नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
सुशांत राजपूत का पोस्टमॉर्टम सही से नहीं हुआ या फिर रिपोर्ट है गड़बड़- सीबीआई को शक

सुशांत राजपूत का पोस्टमॉर्टम सही से नहीं हुआ या फिर रिपोर्ट है गड़बड़- सीबीआई को शक

मुंबई। बॉलीवुड के उभरते सितारे सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने तेज कर दी है। इस बीच, खबर है कि सीबीआई टीम सुशांत का पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टर और एक्सपर्ट की टीम से करेगी। सीबीआई को शक है कि या तो सुशांत का पोस्टमॉर्टम सही ढंग से नहीं हुआ है या फिर रिपोर्ट में ही कोई गड़बड़ी है। 
 
 
बताया जा रहा है कि सीबीआई, मुंबई पुलिस से भी पोस्टमॉर्टम को लेकर सवाल-जवाब करेगी। मुंबई पुलिस से सीबीआई पूछेगी कि उन्होंने दूसरे डॉक्टर या एक्सपर्ट से क्यों नहीं संपर्क किया। विशेषज्ञों द्वारा सीबीआई को बताया गया है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मृत्यु के समय जैसी महत्वपूर्ण जानकारी का उल्लेख नहीं किया गया है।
 
 
सीबीआई के मुताबिक, साथ ही वर्तमान पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट शायद ही कोई विवरण है कि सुशांत के शरीर ने मौत पर कैसे प्रतिक्रिया दी। इसी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट को लेकर सीबीआई जल्द ही डॉक्टर और एक्सपर्ट से पूछताछ कर सकती है। इसके अलावा मुंबई पुलिस से भी पूछताछ की जा सकती है।
 
 
इस बीच सीबीआई उस दिन सुशांत के घर में मौजूद लोगों को सवालों के लिए तलब कर सकती है। सिद्धार्थ पीठानी से पूछताछ होगी। साथ ही पुलिस के कुछ लोग भी रडार पर हैं। उधर सीबीआई के सामने मुंबई पुलिस ने माना है कि वो सिर्फ दो दिन की जांच में इस नतीजे पर पहुंच गए कि ये खुदकुशी का केस है।

 
मुंबई पुलिस ने माना कि सारे सबूत खुदकुशी की तरफ इशारा कर रहे थे तो उन्होंने केस भी दर्ज नहीं किया। पुलिस ने कभी साजिश के एंगल से केस को नहीं देखा। सीबीआई हर एंगल की जांच कर रही है। खासतौर पर सुशांत की आत्महत्या की गुत्थी को पहले सुलझाने की कोशिश की जा रही है।
BIG BREAKING : सुशांत सिंह राजपूत के घर पहुंची CBI की टीम, पढ़ें पूरी खबर

BIG BREAKING : सुशांत सिंह राजपूत के घर पहुंची CBI की टीम, पढ़ें पूरी खबर

मुंबई | सुशांत सिंह राजपूत केस जांच करने के लिए सीबीआई की टीम अभिनेता के घर पहुंच गई है | सुशांत सिंह राजपूत की मौत के सिलसिले में सीबीआई की टीम सीन ऑफ क्राइम रिक्रिएट करने वाली है | इस काम को अंजाम देने के लिए सीबीआई की टीम सभी साजो सामान लेकर पहुंची है |इस दौरान सीबीआई की टीम मुंबई पुलिस को बाहर खड़े रहने को कहा है |

 महिला का बड़ा आरोप: 139 लोगों ने कई बार किया दुष्कर्म, महिला को दिए गए ड्रग और शरीर पर दागे गए सिगरेट

महिला का बड़ा आरोप: 139 लोगों ने कई बार किया दुष्कर्म, महिला को दिए गए ड्रग और शरीर पर दागे गए सिगरेट

हैदराबाद। एक हैरान कर देने वाली खबर आ रही है जहां 25 साल की महिला ने 5 हजार से अधिक बार दुष्कर्म करने का बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि बीते वर्षों में 139 लोगों ने उसका कई बार बलात्कार किया। महिला ने कहा कि उसके पूर्व पति के कुछ परिजनों ने भी उसका यौन उत्पीड़न किया है। महिला की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। महिला ने छात्र संघ के नेताओं, फिल्म जगत तथा अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 

पढ़िए पूरी खबर-
हैदराबाद की रहने वाली महिला का कहना है कि 2009 में उसकी शादी हुई थी और शादी के तीन महीने बाद ही उसके पति के कई सदस्यों ने उसका यौन शोषण करना शुरू कर दिया और यह पूरे नौ महीने तक जारी रहा। महिला के मुताबिक दिसंबर 2010 में उसका तलाक हो गया, जिसके बाद वह आगे की पढ़ाई के लिए अपने माता-पिता के घर आ गई। कई लोगों ने महिला का यौन शोषण किया और इस दौरान उसकी निजी तस्वीरें और वीडियो बना लिए। महिला का आरोप है कि कई बार उसका गैंगरेप किया गया और यहां तक कि जब वह गर्भवती हुई तो उसका गर्भपात भी कराया गया। आरोप के मुताबिक महिला को ड्रग दिए गए, ताकि वह न्यूड डांस कर सके और इस दौरान उसके शरीर पर सिगरेट के निशान दाग दिए गए। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने हथियार के बल पर धमकी दी थी कि यदि उसने सहयोग नहीं किया तो अंजाम बुरा होगा।
 
एफआईआर दर्ज-
महिला ने एक एनजीओ के साथ अपनी सारी व्यथा सुनाई तो एनजीओ ने उसे सपोर्ट दिया। इसके बाद पुंजागुट्टा पुलिस थाने में इस संबंध में भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (2), 509, 354 के तहत एफआईआर दर्ज कराई। एक अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।
 सच को लाख कोशिश के बाद भी छिपाया नहीं जा सकता, राफेल सौदे पर कैग की रिपोर्ट से फिर भड़के राहुल

सच को लाख कोशिश के बाद भी छिपाया नहीं जा सकता, राफेल सौदे पर कैग की रिपोर्ट से फिर भड़के राहुल

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल लड़ाकू विमान सौदे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए शनिवार को कहा कि सच को लाख कोशिश के बाद भी छिपाया नहीं जा सकता।
 
 
राहुल गांधी ने सरकार के राफेल से जुड़ी सूचना कैग को नहीं देने संबंधी एक अखबार में छपी खबर का हवाला देते हुए कहा कि सरकार राफेल घोटाले पर पर्दा डालने का प्रयास कर रही है और तथ्य छिपा रही है। उन्होंने ट्वीट किया, राफेल के लिए भारत सरकार के खजाने से पैसा चुराया गया।" इसके साथ ही उन्होंने सच को लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के एक कथन का उद्धरण करते हुए लिखा, सच एक है, रास्ते कई हैं। 
 
 
उन्होंने राफेल विमान के चित्र के साथ ही इस संबंध में छपी खबर को पोस्ट किया जिसमें कहा गया है कि नियन्त्रक एवं महालेखा परीक्षक-कैग ने राफेल ऑफसेट सौदे को लेकर सरकार को रिपोर्ट सौंपी है जिसमे राफेल पर हुए खर्च का कोई ब्यौरा नहीं है क्योंकि रक्षा मंत्रालय ने कैग को इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
चीन को रेलवे का एक और बड़ा झटका: 44 वंदे भारत ट्रेन बनाने का टेंडर किया कैंसिल

चीन को रेलवे का एक और बड़ा झटका: 44 वंदे भारत ट्रेन बनाने का टेंडर किया कैंसिल

नई दिल्ली। पूर्वी लद्दाख में चीन के धोखे के बाद से उसे झटके पर झटके पर लग रहे हैं। रेलवे ने अब 44 सेट सेमी हाई स्पीड ट्रेन (वंदे भारत एक्सप्रेस) के निर्माण के लिए जारी टेंडर रद्द कर दिया है। खास बात यह है कि सेमी हाई-स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए मांगे गए ग्लोबल टेंडर में चीन की सरकारी कंपनी भी शामिल थी। रेलवे ने कहा है कि एक हफ्ते के भीतर संशोधित सरकारी खरीद ऑर्डर के मुताबिक नया टेंडर जारी किया जाएगा जिसमें मेक इन इंडिया को वरीयता दी जाएगी।

पढ़ें : राजधानी रायपुर के इस क्षेत्र में बस स्टैंड में लटकता मिला अधेड़ का शव, पढ़ें पूरी खबर 

44 प्रोपल्सन सिस्टम के लिए भारतीय रेलवे ने ग्लोबल टेंडर आमंत्रित किए थे। इस टेंडर में चीन की सरकारी कंपनी सीआरआरसी पॉयनियर इलेक्ट्रिक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड भी शामिल थी। सीआरआरसी पॉयनियर इलेक्ट्रिक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का गुरुग्राम की एक कंपनी के साथ संयुक्त वेंचर है। ये दोनों कंपनियां भारत में मिलकर काम करती हैं।
 
 
रेलवे ने 44 सेमी हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के निर्माण के लिए पिछले साल के अंत में ग्लोबल टेंडर निकाला था। पिछले महीने जब टेंडर खोला गया तो चीनी जॉइंट वेंचर फर्म इसमें एकमात्र विदेशी कंपनी थी। 16 कोच की 44 ट्रेनों के लिए इलेक्ट्रिक इक्विपमेंट और दूसरे आइटम की आपूर्ति के लिए कुल छह कंपनियों ने बोली लगाई थी। इस निविदा के लिए अन्य कंपनियों में दिल्ली की भेल, संगरुर की भारत इंडस्ट्रीज, नवी मुंबई की पावरनेटिक्स इंक्विपमेंट प्राइवेट लिमिटेड, हैदराबाद की मेधा ग्रुप और परवानू की इलेक्ट्रोवेव्स इलेक्ट्रानिक प्राइवेट लिमिटेड भी शामिल थीं।
 
 
हालांकि रेलवे ने टेंडर रद्द करने के कारणों के बारे में नहीं बताया है। अधिकारियों का कहना है कि पहली ट्रेन 18 बनाने में 100 करोड़ रुपए का खर्च आया था। इसमें से 35 करोड़ रुपए प्रपल्शन सिस्टम की लागत थी। इसके हिसाब से देखा जाए तो 44 इस तरह के सिस्टम का टेंडर 1500 करोड़ रुपए से अधिक का हो सकता है।
 
 
बता दें कि इससे पहले रेलवे ने कानपुर और दीनदयाल उपाध्याय सेक्शन के बीच सिग्नलिंग और टेलिकम्युनिकेशन का 471 करोड़ का एक चीनी कंपनी का ठेका रद्द कर दिया था।
मंगलकर्ता-विघ्नहर्ता के आशीष की देश को आवश्यकता: राहुल

मंगलकर्ता-विघ्नहर्ता के आशीष की देश को आवश्यकता: राहुल

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को देशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी और कहा कि मंगलकर्ता-विघ्नहर्ता के आशीष की आज पूरे देश को आवश्यकता है। गांधी ने ट्वीट किया,  मंगलकर्ता-विघ्नहर्ता के आशीष की आज पूरे देश को आवश्यकता है। आप सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं।
 
 
पूरे देश और विशेषकर महाराष्ट्र में आज गणेश चतुर्थी पर्व की धूम प्रारंभ हुई है। आरती से लेकर मंगलगायन किया जा रहा है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भाद्र मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को गणेश का जन्म हुआ था। इस त्योहार की धूम सबसे अधिक महाराष्ट्र में देखने को मिलती है।
 बड़ी खबर: BSF के जवानों ने पाकिस्तान बॉर्डर पर पांच घुसपैठियों को किया ढेर, राइफल और बैग बरामद

बड़ी खबर: BSF के जवानों ने पाकिस्तान बॉर्डर पर पांच घुसपैठियों को किया ढेर, राइफल और बैग बरामद

पंजाब। इस वक्त पंजाब के तरण तारण से एक बड़ी खबर सामने आ रही है की बीएसएफ ने पाकिस्तान बॉर्डर पर पांच घुसपैठियों को मार गिराया।
 
 
संदिग्ध मूवमेंट दिखने पर बीएसएफ ने घुसपैठियों को रोकने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में घुसपैठिए मारे गए। घटना सुबह पौने पांच बजे की है। पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

पढ़िए पूरी खबर-
आपको बता दे की मुठभेड़ तरन तारन जिले में ढल पोस्ट के पास हुई। खुफिया सूचना के आधार पर बीएसएफ की 103 बटालियन ने शुक्रवार देर रात सर्च ऑपरेशन शुरू किया था।
 
 
बीएसएफ के सीनियर अफसरों ने बताया कि जवान रोज की तरह गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें ढल के सरहदी गांव के पास पाकिस्तान की तरफ से कुछ संदिग्ध भारतीय सीमा में दाखिल होते नजर आए। उसके बाद जवान अलर्ट हो गए थे। पांचों घुसपैठियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मौके से एक राइफल और बैग भी मिले हैं।
CORONA UPDATE : अभी रायपुर में 30 और नए कोरोना मरीज समेत प्रदेश में 51 मरीजों की हुई पहचान

CORONA UPDATE : अभी रायपुर में 30 और नए कोरोना मरीज समेत प्रदेश में 51 मरीजों की हुई पहचान

 

रायपुर । अभी अभी प्रदेश में 51 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है । जिसमे जिला रायपुर से 30, रायगढ़ से 13, जांजगीर-चांपा से 7, धमतरी से 1 मरीज शामिल है । थोड़े देर पहले 768 मरीजों की पहचान की गई थी । इसी के साथ आज प्रदेश में कुल 819 नए कोरोना मरीज मिले है ।
अभी प्रदेश में 17 कोरोना मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत घर लौटे है ।

BIG BREAKING : रायपुर में 253 नए कोरोना मरीज समेत प्रदेश में 768 कोरोना मरीज की हुई पहचान, साथ ही 8 की मौत

BIG BREAKING : रायपुर में 253 नए कोरोना मरीज समेत प्रदेश में 768 कोरोना मरीज की हुई पहचान, साथ ही 8 की मौत

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में कोरोना संक्रमण बढ़ते ही जा रहा है | आज भी प्रदेश में 768 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है | जिसमे जिला रायपुर से 253, दुर्ग से 88, राजनांदगांव से 67, सुकमा से 53, कांकेर से 49, जांजगीर-चांपा से 37, रायगढ़ से 33, बस्तर से 26, कोरिया से 25, बिलासपुर से 23, धमतरी से 19, गरियाबंद से 14, कोंडागांव से 11, बलौदाबाजार से 9, महासमुंद व कोरबा से 8-8, बालोद व दंतेवाडा से 7-7, जशपुर व बीजापुर से 6-6, कबीरधाम से 5, नारायणपुर से 4, बेमेतरा से 3, सरगुजा, सूरजपुर व बलरामपुर से 2-2, मुंगेली से 1 मरीज शामिल है |

आज प्रदेश में 266 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे | आज कुल 8 कोरोना मरीजों की मौत हुई है | अब प्रदेश में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 7274 है | 

 धोनी के बाद पीएम मोदी ने रैना को भी लिखा खत, पढ़े पूरी खबर

धोनी के बाद पीएम मोदी ने रैना को भी लिखा खत, पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद में 2011 विश्व कप चर्टर फाइनल के दौरान सुरेश रैना के शानदार कवर ड्राइव अभी भी याद है और उनका मानना है कि इस हरफनमौला के असंख्य प्रशंसकों कोउस की कमी खलेगी। रैना ने 15 अगस्त को महेंद्र सिंह धोनी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के कुछ मिनट बाद ही खुद भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। दोनों धुरंधर और अभिन्न मित्र अब चेन्नई सुपर किंग्स के लिये इंडियन प्रीमियर लीग में खेलेंगे।
 
 
धोनी को प्रशंसा पत्र लिखने के बाद मोदी ने रैना को दो पन्ने का पत्र लिखकर कहा, मैं संन्यास शब्द का इस्तेमाल नहीं करना चाहता क्योंकि आप को काफी युवा और ऊर्जावान हैं। रैना ने यह पत्र ट्विटर पर साझा किया है। उन्होंने लिखा, आपके क्रिकेट कैरियर में कई बार चोटों के कारण आपको नाकामी झेलनी पड़ी लेकिन आप हर बार उन चुनौतियों से निखरकर आए। 
 
 
रैना ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हुए ट्वीट किया, जब हम खेलते हैं तो देश के लिए खून पसीना देते हैं। देशवासियों से मिले प्यार और देश के प्रधानमंत्री से मिले इस प्यार से बड़ी कोई प्रशंसा नहीं। धन्यवाद नरेंद्र मोदी जी आपकी प्रशंसा और शुभकामनाओं के लिए। 
 
 
मोदी ने पत्र में लिखा कि उन्होंने मोटेरा में 2011 विश्व कप चर्टर फाइनल में आस्ट्रेलिया के खिलाफ रैना की 34 रन की नाबाद पारी का पूरा मजा लिया था। उन्होंने लिखा, भारत 2011 विश्व कप में आपकी प्रेरणास्पद भूमिका को नहीं भुला सकता। मैने मोटेरा स्टेडियम में आस्ट्रेलिया के खिलाफ चर्टर फाइनल में आपको पारी के सूत्रधार की भूमिका निभाते देखा।
 
 
मोदी ने कहा, मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि प्रशंसकों को आपके कवर ड्राइव्स की कमी खलेगी जो मैने उस दिन देखे। मोदी उस समय गुजरात के मुख्यमंत्री थे। उन्होंने रैना को परिपच् 'टीम मैन' बताया जो दूसरों की सफलता का जश्न मनाता था। उन्होंने लिखा,सुरेश रैना हमेशा टीम भावना के लिये याद किये जायेंगे। आपके निजी रिकार्ड के लिये नहीं बल्कि टीम के और देश के गौरव के लिये खेला। उन्होंने लिखा, टीम पर आपको उत्साह प्रेरणास्पद था और हमने देखा है कि विरोधी टीम का विकेट गिरने पर सबसे पहले आप ही जश्न मनाते थे। 

 
मोदी ने कहा, एक बल्लेबाज के तौर पर आप सभी प्रारूपों खासकर टी20 में बखूबी ढले हुए थे। यह आसान प्रारूप नहीं है। उन्होंने कहा, इसमें काफी चुस्ती फुर्ती की जरूरत होती है। आपकी रफ्तार और चुस्ती टीम के लिये काफी काम आती रही है। प्रधानमंत्री ने उनके चुस्त क्षेत्ररक्षण की तारीफ करते हुए कहा, आपकी फील्डिंग शानदार और मिसाल रही। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुछ बेहतरीन कैच आपने लपके। चुस्त क्षेत्ररक्षण से आपने कई रन बचाए। 
 
 
उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान और महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिये भी रैना की सराहना की। उन्होंने कहा, मुझे खुशी है कि आप भारत की सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े हैं और हमारे गौरवशाली लोकाचार के साथ-साथ भारतीय मूल्यों से युवाओं के जुड़ाव को गहरा करने पर मुझे गर्व है। मोदी ने कहा, मुझे विश्वास है कि आप आने वाले समय में जो भी करेंगे, उसमें इतनी ही सार्थक और सफल पारी रहेगी। 
सीबीआई ने सुशांत मौत मामले में शुरू की जांच

सीबीआई ने सुशांत मौत मामले में शुरू की जांच

मुंबई। सुप्रीम कोर्ट के हरी झंडी दिखाने के बाद सीबीआई ने शुक्रवार को शहर में सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की जांच शुरू कर दी और मुम्बई पुलिस से मामले से संबंधित दस्तावेज तथा रिपोर्ट ली।
 
 
अधिकारी, अन्य कर्मी और फोरेंसिक विशेषज्ञ से लैस सीबीआई की एक विशेष जांच टीम बृहस्पतिवार को यहां पहुंची थी। सीबीआई अधिकारियों ने शुक्रवार सुबह ही मामले की जांच शुरू की और वे राजपूत के रसोइये को उपनगरीय सांता क्रूज़ में डीआरडीओ एवं आईएएफ गेस्ट हाउस में पूछताछ के लिए लेकर आए। सीबीआई अधिकारी यहीं ठहरे हैं।
 
 
गेस्ट हाउस परिसर में एक वाहन को जाते हुए देखा गया, जिसमें रसोइया और सीबीआई के अधिकारी सवार थे। सूत्रों ने बताया कि जांच दल मामले से जुड़े सभी लोगों का बयान दर्ज करेगा। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत उपनगर बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में 14 जून को मृत मिले थे। अधिकारी ने बताया कि अधीक्षक-रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में एक अन्य टीम बांद्रा पुलिस थाने पहुंची, जहां अभिनेता के कथित तौर पर आत्महत्या करने के बाद एडीआर (दुर्घटनावश मौत का मामला) दर्ज की गई थी।
 
 
उन्होंने बताया कि टीम ने एडीआर की 'केस डायरी और जांच से जुड़े अन्य दस्तावेज लिए, जिसमें ऑटोप्सी और फोरेंसिक रिपोर्ट शामिल है। अधिकारी ने बताया कि मुम्बई पुलिस जांच का नेतृत्व कर रहे डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे से भी सीबीआई दल ने मुलाकात की। उन्होंने बताया कि सीबीआई दल राजपूत के 'मॉन्ट ब्लैंक इमारत स्थित फ्लैट का दौरा भी करेंगे, जहां अभिनेता मृत मिले थे। सूत्रों ने बताया कि जांच के दौरान दल मौके पर 'क्राइम सीन (यानी घटना के समय वहां क्या-क्या हुआ) तैयार करेगा।
 बड़ी खबर: रायपुर एम्स में तीन दिन तक नहीं होगी कोरोना की जांच, पढ़े पूरी खबर

बड़ी खबर: रायपुर एम्स में तीन दिन तक नहीं होगी कोरोना की जांच, पढ़े पूरी खबर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर एम्स से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है की अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में अगले तीन दिन तक कोरोना की जांच नहीं होगी।

पढिये पूरी खबर-
दरअसल डिसइन्फेक्शन के चलते कोरोना की जांच अगले तीन दिन तक नहीं करने का फैसला लिया गया है। डिसइन्फेक्शन के बाद वापस कोरोना की जांच की जाएगी। वहीं अब अगले तीन दिन तक कोरोना सैंपल की जांच के लिए मेकाहारा भेजा जाएगा। 
 फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 235 मिलियन यूजर्स के डेटा में सेंध

फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 235 मिलियन यूजर्स के डेटा में सेंध

सैन फ्रांसिस्को। फेसबुक के स्वामित्व वाले इंस्टाग्राम, चीन के टिकटॉक और गूगल के स्वामित्व वाले यूट्यूब के कम से कम 235 मिलियन यूजर्स के डेटा में सेंध लग गई है। इन यूजर्स के निजी डेटा डार्क वेब पर मौजूद हैं। प्रो-कंज्यूमर वेबसाइट कंपेरिटेक के सुरक्षा शोधकर्ताओं के अनुसार, इस डेटा के उल्लंघन के पीछे एक असुरक्षित डेटाबेस का हाथ है।
 
 
फोर्ब्स ने सुरक्षा शोधकर्ताओं के हवाले से बताया, 'डेटा कई डेटासेटों में फैला हुआ था और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि प्रत्येक 100 मिलियन से कम में आ रहा था और प्रोफाइल रिकॉर्ड्स इंस्टाग्राम से छिने थे। तीसरा सबसे बड़ा लगभग 42 मिलियन टिकटोक उपयोगकर्ताओं का डेटासेट था, इसके बाद लगभग 4 मिलियन यूट्यूब यूजर्स के प्रोफाइल थे। पांच में एक रिकॉर्ड में यूजर्स का प्रोफ़ाइल नाम, प्रोफ़ाइल फ़ोटो, अकाउंट डिटेल और फॉलोअर्स की संख्या और उनके लाइक्स के साथ टेलीफ़ोन नंबर या ईमेल एड्रेस थे।
 बड़ी खबर: 24 से ज्यादा गायों की हुई मौत, समिति ने प्रशासन पर लगाए ध्यान नहीं देने का आरोप

बड़ी खबर: 24 से ज्यादा गायों की हुई मौत, समिति ने प्रशासन पर लगाए ध्यान नहीं देने का आरोप

देवास। छत्तीसगढ़ में बाद अब मध्यप्रदेश के देवास जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां 24 से ज्यादा गायों की मौत हो गई है। इस मामले में गौ सेवकों ने प्रशासन पर ही ध्यान नहीं देने का आरोप लगाया है। वहीं, अब गौ सेवकों ने ही अपनी मांगों को लेकर धरना पर बैठ गए हैं।

पढ़िए पूरी खबर-
मिली जानकारी के अनुसार- नागदा शंकरगढ़ पहाड़ी स्थित गौशाला में 24 से ज्यादा गाय की मौत हो गई। गौशाला समिति ने आरोप लगाया है कि व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन से गुहार लगाने के बाद भी इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा था। गौशाला में ना पशु चिकित्सक आते थे और न ही चारे की कोई व्यवस्था प्रशासन द्वारा कराई जा रही थी। वहीं अब लापरवाही के चलते 24 से ज्यादा गायों की मौत हो गई। गायों की लाश कीचड़ गोबर से भरे मलबे में धंसी हुई मिली।

गौ सेवकों ने दिया धरना-
इस मामले के विरोध में गौ सेवकों ने कीचड़ में धरना दिया है। कहा- गौ माता की सेवा के लिए व्यवस्था प्रबल हो, नहीं तो हमारी लाश यही सड़ जाएगी।
 पनबिजली संयंत्र में लगी आग, 9 लोगों के फंसे होने की आशंका

पनबिजली संयंत्र में लगी आग, 9 लोगों के फंसे होने की आशंका

हैदराबाद। तेलंगाना-आंध्र प्रदेश सीमा पर जमीन के अंदर बने श्रीसैलम पनबिजली संयंत्र में बृहस्पतिवार रात आग लगने से इसमें 9 लोगों के फंसे होने की आशंका है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि घटनास्थल से घना धुआं निकल रहा है और इस वजह से बचावकर्मी अंदर नहीं जा पा रहे हैं।
 
 
नगरकुर्नूल के जिलाधिकारी एल शरमन ने बताया कि तीन अग्निशमन वाहन संयंत्र के परिसर से निकल रहे धुएं को हटाने के काम में लगे हैं। मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगियों के साथ बचाव कार्य का जायजा ले रहे हैं। 
 
 
कन्द्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रीय आपदा मोचन बल से बचाव कार्य में सहयोग देने को कहा है। शरमन ने कहा कि बहुत घना धुआं है और इसकी वजह से हम संयंत्र परिसर में प्रवेश नहीं कर पा रहे हैं। संयंत्र में फंसे 9 लोगों में एक उप अभियंता और एक सहायक अभियंता शामिल हैं। उन्होंने कहा कि हमारा मुख्य ध्येय उन्हें बचाना है.... उनके पास मोबाइल फोन नहीं हैं, इसलिए हम उनसे संपर्क नहीं कर पा रहे हैं और वहां मोबाइल नेटवर्क भी नहीं है।
दिलीप कुमार के भाई अलसम खान का निधन, पाए गए थे कोरोना पॉजिटिव

दिलीप कुमार के भाई अलसम खान का निधन, पाए गए थे कोरोना पॉजिटिव

मुंबई। बॉलीवुड लीजेंड अभिनेता दिलीप कुमार के छोटे भाई असलम खान का आज सुबह निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के लीलावती अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे कोरोना पॉजिटिव मिले थे। वे 90 वर्ष के थे।
 

गौरतलब है कि दिलीप कुमार के छोटे भाई एहसान खान और असलम खान दोनों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था। इसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। असलम और एहसान खान दोनों को ही सांस फूलने की शिकायत थी। इसके बाद डॉक्टर ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी थी। दोनों को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। असलम का इलाज डा. जलील पारकर कर रहे थे। असलम को डायबिटिज और हार्ट संबंधी बीमारी से ग्रस्त थे।

 

 बीएसएफ जवान ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी, हाइपरटेंशन और डिप्रेशन का था शिकार

बीएसएफ जवान ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी, हाइपरटेंशन और डिप्रेशन का था शिकार

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान ने शुक्रवार को कथित रूप से गोली मार कर आत्महत्या कर ली। बीएसएफ जवान की पहचान राम कुमार के रूप में की गई है। पुलिस के मुताबिक रामकुमार बीएसएफ के 169 बैटालियन में था और उसने अपने सर्विस रिवॉल्वर से कुपवाड़ा के ब्रनवारी इलाके में खुद को गोली मारी। 
 
 
पुलिस ने कहा, प्राथमिक जांच में पता चला है कि जवान डिप्रेशन का शिकार था और उसे हाइपरटेंशन जैसी बीमारी भी थी। इस मामले में पुलिस ने एक एफआईआर दर्ज की है और जांच जारी है।
 
 
इससे पहले गुरुवार को जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के एक जवान की वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण मौत हो गई। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के हरियाणा निवासी यह जवान कोरोना पाजिटिव पाया गया था और चरंटाइन में था। गुरुवार तड़के उसकी हालत बिगडऩे के बाद उसे आनन-फानन में अस्पताल लाया गया जहां उसकी मौत हो गई।
कोरोना काल में नौकरी गंवाने वाले छोटे कर्मचारियों को मिलेगा तीन महीने के वेतन का 50 फीसदी पैसा

कोरोना काल में नौकरी गंवाने वाले छोटे कर्मचारियों को मिलेगा तीन महीने के वेतन का 50 फीसदी पैसा

नई दिल्ली: कम तनख्वाह पाने वाले कर्मचारियों के लिए राहत की खबर आई है. कर्मचारी राज्य बीमा आयोग यानि ESIC की सुविधाओं के तहत कवर होने वाले लाभार्थियों को लाभ मिलेगा. गुरुवार को आयोग की बैठक में फैसला लिया गया कि कोरोना के दौरान अगर ऐसे किसी कर्मचारी की नौकरी चली जाती है तो उन्हें तीन महीने का वेतन दिया जाएगा. ये वेतन उनके प्रति महीने औसत वेतन का 50 फीसदी दिया जाएगा.

READ : रायपुर एम्स में तीन दिन तक नहीं होगी कोरोना की जांच, पढ़े पूरी खबर 


ये राहत नौकरी गंवाने वाले उन्हीं कर्मचारियों को मिल सकेगी जिनकी नौकरी 24 मार्च 2020 से 31 दिसंबर 2020 के बीच जाएगी. 31 दिसंबर के बाद जरूरत के हिसाब से इस तिथि को बढाने पर विचार किया जाएगा.


नौकरी जाने के 30 दिनों बाद कर्मचारी कर सकता है आवेदन
ESIC अपने लाभार्थियों के लिए अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना चलाती है जिसके तहत नौकरी जाने की स्थिति में लाभार्थियों को उनके औसत वेतन का 25 फीसदी तीन महीने के लिए दिया जाता है. गुरुवार को हुई बैठक में इस योजना को 30 जून 2021 तक बढ़ाने का फैसला करते हुए सहायता को औसत वेतन के 25 फीसदी से बढ़ाकर 50 फीसदी करने का निर्णय लिया गया.

READ : जिले के सभी होटल, पर्यटन केन्द्र, रिसोर्ट के संचालन की कलेक्टर ने दी अनुमति 


एक और अहम बदलाव ये किया गया कि अब नौकरी जाने के 30 दिनों के बाद ही कोई कर्मचारी इस वेतन के लिए आवेदन दे सकता है. पहले ये सीमा 90 दिनों की थी. कर्मचारियों को एक और राहत ये भी दी गई है कि वो अपने नियोक्त के माध्यम से आवेदन करने की बजाए खुद ESIC को इस सहायता के लिए आवेदन दे सकता है. मंजूरी के बाद उसका पैसा सीधे उसके खाते में भेज दिया जाएगा.

READ : कोरोना संक्रमण को देखते हुए गणेश उत्सव समितियों को शासन ने दिये सोशल डिस्टेसिंग के निर्देश 
हालांकि इस लाभ के लिए कुछ शर्तें भी रखी गई हैं. बेरोजगार होने वाले कर्मचारियों के लिए ये जरूरी बनाया गया है कि उन्होंने कम से कम दो साल ऐसी नौकरी की हो जिसमें उन्होंने ESIC में अपना पैसा भरा हो. ESIC के तहत वही कर्मचारी कवर होते हैं जिनकी मासिक तनख़्वाह 21,000 रुपए से कम है.

 

 बड़ी खबर: राजधानी में एक बार फिर शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, मामला दर्ज

बड़ी खबर: राजधानी में एक बार फिर शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, मामला दर्ज

रायपुर। राजधानी रायपुर से आय दिन दुष्कर्म और छेड़छाड़ जैसी घटनाएं सामने आने लगी है। इसी कड़ी में एक मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र से आ रहा है जहां बार फिर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है पीड़िता ने थाना पहुँच लिखित शिकायत दर्ज करवाई।

पढ़िए पूरी खबर-
आपको बता दे कि मामला राजधानी के टिकरापारा थाना क्षेत्र में दर्ज हुआ है जहां आरोपी ने अपने संतोषी नगर स्थित किराए के मकान में युवती से 5 साल तक दुष्कर्म किया और अब दूसरी युवती से शादी कर ली। पुलिस ने बताया कि रामनगर गुढ़ियारी निवासी 29 वर्षीय युवती की साल 2013 में आरोपी अनिल निर्मलकर से मुलाकात हुई। इस दौरान युवती को शादी का झांसा देकर आरोपी उसे किराए के मकान में ले गया और 31 दिसंबर 2018 तक कई दफा दुष्कर्म किया। अब जब युवक ने दूसरी युवती से शादी कर ली तो पीड़िता ने इसका विरोध भी किया परंतु आरोपी द्वारा उसे जान से मारने की धमकी दी गयी जिसके बाद पीड़िता ने थाना पहुँच लिखित शिकायत दर्ज करवाई।
कोरोना अपडेट : प्रदेश में 136 और नए कोरोना मरीज की हुई पुष्टि, आज प्रदेश में कोरोना का आंकड़ा 1052 पहुंचा

कोरोना अपडेट : प्रदेश में 136 और नए कोरोना मरीज की हुई पुष्टि, आज प्रदेश में कोरोना का आंकड़ा 1052 पहुंचा

रायपुर । छत्तीसगढ़ प्रदेश में कोरोना संक्रमण का मामला लगातार बढ़ता ही जा रहा है । अभी अभी प्रदेश में 136 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि की गई है । जिसमे जिला दुर्ग से 45, राजनांदगांव से 41, बालोद से 14, रायपुर से 11, कबीरधाम से 8, धमतरी से 7, रायगढ़ से 4, कोरिया से 3, कोरबा से 2, बिलासपुर से 1 मरीज शामिल है । प्रदेश में थोड़े देर पहले 916 मरीज की पहचान की गई थी । आज प्रदेश में कुल 1052 नए कोरोना मरीज मिले है । अभी 4 कोरोना मरीज की मौत की पुष्टि की गई है । इसी के साथ आज प्रदेश में कुल 8 कोरोना मरीज की मौत हुई है । अब प्रदेश में एक्टिव केस 6726 है ।