रायपुर | प्रदेश की राजधानी रायपुर से किसानों के हित में एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर मिली है कि राज्य सरकार ने धान खरीदी की तारीख का ऐलान कर दिया है। जानकारी के अनुसार 1 दिसंबर से प्रदेश में धान की खरीदी की जाएगी । आज मंत्रिमंडलीय उपसमिति की बैठक में इस बात का निर्णय लिया गया है।
पढ़ें : खड़े ट्रक से कार के टकराने से एक ही परिवार के पांच की मौत, जाने कहा की है यह घटना
आपको बता दें कि आज खाद्य मंत्री अमरजीत भगत की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा के साथ-साथ बार दाने की उपलब्धता और समर्थन मूल्य पर खरीदी की कार्ययोजना को लेकर चर्चा की गयी।
बैठक के बाद मंत्री मोहम्मद अकबर ने मीडिया को धान खरीदी के बारे में लिये गए फैसले की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में धान की खरीदी 1 दिसंबर से की जायेगी, पिछले साल की तर्ज पर ही धान की खरीदी की जायेगी। 15 क्विंटल प्रति एकड़ के लिहाज से ये खरीदी होगी, बार दाने की उपलब्धता को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया गया है, कुछ प्लास्टिक के बोरे होंगे, इसके अलावा पीडीएस और कुछ राईस मिलर्स से भी धान के लिए बारदाने की व्यवस्था की जायेगी। केंद्र सरकार के द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जायेगी |
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कृषि और कृषि व्यापार से संबंधित केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कानूनों को लेकर लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साध रहे हैं। राहुल नए कृषि कानूनों को किसानों, मजदूरों और देश की नींव को कमजोर करने वाला बता चुके हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता ने एक बार फिर पीएम मोदी पर निशाना साधा है।
देश के किसानों ने माँगी मंडी
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 2, 2020
PM ने थमा दी भयानक मंदी।https://t.co/aY4OBtjsLa
बिग बॉस 14 वीकेंड के वार इस बार बेहद धमाकेदार होने वाला है। बिग बॉस 14 के घर में शो की एक एक्स कंटेस्टेंट शहनाज गिल एंट्री करने वाली हैं। शहनाज घर में कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ दर्शकों का भी मनोरंजन करती दिखाई देंगी।

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 1543 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायगढ़ से सर्वाधिक 264 मरीज, दुर्ग से 46, राजनांदगांव से 52, बालोद से 73, बेमेतरा से 64, कबीरधाम से 24, रायपुर से 116, धमतरी से 52, बलौदा बाजार से 35, महासमुंद से 21, गरियाबंद से 39, बिलासपुर से 108, कोरबा से 133, जांजगीर-चांपा से 152, मुंगेली से 36, जीपीएम से 1, सरगुजा से 53, कोरिया से 24, सूरजपुर से 21, बलरामपुर से 11, जशपुर से 8, बस्तर से 27, कोंडागांव से 34, दंतेवाड़ा से 53, सुकमा से 25, कांकेर से 50, नारायणपुर से 1, बीजापुर से 18, अन्य राज्य से 2 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 1321 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 11 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 22126 है |
आज 1,543 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई व 1,321 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। #ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO pic.twitter.com/uCOc5QDCCQ
— Health Department CG (@HealthCgGov) November 1, 2020
नई दिल्ली | देश में कोरोना वायरस का प्रकोप अब भी जारी है। हालांकि, राहत की बात यह है कि पहले की तुलना में अब दैनिक मामलों में गिरावट जारी है। इसे देखते हुए सरकार चरणबद्ध तरीके से अनलॉक की प्रक्रिया लागू कर रही है। इसी कड़ी में, आज से भारत में अनलॉक 6.0 की शुरुआत हो रही है।
राज्यों में कंटेनमेंट जोन के बाहर अन्य गतिविधियों को बढ़ाने के साथ भारत में अनलॉक की शुरुआत हो गई है। इस सप्ताह की शुरुआत में, गृह मंत्रालय ने कहा था कि कोई और ढील नहीं दी जाएगी और पिछले महीने जारी किए गए अनलॉक 5.0 दिशानिर्देश 30 नवंबर तक लागू रहेंगे।
अनलॉक 1 की प्रक्रिया की शुरुआत एक जून से हुई थी। इसके बाद हर अनलॉक में सख्त मानक संचालन के साथ रेस्तरां, सिनेमा हॉल, जिम, मॉल, स्कूल, स्विमिंग पूल, धार्मिक स्थान और मेट्रो रेल सेवाओं की गतिविधियों को दिशानिर्देशों के साथ खोलने की अनुमति है।
एक नवंबर से राजधानी दिल्ली में बसें अपनी पूरी क्षमता से चलेंगी और पश्चिम रेलवे मुंबई में अतिरिक्त लोकल ट्रेनों का संचालन करेगी। दिल्ली से और इसके लिए अंतरराज्यीय बस सेवाओं के भी आज से खुलने की संभावना है।
इसके अलावा, गोवा अपने कसिनो को खोलेगा, उत्तर प्रदेश में दुधवा टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए खुलेगा, असम में काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान हाथी सफारी और जम्मू-कश्मीर में वैष्णो देवी मंदिर फिर से खुलेगा और अबकी बार अधिक तीर्थयात्रियों को अनुमति देगा।
दिल्ली में अपनी पूरी क्षमता से चलेंगी बसें
दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने शनिवार को कहा था कि यात्रियों को एक नवंबर से डीटीसी बसों की सभी सीटों पर बैठने अनुमति दी जाएगी। संशोधित आदेश के अनुसार, यात्रियों को यात्रा के दौरान फेस मास्क पहनना अनिवार्य है और किसी भी यात्री के दौरान दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) और क्लस्टर स्कीम की बसों में खड़े होने की अनुमति नहीं होगी। यात्रियों को शारीरिक दूरी बनाए रखने के लिए कहा गया है।
मुंबई में दौड़ेंगी 610 और लोकल ट्रेनें
मुंबई में रविवार से कुल 610 और लोकल ट्रेन सेवाएं शुरू होने जा रही हैं। इसमें सेंट्रल रेलवे की 314 ट्रेनें और पश्चिम रेलवे की 296 ट्रेनें शामिल हैं। इस तरह 2020 तक परिचालन में उपनगरीय ट्रेन सेवाओं की कुल संख्या बढ़ जाएगी। कोविड-19 लॉकडाउन लागू होने से पहले, 3,141 लोकल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा था। इसमें सेंट्रल रेलवे की 1,774 ट्रेनें और पश्चिम रेलवे की 1,367 ट्रेनें शामिल थीं।
गोवा में फिर से खुलेंगे कसिनो
गोवा में कसिनो रविवार को 50 फीसदी क्षमता के साथ फिर से खुल जाएंगे। सात महीने पहले कोरोना वायरस के कारण लागू किए गए लॉकडाउन के बाद से राज्य में कसिनो बंद थे। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि यह निर्णय राज्य में पर्यटन गतिविधि को बढ़ावा देने के लिए लिया गया है।
यूपी में फिर से देख पाएंगे बाघ, खुलेगा दुधवा नेशनल पार्क
उत्तर प्रदेश में स्थित प्रमुख वन्यजीव अभ्यारण्यों में से एक, दुधवा टाइगर रिजर्व रविवार से फिर से खुल जाएगा। पार्क के फील्ड निदेशक संजय कुमार पाठक ने कहा, पर्यटकों के साथ-साथ दुधवा टाइगर रिजर्व आने वाले लोगों के लिए सख्त कोविड प्रोटोकॉल इस सीजन में एक नवंबर से लागू किया गया है। प्रोटोकॉल के किसी भी उल्लंघन को गंभीरता से लिया जाएगा।
काजीरंगा नेशनल पार्क और टाइगर रिजर्व में हाथी सफारी
राष्ट्रीय उद्यान 21 अक्तूबर को पर्यटकों के लिए फिर से खोल दिया गया था। सबसे बड़े पर्यटक आकर्षणों में से एक हाथी सफारी है, जिसे शुरू नहीं किया गया था। हालांकि, आज से इसे फिर से खोल दिया गया है।
वैष्णो देवी मंदिर में 15 हजार तीर्थयात्रियों को दर्शन करने की होगी अनुमति
आज से शुरू होने वाली प्रति दिन वैष्णो देवी मंदिर यात्रा में 15 हजार तीर्थयात्रियों को अनुमति दी जाएगी। इससे पहले, केवल 7,000 तीर्थयात्रियों को कोविड-19 प्रतिबंधों के कारण तीर्थ यात्रा करने की अनुमति दी गई थी। करीब पांच महीने के अंतराल के बाद 16 अगस्त को मंदिर को फिर से खोल दिया गया।
रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 1964 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला कोरबा से सर्वाधिक 238 मरीज, दुर्ग से 60, राजनांदगांव से 113, बालोद से 88, बेमेतरा से 31, कबीरधाम से 88, रायपुर से 138, धमतरी से 62, बलौदा बाजार से 64, महासमुंद से 36, गरियाबंद से 59, बिलासपुर से 98, रायगढ़ से 193, जांजगीर-चांपा से 225, मुंगेली से 48, जीपीएम से 15, सरगुजा से 42, कोरिया से 57, सूरजपुर से 26, बलरामपुर से 17, जशपुर से 25, बस्तर से 37, कोंडागांव से 70, दंतेवाड़ा से 26, सुकमा से 26, कांकेर से 52, नारायणपुर से 3, बीजापुर से 25, अन्य राज्य से 2 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 1749 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 13 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 22090 है |

BIG BREAKING : इस जिले में फटा कोरोना बम, प्रदेश में आज 1718 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान, 5 की मौत
रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 1718 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायगढ़ से सर्वाधिक 285 मरीज, दुर्ग से 62, राजनांदगांव से 70, बालोद से 79, बेमेतरा से 30, कबीरधाम से 28, रायपुर से 152, धमतरी से 33, बलौदा बाजार से 67, महासमुंद से 83, गरियाबंद से 25, बिलासपुर से 117, कोरबा से 109, जांजगीर-चांपा से 152, मुंगेली से 25, जीपीएम से 8, सरगुजा से 52, कोरिया से 35, सूरजपुर से 15, बलरामपुर से 35, जशपुर से 7, बस्तर से 60, कोंडागांव से 51, दंतेवाड़ा से 39, सुकमा से 52, कांकेर से 20, नारायणपुर से 8, बीजापुर से 15, अन्य राज्य से 4 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 1372 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 5 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 22350 है |
आज 1,718 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 1,372 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। राज्य में कुल एक्टिव मरीज़ों की संख्या 22,350 है।#ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO pic.twitter.com/ZpTZqTOcQl
— Health Department CG (@HealthCgGov) October 30, 2020









