नईदिल्ली। भारत में कुल सक्रिय मामलों की संख्या घटकर आज 1.7 लाख (1,69,824) से कम रह गई है। देश में सक्रिय मामले अब कुल संक्रमित मामलों का 1.6 प्रतिशत (महज 1.58 प्रतिशत) से कम रह गए हैं। 9 राज्यों/ केंद्रशासित प्रदेशों में साप्ताहिक संक्रमण की दर राष्ट्रीय औसत से अधिक रही है। केरल में 12.20 प्रतिशत पर साप्ताहिक संक्रमण दर सबसे अधिक दर्ज की गई। उसके बाद छत्तीसगढ़ 7.30 प्रतिशत साप्ताहिक संक्रमण दर के साथ दूसरे स्थान पर है। 27 राज्यों/ केंद्रशासित प्रदेशों में साप्ताहिक संक्रमण दर राष्ट्रीय औसत से कम है। कुल रिकवरी में लगातार हो रही वृद्धि के साथ भारत की रिकवरी दर लगभग 97 प्रतिशत (96.98 प्रतिशत) तक पहुंच गई है। भारत में रिकवरी दर वैश्विक स्तर पर सबसे अधिक है। अब तक 1.04 करोड़ (1,04,09,160) से अधिक लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 14,808 मरीज ठीक हुए और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दी गई। भारत ने अपने कोविड-19 टीकाकरण अभियान को भी काफी आगे बढ़ाया है। पिछले 2 दिनों से 5.7 लाख से अधिक लोगों को सफलतापूर्वक टीका लगाया गया है।कोविड-19 के खिलाफ देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत 30 जनवरी, 2021 को सुबह 8:00 बजे तक 35 लाख (35,00,027) से अधिक लाभार्थियों का टीकाकरण हो चुका है। पिछले 24 घंटों के दौरान 5,71,974 लोगों को 10,809 सत्रों में टीका लगाया गया। अब तक 63,687 सत्र आयोजित किए जा चुके हैं।
रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 370 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 108 मरीज, दुर्ग से 46, राजनांदगांव से 12, बालोद से 12, बेमेतरा से 14, कबीरधाम से 1, धमतरी से 15, बलौदा बाजार से 3, महासमुंद से 10, गरियाबंद से 9, बिलासपुर से 32, रायगढ़ से 27, कोरबा से 8, जांजगीर-चांपा से 12, मुंगेली से 7, जीपीएम से 0, सरगुजा से 3, कोरिया से 12, सूरजपुर से 15, बलरामपुर से 10, जशपुर से 7, बस्तर से 1, कोंडागांव से 1, दंतेवाड़ा से 1, सुकमा से 0, कांकेर से 3, नारायणपुर से 0, बीजापुर से 1, अन्य राज्य से 0 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 455 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 4 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 4358 है |
आज 370 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई व 455 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। राज्य में स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए मरीज़ों की संख्या 2,96,642 है।@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO pic.twitter.com/jgc6pR7Ymt
— Health Department CG (@HealthCgGov) January 29, 2021
रायपुर I पुत्री के साथ उसके सौतेले पिता शम्भू बिना ने किया था दुष्कर्म जिसकी रिपोर्ट खमतराई थाना में प्रार्थी ने दर्ज़ कराई थी। 10 दिन के अंदर खमतराई थाना की संयुक्त टीम ने आरोपी की पतासाजी कर उसे गिरफ्तार कर फास्ट ट्रेक कोर्ट जिला रायपुर में पेश किया गया न्यायालय में न्यायाधीश ने 20 साल की सजा सुनाते हुए ₹70000 जुर्माना की भी सजा सुनाई है। गिरफ्तार अपराधी शंभू बीना पिता जंगलू बिन उम्र 47 वर्ष निवासी रावाभाटा अपराध क्रमांक 616/ 2020 धारा 376,376 A,B,376(2), च ढ 4,6 पास्को एक्ट के तहत सजा सुनाकर जेल भेज दिया है।
नईदिल्ली । किसान आंदोलन की उठापटक के बीच शुक्रवार दोपहर बाद दिल्ली के औरंगजेब रोड पर धमाका हो गया है। सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं। स्पेशल टीम भी मौके पर है। ब्लास्ट के बाद आफरा-तफरी का माहौल है। ब्लास्ट कैसे हुआ इसका पता लगाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि विस्फोट फुटपाथ के पास हुआ है. 4 से 5 कारों के शीशे टूट गए हैं।
औरंगजेब रोड पर ही इजराइली दूतावास है। इसलिए वहां सुरक्षा के इंतजाम बढ़ा दिए गए हैं। ब्लास्ट भी इजराइली दूतावास के पास हुआ है। धमाका कैसे हुआ इसका अभी पता नहीं चल पाया है। धमाके में किसी के हताहत होने की भी खबर नहीं है। मौके पर स्पेशल सेल की टीम मौजूद है। सुरक्षा कारणों से इलाके को चारो ओर से घेर लिया गया है।
दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से तीन की मौत, प्रकरण दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बैतूल। जिले के आमला थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 47 पर ससुन्दरा गांव के जोड़ पर एक ट्रेक्टर ट्राली पलटने पर उसकी चपेट में आने से एक मोटरसायकल सवार तीन लोगों की मौत हो गई है। बीती रात बैतूल-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गन्ना लेकर जा रही ट्रॉली अचानक पलट गई, जिसकी चपेट में एक मोटरसायकल आ गई। इस हादसे में मोटरसायकल सवार मुलताई तहसील के ग्राम सांडिया निवासी दिनेश ठाकरे (22), केशवराव ठाकरे (26) और राजेश ठाकरे (25) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। हादसे की सूचना मिलने के बाद आमला थाने से पुलिस बल मौके पर पहुंचा और गन्ना हटाकर शव बाहर निकाले गए। तीनों मृतक रिश्तेदार हैं और हादसे के समय बैतूल से अपने गांव जा रहे थे। इस मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 412 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 115 मरीज, दुर्ग से 63, राजनांदगांव से 26, बालोद से 6, बेमेतरा से 4, कबीरधाम से 3, धमतरी से 17, बलौदा बाजार से 7, महासमुंद से 26, गरियाबंद से 5, बिलासपुर से 48, रायगढ़ से 23, कोरबा से 6, जांजगीर-चांपा से 6, मुंगेली से 1, जीपीएम से 2, सरगुजा से 22, कोरिया से 2, सूरजपुर से 8, बलरामपुर से 9, जशपुर से 9, बस्तर से 1, कोंडागांव से 0, दंतेवाड़ा से 1, सुकमा से 0, कांकेर से 2, नारायणपुर से 0, बीजापुर से 0, अन्य राज्य से 0 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 738 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 5 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 4450 है |
नई दिल्ली। कोविड-19 महामारी से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि से भारत की (रिकवरी) दर लगभग 97 प्रतिशत हो गई है। भारत की रिकवरी दर पूरी दुनिया में सबसे उच्च रिकवरी दर में से एक है। कुल 1,03,73,606 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 14,301 मरीज ठीक हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। देश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या आज घटकर 1.75 लाख (1,73,740) से कम रह गई है। वर्तमान में कुल सक्रिय मामलों की संख्या, देश के कुल पॉजिटिव मामलों का मात्र 1.62 प्रतिशत है। सक्रिय मामलों की संख्या में लगातार गिरावट के राष्ट्रीय रूझान के अनुरूप 31 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में सक्रिय मामलों की संख्या 5,000 से कम दर्ज की गई है। सक्रिय मामलों का 78 प्रतिशत पांच राज्यों-केरल, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल से हैं। 28 जनवरी 2021 को सुबह 7:30 बजे तक लगभग 23.5 लाख (23,55,979) लाभार्थियों को कोविड-19 टीका लगाया गया है। पिछले 24 घंटों में 6,102 सत्रों के तहत 3,26,499 लोगों को टीका लगाया गया है। अब तक 24,764 सत्र आयोजित किए जा चुके हैं।






