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं से प्राप्त जानकारी अनुसार प्रशीतक मैकेनिक संविदा के अनुसूचित जनजाति के दो पद पर प्रमोद कुमार मिंज व संदीप कुजूर का अंतिम रूप से चयन किया गया है, वहीं सलोम मिंज व किशन कुमार का नाम प्रतीक्षा सूची में है। संशोधित पात्र और अपात्र सूची, सामान्य अंतिम मेरिट सूची, अंतिम चयन सूची व प्रतीक्षा सूची संबंधित जानकारी www.cghealth.nic.in ,oa www.surguja.gov.in तथा कार्यालय संभागीय सुंक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं सरगुजा के सूचना पटल पर अवलोकन किया जा सकता है।  

सरकारी नौकरी 2021: रेल्वे के विभिन्न पदो के लिए नौकरी का मौका

सरकारी नौकरी 2021: रेल्वे के विभिन्न पदो के लिए नौकरी का मौका

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओ के लिए सुनहरा अवसर आया है, उत्तर मध्य रेलवे ने अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. योग्य उम्मीदवार RRC NCR की आधिकारिक वेबसाइट rrcpryj.org के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया 2 अगस्त से शुरू होगी और 1 सितंबर 2021 को समाप्त होगी. बता दें, इस भर्ती के माध्यम से 1664 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।


अप्रेंटिस को वर्ष 2020-21 के लिए उत्तर मध्य रेलवे के अधिकार क्षेत्र के भीतर विभिन्न डिवीजनों, कार्यशालाओं में अप्रेंटिस अधिनियम 1961 के तहत नामित ट्रेडों में प्रशिक्षित किया जाएगा।


योग्यता
उम्मीदवार जो परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ मैट्रिक या 10 + 2 परीक्षा प्रणाली में कक्षा 10 उत्तीर्ण होना चाहिए।
हालांकि, ट्रेड वेल्डर, वायरमैन और कारपेंटर के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मान्यता प्राप्त स्कूल से 8 वीं कक्षा पास है और एनसीवीटी / एससीवीटी द्वारा अधिसूचित ट्रेड इश्यू में नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट / आईटीआई सर्टिफिकेट है. वहीं आयु सीमा 15 वर्ष से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए।


आवेदन फीस
उम्मीदवारों को आवेदन फीस के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा. अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पीडब्ल्यूडी / महिला आवेदकों द्वारा कोई शुल्क भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है।

 

बड़ी खबर: कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विवि में फर्जीवाड़े को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल...

बड़ी खबर: कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विवि में फर्जीवाड़े को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल...

रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में साल 2008 में हुए क्लर्क, चपरासी, रीडर, एसोसिएट्स प्रोफेसर, स्टोनो, सहित करीब 31 पदो पर नियुक्तियों में हुई गड़बड़ी को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। फर्जी दस्तावेजों, फर्जी प्रमाण पत्रों के सहारे नौकरी लेने, अयोग्य व्यक्तियों को नियुक्ति देने की शिकायत उच्च शिक्षा विभाग और राजभवन में की गई थी। जिस पर कार्रवाई के अभाव में अधिवक्ता योगेश्वर शर्मा के माध्यम से बिलासपुर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है।

नवा रायपुर में प्लेसमेंट कैम्प 30 को

नवा रायपुर में प्लेसमेंट कैम्प 30 को

रायपुर । जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उददेश्य से 30 जुलाई शुक्रवार को एक्सटेंशन काउंटर, कमर्शिलय कापलेक्स राखी नवा रायपुर में प्लेसमेंट कैम्प आयोजित किया जा रहा है। प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से निजी क्षेत्र के नियोजक अलर्ट एस जी एस प्रा०लि. रायपुर द्वारा मार्केटिंग एक्सीक्यूटीव, सिक्यूरिटी सुपरवाईजर, असिस्टेंट सुपरवाईजर, सिक्यूरिटी गार्ड एजेंट, कारपेंटर (फर्नीचर कार्य) एवं कारपेंटर हेल्पर आदि के 212 पदों पर न्यूनतम 8वीं , स्नातक एवं स्नातकोत्तर उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की भर्ती वेतनमान रू 6,500 से 12,000 प्रतिमाह की दर पर की जानी है। अतः उक्त पदों हेतु योग्य एक इच्छुक आवेदक 30 जुलाई 2021 को अपनी शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव प्रमाण पत्र की छायाप्रतियाँ के साथ प्लेसमेंट कैम्प हेतु निर्धारित स्थल पर अपनी उपस्थिति देवे। आवेदक सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होंगे।
 

तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों की भर्ती में तेजी लाने कमिश्नर ने दिए निर्देश

तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों की भर्ती में तेजी लाने कमिश्नर ने दिए निर्देश

जगदलपुर । तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों की भर्ती में बस्तर के स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देने के लिए गठित विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष एवं कमिश्नर जीआर चुरेन्द्र की अध्यक्षता में आज समीक्षा हुई ।
कमिश्नर चुरेन्द्र ने रिक्त पदों की संवर्गवार और वर्गवार जानकारी लेते हुए भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन ने स्थानीय युवाओं को भर्ती में प्राथमिकता देने का निर्णय लिया है तथा इस कार्य को तेजी से संपादित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए वित्त विभाग की अनुमति शीघ्र प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया विभागीय भर्ती नियम के तहत की जाएगी। उन्होंने तकनीकी पदों की भर्ती प्रक्रिया एवं प्रशिक्षण के संबंध में भी चर्चा की। बैठक में उपायुक्त बीएस सिदार, कोष लेखा एवं पेंशन के संयुक्त संचालक दिवाकर राठौर, परीक्षा नियंत्रक बिसेन सहित संभागस्तरीय अधिकारी एवं विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधि शामिल हुए।
कमिश्नर ने स्मार्ट ऑफिस के निर्माण पर दिया जोर
कमिश्नर चुरेन्द्र ने कार्यालयों की व्यवस्था को बेहतर बनाते हुए स्मार्ट ऑॅफिस के निर्माण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कार्यालय में प्रत्येक व्यवस्था दुरस्त रहे तथा कर्मचारियों के साथ ही आगंतुकों को भी बेहतर माहौल मिले, इसके लिए ऑफिसों को स्मार्ट बनाए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कर्मचारियों को कर्मठ एवं कुशल बनाए जाने पर जोर देते हुए नियमित तौर पर प्रशिक्षण प्रदान करने के निर्देश दिए। कश्मिनर ने सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के पेंशन प्रकरण सहित अन्य स्वत्वों के भुगतान में शीघ्रता लाने के निर्देश देते हुए कर्मचारी कल्याण की भावना के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यालय परिसर की स्वच्छता के लिए नियमित रुप से श्रमदान करने की आवश्यक भी बताई।
 

लॉ क्लर्क (ट्रेनी) के 94 पदों पर भर्तियां निकली

लॉ क्लर्क (ट्रेनी) के 94 पदों पर भर्तियां निकली

 इलाहाबाद हाईकोर्ट की प्रयागराज और लखनऊ बेंच में लॉ क्लर्क (ट्रेनी) के 94 पदों पर भर्तियां निकली हैं. इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 19 जुलाई 2021 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 28 अगस्त 2021 तक एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं. खास बात यह है कि इन पदों पर एलएलबी और बीएएलएलबी की डिग्री कंप्लीट कर चुके युवाओं के अलावा फाइनल ईयर के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं. इलाहाबाद हाईकोर्ट के इन पदों पर परीक्षा के आधार पर उम्मीदवारों का सिलेक्शन किया जाएगा.


भर्ती की महत्वपूर्ण तारीखें
लॉ क्लर्क के इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख 19 जुलाई 2021 है. आवेदन की अंतिम तारीख 28 अगस्त 2021 है. इसके अलावा आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 28 अगस्त 2021 है. फिलहाल परीक्षा की तारीख तय नहीं है.


जरूरी योग्यता और उम्र सीमा
लॉ क्लर्क (ट्रेनी) के इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से एलएलबी या बीएएलएलबी की डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा जो छात्र फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रहे हैं वह भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 26 वर्ष होनी चाहिए. उम्र की गणना 1 जुलाई 2021 के आधार पर की जाएगी.


आवेदन शुल्क
इन पदों पर आवेदन करने वाले सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को ₹300 आवेदन शुल्क जमा करना होगा. आवेदन शुल्क इलाहाबाद हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार के नाम डिमांड ड्राफ्ट के जरिए जमा किया जा सकेगा. एप्लीकेशन फीस जमा करने के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आप लॉ क्लर्क भर्ती का नोटिफिकेशन देख सकते हैं.

 

यह है आवेदन का तरीका
इन पदों पर आवेदन करने के लिए आपको इलाहाबाद हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट http://www.allahabadhighcourt.in/calendar पर जाना होगा. यहां आपको होम पेज पर इस भर्ती का नोटिफिकेशन और एप्लीकेशन फॉर्म भरने की पूरी जानकारी मिल जाएगी.

 

शासकीय दू ब महिला स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय रायपुर में 15 दिवसीय value-added शॉर्ट टर्म वुमन एंड चाइल्ड केयर कोर्स का आज हुआ समापन

शासकीय दू ब महिला स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय रायपुर में 15 दिवसीय value-added शॉर्ट टर्म वुमन एंड चाइल्ड केयर कोर्स का आज हुआ समापन

रायपुर: शासकीय दू ब महिला स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय रायपुर में 15 दिवसीय value-added शॉर्ट टर्म वुमन एंड चाइल्ड केयर कोर्स का आज समापन हुआ |शासकीय दूधाधारी बजरंग महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय रायपुर होम साइंस डिपार्टमेंट वुमन स्टडी सेंटर आइक्यूएसी एवं शासकीय आर्ट एंड कॉमर्स गर्ल्स कॉलेज होम साइंस डिपार्टमेंट देवेंद्र नगर रायपुर वुमन एंड चाइल्ड डिपार्टमेंट छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वाधान आयोजित महत्वपूर्ण शॉर्ट टर्म कोर्स दिनांक 13 जुलाई से 27 जुलाई तक 15 दिवसीय 30 घंटे का कोर्स आयोजित किया गया| इसके समापन समारोह में आज हमारे बीच सम्मानित प्राचार्य डॉ श्रद्धा  गिरोलकर प्राचार्य (शासकीय दूधाधारी बजरंग महिला स्नातकोत्तर कॉलेज) के आशीर्वाद के साथ आरंभ हुआ एवं देवेंद्र नगर आर्ट एंड कॉमर्स गर्ल्स कॉलेज की प्रभारी प्राचार्य डॉ उषा अग्रवाल के शुभकामनाओं के साथ आरंभ हुआ ।

इस कार्यक्रम का संचालन संयोजक डॉ नंदा गुरुवारा के द्वारा किया गया एवं सहसंयोजक डॉक्टर संध्या वर्मा रही     इस 15 दिवसीय शॉर्ट टर्म कोर्स में 183 छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया इस कोर्स में हमारे विषय विशेषज्ञ डॉक्टर प्रिया राव डॉक्टर तपेश गुप्ता डॉक्टर संध्या मदन मोहन डॉक्टर नंदा  गुरवारा श्रीमान रामजतन कुशवाहा डॉ अलका जैन डॉक्टर एजेंन टोप्पो डॉक्टर सूची जौहरी श्रीमान अरुण पांडे महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमान अजय पटेल एवं डॉ मीता झा ने अपने अपने विषय से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की एवं डॉ भारती सेठी डॉक्टर एजेंन टोप्पो डॉक्टर निशा श्रीवास्तव डॉ उषा श्रीवास्तव एवं डॉ अलका जैन ने फीडबैक के द्वारा कार्यक्रम को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया

कार्यक्रम की प्रशंसा की विभिन्न स्थानों से जुड़े प्रतिभागी छात्रों ने भी अपना फीडबैक दिया जिनमे  रायपुर से पूजा सोनकर कोपल झा जगदलपुर से सपना लीलावती प्रजापति अमृता झा शैलबाला सिंह रेखा पैकरा एवं रिया दुबे अंबिकापुर से रही डॉक्टर सविता मिश्रा मीडिया प्रभारी रही इस कार्यक्रम में डॉक्टर नंदा गुरुवारा ने एनीमिया में श्रीमान रामजतन कुशवाहा महिला स्व सहायता समूह डॉक्टर प्रिया राव ने चाइल्ड प्रोटक्शन वुमन राइट्स आरटीआई डॉक्टर तपेश गुप्ता ने वुमन एंपावरमेंट एवं माइक्रोफाइनेंस पूजा सोनकर आपटिमीज़म इन कोविड-19 में जानकारियां दी

सरकारी नौकरी 2021: इन पदो के लिए बम्पर सरकारी भर्तियाँ निकली, जानिए यहां

सरकारी नौकरी 2021: इन पदो के लिए बम्पर सरकारी भर्तियाँ निकली, जानिए यहां

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओ के पास अच्छा मौका है, उत्तर प्रदेश में अगले आठ महीनों में बम्पर सरकारी भर्तियां होने वाली हैं, अकेले यूपीएसएससी 33,000 से ज्यादा पदों पर भर्ती कराएगा. इन भर्तियों में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (प्रीलिम्नरी एलिजिबिलिटी टेस्ट, PET) पास करनी होगी. जोकि 20 अगस्त 2021 को प्रस्तावित है. ऐसे में अभ्यर्थियों को भर्ती सम्बंधित अपडेट के लिए UPSSC की अधिकारिक वेबसाइट http://upsssc.gov.in/ पर विजिट करते रहना चाहिए.

यूपीएसएससी ने जिन 33,000 पदों को भरने की घोषणा की है उनमें कई विभागों के पद सम्मिलित हैं. विभिन्न विभागों की परीक्षा और उनके पदों की संख्या का विवरण निम्लिखित है.


राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद - 16 पद

सम्मिलित अवर अभियंता, कंप्यूटर एवं फोरमैन - 1477 पद

सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा - 672 पद

राजस्व लेखपाल - 7,882 पद

स्वास्थ्य कार्यकर्ता व समान योग्यता - 9,212 पद

सहायक सांख्यिकी अधिकारी एवं सहायक शेष अधिकारी - 904 पद

वन रक्षक और वन्य जीव रक्षक - 655 पद

असिस्टेंट बोरिंग टेक्नीशियन- 486 पद

सहायक अवर इंजिनीयर एवं सब-आर्किटेक्ट - 489 पद

कृषि तकनीशियन, गन्ना सुपरवाइजर व समान योग्यता वाले पद - 2500 (अनुमानित)

सम्मिलित तकनीकी सेवा – 486 पद

ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी - 1,953

प्रयोगशाला तकनीशियन, एक्स-रे तकनीशियन व समान योग्यता वाले पद - 2,500 (अनुमानित)


बहुत महत्वपूर्ण है PET

गौरतलब है कि आयोग के नियमानुसार यह सब परीक्षाएं प्रारम्भिक पात्रता परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद ही आयोजित की जाएंगी. ऐसे में PET परीक्षा की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है. इसलिए अभ्यर्थियों को इस परीक्षा की तैयारी में कोई कसर नहीं छोंड़नी चाहिए.

सरकारी नौकरी: एसएसबी में 115 पदों पर निकली भर्तियां, यहाँ से करे आवेदन

सरकारी नौकरी: एसएसबी में 115 पदों पर निकली भर्तियां, यहाँ से करे आवेदन

12वीं उत्तीर्ण छात्रों के पास देश की सेवा करने के लिए सशस्त्र सीमा बल (SSB) में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है, गृह मंत्रालय ने एसएसबी के लिए हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) के 115 पदों पर भर्ती निकाली है. इच्छुक अभ्यर्थी एसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट http://ssbrectt.gov.in/ पर जाकर पूरा नोटिफिकेशन देख सकते हैं और हेड कांस्टेबल के पदों पर आवेदन कर सकते हैं. बता दें कि आवेदन करने की लास्ट डेट 23 अगस्त है।

आवेदन के लिए अभ्यर्थी को 12वीं पास होना अनिवार्य है. 115 पदों पर निकली भर्ती में जनरल के लिए 47 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 11, ओबीसी के लिए 26, एससी के लिए 21 और एसटी के लिए 10 पद आरक्षित हैं. अभ्यर्थी की आयुसीमा 18 से 25 वर्ष होनी चाहिए हालांकि अधिकतम आयु सीमा में एससी व एसटी वर्ग को पांच साल और ओबीसी को तीन साल की छूट मिलेगी. खास बात यह है कि चयनित होने वाले उम्मीदावारों का वेतनमान 25,500 से 81,110 रुपये प्रति माह तक होगा।


चयन प्रक्रिया में टाइपिंग आना है अनिवार्य

अभ्यर्थी को सबसे पहले शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीएसटी) व शारीरिक मापतौल परीक्षा (पीईटी) में शामिल होना होगा. इसके बाद सफल उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा. लिखित परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वालों को स्किल टेस्ट यानी टाइपिंग टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा. बता दें कि अभ्यर्थियों को 35 शब्द प्रति मिनट की गति से इंग्लिश टाइपिंग या 30 शब्द प्रति मिनट की गति से हिन्दी टाइपिंग आनी चाहिए।

बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ में इस तारीख से खुलने जा रहे हैं स्कूल, राज्य शासन ने जारी किया आदेश, देखें आदेश

बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ में इस तारीख से खुलने जा रहे हैं स्कूल, राज्य शासन ने जारी किया आदेश, देखें आदेश

रायपुर प्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग की ऑफलाईन कक्षाएं प्रारंभ करने के संबंध में राज्य शासन द्वारा निर्णय लिया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा इस संबंध में आज यहां मंत्रालय से जारी आदेश अनुसार ऑफलाईन कक्षाएं प्रारंभ करने की अनुमति शर्तों के आधार पर दी गई है।

ऑफलाईन कक्षाएं प्रारंभ करने की शर्तो के अनुसार स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत सभी निजी एवं शासकीय विद्यालयों में कक्षा 10वीं एवं 12वीं की कक्षाएं सोमवार 2 अगस्त 2021 से प्रारंभ होगी। स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत सभी निजी एवं शासकीय विद्यालयों में कक्षा एक से 5वीं और कक्षा 8वीं की कक्षाएं प्रारंभ करने के संबंध में ग्रामीण क्षेत्रों के लिए संबंधित ग्राम पंचायत और स्कूल की पालक समिति की अनुशंसा प्राप्त करना आवश्यक है। शहरी क्षेत्रों के लिए संबंधित वार्ड पार्षद एवं स्कूल की पालक समिति की अनुशंसा प्राप्त करना जरूरी है। उनकी अनुशंसा प्राप्त होने पर ही यह कक्षाएं सोमवार 2 अगस्त 2021 से प्रारंभ की जा सकेंगी।
आदेश की शर्तो के अनुसार यह कक्षाएं उन्हीं जिलों में प्रारंभ की जाएगी, जिनमें कोरोना की पॉजिटिविटी दर 7 दिनों तक 1 प्रतिशत से कम रही हो। विद्यार्थियों को ऑफलाईन कक्षाओं में एक दिवस के अंतर पर बुलाया जाएगा, अर्थात प्रतिदिन केवल आधी संख्या में ही विद्यार्थी बुलाऐ जाएंगे। किसी भी विद्यार्थी को यदि सर्दी, खांसी, बुखार आदि होगा तो उसे कक्षा में नहीं बैठाया जाएगा। आदेश अनुसार ऑनलाईन कक्षाएं यथावत संचालित की जाती रहेंगी। किसी भी विद्यार्थी के लिए उपस्थिति अनिवार्य नहीं होगी। केन्द्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी कोरोना संक्रमण से बचाव के निर्देशों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करना होगा। आदेश में सभी शिक्षण संस्थाओं के कमरों की साफ-सफाई ठीक प्रकार से करने को कहा गया है।

 

प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से होगी 241 रिक्तियों पर भर्ती

प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से होगी 241 रिक्तियों पर भर्ती

उत्तर बस्तर कांकेर। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कांकेर में 28 जुलाई को सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक एक दिवसीय प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। निजी क्षेत्र के नियोजकों की ओर से तकनीकी तथा गैर तकनीकी श्रेणी के कुल 241 रिक्तियां के आधार पर भर्ती किया जाएगा, जिसमें डी जी टेक्नीकल के 03 पद, फायर मेन के 20 पद, सेक्युरिटी गार्ड के 150 पद, वाहन चालक के 10 पद, सेल्समेन के 05 पद, कम्प्युटर आॅपरेटर के 01 पद, टेलीकालर के 02 पद, सेक्युटरी सुपरवाईजर के 10 पद व शिशु मित्र एजेंट के 40 पदों पर भर्ती किया जाएगा।
जिला रोजगार अधिकारी बी.आर. ठाकुर ने बताया कि इच्छुक आवेदक उक्त प्लेसमेंट कैम्प में उपस्थित होकर अपना सम्पूर्ण बायोडाटा के साथ कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए आवेदन पत्र जमा कर सकतें हैं। प्राप्त आवेदनों के आधार पर नियोक्ता द्वारा प्राथमिक चयन कर साक्षात्कार लिया जावेगा, जिसकी सूचना फोन के माध्यम से आवेदक को दिया जाएगा।
 

शासकीय उचित मूल्य दुकान इंद्रपुरी एवं भाठापारा के संचालन के लिए आवेदन आंमत्रित

शासकीय उचित मूल्य दुकान इंद्रपुरी एवं भाठापारा के संचालन के लिए आवेदन आंमत्रित

बिलासपुर। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बिल्हा से प्राप्त जानकारी के अनुसार छ.ग. नियंत्रण आदेश 2016 की कंडिका 9 के तहत नवीन शासकीय उचित मूल्य की दुकान ग्राम पंचायत रहंगी के ग्राम इन्द्रपुरी, एवं ग्राम पंचायत कड़ार के ग्रामभाठापारा में प्रस्तावित है। जिसके संचालन के लिए स्थानीय ग्राम पंचायत, महिला स्व सहायता समूह, प्राथमिक कृषि साख समिति, अन्य सहकारी समिति, राज्य विनिर्दिष्ट उपक्रम, वन सुरक्षा समिति से 10 अगस्त 2021 तक आवेदन पंत्र आंमत्रित है। आवेदन पत्र 10 अगस्त 2021 तक कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बिल्हा में कार्यालयीन समय पर स्वीकार किया जाएगा। निजी व्यक्ति के आवेदन पत्र पर विचार नहीं किया जाएगा। शासकीय उचित मूल्य की दुकान स्थित ग्राम पंचायत के आवेदकों के आवेदन पत्र पर सर्वप्रथम विचार किया जाएगा। महिला स्व सहायता समूह, प्राथमिक कृषि साख समिति, अन्य सहकारी समिति, राज्य विनिर्दिष्ट उपक्रम, वन सुरक्षा समिति के मामले में पंजीयक फर्म एवं सोसायटी व उप पंजीयक, समितियों के रजिस्टार के विज्ञाापन जारी तिथि से तीन माह पूर्व का पंजीयन का सत्यापित छायाप्रति होना आवश्यक है। इसके साथ ही ग्राम पंचायत, महिला स्व सहायता समूह, प्राथमिक कृषि साख समिति, अन्य सहकारी समिति, राज्य विनिर्दिष्ट उपक्रम, वन सुरक्षा समिति का बचत बैंक खाता संचालन एवं छःमाह का स्टेटमेंट होना चाहिए। महिला स्व सहायता समूह, प्राथमिक कृषि साख समिति, अन्य सहकारी समिति, राज्य विनिर्दिष्ट उपक्रम, वन सुरक्षा समिति के मामले में शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए समूह या समिति का सहमति प्रस्ताव तथा ग्राम पंचायत के मामले में ग्राम पंचायत का सहमति प्रस्ताव आवश्यक होगा। 

 स्कूल खोलने की कलेक्टर से भी मिल गई अनुमति, गाइडलाइन का पालन करना होगा

स्कूल खोलने की कलेक्टर से भी मिल गई अनुमति, गाइडलाइन का पालन करना होगा

भोपाल। जिले में सोमवार से स्कूल खोलने के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं वहीं रविवार को गाइडलाइन के पालन के साथ स्कूल खोलने के लिए कलेक्टर की ओर से भी अनुमति मिल गई। अधिकारी 100 फीसदी शिक्षकों के वैक्सीनेशन एवं सैनिटाइजेशन की तैयारियां जांच रहे हैं, वहीं निजी स्कूल संचालक मिलने वाली फीस और खर्चों का गुणा भाग लगाने में लगे हैं। वहीं निजी स्कूलों में खासतौर पर एमपी बोर्ड के छोटे स्कूलों को दो कक्षाओं के लिए स्कूल खोलना कुछ घाटे का सौदा दिख रहा है, लेकिन ऐसे अधिकांश स्कूल संचालक कक्षाएं सुचारू चलाने पर अगले कुछ दिनों में अन्य कक्षाओं को भी खोलने की अनुमति मिलने की उम्मीद में स्कूल खोलने जा रहे हैं। स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश पर सोमवार से 11वीं और 12वीं की कक्षाएं एक-एक दिन 50 फीसदी विद्यार्थियों के साथ शुरू होने जा रही हैं। इससे पहले स्कूल परिसर और कक्षाओं को सैनिटाइज कराने का क्रम जारी रहा। बड़े स्कूलों में तीन से चार जगह विद्यार्थियों के हाथ धोने की व्यवस्था भी है। विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि विद्यार्थियों को सहमति पत्र लाना होगा वहीं वैक्सीन के दोनों डोज लगवा चुके शिक्षक ही ऑफलाइन कक्षाएं लग सकेंगे। संक्रमण के बीच बड़ी कक्षाओं का संचालन शुरू होने के बीच निजी स्कूलों में सैनिटाइजेशन और शिक्षकों के वैक्सीन सहित अन्य व्यवस्थाओं की जांच की व्यवस्था नहीं होने पर सवाल उठने लगे हैं। पालक महासंघ के पदाधिकारियों का कहना है कि सरकारी स्कूलों की जांच अधिकारी कर रहे हैं वहीं निजी स्कूलों में भी कमेटी भेजकर व्यवस्थाओं की जांच कराई जानी चाहिए। इस बारे में जिला शिक्षा अधिकारी नितिन सक्सेना का कहना है कि जिले में स्कूलों के खुलने की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सैनिटाइजेशन हो चुका है, वहीं स्वच्छता के साथ तैयारी पूरी है। अधिकांश शिक्षकों को वैक्सीन लग चुकी है।
 शासकीय दू.ब.महिला स्नातकोत्तर (स्वशासी) महाविद्यालय रायपुर में 15 दिवसीय वेल्यू एडेड शॉर्ट टर्म कोर्स का हुआ आज समापन

शासकीय दू.ब.महिला स्नातकोत्तर (स्वशासी) महाविद्यालय रायपुर में 15 दिवसीय वेल्यू एडेड शॉर्ट टर्म कोर्स का हुआ आज समापन

रायपुर। शासकीय दू.ब.महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय रायपुर के स्ववित्तीय पाठयक्रम फैशन डिजाइनिंग और आई.क्यू.ए.सी. के साथ श्रीमती पी.जी.डागा गर्ल्स कॉलेज व मिनीमाता शासकीय महिला पॉलीटेकनिक राजनॉदगॉव के सन्युक्त तत्वाधान में यह 15 दिवसीय/ 30 घंटे का कोर्स दिनॉक 12 जुलाई 2021 को महविद्यालय की आदरणीय प्राचार्य डॉ श्रध्दा गिरोलकर मैडम के शुभकामना संदेश एवम प्राचार्य श्रीमती पी.जी.डागा कॉलेज,रायपुर सम्माननीय डॉ शिखा मित्रा, के उदबोधन के साथ प्रारम्भ हुआ. प्राचार्य द्वय ने इस वेल्यू एडेड कोर्स के लिए छात्राओ का उत्साहवर्धन किया और उन्हे अपनी शुभकामनाए प्रेषित की.कार्यशाला में कुल 155 छात्राओ ने रजिस्ट्रेशन कराया है।
 


यह कोर्स दिनॉक 12.07.2021 से 26.07.2021 तक 16 से 20 वर्ष की छात्राओ के लिए आयोजित की गई थी.कुल 15 दिन चले इस कोर्स में प्रत्येक दिवस छात्राओ को एक नए विषय में उस विषय के विशेषज्ञो द्वारा विषय से सम्बंधित जानकारी प्रदान की गई.
 

विशेषज्ञ के रूप में हमारे साथ डॉ अपूर्बा मित्रा , डॉ सविता चौधरी, डॉ सरिता जोशी, श्रीमती सावित्री रानी, श्रीमती अंजली जैन, ऋचा ठाकुर, डॉ हुमिका ताम्रकार , सावित्री सप्रे व ऋचा ताम्रकार जुडे और कोर्स के अंतिम दिवस पर छात्राओ ने अपने प्रेजेंटेशन एवम फीड बैक दिए। 

 


 

इस वेल्यू एडेड कोर्स का मुख्य उद्देश्य हमारी छात्राओ को भारतीय वेशभूषा व उनके गौरवशाली इतिहास से परिचय कराना था. काश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक हमारे भारतीय वस्त्रो के इतिहास की जानकारी देने के साथ-साथ प्राचीन काल से वर्तमान तक कैसे और क्या परिवर्तन हुए , उनसे छात्राओ को अवगत कराया गया. 

 


 

वस्त्रो पर परम्परागत रूप से रंगाई व छपाई के साथ प्राचीन काल में वस्त्रो का निर्माण कैसे होता था और इसमे वर्तमान में क्या बदलाव हुए 

 

प्राचीन काल में परिधान व साडियो के साथ कैसी एसेसरीज उपयोग में लाते थे और वर्तमान में किन एसेसरीज का उपयोग होता है

 

भारत के अलग-अलग राज्यो में अलग परिधानो के प्रयोग  और उसमे समय के साथ परिवर्तन

 

रेडीमेड परिधानो का इतिहास व वर्तमान में चलन व आवश्यकता

 

हाथकरघा से बने वस्त्र व उद्योग 

 

भारत में साडी का इतिहास 

 

छत्तीसगढ के आर्ट व क्रॉफ्ट 

 

शारीरिक आकार के अनुरूप प्राचीन व वर्तमान महिलाओ के परिधान , 

 

एतिहासिक परिधान 

 

छत्तीसगढ के गोदना शिल्प का वस्त्रो पर प्रयोग विषयो पर व्याख्यान के साथ विषय से हटकर एक अन्य विषय को शामिल किया गया जिसमे चिकित्सा के क्षेत्र में उपयोगी वस्त्र और प्री नेटल व पोस्ट नेटल केयर पर भी व्याख्यान रखा गया व चर्चा की गई .

 


आज दिनॉक 26.07.2021 को 15 दिवसीय अर्थात कुल 30 घंटे तक चले इस वेल्यू एडेड कोर्स का समापन हुआ. कार्यशाला का सन्योजन और संकल्पना डॉ शिप्रा बैनर्जी ने किया. हमारे साथ डॉ सविता चौधरी राजनॉदगॉव से जुडी. इस कार्यशाला की टेकनीकल हेड सावित्री सप्रे व ऋचा ताम्रकार थी जिन्होने अपने कार्य को बहुत अच्छी तरह से सम्पन्न किया। 
सरकारी नौकरी 2021: इन पदो के लिए नौकरी का मौका

सरकारी नौकरी 2021: इन पदो के लिए नौकरी का मौका

नई दिल्ली: सरकारी नौकरी करने की चाह रखने वाले अभ्यर्थी के लिए अच्छी खबर है, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ट्यूबरकुलोसिस एंड रेस्पिरेटरी डिजीज नई दिल्ली, ने सीनियर रेजिडेंट पदों पर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इन पदों अभ्यर्थियों का चयन केवल इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा. इंटरव्यू का आयोजन 26 जुलाई 2021 को किया जाएगा. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 9 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी. अभ्यर्थी इंटरव्यू के दिन सुबह 9 बजे तक इन पदों के लिए पंजीकरण करा सकते हैं।

इन पदों पर होगी भर्तियां
सीनियर रेजिडेंट (टीबी एडं चेस्ट) - 5 पद
सीनियर रेजिडेंट (रेडियोलॉजी) - 1 पद
सीनियर रेजिडेंट (मोलेक्युलर चिकित्सा) - 1 पद
सीनियर रेजिडेंट (माइक्रोबायोलॉजी) - 1 पद
सीनियर रेजिडेंट (थोरेसिक सर्जरी) - 1 पद


शैक्षणिक योग्यता
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित क्षेत्र में पीजी डिग्री/डिप्लोमा के साथ एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए.वहीं पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री या पोस्ट ग्रेजुएट योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

आयु सीमा
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की अधिकतम उम्र 45 वर्ष होनी चाहिए. इस भर्ती से संबंधित जानकारी के लिए अभ्यर्थी जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं।

चयन प्रक्रिया
इन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन इंटरव्यू प्रक्रिया के तहत किया जाएगा. अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय और तिथि को होने वाले इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।

शॉर्ट टर्म कोर्स विमेन एंड चाइल्ड केयर 30 आवर्स में डॉक्टर मीता झा ने सेल्फ कॉन्फिडेंस विषय पर दिया लेक्चर

शॉर्ट टर्म कोर्स विमेन एंड चाइल्ड केयर 30 आवर्स में डॉक्टर मीता झा ने सेल्फ कॉन्फिडेंस विषय पर दिया लेक्चर

रायपुर,  शॉर्ट टर्म वैल्यू ऐडेड विमेन एंड चाइल्ड केयर 30आवर कोर्स आज शॉर्ट टर्म कोर्स विमेन एंड चाइल्ड केयर 30 आवर्स में डॉक्टर मीता झा का सेल्फ कॉन्फिडेंस के ऊपर शानदार लेक्चर हुआ जिसमें संयोजक डॉक्टर नंदा गुरुवारा सहसंयोजक डॉक्टर संध्या वर्मा और डिफरेंट पार्टिसिपेंट जो कि जगदलपुर अंबिकापुर रायपुर के उपस्थित थे और सभी प्रतिभागी डॉक्टर मीता झा के लेक्चर से लाभान्वित हुए यह कोर्स दिनांक 13 जुलाई से दिनांक 27 जुलाई तक हो रहा है यह कोर्स शासकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय रायपुर गृह विज्ञान विभाग आइक्यूएसी एवं महिला अध्ययन सेल एवं शासकीय आर्ट्स एंड कॉमर्स महा विद्यालय देवेंद्र नगर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित है