रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 206 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 59 मरीज, दुर्ग से 29, राजनांदगांव से 5, बालोद से 1, बेमेतरा से 4, कबीरधाम से 0, धमतरी से 8, बलौदा बाजार से 23, महासमुंद से 12, गरियाबंद से 1, बिलासपुर से 10, रायगढ़ से 25, कोरबा से 4, जांजगीर-चांपा से 2, मुंगेली से 3, जीपीएम से 0, सरगुजा से 7, कोरिया से 0, सूरजपुर से 5, बलरामपुर से 0, जशपुर से 0, बस्तर से 1, कोंडागांव से 2, दंतेवाड़ा से 1, सुकमा से 0, कांकेर से 2, नारायणपुर से 1, बीजापुर से 1, अन्य राज्य से 0 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 222 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 1 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 4172 है |
आज 206 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई व 222 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। राज्य में स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए मरीज़ों की संख्या 3,00,078 है।@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO pic.twitter.com/EjHiVdDD51
— Health Department CG (@HealthCgGov) February 9, 2021
नई दिल्ली। केंद्र सरकार नौकरीपेशा लोगों को जल्द ही खुशखबरी दे सकती है। सरकार कंपनियों को फ्लेक्सिबिलिटी के साथ हफ्ते में 4 दिन काम और 3 दिन छुट्ठी की योजना को मंजूरी दे सकती है। हालांकि, इसके लिए लंबी शिफ्ट में काम करना पड़ सकता है। लेबर सेक्रेटरी अपूर्वा चंद्रा के मुताबिक, सप्ताह में 48 घंटे काम करने का नियम जारी रहेगा, लेकिन कंपनियों को तीन शिफ्ट में काम कराने की मंजूरी दी जा सकती है।
पढ़ें : BIG BREAKING : बॉलीवुड के एक और दिग्गज अभिनेता का हुआ निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर
जानकारी के मुताबिक, 12 घंटे की शिफ्ट वालों को सप्ताह में 4 दिन काम करने की छूट होगी। इसी तरह 10 घंटे की शिफ्ट वालों को 5 दिन और 8 घंटे की शिफ्ट वालों को सप्ताह में 6 दिन काम करना होगा। चंद्रा का कहना है कि तीनों शिफ्ट को लेकर कर्मचारियों या कंपनियों पर कोई दबाव नहीं डाला जाएगा। इसमें फ्लेक्सिबिलिटी रहेगी। बदलते वर्क कल्चर के साथ तालमेल बनाने के लिए यह प्रोविजन किया जा रहा है। यह लेबर कोड का हिस्सा होगा।
पढ़ें : बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : मकान में लगी भीषण आग, एक ग्रामीण जिन्दा जलकर हुआ खाक
एक बार नए नियम लागू हो जाएंगे तो कंपनियों को 4 या 5 दिन के वर्किंग वीक के लिए सरकार से मंजूरी की जरूरत नहीं होगी। चंद्रा का कहना है कि कंपनियों को नया वर्क सप्ताह शुरू करने से पहले कर्मचारियों को छुट्टी देनी होगी। यदि कंपनियां 4 दिन काम का सप्ताह चुनती हैं तो कर्मचारियों को 3 दिन छुट्टी देनी होगी। यदि 5 दिन काम का सप्ताह चुनती हैं तो 2 दिन की छुट्टी देनी होगी। इस स्कीम पर एक्सपर्ट का कहना है कि नया लेबर कोड लागू होने के बाद कंपनियों के पास 8 से 12 घंटे का वर्कडे चुनने की आजादी होगी। कंपनियां मांग, इंडस्ट्री और लोकेशन के लिहाज से वर्कडे चुन सकेंगी।
मुंबई | बॉलीवुड जगत से फिर एक बार एक दिग्गज अभिनेता के मौत की खबर सामने आ रही है | खबर मिली है कि दिवगंत अभिनेता ऋषि कपूर और रणधीर कपूर के छोटे भाई और दिग्गज अभिनेता राजीव कपूर का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है | वह 58 वर्ष के थे |
पढ़ें : बड़ी खबर उत्तराखंड: सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए युद्धस्तर पर अभियान, मृतक संख्या 28 हुई
उन्होंने चेंबूर के इलेक्स अस्पताल में अंतिम सांसें ली | रणधीर कपूर अपने भाई को पास के अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही राजीव कपूर की मौत हो गई |
पढ़ें : भीषण सड़क हादसा: ट्रक और पिकअप की जबरदस्त टक्कर में 7 लोगों की दर्दनाक मौत, 10 घायल
बताया जा रहा है कि दिल का दौरा पड़ने पर रणधीर कपूर छोटे भाई राजीव कपूर को लेकर अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन डॉक्टर्स ने वहां उनको मृत घोषित कर दिया | रणधीर कपूर ने भी छोटे भाई के निधन की खबर की पुष्टि की है |
उन्होंने कहा- 'मैंने अपने सबसे छोटे भाई राजीव को खो दिया है | वो अब इस दुनिया में नहीं रहा | डॉक्टरों ने पूरी कोशिश की लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका |'

उन्होंने आगे कहा- 'मैं अस्पताल में हूं और अपन छोटे भाई का शव लेने का इंतजार कर रहा हूं |' दिवगंत अभिनेता ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर ने भी सोशल मीडिया के जरिए राजीव कपूर के निधन की पुष्टि की है | उन्होंने राजीव कपूर की एक फोटो शेयर की है |
पढ़ें : VIRAL POST: हैवानो ने कुत्ते को पेंट कर बना दिया मिनी टाइगर, एनिमल लवर्स ने की कार्यवाही की मांग
जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है- 'रेस्ट इन पीस' नीतू कपूर के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए इंडस्ट्री और इंडस्ट्री से बाहर के लोग राजीव कपूर के निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं और श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं |
देहरादून। उत्तराखंड के चमोली जिले में ऋषिगंगा घाटी में आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या मंगलवार को 28 तक पहुंच गई जबकि एनटीपीसी की क्षतिग्रस्त तपोवन-विष्णुगाड जलविद्युत परियोजना की सुरंग में फंसे 30-35 लोगों को बाहर निकालने के लिए सेना, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल(एनडीआरएफ) , भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आइटीबीपी)और राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ)का संयुक्त बचाव और राहत अभियान युद्धस्तर पर जारी रहा ।


रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 265 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 70 मरीज, दुर्ग से 37, राजनांदगांव से 9, बालोद से 2, बेमेतरा से 5, कबीरधाम से 0, धमतरी से 17, बलौदा बाजार से 7, महासमुंद से 12, गरियाबंद से 2, बिलासपुर से 7, रायगढ़ से 18, कोरबा से 19, जांजगीर-चांपा से 3, मुंगेली से 3, जीपीएम से 0, सरगुजा से 10, कोरिया से 10, सूरजपुर से 17, बलरामपुर से 1, जशपुर से 4, बस्तर से 6, कोंडागांव से 3, दंतेवाड़ा से 0, सुकमा से 0, कांकेर से 2, नारायणपुर से 1, बीजापुर से 0, अन्य राज्य से 0 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 362 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 3 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 4190 है |









