BIG BREAKING : इस जिले में फटा कोरोना बम, प्रदेश में आज 1718 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान, 5 की मौत
रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 1718 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायगढ़ से सर्वाधिक 285 मरीज, दुर्ग से 62, राजनांदगांव से 70, बालोद से 79, बेमेतरा से 30, कबीरधाम से 28, रायपुर से 152, धमतरी से 33, बलौदा बाजार से 67, महासमुंद से 83, गरियाबंद से 25, बिलासपुर से 117, कोरबा से 109, जांजगीर-चांपा से 152, मुंगेली से 25, जीपीएम से 8, सरगुजा से 52, कोरिया से 35, सूरजपुर से 15, बलरामपुर से 35, जशपुर से 7, बस्तर से 60, कोंडागांव से 51, दंतेवाड़ा से 39, सुकमा से 52, कांकेर से 20, नारायणपुर से 8, बीजापुर से 15, अन्य राज्य से 4 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 1372 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 5 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 22350 है |
आज 1,718 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 1,372 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। राज्य में कुल एक्टिव मरीज़ों की संख्या 22,350 है।#ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO pic.twitter.com/ZpTZqTOcQl
— Health Department CG (@HealthCgGov) October 30, 2020
भोपाल, मध्य प्रदेश में विधानसभा उप चुनाव के लिए जारी कैंपेन के बीच कांग्रेस को चुनाव आयोग से झटका लगा है. आयोग ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से स्टार प्रचारक का दर्जा छीन लिया है.
आदर्श आचार संहिता का बार-बार उल्लंघन करने के कारण चुनाव आयोग ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ का स्टार प्रचारक का दर्जा हटाया है.
चुनाव आयोग ने कहा कि यदि कमलनाथ द्वारा अब से कोई भी कैंपेन किया जाता है, तो पूरा खर्च उस उम्मीदवार द्वारा वहन किया जाएगा जिसके निर्वाचन क्षेत्र में अभियान चलाया जा रहा है.
बता दें कि पिछले दिनों मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने इमरती देवी के खिलाफ ‘आइटम’ का शब्द प्रयोग किया था. इस मामले में चुनाव आयोग ने संज्ञान लेते हुए कहा था कि इस तरह के शब्दों के इस्तेमाल से बचें.
मध्य प्रदेश में 28 विधानसभा सीटों के लिए तीन नवंबर को उप चुनाव होना है.
कांकेर | जिले के थाना कोयलीबेड़ा क्षेत्रांतर्गत ग्राम केशोकोड़ी, गट्टाकाल की ओर की डीआरजी, फॉल्कान टीम जिला बल व 04 वीं वाहिनी बीएसएफ की संयुक्त टीम नक्सल गस्त सर्चिंग पर रवाना हुई थी। गस्त सर्चिंग के दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम गट्टाकाल की 05 लाख रूपये के ईनाम महिला नक्सली दशरी उर्फ समीता पति तीजू कोरसा अपने परिवार से मिलने आई है जो वर्तमान में नक्सली संगठन के किसकोड़ो एरिया कमेटी सदस्या के रूप में सक्रिय रहकर कार्य कर रही है, सूचना पर घेराबंदी कर महिला नक्सली को गिरफ्तार किया गया है।
पढ़ें : राजधानी रायपुर के इस ट्रैफिक जवान ने दूसरी बार दी कोरोना को मात, जाने कौन है वो जवान
नई दिल्ली | एनके सिंह की अध्यक्षता वाले 15वें वित्त आयोग ने वित्त वर्ष 2021-22 से 2025-26 के लिए अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली है। यह रिपोर्ट अब 9 नवंबर को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को सौंपी जाएगी। सरकार ने आज यहां एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। इस समिति में अजय नारायण झा, प्रोफेसर अनूप सिंह, डॉ. अशोक लाहिड़ी और डॉ. रमेश चंद सदस्य हैं। आयोग अगले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी इस रिपोर्ट की एक कॉपी सौंपेगा।
पढ़ें : राजधानी रायपुर के इस ट्रैफिक जवान ने दूसरी बार दी कोरोना को मात, जाने कौन है वो जवान
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण यह रिपोर्ट और एक्शन टेकन रिपोर्ट संसद में पेश करेंगी। इस रिपोर्ट में पांच वित्त वर्ष यानी 2021-22 से 2025-26 तक के लिए सिफारिशें की गई हैं। वित्त वर्ष 2020-21 के लिए 15वें वित्त आयोग की रिपोर्ट दिसंबर 2019 में राष्ट्रपति को सौंपी गई थी जिसे सरकार ने एक्शन टेकन रिपोर्ट के साथ संसद में पेश किया था। आयोग ने केंद्र और राज्य सरकारों, स्थानीय निकायों, पिछले वित्त आयोग के अध्यक्षों और सदस्यों, सलाहकार परिषद, विशेषज्ञों और कई जाने माने संस्थानों के साथ व्यापक विचार विमर्श के बाद यह रिपोर्ट तैयार की है।
रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 2005 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला कोरबा से सर्वाधिक 237 मरीज, दुर्ग से 127, राजनांदगांव से 116, बालोद से 84, बेमेतरा से 57, कबीरधाम से 58, रायपुर से 185, धमतरी से 44, बलौदा बाजार से 85, महासमुंद से 76, गरियाबंद से 39, बिलासपुर से 131, रायगढ़ से 125, जांजगीर-चांपा से 137, मुंगेली से 44, जीपीएम से 7, सरगुजा से 53, कोरिया से 36, सूरजपुर से 26, बलरामपुर से 7, जशपुर से 31, बस्तर से 50, कोंडागांव से 64, दंतेवाड़ा से 50, सुकमा से 36, कांकेर से 68, नारायणपुर से 3, बीजापुर से 25, अन्य राज्य से 4 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 1872 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 3 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 22331 है |
आज 2,005 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई व 1,872 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। राज्य में स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए मरीज़ों की संख्या 1,59,268 व एक्टिव मरीज़ों की संख्या 22,331 है।@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO pic.twitter.com/Tvoyov8iYi
— Health Department CG (@HealthCgGov) October 29, 2020
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर देश की जनता से झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि झूठ बोलने के मामले में प्रधानमंत्री का कोई मुकाबला नहीं है। पश्चिम चंपारण जिले के मधुबनी प्रखंड के दौन्हा मध्य विद्यालय के मैदान में एक चुनावी सभा में, राहुल गांधी ने रोजगार और कृषि सुधार कानून के मुद्दे पर पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा और कहा कि प्रधानमंत्री ने दो करोड़ नौकरियों की बात की थी। अब अगर प्रधानमंत्री दो करोड़ नौकरियों की बात करते हैं, तो शायद भीड़ उन्हें भगा देगी। कुछ साल पहले मोदी यहां आए और कहा कि यह एक गन्ना क्षेत्र है, मैं एक चीनी मिल शुरू करूंगा और अगली बार मैं यहां चीनी चाय मिलाऊंगा और इसे पीऊंगा। उन्होंने सवाल में कहा कि पिछले वादे के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने यहां के लोगों के साथ चाय नहीं पी।
रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 1929 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायगढ़ से सर्वाधिक 235 मरीज, दुर्ग से 79, राजनांदगांव से 115, बालोद से 83, बेमेतरा से 49, कबीरधाम से 56, रायपुर से 185, धमतरी से 75, बलौदा बाजार से 50, महासमुंद से 65, गरियाबंद से 30, बिलासपुर से 134, कोरबा से 64, जांजगीर-चांपा से 202, मुंगेली से 50, जीपीएम से 2, सरगुजा से 60, कोरिया से 39, सूरजपुर से 35, बलरामपुर से 22, जशपुर से 26, बस्तर से 43, कोंडागांव से 70, दंतेवाड़ा से 45, सुकमा से 56, कांकेर से 39, नारायणपुर से 2, बीजापुर से 16, अन्य राज्य से 2 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 1271 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 9 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 22167 है |
आज 1,929 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 1,271 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। #ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO pic.twitter.com/hf9mPxee7P
— Health Department CG (@HealthCgGov) October 28, 2020
नई दिल्ली | केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं. केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट कर जानकारी दी है. संक्रमित पाए जाने के बाद स्मृति ईरानी ने हाल ही में अपने संपर्क में आए लोगों से टेस्ट करवाने की अपील की है.









