नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
बीजेपी में शामिल होने की अटकलों के बीच राज्यपाल से मिलने पहुंचे सौरव गांगुली

बीजेपी में शामिल होने की अटकलों के बीच राज्यपाल से मिलने पहुंचे सौरव गांगुली

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली की राजनीति में आने की अटकलें तेज़ हो गई हैं. आज बीसीसीआई के प्रमुख ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद ये माना जा रहा है कि वह राजनीति में प्रवेश कर सकते हैं. हालांकि, इस एक व्यक्तिगत मुलाकात बताया जा रहा है.


बता दें कि पिछले कुछ दिनों से गांगुली की बीजेपी में जाने की अटकलें चल रही थीं. इस बीच उनका राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मुलाकात करना इस बात को और पक्का कर रहा है. आज ही गांगुली ने बंगाल में निष्पक्ष चुनाव की वकालत भी की थी. 

कश्मीर का केसर दुनिया में बढ़ाएगा भारत की शान : पीएम मोदी

कश्मीर का केसर दुनिया में बढ़ाएगा भारत की शान : पीएम मोदी

नई दिल्ली | प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि जम्मू कश्मीर का केसर वहां की समृद्ध विरासत का प्रतीक है और आत्मनिर्भर भारत के तहत इसे विश्व स्तर पर पहुंचाने का जो प्रयास हो रहा है उससे दुनिया में भारत का मान पड़ेगा।

पढ़ें : कार और बस की हुई भीषण टक्कर, हादसे में पांच की मौत, 6 घायल, जाने कहाँ की है घटना 

मोदी ने रेडियो पर प्रसारित अपने मासिक कार्यक्रम 'मन की बात' में कहा की जम्मू कश्मीर के केसर की जो विशेषता है उसके कारण इससे इसी साल मई में ज्योग्राफिकल इंडिकेशन टैग याने जीआई टैग सर्टिफिकेट मिला है।
 
 
इससे हमारे केसर को वैश्विक स्तर पर नयी पहचान मिलेगी और कश्मीर के केसर का बाजार बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि जीआई टैग मिलने के बाद जम्मू कश्मीर के केसर को दुबई की एक सुपर मार्केट में लॉन्च किया है। इससे अब इसका निर्यात बढऩे लगेगा और हमारे आत्मनिर्भर भारत बनाने के प्रयासों को भी मजबूती मिलेगी ।
 
BIG BREAKING : अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का करीबी अब्दुल माजिद को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

BIG BREAKING : अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का करीबी अब्दुल माजिद को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्ली | इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है | खबर मिली है कि गुजरात पुलिस के आतंक निरोधी दस्ते को अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम के करीबी कहे जाने वाले अब्दुल माजिद कुट्टी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है | माजिद को एटीएस ने झारखंड से गिरफ्तार किया है| 24 साल से फरार बताया जा रहा था| एटीएस अधिकारियों ने कहा है कि साल 1996 से ही माजिद की तलाश थी| वह केरल का निवासी है| 

एटीएस अधिकारियों के मुताबिक अब्दुल माजिद कुट्टी साल 1996 में 106 पिस्टल, करीब 750 कारतूस और करीब चार किलोग्राम आरडीएक्स की गेदरिंग के मामले में वांछित था| अधिकारियों के मुताबिक इस मामले में अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था| अब्दुल माजिद तभी से फरार चल रहा था| दाऊद इब्राहिम के करीबी अब्दुल माजिद की गिरफ्तारी गुजरात एटीएस की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है|

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में जारी है कोरोना प्रकोप, प्रदेश में आज कुल 1045 नए मरीजों की हुई पहचान

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में जारी है कोरोना प्रकोप, प्रदेश में आज कुल 1045 नए मरीजों की हुई पहचान

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 1045 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 173 मरीज, दुर्ग से 97, राजनांदगांव से 91, बालोद से 39, बेमेतरा से 15, कबीरधाम से 5, धमतरी से 47, बलौदा बाजार से 43, महासमुंद से 80, गरियाबंद से 16, बिलासपुर से 71, रायगढ़ से 80, कोरबा से 52, जांजगीर-चांपा से 46, मुंगेली से 7, जीपीएम से 16, सरगुजा से 37, कोरिया से 13, सूरजपुर से 41, बलरामपुर से 20, जशपुर से 13, बस्तर से 7, कोंडागांव से 15, दंतेवाड़ा से 1, सुकमा से 1, कांकेर से 15, नारायणपुर से 1, बीजापुर से 3, अन्य राज्य से 0 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 1570 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 11 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 14028 है |

किसान संगठन सरकार से सशर्त बातचीत के लिए तैयार 29 दिसंबर को हो सकती है अगले दौर की बैठक

किसान संगठन सरकार से सशर्त बातचीत के लिए तैयार 29 दिसंबर को हो सकती है अगले दौर की बैठक

नई दिल्ली, केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान संगठनों ने शनिवार को सरकार के साथ बातचीत फिर से शुरू करने का फैसला किया और अगले दौर की वार्ता के लिए 29 दिसंबर की तारीख का प्रस्ताव दिया है. किसान नेता राकेश टिकैत ने यह जानकारी दी.


कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे 40 किसान यूनियनों के मुख्य संगठन संयुक्त किसान मोर्चा की एक बैठक में यह फैसला किया गया.


भारतीय किसान यूनियन के वरिष्ठ नेता टिकैत ने हालांकि कहा कि तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए तौर-तरीके और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के लिए गारंटी का मुद्दा सरकार के साथ बातचीत के एजेंडे में शामिल होना चाहिए. टिकैत ने कहा, ‘‘ हमने 29 दिसंबर को सरकार के साथ वार्ता करने का फैसला किया है."


दिल्ली की तीन सीमाओं - सिंघू, टीकरी और गाजीपुर में हजारों किसान लगभग एक महीने से डेरा डाले हुए हैं. वे सितंबर में लागू तीन कृषि कानूनों को पूरी तरह से रद्द करने और एमएसपी पर कानूनी गारंटी देने की मांग कर रहे हैं.


सरकार ने इन नए कृषि कानूनों को बड़े सुधार के रूप में पेश किया है, जिसका मकसद किसानों की मदद करना है. वहीं, प्रदर्शनकारी किसानों की आशंका है कि इससे मंडी और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की व्यवस्था खत्म हो जाएगी, जिससे उन्हें बड़े कॉरपोरेटों की दया पर निर्भर रहना पड़ेगा.
क्या है किसान संगठनों की शर्तें

किसानों की पहली शर्त है कि सरकार तीनों नए कृषि कानून रद्द करे.
दूसरी शर्त है कि एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) की कानूनी गारंटी दी जाए.

तीसरे शर्त में बिजली बिल ड्राफ्ट में बदलाव की मांग है

चौथी शर्त है कि पराली कानून से किसनों को बाहर रखा जाए.

 

 पति और ससुराल वालों को बेहोश कर लुटेरी दुल्हन हुई प्रेमी संग फरार, घर में रखे जेवर और पैसो पर किया हाथ साफ

पति और ससुराल वालों को बेहोश कर लुटेरी दुल्हन हुई प्रेमी संग फरार, घर में रखे जेवर और पैसो पर किया हाथ साफ

शामली। उत्तर प्रदेश के शामली से एक खबर सामने आई है जहां एक दुल्हन ने पहले पति और ससुराल वालों को बेहोश कर दिया और फिर प्रेमी संग रफ्फूचक्कर हो गयी। जाते-जाते दुल्हन अपने साथ घर में रखे कैश, जेवहरात और कीमती समान भी ले भागी। अब लुटेरी दुल्हन की इस करतूत के बाद ससुरालवाले और पति माथा पीट रहे हैं। सुबह जब मामले का पता लगा तो परिवारवालों के पैरों तले जमीन खिसक गई. उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा था कि जिस युवती को वो सिर्फ एक महीना पहले ब्याह कर लाए थे वो उन्हें इतना बड़ा धोखा देगी। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

पढ़िए पूरी खबर-
जानकारी के अनुसार- यह पूरा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां रहने वाले पिंकू की शादी 25 नवंबर को बागपत के मलकपुर गांव निवासी मोनी के साथ हुई थी। मोनी अपने मायके गई हुई थी। दो दिन पहले ही पिंकू अपनी पत्नी को घर लेकर आया था। नई नवेली दुल्हन के घर पहुंचने पर खुशी का माहौल था, लेकिन कुछ ही पलों में खुशियां गम में तब्दील हो गई। बीती रात मोनी ने सभी लोगों को दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर दे दिया। सुबह जब परिवारवालों की नींद खुली तो हैरान थे। उन्होंने देखा कि घर में न तो मोनी है और न ही नगदी और जेवरात, यह सब देख उनके होश उड़ गए। पीड़ित परिवार ने पूरे मामले की सूचना सदर कोतवाली पुलिस को दी. पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
 जनरल स्टोर की दुकान में लगी भीषण आग: 10 लाख का समान जलकर खाक

जनरल स्टोर की दुकान में लगी भीषण आग: 10 लाख का समान जलकर खाक

पन्ना।  बस स्टैंड में एक जनरल स्टोर की दुकान में भीषण आग लग गई। हादसे में करीब 10 लाख से ऊपर का सामान जलकर खाक हो गया।

बता दे की यह मामला अजयगढ़ थाने क्षेत्र का है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस तो मौके पर पहुंच गई, लेकिन दमकल की गाड़ी 2 घंटे बाद भी नहीं पहुंची। आनन-फानन में पन्ना से दमकल की गाड़ी को भेजा गया है। समाचार लिखे जाने तक दमकल की गाड़ियां नहीं पहुंची है। जिसके चलते आग फैसता ही जा रहा है। आग बुझाने के सारे प्रयास किया जा रहा हैं। स्थानीय लोग अपने प्रयास से आग को बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन अभी भी दमकल की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची।
 दिल्ली में कुछ लोग मुझे हर दिन लोकतंत्र सीखाना चाहते हैं: मोदी

दिल्ली में कुछ लोग मुझे हर दिन लोकतंत्र सीखाना चाहते हैं: मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आयुष्मान भारत योजना के तहत जम्मू-कश्मीर के सभी निवासियों को स्वास्थ्य बीमा कवरेज देने के लिए योजना की शुरुआत की। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े। पीएम मोदी ने आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत कर पीएम मोदी ने डीडीसी चुनावों के परिणाम का जिक्र किया और कहा कि जम्मू-कश्मीर में इन चुनावों ने ये भी दिखाया कि हमारे देश में लोकतंत्र कितना मजबूत है। विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि ये चुनाव उन लोगों के लिए आइना है, दिल्ली में कुछ लोग मुझे हर दिन लोकतंत्र सीखाना चाहते हैं। पीएम मोदी ने आगे कहा कि दिल्ली में कुछ लोग हैं, जो मुझे कोसते हैं, मेरे खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं, वो देखें कि जम्मू-कश्मीर में सफलतापूर्वक चुनाव हो चुके हैं। जो लोग मुझे लोकतंत्र पर भाषण देते हैं, मोदी को लोकतंत्र का पाठ पढ़ाने में लगे हैं। कुछ राजनीतिक दलों की कथनी और करनी में कितना बड़ा फर्क है, लोकतंत्र के प्रति वो कितना गंभीर है इस बात से ही पता चलता है। कितने साल हो गए, पुडुचेरी में पंचायत चुनाव नहीं होने दिए जा रहे हैं।
 
 जानिए 2021 में कब-कब रहेगी बैंक में छुट्टियां, इसके जरिये आप बना सकते है अपने कामो की लिस्ट

जानिए 2021 में कब-कब रहेगी बैंक में छुट्टियां, इसके जरिये आप बना सकते है अपने कामो की लिस्ट

नई दिल्ली। साल 2021 में सरकारी बैंकों की छुट्टियों की हॉलीडे कैलेंडर जारी कर दी गई है। इस कैलेंडर के मुताबिक इस साल बैंकों में 40 से अधिक अधिक दिनों की छुट्टियां है। आरबीआई (RBI) के दिशा-निर्देशों के अनुसार देश में कार्यरत बैंक रविवार के अलावा महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं साथ ही देश के कई हिस्सों में वहां के स्थानीय त्योहार के मौके पर कुछ जगहों पर बैंक बंद रहते हैं।

2021 में इस दिन बंद रहेंगे बैंक-

1 जनवरी, शुक्रवार- नये साल का दिन

2 जनवरी, शनिवार- नये साल की छुट्टी

9 जनवरी, दूसरा शनिवार

11 जनवरी, सोमवार- मिशनरी दिवस

14 जनवरी, गुरुवार- मकर संक्रांति और पोंगल

23 जनवरी, चौथा शनिवार

26 जनवरी, मंगलवार- गणतंत्र दिवस

फरवरी में इस दिन बंद रहेंगे बैंक-

13 फरवरी, दूसरा शनिवार

16 फरवरी, मंगलवार- वसंत पंचमी

27 फरवरी, शनिवार (चौथा) – गुरु रविदास जयंती

मार्च में कब रहेगा बैंक अवकाश-

11 मार्च, गुरुवार- महा शिवरात्रि

13 मार्च, दूसरा शनिवार

27 मार्च, चौथा शनिवार

29 मार्च, सोमवार- होली

अप्रैल महीने में कब कब बंद रहेंंगे बैंक-

2 अप्रैल, शुक्रवार- गुड फ्राइडे

8 अप्रैल, गुरुवार- बुद्ध पूर्णिमा

10 अप्रैल, दूसरा शनिवार

14 अप्रैल, गुरुवार- बैसाखी और डॉ। अंबेडकर जयंती

21 अप्रैल, बुधवार- राम नवमी

24 अप्रैल, – चौथा शनिवार

25 अप्रैल, रविवार- महावीर जयंती

2021 मई- इस दिन बंद रहेंगे बैंक-

1 मई, शनिवार- मई दिवस

8 मई, दूसरा शनिवार

12 मई, बुधवार- ईद-उल-फितर

22 मई, चौथा शनिवार

जून 2021 में कब – कब बंद रहेंगे बैंक-

12 जून, दूसरा शनिवार

26 जून, चौथा शनिवार

जुलाई 2021- कब बंद रहेंगे बैंक-

10 जुलाई, दूसरा शनिवार

20 जुलाई, मंगलवार- बकरीद / ईद-अल-अधा

24 जुलाई, चौथा शनिवार

अगस्त 2021- कब बंद रहेंगे बैंक-

10 अगस्त, मंगलवार- मुहर्रम

14 अगस्त, दूसरा शनिवार

15 अगस्त, रविवार- स्वतंत्रता दिवस

22 अगस्त, रविवार- रक्षा बंधन

28 अगस्त, चौथा शनिवार

30 अगस्त, सोमवार- जन्माष्टमी

सितंबर 2021- कब बंद रहेंगे बैंक-

10 सितंबर, शुक्रवार- गणेश चतुर्थी

11 सितंबर, शनिवार- दूसरा शनिवार

25 सितंबर, शनिवार- चौथा शनिवार

अक्टूबर 2021-कब बंद रहेंगे बैंक-

2 अक्टूबर, शनिवार- गांधी जयंती

9 अक्टूबर, दूसरा शनिवार

13 अक्टूबर, बुधवार- महा अष्टमी

14 अक्टूबर, गुरुवार- महा नवमी

15 अक्टूबर, शुक्रवार- दशहरा

18 अक्टूबर, सोमवार- ईद-ए-मिलन

23 अक्टूबर, चौथा शनिवार

नवंबर 2021-कब बंद रहेंगे बैंक-

4 नवंबर, गुरुवार- दिवाली

6 नवंबर, शनिवार- भाई दूज

13 नवंबर, दूसरा शनिवार

15 नवंबर, सोमवार- दीपावली अवकाश

19 नवंबर, शुक्रवार- गुरु नानक जयंती

27 नवंबर, चौथा शनिवार

दिसंबर 2021- कब बंद रहेंगे बैंक-

11 दिसंबर, दूसरा शनिवार

25 दिसंबर, शनिवार (चौथा) – क्रिसमस डे

 अनियंत्रित होकर पलटी बोलेरो और खाई में जा गिरी, हादसे में दो युवको की मौत एक घायल

अनियंत्रित होकर पलटी बोलेरो और खाई में जा गिरी, हादसे में दो युवको की मौत एक घायल

उदयपुर। राजस्थान में उदयपुर जिले के झाडोल थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर मगवास के समीप एक बोलेरो जीप पलटकर खाई में गिरने से दो युपकों की मौत हो गई तथा एक घायल हो गया।
 
 
बोलेरो में सवार निजी टेलीकॉम कम्पनी के कर्मचारी थै। देर रात्रि यह जीप अनियंत्रित होकर पलट गयी तथा खाई में गिर गयी। हादसे में जोधपुर के रहने वाले युवक जगरूप एवं नवज्योत की मौके पर ही मौत हो गयी तथा दौसा जिले के रहने वाला केशव गंभीर रूप से घायल हो गया।
 
 
घायल युवक को उदयपुर के एम बी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया हैं। मृतकों के शवों को झाडोल के सामुदायिक चिकित्सालय मकें रखवाया हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 
 बड़ी खबर: 21 साल की उम्र में छात्रा बनी देश की सबसे युवा महापौर, संभालेगी इस शहर की जिम्मेदारी

बड़ी खबर: 21 साल की उम्र में छात्रा बनी देश की सबसे युवा महापौर, संभालेगी इस शहर की जिम्मेदारी

तिरुवनंतपुरम। तिरुवनंतपुरम से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है की 21 साल की छात्रा को देश का सबसे युवा महापौर चुना गया है। आर्या राजेंद्रन को शुरू में लगा कि यह उनके कॉलेज के कुछ दोस्तों द्वारा किया गया प्रैंक है लेकिन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI-M) के जिला सचिवालय ने खुद फोनकर आर्या को बताया कि पार्टी में उन्हें एक प्रतिष्ठित पद सौंपा जा रहा है।
 
 
सीपीआई-एम की ओर से उन्हें बताया गया कि वह तिरुवनंतपुरम निगम की नई महापौर होंगी। बता दें कि तिरुवनंतपुरम में हाल ही में महापौर और स्थानीय निकाय के लिए चुनाव हुए थे। यहां 100 सदस्यीय निगम में सत्तारूढ़ पार्टी ने 51 जीती है जबकि बीजेपी के खाते में 35 सीटें आई हैं। सीपीआई-एम ने अपनी जीत को और भी यादगार तब बना दिया जब पहली बार की पार्षद को प्रतिष्ठित पद सौंपने का फैसला किया गया। पार्टी की वरिष्ठ नेता जमीला श्रीधरन और दो अन्य भी इस रेस में थे, लेकिन पार्टी ने सबसे युवा नेता को इसके लिए चुनकर हर किसी को हैरान कर दिया।
 

पढ़िए पूरी खबर-
बता दें कि आर्या तिरुवनंतपुर के ऑल सेंट्स कॉलेज में बीएससी गणित की दूसरे वर्ष की छात्रा हैं। आर्या के लिए मेयर की कुर्सी भले ही नई हो लेकिन राजनीति से उनका गहरा नाता रहा है। आर्या 6 साल की उम्र में पार्टी से जुड़े बच्चों के संगठन बाला संगम की सदस्य बन गई थीं। आर्या अब इस संगठन की प्रदेश अध्यक्ष हैं। इसके साथ ही वे स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया, पार्टी की युवा शाखा के पदाधिकारी भी हैं। आर्या राजेंद्रन एक मध्यमवर्गीय परिवार से आती है। आर्या के पिता राजेंद्रन एक इलेक्ट्रीशियन हैं जबकि मां श्रीलता राजेंद्रन एलआईसी की एजेंट हैं। एक मंजिल के मकान में रहने वाला आर्या का परिवार बेटी के महापौर चुने जाने के बाद से काफी खुश है। आर्या ने कहा कि पार्टी ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी का पद दिया है और वह उसे अच्छी तरह से निभाएंगी।
 
BIG BREAKING : अब इस फिल्म अभिनेता की पानी में डूबने से हुई मौत, फ़िल्मी जगत में शोक की लहर

BIG BREAKING : अब इस फिल्म अभिनेता की पानी में डूबने से हुई मौत, फ़िल्मी जगत में शोक की लहर

इडुक्की | मलयाली फिल्म इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आ रही है | खबर मिली है कि मलयाली अभिनेता अनिल नेदुमंगडु शुक्रवार शाम को मालंकारा बांध के पास नहाते हुए डूब गए और उनकी मौत हो गई | पुलिस ने यह जानकारी दी | इस खबर से मलयाली फिल्म जगत में शोक की लहर है |

आपको बता दें कि नेदुमंगडु को “अय्यपानुम कोशियम” फिल्म में पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है | अभिनेता थोडुपुझा में अपनी नई फिल्म “पीस” की शूटिंग के संबंध में थे और छुट्टी के दौरान अपने दोस्तों के साथ नहाने गए थे जब यह हादसा हुआ |

अनिल (48) ने मलयाली टीवी चैनलों से एंकर के रूप में अपने अभिनय की शुरुआत की थी और उन्होंने कई फिल्मों में काम किया | अभिनेता पृथ्वीराज, डी सलमान, बीजू मेनन और सूरज वेंजरमुडु ने अनिल के निधन पर सोशल मीडिया पर शोक जताया |

 जम्मू पुलिस ने किया आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़: हथियारों के साथ 2 गिरफ्तार

जम्मू पुलिस ने किया आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़: हथियारों के साथ 2 गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू पुलिस ने घाटी में सक्रिय टीआरएफ (द रेजिस्टेंस फ्रंट) के मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने का दावा किया है। जम्मू पुलिस ने इस मॉड्यूल में शामिल दो संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार कर उनके पास से हथियार और गोला बारूद बरामद किए हैं।
 
 
जम्मू के आईजीपी मुकेश सिंह की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि एक पुष्ट जानकारी के आधार पर जम्मू पुलिस की एसओजी ने 25 दिसंबर को जम्मू के नरवाल इलाके में एक विशेष नाका लगाया। इस जानकारी में कहा गया था कि टीआरएफ के दो संदिग्ध आतंकवादी श्रीनगर की तरफ जा रहे हैं।बयान में कहा गया है कि शाम करीब साढे पांच बजे जब एसओजी की टीम उस इलाके में सभी वाहनों की जांच कर रही थी तभी एक सफेद रंग की अल्टो कार जिसका नंबर यह JK 18 A- 9967 था उसने इस नाके से भागने की कोशिश की।
 
 
मौके पर तैनात एसओजी टीम ने फौरन इस गाड़ी का पीछा किया और इस गाड़ी में सवार दो लोगों को धर दबोचा। इस गाड़ी में सफर कर रहे दो लोगों की पहचान रईस अहमद डार पुत्र गुलाम हसन डार निवासी काजीगुंड और सुब्ज़ार अहमद शेख पुत्र गुलाम अहमद शेख निवासी कुलगाम के रूप में की गई है। तलाशी के दौरान रईस अहमद डार के पास से एक बैग मिला है जिससे सुरक्षा बलों को एक एके राइफल, एक पिस्टल, दो मैगजीन, एके के 60 राउंड और पिस्टल के 15 राउंड बरामद हुए।
 
 
पुलिस ने इसमें मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। गौरतलब है कि रईस अहमद दार पहले भी आतंकी गतिविधियों में शामिल रहा है और उसके खिलाफ 4 मामले दर्ज हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि वह अब टीआरएफ के लिए काम करता है जबकि उसके साथ इस गाड़ी में जा रहे दूसरे शख्स के रोल की जांच हो रही है।
 
 कोरोना के नए स्ट्रेन के चलते यूएई में फंसे करीब 300 भारतीय, सरकार ने की मुफ्त में रहने और खाने की व्यवस्था

कोरोना के नए स्ट्रेन के चलते यूएई में फंसे करीब 300 भारतीय, सरकार ने की मुफ्त में रहने और खाने की व्यवस्था

अबू धाबी/नई दिल्ली। कोरोना वायरस के नये प्रकार (स्ट्रेन) को फैलने से दुनियाभर के देश हकलान हैं। कोरोना के नए स्ट्रेन को रोकने के लिए कई देशों ने अपनी सीमाओं के बंद कर दिया है और विदेशी उड़ानों पर भी रोक लगा दी है। सऊदी अरब और कुवैत ने भी अपनी सीमाओं को बंद कर दिया। इससे यूएई में 300 से ज्यादा विदेशी फंसे गए है। संयुक्त अरब अमीरात सरकार ने अपने यहां फंसे इन लोगों के लिए मुफ्त में रहने और खाने की व्यवस्था की है।
 
 
जानकारी के मुताबिक दुबई मरकज केंद्र की स्वयंसेवी शाखा इंडियन कल्चरल फॉउंडेशन ने आसा समूह के सहयोग से फंसे हुए यात्रियों के लिए खाने और रहने की व्यवस्था की है। आईसीएफ के जनसंपर्क प्रबंधक अब्दुल सलाम सकाफी के मुताबिक फंसे हुए 300 यात्रियों में से अधिकतर केरल के हैं।
 
 
बताया जा रहा है कि इन फंसे हुए लोगों में ज्यादातर भारतीय हैं। खबरों के मुताबिक सीधी उड़ान न मिलने के कारण इन्होंने यूएई से होते हुए सऊदी और कुवैत जाने वाली उड़ान पकड़ी। इसके बाद सऊदी अरब और कुवैत जाने वाली उड़ानों के रद्द होने की सूचना मिलने के बाद यात्री यूएई में फंस गए।
 
 
गौरतलब है कि सऊदी और कुवैत ने ब्रिटेन में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस के नए प्रकार की वजह से सड़क मार्ग और समुद्र सीमा को बंद कर दिया है। साथ ही वाणिज्यिक उड़ानों को भी निलंबित कर दिया है।
 लव जिहाद पर बनाया गया सबसे कड़ा कानून: धर्म छिपाकर या धोखा देकर शादी करने वालो पर 10 साल की सज़ा

लव जिहाद पर बनाया गया सबसे कड़ा कानून: धर्म छिपाकर या धोखा देकर शादी करने वालो पर 10 साल की सज़ा

भोपाल। उत्तर प्रदेश के बाद मध्य प्रदेश में लव जिहाद पर कानून लाने जा रही है। शिवराज सिंह चौहान सरकार ने लव जिहाद रोकने के तहत धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2020 का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। इस प्रस्तावित कानून के तहत, मध्यप्रदेश में भी धर्म छिपाकर किसी को धोखा देकर शादी करने पर 10 साल की सज़ा होगी।
 
 
मदद करने वाली संस्था का पंजीयन रद्द होगा। बगैर आवेदन धर्मांतरण कराने वाले धर्मगुरु को भी 5 साल की सज़ा होगी। सूत्रों के मुताबिक दिसबंर के दूसरे हफ्ते में इस कानून को कैबिनेट में पेश कर मंजूरी ली जाएगी और दिसंबर के आखिरी हफ्ते में होने वाले शीतकालीन सत्र में इसे विधानसभा में पेश किया जाएगा।
 
 
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने गुरुवार को पुलिस और कानून विभाग के आला अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम 1968 के साथ उत्तराखंड और यूपी के कानूनों पर चर्चा हुई। बैठक में तय हुआ कि कानून में सज़ा 5 से बढ़ाकर 10 साल की जाएगी। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ऐसे विवाह कराने वाले धर्मगुरु, काजी या मौलवी को 5 साल सजा हो सकती है। उनका पंजीयन निरस्त हो जाएगा। धर्मांतरण कराने से पहले एक माह पूर्व सूचना देनी होगी। धर्मांतरण और जबरन विवाह की शिकायत स्वयं पीड़ित, माता- पिता, परिजन या संरक्षक अभिभावक द्वारा की जा सकती है। यह अपराध संज्ञेय और गैर जमानती होगा।

विवाह कराने वाली संस्थाओं पर भी कार्रवाई-
जबरन धर्मांतरण या विवाह कराने वाली संस्थाओं का पंजीयन निरस्त किया जाएगा। इस प्रकार के धर्मांतरण या विवाह कराने वाली संस्थाओं को डोनेशन देने वाली संस्थाएं या लेने वाली संस्थाओं का पंजीयन भी निरस्त होगा। इस प्रकार के धर्मांतरण या विवाह में सहयोग करने वाले सभी आरोपियों के विरुद्ध मुख्य आरोपी की तरह ही न्यायिक कार्रवाई की जाएगी। आरोपी को स्वयं ही प्रमाणित करना होगा कि ये काम बगैर दबाव, धमकी, लालच या बहकाए किया गया है। मध्य प्रदेश की सरकार भले ही इस कानून को किसी धर्म विशेष के विरूद्ध मानने से इंकार कर रही हो, लेकिन राज्य के प्रोटेम स्पीकर इस मामले को पाकिस्तान और आईएसआई तक से जोड़ रहे हैं।
 2 करोड़ 20 लाख अमेरिकी डॉलर में बिक गया 2,700 एकड़ में फैला `माइकल जैक्सन` का आशियाना

2 करोड़ 20 लाख अमेरिकी डॉलर में बिक गया 2,700 एकड़ में फैला `माइकल जैक्सन` का आशियाना

नई दिल्ली। दिवंगत पॉप स्टार माइकल जैक्सन की कैलिफोर्निया स्थित नैवरलैंड संपत्ति को उद्योगपति रॉन बर्कले ने खरीद लिया है। बर्केल के प्रवक्ता ने गुरुवार को ई-मेल के जरिये बताया कि उद्योगपति ने सैंटा बारबरा के निकट लॉस ऑलिवोस में स्थित 2,700 एकड़ की इस संपत्ति को `लैंड बैंकिंग` योजना के तहत खरीदा है।
 
 
`वॉल स्ट्रीट जर्नल` की खबर के अनुसार, बर्कले को यह संपत्ति 2 करोड़ 20 लाख अमेरिकी डॉलर में बेची गई है। बर्कले निवेश कंपनी `यूसेपा कंपनीज` के सह-संस्थापक रहे जैक्सन के सहयोगी रहे हैं। साल 2016 में संपत्ति की कीमत दस करोड़ अमेरिकी डॉलर मांगी गई थी। अगले साल इसे कम करके 6 करोड़ 70 लाख अमेरिकी डॉलर कर दिया गया था।
 

12,500 वर्गफुट के मुख्य आवास के अलावा इसमें  3,700 वर्ग फुट का पूल हाउस है। इसके अलावा एक अलग भवन भी है, जिसमें 50 सीटों वाला मूवी थियेटर और एक डांस स्टूडियो है। माइकल ने यह घर 1987 में 1.95 करोड़ डॉलर में खरीदा था। यह घर जैक्सन के खिलाफ लगे बाल यौन उत्पीड़न के आरोप के बाद जांच के घेरे में आ गया था. इस घर में 6 बेडरूम हैं। 12500 वर्गफुट के घर और दो गेस्ट हाउस समेत 22 भवन हैं।
BIG BREAKING : राजधानी में हुआ कोरोना विस्फोट, प्रदेश में आज कुल 853 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान, 10 मरीजों की मौत

BIG BREAKING : राजधानी में हुआ कोरोना विस्फोट, प्रदेश में आज कुल 853 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान, 10 मरीजों की मौत

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 853 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 155 मरीज, दुर्ग से 84, राजनांदगांव से 72, बालोद से 32, बेमेतरा से 12, कबीरधाम से 8, धमतरी से 52, बलौदा बाजार से 18, महासमुंद से 23, गरियाबंद से 11, बिलासपुर से 94, रायगढ़ से 61, कोरबा से 49, जांजगीर-चांपा से 39, मुंगेली से 2, जीपीएम से 5, सरगुजा से 39, कोरिया से 36, सूरजपुर से 0, बलरामपुर से 15, जशपुर से 19, बस्तर से 7, कोंडागांव से 9, दंतेवाड़ा से 4, सुकमा से 2, कांकेर से 5, नारायणपुर से 0, बीजापुर से 0, अन्य राज्य से 0 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 1104 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 10 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 14759 है |

 शादी के नाम पर दुल्हे से ठगी: शादियों में रोटी बनाने वाली को डरा धमकाकर ठगो ने बनाया दुल्हन, और करा दी शादी, पढ़ें कहाँ की है यह खबर

शादी के नाम पर दुल्हे से ठगी: शादियों में रोटी बनाने वाली को डरा धमकाकर ठगो ने बनाया दुल्हन, और करा दी शादी, पढ़ें कहाँ की है यह खबर

जयपुर। राजस्थान के जोधपुर से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है जहां शादी के नाम पर दूल्हे से लाखो रूपये की धोखाधड़ी की गई।  ठगी का पता दूल्हे को तब लगा जब शादी के 4 दिन बाद दुल्हन अपने मायके गई तो पति के द‍िए नए मोबाइल से फोन कर बताया कि आपके साथ धोखा हुआ है, मैं तो शादियों में रोटी बनाने का काम करती थी, डरा धमकाकर आपके साथ भेजा गया था।

पढ़िए पूरी खबर-
यह सब सुनकर दूल्‍हे उम्मेद सिंह के होश उड़ गए। इस पूरे घटनाक्रम में दूल्‍हे ने 10 लाख रुपये का कर्ज लेकर शादी की थी लेकिन बिचौलिए गंगा सिंह ने ससुर की मदद कराने के बहाने 3.50 लाख रुपये भी लिए लेकिन बाकी का खर्च शादी में अन्य रस्मों में लग गया। अब उम्‍मेद सिंह ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है जिस पर मतोड़ा थाने में बिचौलिए गंगा सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 406 में मामला दर्ज किया गया है। 

 

उम्‍मेद सिंह ने पुलिस रिपोर्ट में बताया कि करीब 20 दिन पहले मेरे घर पर मेरी शादी का रिश्ता लेकर गंगा सिंह और नागौर के कुछ लोग आए। तब गंगा सिंह ने कहा कि मेरी रिश्तेदारी में एक लड़की है, आपकी शादी करवा दूंगा। यह सुनकर उम्‍मेद सिंह अपने मामा और भाइयों के साथ लड़की देखने निकल गए जहां पर दुल्हन पिंकू कवर के साथ रिश्ता तय कर शगुन के रूप में 500 रुपये हाथ में देखकर रिश्ता तय कर लिया।

 

 


 

बाद में उम्‍मेद सिंह के रिश्तेदारों को गंगा सिंह को बताया कि लड़की के पिता की आर्थिक स्थिति सही नहीं है, शादी के लिए खर्चा आपको ही करना होगा और लड़की के पिता को 3.50 लाख रुपये देने होंगे। 7 दिसंबर को उम्‍मेद अपने रिश्तेदारों के साथ वापस लड़की के घर नागौर गए जहां पर बिचौलिए गंगा सिंह को 2 लाख रुपये दिए गए। तब गंगासिंह ने कहा कि 11 दिसंबर को आप बारात लेकर नागौर आ जाना। गंगा सिंह ने दोनों परिवारों को यह कहा कि सगाई से लेकर शादी तक इस रिश्ते के बारे में किसी को बताना मत, अगर किसी को पता लग गया तो शादी नहीं होने देंगे।
 बड़ी खबर: सुपर‍स्‍टार रजनीकांत की अचानक बिगड़ी तबियत, अस्‍पताल में कराये गए भर्ती

बड़ी खबर: सुपर‍स्‍टार रजनीकांत की अचानक बिगड़ी तबियत, अस्‍पताल में कराये गए भर्ती

नई दिल्ली। सुपर‍स्‍टार रजनीकांत को लेकर इस वक्य एक बड़ी खबर सामने आ रही है की अचानक तबीयत खराब हो गई है। उनके ब्‍लडप्रेशर में लगातार उतार-चढ़ाव आने के बाद उन्‍हें तुरंत अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका लगातार इलाज चल रहा है। बता दें कि हाल ही में रजनीकांत की फिल्म ‘अन्नाथे’  की शूटिंग रोक दी गई थी क्‍योंकि इस फिल्म की क्रू के 8 सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसी के बाद रजनीकांत ने खुद को क्वारंटीन कर ल‍िया था।

पिछले दिनों रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म ‘अन्नाथे’ के सेट पर 8 क्रू मेम्बर्स का कोरोना संक्रमित पाए गए थे, जिसके बाद शूटिंग रोक दी गई थी। हैदराबाद में चल रही शूटिंग पर कोरोना अटैक के कारण 70 साल के रजनीकांत का भी कोविड टेस्ट करवाया गया, जो निगेटिव आया था।

रजनीकांत ने 14 दिसंबर से ही ‘अन्नाथे’ की शूटिंग शुरू की थी। सेट से उनकी एक फोटो पिछले दिनों बेटी ऐश्वर्या ने शेयर की थी। और वे बायो बबल के अंदर ही शूटिंग कर रहे थे। इसलिए वे कोरोना पॉजिटिव मेम्बर्स के संपर्क में नहीं आए। यह शूटिंग इनडोर हो रही थी। यह 45 दिनों का शूट शेड्यूल था, जो अनिश्चितकाल के लिए रुका हुआ है।
 
 बड़ी खबर: घर में सो रहे दो भाईयों को अपराधियों ने मारी गोली, जाँच में जुटी पुलिस

बड़ी खबर: घर में सो रहे दो भाईयों को अपराधियों ने मारी गोली, जाँच में जुटी पुलिस

हाजीपुर। वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र में अपराधियों ने दो भाई को गोली मारकर घायल कर दिया।
 

गद्दोपुर गांव निवासी विकास कुमार और उसका भाई अमित कुमार 24 दिसंबर की रात अपने घर पर सोये हुये थे तभी मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने धावा बोला। इसके बाद अपराधियों ने दोनों भाई को गोली मारकर घायल कर दिया।। घायलों को पटना चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (पीएमसीएच) में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।