Strongly condemn the burning of a Hindu temple by a mob in Karak Khyber Pukhtunkhwa. KP govt must ensure culprits brought to justice. MOHR also moving on this. We as a govt have a responsibility to ensure safety & security of all our citizens & their places of worship.
— Shireen Mazari (@ShireenMazari1) December 30, 2020
रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 1069 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 175 मरीज, दुर्ग से 118, राजनांदगांव से 83, बालोद से 29, बेमेतरा से 16, कबीरधाम से 8, धमतरी से 31, बलौदा बाजार से 61, महासमुंद से 39, गरियाबंद से 8, बिलासपुर से 92, रायगढ़ से 75, कोरबा से 59, जांजगीर-चांपा से 49, मुंगेली से 10, जीपीएम से 4, सरगुजा से 50, कोरिया से 26, सूरजपुर से 39, बलरामपुर से 37, जशपुर से 19, बस्तर से 7, कोंडागांव से 9, दंतेवाड़ा से 4, सुकमा से 3, कांकेर से 18, नारायणपुर से 0, बीजापुर से 0, अन्य राज्य से 0 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 1470 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 14 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 11939 है |
आज 1,069 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 1,470 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। #ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO pic.twitter.com/eA8XL0ivF5
— Health Department CG (@HealthCgGov) December 30, 2020
रायपुर | राजधानी रायपुर से बड़ी खबर आ रही है | खबर मिल रही है कि छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने पुलिस विभाग में फिर एक बार फेरबदल की है | राज्य सरकार के गृह विभाग ने आज आदेश जारी करते हुए 6 आईपीएस अफसरों का तबादला किया है |
देखें आदेश :-
मुंबई | देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से न्यू ईयर के पहले एक बड़ी खबर आ रही है | महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन प्रतिबंधों को 31 जनवरी 2021 तक बढ़ा दिया है |
पढ़ें : BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में डॉक्टर की फंदे पर लटकती मिली लाश, जाँच में जुटी पुलिस
राज्य सरकार ने लोगों से नया साल मनाने के लिए घर से बाहर नहीं जाने की अपील की है | राज्य सरकार के सर्कुलर में लोगों से अपने घरों में ही सामान्य तरीके से नए साल का स्वागत करने और समुद्रतट, उद्यान, सड़कों पर जाने से बचने की अपील की गई है |
सर्कुलर में विशेषकर दस साल से छोटे बच्चों और 60 साल से अधिक के बुजुर्गों से इस महामारी के मद्देनजर नया साल मनाने के लिए घर से बाहर नहीं जाने का आह्वान किया गया है | मुंबई में नए साल पर मरीन ड्राइव, गेटवे ऑफ इंडिया, गिरगांव और जुहू आदि स्थानों पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं |
Maharashtra Government extends lockdown restrictions in the state till 31st January 2021, to prevent the spread of COVID19 pic.twitter.com/mAJOhHDQkY
— ANI (@ANI) December 30, 2020
रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 1134 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 228 मरीज, दुर्ग से 137, राजनांदगांव से 90, बालोद से 26, बेमेतरा से 15, कबीरधाम से 5, धमतरी से 76, बलौदा बाजार से 40, महासमुंद से 39, गरियाबंद से 2, बिलासपुर से 57, रायगढ़ से 68, कोरबा से 59, जांजगीर-चांपा से 68, मुंगेली से 10, जीपीएम से 18, सरगुजा से 45, कोरिया से 14, सूरजपुर से 61, बलरामपुर से 18, जशपुर से 16, बस्तर से 6, कोंडागांव से 11, दंतेवाड़ा से 11, सुकमा से 0, कांकेर से 10, नारायणपुर से 0, बीजापुर से 4, अन्य राज्य से 0 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 1396 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 14 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 12472 है |
आज 1,134 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई व 1,396 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। राज्य में स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए मरीज़ों की संख्या 2,61,663 है।@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO pic.twitter.com/LzuxbOIdLB
— Health Department CG (@HealthCgGov) December 29, 2020
नई दिल्ली, यात्रा के दौरान मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग अब एकदम सामान्य बात हो गयी है. केंद्र सरकार ने एक बड़े समय तक यात्रा के दौरान आरोग्य सेतु ऐप अनिवार्य कर दिया था. इसके लिए कई राज्यों में बड़े पैमाने पर जुर्माने भी वसूले गये. सीएनएन की एक रिपोर्ट कहती है कि अगले साल से मास्क और सोशल डिस्टेंसिग की ही तरह यात्रा के दौरान वैक्सीन पासपोर्ट ऐप न्यू नॉर्मल होगा.
सभी देशों में कोरोना वैक्सीन की कवायद काफी तेज हो चुकी है. उम्मीद की जा रही है कि नये साल प्रवेश के साथ ही सबकुछ सामान्य होना शुरू हो जाएगा. हालांकि अभी तमाम उम्मीदों के बीच लंबा सफर बाकी है. दुनियाभर में कोविड 19 से हुई मौतों का कुल आंकड़ा 2 करोड़ के करीब पहुंचने वाला है. जबकि अब तक करीब 80 मिलियन लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं. ऐसे में सीएनएन की रिपोर्ट का कहना है कि बहुत जल्द मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग की ही तरह नये नियम वैक्सीन पासपोर्ट आने की संभावना है.
यह कैसे काम करेगा?
जानकारी के मुताबिक, यह एक मोबाइल ऐप होगी, जिसमें हमारे कोरोना टेस्ट रिपोर्ट की जानकारी होगी. इसे हमारी यात्रा के दौरान अनिवार्य कर दिया जाएगा. इसके अलावा कॉन्सर्ट वेन्यू, मूवी थिएटर, दफ्तर आदि में भी अनिवार्य रूप से लागू कर दिया जाएगा. यहां तक कि इसे विदेश यात्रा के दैरान भी पासपोर्ट की तरह अनिवार्य रूप से लागू कर दिया जाएगा.
डब्ल्यूएचओ ने क्या कहा?
इसे एक तरह का डिजिटल हेल्थ पास कहा जा सकता है. कई कंपनियों में इसके लिए स्मार्टफोन ऐप और सॉफ्टवेयर डिजाइनिंग का काम शुरू है चुका है. कॉम ट्रस्ट नेटवर्क और आइबीएम जैसी कई कंपनियों ने इस दिशा में पहले ही काफी काम पूरा कर लिया है. डब्ल्यूएचओ ने कई देशों के सुझाव पर कहा है कि वैक्सीन पासपोर्ट का उपयोग लोगों को उनकी वर्कप्लेस और एक देश से दूसरे देश की यात्रा के दौरान प्रयोग किया जा सकता है.
नई दिल्ली, ब्रिटेन में मिले कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन को लेकर दुनियाभर में खलबली मची हुई है. तकरीबन 10 महीने से महामारी से जूझ रहे विश्व के लिए नया स्ट्रेन नई मुश्किलें लेकर आया है. अब देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि नया स्ट्रेन पहले के मुकाबले साठ प्रतिशत से ज्यादा तेजी के साथ संक्रमण फैलाता है. बताया गया है कि कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन की प्रोटीन स्पाइक में 17 नए बदलाव हुए हैं जिनमें 8 बेहद महत्वपूर्ण हैं.
ब्रिटेन में मिले कोरोना के 40 हजार नए मरीज
गौरतलब है कि नया स्ट्रेन मिलने के बाद ब्रिटेन में मरीजों की संख्या में बहुत तेजी के साथ इजाफा हुआ है. ऐसा पहली बार हुआ है जब देश में 40 हजार से ज्यादा कोरोना मरीज एक दिन के भीतर मिले हैं. हालांकि अभी इस पर रिसर्च जारी है कि ये नया स्ट्रेन कितना घातक है.
भारत भी पहुंचा नया वायरस
मंगलवार को खबर आई कि ये नया स्ट्रेन भारत भी पहुंच चुका है. देश में 6 लोग नए स्ट्रेन से संक्रमित मिले हैं. ये सभी ब्रिटेन से वापस लौटे थे. सरकार ने यूरोपीय देशों से आने वाली उड़ानों पर अस्थाई रोक लगा रखी है. 25 नवंबर से 23 दिसंबर तक कुल 33 हजार लोग यूके से भारत के अलग-अलग एयरपोर्ट पर उतरे. इनमें से 114 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले. इनमें भी 6 लोगों में नया स्ट्रेन मिला है.











