नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
BIG BREAKING : देर रात्रि रायपुर में 38 नए कोरोना मरीज समेत प्रदेश में 124 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान

BIG BREAKING : देर रात्रि रायपुर में 38 नए कोरोना मरीज समेत प्रदेश में 124 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में देर रात्रि 124 नए कोरोना संक्रमित मरीज की पहचान की गई | जिसमे जिला रायपुर से 38, बस्तर से 21, बीजापुर से 11, दंतेवाड़ा से 10, सुकमा से 9, रायगढ़ से 7, राजनांदगांव से 6, दुर्ग, बिलासपुर और जांजगीर-चाम्पा से 4-4, बेमेतरा इ बलौदाबाजार से 2-2, बालोद, कवर्धा, धमतरी, कोरबा, मुंगेली इ कांकेर से 1-1 मरीज की पहचान की गई है | प्रदेश में कुल एक्टिव केस 2626 है |

BIG BREAKING : रायपुर में 161 कोरोना संक्रमित समेत प्रदेश में कुल 305 कोरोना मरीज की हुई पहचान

BIG BREAKING : रायपुर में 161 कोरोना संक्रमित समेत प्रदेश में कुल 305 कोरोना मरीज की हुई पहचान

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है | आज प्रदेश में कुल 305 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई है | जिसमे रायपुर से 161, दुर्ग से 80, बिलासपुर से 18, बलौदाबाजार से १६, राजनांदगांव से 13, कांकेर से 5, मुंगेली -सूरजपुर-कबीरधाम से 2, बालोद-बेमेतरा-महासमुंद-सरगुजा-कोरिया व दंतेवाड़ा से 1 मरीज शामिल है | वहीं 261 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत आज डिस्चार्ज हुए।साथ ही प्रदेश में आज 4 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई | राज्य में कुल पॉजिटिव मरीज़ों की संख्या 7489 है व एक्टिव मरीज़ों की संख्या 2502 है।

कोरोना को लेकर देशवासी जऱा भी कोताही ना बरतें: PM मोदी

कोरोना को लेकर देशवासी जऱा भी कोताही ना बरतें: PM मोदी

नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में कोविड-19 महामारी के तेजी से विस्तार के बीच देशवासियों को रविवार को आगाह किया कि कोरोना का खतरा पहले से कम नहीं हुआ है लिहाजा लोगों को बहुत संयम एवं धैर्य के साथ लगातार मास्क पहनना चाहिए और जऱा भी कोताही नहीं बरतनी चाहिए।
 
 
मोदी ने आकाशावाणी पर प्रसारित अपने कार्यक्रम मन की बात में कहा कि पिछले कुछ महीनों से पूरे देश ने एकजुट होकर जिस तरह कोरोना से मुकाबला किया है, उसने अनेक आशंकाओं को गलत साबित कर दिया है। आज, हमारे देश में स्वस्थ होने की दर अन्य देशों के मुकाबले बेहतर है, साथ ही, हमारे देश में कोरोना से मृत्यु-दर भी दुनिया के ज्यादातर देशों से काफ़ी कम है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से एक भी व्यक्ति को खोना दुखद है, लेकिन भारत अपने लाखों देशवासियों का जीवन बचाने में सफल भी रहा है।
 
 
प्रधानमंत्री ने लोगों को चेताया, कोरोना का खतरा टला नहीं है। कई स्थानों पर यह तेजी से फैल रहा है। हमें बहुत ही ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। हमें यह ध्यान रखना है कि कोरोना अब भी उतना ही घातक है, जितना, शुरू में था, इसीलिए हमें पूरी सावधानी बरतनी है। चेहरे पर मास्क लगाना या गमछे का उपयोग करना, दो गज की दूरी, लगातार हाथ धोना, कहीं पर भी थूकना नहीं, साफ़ सफाई का पूरा ध्यान रखना - यही हमारे हथियार हैं जो हमें कोरोना से बचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि कभी-कभी हमें मास्क से तकलीफ होती है और मन करता है कि चेहरे पर से मास्क हटा दें। बातचीत करना शुरू करते हैं, जब मास्क की जरूरत ज्यादा होती है, उसी समय मास्क हटा देते हैं।
 
 
उन्होंने कहा, ऐसे समय, मैं, आप से आग्रह करूँगा जब भी आपको मास्क के कारण परेशानी होती हो, मन करता हो उतार देना है, तो, पल-भर के लिए उन डाक्टरों, नर्सों एवं उन कोरोना वारियर्स का स्मरण कीजिये, वो मास्क पहनकर के घंटो तक लगातार, हम सबके जीवन को, बचाने के लिए जुटे रहते हैं। आठ-आठ, दस-दस घंटे तक मास्क पहने रखते हैं। क्या उनको तकलीफ नहीं होती होगी! थोड़ा सा उनका स्मरण कीजिये, आपको भी लगेगा कि हमें एक नागरिक के नाते इसमें जरा भी कोताही ना बरतनी है और न किसी को बरतने देनी है। उन्होंने कहा कि एक तरफ हमें कोरोना के खिलाफ लड़ाई को पूरी सजगता और सतर्कता के साथ लडऩा है, तो दूसरी ओर, कठोर मेहनत से, व्यवसाय, नौकरी, पढाई, जो भी, कर्तव्य हम निभाते हैं, उसमें गति लानी है, उसको भी नई ऊँचाई पर ले जाना है।
 
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि इस समय बारिश का मौसम भी है। बरसात में गन्दगी और उनसे होने वाली बीमारी का खतरा बढ़ जाता है, अस्पतालों में भीड़ भी बढ़ जाती है इसलिए लोग साफ़-सफ़ाई पर बहुत ज्यादा ध्यान दें। प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली चीजें, आयुर्वेदिक काढ़ा वगैरह लेते रहें। कोरोना संक्रमण के समय में हम अन्य बीमारियों से दूर रहें। हमें अस्पताल के चक्कर न लगाने पड़े, इसका पूरा ख्याल रखना होगा। मोदी ने कोरोना संकट से निपटने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों का जिक्र किया। जम्मू की त्रेवा ग्राम पंचायत की सरपंच बलबीर कौर, गांदरबल की चौंटलीवार की जैतूना बेगम और अनंतनाग के नगरपालिका के अध्यक्ष मोहम्मद इकबाल के योगदान को देशवासियों के साथ साझा किया।
 
BIG BREAKING : अभी अभी प्रदेश में मिले 95 और नए कोरोना संक्रमित मरीज, स्वास्थ्य विभाग ने ट्विट कर दी जानकारी

BIG BREAKING : अभी अभी प्रदेश में मिले 95 और नए कोरोना संक्रमित मरीज, स्वास्थ्य विभाग ने ट्विट कर दी जानकारी

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में कोरोना संक्रमण का मामला बढ़ता ही जा रहा है | थोड़े देर पहले प्रदेश में 249 कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई थी जिसमे रायपुर से सर्वाधिक 123 संक्रमित मरीज मिले थे | अभी अभी प्रदेश में 95 और नए कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है जिसमे जिला दुर्ग से 46, राजनांदगांव से 14, रायपुर इ कोरबा से 11-11, बिलासपुर से 6, रायगढ़ से 5, बलरामपुर से 2, मरीज मिले है | पाए गए सभी पॉजिटिव मरीजों की अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती प्रक्रिया जारी है |

बड़ी खबर: आज रायपुर से 123 समेत प्रदेश से 249 मरीजो की हुई पहचान ,देखे किन किन जिलो से है..

बड़ी खबर: आज रायपुर से 123 समेत प्रदेश से 249 मरीजो की हुई पहचान ,देखे किन किन जिलो से है..

रायपुर,प्रदेश में आज कुल 249 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई है सर्वाधिक जिला रायपुर से 123, दुर्ग से 47, बिलासपुर से 17, कांकेर से 13, जांजगीर चांपा से 12, बस्तर से 11, कोंडागांव से 6, रायगढ़, बलौदा बाजार, राजनांदगांव व जसपुर से चार-चार, कबीरधाम से दो, कोरबा व नारायणपुर से एक-एक नए मरीजों मिले है, इसके साथ ही कुल 116 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौटे हैं
आपको बता दें आज दिन भर में 3 मरीजों की मृत्यु हो गई है इस तरह से प्रदेश में मृत्यु का आंकड़ा 39 हो गया है वहीं प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 2365 हो गई है
 

इस जिले में मिले 27 कोरोना पॉजीटिव मरीजों में 23 बीएसएफ के जवान भी है शामिल

इस जिले में मिले 27 कोरोना पॉजीटिव मरीजों में 23 बीएसएफ के जवान भी है शामिल

दुर्ग, जिला दुर्ग में शनिवार की दोपहर तक प्राप्त रिपोर्ट में 27 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है। जिसमें 23 बीएसएफ के जवान शामिल हैं । सभी संक्रमित मरीजों को जिला कोविड-19 हॉस्पिटल में भर्ती करने की तैयारी की जा रही है। शासकीय कवारेंटाइन सेंटर सेक्टर 3 एवं सेक्टर 4 के प्रभारी तथा जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ अनिल शुक्ला ने बताया कि दोपहर तक कुल 27 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। जिसमें से 23 जवान बीएसएफ भिलाई के हैं। जबकि 4 मरीज में दो ग्रामीण एवं दो शहरी क्षेत्र से हैं । ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम मोहंदी से 37 वर्षीय युवक एवं ग्राम मटेरा दारागांव से 42 वर्षीय महिला पॉजिटिव पाई गई है। इसी प्रकार से शहरी क्षेत्र में आजाद चौक दुर्ग का 25 साल का युवक पॉजिटिव पाया गया है। जबकि हाउसिंग कॉलोनी इलाहाबाद बैंक के पीछे निवासी 42 वर्षीय पुरुष संक्रमित मिला है। कोरोना का आंकड़ा जिले में लगातार बढ़ रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा अधिक से अधिक संख्या में जांच भी की जा रही है। जिसके कारण रोज संक्रमित मरीजों की पहचान हो पा रही है। 

 बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में CRPF के चार और जवान की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में कराया जा रहा है भर्ती

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में CRPF के चार और जवान की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में कराया जा रहा है भर्ती

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस (कोविड-19) का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। कोरोना के आकड़ो के हिसाब से छत्तीसगढ़ के जिलों में अब फिर से लॉकडाउन लगया गया है इसके बाउजूद कोरोना आकड़ो में कमी नहीं आई है इसी कड़ी में खबर है की  छत्तीसगढ़ में CRPF के चार और जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी जवान देवखरगांव के क्वारंटाइन में थे। वहीं आज सभी की रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। जिसके बाद सभी जवानों को उपचार के लिए अस्पाल में भर्ती कराया जा रहा है।
 
 बड़ी खबर: राजधानी में दो कोरोना संक्रमित मरीजों की हुई मौत, बढ़ने लगा कोरोना से मौत का आकड़ा

बड़ी खबर: राजधानी में दो कोरोना संक्रमित मरीजों की हुई मौत, बढ़ने लगा कोरोना से मौत का आकड़ा

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां कोरोना के बढ़ते आकड़ो के बिच अब कोरोना से मौत का आकड़ा भी बढ़ने लगा है। खबर है की एम्स प्रबंधन ने आज दो कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत की पुष्टि की है। बताया कि एक मरीज 1 कार्डियक पेशेंट और दूसरा हेपेटाईसिस से पीड़ित था। दोनों मृतक शहर के मंगलबाजार कंटेनमेंट एरिया के रहने वाले थे। दोनों कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने से पॉजिटिव पाए गए थे। वहीं तबीयत ज्यादा खराब होने पर एम्स में भर्ती कराया गया था। 
 बड़ी खबर: डीजीपी अवस्थी ने जारी किया 22 पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश, देखे पूरी लिस्ट

बड़ी खबर: डीजीपी अवस्थी ने जारी किया 22 पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश, देखे पूरी लिस्ट

रायपुर। प्रदेश में 22 पुलिसकर्मियों का फेरबदल किया गया है। आपको बता दे की डीजीपी डीएम अवस्थी ने यह आदेश जारी किया है। इसके साथ ही सभी को निर्देश दिया गया है कि कोरोना से उत्पन्न वर्तमान स्थिति को देखते हुए जल्द से जल्द आमद देने कहा गया है। जारी आदेश में स्टेनोग्राफर, सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक, उप निरीक्षक सहित आरक्षकों का तबादला किया गया है। देखे लिस्ट-
बीमारी के बादल छाने के बाद भी सरकार कमा रही लाभ: राहुल

बीमारी के बादल छाने के बाद भी सरकार कमा रही लाभ: राहुल

नई दिल्ली | कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सरकार पर बीमारी के समय भी कमाई करने का आरोप लगाया और कहा कि उसे संकट के इस समय जनता की नहीं सिर्फ अपने हितों की चिंता सता रही है।

गांधी ने शनिवार को कहा, बीमारी के 'बादल' छाये हैं, लोग मुसीबत में हैं, बेनिफि़ट ले सकते हैं - आपदा को मुनाफ़े में बदल कर कमा रही है। गरीब विरोधी सरकार। इसके साथ ही उन्होंने एक खबर भी पोस्ट की है जिसमें कहा गया है कि श्रमिक ट्रेनों से भी रेलवे ने जमकर कमाई की है और जून तक रेलवे ने 428 करोड़ रुपये की आमदनी की। 
 
एफआईआर की कॉपी 24 घंटे में मुहैया करवाने वाली जनहित याचिका को सुको ने किया खारिज

एफआईआर की कॉपी 24 घंटे में मुहैया करवाने वाली जनहित याचिका को सुको ने किया खारिज

नईदिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों के पुलिस महानिदेशक और संबंधित गृह सचिवों को दिशानिर्देश जारी करने की उस मांग को खारिज कर दिया है जिसमें 24 घंटे के भीतर अभियुक्तों को एफआईआर की प्रमाणित कॉपी मुहैया करवाने के लिए एक मेकैनिज्म तैयार करने की मांग की गई थी. सुप्रीम कोर्ट ने अभिषेक गोयनका की उस याचिका पर विचार करने से मना कर दिया जिसमें कहा गया था कि मौजूदा महामारी की स्थिति के कारण एफआईआर की उपलब्धता की समस्या को बहुत महत्व मिलता है, क्योंकि न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट बंद हो गई है. जो आरोपी व्यक्तियों को अपने कानूनी उपाय को छोडऩे के लिए मजबूर करती है, जो संविधान के अनुच्छेद 14 और 21 का उल्लंघन है|

हालांकि मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि पहले से ही इस मुद्दे पर कोर्ट द्वारा पर्याप्त निर्देश जारी किए जा चुके हैं. इस मामले में दलीलों में सवाल उठाया गया था कि यूथ बार एसोसिएशन ऑफ इंडिया में बनाम भारत संघ (2016) 9 एससीसी 473 मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा पुलिस / क्षेत्राधिकार मजिस्ट्रेट को एफआईआर की प्रमाणित कॉपी मुहैया करवाने के संबंध में दिए गए निर्देश पर वर्तमान महामारी की स्थिति को देखते हुए फिर से विचार करने की आवश्यकता है. सामान्य परिस्थितियों में कोई भी इसे मजिस्ट्रेट के कोर्ट से ही प्राप्त कर सकता है. न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट को बंद करने से एफआईआर की कॉपी के लिए पुलिस की दया पर आरोपी व्यक्तियों को छोड़ दिया गया है. एफआईआर की कॉपी उपलब्ध नहीं होने से ऐसे व्यक्तियों के मौलिक अधिकारों का हनन हो रहा है|

कोर्ट में दलील देते हुए यह भी कहा गया कि भले ही कोविड-19 महामारी से प्रभावी ढंग से लडऩे के प्रयास किए गए हैं, लेकिन ये दिशा निर्देश इस तरह के आरोपी व्यक्तियों के प्रति उदासीनता को लेकर पूरी तरह से मौन है जो वर्तमान महामारी की स्थिति में शिकायत की एक कॉपी के साथ-साथ एफआईआर की एक कॉपी प्राप्त करने में जूझ रहे हैं. याचिका में यह भी कहा गया है कि आपदा प्रबंधन अधिनियम, केंद्र सरकार राज्य सरकार को अनिवार्य निर्देश जारी कर सकती है. साथ ही याचिका में राज्यों के पुलिस महानिदेशक और गृह सचिवों को इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से एफआईआर की कॉपी के लिए आवेदन स्वीकार किए जाने के आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की गई थी|
बड़ी खबर: सीआरपीएफ जवान ने सीनियर की गोली मारकर की हत्या, फिर कर ली खुदकुशी

बड़ी खबर: सीआरपीएफ जवान ने सीनियर की गोली मारकर की हत्या, फिर कर ली खुदकुशी

नईदिल्ली। राजधानी दिल्ली के सबसे इलाकों में से एक लोधी एस्टेट में स्थित एक कोठी में तैनात सीआरपीएफ सब-इंस्पेक्टर ने सीआरपीएफ इंस्पेक्टर को गोली मार दी और फिर खुद को गोली मार ली। इस फायरिंग में दोनों की मौत हो गई। ये मामला शुक्रवार रात 10.30 बजे का है। सीआरपीएफ सब-इंस्पेक्टर ने कहासुनी होने के बाद अपने से सीनियर सीआरपीएफ इंस्पेक्टर को गोली मार दी और फिर खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। इस बारे में दिल्ली पुलिस ने बताया कि 122वीं बटालियन के सीआरपीएफ इंस्पेक्टर करनैल सिंह ने सीआरपीएफ इंस्पेक्टर दशरथ सिंह को बहस होने पर गोली मार दी। बाद में करनैल सिंह ने खुद को गोली मारकर जान दे दी। स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। यह वाकया दिल्ली में तुगलक रोड इलाके के लोधी एस्टेट में सरकारी कोठी नंबर 61 में हुआ।
 
 
शुरुआती जांच में पता चला की दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इस बात से नाराज होकर सब इंस्पेक्टर ने इंस्पेक्टर को गोली मार दी और फिर खुद को भी अपने हथियार से ही गोली मार ली। अब पुलिस कोठी में रहने वाले लोगों से बात कर रही है की आखिर क्या वजह थी जिस वजह सब इंस्पेक्टर ने ये कदम उठाया है। 
यूट्यूबर Carryminati का यूट्यूब अकाउंट हुआ हैक, ट्विट कर दी जानकारी

यूट्यूबर Carryminati का यूट्यूब अकाउंट हुआ हैक, ट्विट कर दी जानकारी

खबर मिल रही है की यूट्यूबर कैरी मिनाती उर्फ अजय नागर का यूट्यूब अकाउंट carryislive हैक हो गया है। कैरी ने इसकी पुष्टि ट्विटर और इंस्टाग्राम में स्टोरी डालकर की है। कैरी मिनाती ने यह भी कहा की मै और मेरी पूरी टीम अकाउंट को वापस लाने की पूरी कोशिश कर रहे है। 

पढ़िए पूरी खबर-
अगर आप सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं तो कैरी मिनाती को जानते ही होंगे। पिछले कई दिनों से कैरी मिनाती उर्फ अजय नागर सोशल मीडिया पर हॉट टॉपिक बने हुए हैं। वह अपने एक लेटेस्ट टिकटॉक वीडियो Youtube vs Tiktok: The End के जरिए लोगों का ध्यान खींचा। वीडियो में उन्होंने टिकटॉक स्टार आमिर सिद्दीकी को रोस्ट किया था। सोशल मीडिया पर यह वीडियो इतना तेजी से वायरल हुआ कि सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। इसी वीडियो के जरिए मिनाती जहां एक ओर विवादों में आए तो दूसरी ओर उन्हें भारत में सबसे अधिक लाइक किए जाने वीडियो की उपलब्धि भी हासिल हुई। कैरी मिनाती ने 12 जून 2020 को अपनी उम्र के 20 साल पूरे कर लिए हैं। 

कैरी मिनाती 10 साल की उम्र से Youtube पर एक्टिव हैं। बचपन मे उनका मन पढ़ाई लिखाई में नहीं लगता था वे अपना ज्यादातर वक्त यूट्यूब पर ही देते थे। 11 साल की उम्र में ही मिनाती ने यूट्यूब StealThFearzz नाम का अपना एक चैनल बनाया था। शुरुआत में उन्हें लोगों का कुछ खास रेस्पॉन्स नहीं मिला।

इसके बाद कैरी ने Addicted A1 के नाम से दूसरा Youtube चैनल खोला। वहां पर उन्होंने बॉलीवुड के बड़े-बड़े स्टार्स की मिमिक्री करना शुरू किया। बाद में उन्होंने चैनल का नाम बदलकर 'कैरी देओल' कर दिया। वह चर्चा में तब आए जब उन्होंने जाने-माने यूट्यूबर भुवन बाम को रोस्ट किया। इसके बाद उनके सब्सक्राइबर्स तेजी से बढ़े।

कई जानी-मानी शख्यियतों को अपने वीडियो में रोस्ट करने को लेकर कैरी को तमाम दफा लोगों से धमकियां भी मिल चुकी हैं। कई बार मिनाती का चैनल बंद होते-होते भी बचा। पहले तो कैरी लोगों का मनोरंजन करने के लिए किसी भी मिमिक्री कर रोस्ट करते थे। हालांकि अब किसी को भी रोस्ट करने से पहले परमिशन लेते हैं।
 
 
रोस्ट वीडियो बनाने के अलावा कैरी ऑनलाइन गेम का भी शौक रखते हैं। उन्होंने गेम के लिए भी अपना एक अलग चैनल 'Carry Is Live' बनाया हुआ है। इस पर वह रोज शाम में 2-3 घंटे गेम की लाइव स्ट्रीम करते हैं और अपने फैंस के साथ चिटचैट करते हैं।
21 साल के कैरी ने महेंद्र सिंह धोनी को भी गेम खेलने का चैलेंज किया है। पबजी चैपिंयन कैरी ने माही को चुनौती दी है। कैरी ने कहा कि वह धोनी के साथ एक बार पबजी खेलना चाहते हैं।
 
 
कैरी का असली नाम अजय नागर है लेकिन उन्हें कैरी मिनाती से ही जानते हैं। वह पिछले पांच साल से पबजी खेल रहे हैं। बकौल कैरी पबजी एक बैटल रॉयल गेम है। कैरी मिनाती भारत के जाने-माने यूट्यूबर्स में एक हैं। साल 2019 में नामी मैगजीन टाइम्स ने उन्हें अपनी 'नेक्स्ट जनरेशन लीडर्स 2019' की लिस्ट में जगह दी थी।

कैरी हरियाणा के फरीदाबाद के रहने वाले हैं। वह अपने बड़े भाई जय नागर के साथ भी मिमिक्री करते हैं। जय नागर यूट्यूब पर wily frenzy नाम से फेमस हैं।
 
 
हाल ही में उन्होंने टिक टॉक स्टार आमिर सिद्दीकी को रोस्ट किया था। मिनाती ने उन्हें रोस्ट करते हुए गालियां, सेक्शुअल ओरिएंटेशन और थर्ड जेंडर का मजाक उड़ाया था। उनका यह वीडियो भारत में सबसे ज्यादा देखने वाला वीडिया बना लेकिन बाद में विवाद खड़ा होने के बाद उन्होंने इसे डिलीट कर दिया।
 
BIG BREAKING : CM शिवराज सिंह भी आये कोरोना की गिरफ्त में, राज्य के सियासी गलियारों में मचा हड़कंप

BIG BREAKING : CM शिवराज सिंह भी आये कोरोना की गिरफ्त में, राज्य के सियासी गलियारों में मचा हड़कंप

भोपाल । मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है | खबर मिली है कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कोरोना हो गया है। शुक्रवार को कराये RTPCR टेस्ट में उनकी रिपोर्ट पॉजेटिव आयी है। शिवराज सिंह चौहान को माना जा रहा है कि जल्द ही अस्पताल में भर्ती कराया जा सकता है। आपको बता दें कि पिछले कई दिनो से लगातार मध्यप्रदेश के कई कैबिनेट मंत्रियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजेटिव आयी थी।

भाजपा और कांग्रेस के नेता भी लगातार कोलोना पॉजेटिव आ रहे थे। पिछले दिनों कैबिनेट की बैठक के बाद भी एक मंत्री की रिपोर्ट कोरोना पॉजेटिव आयी थी। पिछले कुछ दिनों से शिवराज सिंह चौहान को कोरोना के संक्रमण का अहसास हो रहा था, जिसके बाद उनका टेस्ट कराया गया, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजेटिव आयी है।

READ ALSO : एडीजी की पत्नी और उनकी बेटी की जांच रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा है कि जो भी उनके संपर्क में आयेहैं, वो अपना-अपना टेस्ट करा ले । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पॉजेटिव पाये जाने के बाद अब कई मंत्री और अधिकारी के साथ पूरा मुख्यमंत्री सचिवालय को क्वारंटीन में जाना पड़ सकता है।

 

 छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में संक्रमितों का आकड़ा 1854 पहुंचा, अब तक 15 की मौत

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में संक्रमितों का आकड़ा 1854 पहुंचा, अब तक 15 की मौत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सभी 28 जिलों में पैर पसार चुका कोरोना वायरस से अब प्रदेश की राजधानी रायपुर में स्थिति बिगडऩे लगी है। प्रदेश का हॉट जिला बन चुके रायपुर जिले में शुक्रवार को थोक में 244 नये संक्रमित मामले सामने आये है, जिसके बाद जिले में कोरोना संक्रमितों का आकड़ा बढ़कर 1854 पहुंच गया है। हालांकि इन संक्रमितों में से 778 मरीज स्वस्थ हो चुके है, वहीं 15 लोगों की मृत्यु हुई है। वर्तमान में जिले में 1061 एक्टिव मरीज है। इसी प्रकार पूरे प्रदेश में अब तक संक्रमितों का आकड़ा 8619 पहुंच गया है, जिनमें से अब तक 4567 मरीज डिस्चार्ज एवं कुल 36 लोगों की मौत हो चुकी है। इस तरह प्रदेशभर में वर्तमान में एक्टिव मरीजों की संख्या 2216 है। 
 
 
देश के अन्य कोरोना महामारी से प्रभावित राज्यों की तरह अब छत्तीसगढ़ में भी कोरोना वायरस का संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है। सबसे ज्यादा मरीज रायपुर जिले में मिल रहे है। देश अनलॉक-1 में प्रवेश करने के बाद से छत्तीसगढ़ में संक्रमितों की संख्या में काफी तेजी आई है। हालांकि अनलॉक-1 की अवधि तक प्रदेश की राजधानी रायपुर जिले को छोड़कर दूसरे जिलों में ज्यादा संक्रमित मिल रहे थे, वहीं अनलॉक-2 में प्रवेश करने के बाद से रायपुर जिले में भी संक्रमितों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। रायपुर जिले में करीब सप्ताह भर में एक हजार से अधिक मरीज मिले है। शुक्रवार को भी 244 नये मरीज मिले है, जिसके बाद रायपुर जिले में संक्रमितों का आकड़ा 1854 पहुंच गया है। रायपुर जिले के अलावा प्रदेश के किसी भी जिले में संक्रमितों का आकड़ा राजनांदगांव को छोड़कर 500 पार नहीं हुआ है। राजनांदगांव में भी संक्रमित 506 है। इस तरह रायपुर जिला प्रदेश का हॉट जिला बना हुआ है। यहीं नहीं सर्वाधिक मौतें भी रायपुर जिले में ही हुई है। यहां अब तक कोरोना पॉजीटिव 15 मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि अन्य किसी भी जिले में जहां मौत हुई है उसका आकड़ा 03 से ऊपर नहीं गया है। इस तरह जिले में अब तक कोरोना संक्रमितों का आकड़ा   1854 पहुंच गया है, जिनमें से अब तक 778 मरीज स्वस्थ होकर  डिस्चार्ज किए जा चुके है। इनमें बीते दिन डिस्चार्ज हुए 63 मरीज भी शामिल है।
 
 
इधर पूरे छत्तीसगढ़ की बात करें तो प्रदेश में अब तक संक्रमितों का आकड़ा 8619 पहुंच गया है, जिसमें से अब तक कुल 4567 डिस्चार्ज एवं 36 की मौत हो चुकी है। वर्तमान में प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 2216 है। एक्टिव मरीजों की संख्या में आज नये संक्रमितों के मिलने के बाद और बढ़ सकती है। 
 बड़ी खबर: एडीजी की पत्नी और उनकी बेटी की जांच रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

बड़ी खबर: एडीजी की पत्नी और उनकी बेटी की जांच रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस (कोविड-19) का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। कोरोना के आकड़ो के हिसाब से छत्तीसग़ के जिलों में अब फिर से लॉकडाउन लगयाया जा रहा है। आपको बता दे की कुछ दिनों पहले, नक्सल डीआईजी ओपी पॉल ने कोरोना पॉजिटिव का परीक्षण किया, अब एडीजी की पत्नी और उनकी बेटी की जांच रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। एडीजी के घर में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद शीर्ष स्तर के आईपीएस अधिकारी में हड़कंप मच गया है। एडीजी की बेटी और एडीजी की पत्नी शांति नगर, रायपुर में रहती हैं, जो कि संक्रमित पाए गए हैं।
 
पढ़िए पूरी खबर-
आपको बता दें एडीजी लगातार लॉकडाउन से पहले कार्यालय में आ रहे थे, कोरोना सकारात्मक होने के बाद उनका परिवार दहशत में है। हालांकि, सामान्य नौकर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ काम नहीं करते हैं। पुलिस बटालियन के जवान घरों में काम करते हैं। यह संभावना है कि संक्रमण उनके घरों में तैनात इन व्यक्तियों से अधिकारियों के घरों तक पहुंच रहा होगा।
बड़ी खबर:अभी अभी प्रदेश में मिले 88 ने मरीज आज कुल हुए 426

बड़ी खबर:अभी अभी प्रदेश में मिले 88 ने मरीज आज कुल हुए 426

अभी अभी प्रदेश में 88 और मरीजो की हुई पहचान इस तरह आज छत्तीसगढ़ प्रदेश में कुल 426 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई हैं. जिला रायपुर से 244, राजनांदगांव से 28, दुर्ग से 20, बस्तर से 18, कांकेर से 15, कोंडागांव व कोरबा से 14-14, बलरामपुर से 11, रायगढ़ से 10, बीजापुर व सरगुजा से 9-9, सूरजपुर से 8, बेमेतरा से 7, जांजगीर-चांपा से 6, जशपुर से 3, बालोद, बलौदाबाजार, बिलासपुर व दंतेवाड़ा से 2-2, महासमुंद व गरियाबंद से 1-1 मरीज मिले है. आज 180 कोरोना संक्रमित मरीज उपचार के बाद स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए हैं. अब पूरे प्रदेश में 2216 कोरोना एक्टिव मरीज हैं.

 

बड़ी खबर: आज रायपुर से 164 मरीजो के साथ प्रदेश में रिकॉर्ड कुल 338 मरीजो की हुई पहचान, 2 की हुई मृत्यु

बड़ी खबर: आज रायपुर से 164 मरीजो के साथ प्रदेश में रिकॉर्ड कुल 338 मरीजो की हुई पहचान, 2 की हुई मृत्यु

रायपुर, प्रदेश में रिकॉर्ड 338 नए मरीज सामने आए हैं। वहीं सर्वाधिक रायपुर में 164 नए मरीज मिले हैं वही राजनांदगांव से 28, दुर्ग से 19, बस्तर से 18, कांकेर से 15, कोंडागांव और कोरबा से 14-14, बलरामपुर से 11, रायगढ़ से 10, बीजापुर और सरगुजा से 9-9, सूरजपुर से 8, जांजगीर चांपा से 6, जशपुर से 3, बालोद बलौदाबाजार बिलासपुर और दंतेवाड़ा से 2-2, महासमुंद और गरियाबंद से 1-1 मरीज मिले हैं। इसके साथ ही प्रदेश में आज 180 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे है , छत्तीसगढ़ में अब कोरोना के 2128 एक्टिव केस हैं, स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन में इसकी पुष्टि की है।
वहीं बलौदाबाजार की 30 वर्षीय महिला की रायपुर के अम्बेडकर अस्पताल में मौत हुइ है। रायपुर सड्डू निवासी 33 वर्षीय पुरूष की मौत हुई है। इन 2 मौतों के साथ प्रदेश में मृत्यु का आकड़ा अब 36 हो गया है.

 


 

बड़ी खबर: आज रायपुर से 95 समेत प्रदेश में 148 कोरोना के नए मरीजो की हुई पहचान

बड़ी खबर: आज रायपुर से 95 समेत प्रदेश में 148 कोरोना के नए मरीजो की हुई पहचान

रायपुर, स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज 148 नए मामले सामने आए है। जिसमें रायपुर 95, राजनांदगांव 21, दुर्ग 11 , रायगढ़ 9, जांजगीर 6, सरगुजा 3, बालोद 2 और बलरामपुर से 1 मरीज की पहचान हुई है बताया जा रहा है की सभी की भर्ती प्रक्रिया चल रही है।  

   पायलट खेमे का अभी कुछ नहीं कर पाएंगे स्पीकर, हाईकोर्ट का यथास्थिति बनाए रखने का आदेश

पायलट खेमे का अभी कुछ नहीं कर पाएंगे स्पीकर, हाईकोर्ट का यथास्थिति बनाए रखने का आदेश

जयपुर। राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से जारी सियासी उठापटक पर राजस्थान उच्च न्यायालय से सचिन पायलट गुट को राहत मिली है। अदालत ने याचिका को सही माना है। अदालत ने स्पीकर के नोटिस पर स्टे लगाते हुए यथास्थिति को बरकरार रखने के निर्देश दिए हैं।

जानकारी के अनुसार राजस्थान के बर्खास्त उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित कांग्रेस के 19 बागी विधायकों की रिट याचिका पर राजस्थान हाईकोर्ट ने विधानसभा स्पीकर के नोटिस पर स्टे लगा दिया है। इसका मतलब है कि अगले आदेश तक पायलट गुट की सदस्यता को कोई खतरा नहीं है। इसके अलावा राजस्थान हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार को पक्ष बनाने की सचिन पायलट की मांग स्वीकार कर ली है। यानि कि अब इस मामले में केंद्र सरकार का पक्ष भी सुना जाएगा।

अब इस मामले में जवाब देने के लिए केन्द्र सरकार के वकील हाईकोर्ट से समय मांग सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ हाई कोर्ट ने नोटिस याचिका पर यथास्थिति के आदेश दिए हैं। इसे पायलट गुट के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। यथास्थिति आदेश के बाद अब कोई भी पक्ष कोई कार्रवाई नहीं पाएगा। अब पूरा मामला सुप्रीम कोर्ट के अधीन रहेगा। हाईकोर्ट ने स्पीकर के नोटिस को स्टे कर दिया है। अब सबकी निगाह सुप्रीम कोर्ट पर टिकी हैं। सुप्रीम कोर्ट सोमवार को इस पर सुनवाई करेगा।

सचिन पायलट और उनके गुट के विधायकों को अयोग्य घोषित किए जाने के फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट में आज सुनवाई हुई। इस मामले में गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान स्पीकर की याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य के हाईकोर्ट के आदेश देने पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था, लेकिन उसने कहा कि यह व्यवस्था विधानसभा अध्यक्ष द्वारा शीर्ष अदालत में दायर याचिका पर आने वाले निर्णय के दायरे में आएगी। 
 
वहीं दूसरी ओर सचिन पायलट ने भी हाईकोर्ट के फैसले से पहले अपनी चुप्पी तोड़ी। एक इंटरव्यू में सचिन पायलट जमकर सीएम अशोक गहलोत पर बरसे। पायलट ने यहां सीधे तौर पर कह दिया है कि उनकी लड़ाई गहलोत से हैं। पायलट ने कहा कि मैं कांग्रेस में रहकर ही अपनी लड़ाई लडूंगा।