नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
बड़ी खबर : प्रदेश के इस जिले में नगर निगम के सभापति निकले कोरोना संक्रमित, मचा हडकंप

बड़ी खबर : प्रदेश के इस जिले में नगर निगम के सभापति निकले कोरोना संक्रमित, मचा हडकंप

बिलासपुर | प्रदेश के न्यायधानी में भी कोरोना का कहर जारी है। शनिवार को जिले में 19 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई, जिसमें नगर निगम के सभापति शेख नजीरुद्दीन, डॉक्टर, निजी अस्पताल की नर्स सहित अन्य शामिल हैं। जानकारी के अनुसार नगर निगम के सभापति 13 अगस्त को निगम के पहले सामान्य सभा में शामिल हुए थे| जिसमें मेयर, निगम के अधिकारी सहित 70 पार्षद मौजूद थे।

READ : स्वास्थ्य विभाग में 41 पदों में होगी भर्ती, 24 एवं 25 अगस्त को होगा साक्षात्कार 

 

 

मिली जानकारी से अनुसार सामान्य सभा के दौरान प्रस्ताव को लेकर हंगामा भी हुआ था, जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ी थी। अब जब निगम के सभापति का कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आया है, सामान्य सभा में शामिल सभी लोगों की चिंता बढ़ गयी है।
बताया जा रहा है, बीते 4-5 दिनों से सभापति की तबीयत खराब चल रही थी, उन्हें बुखार और सर्दी की शिकायत थी। सामान्य सभा के बाद तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्होंने कोरोना टेस्ट कराया था, जिसका रिपोर्ट शनिवार को पॉजिटव आया है। अब उनके सम्पर्क में आए लोगों की पहचान कर सैम्पल लिए जा रहे हैं।
CORONA UPDATE : अभी प्रदेश में 58 और नए कोरोना मरीज की हुई पहचान, आज कोरोना का आंकड़ा 486 पहुँचा

CORONA UPDATE : अभी प्रदेश में 58 और नए कोरोना मरीज की हुई पहचान, आज कोरोना का आंकड़ा 486 पहुँचा

रायपुर । प्रदेश में अभी अभी 58 और नए कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। जिसमे जिला रायगढ़ से 25, दुर्ग से 15, कोरबा व जशपुर से 7-7, जांजगीर-चांपा से 4 मरीज शामिल है । थोड़े देर पहले प्रदेश में 428 मरीजों की पहचान की गई थी । इसी के साथ आज प्रदेश में कुल 486 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले है । 

बड़ी खबर : रायपुर में फूटा कोरोना बम, राजधानी में मिले 217 कोरोना मरीज, प्रदेश में कुल 428 नए मरीज

बड़ी खबर : रायपुर में फूटा कोरोना बम, राजधानी में मिले 217 कोरोना मरीज, प्रदेश में कुल 428 नए मरीज

रायपुर । छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज फिर कोरोना विस्फोट हुआ है । आज भी कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 400 पार है । प्रदेश में आज कुल 428 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले है । जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक मरीज 217 है । जिला दुर्ग से 49, बिलासपुर से 25, रायगढ़ से 19, राजनांदगांव से 16, सरगुजा व कोंडागांव से 14-14, महासमुंद से 13, सुकमा से 9, कबीरधाम व बलौदाबाजार से 7-7, कोरिया से 6, नारायणपुर से 5, गरियाबंद, सूरजपुर, कांकेर व अन्य राज्य से 4-4, बेमेतरा से 3, बालोद, धमतरी व जांजगीर-चांपा से 2-2, बलरामपुर व जशपुर से 1-1 मरीज मिले है । प्रदेश में आज कोरोना संक्रमण की वजह से 4 लोगो की मौत हुई है । साथ ही 189 कोरोना मरीज स्वस्थ्य हो कर घर लौटे है । 

 

बड़ी खबर : जिले के शासकीय स्कूल में ध्वजारोहण के दौरान करंट लगने से एक छात्र की हुई मौत, जाने कहा की है यह खबर

बड़ी खबर : जिले के शासकीय स्कूल में ध्वजारोहण के दौरान करंट लगने से एक छात्र की हुई मौत, जाने कहा की है यह खबर

गुना | मध्यप्रदेश के गुना जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर मिली है कि  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज एक शासकीय स्कूल में ध्वजारोहण के दौरान छात्र की करंट लगने से मौत हो गई है साथ ही एक अतिथि शिक्षक भी करंट लगने से घायल हो गए है | 

पढ़ें : रायपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: नशीली कफ सिरप के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में कफ सिरप जब्त

यह पूरी घटना गुना जिले के कुंभराज थाना क्षेत्र के सरकारी हाईस्कूल गुलवाड़ा की है। जहां करंट लगने से एक छात्र की ​स्वतं​त्रता दिवस के दिन मौत हो गई है।

रायपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: नशीली कफ सिरप के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में कफ सिरप जब्त

रायपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: नशीली कफ सिरप के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में कफ सिरप जब्त

रायपुर। राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। रायपुर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। आपको बता दे कि रायपुर में कफ सिरप की बिक्री करते 3 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से भारी मात्रा में कफ सिरप जब्त की है।

पढ़िए पूरी खबर-
रायपुर पुलिस को सूचना मिली की थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत पचपेड़ीनाका रिंग रोड नंबर 1 देवी लक्ष्मी नर्सिग होम के पास में तीन व्यक्ति नशीली सीरप की बिक्री करने के लिये ग्राहक खोज रहे है। जिस पर नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री डी.सी. पटेल के नेतृत्व में योजना बनाकर एक विशेष टीम का गठन किया गया और टीम द्वारा पचपेड़ीनाका रिंग रोड नंबर 1 देवी लक्ष्मी नर्सिग होम के पास में तीन व्यक्ति को नशीली सीरप की बिक्री करते रंगे हाथ पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम योगेश देवांगन, विष्णु सोनी एवं अजय चैहान बताया गया। तीनो आरोपियों ने बताया कि सफेद कार Kia Seltosक्रमांक CG 04.WV.7537 में नशीली सीरप रखा हुआ है कार की तलाशी लेने पर उनके कब्जे में 33 कार्टुन में लगभग 4752 नग नशीली सीरप Rx Chlorphenirnine Maleate codeine phosphate syrup, Phensirest cough syrup पाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार- नशीली सीरप का नेटवर्क दिल्ली से जुड़ा है। प्रेम झा और शैलेन्द्र ताम्बोली जो कि दिल्ली मे रहते है वो ही दिल्ली से माल की सप्लाई करते है उन्ही का नेटवर्क यहां काम करता है। आरोपियों के कब्जे से कुल 33 कार्टुन में लगभग 4752 नग नशीली कफ सीरप जिसकी कीमती 4,65,696/- रुपये को जप्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक धारा 21(सी) नारकोटिक ड्रग्स एण्ड साईक्रोट्रोपिक सब्ससटानसिस एक्ट 1985 का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी-
योगेश देवांगन पिता गिरधर लाल देवांगन उम्र (30) वर्ष निवासी मेन रोड मुरमुंदा जिला दुर्ग, विष्णु सोनी पिता रामा सोनी उम्र (55) वर्ष निवासी आदर्श नगर पंचजन्य स्कूल के पास रायपुर थाना पुरानी बस्ती रायपुर, अजय चैहान पिता रामनगिना चैहान उम्र (40) वर्ष शहीद सिंह स्कूल के पास तीतुरडीह नयापारा जिला दुर्ग।इनके अलावा अभी दो आरोपी फरार बताए जा रहे है जो आरोपी फरार है वो प्रेम झा, शैलेन्द्र ताम्बोली। 

बड़ी खबर : देर रात्रि रायपुर में 42 समेत प्रदेश में 78 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान

बड़ी खबर : देर रात्रि रायपुर में 42 समेत प्रदेश में 78 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान

रायपुर । देर रात्रि छत्तीसगढ़ प्रदेश में 78 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई । जिसमें जिला रायपुर से 42, सुकमा से 30, सूरजपुर से 2, दुर्ग, बालोद, रायगढ़ व सरगुजा से 1-1 मरीज शामिल है । इसी के साथ प्रदेश में कल कुल 529 नए मरीजों की पुष्टि हुई । प्रदेश में अब कुल एक्टिव केस 4572 है । 

BIG BREAKING : प्रदेश में आज कोरोना का कहर 13 की मृत्यु 451 नए मरीज मिले, रायपुर से 142 समेत बाकी इन जिलो से

BIG BREAKING : प्रदेश में आज कोरोना का कहर 13 की मृत्यु 451 नए मरीज मिले, रायपुर से 142 समेत बाकी इन जिलो से

रायपुर, प्रदेश में आज कुल 451 कोरोनावायरस मिले हैं, जिसमें सर्वाधिक जिला रायपुर से 142, दुर्ग से 59, रायगढ़ और कोरबा से 37-37, बस्तर से 22, बिलासपुर से 20, राजनांदगांव से 18, जांजगीर चांपा से 15, कांकेर से 13, नारायणपुर से 12, बेमेतरा व कोंडागांव से 11-11, कोरिया से 9, बालोद से 8, गरियाबंद व कबीरधाम से 7-7, महासमुंद से 5, धमतरी, बलौदा बाजार, सरगुजा, जशपुर, बीजापुर व अन्य राज्य से 3-3 मरीज मिले हैं आपको बता दें प्रदेश में आज रिकॉर्ड 13 लोगों की मृत्यु हो गई इसके साथ ही मृत्यु का कुल आंकड़ा 130 हो गया है|
वहीं प्रदेश में 199 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं इसके साथ ही प्रदेश में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 4494 हो गई है|

 

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति ने किया देश की जनता को सम्बोधित, जानिये क्या दिया सन्देश

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति ने किया देश की जनता को सम्बोधित, जानिये क्या दिया सन्देश

नई दिल्लीे, देश के 74वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देश को संबोधित किया. इस दौरान राष्ट्रपति ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश के सभी लोगों को ढेर सारी शुभकामनाएं दीं. राष्ट्रपति ने कहा, 'इस वर्ष के स्वतंत्रता दिवस समारोह में धूमधाम नहीं होगी क्योंकि घातक वायरस ने सभी गतिविधियों को बाधित किया है.' राष्ट्रपति ने कोरोना योद्धाओं की प्रशंसा करते हुए कहा, 'वे जीवन बचाने और आवश्यक सेवाएं सुनिश्चित करने के अपने कर्तव्य को निभाने में बहुत आगे निकल गए हैं.'

READ ALSO : छत्तीसगढ़ के इस जिले में 17 से 23 अगस्त तक टोटल लॉकडाउन, कलेक्टर ने जारी किया आदेश 

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि राष्ट्र डॉक्टरों, नर्सों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों का ऋणी है जो कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में सबसे आगे रहे हैं. दुर्भाग्य से, उनमें से कई महामारी से जूझते हुए अपना जीवन गंवा चुके हैं. वे हमारे राष्ट्रीय नायक हैं. हमारे बहादुर जवानों ने हमारी सीमाओं की रक्षा करते हुए अपनी जान दे दी. भारत माता के वे योग्य पुत्र राष्ट्रीय गौरव के लिए जिए और मरे. पूरा देश गालवान घाटी के शहीदों को सलाम करता है. राष्ट्रपति ने कहा कि आज जब विश्व समुदाय के समक्ष आई सबसे बड़ी चुनौती से एकजुट होकर संघर्ष करने की आवश्यकता है, तब हमारे पड़ोसी ने अपनी विस्तारवादी गतिविधियों को चालाकी से अंजाम देने का दुस्साहस किया.

पढ़ें : पं रविशंकर विश्वविद्यालय ने अपने छात्रों के लिए बढ़ाई सेमेस्टर परीक्षा फार्म भरने की तिथि 


राष्ट्रपति ने कहा कि कोविड महामारी के कारण सामने आई चुनौतियों का सरकार की ओर से प्रभावी ढंग से जवाब देने का अलौकिक प्रयास किया गया. राष्ट्रपति कोविंद ने कहा, 'इस साल देश के कई स्थानों पर स्वतंत्रता दिवस के उत्सवों पर रोक लगाई जाएगी. दुनिया एक घातक वायरस का सामना कर रही है, जिसके कारण सभी प्रकार की गतिविधियों पर रोक लगाई गई है. कोविड महामारी ने दुनिया को बदल दिया है, जो हम पहले थे वो अब नहीं हो सकते हैं.'
 

बड़ी खबर: पं रविशंकर विश्वविद्यालय ने अपने छात्रों के लिए बढ़ाई सेमेस्टर परीक्षा फार्म भरने की तिथि

बड़ी खबर: पं रविशंकर विश्वविद्यालय ने अपने छात्रों के लिए बढ़ाई सेमेस्टर परीक्षा फार्म भरने की तिथि

रायपुर। पं. रविशंकर विश्वविद्यालय ने छात्रों को हो रही परेशनियों को देखते हुए अपने सेमेस्टर परीक्षा फार्म की तिथि को आगे बढ़ा दिया है। अब छात्र 17-8-2020 से 23-8-2020 तक सेमेस्टर परीक्षा फार्म  बिना किसी विलम्ब शुल्क के भर सकते है।

देखे आदेश-  

 

 बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ के इस जिले में 17 से 23 अगस्त तक टोटल लॉकडाउन, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ के इस जिले में 17 से 23 अगस्त तक टोटल लॉकडाउन, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

रायगढ़। प्रदेश में कोरोना का आकड़ा बहुत ही तेजी से बढ़ रहा है। छत्तीसगढ़ में रोजाना अलग-अलग हिस्सों से सैकड़ों नए मरीज सामने आ रहे हैं। हालात को देखते हुए रायगढ़ जिला प्रशासन ने एक फिर जिले के कुछ हिस्सों में टोटल लॉकडाउन करने का फैसला लिया है। इस संबंध में जिला कलेक्टर ने भीम सिंह ने गुरुवार को आदेश जारी कर दिया है। कलेक्टर ने भीम सिंह की ओर जारी आदेश के अनुसार रायगढ़, धर्मजयगढ़ और सरिया में 17 से 23 अगस्त तक टोटल लॉकडाउन लागू किया जाएगा।
देखे आदेश-
 
 बड़ी खबर: गृह मंत्री अमित शाह की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

बड़ी खबर: गृह मंत्री अमित शाह की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

नई दिल्ली। इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है और इस संबंध में खुद शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि आज मेरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है। मैं ईश्वर का धन्यवाद करता हूं। अमित शाह 2 अगस्त को कोरोना पॉजिटिव हुए थे। 

पढ़िए पूरी खबर-
आपको बता दे की 2 अगस्त को गृह मंत्री अमित शाह ने खुद जानकारी देते हुए बताया था कि वो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। शाह को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कोरोना के लक्षण दिखने के बाद गृह मंत्री ने टेस्ट करवाया था, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अमित शाह ने 2 अगस्त को ट्वीट किया, 'कोरोना के शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है परंतु डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं. मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं।

आपको बता दे की गृह मंत्री अमित शाह ने आज शुक्रवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी- उन्होंने कहा, 'आज मेरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है। मैं ईश्वर का धन्यवाद करता हूं और इस समय जिन लोगों ने मेरे स्वास्थ्य लाभ के लिए शुभकामनाएं देकर मेरा और मेरे परिजनों को ढांढस बंधाया, उन सभी का ह्रदय से आभार व्यक्त करता हूं। डॉक्टर्स की सलाह पर अभी कुछ और दिनों तक होम आइसोलेशन में रहूंगा।

 
 स्वतंत्रता दिवस पर 926 पुलिसकर्मियों को पुलिस पदक से सम्मानित करने की घोषणा, गृह मंत्रालय ने जारी की सूची

स्वतंत्रता दिवस पर 926 पुलिसकर्मियों को पुलिस पदक से सम्मानित करने की घोषणा, गृह मंत्रालय ने जारी की सूची

नईदिल्ली। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश भर के 926 पुलिसकर्मियों को पुलिस पदकों से सम्मानित करने की घोषणा की गई है जिनमें से 215 को वीरता के लिए पुलिस पदक, 80 को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति के पदक और 631 को उल्लेखनीय सेवा के लिए पुलिस पदक के लिए चुना गया है। गृह मंत्रालय की ओर से आज इन पुलिस पदकों की घोषणा की गई।

जम्मू-कश्मीर पुलिस को सबसे अधिक 81 वीरता पदक मिले हैं जबकि केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल को 55 और उत्तर प्रदेश पुलिस को 23, दिल्ली पुलिस को 16 और महाराष्ट्र पुलिस को 14 पदक मिले हैं। झारखंड पुलिस को 12 , असम को पांच, छत्तीसगढ और अरूणाचल को तीन -तीन, तेलंगाना को दो और सीमा सुरक्षा बल को एक वीरता पदक मिला है।

विशिष्ट्र सेवा के लिए राष्ट्रपति का पदक पाने वालों में गुप्तचर ब्यूरो (आई बी) के 8, केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और उत्तर प्रदेश पुलिस के 6-6, सीमा सुरक्षा बल और महाराष्ट्र पुलिस के पांच-पांच, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल और मध्य प्रदेश पुलिस के चार-चार तथा भारत तिब्बत पुलिस बल और दिल्ली पुलिस के तीन- तीन पुलिसकर्मी शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि सेवा के लिए पुलिस पदक पाने वालों में उत्तर प्रदेश पुलिस के 73, सीआरपीएफ के 59, बीएसएफ के 46 ,खुफिया ब्यूरो के 28 , तमिलनाडु पुलिस के 21 , पश्चिम बंगाल के 20 , कर्नाटक के 18 और दिल्ली पुलिस के 16 पुलिसकर्मी शामिल हैं। वीरता के लिए दिये गये 215 में से 123 पदक जम्मू कश्मीर में वीरता के कार्यों के लिए दिये गये हैं। इसके अलावा 29 पुलिसकर्मियों को नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में और 8 को पूर्वोत्तर क्षेत्र में वीरता के लिए पदक दिये गए हैं।
 आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर बरसाईं गोलियां, दो जवान शहीद

आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर बरसाईं गोलियां, दो जवान शहीद

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाया है। जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के बाहरी इलाके नौगाम में आतंकियों ने पुलिस पार्टी पर हमला किया है। इस आतंकी हमले में दो जवान शहीद हुए हैं। वहीं एक अन्य जवान घायल हुआ है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश में अभियान चलाया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के आईजी विजय कुमार के मुताबिक, इस आतंकी हमले के पीछे जैश-ए-मोहम्मद का हाथ है। 
 

बताया जा रहा है कि नौगाम बाइपास पर वारदात को अंजाम दिया गया। आतंकियों के हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो पुलिसकर्मियों ने दम तोड़ दिया। एक पुलिसकर्मी का इलाज चल रहा है। इलाके को सील कर दिया गया है। पुलिस आतंकियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। 
 

बता दें कि जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने बीते हफ्ते कहा था कि केंद्रशासित प्रदेश में मानवरहित विमानों के जरिए हथियार और गोला-बारूद भेजने का पाकिस्तान ने एक नया तरीका अपना लिया है। कुछ समय से इस तरह की कई घटनाओं का पर्दाफाश हुआ है। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में वर्तमान में 200 से कम आतंकी सक्रिय हैं और इस साल अब तक सीमा पार से केवल 26 आतंकी ही इस केंद्रशासित प्रदेश में प्रवेश कर पाए हैं। 
 

बता दें कि सुरक्षाबलों की ओर से आतंकवाद के खात्मे को लेकर चलाए जा रहे अभियानों और इनमें मिलने वाली सफलता से आतंकी संगठन बौखलाए हुए हैं। इसी के मद्देनजर आतंकी संगठन सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर घाटी में दहशत फैलाने की साजिशें रच रहे हैं।
लॉन्च हुई ऐमजॉन फार्मेसी, घर बैठे मिलेगी हर दवा

लॉन्च हुई ऐमजॉन फार्मेसी, घर बैठे मिलेगी हर दवा

बेंगलुरु। दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी ऐमजॉन इंडिया अब ऑनलाइन मेडिसिन सेग्मेंट में भी उतर चुकी है और इसने ऐमजॉन फार्मेसी लॉन्च भी कर दी है। कंपनी की प्लानिंग है कि शुरुआती दौर में इस सेवा को पायलट प्रोजेक्ट की तरह चलाया जाएगा और इसकी शुरुआत के लिए कंपनी बेंगलुरु को चुना है, जिसे आने वाले वक्त में देश के बाकी शहरों में भी लॉन्च किया जाएगा। दरअसल, कोरोना काल में लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं और अधिक से अधिक सामान ऑनलाइन ही खरीद रहे हैं।

कोरोना के चलते पिछले कुछ महीनों में ऑनलाइन मेडिसिन के बाजार में काफी तेजी देखी गई है। लोग ऑनलाइन कंसल्टेशन ले रहे हैं, ट्रीटमेंट को लेकर भी ऑनलाइन सलाह ली जा रही है। मेडिकल टेस्ट और दवाओं के लिए भी लोग ऑनलाइन माध्याम को ही तरजीह से रहे हैं। प्रैक्टो, नेटमेड्स, 1 एमजी, फार्मईजी और मेडलाइफ जैसे स्टार्टअप्स के पास ऑनलाइन सेवाओं की मांग तेजी से बढ़ी है।

इस संबंध में ऐमजॉन के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी अपने सभी ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। अभी हम बेंगलुरु में ऐमजॉन फार्मेसी लॉन्च कर रहे हैं, जिससे ग्राहक प्रिस्क्रिप्शन आधारित दवाओं को घर बैठे ही ऑर्डर कर सकें। इस सर्विस के तहत उन्हें दवाएं, बेसिक हेल्थ डिवाइसेज और आयुर्वेद मेडिकेशन सर्टिफाइड सेलर्स के जरिए उपलब्ध कराए जाएंगे। कोरोना काल में यह सेवा ग्राहकों के लिए बेहद मददगार होगी।
 रिजर्व बैंक ने चार सहकारी बैंकों पर लगाया 10 लाख रुपये का जुर्माना

रिजर्व बैंक ने चार सहकारी बैंकों पर लगाया 10 लाख रुपये का जुर्माना

मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने नियमन अनुपालन में कमियों को लेकर चार सहकारी बैंकों पर कुल 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।केंद्रीय बैंक ने कहा कि जोवाई को-ऑपरेटिव अर्बन बैंक लिमिटेड पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
 
 
इसके अलावा कृष्णानगर सिटी को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड और दी टुरा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड पर दो-दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।रिजर्व बैंक ने दी को-ऑपरेटिव अर्बन बैंक लिमिटेड पर भी एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।आरबीआई ने कहा कि बैंकों पर कार्रवाई विनियामक अनुपालन में कमियों को लेकर की गई है।
 कोरोना के टीके की उपलब्धता और उचित वितरण सुनिश्चित करने काम करे सरकार : राहुल

कोरोना के टीके की उपलब्धता और उचित वितरण सुनिश्चित करने काम करे सरकार : राहुल

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि भारत कोरोना वायरस का टीका तैयार करने वाले देशों में शामिल होगा और ऐसे में सरकार को इस टीके की उपलब्धता, किफायती दाम और उचित वितरण सुनिश्चित करने के लिए अब काम करना चाहिए। उन्होंने ट्वीट किया, 'भारत कोविड-19 का टीका तैयार करने वाले देशों में से एक होगा। ऐसे में यह सुनिश्चित करने के लिए स्पष्ट रूप से परिभाषित, समावेशी रणनीति की जरूरत है कि टीके की उपलब्धता और उचित वितरण हो तथा यह किफायती भी हो। उन्होंने कहा कि सरकार को ऐसा अभी करना चाहिए। गौरतलब है कि दुनिया के कई देशों और भारत में भी कुछ स्थानों पर कोरोना वायरस के टीके का परीक्षण चल रहा है। इस बीच, देश में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में 64,553 नए मामले सामने आने से शुक्रवार को कुल मामले 24,61,190 हो गए और 1,007 लोगों की मौत के साथ मृतक संख्या 48,040 पर पहुंच गई।
बड़ी खबर: पुलिस अधिक्षक दंतेवाड़ा का पूरा परिवार कोरोना पॉजिटिव

बड़ी खबर: पुलिस अधिक्षक दंतेवाड़ा का पूरा परिवार कोरोना पॉजिटिव

 दंतेवाड़ा। जिले के पुलीस अधिक्षक डॉ अभिषेक पल्लव उनकी पत्नी और बेटे की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। बता दे कि दंतेवाड़ा एसपी डॉ अभिषेक पल्लव की पत्नी भी पेशे से डॉक्टर है। शुरुआती कुछ लक्षण देखने के बाद उन्होने स्वयं ही पूरे परिवार का कोरोना टेस्ट करवाया था। आरटी-पीसीआर रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव आया है। 

READ : बहन के साथ छेडख़ानी का विरोध करने पर आरोपी ने ईट से किया वार, मामला दर्ज 

इसकी पुष्टि स्वयं एसपी अभिषेक पल्लव सोसल मीडिया के माध्यम से किया है। उन्होने बताया कि स्वास्थ्य प्रोटोकॉल के अनुसार अगले 02 सप्ताह के लिए उन्होंने स्वयं को घर मे ही क्वारेंटाइन कर लिया है। 
CORONA UPDATE : रायपुर में 44 नए कोरोना संक्रमित समेत प्रदेश में 70 और नए मरीजों की हुई पहचान

CORONA UPDATE : रायपुर में 44 नए कोरोना संक्रमित समेत प्रदेश में 70 और नए मरीजों की हुई पहचान

रायपुर । अभी अभी प्रदेश में 70 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है । जिसमे जिला रायपुर से 44, बिलासपुर से 14, राजनांदगांव से 4, दुर्ग से 2, बेमेतरा, महासमुंद, कोरिया, सूरजपुर, कांकेर व अन्य राज्य से 1-1 नए मरीज शामिल है । थोड़े देर पहले प्रदेश में 408 संक्रमितों की पहचान की गई थी । इसी के साथ आज प्रदेश में कुल 478 नए मरीज मिले है । आज प्रदेश में कुल 8 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है । आज मिले सभी मरीजों की अस्पताल में भर्ती प्रक्रिया जारी है । 

BIG BREAKING : प्रदेश में आज फिर फूटा कोरोना बम 408 मरीज मिले 6 की मृत्यु, रायपुर से 151 समेत बाकी इन जिलो से

BIG BREAKING : प्रदेश में आज फिर फूटा कोरोना बम 408 मरीज मिले 6 की मृत्यु, रायपुर से 151 समेत बाकी इन जिलो से

रायपुर, प्रदेश में आज कुल 408 नए कोरोनावायरस मरीजो की पहचान की गई, जिसमें जिला रायपुर से सर्वाधिक 151, राजनांदगांव से 50, दुर्ग से 41, रायगढ़ से 29, सुकमा से 29, बलौदा बाजार से 18, बस्तर व नारायणपुर से 15-15, बिलासपुर व सरगुजा से 12-12, कोरिया से6, महासमुंद, गरियाबंद, कोंडागांव व कांकेर से 5-5, सूरजपुर व दंतेवाड़ा से चार-चार, जसपुर से दो, कबीरधाम, धमतरी, कोरबा, जांजगीर चांपा, बलरामपुर व बीजापुर से एक-एक नए मरीज मिले हैं|


इसके साथ ही प्रदेश में आज 6 लोगों की मृत्यु हो गई इस तरह मृत्यु का कुल आंकड़ा अब 115 हो गया है, वहीं प्रदेश से आज 150 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं|


आपको बता दें प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 4187 हो गई है|
 

पीएम मोदी के नाम दर्ज हुआ नया रिकॉर्ड, इस मामले में बने पहले प्रधानमन्त्री

पीएम मोदी के नाम दर्ज हुआ नया रिकॉर्ड, इस मामले में बने पहले प्रधानमन्त्री

नई दिल्ली, दुनिया के पॉपुलर हस्तियों में शामिल भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस से पहले एक और रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री की कुर्सी में बैठने वाले पहले गैर कांग्रेसी प्रधान मंत्री बन गए हैं। वहीं पीएम के तौर पर सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले में मोदी का नाम चौथे स्थान पर है। इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम यह रिकॉर्ड दर्ज था।

Also Read:- जमीनी विवाद के चलते चचेरे भाई ने युवक पर किया फावड़े से वार, गंभीर अवस्था में अस्पताल में किया गया भर्ती 


बता दें कि सबसे ज्यादा दिन प्रधानमंत्री के तौर सेवा देने वालों में पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और मनमोहन सिंह का नाम शामिल है। वहीं गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री की बात करें तो अटल बिहारी वाजपेयी ने 2268 दिनों तक देश की सेवा की थी। लेकिन अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे आगे निकल चुके हैं।