लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर भारतीय पुलिस सेवा के दो अधिकारी पुलिस उपमहानिरीक्षक रूल्स एवं मैनुअल्स दिनेश चन्द्र दुबे तथा उपमहानिरीक्षक पीएसी आगरा अरविन्द सेन को निलम्बित कर दिया गया है।
बड़ी खबर: शादी से पहले दूल्हा निकला कोरोना पॉजिटिव तो दुल्हन ने अस्पताल पहुंच आईसीयू में ही रचाई शादी
कोरोना अपडेट: देश में अबतक 31 लाख के पार केस, 57 हजार से ज्यादा मौत, 24 घंटे में आए 61 हजार नए मामले
नई दिल्ली, भारत में अबतक कोरोना मरीजों की कुल संख्या 31 लाख के पार जा चुकी है. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 61,408 नए मरीज सामने आए और 836 लोगों की मौतें हो गई. ये कोरोना मामलों की संख्या दुनिया में एक दिन में आए मरीजों की सबसे ज्यादा संख्या है. अमेरिका और ब्राजील में बीते दिन क्रमश: 32,718 और 23,085 नए मामले आए हैं. इससे पहले भारत में 22 अगस्त को रिकॉर्ड 69,878 कोरोना मामले आए थे.
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक 31 लाख 6 हजार 348 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. इनमें से 57,542 लोगों की मौत हो चुकी है. एक्टिव केस की संख्या 7 लाख 10 हजार हो गई और 23 लाख 38 हजार लोग ठीक हो चुके हैं. संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या करीब तीन गुना अधिक है.
मृत्यु दर में गिरावट
राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. मृत्यु दर गिरकर 1.85% हो गई. इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 23% हो गई है. इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 75% हो गई है. भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है.
ICMR के मुताबिक, 23 अगस्त तक कोरोना वायरस के कुल 3 करोड़ 64 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 9 लाख सैंपल की टेस्टिंग कल की गई. पॉजिटिविटी रेट 7 प्रतिशत से कम है.
एक्टिव केस के मामले में टॉप-5 राज्य
आंकड़ों के मुताबिक, देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. महाराष्ट्र में डेढ़ लाख से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है. इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है. इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं. एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का तीसरा स्थान है. कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश है. अमेरिका, ब्राजील के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित भारत है.
रायपुर । अभी अभी प्रदेश में 147 नए कोरोना मरीज की पहचान की गई है । जिसमे बीजापुर से 49, रायपुर से 25, बलौदाबाजार से 20, कोरबा से 19, रायगढ़ से 11, बेमेतरा से 8, बालोद से 5, जांजगीर-चांपा से 4, कांकेर से 3, दुर्ग, महासमुंद व गरियाबंद से 1-1 मरीज शामिल है । प्रदेश में आज कुल 704 नए कोरोना मरीज मिले है । अभी 1 और कोरोना मरीज की मौत हुई है । साथ ही अभी 33 मरीज स्वस्थ्य हो कर अपने घर लौटे है ।

BIG BREAKING : प्रदेश में आज 557 मरीजो की हुई पहचान, 6 की मृत्यु, रायपुर से 215 समेत बाकी इन जिलो से
रायपुर, प्रदेश में आज कुल 557 नए कोरोनावायरस मरीजो की पहचान हुई है जिसमें सर्वाधिक जिला रायपुर से 215, रायगढ़ से 64, जांजगीर चांपा से 48, राजनांदगांव से 41, बिलासपुर से 35, दुर्ग से 28, बस्तर से 17, महासमुंद से 15, कोरिया से 13, जसपुर व कांकेर से 10-10, बालोद से8, कोरबा व कोंडा गांव से 7-7, बलौदा बाजार, सरगुजा, सूरजपुर से 6-6, नारायणपुर से पांच, गरियाबंद व सुकमा से 4-4, मुंगेली व दंतेवाड़ा से 2-2, धमतरी, गौरेला- पेंड्रा- मरवाही, बीजापुर व अन्य राज्य से एक-एक मरीज मिले हैं|
वहीं प्रदेश में आज 6 लोगों की मृत्यु हो गई है जिसके साथ मृत्यु का कुल आंकड़ा 196 हो गया है|
आपको बता दें प्रदेश में आज 504 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं वहीं प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 7677 हो गई है|
कुल 557 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की आज पहचान हुई वहीं 504 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत आज डिस्चार्ज हुए। राज्य में कुल
— Health Department CG (@HealthCgGov) August 23, 2020
एक्टिव मरीज़ों की संख्या 7,677 है।#ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks pic.twitter.com/OGobYtQ1xp
नई दिल्ली, क्या पिछले वित्त वर्ष के दौरान आपने अपने बैंक अकाउंट में कोई ऐसी बड़ी रकम ट्रांसफर की है, जिसके सोर्स के बारे में आप जानकारी नहीं रखते है? अगर ऐसा है और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट इस बारे में पता लगा लेता है तो आपको मोटा टैक्स देना पड़ सकता है. इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 69A के तहत, अगर कोई व्यक्ति पैसे, सोना, ज्वलेरी या अन्य कीमती चीजों का मालिक पाया जाता है और इसका रिकॉर्ड उस व्यक्ति के पास नहीं या वो इसके सोर्स के बारे में जानकारी नहीं दे रहा है तो इसे टैक्सपेयर के इनकम के तौर पर माना जायेगा और उन्हें इसपर टैक्स देना होगा. अगर इनकम टैक्स एसेस करने वाला अधिकारी आपके किसी संपत्ति से जुड़े सवाल से संतुष्ट नहीं है तो भी उस रकम को इनकम ही माना जाएगा और इसपर टैक्स देय होगा.
क्या ऐसे टैक्स कटौती का नियम
इस तरह के अस्पष्टीकृत रकम (Unexplained Amount) पर 83.25 फीसदी की उच्च दर से टैक्स लगता है. इस 83.25 फीसदी में 60 फीसदी टैक्स, 25 फीसदी सरचार्ज और 6 फीसदी पेनाल्टी होता है. हालांकि, कैश क्रेडिट को रिटर्न ऑफ इनकम में शामिल किया गया है और इसपर टैक्स दे दिया गया है तो 6 फीसदी की पेनाल्टी नहीं देनी होगी.
इस कैश क्रेडिट पर भी देना होगा मोटा टैक्स
पैसे, गोल्ड और अन्य कीमती वस्तुओं के अलावा अगर टैक्सपेयर के बैंक अकाउंट में कोई कैश क्रेडिट हुआ और वो इसके सोर्स या नेचर का स्पष्टीकरण नहीं देते हैं या टैक्स अथॉरिटी स्पष्टीकारण से संतुष्ट नहीं है तो इस पर भी मोटा टैक्स देना होगा. इस तरह एंट्री को 'unexplained cash credit' यानी अस्पष्टीकृत नकदी क्रेडिट माना जाएगा और इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 68 के तहत इसपर टैक्स देता बनेगी.
नई दिल्ली, कांग्रेस में लंबे समय से पूर्ण कालिक अध्यक्ष की मांग के बीच सोनिया गांधी अंतरिम अध्यक्ष पद छोड़ेंगी. सोनिया के पद को छोड़ने के बाद अब कांग्रेस के सामने नया अध्यक्ष चुनने की चुनौती है, क्योंकि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पहले भी कह चुके हैं कि कांग्रेस का अध्यक्ष गांधी परिवार से इतर कोई और बनें. इसलिए गांधी परिवार से पार्टी का अध्यक्ष चुनने को लेकर फिलहाल संशय की स्थिति बनी हुई है. ऐसे में सवाल यह भी उठता है कि यदि राहुल या प्रियंका दोनों में से ही कोई भी पद की जिम्मेदारी नहीं लेते तो अब कांग्रेस की कमान किसके हाथों में जाएगी? कांग्रेस का नया अध्यक्ष कौन होगा? इस पर पार्टी के पास दो ऑप्शन हैं. या तो कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य किसी एक नाम को चुन लें या फिर संगठन का चुनाव किया जाए. इस वक्त पार्टी में ऐसे नेताओं की कमी नहीं है जो कांग्रेस की सेवा कर सकें.
उत्तर से लेकर दक्षिण तक कांग्रेस के नेताओं पर नजर डाली जाए तो पार्टी के पास टैलेंट की कमी नहीं है. कई ऐसे चेहरे हैं जो पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी को संभाल सकते हैं. पार्टी में ग़ुलाम नबी आज़ाद, पी चिदंबरम, अहमद पटेल, मुकुल वासनिक, कपिल सिब्बल, दिग्विजय सिंह, मिलिंद देवड़ा, शशि थरूर, मनीष तिवारी जैसे अनुभवी नेता भी हैं, जिनके हाथों में कमान को सौंपा जा सकता है. इनमें से कई लोग ऐसे हैं जिन्हें सार्वजनिक पदों पर रहने का लंबा अनुभव है. इनके अलावा अगर अध्यक्ष किसी वरिष्ठ नेता को चुना जाए तो भी पार्टी के पास चेहरों की कमी नहीं है.
कांग्रेस के पास पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, एके एंटनी, सुशील कुमार शिंदे जैसे कई दिग्गज भी हैं जो दशकों के अपने अनुभव के आधार पर समय-समय पर पार्टी को सलाह देते आए हैं. ऐसे में इन्हें भी पार्टी की कमान सौंपी जा सकती है. वर्तमान में 4 राज्यों में कांग्रेस के मुख्यमंत्री भी हैं- कैप्टन अमरिंदर सिंह, अशोक गहलोत, भूपेश बघेल और वी नारायणसामी.
सोमवार को होगा फैसला!
हालांकि पार्टी का अंतिम फैसला क्या होगा और किसे अध्यक्ष बनाया जाएगा इस पर सोमवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक होने वाली है. इस बैठक में पार्टी के नए अध्यक्ष को लेकर फैसला हो सकता है. इस बैठक से पहले भी पार्टी में विभिन्न तरह के स्वर उठ रहे हैं जहां कुछ नेता सामूहिक नेतृत्व की वकालत कर रहे हैं तो वहीं एक धड़ा राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने की मांग को लेकर अड़ा हुआ है.
नई दिल्ली, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी से नया प्रमुख चुनने की अपील की है. माना जा रहा है कि वे इस्तीफा देने वाली हैं. सूत्रों से जानकारी मिली है कि सोनिया गांधी ने साफ कर दिया है कि वे आगे कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष के पद पर नहीं रहना चाहती हैं. बता दें कि सोनिया गांधी को 2019 के आम चुनावों में हार के बाद तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद कांग्रेस पार्टी का अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया था. हालांकि सोमवार को होने वाली कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में अंतरिम अध्यक्ष ही नियुक्त किये जाने की बात कही जा रही है क्योंकि सूत्रों के मुताबिक पूरी पार्टी के नये अध्यक्ष की नियुक्ति कांग्रेस के आंतरिक चुनावों के बाद ही की जा सकती है.
कांग्रेस वर्किंग कमेटी की सोमवार को होने वाली बैठक में राहुल गांधी के कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष बनने की संभावना है. पिछले कुछ हफ्तों के दौरान कांग्रेस के कई नेता खुलकर यह मांग कर चुके हैं कि एक बार फिर राहुल गांधी को कांग्रेस की कमान सौंपी जाए. हाल ही में कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा था कि कांग्रेस के 100 फीसदी कार्यकर्ताओं की यह भावना है कि राहुल गांधी फिर से पार्टी का नेतृत्व करें. बैठक से पहले, पार्टी के भीतर अलग-अलग आवाज़ें उभर रही हैं. इस संबंध में 300 से अधिक पार्टी नेताओं ने कांग्रेस की अतंरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को एक पत्र भी लिखा था. इस पत्र में पूर्व मंत्रियों सहित कुछ कांग्रेस नेताओं ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को संगठनात्मक ढांचे और नेतृत्व में बदलाव के लिए भी लिखा है.
राहुल गांधी कई बार अध्यक्ष पद को स्वीकारने से कर चुके हैं इंकार
कांग्रेस नेता और पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा कि एनडीए के सफल होने का कारण "एक मजबूत, एकजुट विपक्ष की अनुपस्थिति" है, और इस महत्वपूर्ण मोड़ पर पार्टी का एक "हानिकारक साबित होगा." उन्होंने आगे कहा कि गांधी परिवार "भूमिका के लिए फिट" है क्योंकि परिवार ने "ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता प्राप्त करने के बाद से देश की प्रगति में बहुत बड़ा योगदान दिया है."
वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी राहुल गांधी को पत्र लिखकर कांग्रेस पार्टी की कमान संभालने का आग्रह किया है.
हालांकि पिछले एक साल में राहुल गांधी ने संसद से लेकर कांग्रेस मुख्यालय में कई बार मीडिया में इस बात को दोहराया है कि वो कांग्रेस अध्यक्ष नहीं बनना चाहते. एक सांसद और कार्यकर्ता की तरह वो पार्टी द्वारा दिए काम को करते रहेंगे.
टीकमगढ़ | टीकमगढ़ जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर खरगापुर में मध्य प्रदेश सरकार की नौकरी से सेवानिवृत्त हुए एक व्यक्ति सहित उसके परिवार के 5 लोगों के शव रविवार सुबह उनके घर में फांसी के फंदों पर लटके मिले हैं।
READ : राजधानी रायपुर में कल इन जगहों से मिले कोरोना संक्रमित मरीज, देखें पूरी लिस्ट
टीकमगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक प्रशांत खरे ने बताया, 'खरगापुर में आज सुबह धर्मदास सोनी (62) के परिवार के सभी 5 सदस्यों के शव पुलिस ने फांसी पर लटके हुए बरामद किये हैं। उन्होंने कहा कि मृतकों में धर्मदास सोनी, उनकी पत्नी पूना (55), उनका बेटा मनोहर (27), बहू सोनम (25) एवं 4 साल का पोता सान्निध्य शामिल हैं।
READ : दिनदहाड़े एक सहायक आरक्षक पर हुआ कुल्हाड़ी से हमला, मौके पर आरक्षक की हुई मौत
खरे ने कहा कि जब परिवार के सदस्य सुबह देर तक नहीं जागे, तो उनके पड़ोसियों ने खरगापुर पुलिस थाने को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने कहा कि जिस कमरे में ये लोग मृत पाये गये हैं, उस कमरे में अंदर से ताला लगा था और कुंडी को तोड़कर पुलिस ने दरवाजा खोला। खरे ने बताया कि घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। उन्होंने कहा कि हम विभिन्न कोणों से उनकी मौत के कारणों की जांच कर रहे हैं और विस्तृत जांच के बाद ही घटना की सच्चाई सामने आएगी।
नई दिल्ली | अनलॉक 3 में आज सरकार ने फिल्मों और धारावाहिकों की शूटिंग पर से प्रतिबंध हटा दिया है। केंद्रीय एवं सूचना प्रसारण मंत्री ने कहा कि सरकार ने आज जरुरी नियम लागू कर शूटिंग की अनुमति दी है। केंद्रीय एवं सूचना प्रसारण मंत्री ने मिले प्रस्ताव पर चर्चा करने के बाद आज टीवी धारावाहिकों और फिल्मों की शूटिंग को लेकर दिशानिर्देश जारी किए।
केंद्रीय एवं सूचना प्रसारण मंत्री ने कहा कि मुझे यह घोषणा करते हुए ख़ुशी हो रही है कि हम फिल्म और टीवी कार्यक्रम की शूटिंग के लिए मानक संचालन प्रक्रिया जारी कर रहे है | फिल्मो और टीवी धारावाहिक की शूटिंग अब फिर से शुरू की जा सकती है |
I am happy to announce that we are releasing standard operating procedure for film and TV programme shooting: Prakash Javadekar, Union Minister for Information & Broadcasting #COVID19 pic.twitter.com/p2rnOZsCQ9
— ANI (@ANI) August 23, 2020
मुंबई | सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई जांच के दौरान नए-नए खुलासे होते जा रहे हैं और केस में नया मोड़ आ रहा है | हाल ही में खबर सामने आई कि डॉक्टर्स ने सुशांत का पोस्टमार्टम बहुत ही जल्दबाजी में किया क्योंकि मुंबई पुलिस ने उन्हें ऐसा करने के लिए कहा था | आपको बता दें कि केस को लेकर एक और खुलासा हुआ है | सुशांत की पड़ोस में रहने वाली महिला का कहना है कि सुशांत के सुसाइड से एक दिन पहले कोई पार्टी नहीं हुई थी और उस दिन फ्लैट की लाइटें बंद थीं |
READ : रोजगार : एनएचपीसी लिमिटेड (NHPC) में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, देखें कब है आवेदन करने की आखरी तिथि
सुशांत की महिला पड़ोसी ने मीडिया के सामने कहा कि सुशांत सुबह 7 बजे तक जगता था और उसके फ्लैट की लाइटें कभी इतनी जल्दी बंद नहीं होती थी | लेकिन 13 जून की रात लगभग 10:30 - 10:45 बजे सभी लाइटें बंद थी | सिर्फ किचन की लाइट चालू थी | उन्होंने कहा कि यह कोई सामान्य बात नहीं है | उन्होंने ये भी दावा किया कि सुशांत की मौत से एक दिन पहले वहां कोई पार्टी नहीं हुई थी |
सीबीआई ने रिक्रिएट किया क्राइम सीन
शनिवार को सीबीआई टीम ने सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैट पर क्राइम सीन रिक्रिएट किया | केंद्रीय एजेंसी की टीम और फोरेंसिक विशेषज्ञ दोपहर ढाई बजे मों ब्लां अपार्टमेंट पहुंचे | सुशांत सिंह राजपूत की मौत के सिलसिले में सीबीआई की टीम सीन ऑफ क्राइम रिक्रिएट किया है |
सीबीआई के साथ सिद्धार्थ, दीपेश और नीरज मौजूद थे
इस काम को अंजाम देने के लिए सीबीआई की टीम सभी साजो सामान लेकर पहुंची थी | इस दौरान सीबीआई की टीम मुंबई पुलिस को बाहर खड़े रहने को कहा है | एक अधिकारी ने कहा, ‘‘राजपूत के रसोइया नीरज और फ्लैट में उनके साथ रहने वाले सिद्धार्थ पिठानी भी सीबीआई की टीम के साथ थे |’’ सीबीआई की टीम सिद्धार्थ पिठानी, दीपेश और नीरज को साथ लेकर आई है | मौके के वक्त सिद्धार्थ, दीपेश और नीरज वहां मौजूद थे |
रायपुर । अभी अभी प्रदेश में 136 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है । जिसमे जिला रायपुर से 70, कोरिया से 22, कोरबा से 15, जांजगीर-चांपा से 11, बलौदाबाजार से 6, रायगढ़ व कांकेर से 4-4, राजनांदगांव से 2, बालोद व धमतरी से 1-1 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 704 नए मरीज मिले है । साथ ही आज कुल 10 कोरोना मरीजों की मौत हुई है ।

रायपुर, प्रदेश में आज कुल 568 नए मरीजों की पहचान की गई है जिसमें सर्वाधिक जिला रायपुर से 165, दुर्ग से 64, रायगढ़ से 55, बिलासपुर से 39, बीजापुर से 34, राजनांदगांव व सरगुजा से 31-31, गरियाबंद से 30, जांजगीर चांपा से 21, नारायणपुर से 13, सुकमा से 11, सूरजपुर से 9, बालोद, कोरबा व कांकेर से 8-8, जसपुर व दंतेवाड़ा से 7-7, धमतरी से 6, मुंगेली से 5, कबीरधाम व बलौदा बाजार से 4-4, महासमुंद से 3, बेमेतरा से 2, बस्तर, कोंडागांव व अन्य राज्य से एक एक नए मरीज मिले हैं|
आपको बता दें प्रदेश में आज 9 लोगों की मृत्यु हुई है इसके साथ ही मृत्यु का कुल आंकड़ा 189 हो गया है, वहीं प्रदेश में आज 372 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौटे हैं, प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 7495 हो गई है|
कुल 568 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की आज पहचान हुई एवं 372 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत आज डिस्चार्ज हुए। राज्य में
— Health Department CG (@HealthCgGov) August 22, 2020
कुल पॉजिटिव मरीज़ों की संख्या 20,078 है तथा एक्टिव मरीज़ों की संख्या 7,495 है।#ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks pic.twitter.com/j2soul2tZ0
मुंबई | सुशांत सिंह राजपूत केस जांच करने के लिए सीबीआई की टीम अभिनेता के घर पहुंच गई है | सुशांत सिंह राजपूत की मौत के सिलसिले में सीबीआई की टीम सीन ऑफ क्राइम रिक्रिएट करने वाली है | इस काम को अंजाम देने के लिए सीबीआई की टीम सभी साजो सामान लेकर पहुंची है |इस दौरान सीबीआई की टीम मुंबई पुलिस को बाहर खड़े रहने को कहा है |

















