नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
BIG BREAKING : कोरबा बना कोरोना हॉट स्पॉट, प्रदेश में आज 2507 नए मरीजों की हुई पहचान, 10 की मौत

BIG BREAKING : कोरबा बना कोरोना हॉट स्पॉट, प्रदेश में आज 2507 नए मरीजों की हुई पहचान, 10 की मौत

 रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 2507 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला कोरबा से सर्वाधिक 287 मरीज, दुर्ग से 120, राजनांदगांव से 149, बालोद से 95, बेमेतरा से 23, कबीरधाम से 46, रायपुर से 180, धमतरी से 82, बलौदा बाजार से 66, महासमुंद से 47, गरियाबंद से 6, बिलासपुर से 137, रायगढ़ से 282, जांजगीर-चांपा से 245, मुंगेली से 33, जीपीएम से 24, सरगुजा से 65, कोरिया से 36, सूरजपुर से 68, बलरामपुर से 20, जशपुर से 54, बस्तर से 107, कोंडागांव से 76, दंतेवाड़ा से 70, सुकमा से 39, कांकेर से 74, नारायणपुर से 9, बीजापुर से 66, अन्य राज्य से 1 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 2288 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 10 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 25709 है |

सेवा परमो धर्म : पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन की मुख्य बाते , पढ़े ये खबर

सेवा परमो धर्म : पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन की मुख्य बाते , पढ़े ये खबर

पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में जनता कर्फ्यू से लेकर आज तक हम भारतवासियों ने बहुत लंबा सफर तय किया है. समय के साथ आर्थिक गतिविधियां भी तेजी से बढ़ रही हैं. हम में से अधिकांश लोग, अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए, फिर से जीवन को गति देने के लिए, रोज घरों से बाहर निकल रहे हैं. त्योहारों के इस मौसम में बाजारों में भी रौनक धीरे-धीरे लौट रही है.


प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा कि सेवा परमो धर्म: के मंत्र पर चलते हुए हमारे डॉक्टर, नर्स, हेल्थ वर्क्स इतनी बड़ी आबादी की निस्वार्थ सेवा कर रहे हैं. इन सभी प्रयासों के बीच, ये समय लापरवाह होने का नहीं है. ये समय ये मान लेने का नहीं है कि कोरोना चला गया, या फिर अब कोरोना से कोई खतरा नहीं है.


पीएम मोदी ने कहा कि हमें ये भूलना नहीं है कि लॉकडाउन भले चला गया हो, वायरस नहीं गया है. बीते 7-8 महीनों में, प्रत्येक भारतीय के प्रयास से, भारत आज जिस संभली हुई स्थिति में हैं, हमें उसे बिगड़ने नहीं देना है.


पीएम मोदी ने कहा कि आज देश में रिकवरी रेट अच्छी है, Fatality Rate कम है. दुनिया के साधन-संपन्न देशों की तुलना में भारत अपने ज्यादा से ज्यादा नागरिकों का जीवन बचाने में सफल हो रहा है. कोविड महामारी के खिलाफ लड़ाई में टेस्ट की बढ़ती संख्या हमारी एक बड़ी ताकत रही है.


प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हाल के दिनों में हम सबने बहुत सी तस्वीरें, वीडियो देखे हैं जिनमें साफ दिखता है कि कई लोगों ने अब सावधानी बरतना बंद कर दिया है. ये ठीक नहीं है. अगर आप लापरवाही बरत रहे हैं, बिना मास्क के बाहर निकल रहे हैं, तो आप अपने आप को, अपने परिवार को, अपने परिवार के बच्चों को, बुजुर्गों को उतने ही बड़े संकट में डाल रहे हैं.


पीएम मोदी ने कहा कि आप ध्यान रखिए, आज अमेरिका हो, या फिर यूरोप के दूसरे देश, इन देशों में कोरोना के मामले कम हो रहे थे, लेकिन अचानक से फिर बढ़ने लगे

.
पीएम मोदी ने कहा कि जब तक सफलता पूरी न मिल जाए, लापरवाही नहीं करनी चाहिए. जब तक इस महामारी की वैक्सीन नहीं आ जाती, हमें कोरोना से अपनी लड़ाई को कमजोर नहीं पड़ने देना है.


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बरसों बाद हम ऐसा होता देख रहे हैं कि मानवता को बचाने के लिए युद्धस्तर पर काम हो रहा है. अनेक देश इसके लिए काम कर रहे हैं. हमारे देश के वैज्ञानिक भी vaccine के लिए जी-जान से जुटे हैं. भारत में अभी कोरोना की कई वैक्सीन्स पर काम चल रहा है. इनमें से कुछ एडवान्स स्टेज पर हैं.


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोरोना की वैक्सीन जब भी आएगी, वो जल्द से जल्द प्रत्येक भारतीय तक कैसे पहुंचे इसके लिए भी सरकार की तैयारी जारी है. एक-एक नागरिक तक वैक्सीन पहुंचे, इसके लिए तेजी से काम हो रहा है.


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एक कठिन समय से निकलकर हम आगे बढ़ रहे हैं, थोड़ी सी लापरवाही हमारी गति को रोक सकती है, हमारी खुशियों को धूमिल कर सकती है. जीवन की ज़िम्मेदारियों को निभाना और सतर्कता ये दोनो साथ साथ चलेंगे तभी जीवन में ख़ुशियाँ बनी रहेंगी. दो गज की दूरी, समय-समय पर साबुन से हाथ धुलना और मास्क का ध्यान रखिए.
 

 BREAKING NEWS: पीएम मोदी देश को कर रहे है संबोधित, देखे LIVE

BREAKING NEWS: पीएम मोदी देश को कर रहे है संबोधित, देखे LIVE

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राष्ट्र को संबोधित कर रहे है। आपको बता दे की इसकी जानकारी प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट में पोस्ट द्वारा दी थी की- आज शाम 6 बजे राष्ट्र के नाम संदेश दूंगा. आप जरूर जुड़ें। 
 

 दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के 25 साल पूरे: शाहरुख और काजोल ने इस तरह से किया सेलिब्रेट

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के 25 साल पूरे: शाहरुख और काजोल ने इस तरह से किया सेलिब्रेट

 दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे ने 25 साल पूरे कर लिए हैं. इस मौके पर पूरी कास्ट और क्रू खुश है. सभी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं. साथ ही पुराने दिनों को याद कर रहे हैं. इस फिल्म के हर किरदार की अपनी एक अहमियत है।

 

   डिजाइनर अनाइता श्रॉफ अदजानिया जिन्होंने फिल्म में काजोल की फ्रेंड शीना का किरदार निभाया था.  उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है. और बताया कि उन्हें ये रोल कैसे मिला।

 

 

अनाइता ने काजोल के साथ एक बूमरैंग और फोटोज भी शेयर की है. अनाइता ने लिखा- 'मैं कॉलेज में थी जब आदि (आदित्य चोपड़ा) और करण (जौहर) ने मुझे अपने कॉलेज के दोस्तों को फिल्म में राज और सिमरन के दोस्तों के रोल के लिए कास्ट में मदद करने के लिए कहा।


  ये फिल्म इंडस्ट्री में मेरा इंट्रोडक्शन था. एक ऐसी दुनिया जिसके बारे में मैं कुछ नहीं जानती थी. उन्होंने मुझे शीना की भूमिका निभाने के लिए मना लिया. मैंने इसे अपने बेस्टी के साथ एक यूरोप में पेड हॉलिडे और हंसी के लिए किया, जो वास्तव में बड़ी बात थी। 

 आगे उन्होंने लिखा- 'मुझे याद है कि मैं स्विटजरलैंड के एक छोटे से शहर Saanen पहुंची. मैंने शाहरुख को एक छोटे से पुल पर अपने काले सूट में देखा... और मेरे लिए मुझे लगा कि वहां वो सिर्फ मेरे लिए ही है. मुझे यकीन है कि जिसने भी शाहरुख को उस पुल पर देखा होगा, ऐसा ही महसूस किया होगा. यही कारण है कि वो शाहरुख है. काजोल- वास्तविक, सहज, प्यार से भरी।


  अनाइता ने लिखा- 'ये ऐसा समय था जब कोई मैनेजर और मोबाइल नहीं था, कोई सोशल मीडिया नहीं था. फिल्म बनाना बहुत सरल था, लेकिन बेहद पेशेनेट था. एक बार जब हम वहां थे, हम एक महीने के लिए दुनिया से कट गए थे. हम सब एक साथ रहे, एक साथ खाना खाया, एक साथ गाया, एक साथ डांस किया... हम एक असली परिवार बन गए।

 

 मुझे खुशी हा कि मैं इस फिल्म का हिस्सा थी, मैं खुश हूं कि इस बड़ी विरासत का मैं एक छोटा सा हिस्सा रही.' बता दें कि अनीता शाहरुख खान की फिल्म कल हो ना हो का भी हिस्सा रहीं. उन्होंने सैफ अली खान की दोस्त गीता का किरदार निभाया था।

 

 ट्रक-बाइक की भिड़ंत में चार युवकों की मौत, हिरासत में ट्रक चालक

ट्रक-बाइक की भिड़ंत में चार युवकों की मौत, हिरासत में ट्रक चालक

बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर संभाग के चुरु जिले के तारानगर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक ट्रक और बाइक की आमने सामने भिड़ंत में बाइक सवार चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

थानाधिकारी राधेश्याम ने मंगलवार को बताया कि तारानगर-सरदारशहर राजमार्ग पर बालिया बस स्टैण्ड पर पराली चारे से भरे एक ओवरलोड ट्रक और बाइक की आमने सामने की भिड़ंत में बाइक सवार विक्रम कस्वां, मांगीलाल कस्वां, गोलू कस्वां तथा सुरेश कस्वां की मौके पर ही मौत हो गई।
 
उन्होंने बताया कि सभी की उम्र लगभग 20 से 22 वर्ष की थी। ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये। इस संबंध में ट्रक चालक के विरूद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 279 तथा 304 ए के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। 
 एसटीएफ को बड़ी कामयाबी: छापेमारी में 1.62 करोड़ रुपये की नगदी और सोने के आभूषण जब्त, जांच में जुटी एसटीएफ

एसटीएफ को बड़ी कामयाबी: छापेमारी में 1.62 करोड़ रुपये की नगदी और सोने के आभूषण जब्त, जांच में जुटी एसटीएफ

कोलकाता । शल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। एसटीएफ ने कोलकाता में पार्क स्ट्रीट के एलियट रोड पर एक घर में एसटीएफ ने छापेमारी के दौरान 1.62 करोड़ रुपये की नगदी, सोने के आभूषण, 2 लैपटॉप और 2 स्मार्टफोन जब्त किए हैं।

आभूषणों को लेकर घर के सदस्यों की तरफ से एसटीएफ को कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया है। कोलकाता पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। घर से बरामद नगदी और गहनों के बार में घर के सदस्यों द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा सका।
हाथरस कांड में आया एक नया मोड़: नाबालिग निकला एक आरोपी, सीबीआई ने कब्जे में ली मार्कशीट

हाथरस कांड में आया एक नया मोड़: नाबालिग निकला एक आरोपी, सीबीआई ने कब्जे में ली मार्कशीट

हाथरस। हाथरस कांड में अब एक और नया मोड़ आया है। सीबीआई टीम को आरोपियों से पूछताछ के दौरान कई अहम सबूत मिले हैं। इसके साथ ही केस में पुलिस की लापरवाही का एक और मामला आया सामने आया है। जेल गए बंद चारों आरोपियों में से एक आरोपी की उम्र 18 साल से कम है। 

 
आरोपी की मां का कहना है कि ये मार्कशीट मेरे बेटे की ही है, वो नाबालिग है। सीबीआई की टीम घर आई थी और मार्कशीट लेकर गई है। साथ ही मेरे बड़े बेटे के कपड़े को भी लेकर गई है। मार्कशीट पर जन्म तारीख 2 दिसंबर 2002 दर्ज है।
 
 
सीबीआई के हाथ आरोपी की हाईस्कूल की मार्कशीट लगने के बाद घटना से जुड़े सभी सस्पेंड पुलिसकर्मियों से पूछताछ की गई। इससे पहले अलीगढ़ जेल में चारों आरोपियों से सीबीआई ने 8 घंटे तक लंबी पूछताछ की। इसके साथ ही जेएन अस्पताल में डॉक्टरों से भी सवाल जवाब किया गया। 
 
 
सीबीआई की टीम सोमवार को सुबह 11 बजे अलीगढ़ जेल पहुंची है, जहां जेल में बंद 4 आरोपियों संदीप, रवि, रामू और लवकुश से लंबी पूछताछ की और शाम 7:30 बजे सीबीआई की टीम जेल से बाहर निकली। सीबीआई की टीम के कई अफसरों के हाथ में केस से जुड़े दस्तावेज भी थे। 
 
 
सीबीआई की टीम को महिला डीएसपी सीमा खुद लीड कर रही थीं। साथ मे कई अफसर भी शामिल थे। सीबीआई की दूसरी टीम अलीगढ़ के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज पहुंची, जहां उन डॉक्टरों से लंबी पूछताछ की गई, जिन्होंने पीड़िता का इलाज किया था। पीड़िता को हाथरस के बाद इसी अस्पताल में लाया गया था।
 
 
हाथरस केस की जांच में सीबीआई की टीम ने जब से संभाली थी, तब से पीड़िता के परिवार वालों से ही लगातार पूछताछ की जा रही थी। पीड़िता के भाई, भाभी, पिता और मां से सीबीआई ने कई दफा पूछताछ की थी, लेकिन अब जांच का दायरा आरोपियों की तरफ बढ़ा है। इन सबके बीच एक चश्मदीद विक्रम उर्फ छोटू भी सामने आया था, जिसने कई चौंकाने वाले खुलासे किए। 

चश्मदीद विक्रम उर्फ छोटू से सीबीआई ने दो दफा पूछताछ की थी. सीबीआई की टीम ने मौका-ए-वारदात का कई बार मुआयना कर चुकी है। केस से जुड़े लगभग सभी लोगों से सीबीआई की टीम पूछताछ कर चुकी है। अब सीबीआई का जांच का दायरा सबसे ज्यादा उसकी तरफ बढ़ेगा, जो शक के दायरे ने होगा।
 
BIG BREAKING : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम को करेंगे देश को सम्बोधित, जाने कितने बजे है पीएम का संबोधन

BIG BREAKING : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम को करेंगे देश को सम्बोधित, जाने कितने बजे है पीएम का संबोधन

नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 6 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे | इसकी जानकारी प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट में पोस्ट द्वारा दी | जानकारी देते हुए पीएम ने ट्वीट किया कि - आज शाम 6 बजे राष्ट्र के नाम संदेश दूंगा. आप जरूर जुड़ें.

BIG BREAKING : नवंबर से खुलने जा रहे हैं स्कूल, केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, जानें क्या सावधानियां बरतनी होगी

BIG BREAKING : नवंबर से खुलने जा रहे हैं स्कूल, केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, जानें क्या सावधानियां बरतनी होगी

नई दिल्ली । कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, हालांकि अब प्रतिदिन मिलने वाले संक्रमण के आंकड़ों में कमी देखी जा रही है, ऐसे में अब देश की आर्थिक गाड़ी को दौड़ाने के लिए भी सरकार प्रयासरत है। करीब 7 माह से बंद स्कूलों को खोला जा रहा है। उत्तर प्रदेश, पंजाब जैसे राज्यों में स्कूल खुल चुके हैं। वहीं अन्य राज्य भी धीरे-धीरे स्कूलों को खोलने की तैयारी कर रही है। ऐसे में केंद्रीय और नवोदय विद्यालयों को भी नवंबर से खोलने की तैयारी हो रही है।

पढ़ें : बड़ी खबर: प्रेमिका ने लगाई फांसी तो प्रेमी ने भी दे दी जान, जानिए आखिर है क्या पूरा मामला


इसके लिए अभिभावकों की राय ली जा रही है। यदि सब कुछ सही रहा तो 2 नबंर से केंद्रीय और नवोदय विद्यालयों को भी खोल दिया जाएगा। जानकारी के लिए आपको बता दें कि देश भर में करीब 1250 केंद्रीय विद्यालय और 650 नवोदय विद्यालय हैं। इनमें लगभग 15 लाख छात्र शिक्षा ग्रहण करते हैं।

पढ़ें : बड़ी खबर: रायपुर रेलवे स्टेशन के पास मामूली विवाद के चलते एक युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार 


स्कूल खोलने को लेकर जो गाइडलाइन जारी की है वो इस प्रकार है-

- फर्नीचर, स्टेशनरी, कैंटीन, लैब के साथ ही पूरे परिसर और क्लास रूम को रोज सैनिटाइज करना होगा।

- एक क्लास में एक दिन में 50 फीसदी बच्चे ही बैठेंगे। दूसरे दिन बाकी के बच्चों की पढ़ाई होगी।
- दो स्टूडेंट्स के बीच 6 फीट की दूरी अनिवार्य होगी।
- इसके अलावा सबसे सख्त नियम ये है कि कोई भी स्टूडेंट अपने अभ‍िभावक की ब‍िना ल‍िख‍ित अनुमत‍ि के स्कूल नहीं आ सकेगा।
- सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा जाएगा। कोशिश ये रहेगी कि अभिभावक खुद बच्चे को लाएं और लेकर जाएं।
- बच्चे को यूनिफार्म में फुल आस्तीन की शर्ट, फुल पैंट और जूते-मोजे पहनना जरूरी होगा। क्लासरूम में मास्क उतारने की अनुमति नहीं होगी।


बिना अभिभावकों की अनुमति के छात्र नहीं आ सकते स्कूल-
केंद्रीय गृह मंत्रालय की गाइडलाइन में कहा गया है कि स्कूलों की तरफ से स्टूडेंट्स पर कक्षाओं में आने के लिए कोई दबाव नहीं डाला जाएगा। यहां तक कि स्कूल जाने के लिए छात्रों को अभिभावकों की लिखित अनुमति को सबसे जरूरी माना गया है। बता दें कि कोरोना संकट के कारण देश में लॉकडाउन के बाद अनलॉक की प्रक्रिया जारी है। इस अनलॉक की प्रक्रिया के तहत केंद्र सरकार ने राज्यों को स्कूल खोले जाने की अनुमति भी दी है, जिसके चलते कई राज्यों ने 15 अक्टूबर से स्कूल खोलने का फैसला किया था वहीं कई राज्यों ने कल यानी 19 अक्टूबर से स्कूलों को खोल दिया है।

 नकली शराब पीने से 5 लोगों की मौत, 9 लोगों की हालत गंभीर

नकली शराब पीने से 5 लोगों की मौत, 9 लोगों की हालत गंभीर

पलक्कड़। केरल के पलक्कड़ में चेलानम आदिवासी कॉलोनी में कुछ लोगों को नकली शराब को पीना भारी पड़ गया। नकली शराब पीने से पांच लोगों की मौत हो गयी। जबकि 9 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार नकली शराब पीने से पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, शराब पीने वाली तीन महिलाओं समेत 9 लोगों को भी बेचैनी बढ़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वालयार पुलिस ने कहा है कि हम मौत के सही कारण जानने के लिए रासायनिक रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।
BIG BREAKING : प्रदेश के इस जिले से निकले सर्वाधिक संक्रमित, आज प्रदेश में कुल 2376 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान, 16 की मौत

BIG BREAKING : प्रदेश के इस जिले से निकले सर्वाधिक संक्रमित, आज प्रदेश में कुल 2376 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान, 16 की मौत

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 2376 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला जांजगीर-चांपा से सर्वाधिक 200 मरीज, दुर्ग से 191, राजनांदगांव से 81, बालोद से 86, बेमेतरा से 36, कबीरधाम से 34, रायपुर से 196, धमतरी से 86, बलौदा बाजार से 104, महासमुंद से 67, गरियाबंद से 18, बिलासपुर से 195, रायगढ़ से 172, कोरबा से 108, मुंगेली से 66, जीपीएम से 12, सरगुजा से 42, कोरिया से 70, सूरजपुर से 89, बलरामपुर से 46, जशपुर से 55, बस्तर से 94, कोंडागांव से 49, दंतेवाड़ा से 83, सुकमा से 42, कांकेर से 84, नारायणपुर से 8, बीजापुर से 57, अन्य राज्य से 5 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 2439 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 16 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 25979 है |

पीपीई किट पहने डॉक्टर के डांस ने जीता रितिक रोशन का दिल, रितिक रोशन ने कहा मैं आपसे सीखूंगा स्टेप्स

पीपीई किट पहने डॉक्टर के डांस ने जीता रितिक रोशन का दिल, रितिक रोशन ने कहा मैं आपसे सीखूंगा स्टेप्स

रितिक रोशन कितने बेहतरीन डांसर हैं ये बात सभी जानते हैं। ढेर सारी‍ फिल्मों में उन पर फिल्माए गए गीतों में उन्होंने बेहतरीन डांस स्टेप्स दिखाए हैं और उन्हें वर्तमान में बॉलीवुड का बेहतरीन डांसर माना जाता है। ऐसे में रितिक किसी के डांस से प्रभावित हो जाए तो उसे भी बेहतरीन डांसर कहा जा सकता है।
डॉक्टर सैयद फैज़ान अहमद ने एक ट्वीट किया है जिसमें एक शख्स पीपीई किट पहने अस्पताल में डांस कर रहा है। डॉक्टर सैयद ने लिखा है कि मेरे साथ डॉक्टर अरुप सेनापति से मिलिए जो कि असम ने सिलचर मेडिकल कॉलेज में ईएनटी सर्जन हैं। वे कोविड से ग्रस्त मरीजों के सामने इसलिए डांस कर रहे हैं ताकि मरीज खुशी महसूस कर सकें।

साथ ही उन्होंने अरुप का डांस करते हुए वीडियो भी पोस्ट किया है जिसमें रितिक के एक लोकप्रिय गाने पर अरुप डांस कर रहे हैं।
रितिक ने जब यह वीडियो देखा तो वे कमेंट करने से अपने आपको रोक नहीं पाएं। उन्होंने ट्वीट किया कि डॉक्टर अरुप को बता दो कि मैं किसी दिन असम में उनसे डांस स्टेप्स सीखूंगा और उनके जैसा ही अच्छा डांस करूंगा।
 कुमकुम भाग्य में `इंदु दादी` का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस जरीना खान का निधन

कुमकुम भाग्य में `इंदु दादी` का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस जरीना खान का निधन

मुंबई। कुमकुम भाग्य में `इंदु दादी` का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री जरीना रोशन खान का निधन हो गया है। इस शो में उनका नाम इंदु सूरी था, जिन्हें सब इंदु दादी कहते थे। जरीना रोशन खान का 54 साल की उम्र में निधन हो गया है। जरीना एक्ता कपूर के इस हिट शो के अलावा और भी कई मशहूर टीवी सीरियल में काम कर चुकी हैं। वह `ये रिश्ता क्या कहलाता है` में भी दिखाई दी थीं। इसके अलावा उन्होंने बहुत सी फिल्मों में भी काम किया है। जरीना के निधन के बाद उनके सह कलाकारों ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।कुमकुम भाग्य के लीड एक्टर्स प्रज्ञा यानी श्रीति झा और अभी यानी शब्बीर आहलुवालिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरीना रोशन खान के साथ अपनी तस्वीरें शेयर की हैं।

श्रीति झा ने अपने इंस्टाग्राम पर जरीना रोशन के साथ अपनी तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने जरीना का डांस करते हुए एक वीडियो भी शेयर किया है। अपनी पोस्ट के कैप्शन में श्रीति ने टूटे हुए दिल का इमोजी शेयर किया है। वहीं शब्बीर ने भी जरीना के साथ अपनी तस्वीर शेयर की है। उन्होंने कैप्शन में टूटे हुए दिल के इमोजी के साथ लिखा है `ये चांद सा रोशन चेहरा`। वहीं शो में काम करने वाले अनुराग शर्मा ने टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में कहा है, `हां, ये सच है।

ये खबर हैरान करने वाली है। वह काफी अच्छी महिला थीं, जिंदादिल थीं। यहां तक कि इस उम्र में भी वह काफी एनरजेटिक थीं। मुझे लगता है कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में स्टंट विमेन के तौर पर काम किया था और वह बिल्कुल इसी तरह असल जीवन में भी फाइटर थीं। मैंने पिछले महीने ही उनके साथ शूटिंग की और हमने अच्छा समय बिताया। वह बिल्कुल ठीक थीं, लेकिन अचानक यह खबर आज हमारे ग्रुप में आई। मैं उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।`
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने की बड़ी घोषणा: चावल से एथेनॉल बनाएगी केंद्र सरकार, 10 हजार करोड़ का निवेश, छत्तीसगढ़ को होगा बड़ा लाभ

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने की बड़ी घोषणा: चावल से एथेनॉल बनाएगी केंद्र सरकार, 10 हजार करोड़ का निवेश, छत्तीसगढ़ को होगा बड़ा लाभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने बड़ी घोषणा की है। मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि भारत सरकार चांवल से एथेनॉल बनाने दस हजार करोड़ का निवेश करने जा रही है। इसका सबसे अधिक लाभ छत्तीसगढ़ का होगा। छत्तीसगढ़ से चावल खरीदी के लिए नोडल एजेंसी एफसीआई होगी।
 
BIG BREAKING : इस जिले में हुआ कोरोना विस्फोट, प्रदेश में आज 1894 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान, 10 की मौत

BIG BREAKING : इस जिले में हुआ कोरोना विस्फोट, प्रदेश में आज 1894 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान, 10 की मौत

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 1894 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला बलरामपुर से सर्वाधिक 179 मरीज, दुर्ग से 67, राजनांदगांव से 119, बालोद से 71, बेमेतरा से 19, कबीरधाम से 30, रायपुर से 144, धमतरी से 70, बलौदा बाजार से 76, महासमुंद से 56, गरियाबंद से 22, बिलासपुर से 92, रायगढ़ से 176, कोरबा से 159, जांजगीर-चांपा 118, मुंगेली से 22, जीपीएम से 28, सरगुजा से 39, कोरिया से 38, सूरजपुर से 46, जशपुर से 54, बस्तर से 56, कोंडागांव से 15, दंतेवाड़ा से 35, सुकमा से 50, कांकेर से 64, नारायणपुर से 3, बीजापुर से 43, अन्य राज्य से 3 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 2077 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 10 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 26750 है |

सेक्स रैकेट : स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने किया भंडाफोड़, 9 लड़कियों सहित 3 लड़के गिरफ्तार

सेक्स रैकेट : स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने किया भंडाफोड़, 9 लड़कियों सहित 3 लड़के गिरफ्तार

अलवर | अलवर जिले में स्पा सेंटर में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। स्पा सेंटर में पुलिस ने छापेमारी के दौरान 9 लड़कियों और 3 ग्राहकों को धर दबोचा है। जिन्हें पुलिस फूलबाग थाने लेकर आई जहां उनसे पूछताछ की गई। जानकारी के अनुसार देह व्यापार के लिए लड़कियों को दिल्ली, असम, पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों से बुलाया गया है।

बता दें कि भवाड़ी में लंबे समय से अनैतिक कामों की सूचना मिलने पर स्पा सेंटर पर कार्रवाई की गई जिसमें देह व्यापार में लिप्त 9 युवतियों के साथ 3 लड़कों को पीटा एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। एसपी भिवाड़ी के निर्देश पर सीओ हरिराम कुमावत ने बोगस ग्राहक को भेजकर पहले अनैतिक कार्य की पुष्टि करवाई गई।

जब बोगस ग्राहक के द्वारा अनैतिक कार्य की पुष्टि हुई तो सीओ भिवाड़ी, भिवाड़ी थाना एसएचओ व यूआईटी फेज थर्ड थाने की टीम ने दबिश दी जहां से दो स्पा सेंटर से 9 युवतियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की मानें तो पिछले काफी समय से उन्हें स्पा सेंटर में मसाज की आड़ में अनैतिक कार्य की सूचना मिल रही थी।जिन दो स्पा सेंटर में रैकेट चलने की जानकारी मिली थी, उनमें सुखम टावर में पहले भी कार्रवाई की जा चुकी है। इन स्पा सेंटर में बाहर की लड़कियां ज्यादा काम कर थी और घर परिवार से दूर रहा करती थी। इन स्पा सेंटर में वैसे तो सामान्य रेट ही लिखा मिलता था, लेकिन स्पेशल फैसलिटी के नाम पर हर सुविधा स्पा सेंटर में मुहैय्या करायी जाती थी। इसके ऐवज में 3000 से 10 हजार तक रेट तय थे।

बड़ी खबर : आईएनएस चेन्नई से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का हुआ सफल परीक्षण, पढ़ें पूरी खबर

बड़ी खबर : आईएनएस चेन्नई से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का हुआ सफल परीक्षण, पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्ली | भारतीय नौसेना ने रविवार को आईएनएस चेन्नई से सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। डिफेंस रिसर्च एंड डिवेलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (डीआरडीओ) ने एक बयान जारी करके यह जानकारी दी है। अरब सागर में आईएनएस चेन्नई से दागे गए मिसाइल ने उच्चस्तरीय और बेहद जटिल युद्धाभ्यास के बाद लक्ष्य को सटीकता से पिन-पॉइंट मार गिराया। 

पढ़ें : बड़ी खबर : राजधानी रायपुर के लाखेनगर इलाके में आईपीएल क्रिकेट मैच में सट्टा खिलाते तीन गिरफ्तार, 33 हजार 5 सौ नगदी व लेपटॉप, मोबाईल जब्त 

डीआरडीओ ने कहा कि ब्रह्मोस एक प्राइम स्ट्राइक वेपन है, जो लंबी दूरी पर मौजूद सतह के लक्ष्यों को उलझाकर युद्धपोत की अजेयता सुनिश्चित करेगा। यह विध्वंसक मिसाइल भारतीय नौसेना को और अतिक घातक बना देगा। अत्यधिक ब्राह्मोस को भारत और रूस द्वारा संयुक्त रूप से डिजाइन, विकसित और निर्मित किया गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ, ब्रह्मोस और भारतीय नौसेना को सफल प्रक्षेपण के लिए बधाई दी है।
 
 
डीडीआर एंड डी के सचिव और डीआरडीओ के चेयरमैन डॉ. जी सतीश रेड्डी ने सफल उपलब्धि के लिए वैज्ञानिकों और डीआरडीओ, ब्रह्मोस, भारतीय नौसेना के सभी कर्मियों को बधाई दी हैं। उन्होंने कहा कि ब्राह्मोस मिसाइलें भारतीय सशस्त्र बलों की क्षमताओं में और इजाफा करेगी।  ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल 400 किलोमीटर से ज्यादा दूरी तक के लक्ष्य को निश्चित अवधि में भेद सकती है। इससे पनडुब्बी, युद्धपोत, लड़ाकू विमानों और जमीन से भी लॉन्च किया जा सकता है। 
 
 
आपको बता दें कि इससे पहले शुक्रवार रात को भारत ने ओडिशा के एक परीक्षण केंद्र से सेना के प्रायोगिक परीक्षण के तहत परमाणु आयुध ले जाने में सक्षम एवं स्वदेश में विकसित 'पृथ्वी-2Ó मिसाइल का सफल रात्रिकालीन परीक्षण किया। सतह से सतह पर मार करनेवाली अत्याधुनिक मिसाइल को बालासोर के नजदीक चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण केंद्र (आईटीआर) के प्रक्षेपण परिसर-3 से रात लगभग साढ़े सात बजे दागा गया और परीक्षण सफल रहा।
यूपी एसटीएफ ने बलिया कांड के मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह को लखनऊ से किया गिरफ्तार

यूपी एसटीएफ ने बलिया कांड के मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह को लखनऊ से किया गिरफ्तार

बलिया। जिले के रेवती थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर ग्राम में सरकारी सस्ते गल्ले के दुकान के आवंटन के दौरान गोलीबारी में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में एसटीएफ ने मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह को लखनऊ से गिरफ्तार किया। इस मामले में अब तक पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
पुलिस ने फरार आरोपियों के विरुद्ध इनाम घोषित किया था तथा उनके विरुद्ध रासुका व गैंगस्टर के अंतर्गत कार्रवाई की घोषणा की । पुलिस के मुताबिक शनिवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जबकि शुक्रवार को दो की गिरफ़तारी की गयी थी।

Also Read:- बड़ी खबर: रायपुर के मोमिन पारा में जुआ खेलते दर्जनों जुआरी गिरफ्तार, लाखों रुपये नगदी सहित 23 नग मोबाइल जप्त, देखें विडियो
इससे पहले आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह ने स्वयं को निर्दोष करार देते हुए दावा किया था कि रेवती की घटना में उसके परिवार के एक व्यक्ति की भी मौत हो गई है तथा आधा दर्जन लोग घायल हैं । धीरेंद्र प्रताप सिंह डब्ल्यू ने सोशल नेटवर्क पर शुक्रवार रात जारी वीडियो में स्वयं को पूर्व सैनिक संगठन का अध्यक्ष बताया। उसने घटना को पूर्व नियोजित करार देते हुए कहा है कि उसने आवंटन के लिये बैठक शुरू होते ही उप जिलाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक व अन्य अधिकारियों से बवाल होने की संभावना जताई थी, लेकिन अधिकारियों ने उसकी बात पर कोई ध्यान नही दिया।
धीरेंद्र ने कहा कि अधिकारियों की मौजूदगी में उसके 80 वर्षीय वृद्ध पिता व भाभी पर हमला किया गया । उसने अधिकारियों पर दूसरे पक्ष से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए दावा किया है और कहा कि कि इस घटना में उसके परिवार के एक व्यक्ति की मौत होने की सूचना उसे मिली है। उसके अनुसार एक व्यक्ति की हालत नाजुक बनी हुई है एवं घटना में उसके पक्ष के आठ से अधिक लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा है कि उसे नही जानकारी है कि जय प्रकाश पाल गामा की मौत किसकी गोली लगने से हुई है । उसने प्रशासन पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि उसकी शिकायत पर पुलिस मुकदमा दर्ज नही कर रही।

Also Read:-शशि थरूर का विवादित बयान: दुश्मन देश के सामने भारत को किया बदनाम, पढ़े पूरी खबर
वहीं, समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रतिनिधि मंडल ने घटना में मारे गये पीडि़त परिवार के घर पहुंचकर सांत्व ना दी। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नेताओं ने भी सरकार के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया व्यकक्तब की है। गौरतलब है कि जिले के रेवती थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर ग्राम में बृहस्पतिवार को सरकारी सस्ते गल्ले के दुकान के चयन के दौरान गोली चलने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी तथा कई लोग घायल हो गये थे।
 

BREAKING:आज इस जिले में मिले सर्वाधिक मरीज,प्रदेश में कुल 2515 मरीज समेत 7 मौते

BREAKING:आज इस जिले में मिले सर्वाधिक मरीज,प्रदेश में कुल 2515 मरीज समेत 7 मौते

रायपुर । प्रदेश में आज 2515 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है । जिसमे जिला जांजगीर-चांपा से सर्वाधिक 236, दुर्ग में 164, राजनांदगांव में 167, महासमुंद में 91, धमतरी से 83, रायगढ़ में 224, सुकमा में 27, दंतेवाड़ा में 84, बालोद में 68, कांकेर से 79, कोंडागांव से 114, जीपीएम से 5, बिलासपुर में 151, सरगुजा में 88, रायपुर से 182, मुंगेली में 38, गरियाबंद में 39, कोरबा में 163, बस्तर में 126, नारायणपुर में 32, सूरजपुर में 51, बलरामपुर में 49, बलौदाबाजार में 43, बेमेतरा में 38, कोरिया में 40, कवर्धा में 43 मरीज मिले हैं। आज प्रदेश में 2732 कोरोना मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत घर लौटे है । आज कुल 7 कोरोना मरीजों की मौत हुई है । अब प्रदेश में 27180 एक्टिव मरीज है । 

बेटियों को छेड़ने वालों की चौराहे पर लगेगी फोटो : योगी आदित्यनाथ

बेटियों को छेड़ने वालों की चौराहे पर लगेगी फोटो : योगी आदित्यनाथ

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि बेटियों को छेड़ने वालों की फोटो अब चौराहों पर लगाई जाएगी। योगी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में मिशन शक्ति का शुभारंभ करते हुए कहा कि बेटियो को छेड़ने वालो की फोटो चौराहों पर लगाई जाएगी। 'मिशन शक्ति' से अपराधियों को सबक सिखाया जाएगा।
अपने दो दिवसीय दौरे के अन्तिम दिन शनिवार को पुलिस लाइन में आयोजित समारोह के दौरान मिशन शक्ति का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बलरामपुर कांड के चलते मिशन शक्ति की शुरूआत यहां से की गई है। मिशन शक्ति से अपराधियों को सबक सिखाया जाएगा। बेटियों के साथ छेड़छाड़ करने वालों की फोटो चौराहों पर लगाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि अच्छा काम करने वाले संगठनों को जिला और प्रदेश स्तर पर सम्मान करने का काम किया जाएगा। महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए काम किया जाएगा। योगी ने कहा कि उनकी सरकार ने पिछले तीन सालों में एक लाख 37 हजार पुलिसकर्मी भर्ती किए हैं। इससे पहले पुलिस में महिलाओं के लिए आरक्षण की व्यवस्था नहीं थी।

भाजपा सरकार ने प्रदेश में पुलिस की जो भर्ती चल रही है उसमें कम से कम बीस प्रतिशत बालिकाएं भर्ती किए जाने की व्यवस्था की है। इससे बालिकाएं अपने पैरों पर स्वयं खड़ी होंगी और समाज को सुरक्षा की गारंटी भी देंगी। उन्होंने कहा कि बालिकाओं ने सफलतापूर्वक अपनी ट्रेनिंग को पूरा किया है। आज बहुत सी बालिकाएं सुरक्षा के क्षेत्र में आगे आकर उत्तर प्रदेश पुलिस के माध्यम से महिला सुरक्षा के साथ-साथ समाज की सुरक्षा में भी अपना योगदान दे रही हैं।