नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
BIG BREAKING : कोरबा जिला बना कोरोना हॉटस्पॉट, प्रदेश में आज 2830 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान, 16 मरीजों की हुई मौत

BIG BREAKING : कोरबा जिला बना कोरोना हॉटस्पॉट, प्रदेश में आज 2830 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान, 16 मरीजों की हुई मौत

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 2830 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला कोरबा से सर्वाधिक 272 मरीज, दुर्ग से 115, राजनांदगांव से 185, बालोद से 86, बेमेतरा से 33, कबीरधाम से 91, रायपुर से 256, धमतरी से 82, बलौदा बाजार से 86, महासमुंद से 54, गरियाबंद से 47, बिलासपुर से 139, रायगढ़ से 226, जांजगीर-चांपा 257, मुंगेली से 66, जीपीएम से 5, सरगुजा से 127, कोरिया से 51, सूरजपुर से 72, बलरामपुर से 42, जशपुर से 18, बस्तर से 134, कोंडागांव से 86, दंतेवाड़ा से 90, सुकमा से 86, कांकेर से 71, नारायणपुर से 13, बीजापुर से 32, अन्य राज्य से 8 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 1764 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 16 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 27809 है |

गिरती अर्थव्यवस्था भाजपा के नफरत भरे सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की उपलब्धि: राहुल

गिरती अर्थव्यवस्था भाजपा के नफरत भरे सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की उपलब्धि: राहुल

 नई दिल्ली। खस्ताहाल अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी के बीच देश में प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की मंद रफ्तार को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाले छह साल में नफरत भरी सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की उपलब्धि ही है कि आज हमारा देश अपने पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश से भी पिछड़ने वाला है।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने देश की आर्थिक स्थिति को लेकर सरकार को घेरते हुए कहा कि सरकार की नीतियां लगातार देश को नुकसान पहुंचा रही हैं। उन्होंने प्रति व्यक्ति जीडीपी के आंकड़ों के दर्शाने वाले एक ग्राफ को अपने ट्विटर पर साझा करते हुए कहा है, भाजपा के नफरत भरे सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की छह साल की ठोस उपलब्धि: बांग्लादेश भारत से आगे निकलने के लिए तैयार...


राहुल गांधी के साझा किए ग्राफ के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ)-वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक (डब्ल्यूईओ) ने बताया है कि साल 2020 में बांग्लादेश की प्रति व्यक्ति जीडीपी चार फीसदी से बढ़कर 1,888 डॉलर होने की उम्मीद है। जबकि भारत की प्रति व्यक्ति जीडीपी 10.5 प्रतिशत घटकर 1,877 डॉलर रहने की उम्मीद है। यह आंकड़ा भारत के लिए पिछले चार वर्षों में सबसे कम है।


दरअसल, वर्तमान के कैलेंडर वर्ष में बांग्लादेश प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के मामले में भारत को पीछे छोड़ने को तैयार है। इसका मुख्य कारण कोविड-19 और लॉकडाउन के कारण भारतीय अर्थव्यवस्था को बड़ा नुकसान है। ऐसे में आईएमएफ और डब्ल्यूईओ की ओर से प्रस्तावित दोनों देशों की जीडीपी का यह आंकड़ा मौजूदा कीमतों पर आधारित है। दोनों संस्थानों की रिपोर्ट के अनुसार भारत, दक्षिण एशिया में तीसरा सबसे गरीब देश बनने की ओर अग्रसर है। भारत से पीछे सिर्फ पाकिस्तान और नेपाल रह जाएगा, जबकि बांग्लादेश, भूटान, श्रीलंका और मालदीव भारत से आगे होंगे।

 दालों की बढ़ती कीमत पर अंकुश लगाने केंद्र सरकार का बड़ा एक्शन: जाने क्या है वो बड़ा एक्शन

दालों की बढ़ती कीमत पर अंकुश लगाने केंद्र सरकार का बड़ा एक्शन: जाने क्या है वो बड़ा एक्शन

नई दिल्ली। देश में दालों की बढ़ती कीमत पर अंकुश लगाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। इसके लिए केंद्र की मोदी सरकार दालों का इंपोर्ट यानी आयात बढ़ाने जा रही है। डायरेक्टरेट जनरल ऑफ फॉरेन ट्रेड यानी डीजीएफटी ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिए उड़द और अरहर (तुअर) का इम्पोर्ट कोटा लिस्ट जारी की है। जिसमें सरकार की तरफ से चार लाख टन अरहर इम्पोर्ट करने की मंजूरी देने की जानकारी सामने आई है।
 
 
इसके अलावा करीब 1.5 लाख टन उड़द इम्पोर्ट करने की भी इजाजत मिली है। कारोबारियों को 15 नवंबर तक 4 लाख टन अरहर का इम्पोर्ट करना होगा। डीजीएफटी के तहत आने वाले रीजनल अथॉरिटी को अर्जेंट बेसिस पर एप्लीकेंट्स को लाइसेंस जारी करने के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा गया है। 
 
 
सितंबर में शुरू की गई नई व्यवस्था के तहत थोक के साथ साथ खुदरा पैकों में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बफर स्टॉक से राज्यों को दालों की पेशकश की जा रही है। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने कहा कि अरहर और उड़द की खरीफ की फसल के कटाई का समय नजदीक आने के बावजूद पिछले एक पखवाड़े में दालों की खुदरा कीमतों में बढ़ोतरी हुई है।
 
 
सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है, `इन दालों की खुदरा कीमतें पिछले साल की तुलना में न केवल अधिक बनी हुई हैं, बल्कि हाल ही में इसमें और उछाल भी भी आया है.` पिछले वर्ष की तुलना में सोमवार को अरहर और उड़द की अखिल भारतीय औसत खुदरा कीमतों में क्रमश: 23.71 प्रतिशत और 39.10 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई। 

 
इन दालों के कई खपत केंद्रों में पिछले 15 दिनों के दौरान 20 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है। मंत्रालय ने कहा, `आज की तारीख तक आंध्र प्रदेश, केरल, महाराष्ट्र, बिहार और तमिलनाडु ने लगभग एक लाख टन तुअर दान की जरुरत को पेश किया है।`` निकट भविष्य में और राज्यों के आगे आने की उम्मीद है.केंद्र ने कीमतों में स्थिरता लाने के उद्देश्य से, मूल्य स्थिरीकरण कोष (पीएसएफ) के तहत वर्ष 2015-16 से दालों और प्याज के बफर स्टॉक का निर्माण कर रही है। चालू वर्ष के लिए, सरकार का 20 लाख टन दालों के बफर स्टॉक बनाने का उद्देश्य है।
BIG BREAKING : राजभवन में आज होने वाली गृह विभाग की बैठक हुई स्थगित, जाने क्या है वजह

BIG BREAKING : राजभवन में आज होने वाली गृह विभाग की बैठक हुई स्थगित, जाने क्या है वजह

रायपुर | राज्यपाल द्वारा आज राजभवन में ली जाने वाली गृहविभाग की समीक्षा बैठक स्थगित कर दी गई है। चूंकि गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू केे क्वारेंटाइन में होने की सूचना प्राप्त हुई है। यह बैठक उनकी उपस्थिति में ही आयोजित की जानी थी। इन कारणों से उक्त बैठक स्थगित की गई है। श्री साहू के क्वारेंटाइन अवधि समाप्त होने के बाद यह समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी।

 हैदराबाद को 20 रन से हराने के बाद आया धोनी का बड़ा रिएक्शन, जानिए क्या कहा

हैदराबाद को 20 रन से हराने के बाद आया धोनी का बड़ा रिएक्शन, जानिए क्या कहा

दुबई। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मिली 20 रनों की जीत के बाद, चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि उनकी टीम ने रणनीति को अच्छी तरह से कार्यान्वित किया। 
 
 
हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट पर 167 रन बनाए,जवाब में हैदराबाद की टीम 20 ओवरों में 8 विकेट पर 147 रन ही बना सकी। मैच के बाद धोनी ने कहा,हमें हैदराबाद के खिलाफ रणनीति के अच्छी तरह से कार्यान्वयन की जरूरत थी और हमने ऐसा ही किया। 
 
 
धोनी ने कहा, मुझे लगता है कि मायने यह रखता है कि आपको दो अंक मिले। आज हमने अच्छा किया, यह एक मैच था जो 'परफेक्टÓ के करीब था। एक दो ओवर थोड़े बेहतर हो सकते थे लेकिन यह मैच अच्छा रहा। हम काफी सुधार कर सकते हैं, लेकिन हम अभी ठीक हैं। आप मैच जीतते रहो तो अंक तालिका भी ठीक हो जायेगी। अंक तालिका को देखने का कोई मतलब नहीं, लेकिन हम फिर देखेंगे कि हम किसमें सुधार कर सकते हैं। अहम यह है कि किसी भी चीज को छुपाओ नहीं क्योंकि आपने मैच जीता है।
 
 
सैम करन के प्रदर्शन पर धोनी ने कहा, सैम हमारे लिये पूर्ण क्रिकेटर हैं और आपको ऐसे हरफनमौला की जरूरत होती है। वह गेंद को अच्छी तरह स्ट्राइक करता है, वह बल्लेबाजी में ऊपरी क्रम में खेल सकता है और वह स्पिनरों को बखूबी खेलता है। अगर आपको लय चाहिए तो वह हमें 15 से 45 रन दे सकता है। मुझे लगता है कि जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ेगा, वह डेथ गेंदबाजी में और सहज हो जाएगा। बता दें कि हैदराबाद के खिलाफ सैम करन ने सीएसके के लिए पारी की शुरूआत की थी और 21 गेंदों पर 31 रनों की तेज पारी खेली थी।
 पालघर घटना में सांप्रदायिक टिप्पणी करने पर अर्नब को मुंबई पुलिस ने भेजा नोटिस

पालघर घटना में सांप्रदायिक टिप्पणी करने पर अर्नब को मुंबई पुलिस ने भेजा नोटिस

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार और अर्नब गोस्वामी के बीच तकरार का दौर लगातार जारी है। मुंबई पुलिस ने रिपब्लिक टीवी के इडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी के खिलाफ मंगलवार को नोटिस जारी किया है। अर्नब गोस्वामी पर पालघर लिंचिंग की घटना और बांद्रा माइग्रेंट्स की रिपोर्टिंग के दौरान कथित तौर पर सांप्रदायिक टिप्पणी करने का आरोप है। अर्नब के खिलाफ आईपीसी की धारा 108 के तहत नोटिस भेजी गई है और उनसे पूछा गया है कि आखिर क्यों ना आपके साथ अच्छे व्यवहार का करार वापस लिया जाए। मुंबई पुलिस के अधिकारी ने बताया कि अर्नब गोस्वामी को स्पेशल एग्जेक्युटिव मजिस्ट्रेट और असिस्टैंट कमिश्नर ऑफ पुलिस के सामने शुक्रवार को 4 बजे पेश होने के लिए कहा गया है। 

 
ज्ञातव्य है कि 21 अप्रैल को अर्नब गोस्वामी ने पूछता है भारत कार्यक्रम के दौरान बहस का आयोजन किया था, इस दौरान उन्होंने महाराष्ट्र के पालघर में दो संतों व ड्राइवर की हत्या के मुद्दे को उठाया था। यह बहस हिंदी भाषा में की गई थी। कार्यक्रम के दौरान अर्नब गोस्वामी पूछते हैं कि यह लिंचिंग हिंदू होने की वजह से, भगवा कपड़े पहनने की वजह से हुई है या नहीं, क्या अगर पीड़ित हिंदू नहीं होते तो वह चुप बैठते। अर्नब को जो नोटिस भेजा गया है उसमे आरोप है कि अर्नब की इस टिप्पणी के द्वारा हिंदू-मुसलमान में सांप्रदायिक तनाव बढ़ाने की कोशिश की गई। इस शो के वीडियो पर भी यूट्यूब पर लोगों ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी थी। 

 
गौरतलब है कि अर्नब गोस्वामी के खिलाफ सामाजिक वैमनस्यता को बढ़ावा देने के चलते अप्रैल माह में नागपुर में केस दर्ज किया गया था। उनपर आरोप है कि उन्होंने पालघर लिंचिंग घटना के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को जिम्मेदार ठहराया था, इस मामले में भी उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया। बता दें कि दो साधू एक ड्राइवर की महाराष्ट्र के पालघर में भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। ये लोग 16 अप्रैल को सिलवासा जा रहे थे, इसी दौरान पालघर जिले के गढ़चिंचले गांव में इन लोगों की स्थानीय ग्रामीणों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। अहम बात है कि इस दौरान वहां मौके पर पुलिस भी मौजूद थी, बावजूद इसके इन लोगों ने पुलिस के सामने इन लोगों को पीट-पीटकर मार डाला।
सरकारी दफ्तरों में अब बीएसएनएल-एमटीएनएल का उपयोग करना होगा जरुरी, सरकार ने जारी किए निर्देश

सरकारी दफ्तरों में अब बीएसएनएल-एमटीएनएल का उपयोग करना होगा जरुरी, सरकार ने जारी किए निर्देश

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने सभी मंत्रालयों, सरकारी विभागों और सरकारी क्षेत्र की इकाइयों को राज्य द्वारा संचालित भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) और महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (MTNL) की दूरसंचार सेवाओं का उपयोग करना जरुरी होगा। दूरसंचार विभाग (डीओटी) द्वारा जारी एक ज्ञापन में कहा गया है, `भारत सरकार ने सभी मंत्रालयों / विभागों, CPSUs, सेंट्रल ऑटोमोनस ऑर्गनाइजेशन द्वारा बीएसएनएल और एमटीएनएल के उपयोग को अनिवार्य करने को मंजूरी दे दी है। बता दें कि 12 अक्टूबर को ज्ञापन, वित्त मंत्रालय के परामर्श के बाद केंद्र के सभी सचिवों और विभागों को जारी किया गया।
 
 
इस ज्ञापन मे बताया गया है कि बीएसएनएल और एमटीएनएल दूरसंचार सेवा के उपयोग को अनिवार्य करने का निर्णय मंत्रिमंडल द्वारा लिया गया है। दूरसंचार विभाग ने सभी मंत्रालयों/विभागों से अनुरोध किया है कि वे CPSUs / सेंट्रल ऑटोमोनस ऑर्गनाइजेशन को बीएसएनएल/एमटीएनएल नेटवर्क के अनिवार्य उपयोग के लिए इंटरनेट/ब्रॉडबैंड, लैंडलाइन और लीज्ड लाइन की सेवाओं लिए निर्देश दे. सरकार ने यह निर्णय दूरसंचार कंपनियों के घाटे को कम करने के लिए जारी किए हैं। 
 
 
ग्राहकों की संख्या में आई भारी कमीवित्त वर्ष 2019-20 में BSNL ने 15,500 करोड़ रुपये का घाटा और MTNL ने 3,694 करोड़ रुपये का घाटा दर्ज किया है। बीएसएनएल के वायरलाइन ग्राहक जो नवंबर 2008 में 2.9 करोड़ थे, वो इस वर्ष जुलाई में घटकर 80 लाख हो गया है। वहीं एमटीएनएल की फिक्स्ड लाइन ग्राहकों की संख्या नवंबर 2008 में 35.4 लाख से घटकर इस साल जुलाई में 30.7 लाख हो गई है।
 दो समलैंगिक जोड़ों की याचिकाओं पर अदालत ने मांगा केंद्र से जवाब

दो समलैंगिक जोड़ों की याचिकाओं पर अदालत ने मांगा केंद्र से जवाब

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने दो समलैंगिक जोड़ों की अलग-अलग याचिकाओं पर बुधवार को केंद्र से जवाब मांगा। एक याचिका में विशेष विवाह कानून (एसएमए) के तहत विवाह की अनुमति देने और एक अन्य याचिका में अमेरिका में हुए विवाह को विदेश विवाह कानून (एफएमए) के तहत पंजीकृत किए जाने का अनुरोध किया गया है। 

 
न्यायमूर्ति आर एस एंडलॉ और न्यायमूर्ति आशा मेनन की पीठ ने केंद्र और दिल्ली सरकार को नोटिस जारी करके उनसे एसएमए के तहत विवाह की अनुमति मांगने वाली दो महिलाओं की याचिका पर अपना रुख बताने को कहा है। 

 
अदालत ने अमेरिका में विवाह करने वाले दो पुरुषों की एक अन्य याचिका पर केंद्र और न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास को भी नोटिस जारी किया है। इस जोड़े के विवाह का एफएमए के तहत पंजीकरण किए जाने से इनकार कर दिया गया था। पीठ ने मामले की आगे की सुनवाई के लिए आठ जनवरी 2021 की तारीख तय की है। 
 बड़ी खबर: अतिक्रमण हटाने गई महिला सब इंजीनियर पर हमला, सर फोड़कर कर दिया घायल

बड़ी खबर: अतिक्रमण हटाने गई महिला सब इंजीनियर पर हमला, सर फोड़कर कर दिया घायल

धमतरी। जिले के नगर पंचायत आमदी में पदस्थ एक महिला उपअभियंता का पिटाई करने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद आरोपी को अर्जुनी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आज नगर पंचायत आमदी के वार्ड क्रंमाक दो में उपअभियंता पूजा सार्वा अतिक्रमण हटाने गई थी।
 
 
इसी दौरान सडक पर बिल्डिंग मटेरियल फैलाकर रखे मुरारी ढीमर नाम के बुर्जर्ग व्यक्ति ने लकडी से महिला उपअभियंता पर हमला कर दिया। हमले में उसके सिर पर चोट आई। जिसे ईलाज के लिए जिला अस्पाताल धमतरी में भर्ती कराया गया है। शिकायत के बाद अर्जुनी पुलिस ने आरोपी मुरारी ढीमर को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
 
BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में हुआ कोरोना विस्फोट, प्रदेश में कुल 2619 कोरोना मरीजों की हुई पहचान

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में हुआ कोरोना विस्फोट, प्रदेश में कुल 2619 कोरोना मरीजों की हुई पहचान

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 2619 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 339 मरीज, दुर्ग से 195, राजनांदगांव से 146, बालोद से 80, बेमेतरा से 34, कबीरधाम से 68, धमतरी से 80, बलौदा बाजार से 69, महासमुंद से 94, गरियाबंद से 30, बिलासपुर से 146, रायगढ़ से 189, कोरबा से 202, जांजगीर-चांपा 195, मुंगेली से 29, जीपीएम से 27, सरगुजा से 94, कोरिया से 54, सूरजपुर से 58, बलरामपुर से 43, जशपुर से 22, बस्तर से 101, कोंडागांव से 55, दंतेवाड़ा से 68, सुकमा से 42, कांकेर से 91, नारायणपुर से 9, बीजापुर से 55, अन्य राज्य से 4 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 2341 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 9 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 27210 है |

वि‍वाद के बाद ‘तनिष्क ’ ने हटाया विज्ञापन, शशि‍ थरूर ने दिया ये ‘बयान’

वि‍वाद के बाद ‘तनिष्क ’ ने हटाया विज्ञापन, शशि‍ थरूर ने दिया ये ‘बयान’

एक अंतरधार्मिक शादी के बाद गोद भराई की रस्म दिखाने वाले विज्ञापन के बाद सोशल मीडि‍या पर बहस शुरू हो गई। यह विवाद ट्विवटर पर ट्रेंड कर रहा है। तनिष्क से माफी मांगने की मांग की जा रही है। विवाद को बढता देख तनिष्क ने अपना यह विज्ञापन हटा लिया है। हालांकि तब तक यह विज्ञापन सोशल मीडि‍या पर वायरल हो चुका था।
सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इसे 'लव ज़िहाद को बढ़ावा' देने वाला विज्ञापन बताया और तनि‍ष्कं के बायकॉट के साथ ही इसे हटाने की मांग की थी।

सोमवार को ट्विटर पर #BoycottTanishq ट्रेंड हो रहा था। एक अंतरधार्मिक शादी के बाद गोद भराई की रस्म दिखाने वाला यह विज्ञापन कंपनी ने पिछले हफ्ते रिलीज किया था, कई लोगों ने नफरत और भेदभावपूर्ण ट्वीट्स की आलोचना की और इन्हें भारत के विचार के खिलाफ बताया।

आखि‍र क्यार है विज्ञापन में?
इस विज्ञापन में एक गर्भवती महिला की गोदभराई दिखाई गई है, जिसने साड़ी पहन रखी है और उसकी सास सेरेमनी में ले जा रही हैं। वीडियो खत्म होने के बाद महिला अपनी सास, जिन्होंने सलवार सूट पहन रखा है और सिर पर दुपट्टा डाल रखा है, उससे पूछती हैं- मां, लेकिन यह रस्म तो आपके घर में होती भी नहीं न, इस पर सास का जवाब आता है- लेकिन बिटिया को खुश रखने की रस्म तो हर घर में होती है न।

तनिष्क़ ने गोल्ड जूलरी कलेक्शन का नाम एकत्वम रखा है। लेकिन विवाद के बाद अब यह वीडियो कंपनी के यूट्यूब चैनल से भी हटा लिया गया है।

इसे लेकर अब पक्ष में भी प्रतिक्रि‍याएं आने लगी हैं। विज्ञापन पर विरोध को देखते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने मंगलवार को जबरदस्त नाराजगी जताई है। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा,

 

 

'अच्छा तो हिंदुत्व ब्रिगेड ने हिंदू-मुस्लिम एकता को खूबसूरती से दिखाने वाले इस विज्ञापन के चलते तनिष्क़ जूलरी का बायकॉट करने की मांग की है। अगर हिंदू-मुस्लिम के 'एकत्वम' से उन्हें इतनी दिक्कत है तो वो पूरी दुनिया में हिंदू-मुस्लिम की एकता के प्रतीक खुद भारत का बायकॉट क्यों नहीं कर देते?'

कांग्रेस नेता अभिषेक सिंघवी ने भी इस पर ट्वीट कर बायकॉट की मांग करने वालों की आलोचना की है। वहीं, राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व सदस्य शमीना शफीक़ ने भी इसका बचाव करते हुए लिखा, 'थैंक्यू डियर ट्रोल्स, हमारा ध्यान इस खूबसूरत ऐड की तरफ दिलाने के लिए'

ऐड के विरोध में कुछ यूजर्स ने लिखा था कि
'ऐड्स में हमेशा मुस्लिम पति और हिंदू पत्नी ही क्यों दिखाते हैं, हिंदू पति और मुस्लिम पत्नी क्यों नहीं?'

एक यूजर अनुराग सिंह ने कहा कि यह 'तनिष्क़ की हिपोक्रेसी है'

हालांकि, कुछ यूजर्स ने इस ट्रेंड का विरोध किया और दुख जताया। एक यूजर मनीष ने लिखा कि 'दुख होता है देखकर कि हम किस तरह के देश में बदलते जा रहे हें। एक ऐसे देश में जो हमेशा से सेक्युलर कहा जाता रहा है, वहां दो धर्मों को जोड़ने वाले एक ऐड को विरोध के बाद हटाना पड़ रहा है'
 

 देश में बड़ा साइबर हमला: पीएम मोदी समेत बड़े वीवीआईपी हस्तियों का डाटा लीक

देश में बड़ा साइबर हमला: पीएम मोदी समेत बड़े वीवीआईपी हस्तियों का डाटा लीक

नईदिल्ली। भारत सरकार की नेशनल इन्फोर्मेटिक्स सेंटर (एनआईसी) के सिस्टम में सेंधमारी का मामला सामने आया है। बीते दिनों चीन की तरफ से की जा रही जासूसी का खुलासा किया गया था। इस दौरान यह बताया गया कि पीएम नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति, अभिनेता व देश की कई बड़ी हस्तियों की जासूसी चीन द्वारा की जा रही थी। ऐसे में एक बार फिर सेंधमारी से हड़कंप मचा हुआ है। बता दें कि एनआईसी के सिस्टम में प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार व अन्य वीवीआईपी लोगों की जानकारियां मौजूद हैं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल टीम ने इस मामले में सितंबर के शुरुआत में ही केस दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक, ये हमला बेंगलुरु की एक फर्म से किया गया है। एनआईसी के कर्मचारियों को एक मेल आया था जिसने उस मेल के लिंक को क्लिक किया उसका डाटा गायब हो गया। बताया जा रहा है कि इस साइबर हमले में करीब 100 कंप्यूटर्स को निशाना बनाया गया था जिसमें कुछ एनआईसी के थे और कुछ ढ्ढञ्ज मंत्रालय से जुड़े थे। 

इस मामले के बाद एनआईसी की शिकायत पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। अभी इस मामले की जांच चल रही है, लेकिन सूत्रों की माने तो बेंगलुरु में एक अमेरिकी कंपनी से ये मेल आया था जिसकी जानकारी आईपी एड्रेस से प्राप्त हुई है।
 
बताते चलें कि अभी कुछ दिन पहले ही एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि चीन की कुछ कंपनियां करीब 10 हजार भारतीयों पर नजर रख रही हैं। इनमें प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, वरिष्ठ अधिकारी, केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री, नेता, खिलाड़ी, अभिनेता समेत कई हस्तियों के डाटा पर नजर रखी जा रही है। चीनी कंपनी इन सभी की हर हलचल को रिकॉर्ड कर रही है।

इस खुलासे का मुद्दा संसद में उठा था, जिसके बाद विदेश मंत्रालय की ओर से चीनी दूतावास में शिकायत दर्ज कराई गई। साथ ही एक कमेटी का गठन किया गया है जो पूरे मामले को देख रही है।
 पीएम मोदी ने की करण जौहर की तारीफ, ट्रोलर्स को मिला कंगना को ट्रोल करने का मौका

पीएम मोदी ने की करण जौहर की तारीफ, ट्रोलर्स को मिला कंगना को ट्रोल करने का मौका

नई दिल्ली |प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर देश और दुनिया की कई नामी हस्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। बधाई देने वालों में फिल्म जगत की कई हस्तियां भी शामिल रहीं। आमिर खान, करण जौहर, शाहरुख खान, कंगना रनौत जैसी कई सितारों ने पीएम मोदी को सोशल मीडिया के जरिए जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और फिर पीएम मोदी ने सभी का शुक्रियाअदा भी किया। 

हालांकि करण जौहर को शुक्रिया कहते हुए पीएम मोदी ने उनकी तारीफ क्या कर डाली कि लोगों ने कंगना का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। पिछले कुछ दिनों से कंगना और उनके समर्थक करण जौहर को सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं। वहीं कंगना का बॉलीवुड और महाराष्ट्र सरकार के बीच चल रही तनातनी में बीजेपी अभिनेत्री का समर्थन करते हुए नजर आई थी।

ऐसे में पीएम मोदी द्वारा करण जौहर की तारीफ करने पर सोशल मीडिया यूजर्स कह रहे हैं कि अब कंगना किसी कोने में बैठकर रो रही होंगी। पीएम मोदी के करण जौहर को किए गए रिप्लाई पर यूजर्स कंगना को बहुत मजाक उड़ा रहे हैं। कोई कंगना की रोते हुए फोटो शेयर कर रहा है, तो कोई वीडियो। वहीं कुछ सरकास्टिकली कमेंट भी कर रहे हैं।

इसी तरह कई लोग कंगना का काफी मजाक उड़ा रहे हैं। हालांकि पीएम मोदी ने कंगना के ट्वीट का भी जवाब दिया है। कंगना ने पीएम मोदी के जन्दमदिन पर एक वीडियो शेयर करते हुए उन्हें बधाई दी थी। इस पर पीएम मोदी ने कहा- कंगना जी आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद
 
 थाली बजाने, दीया जलाने से ज़्यादा जरूरी है कोरोना वॉरियर्स की सुरक्षा और सम्मान: राहुल

थाली बजाने, दीया जलाने से ज़्यादा जरूरी है कोरोना वॉरियर्स की सुरक्षा और सम्मान: राहुल

नई दिल्ली। देश में बढ़ते कोरोना संकट के बीच, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कोरोना योद्धाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए मोदी पर निशाना साधा है। राहुल ने कहा कि उनकी सुरक्षा और सम्मान थाली बजाने से ज्यादा जरूरी है, एक दीपक जलाना। जब देश में कोरोना महामारी ने दस्तक दी, तब पीएम मोदी ने कोरोना योद्धाओं के बारे में बड़ी बात की। उन्होंने ट्वीट किया, `डेटा से मुक्त मोदी सरकार! उनकी सुरक्षा और सम्मान थाली बजाने, दीपक जलाने से ज्यादा महत्वपूर्ण है। मोदी सरकार, कोरोना वारियर्स ने इतना अपमान क्यों किया?`

उन्होंने कहा कि जब देश में कोरोना महामारी ने दस्तक दी थी, तब पीएम मोदी ने कोरोना योद्धाओं के बारे में बड़ी बात की थी। उसे सम्मानित करने के लिए कहा गया था। लेकिन अब देश में स्थिति यह है कि न तो कोरोना वारियर्स को सम्मान मिल रहा है और न ही उन्हें सुरक्षा मिल रही है। राहुल गांधी ने अपने ट्वीट के जरिए इस मुद्दे को उठाया है। उन्होंने एक रिपोर्ट साझा करते हुए यह बात कही है।

रिपोर्ट के अनुसार, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के पास स्वास्थ्य देखभाल कर्मचारियों जैसे कि डॉक्टर, नर्स और आशा कार्यकर्ता आदि का कोई डेटा नहीं है जो कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने राज्यसभा में यह जानकारी दी है।

उन्होंने एक लिखित बयान में कहा, स्वास्थ्य एक राज्य का विषय है। इस तरह के डेटा को केंद्रीय स्तर पर स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा बनाए नहीं रखा जाता है। हालांकि, उन लोगों का डेटाबेस जो प्रधानमंत्री गरीब कल्याण बीमा पैकेज के तहत राहत चाहते हैं।` राष्ट्रीय स्तर पर रखा जा रहा है।
बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ के इस जिले में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, आधा दर्जन युवक युवतियां गिरफ्तार

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ के इस जिले में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, आधा दर्जन युवक युवतियां गिरफ्तार

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के सारंगढ़ में स्थित भारत माता चौक स्थित प्रिंस लॉज में आपत्तिजनक हालत में 3 युवक और 3 युवतियां पकड़े गए। मामले में पुलिस ने लॉज के मालिक समेत  आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है।


पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रिंस लॉज में बाहर से लड़कियों को बुलाकर जिस्मफरोशी का धंधा कराया जा रहा है. पहले पुलिसकर्मी खुद ग्राहक बनकर लॉज में पहुंचे, फिर छापेमार कार्रवाई कर कमरे में 6 लड़के-लड़कियों को पकड़ा गया। कमरे से बीयर और आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है. पकड़ गए आरोपियों में दो युवक जांजगीर, एक सारंगढ़ और तीनों युवती रायगढ़ जिले की रहने वाली हैं।

सारंगढ़ थाना पुलिस थाने की टीम ने मुखबिर के सूचना के आधार पर प्रिंस लॉज में छापा मारा इस दौरान वहां आपत्तिजनक हालात ममें तीन जोड़ों को पकड़ा गया। मामले में कुल 7 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। सभी के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
बड़ी खबर : पति-पत्नी ने 3 बच्चों के साथ किया जहर सेवन, गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती

बड़ी खबर : पति-पत्नी ने 3 बच्चों के साथ किया जहर सेवन, गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती

खरोरा | छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सटे  खरोरा के केसला में एक दर्दनाक घटना में मां-पिता ने बच्चों को जहर दे दिया, बच्चों को जहर खिलाने के बाद पति-पत्नी ने भी जहर का सेवन कर लिया है। परिवार में एक बच्चे की हालत स्थिर है, बाकी चारों की हालत गंभीर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पढ़ें : BIG BREAKING : प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के बड़े भाई की हुई कोरोना से मौत, पढ़ें पूरी खबर

शराब की लत के कारण हुआ यह घटना 
मिली जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत केसला निवासी प्रेम नारायण देवांगन आदतन शराबी है। उसने शराब की पीने के लिए बहुत लोगों से कर्ज लिया था। कर्ज चुकाने उसने घर की जमीन बेच दिया था। आर्थिक रूप से टूट जाने के बाद घर में कुछ भी नहीं बचा था. अवसाद के चलते उसने कीटनाशक का सेवन कर परिवार समेत आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसकी एक नाबालिग बच्ची ने बताया, कि पिता ने करोना की दवाई है कहकर हमें गिलास में डालकर पिलाया। सुबह 9 बजे पड़ोसी सरस्वती देवांगन ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन दरवाजा कोई नहीं खोला।
 
 
 
कुछ अनहोनी की आशंका होने पर उसने इसकी जानकारी आस पड़ोस के लोगों को दिया, और उनकी मदद से दरवाजा खुलवाया। घर के अंदर का नजारा भयानक था। प्रेम नारायण और उनकी पत्नी बेहोशी की हालत में पड़ी थी। इसके बाद तत्काल प्रेम नारायण व पत्नी कामिनी देवांगन (30) निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं बच्चे प्रिया (11), गायत्री (9), तुलेशवर (7) को केसीएच हॉस्पिटल खरोरा में भर्ती किया गया।
 
सांसद ने नगरनार स्टील प्लांट निजीकरण नही करने संसद में रखी मांग

सांसद ने नगरनार स्टील प्लांट निजीकरण नही करने संसद में रखी मांग

जगदलपुर | बस्तर जिले के एनएमडीसी का नगरनार स्टील प्लांट बस्तर को केंद्र सरकार द्वारा निजीकरण के मुद्दे को बस्तर सांसद दीपक बैज ने अधिनियम 377 के अंतर्गत सदन में केंद्र सरकार के समक्ष संसद पटल के पर लिखित पर रखा जिसका जवाब सदन के द्वारा लिखित में प्राप्त होगा। 

पढ़ें : बड़ी खबर : नौकरी लगवाने के नाम पर सरपंच से लाखों की ठगी, मामला दर्ज 

     प्राप्त जानकारी के अनुसार बस्तर सांसद दीपक बैज ने अधिनियम 377 के अंतर्गत सदन में रखते हुए बताया कि बस्तर में खनिज संपदा का दोहन वर्षों से चल रहा है। प्लांट का निजीकरण केंद्र सरकार कर रही है। एनएमडीसी का नगरनार स्टील प्लांट हेतु 610 हेक्टेयर निजी जमीन अधिग्रहित है 211 हेक्टेयर जमीन छत्तीसगढ़ की प्लांट के इस्तेमाल हेतु है आदिवासियों के हित की रक्षा हेतु इस क्षेत्र में पेसा कानून 1996 लागू है नियमों की अनदेखी करते हुए नगरनार प्लांट का निजीकरण अव्यवहारिक है।
 
 
20 हजार करोड़ लागत से तकरीबन 15 वर्षों से बन रहे प्लांट से धुआ निकलने वाला ही था कि सरकार इसे निजी हाथों में बेच रही है बस्तर की जनता आंदोलित है प्लांट में नौकरी का सपना टूटते देख नौजवान आक्रोशित है जनता की भावनाओं के विरुद्ध राष्ट्र की संपदा बेची जा रही है। सांसद ने निजीकरण को रोकने की मांग सदन पर रखा है। 
 
बड़ी खबर : नौकरी लगवाने के नाम पर सरपंच से लाखों की ठगी, मामला दर्ज

बड़ी खबर : नौकरी लगवाने के नाम पर सरपंच से लाखों की ठगी, मामला दर्ज

रायपुर | सरपंच को अपर कलेक्टर के नाम से सरकारी नौकरी लगाने की बात कहकर झांसे में लेकर 23 लाख 65 हजार रुपयें ठगी किये जोन की रिपोर्ट पण्डरी थाने में दर्ज की गई है। 

पढ़ें : BIG BREAKING : प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के बड़े भाई की हुई कोरोना से मौत, पढ़ें पूरी खबर 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिकरीमा थाना फरसाबहार जशपुर निवासी सर्वेश्वर सायं आयु 31 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी वर्तमान में ग्राम सिकिरमा थाना फरसाबहार जशपुर का सरपंच है। अप्रैल 2020 में पीडि़त के मोबाईल फोन पर मोबाईल क्रमांक 9617548882 से कॉल कर स्वयं को अपर कलेक्टर निर्मल तिग्गा बताते हुये छ.ग. राज्य के विभिन्न जिलो के लिए 1380 पद स्वीकृत हुआ है, जिसमें अंबिकापुर, बलरामपुर, सरगुजा, एवं जश्पुर जिले में डाटा एंट्री आपरेटर, क्लर्क, भृत्य एवं वाहन चालक का पद पर सीधी भर्ती किया जाना है।
 
 
स्वयं को अपर कलेक्टर बताये जाने से पीडि़त उसकी बातों में आकर अपने घर वालों एवं दोस्तो से सलाह करके पत्नि परमिला पैकरा, दीदी सुधावती पैकरा, दीदी शोभावती पैकरा एवं अन्य रिश्तेदारों मंजू पैकरा, यसपति पैकरा, रंजीत साय, गुलेश्वर साय, नरेन्द्र साय पैकरा , लक्ष्मण साय, चन्द्रिका पैकरा, दिनेश कुमार यादव एवं गुलापी बाई को भृत्य पद पर एवं क्लर्क पद के लिए दुलासी पैकरा, प्रकाश साय तथा डाटा एंट्री आपरेटर के लिए संदीप कुमार पैकरा एवं देवव्रत राम एवं लक्ष्मण साय समदूर (व्याख्याता) के ट्रांसफर कराने के नाम पर कुल 25 रूपयें फोन पर निर्मल तिग्गा से बात हुआ। निर्मल तिग्गा द्वारा बताया गया कि उपरोक्त रकम तुम्हें रायपुर में देना है और आने जाने के लिये कार क्रमांक सी.जी. 14 एम.एम. 5574 बुक कर दिया हैं।
 
 
आरोपी के द्वारा भेजे गये कार से पीडि़त ने बताया कि संपूर्ण राशि की व्यवस्था नही है तब उनके कहने पर कि जितना नकद है उतना ले आओ एवं शेष राशि के लिये एटीएम कार्ड ले आना कहने पर 13/06/2020 को शाम सिकिरमा से रायपुर के लिए निकला एवं दिनांक 14.06.2020 को सुबह 07-00 बजे रायपुर पहुंचने पर मोवा ब्रिज के आगे एफ.सी.आई. रोड मे आने को कहा वहां पहुंचने पर अपने भतीजे को भेज रहा हूं  पैसे दे देना कहने पर उसे 9 लाख,20 हजार रुपयें व बाकी रकम एटीएम से निकाल लेने की बात कहकर पिन कोड बताते हुए दे दिया। पैसा एवं एटीएम कार्ड देते समय तिग्गा स्वयं नही आया।  कार क्रमांक सी.जी. 14 एम.एम. 5574 के ड्रायवर से पुछने पर कार का मालिक योगेश शर्मा मोबाईल नंबर 99075-77920 बागबाहार जिला जशपुर का निवासी है तथा कार को डमरू बंजारा निवासी बागबाहार जिला जश्पुर द्वारा बुक कराया जाना बताया गया।  निर्मल तिग्गा कॉल कर प्रतिदिन जल्द ही सभी लोगों की भर्ती हो जाएंगी कहकर कुल 23,65,207.75/- लेने के बाद भी झांसा दिया जा रहा है। कॉल करने पर मंत्रालय जाने की बात कहकर गुमराह किया जा रहा है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने मोबाईल नंबर के आधार पर आरोपी के खिलाफ 420 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 
 
बड़ी खबर : अपहरण कर नक्सलियों ने की सीएएफ  जवान की हत्या, शव फेंका सड़क पर

बड़ी खबर : अपहरण कर नक्सलियों ने की सीएएफ जवान की हत्या, शव फेंका सड़क पर

बीजापुर | बीती रात नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ के  बीजापुर जिले के गंगालूर मार्ग पर सीएएफ जवान की हत्या कर शव को फेंक दिया है, शव पर एक नक्सली पर्चा मिला है जिसमे घटना की जिम्मेदारी गंगालूर एरिया कमेटी ने लिया है ।

पढ़ें : बड़ी खबर: पंडित रविवि ने परीक्षा केंद्रों से उत्तर पुस्तिकाओं के वितरण पर लगाई रोक

जिले में सीएएफ के पायनियर प्लाटून में पदस्थ जवान मल्लूराम सूर्यवंशी निवासी बिलासपुर का नक्सलियों ने अपहरण कर लिया था, जिसके बाद बीती रात हत्या कर शव को बीजापुर गंगालूर मार्ग पर स्थित पदेड़ा के पास फेंक दिया है ।
 
 
एसपी कमलोचन कश्यप ने बताया कि उक्त जवान पिछले पांच दिनों से लापता था , जिसकी पतासाजी में पुलिस लगी हुई थी , किन्तु आज जवान का शव पाया गया है । पुलिस घटना स्थल पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले कर घटना की जांच में जुट गई है ।
 
BIG BREAKING : प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के बड़े भाई की हुई कोरोना से मौत, पढ़ें पूरी खबर

BIG BREAKING : प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के बड़े भाई की हुई कोरोना से मौत, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री स्वर्गीय अजीत जोगी के बड़े भाई प्रोफ़ेसर सत्य रंजन जोगी का कोरोना संक्रमण के कारण निधन हो गया | उनका इलाज बिलासपुर में चल रहा था, लेकिन गुरूवार देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया | पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के पुत्र और जनता कांग्रेस प्रमुख अमित जोगी ने सोशल मीडिया में इसकी जानकारी दी |