नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
बड़ी खबर : स्वर कोकिला लता मंगेशकर की बिल्डिंग हुई सील, जाने क्या है वजह

बड़ी खबर : स्वर कोकिला लता मंगेशकर की बिल्डिंग हुई सील, जाने क्या है वजह

मुंबई | पूरा देश अब तक कोरोना वायरस से जंग लड़ रहा है मगर गुज़रते दिनों तक इसका संक्रमण भी तेज़ी से बढ़ रहा है। सिनेमा और मनोरंजन जगत में भी इस महामारी ने पांव पसारे हैं। जाने-माने सेलेब्रिटीज भी इसकी चपेट में आ चुके हैं।

पढ़ें : अलग रहने की बात को लेकर पत्नी की पिटाई, पति के खिलाफ मामला दर्ज, पढ़ें पूरी खबर

देश की सबसे सम्माननीय गायिका लता मंगेशकर की बिल्डिंग को सील कर दिया गया है। दक्षिण मुंबई के चांबला हिल इलाके में प्रभुकुंज बिल्डिंग में लता मंगेशकर रहती हैं, जिसे अब बीएमसी ने सील कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, बिल्डिंग में रहने वाले 5 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं, जिसके बाद एहतियात के तौर पर बीएमसी ने ये कार्रवाई की है।
 
 
बिल्डिंग में रहने वालों लोगों में बुजुर्गों की संख्या ज्यादा है। एहतियातन बीएमसी ने ये फैसला लिया कि बिल्डिंग को सील कर दिया जाए। लता मंगेशकर के परिवार ने एक बयान जारी किया है। बयान में लिखा गया है कि `हम लोगों को शाम से ही कॉल आ रही है कि प्रभुकुंज बिल्डिंग सील कर दी गई है। बिल्डिंग की सोसायटी और बीएमसी ने मिलकर ये फैसला लिया है।`
 
 
`बुजुर्गों की सुरक्षा को देखते हुए बिल्डिंग को सील किया जा रहा है। कोरोना वायरस से बहुत ज्यादा सतर्क रहने की आवश्यकता है। खासकर इसका प्रकोप बुजुर्गों पर ज्यादा देखा जा रहा है। कोरोना प्रकोप को देखते हुए हमारी सोसायटी में गणेश चतुर्थी का सेलिब्रेशन बहुत सादगी से किया जा रहा है। आप सभी से मेरा निवेदन है कि हमारे परिवार वालों की सेहत को लेकर किसी प्रकार की अफवाहें ना फैलाएं।` 
 
 
गौरतलब है कि लता मंगेशकर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वो कोरोना वायरस को लेकर लगातार लोगों को सतर्क रहने की बात करती रही हैं। 90 वर्षीय लता मंगेशकर अभी घर पर ही हैं और सुरक्षित हैं। वो अपनी सेहत से जुड़ी जानकारी समय समय पर साझा करती रहती हैं।
बड़ी खबर : प्रधानमंत्री मोदी ने चीन को फिर दिया बड़ा झटका, मन की बात में स्वदेशी खिलौने के कारोबार बढ़ाने की अपील की

बड़ी खबर : प्रधानमंत्री मोदी ने चीन को फिर दिया बड़ा झटका, मन की बात में स्वदेशी खिलौने के कारोबार बढ़ाने की अपील की

नई दिल्ली | मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने चीन को एक और झटका देते हुए स्वदेशी खिलौने का कारोबार बढ़ाने की अपील की है. पीएम ने कहा कि हमें लोकल के लिए वोकल होना है. पीएम मोदी ने कहा कि साथियों, खिलौने जहां एक्टिविटी को बढ़ाने वाले होते हैं, तो खिलौने हमारी आकांक्षाओं को भी उड़ान देते हैं.

पढ़ें : BIG BREAKING : कोरोना संक्रमण से जिले के इस थाने के TI की हुई मौत, पढ़ें पूरी खबर

पीएम के अनुसार कोरोना के इस कालखंड में देश कई मोर्चों पर एक साथ लड़ रहा है, लेकिन इसके साथ-साथ, कई बार मन में ये भी सवाल आता रहा कि इतने लम्बे समय तक घरों में रहने के कारण, मेरे छोटे-छोटे बाल-मित्रों का समय कैसे बीतता होगा. साथियो, हमारे चिंतन का विषय था- खिलौने और विशेषकर भारतीय खिलौने. हमने इस बात पर मंथन किया कि भारत के बच्चों को नए-नए खिलौने कैसे मिलें, भारत, खिलौनों के प्रोडक्शन का बहुत बड़ा हब कैसे बने.

पढ़ें : रमन सिंह ने भूपेश सरकार पर साधा निशाना, ट्विट कर कहा यह 

पीएम मोदी ने कहा कि अब आप सोचिए कि जिस राष्ट्र के पास इतनी विरासत हो, परम्परा हो, विविधता हो, युवा आबादी हो, क्या खिलौनों के बाजार में उसकी हिस्सेदारी इतनी कम होनी, हमें, अच्छा लगेगा क्या? जी नहीं, ये सुनने के बाद आपको भी अच्छा नहीं लगेगा.

भारत के कुछ क्षेत्र खिलौनों के केंद्र के रूप में हो रहे हैं विकसित 
हमारे देश में लोकल खिलौनों की बहुत समृद्ध परंपरा रही है. कई प्रतिभाशाली और कुशल कारीगर हैं, जो अच्छे खिलौने बनाने में महारत रखते हैं. भारत के कुछ क्षेत्र टॉय क्लस्टर्स यानी खिलौनों के केंद्र के रूप में भी विकसित हो रहे हैं. जैसे, कर्नाटक के रामनगरम में चन्नापटना, आन्ध्र प्रदेश के कृष्णा में कोंडापल्ली, तमिलनाडु में तंजौर, असम में धुबरी, उत्तर प्रदेश का वाराणसी-  कई ऐसे स्थान हैं, कई नाम गिना सकते हैं.

खिलौने हमारी आकांक्षाओं को भी उड़ान देते हैं
पीएम मोदी ने कहा कि साथियों, खिलौने जहां एक्टिविटी को बढ़ाने वाले होते हैं, तो खिलौने हमारी आकांक्षाओं को भी उड़ान देते हैं.बच्चों के जीवन के अलग-अलग पहलू पर खिलौनों का जो प्रभाव है, इस पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति में भी बहुत ध्यान दिया गया है. उन्होंने कहा कि हमारे देश में लोकल खिलौनों की बहुत समृद्ध परंपरा रही है. कई प्रतिभाशाली और कुशल कारीगर हैं, जो अच्छे खिलौने बनाने में महारत रखते हैं.

 
CORONA UPDATE : देर रात्रि रायपुर में 229 संक्रमित समेत प्रदेश में 356 नए मरीज की हुई पहचान

CORONA UPDATE : देर रात्रि रायपुर में 229 संक्रमित समेत प्रदेश में 356 नए मरीज की हुई पहचान

रायपुर । अभी अभी प्रदेश में 356 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है । जिसमे जिला रायपुर से 229, मुंगेली से 23, रायगढ़ से 21, बेमेतरा से 18, कोरबा से 16, दुर्ग से 15, सरगुजा से 9, बलरामपुर से 8, महासमुंद से 7, गरियाबंद से 6, बलौदाबाजार से 2, जशपुर व कांकेर से 1-1 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 1513 नए कोरोना मरीज मिले है । प्रदेश में आज 11 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है । 

BIG BREAKING : प्रदेश में आज फिर कोरोना मरीजो की संख्या एक हजार के पार 8 की मृत्यु, रायपुर से 401 समेत बाकी इन जिलो से

BIG BREAKING : प्रदेश में आज फिर कोरोना मरीजो की संख्या एक हजार के पार 8 की मृत्यु, रायपुर से 401 समेत बाकी इन जिलो से

रायपुर, प्रदेश में आज कुल 1157 नए कोरोनावायरस मरीजो की पहचान की गई, जिसमें सर्वाधिक जिला रायपुर से 401, दुर्ग से 172, राजनांदगांव व बिलासपुर से 66-66, बस्तर से 59, धमतरी से 44, सुकमा 47, जांजगीर चांपा से 41, रायगढ़ से 40, महासमुंद व कांकेर से 27-27, नारायणपुर से 23, कबीरधाम व बीजापुर से 21-21, गरियाबंद से 18, बालोद व कोरिया से 15-15, बलौदा बाजार से 14, सरगुजा 9, बेमेतरा से 6, मुंगेली व जसपुर से 7-7, कोरबा व दंतेवाड़ा से 4-4, सूरजपुर से 3, कोंडागांव से 2 नए मरीज मिले हैं|
वहीं प्रदेश में आज कुल 8 लोगों की मृत्यु हो गई है इसके साथ ही मृत्यु का कुल आंकड़ा 259 हो गया है, प्रदेश में आज 709 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं, प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 12313 हो गई है|
 

 

Unlock 4 Guidelines: केंद्र सरकार ने जारी की गाइडलाइंस, 7 सितंबर से शुरू होंगी मेट्रो सेवाएं

Unlock 4 Guidelines: केंद्र सरकार ने जारी की गाइडलाइंस, 7 सितंबर से शुरू होंगी मेट्रो सेवाएं

नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने अनलॉक-4 की गाइडलाइंस जारी कर दी है. अनलॉक 4 में 7 सितंबर से मेट्रो सेवाएं शुरू हो जाएंगी. सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अनुसार 30 सितंबर तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज. इसका फैसला राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से बात करके लिया गया है.
सरकार के निर्देशों के मुताबिक ओपन एयर थियेटर 21 सितंबर से खोले जा सकेंगे.
सामाजिक, अकादमिक, खेलों से जुड़ी, मनोरंजन से जुड़ी, सांस्कृतिक और धार्मिक सभाओं की अनुमति 21 सितंबर से होगी. इसमें सिर्फ 100 लोगों तक की उपस्थिति को छूट मिलेगी. हालांकि सीमित संख्या वाली सभा में भी लोगों का फेसमास्क पहनना, सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा और उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की जायेगी और हैंड वॉश और सैनिटाइजर उपलब्ध कराया जायेगा.

सरकार के निर्देशों के मुताबिक मेट्रो सेवाएं 7 सितंबर से शुरू होंगी. मेट्रो में सरकार के निर्देशों का भली भांति पालन करना अनिवार्य होगा. मेट्रो रेल को चलाए जाने की अनुमति दी गई है. यह 7 सितंबर, 2020 को ग्रेडेड तरीके से शुरू की जायेगी. इस संदर्भ में जल्द ही आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय की ओर से मानक निर्धारण प्रक्रिया जारी की जायेगी.

सरकार के आदेश के मुताबिक स्कूल कॉलेज 30 सितंबर तक बंद रहेंगे, हालांकि ऑनलाइन और डिस्टेंस लर्निंग पहले की तरह ही जारी रहेगी. राज्य और केंद्रशासित प्रदेश 50% तक शिक्षक और गैर शिक्षक स्टाफ को स्कूलों में बुला लिया गया है. ताकि वे ऑनलाइन शिक्षा/ टेली-काउंसलिंग से जुड़े कार्यों को कर सकें.
 

ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ कांग्रेस के ये  विधायक हुए कोरोना संक्रमित

ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ कांग्रेस के ये विधायक हुए कोरोना संक्रमित

बेमेतरा, आज बेमेतरा के विधायक आशीष छाबड़ा भी कोरोना संक्रमित पाए गे इस बात कि जानकरी उन्होंने ट्विट कर दी औ कहा अस्वस्थता के कुछ लक्षण दिखने पर मैंने कोरोना टेस्ट करवाया और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, मेरा अनुरोध है आप सभी अपना ध्यान रखें, स्वस्थ रहें. 

अब शहर में सिर्फ 3 बजे तक ही खुली रहेंगी दुकानें, जारी हुआ आदेश

अब शहर में सिर्फ 3 बजे तक ही खुली रहेंगी दुकानें, जारी हुआ आदेश

बीजापुर, कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी रितेश कुमार अग्रवाल ने जारी आदेश में कहा है कि नगरीय क्षेत्रों में अपरान्ह 3 बजे तक ही दुकानों का संचालन किया जा सकेगा। जिसके तहत स्वास्थ्य सुविधाएं एवं आपातकालीन सेवाएं 24 घंटे संचालित रहेंगी। इसके साथ ही दवा एवं मेडिकल दुकानें 24 घंटे संचालित रहेगी। इन सभी नगरीय निकाय क्षेत्रों की सभी दुकानें प्रातः काल से दोपहर 3 बजे तक संचालित रहेंगी।सब्जी व्यवसाय, दूध,मांस-मटन, मछली, अण्डे की दुकानें भी प्रातः काल से अपरान्ह 3 बजे तक संचालित होंगी। घर पर जाकर दूध बांटने वाला दुग्ध विक्रेता को प्रातः काल से अपरान्ह 3 बजे तक और सांयकाल 5 बजे से 7 बजे तक दूध प्रदाय करने की अनुमति होगी। पेट्रोल-डीजल पंप तथा एलपीसी गैस प्रातःकाल से अपरान्ह 3 बजे तक विक्रय करने की अनुमति होगी। शासकीय एवं अशासकीय बैंकों को अपरान्ह 3 बजे तक खोलने की अनुमति रहेगी। कृषि उपकरण, फर्टिलाईजर, पेट् शॉप, एक्यूरियम शॉप प्रातःकाल से अपरान्ह 3 बजे तक संचालित रहेगी। प्रतिबंधित क्षेत्र में स्थित शराब दुकानों को प्रातःकाल से दोपहर 3 बजे तक संचालन की अनुमति रहेगी। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होकर आगामी आदेश पर्यन्त लागू रहेगा। 

 मेट्रो, पब और क्लब फिर आएंगे ट्रैक पर बाकी राज्य सरकार पर निर्भर, 1 सितंबर से बढ़ेंगी रियायतें

मेट्रो, पब और क्लब फिर आएंगे ट्रैक पर बाकी राज्य सरकार पर निर्भर, 1 सितंबर से बढ़ेंगी रियायतें

नई दिल्ली। देश में एक सितंबर से अनलॉक 4.0 की शुरुआत हो रही है और धीरे-धीरे देश पूरी तरह से अनलॉक की तरफ बढ़ रहा है इसलिए इस बात की संभावना जताई जा रही है कि 1 सितंबर से देश के सभी राज्यों में सरकार स्कूल खोलने का निर्णय ले सकती है। हालांकि ये सिर्फ संभावना ही है इसको लेकर आधिकारिक बयान नहीं आया है। हालांकि कर्नाटक में 1 सितंबर से डिग्री कॉलेजों की ऑनलाइन क्लासेज शुरू हो रही हैं। वहां 1 अक्टूबर से ऑफलाइन क्लासेज शुरू करने की भी योजना है।

दरअसल 1 सितंबर से शुरू होने वाले अनलॉक के चौथे चरण की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से एक-दो दिन में गाइडलाइंस  जारी की जा सकती हैं। इन गाइडलाइंस में कुछ चीजों को छोड़कर अधिकतर गतिविधियों की इजाजत दी जा सकती है। केंद्र सरकार की तरफ़ से जारी गाइडलाइंस में राज्य सरकारें अपने राज्य की परिस्थितियों के मुताबिक बदलाव कर सकते हैं। 1 सितंबर से जारी गाइडलाइंस को लेकर संभावना जताई जा रही है कि केंद्र सरकार 22 मार्च से बंद मेट्रो सेवाओं को शुरू करने की छूट दे सकती है। मेट्रो शुरू करने पर कॉन्टैक्टलेस टिकटिंग सिस्टम लागू किया जाएगा और टोकन्स जारी नहीं होंगे।

बार में टेकअवे के जरिए शराब बेचने की छूट मिल सकती है। कर्नाटक सरकार भी रेस्तरां में शराब बेचने की परमिशन देने का मन बना चुकी है। अगले महीने पब और क्लब भी खुल सकते हैं। राज्यवार बात करें तो कोलकाता में घरेलू उड़ानों को लैंड करने की छूट मिल जाएगी। सीएम ममता बनर्जी ने कहा है कि 1 सितंबर से दिल्ली, मुंबई, पुणे, नागपुर, चेन्नई और अहमदाबाद की फ्लाइट्स कोलकाता एयरपोर्ट उतर सकेंगी। राज्य में वीकेंड्स पर लॉकडाउन जारी रहेगा। महाराष्ट्र में लॉकडाउन को लेकर अभी परिवहन सुविधा में छूट नहीं दी जाएगी। बताया जा रहा है कि मुंबई की लोकल ट्रेन सर्विस बंद रहेंगी. मुंबई पुलिस ने भी चेतावनी जारी की है कि अगर बिना वजह बाहर घूमते मिले तो गाड़ी सीज कर देंगे। अनलॉक 4.0 में सिनेमा हॉल बंद रहने की संभावना है। बताया जा रहा है कि सिनेमा हॉल भी बंद रहेंगे क्योंकि यह 25-30त्न क्षमता वाले शो चलाने के लिए संभव नहीं होगी। सिनेमा हॉल मालिकों ने सरकार के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है।

राज्य के अंदर बसों का परिचालन परिवहन विभाग की शर्तों के अनुरूप होने लगेगा। होटल, लॉज, हॉस्पिटैलिटी, गेस्ट हाउस, धर्मशाला रेस्टोरेंट और शॉपिंग मॉल खुलेंगे। गाइडलाइंस के अनुसार सैलून व ब्यूटीपार्लर को भी खोलने की अनुमति दे दी गई है। शादी समारोह में अधिकतम 50 और अंतिम संस्कार में अधिकतम 20 व्यक्ति शामिल हो सकेंगे।
 गणपति विसर्जन अनंत चतुर्दशी के दिन, खारून में निर्मित जलकुंड में ही होगा गणपति का विसर्जन

गणपति विसर्जन अनंत चतुर्दशी के दिन, खारून में निर्मित जलकुंड में ही होगा गणपति का विसर्जन

रायपुर। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गणपति उत्सव का समापन अनंत चतुर्दशी के दिन एक सितंबर बुधवार को होगा। शासन द्वारा की गई व्यवस्था के अनुसार इस वर्ष खारून नदी में एवं सरोवरों में निर्मित जलकुंड में ही गजानन महाराज का विसर्जन किया जाएगा। ज्ञातव्य है कि कोरोना वायरस महामारी के कारण इस वर्ष गणेश उत्सव के दौरान सीमित संख्या में ही समितियों द्वारा गणपति स्थापना की गई है। इसी तरह घरों में विराजमान छोटे गणेश का विसर्जन विधिवत पूजा के साथ एक सितंबर को ही किया जाएगा। 

READ : बड़ी खबर छत्तीसगढ़: भारी बारिश के चलते सैकड़ों गांव बने टापू, नदिया उफान पर 

गौरतलब है कि इस वर्ष शासन द्वारा डीजे एवं बैंडबाजा को प्रतिबंध लगाया गया है। जुलूस के दौरान गणेश समितियां डीजे का उपयोग नहीं कर सकेंगी। कलेक्टर एवं एसपी रायपुर ने गणेश उत्सव समितियों एवं श्रद्धालुओं से जिला प्रशासन द्वारा बनाई गई व्यवस्था में सहयोग कर निर्मित जलकुंडों में ही गणेश विसर्जन का आग्रह किया है। वहीं इको फ्रेंडली समर्थकों ने गणेश उत्सव के दौरान  घरों में प्लास्टिक की बाल्टी में छोटे गणेशों का विसर्जन करने की अपील करते हुए घुले हुए पानी को अपने घर के तुलसी के पौधे में डालने की अपील की है। 
   बड़ी खबर छत्तीसगढ़: वरिष्ठ कांग्रेसी नेता की कोरोना से हुई मौत

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: वरिष्ठ कांग्रेसी नेता की कोरोना से हुई मौत

जगदलपुर| बस्तर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता की कोरोना से मौत हो गई है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता के मौत की पुष्टि अधीक्षक डॉ के.एल आजाद ने किया है। उन्हें कुछ दिन पूर्व कोरोना संक्रमित पाये जाने के बाद मेडिकल कॉलेज डिमरापाल के कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बीती रात 2:30 बजे के करीब उनकी मौत हो गई। 
 
 
मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मौत से पहले उन्हें सांस लेने और फेफड़े में दिक्कत आ रही थी। परिवार के अन्य सदस्य भी कोरोना संक्रमित हैं, जिनका कोविड अस्पताल में इलाज जारी है।
 
 
बस्तर संभाग मुख्यालय में अब तक 04 मरीजों की कोविड से मौत हो चुकी है। जबकि दूसरे जिले में रिफर के दौरान एक मरीज की मौत हुई है। बस्तर संभाग में प्रतिदिन 03 दर्जन से अधिक लोग कोरोना पॉजिटिव के मरीज मिल रहे हैं, यह चिंताजनक है। 
 बारिश से प्रभावितों को तत्परता से पहुचाएं राहत: मुख्यमंत्री

बारिश से प्रभावितों को तत्परता से पहुचाएं राहत: मुख्यमंत्री

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम अपने निवास कार्यालय में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के सभी जिलों में अतिवृष्टि, नदी-नालों के उफान तथा बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने सभी कलेक्टरों को अतिवृष्टि एवं बाढ़ की वजह से लोगों की जान की सुरक्षा के कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। दिनभर विधानसभा सत्र में भाग लेने के तत्काल बाद थकान की परवाह किये बिना मुख्यमंत्री देर रात अपने निवास कार्यालय से विडीयो कॉन्फ्रेसिंग के जरिये प्रदेश में हो रही लगातार बारिश से उत्पन्न स्थिति और राहत कार्यो की समीक्षा की।
 
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि अत्यधिक बारिश होने की वजह से कई जिलों में जन-जीवन प्रभावित हुआ है। कोविड-19 संक्रमण के साथ-साथ अतिवृष्टि एवं बाढ़ की स्थिति से निपटना दोहरी चुनौती है। उन्होंने सभी संभागायुक्तों, कलेक्टरों एवं पुलिस अधीक्षकों को स्थिति पर लगातार निगरानी रखने तथा बाढ़ से प्रभावित लोगों को तत्परता से राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य सचिव आर.पी. मण्डल, पुलिस महानिदेशक डी.एम. अवस्थी, अपर मुख्य सचिव वित्त अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव गृह सुब्रत साहू तथा पीसीसीएफ राकेश चतुर्वेदी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। 
 
 
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि लगातार बारिश की वजह से राज्य के कई जिलों में बाढ़ की स्थिति निर्मित हुई है। नदी-नाले उफान पर हैं। शहरी इलाकों में भी निचली बस्तियों में भी पानी भर गया है। बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालना एवं उन्हें राहत कैम्पों में ठहराने के साथ ही उनके भोजन-पानी एवं स्वास्थ्य की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए राहत कैम्पों में भी फिजिकल डिस्टेंसिग, सेनेटाईजेशन सहित अन्य माकूल इंतजाम किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि बाढ़ की वजह से पेजयल स्रोत दूषित हो जाते हैं, ऐसी स्थिति में उन इलाकों के लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जानी चाहिए। उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों के पेयजल स्रोतों के क्लोरीनाईजेशन एवं चिकित्सा की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
 
 
मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से एक-एक कर सभी जिलों के कलेक्टरों एवं पुलिस अधीक्षकों से बारिश और बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने आपात स्थिति से निपटने के लिए रेस्क्यू टीम को अलर्ट रखने को कहा। उन्होंने कलेक्टरों को राजस्व, जिला पंचायत, जनपद पंचायत, वन विभाग के अमले की संयुक्त टीम प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए तैनात करने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों से जिलों के बांध एवं सिंचाई जलाशयों में जल-भराव की स्थिति की भी जानकारी ली और सतत् निगरानी के निर्देश दिए।
 
 
 
बैठक में जानकारी दी गई कि राज्य में अतिवृष्टि की वजह से राज्य में प्रभावित लोगों को सुरक्षित रखने के लिए 219 राहत कैम्प संचालित किए जा रहे हैं। अतिवृष्टि एवं बाढ़ की वजह से 11 हजार 942 मकान आंशिक एवं पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं । बीते 24 घंटे में राज्य के जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, रायगढ़ एवं रायपुर में सर्वाधिक बारिश रिकार्ड की गई है। जांजगीर-चांपा, रायगढ़, राजनांदगांव एवं बलौदाबाजार में कहीं-कहीं बाढ़ की स्थिति निर्मित हुई है। 

बैठक में कलेक्टर जांजगीर-चांपा ने बताया कि महानदी में खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए हीराकुण्ड बांध का गेट कलेक्टर संबलपुर से आग्रह कर खुलवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में अतिवृष्टि एवं बाढ़ की वजह से चार हजार मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। जिले में बाढ़ प्रभावित 2091 लोगों को 45 राहत शिविरों में ठहराया गया है। 
 
रायगढ़ कलेक्टर ने भी बताया कि बरमकेला इलाके के 18 और पुसौर क्षेत्र के 9 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। जिले में 21 राहत कैम्प में 2389 लोगों को ठहराया गया है। बलौदाबाजार में अतिवृष्टि की 26 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए है और यहां 24 कैम्पों में 1393 लोगों को ठहराया गया है। कलेक्टर बलौदा बाजार ने बताया कि बाढ़ में फंसे 35 लोगों को सुरक्षित निकाल कर राहत शिविर में पहुंचाया गया है। कलेक्टर राजनांदगांव ने बताया कि राजनांदगांव-कवर्धा मार्ग बंद है। खैरागढ़ स्थित आमनेर नदी के पुल के ऊपर पानी बह रहा है। शिवनाथ नदी के किनारे की बस्तियों में पानी भरा है। उन्होंने बताया कि जिले के मोंगरा बैराज, सूखा नाला एवं घुमरिया बैराज से 38 हजार क्यूबिक मीटर पानी छोड़ा जा रहा है।
 बड़ी खबर छत्तीसगढ़: भारी बारिश के चलते सैकड़ों गांव बने टापू, नदिया उफान पर

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: भारी बारिश के चलते सैकड़ों गांव बने टापू, नदिया उफान पर

जांजगीर/दुर्ग। छत्तीसगढ़ में 24 से 36 घंटे तक झमाझम बारिश के कारण  बाढ़ के हालात बन गए हैं। विभिन्न नदियां खतरे के निशान के करीब पहुंच चुकी है। कहीं पुल के ऊपर पानी बह रहा है तो कहीं सड़क पर नाव चलाने की स्थिति बन गई है। लगातार बारिश से कई गांव टापू में तब्दील हो गए हैं। मुख्यालय से इनका संपर्क टूट चुका है। कहीं-कहीं बांधों से पानी भी छोडऩा पड़ा, जिसके कारण तटीय इलाकों में हालात और बिगड़ गए।
 
 
महानदी शिवरीनारायण क्षेत्र में छलक रही है। खारुन ने भी पुल को टच कर लिया है। प्रशासन ने कई इलाकों से लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला।राजधानी रायपुर सहित दुर्ग, धमतरी, बेमेतरा, कवर्धा, कोरबा, बेमेतरा जैसे मैदानी इलाकों से लेकर वनांचल में पानी ने जमकर कहर बरपाया है। दो या तीन दिन से लगातार हो रही बारिश ने जन जीवन अस्तव्यस्त कर दिया है। नदी, तालाब, खेत सब तरफ पानी-पानी नजर आ रहा है।
 
 
रायपुर में दस सेमी से ज्यादा पानी बरसा। कल रात की बारिश ने निचली बस्तियों के अलावा कालोनियों को भी डूबा दिया। बेमेतरा जिले में लगातार बारिश के कारण नदी नाले उफान पर हैं। यहां सुरही नदी में बाढ़ की वजह से देवकर सहित दुर्ग बेमेतरा का संपर्क टूट गया है। वही शिवनाथ नदी में बाढ़ के चलते भाटापारा से बेमेतरा का संपर्क भी टूट गया। इधर, कवर्धा जिले की फोंक नदी में बाढ़ में पैर फिसलने की वजह से एक 65 वर्षीय बुजुर्ग नदी में जा गिरा। उसे दो घंटे रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया।
 
 
जांजगीर और पामगढ़ के बीच कंजी नाले पर बना पुल बह गया। इसका निर्माण सालभर पहले ही हुआ था। पहली जोरदार बारिश ही यह बर्दाश्त नहीं कर पाया। बारिश की वजह से जांजगीर जिला मुख्यालय से पामगढ़ का संपर्क टूट गया है। दुर्ग जिला भी लबालब है। यहां मोंगरा, घुमारिया और सूखा नाला जलाशय से लगभग 44 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। बारिश की वजह से शिवनाथ नदी खतरे के निशान के करीब है। हालात को देखते हुए 23 गांवों में मुनादी करानी पड़ी। जमकर हो रही बारिश से गिधौरी घटमड़वा पुल पर पानी भर गया। यहां नाव के जरिए लोगों को एक छोर से दूसरे छोर पहुंचाया जा रहा है। गिधौरी से सरसीवा आवाजाही है। लोग सुबह से परेशान दिखे। 
राजधानी मे फिर हुई चाकू-बाजी, गणेश पंडाल में नाचने से मना करने पर चाकू से वार

राजधानी मे फिर हुई चाकू-बाजी, गणेश पंडाल में नाचने से मना करने पर चाकू से वार

रायपुर। गणेश उत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन विभिन्न गणेश उत्सव समितियों द्वारा परंपरानुसार किया जाता रहा है। इसी कड़ी में विधानसभा चौकी से मिली जानकारी के अनुसार बीएसयूपी कालोनी बैरागी डेरा सड्डू में सार्वजनिक गणेश उत्सव समिति के पंडाल में प्रार्थी निर्मल बंजारे आयु 28 वर्ष पिता रमन चंद बंजारे द्वारा नृत्य किया जा रहा था।
 
 
आरोपी राजेश बैरागी द्वारा प्रार्थी को नृत्य करने से मना किया गया। नहीं मानने पर प्रार्थी के ऊपर आरोपी ने गाली गलौज करते हुए चाकू से वार किया। उक्त मामले में विधानसभा चौकी ने आरोपी राजेश के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 323 के तहत मामला कायम किया है। 
 नवीन विधानसभा भवन में भविष्य की जरूरतों का रखा गया है ध्यान: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

नवीन विधानसभा भवन में भविष्य की जरूरतों का रखा गया है ध्यान: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। इतिहास में आज का दिन काफी महत्वपूर्ण है। 29 अगस्त 1947 को ही देश के संविधान के लिए डा. भीमराव अंबेडकर की अध्यक्षता में भारतीय संविधानसभा द्वारा संविधान का मसौदा तैयार करने के लिए एक प्रारूप समिति का गठनन किया गया था। यह सुखद संयोग है कि छत्तीसगढ़ राज्य के लिए आज ही नवीन विधानसभा भवन का भूमिपूजन नवा रायपुर में हो रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा यह प्रयास होगा कि नवीन विधानसभा भवन का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा हो और यह भी प्रयास होगा कि विधानसभा चुनाव के पूर्व यहां विधानसभा का एक सत्र जरूर हो। 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नवा रायपुर में नवीन विधानसभा भवन के भूमिपूजन कार्यक्रम के पश्चात अपने उद्बोधन में उक्त बातें कही। सीएम बघेल ने कहा कि हमारे पुर्वजों के आशीर्वाद आज फलित हो रहा है। उनका सपना साकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि नवा रायपुर में करोड़ों रूपए खर्च करने के बाद भी बसाहट नहीं हुआ है। यदि जल्द से जल्द यहां बसाहट नहीं हुआ तो करोड़ों, अरबों रूपए व्यर्थ चला जाएगा। राज्य के जनप्रतिनिधियों की भी यही मंशा थी कि नवा रायपुर में सर्वसुविधायुक्त व भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए नया विधानसभा भवन बनाया जाए। अधिकारियों व कर्मचारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अब यह सपना साकार होने जा रहा है। नवीन विधानसभा भवन ऐसा होगा जिससे मंत्रालय व संचालनालय आपस में जुड़ सकें। अधिकारी जरूरत होने पर तत्काल मंत्रालय से विधानसभा भवन आ-जा सकें। सीएम बघेल ने कहा कि अब यहां विधायकों, संसदीय सचिवों व अधिकारियों को स्थान दिया जा रहा है। जनप्रतिनिधि यदि यहां आकर रहेंगे तो निश्चित रूप से जनता भी यहां आकर बसना शुरू करेगी और नवा रायपुर आबाद होगा। आबादी बढऩे पर यहां हॉस्पिटल, बाजार आदि विकसित होगा। उन्होने कहा कि हमने मध्यप्रदेश में भी नवीन विधानसभा भवन देखा है। हमारा प्रयास होगा कि जल्द से जल्द नवीन विधानसभा भवन बनकर तैयार हो। 

सीएम से अनुरोध जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा कराएं: महंत
अपने उद्बोधन में विधानसभा अध्यक्ष . चरणदास महंत ने छत्तीसगढ़ी भाषा का उपयोग करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आग्रह किया कि वे अधिकारियों को यह निर्देश जरूर दें कि नया विधानसभा भवन का निर्माण जल्द से जल्द पूरा हो। प्रयास यह भी होना चाहिए कि विधानसभा चुनाव के पहले नए विधानसभा भवन में एक सत्र जरूर आयोजित हो। उन्होंने कहा कि हम सब यह जरूरत महसूस कर रहे थे कि मंत्रालय, संचालनालय, विधानसभा आदि एक जगह पर हों। अब यह कल्पना साकार होने जा रहा है। महंत ने कहा कि एक जनप्रतिनिधि होने के नाते यह केवल एक भवन नहीं होगा, बल्कि उनके लिए यह लोकतंत्र का मंदिर होगा। उन्होंने विधानसभा के मानसून सत्र में सभी के सहयोग के लिए आभार भी जताया। उन्होने कहा कि जिस तरह से मानसून सत्र में सभी का सहयोग रहा और यह सत्र सफल रहा उसी तरह कोरोना के खिलाफ लड़ाई में भी हम सब सफल होंगे। उन्होंने आमजनों से कहा कि कोरोना काल में सभी लोग मास्क व सामाजिक दूरी का कड़ाई से पालन करें। 

51 एकड़ में करीब 270 करोड़ की लागत से बनेगा विधानसभा का नया भवन :
ज्ञात हो कि नवा रायपुर में मंत्रालय व संचालनालय के मध्य ही बनने वाले नवीन विधानसभा भवन का ड्राइंग-डिजाइन तैयार है। गृहमंत्री व लोक निर्माण विभाग के मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि वर्तमान और भविष्य की जरूरतों को देखते हुए तथा ध्यान में रखते हुए नवीन विधानसभा भवन का डिजाइन तैयार किया गया है। इसमें कुछ और संशोधन हो सकता है, इसके लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किया जा चुका है। नया विधानसभा भवन में भविष्य की सभी जरूरतों का भी ध्यान रखा गया है। विधायकों के लिए कमरे, अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए पृथक से कमरे, सभा भवन आदि सभी बातों का ध्यान रखा गया है। इस नवीन विधानसभा भवन को बनाने के लिए वर्तमान में 270 करोड़ रूपए का लागत अनुमानित है। 

भूमिपूजन में दिग्गज हुए शामिल :
नवा रायपुर में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में पक्ष-विपक्ष के सभी जनप्रतिनिधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अलावा विधानसभा अध्यक्ष डा. चरणदास महंत, मंत्रिमंडल के वरिष्ठ सदस्य रविन्द्र चौबे, टीएस सिंहदेव, डा. शिव कुमार डहरिया, अमरजीत भगत, जयसिंह अग्रवाल, अनिला भेडिय़ा, उमेश पटेल के साथ ही विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, उपाध्यक्ष मनोज मंडावी के साथ ही आरपी मंडल, एसीएस श्री जैन, प्रमुख सचिव विधानसभा श्री गंगाराड़े के साथ ही बड़ी संख्या में विधायकगण, संसदीय सचिव, निगम-मंडल व आयोगों के अध्यक्ष आदि उपस्थित थे। 
 रिया चक्रवर्ती का होगा पॉलीग्राफ टेस्ट! सीबीआई में हलचल तेज

रिया चक्रवर्ती का होगा पॉलीग्राफ टेस्ट! सीबीआई में हलचल तेज

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले की जांच सीबीआई कर रही है। सीबीआई ने शुक्रवार को इस केस में आरोपी सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से पूछताछ की थी। अब मिल रही जानकारी के अनुसार  जांच एजेंसी रिया चक्रवर्ती का पॉलीग्राफ टेस्ट करवा सकती है। 2-3 दौर की पूछताछ के बाद सीबीआई अब रिया का पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की तैयारी में है। सीबीआई को इसके लिए कोर्ट से इजाजत लेनी होगी और साथ ही रिया से भी इसकी अनुमति लेनी होगी।

जानकारी के अनुसार इस केस में अबतक कई बड़े-बड़े खुलासे हो चुके हैं और जैसे-जैसे इस केस में सीबीआई की जांच आगे बढ़ रही है वैसे ही सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती भी उसमें फंसती नजर आ रही हैं। 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अब सीबीआई रिया का पॉलीग्राफी टेस्ट करा सकती है। सीबीआई के अधिकारियों में रिया समेत कुछ लोगों के नामों पर टेस्ट कराने को लेकर विचार किया जा रहा है। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है, लेकिन अगर इस टेस्ट की कोर्ट से अनुमति मिलती है तो सीबीआई रिया चक्रवर्ती समेत लिस्ट में शामिल सभी लोगों को दिल्ली बुलाकर उनके टेस्ट करा सकती है। जानकारों की मानें तो एक-दो दौर की पूछताछ के बाद सीबीआई इस मामल में अंतिम फैसला लेगी। 

खबर ये भी है कि आज यानि शनिवार को सीबीआई रिया चक्रवर्ती से फिर पूछताछ करेगी। वहीं सुशांत केस में आए ड्रग्स के मोड़ की जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो भी कभी भी रिया को समन दे सकती है। विशेष सूत्रों ने इसकी सूचना दी है।
BREAKING NEWS: चौकाने वाला फैसला श्रीचंद सुन्दरानी बने भाजपा रायपुर शहर जिला के अध्यक्ष

BREAKING NEWS: चौकाने वाला फैसला श्रीचंद सुन्दरानी बने भाजपा रायपुर शहर जिला के अध्यक्ष

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु देव साय ने श्रीचंद सुंदरानी को रायपुर शहर जिले का भाजपा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। साथ ही श्री गोपाल मिश्रा को बलरामपुर जिले का भाजपा जिलाध्यक्ष व श्री ओम प्रकाश जायसवाल को जिला भाजपा महामंत्री नियुक्त किया है।

आपको बता दे रायपुर जिला अध्यक्ष पद के लिए कई नाम सामने आ रहे थे लेकिन सब को दरकिनार करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने श्रीचंद सुन्दरानी जी के नाम पर लगाईं  मुहर | 

बड़ी खबर: तिल्दा में एक ही परिवार के 11 लोगों के साथ हुई 32 नए कोरोना मरीजों की पहचान

बड़ी खबर: तिल्दा में एक ही परिवार के 11 लोगों के साथ हुई 32 नए कोरोना मरीजों की पहचान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना का आकड़ा बहुत तेजी से बढ़ रहा है आय दिन कोरोना के 500 से 1000 नए मामले सामने आ रहे है। इसके साथ ही कोरोना से मौत का आकड़ा भी बढ़ने लगा है। अभी अभी खबर आई है की तिल्दा में 32 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। संक्रमितों में इलाके के नहरडीह गांव में भी एक ही परिवार के 11 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद से गांव में हड़कंप मच गया है।
 
 
मिली जानकारी के अनुसार तिल्दा इलाके में गुरुवार को 32 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से तुलसी नेवरा गांव के एक ही परिवार के 4 सदस्य और नहरडीह गांव में भी एक ही परिवार के 11 लोग संक्रमित पाए गए हैं। खबर की पुष्टि बीएमओ डॉ आशीष सिन्हा ने की है।
 बड़ी खबर: अब इस जिले के SP हुए कोरोना के शिकार, हुए होम क्वारंटीन

बड़ी खबर: अब इस जिले के SP हुए कोरोना के शिकार, हुए होम क्वारंटीन

रायपुर। प्रदेश में बढ़ते कोरोना के आकड़ो के बिच अब आम आदमी से लेकर वीआईप और अधिकारी भी कोरोना की चपेट में आने लगे है। अभी खबर है की महासमुंद पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट आने के बाद उन्होंने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है। होम आइसोलेशन में ही उनका इलाज होगा।
 
 
आपको बता दें कि कल ही बिलासपुर के कलेक्टर सारांश मित्तर की कोरोना रिपोर्ट पॉजेटिव आयी थी। वहीं हाईकोर्ट के जस्टिस की भी रिपोर्ट पॉजेटिव मिली थी। माना जा रहा है कि कोरोना रिपोर्ट एसपी की पॉजेटिव आने के बाद कई अन्य पुलिस अफसरों को भी अपना टेस्ट कराना होगा, वहीं कईयों को क्वारंटीन होना पड़ेगा।
 बड़ी खबर: इस प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह पाए गए कोरोना पॉजिटिव,  ट्वीट कर दी जानकारी

बड़ी खबर: इस प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह पाए गए कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

लखनऊ। प्रदेश में बढ़ते कोरोना के आकड़ो के बिच अब आम आदमी से लेकर वीआईप भी कोरोना की छपे में आने लगे है। अभी खबर है की उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। खुद अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी है. एहतियात के तौर पर उन्होंने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है। कैबिनेट मंत्री ने हाल ही में उनसे संपर्क में आए लोगों से टेस्ट कराने की भी नसीहत दी है।
 
 
मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने एक ट्वीट के जरिए अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी शेयर की है। अपने ऑफिशियल हैंडल में किए ट्वीट में उन्होंने लिखा, कोरोना के शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है और डॉक्टर्स की सलाह से मैंने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है। मेरा अनुरोध है कि जो भी गत कुछ दिनों मेरे संपर्क में आयें हैं, अपनी जांच करवा लें।
 
 बड़ी खबर: पूर्व राष्ट्रपति प्रणब की तबीयत बिगड़ी, गहरे कोमा में गए प्रणब मुखर्जी

बड़ी खबर: पूर्व राष्ट्रपति प्रणब की तबीयत बिगड़ी, गहरे कोमा में गए प्रणब मुखर्जी

नई दिल्ली। देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही है। मौजूदा समय में प्रणब मुखर्जी गहरे कोमा में चले गए हैं। वह लगातार वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। आर्मी रिसर्च एंड रेफरल हॉस्पिटल ने मेडिकल बुलेटिन जारी करके कहा कि पूर्व राष्ट्रपति पिछले 16 दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं और ब्रेन सर्जरी के बाद गंभीर स्थिति में हैं।
 
 
आर्मी रिसर्च एंड रेफरल हॉस्पिटल के अधिकारियों ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के फेफड़ों में संक्रमण हो गया है, जिसका इलाज लगातार किया जा रहा है। वहीं उनके गुर्दे की स्थिति मंगलवार से ठीक नहीं है। आर्मी रिसर्च एंड रेफरल हॉस्पिटल के अधिकारियों ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के फेफड़ों में संक्रमण हो गया है, जिसका इलाज लगातार किया जा रहा है।
 
 
वहीं उनके गुर्दे की स्थिति मंगलवार से ठीक नहीं है। उनकी हालत हीमोडायनेमिकली स्टेबल बनी हुई है। हीमोडायनेमिकली स्टेबल होने का अर्थ है कि मरीज का दिल ठीक तरीके से काम कर रहा है और शरीर में रक्त का संचार सामान्य है। 
 
 
पिछले हफ्ते मुखर्जी के फेफड़ों में संक्रमण के बाद उनकी सेहत ज्यादा खराब हो गई थी। स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। बता दें कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को 10 अगस्त की दोपहर को एक जीवन रक्षक सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तभी उनका कोविड-19 परीक्षण पॉजिटिव पाया गया था। उसके बाद से ही उनकी सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ है।