नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
BIG BREAKING : मानखुर्द के एक गोदाम में लगी भीषण आग, 19 दमकल की गाड़ियाँ मौके पर

BIG BREAKING : मानखुर्द के एक गोदाम में लगी भीषण आग, 19 दमकल की गाड़ियाँ मौके पर

मुंबई | देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर मिली है कि  मुंबई के मानखुर्द में भीषण आग लग गई है | मानखुर्द में भीषण आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की 19 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और हालातों पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं | बताया जा रहा है कि यह आग दोपहर 2 बजकर 44 मिनट पर लगी है | आग मानखुर्द के कुर्ला स्क्रैप में स्क्रैप मैटेरियल में लगी है |

अगर आप भी है इस बैंक के ग्राहक तो ध्यान दे: जल्दी निपटा ले ये काम वरना नहीं कर पाएंगे पैसों का लेन-देन

अगर आप भी है इस बैंक के ग्राहक तो ध्यान दे: जल्दी निपटा ले ये काम वरना नहीं कर पाएंगे पैसों का लेन-देन

बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहकों के लिए इस इस वक्त एक खबर सामने आ रही है की 1 मार्च से पुराने आईएफएससी कोड काम नहीं करेंगे। ऐसे में अगर आपने अब तक अपना आईएफएससी कोड चेंज नहीं करवाया है तो बिना देर किए जल्‍दी करवा लें। क्योंकि केंद्र सरकार ने कुछ महीने  पहले देना बैंक और विजया बैंक का बैंक ऑफ बड़ौदा में विलय कर दिया था। इसके बाद इन दोनों बैंकों के ग्राहक बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक बन गए थे। 1 मार्च के बाद से बैंक अपने आईएफएससी कोड में बदलाव करने जा रहा है तो आप अब फटाफट अपना नया आईएफएससी कोड नोट कर लें। वरना 1 मार्च के बाद आप पैसे ट्रांसफर नहीं कर पाएंगे।
 बड़ी खबर: बीजेपी विधायक पर महिला ने लगाया शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का गंभीर आरोप

बड़ी खबर: बीजेपी विधायक पर महिला ने लगाया शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का गंभीर आरोप

उदयपुर। बीजेपी विधायक प्रतापलाल भील पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगे हैं। एक महिला ने उन पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। महिला ने उदयपुर रेंज के आईजी सत्यवीर सिंह के सामने पेश होकर अपनी शिकायत दर्ज कराई है।
 
 
बता दे की मेवाड़ के उदयपुर जिले के गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र से प्रतापलाल भील बीजेपी विधायक है। शिकायत के बाद इस इस मामले में गोगुंदा थाने में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, लेकिन मामला विधायक से जुड़ा होने के चलते प्रदेश मुख्यालय के मार्फत जांच को सीआईडी सीबी को भेजा जाएगा। 

विधायक का कहना है कि उन्हें ऐसे किसी मामले की जानकारी नहीं है। 

शादी का झांसा देकर विधायक ने बनाई शारीरिक संबंध-
उदयपुर पुलिस अधीक्षक डॉ. राजीव पचार ने बताया कि पीड़िता मूलतया मध्य प्रदेश के नीमच इलाके की रहने वाली हैं। पीड़ि‍ता ने बताया कि करीब 3 साल पहले विधायक प्रतापलाल भील से उनकी मुलाकात एक सामाजिक कार्यक्रम के दौरान हुई थी।
 
 
महिला ने बताया कि पहले विधायक ने मेलजोल बढ़ाया। उसके बाद शादी करने का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाये। महिला के अनुसार, विधायक प्रताप भील ने उदयपुर के सुखेर स्थित एक फ्लैट में और नीमच में संबंध बनाए थे। पीड़िता का आरोप है कि विधायक अब शादी के वादे से मुकर गए हैं। इसीलिये वह शिकायत लेकर आईजी के सामने पेश हुई हैं।
 

 
मामले की गंभीरता को देखते हुए उदयपुर पुलिस ने विधायक प्रतापलाल भील के खिलाफ महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले को जांच के लिये सीआईडी सीबी को भेजा जाएगा। सीआईडी सीबी मामले की जांच करेगी। उससे पहले पुलिस ने महिला का मेडिकल भी करवा लिया है। दूसरी ओर विधायक प्रतापलाल भील ने ऐसा कोई भी मामला दर्ज होने की जानकारी से इनकार किया है। प्रताप भील गोगुंदा से लगातार दूसरी बार विधायक बने हैं। वे पहले सरपंच रह चुके हैं।
अनियंत्रित कार ने ट्रैक्टर को पीछे से मारी जोरदार टक्कर: हादसे में तीन की मौत दो की हालात गंभीर

अनियंत्रित कार ने ट्रैक्टर को पीछे से मारी जोरदार टक्कर: हादसे में तीन की मौत दो की हालात गंभीर

जालौन। कोतवाली क्षेत्र में औरैया रोड पर एक अनियंत्रित कार ने ट्रैक्टर को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
 
 
बृहस्पतिवार को औरैया रोड पर एक अनियंत्रित कार ने आगे चल रहे ट्रैक्टर को टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर चालक महेंद्र कुमार (35) की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल कार सवार विवेक कुमार डोहरे (30) नेरात 11 बजे रात और उसके साथी मुकेश (32) ने शुक्रवार तड़के अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
 
 
उन्होंने बताया कि इसी हादसे में घायल कार सवार महेश (57) और पंकज डोहरे (25) का उपचार चल रहा है और उनकी हालत भी नाजुक बनी हुई है। तीनों शवों का आज पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। हादसे की जांच शुरू कर दी गयी है।
हैवानो ने की 8 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या, मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

हैवानो ने की 8 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या, मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

पटना। बिहार से एक दिल-दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां, 8 साल की मासूम का दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है। जानकारी के अनुसार बिहियां इलाके के पास एक गांव में मृतका का शव ग्रामीणों ने देखा। जिसके बाद पुरे इलाके में हड़कंप मच गया। 

पढ़िए पूरी खबर-

मिली जानकारी के अनुसार- आरोपी ने नाबालिग को बहला फुसलाकर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके बाद उसका गला रेतकर हत्या कर दी गई। जिसके बाद शव को खेत में फेंककर आरोपी फरार हो गया। वहीं ग्रामीणों ने शव को सुबह खेत में देखा। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर घटनास्थल पहुंची पुलिस ने मामले की जांच में जुटी। परिजनों ने एक शख्स के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपी रिश्ते में पीड़िता का भाई लगता है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

 पत्नी निकली प्रेमिका: पत्नी ने प्रेमिका बनकर पति को बुलाया मिलने, सहेलियों संग मिलकर की जमकर धुनाई

पत्नी निकली प्रेमिका: पत्नी ने प्रेमिका बनकर पति को बुलाया मिलने, सहेलियों संग मिलकर की जमकर धुनाई

बैतूल। अपने आशिक मिजाज पति को सबक सिखाने के लिए पत्नी ने ही प्रेमिका बनकर नाटक रचा। इसमें फंसकर जब पति कथित प्रेमिका से मिलने नहीं, बल्कि उसकी पत्नी खड़ी मिली। इसके बाद पत्नी ने बेवफाई करने वाले पति की सहेलियों के साथ मिलकर जमकर धुनाई कर डाली। पुलिस ने बीच-बचाव किया और दोनों को कोतवाली थाना लाकर समझाइश दी। 

जिले के विधवा गांव का बसंत उइके 2016 में हुई शादी के बाल से ही पत्नी के साथ मारपीट करने लगा था। दोनों के बीच विवाद का मामला परिवार परामर्श केंद्र में चल रहा है। पत्नी को शक था कि उसका पति आशिक मिजाज है और युवतियों को अपने जाल में फंसाता है। हकीकत जानने के लिए उसने किसी अन्य नाम से उससे मोबाइल पर संपर्क किया। बसंत झांसे में आ गया और मिलने की इच्छा जताई। प्रेमिका बनी पत्नी ने दोपहर दो बजे उसे बैतूल में कलेक्ट्रेट के पास भी मिलने के लिए बुला लिया। बसंत भी उत्साहित होकर प्रेमिका से मिलने के लिए पहुंच गया। अचानक पत्नी उसके सामने आ गई। जब पति से उसने पूछा कि किसी मिलने आए हो तो बसंत कोई जवाब नहीं दे पाया।
 देश के कई इलाकों में हो सकती है गरज के साथ बारिश, गिर सकते है ओले

देश के कई इलाकों में हो सकती है गरज के साथ बारिश, गिर सकते है ओले

नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। दिल्ली, यूपी हरियाणा समेत कई राज्यों में बारिश हुई है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में परिवर्तन हुआ है। इस साल ठंड फरवरी में भी कहर बरपा रही है। भारत के उत्तचर और मध्यक इलाकों में अब भी पड़ रही है, तो हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर जारी है। देश के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 24 घंटों में हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और लद्दाख में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। जबकि दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

मध्य प्रदेश के कई में जिलों में गिरेंगे ओले-
मध्य प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार को गरज के साथ बिजली चमक सकती है और ओले गिर सकते हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, ग्वालियर, दमोह, सागर, दतिया, टीकमगढ़, छतरपुर, भिंड, मुरैना एवं श्योपुर जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तरी राजस्थान के ऊपर और आसपास के इलाकों में हवाओं का प्रभाव है, इसके कारण उत्तरी मध्य प्रदेश में नमी रहेगी।

शिमला में येलो अलर्ट-
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में गुरुवार को जमकर बर्फबारी हुई है। मौसम विभाग ने मध्यम और ऊंचे पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी का पूर्वानुमान लगाया है। इसके साथ प्रदेश में आंधी और गरज के साथ बारिश की आशंका जताई है। मौसम विभाग ने खराब मौसम को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, कुछ दिन ऐसे ही मौसम खराब रह सकता है।

यूपी में बारिश और ओले गिर सकते हैं-
उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में ओले गिरने की भी संभावना जताई है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न मंडलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान कई इलाकों में बारिश हो सकती है।
कोरोना ब्रेकिंग: रायपुर में लगातार कोरोना मरीजो की संख्या निकल रही है ज्यादा, देखे जिलेवार आकड़े

कोरोना ब्रेकिंग: रायपुर में लगातार कोरोना मरीजो की संख्या निकल रही है ज्यादा, देखे जिलेवार आकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 373 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 123 मरीज, दुर्ग से 58, राजनांदगांव से 11, बालोद से 6, बेमेतरा से 3, कबीरधाम से 4, धमतरी से 13, बलौदा बाजार से 13, महासमुंद से 7, गरियाबंद से 7, बिलासपुर से 19, रायगढ़ से 25, कोरबा से 11, जांजगीर-चांपा से 11, मुंगेली से 4, जीपीएम से 1, सरगुजा से 8, कोरिया से 8, सूरजपुर से 7, बलरामपुर से 12, जशपुर से 7, बस्तर से 4, कोंडागांव से 1, दंतेवाड़ा से 5, सुकमा से 0, कांकेर से 4, नारायणपुर से 0, बीजापुर से 1, अन्य राज्य से 0 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 387 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 2 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 4295 है | 

 बड़ी खबर: आपस में टकराई प्रियंका गांधी के काफिले की गाडिय़ां, गाडिय़ां हुई बुरी तरह छतिग्रस

बड़ी खबर: आपस में टकराई प्रियंका गांधी के काफिले की गाडिय़ां, गाडिय़ां हुई बुरी तरह छतिग्रस

हापुड़। उत्तरप्रदेश के रामपुर प्रवास पर जा रही कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी उस वक्त बाल-बाल बच गईं, जब उनकी कई गाडिय़ां आपस में टकरा गई। यह हादसा हापुड़ हाईवे पर गढ़मुक्तेश्वर के पास हुआ। प्रियंका गांधी की गाड़ी तेज रफ्तार से रामपुर के लिए बढ़ रही थी, तभी गाड़ी गर्म हो गई और धुंआ निकलने लगा जिसकी वजह से ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिया। गाड़ी के अचानक रुकने की वजह से काफिले में पीछे चल रही समर्थकों की गाडिय़ां आपस में टकरा गईं। वह यहां किसान नवरीत सिंह के भोज कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी। हालांकि इस दुर्घटना में किसी प्रकार के जानमाल की क्षति नहीं हुई है। 
 बीएसएफ महानिदेशक ने किया बड़ा खुलासा: तस्करी-निगरानी के लिए पाकिस्तान कर रहा ड्रोन का इस्तेमाल

बीएसएफ महानिदेशक ने किया बड़ा खुलासा: तस्करी-निगरानी के लिए पाकिस्तान कर रहा ड्रोन का इस्तेमाल

बेंगलुरु। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक राकेश अस्थाना ने बुधवार को बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सीमा पर निगरानी करने और हथियारों, विस्फोटकों और नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए बहुत प्रभावी ढंग से ड्रोन का उपयोग कर रहा है। अधिकारी ने खुलासा किया है कि साल 2020 में इसी तरह की लगभग 77 घटनाएं देखी गई है। गौरतलब है कि तस्करों पंजाब और जम्मू के कुछ इलाकों को टारगेट करते हैं।

अस्थाना ने एयो इंडिया 2021 प्रदर्शनी में औद्योगिक संस्था एफआईसीसीआई द्वारा आयोजित एक संगोष्ठी में कहा है कि पश्चिमी मोर्चे (पाकिस्तानी सीमा) पर 2019 में 167 बार ड्रोन देखे गए थे, जबकि 2020 में इस मोर्चे पर 77 बार ड्रोन देखे गए है। उन्होंने कहा है कि ड्रोन के जरिए हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक और नशीले पदार्थ गिराने की घटनाएं हुई हैं, खासकर पंजाब और जम्मू सेक्टर में ये बार-बार देखे गए हैं।

वहीं जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में सेना का एक जवान शहीद हो गया है। रक्षा प्रवक्ता ने दुखद सूचना की जानकारी देते हुए बताया है कि इस साल नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान द्वारा संघर्षविराम का उल्लंघन किए जाने की घटना में राजस्थान के जोधपुर निवासी सिपाही लक्ष्मण शहीद होने वाले चौथे जवान हैं। बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी सेना ने राजौरी जिले के सुंदरबानी सेक्टर में अकारण गोलीबारी शुरू कर दी थी।

जिसके बाद दुश्मन की गोलीबारी का हमारे जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया था। उन्होंने बताया है कि गोलीबारी में लक्ष्मण गंभीर रूप से जख्मी हो गए और बाद में उनकी मृत्यु हो गई है। प्रवक्ता ने कहा है कि सिपाही लक्ष्मण एक बहादुर, बेहद प्रेरित और संजीदा सैनिक थे। राष्ट्र उनके सर्वोच्च बलिदान और कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए हमेशा उनका ऋणी रहेगा। गौरतलब है कि इससे पहले, जनवरी में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी गोलीबारी में सेना के तीन जवान शहीद हो गए थे।
 VIRAL: 7 घंटे तक टॉयलेट में बंद रहे कुत्ता और तेंदुआ, जाने फिर क्या हुआ आगे

VIRAL: 7 घंटे तक टॉयलेट में बंद रहे कुत्ता और तेंदुआ, जाने फिर क्या हुआ आगे

बेंगलुरु। कर्नाटक के एक गांव में अजीब वाकया हुआ, जहां एक कुत्ता करीब 7 घंटे तक टॉयलेट में फंसा रहा। हैरत करने वाली बात यह है कि उसके साथ उसी टॉयलेट में एक तेंदुआ भी बंद था। जहां अमूमन कुत्ते तेंदुए के प्रमुख शिकार होते है, यहां ये दोनों बिना एक दूसरे को नुकसान पहुंचाए चुपचाप बैठे है, जैसे किसी बचाव का इन्तजार कर रहे हों। 

दरअसल सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है। इस फोटो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी परवीन कासवान ने शेयर किया है। यह फोटो कर्नाटक की बताई जा रही है। वायरल हो रही फोटो में दिख रहा है कि एक आवारा कुत्ता लगभग सात घंटे तक एक टॉयलेट में फंस गया। हैरान कर देने वाली बात यह है कि इस फोटो में उसके साथ एक तेंदुआ भी दिखाई दे रहा है। यह घटना दक्षिण कर्नाटक के कडाबा जिले में बिलिनेले गांव में घटी। बताया जा रहा है कि तेंदुआ कुत्ते का पीछा करते हुए एक टॉयलेट में जा पहुंचा। जब घर की महिला ने सुबह बाथरूम खोला, तो वो हैरान रह गई उसने फौरन दरवाजा बंद कर पुलिस को इस बात की सूचना दी।

ट्विटर पर शेयर की गई तस्वीर में एक ओर जहां कुत्ता बाथरूंम के दरवाजे के पास बैठा हुआ है वहीं तेंदुआ इंडियन टॉयलेट कमोड के पास कुछ दूरी पर बैठा है। बाथरूम के एस्बेस्टोस को हटाने के बाद ये फोटो ऊपर से ली गई है।

बताया जा रहा है कि तेंदुए को पकड़ने का काफी प्रयास किए गए, हालांकि करीब दो घंटे बाद तेंदुआ भागने में कामयाब हो गए। जबकि कुत्ते को सुरक्षित बचा लिया गया। स्थानीय लोगों ने कुत्ते की पहचान बोलू के रूप में की है।

वनविभाग के अधिकारी राघवेंद्र कहना है कि अक्सर देखा जाता है कि तेंदुआ `चुपके से हमला करना पसंद करते हैं, लेकिन यहां यह कुत्ते का बचाव कर रहा है।
BIG BREAKING : रायपुर में फिर से बढ़ने  लगे कोरोना मरीजो की संख्या, देखे आज किन जिलो से मिले कितने मरीज

BIG BREAKING : रायपुर में फिर से बढ़ने लगे कोरोना मरीजो की संख्या, देखे आज किन जिलो से मिले कितने मरीज

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 351 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 146 मरीज, दुर्ग से 49, राजनांदगांव से 6, बालोद से 6, बेमेतरा से 1, कबीरधाम से 00, धमतरी से 05, बलौदा बाजार से 15, महासमुंद से 04, गरियाबंद से 7, बिलासपुर से 27, रायगढ़ से 20, कोरबा से 15, जांजगीर-चांपा से 12, मुंगेली से 04, जीपीएम से 00, सरगुजा से 8, कोरिया से 05, सूरजपुर से 05, बलरामपुर से 2, जशपुर से 6, बस्तर से 3, कोंडागांव से 1, दंतेवाड़ा से 0, सुकमा से 0, कांकेर से 3, नारायणपुर से 0, बीजापुर से 0, अन्य राज्य से 01 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 202 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 6 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 4315 है |

 

राष्ट्रपति 4 से 7 फरवरी तक जाने किस राज्य के दौरे पर रहेंगे

राष्ट्रपति 4 से 7 फरवरी तक जाने किस राज्य के दौरे पर रहेंगे

नईदिल्ली। राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद 4 फरवरी से 7 फरवरी, 2021 तक कर्नाटक और आंध्र प्रदेश का भ्रमण करेंगे। 4 फरवरी, 2021 की शाम को राष्ट्रपति बंगलुरू के लिए रवाना होंगे। 5 फरवरी, 2021 को राष्ट्रपति वायुसेना स्टेशन, येलहनका, बंगलुरू में एयरो इंडिया-21 के समापन समारोह को संबोधित करेंगे। राष्ट्रपति 6 फरवरी, 2021 को कर्नाटक के कोडागू जिले में स्थित मादीकेरी का भ्रमण करेंगे और वहां पर जनरल थिमय्या के पुश्तैनी घर पर एक संग्रहालय का शुभारम्भ करेंगे। 7 फरवरी, 2021 को राष्ट्रपति बंगलुरू में राजीव गांधी स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के 23वें वार्षिक दीक्षांत समारोह की शोभा बढ़ाएंगे। इसी दिन, नई दिल्ली लौटने से पहले वह आंध्र प्रदेश के मदनपल्ले में सत्संग फाउंडेशन के आश्रम और सदुम के पीपल ग्रोव स्कूल का भी भ्रमण करेंगे।

भारत 18 दिनों में इतने लाख कोविड-19 टीकाकरण करने वाला दुनिया का सबसे तेज देश बन गया है

भारत 18 दिनों में इतने लाख कोविड-19 टीकाकरण करने वाला दुनिया का सबसे तेज देश बन गया है

नईदिल्ली। वैश्विक महामारी के खिलाफ अपनी लड़ाई में महत्‍वपूर्ण उपलब्धियां हासिल करने के लिए भारत की तेज गति लगातार जारी है। एक महत्‍वपूर्ण उपलब्धि हासिल करके भारत 40 लाख कोविड-19 टीकाकरण का आंकड़ा हासिल करने वाला दुनिया का सबसे तेज देश बन गया है। भारत ने यह लक्ष्‍य 18 दिनों में हासिल किया है। 1 फरवरी, 2021 के अनुसार लोगों को कोविड-19 वैक्‍सीन देने की संख्‍या के रूप में भारत दुनिया के पांच शीर्ष देशों में शामिल है। भारत में टीकाकरण अभियान लगातार तेज गति से जारी है। कोविड-19 के खिलाफ भारत की लड़ाई से अन्‍य क्षेत्रों में भी रोजाना सफलता प्राप्‍त हो रही है। पिछले 24 घंटों में 14 राज्‍यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों में कोविड के कारण मौत का कोई भी मामला दर्ज नहीं हुआ है। ये राज्‍य हैं – अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दमन एवं दीव और दादरा एवं नगर हवेली, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, मिजोरम, नगालैंड, लक्षद्वीप, लद्दाख, सिक्किम, मणिपुर, पुदुचेरी, गोवा, ओडिशा और असम। प्रतिदिन अधिक संख्‍या में कोविड मरीजों के ठीक होने और मृत्‍युदर में काफी गिरावट आने से देश में सक्रिय मामलों की संख्‍या में गिरावट का रुझान लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में देश में सक्रिय मामलों की संख्‍या घटकर 1,60,057 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की संख्‍या भी घटकर कुल मामलों की 1.5 प्रतिशत (मौजूदा 1.49 प्रतिशत) हो गई है। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 11,039 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इसी अवधि के दौरान 14,225 नए मरीज ठीक हुए हैं। इस कारण कुल सक्रिय मामलों की संख्‍या में 3,296 मामलों की गिरावट दर्ज हुई है। कोविड से ठीक हुए मरीजों की कुल संख्‍या 1,04,62,631 हो गई है। राष्‍ट्रीय रिकवरी दर 97.08 प्रतिशत है, जो वैश्विक रूप से सबसे अधिक है। सक्रिय मामलों और ठीक हुए मरीजों के बीच अंतर लगातार बढ़ते हुए 1,03,02,574 हो गया है। 31 राज्यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों में 5,000 से भी कम सक्रिय मामले हैं। आठ राज्‍यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों में साप्‍ताहिक संक्रमण दर राष्‍ट्रीय औसत 1.91 प्रतिशत से अधिक है। केरल में सबसे अधिक 12 प्रतिशत साप्‍ताहिक संक्रमण दर है, जबकि छत्तीसगढ़ में यह दर 7 प्रतिशत है। 3 फरवरी, 2021 के अनुसार सुबह 8 बजे तक देशव्‍यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत 41 लाख (41,38,918) से अधिक लाभार्थियों को टीका लग गया है। 

BIG BREAKING : टीवी रिएलिटी शो "बिग बॉस" के इस कंटेस्टेंट का हुआ निधन, प्रतिद्वंदीयों पर फेका था पेशाब

BIG BREAKING : टीवी रिएलिटी शो "बिग बॉस" के इस कंटेस्टेंट का हुआ निधन, प्रतिद्वंदीयों पर फेका था पेशाब

मुंबई | माया नगरी मुंबई से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर मिली है कि बिग बॉस में प्रतिभागी रह चुके स्वामी ओम का निधन हो गया है | जानकारी के अनुसार आज उन्होंने गाजियाबाद के लोनी स्थित DLF अंकुर विहार में अंतिम सांस ली | वह बीते कई महीनों से बीमार थे और 3 महीने पहले उन्हें कोरोना भी हुआ था | बताया जा रहा है कि कोरोना ठीक होने के बाद भी कमजोरी के कारण चलने फिरने में काफी परेशानी हो रही थी, जिसके बाद उन्हें आधे शरीर में पैरालेसिस भी हो गया था | 15 दिन पहले पैरालेसिस होने के कारण उनकी हालत बिगड़ गई | आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली |



स्वामी ओम (Swami Om) के निधन के बाद सोशल मीडिया पर शोक की लहर है | रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके दोस्त मुकेश जैन के बेटे अर्जुन जैन ने बताया कि पैरालेसिस अटैक आने के बाद वह ज्यादा परेशानी में थे | उनका इलाज एम्स में चल रहा था |



स्वामी ओम का अंतिम अंतिम संस्कार आज दिल्ली के निगम बोध घाट पर दोपहर में किया जाएगा | स्वामी ओम का नाम कई विवादों से जुड़ा हुआ है | बिग बॉस सीजन 10 से भी उन्हें निकाल दिया गया था | 

आपको बता दें कि स्वामी ओम 2017 में बिग बॉस में नज़र आए थे | इस सीजन में उनकी वजह से काफी विवाद हुआ था | इस शो में वो कई बार अपनी लिमिट क्रॉस करते दिखे | उन्होंने बिग बॉस के सीजन 10 में अपने प्रतिद्वंदी रोहम मेहरा और बानी जे पर यूरीन फेंक दिया था | यही वजह थी कि उन्हें घर से जबरदस्ती बाहर निकाला गया था | उन्होंने बाद में दावा किया था  कि उन्होंने सलमान खान को थप्पड़ मारा था |

 बड़ी खबर: एक ऐसा परिवार जिसमे हर सदस्य है चोर, पलक झपकते ही जेवरात पार कर देता है यह परिवार

बड़ी खबर: एक ऐसा परिवार जिसमे हर सदस्य है चोर, पलक झपकते ही जेवरात पार कर देता है यह परिवार

रायपुर/मुंबई। मुंबई से एक ऐसे रैकेट का खुलासा हुआ है जिसमे परिवार का हर सदस्य चोरी की घटना को अंजाम देता है। जी है परिवार का हर लोग चोर है। ये चोर अंतर्राज्यीय चोर है। जिसने छत्तीसगढ़ के अलावे महाराष्ट्र और तेलंगाना में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने इस चोर परिवार के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जबकि अभी दो से ज्यादा लोग फरार बताये जा रहे हैं। परिवार के लड़के-लड़कियों ने मिलकर अब तक 50 से ज्यादा ज्वेलरी शॉप में जेवहरात को पार किया है।

पढ़िए पूरी खबर-
महाराष्ट्र के मलाड वेस्ट के कुरार थाने की पुलिस ने क्षेत्र में एक ज्वेलरी शॉप में चोरी के बाद इस कुनबे के 6 सदस्यों को पकड़ने में कामयाबी पाई है। चोरों के इस कुनबे के तीन सदस्य अब भी फरार हैं। मुंबई, मलाड पूर्व कुरार पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह को पकड़ने में सफल रही है जो ज्वेलरी शॉप में चोरी करते थे। चोरी के इस धंधे में पूरा परिवार शामिल था। गिरफ्तारी के बाद इस परिवार ने कबूला कि मुंबई सहित महाराष्ट्र के दर्जनों इलाकों के अलावा तेलंगाना, छत्तीसगढ़ राज्यों के ज्वेलरी शॉप में भी चोरी की है। चोर परिवार के 6 लोगों को कुरार पुलिस ने गिरफ्तार किया है जबकि तीन अन्य फरार बताए गए हैं।

 ज्वेलरी शॉप से परिवार ने की थी10 तोले के जेवरात पार- 
13 जनवरी 2021 को कुरार क्षेत्र में मयूर ज्वेलर्स से 10 तोला सोने के जेवर चोरी होने की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज हुई। दुकान के मालिक ने पुलिस को बताया कि 13 जनवरी को दोपहर 2 बजे के करीब काली पीली टैक्सी से कुछ लोग दुकान पर आए। तीन लोग कुछ देर तक सोने के गहने देखने के बाद चले गए। उनके जाने के बाद 10 तोला सोने के जेवर चोरी हो जाने का पता चला। दुकान में लगे सीसीटीवी में चोरी की उक्त घटना भी रिकॉर्ड हो गई। उसी आधार पर कुरार के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक प्रकाश वेले के नेतृत्व में पुलिस टीम जांच में जुटी। जांच के दौरान पता चला कि चोरों का ये गिरोह पुणे का रहने वाला है। पुलिस ने रेखा हेमराज वाणी (45 साल), अक्षय हेमराज वाणी (19 साल), शेखर हेमराज वाणी (28 साल), रेणुका शेखर वाणी (23 साल), नरेंद्र अशोक सालुंखे (35 साल) समेत कुर्ला से टैक्सी ड्राइवर आशुतोष मिश्रा को गिरफ्तार किया। अक्षय और शेखर दोनों रेखा के बेटे हैं। वहीं रेणुका शेखर की पत्नी है।

बरामद हुए लाखो रूपये के जेवर-
पुलिस ने बताया कि इन सभी पर मुंबई सहित महाराष्ट्र के अलग अलग पुलिस स्टेशनों में 50 से भी ज्यादा चोरी के मामले दर्ज हैं। आरोपियों के पास से 1 लाख 90 हजार रुपये के सोने के जेवर बरामद किए गए हैं। फरार तीन आरोपियों की तलाश जारी है।
 एमेजॉन के सीईओ पद से हटने जेफ बेजोस ने किया ऐलान: जानिए अब कौन लेंगे उनकी जगह

एमेजॉन के सीईओ पद से हटने जेफ बेजोस ने किया ऐलान: जानिए अब कौन लेंगे उनकी जगह

न्यूयार्क/नई दिल्ली। शून्य से शिखर तक पहुंचने की सफलता की नई इबारत लिखने वाले और लगभग 170 अरब डॉलर मूल्य की संपत्ति के मालिक जेफ बेजोस ने एमेजॉन के सीईओ पद से त्यागपत्र देने की घोषणा की है। सफलता के शीर्ष पर विराजमान दुनिया के सबसे अमीर शख्सों में से एक जेफ बेजोस अब प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नवाचारों पर अपना सारा ध्यान केंद्रित करने वाले हैं।
 

ऑनलाइन बुकस्टोर से काम शुरू कर स्पेस टेक्नोनॉजी के क्षेत्र तक अपनी कामयाबी का परचम लहराने वाले जेफ बेजोस ने अरबों डॉलर के निवेश के साथ अपनी कंपनी का विस्तार भारत तक किया।
 
 
उन्होंने मंगलवार को इस बात का ऐलान किया कि इस साल की तीसरी तिमाही में वो अपने पद से हट जाएंगे। कंपनी के दैनिक कार्यकलापों से खुद को दूर रखेंगे और कंपनी के एक्जीक्यूटिव चेयरमैन के रूप में काम करेंगे। एंडी जेसी, जो कंपनी के लाभ कमाने वाले क्लाउड आर्म एमेजॉन वेब सर्विसेज (एडब्ल्यूएस) के सीईओ हैं, बेजोस की जगह लेंगे।
 

एक अनुमान के मुताबिक, कंपनी का लगभग आधा राजस्व एमेजॉन वेब सर्विसेज (एडब्ल्यूएस) से आता है। एमेजॉन के खुदरा व्यापार की अभूतपूर्व वृद्धि ने कंपनी की जिम्मेदारियां और बढ़ा दी हैं। अब यह एकाधिकार वाले क्षेत्रों से इतर अन्य क्षेत्रों में भी सफलता के झंडे गाड़ने का प्रतिबद्ध है।
 
 
लेकिन, इस उद्देश्य को मंजिल तक पहुंचाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जेफ बेजोस की जगह लेने वाले एंडी जेसी के कंधों पर होगी। उनके सामने अमेरिका से लेकर यूरोप और भारत तक कंपनी की सफलता और विस्तार बरकरार रखने हेतु नियामक सम्बंधी कई चुनौतियां भी होंगी और इन्हें पार कर कंपनी को आगे ले जाने का दायित्व उन पर होगा।
 

जैसा कि बेजोस ने मंगलवार रात को कहा था कि एमेजॉन का सीईओ होना एक बड़ी जिम्मेदारी है और जब आपके पास इस तरह की जिम्मेदारी हो तो किसी अन्य चीज पर ध्यान देना बहुत मुश्किल होता है।

यहां एक बात उल्लेखनीय है कि जब पिछले साल बेजोस भारत के दौरे पर आए थे तो अखिल भारतीय व्यापारी संघ (कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स एसोसिएशन) के बैनर तले छोटे खुदरा कारोबारियों ने उनके एवं उनकी कंपनी के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया था। गौरतलब है कि कोरोना काल के दौरान लॉकडाउन के चलते जब लोग घरों से बाहर नहीं निकल पाते थे और कई दुकानें बंद हो गईं, ऐसे समय में ऑनलाइन कारोबार में जबरदस्त वृद्धि के कारण एमेजॉन को भारी मुनाफा हुआ।

मंगलवार को एमेजॉन की बाजार पूंजी 1.696 ट्रिलियन डॉलर थी जो इसे पूंजी के आधार पर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी कंपनी बनाती है।
बेजोस भारत को एमेजॉन के लिए एक संभावित बड़े बाजार के रूप में देखते हैं और उनकी कंपनी भारत में कुल 6.5 बिलियन डॉलर का निवेश कर रही है। वह रिटेल क्षेत्र की बड़ी कंपनी - `फ्यूचर्स ग्रुप` के अधिग्रहण के लिए बहुत प्रयासरत थे, लेकिन उनके इस प्रयास को मुकेश अंबानी ने सफल नहीं होने दिया। खुदरा के अलावा, एमेजॉन इंडिया अपनी प्रमुख सेवाओं के माध्यम से बॉलीवुड और अन्य क्षेत्रों में भी अपनी सेवाएं उपलब्ध कराता है।
 सब तानाशाह का नाम M से क्यों होता है शुरु: राहुल गांधी

सब तानाशाह का नाम M से क्यों होता है शुरु: राहुल गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने अपने ट्वीटर अकाउंट पर एक लिस्ट जारी करके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ईशारे-ईशारे में तानाशाह कर दिया है। उन्होंने इसके अलावा कई वैश्विक नेताओं ने नाम की लिस्ट भी जारी की है, जो कभी अपने देश में तानाशाह रहे हैं। अपने पोस्ट में नाम जारी करते हुए उन्होंने पीएम मोदी को भी तानाशाहों की लिस्ट में जोड़ दिया। 
 


 

बता दें इस ट्वीट में राहुल गांधी ने जो नाम गिनाए हैं, उनमें सबसे पहले एफ. मार्कोस (फिलीपींस) बी. मुसोलिनी (इटली), एस. मिलोसेविक (सर्बिया), हुस्नी मुबारक (मिस्र), मोबुतू (कांगो), मिशेल मिकोमबेरो (बुरुंडी), परवेज मुशर्रफ (पाकिस्तान) नाम शामिल है। यह सभी लोग एक समय पर अपने देश-देश में तानाशाह की भूमिका में आ चुके हैं।
 
 हैकर की ऐसी तरतुत: भारती एयरटेल के 25 लाख उपभोक्ताओं के डेटा में की सेंध

हैकर की ऐसी तरतुत: भारती एयरटेल के 25 लाख उपभोक्ताओं के डेटा में की सेंध

नई दिल्ली। भारती एयरटेल के जम्मू-कश्मीर सर्किल के लगभग 25 लाख ग्राहकों के डेटा में कथित रूप से सेंध की गयी है और हैकरों ने उनकी जानकारियों को सार्वजनिक कर दिया है। इन जानकारियों में आधार नंबर, पता और जन्मतिथि आदि शामिल है। हालांकि कंपनी ने अपने सर्वर में सेंध से इनकार किया है।

साइबर सुरक्षा के शोधकर्ता राजशेखर राजहरिया ने सेंध लगायी गयी जानकारियों का एक नमूना ट्विटर पर साझा किया है। उन्होंने भारती एयरटेल और `रेड रैबिट टीम` के नाम के हैकर्स के बीच ईमेल से हुई बातचीत का एक वीडियो भी साझा किया है। वीडियो में दिखाया गया है कि हैकर्स ने भारती एयरटेल को दिसंबर में डाटा की सेंध के बारे में सूचित किया और फिरौती की मांग की थी।

राजहरिया ने कहा, `हैकर्स ने दावा किया है कि उनके पास एयरटेल के पूरे भारत के ग्राहकों के डेटा हैं और उन्होंने केवल जम्मू-कश्मीर से ग्राहकों के डेटा का एक नमूना अपलोड किया है। यह संभव हो सकता है कि हैकर ने एयरटेल सर्वर में शेल (दुर्भावनापूर्ण सॉफ़्टवेयर कोड) अपलोड किया हो। कोविड-19 के दौरान कई कंपनियां सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित नहीं कर सकीं और उनके डेटा में सेंध लग गयी।`

हैकर्स ने एक वेबसाइट पर ग्राहक का डेटा भी अपलोड किया था, लेकिन बाद में इसे हटा दिया गया। हालांकि संपर्क करने पर भारती एयरटेल के प्रवक्ता ने कंपनी के सर्वर के किसी भी प्रकार की सेंध से इनकार किया।
 
 सावधान: अब हिंसक प्रदर्शनों में शामिल होने वालों को नहीं दी जाएगी सरकारी नौकरी, सरकार ने जारी किया फरमान

सावधान: अब हिंसक प्रदर्शनों में शामिल होने वालों को नहीं दी जाएगी सरकारी नौकरी, सरकार ने जारी किया फरमान

बिहार। सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन अब लोगों को खासकर युवाओं को भारी पड़ सकता है। बिहार सरकार ने एक तुगलकी फरमान जारी करते हुए कहा कि राज्य में हिंसक प्रदर्शनों में शामिल होने वालों को सरकारी नौकरी नहीं दी जाएगी।
 

इससे पहले, नीतीश सरकार की पुलिस ने सोशल मीडिया पर सोच समझ कर लिखने का फरमान जारी किया था। बिहार पुलिस ने सोशल मीडिया पर किसी जनप्रतिनिधि अथवा सरकारी अधिकारी पर अमर्यादित टिप्पणी करने पर कानूनी कार्रवाई का निर्देश दिया था।
 
 
वहीं अब नीतीश सरकार की ओर से जारी फरमान में कहा गया है कि विरोध-प्रदर्शन, सड़क जाम या ऐसे किसी अन्य मामले में हंगामा हुआ और कानून व्यवस्था में बाधा डाली गई, तो प्रदर्शन में शामिल व्यक्तियों को न सरकारी नौकरी मिलेगी और न ठेका।