BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
Indian Railway Recruitment 2021: रेलवे में युवाओं के लिए निकलीं बंपर भर्तियां, ऐसे करें आवेदन

Indian Railway Recruitment 2021: रेलवे में युवाओं के लिए निकलीं बंपर भर्तियां, ऐसे करें आवेदन

Indian Railway Recruitment 2021: दक्षिण रेलवे की तरफ से हाईस्कूल, इंटरमीडिएट और आईटीआई पास कर चुके युवाओं के लिए अच्छी खबर है. रेलवे ने अप्रेंटिस के 3778 पदों पर भर्तियां निकाली हैं. इन पदों के लिए फिलहाल आवेदन प्रक्रिया चल रही है और योग्य उम्मीदवार 30 जून 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इन पदों पर सिलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को रेलवे की तरफ से हर महीने 6000 से 7000 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा.


जानिए भर्ती की जरूरी तिथियां
दक्षिण रेलवे के नोटिफिकेशन के मुताबिक इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 जून 2021 से शुरू हुए थे. उम्मीदवार 30 जून 2021 को शाम 5:00 बजे तक आवेदन कर सकते हैं. इसके बाद आवेदन का लिंक इनएक्टिव हो जाएगा. किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए आप जल्द से जल्द आवेदन कर दें.
जानें जरूरी योग्यता और उम्र सीमा
रेलवे के नोटिस के मुताबिक इन विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग योग्यता निर्धारित की गई है. कुछ पदों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट पास युवा आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा कुछ पदों पर संबंधित ट्रेड में आईटीआई पास कर चुके युवा आवेदन कर पाएंगे. उम्मीदवारों की उम्र 15 साल से लेकर 22-24 साल तक होनी चाहिए. ज्यादा जानकारी के लिए आप वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन देखें.


कितना है आवेदन शुल्क
नोटिफिकेशन के मुताबिक सामान्य, ओबीसी वर्ग के कैंडिडेट्स के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है. एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला कैंडिडेट के लिए आवेदन निशुल्क हैं.
रेलवे की विभिन्न वर्कशॉप में होगी नियुक्ति
फिलहाल कैरिज वर्क्स, पेरम्बूर में 936 वैकेंसी, गोल्डनरॉक वर्कशॉप में 756 वैकेंसी और सिग्नल एंड टेलीकॉम वर्कशॉप पोदनूर में 1686 वैकेंसी हैं.अप्रेंटिस के कुल 3378 पदों पर सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को रेलवे की इन विभिन्न वर्कशॉप में नियुक्त किया जाएगा.
जानें आवेदन करने का तरीका
इन पदों पर आवेदन करने के लिए आपको रेलवे दक्षिण रेलवे की ऑफिशल वेबसाइट https://sr.indianrailways.gov.in पर जाना होगा. यहां आपको आवेदन फॉर्म भरने का लिंक और भर्ती से जुड़ी पूरी डिटेल मिल जाएगी.
इस डायरेक्ट लिंक से देखें नोटिफिकेशन
 

रोजगार: कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए राजधानी में 5000 हेल्थ अस्टिटेंट की आवश्यकता, ऐसे करे आवेदन

रोजगार: कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए राजधानी में 5000 हेल्थ अस्टिटेंट की आवश्यकता, ऐसे करे आवेदन

 नई दिल्‍ली. राजधानी दिल्‍ली में कोरोना वायरस की दूसरी धीरे-धीरे लहर कम लगी है, वहीं इसकी तीसरी लहर से निपटने के लिए अरविंद केजरीवाल सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी है| इस बीच सीएम ने आज एक और बड़ा फैसला लिया है, उन्‍होंने कहा कि दिल्‍ली सरकार ने 5000 हेल्थ अस्टिटेंट ( Health Assistants)तैयार करने की एक बहुत महत्त्वाकांक्षी योजना बनाई है| इन युवाओं को 2-2 हफ्ते की ट्रेनिंग दी जाएगी और आईपी यूनिवर्सिटी ये ट्रेनिंग दिलवाएगी, इसके बाद इन्‍हें दिल्ली के 9 बड़े मेडिकल इंस्टीट्यूट में बेसिक ट्रेनिंग दी जाएगी| इसके अलावा सीएम केजरीवाल ने कहा कि स्वास्थ्य सहायकों या सामुदायिक नर्सिंग सहायकों को ‘नर्सिंग’ और स्वास्थ्य रक्षा में दो सप्ताह का बुनियादी प्रशिक्षण दिया जाएगा, 28 जून को 500 लोगों के पहले जत्थे के साथ यह प्रशिक्षिण शुरू किया जाएगा|

सीएम केजरीवाल ने कही ये बात

 

इसके दौरान सीएम केजरीवाल कहा कि महामारी की तीसरी लहर के दौरान जब भी उनकी सेवाओं की आवश्यकता होगी, स्वास्थ्य सहायकों को बुलाया जाएगा. जितने दिन वे काम करेंगे, उनके हिसाब से उन्हें भुगतान किया जाएगा|
12वीं कक्षा पास भी कर सकते हैं आवेदन

यही नहीं, मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए आवेदन करने वालों को 12वीं पास होना चाहिए और उनकी उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए. प्रशिक्षण के लिए आवेदन 17 जून से ‘पहले आओ, पहले पाओ’के आधार पर स्वीकार किए जाएंगे|

सरकारी नौकरी: प्रदेश में इन पदो के लिए 15 हज़ार से आधिक सीट खाली, जाने विस्तार से

सरकारी नौकरी: प्रदेश में इन पदो के लिए 15 हज़ार से आधिक सीट खाली, जाने विस्तार से

 प्रयागराज. उत्तर प्रदेश में शिक्षकों के लिए 15 हजार से अधिक रिक्त पद खाली है, जिसके लिए जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी. इसका फैसला यूपी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की बैठक में लिया गया| यूपी में अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों के 15198 पदों के लिए जल्द ही प्रक्रिया शुरू की जाएगी, बोर्ड की बैठक में दिसंबर तक चयन प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है| 

14 लाख अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा जल्द

15 अगस्त से पहले 14 लाख अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा, बोर्ड की बैठक में इस पर सहमति बनी है| बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट में प्राथना पत्र देकर चयन प्रक्रिया पूरी करने के लिए 6 माह का का समय मांगा है, इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने जून 2021 तक भर्ती पूरी करने का दिया था आदेश, लेकिन कोरोना के कारण भर्ती प्रक्रिया में देरी हुई|

 अगस्त में शुरू हो सकता है इंटरव्यू
बैठक में साल 2013 प्रधानाचार्य भर्ती का इंटरव्यू अगस्त में आयोजित करने पर विचार किया गया है. प्रधानाचार्य भर्ती 2011 का प्रकरण फिर से कोर्ट में जाने के कारण देरी हो सकती है. कोरोना के कारण स्थगित टीजीटी 2016 सामाजिक विज्ञान भर्ती का साक्षात्कार जुलाई 2021 में टीजीटी 2011 जीव विज्ञान का रिजल्ट निकालने के बाद आयोजित किया जाएगा|
7 विकासखंडों में होगी 231 विभिन्न संविदा पदों पर भर्ती, आवेदन 30 जून तक

7 विकासखंडों में होगी 231 विभिन्न संविदा पदों पर भर्ती, आवेदन 30 जून तक

जशपुरनगर । जशपुर जिले में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम प्रबंधन की ओर से सात विकासखंडों में स्वीकृत नवीन उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम हायर सेकेण्डरी विद्यालय में 231 संविदा पर शिक्षक और अन्य पदों पर कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए 15 जून से 30 जून तक इच्छुक योग्य उम्मीदवारों को आनलाईन आवेदन आमंत्रित किए गए है।
जिला शिक्षा अधिकारी एन.कुजूर ने बताया कि जिले के 7 विकासखंडों में नवीन उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम हायर सेकेण्डरी विद्यालय संचालित किया जाना है, जिसमें शिक्षकों व कर्मचारियों की भर्ती संविदा पद पर की जानी है। जिसमें व्याख्याता के 63 पद, शिक्षक पूर्व माध्यमिक शाला के लिए 42 पद, सहायक शिक्षक प्राथमिक शाला के लिए 35 पद प्रयोगशाला सहायक विज्ञान के 21 पद, प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला के लिए 7 पद, प्रधान पाठक प्राथमिक शाला के लिए 7 पद, कम्प्यूटर शिक्षक के 7 पद, व्यायाम शिक्षक के 7 पद, ग्रंथपाल के 7 पद, सहायक ग्रेड-02 के 7 पद, सहायक ग्रेड-03 के 14 पद, भृत्य के 28 पद और चौकीदार के 7 पद शामिल है। जिला शिक्षा अधिकारी ने इच्छुक अभ्यर्थियों को 30 जून 2021 तक
www.deojashpur.in के माध्यम से आनलाईन आवेदन करने कहा है। उन्होंने बताया है कि इस संबंध में उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए जिले का वेबसाईट www.jashpur.nic.in एवं www.deojashpur.in पर देख सकते है।
 

सरकारी नौकरी: पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन मे निकली इन पदों के लिए वैकेंसी, जानिए विस्तार से

सरकारी नौकरी: पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन मे निकली इन पदों के लिए वैकेंसी, जानिए विस्तार से

 नई दिल्ली. सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले अभ्यर्थी महारत्न कंपनी पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया जो की ऊर्जा मंत्रालय के अंतर्गत आता है उन्होने अपने नॉर्दर्न रीजन ट्रांसमिशन सिस्टम के लिए डिप्लोमा ट्रेनी की वैकेंसी निकाली है| सरकारी नौकरी के इच्छुक अभ्यर्थी powergrid.in पर जाकर 12 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं| इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. नोटिफिकेशन के अनुसार, डिप्लोमा ट्रेनी पद के लिए अभ्यर्थियों को मान्यता प्राप्त टेक्निकल बोर्ड/इंस्टीट्यूट से न्यूनतम 70% अंकों के साथ डिप्लोमा होना चाहिए. हालांकि एससी, दिव्यांग और एक्स सर्विसमैन के लिए पास होना ही जरूरी है| ट्रेनिंग पूरी कर लेने के बाद अभ्यर्थी को जूनियर इंजीनियर का का पद मिलेगा|

वैकेंसी का विवरण

डिप्लोमा ट्रेनी इलेक्ट्रिकल- 23
डिप्लोमा ट्रेनी इलेक्ट्रिकल लद्दाख रीजन - 09
डिप्लोमा ट्रेनी इलेक्ट्रिकल कश्मीर रीजन- 05
डिप्लोमा ट्रेनी सिविल- 03
डिप्लोमा ट्रेनी सिविल लद्दाख रीजन - 02

आयु सीमा -
सामान्य वर्ग और इडब्लूएस- 27 वर्ष
ओबीसी(एनसीएल)- 30 वर्ष
एससी- 32 वर्ष


पीजीसीआईएल में डिप्लोमा ट्रेनी की सैलरी-
ट्रेनिंग के दौरान 27500/- प्रति माह
ट्रेनिंग पूरी कर लेने के बाद - पे स्केल 25000- 117500/-


चयन प्रक्रिया

अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के आधार पर किया जाएगा. दो घंटे के इस टेस्ट में ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे. इसमें 120 प्रश्न प्रोफेशनल नॉलेज से होंगे. 50 प्रश्नों का एप्टीट्यूट टेस्ट होगा. परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी होगी. गलत जवाब देने पर एक चौथाई अंक काट लिए जाएंगे. परीक्षा पास करने के लिए अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 40% और आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 30% अंक हासिल करना होगा|

टेस्ट सेंटर- 

परीक्षा चंडीगढ़, जम्मू, श्रीनगर और लेह में आयोजित की जाएगी|

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया की वेबसाइट powergrid.in पर जाएं
- इसके बाद करियर सेक्शन में जाएं
- यहां जॉब अपार्चुनटी में ओपनिंग्स पर जाएं
- इसके भीतर रीजनल ओपनिंग्स में Northern Region-II, Jammu Recruitment पर जाएं
- यहां आवेदन फॉर्म भरें

कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट परीक्षा की तारीखों का हुआ ऐलान, पढ़े पूरी खबर

कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट परीक्षा की तारीखों का हुआ ऐलान, पढ़े पूरी खबर

 CLAT 2021 परीक्षा की तारीख घोषित हो गई है, 23 जुलाई को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे के बीच स्नातक और स्नातकोत्तर दोनों पाठ्यक्रमों के लिए आयोजित किया जाएगा| कानून प्रवेश परीक्षा स्थगित होने के बाद, फाइनल तिथियों पर निर्णय 12 जून को राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों के संघ के सामान्य निकाय के बीच एक बैठक के बाद किया गया था| उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने से पहले खुद को टीका लगाने के लिए कहा गया है| 

CLAT 2021 परीक्षा सभी COVID 19 सुरक्षा प्रोटोकॉल के साथ केंद्रों पर आयोजित की जाएगी, यह परीक्षा पेन और पेपर आधारित होगी| छात्र अपने परीक्षा केंद्र में बदलाव कर सकते हैं| 15 जून CLAT 2021 के लिए आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि है, CLAT देश भर के 22 राष्ट्रीय लॉ विश्वविद्यालयों द्वारा प्रस्तावित स्नातक और पोस्‍ट ग्रेजुएट लॉ प्रोग्राम्‍स में प्रवेश के लिए एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है. यह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों के संघ द्वारा आयोजित किया जाता है|

 
शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालन के लिए आवेदन आमंत्रित

शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालन के लिए आवेदन आमंत्रित

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही । विकासखण्ड मरवाही अंतर्गत युक्तियुक्तकरण के तहत निम्नानुसार ग्राम पंचायत की शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालन हेतु शा. उ. मू. दुकान/ग्राम पंचायत में शासकीय उचित मूल्य दुकान निर्धारित एजेंसी, आदिम जाति सेवा सहकारी समिति (लेम्स), सेवा सहकारी समिति ग्राम पंचायत, महिला स्व सहायता समूह, लघु वनोपज समिति एवं अन्य सहकारी संस्था को आवंटित किया जाना है। विकासखण्ड मरवाही अंतर्गत युक्तियुक्तकरण पश्चात नवीन दुकान या ग्राम के नाम कोदवाही, बघर्रा, करहनिया है और संबंधित ग्राम क्रमशः लटकोनीखुर्द, बरगवां और कछार है। इसके साथ ही ग्राम पंचायत चंगेरी की शासकीय उचित मूल्य दुकान का आवंटन निरस्त किया जाकर अस्थाई रूप से शा.उ.मू.दुकान करहनी में संलग्न होकर संचालित है। ग्राम पंचायत चंगेरी की शासकीय उचित मूल्य दुकान रिक्त होने के कारण नवीन एजेंसी के संचालन हेतु आवंटित किया जाना है। अतः जो संस्था / एजेंसी/ समूह (महिला स्व सहायता समूह को विज्ञापन दिनांक से 03 माह पूर्व पंजीकृत होना अनिवार्य है) उक्त ग्राम पंचायतों के शासकीय उचित मूल्य दुकान का संचालन करना चाहती है, वे अपना आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में समस्त दस्तावेजों के साथ 28 जून तक अनुविभागीय अधिकारी (रा) कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते है। निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जायेगा।  

परीक्षार्थी ध्यान दे! कल से चालू होने वाली रविवि की परीक्षाओं को लेकर हुआ आंशिक संशोधन, जाने क्या संशोधित हुआ

परीक्षार्थी ध्यान दे! कल से चालू होने वाली रविवि की परीक्षाओं को लेकर हुआ आंशिक संशोधन, जाने क्या संशोधित हुआ

रायपुर, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा कल से वार्षिक परीक्षाएं आयोजित की जा रही है लेकिन आज इसमें आंशिक संशोधन करते हुए पूर्व निर्धारित परीक्षा के समय 11:00 बजे को बदलकर दोपहर 12:00 बजे से निर्धारित किया गया है.अतः अब परिक्षाए 11 बजे की जगह 12 बजे से शुरू होंगी.
शेष सभी यथावत रहेंगे

देखे आदेश की कॉपी


 

10वीं व 12वी के बाद ITI कोर्स कर बनाएं करियर, जानिये विस्तार से

10वीं व 12वी के बाद ITI कोर्स कर बनाएं करियर, जानिये विस्तार से

 नई दिल्ली. बहुत से छात्र पारिवारिक या वित्तीय कारणों के चलते 10वीं या 12वीं के बाद पढ़ाई जारी रखने मे असमर्थ हो जाते है, ऐसे में वे किसी खास काम की ट्रेनिंग लेकर अर्निंग (Earning) शुरू करना चाहते हैं, ऐसे छात्रों के लिए इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (ITI) के इंडस्ट्रियल कोर्सेज काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं, ITI कोर्सेज के बाद छात्रों के पास जहां सरकारी (Government Jobs) और प्राइवेट जॉब्स (Jobs) के तमाम विकल्प (Options) खुल जाते हैं, वहीं वे खुद का काम करके भी हजारों रुपए महीना कमा सकते हैं, चलिए आज जानते हैं ITI कोर्सेज के बाद क्या हैं करियर की संभावनाएं:

10वीं के बाद सर्टिफिकेट, 12वीं के बाद डिप्लोमा:
छात्रों को औद्योगिक प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से देश के तमाम राज्यों में ITI चलाई जा रही हैं, लगभग सभी ITI में 10वीं और 12वीं के बाद के कोर्स चलाए जाते हैं| 10वीं के बाद ज्यादातर सर्टिफिकेट कोर्स ऑफर किए जाते हैं तो 12वीं के बाद डिप्लोमा (Diploma) कोर्सेज कराए जाते हैं, इन कोर्सेज के दौरान छात्रों को इंडस्ट्रीज (Industries) में प्रशिक्षण के लिए भी भेजा जाता है ताकि उन्हें फील्ड में काम करने का एक्सपोज़र मिल सके|

 

अपने इंटरेस्ट के मुताबिक चुनें कोर्स:
ITI में इंडस्ट्रियल कोर्सेज की पूरी श्रृंखला होती है. इसलिए आपको अपनी चॉइस का कोर्स चुनने के लिए बहुत से विकल्प मिलते हैं. जैसे कि कारपेंटर, प्लम्बर, इलेक्ट्रीशियन, मकेनिकल, फिटर, वायरमैन, टूलमकेर, डाई मेकर, पेंटर, वेल्डर आदि| ये सभी कोर्स 6 महीने से लेकर 2 साल की अवधि तक होते हैं| इसलिए कोर्स चुनने से पहले अपने इंटरेस्ट को जरूर ध्यान में रखें कि आप किस ट्रेड में ज्यादा बेहतर कर सकते हैं|

जॉब से लेकर बिज़नेस तक हैं ऑप्शन्स:
ITI करने के बाद आपके लिए करियर के तमाम विकल्प खुल जाते हैं, तमाम सरकारी विभाग अपने यहां समय-समय पर ITI वालों के लिए वेकैंसी निकालते रहते हैं| इसलिए इसके बाद आप सरकारी नौकरी के लिए अप्लाई करके अच्छी जॉब पा सकते हैं, साथ ही तमाम प्राइवेट कंपनियों में भी ITI डिप्लोमा होल्डर्स की काफी डिमांड रहती है| जॉब के अलावा आप चाहें तो खुद का बिज़नेस करके भी हर महीने हजारों रुपए कमा सकते हैं|

रायपुर जिले के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के लिए इन पदों पर निकली भर्ती

रायपुर जिले के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के लिए इन पदों पर निकली भर्ती

रायपुर, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय योजना अंतर्गत रायपुर जिले के कुर्रा, धरसीवा, माना कैंप, अभनपुर, आरंग, भाटा गांव, नेवरा-तिल्दा, आर डी तिवारी अंग्रेजी मीडियम स्कूल, बीपी पुजारी अंग्रेजी मीडियम स्कूल राजातालाब, शहीदी स्मारक अंग्रेजी मीडियम स्कूल फाफाडीह के लिए व्याख्याता प्रधान पाठक शिक्षक सहायक शिक्षक व अन्य कार्यालय स्टाफ के संविदा पदों पर आवेदकों से 24 जून 2021 शाम 5:00 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर के https://deoraipur.com वेबसाइट पर आमंत्रित किए जाते हैं|
देखे विज्ञापन


 

 अग्रसेन महाविद्यालय में हुआ पौधारोपण

अग्रसेन महाविद्यालय में हुआ पौधारोपण

रायपुर| अग्रसेन महाविद्यालय पुरानी बस्ती रायपुर में आज पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया इस अवसर पर महाविद्यालय के डायरेक्टर वीके अग्रवाल, जैतूसाव मठ न्यास समिति के सचिव महेंद्र अग्रवाल, महाविद्यालय के तकनीकी सलाहकार अनुराग अग्रवाल, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ योगेंद्र कुमार राजपूत और प्रशासनिक अधिकारी अमित अग्रवाल सहित सभी विभागों के विभागाध्यक्ष भी शामिल हुए.  इन सभी ने पौधारोपण किया और इनके संरक्षण का संकल्प लिया

महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ वीके अग्रवाल ने कहा कि अभी के कठिन समय में पौधारोपण भी प्रकृति के संरक्षण का एक सार्थक प्रयास है. श्री महेंद्र अग्रवाल, तकनीकी सलाहकार अनुराग अग्रवाल तथा प्रशासनिक अधिकारी अमित अग्रवाल ने भी इस प्रयास को प्रेरक बताया.
महाविद्यालय के प्राचार्य  डॉ युलेन्द्र कुमार राजपूत ने कहा कि प्रकृति  के संरक्षण के लिए हम सभी को एकजुट होकर प्रयास करने की जरुरत है. इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक भी सम्मिलित हुए . 
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के रिक्त पदों में भर्ती के लिए आवेदन 11 जून से

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के रिक्त पदों में भर्ती के लिए आवेदन 11 जून से

कोरबा । कोरबा के शहरी क्षेत्रों में आंगनबाड़ी केन्द्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के कुल पांच रिक्त पदो में भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। एकीकृत बाल विकास परियोजना कोरबा शहरी के अंतर्गत विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के दो पद, और सहायिका के तीन पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया 11 जून से शुरू हो जाएगी। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 25 जून रखी गई हैं। आवेदिकाओं की उम्र 18 से 44 वर्ष के बीच होना आवश्यक हैं। इच्छुक आवेदिकाओं को उसी वार्ड की निवासी होना अनिवार्य रहेगा। जिस वार्ड के आंगनबाड़ी के लिए आवेदन किया जा रहा हैं। आवेदिकाओं को आवेदन पत्र पर पद व केन्द्र के नाम का स्पष्ट उल्लेख करना आवश्यक होगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद के लिये शैक्षणिक योग्यता 12 वीं पास रखा गया है।
परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना कोरबा शहरी ने बताया कि इच्छुक आवेदिकाएं निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन सीधे अथवा पंजीकृत डाक से परियोजना कार्यालय में सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक कार्यालयीन दिवसो में जमा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन की शर्तें तथा प्रारूप परियोजना कार्यालय कोरबा शहरी, नगर निगम के सूचना पटल व सभी संबंधित वार्डों के आंगनबाड़ी केन्द्रों के सूचना पटल पर उपलब्ध है। नियुक्ति के संबंध में अन्य आवश्यक जानकारी कोरबा शहरी के परियोजना कार्यालय से प्राप्त की जा सकती हैं।
 

शासकीय उचित मूल्य की दुकानों के संचालन के लिए आवेदन 25 तक

शासकीय उचित मूल्य की दुकानों के संचालन के लिए आवेदन 25 तक

बालोद अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) गुरूर अमित श्रीवास्तव ने बताया कि गुरूर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत बोहारडीह, आनंदपुर, कोलिहामार, कोचवाही, चिटौद, गंगोरीपार, पेंवरो, बासीन और कुम्हारखान में सार्वजनिक वितरण प्रणाली की शासकीय उचित मूल्य की दुकानों के संचालन हेतु इच्छुक संस्थाओं से आवेदन निर्धारित शर्तों के अधीन 25 जून शाम 05.30 बजे तक कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) गुरूर में मंगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि उक्त संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) गुरूर में कार्यालीयन समय में प्राप्त की जा सकती है।

कोरोना के कहर से 500 स्कूल हुए बंद,

कोरोना के कहर से 500 स्कूल हुए बंद,

छत्तीसगढ़ में बढ़ते कोरोना संक्रमण का असर राज्य के निजी स्कूलों के भविष्य पर भी कहर बनकर टूटा पड़ा है,जी हां फीस नहीं मिलने के चलते सैकड़ों निजी स्कूल बन्द होने की कगार पर है. फीस नहीं मिलने के साथ ही छात्रों की संख्या घटने के कारण छत्तीसगढ़ में करीब 500 निजी स्कूलों में ताले लग चुके हैं|

जानकारी के मुताबिक, इन स्कूल प्रबंधकों ने शिक्षा विभाग को विधिवत स्कूल बंद करने की सूचना दी है| यही वजह है कि अब इन स्कूलों में पढ़ने वाले करीब एक लाख बच्चों की शिक्षा अधर लटक गई है| साथ ही शिक्षा का अधिकार कानून के तहत निशुल्क पढ़ने वाले करीब 20 हजार बच्चे भी मुफ्त शिक्षा से वंचित हो गए हैं| राजधानी रायपुर में ही 35 निजी स्कूलों ने जिला शिक्षा अधिकारी को स्कूल बंद होने की जानकारी दी है| इन स्कूलों के बन्द होने के चलते राज्य में शुरू किए गए स्वामी आत्मानंद सरकारी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में केवल 40 सीटों पर दाखिले के लिए हजारों आवेदन पहुंचे है|

स्कूल बन्द करने के पीछे के कारण को लेकर स्कूल प्रबन्धन का कहना है कि उनके लिए स्टाफ को तनख्वाह देने से लेकर स्कूल में लगी बस के साथ ही ऑफिस स्टाफ का खर्च वहन करना काफी मुश्किलें हो रही है, दुखद बात यह है कि बच्चों कि संख्या भी घट रही है, सबसे ज्यादा मुश्किल उन स्कूलों की है जिनके खुद के भवन नहीं हैं| प्रबंधकों का कहना है कि किराए के भवन का किराया देना अब उनके बस की बात नहीं है, राज्य में ज्यादातर निजी स्कूल किराए के भवन में चल रहे थे, किराया नहीं दे पाने के कारण उनको स्कूल बंद करना पड़ा है|


प्रदेश में कुल 57 हजार निजी-सरकारी स्कूलों में 60 लाख बच्चे अध्ययनरत हैं, इनमें अकेले छह हजार 615 निजी स्कूल हैं| जहां 15 लाख बच्चे पढ़ते हैं. इनमें 25 फीसद सीटों पर आरटीआई के तहत तीन लाख एक हजार 317 बच्चे पढ़ते हैं.
रायपुर में ऑटो चलाने वाले मोहन साहू के दोनों बच्चे एक निजी स्कूल में पढ़ते थे. मोहन का कहना है कि चूंकि वो लगातार लॉकडाउन से परेशान हो गए थे. आर्थिक स्थिति बेहद खराब है. फीस नहीं दे सकते ऐसे में उन्होंने बच्चों को सरकारी स्कूल में पढ़ाने का फैसला लिया है. वहीं स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम ने न्यूज 18 से कहा कि अभी पूरी जानकारी और इन स्कूलों की सूची मंगवा रहे हैं. स्कूलों में बच्चों की सूची भी जुटाने कहा है. किसी भी बच्चे का भविष्य बर्बाद नहीं होगा. सभी का प्रवेश सरकारी स्कूलों में सुनिश्चित किया जाएगा|

विश्व भूजल दिवस के अवसर पर दुर्गा महाविद्यालय में हुआ वृक्षारोपण

विश्व भूजल दिवस के अवसर पर दुर्गा महाविद्यालय में हुआ वृक्षारोपण

रायपुर, विश्व पर्यावरण दिवस/वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे हर साल 05 जून को मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरूकता लाना है। संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा पहली बार विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को 1972 में मनाया गया था। 1972 के बाद से हर साल 5 जून को वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे मनाया जाता है।
पर्यावरण दिवस की हर साल एक अलग थीम रखी जाती है। इस साल की थीम 'Ecosystem Restoration' है। जिसका हिंदी में मतलब है- पारिस्थितिक तंत्र पुनर्बहाली। इसे पारिस्थितिकी तंत्र बहाली भी कहा जाता है। साफ शब्दों में कहे तो इसका मतलब है, पृथ्वी को एक बार फिर से अच्छी अवस्था में लाना। वर्ष 2020 में पर्यावरण दिवस की थीम "जैव विविधता, 2019 में वायु प्रदूषण, 2018 में बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन थीम थी।


पारिस्थितिक तंत्र की बहाली का अर्थ है "क्षतिग्रस्त या नष्ट हो चुके पारिस्थितिक तंत्र को फिर से उसकी पुनर्स्थापना में सहायता करना"। इसमें उन पारिस्थितिक तंत्रों का संरक्षण भी शामिल है जो नाजुक हैं या अभी भी बरकरार हैं।
उपरोक्त विचार को ध्यान मे रखते हुआ आज भूगोल विभाग इको क्लब ,दुर्गा महाविद्यालय रायपुर के द्वारा वृक्षारोपण एवम भुजल संवर्धन पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमे भूगोल विभाग की विभागाध्यक्ष डा.पूर्णिमा शुक्ला ,प्राचार्य डा. मधु कामरा, उप-प्राचार्य डा.बबिता पाठक, अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष डा.प्रतिभा मुखरजी साहूकार, डा . दीपाली शर्मा चौधरी, श्रीमती सुनीता चांसोरिया एवं श्री भूपेंद्र दुबे उपस्थित रहे।
 

इच्छुक युवाओं को नि:शुल्क प्रशिक्षण पश्चात रोजगार

इच्छुक युवाओं को नि:शुल्क प्रशिक्षण पश्चात रोजगार

उत्तर बस्तर कांकेर । जिला उत्तर बस्तर कांकेर के स्नातक उत्तीर्ण बेरोजगार अभ्याथिर्यों को रोजगार कार्यालय उत्तर बस्तर कांकेर व टाटा कन्सलटेंसी सर्विस के संयुक्त तत्वाधान में कम्यूनिकेशन स्किल पर आॅनलाईन, डिजीटल नि:शुल्क प्रशिक्षण उपरांत नियोजन, रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।
उक्त प्रशिक्षण व नियोजन प्राप्त करने के लिए आवेदक को वर्ष 2018, 2019 और 2020 में नियमित स्नातक उत्तीर्ण (बी.ए, बी.काम, बी.एस.सी, बी.बी.ए,) होना अनिवार्य है। आवेदक प्रशिक्षण प्राप्त करते समय किसी भी प्रकार की शिक्षण संस्थान में नियमित अध्ययनरत नहीं होना चाहिए। बी.ई, बी.टेक, बी.सी.ए. और अन्य इंजीनियरिंग से संबंधित कोर्स के छात्र व ऐसे छात्र जिन्होंने ओपन या डिस्टेंस कोर्स के माध्यम से पढ़ाई की है इस प्रशिक्षण के लिए पात्र नहीं होगें। आवेदक की आयु 18 से 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आवेदक को 40 दिवस का प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत टी.सी.एस के प्रतिनिधियों की ओर से लिए गये साक्षात्कार में उत्तीर्ण होने के पश्चात कंपनी की ओर से डाटा प्रोसेस कार्य एवं Voice & Chat प्रोसेस कार्य के लिए नियुक्त किया जाएगा। आवेदक को 2 से 3 घंटे प्रतिदिन अपने स्मार्ट मोबाईल फोन द्वारा जूम ऐप पर प्रशिक्षण प्राप्त करना अनिवार्य होगा। इच्छुक आवेदक मोबाईल नंबर 87702-08827, 94255-16268 एवं 94077-61305 पर अथवा ईमेल आईडी [email protected] के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।

 

 छत्तीसगढ़ राज्य में स्कूल खोलने को लेकर शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान: इसी महीने खुल सकते है स्कूल

छत्तीसगढ़ राज्य में स्कूल खोलने को लेकर शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान: इसी महीने खुल सकते है स्कूल

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य में स्कूल खोलने को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने बड़ा बयान दिए है। उन्होंने लंबे समय से लगातार कोरोना संक्रमण कम होने का हवाला देते हुए जल्द स्कूल खुलने की बात कही है। गौरतलब हो कि पिछले लंबे समय से कोरोना संक्रमण के बाद स्कूल-कॉलेज को बंद रखा गया है। जिस पर अब राहत मिलती दिख रही है। राज्य सरकार 16 जून से स्कूलों को बच्चों के लिए खोलने पर विचार कर रही है। शिक्षा मंत्री टेकाम ने  कहा कि अभी संक्रमण काफी कुछ कम हुआ है। आशा है कि हम जल्द स्कूलों को बच्चों के लिए खोल देंगे।
12वीं की परीक्षा आज समाप्त, केंद्रों में ऐसे जमा करना है, उत्तरपुस्तिका

12वीं की परीक्षा आज समाप्त, केंद्रों में ऐसे जमा करना है, उत्तरपुस्तिका

रायपुर। छग माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं की परीक्षा आज समाप्त हो जायेगी। छात्र अपने-अपने केंद्र विद्यालय में उत्तरपुस्तिका जमा करेंगे। सुबह 10 बजे से सेंटर्स में जमा लेने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
परीक्षा के अंतिम दिन जिले के 26 केंद्रों में करीब 41 परीक्षार्थियों ने प्रश्नपत्र व उत्तरपुस्तिका लिए। पर्चा खत्म होने के बाद अब 6 जून से उत्तरपुस्तिका जमा होगी। ज्ञातव्य है कि माशिमं इस बार ओपन बुक पैटर्न पर परीक्षा ले रहा है। आंसर शीट जमा करने से पहले छात्रों को यह बात जरूर जान लेना चाहिए कि उत्तरपुस्तिका में उनका हस्ताक्षर हर हाल में होना चाहिए। हस्ताक्षर नहीं होने पर उन्हें अनुपस्थित घोषित किया जा सकता है। स्कूलों में इसके लिए खास प्रबंध किया गया है। परीक्षार्थियों को कोविड-19 के नियमों का पालन जरूरी है। बोर्ड ने परीक्षा परिणाम की तिथि को लेकर फिलहाल कोई एलान नहीं किया है।
1 जून को प्रश्नपत्र प्राप्त करने वाले छात्र आज जमा करेंग आंसर शीट
कोरोना काल में हो रही 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 1 जून से प्रश्नपत्र का वितरण शुरू किया था। जिन छात्रों ने 1 जून को प्रश्न पत्र प्राप्त किए थे, वे 5 दिन बाद अर्थात आज, 6 जून को उत्तर पुस्तिका जमा करेंगे।

 केंद्रों में ऐसे करना है जमा
परीक्षार्थी को उत्तरपुस्तिका के साथ प्रवेश पत्र दिखाना होगा।
गेट के भीतर पहुंचने से पूर्व मास्क लगाना अनिवार्य है।
दो गज की दूरी का पालन करते हुए उत्तरपुस्तिक जमा करनी होगी।
स्कूलों में शिक्षक व्यवस्था संभालते हुए नजर आएं।
कोविड-19 नियमों के पालन के लिए प्राचार्य स्वयं मौजूद रहेंगे।
 

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन इस तारीख तक

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन इस तारीख तक

जगदलपुर। जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग, मेडिकल, नर्सिंग कॉलेज, आई.टी.आई. व पोलीटेक्निक आदि के संस्था प्रमुख, छात्रवृत्ति प्रभारी और उनमें अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाईन आवेदन 17 जून तक मंगाए गए हैं।
कोविड-19 लॉकडाऊन के कारण महाविद्यालयों में प्रवेश विलम्ब तथा परीक्षा परिणाम विलम्ब से घोषित होने के कारण शिक्षा सत्र 2020-21 में छात्रवृत्ति के लिए वंचित विद्यार्थियों के लिए आनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12वीं उच्चतर) के आवेदन स्वीकृति और वितरण की कार्यवाही mpsc.mp.nic.in/CGPMS/ वेबसाइट पर ऑनलाईन आवेदन किया जा सकता है। जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों के पंजीयन और संस्थाओं का प्रस्ताव, स्वीकृति लॉक करने के लिए विभाग की ओर से वर्ष 2020-21 में 10 जून से 17 जून तक विद्यार्थी की ओर से नवीन और नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
कार्यालय आदिवासी विकास शाखा से प्राप्त जानकारी अनुसार वर्ष 2020-21 के छात्रवृत्ति से वंचित विद्यार्थियों को अंतिम अवसर प्रदाय किया जा रहा है। वर्ष 2020-21 में जिन विद्यार्थियों की ओर से पूर्व में आवेदन कर दिये गये है कृपया वे दुबारा आवेदन नहीं करें। दुबारा आवेदन करने पर नियमानुसार विद्यार्थी व संस्था के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही किया जावेगा। सत्र 2020-21 के लिए निर्धारित तिथियों के पश्चात् विद्यार्थियों और संस्थाओं को पंजीयन, ड्राफ्ट, स्वीकृति करने की अनुमति प्रदाय नहीं किया जाएगा और संबंधित संस्थाओं के विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते है, तो इसके लिए संस्था प्रमुख स्वत: जिम्मेदार होंगे।
 

 परीक्षार्थी ध्यान दे! 10वीं और 12वीं ओपन परीक्षा के लिए दिशा निर्देश जारी, अब इस तरह से परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

परीक्षार्थी ध्यान दे! 10वीं और 12वीं ओपन परीक्षा के लिए दिशा निर्देश जारी, अब इस तरह से परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

रायपुर। छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल 10वीं और 12वीं विद्यार्थियों के लिए आज नई गाइड लाइन जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार परीक्षार्थी घर बैठे एग्जाम देंगे। 12वीं के छात्र 21 से 25 मई तक परीक्षा केंद्र से प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिका ले सकेंगे। उत्तर पुस्तिका 26 मई से 30 मई तक जमा कर सकेंगे। और वही 10 वीं के छात्र 1 जून से 5 जून तक उत्तर पुस्तिका और प्रश्न पत्र ले सकेंगे। 6 जून से 10 जून तक उत्तर पुस्तिका जमा कर सकेंगे। लगातार दूसरे साल ओपन स्कूल की परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से आयोजिक हो रही है।