मेरे पिताजी और पत्नी के कोरोना पोसिटिव आने के बाद मैंने टेस्ट करवाया गया और आज मेरी भी रिपोर्ट पोसिटिव आयी है। मैने पिछले 10-12 दिनों में किसी से मुलाकात नही की पर उसके पहले जो भी मुझसे मिले हो वो अपना ध्यान रखे और टेस्ट करवाये।
— Subodh Haritwal (@subodhharitwal) July 28, 2020
मुझे एम्स रायपुर में भर्ती किया गया है।
BIG BREAKING : मंत्रालय एवं विभागाध्यक्ष कार्यालयों का लॉक डाउन अवधि में नहीं होगा संचालन, आदेश जारी
रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारन एक बार फिर 29 जुलाई से 6 अगस्त तक का लॉक डाउन किया गया है | कल हुए मंत्रिमंडल कि बैठक में यह अहम् फैसला लिया गया | लॉक डाउन अवधि के दौरान अतिआवश्यक सेवाओं जैसे दूध, दवाई, सब्जी की दुकानों को निर्धारित समय तक खोलने कि अनुमति दी गई है |
इसी बीच आज राज्य सरकार की सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रालय एवं विभागाध्यक्ष कार्यालयों के संचालन के विषय में नए निर्देश जारी किये है | सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है कि कोरोना वायरस के फैलाव के रोकथाम हेतु मंत्रालय एवं विभागाध्यक्ष कार्यालयों का संचालन 29 जुलाई से 6 अगस्त 2020 तक सग अवधि में नहीं किया जावेगा |
देखें आदेश :-

उत्तराखंड के उधमसिंह नगर में हेलमेट न लगाने पर हुई कहा सुनी में पुलिस ने इस युवक की बाइक की चाभी मुट्ठी में फंसा इसके माथे में घुसा दी।तीन पुलिस वाले ससपेंड हो गए।फिर बहाल हो जाएंगे।फिर कुछ ऐसा ही करेंगे
— Kamal khan (@kamalkhan_NDTV) July 28, 2020
उन्हें सस्पेंशन की नहीं ट्रेनिंग की ज़रूरत है। pic.twitter.com/uZpCMQwx0l
रायपुर | छत्तीसगढ़ में कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। राजधानी रायपुर से सटे खरोरा इलाके में स्थित आईटीबीपी कैंप में एक बार फिर 8 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। सभी संक्रमित भारत- तिब्बत सीमा पुलिस के जवान हैं।
खरोरा के माठ स्थित कैंप में ये नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। मंगलवार को मिले संक्रमितों को मिलाकर कैंप में अब कुल कोरोना मरीजों की संख्या 50 हो गई है। वहीं इस इलाके में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 100 पहुंच गई है। नए मामलों की बीएमओ डॉ आशीष सिन्हा ने पुष्टि की है।
वहीं बलौदाबाजार में 17 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। पलारी में 15 तो कसडोल 2 नए मरीज मिले हैं। कसडोल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत एक लिपिक में भी कोरोना का संक्रमण मिला है। पलारी में एक ही घर के 7 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
रायपुर | अभी अभी छत्तीसगढ़ राज्य में 117 नए कोरोना पाज़िटिव मरीज़ों की पहचान हुई है | इसमे रायपुर से 91, बिलासपुर से 22, गरियाबंद से 2, बालोद व कबीरधाम से 1-1 मरीज की पहचान की गई है | थोड़े देर पहले प्रदेश में 245 मरीजों की पहचान की गई थी जिसमे सर्वाधिक रायपुर जिले से थे | इसी के साथ आज प्रदेश में कुल 362 कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई है | सभी मरीजों की अस्पताल में भर्ती प्रक्रिया जारी है |
#COVID19UPDATE
— Health Department CG (@HealthCgGov) July 27, 2020
अभी अभी राज्य में 117 नए कोरोना पाज़िटिव मरीज़ों की पहचान हुई ।#ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO@Niharikaspeaks pic.twitter.com/9dFq46gibk
रायपुर | कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए आज हुए कैबिनेट बैठक में 6 अगस्त तक लॉक डाउन को आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है और केवल अतिआवश्यक सेवाओं को ही निर्धारित समय अवधि तक की छूट दी गई है है | इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर है कि रायपुर जिला कलेक्टर ने आदेश जारी कर लागू लॉकडाउन के बीच रायपुर जिले में 29 और 30 जुलाई को दो दिनों के लिए सीमित समय अवधि में किराना दुकानों को खोलने की अनुमति दी है । कंटेंमेंट जोन में पूर्व में लागू नियम जारी रहेंगे। जिला दंड़ाधिकारी ने इस आश्य के आदेश जारी कर दिए हैं |


रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में कोरोना का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है | आज भी प्रदेश में 245 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसमें रायपुर से 88, बिलासपुर से 50, दुर्ग से 49, राजनांदगांव से 18, बलौदाबाजार से 14, महासमुंद से 5, बेमेतरा व कबीरधाम से 4-4, गरियाबंद, जांजगीर-चाम्पा, कोरिया, बस्तर व कांकेर से 2-2, रायगढ़, बालोद व सरगुजा से 1-1 मरीज शामिल है |
पढ़ें : किराये के फ्लैट में चल रहे सेक्स रैकेट का भांडाफोड़: 8 युवतियों सहित 7 युवक गिरफ्तार
विगत रात्रि रायगढ़ जिले में 5 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई थी | आज 228 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हो कर घर लौटे | प्रदेश में आज कोरोना संक्रमण की वजह से 2 लोगों की मौत हुई | इसी के साथ प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमण के कारण 45 लोगों की मौत हो चुकी है | प्रदेश में अब एक्टिव केसों की संख्या 2646 हो गई है |
आज कुल 245 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 228 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत आज डिस्चार्ज हुए। #ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks pic.twitter.com/D5u2BrzChE
— Health Department CG (@HealthCgGov) July 27, 2020
रायपुर। प्रदेश में जारी कोरोना के प्रकोप को देखते हुए राज्य सरकार ने एक बार फिर बड़ा फैसला लिया है। आपको बता दे कि 6 अगस्त तक लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला लिया है। जारी लॉकडाउन का पालन जिलों में कलेक्टर्स के मार्गदर्शन में किया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में सीएम हाउस में कैबिनेट की बैठक बुलाई गई। जिसमें कैबिनेट के सभी सदस्यों की सहमति लॉकडाउन के बढ़ाए जाने को लेकर बनी है।
पढ़ें : अब पबजी समेत 275 चीनी ऐप्स को बैन करने की तैयारी में भारत सरकार, जांच जारी
लॉकडाउन के दौरान सभी अतिआवश्यक सेवाएं पहले की तरह ही खुली रहेंगी। सुबह 6 बजे से 10 बजे तक फल, सब्जी, दूध पेट्रोल ( सुबह 9 – दोपहर 3) किराना दुकान को अभी भी अति आवश्यक सेवाओं से अलग रखा गया है।
पढ़ें : दो नाबालिक युवकों ने दो नाबालिक बच्चियों से किया दुष्कर्म, पढ़े पूरी खबर
रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में देर रात्रि 124 नए कोरोना संक्रमित मरीज की पहचान की गई | जिसमे जिला रायपुर से 38, बस्तर से 21, बीजापुर से 11, दंतेवाड़ा से 10, सुकमा से 9, रायगढ़ से 7, राजनांदगांव से 6, दुर्ग, बिलासपुर और जांजगीर-चाम्पा से 4-4, बेमेतरा इ बलौदाबाजार से 2-2, बालोद, कवर्धा, धमतरी, कोरबा, मुंगेली इ कांकेर से 1-1 मरीज की पहचान की गई है | प्रदेश में कुल एक्टिव केस 2626 है |
#COVID19UPDATE
— Health Department CG (@HealthCgGov) July 26, 2020
अभी अभी 124 नए कोरोना पाज़िटिव मरीज़ों की पहचान हुई ।#ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO@Niharikaspeaks pic.twitter.com/sO2PANhGnh
रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है | आज प्रदेश में कुल 305 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई है | जिसमे रायपुर से 161, दुर्ग से 80, बिलासपुर से 18, बलौदाबाजार से १६, राजनांदगांव से 13, कांकेर से 5, मुंगेली -सूरजपुर-कबीरधाम से 2, बालोद-बेमेतरा-महासमुंद-सरगुजा-कोरिया व दंतेवाड़ा से 1 मरीज शामिल है | वहीं 261 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत आज डिस्चार्ज हुए।साथ ही प्रदेश में आज 4 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई | राज्य में कुल पॉजिटिव मरीज़ों की संख्या 7489 है व एक्टिव मरीज़ों की संख्या 2502 है।
आज कुल 305 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 261 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत आज डिस्चार्ज हुए। राज्य में
— Health Department CG (@HealthCgGov) July 26, 2020
कुल पॉजिटिव मरीज़ों की संख्या 7489 है व एक्टिव मरीज़ों की संख्या 2502 है।#ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks pic.twitter.com/pHInDUS7Si
रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में कोरोना संक्रमण का मामला बढ़ता ही जा रहा है | थोड़े देर पहले प्रदेश में 249 कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई थी जिसमे रायपुर से सर्वाधिक 123 संक्रमित मरीज मिले थे | अभी अभी प्रदेश में 95 और नए कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है जिसमे जिला दुर्ग से 46, राजनांदगांव से 14, रायपुर इ कोरबा से 11-11, बिलासपुर से 6, रायगढ़ से 5, बलरामपुर से 2, मरीज मिले है | पाए गए सभी पॉजिटिव मरीजों की अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती प्रक्रिया जारी है |
अभी अभी 95 नए कोरोना पाज़िटिव मरीज़ों की पहचान हुई ।#ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO@Niharikaspeaks pic.twitter.com/49QBQTVvHA
— Health Department CG (@HealthCgGov) July 25, 2020
















