नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
BIG BREAKING : सेक्स वर्कर्स को राशन उपलब्ध करने के संबंध में सुप्रीम कोर्ट ने लिया बड़ा फैसला, पढ़ें पूरी खबर

BIG BREAKING : सेक्स वर्कर्स को राशन उपलब्ध करने के संबंध में सुप्रीम कोर्ट ने लिया बड़ा फैसला, पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्ली | देश की राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर आ रही है | खबर मिली है कि सुप्रीम कोर्ट में आज सेक्स वर्कर से जुड़े एक याचिका पर सुनवाई हुई है । जिसमे सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकारों को आदेश दिए है कि कोरोना संकट काल में सेक्स वर्कर को भी राशन उपलब्ध करवाएं। इससे उनके आर्थिक परिस्थितियों में सुधार में मदद होगी।

पढ़ें : बड़ी खबर: बैंक से रुपयें निकाल कर घर जा रहे व्यक्ति से हजारों रुपयों की लूट, तीन अज्ञात बाईक सवारों ने दिया घटना को अंजाम

जानकारी के अनुसार सर्वोच्च न्यायालय ने सभी राज्य सरकारों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको) द्वारा चिह्नित सेक्स वर्कर को पर्याप्त मात्रा और एकरूपता के मद्देनजर सूखा राशन प्रदान किया जाए। आगे कहा कि कोरोना वायरस के कारण आज हर वर्ग के लोगों को आर्थिक संकट से गुजरना पड़ रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए सेक्स वर्कर्स को यह राशन मुहैया कराया जा रहा है।

पढ़ें : बड़ी खबर : दुकान खोलने और बंद करने के समय के संबंध में कलेक्टर ने जारी किया नया आदेश, पढ़ें पूरी खबर

आपको बता दें कि इससे पहले सितंबर महीने में हुई सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार से सेक्स वर्कर्स को राशन मुहैया कराने के लिए कहा था। कोर्ट ने केंद्र से पूछा था कि नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत मिलने वालीं ताकतों से क्या फौरन सेक्स वर्कर्स के लिए कुछ किया जा सकता है। अब आज सुप्रीम कोर्ट ने देश के सेक्स वर्कर के लिए राशन की व्यवस्था कर बड़ी राहत दी है।

 बड़ी खबर: दुर्गा पूजा पंडाल में लगी भीषण आग, देवी दुर्गा की मूर्ति और शामियाना जल कर खाक

बड़ी खबर: दुर्गा पूजा पंडाल में लगी भीषण आग, देवी दुर्गा की मूर्ति और शामियाना जल कर खाक

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के सॉल्ट लेक इलाके से इक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में बुधवार को भीषण आग लग गई जिसमें रखी देवी दुर्गा की मूर्ति और शामियाना जल कर खाक हो गए। घटना में कोई जख्मी नहीं हुआ है। आयोजकों ने बताया कि मूर्ति को शाम में विसर्जित किया जाना था।

 
अग्निशमन विभाग के सूत्रों ने बताया कि बुधवार तड़के आग लगने का पता चला। आग ने धीरे-धीरे पूरे पंडाल को अपनी चपेट में ले लिया। आग की वजह से पंडाल और उसमें रखी मूर्ति जल कर खाक हो गई। अग्निशमन एवं आपात सेवा मंत्री सुजीत बोस ने बताया कि बिना जांच के आग का कारण बता पाना मुश्किल है। उन्होंने बताया, 'मैंने आग लगने की घटना पर जांच के आदेश दिए हैं। फॉरेंसिक परीक्षण किया जाएगा।' पूजा आयोजकों में से एक ने कहा कि सरकार के सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया गया था और अग्निशमन विभाग से इजाजत भी ली गई थी।
 
निलंबित आईएएस अधिकारी एम. शिवशंकर को ईडी ने लिया हिरासत में, जानिए क्या है पूरा मामला

निलंबित आईएएस अधिकारी एम. शिवशंकर को ईडी ने लिया हिरासत में, जानिए क्या है पूरा मामला

कोच्चि। केरल उच्च न्यायालय ने सोने की तस्करी से जुड़े मामले में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के निलंबित अधिकारी एम. शिवशंकर की अंतरिम जमानत याचिकाएं खारिज होने के बाद बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उन्हें हिरासत में ले लिया। ईडी अधिकारियों की एक टीम आयुर्वेद अस्पताल पहुंची और उन्हें हिरासत में ले लिया। केरल के मुख्यमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव का वहां इलाज चल रहा था। शिवशंकर को कार में एर्णाकुलम ले जाया गया।
 
 
इससे पहले, शिवशंकर की दो अंतरिम जमानत याचिकाओं को बुधवार को खारिज कर दिया गया था। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और सीमा शुल्क विभाग मामले की जांच कर रहा है। उल्लेखनीय है कि सीमा शुल्क विभाग ने गत पांच जुलाई को 15 करोड़ रुपये मूल्य का 30 किलोग्राम सोना जब्त किया था। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए), सीमा शुल्क विभाग और प्रवर्तन निदेशालय समेत केंद्रीय एजेंसियां इस मामले में अलग अलग जांच कर रही हैं। एनआईए ने इस मामले में गैर कानूनी गतिविधि रोकथाम कानून के तहत सुरेश, सरित पीएस, संदीप नायर और फैजल फरीद सहित कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
 

सुरेश और सरित संयुक्त अरब अमीरात के वाणिज्य दूतावास के पूर्व कर्मचारी हैं। मामला संयुक्त अरब अमीरात के तिरुवनंतपुरम स्थित वाणिज्य दूतावास के एक अधिकारी के नाम का इस्तेमाल कर राजनयिक सामान के जरिए सोने की तस्करी की कोशिश से जुड़ा है।
 बिहार के लोग जंगल राज लाने वाली ताकतों को फिर परास्त करेंगे: मोदी

बिहार के लोग जंगल राज लाने वाली ताकतों को फिर परास्त करेंगे: मोदी

दरभंगा। विपक्षी महागठबंधन को विकास विरोधी बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व की सरकारों का मंत्र पैसा हजम, परियोजना खत्म था और उन्हें कमीशन शब्द से इतना प्रेम था कि उन्होंने कभी कनेक्टिविटी पर ध्यान ही नहीं दिया और ऐसे लोग बिहार के हित के बारे में नहीं सोच सकते।
 
 
दरभंगा में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने अपने संबोधन के दौरान किसी दल का नाम नहीं लिया लेकिन कहा, जिन लोगों का प्रशिक्षण ही बांट कर राज करने और कमीशनखोरी का हो, वे बिहार के हित में कभी सोच ही नहीं सकते हैं।
 
 
विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, इनके ट्रैक रिकॉर्ड को याद रखिएगा। ये वो लोग हैं जिनके राज में बिहार में अपराध इतना फला-फूला कि लोगों का जीना मुहाल हो गया था। मोदी ने कहा कि ये (विपक्ष) वो लोग हैं जो किसान कर्ज माफी की बात करके, कर्ज माफी के पैसे में भी घोटाला कर जाते है।

 
राजग के पक्ष में जनादेश की अपील करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, एक तरफ राजग है, आत्मनिर्भर बिहार बनाने का संकल्प लेकर खड़ा है। दूसरी तरफ ये लोग हैं जो बिहार की विकास परियोजनाओं के पैसों पर नजरें गड़ाए हुए हैं । राजग की जीत का विश्वास व्यक्त करते हुए मोदी ने कहा, बिहार के लोग ये ठान चुके हैं कि राज्य में जंगल राज लाने वाली ताकतों को फिर परास्त करेंगे। बिहार के लोग ये ठान चुके हैं- बिहार को लूटने वालों को फिर हराएंगे।
 
 
उन्होंने कहा कि बिहार के लोग ये ठान चुके हैं- इस प्रतिभाशाली धरती के नौजवानों को धोखा देने वालों को फिर हराएंगे। रैली में मोदी मोदी के नारे के बीच मोदी ने कहा, पहले के समय जो लोग सरकार में थे, उनका मंत्र रहा है - पैसा हजम, परियोजना खत्म। उन्हें कमीशन शब्द से इतना प्रेम था कि कनेक्टिविटी (संपर्क) पर कभी ध्यान ही नहीं दिया। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा, वे सियासी लोग जो बार- बार हमसे तारीख पूछा करते थे, वे बहुत मजबूरी में हैं। आज वे लोग भी तालियां बजा रहे हैं।
 
 
उन्होंने ने कहा कि बीते 15 वर्षों में बिहार नीतीश कुमार के नेतृत्व में बहुत आगे बढ़ा है और आज मां सीता अपने नैहर (मायका) को तो प्रेम से निहार ही रही होंगी। उन्होंने कहा कि अयोध्या पर भी आज नजर होगी क्योंकि सदियों की तपस्या के बाद आखिरकार अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण शुरू हो गया है। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार पर कोसी महासेतु का काम लटकाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र में राजग की सरकार बनने के बाद कोसी महासेतु का काम कई गुना तेजी से हुआ । उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूरा होने से 300 किलोमीटर की दूरी 20-22 किमी तक सिमट गई है और अब आठ घंटे की यात्रा सिर्फ आधे घंटे में ही पूरी होने लगी है।
 
फर्जी बिलिंग करने वाले गिरोह के ठिकानों पर छापेमारी: नोटबंदी के बाद सबसे बड़ी रकम बरामद

फर्जी बिलिंग करने वाले गिरोह के ठिकानों पर छापेमारी: नोटबंदी के बाद सबसे बड़ी रकम बरामद

नई दिल्ली। आयकर विभाग ने फर्जी बिलिंग करने वाले एक गिरोह के दिल्ली एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और गोवा में स्थित 42 ठिकानों पर छापेमारी कर 500 करोड़ रुपये की बिलिंग का खुलासा किया है।

पढ़ें : बड़ी खबर : दुकान खोलने और बंद करने के समय के संबंध में कलेक्टर ने जारी किया नया आदेश, पढ़ें पूरी खबर

छापे के दौरान एंट्री ऑपरेटर संजय जैन और उनके लाभार्थियों से 62 करोड़ रुपये नकद जब्त किए हैं। नोटबंदी के बाद दिल्ली एनसीआर में यह सबसे बड़ी नकदी बरामदगी है। आपको बता दें कि दिल्ली-एनसीआर सहित पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और गोवा के 42 परिसरों में छापे मारे जा रहे हैं।

पढ़ें : बड़ी खबर छत्तीसगढ़: कोरोना पॉजेटिव महिला ने 24 घंटे के भीतर की दूसरी बार जान देने की कोशिश 

 


आयकर विभाग द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि कुल लोग मिलकर इस नेटवर्क का संचालन कर रहे थे। कल की गयी छापेमारी की कार्रवाई में 2.37 करोड़ रुपये नकद और 2.89 करोड़ रुपये के आभूषण जब्त किये गये हैं और 17 लॉकर भी पाये गए हैं जिसे अभी खोला जाना है। छापेमारी के दौरान इस नेटवर्क के पूरे तंत्र का खुलासा हुआ है और इनके फर्जी बिलिंग के लाभार्थियों में कंपनियां भी शामिल है। इस दौरान ऐसे दस्तावेज जब्त किये गये हैं, जिससे होटलों में ठहरने के 500 करोड़ रुपये की एंट्री है।
BIG BREAKING : प्रदेश के इस जिले में हुआ कोरोना विस्फोट, प्रदेश में आज 2046 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान, 6 की मौत

BIG BREAKING : प्रदेश के इस जिले में हुआ कोरोना विस्फोट, प्रदेश में आज 2046 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान, 6 की मौत

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 2046 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला कोरबा से सर्वाधिक 223 मरीज, दुर्ग से 107, राजनांदगांव से 149, बालोद से 55, बेमेतरा से 46, कबीरधाम से 47, रायपुर से 177, धमतरी से 68, बलौदा बाजार से 83, महासमुंद से 50, गरियाबंद से 37, बिलासपुर से 73, रायगढ़ से 206, जांजगीर-चांपा से 184, मुंगेली से 20, जीपीएम से 5, सरगुजा से 40, कोरिया से 40, सूरजपुर से 66, बलरामपुर से 13, जशपुर से 18, बस्तर से 32, कोंडागांव से 52, दंतेवाड़ा से 58, सुकमा से 53, कांकेर से 100, नारायणपुर से 4, बीजापुर से 32, अन्य राज्य से 8 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 2017 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 6 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 21693 है |

लॉकडाउन BREAKING:  30 नवंबर तक सख्त लॉकडाउन, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

लॉकडाउन BREAKING: 30 नवंबर तक सख्त लॉकडाउन, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

नई दिल्ली। इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है की कंटेनमेंट जोन में लॉकडाउन 30 नवंबर तक जारी रहेगा। पिछले महीने के अंत में अनलॉक-5 के लिए जारी की गईं गाइडलाइंस को अब नवंबर अंत तक के लिए बढ़ा दिया गया है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 

पढ़िए पूरी खबर-
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा, ”MHA ने आज ऑर्डर जारी किया है, जिसके तहत 30 सितंबर को जारी गईं गाइडलाइंस 30 नवंबर तक प्रभावी रहेंगी। वहीं, 30 नवंबर, 2020 तक कंटेनमेंट जोन में लॉकडाउन को सख्ती से लागू किया जाएगा।”

केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी ऑर्डर में कहा गया है कि किसी शख्स या फिर कोई सामान को प्रदेश के अंदर या एक प्रदेश से दूसरे प्रदेश ले जाने पर कोई रोक नहीं होगी। इसके लिए कोई भी अलग पास की जरूरत नहीं होगी।

सरकार ने मंगलवार को ये निर्णय लिया। गृह मंत्रालय ने रि-ओपनिंग की गाइडलाइंस को बढ़ाने से संबंधित आदेश जारी किया है. मंत्रालय के मुताबिक, 30 सितंबर को जो गाइडलाइंस जारी की गई थी, वो अब 30 नवंबर तक लागू रहेगी। कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सरकार ने 24 मार्च को पहली बार लॉकडाउन लागू किया था। करीब 3 महीने तक सख्त लॉकडाउन लागू करने के बाद इसमें छूट दी गई। सरकार ने अनलॉक की शुरुआत की. कंटेनमेंट जोन के बाहर सरकार ने अब ज्यादातर गतिविधियों को इजाजत दे दी है। केंद्र सरकार की ओर से बाकायदा SOP भी जारी किया गया है।

कंटेनमेंट जोन को लेकर सरकार के नए आदेश-
वहीं, कंटेनमेंट जोन को लेकर सरकार के नए आदेश के मुताबिक, क्षेत्रों में सख्त रोकथाम उपायों को लागू किया जाएगा और केवल आवश्यक गतिविधियों की अनुमति दी जाएगी। कंटेनमेंट जोन संबंधित जिला कलेक्टरों की वेबसाइट पर और राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा अधिसूचित किए जाएंगे। ये जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ भी साझा की जाएगी। राज्य / केंद्र शासित प्रदेश की सरकारें केंद्र सरकार से पूर्व परामर्श के बिना किसी भी कंटेनमेंट जोन के बाहर लोकल लॉकडाउन को नहीं लगाएंगी। 65 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति, गर्भवती महिलाओं और 10 वर्ष से कम आयु के बच्चों को घर पर रहने की ही सलाह दी गई है।
 
 सरकार का बड़ा फैसला: अब जम्मू-कश्मीर में कोई भी खरीद सकेगा जमीन

सरकार का बड़ा फैसला: अब जम्मू-कश्मीर में कोई भी खरीद सकेगा जमीन

नई दिल्ली। अब जम्मू-कश्मीर में भारत का कोई भी नागरिक उद्योग के लिए जमीन खरीद सकेगा। यह नियम मंगलवार से लागू हो गया है।

अनुच्छेद 370 हटाने से पहले जम्मू-कश्मीर में भारत के किसी भी नागरिक को जमीन खरीदने का अधिकार नहीं था। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम के तहत यह फैसला लिया है। अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर को मिले विशेष अधिकार खत्म हो गए। अब वहां जमीन खरीदने के लिए जम्मू-कश्मीर का नागरिक होने की जरूरत नहीं है। हालांकि शर्त यह है कि यह जमीन सिर्फ उद्योग लगाने के लिए मिलेगी।

उल्लेखनीय है कि जम्मू कश्मीर से बाहर का व्यक्ति जमीन नहीं खरीद सकता था। इतना ही नहीं यदि जम्मू-कश्मीर की लड़की राज्य से बाहर विवाह कर लेती थी तो भी राज्य में उसके अधिकार समाप्त हो जाते थे।
 
 मदरसे में धमाके से 7 की मौत, 70 से अधिक घायल

मदरसे में धमाके से 7 की मौत, 70 से अधिक घायल

पेशावर/नई दिल्ली। पाकिस्तान के पेशावर में एक मदरसे में हुए धमाके में कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई है जबकि 70 से अधिक घायल हो गए हैं। इस घटना में बड़ी संख्या में बच्चों के घायल होने की भी खबर है। पेशावर के एक पुलिस अधिकारी ने धमाके की पुष्टि की है।

फिलहाल धमाके के कारणों की जांच की जा रही है और बचाव कार्य जारी है। वहीं, पेशावर के लेडी रिडींग अस्पताल के एक प्रवक्ता मोहम्मद असीम ने बताया है कि 7 शवों और 70 घायलों को अस्पताल लाया गया है। इसमें बच्चे भी शामिल हैं। पिछले महीने भी खैबर पख्तूनख्वा के नौशेरा के अकबरपुरा क्षेत्र में हुए एक धमाके में पांच लोगों की मौत हो गई थी जबकि दो घायल हुए थे।
 बड़ी खबर: गो कोरोना गो का नारा लगाने वाले केद्रीय मंत्री रामदास अठावले कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

बड़ी खबर: गो कोरोना गो का नारा लगाने वाले केद्रीय मंत्री रामदास अठावले कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

मुंबई। केद्रीय मंत्री और महाराष्ट्र में रिपलब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया-ए (आरपीआई) के अध्यक्ष रामदास अठावले का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है| रामदास अठावले अपनी पत्नी के साथ मुंबई के एक अस्पताल जा रहे हैं, जहां उनको एडमिट किया जाएगा.रामदास अठावले ने लॉकडाउन के दौरान 'गो कोरोना गो' का नारा दिया था|

ट्वीट कर दी जानकारी
रामदास अठावले ने मराठी में ट्वीट कर अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी है. अठावले ने कहा, ''मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है|एहतियात के तौर पर अस्पताल में भर्ती होकर डॉक्टरों की सलाह का पालन करूंगा |जो कोई भी मेरे संपर्क में आया है, वह अपना कोरोना टेस्ट जरूर करा लें| फिलहाल सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं|''
 
त्यौहार मनाते समय कोरोना संबंधी सतर्कता में कोई ढिलाई न बरतें: मोदी

त्यौहार मनाते समय कोरोना संबंधी सतर्कता में कोई ढिलाई न बरतें: मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्रा मोदी ने देशवासियों से अपील की कि त्योाहार मनाते समय कोरोना संबंधी सतर्कता में कोई ढिलाई न बरतें । उन्हों ने कहा कि सुरक्षित दूरी के नियमों का सख्तीध से पालन करने से इस जालेवा वायरस को हराया जा सकेगा। श्री मोदी ने पी एम स्ट्री ट वेंडर्स आत्म निर्भर निधि-पी एम स्वानिधि योजना के उत्तीर प्रदेश के लाभार्थियों से बातचीत के दौरान यह बात कही।
 
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि जन धन, आयुष्माोन, उज्व्रदेला, पी एम स्वचनिधि जैसी कई सरकारी योजनाओं से लोगों को बेहतर ढंग से कोविड महामारी से लड़ने में मदद मिली है। उन्होंने कहा कि हम लोगों ने दुनिया को ये दिखा दिया है कि हम किसी भी चुनौती का सामना कर सकते हैं और स्थिति को बदल सकते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि बैंक अब देश के गरीबों तक पहुंच रहे हैं और यह सरकार के निरंतर प्रयास का ही परिणाम है। श्री मोदी ने पी एम स्वतनिधि योजना के बारे में कहा कि स्ट्री ट वेंडर्स के लिए ऐसी योजना स्वयतंत्रता के बाद देश में पहली बार शुरू की गई।
 
 
इस योजना को तेजी से लागू किया जाना महत्वेपूर्ण है। इसके तहत न सिर्फ तेजी से और डिजिटल माध्य म से काम होता है। योजना का लाभ लेने के लिए बिचौलियों की भी जरूरत नहीं होती है। श्री मोदी ने कहा कि स्ट्री ट वेंडर्स की उत्तणर प्रदेश जैसे बड़े राज्यों  की अर्थव्य वस्थाे में महत्वटपूर्ण भूमिका है। बेरोजगारी के कारण पलायन की दर को कम करने में भी यह योजना महत्वथपूर्ण भूमिका निभायेगी। केन्द्री सरकार ने पहली जून 2020 को इस योजना की शुरूआत की थी। कोविड-19 महामारी से प्रभावित आजीविका गतिविधियों को फिर शुरू करने में स्ट्रीूट वेंडर्स की सहायता के लिए यह योजना चलाई जा रही है।
 
 
इसका उद्देश्य  सब्सिडी युक्तर ब्याकज दर पर दस हजार रुपये तक का कार्यशील पूंजी ऋण उपलब्धक कराना है। इस अवसर पर उत्तीर प्रदेश के करीब तीन लाख लाभार्थियों को योजना के तहत ऋण अंतरित किया गया। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर कुछ लाभार्थियों से बातचीत की। आगरा की प्रीति ने प्रधानमंत्री को बताया कि स्वरनिधि योजना के तहत मिले दस हजार रुपयों से उसे फल और सब्जियों का कारोबार फिर से शुरू करने में मदद मिली है। उन्होंने कहा कि बैंक खाते में पैसा पहुंचने और सार्वजनिक वितरण प्रणाली के जरिये अनाज प्राप्तक करने जैसी योजनाओं से लॉकडाउन के दौरान बहुत मदद मिली। प्रधानमंत्री ने उसे डिजि‍टल भुगतान के जरिये ज्यादा से ज्यादा लेन-देन करने के लिए प्रोत्साटहित किया, ताकि उसे और अधिक लाभ हो सके।
 
 
एक अन्य लाभार्थी वाराणसी के अरविंद ने श्री मोदी को बताया कि वह दुर्गाकुंड में मोमोज और कॉफी बेचता है। अरविंद ने कहा कि स्वेनिधि योजना के तहत मिली राशि से उसे बहुत मदद मिली है और इसकी औचारिकताएं पूरी करने के लिए अधिकारियों के पास भी नहीं जाना पड़ा। एक और लाभार्थी लखनऊ के विजय बहादुर ने बताया कि इस योजना से मिले पैसे से उसे अपना कारोबार बढ़ाने में मदद मिली है। मुख्यबमंत्री योगी आदित्यपनाथ और राज्यो के कई मंत्री भी इस अवसर पर मौजूद थे।
 
 
वर्चुअल माध्य्म से आयोजित इस कार्यक्रम को राज्यर के सभी जिलों में प्रसारित किया गया। राज्य  के सभी 651 स्थायनीय निकायों में भी इसके प्रसारण की व्यसवस्था। की गई। पी एम स्वसनिधि योजना के तहत उत्तिर प्रदेश में रेहडी पटरी के कारोबार से जुड़े करीब सात लाख लोगों की पहचान की गई है। इस योजना के तहत ऋण के लिए छह लाख 40 हजार से अधिक आवेदन मिले। राज्यय सरकार ने करीब तीन लाख 62 हजार स्ट्री ट वेंडर्स के ऋण मंजूर किये जिनमें से करीब तीन लाख लोगों को आज ऋण वितरित किया गया।
BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में 99 समेत प्रदेश में 1649 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में 99 समेत प्रदेश में 1649 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 1649 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला जांजगीर-चांपा से सर्वाधिक 172 मरीज, दुर्ग से 11, राजनांदगांव से 121, बालोद से 64, बेमेतरा से 40, कबीरधाम से 54, रायपुर से 99, धमतरी से 50, बलौदा बाजार से 49, महासमुंद से 46, गरियाबंद से 22, बिलासपुर से 111, रायगढ़ से 150, कोरबा से 106, मुंगेली से 50, जीपीएम से 3, सरगुजा से 29, कोरिया से 21, सूरजपुर से 59, बलरामपुर से 17, जशपुर से 13, बस्तर से 56, कोंडागांव से 75, दंतेवाड़ा से 50, सुकमा से 78, कांकेर से 57, नारायणपुर से 5, बीजापुर से 40, अन्य राज्य से 1 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 2801 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 5 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 22093 है |

 अब तो जेल से गैंग संचालित कर रहे है गैंगस्टर्स, नहीं लगा है अपराध पर अंकुश

अब तो जेल से गैंग संचालित कर रहे है गैंगस्टर्स, नहीं लगा है अपराध पर अंकुश

हल्द्वानी। गैंगस्टर्स को चिन्हीत किये जाने के बाद भी अपराध पर अंकुश नही लग पाया है। 163 गैंगस्टर्स की हिस्ट्रीशीट खसेली गयी थी। जिसमे से 27 केवल हल्द्वानी के गैंगस्टर्स थे। रामनगर के 42 गैंगस्टर्स थे। 10 से 12 अपराधियो को संचालित करने वाले अपराधी को गैंगस्टर्स कहा जाता है। 10 से 12 आपराधिक मामले दर्ज हाने वाले अपराधी को हिस्ट्रीशीटर कहा जाता है। अब जेलो से भी गैंगस्टर्स द्वारा गैंग्स को आपरेट करने की अटकले लग रही है। सहदेव पुंडीर नैनीताल जेल मे सजा काट रहा है। कुख्यात सहदेव पुंडीर बागपत के गैंग सागना सुनील राठी का सदस्य है। 2017 को सहदेव पंडीर को रोडवेज परिसर मे रात्रि मे फायरिंग करने के बारोप मे गिरफतार किया था। आपराधिक मामले जांचने पर 2007 मे पौढी जेल अधिक्षक पवन करनैल की हत्या मे संलिप्तता पायी गयी। बागपत जेल मे सुनील राठी द्वारा डाॅन मुन्ना बजरंगी की हत्या कर दी गयी थी। 

नैनीताल जेल मे बन्द कुख्यात सहदेव पुंडीर असलाह का कारोबार कर रहा है। जेल मे कुख्यात सहदेव को किसी उपटूडेट कैदी की सुविधा दी गयी है। अल्मोडा जेल के कैदी का नैनीताल जेल के कैदी के सयुक्त अपराध सुर्खियो मे है। हरिद्वार के मोनू त्यागी से जेल से उगााही का मामला सामने असया है। मोनू त्यागी द्वारा तहरीर दी गयी है।
 
BIG BREAKING : प्रदेश के इस जिले में फटा कोरोना बम, प्रदेश में आज 2360 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान, 6 की मौत

BIG BREAKING : प्रदेश के इस जिले में फटा कोरोना बम, प्रदेश में आज 2360 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान, 6 की मौत

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 2360 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायगढ़ से सर्वाधिक 247 मरीज, दुर्ग से 135, राजनांदगांव से 138, बालोद से 71, बेमेतरा से 47, कबीरधाम से 46, रायपुर से 209, धमतरी से 106, बलौदा बाजार से 56, महासमुंद से 100, गरियाबंद से 22, बिलासपुर से 152, कोरबा से 138, जांजगीर-चांपा से 207, मुंगेली से 39, जीपीएम से 7, सरगुजा से 38, कोरिया से 54, सूरजपुर से 107, बलरामपुर से 18, जशपुर से 51, बस्तर से 83, कोंडागांव से 40, दंतेवाड़ा से 83, सुकमा से 31, कांकेर से 95, नारायणपुर से 13, बीजापुर से 27, अन्य राज्य से 0 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 1852 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 6 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 25795 है |

बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : सरकारी कार्यालय में शराब पीने वाले 4 शिक्षकों पार गिरी गाज, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : सरकारी कार्यालय में शराब पीने वाले 4 शिक्षकों पार गिरी गाज, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

कोंडागांव | छत्तीसगढ़ के कोंडागांव से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर मिली है कि शासकीय कार्यालय में शराब पीने की शिकायत पर कलेक्टर ने 4 शिक्षकों के खिलाफ नोटिस जारी किया हैं। वहीं मामले की जांच के आदेश दिए हैं। इधर कार्रवाई से शिक्षकों में खलबली मच गया है।

पढ़ें : BIG BREAKING : मंत्रालय और विभागाध्यक्ष कार्यालयों में अधिकारीयों और कर्मचारियों की उपस्थिति से सम्बन्ध में नया आदेश हुआ जारी

जानकारी के अनुसार शिक्षक रामेश्वर राव, इरशाद अंसारी, टी एनक्ट रॉव और ऋषिदेव सिंह शासकीय कार्यालय में शराब पीते पकड़े गए थे । वहीं बात कलेक्टर तक पहुंचने के बाद आज नोटिस जारी करते हुए जांच के आदेश दिए गए  है।

पढ़ें : BIG BREAKING : विधानसभा के दो दिवसीय विशेष सत्र बुलाने की मिली अनुमति, विधानसभा सचिवालय ने जारी किया अधिसूचना

 

उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन ने शिक्षकों की कोरोना ड्यूटी लगाई है, वहीं लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। वहीं अब शासकीय कार्यालय में शराब पीते पाए जाने की शिकायत पर नोटिस थमाया है।

BIG BREAKING : मंत्रालय और विभागाध्यक्ष कार्यालयों में अधिकारीयों और कर्मचारियों की उपस्थिति से सम्बन्ध में नया आदेश हुआ जारी

BIG BREAKING : मंत्रालय और विभागाध्यक्ष कार्यालयों में अधिकारीयों और कर्मचारियों की उपस्थिति से सम्बन्ध में नया आदेश हुआ जारी

रायपुर | राज्य शासन द्वारा मंत्रालय और विभागाध्यक्ष कार्यालयों संचालन के संबंध में दिशा निर्देश जारी किया गया है। इसके अनुसार अब मंत्रालय एवं विभागाध्यक्ष कार्यालयों में अनुभाग अधिकारी एवं उनसे वरिष्ठ अधिकारियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति एवं शेष कर्मचारियों की 50 प्रतिशत उपस्थिति से काम-काज सम्पन्न करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे पूर्व कोविड-19 की वजह से मंत्रालय एवं विभागाध्यक्ष कार्यालयों में अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति साप्ताहिक रोस्टर के हिसाब से अधिकतम एक तिहाई से कार्य करने के निर्देश जारी किया गया था।
    सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मंत्रालय महानदी भवन से जारी आदेश में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षा के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को कहा गया है। बस में सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखना व्यवहारिक नहीं हो पाने के कारण अधिकारियों-कर्मचारियों को यथासंभव निजी वाहनों से कार्यालय आने को हितकर बताया है।

BIG BREAKING : विधानसभा के दो दिवसीय विशेष सत्र बुलाने की मिली अनुमति, विधानसभा सचिवालय ने जारी किया अधिसूचना

BIG BREAKING : विधानसभा के दो दिवसीय विशेष सत्र बुलाने की मिली अनुमति, विधानसभा सचिवालय ने जारी किया अधिसूचना

रायपुर | राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर आ रही है | राज्य सरकार द्वारा विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र बुलाए जाने की मांग राज्यपाल से की गई थी जिस पर राज्यपाल उइके ने फाइल वापस कर सत्र बुलाने से इंकार कर दिया था तथा राज्य सरकार से एक विशेष सत्र हेतु जवाब माँगा था | आज राज्य सरकार के द्वारा राजभवन को जवाब देने के बाद राज्यपाल अनुसुइया उइके ने विधानसभा विशेष सत्र बुलाने की अनुमति दे दी है |  छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए नए कृषि कानून बनाने के लिए 27 और 28 अक्टूबर को ​विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। इसे लेकर विधानसभा सचिवालय से अधिसूचना जारी हो गई है |

 केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान: 30 लाख सरकारी कर्मचारियों को दिवाली बोनस देने की हुई घोषणा

केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान: 30 लाख सरकारी कर्मचारियों को दिवाली बोनस देने की हुई घोषणा

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान किया है। सरकार ने 30 लाख सरकारी कर्मचारियों को दिवाली बोनस देने की घोषणा की है। बुधवार को हुई मोदी कैबिनेट की बैठक में ये फैसला लिया गया। कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर के जरिए सीधे कर्मचारियों के खातों में पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि तुरंत पैसे ट्रांसफर करने का आदेश दे दिया गया है। 

30 लाख सरकारी कर्मचारियों के खाते में पहुंचेंगे 3714 करोड़ रुपये- प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि वित्त वर्ष 2019-20 के लिए प्रोडक्टिविटी से जुड़े बोनस और नॉन-प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है. केंद्र सरकार के इस फैसले से सरकार के 30 लाख से अधिक गैर-राजपत्रित कर्मचारियों को फायदा होगा. इससे राजकोषीय खजाने पर 3,737 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। 

पिछले हफ्ते में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सरकार कर्मचारियों के लिए स्पेशल फेस्टिवल एडवांस स्कीम की शुरुआत करने की घोषणा की। इसके जरिए कर्मचारी एडवांस में 10 हजार रुपये ले सकेंगे

आपको बता दें कि कोविड 19 का अर्थव्यवस्था पर असर देखते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने स्पेशल LTC कैश स्कीम का भी ऐलान किया है. इसका फायदा केंद्र सरकार के कर्मचारियों को मिलेगा। इस स्कीम में एलटीए के बदले कर्मचारियों को कैश वाउचर मिलेगा। 
हालांकि इसका इस्तेमाल 31 मार्च 2021 के पहले करना होगा। हालांकि इस सुविधा का लाभ लेने के लिए सरकार की कुछ गाइडलाइंस हैं, जिसका पालन करना होगा. माना जा रहा है कि इससे यात्रा मांग में बढ़ोतरी होगी। 

पिछले हफ्ते सरकारी कर्मचारियों के लिए हुए ये ऐलान-

(1) LTA कैश वाउचर स्कीम (LTC Cash Voucher Scheme)
(2) स्पेशल फेस्टिवल एडवांस स्कीम (Special Festival Advance Scheme)

कौन-कौन उठा सकता है स्पेशल फेस्टिवल एडवांस स्कीम का फायदा- वित्त मंत्री ने बताया कि सभी केंद्रीय कर्मचारी इस स्कीम का फायदा उठा सकते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के कर्मचारी भी इसका फायदा उठा सकते हैं। लेकिन राज्य सरकार को ये प्रस्ताव मानने होंगे। 

कैसे मिलेगा पैसा? -वित्त मंत्री ने बताया इस स्कीम का फायदा उठाने के लिए कर्मचारियों को रूपे प्री-पेड कार्ड मिलेगा। यह पहले से रिचार्ज होगा. इसमें 10 हजार रुपये मिलेंगे. साथ ही, इस पर लगने वाले सभी बैंक चार्जेस भी सरकार ही वहन करेगी। 

कैसे चुकाने होंगे पैसे? एडवांस में ली गई रकम को कर्मचारी 10 महीने में चुका सकते है. यानी हजार रुपये महीने की किश्त चुकानी होगी। 
नहीं बन सकती थी माँ तो प्रेमी के साथ मिलकर बच्चे का कर लिया अपहरण, जाने कहा का है यह मामला

नहीं बन सकती थी माँ तो प्रेमी के साथ मिलकर बच्चे का कर लिया अपहरण, जाने कहा का है यह मामला

अनूपपुर। एक उम्र दराज महिला माँ नहीं बन सकती थी इसलिए उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने परिचित के छह माह के बच्चे का अपहरण कर लिया। पुलिस ने आरोपितों को मंडला जिले से गिरफ्तार कर बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया। घटना अनूपपुर के थाना करनपठार के खाल्हे दूधी गांव की है।
 
 
करनपठार थाना प्रभारी सोने सिंह परस्ते ने बताया कि आरोपित ललिता बाई (50) निवासी थाना करन पठार बेनीबारी गांव में पति लल्ला सिंह के साथ रहती थी। शकुल सिंह (35) आइ वर्ष पहले ललिता बाई के यहां किराए से रहकर पढ़ाई करता था। बाद में ललिता ने पति को छोड़कर अघन सिंह के साथ रहने लगी। शकुल सिंह पढ़ाई पूरी कर और शादी करे अपने खाल्हे दूधी तहसील पुष्पराजगढ़ में रहने लगा।
 
 
पिछले महीने सितम्बर में अचानक ललिता बाई शकुल सिंह के घर पहुंची। तब शकुल और उकसी पत्नी सुनीता ने ललिता की आवभगत की। ललिता उनके यहां चार दिन तक रुकी। 15 अक्टूबर को ललिता फिर शकुल सिंह के घर आई और सोते हुए बच्चे को खिलाने के नाम पर उठाकर टहलने लगी। ललिता और अघन मण्डला से एक बोलेरो जीप लेकर खाल्हे दूधी गांव आए थै। मौका पाकर ललिता बच्चे को लेकर भाग निकली और मण्डला चली गई। बच्चे के पिता शकुल ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी और पूरा घटनाक्रम बताया।  
 दर्दनाक हादसा: 40 फीट गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, ड्राइवर समेत 5 लोगों की मौत

दर्दनाक हादसा: 40 फीट गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, ड्राइवर समेत 5 लोगों की मौत

नंदुरबार। महाराष्ट्र के नंदुरबार में बुधवार तड़के दर्दनाक हादसा हो गया हैं। खामचौंदर गांव के पास एक बस के 40 फीट गहरी खाई में गिरने से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और लगभग 35 लोग घायल हो गए। यह बस मलकापुर (बुलढाणा) से सूरत जा रही थी। घायलों को नंदुरबार के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कई की हालत गंभीर बनी हुई है।
 
 
जानकारी के अनुसार नंदुरबार के एसपी महेंद्र पंडित ने बताया कि बस में करीब 40 से ज्यादा लोग सवार थे। बस विसारवाडी के पास कोदईबारी घाट पहुंची थी तभी अनियंत्रित होकर करीब 40 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

बस के सीधे नीचे गिरने की वजह से ड्राइवर, क्लीनर और तीन यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। फिलहाल, रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। मौके पर नंदुरबार फायर विभाग और पुलिस की टीम स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को हॉस्पिटल पहुंचा रही है।