नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
4 महीने में ही टिकटॉक के नए सीईओ ने दिया इस्तीफा, केविन मेयर ने कहा- भारी मन से जा रहा हूं

4 महीने में ही टिकटॉक के नए सीईओ ने दिया इस्तीफा, केविन मेयर ने कहा- भारी मन से जा रहा हूं

नई दिल्ली। चाइनीज वीडियो शेयरिंग ऐप टिकटॉक के लिए इस समय कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। टिकटॉक की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही है। भारत में बैन के बाद अमेरिका ने भी टिकटॉक को बैन करने की चेतावनी दी हुई है और इन्हीं विवादों के बीच टिकटॉक के नए सीईओ केविन मेयर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। 

READ : रायपुर का समता कॉलोनी बना हॉट स्पॉट, देखें और किन क्षेत्रों से मिले मरीज

केविन मेयर ने इसी साल मई में डिजनी स्ट्रीमिंग के प्रमुख का पद त्यागने के बाद बाइटडांस के स्वामित्व वाले एप टिकटॉक का दामन थामा था। केविन मेयर ने अपने इस्तीफा पत्र में कहा है कि हाल के कुछ दिनों में कंपनी के ढांचे में हुए कई बदलावों ने उन्हें छोडऩे पर मजबूर किया है।
 
 
केविन ने पत्र में लिखा है, च्हाल के सप्ताहों में राजनीतिक वातावरण में तेजी से बदलाव आया है। मैंने इस बात पर कई ऐसे महत्वपूर्ण बदलाव किए जिसकी जरूरत कॉर्पोरेट संरचनात्मक के लिए होती है। भारी मन से मैं आप सभी को बताना चाहता हूं कि मैंने कंपनी छोडऩे का फैसला किया है। केविन ने ज्वाइन करने के 4 महीने के अंदर ही इस्तीफा सौंप दिया है। 
 
 
बता दें कि गलवान घाटी घटना के बाद भारत ने टिकटॉक समेत 59 चाइनीज ऐप पर राष्ट्रीय सुरक्षा के तहत बैन लगाने का फैसला किया था। भारत के फैसले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी इस ऐप को अमेरिका में बैन करने की धमकी तेज कर दी। बाद में उन्होंने टिकटॉक के अमेरिकी ऑपरेशन को अमेरिकी कंपनियों के हाथों बेचने के लिए पैरंट कंपनी बाइटडांस को मजबूर किया।
 
 
हाल ही में अमेरिका में टिकटॉक के भविष्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक नया एग्जिक्युटिव ऑर्डर साइन किया है। इस ऑर्डर में उन्होंने कहा कि अगर टिकटॉक को अमेरिका में बिजनेस जारी रखना है तो उन्हें 90 दिनों के अंदर इसे बेचना होगा और सभी मौजूदा डेटा को डिलीट करना होगा।
 सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: अब केटेगरी के आधार पर भी एससी/एसटी को आरक्षण दे सकते हैं राज्य

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: अब केटेगरी के आधार पर भी एससी/एसटी को आरक्षण दे सकते हैं राज्य

नईदिल्ली। गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने एससी/एसटी आरक्षण को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ ने कहा कि राज्य आरक्षण के लिए एससी/एसटी समुदाय में भी केटेगरी बना सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने ये फैसला इसलिए लिया है क्योंकि एससी/एसटी में आने वाली कुछ जातियों को बाकी के मुकाबले आरक्षण के लिए प्राथमिकता दी जा सके।
 
 
बताते चलें कि इससे पहले 2004 में ईवी चिन्नैया बनाम आंध्र प्रदेश राज्य मामले में सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ ने फैसला दिया था कि किसी वर्ग को प्राप्त कोटे के भीतर कोटे की अनुमति नहीं है, लिहाज़ा कोर्ट ने ये मामला आगे विचार के लिए 7 जजों की बेंच को भेजा है।
 
 
अभी 5 जजों की राय ये है कि 2004 के फैसले को फिर से पुर्नविचार की ज़रूरत है। चूंकि दोनों मामलो में आज फैसला देने वाली और ई वी चिन्नय्या मामले में फैसला देने वाली संविधान पीठ में जजों की सख्यां 5 है। लिहाजा आज संविधान पीठ ने अपनी राय रखते हुए माना है कि पुराने फैसले में दी गई व्यवस्था पर फिर से विचार की ज़रूरत है। लिहाजा मामला आगे बड़ी बेंच यानि 7 जजों की बेंच को भेजने की बात कही गई है।
 सुशांत केस: सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक से शुरु की पूछताछ

सुशांत केस: सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक से शुरु की पूछताछ

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई द्वारा की जा रही पूछताछ में शामिल होने के लिए रिया चक्रवर्ती का भाई शौविक चक्रवर्ती बृहस्पतिवार को डीआरडीओ के अतिथि गृह पहुंचा। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह पहली बार है जब मामले की जांच कर रही सीबीआई रिया चक्रवर्ती के परिवार के किसी सदस्य से पूछताछ कर रही है।
 
 
शौविक सांताक्रूज के कलीना स्थित डीआरडीओ के अतिथि गृह में सुबह करीब सवा 10 बजे एक कार में सवार होकर पहुंचा। गौरतलब है कि यहीं पर सीबीआई के अधिकारी रुके हुए हैं। शौविक से पहले, सीबीआई ने बृहस्पतिवार को सिद्धार्थ पिठानी को लगातार 7वें दिन पूछताछ के लिए बुलाया था। पिठानी सुशांत के साथ उनके घर में रहते थे।
 
 
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पिठानी डीआरडीओ के अतिथि गृह में सुबह करीब 9 बजे एक कैब में सवार होकर पहुंचे थे। जांच एजेंसी ने बुधवार को भी पिठानी से 12 घंटे से भी अधिक समय तक पूछताछ की थी। सुशांत जिस वॉटरस्टोन रिजॉर्ट में कुछ समय के लिए रुके थे, वहां का मैनेजर भी बुधवार को डीआरडीओ के अतिथि गृह में आया था।
 
 
बांद्रा पुलिस का एक दल भी बुधवार को यहां आया था और करीब एक घंटे रुका था। उपनगर बांद्रा के मॉन्ट ब्लैंक अपार्टमेंट्स में 14 जून को 34 वर्षीय सुशांत की लाश उनके कमरे में मिली थी। घटना के वक्त पिठानी, खानसामा नीरज सिंह और घरेलू सहायक दीपेश सावंत घर में ही मौजूद थे। कूपर अस्पताल जहां पर सुशांत की अटॉप्सी हुई थी वहां बुधवार को सीबीआई का दल गया था।
 बड़ी खबर: हिंदुस्तानी भाऊ का इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड, जानिए क्या थी वजह

बड़ी खबर: हिंदुस्तानी भाऊ का इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड, जानिए क्या थी वजह

हिंदुस्तानी भाऊ उर्फ विकास सोशल मीडिया पर तो पहले से ही मशहूर हैं लेकिन वह और भी ज्यादा मशहूर हो गए टीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के 13वें सीजन के प्रतियोगी बनकर। वह अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर देश और दुनिया में चल रही घटनाओं पर अलग-अलग वीडियो बनाकर अपनी राय साझा करते रहते हैं। उनकी ही साझा किए गए एक वीडियो पर पुनीत शर्मा ने गुमनाम रूप से शिकायत की और इंस्टाग्राम में विकास का अकाउंट सस्पेंड कर दिया।
 
 
आपको बता दे की सोशल मीडिया पर हिंदुस्तानी भाऊ के नाम से मशहूर विकास पाठक का इंस्टाग्राम अकाउंट कुछ भड़काऊ सामग्री के चलते निलंबित कर दिया गया है। और, उनके अकाउंट को बंद करवाने में हाथ रहा है लेखक पुनीत शर्मा का। पुनीत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा की है जिसमें संलग्न किए फोटो में नजर आ रहा है कि उन्होंने हिंदुस्तानी भाऊ के खिलाफ एक गुमनाम शिकायत की थी। जिस पर एक्शन लेते हुए इंस्टाग्राम ने हिंदुस्तानी भाऊ का अकाउंट सस्पेंड कर दिया है।

पढ़िए पूरी खबर-
इस खबर की जानकारी देते हुए पुनीत ने अपने फेसबुक पर लिखा, ‘कल और आएंगे नगमों की खिलती कलियां चुनने वाले, मुझसे बेहतर कहने वाले तुमसे बेहतर सुनने वाले।’ इंस्टाग्राम ने विकास का अकाउंट सस्पेंड करने का कारण भड़काऊ सामग्री सोशल मीडिया पर पोस्ट करना बताया है। कंपनी के हिसाब से यह उनके प्लेटफॉर्म के नियम और कानूनों के खिलाफ है। 

बता दे की विकास संजय दत्त के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। लेकिन, कुछ दिन पहले ही उन्होंने एक वीडियो साझा करके संजय दत्त के कैंसर की खबर को एक पब्लिसिटी स्टंट बताया। विकास का कहना था कि संजय दत्त को देश में बहुत से लोग प्यार करते हैं। उसी का फायदा उनकी फिल्म ‘सड़क 2’ के निर्माता और उनके कलाकार उठाना चाहते हैं। इस वजह से उनके कैंसर की खबर को फैलाया जा रहा है ताकि लोगों की तरफ से फिल्म को सहानुभूति मिल सके। विकास की इस बात पर काम्या पंजाबी, कुणाल कामरा जैसे कई लोगों ने मुंबई पुलिस से विकास पर कार्रवाई करने की मांग की। कुछ लोगों ने तो उन्हें गिरफ्तार करने तक की बात कह दी।
एनआईए का बड़ा खुलासा: पुलवामा हमले से पहले जैश सरगना मसूद के भतीजे के बैंक खाते में डाले गए थे 10 लाख

एनआईए का बड़ा खुलासा: पुलवामा हमले से पहले जैश सरगना मसूद के भतीजे के बैंक खाते में डाले गए थे 10 लाख

नई दिल्ली। पुलवामा हमले को अंजाम देने के लिए आतंकी गुट जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर के भतीजे मोहम्मद उमर फारूक को इस आतंकी हमले को अंजाम देने के लिए पाकिस्तान में उसके बैंक खातों में 10 लाख रुपये मिले थे, जिसमें 14 फरवरी 2019 में  सीआरपीएफ के 40 जवान मारे गए थे। इस बाद का खुलासा एनआईए ने अपनी चार्जशीट में किया। 


एनआईए की जांच से पता चला कि आत्मघाती हमला मामले के मुख्य आरोपी फारूक के तीन खातों में 10 लाख पाकिस्तानी रुपये डाले गए थे। ये बैंक खाते एलाइड बैंक और मेजान बैंक थे। अधिकारियों का कहना है कि यह रकम जैश के आकाओं की ओर से जनवरी और फरवरी 2019 के बीच दी गई थी। फारूक को सुरक्षा बलों ने एक मुठभेड़ में मार गिराया था। आतंकियों ने करीब छह लाख रुपये विस्फोटक और मारुति इको कार की खरीद में खर्च किए। इस कार और विस्फोटक का इस्तेमाल धमाके में किया गया था।

जांच एजेंसी ने अपनी चार्जशीट में कहा है कि 2.80 लाख रुपये का इस्तेमाल अमोनियम नाइट्रेट समेत 200 किलोग्राम विस्फोटक की खरीद में किया गया। सीआरपीएफ काफिले को उड़ाने के लिए इतने विस्फोटक का उपयोग किया गया था। आरडीएक्स पाकिस्तान से लाया गया था जबकि मुदसिर अहमद ने जिलेटिन की छड़े खरीदी, वजी उल इस्लाम ने अमेजन से चार किलोग्राम एल्यूमिनियम पाउडर और कैल्सियम अमोनियम नाइट्रेट की खरीद की। इको कार में दो कंटेनरों में आईईडी फिट की गई। इन दोनों कंटेनरों का वजन 160 किलोग्राम था जबकि 40 किलोग्राम का इस्तेमाल धमाका करने में किया गया।  

बता दें कि चार्जशीट में कहा गया है कि आरोपी शकीर बशीर ने विस्फोटकों आईडीएक्स, जिलेटिन छड़ों, एल्यूमिनियम पाउडर और कैल्सियम-अमोनियम नाइट्रेट को अन्य आरोपियों से लेकर अपने घर में जमा किया था, जहां इनके इस्तेमाल से आईईडी बनाई गई।

बताते चलें कि आतंकियों ने 2.5 लाख रुपये से इको कार खरीदी और हमले में इस्तेमाल के लिए इसमें बदलाव किए। यह कार शकीर के घर के बाहर खड़ी की गई थी। एनआईए का कहना है कि कुछ रकम आईईडी को तैयार करने में इस्तेमाल कंटेनरों की खरीद में खर्च की गई। 

वहीं राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने उमर फारूक और पाकिस्तान स्थित उसके चाचा अम्मार अल्वी के बीच 21 फरवरी 2019 के बीच हुई बातचीत का हवाला देते हुए बताया कि फारूक अपने चाचा से घाटी में मौजूद पत्रकारों निशाना बनाना चाहता था। उसे लगता था ऐसा करने से जैश-ए-मोहम्मद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ध्यान आकर्षित करेगा। इसको सुनिश्चित करने के लिए एनआईए ने दोनों के बीच हुई बातचीत को सुना है हालांकि अभी ये साफ नहीं है कि उस समय पत्रकार घाटी में मौजूद थे या नहीं। चार्जशीट के अनुसार, अल्वी नेफारूक को पुलवामा हमले की सफलता का जश्न करने के लिए कहा और पत्रकारों पर हमला करने की अनुमति से इनकार कर दिया। चार्जशीट में उन बीबीसी के पत्रकारों के नाम नहीं दिए गए हैं। चार्जशीट में 46 साल के अल्वी का नाम पुलवामा हमले में प्रमुख हैंडलर के रूप में लिखा गया है।
कोरोना अपडेट : देर रात्रि रायपुर में 104 नए कोरोना मरीज समेत प्रदेश में 164 कोरोना संक्रमितों की हुई पहचान

कोरोना अपडेट : देर रात्रि रायपुर में 104 नए कोरोना मरीज समेत प्रदेश में 164 कोरोना संक्रमितों की हुई पहचान

रायपुर । अभी अभी प्रदेश में 164 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है । जिसमे जिला रायपुर से 104, रायगढ़ से 27, कोरबा व कोरिया से 9-9, कांकेर से 4, दुर्ग, धमतरी व जशपुर से 2-2, बलौदाबाजार, बिलासपुर, महासमुंद, बीजापुर व अन्य राज्य से 1-1 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 1209 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है । आज प्रदेश में 10 कोरोना मरीजों की मौत हुई है । अब प्रदेश में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 10174 है । 

बड़ी खबर: प्रदेश में आज फिर कोरोना का कहर रायपुर से 514 समेत 1045 मरीज मिले, एक्टिव मरीज हुए दस हजार के पार

बड़ी खबर: प्रदेश में आज फिर कोरोना का कहर रायपुर से 514 समेत 1045 मरीज मिले, एक्टिव मरीज हुए दस हजार के पार

रायपुर, प्रदेश में आज भी कोरोना का कहर जारी 1045 कोरोनावायरस मरीजों की पहचान की गई है, जिसमें सर्वाधिक जिला रायपुर से 514, दुर्ग से 112,, रायगढ़ से 70, राजनांदगांव से 47, महासमुंद से 35, बीजापुर से 28, बिलासपुर से 24, बस्तर से 23, नारायणपुर से 21, बेमेतरा व सरगुजा से 20-20, धमतरी से 18, कांकेर से 14, बालोद व बलौदा बाजार से 13-13, जांजगीर व मुंगेली से 12-12, सूरजपुर से 11, कबीरधाम से 9, कोंडागांव व सुकमा से 7-7, दंतेवाड़ा से 6, बलरामपुर व अन्य राज्य से 3-3, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही व जसपुर से एक एक नए मरीज की पहचान की गई है|
वहीं प्रदेश में आज 8 लोगों की मृत्यु हो गई है इसके साथ ही मृत्यु का कुल आंकड़ा 229 हो गया है, प्रदेश में आज 413 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं, प्रदेश में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या अब 10012 हो गई है|

सुंदर नगर में हुए हत्याकाण्ड के आरोपी उदयन को आजीवन कारावास की सजा, गर्लफ्रेंड और माता-पिता की हत्या कर किया था दफन

सुंदर नगर में हुए हत्याकाण्ड के आरोपी उदयन को आजीवन कारावास की सजा, गर्लफ्रेंड और माता-पिता की हत्या कर किया था दफन

रायपुर। पश्चिम बंगाल के स्थानीय कोर्ट ने 3 हत्या करने वाले आरोपी उदयन दास को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।  आपको बता दे की आरोपी उदयन ने भोपाल में अपने लिव इन पार्टनर आकांक्षा और रायपुर में अपने मां-बाप की हत्‍या कर घर में ही दफना दिया था। इस मामले में सरकारी वकील ने बताया कि कोर्ट ने आज आरोपी उदयन को आईपीसी की धारा 302 के तहत आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने उस पर 20 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है।  यदि  उदयन दास जुर्माना नहीं चुकाचा है, तो उसे 6 महीने और जेल की सजा काटनी पड़ेगी उदयन दास के खिलाफ तीन राज्यों मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल में केस दर्ज हैं। 

पढ़िए पूरी खबर-
मिली जानकारी के अनुसार- पश्चिम बंगाल के बांकुरा निवासी आकांक्षा शर्मा उर्फ श्वेता (28 वर्ष) की 2007 में उदयन नाम के लड़के से ऑरकुट पर दोस्ती हुई थी. जून 2016 में घर से नौकरी करने की बात कहकर आकांक्षा भोपाल आ गई, यहां वह उदयन के साथ साकेत नगर में रह रही थी. उसने परिवारवालों को बताया कि वो अमेरिका में नौकरी कर रही है इसी दौरान उदयन ने आकांक्षा शर्मा की गलादबाकर हत्या कर दिया, फिर शव को एक मेटल के बक्से में बंद कर दिया गया था उसके बाद भोपाल के घर में ही उसने आकांक्षा को दफन कर दिया। आकांक्षा अपने एक दोस्त से फोन पर अक्सर बात करती थी। इसी बात को लेकर पहले बहस हुई, फिर हत्या कर दी थी। 

हैवान ने माता पिता की हत्या कर किया दफन-
उदयन दास ने रायपुर के सुंदर नगर में अपने माता-पिता की गला घोंटकर हत्या कर दी थी और फिर उनके शव को घर में ही गड्ढा खोदकर दफना दिया था। जब गढ्ढे को खोदा गया, तो माता-पिता के कंकाल बरामद हुए थे. उदयन ने मां-बाप की हत्‍या सिर्फ इसलिए की थी, क्‍योंकि वो उसे नशा और फिजूल खर्च करने के लिए मना करते थे। 
बड़ी खबर: न्यायधानी में कोरोना कहर, हाइकोर्ट जस्टिस और कलेक्टर की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव

बड़ी खबर: न्यायधानी में कोरोना कहर, हाइकोर्ट जस्टिस और कलेक्टर की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव

बिलासपुर। कोरोना को लेकर बड़ी खबर आ रही है। हाइकोर्ट जस्टिस सावंत, कलेक्टर बिलासपुर सारांश मित्तर, कोविड संक्रमित पाए गए हैं। जस्टिस सावंत और कलेक्टर सारांश मित्तर की रिपोर्ट अब से कुछ देर पहले पॉज़ीटिव आई है। गौरतलब हो, कि तीन दिन पहले ही कलेक्टर सारांश की रिपोर्ट निगेटिव आई थी, लेकिन कल शाम जब वे घर पहुँचे, तो उन्हें बुख़ार था, उन्होंने पहले एंटीजन टेस्ट कराया, जिसमें वे पॉजीटिव पाए गए, जिसके बाद आरटीपीसीआर टेस्ट कराया गया, जिसकी रिपोर्ट अब से कुछ देर पहले पॉजीटिव आई है। कांग्रेस नेता अटल श्रीवास्तव कल देर शाम कोविड संक्रमित पाए गए है। वही सीपत थाना के टीआई भी कोरोना के शिकार हुए हैं।
ध्यान भटकाने से नहीं, गरीबों को पैसे देने से पटरी पर आएगी अर्थव्यवस्था: राहुल

ध्यान भटकाने से नहीं, गरीबों को पैसे देने से पटरी पर आएगी अर्थव्यवस्था: राहुल

नईदिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की एक ताजा रिपोर्ट का हवाला देते हुए बुधवार को सरकार पर निशाना साधा और कहा कि ध्यान भटकाने से नहीं, बल्कि खर्च बढ़ाने और गरीबों के हाथों में पैसे देने से अर्थव्यवस्था पटरी पर आएगी। उन्होंने ट्वीट किया, 'जिस बारे में मैं महीनों से आगाह कर रहा था उसकी पुष्टि आरबीआई ने की है। सरकार को अब ज्यादा खर्च करने की जरूरत है, कर्ज देने की जरूरत नहीं है। गरीब को पैसा दीजिए, उद्योगपतियों के कर में कटौती नहीं। खपत से अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाइए।

'मीडिया के जरिए भटकाने से नहीं होगी गरीबों की मदद'
कांग्रेस नेता ने कहा कि मीडिया के जरिए भटकाने से गरीबों की मदद नहीं होगी और न ही आर्थिक त्रासदी गायब होगी। आरबीआई ने अपनी ताजा रिपोर्ट में कहा है कि अर्थव्यवस्था में मांग को पटरी पर आने में लंबा समय लगेगा और इसका कोविड-19 के पहले के स्तर पर पहुंचना सरकारी खपत पर निर्भर करेगा। उसके मुताबिक, भारत को सतत वृद्धि की राह पर लौटने के लिए तेजी से और व्यापक सुधारों की जरूरत है।
 दो रोडवेज बसों की भिड़ंत से 6 लोगों की मौत, कई गंभीर

दो रोडवेज बसों की भिड़ंत से 6 लोगों की मौत, कई गंभीर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार की सुबह भीषण हादसा हो गया। यहां काकोरी-हरदोई मार्ग पर यूपी रोडवेज की दो रोडवेज बसों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। चीख-पुकार सुन मौके पर पहुंचे लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी और बचाव कार्य में जुट गए। इस भीषण हादसे में ड्राइवर समेत 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि हरदोई-काकोरी रोड पर बजानगर मोड़ के पास हरदोई डिपो की बसें आपस में टकरा गईं। हादसे में 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई है जबकि 2 लोगों की इलाज के दौरान मौत हुई। हादसा बुधवार सुबह करीब 6:30 बजे यह हादसा हुआ। 

बता दें हादसे में अब तक छह लोगों ने दम तोड़ दिया है, वहीं मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं गंभीर रुप से घायल यात्रियों को लखनऊ ट्रामा सेंटर भेजा गया है। एसीपी एसएम कासिम आबिदी ने इसकी पुष्टि की है। मृतकों में नितेश भारती, लकी सक्सेना, राजेंद्र सक्सेना, सरवाघार, हरीराम व एक महिला शामिल है। 
अपने ही सहेली के घर 17 हजार जेवरात के चोरी के आरोप में युवती गिरफ्तार

अपने ही सहेली के घर 17 हजार जेवरात के चोरी के आरोप में युवती गिरफ्तार

महासमुंद। बागबाहरा पुलिस ने एक युवती को अपने सहेली के घर चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। युवती ओडिशा की रहने वाली है। कुछ दिन पहले करमापटपर में रहने वाली अपनी सहेली के घर रहने आई थी, उसी दौरान चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 17 हजार 400 रूपये के जेवरात बरामद किया है। थाना से मिली जानकारी के अनुसार करमापटपर निवासी घसिया बरिहा पिता सोनसाय (50) ने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 20-22 अगस्त के बीच अज्ञात चोरों ने घर में रखे 4 नग सोने के लाकेट, एक जोडी चांदी की पायल कीमत 17400 रूपये एवं एक मोबाइल को चोरी कर लिया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत अपराध दर्ज किया। इसके बाद मामले की जांच करने प्रार्थी से पूछताछ किए तो पता चला कि, उसकी पुत्री की सहेली ग्राम हल्दी थाना नुआपड़ा ओडिशा निवासी तिलेश्वर उर्फ तन्नू (22) 20 अगस्त को घर आई थी। 22 अगस्त को घर ओडिशा चली गई। इसके बाद पुलिस को युवती पर शक हुआ और ओडिशा जाकर उसे हिरासत में लिया और थाने लाकर पूछताछ की गई। इस दौरान युवती ने अपराध स्वीकर की। पुलिस ने इसके कब्जे से चोरी के जेवतरा जब्त भी किए।  
जया किशोरी जी के गाने ने यूट्यूब पर मचाया धमाल, लोगों द्वारा देखा जा रहा बार बार

जया किशोरी जी के गाने ने यूट्यूब पर मचाया धमाल, लोगों द्वारा देखा जा रहा बार बार

गणेश चतुर्थी के अवसर पर जया किशोरी जी ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो सॉन्ग अपलोड किया है जो अभी लाखो लोगों द्वारा बार-बार देखा व् काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो को गणेश उत्सव के अवसर पर बनाया गया है जिसका नाम है "जय देव-जय देव" 

 

   पढ़िए पूरी खबर-
आपको बता दे की जया किशोरी जिनका पूरा नाम जया शर्मा है। इनका जन्म 13 जुलाई 1995 में सुजानगढ़ राजस्थान भारत में हुआ। वह एक कथावाचक तथा भजन गायिका है। वो भगवत गीता, नानी बाई रो मायरो, रामायण आदि जैसे आयोजन करती है। जया किशोरी जीवनी से लोगों को प्रेरणा मिलती है छोटे बच्चों को सही रास्ता मिलता है जिससे वो यह सोचते है कि हमारी उम्र की यह लड़की इतना कुछ कर रही है तो हमें भी कुछ करना है अपने जीवन में। आपको बता दे की भक्ति और अध्यात्म के मार्ग पर चल कर जया किशोरी जी ने आज लाखों लोगों को भक्ति का मार्ग दिखा दिया है। 

जया किशोरी के अनमोल वचन-
 

  .बीच रास्ते से लौटने का कोई फायदा नहीं क्योंकि लौटने पर आपको उतनी ही दूरी तय करनी पड़ेगी जितनी दूरी तय करने पर आप लक्ष्य तक पहुँच सकते है।

 

  .ये क्या सोचेंगे? वो क्या सोचेंगे? दुनिया क्या सोचेगी? इससे ऊपर उठकर कुछ सोच, जिन्दगीं सुकून का दूसरा नाम हो जाएगी।


 
CORONA UPDATE : देर रात्रि रायपुर में 91 नए मरीज समेत प्रदेश में 142 कोरोना मरीजों की हुई पहचान, 3 और मरीज की हुई मौत

CORONA UPDATE : देर रात्रि रायपुर में 91 नए मरीज समेत प्रदेश में 142 कोरोना मरीजों की हुई पहचान, 3 और मरीज की हुई मौत

रायपुर । अभी अभी प्रदेश में 142 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है । जिसमे जिला रायपुर से 91, महासमुंद से 21, बलौदाबाजार से 13, धमतरी व कोरबा से 6-6, रायगढ़ से 3, गरियाबंद से 2 मरीज शामिल है । प्रदेश में अभी 3 और कोरोना मेजों की मौत हुई है । इसी के साथ आज प्रदेश में कुल 15 कोरोना मरीजों की मौत हुई । प्रदेश में आज कुल 1287 नए मरीज मिले है ।

 

BIG BREAKING : प्रदेश में फूटा कोरोना बम, आज 1145 नए कोरोना मरीज की हुई पहचान, 12 मरीज की हुई मृत्यु

BIG BREAKING : प्रदेश में फूटा कोरोना बम, आज 1145 नए कोरोना मरीज की हुई पहचान, 12 मरीज की हुई मृत्यु

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज फिर कोरोना विस्फोट हुआ है | प्रदेश में आज 1145 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 364, रायगढ़ से 117, बिलासपुर से 104, राजनांदगांव से 85, दुर्ग से 72, दंतेवाड़ा से 70, बस्तर से 48, सरगुजा से 40, कांकेर से 38, सुकमा से 28, बीजापुर से 25, सूरजपुर से 24, बलौदाबाजार से 23, धमतरी से 20, महासमुंद से 17, नारायणपुर से 16, कोंडागांव से 13, कबीरधाम से 11, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा व अन्य राज्य से 5-5, बालोद व कोरबा से 4-4, जशपुर से 2, बेमेतरा, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरिया व बलरामपुर से 1-1 मरीज शामिल है | 

आज प्रदेश में 308 कोरोना मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | साथ ही आज प्रदेश में कुल 12 कोरोना मरीजों की मौत हुई है | अब प्रदेश में कुल एक्टिव मरीज 9249 है | 

 पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: 169 पुलिसकर्मियों का जारी हुआ तबादला आदेश

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: 169 पुलिसकर्मियों का जारी हुआ तबादला आदेश

महासमुंद। पुलिस विभाग में लगातार बड़ी संख्या में फेरबदल लगा हुआ है। इसी कड़ी में महासमुंद एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने उपनिरीक्षक, प्रधान आरक्षक, महिला प्रधान आरक्षक, महिला आरक्षक और आरक्षक समेत 169 पुलिसकर्मियों का तबादला किया है।
देखे पूरी लिस्ट-
 
 
पांच मंजिला इमारत हादसा: 20 घंटे मलबे में फंसा 5 साल का बच्चा जिंदा निकला

पांच मंजिला इमारत हादसा: 20 घंटे मलबे में फंसा 5 साल का बच्चा जिंदा निकला

महाराष्ट्र । कहते हैं मौत अटल है लेकिन जिनके साथ परमात्मा है उनका बड़ी से बड़ी मुसीबत में बाल भी बांका नहीं हो सकता। ऐसा ही एक उदाहरण हमें मुंबई से सटे रायगढ़ जिला के महाड इलाके में घटित हुई।

पढ़ें : बड़ी खबर छत्तीसगढ़: सेक्स रैकेट में गिरफ्तार 8 लड़कियों में 2 निकली कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

यहां पांच मंजिला इमारत गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई है जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए। इमारत 10 वर्ष पुरानी है और इसमें 40 घर बने हुए थे। इमारत सोमवार शाम लगभग छह बजे ढह गई।

पढ़ें : राजधानी में बड़ा सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक दंपति को लिया चपेट में, पत्नि की घटना स्थल में मौत 

कल शाम से हुआ राहत कार्य अभी तक जारी है। करीब 20 घंटों तक मलबे में दबे 5 साल के बच्चे को बचा लिया गया है। एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट ने कहा कि बच्चे की तबीयत ठीक और वह स्वस्थ है। बच्चा एक किनारे में डरा हुआ बैठा हुआ था।
 
 
एनडीआरएफ के दो जवान जब मलबे को हटा रहे थे, तभी उनकी नजर बच्चे पर पड़ी। फिर उसे बाहर निकाला गया और हॉस्पिटल भेज दिया गया है। उसका मेडिकल चेकअप कराया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि इमारत में करीब 40 फ्लैट थे। उन्होंने बताया कि बचाये गये लोगों को महाड के एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह जगह मुंबई से करीब 170 किलोमीटर दूर है।
 
 
महाराष्ट्र सरकार में मंत्री अदिति तटकरे और एकनाथ शिंदे ने हादसे वाली जगह का दौरा किया। अदिति तटकरे ने  बताया कि एनडीआरएफ की तीन टीमें रेस्क्यू में जुटी हैं। वहीं, गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के लिए मुंबई ले जाया जा रहा है। जांच शुरू हो गई है। उन्होंने कहा, हम चाहते हैं कि इस हादसे की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया जाए। 
सुशांत सिंह के दिमाग का पोस्टमार्टम करवाएगी सीबीआई, दो बार हो चुकी है इस तरह की जांच

सुशांत सिंह के दिमाग का पोस्टमार्टम करवाएगी सीबीआई, दो बार हो चुकी है इस तरह की जांच

नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में सीबीआई अपनी जांच को काफी तेजी से आगे बढ़ा रही है। इस मामले में एक के बाद एक कई लोगों से सीबीआई पूछताछ कर चुकी है और उनके बयान दर्ज किए जा चुके हैं। लेकिन अभी तक इस पूरे मामले की गुत्थी सुलझती नजर नहीं आ रही है। इस बीच यह खबर सामने आई है कि सीबीआई सुशांत सिंह राजपूत के दिमाग की भी ऑटोप्सी करेगी। यानि सुशांत सिंह राजपूत की जिंदगी से जुड़ी हर बात, जिसमे उनका सोशल मीडिया अकाउंट, व्हाट्सएप चैट, परिवार और दोस्तों के साथ उनकी बात का भी सीबीआई विश्लेषण करेगी। इसके लिए सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी की मदद ली जाएगी।


इसके साथ ही सीबीआई सुशांत के मूड स्विंग, बर्ताव में आने वाले बदलाव, व्यक्तिगत पहचान को भी समझने की कोशिश करेगी ताकि उसे सुशांत की मानसिक स्थिति की सही जानकारी मिल सके जिसके चलते सुशांत ने आत्महत्या जैसा बड़ा कदम उठाया। सूत्रों ने बताया कि सुशांत सिंह राजपूत के दिमाग का पोस्टमार्टम किया जाएगा। 

बता दें कि इससे पहले इस तरह की जांच सिर्फ दो बार ही हुई है और अब तीसरी बार सीबीआई सुशांत मामले में करने जा रही है। सुशांत सिंह राजपूत से पहले इस तरह की जांच सुनंदा पुष्कर और बुराड़ी नरसंहार केस में की गई थी।

इसके साथ ही सुशांत सिंह राजपूत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट को भी सीबीआई करीब से समझने की कोशिश कर रही है। इसके लिए एम्स की चार सदस्यीय फॉरेंसिक टीम की मदद ली जा रही है जोकि सुशांत सिंह राजपूत की अटोप्सी रिपोर्ट की जांच करेगी। सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच हाथ में आने के बाद से ही सीबीआई शुक्रवार से मुंबई में अपना डेरा डाले है। बता दें कि सुशांत मामले की जांच सीबीआई की क्रैक टीम की वही यूनिट कर रही है जिसके पास विजय माल्या का भी केस है।

संभावना है कि सीबीआई जल्द ही इस मामले में रिया चक्रवर्ती को पूछताछ के लिए समन कर सकती है और अगर वह पूछताछ में सहयोग नहीं करती हैं, तो उन्हें सीबीआई हिरासत में भी ले सकती है। इसकी पुष्टि सुशांत सिंह राजपूत के वकील विकास सिंह ने कही है। विकास सिंह सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह के वकील हैं और सुप्रीम कोर्ट में सुशांत मामले की जांच पटना से मुंबई ट्रांसफर करने के मामले की पैरवी कर चुके हैं।
कोरोना अपडेट: देर रात्रि 322 कोरोना के और मरीज मिले 3 की हुई मृत्यु, देखे किन जिलो से है

कोरोना अपडेट: देर रात्रि 322 कोरोना के और मरीज मिले 3 की हुई मृत्यु, देखे किन जिलो से है

रायपुर । अभी अभी प्रदेश में 322 कोरोना संक्रमित मरीज की पहचान की गई है । जिसमे जिला दुर्ग से 98, रायपुर से 91, बीजापुर से 64, कांकेर से 24, बिलासपुर से 12, रायगढ़ से 6, बेमेतरा व जशपुर से 5-5, बालोद, गरियाबंद व जांजगीर-चांपा से 3-3, धमतरी व बलौदाबाजार से 2-2, राजनांदगांव, महासमुंद व कोरबा से 1-1 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 1077 नए मरीज मिले है । अभी 3 और कोरोना मरीज की मौत हुई है । इसी के साथ आज प्रदेश में कुल 9 कोरोना मरीज की मौत हुई । अब प्रदेश में कुल एक्टिव केस 8424 है । 

 

BIG BREAKING : प्रदेश में आज 755 नये मरीज 6 की मृत्यु 493 हुए स्वस्थ, रायपुर से 207 समेत बाकी इन जिलो से

BIG BREAKING : प्रदेश में आज 755 नये मरीज 6 की मृत्यु 493 हुए स्वस्थ, रायपुर से 207 समेत बाकी इन जिलो से

रायपुर, प्रदेश में आज 755 नए कोरोना मरीज की पहचान की गई, जिसमें जिला रायपुर से सर्वाधिक 207, रायगढ़ से 125, राजनांदगांव से 59, दुर्ग से 41, बस्तर से 37, जांजगीर चांपा से 33, सुकमा से 26, कोंडा गांव से 24, बिलासपुर से 22, बीजापुर से 21, सूरजपुर से 20, मुंगेली से 19, महासमुंद से 17, बालोद, धमतरी से 13-13, सरगुजा व नारायणपुर से 11-11, बलौदा बाजार व कांकेर से 10-10, कबीरधाम व कोरबा से 8-8, गरियाबंद से पांच, दंतेवाड़ा से चार, बलरामपुर से तीन, कोरिया व अन्य राज्य से दो-दो, जीपीएम, जसपुर से एक-एक मरीज पाए गए|


आपको बता दें प्रदेश में आज 6 लोगों की मृत्यु हो गई है जिसके बाद मृत्यु का कुल आंकड़ा 203 हो गया है, वहीं प्रदेश में आज 493 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं, प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 8105 हो गई है|