रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 714 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 161 मरीज, दुर्ग से 90, राजनांदगांव से 52, बालोद से 30, बेमेतरा से 9, कबीरधाम से 17, धमतरी से 21, बलौदा बाजार से 26, महासमुंद से 25, गरियाबंद से 20, बिलासपुर से 46, रायगढ़ से 25, कोरबा से 12, जांजगीर-चांपा से 36, मुंगेली से 3, जीपीएम से 2, सरगुजा से 56, कोरिया से 30, सूरजपुर से 16, बलरामपुर से 4, जशपुर से 19, बस्तर से 2, कोंडागांव से 1, दंतेवाड़ा से 2, सुकमा से 3, कांकेर से 5, नारायणपुर से 0, बीजापुर से 0, अन्य राज्य से 1 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 827 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 11 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 9980 है |
714 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की आज पहचान हुई व 827 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत आज डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। राज्य में एक्टिव मरीज़ों की संख्या 9,980 है।#ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO pic.twitter.com/Jt2DyHEgGq
— Health Department CG (@HealthCgGov) January 3, 2021
रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य के वरिष्ठ आईएएस अफसर व मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन और उनकी पत्नी का कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आया है इसके अलावा पीसीसीएफ श्री राकेश चतुर्वेदी जी अपनी पत्नी और बेटों के साथ कोरोना संक्रमित मिले है. कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद वे सभी होम आइसोलेट हो गए हैं|
सिलचर | असम पुलिस को करीमगंज में भारत और बांग्लादेश को जोडऩे वाली एक 200 मीटर लंबी सुरंग मिली है। इस सुरंग का पता पुलिस के रेस्क्यू अभियान के दौरान चला है। एसपी मयंक कुमार ने कहा, असम पुलिस को करीमगंज में भारत और बांग्लादेश को जोडऩे वाली 200 मीटर लंबी सुरंग मिली है, जबकि वहां से अगवा किए गए एक व्यक्ति को बचाया गया है। इस सुरंग का इस्तेमाल अंतरराष्ट्रीय तस्करी या अपहरण के लिए किया जाता है।
पढ़ें : बड़ी खबर : कोतवाली क्षेत्र में ट्यूशन टीचर ने की अपने ही स्टूडेंट की हत्या, इलाके में मचा हड़कंप
नई दिल्ली | देश की राजधानी दिल्ली से कोरोना वैक्सीन को ले कर एक बड़ी खबर आ रही है | खबर मिली है कि कोरोना महामारी से निपटने के लिए वैक्सीन का इंतजार अब खत्म हो गया है| जानकारी मिल रही है कि ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने भारत में कोरोना वैक्सीन को मंजूरी दे दी है| सीरम इंस्टीट्यूट की 'कोविशील्ड' और भारत बायोटेक की 'कोवैक्सीन' को इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी दी गई है| साथ ही मैसर्स केडिला हेल्थकेयर को भारत में तीसरे चरण के क्लीनिकल ट्रायल करने की अनुमति मिली है|
वैश्विक महामारी के खिलाफ भारत की जंग में एक निर्णायक क्षण!
— Narendra Modi (@narendramodi) January 3, 2021
@SerumInstIndia और @BharatBiotech की वैक्सीन को DCGI की मंजूरी से एक स्वस्थ और कोविड मुक्त भारत की मुहिम को बल मिलेगा।
इस मुहिम में जी-जान से जुटे वैज्ञानिकों-इनोवेटर्स को शुभकामनाएं और देशवासियों को बधाई।
एक दिन पहले ही सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड ऑर्गेनाइजेशन की सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी ने डीसीजीआई के पास भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की कोरोना वैक्सीन को अनुमति देने की सिफारिश की थी| वैक्सीन पर डीसीजीआई की मंजूरी पर सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के चेयरमैन अदार पूनावाला ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन का धन्यवाद किया है| पीएम मोदी ने भी अनुमति मिलने के लिए देशवासियों और वैज्ञानिकों को बधाई दी|
यह गर्व की बात है कि जिन दो वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल को मंजूरी दी गई है, वे दोनों मेड इन इंडिया हैं। यह आत्मनिर्भर भारत के सपने को पूरा करने के लिए हमारे वैज्ञानिक समुदाय की इच्छाशक्ति को दर्शाता है। वह आत्मनिर्भर भारत, जिसका आधार है- सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया।
— Narendra Modi (@narendramodi) January 3, 2021
डीसीजीआई के आला अधिकारियों के मुताबिक, ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया जब किसी दवा या ड्रग को अनुमति देता है तो उस कंपनी को CT23 यानी अनुमति मिलती है| इसके मिलने के बाद दवा कंपनी की जिस राज्य में फैक्ट्री होती है वहां स्टेट ड्रग रेगुलेटरी अथॉरिटी से जाकर ड्रग एंडोर्समेंट की मांग करती है| इसके बाद वो दवा या वैक्सीन रोल आउट होती है| इस प्रक्रिया में जानकारों के मुताबिक 4 से 5 दिन लग सकते है|
रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 1147 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 199 मरीज, दुर्ग से 96, राजनांदगांव से 57, बालोद से 60, बेमेतरा से 19, कबीरधाम से 15, धमतरी से 74, बलौदा बाजार से 39, महासमुंद से 55, गरियाबंद से 11, बिलासपुर से 99, रायगढ़ से 68, कोरबा से 36, जांजगीर-चांपा से 64, मुंगेली से 11, जीपीएम से 14, सरगुजा से 71, कोरिया से 26, सूरजपुर से 34, बलरामपुर से 9, जशपुर से 41, बस्तर से 8, कोंडागांव से 10, दंतेवाड़ा से 9, सुकमा से 5, कांकेर से 17, नारायणपुर से 0, बीजापुर से 0, अन्य राज्य से 0 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 1859 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 5 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 10517 है |
आज 1,147 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 1,859 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। राज्य में स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए मरीज़ों की संख्या 2,67,751 व एक्टिव मरीज़ों की संख्या 10,517 है।@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO pic.twitter.com/ZlY6G2H9LW
— Health Department CG (@HealthCgGov) January 2, 2021
Sad to hear that @SGanguly99 suffered a mild cardiac arrest and has been admitted to hospital.
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) January 2, 2021
Wishing him a speedy and full recovery. My thoughts and prayers are with him and his family!
रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 932 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 156 मरीज, दुर्ग से 132, राजनांदगांव से 95, बालोद से 57, बेमेतरा से 20, कबीरधाम से 19, धमतरी से 37, बलौदा बाजार से 30, महासमुंद से 25, गरियाबंद से 7, बिलासपुर से 55, रायगढ़ से 54, कोरबा से 34, जांजगीर-चांपा से 89, मुंगेली से 3, जीपीएम से 5, सरगुजा से 27, कोरिया से 7, सूरजपुर से 30, बलरामपुर से 8, जशपुर से 14, बस्तर से 5, कोंडागांव से 4, दंतेवाड़ा से 3, सुकमा से 0, कांकेर से 9, नारायणपुर से 1, बीजापुर से 3, अन्य राज्य से 3 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 850 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 3 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 11344 है |
आज 932 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई व 850 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। राज्य में स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए मरीज़ों की संख्या 2,65,788 व एक्टिव मरीज़ों की संख्या 11,344 है।@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO pic.twitter.com/Rzp08wNo8r
— Health Department CG (@HealthCgGov) January 1, 2021










