नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
 नेताप्रतिपक्ष कौशिक ने कोरोना से जीती जंग, एम्स प्रबंधन का माना आभार

नेताप्रतिपक्ष कौशिक ने कोरोना से जीती जंग, एम्स प्रबंधन का माना आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेताप्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने आखिरकार कोरोना से जंग जीत ली और पूरी तरह स्वस्थ हो गये। उनकी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें आज डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। कौशिक ने ट्वीट कर स्वयं इसकी जानकारी साझा की है। साथ ही एम्स प्रबंधन का आभार माना है।

ज्ञात हो कि नेताप्रतिपक्ष श्री कौशिक को 7 अगस्त को कोरोना  पॉजीटिव पाये जाने के बाद एम्स रायपुर में उपचार हेतु दाखिल हुए थे। यहां 11 दिन तक वे कोरोना से जंग लड़े और आखिरकार कोरोना को हराने में कामयाब होकर जीत हासिल की। श्री कौशिक की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जिसके बाद अब उन्हें अस्पताल से भी डिस्चार्ज किया जा रहा है। 
CORONA UPDATE :  अभी रायपुर में 20 समेत प्रदेश में 32 नए कोरोना मरीज की हुई पहचान, 2 और मरीज की हुई मौत

CORONA UPDATE : अभी रायपुर में 20 समेत प्रदेश में 32 नए कोरोना मरीज की हुई पहचान, 2 और मरीज की हुई मौत

रायपुर । अभी अभी प्रदेश में 32 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई है । जिसमे जिला रायपुर से 20, सुकमा से 5, बलौदाबाजार से 3, बिलासपुर से 2, बेमेतरा व कोरिया से 1-1 मरीज शामिल है । प्रदेश में अभी 2 और कोरोना मरीजों की मौत हो गई है । इसके साथ ही प्रदेश में आज कुल 8 कोरोना मरीज की मौत हुई है । थोड़े देर पहले प्रदेश में 372 कोरोना मरीजों की पहचान की गई थी । प्रदेश में आज कुल 404 नए कोरोना मरीज मिले है । अब एक्टिव केस की संख्या 5277 है 

बड़ी खबर: प्रदेश में आज 372 मरीज मिले 6 की मृत्यु, रायपुर से सर्वाधिक 170 बाकी इन जिलो से ...

बड़ी खबर: प्रदेश में आज 372 मरीज मिले 6 की मृत्यु, रायपुर से सर्वाधिक 170 बाकी इन जिलो से ...

रायपुर, प्रदेश में आज कुल 372 नए कोरोना,वायरस मरीजों की पहचान की गई जिसमें जिला रायपुर से सर्वाधिक 170, दुर्ग से 59, बिलासपुर से 34, सरगुजा से 20, राजनांदगांव व महासमुंद से 14-14, बलौदा बाजार, रायगढ़ व कांकेर से 7-7, जांजगीर-चांपा, दंतेवाड़ा, सुकमा से पांच-पांच, जसपुर से चार, बालोद, कोरिया व बस्तर से 3-3, बेमेतरा, कबीरधाम, धमतरी व सूरजपुर से 2-2, मुंगेली, कोंडागांव, नारायणपुर और बीजापुर से एक-एक मरीज मिले हैं|
आपको बता दें प्रदेश में आज 6 लोगों की मृत्यु हो गई इसके साथ ही मृत्यु का कुल आकड़ा अब 148 हो गया है, वही आज 363 लोग स्वस्थ होकर अपने घर को लौट आए हैं, इस तरह प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 5247 हो गई है |
 

BIG BREAKING : प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित जसराज का हुआ निधन

BIG BREAKING : प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित जसराज का हुआ निधन

नई दिल्ली | प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीत गायक पंडित जसराज का आज निधन हो गया | पंडित जसराज 90 साल की उम्र में अमेरिका के न्यू जर्सी में अंतिम सांस ली | 

 साथ में पढ़ने वाले युवाओं ने युवती को बनाया अपने हवस का शिकार: युवती को अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म

साथ में पढ़ने वाले युवाओं ने युवती को बनाया अपने हवस का शिकार: युवती को अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म

सहारनपुर। प्रदेश में दुष्कर्म जैसे मामलों में बढ़ोतरी हो रही है आय दिन अलग-अलग राज्यों से प्यार के झूठे जाल में फंसाकर या शादी का झांसा देकर रुपयों की मांग या दुष्कर्म का मामला सामने आने लगा है वही एक ओर युवती को अगवा करके दुष्कर्म का मामला भी सामने आ रहा है।
 
 
खबर है की उत्तरप्रदेश में एक बार फिर मासूम बेटी वहशी-दरिंदों का शिकार हुई। उसके साथ पढ़ने वाले नाबालिग छात्रों ने ही लड़की का अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। गैंगरेप की खबर ​फैलते ही लोगों में जबरदस्त गुस्सा है।

पढ़िए पूरी खबर-
खबर मिल रही है की पीड़िता की मां ने तीन नाबालिग छात्रों की पहचान कर ली है। जिसके बाद पुलिस अब नाबालिगों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाशी में जुट गई। सहारनपुर सिटी एसपी ने बताया कि आरोपियों की तलाशी के लिए कई टीमें बनाई गई है। जल्द ही अरोपियों की गिरफ्तारी होगी। इंस्पेक्टर सदर बाजार पंकज पंत ने बताया कि कोतवाली देहात क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता कक्षा 12 में पढ़ती है।
 
 
छात्र की मां के अनुसार रविवार को बेटी की क्लास में पढऩे वाले तीन छात्र अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे इंदिरा कॉलोनी की तरफ ले गए थे। तीनों छात्रों ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीडि़ता को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। दोनों पक्ष अलग-अलग वर्ग के होने के कारण पुलिस सतर्कता बरत रही है। वहीं देर रात बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने थाने पर हंगामा कर कार्ररवाई की मांग की।
 बड़ी खबर: भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव की रिपोर्ट आई कोरोना पॉज़िटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

बड़ी खबर: भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव की रिपोर्ट आई कोरोना पॉज़िटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

रायपुर। प्रदेश में बढ़ते कोरोना के बिच अब आम आदमी से लेकर वीआईपी भी कोरोना के शिकार हो रहे है। राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर आ रही  हैं। प्रदेश के भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव कोरोना पॉज़िटिव हो गए हैं उन्होने इस बात की जानकारी खुद ट्विटर के माध्यम से दी हैं। श्रीवास्तव  ने ट्वीट करते हुए कहा की- कोरोना जाँच करवाने पर मेरी रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। हाल ही में जो भी व्यक्ति मेरे सम्पर्क में आए हैं उनसे अनुरोध है कि अपनी कोरोना जाँच करवा लें एवं रिपोर्ट आने तक स्वयं को क्वारंटाइन करें।
 
 बड़ी खबर: कोरोना के कारण जेईई और नीट एग्जाम रोकने की अर्जी सुप्रीम कोर्ट में खारिज

बड़ी खबर: कोरोना के कारण जेईई और नीट एग्जाम रोकने की अर्जी सुप्रीम कोर्ट में खारिज

नईदिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने जेईई और नीट परीक्षा के आयोजन के खिलाफ दायर याचिका को खारिज कर दिया है। इसके साथ ही कोर्ट ने परीक्षा के आयोजन को हरी झंडी दे दी है। जस्टिस अरुण मिश्रा की पीठ ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेनस को स्थगित करने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया। न्यायमूर्ति अरुण कुमार मिश्रा, न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी की खंडपीठ ने यह कहते हुए याचिका खारिज कर दी कि कोरोना के कारण देश में सब कुछ रोका नहीं जा सकता। 
 
 
उन्होंने कहा कि क्या कोरोना के कारण एक कीमती साल को यूं ही बर्बाद हो जाने दिया जाए? याचिका में कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों के चलते सिंतबर में प्रस्तावित जेईई मेनस और नीट यूजी परीक्षाओं को टालने की मांग की गई थी। खंडपीठ ने कहा कि उसने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता की दलीलों को रिकॉर्ड में लिया है कि जेईई और नीट परीक्षाएं पर्याप्त सावधानियों के साथ आयोजित की जायेंगी।
 
 
बता दें कि जेईई परीक्षा 1 सितंबर से 6 सितंबर तक आयोजित की जानी है। वहीं नीट परीक्षा 13 सितंबर को आयोजित करने की योजना है। इस परीक्षा को स्थगित करने की मांग को लेकर 11 राज्यों के 11 छात्रों ने ये परीक्षाएं स्थगित करने के अनुरोध के साथ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी।
बड़ी खबर : एनएच 163 पर सिलेंडर से भरा वाहन पलटा, डीआरजी के दो जवान घायल

बड़ी खबर : एनएच 163 पर सिलेंडर से भरा वाहन पलटा, डीआरजी के दो जवान घायल

बीजापुर। नेशनल हाइवे 163 पर गैस सिलेंडर से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक में दो डीआरजी जवान समेत 4 लोग सवार थे। दोनों जवानों को हल्की चोटें आई है।
 
 
हादसे की सूचना के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची है। ट्रक रायपुर से बीजापुर आ रहा था। प्रत्यक्षदशियों के अनुसार बड़ा हादसा टल गया। बता दें कि बीजापुर में लगातार बारिश के चलते नेशनल हाइवे बंद हो गया है।
 
 
वहीं अब बारिश के चलते सड़क के कमजोर होने से हादसे भी हो रहे है। फिलहाल सड़क पर बचाव कार्य जारी है। वहीं घायल जवानों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जिले में अभी भी लगातार बारिश हो रही है।
 कोरोना ने ली तृणमूल कांग्रेस के विधायक समरेश दास की जान, पढ़े पूरी खबर

कोरोना ने ली तृणमूल कांग्रेस के विधायक समरेश दास की जान, पढ़े पूरी खबर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की एगरा विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस विधायक समरेश दास की पूर्वी मिदनापुर के एक अस्पताल में मौत हो गई। कुछ दिन पहले ही उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। वह 76 साल के थे। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।
 
 
पार्टी सूत्रों ने बताया कि एगरा विधानसभा से 3 बार विधायक चुने जा चुके दास को कुछ दिन पहले कोरोना वायरस संक्रमण और हृदय तथा गुर्दे संबंधी दिक्कतों के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया था। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि उनकी आज सुबह मौत हो गई। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने एक संदेश में उनकी मौत पर संवेदना प्रकट की है।
 उत्तर प्रदेश में चरम पर है जंगलराज: राहुल-प्रियंका

उत्तर प्रदेश में चरम पर है जंगलराज: राहुल-प्रियंका

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में जंगलराज चरम पर है और राज्य की योगी सरकार लोगों और खासकर महिलाओं को सुरक्षा देने में असफल साबित हो रही है।

गांधी ने ट्वीट किया, उत्तर प्रदेश में जातीय हिंसा और बलात्कार का जंगलराज चरम पर है। अब एक और भयानक घटना-सरपंच सत्यमेव ने दलित होकर 'ना' कहा जिसके कारण उनकी हत्या कर दी गयी। सत्यमेव जी के परिवारजनों को संवेदनाएं। वाड्रा ने कहा, बुलंदशहर, हापुड़, लखीमपुर खीरी और अब गोरखपुर। लगातार इस तरह की घटनाओं से ये साबित होता है कि महिलाओं को सुरक्षा देने में उत्तर प्रदेश सरकार पूरी तरह विफल रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य में अपराधी बेलगाम हो गए है और वे निर्भय होकर वारदात कर कर रहे है। उन्होंने कहा,अपराधियों के मन में कानून का कोई डर नहीं है। उसी का परिणाम है कि महिलाओं के खिलाफ अपराध की वीभत्स से वीभत्स घटनाएं घटती ही जा रही हैं। पुलिस और प्रशासन न तो सुरक्षा दे पा रहे हैं और न ही उचित कार्रवाई कर पा रहे हैं। वाड्रा ने कहा, उत्तर प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था की समीक्षा करे और महिलाओं की सुरक्षा संबंधित हर कदम गंभीरता से उठाए।
राजधानी में आधी रात बदमाशों ने मचाया आतंक, वाहनों में की जमकर तोडफ़ोड़

राजधानी में आधी रात बदमाशों ने मचाया आतंक, वाहनों में की जमकर तोडफ़ोड़

नईदिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अपराधियों के हौसले बुलंद है। इसका ताजा उदाहरण थाना काश्मीरी गेट के मोरी गेट कूचा मोहतर खां में देखने को मिला। यहां दर्जनभर से ज्यादा अज्ञात बदमाशों ने आधी रात अंधाधुंध फायरिंग कर दी। साथ ही बस्ती के घरों और वहां खड़ी गाडिय़ों में भी जमकर तोडफ़ोड़ की। यहां तक कि बदमाशों ने कई घरों में घुसकर बच्चों और महिलाओं के साथ मारपीट भी की। तोडफ़ोड़ भी की घटना से लोग काफी दहशत में है। मौके पर पहुंची दिल्ली पुलिस को कई राउंड फायरिंग के निशान और खोके मिले हैं।

READ : फ़िल्मी जगत को एक और झटका: दृश्यम के निर्देशक निशिकांत कामत का निधन

यह घटना बीती रात साढ़े 12 बजे की है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, यहां 12 से 17 बदमाशों की भीड़ आई, जिन्होंने यहां अंधाधुंध फायरिंग की। फायरिंग के दौरान बस्ती के लोग अपने घरों में छिप गए। आरोप है कि बदमाश कुंडे तोड़कर घरों में घुस गए। इस दौरान बच्चों और महिलाओं के साथ मारपीट की गई। बदमाशों ने घरों में सामान भी तोड़ डाला।
 
 
घटना के बाद भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गई, और पूरे मामले की जांच की। जहां ये घटना हुई है वहां से थाना महज 500 मीटर की दूरी पर है, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है कि कोई रंजिश या और कोई मामला तो नहीं है।
 आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 2 जवान और एक एसपीओ भी शहीद

आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 2 जवान और एक एसपीओ भी शहीद

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सोमवार को एक आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ और पुलिस के 3 जवान शहीद हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के क्रेरी इलाके में एक नाके पर आज सुबह सुरक्षा बल के एक दल पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि हमले में सीआरपीएफ के 2 जवान और जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) शहीद हो गया। अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर आतंकवादियों की धर-पकड़ के लिए अभियान शुरू कर दिया है।
 फ़िल्मी जगत को एक और झटका: दृश्यम के निर्देशक निशिकांत कामत का निधन

फ़िल्मी जगत को एक और झटका: दृश्यम के निर्देशक निशिकांत कामत का निधन

बॉलीवुड फिल्म निर्माता निशिकांत कामत हैदराबाद के शहर के एक अस्पताल में आज निधन हो गया। वो बीते कई दिन से अस्पताल में भर्ती थे और उनकी तबीयत लगातार गंभीर बनी हुई थी निशिकांत कामत लीवर सिरोसिस नामक बीमारी से ग्रस्त थे। इसी बीमारी के चलते वे पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। उनकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही थी और वो आईसीयू में भर्ती थे। लेकिन अब खबर आ रही है कि उनका निधन हो गया है। उनकी मौत की पुष्टि एक्टर जयवंत वाडकर ने की है। जानकारी के मुताबिक वो हैदराबाद के एआईजी अस्पताल में भर्ती थे। हालांकि उनकी मौत के सही समय को लेकर अभी जानकारी प्राप्त नहीं आई है। 

पढ़िए पूरी खबर-
कामत ने अजय देवगन और तब्बू स्टारर 'दृश्यम', इरफान खान स्टारर 'मदारी' जैसी फिल्म को डायरेक्ट किया इसके अलावा उन्होंने जॉन अब्राहम के साथ 'फोर्स' और 'रॉकी हैंडसम' जैसी फिल्में बनाई। निशिकांत कामत का जन्म महाराष्ट्र में हुआ था। उन्होंने साल 2005 में मराठी फिल्म 'डोंबिवली फास्ट' से डायरेक्शन में डेब्यू किया था उनकी पहली ही फिल्म को मराठी बेस्ट फीचर फिल्म का नेशनल अवॉर्ड भी मिला था. यह फिल्म उस साल की सबसे बड़ी हिट मराठी फिल्मों में से एक थी। बॉलीवुड में कामत को साल 2015 में आई अजय देवगन, तबू और श्रेया सरन स्टारर फिल्म 'दृश्यम' से पहचान मिली।
 
कोरोना अपडेट : प्रदेश में कोरोना का कहर जारी, अभी 150 और नए मरीज की हुई पहचान

कोरोना अपडेट : प्रदेश में कोरोना का कहर जारी, अभी 150 और नए मरीज की हुई पहचान

रायपुर । छत्तीसगढ़ प्रदेश में कोरोना का कहर जारी है । अभी अभी प्रदेश में 150 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है । जिसमे जिला राजनांदगांव से 42, दुर्ग से 41, बालोद से 33, रायपुर से 16, कबीरधाम से 6, महासमुंद व सुकमा से 5-5, रायगढ़ से 2 मरीज शामिल है । थोड़े देर पहले प्रदेश में 426 कोरोना मरीज की पहचान की गई थी। इसी के साथ आज प्रदेश में कुल 576 नए मरीज की पहचान की गई है । आज प्रदेश में कुल 8 कोरोना मरीजों की मृत्यु हुई । कोरोना की वजह से अब तक कुल 142 मरीजों की मौत हो चुकी है । प्रदेश में अब कुल एक्टिव केस 5244 है । 

बड़ी खबर: प्रदेश में आज एक्टिव मरीज हुए 5000 के पार, आज मिले 426 रायपुर से 230

बड़ी खबर: प्रदेश में आज एक्टिव मरीज हुए 5000 के पार, आज मिले 426 रायपुर से 230

रायपुर, आज प्रदेश में कुल 426 कोरोना वायरस मरीजो की पहचान की गई है, जिसमें सर्वाधिक जिला रायपुर से 230, दुर्ग से 57, बिलासपुर से 42, रायगढ़ से 34, सरगुजा से 16, जशपुर से 11, राजनांदगांव से 9, दंतेवाड़ा से 5, बालोद, बलोदाबाजार, व महासमुंद से 3-3, कोरिया, नारायणपुर और बीजापुर से 2-2, बेमेतरा, कबीरधाम, गरियाबंद, कोरबा, सूरजपुर, कांकेर व अन्य राज्य से 1-1 नए मरीज मिले हैं, वहीं प्रदेश में आज 7 लोगों की मृत्यु हो गई इसके बाद मृत्यु का कुल आंकड़ा 141 हो गया है| वहीं प्रदेश से आज 189 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 5095 हो गई है| 

 

बड़ी खबर: रायपुर में आज अब तक 123 कोरोना मरीजो की हुई पहचान

बड़ी खबर: रायपुर में आज अब तक 123 कोरोना मरीजो की हुई पहचान

रायपुर, स्वस्थ विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज शाम 6 बजे तक रायपुर से 123 लोगो के कोरोना संक्रमित होने कि पुष्टि हुई है जो कि रायपुर के कोटा, टिकरापारा, टाटीबंध, चौबेकोलोनी, अग्रसेन चौक, महावीरनगर, राजीव नगर, कालीबाड़ी, शांति नगर, देवपुरी, सुन्दर नगर, सत्यम विहार, गुढ़ियारी, देवेन्द्र नगर, मोवा, नर्मदा पारा, शादानी दरबार, शंकर नगर, आम्रपाली सोसाइटी, माना, भाटागांव चौक आदि विभिन्न इलाको से है. 

पूर्व क्रिकेटर और राजनेता चेतन चौहान का निधन

पूर्व क्रिकेटर और राजनेता चेतन चौहान का निधन

नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान का निधन हो गया है. कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उन्हें मेदांता अस्पताल में दाखिल कराया गया था.


आपको बता दे उप्र में कोरोना से ये दूसरे मंत्री है जिनकी कोरोना से मौत हुई है , 73 वर्षीय चेतन चौहान कल से वेंटिलेटर पर थे। चेतन चौहान की तबीयत में सुधार नहीं हो रहा था। शनिवार की शाम तबीयत बिगडऩे पर उन्हें लखनऊ पीजीआई से मेदांता गुरुग्राम लाया गया था। डॉक्टर्स उनकी हालत पर लगातार नजर बनाए हुए थे।


भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य रहे चेतन चौहान अमरोहा जिले की नौगांवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक थे। क्रिकेट से संन्यास लेकर वे राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। वे योगी सरकार में सैनिक कल्याण, होम गार्ड, पीआरडी, नागरिक सुरक्षा विभाग के मंत्री थे।
 

शाहीन बाग के सामाजिक कार्यकर्ता शहजाद अली ने किया भाजपा प्रवेश, कही ये बड़ी बात

शाहीन बाग के सामाजिक कार्यकर्ता शहजाद अली ने किया भाजपा प्रवेश, कही ये बड़ी बात

नई दिल्ली, शाहीन बाग के सामाजिक कार्यकर्ता शहजाद अली ने भाजपा के दिल्लीज प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता की मौजूदगी में भाजपा का दामन थाम लिया है. इस मौके पर भाजपा नेता श्याम जाजू भी मौजूद थे. भारतीय जतना पार्टी में एंट्री करने के बाद शहजाद अली ने कहा, 'मैं भाजपा में शामिल हो गया हूं ताकि अपने समुदाय के उन लोगों को गलत साबित कर सकूं, जो इस पार्टी को अपना दुश्मन समझते हें. इसके अलावा हम सीएए के मुद्दे पर भी उनके साथ बैठेंगे.
आपको बता दे सहजाद अली के साथ डॉ. महरिन व मा. तबस्सुम हुसैन जी भी भाजपा में शामिल हुए।
 

बड़ी खबर : छोटे भाई ने बड़े भाई की कुल्हाड़ी मार कर की हत्या, जाने क्या थी वजह

बड़ी खबर : छोटे भाई ने बड़े भाई की कुल्हाड़ी मार कर की हत्या, जाने क्या थी वजह

दुर्ग | प्रदेश के दुर्ग जिले से एक बड़ी खबर आई है | खबर है कि दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र में टीवी देखने से मना करने पर छोटे भाई ने बड़े भाई की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

READ : तीन बच्चों को नदी में फेकने के बाद पिता ने भी नदी में लगाई छलांग, जाने कहा की है यह खबर

जानकारी के मुताबिक, मोहन नगर क्षेत्र के सिकोला बस्ती निवासी बसन यादव शनिवार रात घर में टीवी देख रहा था। इस पर बड़े भाई धनराज यादव (28) ने उसे देर तक टीवी देखने से मना किया और बंद करने को कहा। इसको लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि बसन ने वहां रखी कुल्हाड़ी से धनराज पर हमला कर दिया।

READ : प्रदेश के इस जिले में नगर निगम के सभापति निकले कोरोना संक्रमित, मचा हडकंप

कुल्हाड़ी लगने से धनराज गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर परिजन और आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने धनराज को अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। 

BIG BREAKING : तीन बच्चों को नदी में फेकने के बाद पिता ने भी नदी में लगाई छलांग, जाने कहा की है यह खबर

BIG BREAKING : तीन बच्चों को नदी में फेकने के बाद पिता ने भी नदी में लगाई छलांग, जाने कहा की है यह खबर

रायगढ़ | मानसिक रूप से विक्षिप्त  पिता ने अपने तीन बच्चों को उफनती नदी में फेंक दिया। किसी तरह चौथे बच्चे ने भागकर अपनी जान बचाई। वहीं पत्नी को सामने से आता देख खुद भी छलांग लगाकर लिया। घटना आज सुबह रायगढ़ जिले के खरसिया क्षेत्र की है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोरो की मदद से सभी की तलाश कर रही है।

रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र से आज सुबह एक दिल दहलाने वाली यह घटना सामने आई है। घटना खरसिया थाना क्षेत्र के जोबी, छाल और खरसिया के सरहदी क्षेत्र में मांड नदी की है। जहां करीब 40 वर्षीय कार्तिकेश्वर राठिया नामक व्यक्ति ने 8 माह तथा 3 एवं 4 साल के तीन बच्चों को बारी-बारी से बहती नदी में फेंक दिया। बताया जा रहा है, कि एसईसीएल कर्मी कार्तिकेश्वर राठिया मानसिक रूप से परेशान रहता था।

पढ़ें : प्रदेश के इस जिले में नगर निगम के सभापति निकले कोरोना संक्रमित, मचा हडकंप

वह 4 बच्चों को मोटरसाइकिल में लेकर सुबह घर से निकला, पत्नी को कुछ शंका हुई, और वह ढूंढते ढूंढते जब मांड नदी की पुलिया पर पहुंची, तब मां को देख एक बच्चे ने दौड़कर उनसे लिपटकर अपनी जान बचाई, और बताया कि पिता ने एक-एक कर तीन बच्चों को बहती नदी में फेंक दिया, और खुद भी नदी में कूद गया है। जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश कर रही है।