नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
उग्रवादियों के हमले में असम रायफल्स के 3 जवान शहीद, 4 की हालत नाजुक

उग्रवादियों के हमले में असम रायफल्स के 3 जवान शहीद, 4 की हालत नाजुक

नईदिल्ली। मणिपुर में सेना की एक टीम पर घात लगाकर हमला किया गया है. इस हमले में 3 शहीद हो गए हैं और 4 की हालत नाजुक है. रिपोर्ट के अनुसार म्यांमार की सीमा से लगे चंदेल में स्थानीय समूह पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के आतंकवादियों द्वारा घात लगाकर किये गये हमले में 4 असम राइफल्स यूनिट के तीन कर्मी शहीद हो गए और चार लोग घायल हैं|
 
 
रिपोर्ट के अनुसार आतंकवादियों ने पहले आईईडी विस्फोट किया और फिर सैनिकों पर गोलीबारी की.  इम्फाल से 100 किमी दूर उस क्षेत्र में इंफोर्समेंट भेजी गई है. बताया गया कि घायल सैनिकों को इंफाल पश्चिम जिला स्थित मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है|
 बड़ी खबर: आयोध्या राम मंदिर पर मंडराया कोरोना का संकट, राम मंदिर के पुजारी समेत 16 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित

बड़ी खबर: आयोध्या राम मंदिर पर मंडराया कोरोना का संकट, राम मंदिर के पुजारी समेत 16 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित

अयोध्या। अयोध्या में श्री राम मंदिर के पुजारी मंदिर की सुरक्षा में तैनात 16 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे प्रशासन में हड़कंप मच गया है, क्योंकि पांच अगस्त को श्रीराम मंदिर शिलान्यास और भूमि पूजन होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित करीब 200 मेहमान शामिल होंगे। पुजारी प्रदीप दास राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास के सहायक हैं। मुख्य पुजारी के साथ चार अन्य पुजारी राम लला की सेवा करते हैं। बताया रहा है इस बात की जांच हो रही है कि इनके संपर्क में और कौन-कौन लोग आए थे।  

जानकारी के मुताबिक, श्रीराम मंदिर के पुजारी प्रदीप दास और सुरक्षा में तैनात 16  जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें फायर ब्रिगेड के सिपाही, पीएसी और पुलिस जवान शामिल हैं। इसकी जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। प्रदीप दास के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन ने तय किया है कि मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास और तीन अन्य पुजारी का भी कोरोना टेस्ट काराया जाएगा। अभी  प्रदीप दास को होम चरनटीन कर दिया गया है। कोरोना संक्रमित 16 पुलिसकमियों को भी चरनटीन किया गया है। 
 
 
 
16 पुलिसकर्मियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद पुलिस प्रशासन सकते में हैं। मंदिर की सुरक्षा में लगभग ढाई हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं। ऐसे में प्रशासन के सामने सबसे बढ़ी चुनौती है कि पांच अगस्त के पहले सबकी जांच करवा लें।

बता दें कि 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर का भूमि पूजन और शिलान्यास करने अयोध्या आ रहे हैं। इस दौरान उनके साथ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, लाल कृष्ण आडवाणी, संघ प्रमुख मोहन भागवन जैसी प्रमुख हस्तियां साथ रहेंगी। इस भूमि पूजन कार्यक्रम की भव्यता और प्रचार में राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट दिनरात लगा हुआ है। 

मंदिर निर्माण के लिए पांच अगस्त को भूमि पूजन से पहले ही पूजन स्थल पर तीन अगस्त से वैदिक आचार्यों के निर्देशन में पंचांग पूजन का शुभारम्भ किया जाएगा। चार अगस्त को पुन: रामार्चा का पूजन किया जाएगा। जबकि पांच अगस्त को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुख्य पूजन करेंगे। इसी क्रम में मंदिर-मंदिर अनुष्ठान शुरू होगा। इस अनुष्ठान के अन्तर्गत सभी मंदिरों में श्रीरामचरितमानस का संकल्पित अखंड रामायण पाठ शुरू होगा। इसकी पूर्णाहुति चार अगस्त को होगी। इसके बाद पांच अगस्त को भूमि-पूजन के निर्धारित मुहूर्त पर दोपहर साढ़े 11 से साढ़े 12 बजे के मध्य हरि संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। 
 मुझे क्यों लगता है सुशांत का मर्डर हुआ है, गिनाईं चौंकाने वाली वजह: सुब्रमण्यम स्वामी

मुझे क्यों लगता है सुशांत का मर्डर हुआ है, गिनाईं चौंकाने वाली वजह: सुब्रमण्यम स्वामी

नईदिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की सुसाइड मामले की जांच लगातार जारी है। सोशल मीडिया पर भी सुशांत सिंह राजपूत के लिए लोग लगातार इंसाफ की मांग कर रहे हैं। वहीं सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में हर दिन चौंकाने वाली बातें सामने आ रही हैं। 26 जुलाई को सुशांत के पिता के के सिंह ने रिया चक्रवर्ती पर सनसनीखेज आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई। वहीं कुछ लोगों का ये भी कहना है कि सुशांत ने खुदकुशी नहीं की बल्कि उनका मर्डर किया गया है। इसी के तहत लोग लगातार सुशांत के लिए इंसाफ मांग रहे हैं। अब बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने सुशांत सिंह राजपूत मामले को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से फोन पर बात की है। 
 
 
इस बीच अब बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी का एक ट्वीट भी सामने आया है। इस ट्वीट में उन्होंने भी सुशांत की मौत पर सवाल खड़े किए हैं। इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया है कि उन्हें क्यों लगता है कि सुशांत का मर्डर हुआ है। 

दरअसल उन्होंने अपने ट्वीट के साथ सुशांत की मौत से जुड़े सबूतों की एक रिपोर्ट शेयर की है जो खुदकुशी से ज्यादा मर्डर होने के संकेत दे रही है। स्वामी ने इस रिपोर्ट के साथ ट्वीट में लिखा, मुझे क्यों लगता है कि सुशांत सिंह राजपूत का मर्डर हुआ है। ऐसे में स्वामी का ये ट्वीट का चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि सुशांत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट खुदकुशी की बात सामने आई थी। 
 
 
वहीं दूसरी ओर सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने पटना के राजीवनगर थाना में बेटे की मौत को लेकर अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। केके सिंह ने एफआईआर में रिया के खिलाफ कई आरोप लगाए हैं, जिनमें ये भी कहा गया है कि अभिनेत्री ने सुशांत को आत्महत्या करने के लिए उकसाया। 
 
 
इस मामले में सुशांत के वकील विकास सिंह ने कहा कि रिया चक्रवर्ती को ये पूरा विश्वास है कि वह मुंबई पुलिस के संरक्षण में पूरी तरह से सुरक्षित हैं। अभी तक रिया ने सीबीआई जांच की मांग की थी, अब जब पटना में एफआईआर हो गई है तो मुंबई में वह जांच क्यों चाहती हैं? रिया का ये स्टैंड बताता है कि कुछ गड़बड़ है। उन्होंने कहा कि ये क्रिमिनल जांच ऐसी हो रही है जैसे मुंबई पुलिस फिल्म इंडस्ट्री की ओर से नेपोटिज्म का समर्थन कर रही है। 

उन्होंने कहा कि रिया को जरूर कुछ ताकतवर लोग बचा रहे हैं तभी जांच में देरी हो रही है। अगर जांच शुरू की जाएगी तो पहले रिया को ही हिरासत में लिया जाएगा।
श्रीराम मंदिर निर्माण में भारत के लोग ही कर सकेंगे दान, विदेशी भक्तों का दान स्वीकार नहीं

श्रीराम मंदिर निर्माण में भारत के लोग ही कर सकेंगे दान, विदेशी भक्तों का दान स्वीकार नहीं

अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 5 अगस्त को भूमि पूजन के साथ ही राम मंदिर का निर्माण शुरू हो जाएगा। लेकिन सुनने को मिला है कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण में विदेशी भक्त दान नहीं कर सकेंगे। सिर्फ भारत में रहने वाले राम भक्त ही श्री राम मंदिर निर्माण में अपना दान दे सकेंगे। क्योंकि राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अभी विदेशी मुद्रा में दान स्वीकार नहीं करेगा। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के मुताबिक विदेशी मुद्रा लेने के लिए एक व्यवस्था है। उसके लिए पंजीकरण करवाना आवश्यक होता है और ट्रस्ट अभी पंजीकरण नहीं कराएगा।

पढ़ें : राजधानी के प्रोफ़ेसर कॉलोनी में आरक्षक के घर पर हुई लाखों की चोरी, मामला दर्ज

राम मंदिर के पक्ष में फैसला आने के बाद 5 अगस्त से मंदिर निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा जिसको लेकर देश के ही नहीं विदेशों से भी राम भक्त मंदिर निर्माण में सहयोग के लिए दान देने के लिए लालायित हैं। विदेशों में रहने वाले राम भक्त मंदिर निर्माण में सहयोग देने के लिए लगातार ट्रस्ट से संपर्क भी कर रहे हैं। लेकिन ट्रस्ट ने विदेशी मुद्रा को लेने के लिए इनकार कर दिया है।
 
 
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के मुताबिक विदेशों से दिए जाने वाली दान अभी नहीं लिए जा सकेंगे क्योंकि विदेशी मुद्रा लेने के लिए भारतवर्ष में एक व्यवस्था है। हमें विदेशी मुद्रा अधिनियम के तहत पंजीकृत कराना होगा। उसके बाद ही विदेशी मुद्रा को लिया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि हम पहले भारत में रहने वाले राम भक्तों के शक्ति को बाहर निकालना चाहते हैं।
 
 
5 अगस्त को अयोध्या के राम जन्मभूमि परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूमि पूजन करेंगे। इस मौके आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत के साथ-साथ राम मंदिर आंदोलन से जुड़े नेता भी मौजूद रहेंगे। राम जन्मभूमि परिसर में टेंट लगाने का काम शुरू हो गया है यह टेंट वाटरप्रूफ होगा। सुविधा के अनुसार परिसर में दो टेंट बनाए जा रहे हैं। इसके साथ ही एक मंच होगा इस मंच पर प्रधानमंत्री के साथ आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी मौजूद होंगे और मंच से संबोधित करेंगे।
 छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमितों का आकड़ा 8600 पहुंचा, 48 की मौत व 2916 एक्टिव मरीजों का उपचार जारी

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमितों का आकड़ा 8600 पहुंचा, 48 की मौत व 2916 एक्टिव मरीजों का उपचार जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बुधवार को 314 नये मरीजों के मिलने के बाद प्रदेश में संक्रमितों का आकड़ा 8600 पहुंच गया है, जिनमें से अब तक 5636 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज एवं 48 की मौत हो चुकी है, वहीं 2916 एक्टिव मरीजों का उपचार जारी है।

प्रदेश में कोरोना के संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 29 जुलाई को भी प्रदेश में कुल 314 नये मरीजों की पहचान की गई, जिनमें सर्वाधिक 135 मरीज रायपुर जिले में पाये गये है। इसी के साथर प्रदेश का हॉट जिला बना हुआ रायपुर जिले में कोरोना संक्रमितों का आकड़ा भी 2659 पहुंच गया है। हालांकि जिले में मिले संक्रमितों में अभी तक 1232 मरीज स्वस्थ एवं 20 की मौत हो चुकी है। 

इधर प्रदेश में मिले नये 314 मरीजों के साथ संक्रमितों का आकड़ा भी 8600 पहुंच गया है, जिनमें से अब तक 5636 लोग स्वस्थ हो चुके है, जबकि 48 की मौत हो चुकी है। अब तक स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए मरीजों में बीते दिन 197 डिस्चार्ज हुए मरीज भी शामिल है। इस तरह वर्तमान में 2916 मरीज एक्टिव है, जिनका उपचार जारी है।
BIG BREAKING : अभी अभी रायपुर में 37 नए कोरोना संक्रमित समेत प्रदेश में 85 नए मरीज की हुई पहचान

BIG BREAKING : अभी अभी रायपुर में 37 नए कोरोना संक्रमित समेत प्रदेश में 85 नए मरीज की हुई पहचान

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों कि संख्या में लगातार वृद्धि होते जा रहा है | प्रदेश में अभी अभी 85 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे रायपुर से 37, राजनांदगांव से 20, दुर्ग से 9, जांजगीर-चांपा से 7, बलौदाबाजार से 4, कोरबा व सरगुजा से 3-3, महासमुंद व बलरामपुर से 1-1 मरीज शामिल है | थोड़े देर पहले 229 नए मरीजों की पहचान की गई थी | इसी के साथ आज प्रदेश में कुल 314 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले है | प्रदेश में आज कुल 4 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है | अब प्रदेश में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 2914 हो गई है | 

बड़ी खबर: प्रदेश में आज 229 नये मरीज मिले, रायपुर से 98 समेत किन जिलो से कितने मरीज मिले है देखे

बड़ी खबर: प्रदेश में आज 229 नये मरीज मिले, रायपुर से 98 समेत किन जिलो से कितने मरीज मिले है देखे

रायपुर, प्रदेश में आज कुल 229 नए करोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है जिसमें सर्वाधिक जिला रायपुर से 98 राजनांदगांव से 59, बिलासपुर से 15 बलौदा बाजार से 14 दुर्ग से 13 सूरजपुर से 9 कोंडागांव से 4 महासमुंद, गरियाबंद, रायगढ़, बस्तर से 3-3, धमतरी से दो, कबीरधाम, कोरबा व सरगुजा से 1-1 नए मरीज मिले हैं| इसके अलावा प्रदेश में आज कुल 197 मरीज ठीक हो कर घर वापस लौटे हैं|
आपको बता दें प्रदेश में आज दो लोगों की मृत्यु हो गई जिसमें से एक बैकुंठपुर निवासी और दूसरा चरोदा निवासी था इसके साथ ही प्रदेश में मृत्यु का आंकड़ा बढ़कर 48 हो गया है|
प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 2831 हो गई है|
 

Unlock 3 guidelines: अनलॉक 3 के लिए गाइडलाइन जारी, इस तारीख से खुलेंगे योगा सेंटर और जिम

Unlock 3 guidelines: अनलॉक 3 के लिए गाइडलाइन जारी, इस तारीख से खुलेंगे योगा सेंटर और जिम

केंद्रीय गृहमंत्रालय ने अनलॉक 3 के लिए गाइडलाइन जारी कर दिया है. इसके मुताबिक, COVID-19 कंटेनमेंट जोन के बाहर और अधिक गतिविधियों की अनुमति दी गई है.


गाइडलाइन के मुताबिक, अब नाइट कर्फ्यू लागू नहीं होगा. योग सेंटर और जिम 5 अगस्त से हो सकते है चालू, स्कूल, कॉलेज, सार्वजनिक कार्यक्रम पहले की तरह ही बंद रहेंगे. गाइडलाइन्स के मुताबिक, कंटेनमेंट जोन (जहां अधिक हैं कोरोना के मामले) को छोड़कर बाकी जगहों पर मेट्रो रेल, सिनेमा हॉल, स्विमिंग पूल, मनोरंजन पार्क, थिएटर, बार, ऑडिटोरियम, असेंबली हॉल को खोला जा सकता है. हालांकि अभी तारीख तय नहीं की गई है. इसको लेकर बाद में दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे.

 

शिवराज के एक और मंत्री हुए कोरोना पॉजिटिव, पढ़े पूरी खबर

शिवराज के एक और मंत्री हुए कोरोना पॉजिटिव, पढ़े पूरी खबर

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना का दायरा बढ़ता ही जा रहा है। आम मरीजो के बाद अब शिवराज सरकार के मंत्री भी इसकी चपेट में आ रहे है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और दो मंत्रियों सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया और जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट के बाद अब मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक ,घुमक्कड़ जनजाति स्वतंत्र प्रभार एवं पंचायत राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल कोरोना पॉजिटिव हो गए है। 


बुधवार को मंत्री रामखेलावन पटेल की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पटेल भोपाल में नवीन पारिवारिक परिसर रेस्ट हाउस में रहते हैं। पटेल के साथ उनके ड्राइवर की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है  गौरतलब है कि शिवराज सरकार के मंत्रियों सहित बीजेपी के संगठन महासचिव सुहास भगत और भोपाल के संगठन आशुतोष तिवारी सहित कुछ विधायकों और संघ के कई पदाधिकारियों के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारे में जांच का दायरा बढ़ाया गया है। 
 पीएम मोदी ने कुछ इस तरह से किया राफेल लड़ाकू विमान का स्वागत, पढ़िए पूरी खबर

पीएम मोदी ने कुछ इस तरह से किया राफेल लड़ाकू विमान का स्वागत, पढ़िए पूरी खबर

नई दिल्ली। अत्याधुनिक 5 राफेल लड़ाकू विमानों का बेड़ा फ्रांस से आज देश के सामरिक रूप से महत्वपूर्ण अंबाला एयर बेस पर पहुंच गया। इन विमानों के वायुसेना में शामिल होने के बाद देश को आस-पड़ोस के प्रतिद्वंद्वियों की हवाई युद्धक क्षमता पर बढ़त हासिल हो जाएगी।

राफेल के स्वागत को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्‍वीट किया। ट्‍वीट में उन्होंने संस्कृत का श्लोक लिखा। राफेल के भारत पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संस्कृत में ट्वीट कर कहा- ''राष्ट्ररक्षासमं पुण्यं, राष्ट्ररक्षासमं व्रतम्, राष्ट्ररक्षासमं यज्ञो, दृष्टो नैव च नैव च.. नभः स्पृशं दीप्तम्...स्वागतम्!''

इसका अर्थ है- ‘राष्ट्र रक्षा के समान कोई पुण्य नहीं है, राष्ट्र रक्षा के समान कोई व्रत नहीं है, राष्ट्र रक्षा के समान कोई यज्ञ नहीं है, नहीं हैं, नहीं है।’ भारतीय वायुसेना का आदर्श वाक्य ‘नभः स्पृशं दीप्तम्’, जो भागवत गीता से लिया गया।
हाईकोर्ट ने बकरीद पर कुर्बानी के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से किया इनकार

हाईकोर्ट ने बकरीद पर कुर्बानी के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से किया इनकार

नईदिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने बकरीद पर जानवरों का कथित रूप से गैरकानूनी तरीके से वध करने के सिलसिले में 'कुछ खास लोगों' के खिलाफ कार्रवाई की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करने से बुधवार को इनकार कर दिया।
 
 
याचिका में कहा गया था कि जानवरों के वध के बाद उसका अपशिष्ट यमुना नदी में फेंका जाता है, जिससे नदी प्रदूषित होती है। चीफ जस्टिस डी.एन.पटेल और जस्टिस प्रतीक जैन की एक पीठ ने कहा कि यमुना नदी के प्रदूषण के मामले की जांच राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण कर रहा है। पीठ ने कहा कि याचिकाकर्ता ने जिस ओदश को जारी करने की मांग की है, उसे जारी नहीं किया जा सकता। यह याचिका विधि की एक छात्र ने दायर की थी। पीठ ने कहा कि उसे कानून का उल्लंघन करने वाले 'कुछ व्यक्तियों' को इंगित करना चाहिए। पीठ ने उसे संबंधित अधिकारियों के समक्ष मामल उठाने की मंजूरी भी दे दी।
 
 भारत पहुंचा पांचों राफेल लड़ाकू विमान: अंबाला एयरस्पेस में हुई लैंडिंग, देखें विडियो

भारत पहुंचा पांचों राफेल लड़ाकू विमान: अंबाला एयरस्पेस में हुई लैंडिंग, देखें विडियो

नईदिल्ली। आखिरकार देशवासियों का इंतजार खत्म हुआ और बाहुबली फाइटर जेट राफेल की पहली खेप भारत पहुंच गई। फ्रांस से उड़ान भरने के बाद पांच राफेल लड़ाकू विमान भारतीय जमीन में पहुंच गए हैं। हरियाणा के अंबाला एयरबेस में बुधवार को राफेल विमान लैंड हुए, जहां उनका स्वागत वाटर सैल्यूट के साथ किया गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर राफेल की लैंडिंग की जानकारी दी।

इस दौरान राफेल का स्वागत करने के लिए वायुसेना चीफ आरकेएस भदौरिया भी मौजूद रहे। राफेल की लैंडिंग के मद्देनजर पुलिस ने सैन्य अड्डे के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी है।लड़ाकू विमानों के इस बेड़े ने सोमवार को फ्रांसीसी बंदरगाह शहर बोरदु के मेरिग्नैक एयरबेस से उड़ान भरी। ये विमान लगभग 7,000 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद बुधवार दोपहर अंबाला पहुंचे। 

इससे पहले राफेल ने करीब 11 बजे संयुक्त अरब अमीरात के अल दफरा से टेक ऑफ किया। अधिकारियों ने बताया कि इन विमानों में एक सीट वाले तीन और दो सीट वाले दो विमान होंगे। अधिकारियों ने अंबाला सैन्य अड्डे के आसपास निषेधाज्ञा जारी कर तस्वीरें लेने और वीडियो बनाने पर रोक लगा दी है। अधिकारियों ने पहले बताया था कि अंबाला जिला प्रशासन ने निषेधाज्ञा जारी कर सैन्य अड्डे के तीन किलोमीटर के दायरे में निजी ड्रोन उड़ाने पर भी रोक लगा दी है। धुलकोत, बल्देव नगर, गरनाला और पंजखोरा सहित सैन्य अड्डे से लगे गांवों में धारा 144 लागू कर चार या उससे अधिक लोगों के एकत्रित होने पर प्रतिबंध लगा दिया।

बता दें कि भारत ने 23 सितंबर 2016 को फ्रांसीसी एरोस्पेस कंपनी दसॉल्ट एविएशन से 36 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने के लिए 59,000 करोड़ रुपये का सौदा किया था। इन विमानों को बुधवार दोपहर में भारतीय वायुसेना में स्चड्रन नम्बर 17 में शामिल किया जाएगा, जिसे च्गोल्डन एरोजज् के नाम से भी जाना जाता है।

हालांकि, इन विमानों को औपचारिक रूप से भारतीय वायुसेना में शामिल करने के लिए मध्य अगस्त के आसपास समारोह आयोजित किया जा सकता है जिसमें रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और देश के शीर्ष सैन्य अधिकारियों के शामिल होने की उम्मीद है। भारत ने जो 36 राफेल विमान खरीदे हैं उनमें से 30 विमान लड़ाकू जबकि छह प्रशिक्षक विमान हैं। अंबाला एयरबेस को भारतीय वायुसेना का महत्वपूर्ण बेस माना जाता है क्योंकि यहां से भारत-पाकिस्तान सीमा महज 220 किलोमीटर की दूरी पर है।
 अब जानबूझकर टैक्स चोरी करने वालों को होगी सात साल की कैद

अब जानबूझकर टैक्स चोरी करने वालों को होगी सात साल की कैद

नईदिल्ली। टैक्स चोरी एक बहुत बड़ा क्राइम है. आयकर विभाग के नियमों के तहत टैक्स चोरी करने वालों के खिलाफ कठोर सजा का प्रावधान है. यदि कोई व्यक्ति किसी भी प्रकार के टैक्स, जुर्माने या ब्याज को कम करने या गिरवी रखने या अपनी आय को रिपोर्ट करने में किसी भी तरीके से धोखाधड़ी का प्रयास करता है, तो उसे कम से कम 3 महीने से लेकर 7 साल तक तक सलाखों के पीछे रहना पड़ेगा. इसके अलावा आपको जुर्माना भी भरना पड़ेगा. विलफुल टैक्स चोरी करने पर आयकर अधिनियम की धारा 276 सी के तहत सजा का प्रावधान है|
 
 
आयकर विभाग की धारा 276 (सी) के तहत अगर कोई शख्स 25 लाख रुपये से ज्यादा का टैक्स छुपाने की कोशिश करता है, तो उसे सजा के तौर पर न्यूनतम 6 महीने की जेल हो सकती है. वहीं, इस क्राइम में अधिकतम सजा 7 साल की जेल होती है. हालांकि धारा 276 सी (2) के तहत अगर छुपाया गया टैक्स 25 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होता है तो करदाता को न्यूनतम 3 महीने की जेल हो सकती है, तो अधिकतम 2 साल तक की हो सकती है|
 
 
बता दें कि इस धारा के अंतर्गत आपके खिलाफ तभी मामला दर्ज कराया जा सकता है, जब आपने जानबूझकर टैक्स छुपाया हो. करदाता जानबूझकर खाते से संबंधित किसी किताब या दस्तावेज में इसका उल्लेख न करे. इसके अलावा अब खाते से संबंधित किसी किताब या दस्तावेज में गलत जानकारियां दर्ज कराने पर आपको जेल की हवा खानी पड़ेगी. अन्य कोई गतिविधि जिससे यह साबित होता हो कि आपने टैक्स छुपाने की कोशिश की है तो आपको जेल जाना पड़ेगा. हालांकि आयकर विभाग के नियमों के मुताबिक, किसी भी व्यक्ति को उसकी सफाई का मौका दिए बिना उस पर किसी भी तरह का जुर्माना, अभियोजन या फिर अन्य कोई सजा नहीं दी जा सकती है|
 तहसील का बाबू निकला कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

तहसील का बाबू निकला कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

अंबिकापुर। सरगुजा में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। इसमें अधिकांश मरीज अंबिकापुर शहर से सामने आ रहे हैं। हालांकि 22 जुलाई की रात 12 बजे से शहर में लॉकडाउन लगा हुआ है, ऐसे में लोग एक-दूसरे से कम ही मिल रहे हैं।
 
 
लॉकडाउन के दौरान जिन संदिग्धों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था, उसमें रविवार व सोमवार को मात्र 2 पॉजिटिव ही मिले थे, लेकिन मंगलवार को यह संख्या बढकऱ 6 हो गई। इनमें उदयपुर तहसील का एक बाबू भी शामिल हैं। शेष 5 संक्रमित अंबिकापुर शहर के हैं। क्लर्क के पॉजिटिव मिलने से उसके कांटेक्ट में आए लोगों में हडक़ंप मच गया है, वहीं तहसील दफ्तर को सील कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ में अब हर दिन 200 से लेकर 350 तक कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं। इसमें सरगुजा जिला भी शामिल है। मंगलवार की रात आई रिपोर्ट में सरगुजा में 6 पॉजिटिव मिले, जिनमें अंबिकापुर शहर के 5 व उदयपुर तहसील का एक क्लर्क शामिल हैं|
 
 
सभी को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर तहसील के बाबू के कोरोना पॉजिटिव मिलने से क्षेत्र के लोगों में हडक़ंप मचा हुआ है। ऐसे लोग ज्यादा दहशत में हैं जो किसी काम से तहसील गए थे।

वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्लर्क के प्राइमरी कांटेक्ट में आए लोगों की पहचान कर उनका भी सैंपल लिया जा रहा है। फिलहाल उदयपुर तहसील कार्यालय को बंद कर दिया गया।
 
 
सूत्रों के अनुसार उदयपुर स्थानीय प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्लर्क के किसी भी तरह से कांटेक्ट में आए लोगों को होम आइसोलेशन में रहने के निर्देश दिए गए हैं, वहीं कई की पहचान कर सैंपल जांच के लिए भेजा जा रहा है।
केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को जान से मारने की धमकी, एफआईआर दर्ज

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को जान से मारने की धमकी, एफआईआर दर्ज

पटना। केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्हें यह धमकी बिहार के शेखपुरा जिले के एक युवक ने दी है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रामविलास पासवान को शेखपुरा नगर परिषद का एक वार्ड पार्षद एके-47 से उड़ा देने की धमकी दे रहा है। इस वीडियो में वो चिराग पासवान और रामविलास पासवान के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी करने के साथ ही उन दोनों को गाली भी दे रहा है।
 
 
सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में शेखपुरा नगर परिषद के वार्ड नं 10 का पार्षद संजय यादव केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को गरीबों का राशन कार्ड न बनने को लेकर खूब भला बुरा कह रहा है और भद्दी-भद्दी गालियां भी दे रहा है। इस वीडियो को जब लोजपा के जिलाध्यक्ष इमाम गजाली ने देखा तो तत्काल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसपर आपत्ति दर्ज की और पुलिस प्रशासन से पार्षद को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की। एक लोजपा कार्यकर्ता ने इस मामले में अनुसूचित जाति थाना में एससी/एसटी एक्ट के आधार पर केस भी दर्ज करवा दिया है।
 
 
मामले को आगे बढ़ता देख धमकी देने वाला पार्षद संजय यादव भी मीडिया के सामने आया। पहले तो उसने अपनी गलती के लिये माफी मांगी फिर अपनी सफाई में कहा कि अपने वार्ड के सैकड़ों जनता का राशन कार्ड बनवाने को लेकर उन्होंने आवेदन करवाया, लेकिन सबका आवेदन बिना कोई कारण बताए निरस्त कर दिया गया। इस बात को लेकर वार्ड की जनता ने पक्षपात का आरोप लगाते हुए मुझे खूब भला बुरा कहा। इसी बात से नाराज होकर जनता के सामने ही मेरे मुंह से गुस्से में ये बातें निकल गईं। मेरे मन में रामविलास पासवान और चिराग पासवान के प्रति इज्जत है और मैं लोजपा का कर्मठ कार्यकर्ता हूं।
बड़ी खबर: नई एजुकेशन पॉलिसी को कैबिनेट की मंजूरी, HRD का नाम अब शिक्षा मंत्रालय हुआ

बड़ी खबर: नई एजुकेशन पॉलिसी को कैबिनेट की मंजूरी, HRD का नाम अब शिक्षा मंत्रालय हुआ

नईदिल्ली। केंद्र सरकार ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय का नाम बदलकर शिक्षा मंत्रालय कर दिया है. साथ ही नई शिक्षा नीति को भी मंजूरी मिल गई है. यह फैसले बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली कैबिनेट बैठक में लिए गए.  बताया गया कि इन दोनों फैसलों की शाम को प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी दी जाएगी|

पढ़ें : गणेशोत्सव को लेकर रायपुर कलेक्टर ने जारी किया निर्देश, गणेश पूजा के लिए इस बार 26 नियम

बता दें मानव संसाधन और विकास मंत्रालय ने सिफारिश की थी कि उसका नाम बदल कर शिक्षा मंत्रालय कर दिया जाए. जिसे बुधवार को हुई काबीना बैठक में स्वीकार कर लिया गया|
 
 
साथ ही इस साल फरवरी में बजट के दौरान घोषित की गई नई शिक्षा नीति को भी प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली कैबिनेट ने स्वीकृति दी. बजट 2020 के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नई शिक्षा नीति का ऐलान किया था. इसे स्वीकृति मिलने के बाद करीब 34 साल बाद फिर से देश को नई एजुकेशन पॉलिसी मिली है|
 
 
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के दूसरे बजट में एजुकेशन सेक्टर को लेकर कई बड़ी घोषणाएं की थी. वित्त मंत्री ने एजुकेशन सेक्टर को लेकर कहा था कि बहुत जल्द ही देश में नई एजुकेशन पॉलिसी को लाया जाएगा|
 
 
वित्त मंत्री ने बताया था कि इसको लेकर राज्यों से बात चल रही है और जैसे ही इसकी शुरुआती प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, नई एजुकेशन पॉलिसी को पेश किया जाएगा. उन्होंने कहा था कि एजुकेशन सेक्टर में बेहतर शिक्षकों और अन्य सुविधाओं के लिए बड़े स्तर पर पूंजी जुटाई जाएगी. इसी को ध्यान में रखते हुए वित्त मंत्री ने एजुकेशन सेक्टर में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश लाने का ऐलान किया था. वित्त मंत्री ने बताया था कि मार्च 2021 तक देशभर में कुल 150 उच्च शैक्षणिक संस्थानों में अपरेंटिसशिप प्रोग्राम शुरू किया जाएगा|
BIG NEWS : 1 अगस्त से होगी स्कूलों में प्रवेश की प्रक्रिया, ऐसे ले सकेंगे एडमिशन

BIG NEWS : 1 अगस्त से होगी स्कूलों में प्रवेश की प्रक्रिया, ऐसे ले सकेंगे एडमिशन

रायपुर। कोरोना काल में प्रदेशभर में सभी स्कूली बंद है। ऐसे स्थिति में स्कूलों में प्रवेश से लेकर उनकी पढ़ाई तक के विकल्पों व सुझावों पर शिक्षा विभाग ने आज ऑनलाईन बैठक कर चर्चा की। 
 
 
शिक्षा विभाग द्वारा आज मुमकिन है ऑनलाइन बेबीनार का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षाविद्, अधिकारी-कर्मचारी शामिल होकर अपने नवाचार और अनुभव को साझा किए। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के सहयोग से आयोजित वेबीनार में नए शिक्षा सत्र में प्रवेश से लेकर पढ़ाई तक के कई विकल्पों, सुझाव पर चर्चा की गई।
 
 
इसमें यह तय किया गया कि शिक्षा में नवाचार को प्राथमिकता दी जाएगी। अब शिक्षक स्कूल नहीं, गांव-गांव, मोहल्ले में जाकर विभिन्न माध्यमों से शिक्षा देंगे। शिक्षक दिवस पर नवाचार में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, संकुल समन्वयक और शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा।

प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा डॉ. आलोक शुक्ला ने राज्य से संकुल स्तर तक के अधिकारी और शिक्षकों से कहा कि स्थानीय सुविधा के अनुसार बच्चों की पढ़ाई कराई जाए। स्कूल नहीं खुलने की स्थिति में बच्चों को नवाचार से शिक्षा दी जाए। कोरोना काल में शिक्षा का प्रवाह नहीं रूकेगा, निरंतर जारी रहेगा, लेकिन पढ़ाई का तरीका बदला जा सकता है। सूत्रों के अनुसार इस बेबीनार में चर्चा के दौरान पांच सुझावों को चुना गया। इसमें गांव-मोहल्ला में सामुदायिक सहायता से पढ़ाई, लाउडस्पीकर से बच्चों को पढ़ाना, ब्लूटूथ ऐसे ऑडियो फाइल जिससे शिक्षा विभाग के वेबसाइट से बिना इंटरनेट के एक मोबाइल से दूसरे मोबाइल पर भेजा जा सकता है। ऐसा एक नया मोबाइल एप्प बनाया जा रहा है जिसे इंस्टॉल करते तक ही नेट की जरूरत पड़ेगी। उसके बाद इंटरनेट के बगैर सुचारु रूप से एप्लीकेशन संचालित होगा। राज्य स्तर पर कॉल सेंटर स्थापित किया जाएगा। यहां के टोल फ्री नंबर पर कॉल कर किसी भी विषय के पाठ से संबंधित प्रश्न पूछने पर उत्तर दिया जाएगा। इन पांचों विकल्पों को प्रदेश स्तर पर लागू किया जाएगा। इसके लिए कोई जोर जबरदस्ती नहीं होगी। इच्छुक शिक्षक इसे अपनाकर बच्चों को पढ़ा सकते हैं।
 
 
संचालक लोक शिक्षण जितेन्द्र शुक्ला ने कहा कि स्कूलों में प्रवेश की प्रक्रिया एक अगस्त से 20 अगस्त तक की जानी है। कक्षा पहली से आठवीं तक के बच्चों को स्कूलों में प्रवेश दिलाने की जिम्मेदारी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों की होगी। कक्षा पहली में प्रवेश के लिए गांव के आंगनबाड़ी केन्द्र में दर्ज बच्चों की सूची प्राप्त की जाए। इसके अतिरिक्त गांव में सर्वे कर नवप्रवेशित बच्चों की जानकारी एकत्र करने के भी निर्देश दिए गए। प्रायमरी के बाद कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए प्रायमरी स्कूल के प्रधान पाठक छात्रों की सूची एवं आवश्यक दस्तावेज मिडिल स्कूल में प्रवेश के लिए उपलब्ध कराएंगे। 
 बड़ी खबर: पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम के बंगले में कोरोना ने दी दस्तक: भाई, भतीजा और पीएसओ समेत 5 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव

बड़ी खबर: पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम के बंगले में कोरोना ने दी दस्तक: भाई, भतीजा और पीएसओ समेत 5 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव

रायपुर। प्रदेश में कोरोना का आकड़ा बहुत तेजी से बढ़ रहा है। रोजाना सैकड़ो की संख्या में कोरोना मरीज की पुष्टि की जा रही है। कोरोना के आकड़ो के बिच मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी बीच खबर आ रही है कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के भाई, भाई की पत्नी, भतीजा, पीएसओ और कैंटीन वाला कोरोना पॉजिटिव मिला है। 
बड़ी खबर: पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम के पीएसओ की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव, हडकंप के बिच कराया गया दूबारा टेस्ट

बड़ी खबर: पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम के पीएसओ की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव, हडकंप के बिच कराया गया दूबारा टेस्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के अध्यक्ष मोहन मरकाम के पीएसओ की कोविड-19 की रिपोर्ट पॉजीटिव या निगेटिव इसे लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है, जिससे हड़कंप मचा हुआ है। इस भ्रम को दूर करने के लिए पीएसओ का दोबारा टेस्ट कराया गया है। 


बताया जा रहा है कि पीसीसी अध्यक्ष मरकाम के पीएसओ ने अपना कोरोना वायरस का टेस्ट कराया था। इस टेस्ट होने के बाद पीएसओ को फोन पर यह खबर दी गई कि उनकी रिपोर्ट पॉजीटिव आई है, लेकिन कुछ देर बार फिर फोन पर बताया कि रिपोर्ट निगेटिव है। इस तरह पहले पॉजीटिव और फिर निगेटिव की जानकारी मिलने से पीएसओ व उसके संपर्क में रहे पीसीसी अध्यक्ष सहित कई नेताओं में हड़कंप मचा हुआ है। भ्रम की स्थिति होने के कारण पीएसओ का दोबारा टेस्ट कराया गया है, जिसकी रिपोर्ट शाम तक आने की संभावना है। इस रिपोर्ट के आने तक पार्टी के कई नेताओं में हड़कंप मचा रहेगा। क्योंकि अगर रिपोर्ट पॉजीटिव आती है तो इस संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है कि मरकाम सहित कई नेताओं का भी टेस्ट कराने के साथ उन्हें क्वारंटाईन किया जा सकता है। 
BIG BREAKING : रायपुर में 20 समेत प्रदेश में 29 और नए कोरोना मरीज कि हुई पहचान

BIG BREAKING : रायपुर में 20 समेत प्रदेश में 29 और नए कोरोना मरीज कि हुई पहचान

रायपुर | अभी अभी प्रदेश में 29 नए कोरोना मरीजों कि पहचान कि गई है | जिसमे रायपुर से 20, महासमुंद व कोरिया से 3-3, सूरजपुर से 2, दुर्ग से 1 मरीज शामिल है | थोड़े देर पहले प्रदेश में 277 नए मरीजों कि पहचान कि गई थी | इसी के साथ आज कुल 306 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले है | अब प्रदेश में कुल एक्टिव केस 2801 है |