नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
BIG BREAKING : अमित जोगी का मरवाही विधानसभा उपचुनाव हेतु नामांकन हुआ रद्द, पढ़ें पूरी खबर

BIG BREAKING : अमित जोगी का मरवाही विधानसभा उपचुनाव हेतु नामांकन हुआ रद्द, पढ़ें पूरी खबर

मरवाही | मरवाही विधानसभा उपचुनाव को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है | खबर मिल रही है कि छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी का नामांकन रद्द कर दिया गया है। नामांकन पत्रों की छानबीन के दौरान शनिवार को भारी गहमागहमी और बहस के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी का पर्चा रद्द किया गया । उनका जाति प्रमाण पत्र निलंबित किए जाने की वजह से उनका पर्चा भी रद्द किया गया है, जिसके लिए आपत्तियां लगाई गई थी।इस खबर के बाद जोगी कांग्रेस में हड़कंप की स्थिति है। जबकि कांग्रेश में खुशी का माहौल दिखाई दे रहा है।

जैसा कि मालूम है कि पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी 2019 के पिछले विधानसभा चुनाव में मरवाही सीट से विधायक चुने गए थे ।पिछले मई में उनके निधन के बाद यह सीट खाली हुई है।जिसके लिए उपचुनाव कराए जा रहे हैं। 16 अक्टूबर को नामांकन का अंतिम दिन था। आखरी तारीख तक 19 पर्चे भरे गए ।उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की छानबीन शनिवार को भारी गहमागहमी के माहौल में शुरू की गई। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में पर्चा दाखिल करने वाले अमित जोगी का नाम 11 वे नंबर पर आया। उनके नामांकन पर कांग्रेस की ओर से कई लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई। निर्वाचन अधिकारी को सूचना दी गई कि उच्च स्तरीय छानबीन करनी कमेटी ने 15 अक्टूबर को अमित जोगी के कंवर जाति का प्रमाण पत्र निलंबित कर दिया है। इस आधार पर अनुसूचित जाति जनजाति के लिए रिजर्व मरवाही सीट से उनका नामांकन रद्द किया जाना चाहिए। निर्वाचन अधिकारी ने लम्बी बहस के बाद उनका परिचय रद्द कर दिया।

 

इस दौरान अमित जोगी ने भी जिला निर्वाचन अधिकारी के सामने अपना पक्ष रखा। बंद कमरे में उन्होंने काफी समय तक अपनी बातें रखी। लेकिन जानकारी मिली है कि वे अनुसूचित जनजाति के रूप में अपना कोई प्रमाण पत्र पेश नहीं कर सके। इस आधार पर मरवाही विधानसभा उपचुनाव में उनका नामांकन रद्द कर दिया गया। दोपहर करीब 2:15 बजे इस संबंध में घोषणा की गई। इस मौके पर उर्मिला मार्को की ओर से पक्ष रखने के लिए अधिवक्ता सुदीप श्रीवास्तव और कांग्रेस प्रत्याशी डॉ केके ध्रुव की ओर से पक्ष रखने के लिए अधिवक्ता संदीप दुबे उपस्थित रहे।

 बड़ी खबर: रोजवेज बस और जीप की टक्कर में 9 की मौत 30 अन्य घायल

बड़ी खबर: रोजवेज बस और जीप की टक्कर में 9 की मौत 30 अन्य घायल

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के पूरनपुर में शनिवार को बोलेरो जीप और रोडवेज बस के बीच टक्कर होने से 9 लोगों की मौत हो गई तथा करीब 30 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। घायलों को जिला अस्पताल एंबुलेंस से ले जाया जा रहा है। पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश यादव भी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख जताते हुये मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

 
पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश यादव ने बताया कि शनिवार तडके पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में रोडवेज बस और बोलेरो जीप के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें बस पलट गई और बोलेरो जीप के परखच्चे उड़ गए। इस भीषण हादसे में दोनों वाहनों में सवार नौ लोगों की मौत हो गई है, जबकि 30 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस अधीक्षक यादव ने पत्रकारों को बताया कि पुलिस बचावकार्य में जुटी है। घायल लोगों को जिला अस्पताल ले जाया जा रहा है। इस दुर्घटना में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोगों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह बस लखनऊ से पीलीभीत आ रही थी और ज्यादा यात्री पीलीभीत तथा आसपास के लोग थे।

 
लखनऊ में एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने पीलीभीत की दुर्घटना पर गहरा शोक व्यवक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायल लोगों का समुचित उपचार कराने का भी निर्देश दिया है।
 बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के बेटे पर लगा बलात्कार और गर्भपात करवाने का आरोप, मामला दर्ज

बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के बेटे पर लगा बलात्कार और गर्भपात करवाने का आरोप, मामला दर्ज

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाअक्षय की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनके खिलाफ मुंबई के ओशिवारा पुलिस थाने में बलात्कार करने और गर्भपात करवाने का केस दर्ज हुआ है। इस मामले में मिथुन चक्रवर्ती की पत्नी योगिता बाली पर भी आरोप लगाए गए हैं।
 

यह आरोप फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाली एक अभिनेत्री-मॉडल ने लगाया है। खबरों के अनुसार पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि वो महाअक्षय के साथ 2015 से रिलेशनशिप में थी और महाअक्षय ने उसे शादी का भरोसा भी दिलाया था।

 
पुलिस को दी गई इस लिखित शिकायत में पीड़िता ने बताया है कि साल 2015 में महाअक्षय ने उसे अपने घर बुलाया और उसे सॉफ्ट ड्रिंक में नशीली दवा दी थी, और उस दरम्यान महाअक्षय ने पीड़िता के बिना कन्सेन्ट के ही उसके साथ फिजिकल रिलेशन बनाए और बाद में शादी का झांसा देता रहा। पीड़िता के मुताबिक महाक्षय 4 साल तक उनके साथ शारीरक संबंध बनाता रहा। बाद में जब पीड़िता प्रेग्नेंट हुई तो महाअक्षय ने उसे अबॉर्शन करवाने के लिए दबाव डाला और जब वो नहीं मानी तो उसे कुछ अबॉर्शन पिल्स देकर अबॉर्शन भी करवा दिया।

 
महाक्षय के बाद पीड़िता ने उनकी मां योगिता का नाम इस FIR में दर्ज कराया है। पीड़िता के अनुसार महाअक्षय की शिकायत के बाद उसे धमकाया था और मामले को रफादफा करने को कहा और फिर दबाव भी बनाया। इससे पहले जब महाअक्षय की शादी होने की खबर सामने आई थी, तब पीड़िता ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कराने की कोशिश की थी लेकिन जब पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया तो वो मुंबई छोड़कर दिल्ली शिफ्ट हो गई।

 
महाअक्षय और योगिता बाली के खिलाफ धारा 376 (2) (एन) (एक ही महिला से बार-बार बलात्कार करना), 328 (जहर या अन्य माध्यम से उसे चोट पहुंचाना) 417 (धोखाधड़ी), 506 (धमकी देना), 313 (महिला की सहमति के बिना गर्भपात) और धारा 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि मामले को लेकर पीड़िता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। दिल्ली की एक अदालत के आदेश के बाद यह मामला दर्ज किया है।
 
  सेना ने आतंकी से यूं कराया आत्मसमर्पण- आ जा छोटू, कोई फायर नहीं करेगा

सेना ने आतंकी से यूं कराया आत्मसमर्पण- आ जा छोटू, कोई फायर नहीं करेगा

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ की अक्सर खबरें आती रहती हैं। सुरक्षाबलों ने आतंकवाद को जड़ से मिटाने का अभियान शुरू किया है, जिसके मद्देनजर लगातार ऑपरेशन किए जा रहे हैं। लेकिन आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों के जवान उन्हें सरेंडर करने का भी मौका एक बार जरुर देते हैं। अगर सामने से आतंकी ने उनकी बातों को नजर अंदाज करते हैं और हमला करते हैं तो उसका माकूल जवाब सुरक्षाबल के जवान भी देते हैं।

कुछ ऐसा ही नजारा शुक्रवार को बडगाम के चंडूरा में देखने को मिला। जहां पर सुरक्षाबलों के जवानों ने एक आतंकी को समझा-बुझाकर सरेंडर करा लिया। इस दौरान कैसे सुरक्षाबल के जवान ने आतंकी को मनाया अपनी बातों में और उसे कैसे समझया कि उसकी जान को कोई खतरा नहीं है। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

दरअसल मध्य कश्मीर के बडगाम में हुए मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को हथियार समेत सरेंडर कराने में कामयाब रहा। इस दौरान आतंकी के पास से स्वचालित राइफल भी मिला। इस दौरान दूसरा आतंकी वहां से भाग निकला। आतंकी को सरेंडर कराने के लिए सुरक्षाबल का एक जवान आगे आया और उसे भरोसा दिलाया कि उसके उपर कोई हमला नहीं होगा। उसके बाद जवान ने फिर से कहा कि छोटू इधर आजा, कोई फायर नहीं करेगा। अपना कपड़ा पहन लो और हाथ उपर कर लो। इस घटना का पूरा वीडियो सामने आया है। आतंकवादी सिर्फ पतलून पहने है और बाग से बाहर निकल रहा है। सेना का जवान अपने साथियों से उसके लिए पानी लाने को भी कहता है और फिर उसे पानी पिलाया जाता है।

जीओसी 15 कोर के लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू ने कहा कि उन्हें खुशी महसूस हुई कि बलों ने उन्हें जीवित पकड़ा और एक जीवन बचा लिया।

13 अक्टूबर को जहांगीर भट लापता हो गया था। परिवार उसका पता लगाने की कोशिश कर रहा था। उसके बारे में जानकारी मिलने के बाद प्रोटोकॉल के अनुसार, भारतीय सेना ने उसे आत्मसमर्पण करने के लिए समझाने का प्रयास किया और वह मान गया। जब सेना भट को आत्मसमर्पण के लिए समझा रही थी तो उसके पिता भी वहां पर मौजूद थे।

भारतीय सेना आतंक की भर्ती को रोकने के लिए प्रयास जारी रखती है और युवाओं के आतंक में शामिल होने के मामले में वापस आने के लिए विकल्प प्रदान करती है। यह केंद्र शासित प्रदेश में सबसे दुर्लभ आतंकवाद-रोधी अभियानों में से एक है, जिसमें आतंकी ने आत्मसमर्पण किया।
 
BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में सामाजिक कार्यक्रमों के दौरान धुमाल / बैण्ड बजाने की मिली अनुमति, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में सामाजिक कार्यक्रमों के दौरान धुमाल / बैण्ड बजाने की मिली अनुमति, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

रायपुर | राजधानी में सामान्य दिनों की भांति ही अब धुमाल/बैण्ड पार्टी बजाने की अनुमिति जिला प्रशासन ने जारी कर दी है। इस दौरान कुछ नियम प्रशासन ने लागु किये हैं, जिसक पालन धुमाल/बैण्ड पार्टी बजाने वालों को करना होगा।

पढ़ें : BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में दुकानों, होटल और रेस्टोरेंटो से समय सीमा की पाबन्दी हटी, जाने क्या है अब दुकान खोलने का समय

जारी आदेश के अनुसार धुमाल/बैण्ड पार्टी बजाने वालों की कुल संख्या 10 से ज्यादा नहीं होगी।
धुमाल/बैण्ड पार्टी में केवल बैण्ड के बजाने की अनुमति होगी।
साउण्ड बॉक्स बजाने की अनुमति नहीं होगी।
धुमाल/ बैण्ड किसी भी सार्वजनिक रोड पर नहीं बजाया जावेगा।
केवल कार्यक्रम के नियत स्थान पर बजाने की अनुमति अधिकतम समय रात्रि 10.00 बजे तक के लिए मान्य
होगी।

पढ़ें : BIG BREAKING : आज इस जिले में कोरोना ने बरपा कहर, प्रदेश में 2472 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान


जिस क्षेत्र में धुमाल,/बैण्ड बजाया जाना है, उसके पूर्व उस क्षेत्र के थाना प्रभारी को पूर्व सूचना देना होगा।
धुमाल/ बैण्ड बजाते समय उसमें सम्मिलित होने वाले समस्त व्यक्तियों को भारत सरकार, राज्य शासन द्वारा कोरोना वायरस के नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए जारी समस्त निर्देशों का पालन किया जाना होगा।
घुमाल/बैण्ड के बजाने वालो में सम्मिलित होने वाले समस्त व्यक्तियों का थर्मल स्कीनिंग कराया जाना, मास्क पहनना, समय-समय पर हैण्ड सेनेटाइजर का उपयोग करना, फिजिकल डिस्टेंशिंग तथा सोशल डिस्टेंशिंग अर्थात व्यक्तियों के मध्य कम से कम दो मीटर/06 फीट दूरी रखना अनिवार्य होगां।
धुमाल/बैण्ड बजाते समय एन.जी.टी. एवं शासन के द्वारा ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण के लिए निर्धारित मानकों कोलाहाल अधिनियम, भारत सरकार और सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन किया जाना होगा।
यदि उपरोक्त शर्तों का उल्लघंन करना पाया जाता है, तो सम्पूर्ण जिम्मेदारी धुमाल/बैण्ड पार्टी के प्रबंधक की होगी तथा भारतीय दण्ड संहिता 860 की धारा 88 तथा अन्य सुसंगत विधि अनुसार कडी कार्यवाही की जाएगी।

 

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में दुकानों, होटल और रेस्टोरेंटो से समय सीमा की पाबन्दी हटी, जाने क्या है अब दुकान खोलने का समय

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में दुकानों, होटल और रेस्टोरेंटो से समय सीमा की पाबन्दी हटी, जाने क्या है अब दुकान खोलने का समय

रायपुर | राजधानी में अब सामान्य दिनों की भांति सामान्य समयानुसार दुकान, होटल और रेस्टोरेंट का संचालन होगा। इस सम्बन्ध में रायपुर कलेक्टर डॉ. एस भारतीदासन ने आदेश जारी कर दिया है।

पढ़ें : BIG BREAKING : आज इस जिले में कोरोना ने बरपा कहर, प्रदेश में 2472 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान

उन्होंने आज जारी आदेश में अपने कार्यालय से जारी आदेश क्रमांक 592//अजिद/एस.डब्ल्यू/2020 रायपुर, दिनांक 28.09.2020 की कंडिका 02 और कंडिका 03 को विलोपित किया है।
उल्लेखनीय है कि इस कंडिका में ”व्यवसायिक गतिविधियों के संचालन पर सामान्यतः कोई प्रतिबंध नहीं होगा,
किन्तु कोई भी दुकान/व्यवसायिक संस्थान रात्रि 08.00 बजे के बाद संचालित नही होगें। पेट्रोल पंप एवं मेडिकल दुकाने उनके निर्धारित समय में ही खुलेगें” और रेस्टोरेंट/होटल संचालन और टेक-अवे,/होम डिलिवरी की अनुमति रात्रि 10:00 बजे तक ही होगी, को विलोपित किया है।
उपरोक्त आदेश एवं समय-समय पर जारी प्रतिबंध एवं उसमें दी गई छूट आदेश की अन्य शर्ते यथावत रहेगी।

BIG BREAKING : आज इस जिले में कोरोना ने बरपा कहर, प्रदेश में 2472 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान

BIG BREAKING : आज इस जिले में कोरोना ने बरपा कहर, प्रदेश में 2472 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 2472 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 244 मरीज, दुर्ग से 132, राजनांदगांव से 113, बालोद से 27, बेमेतरा से 13, कबीरधाम से 60, धमतरी से 89, बलौदा बाजार से 98, महासमुंद से 91, गरियाबंद से 18, बिलासपुर से 142, रायगढ़ से 241, कोरबा से 210, जांजगीर-चांपा 204, मुंगेली से 46, जीपीएम से 7, सरगुजा से 36, कोरिया से 55, सूरजपुर से 60, बलरामपुर से 48, जशपुर से 28, बस्तर से 121, कोंडागांव से 90, दंतेवाड़ा से 82, सुकमा से 52, कांकेर से 51, नारायणपुर से 15, बीजापुर से 99, अन्य राज्य से 0 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 2539 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 5 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 27693 है |

चिराग पासवान बोले- मैं पीएम मोदी का हनुमान हूं, वे मेरे दिल में बसते हैं, दिल चीर कर दिखा सकता हूं

चिराग पासवान बोले- मैं पीएम मोदी का हनुमान हूं, वे मेरे दिल में बसते हैं, दिल चीर कर दिखा सकता हूं

पटना, बिहार चुनाव में बीजेपी केंद्र में अपनी सहयोगी एलजेपी का जमकर विरोध कर रही है. आज बीजेपी ने तो एलजेपी को ‘वोट कटवा' तक कह दिया. पार्टी ने कहा कि एलजेपी नेता चुनाव प्रचार में बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं का नाम लेकर ‘भ्रम की राजनीति’ कर रहे हैं.


अब इसी को लेकर एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री मोदी का हनुमान हूं. मुझे उनकी तस्वीर की जरूरत नहीं है.


उन्होंने कहा, ''मैं तो प्रधानमंत्री का हनुमान हूं. वे मेरे दिल में बसते हैं. मैं दिल चीर कर दिखा सकता हूं मुझे उनकी तस्वीर लगाने की ज़रूरत नहीं है.''


बीजेपी का चिराग पर निशाना

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, ‘‘चिराग पासवान ने बिहार में अपना अलग रास्ता चुना है और वो हमसे अलग होकर चुनाव लड़ रहे हैं. बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं का नाम लेकर वह भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं. यह झूठी बयानबाजी सफल नहीं होगी.’’


जावड़ेकर ने स्पष्ट किया कि बिहार चुनाव में बीजेपी की कोई ‘‘बी, सी या डी टीम’’ नहीं है. उन्होंने कहा, ‘‘हमारी एक ही मजबूत टीम है और वह है..बीजेपी, जद(यू), हिन्दुस्तान अवाम मोर्चा (हम) और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी). चार दलों का हमारा गठबंधन राजग मजबूती से चुनाव लड़ रहा है. तीन चौथाई बहुमत से विजयी होगी और हम कांग्रेस, राजद और माले के अपवित्र गठबंधन को हराएंगे.’’


उन्होंने कहा, ‘‘चिराग की पार्टी एक वोट कटवा पार्टी रह जाएगी. बहुत ज्यादा असर नहीं नहीं डाल सकेगी चुनाव पर. हम साफ करना चाहते हैं कि दूर-दूर तक हमारा कोई रिश्ता नहीं है. भ्रम की राजनीति हमें पसंद नहीं है.’’


बता दें कि एलजेपी के नेता और चिराग पासवान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तारीफ करते रहे हैं जबकि नीतीश कुमार पर वह निशाना साधते रहते हैं. इसकी वजह से चर्चा आम है कि बीजेपी और एलजेपी के बीच अंदरूनी साठगांठ हैं.


बीजेपी महासचिव व बिहार के प्रभारी भूपेंद्र यादव को भी ट्वीट कर इस सिलसिले में सफाई पेश करनी पड़ी. उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री जी के नाम के इस्तेमाल पर चिराग पासवान भ्रम पैदा करना चाहते हैं. बिहार चुनाव में राजग में 'बीजेपी-जद(यू)-वीआईपी व हम' गठबंधन में हैं. लोजपा से न हमारा गठबंधन है, न ही चुनाव में वह राजग का हिस्सा है.’’


उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘चिराग को न भ्रम में रहना चाहिए, न भ्रम पालना चाहिए और न भ्रम फैलाना चाहिए.’’ यादव ने चिराग द्वारा नीतीश कुमार के खिलाफ दिए गए बयानों को ‘‘अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण’’ बताया और उन्हें याद दिलाया कि राजग में रहते हुए उन्होंने लोकसभा का चुनाव लड़ा और सांसद बने.


उन्होंने सवालिया लहजे में पूछा कि फरवरी में दिल्ली में वह बिहार सरकार की तारीफों के पुल बांध रहे थे लेकिन अचानक छह महीने में ऐसा क्या हो गया कि अब वह बिहार सरकार पर निशाना साध रहे हैं.


उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘अब (वह) निजी स्वार्थ में झूठ की राजनीति कर रहे हैं!’’ बिहार विधानसभा चुनाव तीन चरणों में 28 अक्टूबर (71 सीटों), 3 नवंबर (94 सीटों) और 7 नवंबर (78 सीटों) पर होगा. मतगणना 10 नवंबर को होगी.

 

अब बिना ओटीपी के नहीं मिलेगा सिलेंडर, एलपीजी के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया डिलिवरी सिस्टम, पढ़ें पूरी खबर

अब बिना ओटीपी के नहीं मिलेगा सिलेंडर, एलपीजी के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया डिलिवरी सिस्टम, पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्ली | अब आपके घरेलू गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी की प्रक्रिया पहले जैसी नहीं होगी। एक नवंबर से डिलीवरी सिस्टम में बदलाव होने वाला है। एलपीजी सिलेंडर आने वाले दिनों में अब बिना ओटीपी के नहीं मिलेगा।

पढ़ें : BIG BREAKING : भिलाई के बाद अब रायपुर से सटे इस क्षेत्र में एक और किसान ने की आत्महत्या, पढ़ें पूरी खबर

रिपोर्ट के मुताबिक चोरी रोकने और सही ग्राहक की पहचान के लिए तेल कंपनियां नया एलपीजी सिलेंडर का नया डिलीवरी सिस्टम लागू करने वाली हैं। इस नए सिस्टम को डीएसी का नाम दिया जा रहा है यानि कि डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड। पहले-पहले 100 स्मार्ट सिटी में यह सिस्टम लागू होगा औऱ इसके बाद अन्य शहरों में। जयपुर में इसका पायलट प्रोजेक्ट पहले से ही चल रहा है। 
 
 
केवल बुकिंग करा लेने से सिलेंडर की डिलीवरी नहीं होगी। आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक कोड भेजा जाएगा उस कोड को जब तक आप डिलीवरी ब्वाय को कोड नहीं दिखाएंगे तब तक सिलेंडर की डिलीवरी नहीं होगी। अगर किसी कस्टमर का मोबाइल नंबर अपडेट नहीं है तो डिलीवरी ब्वाय के पास एख ऐप होगा, जिसके जरिए वह रियल टाइम आपका नंबर अपडेट करवा देगा और उसके बाद कोड जनरेट हो जाएगा।
 
 
नए सिस्टम से उन कस्टमर्स की मुश्किलें बढ़ जाएंगी जिनका पता और मोबाइल नंबर गलत हैं तो इस वजह से उन लोगों की सिलेंडर की डिलीवरी रोकी जा सकती है। तेल कंपनियां इस सिस्टम को पहले 100 स्मार्ट सिटी में लागू करने वाली हैं। बाद में धीरे-धीरे दूसरी सिटी में भी लागू कर सकती हैं। बता दें कि ये सिस्टम कमर्शियल सिलेंडर पर लागू नहीं होगा।
 
 भारत का चीन को एक और झटका: टेलीविजन सेट और टायर्स के बाद अब एसी के आयात पर लगाया बैन

भारत का चीन को एक और झटका: टेलीविजन सेट और टायर्स के बाद अब एसी के आयात पर लगाया बैन

नई दिल्ली। गलवान घाटी की हिंसा के बाद भारत और चीन के आर्थिक मोर्चे पर रिश्ते लगातार कमजोर होते जा रहे हैं। जहां आम जनता और व्यापारिक संगठन एंटी चीनी प्रोडक्ट का कैंपेन चलाए हुए हैं, वहीं दूसरी ओर भारत सरकार भी चीनी प्रोडक्ट और कंपनियों के प्रवेश पर रोक लगा रही है। अब भारत सरकार ने रेफ्रिजेरेटर, टेलीविजन सेट और टायर्स के बाद बुधवार को तत्काल प्रभाव से एयर कंडीशनर के आयात पर भी रोक लगाते हुए गजट नोटिफिकेश जारी कर दिया है। सरकार ने ऐसा गैर-आवश्यक सामान के आयात में कमी लाने और घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देने के मकसद से किया है।

 
विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) द्वारा जारी एक अधिसूचना में कहा गया है, च्रेफ्रिजरेंट्स के साथ एयर कंडीशनर के आयात को लेकर नीति संशोधित की गई है। इसके तहत इसे मुक्त श्रेणी से हटाकर प्रतिबंधात्मक सूची में डाला गया है।ज् इसके साथ ही ये टायर, टीवी सेट और अगरबत्ती जैसे उत्पादों की सूची में शामिल हो गए हैं, जिनके आयात पर प्रतिबंध लगा हुआ है।

 
एसी की पहचान घरेलू विनिर्माण पर ध्यान केंद्रित करने के लिए संभावित वस्तुओं के रूप में की गई है क्योंकि इसका बड़ी मात्रा में आयात किया जाता है। इसका घरेलू बाजार 5-6 बिलियन डॉलर का है। अलग-अलग, सेगमेंट के आधार पर, 85-100 प्रतिशत पुर्जों का आयात किया जाता है। इसका बाजार लगभग 2 बिलियन डॉलर का है।

 
महिंद्रा ग्रुप के पवन गोयनका के नेतृत्व में मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के समूह द्वारा वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के लिए तैयार की गई योजना के हिस्से के रूप में, थाईलैंड के साथ व्यापार समझौते पर दोबारा काम करने और शुल्क वृद्धि का प्रस्ताव दिया गया था। आयात प्रतिबंध को लागू करना उस योजना का हिस्सा है जिसके तहत भारत को विनिर्माण केंद्र के हब में बदलने पर जोर दिया जाएगा।

 
अब अल्कोहल बेस्ड हैंड सैनिटाइजर का निर्यात किया जा सकेगा। कोरोना महामारी में भारत सहित पूरी दुनिया में हैंड सैनिटाइजर की मांग में बहुत इजाफा देखने को मिला है। वहीं भारतीय सैनिटाइजर कंपनियां अपने उत्पाद को दुनिया के बाजार में बेचना चाहती हैं। इसे ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने यह अहम फैसला लिया है।
 चार और राफेल आएंगे भारत, वायुसेना की टीम पहुंची फ्रांस

चार और राफेल आएंगे भारत, वायुसेना की टीम पहुंची फ्रांस

नई दिल्ली। फ्रांसीसी कंपनी दसॉल्ट एविएशन से मिले चार और फाइटर जेट राफेल को भारत लाने के लिए वायुसेना की एक टीम फ्रांस पहुंच गई है। विशेषज्ञों की इस टीम में पायलटों और तकनीशियनों के अलावा सहायक कर्मचारी भी हैं। चार राफेल जेट का दूसरा बैच इस माह के अंत तक भारत आने की उम्मीद है। फ्रांस ने भारत के मेक इन इंडिया कार्यक्रम के तहत रक्षा प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के लिए प्रतिबद्धता जताई है।

 
भारतीय वायु सेना के अधिकारियों ने बताया कि लॉजिस्टिक मुद्दों की देखरेख के लिए एक टीम फ्रांस भेजी गई है। इस टीम ने फ्रांस के अधिकारियों के साथ वहां के सेंट-डिजायर एयरबेस में चल रहे भारतीय पायलटों के प्रशिक्षण की समीक्षा की है। यही टीम राफेल जेट विमानों के दूसरे बैच को भारत लाने की तैयारी करेगी। वायुसेना की राफेल परियोजना प्रबंधन टीम का पेरिस में एक कार्यालय है, जिसका नेतृत्व ग्रुप कैप्टन रैंक का अधिकारी करता है। इस टीम को विमानों के उत्पादन की समय अवधि के साथ-साथ चालक दल के प्रशिक्षण के समन्वय का भी काम सौंपा गया है। भारत को मिले पहले जत्थे में पांच विमान 29 जुलाई को भारत आ चुके हैं। इन्हें ऑपरेशनल करके पूर्वी लद्दाख की सीमा पर तैनात किया गया है जो इन दिनों उड़ान भरकर एलएसी की निगरानी कर रहे हैं।

 
वायुसेना के 12 पायलटों का एक समूह वर्तमान में पूर्वी फ्रांस के सेंट-डिजायर एयरबेस में राफेल जेट का प्रशिक्षण ले रहा है। भारतीय वायुसेना की कई टीमों ने जनवरी से अब तक भारतीय विशिष्ट संवर्द्धन और हथियार प्रणालियों के एकीकरण सहित राफेल परियोजना की प्रगति की देखरेख के लिए फ्रांस के कई दौरे किये हैं। भारत में फ्रांसीसी राजदूत इमैनुएल लेनिन ने पिछले माह जानकारी दी थी कि फ्रांसीसी कंपनी दसॉल्ट एविएशन ने चार फाइटर जेट राफेल का दूसरा जत्था भारत को सौंप दिया है। अभी वे फ्रांस में हैं और यह भारतीय वायुसेना पर निर्भर है कि उन्हें भारत कब लाना है। भारतीय वायुसेना के पास राफेल के प्रशिक्षित पायलट हैं, इसलिए वे कभी भी अपनी सुविधानुसार ला सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत के मेक इन इंडिया कार्यक्रम के तहत फ्रांस रक्षा प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के लिए प्रतिबद्ध है।
 हाथरस कांड: चश्मदीद का सनसनीखेज बयान-लड़की चीख रही थी, पास खड़े देख रहे थे मां-भाई

हाथरस कांड: चश्मदीद का सनसनीखेज बयान-लड़की चीख रही थी, पास खड़े देख रहे थे मां-भाई

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के हाथरस में युवती के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में सीबाई के हाथों रोज नए और चौका देने वाले खुलासे हो रहे हैं। ऐसे में अब एक बड़ा बयान सामने आया है। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर एक शख्स ने दावा किया है कि वो सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंचा और फिर उसने जो बताया वो वाकई मामले को और उलझा देने वाला है।
 
 
हाथरस घटना के चश्मदीद विक्रम सिंह का कहना है कि जहां पीड़िता गंभीर अवस्था में मिली थी वो खेत विक्रम सिंह का ही है। ऐसे में विक्रम ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वह जब अपने खेत में जानवारों के लिए चारा काट रहा था। उसी दौरान किसी लड़की के चीखने की आवाज सी मालूम हुई, कुछ देर अनसुना करने के बाद जब चीखने की आवाज नहीं रुकीं तो विक्रम से रहा नहीं गया और वो भागकर मौके पर पहुंचा।
 

 
 
चश्मदीद विक्रम सिंह ने पूरे दावे के साथ बताया कि जब वह मौके पर पहुंचा, तो उसने देखा कि उसके ही खेत में लड़की जमीन पर गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ी हुई थी। यहां लड़की के पास उसका बड़ा भाई और मां मौजूद थे। ये देखकर विक्रम घबरा गया और अधिक लोगों को सूचित करने के लिए वो वहां से भाग निकला, जब विक्रम को पास ही के खेत में लवकुश और उसकी मां दिखे तो वह उनकी ओर आगे बढ़ा और पूरी बात बताते हुए उन्हें मौके पर पहुंचने के लिए कहा।

पीड़िता के पास खड़े थे मां और भाई-चश्मदीद-
विक्रम जब दोबारा घटनास्थल पर पहुंचा तो देखा कि लड़की खेत में ही पड़ी हुई थी, लेकिन अब सिर्फ उसकी मां वहां खड़ी थी। जब लड़की की मां ने विक्रम से कहा कि मेरे बेटे को घर से बुला लाओ, तो विक्रम ने यहां पूरे दावे के साथ बताया कि जब वो लड़की के घर गया और लड़की के भाई से कहा कि चलो तुम्हारी बहन की हालत खराब है। तब लड़की का भाई बोला कि मैं तभी वहां जाऊंगा जब 5-6 लोग आ जाएंगे।

इसके बाद विक्रम ने गांव के अन्य लोगों को इस घटना के बारे में सूचित किया फिर सभी कई लोग घटनास्थल पर पहुंचे। ऐसे में अब ये मामला और उलझता जा रहा है। फिलहाल, मामले की जांच सीबीआई बारीकी से कर रही है, टीम जल्द ही किसी निर्णय पर पहुंचेगी।
एल्कोहल युक्त हैण्ड सैनिटाइजर के निर्यात पर लगे सभी प्रतिबंध खत्म

एल्कोहल युक्त हैण्ड सैनिटाइजर के निर्यात पर लगे सभी प्रतिबंध खत्म

 नई दिल्ली। सरकार ने एल्‍कोहल आधारित हाथों के सेनिटाइजर के निर्यात पर लगे सभी प्रतिबंध हटा लिए हैं। विदेश व्‍यापार महानिदेशालय की अधिसूचना में बताया गया है कि एल्‍कोहल आधारित डिस्‍पेन्‍सर पम्‍प वाले हैण्‍ड सेनिटाइजर कंटेनर्स का निर्यात तुरन्‍त प्रभाव से प्रतिबंध मुक्‍त कर दिया गया है। अब एल्‍कोहल आधारित हैण्‍ड सेनिटाइजर को किसी भी रूप में या किसी भी पैकेजिंग में निर्यात किया जा सकता है।

 लोकप्रिय बॉलीवुड गायक कुमार सानू कोविड-19 से संक्रमित

लोकप्रिय बॉलीवुड गायक कुमार सानू कोविड-19 से संक्रमित

मुंबई। लोकप्रिय बॉलीवुड गायक कुमार सानू को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। पार्श्व गायक की टीम ने बृहस्पतिवार शाम को सोशल मीडिया पर यह खबर साझा की। सानू की टीम ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, दुर्भाग्य से सानू दा के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, कृपया उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करें। धन्यवाद।
 
 
सानू लॉस एंजिलिस में 20 अक्टूबर को अपना 63 वां जन्मदिन मनाने के लिए 14 अक्टूबर को अमेरिका जाने की योजना बना रहे थे, लेकिन उनके संक्रमित पाए जाने के बाद उनकी योजना अब निरस्त हो गई है। किंग ऑफ मेलोडी के नाम से मशहूर गायक ने विभिन्न भाषाओं में हजारों गाने गाए हैं। सानू के बेटे जान, बिग बॉस 14 के प्रतियोगियों में से एक हैं, जिसकी मेजबानी सलमान खान कर रहे हैं। मुंबई में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 2,119 नये मामले सामने आए, जिससे महानगर में संक्रमितों की संख्या 2,36,721 पहुंच गई, जबकि मृतकों की संख्या 9,601 हो गई है।
BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में 264 समेत प्रदेश में 2819 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान, 16 की मौत

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में 264 समेत प्रदेश में 2819 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान, 16 की मौत

 रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 2819 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 264 मरीज, दुर्ग से 169, राजनांदगांव से 138, बालोद से 64, बेमेतरा से 27, कबीरधाम से 110, धमतरी से 62, बलौदा बाजार से 101, महासमुंद से 65, गरियाबंद से 42, बिलासपुर से 152, रायगढ़ से 252, कोरबा से 193, जांजगीर-चांपा 212, मुंगेली से 27, जीपीएम से 3, सरगुजा से 70, कोरिया से 56, सूरजपुर से 75, बलरामपुर से 15, जशपुर से 64, बस्तर से 126, कोंडागांव से 151, दंतेवाड़ा से 111, सुकमा से 50, कांकेर से 84, नारायणपुर से 40, बीजापुर से 94, अन्य राज्य से 2 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 2078 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 16 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 28187 है |

BIG BREAKING : ऋचा जोगी के जाति प्रमाण पत्र को जिला स्तरीय छानबीन समिति ने किया निलंबित, पढ़ें पूरी खबर

BIG BREAKING : ऋचा जोगी के जाति प्रमाण पत्र को जिला स्तरीय छानबीन समिति ने किया निलंबित, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | मरवाही उपचुनाव से पहले एक बड़ी खबर आ रही है। पूर्व मुख्यमंत्री अजित जोगी की बहू ऋचा जोगी का जाति प्रमाण पत्र को निलंबित कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार जिला स्तरीय छानबीन समिति ने ऋचा जोगी के जाति प्रमाण पत्र को निलंबित किया है। आपकों बता दें कि ऋचा रुपाली साधू से जाति प्रमाण पत्र के संबंध में अभिलेख और जवाब माँगा गया था, उनके द्वारा प्रस्तुत जवाब समिति को संतुष्ट नहीं करता है, इसलिए ऋचा रुपाली साधू का जाति प्रमाण पत्र निलंबित किया गया है। जिला स्तरीय समिति का उसे निरस्त करने का नही, जाति प्रमाण पत्र को निलंबित करने का अधिकार है।

BIG BREAKING : बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय के घर पड़ा छापा, जाने क्या है पूरी खबर

BIG BREAKING : बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय के घर पड़ा छापा, जाने क्या है पूरी खबर

मुंबई | बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में ड्रग्स का मामला गर्माता ही जा रहा है | इसी बीच मुंबई से एक बड़ी खबर आ रही है | खबर है कि अभिनेता विवेक ओबेरॉय के मुंबई स्थित घर पर बेंगलुरु पुलिस ने छापेमारी की कार्यवाही की है। बताया जा रहा है कि ड्रग्स केस में विवेक ओबेरॉय के साले आदित्य अल्वा की कथित रूप संलिप्तता के चलते छापेमारी की गई है।

पढ़ें : रिश्ता हुआ शर्मसार : राजधानी में महिला से नंनदोई ने किया दुष्कर्म, बलात्कार का मामला दर्ज 

मीडिया रिपोटर्स के मद्देनजर, एक पुलिस अधिकारी ने कहा है कि विवेक ओबेरॉय के साले आदित्य अल्वा फरार है। विवेक ओबेरॉय उनके रिश्तेदार है और हमें अल्वा के संबंध में कुछ जानकारी मिली है। हम मामले की जांच करना चाहते थे इसलिए कोर्ट का वारंट लेकर क्राइम ब्रांच की टीम मुंबई में उनके घर गई है।

पढ़ें : सेक्स रैकेट का हुआ भंडाफोड़ : स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, 5 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि आदित्य अल्वा विवेक के रिश्तेदार हैं और इस समय उनके घर में ही मौजूद हैं | इसलिए पुलिस ने विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) के घर पर छापा मारा है | विवेक ओबेरॉय के कज़िन अक्षय ओबेरॉय के घर पर भी टीम पहुंची है | यह घर विवेक के जुहू घर से 200 मीटर दूरी पर है जो ISCON मंदिर के सामने है | जानकारी के मुताबिक पुलिस की टीम यहां आई है और पूछताछ कर रही है |

 

BIG BREAKING : छत्तसीगढ़ समेत इन राज्यों में मल्टीप्लेक्स खुलने का करना होगा और इंतजार, पढ़ें पूरी खबर

BIG BREAKING : छत्तसीगढ़ समेत इन राज्यों में मल्टीप्लेक्स खुलने का करना होगा और इंतजार, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | छत्तीसगढ़ समेत पूर्वोत्तर के कई राज्यों में मल्टीप्लेक्स खुलने के लिए अभी और इंतजार करना होगा। छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, राजस्थान, झारखंड, पंजाब, आंध्र प्रदेश और पूर्वोत्तर राज्यों ने मल्टीप्लेक्स नहीं खोलने का फैसला लिया है।

पढ़ें : BIG BREAKING : राजधानी में PUBG गेम बना एक किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार का कारण, पढ़ें पूरी खबर

कोरोना संक्रमण से बचाव के नियमों का पालन करते हुए अनलॉक-5 गुरुवार 15 अक्टूबर 2020 से लागू हो गया है। इस दायरे में कंटेनमेंट जोन के बाहर सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स, एंटरटेनमेंट पार्क, स्विमिंग पूल शामिल हो गए हैं। अनलॉक-5 के लिए गाइडलाइन 30 सितंबर को जारी की गई थी। केन्द्र सरकार ने सिटिंग अरेंजमेंट में फिजिकल डिस्टेंसिंग के साथ मल्टीप्लेक्स और सिनेमा हॉल खोलने की इजाजत दी है।

पीएम मोदी समेत इन नेताओं के संपत्ति का ब्यौरा आया सामने, पढ़ें पूरी खबर

पीएम मोदी समेत इन नेताओं के संपत्ति का ब्यौरा आया सामने, पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्ली | जिस तरह आम भारतीय नागरिक अपनी जिंदगी भर की कमाई बैंक में संभालकर रखता है उसी तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अपनी सेविंग बैंक में रखते हैं। पीएम ने हाल ही में अपनी संपत्ति और देनदारियों का ब्‍योरा सामने रखा है। इसमें पता चला है कि पीएम मोदी अपनी सैलरी का एक बड़ा हिस्सा बचाकर टर्म डिपॉजिट्स और सेविंग्‍स अकाउंट्स में जमा रखते हैं।


पिछले साल में 26.26% बढ़ी चल संपत्ति
12
अक्टूबर को जारी की गई पीएम मोदी की चल संपत्ति में 30 जून तक प्रधानमंत्री के पास कुल 1,75,63,618 रुपए थे। वहीं कैश के रूप में उनके हाथ में 31,450 रुपए मौजूद थे। बता दें कि पिछले 15 महीनों में पीएम की चल संपत्ति 36.53 लाख रुपये बढ़ी है। इसका मतलब कि पिछले एक साल में पीएम मोदी की संपत्ति में 26.26 प्रतिशत का इजाफा हुआ है और इसका सिर्फ और सिर्फ एक कारण है उनकी बचत।


कहां-कहां लगा है पीएम का पैसा
पीएम अपनी सैलरी से एक बड़ा हिस्सा बचाकर स्‍टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की गांधीनगर शाखा में रखते हैं और इसी में उन्होंने अपना फिक्स्ड डिपॉजिट भी करवाया हुआ है जिससे उन्हें अच्छा खासा ब्याज मिलता है। उनकी चल संपत्ति में वृद्धि का यही एक प्रमुख कारण है। बता दें कि पीएम ने अपना पैसा टैक्‍स बचाने वाली जगहों पर लगा रखा है।


NSC में सबसे अधिक निवेश
इसके अलावा पीएम जीवन बीमा, राष्ट्रीय बचत पत्र (NSCs) और इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर बॉन्‍ड्स के जरिए बचत कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक पीएम ने अपना सबसे ज्यादा पैसा एनएससी में निवेश किया है। वहीं उनका बीमा प्रीमियम भी कम हो गया है। एनएससी में पीएम के 8,43,124 रुपए हैं और बीमा का प्रीमियम 1,50,957 रुपए जाता है। इसके अलावा पीएम मोदी ने जनवरी 2012 में 20 हजार रुपए का इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर बॉन्‍ड खरीदा था जो कि अबतक मैच्‍योर नहीं हुआ है।


गांधीनगर में एक करोड़ का घर
पीएम की अचल संपत्तियों की बात की जाएं तो इसमें कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, गांधीनगर में पीएम मोदी का 1.1 करोड़ रुपए का घर है। इस घर पर पीएम मोदी और उनके परिवार का मालिकाना हक है। इसके अलावा पीएम मोदी के ऊपर कोई कर्जा नहीं है और न ही उनके पास कोई कार है। वहीं रिपोर्ट में बताया गया है कि पीएम के पास सिर्फ 4 सोने की अगूंठियां हैं।


हर किसी को देनी पड़ती है यह जानकारी
भारतीय कानून के मुताबिक हर सरकारी नौकर को हर साल अपनी संपत्ति की पूरी जानकारी देनी होती है कि उनकी आर्थिक संपत्ति में कितना इजाफा हुआ और कैसे हुआ। इसकी शुरूआत 2004 में अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में शुरू हुई थी। इसके साथ ही लोकपाल और लोकायुक्‍त ऐक्‍ट के तहत साल 2013 में ये सभी सरकारी नौकर को अपना सालभर का व्यौरा देना अनिवार्य हो कर दिया गया है। आपको बता दें कि 2019 में लोक सभा चुनाव में पीएम मोदी ने हलफनामे में अपनी संपत्ति कुल 1.41 करोड़ रुपए दिखाई थी उस वक्त तक उनके अकाउंत में 1.27 करोड़ रूपए मौजूद थे।


इन नेताओं ने भी दिया ब्योरा
आपको बता दें कि पीएम मोदी के साथ ही गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर सहित सभी वरिष्ठ मंत्रियों ने अपनी संपत्तियों का ब्योरा दिया है। वरिष्ठ मंत्रियों की संपत्ति के खुलासे के बाद अब बस रामदास अठावले, बाबुल सुप्रियो और प्रताप चंद्र सारंगी सहित कुछ जूनियर मंत्रियों के संपत्ति का व्यौरा सामने आना बाकी है। अब देखना होगा कि ये लोग कब तक अपनी सपत्ति का खुलासा करते हैं।

BIG BREAKING : एनसीपी नेता की अपने ही कार में जिन्दा जलने से हुई मौत, पढ़ें पूरी खबर

BIG BREAKING : एनसीपी नेता की अपने ही कार में जिन्दा जलने से हुई मौत, पढ़ें पूरी खबर

पुणे । राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेता संजय शिंदे की गाड़ी में मंगलवार शाम को आग लगने की वजह से मौत हो गई। संजय की गाड़ी में जिस समय आग लगी, उस वक्त वे मुंबई-आगरा हाईवे पर पिंपलगांव बसवंत टोल प्लाजा के पास थे। गाड़ी में आग लगने के पीछे की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।

पढ़ें : मरवाही उपचुनाव: पीसीसी अध्यक्ष ने विजय संकल्प लेकर प्रचार रथ किया रवाना 


नासिक जिले के एक अंगूर निर्यातक शिंदे कथित तौर पर अपने बाग के लिए कीटनाशक खरीदने के लिए पिंपलगांव के रास्ते में थे। तभी कदवा नदी के ओवरब्रिज के पास उनके साथ यह हादसा हो गया। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, शॉर्ट सर्किट की वजह से गाड़ी में आग लग गई। गाड़ी के अंदर हैंड सैनिटाइजर भी रखा हुआ था, जिसकी वजह से आग ने भीषण रूप ले लिया।
शिंदे गाड़ी के दरवाजे को खोलने और विंडो को तोड़ने की कोशिश करने लगे, लेकिन सफल नहीं हो सके। इस दौरान, आग और फैल गई, जिससे उनकी मौत हो गई।
गाड़ी में आग लगने के बाद स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे और शिंदे को बचाने की कोशिश की। उन्होंने फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी। बाद में गाड़ी में लगी आग पर काबू पाया जा सका। इसके बाद मृत व्यक्ति की पहचान एनसीपी के नेता संजय शिंदे के तौर पर हुई।