BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
सरकारी नौकरी: कई विभागो और कई संस्थानो मे विभिन्न पदो के लिए भर्तियां निकली है , यहां पढे

सरकारी नौकरी: कई विभागो और कई संस्थानो मे विभिन्न पदो के लिए भर्तियां निकली है , यहां पढे

नई दिल्ली: सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले अभ्यर्थी के लिए अच्छी खबर है| पुलिस, बैंक, यूनिवर्सिटी और स्कूल सहित कई विभागों और संस्थानों में विभिन्न पदों के लिए भर्तियां निकली हैं, इन नौकरियों के लिए अभ्यर्थी संबंधित विभागों की अधिकारिक वेबसाइट के जरिए निर्धारित अंतिम तिथि तक आवेदन कर सकते हैं| अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वह विभागों की ओर से जारी अधिकारिक नोटिफिकेशन को पढ़ने के बाद ही आवेदन करें, अभ्यर्थी ध्यान रखें कि नियमानुसार किया गया आवेदन ही मान्य होगा|

GETCO Recruitment 2021:
गुजरात एनर्जी ट्रांसमिशन कारपोरेशन लिमिटेड (Gujarat Energy Transmission Corporation Limited) ने जूनियर इंजीनियर (जेई) के पदों पर नौकरियां निकाली हैं. इन पदों के लिए अभ्यर्थी जीईटीसीओ की अधिकारिक वेबसाइट getcogujarat.com के जरिए आवेदन कर सकते हैं. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 352 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी. ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 8 जुलाई 2021 निर्धारित की गई है|

Army Public School Recruitment 2021:
आर्मी पब्लिक स्कूल, जयपुर में टीजीटी व पीजीटी शिक्षक सहित कई पदों पर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इन पदों के लिए अभ्यर्थी एपीएस की अधिकारिक वेबसाइट apsjaipur.edu.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 58 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी. आवेदन की अंतिम तिथि 28 जून 2021 है|

Cooperative Bank Recruitment 2021:
हिमाचल प्रदेश स्टेट कोआपरेटिव बैंक (Himachal Pradesh State Cooperative Bank Limited) ने कई पदों पर भर्तियां निकाली हैं. इन पदों के लिए अभ्यर्थी एचपीएससीबी की अधिकारिक वेबसाइट hpscb.com के जरिए आवेदन कर सकते हैं. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 149 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी. अभ्यर्थी 2 जुलाई 2021 तक आवेदन कर सकते हैं|

Police SI Recruitment 2021:
हरियाणा पुलिस में उप निरीक्षक (Sub Inspector) के पदों पर बंपर भर्तियां निकली हैं. इन पदों पर महिला अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकती है. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने इन पदों पर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 19 जून 2021 से शुरू होगी. अभ्यर्थी 2 जुलाई 2021 तक आयोग की अधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 465 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी|

University Recruitment 2021:
तेजपुर विश्वविद्यालय, असम (Tezpur University) ने लोअर डिवीजन क्लर्क सहित विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं. इन पदों के लिए अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की अधिकारिक वेबसाइट www.tezu.ernet.in के जरिए 23 जुलाई 2021 आवेदन कर सकते हैं. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 16 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी|

ब्रे़किंग: छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय टेकाम ने दिया स्कूल खोलने को लेकर ये बड़ा बयान

ब्रे़किंग: छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय टेकाम ने दिया स्कूल खोलने को लेकर ये बड़ा बयान

रायपुर। कोरोना संकट काल के दो दौर से देश के साथ छत्तीसगढ़ भी गुजर चुका है। कोरोना की वजह से बीते डेढ़ साल से स्कूलों में ताले लगे हुए हैं। बच्चों की पढ़ाई जहां बर्बाद हो रही है। ऐसे में स्कूल खुलने का भी इंतजार हो रहा है, पर परिस्थितियां इसकी इजाजत नहीं दे रही हैं। वर्तमान परिस्थितियों में स्कूलों को खोले जाने के सवाल पर प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री डाॅ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा कि कोरोना संक्रमण का दर प्रदेश में निचले स्तर पर आ चुका है, पर फिलहाल स्कूलों को बच्चों के लिए खोले जाने पर निर्णय नहीं लिया जा सका है। उन्होंने कहा कि प्रदेश पूरी तरह कोरोना से मुक्त हो जाए, उसके बाद ही इस पर विचार किया जाएगा।
 दुर्गा महाविद्यालय में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस इस अवसर पर ...

दुर्गा महाविद्यालय में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस इस अवसर पर ...

विश्व योग दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना दुर्गा महाविद्यालय इकाई द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया छात्र-छात्राओं और कार्यक्रम अधिकारी ने मिलकर सूर्य नमस्कार और अन्य योग आसनों को घरों में अभ्यास किया स्वयंसेवकों द्वारा लोगों को अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाने के लिए प्रेरित किया छोटे-छोटे स्लोगन के माध्यम से योग के महत्व को बताया कार्यक्रम अधिकारी सुनीता चंसोरिया ने बताया कि हमें योग-ध्यान को भी जीवन का हिस्सा बना लेना चाहिए रोजाना अगर आप 10 से 15 मिनट का समय योग के लिए निकालते हैं तो तनाव चिंता डिप्रेशन जैसी समस्याएं खत्म होती है।

 BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ में जल्द खुलेंगे स्कूल, प्रवेश के लिए जारी हुआ आदेश

BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ में जल्द खुलेंगे स्कूल, प्रवेश के लिए जारी हुआ आदेश

रायपुर। लोक शिक्षण संचालनालय ने छत्तीसगढ़ में स्कूलों खोलने और बच्चों के दाखिले के लिए आदेश ज़ारी किया है। ज़ारी आदेश के मुताबिक़ छात्रों को उनके अगली कक्षाओं में प्रवेश, गणवेश वितरण, पाठ्यपुस्तक वितरण समेत तमाम कार्यालयीन कामकाजों किए जाएंगे। हालाँकि आदेश में अब भी छात्रों के शाला आने पर अब भी रोक है।

लोक शिक्षण संचालक दफ्तर से प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को इस बाबत आदेश ज़ारी कर छात्रों को अगले शिक्षा सत्र 2021-2022 में प्रवेश के लिए निर्देशित किया गया है। आदेश में कहा गया है कि “कोरोना महामारी की वज़ह से 10वीं और 12वीं को छोड़कर सभी कक्षाओं के छात्रों को जनरल प्रमोशन दिया गया है। इस आधार पर सभी बच्चों को उनकी अगली कक्षा में प्रवेश देने कहा गया है।”

गौरतलब है कि अगली कक्षा में प्रवेश के बाद ही बच्चों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल पाएगा, जिसमें गणवेश, पाठ्य-पुस्तक,मध्याह्न भोजन, साईकिल समेत अन्य है। इन योजनाओं का लाभ छात्रन को पहुंचे इस लिहाज़ से उन्हें अगली कक्षा में प्रवेश दिए जाने के बाबत ये आदेश दिए गए है।

15 अगस्त तक चलेगी प्रवेश प्रक्रिया
ज़ारी आदेश के मुताबिक आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ रहे बच्चे जिनकी उम्र 6 साल है, उन्हें पहली कक्षा में प्रवेश दिया जायेगा। प्रवासी मजदूरों के बच्चों को भी स्कूल में प्रवेश दिया जायेगा। प्रवासी मजदूरों के बच्चों की जानकारी क्वारंटीन सेंटर से ली जायेगी। वहीं प्राइवेट स्कूल के बंद होने के बाद जो बच्चे स्कूल में पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं, उनका भी एडमिशन सरकारी स्कूलों में किया जायेगा। सभी स्कूलों में छात्रों को 15 अगस्त तक प्रवेश दिया जा सकेगा।

जिलों में ज़ारी हुआ आदेश
लोक शिक्षण संचालनालय से स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया के लिए ज़ारी आदेश के बाद जिलों से भी आदेश ज़ारी होना शुरू हो चुके है। पहले ही कई जिलों में स्कूलों के कार्यालयीन कार्यों के लिए स्कुल खोलने के आदेश ज़ारी किए गए है। जिसमें शिक्षकों की उपस्थिति को अनिवार्य किया गया है।
सरकारी नौकरी: इन पदो के लिए नौकरी का मौका, ग्रेजुएट और PG करें आवेदन

सरकारी नौकरी: इन पदो के लिए नौकरी का मौका, ग्रेजुएट और PG करें आवेदन

दिल्ली सरकार ने बहुत से पदो के लिए जॉब वेकेंसी निकाली है, दिल्ली सरकार ने इस वेबसाइट delhiplanning.nic.in पर निगरानी और मूल्यांकन इकाई, योजना विभाग, जीएनसीटीडी में अनुबंध के आधार पर निदेशक, संयुक्त निदेशक, उप निदेशक, सीनियर सिस्टम एनालिस्ट, यंग प्रोफेशनल और इंटर्न के पद पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है. उम्मीदवार 20 जुलाई 2021 को या उससे पहले आवश्यक दस्तावेजों की सेल्‍फ अटेस्‍टेड कॉपी के साथ ऑनलाइन फॉर्म जमा करें|

महत्‍वपूर्ण तारीख:
नोटिफिकेशन कब जारी किया गया - 22 जून 2021
आवेदन की आखिरी तारीख- 20 जुलाई 2021

Delhi Planning Department: पदों का विवरण

डायरेक्‍टर - 1
ज्‍वाइंट डायरेक्‍टर - 2
डिप्‍टी डायरेक्‍टर - 2
सीनियर सिस्‍टम अनलिस्‍ट - 1
यंग प्रोफेशनल - 6
इंटर्न - 5

शैक्षणिक योग्‍यता :

निदेशक - किसी प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय/संस्थान से अर्थशास्त्र/सांख्यिकी/गणित/वाणिज्य/सार्वजनिक नीति/संचालन अनुसंधान/प्रबंधन में पोस्‍ट ग्रेजुएट. पीएचडी एक वांछनीय योग्यता होगी. उम्मीदवार के पास न्यूनतम 10 वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए.

ज्‍वाइंट डायरेक्‍टर - किसी प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय/संस्थान से अर्थशास्त्र/सांख्यिकी/गणित/वाणिज्य/सार्वजनिक नीति/संचालन अनुसंधान/प्रबंधन में पोस्‍ट ग्रेजुएशन. पीएचडी एक वांछनीय योग्यता होगी. उम्मीदवार के पास न्यूनतम 7 वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए.

डिप्‍टी डायरेक्‍टर - किसी प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय/संस्थान से अर्थशास्त्र/सांख्यिकी/गणित/वाणिज्य/सार्वजनिक नीति/संचालन अनुसंधान/प्रबंधन में पोस्‍ट ग्रेजुएशन. उम्मीदवार के पास न्यूनतम 5 वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए.

सीनियर सिस्‍टम एनालिस्‍ट - एमसीए/बी.टेक/बी.ई. (कंप्यूटर विज्ञान / सूचना प्रौद्योगिकी). कम से कम 5 वर्ष का अनुभव.

यंग प्रोफेशनल- सांख्यिकी/संचालन अनुसंधान/गणितीय सांख्यिकी/अनुप्रयुक्त सांख्यिकी में पोस्‍ट ग्रेजुएशन डिग्री या अर्थशास्त्र/गणित/वाणिज्य में पोस्‍ट ग्रेजुएशन डिग्री (सांख्यिकी के साथ एक विषय/पोस्ट ग्रेजुएशन/स्नातक स्तर में पेपर) सांख्यिकी सहायकों के भर्ती नियमों के अनुसार योजना और सांख्यिकीय संवर्ग.

इंटर्न - किसी भी मान्‍यता प्राप्‍त संस्‍थान से किसी भी संकाय में ग्रेजुएशन किया हो.

उम्र सीमा:
डायरेक्‍टर - 55
ज्‍वाइंट डायरेक्‍टर - 50
डिप्‍टी डायरेक्‍टर - 45
सीनियर सिस्‍टम एनालिस्‍ट - 35
यंग प्रोफेशनल - 32
इंटर्न - 30 साल

ऐसे करें आवेदन:
उम्मीदवारों को योजना विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध आवेदन पत्र लिंक को भरना होगा और शैक्षिक योग्यता की सेल्‍फ अटेस्‍टेड कॉपी यानी अंक-पत्र और प्रमाण पत्र, जन्म तिथि, अनुभव और दावा किए गए शोध, जाति प्रमाण पत्र और 10वीं कक्षा का प्रमाण पत्र अपलोड करना होगा. योजना विभाग की वेबसाइट पर पासपोर्ट साइज फोटो, आवेदन करने और विधिवत भरे हुए आवेदन पत्र को ऑनलाइन के माध्यम से delhiplannining.nic.in पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ जमा करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2021 को या उससे पहले है|

शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालन के लिए आवेदन जुलाई के इस तारीख तक

शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालन के लिए आवेदन जुलाई के इस तारीख तक

जगदलपुर । अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बस्तर द्वारा विकासखंड बस्तर के अन्तर्गत ग्राम पंचायत खंडसरा, बनियागांव, नारायणपाल, मुण्डागांव, सिवनी, महुपाल बरई, पखनाकोंगेरा और पाथरी में उचित मूल्य की दुकान का आबंटन किया जाना है। उक्त ग्राम पंचायत में शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालन करने के लिए इच्छुक ग्राम पंचायत, स्व-सहायता समूह, वन विकास समिति, अन्य सहकारी समिति अपना आवेदन पंजीयन प्रमाण पत्र के साथ कार्यालयीन समय पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बस्तर के कार्यालय में 9 जुलाई तक प्रस्तुत कर सकते है। निर्धारित प्रारूप और समयावधि के पश्चात प्राप्त आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

स्वामी आत्मानंद शा. उत्कृष्ट नवीन आदर्श उ0 मा0 विद्यालय ने की चयन सूची जारी

स्वामी आत्मानंद शा. उत्कृष्ट नवीन आदर्श उ0 मा0 विद्यालय ने की चयन सूची जारी

जशपुरनगर। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट नवीन आदर्श विद्यालय में प्रवेश हेतु आज लॉटरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। लॉटरी निकलने की प्रक्रिया जिला शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति ने पालको की उपस्थिति में संपन्न की गई। पात्र विद्यार्थियों के अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक लॉटरी कार्यक्रम को संपन्न किए करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई। अभिभावकों ने लॉटरी निकाल कर बच्चों का चयन किया गया।
इस दौरान कक्षा 1 में 85 पात्र विद्यार्थियों में से 40 विद्यार्थियों का चयन किया गया। प्रतीक्षा सूची के लिए बालक वर्ग में 3 तथा बालिकाओं में 3 विद्यार्थियों का चयन, कक्षा 4 थी में 37 पात्र विद्यार्थियों में 1 विद्यार्थी तथा 1 विद्यार्थी का प्रतीक्षा सूची में चयन, कक्षा 5 वी में पात्र 16 विद्यार्थियों में 1 विद्यार्थी का तथा 1 विद्यार्थी का प्रतीक्षा सूची में चयन, कक्षा 6 वी में पात्र 39 विद्यार्थियों में 1 विद्यार्थी का तथा 1 विद्यार्थी का प्रतीक्षा सूची में चयन, कक्षा 11वी जीव विज्ञान में 25 पात्र विद्यार्थियों में 1 विद्यार्थी का तथा 1 विद्यार्थी का प्रतीक्षा सूची में चयन एवं कक्षा 11वी गणित में 22 पात्र विद्यार्थी में 2 विद्यार्थी का तथा 2 विद्यार्थी का प्रतीक्षा सूची में चयन किया गया।
आज लॉटरी कार्यक्रम में प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी के. केरकेट्टा, विद्यालय के प्राचार्य विनोद कुमार गुप्ता, प्राइमरी प्रधान पाठक स्मृति कुजूर,मिडिल स्कूल प्रधान पाठक श्रीमती रोहिणी सिन्हा, प्रवेश प्रभारी शभैरब भौमिक, सुरेश कुमार तांडी, एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ मौजूद थे। विद्यालय के प्राचार्य विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि चयनित विद्यार्थियों को 26 जून 2021 तक विद्यालय में प्रवेश लेना अनिवार्य है।इस तिथि के पश्चात चयनित विद्यार्थियों का चयन निरस्त हो जाएगा तथा प्रतीक्षा सूची में पात्र विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। अभिभावकों को प्रवेश के लिए निम्न दस्तावेज की मूल प्रति जमा करनी होगी। इनमें पिछली कक्षा की अंकसूची, छाया प्रति,एवं मूलप्रति सत्यापन के लिए , .आधार कार्ड की छायाप्रति,एवम मूलप्रति सत्यापन हेतु, जाति, आय,निवास,जन्म प्रमाण पत्र की छाया प्रति, मूलप्रति सत्यापन हेतु,.स्थानांतरण प्रमाण पत्र की मूल प्रति, एवं प्रति पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य होगा।
 

 Sarkari Naukri 2021 : पटवारी और अकाउंटेंट के 500 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी

Sarkari Naukri 2021 : पटवारी और अकाउंटेंट के 500 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी

रायपुर: उत्तराखंड सबआर्डिनेट सेलेक्शन कमीशन ने पटवारी और अकाउंटेंट पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार 500 से अधिक पदों पर भर्ती किया जाना है। रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदकों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा, जिसकी प्रक्रिया 22 जून 2021 से शुरू होगी और 5 अगस्त तक चलेगी।

रिक्त पदों का विवरण
पदनाम- पटवारी
रिक्त पदों की संख्या- 366
आयु सीमा- 21 से 28 साल

 
महत्वपूर्ण तिथियाँ:
1.ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 22 जून 2021
2.ऑनलाइनआवेदनजमा करने की अंतिम तिथि : 05 अगस्त 2021
3.ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 07 अगस्त 2021
4.फिजिकल एंड्यूरेन्स टेस्ट / लिखित परीक्षा तिथि: नवंबर २०२१

UKSSSC रिक्ति विवरण:
कुल पद - 513
1.पटवारी- 366 पद
2.अकाउंटेंट- 147 पद

वेतन:
1.UKSSSC पटवारी वेतन - रु. 29,200 से 92,300
2.UKSSSC अकाउंटेंटवेतन - रु. 29,200 से 92,३००

UKSSSC पटवारी और अकाउंटेंट पदों के लिए पात्रता मानदंड:

शैक्षिक योग्यता:
पटवारी - उम्मीदवार को स्नातक होना चाहिए.
लेखा लिपिक - उम्मीदवार को स्नातक होना चाहिए.

आयु सीमा:
पटवारी - 21 से 28 वर्ष
अकाउंटेंट- 21 से 35 वर्ष

UKSSSC पटवारी पीईटी और UKSSSC एकाउंटेंट पीईटी 

UKSSSC पटवारी और अकाउंटेंट पीएसटी
पुरुष
ऊंचाई - 168 सेमी (5 सेमी की छूट)
छाती - 84 सेमी (5 सेमी छूट)

महिला
ऊंचाई - 152 सेमी (5 सेमी की छूट)
वजन - 45 किलो

यूकेएसएसएससी पटवारी और अकाउंटेंट पदों के लिए चयन प्रक्रिया:

चयन पीईटी, पीएसटी और वस्तुनिष्ठ प्रकार की बहुविकल्पीय लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा.

UKSSSC की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक पटवारी और अकाउंटेंट के पदों पर UR और OBC उम्मीदवारों को 300 रुपये का शुल्क देना होगा। वहीं एससी, एसटी, पीडब्लूडी और ईडब्लूएस वर्ग के उम्मीदवारों को150 रुपये का शुल्क देना होगा।

UKSSSC पटवारी के लिए ऑनलाइन आवेदन 22 जून 2021 से शुरू होगा. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार UKSSSC पटवारी भर्ती और UKSSSC अकाउंटेंट भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट यानी sssc.uk.gov.in पर 05 अगस्त 2021 को या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं.

 

पिछले दो साल से आईटीआई की परीक्षा ना होने से परेशान छात्रो ने दी आंदोलन की चेतावनी

पिछले दो साल से आईटीआई की परीक्षा ना होने से परेशान छात्रो ने दी आंदोलन की चेतावनी

रायगढ़: पिछले दो वर्षो से आईटीआई की परीक्षा ना होने से परेशान छात्रो का सब्र अब जवाब देता जा रहा है। छात्रों का कहना है पिछले दो वर्षों से आईटीआई कॉलेजों में परीक्षा नहीं हो हो रही है। कॉलेज प्रशासन से बात करने पर वे कहते हैं कि जब कोरोना पूरी तरह से समाप्त हो जाएगा, तब वे ऑफलाइन माध्यम से परीक्षा लेंगे। ऐसे में विद्यार्थियों के समय और पैसे दोनों बर्बाद हो रहे हैं। विद्यार्थी जीवन का कीमती समय ऐसे बर्बाद नहीं कर सकते।


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने छात्रों को हो रही समस्या पर कार्यवाही करते हुए जल्द से जल्द परीक्षा करवाने को लेकर डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है वहीं कहा है कि शीघ्र परीक्षाओं का आयोजन ना होने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन के लिए मजबूर हो जायेगी। ज्ञापन सौंपने वालों में सौरभ नामदेव, सृष्टि मिश्रा, अर्चना शर्मा, कोमल केशरवानी, रुद्र आचार्य, अनिमेश देवांगन, सुयश सराफ, अखिलेश माझी आदि शामिल रहे।

 अग्रसेन महाविद्यालय में चार दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला  सम्पन्न, डॉ. मंजू ठाकुर ने दी शारीरिक क्षमता बढाने वाले आसनों की जानकारी

अग्रसेन महाविद्यालय में चार दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला सम्पन्न, डॉ. मंजू ठाकुर ने दी शारीरिक क्षमता बढाने वाले आसनों की जानकारी

रायपुर. अग्रसेन महाविद्यालय द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग विभाग और महाविद्यालय की आइक्यूएसी शाखा के संयुक्त तत्वावधान में चार दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस कार्यशाला के चौथे और अंतिम दिन योग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ मंजू सिंह ठाकुर ने कोरोना काल में उपयोगी आसनों की जानकारी दी. उन्होंने हाथ, पैर और पीठ के दर्द मिटाने वाले आसनों का अभ्यास भी कराया. उन्होंने कहा कि इन आसनों से शरीर की कार्यक्षमता बढती हैं और पुराने दर्द से भी निजात मिलती है.

डॉ मंजू ठाकुर ने कहा कि हम जब अपपनी क्षमता से ज्यादा काम करते हैं या कार्य के दौरान एक ही स्थिति में लागातर बैठे रह जाते हैं, तो कुछ विशेष अंगों में दर्द  होने लगता है. इससे बचाव के लिए हमें कुछ आसनों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लेना चाहिए.

इस मौके पर महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ वी के अग्रवाल ने कहा कि कोरोना संक्रमण के कठिन समय में योग और भी जरुरी हो गया है. प्राचार्य डॉक्टर युलेंद्र कुमार राजपूत ने कहा कि इस चार-दिवसीय कार्यशाला में दी गई जानकारी सभी के लिए काफी लाभदायक रही. महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी अमित अग्रवाल ने कार्यशाला के दौरान दिए गए सुझावों और बताये गए आसनों को लाभकारी बताया. इस कार्यक्रम में आइक्यूएसी कोऑर्डिनेटर डॉक्टर डॉली पांडेय सहित सभी विभागों के विभागाध्यक्ष भी शामिल हुए
CGPSC ने इस विषय के चयनित सहायक प्राध्यापकों सूची की जारी

CGPSC ने इस विषय के चयनित सहायक प्राध्यापकों सूची की जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने उच्च शिक्षा विभाग के तहत सहायक प्राध्यापक, राजनीति शास्त्र के 59 पदों के लिए चयन सूची जारी की है। इस सूची के साथ-साथ एक अनुपूरक सूची भी जारी की गई है। 

 

अब इस राज्य ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन का क्राइटेरिया आज जारी किया

अब इस राज्य ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन का क्राइटेरिया आज जारी किया

West Bengal Board: पश्चिम बंगाल बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन का क्राइटेरिया शुक्रवार शाम जारी कर दिया. इस क्राइटेरिया के तहत ही छात्रों का रिजल्ट तैयार किया जाएगा. पिछले दिनों बोर्ड ने कोरोनावायरस के कारण बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला किया था. तब से लगातार क्राइटेरिया को लेकर मंथन चल रहा था. बोर्ड ने 10वीं के छात्रों को 50:50 फॉर्मुला और 12वीं छात्रों को 40:60 फॉर्मुला तैयार किया है.


10वीं के छात्रों को कैसे मिलेंगे नंबर
बोर्ड ने जो क्राइटेरिया तय किया है उसके तहत दसवीं के छात्रों को 9th और 10th के इंटरनल मार्क्स के आधार पर नंबर दिए जाएंगे. 9th के नंबरों का वेटेज 50% और 10वीं के इंटरनल एसेसमेंट में मिले नंबरों का वेटेज 50% रहेगा. कुल मिलाकर इसे 50:50 फार्मूला कहा जा सकता है. आसान भाषा में कहें तो 50% नंबर 9th और 50% नंबर 10th के इंटरनल टेस्ट में मिले मार्क्स के आधार पर दिए जाएंगे.


12वीं के छात्रों को ऐसे मिलेंगे नंबर
बोर्ड ने इंटरमीडिएट के लिए जो क्राइटेरिया सेट किया है वह थोड़ा अलग है. इसके मुताबिक 10वीं में जिन 4 सब्जेक्ट में सबसे ज्यादा नंबर मिले होंगे, उनका वेटेज 40% और 60% वेटेज 11वीं+12वीं के इंटरनल नंबर और प्रैक्टिकल का होगा. इसी आधार पर 12वीं के छात्रों का रिजल्ट तैयार किया जाएगा.


गुरुवार को सीबीएसई ने जारी किया था क्राइटेरिया
बीते गुरुवार को सीरियसली ने 12वीं के छात्रों के मूल्यांकन का क्राइटेरिया जारी किया था. इसमें 10वीं के नंबर का 30% वेटेज, 11वीं के नंबर का 30% वेटेज और 12वीं के प्री-बोर्ड के नंबर का 40% वेटेज दिया था. उम्मीद है कि जल्द ही अन्य बोर्ड भी अपना क्राइटेरिया जारी कर देंगे, जिन्होंने कोरोना की वजह से बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कर दिया है.  

21 जून को लाटरी के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी

21 जून को लाटरी के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी

कवर्धा कबीरधाम जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल कवर्धा में कक्षा 1 ली एवं कक्षा 11 वीं में प्रवेश के लिए आवेदन पत्र प्राप्त हुआ है। निर्धारित सीट से अधिक आवेदन प्राप्त होने के कारण प्रबंधन समिति की उपस्थिति में 21 जून को दोपहर 1 बजे यूथ क्लब भवन, सर्किट हाउस के सामने कवर्धा में लाटरी के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि पालकगण उपस्थित होना चाहे तो उपस्थित हो सकते है।

 BREAKING: छत्तीसगढ़ राज्य सेवा आयोग ने मुख्य परीक्षा की तिथि जारी की, देखे आदेश

BREAKING: छत्तीसगढ़ राज्य सेवा आयोग ने मुख्य परीक्षा की तिथि जारी की, देखे आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के विज्ञापन क्रमांक  9/2020/परीक्षा/दिनांक 26/11/2020/शुध्दि पत्र क्रमांक 03/2021/परीक्षा/दिनांक 12/03/2021के द्वारा राज्य सेव परीक्षा 2020 के माध्यम से कुल 175 पदों हेतु विज्ञापन जारी किया गया था। तत्संबंध में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा 2020 हेतु सूचना क्रमांक २०/०६/परीक्षा/2021 दिनांक 06/04/2021/जारी कर राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा २०२० की ऑफलाइन परीक्षा दिनांक 18/19/20था 21 जून 2021 को नियत की गई थी। 
 
कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु लगाए गए लॉक डाउन की स्थिति को देखते हुए राज्य सेव मुख्य परीक्षा 2020 की परीक्षा तिथि को एतद द्वारा स्थगित किया गया था। 

 

  राज्य सेवा मुख्य परीक्षा परीक्षा-2020 लिखित परीक्षा दिनांक 26 , 27 ,28 एवं 29 जुलाई 2021 को अंबिकापुर,बिलासपुर,दुर्ग-भिलाई,जगदलपुर एवं रायपुर जिलों के निर्धारित केन्फ़रो पर आयोजित की जाएगी जिसकी समय सरणी इस प्रकार है- 
 
 छत्तीसगढ़ सिविल जज भर्ती मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी

छत्तीसगढ़ सिविल जज भर्ती मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने सिविल जज मुख्य परीक्षा 2020 का रिजल्ट जारी कर दिया है. अभ्यर्थी अपने नतीजे सीजीपीएससी की वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. आयोग ने मुख्य परीक्षा के परिणाम का लिंक एक्टिव कर दिया है. छत्तीसगढ़ सिविल जज भर्ती की मुख्य परीक्षा में कुल 103 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए पास हुए हैं.

आयोग इंटरव्यू की तिथि अलग से घोषित करेगा. छत्तीसगढ़ सिविल जज भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा 10 नवंबर 2020 को आयोजित हुई थी. इसमें कुल 341 अभ्यर्थी पास हुए थे. जबकि मुख्य परीक्षा 22 मार्च 2021 को हुई थी. नोटिफिकेशन के अनुसार कुल अधिसूचित पदों से तीन गुना अभ्यर्थियों का चयन इंटरव्यू के लिए किया जाना था.

हालांकि वर्गवार/उपवर्गवार चयनित उम्मीदवारों के समान प्राप्तांकों की पुनरावृति होने के कारण कुल 103 उम्मीदवारों का साक्षात्कार के लिए चयन किया गया है. इस भर्ती के माध्यम से कुल 32 रिक्त पदों को भरा जाना है.

ऐसे चेक करें छत्तीसगढ़ सिविल जज भर्ती मुख्य परीक्षा का रिजल्ट
– सबसे पहले छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं- अब होम पेज पर रिजल्ट सेक्शन में जाएं
– अब यहां WRITTEN EXAM RESULT -CIVIL JUDGE (MAINS) EXAMINATION-2020 (16-06-2021) पर क्लिक करें
– इस पर क्लिक करते ही एक पीडीएफ फाइल ओपन हो जाएगी
– इसमें अपना रोल नंबर सर्च कर सकते हैं
– रोल नंबर सर्च करने के लिए CTRL+F भी कर सकते हैं
 
 
 अग्रसेन महाविद्यालय में आज से शुरू हुई चार-दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला

अग्रसेन महाविद्यालय में आज से शुरू हुई चार-दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला

रायपुर: अग्रसेन महाविद्यालय द्वारा सातवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग विभाग और महाविद्यालय की आइक्यूएसी शाखा के संयुक्त तत्वावधान में चार दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया है. इसके पहले दिन पर राज्य शैक्षणिक अनुसंधान परिषद के  अधिकारी सीएल सोनवानी ने कोरोना काल में योग की उपादेयता पर अपने विचार व्यक्त किए.
 
श्री सोनवानी ने कहा कि योग और प्राणायाम के जरिये पाचन तन्त्र, फेफड़े और मस्तिष्क को स्वस्थ तथा निरोग रखा जा सकता है. उन्होंने कहा कि प्राणायाम की कारण फेफड़ों के भीतर अनगिनत छिद्रों में पर्याप्त मात्रा में आक्सीजन पहुंचता है और ये सभी अंग आक्सीजन के प्रवाह से ही मजबूत बनते हैं. वहीं प्राणायाम मस्तिष्क में सकारात्मक विचारों को बढ़ाने में मदद करता है. महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ बीके अग्रवाल ने कहा कि योग, शरीर और आत्मा को स्वस्थ बनाता है और दैनिक जीवन में इनके नियमित प्रयोग से शरीर को अवांछित बीमारियों सेबचाया भी जा सकता है.
 
इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर युलेंद्र कुमार राजपूत ने कहा कि योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलना हमारे लिए गर्व की बात है योग की उपादेयता इस कोरोना काल में बढ़ रही है. अब बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी स्वस्थ जीवन-शैली के लिए योग और प्राणायाम को अपना रहे हैं. महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी अमित अग्रवाल और योग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉक्टर मंजू सिंह ठाकुर ने इस कार्यशाला में शामिल होने वाले मुख्य वक्ता और कार्यशाला में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया. इस अवसर पर आइक्यूएसी कोऑर्डिनेटर डॉक्टर डॉली पांडेय सहित सभी विभागों के विभागाध्यक्ष भी शामिल हुए. कार्यशाला की अगली कड़ी में मुख्य वक्ता के रूप में फिजियोथैरेपिस्ट डॉ रानू मिश्रा कोरोना काल में फिजियोथैरेपी की उपयोगिता पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगी।
स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मिडियम स्कूल में भर्ती के लिए लॉटरी इस तारीख को

स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मिडियम स्कूल में भर्ती के लिए लॉटरी इस तारीख को

धमतरी । स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम योजना के अंतर्गत संचालित मेहतरूराम धीवर शासकीय उच्चतर माध्यमिक उत्कृष्ट विद्यालय बठेना धमतरी में ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों में पात्र आवेदकों के कक्षा पहली में प्रवेश के लिए 22 जून को दोपहर 12 बजे विद्यालय प्रांगण में लॉटरी निकाली जाएगी।
संस्था के प्राचार्य नागेन्द्र पांडेय ने बताया कि पात्र आवेदकों के अभिभावक लॉटरी प्रक्रिया में कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए भाग ले सकते हैं। इसके लिए पात्र/अपात्र आवेदकों की सूची विद्यालय के सूचना पटल पर चस्पा कर दी गई है। उन्होंने बताया कि विद्यालय की हिन्दी माध्यम की कक्षा तीसरी से पांचवीं व कक्षा ग्यारहवीं से बारहवीं की रिक्त सीटों पर ऑफलाइन प्रवेश के लिए आवेदन प्रपत्र प्राप्त कर जमा करने की अंतिम तिथि 20 जून 2021 निर्धारित की गई है। इसी तरह अंग्रेजी माध्यम कक्षा बारहवीं की रिक्त सीटों पर आवेदन प्रपत्र प्राप्त कर 20 जून निर्धारित किया गया है। अंगे्रजी माध्यम कक्षा ग्यारहवीं से बारहवी के ऑनलाईन आवेदनकर्ताओं को पिछली कक्षा की अंकसूची, दो पासपोर्ट साइज की रंगीन यूनीफार्म फोटो सहित विद्यालय में उपस्थित होकर संपर्क करने कहा गया है।
 

CBSE 12th Result: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट को 12वीं के छात्रों के रिजल्ट का पेश किया फॉर्मूला

CBSE 12th Result: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट को 12वीं के छात्रों के रिजल्ट का पेश किया फॉर्मूला

नई दिल्ली: आज (गुरुवार) को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं के छात्रों के रिजल्ट तैयार करने का फॉर्मूला सुप्रीम कोर्ट में पेश किया, बोर्ड ने बताया कि इसके लिए 30:30:40 फॉर्मूला के आधार पर रिजल्ट तैयार किया जाएगा|


क्या है 30:30:40 फॉर्मूला?
बोर्ड ने बताया कि 30:30:40 फॉर्मूला के तहत 10वीं की बोर्ड रिजल्ट के आधार पर 30 प्रतिशत मार्क्स, 11वीं के आधार पर 30 प्रतिशत मार्क्स और 12वीं के प्री बोर्ड के आधार पर 40 प्रतिशत अंक दिए जाएंगे|

5 में से तीन विषयों के मार्क लिए जाएंगे
सीबीआई ने बताया कि 12वीं के रिजल्ट के लिए 10वीं के टॉप तीन विषय यानी जिन सब्जेक्ट में सबसे ज्यादा नंबर आए हो. इसकी तरह 11वीं के टॉप तीन विषय यानी जिन सब्जेक्ट में सबसे ज्यादा नंबर आए हो और 12वीं प्री बोर्ड से 40 फीसदी अंक मिलेंगे. इसमें भी टॉप तीन विषय के नंबर लिए जाएंगे|

कब जारी होंगे 12वीं के रिजल्ट?
सीबीएसई (CBSE) ने सुप्रीम कोर्ट में बताया कि 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट (CBSE 12th Result 2021) 31 जुलाई को जारी किया जाएगा और स्कूल 15 जुलाई तक अंक पत्र प्राप्त कर सकते हैं. छात्रों को मार्कशीट और सर्टिफिकेट 31 जुलाई तक जारी होंगे|

रिजल्ट से असंतुष्‍ट छात्रों के पास होगा एग्जाम का ऑप्शन
सरकार ने सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में बताया कि छात्र अगर अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं होंगे तो वो अपील कर सकते हैं और उसे परीक्षा देने का एक अवसर भी दिया जाएगा, हालांकि सरकार की ओर से इसको लेकर तारीख की घोषणा नहीं की गई है और कोरोना को लेकर स्थिति अनुकूल होने पर ही छात्रों को परीक्षा देने का विकल्प दिया जाएगा|

10वीं के रिजल्ट के लिए बोर्ड ने अपनाया है ये फॉर्मूला
12वें से ठीक पहले 10वीं की परीक्षा को रद्द किया गया था, जिसके बाद उनके परीक्षा परिणाम (CBSE 10th Result) को तैयार करने के लिए 5 सदस्यीय शिक्षकों की टीम का गठन हर स्कूल स्तर पर किया गया है. साथ ही उनके Result का आधार इंटरनल असेसमेंट को बनाया गया है|

इस तरह से तैयार होंगे 12वी के रिज़ल्ट, जानिए विस्तार से

इस तरह से तैयार होंगे 12वी के रिज़ल्ट, जानिए विस्तार से

 नई दिल्ली: 13 सदस्यीय समिति ने गुरुवार को सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की मार्कशीट तैयार करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट को अपनी रिपोर्ट सौंप दी। सीबीएसआई ने बताया कि 10वीं, 11वीं और 12वीं के प्री बोर्ड के रिजल्ट को 12वीं के फाइनल रिजल्ट का आधार बनाया जाएगा। सीबीएसई ने कहा कि जो बच्चे परीक्षा देना चाहते हैं, उनके लिए बाद में अलग व्यवस्था की जाएगी।

12वीं की मार्केशीट तैयार करने की डिटेल देते हुए सीबीआई ने कहा कि 10वीं के 5 विषय में से 3 विषय के सबसे अच्छे मार्क को लिया जाएगा, इसी तरह 11वीं के पांचों विषय का एवरेज लिया जाएगा और 12वीं के प्री-बोर्ड एग्जाम और प्रेक्टिकल का नंबर लिया जाएगा।

10वीं के नंबर का 30 परसेंट, 11वीं के नंबर का 30 परसेंट और 12वीं के नंबर के 40 परसेंट के आधार पर नतीजे आएंगे।
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने इससे पहले केंद्र, सीबीएसई और काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) को 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए परिणाम घोषित करने के मानदंड के बारे में सूचित करने के लिए दो सप्ताह का समय दिया था। सीबीएसई ने अब स्कूल बेस्ड असेसमेंट और प्रैक्टिकल टेस्ट के मोड में बदलाव को लेकर नया सर्कुलर जारी किया है। बोर्ड ने अपने संबद्ध स्कूलों को लंबित आंतरिक या व्यवहारिक परीक्षाओं को ऑनलाइन पूरा करने के लिए कहा है।
कोरोना संक्रमण के खतरों को देखते हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं की परीक्षा रद्द कर दी गई थी। अब बोर्ड की ओर से कक्षा 12 के छात्रों के लिए मार्किंग पॉलिसी आना बाकी है। बोर्ड अधिकारियों की ओर से कहा गया है कि सीबीएसई बोर्ड 12वीं के छात्रों को मार्क्स के बजाए ग्रेड देने के सुझाव पर विचार कर रहा है। सूत्रों के अनुसार समित‍ि आज यह क्राइटेरिया सुप्रीम कोर्ट में रखेगा।
बोर्ड को सीबीएसई को कक्षा 12 के ऑप्शनल असेसमेंट के लिए स्कूलों से अलग-अगल सुझाव मिल रहे हैं। यह भी कहा जा रहा है कि छात्रों को मार्क के बजाय इस साल ग्रेड दिया जाए। बारहवीं के रिजल्ट के लिए कहा जा रहा है कि इसमें प्री बोर्ड, 10वीं और 11वीं के नंबर जोड़कर इसे तैयार किया जा रहा है। अब यह आज पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगा।
बता दें क‍ि गत 4 जून को सीबीएसई ने असेसमेंट पॉलिसी तय करने के लिए 13 सदस्यीय एक समिति का गठन किया था। समिति को रिपोर्ट तैयार करने के लिए दस दिन का समय दिया गया था। रिजल्ट को लेकर कई तरह के असेसमेंट पर बात हो रही है, इसमें एक तरीका ये भी है कि बोर्ड 10वीं के फाइनल मार्क्स और 12वीं के आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर भी रिजल्ट तैयार कर सकता है। इसके अलावा सरकार ने पहले ही ये तय कर दिया था कि अगर छात्र अपने रिजल्ट से खुश नहीं हैं तो कोरोना से बिगड़े हालात सामान्य होने पर इसमें अंक सुधार के लिए आवेदन कर सकेंगे।

शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए आवेदन 5 जुलाई तक

शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए आवेदन 5 जुलाई तक

जांजगीर-चापा । जिले की तहसील पामगढ़ के नगर पंचायत राहौैद के वार्ड क्रमांक -01, 02, 03 वार्ड क्रमांक- 10, 12, वार्ड क्रमांक - 13, 14 व 15 के लिए प्रस्तावित 3 शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालन के लिए 5 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय पामगढ़ से जारी प्रेस नोट के अनुसार दुकान संचालन के लिए आमजन, स्व सहायता समूह, नगरीय निकाय, सेवा सहकारी समिति, प्राथमिक कृषि साख समितियों आदि आवेदन कर सकते हैं। पात्र आवेदक निर्धारित तिथि तक कार्यालयीन समय में पामगढ़ अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं .