रायपुर, प्रदेश में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। रायपुर में आज 453 मरीज मिले है। वहीं दुर्ग में 226, राजनांदगांव में 149, बिलासपुर-रायगढ़ में 103-103, जांजगीर-चांपा में 68, कोरिया में 52, बलौदाबाजार में 39, दंतेवाड़ा में 37, बालोद व बीजापुर में 34-34, कोरबा-सरगुजा में 26-26, धमतरी में 25, बेमेतरा-मुंगेली में 20-20, गरियाबंद और बस्तर में 18-18, बलरामपुर-नारायणपुर में 10-10, महासमुंद में 9, कबीरधाम में 7, सूरजपुर-कांकेर में 6-6, जशपुर-कोंडागांव में 5-5, सुकमा में तीन, मरवाही में एक मरीज मिले है। वहीं प्रदेश में आज 10 मरीजों की मौत हुई है। इसके अलावा 578 लोग डिस्चार्ज भी किए गए है। वहीं मौतों का आंकड़ा 287 पहुंच गया है। साथ ही एक्टिव मरीजों की संख्या 15 हजार 163 पहुंच गया है। रायपुर एम्स में सुकमा निवासी 43 वर्षीय व्यक्ति की जान चले गई है। वहीं खलेपारा रायपुर में 38 वर्षीय व्यक्ति की जान गई है। इसके अलावा बिलासपुर तोरवा निवासी 68 वर्षीय महिला की मौत हुई है। इसके अलावा व्यापार विहार बिलासपुर निवासी 65 वर्षीय महिला ने दम तोड़ा है। कुम्हारी में 38 वर्षीय व्यक्ति की जान गई है। इसके अलावा कांशीराम नगर रायपुर में 58 वर्षीय महिला की मौत हुई है। साथ ही संजय नगर टिकरापारा निवासी 65 वर्षीय व्यक्ति की जान गई है। बलरामपुर में 65 वर्षीय व्यक्ति की जान गई है। जांजगीर चांपा में 65 वर्षीय व्यक्ति की जान गई है। जशपुर में 58 वर्षीय व्यक्ति की जान चले गई है।
कुल 1,514 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 578 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत आज डिस्चार्ज हुए। राज्य में कुल पॉजिटिव मरीज़ों की संख्या 33,017 है।#ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks pic.twitter.com/1bSjMYBC2j
— Health Department CG (@HealthCgGov) September 1, 2020

























