BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ शासन का एक और विभाग हुआ 48 घंटे के लिए बंद, देखें आदेश

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ शासन का एक और विभाग हुआ 48 घंटे के लिए बंद, देखें आदेश

रायपुरछत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है | खबर मिली है कि छत्तीसगढ़ शासन का इन्द्रावती भवन स्थित महिला एवं बाल कल्याण विभाग में कर्मचारी के कोरोना संक्रमण के चलते 48 घंटों के लिए हुआ बंद |

आपकों बता दें कि आज छत्तीसगढ़ शासन वन विभाग के अरण्य भवन कोरोना संक्रमण के चलते 48 घंटों के लिए बंद किया गया है | 

 

BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ का वन विभाग भी हुआ कोरोना संक्रमण का शिकार, पढ़ें पूरी खबर

BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ का वन विभाग भी हुआ कोरोना संक्रमण का शिकार, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है | खबर मिली है कि छत्तीसगढ़ शासन वन विभाग के अरण्य भवन कोरोना संक्रमण के चलते 48 घंटों के लिए हुआ बंद |

पढ़ें :  सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: इस स्पा सेंटर में मास्क पहनकर चलाया जा रहा था सेक्स रैकेट का धंदा 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार विभाग के बहुत से कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं जिसके चलते अरण्य भवन को 48 घंटे के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया है | 

 BIG BREAKING: PUBG समेत 118 मोबाइल ऐप्स बैन, केंद्र सरकार का एक और अहम फैसला

BIG BREAKING: PUBG समेत 118 मोबाइल ऐप्स बैन, केंद्र सरकार का एक और अहम फैसला

नई दिल्ली। इस वक्त एक और बड़ी खबर सामने आ रही है की केंद्र सरकार ने बुधवार को एक और अहम फैसला लिया है। सरकार ने PUBG समेत 118 मोबाइल ऐप्स को बैन कर दिया है। इससे पहले भी सरकार कई चीनी कंपनियों की ऐप को बन कर चुकी है।

पढ़िए पूरी खबर-
आपको बता दे की भारत-चीन के बीच सीमा पर लंबे समय से चल रहे तनाव के बीच केंद्र सरकार ने बुधवार को एक और अहम फैसला लिया है। प्रतिबंधित एप्स की इस लिस्ट में कई लोकप्रिय एप्लीकेशन शामिल हैं। इनमें लोकप्रिय गेम पबजी मोबाइल, पबजी मोबाइल लाइट, गेम ऑफ सुल्तान्स आदि शामिल हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने धारा 69ए के तहत इन मोबाइल ऐप्स पर बैन लगाने का फैसला किया है। मंत्रालय ने कई शिकायतें मिलने के बाद बैन लगाने का यह फैसला लिया है। जारी बयान में कहा गया है कि ये ऐप राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा थे।


बैन किए गए 118 ऐप्‍स की लिस्ट-

1. APUS Launcher Pro- Theme, Live Wallpapers, Smart
2. APUS Launcher -Theme, Call Show, Wallpaper, HideApps
3. APUS Security -Antivirus, Phone security, Cleaner
4. APUS Turbo Cleaner 2020- Junk Cleaner, Anti-Virus
5. APUS Flashlight-Free & Bright
6. Cut Cut – Cut Out & Photo Background Editor
7. Baidu
8. Baidu Express Edition
9. FaceU - Inspire your Beauty
10. ShareSave by Xiaomi: Latest gadgets, amazing deals
11. CamCard - Business Card Reader
12. CamCard Business
13. CamCard for Salesforce
14. CamOCR
15. InNote
16. VooV Meeting - Tencent Video Conferencing
17. Super Clean - Master of Cleaner, Phone Booster
18. WeChat reading
19. Government WeChat
20. Small Q brush
21. Tencent Weiyun
22. Pitu
23. WeChat Work
24. Cyber Hunter
25. Cyber Hunter Lite
26. Knives Out-No rules, just fight!
27. Super Mecha Champions
28. LifeAfter
29. Dawn of Isles
30. Ludo World-Ludo Superstar
31. Chess Rush
32. PUBG MOBILE Nordic Map: Livik
33. PUBG MOBILE LITE
34. Rise of Kingdoms: Lost Crusade
35. Art of Conquest: Dark Horizon
36. Dank Tanks
37. Warpath
38. Game of Sultans
39. Gallery Vault - Hide Pictures And Videos
40. Smart AppLock (App Protect)
41. Message Lock (SMS Lock)-Gallery Vault Developer Team
42. Hide App-Hide Application Icon
43. AppLock
44. AppLock Lite
45. Dual Space - Multiple Accounts & App Cloner
46. ZAKZAK Pro - Live chat & video chat online
47. ZAKZAK LIVE: live-streaming & video chat app
48. Music - Mp3 Player
49. Music Player - Audio Player & 10 Bands Equalizer
50. HD Camera Selfie Beauty Camera
51. Cleaner - Phone Booster
52. Web Browser & Fast Explorer
53. Video Player All Format for Android
54. Photo Gallery HD & Editor
55. Photo Gallery & Album
56. Music Player - Bass Booster - Free Download
57. HD Camera - Beauty Cam with Filters & Panorama
58. HD Camera Pro & Selfie Camera
59. Music Player - MP3 Player & 10 Bands Equalizer
60. Gallery HD
61. Web Browser - Fast, Privacy & Light Web Explorer
62. Web Browser - Secure Explorer
63. Music player - Audio Player
64. Video Player - All Format HD Video Player
65. Lamour Love All Over The World
66. Amour- video chat & call all over the world.
67. MV Master - Make Your Status Video & Community
68. MV Master - Best Video Maker & Photo Video Editor
69. APUS Message Center-Intelligent management
70. LivU Meet new people & Video chat with strangers
71. Carrom Friends : Carrom Board & Pool Game-
72. Ludo All Star- Play Online Ludo Game & Board Games
73. Bike Racing : Moto Traffic Rider Bike Racing Games
74. Rangers Of Oblivion : Online Action MMO RPG Game
75. Z Camera - Photo Editor, Beauty Selfie, Collage
76. GO SMS Pro - Messenger, Free Themes, Emoji
77. U-Dictionary: Oxford Dictionary Free Now Translate
78. Ulike - Define your selfie in trendy style
79. Tantan - Date For Real
80. MICO Chat: New Friends Banaen aur Live Chat karen
81. Kitty Live - Live Streaming & Video Live Chat
82. Malay Social Dating App to Date & Meet Singles
83. Alipay
84. AlipayHK
85. Mobile Taobao
86. Youku
87. Road of Kings- Endless Glory
88. Sina News
89. Netease News
90. Penguin FM
91. Murderous Pursuits
92. Tencent Watchlist (Tencent Technology
93. Learn Chinese AI-Super Chinese
94. HUYA LIVE – Game Live Stream
95. Little Q Album
96. Fighting Landlords - Free and happy Fighting Landlords
97. Hi Meitu
98. Mobile Legends: Pocket
99. VPN for TikTok
100. VPN for TikTok
101. Penguin E-sports Live assistant
102. Buy Cars-offer everything you need, special offers and low prices
103. iPick
104. Beauty Camera Plus - Sweet Camera & Face Selfie
105. Parallel Space Lite - Dual App
106. "Chief Almighty: First Thunder BC
107. MARVEL Super War NetEase Games
108. AFK Arena
109. Creative Destruction NetEase Games
110. Crusaders of Light NetEase Games
111. Mafia City Yotta Games
112. Onmyoji NetEase Games
113. Ride Out Heroes NetEase Games
114. Yimeng Jianghu-Chu Liuxiang has been fully upgraded
115. Legend: Rising Empire NetEase Games
116. Arena of Valor: 5v5 Arena Games
117. Soul Hunters
118. Rules of Survival
 
रायपुर के अस्थायी कोविड अस्पताल में हुआ जमकर नाच गाना, वीडियो हुआ वायरल

रायपुर के अस्थायी कोविड अस्पताल में हुआ जमकर नाच गाना, वीडियो हुआ वायरल

रायपुर। राजधानी रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम से सोशल डिस्टेन्स की धज्जिया उड़ाते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। आपको बता दे की कोरोना से बेखौफ मरीजो मे अस्थायी बने कोरोना अस्पताल को मौज मस्ती का घर बना दिया। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है की मरीजो ने अस्पताल मे जन्मदिन मनाने के लिए सोशल डिस्टेन्स की धज्जिया उड़ाते हुए नाच गाना शुरू कर दिया। फिलहाल इस मामले पर अभी कोई कार्यवाई नही हुई हैं और इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि just36news नहीं करता है। 

BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ के यह IAS ऑफिसर भी हुए कोरोना वायरस से संक्रमित

BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ के यह IAS ऑफिसर भी हुए कोरोना वायरस से संक्रमित

रायपुर | आज छत्तीसगढ़ राज्य के एक और आईएएस ऑफिसर जो कि महाप्रबंधक नान एवं संचालक छत्तीसगढ़ संस्कृति विभाग एवं पुरातत्व श्री टोपनो भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं | 

 कोरोना कहर: राजधानी में संसदीय सचिव, एएसपी हुए संक्रमित,  ट्वीट कर दी जानकारी

कोरोना कहर: राजधानी में संसदीय सचिव, एएसपी हुए संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी

रायपुर। राज्य में कोरोना कहर भयावह होता जा रहा है। राजधानी में संक्रमितों का आकड़ा लगभग दोगुना हो गया है। बुधवार को अब तक राजधानी में संसदीय सचिव और एएसपी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर ने खुद के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी ट्वीट कर दी। वहीं एएसपी लखन पटले ने दो दिन पहले ग्रामीण एएसपी ताकेश्वर पटेल के कोरोना संक्रमित मिलने व स्वयं में कोरोना संक्रमण के लक्षण दिखने पर टेस्ट कराया था।
 
 
चंद्राकर ने कोरोना के प्रारंभिक लक्षण मिलने के बाद टेस्ट कराया था, जिसमें वो पॉजिटिव मिले है। उनकी तबियत ठीक है, लेकिन डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। उन्होंने अपने संपर्क में आने वाले लोगों से अपील की है कि पिछले दिनों जो भी लोग संपर्क में आए हैं, वो खुद को आइसोलेट कर कोरोना टेस्ट कराएं। 
 
 
राजधानी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने गले में खरास और बुखार आने के बाद एंटीजन टेस्ट कराया था, जिसमें वो कोरोना संक्रमित पाए गए है। उन्होंने अपना आरटीपीसीआर टेस्ट भी कराया है, जिसकी रिपोर्ट आनी बाकी है। इससे दो दिन पहले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तारकेश्वर पटेल भी पॉजिटिव पाए गए थे।
 लॉकडाउन के दौरान लोन की किस्त न देने वालों को राहत: ब्याज पर ब्याज नहीं ले सकते बैंक

लॉकडाउन के दौरान लोन की किस्त न देने वालों को राहत: ब्याज पर ब्याज नहीं ले सकते बैंक

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कहा कि बैंक लोन के पुनर्गठन के लिए स्वतंत्र हैं, लेकिन वे कोरोना के दौरान किस्तों को स्थगित करने (मोरेटोरियम) की योजना के तहत ईएमआई भुगतान टालने के लिए ब्याज पर ब्याज लेकर ईमानदार कर्जदारों को दंडित नहीं कर सकते। जस्टिस अशोक भूषण की अध्यक्षता वाली पीठ ने स्थगन अवधि के दौरान स्थगित किस्तों पर ब्याज लेने के मुद्दे पर सुनवाई के दौरान कहा कि ब्याज पर ब्याज लेना, कर्जदारों के लिए एक 'दोहरी मार है। याचिकाकर्ता गजेंद्र शर्मा की वकील राजीव दत्ता ने कहा कि किश्त स्थगन की अवधि के दौरान भी ब्याज लेने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आरबीआई यह योजना लाया और हमने सोचा कि हम किश्त स्थगन अवधि के बाद ईएमआई भुगतान करेंगे, बाद में हमें बताया गया कि चक्रवृद्धि ब्याज लिया जाएगा।


यह हमारे लिए और भी मुश्किल होगा, क्योंकि हमें ब्याज पर ब्याज देना पड़ेगा। उन्होंने आगे कहा, 'उन्होंने (आरबीआई) बैंकों को बहुत अधिक राहत दी हैं और हमें सच में कोई राहत नहीं दी गई। साथ ही उन्होंने कहा, 'मेरी (याचिकाकर्ता) तरफ से कोई चूक नहीं हुई है और एक योजना का हिस्सा बनने के लिए ब्याज पर ब्याज लेकर हमें दंडित नहीं किया जा सकता। दत्ता ने दावा किया कि भारतीय रिजर्व बैंक एक नियामक है और 'बैंकों का एजेंट नहीं है तथा कर्जदारों को कोविड-19 के दौरान दंडित किया जा रहा है। उन्होंने कहा, 'अब सरकार कह रही है कि ऋणों का पुनर्गठन किया जाएगा। आप पुनर्गठन कीजिए, लेकिन ईमानदार कर्जदारों को दंडित न कीजिए। कॉन्फेडरेशन ऑफ रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (क्रेडाई) की ओर से पेश वरिष्ठ वकील सी ए सुंदरम ने पीठ से कहा कि किश्त स्थगन को कम से कम 6 महीने के लिए बढ़ाया जाना चाहिए।
 बाढ़ से तबाह हुआ परिवार अब धूप में सुखा रहा बचे हुए पैसे, बेटी की शादी के लिए किये थे एकत्रित

बाढ़ से तबाह हुआ परिवार अब धूप में सुखा रहा बचे हुए पैसे, बेटी की शादी के लिए किये थे एकत्रित

भंडारा। महाराष्ट्र में बाढ़ से लोग अभी भी परेशान हैं। वहीं, एक कामकाजी परिवार एक अलग समस्या से घिरा हुआ है। दरअसल, यह परिवार बेटी की शादी के लिए जुटाए गए धन को सुखाने में लगा हुआ है, जो बाढ़ में भीग गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अगले महीने मजदूर को अपनी बेटी की शादी करनी थी और वह पैसे जोड़ने में व्यस्त था। अब इस समय वह सड़क पर बचे हुए पैसे को सुखा रहा है ताकि उसकी बेटी की शादी हो सके।

मजदुर परिवार को इस समय बहुत दुःख का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि पैसे के अलावा, शादी के लिए एकत्र की गई सभी सामग्री भी बाढ़ के पानी में बह गई है। इस समय, गरीब परिवार चारों ओर से आपदा से घिरा हुआ है। आने वाले महीने में बेटी की शादी होनी थी, लेकिन अब गरीब परिवार को समझ नहीं आ रहा है कि क्या होगा ...? आपको बता दें कि विदर्भ में वैनगंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि के कारण बाढ़ आई है। वहीं, कुछ इलाकों में बाढ़ के पानी का असर कम हो गया है, लेकिन नुकसान की कई भयावह तस्वीरें अब तक देखी जा रही हैं।

इस दौरान कुछ सामान खराब हो गए हैं, तो कुछ घर टूट गए हैं। इस दौरान स्लम एरिया की झुग्गियों में रहने वाले गरीब लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। बाढ़ ने 1994 से भंडारा और गोंदिया जिलों में ऐसी तबाही मचाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले के 62 गाँवों में इसका असर देखा जा रहा है। दरअसल, बाढ़ से लगभग 18,000 लोग प्रभावित हुए हैं और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
 
 कोरोना से एक कर्मचारी नेता की हुई मौत, मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक ने की पुष्टि

कोरोना से एक कर्मचारी नेता की हुई मौत, मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक ने की पुष्टि

जगदलपुर। जिला मुख्यालय के डिमरापाल मेडिकल कॉलेज के कोविड़-19 अस्पताल में बुधवार की सुबह एक कर्मचारी नेता की मौत हो गई है। इसकी पुष्टि डिमरापाल मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ केएल आजाद ने किया है। 
 
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले चार दशकों से कर्मचारियों की आवाज उचित मंचों से सरकार तक पहुंचाने वाले एक नेता की आज सुबह मौत हो गई है। विगत 10 दिनों पहले उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उन्हें मेकॉज के कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार की रात तबियत ज्यादा बिगडऩे बाद उन्हें वेंटिलेटर में रखा गया था। 
 गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल फिल्म पर रोक लगाने से हाईकोर्ट का इनकार

गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल फिल्म पर रोक लगाने से हाईकोर्ट का इनकार

नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने नेटफ्लिक्स की फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल के प्रसारण पर रोक लगाने से बुधवार को इनकार कर दिया। केंद्र ने अपनी याचिका में कहा था कि यह फिल्म भारतीय वायु सेना की गलत छवि पेश कर रही है।
 
 
जस्टिस राजीव शकधर ने केंद्र से पूछा कि उसने 'ओवर द टॉप (ओटीटी) मंच पर फिल्म के प्रदर्शन से पहले अदालत का रुख क्यों नहीं किया। साथ ही कहा कि अब कोई आदेश पारित नहीं किया जा सकता, क्योंकि फिल्म प्रदर्शित हो गई है। केंद्र की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल संजय जैन ने कहा कि फिल्म से भारतीय वायु सेना की छवि धूमिल हो रही है, क्योंकि इसमें दिखाया गया कि बल मैं लैंगिक भेदभाव होता है, जो सही नहीं है।
 
 
हाईकोर्ट ने फिल्म का प्रसारण रोकने के आग्रह वाली केंद्र की याचिका पर 'धर्मा प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड और नेटफ्लिक्स से जवाब मांगा है। अदालत ने कहा कि पूर्व फ्लाइट लेफ्टिनेंट गुंजन सक्सेना को भी मामले में एक पक्ष बनाना चाहिए और उन्हें नोटिस जारी करते हुए उनसे भी जवाब मांगा। फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल 12 अगस्त को ओटीटी मंच पर प्रदर्शित हुई थी।
सीमा पर पाक की गोलीबारी, सेना का एक जेसीओ शहीद

सीमा पर पाक की गोलीबारी, सेना का एक जेसीओ शहीद

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के रजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास बुधवार को पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा की गई गोलीबारी में सेना का एक जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) शहीद हो गया। रक्षा सूत्रों ने इसकी जानकारी दी। रक्षा सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान ने केरी सेक्टर में अग्रिम चौकी पर गोलीबारी कर संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया। भारतीय सेना ने इसका माकूल जवाब दिया। सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी गोलीबारी में एक जेसीओ गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसने बाद में दम तोड़ दिया। जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के कर्मी भी हताहत हुए हैं, लेकिन इसकी सटीक जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। पिछले चार दिनों में इस तरह की यह दूसरी घटना है। रजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में 30 अगस्त को भी एक जेसीओ शहीद हो गया था।
6 प्वाइंट के जरिए राहुल ने केंद्र पर साधा निशाना, कहा- मोदी शासन में बर्बाद हो गया है देश

6 प्वाइंट के जरिए राहुल ने केंद्र पर साधा निशाना, कहा- मोदी शासन में बर्बाद हो गया है देश

 नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कोरोना, इकोनॉमी और चीन की घुसपैठ के मुद्दे पर एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। राहुल ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि कहा कि भारत मोदी मेड डिजास्टर्स (मोदी की बनाई हुई आपदाओं) के बीच फंसा हुआ है।

पढ़ें : BIG BREAKING : निगम में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व महापौर शोभा सोनी का कोरोना से निधन, एम्स में चल रहा था इलाज

राहुल ने ऐसे 6 मुद्दे गिनाए जिनमे जीडीपी में 23.9% की ऐतिहासिक गिरावट, 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी, 1 करोड़ लोगों की नौकरियां गईं, केंद्र सरकार, राज्यों को उनका बकाया जीएसटी पेमेंट नहीं कर रही, कोरोना के हर रोज सबसे ज्यादा केस और मौतें तथा सीमाओं पर बाहरी घुसपैठ जैसे मुद्दों से केंद्र पर वार किया ।


3 दिन पहले भी साधा था सरकार पर निशाना-
कांग्रेस नेता ने 30 अगस्त को एक वीडियो रिलीज कर कहा था `भारतीय अर्थव्यवस्था 40 वर्षों में पहली बार भारी मंदी में है। असत्याग्रही इसका दोष ईश्वर को दे रहे हैं। नोटबंदी, गलत जीएसटी और लॉकडाउन इन-फॉर्मल इकोनॉमी पर हमले के 3 बड़े उदाहरण हैं। कांग्रेस में चल रहे कलह पर चुटकी लेते हुए भाजपा ने यह बात कही थी। जी-23 का मतलब कांग्रेस के उन 23 नेताओं से था, जिन्होंने पार्टी में बड़े बदलाव करने की जरूरत बताते हुए सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखी थी।
 
 3 जिलों के 5 इंस्पेक्टरों का किया गया तबादला, डीजीपी डीएम अवस्थी जारी किया आदेश

3 जिलों के 5 इंस्पेक्टरों का किया गया तबादला, डीजीपी डीएम अवस्थी जारी किया आदेश

रायपुर। पुलिस महानिदेश डीएम अवस्थी ने पांच इंस्पेक्टरों को गैर जनपद तबादला किया है। जिन इंस्पेक्टरों के तबादले किये गये हैं उनमें मनीष चन्द्र नागर को दंतेवाड़ा से रायगढ़, नवनीत पटेल को पुलिस मुख्यालय रायपुर से धमतरी, हरविंदर सिंह को पुलिस मुख्यालय रायपुर से बिलासपुर, सुरेन्द्र कुमार स्वर्णकार को बिलासपुर से बीजापुर और संजय पुंढीर को रायपुर से गरियाबंद भेजा गया है।
 
देखे आदेश-
 
BIG BREAKING : इस राज्य के मुख्यमंत्री हुए कोरोना संक्रमित, ट्विट कर दी जानकारी

BIG BREAKING : इस राज्य के मुख्यमंत्री हुए कोरोना संक्रमित, ट्विट कर दी जानकारी

गोवा गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी अब कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। हालांकि, उन्हें कोरोना का लक्षण नहीं हैं उन्होंने बुधवार को ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी।

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, मैं सभी को सूचित करना चाहता हूं कि मुझे कोविद -19 पॉजिटिव पाया गया है। मैं घर से काम करने वाले अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना जारी रखूंगा। जो लोग मेरे निकट संपर्क में आए हैं, उन्हें आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
गोवा में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 588 नए मामलों ने चिंता जताई है जिसके बाद राज्य में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 18006 हो गई है। गोवा में कोरोना के इन नए मामलों के आने के बाद, राज्य में सक्रिय कोरोना मामलों की संख्या बढ़कर 3962 हो गई है और राज्य में अब तक कोरोना वायरस के कारण 194 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में कोरोना से उबरने वाले लोगों की संख्या में भी वृद्धि हुई है और अब तक 3,962 लोगों को इस वायरस से छुटकारा मिल गया है।

छत्तीसगढ़: आईजी कार्यालय हुआ सील, आईजी ने ट्वीट कर दी जानकारी

छत्तीसगढ़: आईजी कार्यालय हुआ सील, आईजी ने ट्वीट कर दी जानकारी

जगदलपुर। बस्तर संभाग मुख्यालय में बस्तर आईजी के कार्यालय से 08 कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद आईजी के कार्यालय को सील कर दिया गया है। कोरोना संक्रमितों में बस्तर आईजी के दो ड्राइवर, गनमैन सहित कार्यालय के कर्मचारी शामिल हैं। बस्तर आईजी सुंदरराज पी की जांच रिपोर्ट कोरोना निगेटिव आई है। आईजी होम आइसोलेट हो गए हैं। कार्यालय के जिन कर्मचारियों के कोरोना टेस्ट रह गए थे उनका भी परीक्षण कराया जा रहा है। बस्तर आईजी ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए उन्होने अपना सरकारी फोन नंबर आम जनता से शेयर कर फोन पर पूरी तरह से उपलब्ध रहने की बात कही है। 
कोरोना अपडेट : देर रात्रि रायपुर में 213 समेत प्रदेश में 370 नए मरीजों की हुई पहचान

कोरोना अपडेट : देर रात्रि रायपुर में 213 समेत प्रदेश में 370 नए मरीजों की हुई पहचान

रायपुर । अभी अभी प्रदेश में 370 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है । जिसमे जिला रायपुर से 213, धमतरी से 30, सूरजपुर से 27, बस्तर से 24, कोरबा से 18, दुर्ग से 17, गरियाबंद से 7, जशपुर से 6, बेमेतरा व कोरिया से 5-5, बलौदाबाजार से 4, सरगुजा व बलरामपुर से 3-3, मुंगेली व अन्य राज्य से 2-2, बालोद, महासमुंद, बिलासपुर व कांकेर से 1-1 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 1884 नए मरीज मिले हैं । साथ ही आज 10 कोरोना मरीजों की मौत हुई है । प्रदेश में अब कुल एक्टिव केस 15533 है । 

BIG BREAKING : प्रदेश में आज मिले 1514 मरीज, रायपुर में सर्वाधिक 453 संक्रमित, 10 मौतें

BIG BREAKING : प्रदेश में आज मिले 1514 मरीज, रायपुर में सर्वाधिक 453 संक्रमित, 10 मौतें

रायपुर, प्रदेश में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। रायपुर में आज 453 मरीज मिले है। वहीं दुर्ग में 226, राजनांदगांव में 149, बिलासपुर-रायगढ़ में 103-103, जांजगीर-चांपा में 68, कोरिया में 52, बलौदाबाजार में 39, दंतेवाड़ा में 37, बालोद व बीजापुर में 34-34, कोरबा-सरगुजा में 26-26, धमतरी में 25, बेमेतरा-मुंगेली में 20-20, गरियाबंद और बस्तर में 18-18, बलरामपुर-नारायणपुर में 10-10, महासमुंद में 9, कबीरधाम में 7, सूरजपुर-कांकेर में 6-6, जशपुर-कोंडागांव में 5-5, सुकमा में तीन, मरवाही में एक मरीज मिले है। वहीं प्रदेश में आज 10 मरीजों की मौत हुई है। इसके अलावा 578 लोग डिस्चार्ज भी किए गए है। वहीं मौतों का आंकड़ा 287 पहुंच गया है। साथ ही एक्टिव मरीजों की संख्या 15 हजार 163 पहुंच गया है। रायपुर एम्स में सुकमा निवासी 43 वर्षीय व्यक्ति की जान चले गई है। वहीं खलेपारा रायपुर में 38 वर्षीय व्यक्ति की जान गई है। इसके अलावा बिलासपुर तोरवा निवासी 68 वर्षीय महिला की मौत हुई है। इसके अलावा व्यापार विहार बिलासपुर निवासी 65 वर्षीय महिला ने दम तोड़ा है। कुम्हारी में 38 वर्षीय व्यक्ति की जान गई है। इसके अलावा कांशीराम नगर रायपुर में 58 वर्षीय महिला की मौत हुई है। साथ ही संजय नगर टिकरापारा निवासी 65 वर्षीय व्यक्ति की जान गई है। बलरामपुर में 65 वर्षीय व्यक्ति की जान गई है। जांजगीर चांपा में 65 वर्षीय व्यक्ति की जान गई है। जशपुर में 58 वर्षीय व्यक्ति की जान चले गई है।  

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने मार्क जुकरबर्ग को चिट्ठी लिखकर लगाए ये आरोप

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने मार्क जुकरबर्ग को चिट्ठी लिखकर लगाए ये आरोप

नई दिल्ली, फेसबुक को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. इस बीच केंद्रीय आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद से फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग को पत्र लिखा. उन्होंने कहा कि साल 2019 में लोकसभा चुनाव से पहले फेसबुक इंडिया प्रबंधन ने दक्षिणपंथी विचारधारा के समर्थकों के पेज डिलीट कर दिए. यही नहीं उनकी पहुंच (रिच) भी कम कर दी.


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि रिपोर्ट में कहा गया है कि फेसबुक इंडिया टीम में कई वरिष्ठ अधिकारी एक विशेष राजनीतिक विचारधारा क समर्थक हैं. फेसबुक के कर्मचारी पीएम मोदी और वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों के प्रति अपशब्द कहते हैं.

 

 पं रविशंकर के प्रथम वर्ष के छात्र अब इस तारीख तक कर सकते है ऑनलाइन आवेदन, बढ़ाई गई तिथि

पं रविशंकर के प्रथम वर्ष के छात्र अब इस तारीख तक कर सकते है ऑनलाइन आवेदन, बढ़ाई गई तिथि

रायपुर। पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय ने अपने प्रथम वर्ष के छात्रों को हो रही परेशानियों को देखते हुए आवेदन की तिथि में बदलाव किया है। अब छात्र 2/9/2020 से 4/9/2020 तक आवेदन कर सकते है। देखे आदेश-
 बड़ी खबर: प्रदेश में अब रविवार का लॉकडाउन खत्म, खुलेंगे सभी मंदिर और मॉल भी

बड़ी खबर: प्रदेश में अब रविवार का लॉकडाउन खत्म, खुलेंगे सभी मंदिर और मॉल भी

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश में अब रविवार को भी लॉकडाउन नहीं होगा। यह निर्णय अनलॉक-4 की गाइडलाइन के आधार पर किया है। सभी कारखानों में अब 100 फीसद क्षमता के साथ काम होगा। 21 सितंबर से नौवीं से 12वीं तक के छात्र शिक्षक से मार्गदर्शन लेने के लिए स्कूल जा सकेंगे। 30 सितम्बर तक समस्त शासकीय/अशासकीय स्कूल बंद रहेंगे। कक्षा 9-12 वीं कक्षा के विद्यार्थी 21 सितम्बर से अभिभावकों की लिखित स्वीकृति के बाद नियम के मुताबिक स्कूल जा सकेंगे। 

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि केंद्र सरकार की अनलॉक-4 की गाइडलाइन के आधार पर राज्य सरकार ने तय किया है कि अब रविवार को भी लॉकडाउन नहीं होगा। यदि कहीं लॉकडाउन करने की नौबत भी आती है तो केंद्र सरकार की अनुमति लेकर सिर्फ कंटेनमेंट जोन तक इसे सीमित किया जा सकेगा। धार्मिक स्थल और मॉल खोल दिए हैं।